BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मां ने पैसे के लिए बेटे का किया सौदा, निसंतान दंपति के पास 80 हजार में बेचा नवजात

मां ने पैसे के लिए बेटे का किया सौदा, निसंतान दंपति के पास 80 हजार में बेचा नवजात

 गोरखपुर  :- हर मां अपने बच्चे को बचाने के लिए जबाने से लड़ जाती है, लेकिन यूपी के गोरखपुर से ममता शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. शाहपुर इलाके एक एक महिला ने पैसे के लिए अपने नवजात बेटे का सौदा कर दिया. उसने 80 हजार में निसंतान दंपति के पास बेच दिया.

विधायक के घर में होता था ऐसा काम, नाबालिग लड़की ने खोले कई राज, जानकर उड़ जाएंगे होश

विधायक के घर में होता था ऐसा काम, नाबालिग लड़की ने खोले कई राज, जानकर उड़ जाएंगे होश

 यूपी :-  यूपी के भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग के घर में ऐसा काम होता था, जिसे जानकर सभी हैरान हो जाएंगे. सपा विधायक और उनकी पत्नी पर केस दर्ज हो गया है. बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की से जबरन घर का काम करवाया जाता था. काम नहीं करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था. एक किशोरी ने पिछले दिनों यहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. वहीं एक और नाबालिग लड़की ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

जूस में मानव पेशाब मिलाने का सनसनीखेज मामला, आक्रोशित लोगों ने दुकानदार की पिटाई, जानिए फिर क्या हुआ

जूस में मानव पेशाब मिलाने का सनसनीखेज मामला, आक्रोशित लोगों ने दुकानदार की पिटाई, जानिए फिर क्या हुआ

 गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के इंद्रापुरी कॉलोनी में एक जूस की दुकान पर आरोप लगा है कि दुकानदार जूस में मानव पेशाब मिलाकर बेच रहे थे। इस खबर के फैलने के बाद स्थानीय लोगों ने दुकान के संचालकों की जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदारों को भीड़ से बचाया और दुकान की जांच की। जांच के दौरान एक केन में मानव मूत्र पाया गया। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने देखा कि एक युवक जूस की दुकान पर एक बोतल में पेशाब लेकर आया। जब लोगों ने यह देखा, तो उन्होंने हंगामा मचाना शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि जूस में पेशाब मिलाया जा रहा है। इस पर आक्रोशित भीड़ ने दुकानदार की पिटाई कर दी।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया और दुकानदार आमिर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने दुकान की तलाशी ली, जिसमें एक लीटर पेशाब की केन बरामद की गई। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि दुकानदार इस मुद्दे पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं। मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पुलिस बन महिला वकील से वीडियो कॉल पर उतरवाए कपड़े, फिर करने लगे ब्लैकमेल, जानिए फिर क्या हुआ

पुलिस बन महिला वकील से वीडियो कॉल पर उतरवाए कपड़े, फिर करने लगे ब्लैकमेल, जानिए फिर क्या हुआ

 मुंबई: अज्ञात मोबाइल नंबर से आए एक कॉल ने एक महिला वकील की पूरी जिंदगी पलट दी। महिला ने कभी सोचा भी नहीं था कि यह कॉल उसे इतना महंगा पड़ेगा। 36 वर्षीय पीड़िता को 'गोपनीय जांच' के नाम पर पहले कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया और फिर ब्लैकमेल किया गया। जालसाजों ने उससे 50,000 रुपये भी ठग लिए। अंधेरी ईस्ट के इस मामले ने सबको चौंका दिया है।

 
महिला वकील के अनुसार, जालसाजों ने गोपनीय जांच के नाम पर उसे वीडियो कॉल पर कपड़े उतराने को कहा और फिर ब्लैकमेल किया। पीड़िता अंधेरी ईस्ट के साकीनाका क्षेत्र में रहती है। आरोपियों ने उसे मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार करने की धमकी दी और पवई के एक होटल में चेक इन करने को कहा। महिला को विश्वास दिलाया गया कि एक महिला अधिकारी द्वारा उसके शरीर के 'चोट के निशानों' का वीडियो निरीक्षण किया जाएगा और यह एक नियमित जांच है। इसके साथ ही, उन्होंने महिला से 50,000 रुपये ट्रांसफर करने को कहा और यह बताया कि यह सब एक सीक्रेट है जिसे किसी से न साझा किया जाए। महिला ने उनकी बात मान ली और उनकी मांगों को पूरा किया।
 
