BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Lahsun ke fayde : मर्दों के लिए अमृत से कम नहीं कच्चा लहसुन, लगातार 7 दिनों तक खाएं, मिलेंगे कई चमत्कारी लाभ

Lahsun ke fayde : मर्दों के लिए अमृत से कम नहीं कच्चा लहसुन, लगातार 7 दिनों तक खाएं, मिलेंगे कई चमत्कारी लाभ

 Lahsun ke fayde : लहसुन का उपयोग भारतीय रसोई में सदियों से होता आ रहा है. लहसुन न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुंचाता है. खासतौर पर पुरुषों के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है.

कच्चे लहसुन में मौजूद कई पोषक तत्व, जैसे एलिसिन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. यहां आप रोजाना कच्चे लहसुन को खाने के फायदों को जान सकते हैं-

वोटिंग से पहले बिखर रहे 'झाड़ू' के तिनके : पीएम मोदी

वोटिंग से पहले बिखर रहे 'झाड़ू' के तिनके : पीएम मोदी

 आरकेपुरम में AAP पर जमकर बरसे मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरकेपुरम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है। तीन दिन बाद, 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है। इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला बोला।

वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज कल हम देख रहे हैं कि कैसे दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं, आपदा के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि लोग आपदा से नफरत करते हैं। दिल्ली के लोगों के गुस्से से आपदा पार्टी इतनी घबरा गई है कि हर घंटे झूठी घोषणाएं कर रही है। दिल्ली की जनता के सामने आपदा वालों का नकाब उतर चुका है।"

AAP-दा पार्टी ने दिल्ली के 11 साल बर्बाद कर दिए: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'दिल्ली की AAP-दा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। मेरी दिल्ली के हर परिवार से प्रार्थना है कि राज्य में हमें आप सबकी, दिल्लीवासियों की सेवा का मौका जरूर दें। मैं गारंटी देता हूं कि आपकी हर मुसीबत, हर परेशानी को समाप्त करने के लिए खप जाऊंगा। गरीब हो या मिडिल क्लास, हर परिवार का जीवन खुशहाल हो, ऐसी डबल इंजन सरकार दिल्ली को मिलेगी। हमें ऐसी डबल इंजन सरकार बनानी है जो लड़ाई-झगड़े की बजाय, दिल्ली के लोगों की सेवा करे। जो बहाने बनाने की बजाय, दिल्ली को बनाने-सजाने में ऊर्जा लगाए।'

गलती से भी यहां AAP-दा सरकार नहीं आनी चाहिए: पीएम मोदी
पीएम ने कहा, 'आपने आने वाले पांच साल के लिए केंद्र में भाजपा की पक्की सरकार बना ली है, अब गलती से भी यहां AAP-दा सरकार नहीं आनी चाहिए, जो दिल्ली के पांच और साल बर्बाद कर दे। मैंने विकसित भारत के निर्माण के लिए चार स्तंभों को मजबूत करने की गारंटी देश को दी थी। ये स्तंभ हैं- गरीब, किसान, नौजवान और नारीशक्ति। कल जो बजट आया है, वो मोदी की ऐसी ही गारंटियों को पूरा करने की गारंटी है।'

'नेहरु जी के जमाने में 12 लाख पर 1 चौथाई कटौती'
पीएम मोदी ने कहा, 'कल बजट आने के बाद से पूरा मिडिल क्लास कह रहा है कि ये बजट, भारत के इतिहास में मिडिल क्लास के लिए सबसे फ्रेंडली बजट है। हमारी सरकार ने 12 लाख रुपए तक की आमदनी पर इनकम टैक्स पूरी तरह जीरो कर दिया है। इससे मध्यम वर्ग के लोगों के हजारों रुपये बचेंगे। अगर नेहरू जी के जमाने में आप 12 लाख रुपये कमाते तो 12 लाख रुपये की आय पर आपकी एक चौथाई सैलरी सरकार वापस ले लेती। अगर आज इंदिरा जी का जमाना होता तो 12 लाख रुपये तक की आय पर आपके 10 लाख रुपये टैक्स में चले जाते। 10-12 साल पहले तक, कांग्रेस की सरकार में अगर आप 12 लाख रुपये कमाते तो आपको 2 लाख 60 हजार रुपया टैक्स देना होता। भाजपा सरकार के कल के बजट के बाद, साल में 12 लाख कमाने वाले को एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ेगा।'

BREAKING: बिस्कुट फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, 20 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

BREAKING: बिस्कुट फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, 20 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

 मध्य प्रदेश : भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह एक बिस्कुट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं, लेकिन अब तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ पाई है। करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

बता दें कि जिस फैक्ट्री में आग लगी है, उसका ‘प्रिया गोल्ड’ बताया जा रहा है, जिसके प्रबंधक दिल्ली में रहते हैं। पुलिस द्वारा फैक्ट्री प्रबंधन को सूचित कर दिया गया है। ऐसे में उनके आने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन होना संभव है।

