संभल । संभल नगर और बबराला स्थित यारा वेरा फर्टिलाइजर कैंपस में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। रविवार की देर रात जिले में 289 मरीज संक्रमित मिले। चिंताजनक बात यह है कि इन संक्रमित मरीजों में यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट के 100 से ज्यादा लोग संक्रमित मिले हैं।
इस प्लांट में शनिवार को एक 54 वर्षीय व्यक्ति व 22 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी है। इसी क्रम में जांच की गई तो अब इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट में अब तक करीब 200 से ज्याद कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसमें तीन लोगों की जान भी जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि यारा वेरा फर्टिलाइजर में बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। उनके संपर्क में रहे लोगों की जांच की जा रही है। जिले में सबसे ज्यादा संक्रमण यारा वेरा फर्टिलाइजर व संभल नगर में पाया जा रहा है।
यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री जॉनसन ने अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है। दरअसल, भारत में कोरोनावायरस के मामलों में तीव्र वृद्धि के चलते उन्होंने अपनी भारत यात्रा को रद्द करने का निर्णय लिया है। इससे पहले बोरिस जॉनसन 2021 में भारत के गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि के तौर पर आने वाले थे, उस समय भी उनकी भारत यात्रा रद्द हो गयी थी।
हालिया दिनों में भारत-यूके सम्बन्ध
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने G7 देशों की बैठक के लिए 3 अन्य देशों को आमंत्रित किया है, इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया शामिल हैं। इससे पहले यूके ने D-10 समूह का प्रस्ताव रखा था, इसमें G7 देशों के अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया को भी शामिल किया जायेगा। परन्तु यह प्रस्ताव अभी अपनी शुरूआती अवस्था में है, इसमें फिलहाल कोई विशेष प्रगति नही हुई है।
बोरिस जॉनसन
बोरिस जॉनसन का जन्म 9 जून, 1964 को हुआ था, वे 2008 से 2016 तक लन्दन के मेयर रहे। वे 2016 से 2018 तक विदेश सचिव भी रहे हैं। वे वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री हैं।
दरसअल, देश की राजधानी दिल्ली में 6 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही वहां रेलवे स्टेरशन पर पलायन के लिए और शराब की दुकानों पर शराब खरीदने के लिए लोगों की कतारें लगना शुरू हो गई है।
कई इलाकों में शराब की दुकानों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लगभग हर दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। किसी कोई डर नहीं है, चिंता है तो सिर्फ इस बात की कि उन्हें शराब की बोतल मिल जाए।
पिछले साल की तरह इस साल भी लोग जरूरी समान खरीदने के लिए अपने-अपने घरों से निकले। इस दौरान समसे ज्यादा भीड़ दारू के ठेकों पर देखी गई। घोषणा होते ही शराब पीने वाले फौरन नजदीकी ठेके की तरफ दौड़ पड़े।
दरियागंज, गोल मार्केट, मालवीय नगर, लक्ष्मी नगर, लगभग हर जगह वैसा ही नज़ारा देखने को मिला जैसा पिछली बार लॉकडाउन के बाद शराब की दुकानें खोलने पर हुआ था। इस दौरान कई लोगों ने शराब की जरूरत को लेकर बेहद अनोखी बातें बताईं।
सोशल मीडिया में दिल्लीक में दारु की दिवानगी को लेकर मीम्से चल रहे हैं। एक युवक ने बताया कि वो अपने लिए नहीं बल्कि अपने बॉस के लिए दारू खरीदने आया है, जहां वो नौकरी करता है, अगर नहीं आता तो बोस नाराज हो जाते। वहीं कुछ का कहना था कि कोरोना संकट में सरकार के पास रुपयों पैसों की किल्लत न हो, इसलिए वो देश की अर्थव्यवस्था में सहयोग करने के लिए दारू खरीदने आए हैं।
