BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सितंबर में छुट्टियां ही छुट्टियां! महीने के आधे दिन होगा काम और आधे दिन रहेगी छुट्टी, जानें RBI ने दी कितनी छुट्टी

सितंबर में छुट्टियां ही छुट्टियां! महीने के आधे दिन होगा काम और आधे दिन रहेगी छुट्टी, जानें RBI ने दी कितनी छुट्टी

 Bank Holiday List:  अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और तीन दिन बाद सितंबर का महीना शुरू होने वाला है. हर महीने की तरह September 2024 में भी कई बड़े बदलाव (Rule Change) देखने को मिलेंगे. इसके साथ ही बैंकों में भी बंपर छुट्टियां रहेंगी. अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. दरअसल, अगले महीने में आधे दिन तो बैंकों की ब्रांच बंद रहेंगी यानी कोई बैंकिंग काम-काज नहीं होगा. आइए देखते हैं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की Bank Holiday लिस्ट में किस-किस दिन छुट्टी घोषित है.

छुट्टी के साथ हो रही सितंबर की शुरुआत

सितंबर महीने की शुरुआत ही छुट्टी के साथ होने वाली है. दरअसल, 1 सितंबर 2024 को रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के चलते देशभर में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी. इसके अलावा अगले महीने कई राज्यों में प्रमुख त्योहार भी हैं, जिनके चलते संबंधित राज्यों में Bank Holiday घोषित किया गया है. इसमें प्रमुख तौर पर गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi), First Onam और बारावफात शामिल हैं.

RBI वेबसाइट पर देखें पूरी लिस्ट

बैंकों में घोषित की गई छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holiday List) आरबीआई की वेबसाइट पर जाकर देखी जा सकती है, या फिर आप (https://rbi.org.in/Scripts/ HolidayMatrixDisplay.aspx) इस लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं. सितंबर में पड़ रहे इन 15 बैंकिंग हॉलिडेज में दूसरे व चौथे शनिवार के साथ ही रविवार के साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं. केंद्रीय बैंक द्वारा ये घोषित अवकाश विभिन्न राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं, क्योंकि विभिन्न राज्यों में होने वाले आयोजनों या पर्वों के आधार पर ये हॉलिडे लिस्ट तैयार की जाती है.

ऑनलाइन निपटा सकते हैं बैंकिंग काम

बैंकिंग अवकाश (Bank Holiday) विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं. यानी ये राज्यों और शहरों में अलग-अलग होते हैं. हालांकि, बैंकों की ब्रांच बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन (Online Banking) कर सकते हैं. ये सुविधा हमेशा की 24×7 चालू रहती है. आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस जैसे काम आसानी से निपटा सकते हैं.

 

 
 
 

 
BREAKING : AICC ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में की सचिव और संयुक्त सचिव की नियुक्ति...देखें लिस्ट..!!

BREAKING : AICC ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में की सचिव और संयुक्त सचिव की नियुक्ति...देखें लिस्ट..!!

  दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित पार्टी पदाधिकारियों को संबंधित महासचिवों/प्रभारियों के साथ संबद्ध एआईसीसी सचिव/संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।

300 अश्लील वीडियो, महिला वॉशरूम से मिला हिडन कैमरा, छात्राओं ने किया बवाल

300 अश्लील वीडियो, महिला वॉशरूम से मिला हिडन कैमरा, छात्राओं ने किया बवाल

 आंध्र प्रदेश। गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिलने से छात्राओं के बीच हड़कंप मच गया। छात्राओं ने बीती रात न्याय की मांग करते हुए विरोध जताया। छात्राओं की निजता से जुड़ा यह ताजा मामला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले से प्रकाश में आया है। यहां के एसआर गुडलवल्लेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम से हिडन कैमरा छुपा कर रखा गया था, जिसके मिलने से यहां के छात्राओं में तनाव का माहौल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विजय के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी इसी कॉलेज का छात्र था। पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप भी बरामद किया है। लैपटॉप खंगालने के बाद पुलिस को 300 अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी विजय ने यह 300 अश्लील वीडियो कॉलेज के अन्य छात्रों को बेचा है। फिलहाल, आगे की जांच चल रही है।