बता दें कि, घटना मालनपुर थाना इलाके के क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्ट्री में इस भीषण आगजानी की घटना हुई है। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ घंटे पहले तक आग की ऊंची-ऊंची लपटें काफी दूर से ही नजर आ रही थीं। काले धुएं का गुबार अब भी कई किलोमीटर दूर से साफतौर पर देखा जा सकता है। वैसे तो सुबह से अबतक दमकल की 20 गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर चुकी है। खबर लिखे जाने तक भी एक साथ चार गाड़ियां आग बुझाने के कार्य में जुटी हैं।

करोड़ों के नुकसान की आशंका
फिलहाल, राहत की बात ये है कि, इस भीषण हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं है। हालांकि, इस भीषण आग से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बिस्कुट निर्माण में इस्तेमाल लगभग सभी मशीनों के साथ साथ कच्चा और पक्का स्टॉक जलकर राख हो गया है।

Budget 2025 Live: बजट में बड़ा ऐलान, बैटरी कार, मोबाइल फोन, कपड़े होंगे सस्ते; क्या हुआ महंगा

Budget 2025 Live: बजट में बड़ा ऐलान, बैटरी कार, मोबाइल फोन, कपड़े होंगे सस्ते; क्या हुआ महंगा

 Budget 2025 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट पेश कर दिया है. इसमें सबसे बड़ा ऐलान नौकरी पेशा लोगों के लिए किया गया है. उन्हें इनकम टैक्स को लेकर बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक की कमाई को टैक्स फ्री कर दिया है. दवाओं समेत मोबाइल, ईवी और अन्य चीजों को सस्ता करने का ऐलान किया है. 

आइए बजट में बताते हैं कि आपके लिए क्या सस्ता हुआ है और क्या हो जाएगा महंगा?

क्या हुआ सस्ता

मोबाइल फोन: सरकार ने मोबाइल फोन के आयात शुल्क को कम करने का प्रस्ताव रखा है, इससे मोबाइल फोन सस्ते हो सकते हैं.

चमड़ा उत्पाद: चमड़ा और चमड़े से बने उत्पादों पर टैक्स में कमी की गई है, जिससे इनकी कीमतें घट सकती हैं.

बैटरी वाली कार EV: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए टैक्स में राहत दी गई है, जिससे बैटरी वाली कार सस्ती हो सकती है.

मेडिकल उपकरण: जीवन रक्षक मेडिकल उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी कम करने का प्रस्ताव है, जिससे कीमतों में कमी आएगी.

जीवन रक्षक दवाइयां: बजट में जीवन रक्षक दवाइयों पर राहत दी गई है, जिससे ये सस्ती हो सकती हैं.

कैंसर से जुड़ी दवाएं: कैंसर से संबंधित दवाइयों पर भी सरकार ने छूट देने का प्रस्ताव रखा है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी.

भारत में बने कपड़े: भारतीय निर्मित कपड़ों पर टैक्स में छूट दी गई है, जिससे घरेलू वस्त्र उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और कपड़े सस्ते होंगे.

क्या हुआ सस्ता.

ये सब भी होगा सस्ता

  • मेडिकल उपकरण सस्ता
  • कैंसर की 36 दवा सस्ती
  • 6 जीवनरक्षक दवा सस्ती
  • 82 सामानों से हटा सेस
  • LCD/LED TV सस्ता
  • लीथियम आयन बैटरी सस्ता
  • मोबाइल फोन बैटरी सस्ता
  • EV बैटरी
  • टेलीकॉम उपकरणों पर BCD घटा
  • झींगा मछली 

क्या महंगा होगा?

बजट में कुछ चीजों के सस्ता होने का ऐलान किया गया है, वहीं कुछ वस्तुओं पर टैक्स वृद्धि की संभावना हो सकती है, इसकी जानकारी भी सामने आएगी. 

Budget 2025: निर्मला सीतारमण ने दी बिहार को बड़ी सौगात, IIT पटना का होगा विस्तार

Budget 2025: निर्मला सीतारमण ने दी बिहार को बड़ी सौगात, IIT पटना का होगा विस्तार

 नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं. वित्त मंत्री ने मिथिलांचल क्षेत्र के पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के लिए वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया, साथ ही बिहार में मखाना बोर्ड और खाद्य प्रसंस्करण संस्थान की स्थापना की भी घोषणा की.

अपने बजट भाषण में, जो मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र पर केंद्रित था, वित्त मंत्री ने कहा कि मखाना बोर्ड बिहार में मखाना उत्पादकों को प्रशिक्षण प्रदान करेगा और उन्हें सरकारी योजनाओं तक पहुंच उपलब्ध कराएगा. "बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित किया जाएगा. यह बोर्ड मखाना उत्पादकों को प्रशिक्षित करेगा और उन्हें सभी संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेगा," उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा. साथ ही, उन्होंने बिहार में खाद्य प्रसंस्करण संस्थान की स्थापना की बात भी कही.

इसके अलावा, वित्त मंत्री ने बिहार के पटना स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) की क्षमता बढ़ाने की घोषणा की. यह विस्तार देशभर के पांच IITs में 6,500 छात्रों के लिए अतिरिक्त बुनियादी ढांचे के निर्माण के तहत होगा. साथ ही मिथिलांचल में कोशी नहर प्रोजेक्ट का ऐलान किया है.

