BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG : युवती का अपहरण कर डेढ़ साल तक बुझाई हवस, मन भरने पर बेच दिया, फिर जो हुआ

CG : युवती का अपहरण कर डेढ़ साल तक बुझाई हवस, मन भरने पर बेच दिया, फिर जो हुआ

 मध्यप्रदेश :-  पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र से एक युवती का अपहरण कर पूना महाराष्ट्र में डेढ़ साल तक बंधक बनाकर हवस का शिकार बनाने और मन भरने पर दूसरे को बेच देने का मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटी युवती ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

बतादें कि पीड़िता के पिता ने बताया कि 15 मार्च 2023 को शाम लगभग 6-7 बजे उसकी बेटी अपने घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए गई थी जो‌ वापस नहीं लौटी‌ काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर 15 मार्च 2023 को थाना शाहनगर में गुमशुदगी की रिपार्ट दर्ज करवाई थी, जिसपर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। एक साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद 20 अगस्त 2024 को पुत्री का फोन आया और उसने बताया कि रघुवीर यादव उर्फ (बेटा) अपने एक अन्य साथी के साथ मेरा अपहरण कर पूना ले गया था, जहां जबरन शरीरिक संबंध बनाता रहा, मन भरने पर पुष्पेन्द्र गुप्ता को बेंच दिया, पुष्पेन्द्र भी मेरा शारीरिक शोषण करता रहा एवं मुझे नशे का इंजेक्शन देता रहा, उसने कोर्ट‌ मैरेज के लिए दबाव बनाया और पन्ना लेकर आ रहा था तभी पीड़िता ने किसी तरह मौका पाकर परिजनों को फोन कर दिया आज जब पीड़िता का पिता पन्ना की पुरानी कचहरी पहुंचा तो पीड़िता वहाँ मिल गई तभी पुष्पेन्द्र गुप्ता एवं उसका पिता एवं भाई भाग गए।

2 पीड़िता ने बताया कि वह घटना दिनांक को अपने घर से शौच के लिए गई थी लौटते समय जब वह हैंडपंप में हाथ पैर धो रही थी तभी आरोपियों ने उसे बेहोश करके अगवा कर लिया और पुना महाराष्ट्र ले गए उसे कमरे में बंद कर बेहोशी का इंजेक्शन देते रहे और डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण किया उसके बाद दूसरे के हाथों बेच दिया जो शारीरिक शोषण के अलावा कोर्ट मैरिज का दवाब डाल रहा था, अपहरण कर्ताओं की पकड़ से छूटने के लिए उसने कोर्ट मैरिज के लिए हामी भर दी और पन्ना पहुंचने से पहले पिता को फोन कर दिया, जिससे उसके पिता मौके पर पहुंच गए और आरोपी भाग खड़े हुए, अब वह पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने आई है।

वहीं इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि पीड़िता एवं उसके परिवार के द्वारा शिकायती आवेदन प्रस्तुत कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की गई है, पीड़िता के बयान के आधार पर महिला थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बड़ी खबर : पैरासीटामॉल सहित 156 दवाओं पर बैन...जानिए क्या हैं कारण ?

बड़ी खबर : पैरासीटामॉल सहित 156 दवाओं पर बैन...जानिए क्या हैं कारण ?

 नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने 156 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाओं को बैन कर दिया हैं । एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक और मल्टीविटामिन दवाओं को प्रतिबंधित कर दिया गया हैं। दरअसल ये दवाएं स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर इन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

विशेषज्ञों की सलाह के बाद लिया गया निर्णय
प्रतिबंधित एफडीसी दवाओं में एंटीबायोटिक्स, एंटी-एलर्जिक्स, दर्द निवारक, मल्टीविटामिन और बुखार व हाई ब्लड प्रेशर के लिए दवाएं शामिल हैं। नोटिस में कहा गया कि ये निर्णय औषधि तकनीकी सलाहकार बोर्ड (DTAB) और केंद्र सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के बाद लिया गया है

दवाओं में डाले गए केमिकल का कोई मेडिकल औचित्य नहीं
इस मामले की जांच केंद्र सरकार और डीटीएबी द्वारा नियुक्त एक विशेषज्ञ समिति द्वारा की गई। इसमें दोनों निकायों ने सिफारिश की कि एफडीसी में डाले गए केमिकल का कोई मेडिकल औचित्य नहीं है।

मेफेनामिक एसिड और पैरासिटामोल इंजेक्शन भी शामिल
लिस्ट में प्रमुख एफडीसी दवाओं में मेफेनामिक एसिड और पैरासिटामोल इंजेक्शन भी शामिल हैं। इन दवाओं का उपयोग विभिन्न स्थितियों में दर्द और सूजन को कम करने के लिए किया जाता है। ओमेप्राज़ोल मैग्नीशियम और डायसाइक्लोमाइन एचसीएल की खुराक, इसका उपयोग पेट दर्द के इलाज के लिए किया जाता है।

फैटी लीवर के इलाज वाली दवा भी प्रतिबंधित
ओमेप्राज़ोल मैग्नीशियम और डाइसाइक्लोमाइन एचसीएल संयोजन वाले प्रमुख ब्रांडों में मैनकाइंड फार्मा का रानीस्पास और ज़ोइक लाइफसाइंसेज का जेनस्पास शामिल हैं। अन्य एफडीसी में उर्सोडिऑक्सीकोलिक एसिड और मेटफॉर्मिन एचसीएल का संयोजन शामिल है। इसका उपयोग मधुमेह से पीड़ित लोगों में फैटी लीवर के इलाज के लिए किया जाता है। साथ ही पोविडोन आयोडीन, मेट्रोनिडाजोल और एलो की खुराक का उपयोग त्वचा संक्रमण की रोकथाम और उपचार के लिए किया जाता है।

इन दवाओं को भी किया गया बंद
उर्सोडिऑक्सीकोलिक एसिड और मेटफॉर्मिन एचसीएल एफडीसी के प्रमुख ब्रांडों में एरिस लाइफसाइंसेज द्वारा निर्मित हेपेक्सा एम टैबलेट शामिल हैं। मैक्सुन बायोटेक का मैकडिन एएम ऑइंटमेंट और मेडक्योर फार्मा का पोविओल एम ऑइंटमेंट पोविडोन आयोडीन, मेट्रोनिडाजोल और एलो की संयुक्त खुराक के सामान्य रूप से उपलब्ध उदाहरण हैं।

