BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Breaking : राम मंदिर के मुख्य पुजारी का निधन, ICU में चल रहा था इलाज

Breaking : राम मंदिर के मुख्य पुजारी का निधन, ICU में चल रहा था इलाज

 अयोध्या : राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार सुबह 8 बजे निधन हो गया। 3 फरवरी को ब्रेन स्ट्रोक के कारण उन्हें संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI), लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां न्यूरोलॉजी विभाग के ICU में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से राम मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं में शोक की लहर व्याप्त है।

राम जन्मभूमि आंदोलन के साक्षी रहे

आचार्य सत्येंद्र दास बाबरी मस्जिद विध्वंस से लेकर राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा तक के साक्षी रहे हैं। उन्होंने पिछले 34 वर्षों से राम जन्मभूमि परिसर में प्रभु श्रीराम की सेवा की थी। खास बात यह है कि 28 वर्षों तक उन्होंने टेंट में रहकर रामलला की पूजा-अर्चना की। उनका योगदान राम मंदिर आंदोलन और श्रीराम भक्तों के लिए अविस्मरणीय रहेगा।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे

बढ़ती उम्र के चलते आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत कई बार बिगड़ चुकी थी। बीपी और शुगर की समस्या के कारण उनका इलाज लगातार चल रहा था। पिछले कुछ समय से उनके पैर भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई थी। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें सिवियर ब्रेन हेमरेज हुआ था और सीटी स्कैन में 17 स्थानों पर ब्लड क्लॉटिंग पाई गई थी।

मंदिर परिसर में विशेष स्थान

बढ़ती उम्र के बावजूद आचार्य सत्येंद्र दास को मंदिर आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं था। उन्हें विशेष अनुमति प्राप्त थी कि वे जब चाहें, रामलला के दर्शन और पूजा कर सकते थे। उनके निधन से संपूर्ण राम भक्त समाज में शोक की लहर है। श्रद्धालु और मंदिर प्रशासन उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगे।

महाकुंभ 2025: आस्था का नया कीर्तिमान, 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पावन स्नान

महाकुंभ 2025: आस्था का नया कीर्तिमान, 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पावन स्नान

 प्रयागराज :- महाकुंभ 2025 ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है, जहां श्रद्धालुओं की संख्या 45 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही इस आंकड़े का अनुमान जताया था, और महाकुंभ के समापन से 15 दिन पहले ही यह आंकड़ा हकीकत बन गया। आगामी माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के अवसर पर भी करोड़ों श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है, जिससे यह महाकुंभ और भी ऐतिहासिक बन सकता है।

देशभर से उमड़ रही आस्था की लहर

महाकुंभ में आम और खास, अमीर और गरीब, सभी वर्गों के लोग एक साथ पवित्र संगम में स्नान कर रहे हैं। यह आयोजन भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का सबसे बड़ा प्रतीक बन चुका है। कुंभ की दिव्यता और भव्यता ने देश-विदेश के लोगों को आकर्षित किया है, जिससे लाखों श्रद्धालु सात समंदर पार से भी यहां पहुंच रहे हैं।

इन दिग्गज हस्तियों ने किया पवित्र स्नान

अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियां महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगा चुकी हैं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
  • गृह मंत्री अमित शाह
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
  • मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनका मंत्रिमंडल
  • अखिलेश यादव, रवि किशन, कवि कुमार विश्वास
  • भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक
  • 73 देशों के प्रतिनिधिमंडल

विदेशों में भी महाकुंभ की धूम

महाकुंभ की महिमा अब पूरी दुनिया में गूंज रही है। विदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से प्रभावित होकर संगम नगरी पहुंच रहे हैं। बसंत पंचमी के अवसर पर 1.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में शाही स्नान किया, जबकि 10 लाख से अधिक श्रद्धालु कल्पवास कर रहे हैं।

 
CG- शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले गया युवक, 4 दिनों तक लगातार करता रहा हैवानियत, फिर जो हुआ…

CG- शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले गया युवक, 4 दिनों तक लगातार करता रहा हैवानियत, फिर जो हुआ…

 जशपुर। जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया था। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि, बीते दिनों पीड़िता के बड़ी बहन ने थाना आकर में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि, लेख भार्गव नबालिग बालिका को घर से भगाकर ले गया, जहां पीड़िता को अपने रिश्तेदार के यहां 4 दिनों तक रखकर और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी लेख भार्गव को करमीटिकरा गांव से गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

शर्मसार: नशेड़ी युवक ने 80 साल की बुजुर्ग महिला से किया दुष्कर्म, घर में घुसते ही परिजनों के उड़े होश

शर्मसार: नशेड़ी युवक ने 80 साल की बुजुर्ग महिला से किया दुष्कर्म, घर में घुसते ही परिजनों के उड़े होश

 उत्तर-प्रदेश :- UP के अमेठी जिले से एक शर्मनाक और भयावह घटना सामने आई है। 24 साल के एक नशेड़ी युवक ने अपने ही गांव की 80 साल की बुजुर्ग महिला से रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है जहां 24 साल के वहशी दरिंदे मोहम्मद इश्तियाक अली ने खटिया पर बीमार पड़ी 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है।