इसके बाद, जब महिला ने आरोपियों के फोन उठाना बंद कर दिया, तो उसे ई-मेल भेजा गया जिसमें उसकी बिना कपड़ों की तस्वीरें थीं और पैसे की मांग की गई। जब महिला को एहसास हुआ कि उसे धोखा दिया गया है, उसने अपने पति को सब कुछ बताया और पुलिस से संपर्क किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जालसाज ने खुद को टेलीकॉम अथॉरिटी का अधिकारी बताकर कहा कि उसके नाम पर पंजीकृत मोबाइल नंबर का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया है। इससे डरकर महिला ने आरोपियों की बात मान ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित बैंक से उस खाते की जानकारी मांगी है जिसमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे। साथ ही, बैंक से उस खाते को ब्लॉक करने के लिए भी कहा गया है। डिजिटल धोखाधड़ी में अक्सर साइबर अपराधी खुद को पुलिस का बड़ा अधिकारी बताकर वीडियो कॉल करते हैं और आपके नाम को किसी अपराध में घसीटते हैं, जिससे आप गिरफ्तारी के डर से ठगी का शिकार हो जाते हैं। अगर आपको भी इस तरह के कॉल आते हैं, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर थाने से संपर्क करें और शिकायत दर्ज कराएं।
बड़ी खबर : गणेश विसर्जन के दौरान 10 लोग डूबे...पांच का शव बरामद, बचाव कार्य जारी

बड़ी खबर : गणेश विसर्जन के दौरान 10 लोग डूबे...पांच का शव बरामद, बचाव कार्य जारी

 गुजरात :-  दहेगाम में एक नदी में गणेश विसर्जन के दौरान 10 लोग डूब गए। बचाव दल ने पांच लोगों के शव बरामद कर लिया है और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दहेगाम के वासना सिगथी गांव में हुई, जहां एक समूह मूर्ति विसर्जन के लिए इकट्ठा हुआ था। उन्होंने बताया कि विसर्जन समारोह के दौरान मेसवो नदी के चेक डैम में पानी के बहाव में दस लोग बह गए। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय प्रशासन, अग्निशमन विभाग और स्थानीय गोताखोरों को तुरंत सूचित किया गया और बचाव अभियान शुरू किया गया

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की चेतावनी और विसर्जन के लिए सुरक्षित क्षेत्र की स्थापना के बावजूद, कुछ उत्साही युवक चेक डैम में घुस गए। तेज बहाव के कारण वह डूब गए, जिसके चलते यह त्रासदी हुई। स्थानीय विधायक बलराज सिंह चौहान ने कहा कि अधिकारियों ने सावधानी बरतने की सलाह दी थी और समारोह के लिए सुरक्षित क्षेत्र बनाया था। लेक‍िन, कुछ लोगों ने चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। आस-पास के ग्रामीणों और मौजूद लोगों ने पीड़ितों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हुए। अधिकारी ने कहा कि बचाव दल शेष लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं, और अभियान अभी भी जारी है। इससे दो दिन पहले पाटन जिले में भी इसी तरह की दुर्घटना हुई थी, जहां गणेश विसर्जन के दौरान चार लोग डूब गए थे।

मणिपुर में कर्फ्यू में शनिवार को दी जाएगी 11 घंटे की ढील

मणिपुर के इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में लागू कर्फ्यू में शनिवार को सुबह पांच बजे से शाम चार बजे तक ढील दी जाएगी। एक आधिकारिक अधिसूचनाओं में यह जानकारी दी गई।आतंकवादी हमलों के विरोध में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर 10 सितंबर को दोनों जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

दोनों जिलों के जिलाधिकारियों द्वारा समान शब्दों वाली अलग-अलग अधिसूचनाओं में कहा गया, ‘‘जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में सुधार के मद्देनजर आम जनता को दवाइयां और खाद्य पदार्थ सहित आवश्यक वस्तुएं खरीदने की सहूलियत के लिए आवागमन पर लागू प्रतिबंध में ढील देने की आवश्यकता है।’’ इनमें कहा गया, ‘‘इस छूट में सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी लिए बिना कोई भी सभा/धरना-प्रदर्शन/रैली आदि शामिल नहीं होगी।’’

तिहाड़ से बाहर आकर BJP पर गरजे केजरीवाल, बोले- राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा

तिहाड़ से बाहर आकर BJP पर गरजे केजरीवाल, बोले- राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा

  दिल्ली :-  के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति ‘घोटाला’ मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के कुछ घंटे बाद शुक्रवार शाम को तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। तिहाड़ जेल के बाहर आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तालियों और नारों के साथ केजरीवाल का स्वागत किया। तिहाड़ के बाहर ही अपने समर्थकों का आभार जताते हुए केजरीवाल ने कहा कि ‘‘जेल मुझे कमजोर नहीं कर सकती’’।

जेल से बाहर निकलने के बाद रोडशो के दौरान केजरीवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी रिहाई के लिए प्रार्थना की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे खून का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित है, मैंने मुश्किलों का सामना किया, लेकिन भगवान ने हमेशा मेरा साथ दिया। मेरा हौसला तोड़ने के लिए उन्होंने मुझे जेल में डाला, लेकिन मेरा हौसला पहले से कहीं अधिक है, जेल मुझे कमजोर नहीं कर सकती।’’

जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मैं कहना चाहता हूं कि मैं जेल से बाहर आ गया हूं और मेरी हिम्मत 100 गुना बढ़ गई है...उनकी जेल की दीवारें केजरीवाल की हिम्मत को कमजोर नहीं कर सकतीं...मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि मुझे सही रास्ता दिखाते रहें और मैं उन सभी शक्तियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा जो देश को कमजोर करने और देश को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारे देश को कमजोर कर रही राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा।’’

इससे पहले केजरीवाल जब तिहाड़ से बाहर आए तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप सांसद संजय सिंह समेत आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उनका जेल के बाहर इंतजार कर रहे थे। बारिश के बीच एक ट्रक के ऊपर खड़े मान, सिसोदिया और अन्य आप नेता नारे भी लगा रहे थे। इस दौरान ‘जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए’, ‘भ्रष्टाचार का एक ही काल, केजरीवाल, केजरीवाल’ जैसे नारे लगाए गए। इसके थोड़ी देर बाद केजरीवाल एक कार में तिहाड़ जेल से बाहर निकले और उनके साथ उनका सुरक्षा घेरा था।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 जून को आप संयोजक को गिरफ्तार किया था। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में अपनी गिरफ्तारी को बरकरार रखने के दिल्ली उच्च न्यायालय के पांच अगस्त के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी। शीर्ष अदालत ने 12 जुलाई को केजरीवाल को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में अंतरिम जमानत दे दी थी। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को सीबीआई के मामले में भी उन्हें जमानत दे दी।

 
 
केंद्र सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, मिलेंगे सालाना 10 हजार, जानें कब से कर सकेंगी अप्‍लाई

केंद्र सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, मिलेंगे सालाना 10 हजार, जानें कब से कर सकेंगी अप्‍लाई

 Subhadra Yojana: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार  काम कर रही हैं। उनके विकास और उत्थान के लिए कई योजनाएं पहले से संचालित की जा रही हैं, और कई नई योजनाएं जल्द ही लागू होंगी। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण योजना है “सुभद्रा योजना”।

इस योजना के तहत महिलाओं को हर साल 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिसे दो किस्तों में दिया जाएगा। इस योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष की आयु की महिलाएं उठा सकती हैं। लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, प्रखंड कार्यालय, सेवा केंद्र या जन सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।

5 साल में मिलेंगे 50 हजार रुपए

आपको बता दें कि यह योजना वित्तय वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक लागू रहेगी। इसके अंतर्गत महिलाओं (How to Apply for Subhadra yojana) को एक साल में दो बार 5,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, यानी हर साल कुल 10,000 रुपए दिए जाएंगे। इस प्रकार इस योजना (Government Scheme for Women) के पूरे समय में लाभार्थी महिला को कुल 50,000 रुपए मिलेंगे। हालांकि, सरकारी कर्मचारी और आयकर रिटर्न दाखिल करने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगी।

एक साल में दो बार मिलेंगे रुपए

सुभद्रा योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर साल दो बार, राखी पूर्णिमा और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि सीधे आधार पेमेंट ब्रिज सिस्टम के माध्यम से पात्र लाभार्थियों के डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) बैंक खातों में जमा की जाएगी, ताकि सहायता वितरण में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही, राज्य के ग्रामीण (Government Scheme for Women) और शहरी क्षेत्रों में डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने के लिए लाभार्थियों को “सुभद्रा डेबिट कार्ड” भी प्रदान किया जाएगा।

योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज (Subhadra Yojana)

आधार कार्ड

बैंक खाता विवरण

निवास प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

पीएम मोदी करेंगे सुभद्रा योजना की शुरुआत

सुभद्रा योजना की शुरुआत अब कुछ ही दिनों में होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 सितंबर को इस योजना का शुभारंभ करेंगे। उस दिन प्रधानमंत्री का ओडिशा दौरा निर्धारित है, और इसी अवसर पर वे इस योजना का लोकार्पण करेंगे। यह योजना (Subhadra yojana Form) ओडिशा राज्‍य की महिलाओं के लिए है। राज्य कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने 22 अगस्त को इस योजना की घोषणा की थी। इसके लिए 55,825 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

इन महिलाओं को मिलेगा लाभ (Subhadra Yojana)

आयु सीमा: 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

आर्थिक सहायता: हर साल अधिकतम 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

भुगतान की विधि: सहायता राशि पांच-पांच हजार रुपये की दो किस्तों में प्रदान की जाएगी।

सुभद्रा डेबिट कार्ड: योजना के तहत लाभार्थियों को सुभद्रा डेबिट कार्ड भी जारी किया जाएगा।

अतिरिक्त प्रोत्साहन: अधिकतम डिजिटल लेनदेन करने वाली प्रति पंचायत 100 महिलाओं को 500 रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी।

ऑनलाइन और ऑफलाइन भरेंगे फॉर्म

सुभद्रा योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाएं फॉर्म (Subhadra yojana Form) को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से भर सकती हैं।

ऑनलाइन आवेदन: सुभद्रा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

ऑफलाइन आवेदन: फॉर्म आंगनबाड़ी केंद्र, ब्लॉक कार्यालय और मो सेवा केंद्र पर मुफ्त में उपलब्ध हैं।

इस गांव में किराए पर मिलती हैं बीवी, बनता है एग्रीमेंट, दूर-दूर से आते हैं लोग

इस गांव में किराए पर मिलती हैं बीवी, बनता है एग्रीमेंट, दूर-दूर से आते हैं लोग

 मध्यप्रदेश :- भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया में मशहूर है। इससे प्रभावित होकर कई विदेशी हिंदू रीति रिवाजों से शादी करना पसंद कर रहे हैं। दुनिया भर में भारत की परंपराएं अलग पहचान रखती हैं। भारत की विविधता में एकता है। इस बीच भारत की धड़कन कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक अनोखी प्रथा है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा। यहां एक अनोखी मंडी सजती है। जहां पर बहू-बेटियों को किराए पर खरीदा और बेचा जा सकता है। इसके लिए एग्रीमेंट भी बनता है। यहां पत्नी से लेकर कुंवारी लड़कियों तक खरीदी जाती हैं। खरीदने के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं।

शिवपुरी में किराए पर बीवी मिल जाती है। इनमें कुंआरी लड़कियों से लेकर शादीशुदा महिलाएं तक शामिल होती हैं। इस मंडी में महिलाओं की बोली लगती है। फिर उसका एग्रीमेंट बनता है। यह पूरी प्रक्रिया 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के स्टाम्प पेपर पर होती है। यह एक प्रथा है, जिसे ‘धड़ीचा प्रथा’ के नाम से जाना जाता है।

क्या है ‘धड़ीचा’ प्रथा’?

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में धड़ीचा प्रथा के तहत दूसरो की बहू-बेटियों किराए पर लिया जा सकता है। इसके लिए हर साल एक तय समय होता है, जब मंडी लगाई जाती है। इस मंडी में औरतों और लड़कियों को खरीदने के लिए दूर-दूर से पुरुष आते हैं। हैरानी वाली बात ये है कि इस मंडी में कुंवारी लड़कियों से लेकर दूसरो की बीवियां तक किराए पर दी जाती हैं। इस मंडी में पुरुष महिला का चाल-चलन देखकर उसका दाम लगाते हैं। जब किसी पुरुष को कोई लड़की या महिला पसंद आ जाती है तो वो 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के स्टांप पेपर पर करार कर एक निश्चित समय के लिए महिला को ले जाते हैं। इस एग्रीमेंट पर दोनों पक्षों की शर्तें भी लिखी होती हैं।

दोबारा बनवाया जा सकता है एग्रीमेंट?