बता दें कि हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा की सूचना एक छात्रा के द्वारा कॉलेज प्रशासन को दी गई थी। जब वह वॉशरूम गई तो उसे कुछ अजीब लगा, इसी दौरान उसने पाया कि यहां पर वीडियो कैप्चर करने के लिए एक कैमरा लगा हुआ था। इस खुलासे के बाद हिडन कैमरे को लेकर परिसर में छात्राओं की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

छात्राओं ने न्याय की मांग की है। छात्रों ने निजता के उल्लंघन और उसके बाद वीडियो के प्रसार के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कॉलेज प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि वे पूरी जांच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करने का भी वादा किया है।

ज्ञात हो कि ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु के कैफे शॉप के वॉशरूम से आया था। यहां एक फोन मिला था, जिसमें ऐसे ही कुछ वीडियो क्लिप थे। इस मामले में जब जांच हुई तो आरोपी कैफे का एक कर्मचारी निकला था।

बेंगलुरु में पब्लिक ट्रांसपोर्ट से संबंधित राष्ट्रीय उत्सव Prawas 4.0 का हुआ शुभारंभ, छत्तीसगढ़ की ट्रैवेल्स कंपनियों के प्रतिनिधि भी हुए शामिल

बेंगलुरु में पब्लिक ट्रांसपोर्ट से संबंधित राष्ट्रीय उत्सव Prawas 4.0 का हुआ शुभारंभ, छत्तीसगढ़ की ट्रैवेल्स कंपनियों के प्रतिनिधि भी हुए शामिल

  बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार 28 अगस्त को बस एंड कार ऑपरेटर्स कांफ्रेंडरेशन ऑफ इंडिया (BOCI) द्वारा आयोजित पब्लिक ट्रांसपोर्ट से संबंधित राष्ट्रीय उत्सव Prawas 4.0 का शुभारंभ हुआ । इस आयोजन में छत्तीसगढ़ समेत पूरे भारत से बस मालिक और बस व्यापार से जुड़े व्यापारी शामिल हुए और उन्होंने अपने व्यापार से संबंधित अत्याधुनिक जानकारी साझा की।

बस ओनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ यूनियन के महासचिव भावेश दुबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ से कांकेर रोडवेज, महेंद्र ट्रेवल्स, दुबे ट्रेवल्स, पायल ट्रेवल्स, रायपुर बस सर्विस, नविन ट्रांसपोर्ट, राजधानी ट्रांसपोर्ट, झूलेलाल बस ट्रांसपोर्ट, दादा ट्रांसपोर्ट, और रिलायंस ट्रेवल्स के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 30 अगस्त तक चलेगा।

अब तुरंत कर सकेंगे रामलला के दर्शन, ‘तत्काल सेवा’ के लिए 6 स्लॉट तय, ऐसे मिलेंगे पास

अब तुरंत कर सकेंगे रामलला के दर्शन, ‘तत्काल सेवा’ के लिए 6 स्लॉट तय, ऐसे मिलेंगे पास

 अयोध्या। रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। मंदिर समिति ने बुधवार से दर्शन के लिए तत्काल सेवा शुरू कर दी है। इसमें श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के लिए पास जारी किए जाएंगे। जिससे भक्त रामलला के जल्द दर्शन कर पाएंगे।

देश को तीन वंदे भारत की मिलने जा रही सौगात, 31 अगस्त को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे PM

देश को तीन वंदे भारत की मिलने जा रही सौगात, 31 अगस्त को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे PM

 नई दिल्ली: यात्रियों को बेहद पसंद आ रही सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत के बेड़े में विस्तार होने जा रहा है. 31 अगस्त को तीन नई वंदे भारत का संचालन शुरू होने जा रहा है. मेरठ, चेन्नई और बेंगलुरु से इन तीनों वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होगा. वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी. कम समय में यात्री गंवत्य तक पहुंच सकेंगे.