कुछ लोगों का कहना था कि वे शराबी हैं और कोरोना उन पर असर नहीं करता। एक महिला का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हा रहा है। ये महिला भी शराब खरीदने के लिए कतार में खड़ी नजर आईं। शिवपुरी गीता कॉलोनी स्थित एक दुकान के बाहर शराब खरीदने के लिए खड़ी महिला ने कहा कि उसे कोविड-19 का इंजेक्शन फायदा नहीं करेगा, अल्कोहल फायदा करेगा। महिला ने कहा कि उसे दवाओं से असर नहीं होगा, पेग से असर होगा।
महिला ने आगे कहा ‘शराब में अल्कोहल होता है, उसे कोरोना का इंजेक्शन फायदा नहीं करेगा, अल्कोहल फायदा करेगा। महिला ने कहा कि जो भी लोग शराब पीएंगे, वो सभी सही रहेंगे। दिल्ली में लॉकडाउन में शराब के ठेके खुलने चाहिएं। ठेके खुलने से वो डॉक्टरों के पास जाने से बच जाएंगे’
#WATCH Delhi: A woman, who has come to purchase liquor, at a shop in Shivpuri Geeta Colony, says, "...Injection fayda nahi karega, ye alcohol fayda karegi...Mujhe dawaion se asar nahi hoga, peg se asar hoga..." pic.twitter.com/iat5N9vdFZ
— ANI (@ANI) April 19, 2021
इन दृश्योंं और जवाबों से एक बार फिर साबित हो गया है कि दिल्ली दिलवालों का शहर है। उन्हें न तो संक्रमण की चिंता है और न ही कोरोना के नियमों की। बस उन्हेंो चाहिए तो लॉकडाउन में पीने के लिए शराब की बोतल का स्टॉोक।
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथसिंह रावत ने रविवार को कहा कि हरिद्वार कुंभ के स्नान सभी के सहयोग से आवश्यक सावधानियां रखते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रतीकात्मक कुंभ स्नान के आह्वान में संतों का सहयोग भी मिल रहा है। यहां संस्कार भारती उत्तराखंड एवं रामकृष्ण सेवा समिति द्वारा वर्चुअल आयोजित विचार कुंभ में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री रावत ने यह कहा।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 की विकट परिस्थितियों में हमें एकजुट होकर अनुशासन का परिचय देना होगा। हरिद्वार कुंभ के स्नान सभी के सहयोग से आवश्यक सावधानियां रखते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं। रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रतीकात्मक कुंभ स्नान के आह्वान में संतों का सहयोग भी मिल रहा है।
उन्होंने कुंभ मंथन दिशाबोध 2021 के अंतर्गत 'राम मंदिर से राष्ट्र निर्माण एवं विश्व कल्याण' के ध्येय को लेकर संस्कार भारती उत्तराखंड को हरिद्वार में बाल कुंभ, कवि कुंभ, विचार कुंभ और दीप कुंभ के भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अद्भुत संयोग है कि हरिद्वार कुंभ के साथ इसी समय वर्षों के संघर्ष और लाखों रामभक्तों के त्याग एवं बलिदान के पश्चात अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि देश के अग्रणी, प्रखर और मूर्धन्य विद्वानों द्वारा इस विचार कुंभ में राम मंदिर से राष्ट्र निर्माण एवं विश्व कल्याण पर की जा रही परिचर्चा से वैचारिक अमृत की प्राप्ति होगी और उससे निश्चित ही समाज का पथ प्रदर्शन होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम पूरे विश्व के आदर्श हैं। वे करुणा, त्याग और मर्यादा की प्रतिमूर्ति हैं और उन्होंने संसार को मानवता के मार्ग पर चलना सिखाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।
ग्वालियर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक निजी अस्पताल द्वारा एक होटल में बनाए गए कोविड सेंटर में 50 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म का कथित रूप से प्रयास करने पर वॉर्ड ब्वॉय को गिरफ्तार किया गया है. ग्वालियर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया, ‘लोटस अस्पताल द्वारा होटल गोल्डन विलेज में बनाए गए कोविड सेंटर में 50 वर्षीय महिला कोरोना मरीज के रूप में भर्ती थी. वहां शनिवार-रविवार की रात में वॉर्ड ब्वॉय विवेक लोधी ने दो बार उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की और महिला एवं उसके परिजनों के शोर मचाने पर वहां से भाग गया.’
