BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
राजीव गांधी की पुण्यतिथि: PM मोदी, राहुल गांधी, खड़गे और अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी की पुण्यतिथि: PM मोदी, राहुल गांधी, खड़गे और अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर बुधवार, 21 मई को देशभर में श्रद्धांजलि दी गई। वर्ष 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमले में शहीद हुए राजीव गांधी को देश के शीर्ष नेताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने नम आंखों से याद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

कांग्रेस नेताओं ने किया याद

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने भी राजीव गांधी की स्मृति में श्रद्धांजलि दी। खड़गे ने वीडियो संदेश में उन्हें “महान सपूत” बताया और कहा राजीव गांधी ने करोड़ों भारतीयों में आशा की किरण जगाई। उनके दूरदर्शी फैसलों जैसे कि मताधिकार की उम्र घटाना, पंचायती राज को सशक्त करना, दूरसंचार क्रांति लाना और नई शिक्षा नीति लागू करना, सभी ने भारत को 21वीं सदी के लिए तैयार किया।

राहुल गांधी ने अपने पिता की याद में एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने राजीव गांधी के साथ अपनी बचपन की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि पापा, आपकी यादें हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करती हैं। आपके अधूरे सपनों को साकार करना ही मेरा संकल्प है और मैं इन्हें पूरा करके रहूंगा।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राजीव गांधी को दूरदर्शी नेता बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी भारत के लिए शहीद हुए। उनकी पुण्यतिथि पर मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक सोच के साथ देश को नई दिशा दी। तकनीकी क्रांति से लेकर युवाओं को मताधिकार देने तक, उनके निर्णयों ने भारत की प्रगति की नींव रखी। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने दिल्ली स्थित वीर भूमि पहुंचकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।

शराब घोटाला मामले में अब इस IAS की हुई गिरफ्तारी, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

शराब घोटाला मामले में अब इस IAS की हुई गिरफ्तारी, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

 झारखंड । छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड के IAS अफसर विनय चौबे को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। शराब घेटाला मामले में आईएएस अफसर विनय चौबे की गिरफ्तारी के बाद झारखंड की ब्यूराक्रेसी में हड़कंप मचा हुआ है। आईएएस विनय चौबे पर आरोप है कि झारखंड के आबकारी सचिव रहते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट के साथ मिलकर राज्य की शराब नीति में गलत तरीके से बदलाव किया था।

गौरतलब है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ के साथ ही झारंखड राज्य में शराब घोटाला हुए। इस मामले में ईडी की जांच के बाद छत्तीसगढ़ में जहां आईएएस अफसर, कारोबारी के साथ ही पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की जहां गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ झारखंड में भी शराब घोटाला के मामले में गिरफ्तारी शुरू हो गयी है। झारखंड सरकार में आबकारी सचिव रहे आईएएस अफसर विनय चैबे को एसीबी की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ संयुक्त आयुक्त {उत्पाद} गजेंद्र सिंह को भी अरेस्ट किया गया है।

आपको बता दे 27 सितंबर 2024 को छत्तीसगढ़ के आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शराब घोटाले को लेकर FIR दर्ज की थी। इसमें विनय चौबे सहित 7 लोगों के नाम थे। मामले में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में कई जगहों पर छापा मारा और दस्तावेज जब्त किए थे। इसके बाद छत्तीसगढ़ की EOW की FIR के आधार पर एसीबी ने झारखंड सरकार की इजाजत से प्राथमिक जांच का मामला दर्ज किया। एसीबी ने कई बार विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर रेगुलर FIR दर्ज की गई।

इस बीच मार्च 2025 में छत्तीसगढ़ EOW ने झारखंड सरकार को पत्र लिखकर विनय चौबे और गजेंद्र सिंह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति आदेश जारी करने का अनुरोध किय। राज्य सरकार ने पत्र के बारे में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एस.नागामुथू से कानूनी राय मांगी। सरकार ने सीनियर वकील को मामले में झारखंड में भी चल रही जांच की जानकारी दी।  सुप्रीम कोर्ट के वकील से लीगल एडवाइस मिलने के बाद एसीबी झारखंड ने मंगलवार, 20 मई की सुबह करीब 10.30 बजे तत्कालीन आबकारी सचिव विनय चौबे को उनके घर से गिरफ्तार किया। विनय चौबे से पूछताछ हुई, इसके बाद एसीबी ने दोपहर को गजेंद्र सिंह को भी को भी पूछताछ के लिए बुलाने के बाद उन्हे अरेस्ट कर लिया।

 
COVID-19: दुनिया में फिर होगी कोरोना की वापसी? सिंगापुर और हांगकांग में हजारों पॉजिटिव, भारत की बढ़ी टेंशन

COVID-19: दुनिया में फिर होगी कोरोना की वापसी? सिंगापुर और हांगकांग में हजारों पॉजिटिव, भारत की बढ़ी टेंशन

 सिंगापुर/हांगकांग/नई दिल्ली। एशिया में कोविड-19 संक्रमणों में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। यह दुनिया के लिए डराने वाली खबर है। सिंगापुर और हांगकांग जैसे घनी आबादी वाले वित्तीय केंद्रों में मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे क्षेत्र में एक संभावित नई लहर की आशंका बढ़ गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि यह उछाल जनसंख्या की घटती प्रतिरोधक क्षमता और बूस्टर खुराक लेने वाले बुज़ुर्गों की कम संख्या के कारण हो सकता है।