डीटीएबी ने इन दवाओं के दावों को सही नहीं पाया
मंत्रालय ने कहा कि इन एफडीसी के उपयोग से लोगों को बड़ी संख्या में खतरा होने की संभावना है, जबकि दवा के सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं। नोटिस में कहा गया कि डीटीएबी ने इन दवाओं के दावों को सही नहीं पाया और यह निर्णय लिया कि इनसे मरीज को होने वाला नुकसान लाभ से अधिक है। इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि इसलिए सार्वजनिक हित में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की धारा 26ए के तहत इस एफडीसी के निर्माण, बिक्री या वितरण पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक हो गया है।

दिल दहलाने वाला मंजर, पहाड़ से लुढ़कते हुए नदी में गिरी बस, 15 की मौत, कई लापता

दिल दहलाने वाला मंजर, पहाड़ से लुढ़कते हुए नदी में गिरी बस, 15 की मौत, कई लापता

 नेपाल। भारतीय पर्यटकों को लेकर नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही गोरखपुर के केसरवानी ट्रेवल्स की बस एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। नेपाल के तनहु जिले के अबुखैरेनी में बस पहाड़ी सड़क से अनियंत्रित होकर मार्स्यांगडी नदी में जा गिरी। इस हादसे ने कई जिंदगियां लील लीं और दिल दहलाने वाला मंजर पैदा कर दिया।बता दें कि गोरखपुर के केसरवानी ट्रेवल्स की यह बस भारतीय पर्यटकों को लेकर नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी। रास्ते में अचानक बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी ढलान से लुढ़कते हुए सीधे मार्स्यांगडी नदी में जा गिरी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बस की पूरी छत उड़ गई, जिससे बस में सवार पर्यटकों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।

बस में कुल 42 लोग सवार थे, जिनमें से 15 शव नदी से निकाले जा चुके हैं, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। हादसे के बाद बस की कुर्सियां और यात्रियों के शव नदी में इधर-उधर बिखरे पड़े थे। बताया जाता है कि पर्यटन दल में कुल 110 लोग थे, जो तीन बसों में सवार थे। गोरखपुर के बबिना होटल के पास स्थित ट्रेवल्स के दफ्तर से चारू नाम के शख्स ने ये बसें बुक कराई थीं। पहले यह बस दल चित्रकूट गई थी और फिर गोरखपुर होते हुए नेपाल की यात्रा पर निकली थी। इलाहाबाद से महाराष्ट्र के यात्री भी इस बस में सवार थे।
राहत और बचाव कार्य-
हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेज़ी से शुरू किया गया। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीम के सदस्य नदी से शव निकालकर पहाड़ की ढलान पर रखते नजर आ रहे हैं। हर कोई यह उम्मीद कर रहा था कि शायद कोई जीवित बचा हो, लेकिन स्थिति अत्यंत गंभीर थी।
अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली...अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली...अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

 नई दिल्ली। जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत के लिए और ज्यादा इंतजार करना होगा। सीबीआई केस में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। सीबीआई की ओर से और समय की मांग की गई थी जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया और मामले को 5 सितंबर को सूचीबद्ध करने को कहा।

 जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भूइयां की पीठ के सामने सीबीआई की ओर से पेश हुए एएसजी एसवी राजू ने कहा कि उन्होंने एक मामले में जवाब दाखिल कर दिया है, जबकि दूसरे मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय की आवश्यकता है। केजरीवाल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सीबीआई की मांग का विरोध करते हुए कहा कि वह बहस के लिए तैयार हैं।
 जस्टिस कांत ने कहा कि एक केस में शपथ पत्र दायर हो चुकी है दूसरी याचिका पर जवाब के लिए सीबीआई को एक सप्ताह का समय और दिया जाता है। कोई प्रत्युत्तर हो तो उसके दो दिन बाद दाखिल करें। मामले को 5 सितंबर 2024 को सूचीबद्ध किया जाए। केजरीवाल ने गिरफ्तारी को चुनौती देने के साथ जमानत के लिए भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
 
 केजरीवाल की याचिका का विरोध करते हुए सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है। सीबीआई ने विवादित आबकारी नीति के निर्माण और लागू किए जाने में अरविंद केजरीवाल की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि जांच को निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए केजरीवाल की गिरफ्तारी जरूरी थी।
SEBI का बड़ा फैसला, अनिल अंबानी सहित 24 संस्थाएं 5 साल के लिए बाजार से बाहर, 25 करोड़ का जुर्माना

SEBI का बड़ा फैसला, अनिल अंबानी सहित 24 संस्थाएं 5 साल के लिए बाजार से बाहर, 25 करोड़ का जुर्माना

  नई दिल्ली : बाजार नियामक सेबी ने उद्योगपति अनिल अंबानी तथा रिलायंस होम फाइनेंस के पूर्व प्रमुख अधिकारियों समेत 24 अन्य को कंपनी से धन के हेर-फेर के मामले में प्रतिभूति बाजार से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। सेबी ने अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया और उन्हें पांच साल की अवधि के लिए प्रतिभूति बाजार से जुड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें किसी भी सूचीबद्ध कंपनी या बाजार नियामक के साथ पंजीकृत किसी भी मध्यस्थ में निदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक (केएमपी) के रूप में शामिल होना शामिल है।

इसके अलावा नियामक ने रिलायंस होम फाइनेंस को प्रतिभूति बाजार से छह महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया और उस पर छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अपने 222 पृष्ठ के अंतिम आदेश में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पाया कि अनिल अंबानी ने आरएचएफएल के प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों की मदद से, आरएचएफएल से धन निकालने के लिए एक धोखाधड़ी की साजिश रची, जिसमें उसे अपनी संबद्ध संस्थाओं को ऋण के रूप में दिखाया गया था।

आरएचएफएल के निदेशक मंडल ने हालांकि इस तरह की ऋण देने की प्रथाओं को रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए थे और कॉर्पोरेट ऋणों की नियमित समीक्षा की थी, लेकिन कंपनी के प्रबंधन ने इन आदेशों की अनदेखी की। नियामक के अनुसार, इससे पता चलता है कि कामकाज के तरीके में बड़ी त्रुटि हुई, जिसे अनिल अंबानी के प्रभाव में कुछ प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों ने अंजाम दिया।

इन परिस्थितियों को देखते हुए, आरएचएफएल कंपनी को धोखाधड़ी में शामिल लोगों के समान जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। नियामक ने कहा कि इसके अलावा, शेष संस्थाओं ने या तो अवैध रूप से हासिल ऋणों के प्राप्तकर्ता होने की भूमिका या आरएचएफएल से धन को अवैध रूप से कहीं ओर पहुंचाने की प्रक्रिया को अंजाम देने में भूमिका निभाई है।

