मुंबई, बृहनगर पालिक (BMC) को बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक्ट्रेस कंगना रनौत का बंगला तोड़े जाने पर फटकार लगाई थी. बीएमसी मेयर किशोरी पेडनेकर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत के लिए 'टो टके के लोग' जैसी भाषा का इस्तेमाल किया.
#WATCH: Everyone is surprised that an actress who lives in Himachal, comes here & calls our Mumbai PoK... such 'do takke ke log' want to make Courts arena for political rivalry, it's wrong: Mumbai Mayor Kishori Pednekar on Bombay HC setting aside BMC notices to Kangana Ranaut https://t.co/DZi7GVeFI2 pic.twitter.com/UPlLvygIxI
— ANI (@ANI) November 27, 2020
मेयर ने कहा, ''सभी लोग चकित हैं कि एक एक्ट्रेस जो कि हिमाचल में रहती है, यहां आती है और हमारे मुंबई को POK कहती है. ऐसे दो टके के लोग अदालत को राजनीति का अखाड़ा बनाना चाहते हैं. यह गलत है.''
मेयर की टिप्पणी पर कंगना रनौत ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कंगना ने लिखा, ''पिछले कुछ महीनों में महाराष्ट्र सरकार द्वारा जितने लीगल केस, अपमान, नाम लेकर अभद्रता मैंने झेली है इसके बाद मुझे लगता है कि बॉलीवुड माफिया और आदित्य पंचोली, ऋतिक रौशन जैसे लोग तो काफी सज्जन हैं.''
बता दें कि कंगना रनौन और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी पिछले कई महीने से जारी है. बीएमसी ने कंगना की अनुपस्थिति में उनका बंगला तोड़ दिया था. इसके बाद कंगना ने कहा था कि मुंबई तो पीओके जैसी हो गई है. शिवसेना नेता संजय राउत ने भी इससे पहले कंगना के लिए हरामखोर जैसे शब्द का इस्तेमाल किया था.
हैदराबाद, देश के तमाम प्रदेशों के चुनावों में बीजेपी के प्रचार रथ की कमान संभाल चुके यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अब दक्षिण भारत में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के गढ़ में बीजेपी के विस्तार अभियान का नेतृत्व करेंगे. सीएम योगी आदित्यमनाथ आज हैदाराबाद नगर निगम के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे.
प्रचार के लिए राष्ट्रीय नेताओं को भी उतारा जा रहा है
बीजेपी निगम चुनाव को भी आक्रामक ढंग से लड़ रही है और प्रचार के लिए राष्ट्रीय नेताओं को भी उतारा जा रहा है. उत्तर भारत के शीर्षस्थ दलों में शुमार बीजेपी अब भी दक्षिण में तेलंगाना, आंध्र, तमिलनाडु, केरल आदि राज्यों में प्रभावी जीत से काफी दूर है. इसलिए पार्टी वहां स्थानीय चुनावों में भी सहभागिता कर जमीन मजबूत करने में जुट गई है.
पार्टी ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के 150 वॉर्डों के लिए 1 दिसंबर को होने वाले चुनावों में भी पूरी ताकत झोंक रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी चुनाव प्रचार में शामिल होंगे.