बिहार के लिए एक और बड़ी घोषणा करते हुए, वित्त मंत्री ने बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की स्थापना, बिहार के बिहटा में ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण, और पटना एयरपोर्ट के विस्तार की बात भी कही.

बिहार सरकार ने बजट से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक 32 पृष्ठों का ज्ञापन सौंपा था, जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उत्तर बिहार में बाढ़ प्रबंधन, दरभंगा एयरपोर्ट के उन्नयन, राजगीर और भागलपुर में नए एयरपोर्ट, रक्सौल एयरपोर्ट के लिए फंडिंग, और 10 नई केंद्रीय विद्यालयों के निर्माण के लिए केंद्र से 13,000 करोड़ रुपये की सहायता मांगी थी. इसके अलावा, उन्होंने राज्य को अतिरिक्त उधारी के लिए 1 प्रतिशत जीएसडीपी की छूट, और एक छोटे मॉड्यूलर न्यूक्लियर रिएक्टर की स्वीकृति की भी मांग की थी.

पिछले साल के केंद्रीय बजट 2024-25 में बिहार के लिए ₹59,000 करोड़ का आवंटन किया गया था, जो सड़क कनेक्टिविटी, बिजली और बाढ़ प्रबंधन के लिए था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उस समय कहा था कि केंद्र को बिहार को विशेष श्रेणी का दर्जा (SCS) या एक विशेष पैकेज प्रदान करना चाहिए.

Budget 2025: निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, किसानों और आम आदमी के लिए बड़ी घोषणाएं

Budget 2025: निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, किसानों और आम आदमी के लिए बड़ी घोषणाएं

 Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज (1 फरवरी) संसद में भारत का आम बजट 2025 पेश किया। यह उनका लगातार आठवां बजट है, जिसमें विशेष रूप से आम आदमी से लेकर कॉर्पोरेट सेक्टर तक के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। इस बार के बजट में महंगाई और टैक्स के मोर्चे पर लोगों को कई बड़ी राहतें दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। संसद में बजट पेश होने से पहले एक कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस बजट को आम आदमी और गरीब किसानों के हित में बताया। वित्त मंत्री ने भी बजट की शुरुआत में यह साफ किया कि यह बजट विशेष रूप से गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर केंद्रित है।

किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ी

बजट भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट को 5 लाख रुपये तक बढ़ा दिया है। इससे पहले यह लिमिट 3 लाख रुपये थी। यह फैसला किसानों को और भी सस्ती ब्याज दर पर लोन प्राप्त करने में मदद करेगा। वित्त मंत्री ने बताया कि इसके तहत अब तक देश में 7.75 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड धारक हो चुके हैं। इसके साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री धनधान्य योजना की घोषणा भी की, जो किसानों के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

आर्थिक विकास की दिशा में बजट की योजना

निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और पिछले 10 वर्षों में हम बड़ी इकोनॉमी से तेज गति से आगे बढ़े हैं। इस बजट का ध्यान गरीबों, युवाओं, किसानों, महिलाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य, मैन्युफैक्चरिंग, मेक इन इंडिया, रोजगार और इनोवेशन पर भी है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य ‘विकसित भारत’ बनाने पर केंद्रित है और हम आर्थिक विकास की दिशा में मजबूत कदम उठा रहे हैं।

खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता और कृषि क्षेत्र में सुधार

वित्त मंत्री ने खाद्य तेल के मामले में आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए छह साल का मिशन शुरू करने का ऐलान किया। इसके तहत, सरकार ने अगले कुछ वर्षों में खाद्य तेल उत्पादन बढ़ाने और आयात में कमी लाने के लिए कई योजनाओं पर काम करने का प्रस्ताव दिया। इसके साथ ही, उन्होंने फल और सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक कार्यक्रम शुरू करने का ऐलान किया।

कृषि और किसान क्रेडिट कार्ड की योजना

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की योजना को 1998 में भारत सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक और नाबार्ड द्वारा शुरू किया गया था। यह योजना किसानों को सस्ते ब्याज दर पर लोन प्रदान करती है, जिससे उन्हें कृषि कार्यों में सहारा मिलता है। अब तक इसके तहत किसानों को 3 लाख रुपये तक का कर्ज मिलता था, लेकिन इस बार की घोषणा में इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। इससे न केवल किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी, बल्कि यह कृषि क्षेत्र के विकास में भी अहम योगदान देगा।

कुल मिलाकर, इस बजट में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई नई योजनाओं और योजनाओं के सुधार का प्रस्ताव किया गया है। इसके अलावा, सरकार ने कृषि और खाद्य तेल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने की बात की है।

Budget 2025 Update : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ऐलान: अगले सप्ताह पेश होगा नया आयकर विधेयक

Budget 2025 Update : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ऐलान: अगले सप्ताह पेश होगा नया आयकर विधेयक

 Budget 2025 Update : 2025 के बजट के तहत, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह एक नया आयकर विधेयक पेश किया जाएगा। यह विधेयक भारतीय कर व्यवस्था को और अधिक सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लाया जाएगा।