सेबी ने कहा कि उसके निष्कर्षों के अनुसार ‘‘ धोखाधड़ी की एक साजिश नोटिसी संख्या 2 (अनिल अंबानी) ने रची और आरएचएफएल के केएमपी ने इसे अंजाम दिया। इस साजिश के जरिये सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी (आरएचएफएल) से धन की हेराफेरी की गई और उन अयोग्य उधारकर्ताओं को ‘‘ऋण” के रूप में दिया गया जो नोटिसी संख्या 2 (अनिल अंबानी) से संबद्ध संस्थाओं के प्रवर्तक पाए गए।”

धोखाधड़ी का है आरोप

अंबानी ने धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए ‘‘एडीए समूह के चेयरमैन’ के तौर पर अपने पद और आरएचएफएल की नियंत्रक (होल्डिंग) कंपनी में अपनी महत्वपूर्ण अप्रत्यक्ष शेयरधारिता का इस्तेमाल किया। सेबी ने बृहस्पतिवार को अपने आदेश में कंपनी के प्रबंधन तथा प्रवर्तक के लापरवाह रवैये का जिक्र किया, जिसके तहत उन्होंने ऐसी कंपनियों को सैकड़ों करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए जिनके पास न तो परिसंपत्तियां थीं, न ही नकदी प्रवाह, ‘नेटवर्थ’ या राजस्व था।

आदेश के अनुसार, इससे पता चलता है कि ‘कर्ज’ के पीछे कोई खतरनाक मकसद छिपा था। सेबी ने कहा कि स्थिति तब और भी संदिग्ध हो गई जब हम इस बात पर गौर करते हैं कि इनमें से कई कर्जदार आरएचएफएल के प्रवर्तकों से करीबी तौर पर जुड़े हुए हैं। नियामक के अनुसार, आखिरकार इनमें से अधिकतर उधारकर्ता अपने ऋण चुकाने में विफल रहे, जिसके कारण आरएचएफएल को अपने स्वयं के ऋण दायित्वों पर चूक करनी पड़ी। इसके कारण आरबीआई ढांचे के तहत कंपनी का समाधान हुआ, जिससे इसके सार्वजनिक शेयरधारक मुश्किल स्थिति में आ गए।

मिसाल के तौर पर मार्च 2018 में आरएचएफएल का शेयर मूल्य करीब 59.60 रुपये था। मार्च 2020 तक जब धोखाधड़ी की सीमा स्पष्ट हो गई और कंपनी के संसाधन समाप्त हो गए, तो शेयर की कीमत गिरकर केवल 0.75 रुपये रह गई। अब भी नौ लाख से अधिक लोगों ने आरएचएफएल में निवेश कर रखा है और उन्हें भारी नुकसान का उठाना पड़ रहा है। प्रतिबंधित 24 में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) के पूर्व प्रमुख अधिकारी अमित बापना, रवींद्र सुधालकर और पिंकेश आर. शाह शामिल हैं। सेबी ने मामले में उनकी भूमिका के लिए उन पर जुर्माना भी लगाया है।

इन पर भी जुर्माना

इसके अलावा, नियामक ने अंबानी पर 25 करोड़ रुपये, बापना पर 27 करोड़ रुपये, सुधालकर पर 26 करोड़ रुपये और शाह पर 21 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अतिरिक्त, रिलायंस यूनिकॉर्न एंटरप्राइजेज, रिलायंस एक्सचेंज नेक्स्ट एलटी, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड, रिलायंस क्लीनजेन लिमिटेड, रिलायंस बिजनेस ब्रॉडकास्ट न्यूज होल्डिंग्स लिमिटेड और रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड सहित शेष संस्थाओं पर 25-25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

यह जुर्माना या तो अवैध रूप से ऋण प्राप्त करने या आरएचएफएल से धन के अवैध हस्तांतरण में मध्यस्थ के रूप में काम करने के लिए लगाया गया है। बाजार नियामक सेबी ने फरवरी 2022 में एक अंतरिम आदेश पारित किया था और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य व्यक्तियों (अमित बापना, रवींद्र सुधाकर और पिंकेश आर. शाह) को कंपनी से कथित रूप से धन निकालने के आरोप में अगले आदेश तक प्रतिभूति बाजार में संलिप्त होने से रोक दिया था।

जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये दो शुभ योग, श्रीकृष्ण की बरसेगी कृपा, अगर इस शुभ मुहूर्त में करेंगे पूजा पाठ

जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये दो शुभ योग, श्रीकृष्ण की बरसेगी कृपा, अगर इस शुभ मुहूर्त में करेंगे पूजा पाठ

 Krishna Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म के उन त्योहारों में से एक है जिसका इंतजार हर किसी को होता है। साल 2024 में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त को पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाने वाला यह त्योहार, न केवल भारत में बल्कि कई अन्य देशों में भी मनाया जाता है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी पर दो शुभ योग भी बनने जा रहे हैं ,ऐसे में आइए जान लेते हैं इन शुभ योगों के बारे में और कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ पूजा मुहूर्त के बारे में।

जन्माष्टमी तिथि

साल 2024 में 26 अगस्त के दिन सुबह 3 बजकर 40 मिनट से अष्टमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी और इसका समापन 26 तारीख में देर रात्रि 2 बजकर 20 मिनट पर होगा। यानि 27 ताऱीख 2:20 एएम तक अष्टमी तिथि रहेगी। इसलिए 26 अगस्त को ही जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा।

जन्माष्टमी पर शुभ योग

इस बार जन्माष्टमी पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं। इस दिन रोहिणी नक्षत्र दोपहर 3 बजकर 55 मिनट से शुरू होगा और 27 तारीख की मध्य रात्रि तक रहेगा। इसके साथ ही चंद्रमा जन्माष्टमी के दिन वृषभ राशि में रहेगा, माना जाता है कि जब कृष्ण भगवान का जन्म हुआ था तब भी ऐसा ही योग बना था, यानि चंद्रमा उस समय भी वृषभ राशि में विराजमान था। इसके साथ ही जन्माष्टमी का त्योहार इस बार सोमवार के दिन है। जब भी यह त्योहार सोमवार या बुधवार के दिन आता है तो, इसे बेहद शुभ संयोग माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार कृष्ण जी के जन्म का दिन भी बुधवार है, वहीं जिस दिन कृष्ण भगवान का नामकरण किया गया था उस दिन सोमवार था। इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व का इन दो दिनों में आना बेहद शुभ फलदायक आपके लिए साबित हो सकता है। इन शुभ योगों में अगर विधि-विधान से आप कृष्ण जी की पूजा करते हैं, तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए अब जान लेते हैं कि इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा।