अगर किसी पुरुष को महिला पंसद आ गई हो और उसे उसके साथ और समय बिताना हो तो उसे मंडी में जाकर दोबारा एग्रीमेंट बनवाना होता है। फिर रकम अदा करनी होती है। इसके बाद फिर कुछ समय के लिए वो फिर उसी महिला को किराए पर ले सकता है।

महिलाओं को क्यों किराए पर ले जाते हैं पुरुष?

पुरुष अपनी अलग-अलग जरुरतों के लिए महिलाओं को किराए पर ले जाते हैं। जैसे किसी को मां की सेवा करवाना होती है, तो वहीं कोई शादी का नाटक करने के लिए किराए पर ले जाता है। इसके अलावा किसी की शादी नहीं हुई है तो कुछ समय किराए पर ली हुई महिला के साथ बिता सकता है।

कभी भी तोड़ सकते हैं एग्रीमेंट

इस तरह के बने एग्रीमेंट में महिलाएं कभी भी एग्रीमेंट तोड़ सकती हैं। उन्हें एग्रीमेंट तोड़ने का पूरा अधिकार रहता है। अगर महिला अपने रिश्ते से खुश नहीं ऐसी स्थिति में महिला करार तोड़कर रिश्ते से बाहर निकल सकती है। इसके लिए महिला को स्टांप पेपर शपथ पत्र देना होता है। इसके बाद उसे कुछ पैसे वापस करना होता है। कई बार महिलाओं को बेहतर ऑफर मिलने पर एग्रीमेंट तोड़ देती हैं और दूसरे रिश्ते के लिए करार कर लेती हैं।

नर्स ने सर्जिकल ब्लेड से काट डाला डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट, शराब के नशे में किया था दुष्कर्म का प्रयास

नर्स ने सर्जिकल ब्लेड से काट डाला डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट, शराब के नशे में किया था दुष्कर्म का प्रयास

 CRIME NEWS : बिहार के समस्तीपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां दुष्कर्म के प्रयास में नर्स ने डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट दिया. घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने डॉक्टर समेत उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित आरबीएस हेल्थ केयर में हुई. आरोप है कि अस्पताल के संचालक डॉक्टर संजय कुमार संजू ने अपने दो साथियों के साथ पहले शराब पी. इसके बाद वो नर्स के साथ छेड़छाड़ करने लगे. नर्स ने जब इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. नर्स ने अपनी इज्जत बचाने के लिए साहस दिखाया और सर्जिकल ब्लेड से डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट दिया.

इसके बाद नर्स वहां से भागी तो डॉक्टर के दो साथी उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे. नर्स ने अपने फोन से डायल 112 को कॉल कर इसकी जानकारी दी. एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर एक टीम ने छापेमारी कर डॉक्टर को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर उसके अन्य दो साथियों को भी पकड़ लिया. घटनास्थल से खून लगा हुआ कपड़ा भी बरामद हुआ. फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच में जुटी है.

सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि देर रात एक पीड़िता के द्वारा 112 पर कॉल किया गया था. इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को एक खेत से बरामद किया. पीड़िता के अनुसार वो आरबीएस हॉस्पिटल में विगत 10 से 15 महीने से काम करती है. बीती रात डॉक्टर जो फिजियोथेरेपिस्ट है उन्होंने शराब के नशे में अपने दो साथियों के साथ नर्स के साथ डॉक्टर जबर्दस्ती करने का प्रयास किया. जब नर्स के द्वारा विरोध किया गया तो वह कामयाब नहीं हो पाई. फिर सर्जिकल ब्लेड से अपने बचाव के लिए उसने डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट पर प्रहार कर दिया.

पुलिस ने डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मौके से पुलिस को शराब भी बरामद हुई, जिसे लेकर अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है. घटनास्थल से बेडसीट, तीन मोबाइल को जब्त किया गया है. घटना को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरा को ऑफ कर दिया गया था. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डॉ संजय कुमार संजू बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है. वहीं दूसरे साथी की पहचान सुनील कुमार गुप्ता थाना बलिगांव जिला वैशाली तो तीसरे की पहचान अवधेश कुमार वाजितपुर सरसौना थाना बंगरा का रहने वाले के रूप में हुई है.