उन्होंने कहा, ‘इसके बाद पुलिस की एक टीम सक्रिय हुई और आरोपी वॉर्ड ब्वॉय विवेक लोधी को गिरफ्तार कर लिया.’ पीड़िता के जेठ ने बताया कि उनके छोटे भाई की पत्नी को 16 अप्रैल को शिवपुरी से ग्वालियर में लोटस अस्पताल में कोरोना के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इस अस्पताल ने उसे गोल्डन विलेज होटल में बनाए गए कोविड सेंटर में भर्ती करा दिया. मरीज का ऑक्सीजन लेवल भी कम था और उसे ऑक्सीजन दी जा रही थी.
कपड़ों में डाला हाथ
उन्होंने कहा, '17 अप्रैल की रात को करीब 11 बजे वॉर्ड ब्वॉय विवेक लोधी ने मरीज से पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ तो नहीं है. महिला ने कहा कि उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है, तो वॉर्ड ब्वॉय लोधी ने इलाज के बहाने उनके कपड़ों के भीतर हाथ डालकर छेड़छाड़ करना शुरू कर दी.' उन्होंने बताया, 'पहले तो महिला को लगा कि शायद यह इलाज का तरीका है, लेकिन समझ आते ही उन्होंने तुरंत विरोध किया. विरोध के बाद वॉर्ड ब्वॉय वहां से चला गया. लेकिन रात को 12 बजे वह फिर से आया और दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा. महिला जोर से चिल्लाई तो उसके परिजन आ गए.'
पीड़िता के जेठ ने बताया कि परिजनों ने तुरंत वहां तैनात डॉ. प्रशांत अग्रवाल को बुला लिया. इस बीच डॉक्टर और दूसरे पैरामेडिकल स्टाफ ने आरोपी वॉर्ड ब्वॉय को वहां से भगा दिया और महिला के परिजनों के साथ मारपीट कर दी. उन्होंने कहा कि इसके बाद सभी परिजन कंपू थाने में पहुंच गए और उन्होंने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 376 और 354 के तहत मामला दर्ज करा दिया.
उन्होंने कहा कि पुलिस ने डॉ. अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया. महिला के रिश्तेदार के मुताबिक डॉ. अग्रवाल ने आरोपी वॉर्ड ब्वॉय को वहां से भगाने में मदद की है. जब मामला गंभीर हो गया तो पुलिस आरोपी को खोजने में लग गई. इस बारे में पूछे जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया कि पीड़िता परिजनों द्वारा डॉ. प्रशांत अग्रवाल पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है.
भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department – IMD) ने हाल ही में घोषणा की थी कि लंबी अवधि के औसत के 98% पर दक्षिण-पश्चिम मानसून (southwest monsoon) के सामान्य रहने की उम्मीद है। क्योंकि भारत में मॉनसून वर्षा को प्रभावित करने वाले ला नीना (La Nina) या अल नीनो (El Nino) के अनुपस्थित होने की संभावना है। इसके अलावा, भारतीय मानसून पर सीधा असर डालने वाले Indian Ocean Dipole के भी इस साल तटस्थ रहने की उम्मीद है।
लंबी अवधि औसत (Long Period Average)
मानसून की लंबी अवधि का औसत 88 सेंटीमीटर है।96% और 104% LPA के बीच की बारिश को सामान्य बारिश माना जाता है।
2020 में, भारत में वर्षा लंबी अवधि के औसत का 109% थी।
2019 में, भारत में वर्षा लंबी अवधि के औसत का 110% थी।
Indian Ocean Dipole
Indian Ocean Dipole हिंद महासागर में समुद्री सतह तापमान में अनियमित उतार-चढ़ाव है। Indian Ocean Dipole के दौरान, पश्चिमी हिंद महासागर समुद्र के पूर्वी हिस्से की तुलना में वैकल्पिक रूप से अधिक ठंडा और गर्म हो जाता है।
भारत में मॉनसून की भविष्यवाणी कैसे की जाती है?