नई दिल्ली,''कोरोना महामारी की रोकथाम में पत्रकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोरोना वारियर्स की मेरी लिस्ट में पत्रकारों का स्थान बेहद खास है। मैं उनके जज्बे, जुनून और साहस को सलाम करता हूं।'' यह विचार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के सत्रारंभ समारोह-2020 के अंतिम दिन व्यक्त किये। इस अवसर पर आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, अपर महानिदेशक श्री के. सतीश नम्बूदिरिपाड सहित आईआईएमसी के सभी केंद्रों के संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
'कोरोना महामारी में स्वास्थ्य पत्रकारिता' विषय पर बोलते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना के दौर में भी पत्रकारों ने लोगों के लिए ‘ग्राउंड जीरो’ से लगातार रिपोर्टिंग की है। इस दौरान हमने अपने कई पत्रकारों को भी खोया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशकों में मैंने पत्रकारों से बहुत कुछ सीखा है। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा और सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है। इसलिए संकट के समय पत्रकार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।
श्री हर्षवर्धन ने कहा कि मैं भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी से आग्रह करता हूं कि वे स्वास्थ्य पत्रकारिता पर एक कोर्स शुरू करें, जिससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कम्युनिकेटर तैयार किये जा सकें। इसके अलावा मैं चाहता हूं कि आईआईएमसी विज्ञान के क्षेत्र में भी अच्छे पत्रकार एवं कम्युनिकेटर तैयार करने पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत सरकार चाहती है कि वर्ष 2022 तक सभी बच्चों को अच्छी सेहत और अच्छा खानपान मिले। और इस अभियान में पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि एक वक्त में हमने भारत को पोलियो मुक्त बनाने का सपना देखा था और इस सपने को साकार करने में मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मैं चाहता हूं कि इस महामारी के समय में भी पत्रकार नकारात्मक माहौल को सकारात्मक माहौल में बदलने में मदद करें।
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अगर आपने लॉकडाउन में अपने घरों में रहकर समय बिताया है, कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और फैलने के लिए शारीरिक दूरी का पालन किया है, साफ-सफाई पर ध्यान दिया है और हमेशा अपने चेहरे को ढककर रखा है या मास्क पहना है, तो आपने भी कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने में अहम भूमिका निभाई है।
इससे पहले कार्यक्रम के प्रथम सत्र में 'मीडिया ट्रायल : अच्छा या बुरा?' विषय पर बोलते हुए दूरदर्शन के महानिदेशक श्री मयंक अग्रवाल ने कहा कि मीडिया ट्रायल इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी पत्रकारिता की दिशा क्या है और आप कैसी पत्रकारिता करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर पत्रकारिता के मूलभूत सिद्धांतों के साथ मीडिया ट्रायल होता है, तो ये अच्छा है।
नेटवर्क 18 के मैनेजिंग एडिटर श्री ब्रजेश सिंह ने कहा कि नानावटी केस भारत में मीडिया ट्रायल का सबसे पहला उदाहरण है। मीडिया ट्रायल सिर्फ सनसनी या टीआरपी के लिए नहीं होता, बल्कि कई बार मीडिया ट्रायल केस को एक नई दिशा भी देता है। एसोसिएटेड प्रेस टीवी की साउथ एशिया हेड सुश्री विनीता दीपक ने कहा कि मीडिया ट्रायल के नाम पर मीडिया को कटघरे में खड़ा करना ठीक नहीं हैं। मीडिया अपना काम बखूबी जानता है और कर भी रहा है।
समारोह के समापन सत्र में आईआईएमसी के पूर्व छात्रों ने नए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। पूर्व विद्यार्थियों के इस सत्र में आज तक के न्यूज़ डायरेक्टर श्री सुप्रिय प्रसाद, न्यूज़ नेशन के कंसल्टिंग एडिटर श्री दीपक चौरसिया, हिन्दुस्तान टाइम्स के चीफ कंटेट ऑफिसर प्रसाद सान्याल एवं कौन बनेगा करोड़पति के इस सीज़न की पहली करोड़पति श्रीमती नाज़िया नसीम ने हिस्सा लिया।
मुंबई: मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले की 12वीं बरसी बृहस्पतिवार को है. महानगर पुलिस शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी जिसमें महामारी की वजह से सिर्फ सीमित संख्या में लोग शिरकत करेंगे.
इस संबंध में एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कार्यक्रम दक्षिण मुंबई में पुलिस मुख्यालय में नवनिर्मित स्मारक स्थल पर होगा. इसमें शहीद सुरक्षाकर्मियों के परिजन शामिल होंगे.
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृह मंत्री अनिल देशमुख, पुलिस महानिदेशक सुबोध कुमार जयसवाल, मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे.
अधिकारी ने बताया कि तटीय सड़क परियोजना पर काम चलने की वजह से शहीद स्मारक को मरीन ड्राइव स्थित पुलिस जिमखाना से क्रॉफॉर्ड मार्केट स्थित पुलिस मुख्यालय में स्थानांतरित किया गया है.
उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्र के रास्ते यहां पहुंचे और गोलीबारी की जिसमें 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोग मारे गए थे तथा अनेक लोग घायल हुए थे.
एनएसजी और अन्य सुरक्षाबलों ने नौ आतंकवादियों को ढेर कर दिया था तथा अजमल आमिर कसाब नाम के आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया गया था जिसे 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी गई.
हमले में जान गंवाने वालों में तत्कालीन एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे, सेना के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक काम्टे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय सालस्कर शामिल भी थे.