बीमार पड़ी महिला के साथ रेप

जानकरी के मुताबिक यह घटना सात फरवरी की रात की है, जब बुजुर्ग महिला का पूरा परिवार पड़ोस में ही किसी समारोह में भोज खाने गया था और बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी। इसके बाद गांव का ही रहने वाला युवक, इश्तियाक अली रात के 12:30 से 2:00 के बीच घर में घुस गया और बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर पहले उसका मुंह दबा दिया और उसके बाद दरिंदगी कीं। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला पिछले तीन चार सालों से बीमार चल रही थी और बिस्तर पर पड़ी थी।

 परिजन जब समारोह खत्म होन के बाद घर वापस आए तो घर में घुसते ही उनके होश उड़ गए। जब परिजनों को इस वारदात का पता चला तो वे सदमे में आ गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। फ़िलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

PM Kisan Yojana: पीएम मोदी इस दिन जारी करेंगे 19वीं किस्त, अगर आपको भी चाहिए लाभ तो जरूर करवा लें ये काम

PM Kisan Yojana: पीएम मोदी इस दिन जारी करेंगे 19वीं किस्त, अगर आपको भी चाहिए लाभ तो जरूर करवा लें ये काम

 19th Kist For PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से अगर आप जुड़ना चाहते हैं तो सबसे पहले तो आपका किसान होना जरूरी है। दरअसल, इस योजना की सबसे पहले शर्त ही ये है कि जो लोग किसान हैं वे ही इस योजना से जुड़ सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों किसान जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ ले सकते हैं।


इसी क्रम में इस बार 19वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े सभी किसानों को है। अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं तो आपको इस किस्त का लाभ मिल सकता है। बशर्ते आप इस योजना से जुड़े कुछ कामों को करवा लें जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किसानों को किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से कामों को करवाना जरूरी है।

कब जारी होगी 19वीं किस्त?

किसानों के लिए 24 फरवरी का दिन बड़ा दिन होने वाला है क्योंकि इसी दिन 19वीं किस्त जारी की जाएगी। कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने बीते दिनों जानकारी दी कि 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी की जाएगी जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के भागलपुर जाने का प्लान संभावित तय है। उम्मीद है इस बार भी करोड़ों किसानों को किस्त का लाभ मिलेगा।

कितने पैसे मिलते हैं किस्त में?

अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको अब 19वीं किस्त का लाभ मिलने वाला है। इस योजना के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। किस्त के पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं।

किस्त चाहिए तो ये काम करवा लें:-
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली 19वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आपको भू-सत्यापन का काम करवाना होता है
  • किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी भी करवाना होती है। आप इसे अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या फिर योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से करवा सकते हैं
  • किस्त का लाभ लेने के लिए आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना जरूरी है। इसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना जरूरी है
  • आपको अपने बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प भी ऑन करवाना है। अगर आपके खाते में ये ऑन नहीं है तो आपकी किस्त अटक सकती है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया महाकुंभ स्नान, संगम में की पूजा-अर्चना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया महाकुंभ स्नान, संगम में की पूजा-अर्चना

 प्रयाराजः महाकुंभ में आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची और पवित्र संगम में डुबकी लगाई।  राष्ट्रपति सुबह विशेष विमान से प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुंचीं, जहां राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। प्रयाग हवाई अड्डे से वे अरैल पहुंचीं और नाव से संगम पहुंचकर स्नान किया।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, महाकुंभ में राष्ट्रपति संगम में पूजा अर्चना करने के साथ ही अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र भी जाएंगी। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान किया था।

Ramayan : महर्षि वाल्मीकि नहीं, बल्कि इन महान ऋषि ने लिखी थी पहली रामायण!

Ramayan : महर्षि वाल्मीकि नहीं, बल्कि इन महान ऋषि ने लिखी थी पहली रामायण!

 Ramayan : रामायण का नाम लेते ही जो सबसे पहला नाम हमारे मन में आता है वह है, महर्षि वाल्मीकि और तुलसीदास जी का। हालांकि इनके अलावा भी कई विद्वानों द्वारा राम जी कथा लिखी गई थी, लेकिन सबसे अधिक लोकप्रियता संस्कृत में लिखी गई रामायण और अवधि में लिखी गई रामचरितमानस को मिली। रामायण एक ऐसा ग्रंथ है, जो केवल भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अन्य कई देशों में भी अपनी एक अगल रामायण देखने को मिलती है।

किसने लिखी थी पहली रामायण

कई हिंदू शास्त्रों में इस बात का वर्णन मिलता है कि सबसे पहली रामायण किसी और ने नहीं बल्कि स्वयं राम जी के परम भक्त हनुमान जी ने लिखी थी। इस रामायण को लेकर यह भी कहा जाता है कि हनुमान जी ने अपने द्वारा लिखित रामायण को समुद्र में फेंक दिया था। चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण।