IMD भारत में मानसून की भविष्यवाणी करने के लिए तीन तरीकों का उपयोग करता है।वे सांख्यिकीय विधि (statistical method), गतिशील विधि (dynamical method) और गतिशील सह सांख्यिकीय विधि ( dynamical cum statistical method) हैं।
सांख्यिकीय पद्धति के तहत, मानसून को प्रभावित करने वाले कारकों की पहचान की जाती है। वे अतीत में मानसून की ऐतिहासिक घटना से संबंधित होते हैं।
गतिशील विधि के तहत, वायुमंडलीय और महासागरीय परिस्थितियों को सिमुलेट किया जाता है।
गतिशील सह सांख्यिकीय विधि प्रकृति में अनुभवजन्य (empirical) है।अनुभवजन्य विधियों का उपयोग अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील जैसे देशों में किया जाता है।
नईदिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश में कोविड-19 के हालात पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को पत्र लिखा और इस बात पर जोर दिया है कि महामारी से मुकाबले के लिए टीकाकरण को बढ़ाना महत्वपूर्ण होगा।
उन्होंने एचआईवी/एड्स से निपटने के प्रयासों की तरह टीकों के लिए अनिवार्य लाइसेंसिंग प्रावधान लागू करने समेत अन्य सुझाव प्रधानमंत्री को दिये। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि केवल कुल संख्या को नहीं देखना चाहिए बल्कि कितने प्रतिशत आबादी को टीका लग चुका है, इसे देखा जाना चाहिए। श्री सिंह ने अपने पत्र में लिखा, ``कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में टीकाकरण बढ़ाने के प्रयास अहम होने चाहिए। हमें यह देखने में दिलचस्पी नहीं रखनी चाहिए कि कितने लोगों को टीका लग चुका है, बल्कि आबादी के कितने प्रतिशत का टीकाकरण हो चुका है, यह महत्वपूर्ण है।``
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में अभी केवल आबादी के छोटे से हिस्से का ही टीकाकरण हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि सही नीति के साथ हम इस दिशा में बेहतर तरीके से और बहुत तेजी से बढ़ सकते हैं।
उन्होंने कहा, ``हमें महामारी से लड़ने के लिए बहुत सी चीजें करनी होंगी, लेकिन इस प्रयास का बड़ा हिस्सा टीकाकरण कार्यक्रम को मजबूत करना होना चाहिए।``
मनमोहन सिंह ने अपने पत्र में अनेक सुझाव दिये।
उन्होंने कहा कि राज्यों को टीकाकरण के लिए अग्रिम पंक्ति के कर्मियों की श्रेणी तय करने में कुछ ढील मिलनी चाहिए, जिससे वे 45 साल से कम उम्र के लोगों को भी टीकाकरण का पात्र बना सकें। इस समय देश में 45 साल से अधिक उम्र के लोग ही टीका लगवाने के लिए पात्र हैं।
सिंह ने कहा कि कुछ राज्य स्कूल शिक्षकों, बस, तिपहिया और टैक्सी चालकों, नगर निगम तथा पंचायत कर्मियों और अदालतों में जाने वाले वकीलों को अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले योद्धाओं की श्रेणी में सूचीबद्ध करना चाहते हैं और ऐसे में उनकी उम्र 45 साल से कम होने पर भी टीका लगाया जा सकता है।
एक दिन पहले ही कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए जरूरी प्रयासों पर चर्चा हुई थी।
सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को अगले छह महीने के टीकों की खुराक के ऑर्डर और आपूर्ति के बारे में जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।
उन्होंने कहा, ``अगर हम इस अवधि में एक लक्षित संख्या का टीकाकरण चाहते हैं तो हमें पहले ही पर्याप्त ऑर्डर देने होंगे ताकि उत्पादक आपूर्ति के तय कार्यक्रम के अनुसार काम कर सकें।``
उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि टीकों की यह अपेक्षित आपूर्ति एक पारदर्शी फॉर्मूले के आधार पर राज्यों में कैसे वितरित की जाएगी।
उन्होंने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार आपात जरूरतों के लिए 10 प्रतिशत खुराक रख सकती है और राज्यों को संभावित उपलब्धता का स्पष्ट संकेत होना चाहिए ताकि वे अपनी योजना तैयार कर सकें।
श्री सिंह ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे बड़ा टीका निर्माता बनकर उभरा है और इस सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति में सरकार को टीका निर्माताओं को धन और अन्य रियायतें देकर उनकी उत्पादन क्षमता तेजी से बढ़ाकर उनका समर्थन करना चाहिए।