सीतारमण ने कहा कि यह नया आयकर कानून न केवल करदाताओं के लिए बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी एक अहम कदम साबित होगा। इस विधेयक में टैक्स स्लैब, रिटर्न फाइलिंग प्रक्रिया, और करदाताओं के लिए छूट को लेकर कई अहम सुधार किए जा सकते हैं।

यह कदम सरकार द्वारा करदाताओं को अधिक सहूलियत देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, साथ ही यह भी अर्थव्यवस्था में निवेश और व्यापार को बढ़ावा देने में सहायक हो सकता है। आने वाले दिनों में इस विधेयक की डिटेल्स सामने आ सकती हैं, जो टैक्सपेयर्स और व्यापारियों के लिए एक नया और ज्यादा सहज अनुभव प्रदान कर सकती है।

Budget 2025 Update : 12 लाख रुपये तक की आय पर अब कोई आयकर नहीं

Budget 2025 Update : 12 लाख रुपये तक की आय पर अब कोई आयकर नहीं

  Budget 2025 Update : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा की है, जिसके तहत अब 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई आयकर नहीं लगेगा। यह कदम करदाताओं के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकता है। सीतारमण ने बताया कि सरकार ने आम नागरिकों के लिए कर प्रणाली को सरल और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण बदलाव किया है।

वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि यह बदलाव केवल स्थायी आयकरदाताओं के लिए लागू होगा, जबकि पहले से टैक्स स्लैब में बदलाव किए गए हैं। अब हर भारतीय नागरिक, जिनकी आय 12 लाख रुपये तक है, उन्हें आयकर में छूट मिलेगी।

BREAKING : AAP को एक और झटका, अब इस विधायक ने छोड़ी पार्टी

BREAKING : AAP को एक और झटका, अब इस विधायक ने छोड़ी पार्टी

 नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव अब कुछ ही दिन बचे हैं, वही चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका है. पार्टी के सात विधायकों के बाद एक और विधायक गिरीश सोनी विधानसभा अध्यक्ष को विधायक पद से इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले AAP के सात विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। पांच दिन पहले त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित कुमार, महरौली से विधायक नरेश यादव, कस्तूरबानगर से विधायक मदन लाल, पालम से विधायक भावना गौड़ और जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि ने आप पार्टी छोड़ दिया।

  • भावना गौड़, पालम
  • नरेश यादव, महरौली
  • राजेश ऋषि, जनकपुरी
  • मदन लाल, कस्तूरबा नगर
  • रोहित महरौलिया, त्रिलोकपुरी
  • बी एस जून, बिज़वासन
  • पवन शर्मा, आदर्श नगर
  • गिरीश सोनी, मादीपुर विधायक
BREAKING : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP पार्टी को तगड़ा झटका, सात विधायकों ने दिया इस्तीफा

BREAKING : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP पार्टी को तगड़ा झटका, सात विधायकों ने दिया इस्तीफा

 नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव अब कुछ ही दिन बचे हैं, वही चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका है. पार्टी के सात विधायकों ने शुक्रवार (31 जनवरी) इस्तीफा दे दिया है. वोटिंग से पांच दिन पहले त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित कुमार, महरौली से विधायक नरेश यादव, कस्तूरबानगर से विधायक मदन लाल, पालम से विधायक भावना गौड़ और जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि ने आप पार्टी छोड़ दिया.

ये वो विधायक हैं जिनका इस बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट काट दिया.

  • भावना गौड़, पालम
  • नरेश यादव, महरौली
  • राजेश ऋषि, जनकपुरी
  • मदन लाल, कस्तूरबा नगर
  • रोहित महरौलिया, त्रिलोकपुरी
  • बी एस जून, बिज़वासन
  • पवन शर्मा, आदर्श नगर

रोहित कुमार ने अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, ”आपकी बात पर भरोसा करके मेरे समाज ने एकतरफा आपको समर्थन दिया जिसके बूते पर दिल्ली में तीन बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनी. बावजूद इसके ना तो ठेकेदारी प्रथा बंद हुई और ना ही 20-20  साल से कच्ची नौकरी पर काम करने वाले लोगों को पक्का किया गया . राजनीतिक महात्वकांक्षाओं की पूर्ति के लिए मेरे समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है.”

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री के घर चुनाव आयोग ने मारा छापा

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री के घर चुनाव आयोग ने मारा छापा

 दिल्ली - दिल्ली में विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग (EC) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर रेड मारी। आईडी की टीम दिल्ली स्थित पंजाब सीएम के हाउस की तलाशी ले रही है।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को स्टार प्रचार बनाया है। इसी क्रम में वे दिल्ली में जनसभा और रैली कर रहे हैं। सीएम आतिशी के साथ सीएम मान गुरुवार को अमृतपुरी गढ़ी पहुंचे और वहां रैली कर रहे हैं। इस रैली के बीच भगवंत मान को एक फोन आया।

कपूरथला हाउस में रेड

रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने फोन पर किससे बात की, ये तो अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि उन्हें फोन के जरिए पंजाब सीएम हाउस के घर पर रेड पड़ने की सूचना मिली। चुनाव आयोग ने दिल्ली में स्थित कपूरथला हाउस में छापेमारी की। यह पंजाब सीएम भगवंत मान का हाउस है। EC की टीम सीएम हाउस की तलाशी ले रही है।