क्या है कथा

कथा के अनुसार, एक बार हनुमान जी कैलाश में तपस्या कर रहे थे। इस दौरान वह रोजाना अपने नाखून से एक शिला पर राम कथा लिखते। इस तरह उन्होंने शिला पर पूरी राम कथा उकेर दी। इस वक्त तक महर्षि वाल्मीकि भी अपनी रामायण पूर्ण कर चुके थे, जिसे लेकर वह भगवान शिव के पास, कैलाश पर्वत जा पहुंचे। इस दौरान उनकी नजर हनुमान जी द्वारा शिला पर उकेरी गई रामायण पर पड़ी, जिसे देखकर वह हैरान रह गए।

वाल्मीकि की आंख में आए आंसू

उन्होंने एक-एक छंद को बड़े ही ध्यान से पड़ा और हनुमान जी की प्रशंसा करने लगे। तब उन्हें यह अनुभव हुआ कि बजरंगबली की रामायण के आगे, तो उनकी रामायण कुछ भी नहीं है। इसके बाद महर्षि की आंखों से आंसू बहने लगे। हनुमान जी भी अपनी रामायण भगवान शिव को सौंपना चाहते थे,

लेकिन महर्षि को देखने के बाद रुक गए और यह विचार करने लगे कि वाल्मीकि जी एक महान कवि हैं और उनके द्वारा लिखी गई रामायण सरल है। तब हनुमान जी को यह लगा कि वाल्मीकि जी की रामायण आमजन को समझने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसलिए हनुमान जी ने अपने द्वारा लिखी गई रामायण को समुद्र में विसर्जित कर दिया।

 
BIG BREAKING : मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, नए CM की नियुक्ति तक संभालेंगे पद

BIG BREAKING : मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, नए CM की नियुक्ति तक संभालेंगे पद

 मणिपुर : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है. आपको बता दें कि कल 10 फरवरी 2025 से मणिपुर विधानसभा का सत्र शुरू होना था. विपक्ष मणिपुर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में था. कांग्रेस ने कहा कि एन बिरेन सिंह को दो साल पहले ही बर्खास्त किया जाना चाहिए था. कांग्रेस नेता आलोक शर्मा ने कहा, “देश उन्हें कभी मांफ नहीं करेगा. मणिपुर में विधायकों की अंतरात्मा जागी है. उन्होंने मजबूरी में इस्तीफा दिया है.”

BIG BREAKING : मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा

N Biren Singh Resign एन बिरेन सिंह ने आज ही दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद शाम होते ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया. बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में वहां विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें पार्टी हाईकमान से बात करके नया नेता चुना जाएगा. पिछले साल के अंत में मणिपुर में हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने जनता से माफी मांगी थी.

BREAKING : महाकुंभ से लौट रही बोलेरो को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 6 घायल

BREAKING : महाकुंभ से लौट रही बोलेरो को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 6 घायल

 सोनभद्र :-  बभनी के दरनखाड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है. जहां श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को ट्रेलर ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 6 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बड़ी खबर : AAP की हार के बीच दिल्ली सचिवालय सील! आला अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

बड़ी खबर : AAP की हार के बीच दिल्ली सचिवालय सील! आला अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

 नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। अरविंद केजरीवाल की हार की खबर के बाद सरकारी दस्तावेजों और डेटा की सुरक्षा के मद्देनजर आला अधिकारियों को तुरंत सचिवालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। अब दिल्ली सचिवालय को सील कर दिया गया है।

गौरतलब है कि संयुक्त सचिव ने आदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने आला अधिकारी को तुरंत दिल्ली सचिवालय पहुंचने का निर्देश दिया है। यह फैसला दिल्ली में चुनाव रुझानों को देखते हुए लिया गया है।

BREAKING: नई दिल्ली सीट से चुनाव हारे अरविंद केजरीवाल, बीजेपी ने दर्ज की जीत

BREAKING: नई दिल्ली सीट से चुनाव हारे अरविंद केजरीवाल, बीजेपी ने दर्ज की जीत

 नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ चूका है। केजरीवाल-मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े चहरे हार गए हैं। हालांकि, आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था और इस बार 60.54 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि दिल्ली में पिछली बार 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था।

 
शिक्षा और निजी क्षेत्र में आधार अब अनिवार्य नहीं – सुप्रीम कोर्ट

शिक्षा और निजी क्षेत्र में आधार अब अनिवार्य नहीं – सुप्रीम कोर्ट

 नई दिल्ली : हाल ही में, भारत के सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड की अनिवार्यता को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस निर्णय के अनुसार, अब कई क्षेत्रों में आधार कार्ड का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया गया है। उदाहरण के लिए, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), और निजी कंपनियाँ अब आधार कार्ड की मांग नहीं कर सकती हैं। इसके अलावा, स्कूलों को भी छात्रों से आधार कार्ड की मांग करने की अनुमति नहीं दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड अब उम्र निर्धारित करने या पहचान स्थापित करने के लिए पर्याप्त दस्तावेज नहीं है। निजी कंपनियों को आधार कार्ड की मांग करने से रोका गया है, जिससे उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा बढ़ेगी। इसके अतिरिक्त, आधार का बायोमीट्रिक डेटा केवल सुरक्षा मामलों में एजेंसियों द्वारा मांगा जा सकता है। आधार अधिनियम की धारा 57 को असंवैधानिक घोषित किया गया है, जिससे निजी कंपनियों द्वारा आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त हो गई है। अब शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी आधार कार्ड की अनिवार्यता नहीं होगी, जिससे लोगों को सुविधाएँ प्राप्त करने में आसानी होगी।

