BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : राज्य सरकार ने प्रदेश में 2 जनवरी तक नाईट कर्फ्यू का किया ऐलान, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

BIG BREAKING : राज्य सरकार ने प्रदेश में 2 जनवरी तक नाईट कर्फ्यू का किया ऐलान, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्लीकोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर राज्य सरकारें भी अलर्ट मोड पर आ गई हैं. महाराष्ट्र के बाद अब बुधवार को कर्नाटक सरकार ने भी राज्य में नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है. यह कर्फ्यू 2 जनवरी तक जारी रहेगा. इस दौरान रात में 10 बजे से सुबह 6 बजे तक गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी. इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने भी वायरस के खतरनाक रूप को देखते हुए इस हफ्ते से नई पाबंदियां लगाने की घोषणा की थी. भारत समेत 30 देशों ने ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स पर अस्थाई रोक लगाई है.

पढ़ें : बड़ी खबर: सुहागरात के दिन पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट, जानिए आखिर हुआ क्या ऐसा

राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा ने कहा, 'कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को देखते हुए आज से 2 जनवरी तक रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है.' उन्होंने कहा, 'मैं सभी से साथ देने की अपील करता हूं.' हालांकि, इससे पहले उन्होंने कहा था 'नाइट कर्फ्यू लगाने की अभी कोई जरूरत नहीं है, हमें ज्यादा सावधान रहना होगा.'

राज्य परिवहन पर नहीं होगी रोक
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने कहा, 'यह यूके में मिले कोरोना वायरस स्ट्रेन को रोकने के लिए किया जा रहा है. हम राज्य में आ रहे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी भी कर रहे हैं.' उन्होंने यह साफ किया है कि इस दौरान इंटरस्टेट ट्रैवल पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी. उन्होंने बताया कि 10वीं और 12वीं क्लास के लिए स्कूल 1 जनवरी से खुल जाएंगे.
उन्होंने कहा '23 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच किसी भी तरह के कार्यक्रम और त्योहारों मनाने की अनुमति रात 10 बजे के बाद नहीं होगी.' उन्होंने जानकारी दी कि यह नियम हर तरह के कार्यक्रम पर लागू होगा.

 

 सेक्स रैकेट: ऑनलाइन बाल सेक्स रैकेट चलाकर नाबालिगों का कर रहा था शोषण, आरोपी गिरफ्तार

सेक्स रैकेट: ऑनलाइन बाल सेक्स रैकेट चलाकर नाबालिगों का कर रहा था शोषण, आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। श्रीनगर से एक यौन शोषण का मामला सामने आया है। संघीय जांच ब्यूरो ने जानकारी दी कि सीबीआई की टीम ने श्रीनगर के एक 35 वर्षीय शख्स को बाल यौन शोषण मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये शख्स भारत से ऑनलाइन बाल सेक्स रैकेट चला रहा था और अमेरिकी बच्चों को निशाना बनाकर उनके अश्लील वीडियो और तस्वीरों को पैसों के लिए डार्क वेब और अन्य वेबसाइटों पर अपलोड किया करता था। 
 

पढ़िए पूरी खबर-
आरोपी की पहचान नियाज अहमद मीर के रूप में हुई है। सीबीआई ने आरोपी नियाज के खिलाफ बाल यौन शोषण समेत विभिन्न धाराओं के तहत एक मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी अपनी पत्नी तमारा स्टेनली के साथ मिलकर बाल यौन शोषण से संबंधित अश्लील रैकेट चला रहा था। आरोपी नियाज की पत्नी तमारा स्टेनली वाशिंगटन में रहती है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अपनी पत्नी के साथ मिलकर ये पूरा रैकेट चला रहा था।
 

बच्चों की अश्लील वीडियो और फोटो को करता था इंटरनेट पर वायरल-
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी नियाज अहमद मीर ने पैसों के लिए इस रैकेट को अंजाम दिया। वो बच्चों की अश्लील वीडियो और फोटो को डार्क वेब पर अपलोड करता था और इंटरनेट पर वायरल किया करता था। संयुक्त राज्य अमेरिका में कई नाबालिगों के साथ वो सीधे संवाद भी किया करता था। एजेंसी ने कहा कि वह कथित रूप से अपनी अमेरिकी पत्नी तमारा स्टेनली के साथ ये रैकेट चला रहा था।
 

बात न मानने पर परिजनों को भेजी जाती थी वीडियो-
अधिकारियों ने ये भी बताया कि तमारा स्टेनली अपने पति नियाज अहमद मीर के कहने पर बच्चों का शोषण किया करती थी। उन्होंने बताया कि स्टेनली बच्चों का शोषण कर उसका वीडियो बनाती थी और इसे मल्टीमीडिया मैसेज और ईमेल के माध्यम से अपने पति नियाज को भेजा करती थी। आरोप है कि जब पीड़ित नाबालिग उसकी बात नहीं मानते थे, तो वो ये वीडियो और फोटो उन नाबालिगों के परिजनों को भेज देती थी।
 

आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी में मिले कई सबूत-
सीबीआई ने श्रीनगर में आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी ली, तलाशी में 3 लैपटॉप, 5 मोबाइल, पेन ड्राइव, हाथ से लिखे गए नोट आदि सहित कई डिजिटल सबूत मिले हैं। नियाज अहमद मीर को हिरासत में लेने के लिए मंगलवार को श्रीनगर की सक्षम अदालत में पेश किया गया। 
 सेक्स रैकेट: पुलिस ने पॉश इलाके के इस होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का किया खुलासा, चार युवतियों सहित सपड़ाया होटल मैनेजर

सेक्स रैकेट: पुलिस ने पॉश इलाके के इस होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का किया खुलासा, चार युवतियों सहित सपड़ाया होटल मैनेजर

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। विभूतिखंड थाना क्षेत्र के एक होटल से दूसरे राज्यों से आई लड़कियों से देह व्यापार कराने का मामला सामने आया।
 
 
फोन पर मिली सूचना के बाद पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने होटल में छापेमारी की। इस दौरान अलग-अलग कमरों से चार युवतियों को बरामद किया गया। मौके पर होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
 

पढ़िए पूरी खबर-
एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र सिंह ने बताया कि रविवार रात उन्हें फोन पर विभूतिखंड थाना क्षेत्र के एक होटल में कुछ लड़कियों को रोककर अनैतिक देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिली थी। मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल प्रभाव से विभूतिखंड थाने के थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह सहित पूरी टीम को साथ लेकर होटल में छापा मारा गया।
 