Mahakumbh 2025 : प्रशासन ने उठाए 5 अहम कदम, भीड़ नियंत्रण के लिए सख्त नियम लागू

Mahakumbh 2025 : प्रशासन ने उठाए 5 अहम कदम, भीड़ नियंत्रण के लिए सख्त नियम लागू

 Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मंगलवार रात हुई भगदड़ के बाद प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और अव्यवस्था रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। हादसे में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 घायलों का इलाज चल रहा है। स्थिति पर काबू पाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने कई अहम बदलाव किए हैं।

प्रशासन द्वारा किए गए 5 बड़े बदलाव :

1.मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित – अब किसी भी वाहन को मेला क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

2. VVIP पास पूरी तरह रद्द – विशेष पास धारकों को भी वाहन प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी।

3. वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू – सुगम आवागमन के लिए मार्गों को एकतरफा कर दिया गया है।

4. सीमा पर वाहनों की रोक – जिले में बाहर से आने वाले वाहनों को सीमाओं पर ही रोका जा रहा है।

5. 4 फरवरी तक सख्त प्रतिबंध – भीड़ नियंत्रण के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं।

मंगलवार रात मची थी भगदड़

मंगलवार रात करीब 2 बजे महाकुंभ क्षेत्र में अचानक भगदड़ मच गई, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रभावित हुए। अब तक 30 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 36 घायलों का प्रयागराज के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। प्रशासन की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं, और सुरक्षा बल राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ SDRF और NDRF की टीमें तैनात की गई हैं।

Shaheed Diwas 2025: कल मनाई जायेगी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, जानिए इतिहास और महत्व

Shaheed Diwas 2025: कल मनाई जायेगी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, जानिए इतिहास और महत्व

 नई दिल्ली: देश के इतिहास में 30 जनवरी का दिन बेहद खास है। इस दिन प्रतिवर्ष देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। महात्मा गांधी जी ने देश को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोलकर कई आंदोलन चलाये। आंदोलनों के चलते उन्हें कई बार जेल में भी रहना पड़ा। उनके द्वारा देश की आजादी के लिए किये गए कार्यों को देखते हुए ही 30 जनवरी के दिन उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस (Martyr’s Day) के रूप में मनाया जाता है।

30 जनवरी का इतिहास
15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिलने के कुछ महीने बाद ही 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा दिल्ली के बिड़ला हाउस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसी के चलते 30 जनवरी प्रतिवर्ष महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है और साथ ही इसे महात्मा गांधी के शहीद होने पर शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।

शहीद दिवस का महत्व
शहीद दिवस के दिन भारत के लिए अपने प्राणों को न्योछाबर करने वाले वीर सपूतों को याद किया जाता है। शहीद दिवस पर भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं अन्य उच्च अधिकारी/ नेता राजघाट पर जाकर गांधी जी के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको याद करते हैं। इसके बाद पूरे देश में 2 मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी सहित अन्य वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है।

महाकुंभ में 30 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख का ऐलान, सीएम योगी ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

महाकुंभ में 30 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख का ऐलान, सीएम योगी ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

 Mahakumbh Stampede: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर है। महाकुंभ में मंगलवार (28 जनवरी) देर रात भगदड़ मच गई। संगम तट पर करीब डेढ़ बजे मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई। डीआईजी वैभव कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि भगदड़ में 90 लोग घायल हुए हैं। भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने बुधवार (29 जनवरी) को मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द करने का ऐलान किया। हालांकि, बाद में भीड़ घटने के साथ ही बिना शोभा यात्रा के साथ सभी अखाड़ों ने अमृत स्नान किया। प्रशासन संगम त्रिवेणी घाट पर फिलहाल आम श्रद्धालुओं को एंट्री नहीं दे रहा है।

डीआईजी, वैभव कृष्ण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आधिकारिक मौत के आंकड़ों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि रात 1-2 बजे के बीच हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 25 लोगों की पहचान हो गई है और बाकी 5 की पहचान की जा रही है। इस हादसे में 90 से ज्यादा श्रद्धालु घायल भी हुए हैं।

अफवाह के कारण मची भगदड़
मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे संगम नोज पर अचानक भगदड़ मची। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, किसी अफवाह के कारण श्रद्धालुओं में घबराहट फैल गई और भीड़ बेकाबू हो गई। अफरातफरी के दौरान कुछ महिलाएं नीचे गिर गईं, जिसके बाद लोग उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गए। इस घटना के बाद प्रशासन ने स्थिति को काबू में लाने के लिए एनएसजी कमांडो को तैनात कर दिया है। वहीं, श्रद्धालुओं की भीड़ को काबू करने के लिए संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

डीआईजी ने दी जानकारी

प्रयागराज मेला प्रशासन की ओर से डीआईजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भगदड़ की पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस-प्रशासन की टीम एक्टिव हो गई। घायलों को इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि भगदड़ में 90 लोग घायल हो गए। इसमें से 30 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बैरिकेड टूटने के कारण यह भीषण हादसा हुआ। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अमृत स्नान की भीड़ को देखते हुए वीवीआईपी प्रोटोकॉल को स्थगित किया गया था।