उन्होंने कहा, ``मेरा मानना है कि यह कानून में अनिवार्य लाइसेंसिंग प्रावधान लागू करने का समय है ताकि अनेक कंपनियां लाइसेंस के तहत टीकों का उत्पादन कर सकें। मुझे याद आता है कि एचआईवी/एड्स की बीमारी से निपटने के लिए पहले ऐसा हुआ था।``
इजराइल का उदाहरण देते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत भी यह काम बहुत तेजी से कर सकता है।
सिंह ने कहा कि घरेलू आपूर्तियां सीमित किये जाने के मद्देनजर ऐसे किसी टीके को घरेलू परीक्षणों पर जोर दिये बिना आयात करने की अनुमति होनी चाहिए जिन्हें यूरोपीय मेडिकल एजेंसी या यूएसएफडीए जैसे किसी प्रामाणिक प्राधिकार ने इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।
उन्होंने कहा, ``हम अभूतपूर्व आपात स्थिति से गुजर रहे हैं और मैं समझता हूं कि विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की ढील आपात स्थिति में उचित है।``
सिंह ने कहा कि एक सीमित अवधि के लिए ढील दी जा सकती है, जिनमें भारत में पूरक परीक्षण पूरे किये जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे सभी टीकों के उपभोक्ताओं को इस तरह की चेतावनी दी जा सकती है कि इन टीकों को संबंधित विदेशी प्राधिकार द्वारा प्रदत्त मंजूरी के आधार पर उपयोग के लिए इजाजत दी जा रही है।
मनमोहन सिंह ने कहा कि वह सकारात्मक सहयोग की भावना से ये सुझाव दे रहे हैं, जिनमें वह हमेशा से भरोसा करते आये हैं। उन्होंने कहा, ``मुझे उम्मीद है कि सरकार इन सुझावों को तत्काल स्वीकार करेगी और फौरन कार्रवाई करेगी।``
भारत में पिछले कुछ दिन से कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले चार दिन से तो रोजाना दो लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने उम्मीद जताई है कि सरकार इन सुझावों को मानेगी।
उन्होंने कहा, ``सरकार अच्छे सुझावों को स्वीकार करती है या नहीं, यह पत्र पर उसकी कार्रवाई से पता चल जाएगा। सरकार की कार्रवाई से यह भी पता चल जाएगा कि क्या सरकार महामारी को फैलने से रोकने के बारे में गंभीर है या नहीं।
नई दिल्ली । एक मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निजी वाहन नारकोटिक्स ड्रग एंड साइकोट्रोपिक सबस्टांस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत सार्वजनिक स्थान की अभिव्यक्ति के दायरे में नहीं आते। ऐसे में बिना वारंट उस वाहन की छानबीन नहीं की जा सकती। जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस केएम जोसेफ की पीठ ने यह कहते हुए बूटा सिंह और दो अन्य द्वारा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर अपील को स्वीकार कर लिया। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के फैसले को दरकिनार कर दिया है, जिसमें इन तीनों को निजी जीप में 75 किलोग्राम खसखस रखने के आरोप में 10-10 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई थी और एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
शीर्ष अदालत ने कहा है कि एनडीपीएस एक्ट की धारा-42 के अनुसार, छापा मारने वाले अधिकारियों को एक निजी वाहन की छानबीन करने के लिए कारण रिकॉर्ड करना होता है, लेकिन इस मामले में अधिकारियों द्वारा ऐसा नहीं किया गया। अधिकारियों की ओर से दावा किया गया था कि भले ही वाहन निजी था, लेकिन वह सार्वजनिक स्थान (सड़क) पर खड़ा था, ऐसे में उन्हें बिना वारंट छानबीन करने की अनुमति नहीं है। उनकी ओर से एनडीपीएस अधिनियम की धारा-43 का हवाला देते हुए कहा गया था कि यदि किसी सार्वजनिक स्थान पर सार्वजनिक वाहन की तलाशी ली जाती है, तो अधिकारी को कारणों को रिकॉर्ड करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन शीर्ष अदालत ने उनकी इन दलीलों को खारिज कर दिया।
भोपाल, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सरकारी हमीदिया अस्पताल से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए कारगर रेमडेसिविर इंजेक्शन बड़ी तादात में चोरी होने का मामला सामने आया है. प्रदेश में इंजेक्शन चोरी का यह पहला मामला है.