 
चार युवतियों को किया रेस्क्यू-
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर अलग-अलग कमरों से चार युवतियों को बरामद किया गया। युवतियों ने पूछताछ में बताया कि फैजाबाद का रहने वाला होटल मैनेजर विवेक पाण्डे उन्हें होटल में रखकर देह व्यापार कराता था। युवतियों ने आगे की पूछताछ में बताया कि होटल में हो रहे इस अनैतिक देह व्यापार में होटल मैनेजर का साथ देने वाले अन्य लोग भी हैं। साथ इस काम से मैनेजर और उसके गैंग के लोग मोटी रकम कमाते हैं।

महिला सहित अन्य तीन हुए फरार-
युवतियों ने पुलिस को बताया कि इस मामले में पूनम नाम की एक महिला के साथ राजेश, अरविंद और दीपक नाम के तीन अन्य युवक भी शामिल हैं। ये सभी होटल मैनेजर के साथ मिलकर सेक्स रैकेट को चला रहे थे। हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन की भनक लगते ही महिला सहित अन्य तीन लोग होटल से पहले ही फरार हो गए। मौके से होटल मैनेजर विवेक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया।
हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, कहा- वयस्क अपनी मर्जी से कर सकता है धर्म परिवर्तन और शादी

हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, कहा- वयस्क अपनी मर्जी से कर सकता है धर्म परिवर्तन और शादी

कलकत्ता हाईकोर्ट ने धर्म परिवर्तन और इंटरकास्ट मैरिज को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है. कलकत्ता हाई कोर्ट में न्यायमूर्ति संजीब बनर्जी और अरिजीत बनर्जी की खंडपीठ के अनुसार एक वयस्क इंसान अपनी पसंद के अनुसार शादी कर सकता है, इसमें किसी भी प्रकार से कोई भी हस्तक्षेप नहीं कर सकता है. आगे बोलते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा कि एक वयस्क अपने धर्म को परिवर्तित करने और अपने माता-पिता के घर वापस लौटने से इनकार करने के लिए भी स्वतंत्र है. हाई कोर्ट ने एक पिता की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह कहा है.


पिता की याचिका पर हुई सुनवाई

दरअसल पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के दुर्गापुर गांव के एक 44 वर्षीय किसान पिता ने बताया कि उनकी बेटी 15 सितंबर को घर से चली गई थी और अगले दिन उसे पता चला कि उसने धर्म परिवर्तन कर उसने एक मुस्लिम नाम लिया और शादी कर ली. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को या तो ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया या लालच दिया गया. पिता ने न्याय के लिए हाई कोर्ट में अपील की, जिस पर हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है.


स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत हुई शादी

हाई कोर्ट में पिता की वकील सुस्मिता साहा दत्ता ने कहा, "जब उनकी बेटी घर से यह कहकर निकली कि वह बैंक जा रही है और वापस नहीं लौटी, तो उसने मुरूतिया पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज की, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसका अपहरण कर लिया गया था." अपनी याचिका में, पिता ने दावा किया कि उसे संदेह नहीं था कि उसकी शादी स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत औपचारिक रूप से हुई थी, जो इंटरकास्ट मेरिज का प्रावधान देती है.


युवती ने किया घर्म परिवर्तन

पुलिस को लड़की का पता लगाने के बाद, उसने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और अपना धर्म परिवर्तन किया है. हालांकि, पिता ने यह कहते हुए हाईकोर्ट से आग्रह किया कि उनका बयान ''उस माहौल में दर्ज नहीं किया जा सकता, जहां वह सहज महसूस करती थीं ''


अपनी आशंकाओं को दूर करने के लिए हाईकोर्ट ने लड़की को तेहत में वरिष्ठतम जिला जज से मिलने का निर्देश दिया. जहां अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि पर्याप्त सावधानी बरत कर और बिना किसी जबरदस्ती या दबाव के लड़की का बयान दर्ज किया जाए, फिलहाल लड़की ने अपना बयान नहीं बजला है, जिससे पिता अभी भी संतुष्ट नहीं हैं. 

भाजपा ने कश्मीर में पहली बार किसी सीट पर जीत हासिल की, डीडीसी की 210 सीटों के सामने आए रुझान

भाजपा ने कश्मीर में पहली बार किसी सीट पर जीत हासिल की, डीडीसी की 210 सीटों के सामने आए रुझान