कृष्ण जन्माष्टमी पर शुभ पूजा मुहूर्त

सुबह के समय पूजा का शुभ मुहूर्त- प्रात:काल 5 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 36 मिनट तक (इस दौरान अमृत चौघड़िया रहेगा)।

शाम के समय पूजा का शुभ मुहूर्त- दोपहर 3 बजकर 35 मिनट से 7 बजे तक।
रात्रि के समय पूजा का शुभ मुहूर्त- रात्रि 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त- इसे शुभ समय माना जाता है और इस दौरान भी आप कृष्ण भगवान का पूजन कर सकते हैं, दिन के समय 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।

वैसे तो भगवान कृष्ण का ध्यान आप जन्माष्टमी के दिन कभी भी कर सकते हैं। लेकिन पूजा अगर आप ऊपर बताए गए शुभ मुहूर्तों में करते हैं तो सुख-समृद्धि की आपको प्राप्ति होती है। जन्माष्टमी के दिन कृष्ण पूजा के साथ ही आपको दान-पुण्य करने से भी लाभ प्राप्त होता है।

मैं शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया.. लिखकर पूर्व मंत्री ने दे दिया इस्तीफा

मैं शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया.. लिखकर पूर्व मंत्री ने दे दिया इस्तीफा

 पटना: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाए जा रहे है कि वो जदयू में शामिल होंगे। उनके इस्तीफे की पुष्टि हो गयी। श्याम रजक ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को पार्टी से अपना इस्तीफा भेज दिया है। श्याम रजक ने लालू यादव को भेजे पत्र में कहा गया है कि वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद औऱ प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। श्याम रजक ने अपने पत्र में लालू के लिए एक शेर भी लिखा है- “मैं शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया। आप मोहरे चल रहे थे, मैं रिश्तेदारी निभा रहा था.”

जदयू में शामिल हो सकते हैं
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार श्याम रजक जदयू में शामिल होंगे। दरअसल एक सप्ताह पहले श्याम रजक ने मुख्यमंत्री आवास जाकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। नीतीश कुमार के साथ लंबे अर्से तक काम कर चुके श्याम रजक ने फिर से जदयू में शामिल होने की इच्छा जतायी। नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। श्याम रजक राजद के राष्ट्रीय महासचिव पद पर थे लेकिन पार्टी की मुख्यधारा से अलग कर दिये गये थे। ऐसे में उन्होंने पुराने घर में वापसी का रास्ता चुना है।
रजक ने राजद से शुरू की थी राजनीति
लालू-राबड़ी के साथ राजनीति शुरू करने वाले श्याम रजक लंबे समय तक राजद के शासन काल में मंत्री रहे। हांलाकि 2005 में राजद का शासन खत्म होने के बाद 2009 में श्याम रजक ने जदयू का दामन थाम लिया था। 2010 में वे नीतीश सरकार में मंत्री बनाये गये थे। 2020 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले श्याम रजक ने मंत्री पद औऱ जदयू की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था औऱ राजद में शामिल हो गये थे। लेकिन लालू प्रसाद ने उन्हें 2020 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया। उन्हें किसी दूसरी जगह एडजस्ट भी नहीं किया। अब श्याम रजक फिर से नीतीश कुमार का दामन थामने की तैयारी में हैं।

 BREAKING : प्रशासनिक फेरबदल: 2 प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों सहित 12 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें आदेश

BREAKING : प्रशासनिक फेरबदल: 2 प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों सहित 12 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें आदेश

 भोपाल : मध्य प्रदेश में आज फिर एक बार प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। इस फेर बदल में 2 प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों सहित 12 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए हैं। 1993 बैच के IAS अधिकारी प्रमुख सचिव संजय दुबे को अपने वर्तमान दायित्व के साथ- साथ सामान्य प्रशासन विभाग का प्रमुख सचिव भी बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी अब प्रमुख सचिव वित्त विभाग बनाए गए हैं।

इलैया राजा MD मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के साथ ही अपर सचिव मुख्यमंत्री भी बनाया गया है।

वही 2009 बैच के इस पूर्व जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह को महत्वपूर्ण प्रभार देते हुए अब उन्हें आयुक्त गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल बनाया गया है। राखी सहाय उप सचिव मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश वित्त निगम इंदौर बनाया गया है

आशीष तिवारी सीईओ जिला पंचायत सीहोर को उपसचिव जल संसाधन विभाग, जयति सिंह सीईओ जिला पंचायत जबलपुर को सीईओ जिला पंचायत उज्जैन, कीर्ति खुरासिया क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम इंदौर को उपसचिव मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, राहुल नामदेव घोटे CEO जिला पंचायत सीधी को उपसचिव नर्मदा घाटी विकास, योगेश तुकाराम भरसत सीईओ जिला पंचायत विदिशा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष्मान योजना, सौरभ संजय सोनवने सीईओ जिला पंचायत रीवा को आयुक्त नगरपालिका निगम रीवा बनाया गया है। गुरु प्रसाद सीईओ जिला पंचायत नीमच को प्रबंध संचालक स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क बनाया गया है।

देखें आदेश 

Ord-21-August-2024.pdf

पीएम मोदी ने भरी उड़ान, पिछले 45 सालों में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री कर रहे पोलैंड की यात्रा

पीएम मोदी ने भरी उड़ान, पिछले 45 सालों में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री कर रहे पोलैंड की यात्रा

 PM Modi emplanes for Visit Poland: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के वारसॉ के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी पोलैंड की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर होंगे। पिछले 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा है। पीएम मोदी पोलैंड के साथ-साथ यूक्रेन की यात्रा पर भी रवाना हुए है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर पोलैंड और यूक्रेन के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी 21 और 22 अगस्त को पौलेंड दौरे पर रहेंगे और इसके बाद वह 23 अगस्त को युद्धग्रस्त यूक्रेन की राजधानी कीव जाएंगे। उनकी इस यात्रा की आधिकारिक जानकारी देते हुए ‘प्रधानमंत्री कार्यालय’ ने एक पत्र जारी किया है।

आज भारत बंद का ऐलान, स्कूल-कॉलेज से लेकर बाजार तक...जानिए क्या खुला-क्या बंद?

आज भारत बंद का ऐलान, स्कूल-कॉलेज से लेकर बाजार तक...जानिए क्या खुला-क्या बंद?