COVID-19: सिंगापुर में कोविड प्रभावित मरीजों की संख्या में 30% की वृद्धि

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 3 मई को समाप्त सप्ताह में कोविड-19 मामलों की अनुमानित संख्या 14,200 तक पहुंच गई, जो एक सप्ताह पहले के 11,100 मामलों की तुलना में लगभग 28% अधिक है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में भी करीब 30% की वृद्धि दर्ज की गई है।

COVID-19: हालांकि मंत्रालय ने कहा है कि वर्तमान में ऐसे कोई संकेत नहीं हैं कि वेरिएंट महामारी के दौरान पाए गए वेरिएंट्स की तुलना में अधिक संक्रामक या गंभीर हैं। यहां NB.1.8 और LF.7 वेरिएंट फैल रहे हैं, जो कोरोना के वायरस JN.1 के वैरिएंट्स हैं। इन्हीं वेरिएंट्स के खिलाफ अपडेटेड टीकों का विकास किया गया है, हालांकि ये नए टीके भारत में उपलब्ध नहीं हैं।

COVID-19: हांगकांग में एक साल में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी और मौतें

हांगकांग के स्वास्थ्य सुरक्षा केंद्र के अनुसार, कोविड संक्रमण “काफी उच्च” स्तर पर पहुंच चुका है। श्वसन नमूनों की पॉजिटिविटी दर एक साल में अपने उच्चतम स्तर 13.66% तक पहुंच गई है, जो चार सप्ताह पहले 6.21% थी. मई के आरंभ में शुरू हुए सप्ताह के दौरान हांगकांग में कोरोना से 31 लोगों की जान गई है, जो पिछले एक साल में सबसे अधिक हैं।

 
आरबीआई जल्द जारी करेगा 20 रुपए के नए नोट, पुराने नोटों का क्‍या होगा, यहां जानें सब कुछ

आरबीआई जल्द जारी करेगा 20 रुपए के नए नोट, पुराने नोटों का क्‍या होगा, यहां जानें सब कुछ

 नई दिल्‍ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही महात्मा गांधी (नई) सीरीज के तहत नए 20 रुपए के नोट जारी करेगा। इन नोटों पर वर्तमान आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। नए नोटों का डिजाइन और फीचर पहले से चल रहे नोटों के समान ही होंगे।

RBI will soon issue new 20 rupee notes: केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि नए नोटों का डिजाइन पहले से चल रहे 20 रुपए के नोटों जैसा ही होगा। रंग, आकार, सिक्‍योरिटी फीसर्च और एलोरा की गुफाओं का चित्र पहले जैसा ही रहेगा। यह बदलाव आरबीआई के गवर्नर के बदलने के बाद एक सामान्य प्रक्रिया है।

RBI will soon issue new 20 rupee notes: पुराने नोटों पर आरबीआई ने क्‍या दी है जानकारी

आरबीआई ने एक सूचना में कहा है, पहले जारी किए गए सभी 20 रुपए के नोट मान्य रहेंगे। चाहे उन पर किसी भी गवर्नर के हस्ताक्षर हों, वे सभी लेनदेन के लिए पूरी तरह से मान्य होंगे। आपके पास पहले से मौजूद 20 रुपए के नोट पहले की तरह ही मान्य रहेंगे। बता दें कि आरबीआई समय-समय पर नोटों में बदलाव करता रहता है। यह बदलाव सुरक्षा कारणों और नोटों को बेहतर बनाने के लिए किए जाते हैं।

राजधानी में आप के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, बनाई नई पार्टी

राजधानी में आप के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, बनाई नई पार्टी

 नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के मौजूदा 15 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इन्होंने नई पार्टी बनाी है। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में पहुंचे आम आदमी पार्टी के मौजूदा पार्षदों ने इस बात की जानकारी दी कि नई पार्टी का गठन किया है। इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी शुरू की है। अध्यक्ष मुकेश गोयल हैं।

बता दें कि मुकेश गोयल पहले कांग्रेस के नेता भी रह चुके हैं. बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए. आम आदमी पार्टी के नेता हेमचंद गोयल के नेतृत्व में ये थर्ड फ्रंट बनाया है.

इन पार्षदों ने दिया इस्तीफा

हेमचंद गोयल

हिमानी जैन

रूनाक्षी शर्मा

ऊषा शर्मा

अशोक पांडेय

राखी यादव

साहिब कुमार

राजेश कुमार

मनीषा किराना

सुमन अनिल राणा

दिनेश भारद्वाज

मुकेश कुमार गोयल

देवेंद्र कुमार

बता दें कि दिल्ली में पहले सत्ता गंवाने के बाद आम आदमी पार्टी में लगातार अब फूट पड़ती जा रही है. दिल्ली विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा था. आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जैसे नेता भी हार गए थे. तब पार्टी नेताओं में निराशा का भाव था. उसके बाद से ही आम आदमी पार्टी में लगातार फूट पड़ रही है.