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर जिला विकास परिषद के चुनावी परिणामों में अभी तक पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन बढ़त बनाए हुए है। प्रदेश की 280 सीटों में से अभी तक 247 के रुझान आए हैं। जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद यानी डीडीसी के चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बढ़ी बढ़त बना ली है। अब तक के रुझानों के मुताबिक, डीडीसी की 280 में से 223 सीटों के रुझान मिले हैं। भाजपा 54 सीट पर आगे है। वहीं गुपकार अलायंस 95 सीट पर आगे है। कांग्रेस के खाते में 19 सीट जाती दिखरही है। अन्य 56 सीट पर आगे हैं। गुपकार गठबंंधन में यानी NC और PDP हैं। वेरीनाग अनंतनाग में जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष जी मीर सोन नासिर अहमद मीर आगे चल रहे हैं। बारामूला, कुपवाड़ा व बांडीपुरा हलके में गुपकार एलायंस आठ, भाजपा चार और निर्दलीय तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं।
कश्मीर में भी भाजपा ने दिखाया दम
कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनाव के लिए हो रही मतगणना में भाजपा दमदार प्रदर्शन कर रही है। कश्मीर संभाग की 140 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना में 109 सीटों का रुझान मिला है। इसमें भाजपा दमदार प्रदर्शन करते हुए 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन 34 सीटों पर बढ़त बनाए है। पीपुल्स एलायंस के नेशनल कांफ्रेंस की महमूदा निसार शोपियां में विजयी रही। श्रीनगर में आजाद उम्मीदवार शाइस्ता असलम विजयी रहीं। कांग्रेस 11, जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी 5और अन्य 20 सीटों पर आगे है।
डीडीसी चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस ने शोपियां में खोला खाता, भाजपा का भी दमदार प्रदर्शन
कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनाव के लिए हो रही मतगणना में भाजपा दमदार प्रदर्शन कर रही है। कश्मीर संभाग की 140 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना में 75 सीटों का रुझान मिला है। इसमें भाजपा दमदार प्रदर्शन करते हुए 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन 17 सीटों पर बढ़त बनाए है। पीपुल्स एलायंस के नेशनल कांफ्रेंस की महमूदा निसार शोपियां में विजयी रही। कांग्र्रेस छह, जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी 4 और अन्य 17 सीटों पर आगे है।
बैलेट से हुए इन चुनावों का पहला परिणाम दोपहर तक आएगा। शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जम्मू कश्मीर के कमिश्नर केके शर्मा ने यह जानकारी दी है। यह चुनाव इसलिए यादगार रहा है क्योंकि आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार वोटिंग हुई, जिसमें मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाजपा को भी इन चुनावों में बड़ी उम्मीद है। उसके कई दिग्गज नेताओं ने जम्मू के साथ की कश्मीर में खूब पसीना बहाया है। आठ चरण की शांति पूर्ण वोटिंग के बाद अब नतीजे पर पूरे देश की नजर है। कई दिग्गज नेताओं ने इन चुनावों में किस्मत आजमाई है, जिनमें दो दर्जन पूर्व मंत्री, विधायक और एमएलसी शामिल हैं। डीडीसी की कुल 280 सीटों का रिजल्ट आना है।
डीडीसी चुनाव परिणाम में इन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर: पूर्व राज्यसभा सदस्य त्रिलोक सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ताज मोहिउद्दीन, पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शाम चौधरी, शक्ति परिहार, शब्बीर खान, एजाज अहमद, पूर्व विधायक शोएब लोन अपनी पार्टी, भाजपा के पूर्व विधायक प्रो. गारू राम, भारत भूषण, कांता अंदोत्रा, पीडीपी के एजाज मीर, पूर्व एमएलसी शहनाज गनेई, मोहम्मद अकरम प्रमुख, पूर्व निर्दलीय विधायक चरणजीत सिंह, नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधायक जगजीवन लाल, अब्दुल गनी मलिक के पूर्व मंत्री मिर्जा अब्दुल रशीद के बेटे परवेज मिर्जा, जावेद राणा के बेटे जिशान राणा, पूर्व विधायक आरएस पठानिया की पत्नी जूही मन्हास, पूर्व विधायक हर्ष देव की पत्नी मंजू सिंह।
 

युवती ने कराया मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जाने कहाँ की है यह खबर

युवती ने कराया मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जाने कहाँ की है यह खबर

रुड़की | मंगेतर के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि अब मंगेतर और उसके परिजनों ने सगाई करने के बाद शादी करने से साफ इनकार कर दिया है। विरोध पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पढ़ें : BIG BREAKING : न्यू ईयर के दिन प्रदेश में रहेगा नाईट कर्फ्यू, राज्य सरकार ने कल से नाईट कर्फ्यू की करी घोषणा 

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लवी वर्मा निवासी ब्रह्मपुरी, हरिद्वार से कुछ समय पूर्व फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई तो प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने विवाह करने की बात तय कर ली। परिजनों को भी मामले से अवगत कराया गया। 29 नवंबर को परिजनों ने दोनों की सगाई कर दी।

पढ़ें : कल सबेरे रायपुर पहुंचेगा पूर्व सीएम वोरा का पार्थिव शारीर, गृह ग्राम दुर्ग में किया जायेगा अंतिम संस्कार, पढ़ें पूरी खबर

आरोप है कि सगाई के बाद लवी ने मिलने के लिए घर बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी की तारीख तय करने की बात कही तो लवी ने मना कर दिया। लवी के घर पहुंचे तो उसके परिजनों ने शादी करने से साफ इनकार कर गाली गलौज पर जान से मारने की धमकी दी। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि महिला के साथ सगाई करने के बाद अवैध संबंध बनाना और शादी से इनकार करने के आरोप में लवी वर्मा निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

 
प्रदेश में खादी के कपड़ों से बनेगा विश्व का सबसे बड़ा मास्क, यहाँ के CM करेंगे लांच

प्रदेश में खादी के कपड़ों से बनेगा विश्व का सबसे बड़ा मास्क, यहाँ के CM करेंगे लांच

लखनऊदेश में विश्व का सर्वाधिक लंबा मास्क बनने जा रहा है। यह मास्क खादी के कपड़ों से बनाया जाएगा। खादी के कपड़े से दुनिया का सबसे बड़ा 150 वर्ग मीटर का मास्क तैयार किया जा रहा है। विश्व के सबसे बड़े खादी के मास्क को हॉट एयर बैलून से डिस्प्ले किया जाएगा।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से लगे इस इलाके में हुई 4 लोगों की निर्मम हत्या, जाँच में जुटी पुलिस 

यूपी के खादी विभाग के सहयोग से विश्व का सर्वाधिक लंबा मास्क तैयार किया जा रहा है। इस मास्क को लखनऊ के डिजाइनर मनीष त्रिपाठी तैयार कर रहे हैं। रविवार को खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने ओड्रा फाउंडेशन द्वारा आयोजित खादी फैब्रिक हैंडओवर सेरेमनी में डिजाइनर मनीष त्रिपाठी को मास्क बनाने के लिए सूबे के 75 जिलों से प्राप्त खादी का कपड़ा हैंडओवर किया।

पढ़ें : छत्तीसगढ़: यहाँ चल रहा था जिस्मफरोशी का काम, दबिश देकर पुलिस ने किया 6 आरोपियो को गिरफ्तार


अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि खादी के कपड़े से दुनिया का सबसे बड़ा 150 वर्ग मीटर का मास्क तैयार कर उसे हॉट एयर बैलून से डिस्प्ले किया जाएगा। इसकी लॉन्चिग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 जनवरी को करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य विश्व को कोरोना का डटकर मुकाबला करने का संदेश देना है।

पढ़ें : रायपुर: श्मशान घाट में शराब बेचते एक युवक हुआ गिरफ्तार


इसके लिए प्रदेश के 75 जिलों से दो-दो मीटर खादी का कपड़ा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनवरी में खादी वस्त्रों की प्रदर्शनी और फैशन शो का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में रीना ढाका, रितु बेरी, मनीष मल्होत्रा सहित मशहूर फैशन डिजाइनर खादी से तैयार कपड़े डिस्प्ले करेंगे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ने खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़ी और खादी का मास्क बनाने का काम करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