घटना के कारणों का जिक्र करते हुए डीआईजी ने कहा कि संगम नोज पर भारी भीड़ देर रात जमा हो गई थी। वहां अखाड़ों के शाही स्नान के लिए बैरिकेड लगाए गए थे। उस पर दबाव पड़ने के कारण बैरिकेड टूट गया। इस वजह से लोग गिरे और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात पॉलिथीन बिछाकर लेटे हुए थे। उनके ऊपर से भीड़ निकल गई।

मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की मदद का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी के आदेश के अनुसार, कुम्भ हादसे की ज्यूडिशियल इंक्वायरी होगी, जिसके लिए पूर्व न्यायाधीश हर्ष कुमार की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर दी है। कमेटी में वीके गुप्ता, रिटायर्ड आईएएस बीके सिंह शामिल किए गए हैं। हादसे की तह तक जाने के लिए पुलिस भी जांच करेगी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की मदद का एलान किया है।

सीएम ने दिए हादसे की न्यायिक जांच के आदेश

महाकुंभ भगदड़ को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 3 सदस्यीय आयोग घटना की जांच करेगा। उन्होंने घटना पर दुख भी जताया है।

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले श्रद्धालुओं के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। पीएम मोदी ने  योगी आदित्यनाथ से भी बात की और स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन को पीड़ितों की हरसंभव मदद के निर्देश दिए।

शिवसेना नेता संजय राउत ने यूपी सरकार को घेरा
इस हादसे को लेकर विपक्ष ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि योगी सरकार महाकुंभ मेले के प्रचार-प्रसार में लगी रही, लेकिन व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब गृह मंत्री और रक्षा मंत्री स्नान के लिए पहुंचे, तो पूरा क्षेत्र सील कर दिया गया, जिससे आम श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हुई। राउत ने कहा, “1954 में पंडित नेहरू खुद महाकुंभ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने गए थे, लेकिन आज के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उतने सक्रिय नहीं दिख रहे।

रेलवे ने भगदड़ के बाद दी सफाई
महाकुंभ में भगदड़ के बाद रेलवे ने स्थिति स्पष्ट की। रेलवे बोर्ड के प्रवक्ता दिलीप कुमार ने कहा कि मौनी अमावस्या पर भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने व्यापक योजना बनाई थी। उन्होंने कहा, “हमारी योजना थी कि जब श्रद्धालु स्नान के बाद घर लौटेंगे, तो अधिक संख्या में अनारक्षित श्रेणी की ट्रेनें चलाई जाएंगी। लेकिन हादसे के बाद कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोका गया था। अब स्थिति नियंत्रण में है।” इस बीच, प्रशासन ने कुंभ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए आसपास के जिलों से डॉक्टरों को भेजने के निर्देश दिए हैं।

भगदड़ मचने की वजह आई सामने
भगदड़ के पीछे प्रशासनिक लापरवाही भी सामने आई है। पहला कारण यह बताया जा रहा है कि अमृत स्नान के दौरान अधिकतर पोंटून पुलों को बंद कर दिया गया था, जिससे लाखों की भीड़ संगम क्षेत्र में जमा हो गई। इस दौरान कुछ श्रद्धालु बैरिकेड्स में फंस गए और गिर पड़े, जिससे भगदड़ की अफवाह फैल गई। दूसरा कारण संगम नोज क्षेत्र में प्रवेश और निकास मार्गों का अलग न होना रहा। श्रद्धालु उसी रास्ते से लौट रहे थे, जिससे वे आए थे, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई।

जानिए कब आएगी पीएम किसान की19वीं किस्त? यहां से चेक करें बेनिफिशियरी स्टेट्स

जानिए कब आएगी पीएम किसान की19वीं किस्त? यहां से चेक करें बेनिफिशियरी स्टेट्स

 PM Kisan 19th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त (PM Kisan Yojana 19th Installment) का इंतजार कर रहें किसानों के लिए बड़े काम की खबर है, केंद्र सरकार ने 19वीं किस्त जारी करने की तारीख घोषित कर दी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ किसानों की किस्त इस बार अटक सकती है? अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त का पैसा आपके खाते में कब पहुंचेगा, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है.

PM Kisan 19th Installment: कब जारी होगी 19 वीं क़िस्त?

पीएम नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को बिहार में होने वाली एक यात्रा के दौरान पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त की तारीख की पुष्टि की है.

इस योजना के तहत किसानों को  6,000 रुपये सालाना दिए जाते हैं, जो तीन समान किस्तों में बांटे जाते हैं. किसानों को अब तक 18 किस्तों का भुगतान हो चुका है.

किन किसानों को मिलेगी 19वीं किस्त?

पीएम किसान योजना का लाभ (PM Kisan Beneficiary) उठाना चाहते हैं तो कुछ जरूरी कामों को करना होगा. यदि आपने ये काम नहीं किए हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है.