पानी संकट में फंसा तुर्की: इस्तांबुल में महंगा होगा पानी, पाकिस्तान के बाद अब तुर्की मुश्किल में

पानी संकट में फंसा तुर्की: इस्तांबुल में महंगा होगा पानी, पाकिस्तान के बाद अब तुर्की मुश्किल में

 पाकिस्तान का ‘दोस्त’ कहे जाने वाला तुर्की अब खुद भी गंभीर पानी संकट से जूझ रहा है। तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में जून 2025 से पानी के टैरिफ में 10% की सीधी बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। महंगाई से परेशान देश की आम जनता को अब पानी के लिए भी पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

घरेलू उपभोक्ताओं पर सीधा असर

नई दरों के मुताबिक, 15 घन मीटर तक पानी इस्तेमाल करने वालों को अब 42.37 लीरा की बजाय 46.62 लीरा प्रति घन मीटर देना होगा। 16 से 30 घन मीटर की खपत पर दरें 64.58 से बढ़कर 71.04 लीरा और 31 घन मीटर से ज्यादा पानी पर 93.40 से बढ़कर 102.75 लीरा प्रति घन मीटर हो जाएंगी। यह वृद्धि लगभग 85% इस्तांबुलवासियों को प्रभावित करेगी।

कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए भी झटका

वाणिज्यिक और औद्योगिक उपयोगकर्ताओं के लिए भी पानी के रेट में सभी कैटेगरी में करीब 10% की वृद्धि की गई है। ISKI (Istanbul Water and Sewerage Administration) ने यह फैसला महंगाई और बढ़ती ऑपरेशन लागत के कारण लिया है।

हर महीने रेट होंगे अपडेट

IBB काउंसिल ने एक और अहम फैसला लेते हुए तय किया है कि 2025 से हर महीने पानी और सीवरेज दरें स्वतः अपडेट की जाएंगी। यह अपडेट तुर्की के TurkStat द्वारा जारी CPI और D-PPI के औसत के आधार पर होंगे, जो हर महीने के आंकड़े आने के तीन कार्य दिवस के भीतर लागू कर दिए जाएंगे।

ISKI की वार्षिक रिपोर्ट को मंजूरी

बैठक की अध्यक्षता IBB के डिप्टी स्पीकर गोक्हान गुमुशदाग ने की। इस दौरान ISKI के एक्टिंग जनरल मैनेजर वाहित डोगान ने 2024 की वार्षिक रिपोर्ट भी पेश की, जिसे 95 के मुकाबले 145 मतों से पास किया गया।

जब पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर पानी के संकट में है, तब उसका ‘घनिष्ठ मित्र’ तुर्की भी अब जल संकट और महंगाई की दोहरी मार झेल रहा है। आने वाले समय में यह फैसला इस्तांबुल के लाखों परिवारों की जेब पर और भारी पड़ सकता है।

NEET UG 2025 के रिजल्ट पर MP हाई कोर्ट ने लगाई रोक, जानिए क्या है वजह…

NEET UG 2025 के रिजल्ट पर MP हाई कोर्ट ने लगाई रोक, जानिए क्या है वजह…

 NEET UG 2025: नीट यूजी रिजल्ट जारी करने पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। एमपी हाई कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए अंतिम फैसला होने तक रिजल्ट जारी करने पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि इंदौर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 केंद्र पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे की परीक्षा के दौरान दोपहर 3.30 बजे बिजली चली गई। बैकअप पावर सिस्टम न होने के कारण उम्मीदवारों को कम रोशनी में अपनी परीक्षा जारी रखनी पड़ी। साथ ही इमरजेंसी लाइट के तौर पर 4.30 बजे मोमबत्तियों की व्यवस्था की गई, तब पेपर खत्म होने में सिर्फ 30 मिनट बचे थे।

दर्जन भर से अधिक केंद्रों में रही समस्या

NEET UG 2025: बेंच ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को अगली सुनवाई तक रिजल्ट जारी नहीं करने का निर्देश दिया है. यह आदेश एक याचिका के जवाब में आया, जिसमें आरोप लगाया गया कि परीक्षा के दौरान इंदौर के 12 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर बिजली गुल होने से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

30 जून तक जवाब पेश करने का आदेश

इस याचिका पर हाईकोर्ट ने नीट यूजी आयोजित करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से पूछा कि वह इस मामले में क्या कदम उठा रही है। हाईकोर्ट ने एनटीए, बिजली कंपनी और परीक्षा केंद्र को नोटिस जारी किए हैं। 30 जून तक सभी को जवाब पेश करना होगा।

अंधेरे के चलते प्रश्न पत्र नहीं पढ़ पा रहे थे छात्र

इस मामले को लेकर पीड़ित छात्रों का कहना है कि परीक्षा के दिन हुई 2.7 इंच बारिश और 120 किमी रफ्तार से चली तूफानी हवा चली। इस वजह से शहर की बिजली सप्लाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। घने बादल, बारिश की वजह से दिन में अंधेरे जैसी स्थिति थी। लाइट नहीं होने से परीक्षा केंद्रों में भी अंधेरा छा गया था। हजारों छात्र प्रश्न पत्र तक नहीं पढ़ पा रहे थे। इस वजह से वे जवाब भी नहीं दे पाए। परीक्षा देने वाले छात्रों का कहना है कि शहर के 11-12 सेंटर पर पांच हजार से ज्यादा परीक्षार्थी बिजली गुल होने से प्रभावित हुए थे।