जनता के दिल में खिल चुका है कमल, सोनार बांग्ला का सपना होगा पूरा: अमित शाह

जनता के दिल में खिल चुका है कमल, सोनार बांग्ला का सपना होगा पूरा: अमित शाह

कोलकाता। गृह मंत्री अमित शाह ने आज दूसरे दिन बंगाल में बिगुल बजाया। चुनाव से पहले ताबड़तोड़ रैलियां बीजेपी सरकार की तरफ से की जा रही है। खासकर बंगाल में जनता को लुभाने के लिए अमित शाह दो दिन से अपनी रैलिया कर रहे है। बंगाल दौरे के दूसरे दिन अमित शाह बीरभूम पहुंचे, यहां उन्होंने हनुमान मंदिर स्टेडियम से बोलपुर सर्कल तक रोड शो किया। रोड शो के दौरान भारी भीड़ देखने को मिली, साथ ही लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाएं। इस दौरान अमित शाह ने कहा, `ऐसा रोड शो मैंने आज तक नहीं देखा, यहां आए लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास दिख रहा है।`
बंगाल दौरे के दूसरे दिन अमित शाह ने बाउल गायक के परिवार के साथ लंच किया। इस दौरान, बीजेपी नेता दिलीप घोष, कैलाश विजयवर्गीय मौजूद थे। शाह के साथ कई बीजेपी नेताओं ने गायक से संगीत भी सुना। वहीं, इससे पहले शाह बीरभूम के शांतिनिकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय गए, जहां उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बता दें बीजेपी सरकार इस बार बंगाल में 200 सीट जीतने का दावा कर रही है। खास बता ये है कि बाकी देशों की तरह बंगाल के गांव-गांव तक बीजेपी पहुंच चुकी है, आज गांव के लोग बंगाल में भी बीजेपी का स्वागत कर रहे है। कई बीजेपी नेताओं का कहना है कि ये परिवर्तन बांग्लादेश से घुसपैठ को रोकने के लिए है। यह परिवर्तन हिंसा को खत्म करने के लिए है। `बीजेपी जहां भी सत्ता में आई है, राज्य विकास की राह पर चला है। वहीं, बंगाल विकास की राह से दूर हट चुका है।`
 

नेपाल में मध्यावधि आम चुनाव के लिए तारीखों का एलान, अगले साल दो चरणों में होगी वोटिंग

नेपाल में मध्यावधि आम चुनाव के लिए तारीखों का एलान, अगले साल दो चरणों में होगी वोटिंग

काठमांडू, नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की सिफारिश पर रविवार को संसद को भंग कर दिया है. उन्होंने अप्रैल-मई में मध्यावधि आम चुनाव कराये जाने की घोषणा भी की. राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार राष्ट्रपति भंडारी ने 30 अप्रैल को पहले चरण और 10 मई को दूसरे चरण का मध्यावधि चुनाव कराये जाने की घोषणा की.

नोटिस के अनुसार उन्होंने नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 76, खंड एक तथा सात, और अनुच्छेद 85 के अनुसार संसद को भंग कर दिया. इससे पूर्व प्रधानमंत्री ओली की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की एक आपात बैठक में राष्ट्रपति से संसद की प्रतिनिधि सभा को भंग करने की सिफारिश करने का फैसला किया गया था.

वर्ष 2017 में निर्वाचित प्रतिनिधि सभा या संसद के निचले सदन में 275 सदस्य हैं. ऊपरी सदन नेशनल एसेंबली है.

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है कि जब सत्तारूढ़ दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) में आंतरिक कलह चरम पर पहुंच गई थी. पार्टी के दो धड़ों के बीच महीनों से टकराव जारी है. एक धड़े का नेतृत्व 68 वर्षीय ओली तो वहीं दूसरे धड़े की अगुवाई पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री 'प्रचंड' कर रहे हैं. 

BIG BREAKING : पूर्व विधायक के सिविल लाइंस स्थित मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, तीन महिलाएं हुई गिरफ्तार

BIG BREAKING : पूर्व विधायक के सिविल लाइंस स्थित मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, तीन महिलाएं हुई गिरफ्तार

प्रतापगढ़ | उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि प्रतापगढ़ के सिविल लाइंस स्थित सीडीओ आवास से चंद कदमों की दूरी पर पूर्व विधायक के बेटे के मकान में सेक्ट रैकेट के संचालन का खुलासा हुआ है। शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारकर मौके से तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। एक युवती की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व विधायक के बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज कुल 1368 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान 

सिविल लाइंस में रोडवेज बस अड्डे से आगे मेन रोड पर ही पूर्व विधायक के बेटे गिरीश यादव का मकान है। उसने मकान को किराए पर दे रखा था। शुक्रवार को पुलिस ने यहां छापा मारकर तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि मकान में किराये पर रहने वाली महिला सेक्स रैकेटे चलाती थी। वह युवतियों को बरगलाकर लेकर आती थी।

पढ़ें : रायपुर: युवती का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेलिंग हुआ गिरफ्तार

सिटी इलाके की एक युवती ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था महिला उसे प्रतापगढ़ लेकर आई। यहां उस पर दूसरों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगी। इनकार करने पर जानलेवा धमकी दी। गालीगलौज करने के साथ उसके साथ मारपीट भी की। उसकी सूचना पर छापा मारा गया था। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं और मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

 
वैवाहिक वेबसाइट पर दोस्ती कर युवक ने लुटी युवती की अस्मत, जाने कहा कि है घटना

वैवाहिक वेबसाइट पर दोस्ती कर युवक ने लुटी युवती की अस्मत, जाने कहा कि है घटना

प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की मैट्रिमोनियल साइट पर लखनऊ के रहने वाले युवक से दोस्ती हो गई। युवक ने लड़की से मिलने की जिद की और प्रयागराज आ गया। युवती को होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार को युवक के खिलाफ कीडगंज थाने में तहरीर दी गई। रात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

पढ़ें : BREAKING NEWS: इस राज्य में 4 जनवरी से खुलेंगे स्कूल, 10वीं-12वीं की लगेगी क्लास, बच्चों को मिलेगा फ्री मास्क 


धूमनगंज के झलवा की रहने वाली युवती के घर वाले मैट्रिमोनियल साइट पर उसके लिए लड़का तलाश रहे थे। लखनऊ के इंदिरा नगर में कुकरैल के पास रहने वाले सुमित वर्मा ने शादी की इच्छा जताई। युवती और सुमित के बीच फोन पर बात होने लगी। दोनों फेसबुक से भी जुड़ गए। इसके बाद सुमित युवती से मिलने की जिद करने लगा।