1. ई-केवाईसी (eKYC) का न होना:

अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई तो आपको अगली किस्त (PM Kisan Next Installment) का लाभ नहीं मिलेगा. अपने नजदीकी सीएससी केंद्र से या pmkisan.gov.in वेबसाइट से आसानी से करवा सकते हैं.

2. आधार कार्ड लिंकिंग (Aadhaar Linking):

अगर अपना आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं किया है तो आपकी किस्त अटक सकती है. इसके लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर आधार कार्ड को अपने खाते से लिंक करवाना होगा.

3. बैंक अकाउंट में डीबीटी ऑप्शन (DBT Option) का ऑफ न होना:

यदि आपके बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) का ऑप्शन ऑन नहीं है, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है. इसके लिए आपको अपने बैंक जाकर यह ऑप्शन ऑन करवा लेना होगा.

4. गलत बैंक अकाउंट जानकारी (Wrong Bank Account Details):

आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी अगर गलत है, तो भी आपकी किस्त नहीं मिलेगी. सुनिश्चित करें कि आपने सही बैंक अकाउंट की जानकारी दी है.

कैसे चेक करें किस्त का स्टेटस?

1. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं.
2. होम पेज पर ‘किसान कॉर्नर’ (Farmer Corner) में जाकर ‘बेनेफिशियरी स्टेटस’ (Beneficiary Status) पर क्लिक करें.
3. अपने राज्य, जिले, तहसील, ब्लॉक और गांव का चयन करें.
4. ‘गेट रिपोर्ट’ (Get Report) पर क्लिक करें और जानें अपनी किस्त का स्टेटस.

किसानों को सालाना 6,000 रुपये का लाभ

केंद्र सरकार इस योजना के माध्यम से किसानों को सालाना 6,000 रुपये देती है, जो तीन किस्तों में 2,000 रुपये की रकम के रूप में ट्रांसफर होती है.

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ की घटना पर आया पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, पोस्ट कर लिखी ये बात

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ की घटना पर आया पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, पोस्ट कर लिखी ये बात

 Mahakumbh Stampede: मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ में सुबह-सुबह भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कम से कम 15 शवों को अस्पताल लाया गया है। बता दें कि मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान महाकुंभ का सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान है और इसमें लगभग 10 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, प्रयागराज महाकुंभ में जो दुर्घटना हुई, वह अत्यंत दुखद है। जिन श्रद्धालुओं ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद करने में लगा हुआ है। इस संबंध में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बात की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।

राष्ट्रपति ने भी जताया दुख

उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। मैं हताहत हुए श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायल हुए सभी श्रद्धालु शीघ्र ही स्वस्थ हों।

अफवाहों पर ना दें ध्यान-सीएम योगी

महाकुम्भ-2025, प्रयागराज आए प्रिय श्रद्धालुओं, माँ गंगा के जिस घाट के आप समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। आप सभी प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान हो रहा है। किसी भी अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान न दें।

छत्तीसगढ़ के सीएम ने भी की अपील

इस घटना पर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्‌वीट कर कहा, महाकुंभ में घटित भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई श्रद्धालुओं के निधन और घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं घायल श्रद्धालुओं के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

सीएम साय ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि संयम बनाए रखें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें। मां गंगा के जिस घाट के समीप हैं, वहीं पुण्य स्नान करें।

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ : 14 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत, 50 से ज्यादा घायल

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ : 14 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत, 50 से ज्यादा घायल

 प्रयागराज : प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। हादसे में 14 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं। स्वरूपरानी अस्पताल में मौजूद भास्कर रिपोर्टर के मुताबिक- 14 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए जा चुके हैं। हालांकि, प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु संगम पर ही स्नान करने की न सोचें। गंगा हर जगह पवित्र है, वे जहां हैं उसी तट पर स्नान करें। उधर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि वीआईपी कल्चर और सरकार की बदइंतजामी के कारण भगदड़ मची है।

भगदड़ की 2 प्रमुख वजहें

  • अमृत स्नान की वजह से ज्यादातर पांटून पुल बंद थे। इसके कारण संगम पर पहुंचने वाली करोड़ों की भीड़ इकट्ठा होती चली गई। जिससे बैरिकेड्स में फंसकर कुछ लोग गिर गए। यह देखकर भगदड़ की अफवाह फैल गई।
  • संगम नोज पर एंट्री और एग्जिट के रास्ते अलग-अलग नहीं थे। लोग जिस रास्ते से आ रहे थे, उसी रास्ते से वापस जा रहे थे। ऐसे में जब भगदड़ मची तो लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। वे एक-दूसरे के ऊपर गिरते गए।

हादसे के बाद 70 से ज्यादा एम्बुलेंस संगम तट पर पहुंचीं। इनसे घायलों और मृतकों को अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद संगम तट पर NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया। संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। भीड़ और न बढ़े, इसलिए प्रयागराज से सटे जिलों में श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। वहां प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या का स्नान है, जिसके चलते करीब 9 करोड़ श्रद्धालुओं के शहर में मौजूद होने का अनुमान है। प्रशासन के मुताबिक, संगम समेत 44 घाटों पर आज देर रात तक 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है।

इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। पूरे शहर में सुरक्षा के लिए 60 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं।