छात्रों को भविष्य की चिंता

यह पहला मौका था जब एनटीए ने सरकारी स्कूल में केंद्र बनाए थे। यहां पावर बैकअप की कोई व्यवस्था ही नहीं थी। बिजली गुल हो जाने से काफी देर बाद परीक्षा केंद्र में मोमबत्ती और टॉर्च उपलब्ध कराए थे, लेकिन ठीक ढंग से परीक्षा न हो पाई। इसके कारण कई छात्र-छात्राएं साल भर की मेहनत के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर रोते हुए निकले। उन्हें उनके भविष्य के खराब होने की चिंता थी।

परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल

यह विवाद NEET परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहा है, क्योंकि पिछले वर्षों में भी पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के मामले सामने आ चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया पर छात्रों का भरोसा कम कर सकती हैं। कोर्ट के अंतिम फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद 3.25 लाख CRPF जवानों को राहत, छुट्टी रद्द का आदेश वापस

ऑपरेशन सिंदूर के बाद 3.25 लाख CRPF जवानों को राहत, छुट्टी रद्द का आदेश वापस

 नई दिल्ली। देश के भीतर और सीमाओं पर तनाव के चलते रद्द की गई सीआरपीएफ जवानों की छुट्टियों पर अब राहत की सांस ली जा सकती है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अचानक सुरक्षा हालातों में बदलाव के चलते 7 मई को छुट्टियां रद्द कर दी गई थीं।

 ड्यूटी पर मौजूद न रहने वाले जवानों को तुरंत वापस बुलाया गया था। अब दस मई को भारत-पाक के बीच सीजफायर के बाद हालात सामान्य होने पर यह आदेश वापस ले लिया गया है। नए आदेश के मुताबिक सभी जवान और अधिकारी अब पहले की तरह नियमानुसार छुट्टियों का लाभ ले सकेंगे।

 ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी, जिसके बाद सुरक्षा सतर्कता के चलते जवानों की छुट्टियां ही नहीं, तबादले भी रोक दिए गए थे। जो अधिकारी सात मई तक रिलीव नहीं हुए थे, उन्हें अपनी मौजूदा तैनाती पर ही रुकने का आदेश जारी किया गया था। अब हालात सामान्य होते देख ट्रांसफर प्रक्रिया भी पहले की भांति बहाल कर दी गई है।

18 मई को ISRO लॉन्च करेगा 101वां सैटेलाइट RISAT-18, देश की निगरानी शक्ति होगी और मजबूत…

18 मई को ISRO लॉन्च करेगा 101वां सैटेलाइट RISAT-18, देश की निगरानी शक्ति होगी और मजबूत…

 भारत की अंतरिक्ष विज्ञान में एक और बड़ी छलांग लगने जा रही है। दरअसल इसरो (ISRO) 18 मई 2025 को अपने 101वें उपग्रह RISAT-18 को लॉन्च करने जा रहा है। यह उपग्रह देश की सुरक्षा, निगरानी और आपदा प्रबंधन क्षमताओं को कई गुना बढ़ाने वाला साबित होगा।RISAT-18 को PSLV-C61 रॉकेट के ज़रिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। यह एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (Earth Observation Satellite) है, जिसकी मदद से भारत दुर्गम इलाकों की निगरानी, सीमाओं पर हलचल, आपदा के समय राहत कार्य और खेती जैसे क्षेत्रों में बेहतर डेटा हासिल कर सकेगा।

इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसरो ने इसी साल जनवरी में श्रीहरिकोटा से अपना 100वां रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। अब 18 मई को भारत का 101वां उपग्रह RISAT-18 लॉन्च किया जाएगा, जो एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है।

इस उपग्रह का मुख्य उद्देश्य भारत की निगरानी, रिमोट सेंसिंग (दूर से जानकारी जुटाना) और आपदा आने पर तेज़ी से मदद पहुँचाने की क्षमता को और भी मजबूत करना है। इससे देश की सुरक्षा और बचाव कार्यों में काफी मदद मिलेगी।

नारायणन ने यह भी साफ किया कि इसरो के सभी मिशन भारत की सुरक्षा और देश की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या भारतीय सेना के लिए कोई खास प्रक्षेपण होने वाला है, तो उन्होंने कहा कि इसरो के सभी कार्यक्रम हमारे देश और लोगों की सुरक्षा के लिए ही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत किसी दूसरे देश से मुकाबला नहीं कर रहा है, बल्कि अपने मिशन अपनी ज़रूरतों के हिसाब से तय करता है।

भारत की अंतरिक्ष यात्रा

नारायणन ने इसरो की शुरुआत के बारे में बताते हुए कहा कि भारत ने 1979 में SLV-3 रॉकेट के साथ अपनी अंतरिक्ष यात्रा शुरू की थी और इसमें 98 प्रतिशत सफलता मिली थी। पहला पूरी तरह से सफल मिशन 1980 में हुआ था। तब से लेकर अब तक इसरो लगातार अपनी तकनीकी ताकत को बढ़ाता रहा है। आज इसरो रक्षा, आपदा प्रबंधन, खेती और मौसम की निगरानी जैसे ज़रूरी क्षेत्रों में भारत की मदद करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इसरो ने अपने अगले मिशन के बारे में भी जानकारी दी है, जिसका नाम EOS-09 (RISAT-1B) है। यह उपग्रह 18 जून 2025 को श्रीहरिकोटा से ही लॉन्च किया जाएगा। यह मिशन भारत के पृथ्वी अवलोकन कार्यक्रम में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसरो के अंतरिक्ष मिशन अब देश की सुरक्षा, निगरानी और आपदा प्रबंधन में और भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिससे भारत की तकनीकी और रणनीतिक ताकत बढ़ रही है।

भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी की लंदन में 10वीं जमानत याचिका खारिज, यूके की जेल में 6 साल से है कैद

भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी की लंदन में 10वीं जमानत याचिका खारिज, यूके की जेल में 6 साल से है कैद

 Nirav Modi: कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका लंदन में 10वीं बार खारिज कर दी गई है। नीरव मोदी छह साल से यूके की जेल में बंद है। नीरव दीपक मोदी द्वारा दायर ताजा जमानत याचिका को गुरुवार के दिन लंदन के किंग्स बेंच डिवीजन के उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया।-

क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस के अधिवक्ता ने जमानत की दलीलों का कड़ा विरोध किया। अधिवक्ता की मदद के लिए जांच और कानून अधिकारियों की एक मजबूत सीबीआई टीम लंदन भेजी गई थी। सीबीआई ने दलीलों का सफलतापूर्वक बचाव किया, जिसके चलते जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

10 जमानत याचिकाएं खारिज

आपको बता दें नीरव दीपक मोदी 19 मार्च 2019 से यूके की जेल में है। नीरव मोदी एक भगोड़ा आर्थिक अपराधी है, जो पंजाब नेशनल बैंक से 6498.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के लिए सीबीआई के बैंक धोखाधड़ी मामले में भारत में ट्रायल के लिए वांछित है। भारत सरकार के पक्ष में यूके के उच्च न्यायालय द्वारा उसके प्रत्यर्पण को पहले ही मंजूरी दे दी गई है। यूके में हिरासत में लिए जाने के बाद से यह उसकी 10वीं जमानत याचिका है, जिसका सीबीआई ने क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस, लंदन के माध्यम से सफलतापूर्वक बचाव किया।

भारत-पाक सीजफायर पर ट्रंप ने मारा यू-टर्न: कहा – “मैंने मध्यस्थता नहीं, केवल मदद की”

भारत-पाक सीजफायर पर ट्रंप ने मारा यू-टर्न: कहा – “मैंने मध्यस्थता नहीं, केवल मदद की”

 नई दिल्ली/दोहा। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान से पलट गए हैं। पहले जहां उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव को “मध्यस्थता” कर सुलझाया, वहीं अब उन्होंने कहा है कि “मैं यह नहीं कहना चाहता कि मैंने मध्यस्थता की, लेकिन मैंने जरूर मदद की।”

ट्रंप यह बयान कतर के दोहा में आयोजित एक कार्यक्रम में दे रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों अब “बहुत खुश” हैं और व्यापार पर बात कर रहे हैं। हालांकि, इसी बातचीत में ट्रंप खुद उलझते दिखे और यह कहते सुने गए कि, “ये लोग 1000 सालों से लड़ते आ रहे हैं, मैं नहीं जानता कि मैं इसे सुलझा सकता हूं। यह एक कठिन मामला है।”

भारत ने पहले ही खारिज किया था ट्रंप का दावा

ट्रंप के इस ताजा बयान से पहले जब उन्होंने सीजफायर में अमेरिकी भूमिका का दावा किया था, तब भारत सरकार ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था। भारत ने साफ कहा था कि यह फैसला दोनों देशों के DGMO (Director General of Military Operations) के बीच हुई बातचीत से हुआ था, और इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी।

अब ट्रंप का खुद यह कहना कि उन्होंने केवल “मदद” की, “मध्यस्थता” नहीं, भारत के पहले के रुख की ही पुष्टि करता है। यह घटनाक्रम एक बार फिर ट्रंप की कूटनीतिक विश्वसनीयता और बयानबाजी पर सवाल खड़े करता है।

BREAKING : भारत ने तुर्की को दिया बड़ा झटका, सेलेबी हवाई अड्डे का लाइसेंस किया रद्द

BREAKING : भारत ने तुर्की को दिया बड़ा झटका, सेलेबी हवाई अड्डे का लाइसेंस किया रद्द

 BREAKING NEWS : आतंकवाद के गढ़ पाकिस्तान को तुर्की की ओर से खुला समर्थन मिला है. इस बीच भारत ने तुर्की को बड़ा झटका देते हुए नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने तुर्की हवाई अड्डे की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

बीयर पीने वालों के लिए खुशखबरी, अब 50 रूपये में मिलेगी 200 की बीयर

बीयर पीने वालों के लिए खुशखबरी, अब 50 रूपये में मिलेगी 200 की बीयर

 Beer Price : अगर आप भी बीयर पीने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. गर्मियों में अक्सर बीयर की खपत बढ़ जाती है, जिसके चलते कई बार आपका फेवरेट ब्रांड बाजार में नहीं मिल पाता है. लेकिन अब आपको निराश होने की जरुरत नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार गर्मियों में आपको बीयर बहुत ही सस्ते दामों पर मिल जाएगी. दरअसल, अब ब्रिटेन की बीयर ब्रांड्स भारत में पहले के मुकाबले काफी सस्ती मिलेंगी. भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते के बाद ब्रिटेन की बीयर पर टैक्स में 75 प्रतिशत की कमी की गई है.