लखनऊ. देश के दूसरे राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून लाने पर योगी सरकार ने अंतिम मुहर लगा दी है. उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने विवाह के लिए अवैध धर्मांतरण रोधी कानून के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी. राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शादी के लिए धोखाधड़ी कर धर्मांतरण किए जाने की घटनाओं पर रोक लगाने संबंधी कानून के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के बाद 15- 50 हजार तक का जुर्माना का प्रवधान है. वहीं शादी के नाम पर धर्म परिवर्तन अवैध घोषित कर दिया गया है. अगर कोई भी ग्रुप धर्म परिवर्तन कराता है तो उसे 3 से 10 साल की सजा होगी.
50 हजार रुपये तक का जुर्माना
उधर, धर्मगुरु धर्म परिवर्तन कर आता है तो उसे डीएम से अनुमति लेनी होगी. कानून के तहत जो धर्म परिवर्तन करेगा उसे भी जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी. यदि कोई सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन कर आता है तो उसे 10 साल की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा. यदि ऐसा करने वाला कोई संगठन है तो उसकी मान्यता रद्द हो सकती है. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई हो सकती है. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों कथित ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनाने का ऐलान किया था. दरअसल पहले स्टेट लॉ कमीशन ने अपनी भारी-भरकम रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी थी, जिसके बाद यूपी के गृह विभाग ने बाकायदा इसकी रूपरेखा तैयार कर न्याय एवं विधि विभाग से अनुमति ली.
5 से 10 साल की सजा का प्रावधान
जानकारी के अनुसार जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसमें इस कानून के बनने के बाद इसके अंतर्गत अपराध करने वालों को 5 से 10 साल की सजा का प्रावधान है. साथ ही शादी के नाम पर धर्म परिवर्तन भी नहीं किया जा सकेगा. यही नहीं शादी कराने वाले मौलाना या पंडित को उस धर्म का पूरा ज्ञान होना चाहिए. कानून के मुताबिक धर्म परिवर्तन के नाम पर अब किसी भी महिला या युवती के साथ उत्पीड़न नहीं हो सकेगा. और ऐसा करने वाले सीधे सलाखों के पीछे होंगे.
UP Cabinet decides to introduce an ordinance against unlawful religious conversions: State Cabinet Minister Siddharth Nath Singh pic.twitter.com/vUPO7SLyR7
— ANI UP (@ANINewsUP) November 24, 2020
इस राज्य में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और गोवा से आने वालों को साथ लानी होगी कोरोना की नेगटिव रिपोर्ट
मुंबई, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बाहर से जो लोग विमान और रोड के जरिए महाराष्ट्र आ रहे हैं उनके लिए गाइडलाइन्स जारी की है. गाइडलान्स के मुताबिक घरेलू उड़ान के जरिए दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, गुजरात और गोवा से आने वाले लोगों को आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लानी पड़ेगी. उनकी रिपोर्ट बोर्डिंग एयरपोर्ट पर चेक होगी. रिपोर्ट का सैंपल पिछले 72 घंटों में लिया होना चाहिए. अगर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट नहीं है तो मुंबई एयरपोर्ट पर अपने खर्च पर आरटीपीसीआर टेस्ट कराना होगा. उसके बाद अपने घर जा पाएंगे.
इसके अलावा जहां रुके हैं वहां का पता और बाकी जानकारी देनी होगी ताकि टेस्ट पॉजिटिव होने पर ट्रेस किया जा सके. टेस्ट पॉजिटिव आने पर नियमानुसार इलाज होगा.
People travelling from Delhi, Rajasthan, Gujarat and Goa to carry RT-PCR negative test report: Maharashtra Government#COVID19 pic.twitter.com/17Wr5DECKD
— ANI (@ANI) November 23, 2020
ट्रेन से आने वालों के लिए नियम
दिल्ली एनसीआर, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा से चलने वाले या वहां से गुजरने वाली ट्रेनों के सभी यात्रियों को आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लानी पड़ेगी अगर वो महाराष्ट्र में प्रवेश करना चाहते हैं. महाराष्ट्र में घुसने से ज्यादा से ज्यादा 96 घंटे पहले सैंपल लिया होना चाहिए. जिनके पास नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं होगी उनका उस स्टेशन पर लक्षण और बुखार की जांच की जाएगी, जिनमें लक्षण नहीं होंगे उन्हें जाने दिया जाएगा. वहीं जिनमें लक्षण होंगे उन्हें अलग करके एंटीजन टेस्ट किया जाएगा, एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आने पर घर जाने दिया जाएगा. वहीं जो टेस्ट नहीं कराएंगे या पॉजिटिव आएंगे उन्हें कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा. जहां अपने खर्च पर इलाज कराना होगा.