हरी झंडी दिखाई जाने वाली नई ट्रेनें हैं

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारियों के मुताबिक, “उत्तर रेलवे को एक वंदे भारत ट्रेन मिली है, जिसका संचालन मेरठ से लखनऊ के बीच होगा. दूसरी वंदे भारत ट्रेन कर्नाटक के बेंगलुरु से तमिलनाडु के मदुरै तक चलेगी, जबकि तीसरी वंदे भारत ट्रेन का संचालन तमिलनाडु के चेन्नई से नागरकोइल तक होगा. इन तीनों रूटों पर पहली बार वंदे भारत ट्रेन का संचालन होने जा रहा है.”

अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को इन ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी देंगे. इन ट्रेनों के संचालन से लोगों के सफर का समय बचेगा. वंदे भारत ट्रेनें सेमी हाई स्पीड ट्रेनें हैं. 120 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन हो रहा है. अभी वंदे भारत ट्रेनों में चेयर कार हैं. जल्द ही स्लीपर कोच वाली वंदे भारत ट्रेनों के संचालन की तैयारी है.

पहले से चल रहीं 52 जोड़ी वंदे भारत ट्रेने: देश में 18 फरवरी 2019 को पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दी थी. इसके बाद से दिल्ली से विभिन्न राज्यों के बीच कई वंदे भारत ट्रेनें चलाई गईं. देश के अन्य हिस्सों में भी वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. देश में कुल 52 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है. रेलवे वंदे भारत जैसी ट्रेनों को हर राज्य को आपस में जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है. वंदे भारत ट्रेनों का किराया अन्य ट्रेनों से अधिक है लेकिन सफर में कम समय और अच्छी सर्विस के चलते लोग वंदे भारत में सफर करना पसंद करते हैं.

अमीरों की लिस्ट में अंबानी से आगे निकले गौतम अडाणी...जानें कुल कितनी संपत्ति

अमीरों की लिस्ट में अंबानी से आगे निकले गौतम अडाणी...जानें कुल कितनी संपत्ति

 GAUTAM ADANI : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए गौतम अडानी अब भारत के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं. 2024 हुरुन इंडिया अमीरों की सूची में कुल 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शीर्ष स्थान पर हैं. सूची में बताया गया है कि भारत ने पिछले साल हर 5 दिन में एक नया अरबपति बनाया है.

हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, “भारत एशिया के धन सृजन इंजन के रूप में उभर रहा है! जहां चीन में अरबपतियों की संख्या में 25 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, वहीं भारत में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो रिकॉर्ड 334 अरबपतियों तक पहुंच गई है.

वहीं, हुरुन रिच लिस्‍ट 2024 में बड़ी उछाल देखने को मिली है. इस लिस्‍ट में अब 1,500 से अधिक व्यक्तियों की कुल संपत्ति ₹1,000 करोड़ या उससे अधिक है. यह सात साल पहले की तुलना में 150% की बढ़ोतरी को दिखाता है. हुरुन इंडिया ने कुल 1,539 अति-धनवान व्यक्तियों की पहचान की है, जो पिछले साल की तुलना में 220 की उल्‍लेखनीय बढ़ोतरी को दिखाता है.

पहली बार शामिल हुए इतने लोग

हुरुन रिच लिस्‍ट 2024 में 1500 से ज्‍यादा व्‍यक्ति पहली बार शामिल हुए हैं, जो पिछले पांच सालों में 86 फीसदी की बढ़ोतरी है. इन लोगों की कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है. वहीं पहली बार इस लिस्‍ट में 334 अरबपति शामिल हुए हैं, जिनके पास अरबों की संपत्ति है.