ऐसे में भारत में ब्रिटिश बीयर ब्रांड्स काफी सस्ती मिलेगी. ब्रिटेन की बीयर के मुकाबले वहां की स्कॉच और ​व्हिस्की पर भी टैक्स कम किया गया है. ऐसे में यह भी भारत में सस्ती हो जाएंगी. ऐसे में जो ब्रिटिश बीयर के ब्रांड्स 200 रुपए में मिलते थे वो अब 50 रुपए के हो जाएंगे.

भारत में कितना बड़ा है बीयर का मार्केट?

भारत में बीयर का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और यह देश के सबसे बड़े शराब बाजारों में से एक है. 2024 में भारतीय बीयर बाजार का आकार लगभग 50,000 करोड़ रुपये के आसपास था और यह हर साल औसतन 8-10% की दर से बढ़ रहा है. इस बढ़ते बाजार में प्रमुख योगदान शहरी क्षेत्रों का है, जहां युवाओं की बढ़ती आबादी और बदलती जीवनशैली ने बीयर की मांग को बढ़ाया है.

सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड्स

  1. Kingfisher: भारत का सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाला बीयर ब्रांड है, जिसे यूनाइटेड ब्रेवरीज ग्रुप द्वारा बनाया जाता है.
  2. Budweiser: यह एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है जो भारत में भी बेहद लोकप्रिय है.
  3. Heineken: प्रीमियम बीयर सेगमेंट में हाइनिकेन की भी अच्छी मांग है.
  4. Carlsberg: अपनी मजबूत बीयर के लिए प्रसिद्ध है और उत्तरी भारत में लोकप्रिय है.
  5. Bira 91: एक भारतीय क्राफ्ट बीयर ब्रांड जिसने युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल की है.

कहां सबसे ज्यादा पी जाती है बीयर?

भारत में बीयर की सबसे ज्यादा खपत दक्षिणी राज्यों जैसे कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में होती है. इसके अलावा, गोवा अपने खुले शराब कानूनों और पर्यटकों की वजह से बीयर खपत का एक प्रमुख केंद्र है. उत्तर भारत में, दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी बीयर की अच्छी खपत देखी जाती है.

घट गया ब्रिटिश बीयर पर टैक्स

अब तक भारत में ब्रिटेन की बीयर पर 150 प्रतिशत तक टैक्स लगता था. अब एफटीए समझौते के तहत यह टैक्स घटाकर 75 प्रतिशत कर दिया गया है. इस टैक्स कटौती का सीधा फायदा इसके रेटों पर पड़ेगा, इस कारण रेट कम हो जाएंगे. रेट कम होने का फायदा बीयर के शौकीनों को होगा. भारत में अब ब्रिटेन की बीयर काफी सस्ती मिलेगी. इस समझौते के तहत न केवल बीयर शौकीनों को लाभ होगा, ब​ल्कि ब्रिटिश उत्पादों पर भी टैक्स कम होगा.

वाइन नहीं हुई सस्ती

भारत और ब्रिटेन के बीच यह मुक्त व्यापार समझौता 6 मई को पूरा हुआ था. इसके तहत भारत ने ब्रिटेन की वाइन पर कोई रियायत नहीं दी है. केवल बीयर पर सीमित आयात शुल्क का लाभ प्रदान किया है. इसका मतलब है कि भारत में ब्रिटेन की बीयर सस्ती हो जाएगी, लेकिन वाइन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

स्कॉच व्हिस्की भी हुई सस्ती

एफटीए समझौते के तहत ब्रिटेन की बीयर ही सस्ती नहीं होगी, ब​ल्कि स्कॉच व्हिस्की, कार पर भी आयात शुल्क कम किया गया है. ब्रिटेन की स्कॉच ​व्हिस्की पर 150 प्रतिशत से टैक्स घटाकर 75 प्रतिशत किया गया है. इसके अलावा भारत से ​ब्रिटेन जाने वाले परिधान, चमड़े के सामान जैसे उत्पादों पर भी ब्रिटेन के शुल्क कम किया है. इससे दोनों देशों को फायदा होगा.

वसई-विरार में भूमि घोटाले पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 32 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त

वसई-विरार में भूमि घोटाले पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 32 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त

 मुंबई/हैदराबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में मुंबई और हैदराबाद में 13 ठिकानों पर छापेमारी कर 9.04 करोड़ रुपये नकद, 23.25 करोड़ रुपये के आभूषण और सोने-चांदी, सहित कुल 32 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब संपत्ति जब्त की है।

 
यह कार्रवाई वसई-विरार क्षेत्र में 60 एकड़ सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से 41 मिश्रित उपयोग वाली इमारतों के निर्माण से जुड़े एक संगठित सिंडिकेट के खिलाफ की गई। जांच एजेंसी के अनुसार, इस मामले में जाली नगरपालिका मंज़ूरी, शेल कंपनियों और नकली दस्तावेज़ों के जरिये अवैध संपत्ति बनाई गई थी।
 
ईडी ने बताया कि इन इमारतों का निर्माण धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। जांच में ऐसे दस्तावेज़ भी सामने आए हैं जो बताते हैं कि सार्वजनिक भूमि का बड़े स्तर पर व्यावसायिक दोहन किया गया।
 