पढ़ें : बड़ी खबर: स्कूल टीचर को हुआ छात्र से प्यार, शादी का झांसा देकर बनाये शारीरिक संबंध और फिर हुआ कुछ ऐसा

युवती ने शर्त रखी कि पहले वह उसके माता-पिता से मिले। अक्तूबर महीने में सुमित प्रयागराज पहुंच गया। उसने युवती को कीडगंज स्थित होटल में बुलाया। युवती ने कहा, पहले शादी करो। इसके बाद युवक उसे लेकर एक मंदिर गया और वहां उसकी मांग में सिंदूर भरकर कहा कि अब शादी हो गई है। वह युवती को लेकर कीडगंज स्थित होटल पहुंचा।

पढ़ें : युवती से गैंगरेप: सहेली के घर से लौट रही युवती को अगवा कर तीन युवकों ने किया दुष्कर्म


यहां पर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। यहां से वापस लौटने के बाद सबसे पहले उसने युवती का नंबर ब्लाक कर दिया। फेसबुक पर संपर्क की कोशिश की तो उसने वहां से भी लड़की को ब्लाक कर दिया। दूसरे के नंबर से जब युवती ने उससे संपर्क किया तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। लड़की तथा घर वालों ने काफी प्रयास किया लेकिन सुमित और उसके घर वाले मानने को तैयार नहीं हुए। बृहस्पतिवार को लड़की ने तहरीर दी। सुमित के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

 

नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शम्भू दयाल कॉलेज द्वारा कोरोना जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शम्भू दयाल कॉलेज द्वारा कोरोना जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

ग़ाज़ियाबादनेहरू युवा केन्द्र, ग़ाज़ियाबाद (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शम्भू दयाल कॉलेज के तत्वावधान में कोरोना जागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित टेक्सटाइल मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, देखें VIDEO 

रैली का शुभारंभ शम्भू दयाल कॉलेज की प्राचार्य डॉ मंजू गोयल, जिला युवा समन्वयक देवेन्द्र कुमार एवं लेखाकार मुकन्द वल्लभ शर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

पढ़ें : एक माँ ने अपने बेटे को बाथटब में डुबोकर मारा और फिर खुद कर ली आत्महत्या, जाने क्या थी वजह

रैली शम्भू दयाल कॉलेज से चलकर, घण्टाघर को होते हुए कोतवाली, रेलवे रोड से चौधरी मोड़ होती हुई वापस शम्भू दयाल कॉलेज में ही सम्पन्न हुई। रैली के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको एवं युवा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा मास्क एवं दो गज की दूरी का संदेश दिया गया।

जिला युवा समन्वयक देवेंद्र कुमार ने बताया कि महामारी से हमे अभी सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।

पढ़ें : गुरू और शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार: अश्लील वीडियो दिखाकर 5 छात्राओं से हेडमास्टर ने किया दुष्कर्म

जागरुकता रैली को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीलम गर्ग, डॉ अजय उपाध्याय का विशेष सहयोग रहा। युवा मण्डल अध्यक्ष तालिब, आज़ाद अन्सारी, प्रियंका, सुप्रिया, सनोवर खान उर्फ सोनू, मनोज, रूपेश, सत्यम, राहुल, नितिन, वंशिका, साधना एवं लता मौजूद रहे।

एक माँ ने अपने बेटे को बाथटब में डुबोकर मारा और फिर खुद कर ली आत्महत्या, जाने क्या थी वजह

एक माँ ने अपने बेटे को बाथटब में डुबोकर मारा और फिर खुद कर ली आत्महत्या, जाने क्या थी वजह

वाशिंगटन | लंदन में 35 साल की बैंकर यूलिया को ब्रेस्ट कैंसर था। बीमारी के चलते वह काफी तनाव में आ चुकी थी। उन्होंने पहले अपने बेटे को मारा और फिर आत्महत्या कर ली। वहीं इस महिला की मां का कहना था कि यूलिया के बचने के 97 प्रतिशत चांस थे। लंदन में कुछ समय पहले एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब इस केस में यह सामने आया है कि इस महिला को कैंसर सर्जरी के चलते बहुत ज्यादा बैचेनी थी और इसी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित टेक्सटाइल मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, देखें VIDEO

महिला ने आत्महत्या से पहले अपने 7 साल के बेटे को भी बाथटब में डुबाकर मार दिया था। रूस में पैदा हुई 36 साल की यूलिया को कैंसर के चलते बैचेनी इतनी ज्यादा बढ़ चुकी थी कि उसने मरने का फैसला लिया किया। इस मामले में यूलिया की मां का कहना है कि शादी से पहले वो एक बेहद खुशमिजाज और स्वस्थ महिला थी लेकिन उसकी शादी में काफी तनाव था और उसकी बीमारी ने इस तनाव को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया था।

पढ़ें : गुरू और शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार: अश्लील वीडियो दिखाकर 5 छात्राओं से हेडमास्टर ने किया दुष्कर्म

यूलिया के तनाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि डॉक्टर्स ने उसे कहा था कि उसके 97 प्रतिशत बचने के चांस है लेकिन उसे हमेशा लगता था कि वो उन तीन प्रतिशत लोगों में से है जिसकी कैंसर से मौत हो जाएगी। यूलिया की मां के मुताबिक, उसे मरने से डर लगता था लेकिन उसके हालात इतने बिगड़ ने लगे कि उसने खुद अपनी जान ले ली। बता दें कि यूलिया की कुछ दिनों बाद ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी होने वाली थी। 

पढ़ें : राजधानी के इस कपड़ा दुकान से चोरों ने हजारों रूपये नगदी समेत लाखों का सामान किये पार, सीसीटीवी में वारदाते कैद

इस मामले में यूलिया की दोस्त का कहना था कि मुझे कई बार यूलिया के घर से लड़ाई-झगड़े की आवाजें आती थीं और इस साल तो चीजें काफी बिगड़ गई थीं। एक बार मैंने उनके घर से लगातार आती तेज आवाजों के चलते पुलिस तक बुला ली थी। यूलिया का पति उस समय चिल्लाते हुए लगातार कह रहा था कि तुम्हें अपनी इंग्लिश और बेहतर करनी ही होगी। यूलिया ने अप्रैल में लॉकडाउन में मुझसे इस बारे में बात की थी और वो अपने पति को छोड़कर अपने बेटे के साथ रूस जाने पर विचार कर रही थी।