इस फैसले का सीधा प्रभाव विभिन्न सरकारी योजनाओं पर पड़ेगा। कई योजनाएँ जैसे कि जन धन योजना, पीएम आवास योजना, और खाद्य सुरक्षा योजना में आधार कार्ड की अनिवार्यता थी। अब इन योजनाओं में बदलाव किया जाएगा ताकि लोग बिना आधार कार्ड के भी लाभ उठा सकें। शिक्षा क्षेत्र में भी यह निर्णय महत्वपूर्ण है। पहले कई स्कूलों ने छात्रों से आधार कार्ड की मांग की थी, जिससे कई बच्चे शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते थे। अब इस फैसले के बाद, स्कूलों को छात्रों से आधार कार्ड मांगने की अनुमति नहीं होगी, जिससे सभी बच्चों को समान अवसर मिलेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में निजता के अधिकार को भी महत्वपूर्ण माना है। न्यायालय ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी पहचान और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने का अधिकार है। यह निर्णय भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 (जीने का अधिकार) के तहत आता है, जिसमें कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति को उसके व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप से बचाया जाना चाहिए।

इस प्रकार, सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला न केवल कानूनी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने का भी कार्य करेगा। इससे नागरिकों को अपने अधिकारों की सुरक्षा मिलेगी और उन्हें सरकारी एवं निजी सेवाओं का लाभ उठाने में कोई बाधा नहीं आएगी।

Delhi Assembly Elections : दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी, AAP को भारी नुकसान

Delhi Assembly Elections : दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी, AAP को भारी नुकसान

 Delhi Assembly Elections : दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। चार घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 70 में से 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों तक सिमटती नजर आ रही है। भाजपा को पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले 40 सीटों का फायदा हुआ, वहीं AAP को 40 सीटों का नुकसान झेलना पड़ा।

भाजपा के वोट शेयर में 9% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि AAP को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को इस चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली, लेकिन उसका वोट शेयर 2% बढ़ा है।

AAP के कई बड़े नेता— आतिशी, सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, अमानतुल्लाह खान और अवध ओझा— पीछे चल रहे हैं। 2020 के चुनाव में AAP ने 62 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, लेकिन इस बार उसे बड़ा झटका लगा है। भाजपा ने 27 साल बाद शानदार वापसी की है, जिससे दिल्ली की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

Zomato ने बदला अपना नाम, जानिए वजह

Zomato ने बदला अपना नाम, जानिए वजह

7 फरवरी 2025 BIG NEWS :- जोमैटो को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. कंपनी के बोर्ड ने इसके नाम बदलने को लेकर अप्रुवल दे दिया है. कंपनी का नया नाम इटरनल लिमिटेड होगा. इस ऐतिहासिक फैसले को कंपनी के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है और अब इसे शेयरधारकों की स्वीकृति का इंतजार है.

ज़ोमैटो ने कुछ समय पहले ब्लिंकइट (Blinkit) का अधिग्रहण किया था और यह अब कंपनी का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है. इसीलिए, कंपनी ने यह तय किया कि जब ज़ोमैटो से अलग कोई अन्य बिजनेस उसका प्रमुख स्तंभ बन जाएगा, तो वह खुद को “इटरनल” के नाम से पहचानेगी. बता दें कि आज के समय में ज़ोमैटो सिर्फ एक रेस्तरां लिस्टिंग प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि यह डिलीवरी, ग्रॉसरी, हाइपरप्योर और क्विक-कॉमर्स जैसे कई सेक्टर में काम कर रही है.

 

क्या बदलेगा?

 

कंपनी का नाम: Zomato Ltd. → Eternal Ltd.
वेबसाइट: zomato.com → eternal.com
स्टॉक टिकर: ZOMATO → ETERNAL
मुख्य व्यवसाय: Zomato, Blinkit, District, Hyperpure

 

“इटरनल” नाम का क्या मतलब है?

 

दीपिंदर गोयल के अनुसार, “इटरनल” सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक मिशन स्टेटमेंट है. इसका मतलब है कि कंपनी का अस्तित्व सिर्फ वर्तमान में नहीं, बल्कि भविष्य में भी बना रहेगा.

 

क्या होगा कंपनी के ग्राहकों पर असर?

 

ज़ोमैटो और ब्लिंकइट जैसे ब्रांड पहले की तरह ही चलते रहेंगे. ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी. कंपनी अपने क्वालिटी और सेवा में सुधार करने के लिए लगातार इनोवेशन करती रहेगी.