अब तक की कार्रवाई में:
•13 स्थानों पर एक साथ छापेमारी
•भारी मात्रा में नकदी और कीमती धातु की बरामदगी
•कई दस्तावेज़, डिजिटल उपकरण और संदिग्ध खातों की जांच शुरू
 
ईडी ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों और बिल्डरों की मिलीभगत की भी जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही कुछ गिरफ्तारी भी संभव हैं।
 
यह मामला मुंबई क्षेत्र में सरकारी जमीन के निजी दोहन और शहरी विकास में भ्रष्टाचार की जड़ों को उजागर करता है। ED की यह कार्रवाई शहरी भूमि घोटालों पर कड़ा संदेश मानी जा रही है।
डेयरी खोलने पर अब 5 करोड़ तक की सब्सिडी देने जा रही है इस राज्य की सरकार

डेयरी खोलने पर अब 5 करोड़ तक की सब्सिडी देने जा रही है इस राज्य की सरकार

 उत्तर प्रदेश सरकार ने डेयरी सेक्टर को बढ़ावा देने और अधिक निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2022 में दूसरा संशोधन किया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस संशोधित नीति को मंजूरी दी गई, जिसके तहत डेयरी इकाइयों को अब उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के बराबर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

डेयरी खोलने पर अब 35% सब्सिडी, अधिकतम ₹5 करोड़ तक

सरकार ने घोषणा की है कि अब राज्य में डेयरी यूनिट लगाने पर परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अनुदान (सब्सिडी) दिया जाएगा। अधिकतम अनुदान की सीमा ₹5 करोड़ तय की गई है। यह अनुदान डेयरी यूनिट, पशु आहार उत्पादन इकाई, डेयरी प्लांट आधुनिकीकरण और अन्य सहायक उपकरणों की स्थापना पर मिलेगा।

विस्तार से जानें किसे कितना मिलेगा अनुदान:

  • दुग्धशाला/डेयरी यूनिट की स्थापना: लागत का 35%, अधिकतम ₹5 करोड़
  • पशु आहार व पोषण निर्माण इकाई: लागत का 35%, अधिकतम ₹5 करोड़
  • डेयरी प्लांट के आधुनिकीकरण पर: लागत का 35%, अधिकतम ₹2.5 करोड़
  • ट्रेसेबिलिटी व क्वालिटी कंट्रोल मशीनरी पर: लागत का 35%, अधिकतम ₹1 करोड़
  • कोल्ड चेन सिस्टम (वैन, टैंकर, फ्रीजर आदि): लागत का 35%, अधिकतम ₹1 करोड़
  • पशु आहार इकाई के विस्तार पर: लागत का 35%, अधिकतम ₹2 करोड़
  • सूक्ष्म उद्यमों में मशीनरी खरीद पर: लागत का 50%, अधिकतम ₹50 लाख

सौर ऊर्जा पर विशेष प्रोत्साहन:

  • 75 केवीएस तक की सौर परियोजना पर: लागत का 50% अनुदान
  • महिला उद्यमियों को: 90% तक अनुदान

पहले से ऑनलाइन अप्लाई करने वालों के लिए

नीति संशोधन से पहले जिन परियोजनाओं ने ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर दिया है, उन्हें पुरानी नीति के नियमों के अनुसार ही लाभ मिलेगा। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस संशोधन से डेयरी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

पाकिस्तान देगा आतंकी मसूद अजहर को 14 करोड़ का मुआवजा, ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में मारा गया था परिवार

पाकिस्तान देगा आतंकी मसूद अजहर को 14 करोड़ का मुआवजा, ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में मारा गया था परिवार

 भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान सरकार ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने इस ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों के परिवारों को प्रति व्यक्ति 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसी के तहत प्रतिबंधित आतंकी मसूद अजहर को भी 14 करोड़ रुपये का मुआवजा मिल सकता है, क्योंकि भारत की स्ट्राइक में उसके परिवार के 14 सदस्य मारे गए थे।

भारतीय कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और कब्जे वाले कश्मीर में स्थित कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया था। इस जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा और हालात बिगड़ते देख उसे सीजफायर की गुहार लगानी पड़ी।

बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के अड्डे थे निशाने पर

भारतीय स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर स्थित ठिकानों पर भी हमला हुआ, जिससे आतंकी संगठन को बड़ा झटका लगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में मसूद अजहर के 14 परिजन मारे गए थे। अब पाकिस्तान सरकार द्वारा घोषित मुआवजे की नीति के तहत मसूद अजहर को भारी भरकम रकम मिलना तय माना जा रहा है।

भारत लौटा BSF का जवान, पाकिस्तान ने अटारी-वाघा सीमा पर किया सुपुर्द

भारत लौटा BSF का जवान, पाकिस्तान ने अटारी-वाघा सीमा पर किया सुपुर्द

 अटारी : पाकिस्तान की हिरासत में गए सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान को आज सुबह भारत वापस लाया गया। कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को अटारी-वाघा सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा BSF के हवाले किया गया। इस दौरान दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

BSF के अनुसार, कांस्टेबल शॉ 23 अप्रैल 2025 को फिरोजपुर सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे। इसके बाद पाक रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।