 

 
 कोरोना वैक्सीन: जानें बड़े देशों में कितने लोगों ने लगवाई वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन: जानें बड़े देशों में कितने लोगों ने लगवाई वैक्सीन

वाशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिका और ब्रिटेन ऐसे देश हैं, जहां लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हो चुकी है, इसके बावजूद कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अमेरिका में हालात सबसे ज्यादा भयावह है, यहां हर दिन दो लाख से ज्यादा कोरोना केस बढ़ रहे हैं।

दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए वैक्सीन को मंजूरी दी जा चुकी है। कई देशों में लोगों को वैक्सीन देने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। ब्रिटेन ऐसा पहला देश है, जहां सबसे पहले कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी गई। ब्रिटेन में ही सबसे पहले लोगों को वैक्सीन दिए जाने की प्रक्रिया की शुरुआत हुई। इसके अलावा अमेरिका में भी फाइजर-बायोएनटेक की ओर से बनाई गई कोविड-19 वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी जा चुकी है। अमेरिका में भी लोगों को कोरोना वैक्सीन दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। अमेरिका में स्वास्थ्यकर्मियों को सबसे पहले कोरोना वैक्सीन दी जा रही है।

ब्रिटेन में अबतक एक लाख 37 हजार से ज्यादा लोगों को पहले सप्ताह में फाइजर / बायोएनटेक कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। ब्रिटिश सरकार ने बताया कि कम से कम एक लाख 37 हजार 897 लोगों ने 15 दिसंबर के तक वैक्सीन की पहली खुराक मिली। इनमें से एक लाख आठ हजार लोगों को इंग्लैंड में टीका लगाया गया था। वहीं अमेरिका में भी टीकाकरण शुरू हो गया है। इस हफ्ते अमेरिका के 600 से ज्यादा जगहों पर 2.9 मिलियन खुराक पहुंच जाएगी। अगले हफ्ते तक अमेरिका को वैक्सीन की आठ मिलियन से ज्यादा खुराक मिल जाएगी।

कनाडा में लोगों को वैक्सीन लगाए जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा बहरीन और सिंगापुर में फाइजर और जर्मनी की बायोएनटेक की तरफ से तैयार कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है। वहीं यूएई में चीनी कंपनी सिनोफार्म की वैक्सीन को अप्रूवल मिल गया है।

क्या है अमेरिका और ब्रिटेन में कोरोना की स्थिति-
अमेरिका और ब्रिटेन ऐसे देश हैं, जहां लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हो चुकी है, इसके बावजूद कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अमेरिका में हालात सबसे ज्यादा भयावह है, यहां हर दिन दो लाख से ज्यादा कोरोना केस बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 2.46 लाख केस आए और 3486 मरीजों की मौत हो गई। अमेरिका में अबतक एक करोड़ 74 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और तीन लाख 14 हजार मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

वहीं ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में 25 हजार नए केस आए और 612 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। ब्रिटेन में अबतक 19 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 65 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों की संख्या की हिसाब से ब्रिटेन दुनिया में सातवें नंबर पर है।
BIG BREAKING : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने दिया इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने दिया इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर

अहमदाबाद गुजरात कांग्रेस में राजनीतिक संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे परेश धनानी ने भी अपना इस्तीफा राज्य के पार्टी प्रभारी राजेश यादव को बुधवार को सौंप दिया है.

पढ़ें : सेक्स रैकेट : शहर के स्टेशन रोड स्थित जयंती होटल में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, महिला सहित 5 लोग गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा गुजरात में पिछले दिनों हुए उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार की वजह से दिया है. ऐसे में गुजरात में नए-नए प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस की अंदरुनी सियासत गरमा गई है.

पढ़ें : देह व्यापार : शहर के सिद्धि विनायक होटल में सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, 3 युवती और 4 युवक गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

अहमदाबाद नगर निकाय से पहले गुजरात कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव राज्य में डेरा जमाए हुए हैं. उन्होंने पिछले दिनों उपचुनाव की हार की वजहों को लेकर एक रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को भेजी थी. गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा और परेश धनानी के नेतृत्व में लोकसभा और दो उपचुनाव हुए हैं. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस गुजरात की 26 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी और अभी हाल ही में हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा.

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के साथ किया सेक्स और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखो रूपये लिए लूट, मामला दर्ज


गुजरात में कांग्रेस के लगातार निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर पार्टी के अंदर सवाल खड़े हो रहे थे. ऐसे में माना जा रहा है कि इसी के चलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा और विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धनानी ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है.
नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने कहा कि उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद उन्होंने हाईकमान को अपने इस्तीफे की पेशकश की थी और अब उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. परेश धनानी के इस्तीफे के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अब शैलेश परमार पूंजा वंश और अश्विन कोटवाल में से किसी एक को चुने जाने की चर्चा है.

पढ़ें : राज्य महिला आयोग द्वारा 9 हजार वर्गफुट की विशाल रंगोली से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी


वहीं, गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष से अमित चावड़ा के इस्तीफा देने के बाद अगले पीसीसी के लेकर भी चर्चा काफी तेज हो गई है. नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए अर्जुन मोढवाडिया और जगदीश ठाकुर के नाम की चर्चा चल रही है. इसके अलावा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर हार्दिक पटेल को भी प्रमोशन देने की बात सामने आ रही है. माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान हार्दिक पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर गुजरात में पार्टी कमान सौंप सकती है.

पढ़ें : बड़ी खबर: गधे के गोबर और घास-भूसे से बनाया जा रहा था मसाला, पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों को लगाया ठिकाना


हालांकि, गुजरात में कांग्रेस की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. राज्यसभा चुनाव से पहले आठ कांग्रेसी विधायकों ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया और इन आठ सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी. वहीं, नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी अपनी तैयारियों में जुटी है तो कांग्रेस बिखरती हुई नजर आ रही है. ऐसे में कांग्रेस के नए अध्यक्ष के सामने निकाय चुनाव से पहले संगठन को खड़े करने और चुनावी जंग फतह करने की बड़ी चुनौती होगी.