  नई दिल्ली: दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर आज 'भारत बंद' का आह्वान किया गया है। ‘नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स’ (एनएसीडीएओआर) ने मांगों की एक सूची जारी की है जिसमें अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए न्याय और समानता की मांग शामिल हैं। भारत बंद के ऐलान के बीच आम लोग ये जानना चाहते हैं कि आज देश भर में क्या-क्या बंद रहेगा? आइए बताते हैं आज क्या खुला रहेगा और क्या बंद?

क्या-क्या खुला रहेगा?

दलित संगठनों ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करके अपील की है कि मेडिकल सेवाओं, पुलिस और फायर सेवाओं को छोड़कर सुबह 6 बजे से रात के 8 बजे तक सब कुछ बंद रखा जाए। हालांकि सरकारी दफ्तर, बैंक, पेट्रोल पंप , स्कूल और कॉलेज में सामान्य रूप से काम-काज होगा। अभी तक इन्हें बंद रखने को लेकर कोई भी आदेश सामने नहीं आया है। वहींबंद के आह्वान के बावजूद सार्वजनिक परिवहन, रेल सेवाएं चालू रहेंगी।

भारत बंद के दौरान क्‍या बंद रहेगा?

एससी-एसटी कोटे को लेकर भारत बंद के ऐलान पर अभी तक किसी राज्य सरकार ने कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। पश्चिमी यूपी और राजस्थान जैसे राज्यों में इसका असर जरूर देखने को मिल सकता है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें। भारत बंद का आह्वान करने वाले संगठनों ने कहा है कि देश में कोई भी सार्वजनिक परिवहन नहीं चलेगा, लेकिन इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। कुछ जगहों पर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर निजी दफ्तर बंद किए जा सकते हैं।

क्यों किया जा रहा भारत बंद?

एससी-एसटी संगठनों ने हाल में सुप्रीम कोर्ट की सात जजों की पीठ द्वारा सुनाए गए फैसले के प्रति विपरीत दृष्टिकोण अपनाया है, जो उनके अनुसार, ऐतिहासिक इंदिरा साहनी मामले में नौ जजों की पीठ द्वारा लिए गए फैसले को कमजोर करता है, जिसने भारत में आरक्षण की रूपरेखा स्थापित की थी। एनएसीडीएओआर ने सरकार से अनुरोध किया है कि इस फैसले को खारिज किया जाए क्योंकि यह अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के संवैधानिक अधिकारों के लिए खतरा है। संगठन एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण पर संसद द्वारा एक नये कानून को पारित करने की भी मांग कर रहा है जिसे संविधान की नौवीं सूची में समावेश के साथ संरक्षित किया जाए।

नदी में नहाने के दौरान डूबे तीन बच्चे...दो का शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी

नदी में नहाने के दौरान डूबे तीन बच्चे...दो का शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी

 विदिशा : मधयप्रदेश के विदिशा के गंजबासौदा के महोली गांव में तीन बच्चों के डूबने की दुखद घटना सामने आई है। सुनारी ग्राम के पास केवटन नदी में तीन बच्चे नहाते समय डूब गए। दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक अभी भी लापता है।

मृतक बच्चों की पहचान ऋषि (14 वर्ष), कृष्णा (15 वर्ष), और उत्तम (15 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बच्चे ग्राम महोली के रहने वाले थे। घटना के बाद प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे नहाने के लिए आए हुए थे। लगातार ग्रामीणों द्वारा भी तलाश जारी है। मौके पर एनडीआरएफ टीम पहुंची हुई है।

प्रशासन की ओर से आलाधिकारियों ने बताया कि दो बच्चों की डेड बॉडी निकाल ली गई है और एक बच्चे की तलाश जारी है। घटना की जांच की जा रही है और परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

 
assembly elections : पहले चरण की 24 विधानसभा सीटों के लिए जारी हुई अधिसूचना, 18 सितंबर को मतदान

assembly elections : पहले चरण की 24 विधानसभा सीटों के लिए जारी हुई अधिसूचना, 18 सितंबर को मतदान

 चुनाव आयोग ने आज जम्मू-कश्मीर में 24 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी कर दी। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 18 सितंबर को मतदान होगा।

जम्मू-कश्मीर में दस वर्ष बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। इसी के साथ उम्मीदवारों के नामांकन भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

पहले चरण में सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण के लिए 27 अगस्त तक नामांकन भरे जाएंगे। 28 को पर्चों की जांच होगी और 30 अगस्त तक नामांकन वापस लिए जा सकते है। 18 सितंबर को मतदान होगा। वहीं इन इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती भी शुरू कर दी गई है।
 
पहले चरण में यहां मतदान
पुलवामा के पांपोर, त्राल, राजपोरा, अनंतनाग के डोरू, कोकरनाग, अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, बिजबिहाड़ा, शांगस, पहलगाम, शोपियां के जैनपोरा व शोपियां, कुलगाम के डीएच पोरा, कुलगाम व देवसर, रामबन के रामबन व बनिहाल, किश्तवाड़ के इंदरबल, किश्तवाड़, पाडर और डोडा के भद्रवाह, डोडा और डोडा पश्चिम सीटों के लिए चुनाव होगा।

महबूबा की बेटी इल्तिजा को बनाया बिजबिहाड़ा का प्रभारी
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने आठ विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। बिजबिहाड़ा की पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि इन प्रभारियों को ही अंतिम मौके पर पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी। इल्तिजा मुफ्ती विधानसभा चुनाव से अपने राजनीतिक करिअर की शुरुआत करेंगी।  पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को इन प्रभारियों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक बुलाई थी। बैठक में चुनाव आयोग की तीन चरणों में चुनाव करवाने की घोषणा का स्वागत किया गया। संवाद

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और नौकरशाही में बड़े पैमाने पर किए गए फेरबदल की अलोचना करते हुए चुनाव की निष्पक्षता के बारे में चिंता जताई गई। इल्तिजा ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से होने चाहिए। बैठक के बाद पीडीपी पार्टी प्रवक्ता ने आठ प्रभारियों की सूची जारी की। इसके साथ ही राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि इन प्रभारियों को ही अंतिम मौके पर पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी। सामान्य तौर पर मान्यता है कि जिन लोगों को हलकों का प्रभारी बनाया जाता है वही उस क्षेत्र से प्रत्याशी होते हैं

पुलवामा से वाहिद अनंतनाग से बेग प्रभारी
  • अनंतनाग पूर्व से अब्दुल रहमान वीरी
  • देवसर से सरताज अहमद मदानी
  • अनंतनाग से डॉ. महबूब बेग  nचार-शरीफ से जीएन लोन हंजूरा  nबिजबिहेड़ा से इल्तिजा मुफ्ती
  • वाची से जीएच मोहिउद्दीन वानी  nपुलवामा से वाहिद-उर-रहमान पर्रा
  • त्राल से रफीक अहमद नाइक को प्रभारी बनाया
 
पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षा बंधन का त्योहार

पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षा बंधन का त्योहार

 दिल्ली- समूचे देश में आज रक्षाबंधन का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास के सात मनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने पीएम आवास पर पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में राखी बांधी और उन्हें रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। छात्राओं ने पीएम मोदी के हाथ में जो राखी बांधी है, उसमें पीएम के दिवंगत मां की फोटो लगी है। इस खास राखी में लगी फोटो में पीएम मोदी अपनी मां के पैरों को धोते हुए नजर आ रहे हैं।

पीएम मोदी ने रक्षाबंधन त्योहर पर दी बधाई
रक्षाबंधन त्योहार पर पीएम मोदी ने देश के देश वासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखते हुए कहा,’समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।’

रक्षाबंधन पर बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं भाई
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि सावन के आखिरी सोमवार को लेकर भी हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व भाई-बहन के प्यार एवं पवित्र रिश्ते को और गहरा करता है। अटूट प्रेम के इस पर्व पर बहनें जहां अपने भाइयों की सफलता की प्रार्थना करती है। भाई इसके बदले अपनी बहनों की हर प्रकार की विपत्ति से रक्षा करने का संकल्प लेते हैं।

रक्षाबंधन पर आज चंदा मामा पृथ्वी के सबसे नजदीक, आसमान में इतने बजे दिखाई देगा सुपर ब्लूमून

रक्षाबंधन पर आज चंदा मामा पृथ्वी के सबसे नजदीक, आसमान में इतने बजे दिखाई देगा सुपर ब्लूमून

 नई दिल्ली : देश में सोमवार को जब रक्षाबंधन का त्यौहार बनाया जा रहा होगा उसी रात को आसमान में महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होगी। सोमवार रात आसमान में सुपर ब्लूूमून दिखाई देगा और सामान्य से 30 फीसदी अधिक रोशनी बिखेरेगा। सुपर ब्लूमून के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए करीब 90 फीसदी करीब आ जाता है और 14 फीसदी अधिक बड़ा दिखाई देता है।  सुपरमून और ब्लूमून का एक साथ होना बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। आसमान में ऐसा संयोग सालों में एक बार बनता है। खास बात है कि यह सुपर ब्लूमून कई देशों में 18 अगस्त को भी दिखाई देगा। भारत में भारत में इसे 19 अगस्त की रात से 20 अगस्त को सूर्य निकलने से पहले देख सकेंगे। यूरोप और अफ्रीका में रहने वालों के लिए भी सुपर ब्लू मून 19 अगस्त की रात को दिखाई देगा।

 
सूर्य के प्रकाश से होगा 100 फीसदी रोशन
Super Blue Moon: सुपर ब्लू मून के दौरान चंद्रमा के निकवर्ती हिस्से का करीब 98 फीसदी भाग सूर्य के प्रकाश से रोशन होगा। यह धीरे-धीरे बढ़कर 99 और 100 फीसदी तक पहुंच जाएगा। खास बात है कि सुपरमून के अपने चरम पर होने पर यह पृथ्वी से लगभग 225,288 मील दूर होगा।
CG : राखी से पहले टूटी भाई बहन के बंधन की डोर...बहन के घर हुई भाई की हत्या

CG : राखी से पहले टूटी भाई बहन के बंधन की डोर...बहन के घर हुई भाई की हत्या

  रायपुर. उरला थाना क्षेत्र के बीरगांव में 40 वर्षीय एक मजदूर की एक होटल कर्मी ने मारपीट के बाद छत से धकेलकर हत्या कर दी। मृतक संतोष सोनी बीरगांव में ही परिवार के साथ रहता था। उसके तीन बच्चे दिन में बहन पूनम सोनी पति राजू सोनी (42 वर्ष) के किराए के मकान में थे

संतोष शनिवार रात को साढ़े 8 बजे उनसे मिलने पहुंचा। पुलिस का कहना है कि मकान की छत पर उसने पड़ोसी होटल कर्मी देवा विश्वकर्मा (32 वर्ष) को देखा और वहां आने पर आपत्ति की. इससे नाराज होकर देवा ने उसे लकड़ी के बत्ते से पीटा और छत से नीचे धक्का दे दिया। गिरने से सिर पर चोट लगने से संतोष की मौत हो गई। पिता से मारपीट और उसे छत से धक्का देने की घटना होते मृतक की दस साल की बेटी ने देखा है। पुलिस उसे मुख्य गवाह मान रही है. शनिवार रात की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल में रविवार सुबह संतोष की मौत हुई। रक्षाबंधन के एक दिन पहले हुए हत्याकांड से बीरगांव में किराये पर लेकर रह रही है।

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने पार्टी छोेड़ी, बीजेपी में होंगे शामिल

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने पार्टी छोेड़ी, बीजेपी में होंगे शामिल

 रांचीः झांरखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरने से अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि पार्टी में उनका जो अपनाम हुआ है उसके बाद उनके पास झारखंड मुक्ति मोर्चा में बने रहना संभव नही था। उन्होंने विस्तार से एक्स पर पूरे घटना क्रम का जिक्र करते हुए लिखा है कि किस तरह से उन्हें अपमानित कर इस्तीफा लिया गया और आखिरी दो दिनों के सभी कार्यक्रम रद्द करवायें गए। उन्होंने एक्स लिखाः-

जोहार साथियों,

आज समाचार देखने के बाद, आप सभी के मन में कई सवाल उमड़ रहे होंगे। आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने कोल्हान के एक छोटे से गांव में रहने वाले एक गरीब किसान के बेटे को इस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया।

अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत में औद्योगिक घरानों के खिलाफ मजदूरों की आवाज उठाने से लेकर झारखंड आंदोलन तक, मैंने हमेशा जन-सरोकार की राजनीति की है। राज्य के आदिवासियों, मूलवासियों, गरीबों, मजदूरों, छात्रों एवं पिछड़े तबके के लोगों को उनका अधिकार दिलवाने का प्रयास करता रहा हूं। किसी भी पद पर रहा अथवा नहीं, लेकिन हर पल जनता के लिए उपलब्ध रहा, उन लोगों के मुद्दे उठाता रहा, जिन्होंने झारखंड राज्य के साथ, अपने बेहतर भविष्य के सपने देखे थे।