विधानसभा चुनाव को को लेकर BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी, शाह और योगी समेत 40 नाम शामिल…देखें

विधानसभा चुनाव को को लेकर BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी, शाह और योगी समेत 40 नाम शामिल…देखें

नई दिल्ली : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कुल 40 नाम शामिल हैं।

लिस्ट में हेमा मालिनी और दिया कुमारी का भी नाम शामिल

इसके अलावा लिस्ट में हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी, मोहन लाल बडोली, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, योगी आदित्यनाथ, सतीश पूनिया, बिप्लव कुमार देव,सुरेंद्र सिंह नागर, पीयूष गोयल, अर्जुन राम मेघवाल, हरदीप सिंह पुरी, सुधा यादव, भजन लाल शर्मा, मोहन यादव,पुष्कर सिंह धामी, हिमंता बिस्वा सरमा, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्ण पाल गुर्जर, वसुंधरा राजे सिंधिया, स्मृति ईरानी, जयराम ठाकुर, रवनीत सिंह बिट्टू, अनुराग ठाकुर, दिया कुमारी, हेमा मालिनी, किरन चौधरी, धर्मवीर सिंह, नवीन जिंदल, अशोक तंवर, मनोज तिवारी, संजीव बाल्यान, कुलदीप विश्नोई, राम चंदेर जनगरा, बबिता फोगाट के नाम शामिल हैं।

हरियाणा में 5 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 8 अक्टूबर को मतों की गणना होगी। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर राज्य का गठन हुआ था। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी राजनीतिक दल को 46 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। राज्य की 90 सीटों में से 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं।

BREAKING: सुप्रीम कोर्ट से सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत

BREAKING: सुप्रीम कोर्ट से सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत

 नई दिल्ली :- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दर्ज़ भ्रष्टाचार के मामले में ज़मानत दे दी है

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस मामले में केजरीवाल को राहत प्रदान करते हुए कहा कि ज़मानत की शर्तें लागू की जाएँगी। अदालत ने यह निर्णय सुनाते हुए इस बात पर विचार किया कि ज़मानत का आदेश उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर आधारित है, और इसके तहत उन्हें न्यायिक प्रक्रिया का पालन करते हुए सहयोग करना होगा

इस फैसले के बाद केजरीवाल ने राहत की सांस ली है और कहा है कि वह कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन करेंगे। यह मामला दिल्ली के आबकारी नीति से जुड़ा हुआ है, जिसमें केजरीवाल पर आरोप हैं कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया और घोटाले में शामिल रहे।

हरियाणा चुनाव के लिए AAP पार्टी ने जारी की 5वीं लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

हरियाणा चुनाव के लिए AAP पार्टी ने जारी की 5वीं लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

 Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। अब तक आप पार्टी ने 72 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। बाकी बचे 18 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार के नाम अंतिम चरण में है।

देखें लिस्ट किसे कहां से मिला टिकट

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा चुनाव के लिए AAP पार्टी ने जारी की 5वीं लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी

 हरियाणा:-  कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की.  कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला को टिकट दिया है. कांग्रेस ने हरियाणा की बची हुई 49 सीटों में से 40 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया. पंचकुला से भजनलाल के बेटे पूर्व डिप्टी सीएम चन्द्रमोहन को उम्मीदवार बनाया. अंबाला सिटी से निर्मल सिंह को मैदान में उतारा है. मुलाना से सांसद वरुण चौधरी की पत्नी पूजा चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया है.

 

 

BREAKING : कांग्रेस ने की संसदीय दल के पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

BREAKING : कांग्रेस ने की संसदीय दल के पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

 नई दिल्ली : आम सभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के बाद, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष को कांग्रेस संसदीय दल के पदाधिकारियों की नियुक्ति का दायित्व सौंपा गया था, अध्यक्ष ने निम्नलिखित सांसदों को कांग्रेस संसदीय दल के पदाधिकारियों के रूप में नियुक्त किया है।

नहर में गिरी कार, 7 लोग की मौत

नहर में गिरी कार, 7 लोग की मौत

 आंध्र प्रदेश: बारिश में लगातार लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। हालही में आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के देवरापल्ली में एक लॉरी नहर में गिर गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। डीएसपी देवा कुमार ने बताया कि ड्राइवर एक गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहा था। तभी लॉरी सड़क से नीचे नहर में गिर गई।

 
MP में देर रात IPS अफसरों के तबादले, इन जगहों की संभालेंगे जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

MP में देर रात IPS अफसरों के तबादले, इन जगहों की संभालेंगे जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