रोड के जरिए महाराष्ट्र में आने वालों को लेकर नियम
सीमावर्ती जिलों में दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, गुजरात और गोवा से आने वाले यात्रियों का राज्य की सीमा पर लक्षण और बुखार की जांच होगी. जिनमें लक्षण नहीं होंगे उन्हें गंतव्य तक जाने दिया जाएगा. जिनमें लक्षण होंगे उन्हें वापस घर लौटने का विकल्प दिया जाएगा. जो लक्षणों के बाद भी अंदर आना चाहते हैं उन्हें एंटीजन टेस्ट कराना होगा. नेगेटिव आने पर आगे जाने दिया जाएगा. वहीं जो टेस्ट नहीं कराएंगे या पॉजिटिव आएंगे उन्हें कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा, जहां अपने खर्च पर इलाज कराना होगा.
कोलकाता, देश में लव जिहाद को लेकर पहले से ही बहस जारी है. कई राज्य इसके खिलाफ कानून लाने की बात कह रहे हैं. इसी बीच तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने लव जिहाद पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजनीतिक दलों पर निशाना साधा. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले वर्ष अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं.
एक कॉन्फ्रेंस के दौरान टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कहा 'प्यार बहुत ही निजी चीज होती है. प्यार और जिहाद एक साथ नहीं चलते हैं.' उन्होंने कहा 'चुनाव से एकदम पहले लोग ऐसे मुद्दों के साथ सामने आ रहे हैं.' जहां ने कहा 'यह एक निजी फैसला है कि आप किसके साथ रहना चाहते हैं. एक-दूसरे से प्यार करें.' लव जिहाद के खिलाफ बयान दे रही पार्टियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा 'धर्म को राजनीति का औजार न बनाएं.'
Love is very personal. Love & jihad don't go hand-in-hand. Just before polls, people come up with topics like this. It is a personal choice who you want to be with. Be in love & start falling in love with each other. Don't make religion a political tool: TMC MP Nusrat Jahan pic.twitter.com/LY5ggaAMXa
— ANI (@ANI) November 23, 2020
पहले भी बीजेपी पर साध चुकी हैं निशाना
बीते शनिवार को भी टीएमसी सांसद ने एक ट्वीट के जरिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था. उन्होंने लिखा था 'बंगाल में हम धर्मनिरपेक्ष प्यार को मानते हैं और इसमें कुछ गलत नहीं है.' उन्होंने कहा 'प्यार निजी होता है और बीजेपी को प्यार करना सीखना चाहिए.' उन्होंने लव जिहाद पर कानून लाने की बात पर कहा कि बीजेपी जहर है.
छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने भी बीजेपी पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी लव जिहाद को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जिन बीजेपी नेताओं ने दूसरे धर्म में शादी की है, क्या उनपर भी लव जिहाद कानून लागू होगा. उन्होंने कहा 'कई बीजेपी नेताओं के परिवार वालों ने दूसरे धर्मों में शादियां की हैं. मैं बीजेपी नेताओं से पूछना चाहता हूं कि, क्या ये शादियां भी लव जिहाद की परिभाषा के तहत आती हैं.' इसके अलावा बघेल ने बीजेपी की दूसरी रणनीतियों पर भी सवाल उठाए.