अस्पताल में पहुंचे मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को बताया, ‘‘जानकारी मिली है कि (रेमडेसिविर) इंजेक्शन चोरी हो गए हैं. यह बहुत गंभीर मामला है. संभागीय आयुक्त कवीन्द्र कियावत एवं भोपाल के पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली मौके पर पहुंच गये हैं और जांच शुरू कर दी गई है.’’ उन्होंने कहा कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच जारी है.
रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी का मामला उस वक्त आया है, जब कोविड-19 महामारी के दौरान प्रदेश में इस इंजेक्शन की भारी कमी है. उल्लेखनीय है कि रेमडेसिविर कोविड-19 के उपचार के लिए उपयोग किया जाता है. कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण रेमडेसिविर दवा की मांग इन दिनों काफी बढ़ गई है.
नकली रेमेडेसिविर इंजेक्शन बेचने के आरोप में चार गिरफ्तार
वहीं पुणे में नकली रेमेडेसिविर इंजेक्शन बेचने का मामला आया है. पुणे ग्रामीण पुलिस ने बारामती इलाके में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंजेक्शन की तीन शीशियों पर रेमडेसिविर का लेबल लगाया गया है, लेकिन वास्तव में उसमें तरल रूप में पैरासिटामोल के अलावा कुछ भी नहीं था.
नई दिल्ली, खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आए हैं लेकिन वह पूरी तरह से फिट महसूस कर रहे हैं. रिजिजू (49 वर्ष) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी.
केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'कोविड-19 की जांच करने के बाद आज मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.' रिजिजू ने लिखा, 'मैं डाक्टरों की सलाह ले रहा हूं. मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं कि जो हाल में मेरे संपर्क में आए हैं, वे खुद पर नजर रखें, खुद को अलग रखें और जांच कराएं. शारीरिक रूप से मैं फिट महसूस कर रहा हूं.'
After getting repeated test for Covid-19, today my report has come out positive. I'm taking the advice of the Doctors. I request all those who have come in my contact recently to be observant, exercise self-quarantine and get themselves tested. I'm physically fit and fine.
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) April 17, 2021
नई दिल्ली । देश में कोरोना के मामलों ने सभी की चिंता बढ़ा रखी है। इस महामारी की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक है। राज्य सरकारें मामलों को देखते हुए प्रतिबंध लगा रही है। इस बीच एक बात जिसने सभी को परेशान कर रखा है, वह है देश के अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी। इसके अलावा दवाईयों की कालाबजारी से लड़ना भी किसी चुनौती से कम नहीं है।
हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल राज्यों को ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर एक हाई लेवल बैठक की, जिसमें राज्यों के साथ तालमेल बिठाने का निर्देश दिया है। अब केंद्र सरकार ने कोरोना के मरीजों के लिए जरूरी दवाई रेमडेसिविर के दाम को 5400 से घटाकर 3500 से नीचे कर दिया है।
सरकार ने कैडेलिया हेल्थकेयर लिमिटेड की दवाई REMDAC की कीमत 2800 रुपए से घटाकर 899 कर दिया है। इसके अलावा सिंजेन इंटरनेशनल लिमिटेड की दवाई RemWin को 3950 से घटाकर 2450, सिप्ला लि. की CIPREMI को 4000 से घटाकर 3000, Mylan फार्मासुटिक्लस लि. की DESREM की कीमत को 4800 रुपए से घटाकर 3400 कर दिया गया है।
केंद्र सरकार ने JUBI-R के दाम में भी 1300 रुपए की कटौती की घोषणा की है। यह दवाई पहले 4700 रुपे में मिलती थी, जो कि अब 3400 रुपए में मिलेगी। सरकार ने इसके अलावा COVIFOR के दाम में भी कटौती की है। यह दवाई अब 5400 रुपए की जगह सिर्फ 3490 रुपए में मिलेगी।