 

कैसे हुई ज़ोमैटो की शुरुआत?

 

दीपिंदर गोयल ज़ोमैटो के संस्थापक हैं, उन्होंने इस कंपनी की शुरुआत 17 साल पहले 2007 में “फूडीबे” (Foodiebay) के नाम से की थी. उन्होंने सिर्फ सेवा भाव से रेस्टोरेंट्स के मेनू ऑनलाइन अपलोड करने शुरू किए, लेकिन बाद में चलकर यह एक बड़ी कंपनी में बदल गई.

Rose Day: प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक... महज एक फूल नहीं, इश्क की पूरी दास्तान है गुलाब

Rose Day: प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक... महज एक फूल नहीं, इश्क की पूरी दास्तान है गुलाब

 मशहूर शायर मीर तकी मीर को जब प्रेम में पड़े और उन्हें माशूका के लबों की तारीफ की तो स्याही में डूबी कलम ने कागज पर गुलाब लिख दिया. एक फूल, जो झाड़ी नुमा पौध में खिलता है, कांटों के बीच रहता है और जिसकी सुर्खी ऐसी है हर्फ-ए-मुहब्बत को बयां करने का उससे माकूल तरीका आज तक न मिला. तो समझिए कि गुलाब क्या है, खुद ही में जज्बा है, जज्बात है, इश्क की समूची दास्तां हैं.

इस वक्त आसमां चमकदार आसमानी है. सूरज की गुनगुनी तपिश गुदगुदा रही है है और हवा ऐसी बह रही है कि, बदन पर लगती है तो छेड़ जाती है. कुल मिलाकर माहौल ऐसा कि मोहब्बत है तो और सुर्ख हो जाती है और नही हैं तो जी उसे पाने के लिए तड़प उठता है. चारों तरफ अपनी आंखें फिराइये, कुदरत ने इस जहां को इतनी रंगीनियत बख्शी है कि दिल कह उठता है, 'गर फिरदौस बर रुए जमीं अस्त, हमीं अस्त, हमीं अस्त, हमीं अस्त.

हालांकि जहांगीर ने यह सुखन कश्मीर के लिए कहा, लेकिन माह-ए-मोहब्बत कही जाने वाली फरवरी जमीन के हर टुकड़े को इस दौरान यह रंगीनीयत सौगात में देती है. इस रंगीनियत में जो रंग गुलाब भरता है, उसके कहने ही क्या... बस नजारे देखिए और वाह कीजिए... मौका और दस्तूर वैलेंटाइन वीक का है और इसकी शुरुआत आज शुक्रवार से वैलेंटाइन डे के साथ हो रही है. पहला दिन है रोज डे के नाम, यानी कि अपने प्यार को गुलाब दीजिए और पहली शुरुआत कीजिए. दरअसल प्यार के इस रंग में गुलाब कई वजहों से खास है. इसके धार्मिक, वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक कई तरह के तर्क हैं. सबसे पहला तो यह कि इसका सुर्ख (लाल) रंग और नर्म अहसास अपने आप ही अपनी ओर आकर्षित करता है.

गुलाब का जिक्र आता है और प्यार की बात होती है तो मशहूर शायर अहमद फराज लिखते हैं कि, 
भरी बहार में इक शाख़ पर खिला है गुलाब
कि जैसे तू ने हथेली पे गाल रक्खा है

ग्रीक और यूनानी सभ्यता में गुलाब
ग्रीक-रोमन सभ्यता में प्रेम की देवी एफ्रोडिटी और वीनस हैं. प्राचीन ग्रीक एफ्रोडिटी को ही नेचर यानी प्रकृति की तरह मानता था. इसी तरह खूबसूरत की देवी जो वीनस कहलाती है, उसका बेटा क्यूपिड है. यह एक नवजात बच्चे की तरह है और बड़ा ही क्यूट है. यही क्यूपिड प्रेम का देवता है. एक बार वीनस ने अमृत पीने की इच्छा की. क्यूपिड बेहद संघर्ष के बाद अमृत ले आया, लेकिन इससे उसकी कुछ बूंदें धरती पर छलक गईं. धरती पर यह समय बर्फ पिघलने का था. अमृत की बूंदें गिरीं तो वह फूल बन गईं. यह फूल गुलाब कहलाया.

क्योंकि जल के टपकने से फूल खिला था, इसलिए इसे गुलाब कहा गया. यहा गुलाब क्यूपिड का हथियार बना. ग्रीक सभ्यता में क्यूपिड को वही दर्जा मिला है जो भारतीय मिथकों में कामदेव को मिला है. 

ग्रीक माइथोलॉजी में गुलाब के बारे में कई कहानियां हैं. ग्रीक देवी एफ्रोडाइट जो प्रेम, सौंदर्य और काम भावना की भी प्रतीक मानी जाती हैं और उन्हें प्रजनन की भी देवी माना जाता है. देवी एफ्रोडाइट का सौंदर्य ऐसा था कि वह जहां से गुजरती थीं वहां खुश्बूदार लाल फूल उग आते थे. जो वातावरण को जादुई बना देते थे. बस इसी तरह लाल गुलाब को प्यार और कामनाओं का प्रतीक माना जाने लगा. 