जोहानिसबर्ग/नई दिल्ली । कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। दुनियाभर में कोरोना महामारी की वजह से लोगों की जिंदगी खतरे में है। अब तक कई बड़ी शख्सियतें भी इस महामारी के चलते अपना जान गंवा बैठे हैं। हाल ही में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीकी मूल के पड़पोते सतीश धुपेलिया के निधन की खबर सामने आई है।
पढ़ें : विवादों में आई 'A Suitable Boy', मंदिर परिसर में दिखाए गए कई किसिंग सीन
सतीश धुपेलिया की मौत भी कोरोना वायरस की वजह से हुई है। 66 साल के सतीश धुपेलिया ने तीन दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। सतीश धुपेलिया की बहन उमा उनकी मौत से सदमे में हैं। उमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उनके भाई को निमोनिया हो गया था। निमोनिया के इलाज के लिए पिछले एक महीने से वो अस्पताल में भर्ती थे।
अस्पताल में निमोनिया के इलाज के दौरान ही सतीश धुपेलिया कोरोना की चपेट में आ गए। उमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,``निमोनिया से एक माह पीड़ित रहने के बाद मेरे प्यारे भाई का निधन हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान वह कोविड-19 की चपेट में आ गए थे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि आज शाम उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके परिवार में दो बहने उमा और कीर्ति मेनन हैं, जो यहीं रहती हैं।
पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: दहेज प्रताडऩा से तंग आकर विवाहिता ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
ये तीनों भाई बहन मणिलाल गांधी के वारिस हैं, जिन्हें महात्मा गांधी अपने कार्यों को पूरा करने के लिए दक्षिण अफ्रीका में ही छोड़ कर भारत लौट आए थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अपने कामों को पूरा करने के लिए दक्षिण अफ्रीका में छोड़कर भारत आ गए थे। लेकिन उनके परिवार के वारिस जोहानिसबर्ग में रहते हैं। बता दें कि सतीश धुपेलिया पेशे से एक वीडियोग्राफर और फोटोग्राफर थे।
सांबा, जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एक सुंरग मिली है. जानकारी के मुताबिक, इस सुरंग की लंबाई करीब 150 मीटर है. सुरंग के जरिए नगरोटा आतंकियों के आने का शक है. सर्च ऑपरेशन के दौरान इस सुरंग का पता चला है. रेत के बैग और लकड़ियों से इस सुरंग को छिपाया गया था. सुरंग में आने जाने के लिए सीढ़ियां भी बनी हुई हैं. इससे पहले जांच एजेंसियों ने शक जताया था कि पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों ने भारत में घुसपैठ के लिए सुरंग का इस्तेमाल किया.
नगरोटा केस में चार संदिग्धों से पूछताछ जारी
बता दें कि 19 नवंबर के तड़के जम्मू के नगरोटा में सुरक्षाबलों ने चार पाकिस्तानी आतंकियों को ट्रक में ही मौत के घाट उतार दिया था. दरअसल, यह आतंकी जम्मू के सांबा इलाके के उस पार पाकिस्तान के शकरगढ़ इलाके से घुसपैठ कर जम्मू की सीमा में दाखिल हुए थे. आतंकियों से एनकाउंटर के बाद उनके पास से मोबाइल फोन, जीपीएस, वायरलेस सेट बरामद हुआ था. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी गिरफ्तार किया गया है. आतंकी जम्मू के त्राल का रहने वाला बताया जा रहा है. वहीं जम्मू के उधमपुर से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. उनसे नगरोटा केस के बारे में पूछताछ की जा रही है.
अगस्त महीने में भी सांबा में मिली थी सुरंग
इससे पहले अगस्त महीने में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सांबा जिले में ही एक सुरंग मिली थी, जिसकी लंबाई करीब बीस फीट और चौड़ाई तीन से चार फीट थी. इतना ही नहीं सुरंग को छुपाने के लिए इसके शुरू होने की जगह पर पाकिस्तान में बने सैंडबैग्स (रेत की बोरियां) भी मिले थे जिस पर शकर गढ़/कराची लिखा हुआ था.
सोनीपत। कोरोना काल में भी हरियाणा में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से जारी है। हालांकि, अब पुलिस ने देह व्पापार के धंधे से जुड़े लोगों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है।
अफसरों के निर्देश पर सोनीपत पुलिस ने शुक्रवार को जिलों में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार होने की सूचना मिलने पर जिले में अनेक ऐसे स्थलों पर छापामारी कर इनके संचालकों समेत 44 युवकों और युवतियों को गिरफ्तार किया है।