गौतम अडानी की नेटवर्थ

गौतम अडानी (62) और उनके परिवार ने 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जिसके पास 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनकी संपत्ति में 95% की उछाल आई है. इस तगड़ी उछाल के कारण वे इस लिस्‍ट में टॉप पर आ गए हैं.

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच फंसी बीजेपी! चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच फंसी बीजेपी! चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

 हरियाणा : चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बता दें ये नोटिस बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल द्वारा प्रचार वीडियो में बच्चे का इस्तेमाल करने को लेकर भेजा गया है.

बताया जा रहा है कि हरियाणा चुनाव आयुक्त ने बीजेपी हरियाणा के अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और इस पर एक्शन लेने की बात कही है. चुनाव आयोग ने हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष से इस मामले में 29 अगस्त तक जवाब देने के लिए कहा है. बता दें हरियाणा में 1 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है. नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे.

दरअसल, हरियाणा बीजेपी ने एक बच्चे का वीडियो शेयर किया गया था. बच्चा कहता नजर आ रहा था, हरियाणा में फिर से नायब सरकार. बीजेपी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, बच्चे-बच्चे की पुकार, हरियाणा में फिर से नायब सरकार. इस वीडियो में हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी नजर आ रहे हैं. वे अलग अलग बच्चों के साथ दिख रहे हैं. चुनाव आयोग ने इस वीडियो को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है और हरियाणा बीजेपी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

चंपाई सोरेन का झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा, कहा- राज्य के हित में फैसला लिया

चंपाई सोरेन का झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा, कहा- राज्य के हित में फैसला लिया

 झारखंड :- झारखंड के पूर्व सीएम सह मंत्री चंपाई सोरेन ने झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. ईमेल के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो और शिबू सोरेन को इस्तीफा भेजा है. 30 अगस्त को वे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंत्री चंपाई सोरेन आज बुधवार को नयी दिल्ली से रांची लौटे. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 30 अगस्त को वे रांची में बीजेपी ज्वाइन करेंगे. इसके बाद उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने के बाद वे सियासत में नयी पारी की शुरुआत करेंगे.

चंपाई सोरेन ने किन्हें भेजा इस्तीफा?

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंत्री चंपाई सोरेन ने ईमेल के जरिए इस्तीफा सौंपा है. उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को सभी पदों से इस्तीफा भेजा है.

चंपाई सोरेन ने इस्तीफे में शिबू सोरेन को क्या लिखा?

झारखंड के जल संसाधान मंत्री चंपाई सोरेन ने इस्तीफा देते हुए कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की वर्तमान कार्यशैली और नीतियों से क्षुब्ध होकर उन्होंने पार्टी छोड़ी है और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है. झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को लिखे इस्तीफा में उन्होंने कहा कि काफी दु:ख के साथ कहना पड़ रहा है कि आपके मार्गदर्शन में जिस पार्टी का सपना हम जैसे कार्यकर्ताओं ने देखा था और जिसके लिए जंगल-पहाड़ और गांवों की खाक छानी थी,

RSS प्रमुख मोहन भागवत की बढ़ाई गई सुरक्षा...जानिए क्या है पूरा मामला

RSS प्रमुख मोहन भागवत की बढ़ाई गई सुरक्षा...जानिए क्या है पूरा मामला

 नई दिल्ली। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब उन्हें Z+ से भी तगड़ी सुरक्षा दी जाएगी। संघ प्रमुख की सुरक्षा Z+ से बढ़ाकर एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (एएसएसल) कर दी गई है। जाहिर तौर पर भागवत अब पहले से अधिक सुरक्षाकर्मियों के घेरे में रहेंगे।

क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा?