इसी बीच, 31 जनवरी को, एक अभूतपूर्व घटनाक्रम के बाद, इंडिया गठबंधन ने मुझे झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की सेवा करने के लिए चुना। अपने कार्यकाल के पहले दिन से लेकर आखिरी दिन (3 जुलाई) तक, मैंने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ राज्य के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इस दौरान हमने जनहित में कई फैसले लिए और हमेशा की तरह, हर किसी के लिए सदैव उपलब्ध रहा। बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं, छात्रों एवं समाज के हर तबके तथा राज्य के हर व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए हमने जो निर्णय लिए, उसका मूल्यांकन राज्य की जनता करेगी।

जब सत्ता मिली, तब बाबा तिलका मांझी, भगवान बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हू जैसे वीरों को नमन कर राज्य की सेवा करने का संकल्प लिया था। झारखंड का बच्चा- बच्चा जनता है कि अपने कार्यकाल के दौरान, मैंने कभी भी, किसी के साथ ना गलत किया, ना होने दिया।

इसी बीच, हूल दिवस के अगले दिन, मुझे पता चला कि अगले दो दिनों के मेरे सभी कार्यक्रमों को पार्टी नेतृत्व द्वारा स्थगित करवा दिया गया है। इसमें एक सार्वजनिक कार्यक्रम दुमका में था, जबकि दूसरा कार्यक्रम पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण करने का था। पूछने पर पता चला कि गठबंधन द्वारा 3 जुलाई को विधायक दल की एक बैठक बुलाई गई है, तब तक आप सीएम के तौर पर किसी कार्यक्रम में नहीं जा सकते।

क्या लोकतंत्र में इस से अपमानजनक कुछ हो सकता है कि एक मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को कोई अन्य व्यक्ति रद्द करवा दे? अपमान का यह कड़वा घूंट पीने के बावजूद मैंने कहा कि नियुक्ति पत्र वितरण सुबह है, जबकि दोपहर में विधायक दल की बैठक होगी, तो वहां से होते हुए मैं उसमें शामिल हो जाऊंगा। लेकिन, उधर से साफ इंकार कर दिया गया।

पिछले चार दशकों के अपने बेदाग राजनैतिक सफर में, मैं पहली बार, भीतर से टूट गया। समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। दो दिन तक, चुपचाप बैठ कर आत्म-मंथन करता रहा, पूरे घटनाक्रम में अपनी गलती तलाशता रहा। सत्ता का लोभ रत्ती भर भी नहीं था, लेकिन आत्म-सम्मान पर लगी इस चोट को मैं किसे दिखाता? अपनों द्वारा दिए गए दर्द को कहां जाहिर करता?

जब वर्षों से पार्टी के केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक नहीं हो रही है, और एकतरफा आदेश पारित किए जाते हैं, तो फिर किस से पास जाकर अपनी तकलीफ बताता? इस पार्टी में मेरी गिनती वरिष्ठ सदस्यों में होती है, बाकी लोग जूनियर हैं, और मुझ से सीनियर सुप्रीमो जो हैं, वे अब स्वास्थ्य की वजह से राजनीति में सक्रिय नहीं हैं, फिर मेरे पास क्या विकल्प था? अगर वे सक्रिय होते, तो शायद अलग हालात होते।

कहने को तो विधायक दल की बैठक बुलाने का अधिकार मुख्यमंत्री का होता है, लेकिन मुझे बैठक का एजेंडा तक नहीं बताया गया था। बैठक के दौरान मुझ से इस्तीफा मांगा गया। मैं आश्चर्यचकित था, लेकिन मुझे सत्ता का मोह नहीं था, इसलिए मैंने तुरंत इस्तीफा दे दिया, लेकिन आत्म-सम्मान पर लगी चोट से दिल भावुक था।

पिछले तीन दिनों से हो रहे अपमानजनक व्यवहार से भावुक होकर मैं आंसुओं को संभालने में लगा था, लेकिन उन्हें सिर्फ कुर्सी से मतलब था। मुझे ऐसा लगा, मानो उस पार्टी में मेरा कोई वजूद ही नहीं है, कोई अस्तित्व ही नहीं है, जिस पार्टी के लिए हम ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इस बीच कई ऐसी अपमानजनक घटनाएं हुईं, जिसका जिक्र फिलहाल नहीं करना चाहता। इतने अपमान एवं तिरस्कार के बाद मैं वैकल्पिक राह तलाशने हेतु मजबूर हो गया।

मैंने भारी मन से विधायक दल की उसी बैठक में कहा कि – “आज से मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।” इसमें मेरे पास तीन विकल्प थे। पहला, राजनीति से सन्यास लेना, दूसरा, अपना अलग संगठन खड़ा करना और तीसरा, इस राह में अगर कोई साथी मिले, तो उसके साथ आगे का सफर तय करना।

उस दिन से लेकर आज तक, तथा आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों तक, इस सफर में मेरे लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं।

आपका,
चम्पाई सोरेन

आज दिल्ली पहुंचे है चंपई
झारखंड में चल रही सियासी हलचल के बीच पूर्व सीएम चंपाई सोरेन आज दिल्ली पहुंचे हैं। चंपाई सोरेन के दिल्ली पहुंचने की खबरों के बीच सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार चंपाई सोरेन जेएमएम के 5 विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। अब ऐसे में सवाल यह उठने लगा है कि चंपाई सोरेन जेएमएम से क्यों अलग होने का मन बना चुके हैं? सूत्रों के अनुसार चंपई सोरेन ने लोबिन हेंब्रम से मुलाकात के दौरान स्पष्ट तौर हेमंत सोरेन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
मुख्यमंत्री पद से हटाने से नाराज थे
सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद चंपई सोरेन नाराज चल रहे थे। छोटा कार्यकाल होने के बावजूद भी पद से हटाने को लेकर उनके अंदर नाराजगी थी। चम्पई सोरेंन ने कहा था कि पार्टी के अंदर उनको सम्मान नहीं मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार चंपाई सोरेन ने अपने साथ-साथ कोल्हान के विधायकों को लेकर बीजेपी में शामिल होने का मन बनाया है। हालांकि चंपाई सोरेन का कहना है कि वह अपने निजी काम के लिए दिल्ली गए हैं। उन्होंने कहा- “मेरी बच्ची रहती है, उस से मिलने आए हैं”. वहीं भाजपा ज्वाइन करने के सवाल पर चंपाई सोरेन ने कहा- ”अभी हम जहां हैं वहीं पर हैं”। वहीं सुवेंदु से मुलाकात के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि मेरी किसी से मुलाकात नहीं हुई, कलकत्ता से यहां आया हूं।
जेएमएम के पांच विधायक के फोन बंद
बताया जा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन से नाराजगी के कारण चंपाई सोरेन पांच विधायकों के साथ जेएमएम का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। इस चर्चा को इसलिए भी और अधिक बल मिल रहा है क्योंकि जेएमएम के पांच विधायकों का फोन नंबर नॉट रिचेबल आने लगा है। सूत्रों के अनुसार जेएमएम विधायक दशरथ गागराई, चमड़ा लिंडा, लोबिन हेंब्रम लगातार सीएम हेमंत सोरेन से नाराज चल रहे थे।