सहायक पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर और उपाधीक्षक वीरेंद्र सिंह और थाना कुंडली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पार्कर मॉल के अंदर स्थित अलग-अलग स्पा सेंटरों में युवक-युवतियों द्वारा देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।
पुलिस ने छापामारी कर स्पा सेंटर संचालक दिल्ली निवासी देवेंद्र मेहरा, पंकज के अलावा वहां काम करने वाले युवकों नीरज, हरप्रीत, गुलशन, तेजेन्द्र, बिजेंद्र, योगेन्द्र, अनिल, नवीन, लाखन सिंह, सतपाल, राहुल, महीपाल, शेष नारायण, देवपाल के अलावा 27 युवतियों को भी हिरासत में लिया है। आरोपियों पर अग्रिम कार्रवाई करने की तैयारी पुलिस कर रही है।
हैदराबाद | आंध्र प्रदेश के गुंटूर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक मरीज का ऑपरेशन डॉक्टरों ने उसे होश में रखते हुए किया। ऑपरेशन के दौरान वो जगते रहे और उसका ध्यान ऑपरेशन पर ना रहे इसलिए ऑपरेशन थियेटर में मरीज को उसका पसंदीदा शो बिग बॉस और हालीवुड फिल्म दिखाई गई।
पढ़ें : लॉक डाउन ब्रेकिंग : देश में 2 दिसंबर तक रहेगा लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला
वाराणसी | वाराणसी में सीवर के जलजमाव से परेशान लोगों ने प्रशासनिक व्यवस्था से आजिज़ आ जाने के बाद अनोखे तरीके से अपनी आवाज पहुंचाने के लिए लोगों ने अपने ही पार्षद को बंधक बना लिया। शुक्रवार को कई घंटे तक पार्षद को कुर्सी पर बांधकर उसी सीवर के पानी के बीच बैठाये रखा। लोगों में इस बात का गुस्सा है कि वो सालों से इस परेशानी से जूझ रहे हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं।
पढ़ें : लॉक डाउन ब्रेकिंग : देश में 2 दिसंबर तक रहेगा लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला
वाराणसी के बलुवाबीर इलाके की ये अम्बिया मंडी गली है, यहां सीवर के पानी के बीच कुर्सी पर बंधे ये शख्स कोई और नहीं बल्कि यहीं के पार्षद तुफ़ैल अंसारी हैं। सालों से सीवर के पानी के बीच रहने को मजबूर लोगों की आवाज़ जब नहीं सुनी गई तो उन्होंने अपने नुमाइंदे को ही उसी पानी में बंधक बना लिया और इस बात की तस्दीक खुद पार्षद कर रहे हैं। तुफ़ैल अंसारी ने कहा, `बलुवा बीर वार्ड नंबर 79 में जो हमारा क्षेत्र है इसमें अंबिया मंडी ट्रांसफार्मर के पास से लगातार जलजमाव है। समस्या बनी हुई है जिसको लेकर जनता काफी आक्रोशित है और यहां लगभग 20 से 25 मकान के आसपास पानी बिल्कुल भरा रहता है। यहां का जो परिवार है वह अपने घर से दूर दवा लेने के लिए अपने घर से निकल नहीं पाता है और हम उनको बार-बार वादा करते हैं कोई सुनवाई नहीं होती है उसी को लेकर जनता ने हम को बंधक बना लिया।`
पढ़ें : तालाब में शव ढूंढने उतरे व्यक्ति की डूबने से हुई मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम, पढ़ें पूरी खबर
दरअसल इस इलाके में सीवर के पानी की ये समस्या सालों पुरानी है, इसकी वजह से घर में आने वाला नल का पानी भी दूषित हो जाता है जिससे लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। स्थानीय नागरिक मो शोएब ने बताया, `बहुत परेशान हैं 25 से लेकर 40 घर लोगों को मलेरिया हो रहा है। फूड प्वाइ़जनिंग हो रही है पानी जो आ रहा है वह गंदा आ रहा है। पाइप के जरिए गंदा पानी आ जा रहा है। पार्षद जी को हम लोग कल भेजे थे बंधक भी बनाए थे आज की परेशानी नहीं है यह तकरीबन हम लोग झेल रहे हैं 10 साल से।`
ऐसा नहीं है कि समस्या सुलझाने का बंधक बनाए गये पार्षद ने प्रयास नहीं किया। वो इसकी लम्बी लड़ाई लड़े वर्क आर्डर भी पास कराया लेकिन फिर भी काम नहीं हुआ जिसका उन्हें बेहद मलाल है और हार चुके पार्षद ये कह रहे हैं कि अगर हमें बंधक बनाने से ही जनता का काम हो सके तो ये भी उन्हें मंजूर है।
लंदन | हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पूरे इंग्लैंड में लागू लॉकडाउन को दो दिसंबर को समाप्त करने की घोषणा की है। इतना ही नहीं इसे आंशिक रुप से क्षेत्र के आधार पर प्रतिबंध की व्यवस्था फिर से लागू करने की योजना बनाई है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या स्थिर होती हुई प्रतीत हो रही है और ऐसे में इस कदम पर विचार किया जा रहा है।
पढ़ें : तालाब में शव ढूंढने उतरे व्यक्ति की डूबने से हुई मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम, पढ़ें पूरी खबर