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गृह मंत्रालय ने समीक्षा बैठक के बाद ये फैसला लिया है। समीक्षा बैठक में पता चला था कि बीजेपी शासित राज्यों में तो भागवत की सुरक्षा चुस्त है, लेकिन गैर बीजेपी शासित राज्यों में उनकी सुरक्षा में ढिलाई बरती गई थी। संभावित खतरे के बाद ये फैसला लिया गया।

मोहन भागवत की सुरक्षा में अपडेट की जानकारी सभी राज्यों को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि आरएसएस चीफ को विशेष रूप से डिजाइन हेलीकॉप्टर में ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि अभी उनकी सुरक्षा में सीआईएसएफ के जवान तैनात रहते हैं।

कैसी होती है ASL सुरक्षा?

ASL स्तर की सुरक्षा से संबंधित जानकारी जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों जैसी स्थानीय एजेंसियों को देनी होती है। ASL स्तर की सुरक्षा में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा होता है।

बेटियों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

बेटियों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

 Kolkata rape-murder case : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप-हत्या के मामले में लगातार विरोध और प्रदर्शन हो रहा है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि मैं बहुत निराश और भयभीत हूं. बेटियों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं. उन्होंने कहा, बस अब बहुत हुआ.राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा है कि समाज को ‘ईमानदार, पूर्वाग्रहरहित आत्मावलोकन’ की जरूरत है और खुद से कुछ कड़े सवाल पूछने की जरूरत है. राष्ट्रपति ने कहा है कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचारों की अनुमति नहीं दे सकता. राष्ट्रपति मुर्मू ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर भी टिप्पणी की है। राष्ट्रपति ने कहा है कि जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उस समय भी अपराधी अन्यत्र शिकार की तलाश में घात लगाए हुए हैं.

कर्ज से परेशान युवक ने परिवार समेत खाया जहर: तीन की मौत...पढिये पूरी खबर

कर्ज से परेशान युवक ने परिवार समेत खाया जहर: तीन की मौत...पढिये पूरी खबर

 उत्तर प्रदेश :- इटावा में सूदखोरों के कर्ज में डूबे एक किसान परिवार ने आत्महत्या की कोशिश की है। परिवार ने कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर सल्फास की गोलियां मिलकर पी लिया, जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं मृतकों में मासूम बच्ची समेत किसान और उसकी भाभी की मौत शामिल है।मिली जानकारी के अनुसार परिवार पर करीब 3 लाख रुपये का कर्ज था और सूदखोर उन पर पैसे देने का दबाव बना रहे थे। जिसकी वजह से तंग आकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।

मृतक के पिता के अनुसार उनके बेटे ने पड़ोसी से तीन लाख रुपए ब्याज पर उधार लिए थे, जिसको लेकर लगातार वो दवाब बना रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे जिसके चलते बेटे ने परिवार के साथ कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर परिवार को पिला दिया। मामले के बाद इटावा पुलिस हरकत में आई और मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से नामदर्ज 3 लोगों पर कार्यवाही की है।

Assembly Elections 2024 : भाजपा ने जारी की 29 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, देखें किसे कहाँ से मिला टिकट

Assembly Elections 2024 : भाजपा ने जारी की 29 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, देखें किसे कहाँ से मिला टिकट

 Elections 2024 : भाजपा ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। जारी लिस्ट के अनुसार, देविंदर सिंह राणा नगरोटा से चुनाव लड़ेंगे। वही माता वैष्णो देवी सीट से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदला है. बलदेव राज शर्मा को रोहित दुबे की जगह उम्मीदवार बनाया है. नई लिस्ट में छह मुस्लिम उम्मीदवारों का नाम शामिल है।

एक क्लिक में मिलेगा लोन, UPI की तरह RBI ने शुरू की ये खास सुविधा, जाने किसे और कैसे मिलेगा फायदा?

एक क्लिक में मिलेगा लोन, UPI की तरह RBI ने शुरू की ये खास सुविधा, जाने किसे और कैसे मिलेगा फायदा?