सेक्स रैकेट : शहर के स्टेशन रोड स्थित जयंती होटल में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, महिला सहित 5 लोग गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

सेक्स रैकेट : शहर के स्टेशन रोड स्थित जयंती होटल में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, महिला सहित 5 लोग गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

हिण्डौन सिटी (करौली) | राजस्थान के करौली जिले के हिण्डौन सिटी से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजस्थान के करौली जिले के हिण्डौन सिटी के रेलवेे ओवर ब्रिज के नीचे स्टेशन रोड स्थित जयंती होटल में अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है | पुलिस ने छापेमार कार्यवाही करते हुए होटल से महिला सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है | जिनमें होटल संचालक भी शामिल है|

पढ़ें : बड़ी खबर: गधे के गोबर और घास-भूसे से बनाया जा रहा था मसाला, पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों को लगाया ठिकाना

करौली डीएसपी मनराज ने जानकारी देते हुए बताया कि हिण्डौन डीएसपी किशोरीलाल को मुखबिर से अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिली थी | जिस पर डीएसपी ने हिण्डौन नई मंडी थाना पुलिस को साथ लेकर हिण्डौन के रेलवेे ओवर ब्रिज के नीचे स्टेशन रोड स्थित जयंती होटल पर दबिश दी तो वहां अनैतिक देह व्यापार होता पाया गया |

पढ़ें : लाखो रूपये के प्रतिबंधित गुटखा के साथ 1 गिरफ्तार, जानिए आखिर कंटेनर में किस तरह से किया जा रहा था सप्लाई


पुलिस ने होटल संचालक महेश सहित आरोपी राकेश, हरभान, ऋषिकेश एवं एक महिला को गिरफ्तार किया है | डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किये आरोपियों में एक उत्तर प्रदेश के आगरा, तीन श्रीमहावीरजी थाना क्षेत्र और एक हिण्डौन निवासी हैं | उन्होंने बताया कि आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ करने में जुटी है |

देह व्यापार : शहर के सिद्धि विनायक होटल में सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, 3 युवती और 4 युवक गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

देह व्यापार : शहर के सिद्धि विनायक होटल में सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, 3 युवती और 4 युवक गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

समस्तीपुर | बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि बिहार के समस्तीपुर जिले में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर उजियारपुर के प्रखंड उप प्रमुख के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है | मिली जानकारी के अनुसार जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय के पीछे स्थित सिद्धि विनायक होटल में एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की कार्यवाही की है |

पढ़ें : पब में बिना मास्क लगाए बेधड़क चल रही थी पार्टी, BMC ने छापा मारकर ठोका फाइन 

छापेमारी के दौरान होटल के विभिन्न कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में तीन युवती और 2 युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है | वहीं, मामले में उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी वार्ड संख्या 11 निवासी होटल मालिक लालबाबू साह के बेटे कुंदन कुमार और उसके मैनेजर विक्कू राय के पुत्र पप्पू कुमार को भी हिरासत में लिया गया है | उक्त होटल उजियारपुर के प्रखंड उप प्रमुख की बताई गई है |

पढ़ें : बड़ी खबर: युवक की चाकू मारकर हत्या, देर रात हुई घटना 

मिली जानकारी अनुसार छापेमारी में प्रशिक्षु एएसपी सह थानाध्यक्ष हिमांशु, अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, सीओ अमरनाथ चौधरी, दारोगा संगीता कुमारी सहित महिला व पुरुष सिपाही के जवान शामिल थे | अचानक हुए छापेमारी से आसपास के रहने वाले लोग अचंभित हो गए |

पढ़ें : नाबालिग के मां बनने पर खुला रेप का राज, भाई ही बना दरिंदा, जाने कहाँ की है ये खबर 

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां इस तरह का धंधा कोई नई बात नहीं है | काफी समय से होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा था | वह भी उस जगह पर जहां होटल के बगल में ही एक नामी गिरामी स्कूल, पीएचसी, प्रखंड और अंचल कार्यालय चल रहा हो | पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का सरकारी आवास मौजूद हो और जहां रोजाना अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है |

पढ़ें : महीने के बीच में ही पड़ी महंगाई की मार, फिर महंगा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर

स्थानीय लोगों की मानें तो होटल में अक्सर मंत्री, विधायक सहित अधिकारियों का रहना व आना-जाना लगा रहता है | इधर, छापेमारी के बाद होटल वीरान पड़ा हुआ है | मौके पर एक भी कर्मी मौजूद नहीं हैं | वहीं, आसपास के लोग सहित जिसे भी घटना की सूचना मिली वह होटल के समीप मंडराता दिखा | इस संबंध में एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी हुई है |

 कोरोना वैक्सीन: अमेरिका में शुरू हुआ टीकाकरण, न्यूयॉर्क की नर्स को लगा पहला टीका

कोरोना वैक्सीन: अमेरिका में शुरू हुआ टीकाकरण, न्यूयॉर्क की नर्स को लगा पहला टीका

नई दिल्ली। संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमवार को एक बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की, जिससे दुनिया के सबसे बड़े कोरोना वायरस प्रकोप को झेला है। यहां पर अबतक कोरोना से 300,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
 
 
न्यूयॉर्क की नर्स सैंड्रा लिंडसे अमेरिका की पहली व्यक्ति बनीं, जिन्होंने फाइजर-बायोएनटेक शॉट प्राप्त किया। लॉन्ग आइलैंड यहूदी मेडिकल सेंटर में एक नर्स लिंडसे ने कहा, `यह किसी भी अन्य वैक्सीन लेने से अलग नहीं लगा। मुझे आशा है कि यह हमारे इतिहास में बहुत दर्दनाक समय के अंत की शुरुआत है।`
 

अमेरिका और कई अन्य देशों में बढ़ते मामलों के साथ महामारी के सबसे गहरे चरणों में से एक में टीकाकरण आते हैं। सोमवार को नीदरलैंड ने महामारी शुरू होने के बाद से सबसे सख्त लॉकडाउन लगाने की बात कही है। ब्रिटेन ने लंदन पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की और तुर्की ने कहा कि नए साल की छुट्टियों पर चार दिनों का लॉकडाउन लगाया जाएगा।
 
 
फ्रांस में लोगों को अब घर छोड़ने के अपने कारण को सही ठहराने वाले फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन इसके साथ ही 8:00pm-6: 00am तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