जॉनसन के कार्यालय ने शनिवार देर रात बताया कि सरकार इंग्लैंड में स्थानीय आधार पर प्रतिबंध की तीन स्तरों वाली प्रणाली फिर से लागू करने की योजना बना रही है। इस प्रणाली के तहत विभिन्न क्षेत्रों में संक्रमण की गंभीरता के आधार पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे। जॉनसन के कार्यालय के बयान के अनुसार सरकार ने पांच नवंबर को इंग्लैंड में चार सप्ताह का लॉकडाउन लागू किया था।
पढ़ें : निरहुआ और आम्रपाली दुबे का रोमांटिक गाना मचा रहा धूम, मिल चुके हैं इतने व्यूज
कैबिनेट प्रतिबंध हटाने संबंधी योजना पर आज विचार करेगी और प्रधानमंत्री सोमवार को संसद को विस्तार से इसकी जानकारी देंगे। जॉनसन के कार्यालय ने नियामकों द्वारा वायरस के टीके को मंजूरी देने की स्थिति में अगले सप्ताह राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने की योजना की भी पुष्टि की है। सरकार टीका आने तक संक्रमण को काबू करने के लिए जांच की संख्या बढ़ाएगी।
पढ़ें : BIG BREAKING : "हिचकी" फिल्म की इस अभिनेत्री की हुई मौत, जाने क्या है मौत की वजह
आपको बता दे कि जॉनसन ने 31 अक्टूबर को इंग्लैंड के लिए घरों में रहने के नये नियमों की घोषणा की थी कि इंग्लैंड में पांच नवंबर से लगभग दो दिसंबर तक प्रतिबंध लागू रहेंगे। ब्रिटेन में कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों की संख्या में पिछले सात दिन में गिरावट आई है। इसमें पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह 13.8 प्रतिशत कमी आई है। जिसके चलते ये बड़ा फैसला लिया गया है।
नई दिल्ली, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक दंपति के बीच तलाक के निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा है. साथ ही कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा है कि किसी जीवनसाथी के खिलाफ नपुंसकता के झूठे आरोप लगाना क्रूरता के समान है.
दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट एक ऐसे मामले में सुनवाई कर रहा था, जिसमें अलग रह रही पत्नी ने अपने पति पर यौन संबंध नहीं बना पाने का आरोप लगाया था. हाईकोर्ट ने पति के वकील की इस दलील को स्वीकार किया कि पत्नी के जरिए लिखित बयान में लगाए गए आरोप गंभीर हैं और पति की छवि पर असर डालने के साथ उसकी मानसिक स्थिति को प्रतिकूल तरीके से प्रभावित कर सकते हैं.
न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ ने कहा, 'इसलिए इस विषय पर कानून को देखते हुए हमें निचली अदालत के निष्कर्षों और टिप्पणियों में कोई कमी नजर नहीं आती कि अपीलकर्ता (पत्नी) के लिखित बयान में नपुसंकता से संबंधित आरोप स्पष्ट रूप से कानून के तहत परिभाषित क्रूरता की अवधारणा में आते हैं.'
हाईकोर्ट ने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत तलाक देने की पति की याचिका पर निचली अदालत के आदेश के खिलाफ महिला की अपील को खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया. दंपति का विवाह जून 2012 में हुआ था. महिला की यह पहली शादी थी जबकि पुरुष उस समय तलाकशुदा था.
यौन संबंधों में रुचि नहीं
वहीं पति ने इस आधार पर शादी को समाप्त करने की गुहार लगाई थी कि महिला की कथित तौर पर यौन संबंधों में रुचि नहीं है और विवाह के लिए उसकी अनुमति महिला की कथित मानसिक अवस्था से संबंधित तथ्यों को छिपाकर ली गई. शख्स ने कहा कि यदि उसे इन बातों की जानकारी होती तो वह विवाह के लिए कभी राजी नहीं होता.
इसके बाद महिला ने अपनी प्रतिक्रिया में आरोप लगाया कि उसका पति नपुंसकता की समस्या से पीड़ित है और विवाह नहीं चल पाने का असल कारण यही है. इसके अलावा उसके सास-ससुर झगड़ालू हैं और दहेज की मांग करते हैं. महिला ने यह आरोप भी लगाया कि दहेज मांगने के साथ ही ससुराल वालों ने उसके साथ क्रूरता भरा व्यवहार किया और उसके पति ने सास-ससुर के सामने ही उसके साथ बुरी तरह मारपीट की.
महिला ने हाईकोर्ट से निचली अदालत के तलाक मंजूर करने के आदेश को रद्द करने की मांग की और वैवाहिक अधिकार बहाल करने की मांग की और कहा कि वह इस वैवाहिक गठजोड़ को बचाना चाहती है. इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि महिला के आरोपों को निचली अदालत ने विशेषज्ञ की गवाही के आधार पर खारिज कर दिया है.