नासिक। नासिक जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान चक्कर आने और सांस फूलने से 9 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच नए लक्षण की वजह से हो रही मौतों ने प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। पिछले 3 दिन में 13 लोग इस तरह अपनी जान गवां चुके हैं। मृतकों में चार युवा हैं, जिनकी उम्र 30 साल से कम है। मरने वाले मरीजों में कई चक्कर खाकर बीच सड़क पर गिरे और दम तोड़ दिया। नासिक नगर निगम के मेडिकल ऑफिसर डॉ आवेश पल्लोड़ ने बताया की शहर का तापमान फिलहाल 40 डिग्री के ऊपर है। भीषण गर्मी या हीट स्ट्रोक इस तरह के मामलों में बढ़ोतरी की एक बड़ी वजह हो सकती है। हालांकि, सभी लोगों का RT-PCR टेस्ट भी करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों की असली वजह क्लियर होगी। इससे पहले शनिवार को नासिक के इंदिरानगर, उपनगर, श्रमिकनगर और देवलाली में चार लोगों की इसी तरह से मौत हुई थी।
नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर ने देश में तबाही मचा दी है। बेकाबू हो रहे संक्रमण के चलते प्रतिदिन 2 लाख से ज्यादा नए संक्रमित सामने आ रहे है। कोरोना के प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में अस्पतालों की हालत बेहद खराब हो गई। देश में वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत के बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ मेला को लेकर चुप्पी तोड़ी। प्रधानमंत्री मोदी ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से फोन पर बात कर कुंभ मेला को समाप्त करने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह ट्वीट किया, `आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से आज फोन पर बात की। सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना। सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया।``
प्रधानमंत्री मोदी ने संतों से कुंभ मेला समाप्त करने की अपील की। पीएम ने ट्वीट में लिखा, `मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी।`
आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की। सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना। सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 17, 2021
मुंबई में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो मरीजों को कोरोना की फर्जी आरटीपीसीआर नेगिटिव रिपोर्ट बनाकर देती थी. मिली जानकारी के मुताबिक गिरोह लोगों से फर्जी नेगिटिव रिपोर्ट के बदले मोटी रकम लेता था.
दरअसल, शहर से सटे नवी मुंबई की राबाले पुलिस ने इस गैंग के सदस्यों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने राबाले एमआईडीसी के एक ही कंपनी के 113 कमर्चारियों को नेगेटिव रिपोर्ट बनाकर दी थी.
नवी मुंबई में फेक आरटीपीसीआर बनाने वाले गैंग सक्रिय
बता दें, कंपनियों में काम करने वाले कमर्चारियों की कोरोना रिपोर्ट होनी बहुत जरूरी है ऐसी जानकारी राज्य सरकार ने दी थी जिसके बाद हर कंपनी के कामगारों की कोविड रिपोर्ट कंपनी मालिको ने बनवानी शुरू की. इसी बात का फायदा उठाकर नवी मुंबई में फेक आरटीपीसीआर बनाने वाले गैंग सक्रिय हो गए और इन्होंने नोट छापने की मशीन समझकर फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया.
नवी मुंबई के राबाले के एमआईडीसी की प्रवीण इंडस्ट्रीज के सभी कर्मचारियों की 8 अप्रैल को कोविड टेस्ट करवाया गया. इसके लिए ठाणे के मिड टाउन डाइग्नोस लेब के मालिक देवीदास घुले और परफेक्ट हेल्थ केयर के मालिक मोहम्मद वाशिम असलम शेख ने प्रवीण इंडस्ट्रिलिस्ट कंपनी में एक कोविड टेस्ट केम्प लगाया.
पुलिस जांच में हुआ मामले का खुलासा
2 दिन बाद कंपनी को सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट सौंपी गई. कंपनी के मालिक को शक हुआ क्योंकि ज्यादातर रिपोर्ट नेगेटिव थी. कंपनी ने थायरोकेयर लैब से संपर्क किया जो केम्प लगाने वाली लैब की रिपोर्ट निकाल रही थी. थायरोकेयर लैब ने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद जांच में पता चला कि मोहम्मद शेख और देवीदास घुले ने खुद ही फेक रिपोर्ट तैयार की और थायरोकेयर लैब के फर्जी दस्तावेज बनाकर रिपोर्ट कंपनी को दे दी.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट किया और कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 19 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया. पुलिस इस वक्त ये पता लगा रही हैं कि इन दोनों आरोपियों ने और कितनी कंपनियों में कोरोना केम्प लगाया और कितने पॉजिटिव लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट बनाई.