ऐसी ही एक कहानी, ग्रीक मिथक के किरदार एडोनिस को भी देवता का दर्जा मिला है. कहते हैं कि देवता एडोनिस एक बार शिकार पर गए थे. इस शिकार के दौरान किसी दुश्मन ने उन पर छिपकर वार किया. एडोनिस उस वक्त इच्छा की देवी एफ्रोडिटी के साथ थे. वह दुश्मन भी एफ्रोडिटी को पाना चाहता था. एडोनिस उसके जहरीले तीरों से घायल हो गया और उसके सीने से खून की धारा फूट पड़ी. इसके बावजूद वह एफ्रोडिटी को बचाने के लिए संघर्ष करता रहा. इस संघर्ष में इच्छा की देवी भी घायल हो गई थी. दोनों के खून की बूंदें मिलकर फूलों की घाटी में गिरीं. एफ्रोडिटी को बचाने के संघर्ष में एडोनिस की मृत्यु हुई और जहां उसका शरीर गिरा, कुछ दिनों बाद वहां एक झाड़ उग आया. एडोनिस के खून से सींची उस जमीन से उगा वो पौधा लाल गुलाबों का पौधा था. इसके बाद से ही लाल गुलाब त्याग और जुनून का प्रतीक बन गए. 

प्रेम का इजहार गुलाब से ही क्यों
दरअसल, गुलाब महज फूल नहीं अपने आप में एक पूरी दास्तान है. इसकी नाजुक पंखुड़ियां खूबसूरती जताने का जरिया हैं. यानि कि जिसे आप गुलाब दे रहे हैं, तो बिना शब्दों के, बिना कुछ कहे, उसकी तारीफ कर रहे हैं. दूसरा यह कि गुलाब का फूल कांटों से घिरा होता है. किसी को गुलाब देने का मतलब है कि जिंदगी में भले ही कितने दुख-तकलीफ या गम के दौर आएं, हम इनसे ऊपर उठकर खिलेंगे और खुश्बू बिखेरेंगे., बिल्कुल गुलाब की तरह.

गुलाब हमेशा कांटों से ऊपर उठकर खिलता है. तीसरा यह कि जब आप किसी को गुलाब देते हैं तो उसके कांटे हटा देते हैं. यह एक अनकहा वचन है कि जिंदगी में आने वाली हर परेशानियों को ऐसे ही हटा दिया करूंगा/करूंगी. समझ गए आप, इतना भी आसान नहीं किसी को गुलाब देना.

गुलाबः जितने रंग, उतनी भावनाएं
आम तौर पर लाल गुलाब का ही जिक्र होता है, लेकिन कुदरत ने गुलाब को कई रंगत बख्शी हैं. मनोवैज्ञानिक तौर पर गुलाब के अलग-अलग रंग में अलग-अलग भावनाएं भी छिपी होती हैं. सफेद गुलाब शुद्धता, मासूमियत और बिना शर्त प्यार को दर्शाता है. पीला गुलाब दोस्ती व खुशी का इजहार करता है. गुलाबी गुलाब कोमलता, दोस्ती, नम्रता, कृतज्ञता के साथ ही एक नए रिश्ते की शुरुआत का भी प्रतीक है. नारंगी गुलाब मोह व उत्साह को दर्शाता है. लाल गुलाब सच्चे प्यार का प्रतीक है. तो आज जिसे भी गुलाब दीजिए, अपनी भावनाएं जरूर समझ लीजिए.

अब बारी ये जानने की कि गुलाब पर किसने क्या कहा है?

बुरी सरिश्त न बदली जगह बदलने से
चमन में आ के भी काँटा गुलाब हो न सका
आरज़ू लखनवी

अज़ाब होती हैं अक्सर शबाब की घड़ियाँ
गुलाब अपनी ही ख़ुश्बू से डरने लगते हैं
बद्र वास्ती

सुनो कि अब हम गुलाब देंगे गुलाब लेंगे
मोहब्बतों में कोई ख़सारा नहीं चलेगा
जावेद अनवर

नए दौर के नए ख़्वाब हैं नए मौसमों के गुलाब हैं
ये मोहब्बतों के चराग़ हैं इन्हें नफ़रतों की हवा न दे
बशीर बद्र

फूलों की सेज पर ज़रा आराम क्या किया
उस गुल-बदन पे नक़्श उठ आए गुलाब के
आदिल मंसूरी

वो ख़ार ख़ार है शाख़-ए-गुलाब की मानिंद
मैं ज़ख़्म ज़ख़्म हूँ फिर भी गले लगाऊँ उसे
अहमद फ़राज़

पड़ोसी ने 4 साल की बच्ची से किया रेप, हत्या कर बक्से में डाल दी लाश... वारदात के बाद सो गया आरोपी

पड़ोसी ने 4 साल की बच्ची से किया रेप, हत्या कर बक्से में डाल दी लाश... वारदात के बाद सो गया आरोपी

 महाराष्ट्र :- सांगली जिले के करजगी गांव , तालुका जत में गुरुवार को एक शर्मनाक घटना घटी. जहां एक चार साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या के बाद हत्यारे ने लड़की के शव को एक बोरे में डालकर लोहे के बक्से में छिपा दिया.