श्रीनगर, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के संसाधनों को बर्बाद किया जा रहा है और भारत सरकार हमारी अवमानना कर रही है. मुफ्ती ने दावा कि राज्य में अवैध रेत खनन हो रहा है और साइट पर उन्हें जाने से रोका गया.
मुफ्ती ने ट्वीट किया, 'मुझे स्थानीय प्रशासन ने आज रामबियारा नाला जाने से रोका. जहां अवैध टेंडर के जरिए खनन हो रहा है और हमारे संसाधनों को बाहर भेजा जा रहा है. स्थानीय लोगों को इलाके में भी जाने से रोका जा रहा है. हमारी जमीन और संसाधन भारत सरकार द्वारा बर्बाद किए जा रहे हैं. भारत सरकार हमारी अवमानना कर रही है.'
केंद्र सरकार पर अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुफ्ती ने लगातार ट्वीट किए. उन्होंने लिखा, 'ये उनका नया कश्मीर है. रेत माफिया दिन दहाड़े खनन कर रहे हैं और हमसे चुप रहने की उम्मीद की जाती है. एक नेता के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि मैं इन मुद्दों को उठाऊं. लेकिन, बीजेपी लगातार मेरे अधिकारों का उल्लंघन कर रही है और सुरक्षा के नाम पर मेरे आवागमन को रोका जा रहा है.'
I was stopped from visiting Rambiara Nalla today by local admin. This is where sand extraction through illegal tenders has been outsourced to outsiders & locals are barred from the area.Our land & resources are being plundered by GOI that has nothing but contempt for us pic.twitter.com/dF7KnZqMG0
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) November 21, 2020
विस्कॉन्सिन/नई दिल्ली। अमेरिका में एक मॉल के अंदर गोलीबारी हुई है। घटना में आठ लोग घायल हुए हैं. पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार को विस्कॉन्सिन में स्थित एक मॉल में हुई। स्थानीय पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद से गोलीबारी करने वाला शूटर लापता है। उसकी तलाश जारी है। घटना विस्कॉन्सिन राज्य के ववातोसा में मिल्वौकी के पास मेटफेयर मॉल में हुई है।
फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI)और ने ट्वीट किया है कि उनके अधिकारी स्थानीय पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए घटनास्थल पर थे। वहीं, स्थानीय ववातोसा पुलिस ने एक बयान में कहा है कि जैसे ही सूचना पाकर पुलिसकर्मी वहां पहुंचे शूटर गायब हो चुका था। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में शूटर की पहचान की गई है। वह 20 से 30 साल का एक श्वेत युवक है। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के एमएलसी अमित यादव के फ्लैट में युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Also Read:- कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में आए 46 हजार नए केस, कुल 90.50 लाख संक्रमितों में 85 लाख ठीक हुए
घटना हजरतगंज के लाप्लास अपार्टमेंट के फ्लैट ए- 201 में शुक्रवार देर रात हुई। बर्थडे पार्टी की दौरान फ्लैट में गोली चलने की यह घटना घटी। राकेश नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शाहजहांपुर निवासी अमित यादव स्थानीय निकाय क्षेत्र से एमएलसी हैं।
Also Read:- छत्तीसगढ़ में जीएसटी इंटेलिजेंस ने किया बड़ी चोरी का पर्दाफाश, कोयला कारोबारी और सलाहकार गिरफ्तार
DCP सेंट्रल ने बताया, "पांच लड़के विनय नाम के एक लड़के का जन्मदिन मना रहे थे। तभी पिस्टल से एक व्यक्ति राकेश को गोली लग गई। चारों अभियुक्त गिरफ्तार, असलहा बरामद। शव का पोस्ट मार्टम करवाया जा रहा है।"
यूपी, लखनऊ: सपा MLC अमित यादव के फ्लैट पर गोली चलने से एक व्यक्ति की मृत्यु। DCP सेंट्रल ने बताया, "पांच लड़के विनय नाम के एक लड़के का जन्मदिन मना रहे थे। तभी पिस्टल से एक व्यक्ति राकेश को गोली लग गई। चारों अभियुक्त गिरफ्तार, असलहा बरामद। शव का पोस्ट मार्टम करवाया जा रहा है।" pic.twitter.com/foWHPGvc1v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 21, 2020



