ISRO ने अपना 100वां मिशन लॉन्च कर अंतरिक्ष में रचा इतिहास , GSLV-F15 रॉकेट का सफल प्रक्षेपण

ISRO ने अपना 100वां मिशन लॉन्च कर अंतरिक्ष में रचा इतिहास , GSLV-F15 रॉकेट का सफल प्रक्षेपण

 ISRO: 29 जनवरी बुधवार का दिन ISRO के लिए खास रहा। अब से कुछ समय पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने 100वें उपग्रह का प्रक्षेपण (लॉन्च) किया है। इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आज रॉकेट लॉचिंग का शतक लगा दिया है।

आज ISRO ने GSLV-F15 रॉकेट के जरिए नेविगेशन सैटेलाइट (NVS-02) को लॉन्च किया। इसमें नाविक के तहत दूसरी पीढ़ी के पांच उपग्रह शामिल हैं। जानकारी दें कि, इससे पहले 29 मई 2023 को एनवीएस-01 को जीएसएलवी-एफ12 के जरिये लॉन्च किया था।

ISRO: नाविक श्रृंखला का दूसरा उपग्रह

बता दें कि, यह नेविगेशन उपग्रह ‘नेविगेशन विद इंडियन कांस्टेलेशन’ (नाविक) श्रृंखला का दूसरा उपग्रह है, जिसका उद्देश्य भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ भारतीय भूभाग से लगभग 1,500 किलोमीटर आगे के क्षेत्रों में उपयोगकर्ताओं को सटीक स्थिति, गति और समय की जानकारी प्रदान करना है।

वहीं यूआर सैटेलाइट सेंटर द्वारा खास तौर पर डिजाइन और विकसित इस NVS-02 उपग्रह का वजन लगभग 2250 किलोग्राम है। इसमें एल1, एल5 और एस बैंड में नेविगेशन पेलोड के साथ-साथ सी-बैंड में रेंजिंग पेलोड भी लगाया गया है, जैसा कि इसकी पहली पीढ़ी की सैटेलाइट एनवीएस-01 में था।

वहीं NavIC (नेविगेशन विद इंडियन कंस्टीलेशन) भारत का स्वतंत्र क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम है। इसका उद्देश्य भारत और भारतीय जमीन से 1,500 किमी तक फैले क्षेत्र में उपयोगकर्ताओं को सटीक पोजीशन, वेलोसिटी और टाइमिंग सेवाएं भी सटीकता से प्रदान करना है।

Republic Day 2025: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, 21 तोपों की दी गई सलामी

Republic Day 2025: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, 21 तोपों की दी गई सलामी

 नई दिल्ली। देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर कर्तव्य पथ पर भव्य समारोह हो रहा है। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं और उन्होंने झंडा फहराया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम मोदी भी मौजूद रहे। इस बार मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो हैं।

अजब-गजब मामला : शराबी पतियों से तंग आकर महिलाओं ने आपस में कर ली शादी, मंदिर में सिंदूर लगाया और पूरे किए सात फेरे

अजब-गजब मामला : शराबी पतियों से तंग आकर महिलाओं ने आपस में कर ली शादी, मंदिर में सिंदूर लगाया और पूरे किए सात फेरे

 गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दो महिलाओं ने अपने शराबी पतियों से परेशान होने के बाद एक-दूसरे से शादी कर ली और दोनों ने अपने घरों को छोड़ दिया। कविता और गुंजा ने देवरिया में छोटी काशी के नाम से मशहूर शिव मंदिर में एक-दूसरे से शादी की। दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे से मिलीं और दोस्त बन गईं। खबर है कि शादी से पहले दोनों महिलाएं छह साल तक एक-दूसरे के संपर्क में थीं।

शराबी पति और घरेलू हिंसा से तंग थी दोनों महिलाएं

कविता और गुंजा उर्फ बबलू गुरुवार शाम देवरिया के शिव मंदिर में शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों महिलाएं अपने पति की शराब पीने की आदतों से तंग आ चुकी थीं और एक-दूसरे के साथ घरेलू हिंसा के मामले शेयर करती थीं। शादी के दौरान, गुंजा ने दूल्हे की भूमिका निभाई और कविता के माथे पर सिंदूर लगाया, दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाया और फेरे लिए।

खुद के लिए काम करेंगी और साथ रहेंगी

गुंजा ने कहा, ‘हम अपने पतियों के शराब पीने और गाली-गलौज से परेशान थे। कविता ने मुझे शांति और प्रेम का जीवन चुनने के लिए प्रेरित किया। हमने गोरखपुर में एक दंपती के रूप में रहने और खुद को बनाए रखने के लिए काम करने का फैसला किया है। दोनों महिलाओं ने कहा कि वे एक साथ रहने के लिए दृढ़ हैं। वर्तमान में उनके पास एक स्थायी घर नहीं है, इसलिए रहने के लिए एक जगह किराए पर लेने की योजना बना रहे हैं।
मंदिर के पुजारी उमा शंकर पांडे ने कहा कि महिलाओं ने माला और सिंदूर खरीदे, अनुष्ठान किया और चुपचाप चली गईं।