4 साल की मासूम से रेप और हत्या

इस मामले में, 45 साल के आरोपी पांडुरंग सोमनिंग कल्ली को उमाडी पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.पुलिस के अनुसार, चार साल की बच्ची अपने दादा-दादी के साथ करजगी में रह रही थी, जबकि उसके माता-पिता रत्नागिरी में मजदूरी करते थे.

खाना खिलाकर बच्ची के साथ खेला

इधर,पांडुरंग कल्ली अपनी मां के साथ बच्ची के घर के बगल में रहता था. वह मजदूर के रूप में काम कर रहा था.उसके घर के सामने एक बादाम का पेड़ है.गुरुवार को बच्ची खेलते हुए बादाम लेने पांडुरंग के घर आ गई. फिर उसने उसे खाना खिलाकर उसके साथ खेलने का नाटक किया. फिर वह उसे शेड में ले गया.यह देखकर कि वहां कोई नहीं है, पांडुरंग ने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी.

बोरे में बंद कर बक्से में डाल दिया शव

हत्या के बाद उसने उसे एक बोरे में बंद कर दिया गया और शव को लोहे के बक्से में छिपा दिया, ताकि किसी को पता न चले. इस बीच, बच्ची की दादी ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया क्योंकि उसकी पोती लंबे समय से लापता थी.पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि पड़ोसी पांडुरंग उसे ले गया है.तो दादी उसके घर चली गईं. तभी पता चला कि पांडुरंग पेपर शेड के सामने सो रहा है. जब उससे इसके बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

साथ मिलकर ढूंढने का नाटक

इसके बाद आरोपी ने बच्ची को खोजने में लोगों की मदद करने का नाटक भी किया. उस समय कुछ लोगों ने उमाडी पुलिस स्टेशन में फोन करके बताया कि चार साल की बच्ची लापता है. उमडी पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक संदीप कांबले के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल पर पहुंची. कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने लड़की को पांडुरंग के साथ देखा था. तलाशी के दौरान पता चला कि लड़की का शव एक बोरे में लपेटकर लोहे के बक्से में फेंका गया था. पांडुरंग को तुरंत गिरफ्तार कर उमडी पुलिस थाने लाया गया.लड़की की हत्या की सूचना मिलते ही इलाके में भीड़ जमा हो गई. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जत सरकारी अस्पताल भेज दिया गया.

गांव में तनाव का माहौल

जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब पता चला कि एक लड़की के साथ बलात्कार किया गया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई.गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए तुरंत पुलिस बल तैनात कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितु खोखर और स्थानीय अपराध जांच टीम ने घटनास्थल का दौरा किया. साथ ही उमाडी पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं. नागरिकों ने हत्यारे के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जल्द से जल्द सजा देने की मांग की है.

Pariksha Pe Charcha 2025: पीएम मोदी 10 फरवरी को करेंगे छात्रों से संवाद, सदगुरु,दीपिका सहित कई हस्तियां छात्रों को देंगे टिप्स

Pariksha Pe Charcha 2025: पीएम मोदी 10 फरवरी को करेंगे छात्रों से संवाद, सदगुरु,दीपिका सहित कई हस्तियां छात्रों को देंगे टिप्स

 नई दिल्ली। हर साल बोर्ड परीक्षाओं से पहले होने वाला ‘परीक्षा पे चर्चा’ (Pariksha Pe Charcha) कार्यक्रम इस बार और भी खास होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी 2025 को प्रगति मैदान, भारत मंडपम, नई दिल्ली में छात्रों से संवाद करेंगे और उन्हें परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने की सलाह देंगे।

इस बार नया अंदाज, दिग्गज हस्तियां भी होंगी शामिल

परीक्षा पे चर्चा के आठवें संस्करण में इस बार कई प्रसिद्ध हस्तियां भी शामिल होंगी, जो छात्रों को परीक्षा से जुड़ी उपयोगी सलाह देंगी। इस कार्यक्रम में सदगुरु विक्रमादित्य मैसी, बॉक्सर मैरी कॉम और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी मौजूद रहेंगी। ये हस्तियां अपने-अपने अनुभव साझा करेंगी और विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगी।

3 करोड़ से अधिक छात्रों ने कराया पंजीकरण

इस साल 3 करोड़ से अधिक छात्रों ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षकों के लिए भी उपयोगी होगा, क्योंकि पीएम मोदी परीक्षा के तनाव को दूर करने और बेहतर प्रदर्शन करने के टिप्स साझा करेंगे।