लगभग तीन हफ्ते की पूछताछ और औपचारिक प्रक्रिया के बाद, दोनों देशों के बीच संपर्क के माध्यम से शॉ की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की गई। BSF अधिकारियों ने उनकी वापसी की पुष्टि करते हुए बताया कि मेडिकल जांच और पूछताछ के बाद उन्हें ड्यूटी पर लौटने की अनुमति दी जाएगी

Ajab-Gajab: दुनिया के दो रहस्यमयी महासागर जो एक साथ होते हुए भी आपस में कभी नहीं मिलते, जानिए वजह

Ajab-Gajab: दुनिया के दो रहस्यमयी महासागर जो एक साथ होते हुए भी आपस में कभी नहीं मिलते, जानिए वजह

 Ajab-Gajab: धरती पर समुद्र से लेकर बर्फीली चट्टानें और नदियां सभी शामिल हैं। सभी को पता है कि दुनिया में कुल पांच महासागर हैं, जो अथाह हैं यानी उनकी कोई सीमा नहीं है। महासागरों के शुरुआती और अंतिम छोर के बारे में जानकारी हासिल करना बेहद ही मुश्किल काम है। महासागरों की गहराईयों में न जाने कितने राज छिपे हैं। अपनी खबर में इन्ही महासागरों से जुड़ा एक रहस्य आपको हम बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

दरअसल, हिंद महासागर औपर प्रशांत महासागर का अलास्का की खाड़ी में मिलन होता है, लेकिन हम यह कह सकते हैं कि ये दोनों महासागर मिलकर भी नहीं मिलते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इनका पानी एक दूसरे में कभी मिश्रित नहीं होता है। हिंद महासागर का पानी अलग रहता है और प्रशांत महासागर का अलग।

तस्वीरों में साफ दिखता है कि दोनों महासागरों का पानी अलग-अलग है। एक नीला दिखाई देता है तो एक हल्का हरा। कुछ लोग इस रहस्य को धार्मिक मान्यताओं से जोड़कर देखते हैं तो कुछ लोग इसे ईश्वर का चमत्कार मानते हैं।
विज्ञापन

दो महासागरों के मिलकर भी न मिलने का क्या है रहस्य? आप जानकर हो जाएंगे
आइए बताते हैं आखिर क्यों इन दोनों महासागरों का पानी एक दूसरे से नहीं मिलता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, दोनों महासागरों के नहीं मिलने का कारण खारे और मीठे पानी का घनत्व, तापमान और लवणता का अलग-अलग होना है।

माना जाता है कि जिस जगह पर दोनों महासागर मिलते हैं, वहां झाग की एक दीवार बन जाती है। अब अलग-अलग घनत्व की वजह से दोनों एक दूसरे से मिलते तो हैं, लेकिन उनका पानी मिश्रित नहीं होता।

दोनों महासागरों के नहीं मिलने की एक और वजह बताई जाती है। माना जाता है कि अलग-अलग घनत्व के पानी पर जब सूरज की किरणें पड़ती हैं तो उनका रंग बदल जाता है। इससे ऐसा लगता है कि दोनों महासागर मिलते तो हैं, लेकिन उनका पानी एक दूसरे में मिल नहीं पाता।

BREAKING : जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालत नाजुक

BREAKING : जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालत नाजुक

 अमृतसर :-  पंजाब के अमृतसर के मजीठा एरिया से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 लोग नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. घटना सोमवार (12 मई) की रात की बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस की टीम शराब के स्त्रोत की जांच कर रही है.

प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि रविवार (11 मई) की शाम को एक ही जगह से यह शराब खरीदी गई थी. इनमें से कुछ लोगों की सोमवार की सुबह ही मौत हो गई थी.

आरोपी सप्लायर गिरफ्तार
वहीं, अमृतसर डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि, ”जहरीली शराब के जो भी सप्लायर थे और जो लोग भी इसमें शामिल थे, उनकी गिरफ्तारी की जा चुकी है. अस्पताल में 6 लोग भर्ती हैं. जहरीली शराब का असर 5 गांव में देखा गया है.

BREAKING : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इंडिगो ने रद्द की 13 मई की उड़ानें

BREAKING : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इंडिगो ने रद्द की 13 मई की उड़ानें

BREAKING : इंडिगो और एयर इंडिया ने सुरक्षा संबंधित कारणों से 13 मई, 2025 तक जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर, जोधपुर, जामनगर, भुज और राजकोट से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं. दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण अस्थायी रूप से बंद किए गए इन हवाई अड्डों पर सोमवार को ही सिविल ऑपरेशन फिर से शुरू हुआ था.

देश की प्राइवेट एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने यात्रियों के लिए इस बारे में एडवाइजरी जारी की है. X पर एक पोस्ट में कहा, ” जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें 13 मई 2025 तक रद्द कर दी गई हैं.”

BREAKING : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इंडिगो ने रद्द की 13 मई की उड़ानें

इंडिगो ने 13 मई की उड़ानें रद्द की

  • जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट के लिए कोई उड़ान नहीं
  • एडवाइजरी में “नवीनतम घटनाक्रम” का हवाला दिया गया है और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है
  • यात्रियों को वेबसाइट/ऐप पर स्थिति जांचने की सलाह दी गई है
  • एयरलाइन ने समय पर अपडेट और सहायता का वादा किया है