 Unified Lending Interface: रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की UPI ने न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर के डिजिटल भुगतान क्षेत्र में क्रांति ला दी है. इसकी सफलता के बाद अब आरबीआई ने देश के लोन सेक्टर में एक नई क्रांति लाने के लिए यूनिफाइड लेंडिग इंटरफेस ( ULI ) लाने की घोषणा कर दी है. RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान इस नए प्लेटफॉर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि ULI के आने से कर्ज लेने की प्रक्रिया कितनी सरल हो जाएगी और इससे किसे लाभ होगा.

UPI की तरह ULI से भी क्रांति की उम्मीद

UPI ने जिस प्रकार से पेमेंट सिस्टम में एक नई दिशा दी, उसी प्रकार ULI के आने से लोन सेक्टर में भी बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है. RBI ने पिछले साल ULI की पायलट परियोजना की शुरुआत की थी, जिसका मुख्य उद्देश्य लोन प्रोसेस को सरल और सहज बनाना था. ULI को खासतौर पर छोटे और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कम समय में और आसानी से कर्ज मुहैया कराने के लिए डिज़ाइन किया गया है. RBI की यह पहल खासतौर पर किसानों और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रमों (MSME) के लिए एक वरदान साबित हो सकती है.

ULI कैसे करेगा काम?

ULI एक लोन प्लेटफॉर्म है, जो विभिन्न डेटा प्रोवाइडर्स से जानकारी प्राप्त करता है और लोन लेने वालों तक पहुंचाता है. इस प्लेटफॉर्म की खासियत यह है कि इसमें अलग-अलग राज्यों के लैंड रिकॉर्ड समेत अन्य डेटा भी शामिल होगा, जिससे लोन अप्रूवल में लगने वाला समय कम हो जाएगा. ULI के जरिए लोन लेने वालों को ज्यादा डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं होगी.

ULI का उद्देश्य लोन लेने की प्रक्रिया को डिजिटलाइज करना है. यह प्लेटफॉर्म ग्राहक के आधार, E-KYC, लैंड रिकॉर्ड, पैन और बैंक अकाउंट से संबंधित सभी जरूरी जानकारी कम समय में इकट्ठा करेगा. इसके चलते लोन लेने वालों को बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने की जरूरत नहीं होगी और उन्हें आसानी से कर्ज मिल सकेगा. 

डिजिटल डेटा के जरिए सरल प्रक्रिया

ULI का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह विभिन्न स्रोतों से डिजिटल डेटा को इकट्ठा कर लोन प्रोसेस को आसान बनाता है. जैसे अभी तक लोन लेने वालों का फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल डेटा फाइलों में दबा रहता था, उसे खोजने और खंगालने में लंबा समय लगता था. अब ULI उस डेटा तक आसान डिजिटल पहुंच बनाकर काम को तेज और सरल बना देगा.

इस प्लेटफॉर्म को ‘प्लग ऐंड प्ले’ दृष्टिकोण के साथ तैयार किया गया है, जिसका मतलब है कि अलग-अलग वित्तीय संस्थान इससे जुड़कर इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं.

जनधन-आधार-UPI-ULI की नई त्रिमूर्ति

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने ULI को जनधन-आधार , UPI और ULI की ‘नई त्रिमूर्ति’ के रूप में प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि यह त्रिमूर्ति भारतीय वित्तीय सेक्टर में एक बड़ा बदलाव लेकर आएगी. यह प्लेटफॉर्म वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देगा और देश के हर कोने तक बैंकिंग सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

कांग्रेस ने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, देखें किन नेताओं पर जताया भरोसा

कांग्रेस ने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, देखें किन नेताओं पर जताया भरोसा

 दिल्ली :  कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपने नौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. कांग्रेस ने पार्टी महासचिव गुलाम अहमद मीर को डोरू से और प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख विकार रसूल वानी को बनिहाल से मैदान में उतारा है.