अमेरिका में दुनिया का सबसे अधिक मौत का आंकड़ा है और 16.3 मिलियन मामले यहां पर रिपोर्ट किए गए हैं। टीकाकरण शुरू होने के कुछ ही घंटों बाद मौतें का आकड़ा 300,000 के पार हो गया।

कैलिफोर्निया, पेंसिल्वेनिया और ओहियो में भी टीकाकरण हुआ, जबकि कनाडा ने मॉन्ट्रियल में एक देखभाल करने वाले को पहली खुराक दी गई।

शुरुआती 2.9 मिलियन खुराक बुधवार तक देश भर में 636 साइटों पर वितरित किए जाने की आवश्यकता है। अधिकारियों ने कहा कि 20 मिलियन अमेरिकी वर्ष के अंत तक दो-शॉट प्राप्त कर सकते हैं और मार्च तक 100 मिलियन।

सूखी बर्फ वाले बक्से में वैक्सी न भेजी जा रही है जोकि -70 डिग्री सेल्सियस (-94 डिग्री फ़ारेनहाइट) पर रखी जा सकती है। परीक्षणों से पता चला है कि फाइजर-बायोएनटेक टीका 95 प्रतिशत प्रभावी है।

दुनिया भर में पिछले दिसंबर में चीन से कोरोना फैलने के बाद से कम से कम 1.6 मिलियन मौतें हुई हैं और कुल मिलाकर 71.6 मिलियन मामले सामने आए हैं।

सोमवार को टीकाकरण शुरू करना वाला देश संयुक्त अरब अमीरात भी था, जिसने अबू धाबी में चीनी दवाओं के दिग्गज सिनोफार्मा के शॉट्स को लगाना शुरू किया।
 
सेक्स रैकेट : होटल आरबी रेजीडेंसी में रंगरलिया मनाती 5 युवतियों समेत 2 युवक गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

सेक्स रैकेट : होटल आरबी रेजीडेंसी में रंगरलिया मनाती 5 युवतियों समेत 2 युवक गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

आगरा आगरा पुलिस ने बालूगंज क्षेत्र स्थित होटल आरबी रेजीडेंसी पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के मुताबिक, सीओ सदर महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने होटल आरबी रेजीडेंसी पर छापेमार कार्यवाही की गई है जिसमे मौके से दो युवक और पांच युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं है । पुलिस के पहुंचने से पहले सूचना लीक होने के कारण होटल संचालक और अन्य मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आगरा पुलिस को मुख्य आरोपियों के फरार हो जाने से स्थानीय पुलिस पर मिलीभगत का शक भी हो रहा है। शुरुआती जांच में पकड़े गए सभी आरोपी आगरा और आसपास के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है | 

यहाँ की राजधानी में खुदाई के दौरान मिला 119 इंसानी खोपड़ियाँ, जाने कहाँ की है यह खबर

यहाँ की राजधानी में खुदाई के दौरान मिला 119 इंसानी खोपड़ियाँ, जाने कहाँ की है यह खबर

न्यू मेक्सिको | मेक्सिको की राजधानी न्यू मेक्सिको में खुदाई के दौरान इंसानी खोपड़ियों का एक विशाल ढेर मिला है |बताया जा रहा है कि यह खोपड़ियां लगभग 500 साल पुरानी एज्टेक साम्राज्य के जमाने की हैं | खोजकर्ताओं के अनुसार, एज्टेक साम्राज्य में एक विशाल टावर के निर्माण के लिए इन लोगों की बलि दी गई थी | इस खोज को पूरी दुनिया में काफी तवज्जो दी जा रही है |

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर में एक पिता ने अपनी ही 8 साल की बच्ची का किया रेप, मामला हुआ दर्ज 

दुनिया के कई जाने-माने पुरात्वविद भी इस खोज को देखने के लिए मेक्सिको पहुंच रहे हैं | इस टॉवर की खोज मेक्सिको सिटी में एक उत्खनन परियोजना के दौरान की गई | पुरात्वविदों ने मानव बलि का शिकार हुए 119 लोगों के अवशेषों को अब तक खोजा है | नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड हिस्ट्री ने खुलासा किया है कि यह टावर एज्टेक साम्राज्य की पुरानी राजधानी में मिला है | इस टावर में जिन लोगों का अवशेष मिला है, उनमें बच्चे, पुरुष और महिलाएं शामिल हैं |

पढ़ें : राजधानी के मैग्नेटो मॉल में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई जमकर मारपीट, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 

पुरातत्वविद राउल बर्रेरा के अनुसार, 'हम यह नहीं कह सकते कि इनमें से कितने लोग योद्धा थे, शायद कुछ को बलि देने के लिए बंदी बनाया गया था | इन लोगों को देवताओं के लिए उपहार के तौर पर मारा गया था | किसी बैरल की तरह दिखने वाला यह ढांचा मेक्सिको सिटी की सबसे प्रसिद्ध म्यूजियम और तत्कालीन साम्राज्य की मंदिर टेम्पो मेयर के करीब बना हुआ मिला है |

पढ़ें : राजधानी में सड़क हादसा : नशे में धुत्त सिंघानिया बिल्डर्स के बेटे ने टीयूवी को ठोंका, सभी गंभीर

माना जाता है कि वर्तमान का मेक्सिको सिटी शहर पुराने जमाने में एज्टेक साम्राज्य की राजधानी था | उस समय इस शहर को तेनोच्तितलान के नाम से जाना जाता था | जहां से खोपड़ियों का यह टावर मिला है, उसके करीब पहले भी बड़ी मात्रा में मानव शरीरों के प्राचीन अवशेष मिल चुके हैं | पुरातत्वविदों को पहले भी ऐसे कई टावर मिल चुके हैं, जो लगभग 1486 से लेकर 1502 के बीच में बनाए गए थे |

पढ़ें : बड़ा हादसा: बस पलटने से 30 लोग हुए घायल, 10 की हालत गंभीर


इतिहासकारों के अनुसार, 1521 में स्पेनिश राजा हर्नन कोर्टेस ने जब इस शहर पर हमला किया, तब उसने ऐसी बहुत सी इमारतें बनवाई थी | उन इमारतों में पकड़े गए सैनिकों के शवों को चुनवा दिया गया था | संभावना है कि यह उन्हीं योद्धाओं और युद्धबंदियों के शरीर के अवशेष हैं |जिस टावर में इंसानी खोपड़ियां मिली हैं, उसका व्यास लगभग 5 मीटर है |