 
RBI देगा बड़ी राहत? एक्सपर्ट बोले- इस बार ब्याज दरों में हो सकती है कटौती

RBI देगा बड़ी राहत? एक्सपर्ट बोले- इस बार ब्याज दरों में हो सकती है कटौती

 RBI की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की दो महीने पर होने वाली बैठक बुधवार (5 फरवरी) को शुरू हो गई। उम्मीद है कि इस बार एमपीसी शुक्रवार को होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्ज सस्ता होने का दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है।

आरबीआई ने इससे पहले मई, 2020 में रेपो रेट को 0.40 प्रतिशत घटाकर चार प्रतिशत किया था। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना था कि अर्थव्यवस्था को कोरोना महामारी और उसके बाद के लॉकडाउन के संकट से निपटने में मदद मिल सके। आरबीआई ने मई, 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर नीतिगत दर में वृद्धि का सिलसिला शुरू किया था और मई, 2023 में वृद्धि पर रोक लगी। अभी रेपो रेट 6.5 प्रतिशत है।

हमें नहीं लगता कि केंद्रीय बजट में किए गए राजकोषीय प्रोत्साहन का मुद्रास्फीति पर महत्वपूर्ण असर होगा। ऐसे में हमें लगता है कि स्थितियां फरवरी, 2025 की मौद्रिक नीति समीक्षा में दर में कटौती के पक्ष में है। हालांकि, अगर वैश्विक कारक इस सप्ताह के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में और अधिक कमजोरी का कारण बनते हैं, तो नीतिगत दर में कटौती अप्रैल, 2025 तक टल सकती है।

आरबीआई के नवनियुक्त गवर्नर संजय मल्होत्रा बुधवार से शुरू होने वाली अपनी पहली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। छह सदस्यीय समिति के फैसले की घोषणा सात फरवरी शुक्रवार को की जाएगी। विशेषज्ञों की राय है कि मौजूदा स्थिति नीतिगत दर में कटौती के लिए अनुकूल है क्योंकि यह खपत आधारित मांग वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बजट में घोषित उपायों के पूरक के रूप में काम करेगा।

 
दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, राजधानी में इस बार बनेगी भाजपा की सरकार ! एग्जिट पोल में मिल रही बढ़त

दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, राजधानी में इस बार बनेगी भाजपा की सरकार ! एग्जिट पोल में मिल रही बढ़त

 Delhi Election : दिल्ली में आठवीं विधानसभा के लिए आज वोटिंग खत्म हो गई है. लेकिन लाइन में लगे लोगों के वोट पड़ रहे हैं। राजधानी में अभी तक के आए आंकड़ों के मुताबिक, 57.70 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. हालांकि, अभी फाइनल आंकड़े आने बाकी हैं. वोटिंग के बाद अब 8 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे. वहीं अब एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। 6 एग्जिट पोल आए हैं। सभी में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) की सीटें आधी तक घटने का अनुमान जाहिर किया गया है। एबीपी-मैट्रिज के एग्जिट पोल में आप और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर होती दिख रही है।

सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) की सीटें पिछले बार के मुकाबले घट सकती हैं, हालांकि सरकार केजरीवाल ही बनाएंगे।

राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने AAP के 38-40, भाजपा के 30-32 और कांग्रेस के 0-1 सीट जीतने का अनुमान जताया है। सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है।

दिल्ली में 2015 से लगातार AAP की सरकार है। शराब घोटाले के आरोप के बाद करीब 9 साल 7 महीने CM रहे अरविंद केजरीवाल ने पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद आतिशी CM बनीं।

चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला माना जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में 27 साल से चले आ रहे अपने सत्ता के सूखे को खत्म करने की जुगत में लगी है. कांग्रेस की कोशिश 2 चुनाव में 0 वाली शिकस्त से आगे बढ़ते हुए खाता खोलने की होगी, जबकि आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होना चाहेगी.

CG : बाबा की बारात का आमंत्रण, महाशिवरात्रि पर भारी उत्साह

CG : बाबा की बारात का आमंत्रण, महाशिवरात्रि पर भारी उत्साह

 भिलाई : 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा की बारात के आयोजन की तैयारी जोरों पर है। यह आयोजन इस साल 17वां वर्ष है और इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की महिलाएं घर-घर जाकर आमंत्रण कार्ड बांट रही हैं, जिससे लोगों में उमंग और उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति के कार्यकर्ताओं ने खुर्सीपार, जोन-1, जोन-2, जोन-3 सहित आसपास के इलाकों में कार्ड वितरण किया। इस बार की झांकियों में आंध्रप्रदेश, केरल, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बस्तर और अन्य स्थानों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी। विशेष रूप से, भगवान शिव के विषपान और श्री कृष्ण लीला जैसी अद्भुत झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। 23 फरवरी को जोन-2 दुर्गा मंदिर मैदान में संगीत संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें शहनाज अख्तर अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगी। बाबा की बारात में 4000 से ज्यादा लोग भाग लेंगे, और विशेष रूप से धुमाल बैंड और आतिशबाजी की प्रस्तुति लोगों को मंत्रमुग्ध करेगी।