बेंगलुरू । कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा एक बार फिर से कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ``हल्का बुखार आने के बाद मैंने कोरोना जांच करवाई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।`
उन्होंने आगे कहा कि मैं ठीक हूं, डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं वे सतर्क रहें और क्वॉरंटीन में रहें।
बता दें कि इससे पहले 77 वर्षीय येदियुरप्पा की पिछले साल दो अगस्त को कोरोना संक्रमित हुए थे। तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने तेज बुखार और थकान के बाद बृहस्पतिवार को बेलगावी में उपचुनाव प्रचार के लिए निर्धारित अपना दौरा छोटा कर दिया था। इससे पहले आज उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर और शीर्ष अधिकारियों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक राज्य में कोविड-19 के हालात पर आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता की थी और मीडिया को भी संबोधित किया था।
Full Lockdown News: देश में कोरोना की स्थिति हर दिन भयावह होती जा रही है और प्रतिदिन कोरोना एक नया रिकॉर्ड ब नाता जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से अब हर दिन 2 लाख से अधिक केस सामने आ रहे हैं. इसके साथ ही देश के कई राज्यों ने अपने यहां पाबंदियां लगा दी हैं, जो नाकाफी साबित हो रही है. कोरोना वायरस तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है.
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच, लोगों को एक बार फिर आशंका हो रही है कि क्या पूरे देश में एक बार फिर सम्पूर्ण लॉकडाउन लगने जा रहा है. लोगों की इस चिंता को बढ़ावा मिल रहा है वायरल मैसेजेज से. फुल लॉकडाउन को लेकर इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं. ऐसे ही एक मैसेज में दावा दिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है.
एक #Morphed तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार द्वारा 15 से 30 अप्रैल तक देश भर में लॉकडाउन लगाया जाएगा। #PIBFactCheck: यह दावा #फर्जी है। भारत सरकार द्वारा #लॉकडाउन के संबंध में ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। कृपया ऐसी भ्रामक तस्वीरों या संदेशों को साझा न करें। pic.twitter.com/gnRpyDcMRf
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 15, 2021
पीआईबी ने इस दावे को #फर्जी करार दिया है है और कहा है कि भारत सरकार द्वारा #लॉकडाउन के संबंध में ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है. लोगों ने अपील की है कि कृपया ऐसी भ्रामक तस्वीरों या संदेशों को साझा न करें.
नई दिल्ली, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता दिग्ग्विजय सिंह कोरोना संक्रमित हो गये है उन्होंने इस बात की जानकारी ट्विट कर दी, उन्होंने कहा मेरी कोविड जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। फ़िलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटीन में हूँ। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।
मेरी कोविड जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। फ़िलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटीन में हूँ। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 16, 2021
नई दिल्ली, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जनरल सेक्रेट्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो कोरोना से संक्रमित हैं।
उन्होंने कहा मैं आज सुबह # COVID19 + ve हो गया हु। जो भी पिछले 5 दिनों में मेरे संपर्क में आया है, कृपया स्वयं को अलग कर लें और आवश्यक सावधानी बरतें।
I have tested +ve for #COVID19 today morning.
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) April 16, 2021
Anyone who has come in contact with me in the last 5 days, please self isolate & take necessary precautions.
देश में बेकाबू कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए केन्द्रीय सांस्कृति एवं पर्यटन विभाग की तरफ से उन सभी केन्द्रीय संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरों और स्थलों को बंद करने का आदेश दिया गया है, जिनका देखरेख आर्किलॉजिटल सर्वे ऑफ इंडिया की तरफ से किया जाता है. केन्द्रीय पर्यटन एवं सांस्कृति मंत्रालय का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा जो अगले 15 मई तक जारी रहेगा.
केन्द्रीय सांस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने इस बारे में गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा- कोरोना महामारी के वर्तमान प्रकोप को देखते हुए सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार ने आर्कियोलॉजिक सर्वे ऑफ इंडिया के द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को अगले 15 मई तक बंद रखने का फैसला किया है.
कोरोना की महामारी के वर्तमान प्रकोप को देखते हुए @MinOfCultureGoI ने @ASIGoI के द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को आगामी 15 मई तक बंद रखने का फ़ैसला किया है @PMOIndia @tourismgoi @incredibleindia pic.twitter.com/EZX2jNQI9V
— Prahlad Singh Patel (@prahladspatel) April 15, 2021