पार्टी ने त्राल सीट से सुरिंदर सिंह चन्नी, देवसर से अमानुल्लाह मंटू, अनंतनाग से पीरजादा मोहम्मद सईद, इंदरवाल से शेख जफरुल्लाह, भद्रवाह से नदीम शरीफ, डोडा से शेख रियाज और डोडा पश्चिम से प्रदीप कुमार भगत को मैदान में उतारा है.जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 18 सितंबर को मतदान होगा जबकि दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर और तीसरा चरण के तहत एक अक्टूबर को वोट डाले जाएगें. मतों की गिनती चार अक्टूबर को होगी.

मर गई मां की ममता...महिला ने अपने जिगर के टुकड़े को नहर में फेंका...जानिए क्या है पूरा मामला

मर गई मां की ममता...महिला ने अपने जिगर के टुकड़े को नहर में फेंका...जानिए क्या है पूरा मामला

 भिंडः कहा जाता है कि पूत भले ही कपूत हो जाए, लेकिन माता कभी भी कूमाता नहीं हो सकती है। मध्यप्रदेश के भिंड से इस कहावत के उलट एक मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने जिगर के टुकड़े को नहर में फेंक दिया। बच्ची रोती-बिलखती हुई झाड़ियों में फंसी मिली। मामले की सूचना पर पहुंचे टीआई ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला भिंड जिले के बरोही थाना क्षेत्र का है। यहां के लावन गांव में एक मां ने अपनी बच्ची को नहर में फेंक दिया। बच्ची रोती-बिलखती हुई झाड़ियों में फंसी मिली। बच्ची पर जब गांव वालों की नजर पड़ी तो बरोही थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच की जुटी हुई है। जांच के बाद खुलासा हो पाएगा कि मां आखिर अपनी बच्ची को नहर में क्यों फेंका?

आरजी कर हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के आवास समेत 15 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी

आरजी कर हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के आवास समेत 15 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी

 कोलकाता। कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में रविवार (25 अगस्त) को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के आवास, आरजी कर हॉस्पिटल समेत 15 ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी आरजी कर हॉस्पिटल में हो रही वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की जा रही है। 

बता दें कि सीबीआई की एंटी-करप्शन ब्रांच ने शनिवार को संदीप घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज किया था। डॉक्टर हत्याकांड में भी उनसे करीब 90 घंटे की पूछताछ की जा चुकी है।सीबीआई की एंटी-करप्शन ब्रांच ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के फॉरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी डिपार्टमेंट के डेमोंस्ट्रेटर डॉ. देबाशीष सोम के आवास पर भी छापा मारा है। 
यह कार्रवाई अस्पताल के पूर्व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट अख्तर अली द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई, जिसमें उन्होंने मेडिकल कॉलेज में हो रहे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाया था, उनकी शिकायत में डॉ. सोम का नाम भी शामिल है।
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 साल नौकरी करने पर मिलेगी पूरी पेंशन, जानें कब से होगी लागू

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 साल नौकरी करने पर मिलेगी पूरी पेंशन, जानें कब से होगी लागू

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। बैठक में यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी दी गई है। इसके तहत नौकरी में 25 साल पूरे करने वाले कर्मचारी को पूरी पेंशन मिलेगी। कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पूरे विचार विमर्श के बाद यह स्कीम लाई गई है।

 
 अगले साल 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी
 
वैष्णव ने बताया कि UPS स्कीम अगले साल 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। इस पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारी को 25 साल की नौकरी पूरी करने के बाद बेसिक सैलरी का 50 प्रतिशत हिस्सा पेंशन के रूप में दिया जाएगा। इसके अलावा 10 साल तक नौकरी करने वाले कर्मचारियों को 10 हजार रुपये प्रति मासिक पेंशन मिलेगी। वहीं, 60 प्रतिशत फैमिली पेंशन मिलेगी। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी UPS का लाभ मिलेगा। UPS के तहत सारा पैसा सरकार देगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष सिर्फ OPS पर राजनीति करता है। एक अनुमान के मुताबिक, इस स्कीम से 25 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा। आपको बता दें कि पुरानी पेंशन योजना वापस लाने के लिए सरकारी कर्मचारी पिछले कई सालों से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
आज PM मोदी 113वीं बार करेंगे अपनी ‘मन की बात’, ऐसे देखें-सुने यह ख़ास कार्यक्रम