इसी नाराजगी की वजह से ये सारे विधायकों ने चंपाई सोरेन के साथ बीजेपी जॉइन करने का मन बनाया है। इसी बीच खबर आ रही है कि चंपाई सोरेन सरायकेला जिले के झिली गोड़ा गांव के घर से JMM का झंडा हटाया गया है। यही नहीं पूरे गांव से जेएमएम का झंडा हटा दिया गया है। हालांकि गांव के घर पर परिवार के लोग मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि देर रात चंपई सोरेन पर्सनल कार से मुन्ना ड्राइवर के साथ कोलकाता रवाना हुए हैं।

रक्षाबंधन का त्योहार आज...10 घंटे तक रहेगी भद्रा,जानें राखी बांधने का मुहूर्त, शुभ योग, महत्व

रक्षाबंधन का त्योहार आज...10 घंटे तक रहेगी भद्रा,जानें राखी बांधने का मुहूर्त, शुभ योग, महत्व

 रक्षाबंधन का पर्व सावन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं

रक्षाबंधन पर भद्रा का साया भी मंडरा रहा है. ऐसे में बहने शुभ मुहूर्त और भद्रा काल समय जरुर देखें। भद्रा में राखी बांधना अशुभ होता है, इससे भाई पर संकट के बादल मंडराने लगते हैं। भद्रा को शास्त्रों में शुभ नहीं माना गया है।

  • रक्षाबंधन 19 अगस्त 2024, सोमवार
  • राखी बांधने का मुहूर्त 19 अगस्त को 01:30 PM से 09:08 PM तक
  • रक्षाबंधन के दिन अपराह्न मुहूर्त 01:43 PM से 04:20 PM तक
  • राखी पर प्रदोष काल का मुहूर्त 06:56 PM से 09:08 PM तक

पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त 2024 को 03:04 AM से 11:55 PM तक

राखी बांधने के नियम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पुरुषों और अविवाहित कन्याओं को दाएं हाथ में रक्षासूत्र बांधना चाहिए वहीं विवाहित स्त्रियों के लिए बाएं हाथ में राखी बांधने का विधान है। भाइयों को राखी बंधवाते समय उस हाथ की मुट्ठी को बंद रखकर दूसरा हाथ सिर पर रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में काले रंग को औपचारिकता, बुराई, नीरसता और नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए इस दिन बहन और भाई दोनों को काले रंग के परिधान पहनने से परहेज करना चाहिए।

रक्षाबंधन भद्रा समय 2024 ऐसे बांधें भाई को राखी
वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार वह प्रमुख स्थान है जहां से सकारात्मक ऊर्जा आपके घर के भीतर प्रवेश करती है,जो आपकी और भाई की समृद्धि के लिए मददगार हो सकती है। रक्षाबंधन के दिन मुख्य द्वार पर ताजे फूलों और पत्तियों से बनी बंधनवार लगाएं और रंगोली से घर को सजाएं। पूजा के लिए एक थाली में स्वास्तिक बनाकर उसमें चंदन, रोली, अक्षत, राखी, मिठाई, और कुछ ताज़े फूलों के बीच में एक घी का दीया रखें। दीपक प्रज्वलित कर सर्वप्रथम अपने ईष्टदेव को तिलक लगाकर राखी बांधें और आरती उतारकर मिठाई का भोग लगाएं। फिर भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठाएं। इसके बाद उनके सिर पर रुमाल या कोई वस्त्र रखें। अब भाई के माथे पर रोली-चंदन और अक्षत का तिलक लगाकर उसके हाथ में नारियल दें।

ACCIDENT :  बस और मैक्स गाड़ी में जोरदार भिड़ंत...रक्षाबंधन मनाने जा रहे 10 लोगों की सड़क हादसे में मौत

ACCIDENT : बस और मैक्स गाड़ी में जोरदार भिड़ंत...रक्षाबंधन मनाने जा रहे 10 लोगों की सड़क हादसे में मौत

 बुलंदशहर : बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन मनाने अलीगढ़ जा रहे 10 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, यहां तेज रफ्तार बस और मैक्स गाड़ी में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेजा।

रक्षाबंधन मनाने अलीगढ़ जा रहे थे लोग

मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद की एक कंपनी से मैक्स वाहन पर सवार होकर सभी लोग अपने घर अलीगढ़ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए जा रहे थे।  इससे पहले की वह घर पहुंचते बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और मैक्स वाहन की भीषण टक्कर हो गई। घटनास्थाल पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और उन्हें और अन्य अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर गाजियाबाद की ओर से आ रही मैक्स पिकअप वैन सामने से आ रही निजी बस से टकरा गई।

Crime : अधेड़ महिला को बकरी बेचना पड़ा महंगा, कलयुगी पुत्र ने मां को जिंदा जलाया

Crime : अधेड़ महिला को बकरी बेचना पड़ा महंगा, कलयुगी पुत्र ने मां को जिंदा जलाया

  सोनभद्र। जिले के बचरा गांव में बकरी बेचने को लेकर हुए विवाद में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। 

बता दें कि बचरा गांव में बकरियां बेचने को लेकर हुए विवाद के चलते एक 50 वर्षीय महिला कमलेश देवी की उसके ही बेटे ने निर्दयता से हत्या कर दी।
बताया जाता है कि आरोपी पुत्र ने पहले किसी धारदार हथियार से अपने मां पर हमला किया। इसके बावजूद जब उसकी क्रूरता शांत नहीं हुई, तो उसने मां के शरीर में आग लगा दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक कमलेश देवी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए इन राज्यों में की वॉर रूम अध्यक्षों की नियुक्ति

कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए इन राज्यों में की वॉर रूम अध्यक्षों की नियुक्ति

 नई दिल्ली : - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चल्ला वम्शी चंद रेड्डी को महाराष्ट्र वॉर रूम का अध्यक्ष, नवीन शर्मा को हरियाणा वॉर रूम का अध्यक्ष और गोकुल बुटेल को जम्मू-कश्मीर वॉर रूम का अध्यक्ष नियुक्त किया है