 मध्य प्रदेश :- मध्य प्रदेश में एक बार फिर पुलिस विभाग में अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं इस बार तीन आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं. सरकार ने देर रात अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है. मध्य प्रदेश में हालही में आईएएस-आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं. अब फिर से मंगलवार की रात को पुलिस विभाग में सर्जरी की गई. यहां तीन एआईपीएस अफसरों का तबादला लिया गया है. रतलाम जिले के एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को हटा दिया गया है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 21 नामों का किया ऐलान

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 21 नामों का किया ऐलान

 हरियाणा ;- विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में कुल 21 उम्मीदवारों के नाम हैं. इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

देखें पूरी लिस्ट 

 

CRIME NEWS : भाई ने अपनी बहन को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

CRIME NEWS : भाई ने अपनी बहन को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

 मंगलौर : खबर UK के  मंगलौर से है जहां पर घर मे खून से लथपथ 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से कस्बे मे हड़कंप मच गया, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई, तो पता चला प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने ही अपनी बड़ी बहन का गला रेतकर हत्या की है। मौके से ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस तमाम पहलुओं की जांच पड़ताल करने में जुटी है

मंगलौर कस्बे में पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती की हत्या की गई है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पुलिस फोर्स के मौके पर पहुँचे, जहा खून से लथपथ युवती के शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि युवती की हत्या उसके छोटे भाई अमन ने गला रेतकर की है। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Breaking: विधानसभा चुनाव के लिए AAP  ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची...देखें किसे कहां से मिली टिकट

Breaking: विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची...देखें किसे कहां से मिली टिकट

 Breaking: आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी के नेता और प्रवक्ता ने बताया कि ये उम्मीदवार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे, और पार्टी की रणनीति के तहत चयनित किए गए हैं

AAP ने पहली सूची में भी कई महत्वपूर्ण नामों की घोषणा की थी, और अब इस नई सूची के साथ पार्टी ने चुनाव प्रचार को और मजबूत करने की योजना बनाई है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के सुझावों को भी ध्यान में रखा है।

पार्टी का कहना है कि ये उम्मीदवार पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे और हरियाणा में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 
बेरोजगार युवाओं के लिए राहत, इस महीने 4400 पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

बेरोजगार युवाओं के लिए राहत, इस महीने 4400 पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

 EMPLOYMENT : बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर मिली है। सरकारी सेवा में नियुक्ति को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड में 11 विभागों में रिक्त समूह के 4405 पदों पर इसी माह भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 15 सितंबर से आवेदन से लेकर परीक्षा और परिणाम तक का कार्यक्रम जारी करने का निर्णय लिया है। 15 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

धामी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में लगभग 16 हजार युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्ति मिली है। इसी क्रम में अब राज्य सरकार ने 11 विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्वीकृत अधियाचन वाले पदों पर पारदर्शिता और समय सीमा के भीतर भर्ती करने के निर्देश दिए हैं।  11 विभागों से 4405 रिक्त पदों पर भर्ती के अधियाचन स्वीकृत हुए हैं। आयोग ने इन रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती की तैयारी पूरी कर ली है।

आयोग के अनुसार 15 सितंबर से पुलिस आरक्षी के 2000, वन आरक्षी के 700, इंटर स्तरीय सींचपाल, कनिष्ठ सहायक, राजस्व सहायक, मेट, कार्य पर्यवेक्षक के 1200, वैयक्तिक सहायक के 280, वैज्ञानिक सहायक के 50, स्नातक स्तरीय 50, सहायक विकास अधिकारी के 40, वाहन चालक के 25, लाइब्रेरियन के 10, प्राथमिक शिक्षक एसटी के 15, आइटीआई के विभिन्न ट्रेड के 35 पदों पर भर्ती होनी है।

राज्य गठन के 23 वर्षों के भीतर युवाओं को समय पर रिकॉर्ड संख्या में सरकारी नौकरी मिली है। सीएम धामी के अनुसार लगभग 16 हजार युवाओं को अब तक नियुक्ति मिल चुकी है। मैंने स्वयं युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। हमारी सरकार द्वारा राज्य में देश का सबसे सख्त नकलरोधी कानून बनाने के बाद प्रतिभावान युवाओं को चार-चार परीक्षाओं में सफलता मिल रही हैं। पहले नकल माफिया द्वारा नौकरी का सौदा कर दिए जाने से एक ही परिवार के सदस्यों को चार-चार नौकरी मिलती थीं। हमने संकल्प लिया है कि उत्तराखंड के हितों और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।