आज PM मोदी 113वीं बार करेंगे अपनी ‘मन की बात’, ऐसे देखें-सुने यह ख़ास कार्यक्रम

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (25 अगस्त) को आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह उनके रेडियो ब्रॉडकास्ट का 113वां एपिसोड है, जिसे 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो, टीवी चैनल समेत सभी डिजिटल प्रसार माध्यमों पर एक साथ ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।

पीएम मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 112वां संस्करण 28 जुलाई 2024 को प्रसारित हुआ था। इसमें उन्होंने पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर देशवासियों के साथ चर्चा की।इस कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क पर किया जाएगा। इसे आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर भी सुना जा सकेगा। इसके अलावा, इसे आकाशवाणी समाचार, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी इसे क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित करेगा।

https://x.com/DDNewslive/status/1827519184655294617

22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता

मन की बात” का प्रसारण 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है, जिनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, अरबी आदि शामिल हैं। आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्र इस कार्यक्रम का प्रसारण करते हैं, जिससे यह देश और विदेश दोनों में लाखों लोगों तक पहुंचता है।

BREAKING : राजधानी में विज्ञापन बोर्ड पर अचानक चलने लगी अश्लील फिल्म...राहगीरों ने बनाया वीडियो.....जांच में जुटी पुलिस

BREAKING : राजधानी में विज्ञापन बोर्ड पर अचानक चलने लगी अश्लील फिल्म...राहगीरों ने बनाया वीडियो.....जांच में जुटी पुलिस

 दिल्ली :- दिल्ली के कनॉट प्लेस (Delhi Connaught Place) में एक विज्ञापन बोर्ड पर अचानक अश्लील फिल्म (obscene film) चल गई. इस दौरान जब एक राहगीर की नजर पड़ी तो उसने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया और मामले की शिकायत पुलिस से की. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

दरअसल, कनॉट प्लेस के H ब्लॉक में एक डिजिटल बोर्ड लगा है. इस बोर्ड पर रात तकरीबन 10:30 बजे अचानक अश्लील फिल्म चलने लगी. इस दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने देखा तो मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस पूरे मामले में पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि क्या विज्ञापन बोर्ड को किसी ने हैक कर लिया था या फिर किसी ने इस तरह की हरकत की है.

पहले भी ऐसी ही घटना 

इससे पहले एक बार दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर भी इसी तरह की घटना सामने आई थी. स्टेशन पर विज्ञापन के लिए लगी एक स्क्रीन पर अश्लील फिल्म चलने लगी थी. उस दौरान भी कुछ लोगों ने इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था. जब इस मामले की जांच की गई थी तो सीसीटीवी फुटेज में तीन लड़के दिखे थे.

आशंका जताई गई थी कि इन्हीं लड़कों ने वाईफाई का प्रयोग कर एलईडी स्क्रीन को अपने मोबाइल से कनेक्ट किया और अश्लील फिल्म चला दी. जब ये मामला सामने आया, उस वक्त राजीव चौक मेट्रो स्टेशन लोगों से खचाखच भरा हुआ था. लोग मेट्रो का इंतजार कर रहे थे. इस घटना के बाद डीएमआरसी प्रवक्ता ने कहा था कि यह जगह विज्ञापन के लिए प्राइवेट कांट्रैक्टर को दी गई. अगर ऐसी कोई अश्लील क्लिप स्टेशन परिसर में चली है तो इसकी जांच की जाएगी और नियमों के आधार पर कांट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.