नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2021- लिखित परीक्षा के परिणाम की घोषणा

सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2021- लिखित परीक्षा के परिणाम की घोषणा

नईदिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 07 फरवरी, 2021 को आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2021 के परिणाम के आधार पर निम्‍नलिखित अनुक्रमांक वाले 6552 उम्‍मीदवारों ने (i) भारतीय सैन्‍य अकादमी, देहरादून में जनवरी, 2022 में प्रारंभ होने वाले 152वें पाठ्यक्रम (ii) भारतीय नौसेना अकादमी, इझीमाला, केरल में जनवरी, 2022 में प्रारंभ होने वाले पाठ्यक्रम (iii) वायु सेना अकादमी, हैदराबाद में जनवरी, 2022 में प्रारंभ होने वाले (उड़ान-पूर्व) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (211(एफ)पी) (iv) अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्‍नई में अप्रैल, 2022 में प्रारंभ होने वाले 115वें एसएससी (पुरुषों के लिए) (एनटी) पाठ्यक्रम और (v) अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्‍नई में अप्रैल, 2022 में महिलाओं के लिए प्रारंभ होने वाले 29वें एसएससी (गैर-तकनीकी) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा लिए जाने वाले साक्षात्‍कार के लिए अर्हता प्राप्‍त कर ली है।

 

जिन उम्‍मीदवारों के अनुक्रमांक नि‍म्‍नलिखित सूचियों में दर्शाए गए हैं, उन सभी की उम्‍मीदवारी अनंतिम है। उक्‍त परीक्षा हेतु प्रवेश की शर्तों के अनुसार, उन्हें आयु (जन्‍म की तारीख), शैक्षणिक योग्‍यताओं, एनसीसी (सी) (सेना स्‍कंध/सीनियर डिवीजन वायु सेना स्‍कंध /नौसेना स्‍कंध) आदि के दावे के समर्थन में अपने मूल प्रमाण पत्र, आईएमए/एसएससी को प्रथम विकल्‍प के रूप में चुनने वाले उम्‍मीदवारों को एकीकृत मुख्‍यालय, रक्षा मंत्रालय(सेना)/ आरटीजी महानिदेशालय (आरटीजी ‘ए’) एसएससी पुरुष उम्‍मीदवारों के लिए सीडीएसई एन्‍ट्री अनुभाग तथा महिला उम्‍मीदवारों के लिए एसएससी एन्‍ट्री अनुभाग, वेस्‍ट ब्‍लॉक III, आर.के. पुरम, नई दिल्‍ली-110066 को, नौसेना को अपने प्रथम विकल्‍प के रूप में चुनने वाले उम्‍मीदवारों को एकीकृत मुख्‍यालय, रक्षा मंत्रालय (नौसेना), डीएमपीआर(ओआई एंड आर अनुभाग), कमरा सं. 204, सी-स्‍कंध, सेना भवन, नई दिल्‍ली-110011 को तथा वायु सेना को प्रथम विकल्प के रूप में चुनने वाले उम्मीदवारों को पीओ3 (ए)/ वायु सेना मुख्‍यालय, ‘जे’ ब्‍लॉक, कमरा नं. 17, वायु भवन के सामने, मोती लाल नेहरू मार्ग, नई दिल्‍ली-110106 को निम्‍नलिखित तिथियों तक प्रस्‍तुत करने होंगे। ऐसा करने में विफल रहने पर उनकी उम्‍मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। मूल प्रमाण-पत्र, भारतीय सैन्‍य अकादमी तथा भारतीय नौसेना अकादमी में प्रवेश के मामले में 01 जनवरी, 2022 तक, वायु सेना अकादमी में प्रवेश के मामले में 13 नवंबर, 2021 तक तथा केवल एसएससी पाठ्यक्रम के मामले में 01 अप्रैल, 2022 तक भेजने होंगे। उम्‍मीदवार, अपने मूल प्रमाण-पत्र संघ लोक सेवा आयोग को कदापि न भेजें।

 

 

लिखित परीक्षा में अर्हक हुए वे सभी उम्‍मीदवार, जिन्‍होंने सेना (भारतीय सैन्‍य अकादमी/अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी) को अपने प्रथम विकल्‍प के तौर पर चुना है, उनसे अनुरोध है कि वे भर्ती निदेशालय की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर स्‍वयं को ऑनलाइन पंजी‍कृत करें ताकि उन्‍हें एसएसबी साक्षात्‍कार की सूचना प्राप्‍त हो सके। जिन उम्‍मीदवारों ने स्‍वयं को भर्ती निदेशालय की वेबसाइट पर पहले ही पंजीकृत कर लिया है, उन्‍हें पुन: ऐसा करने की आवश्‍यकता नहीं है।

 

उम्‍मीदवारों को सलाह दी जाती है कि यदि उनके पते में किसी प्रकार का परिवर्तन हुआ हो तो इसकी सूचना, सीधे सेना मुख्‍यालय/नौसेना मुख्‍यालय/वायु सेना मुख्‍यालय, जैसा भी मामला हो, को तुरंत दें।

 

संघ लोक सेवा आयोग का, अपने परिसर में परीक्षा भवन के नजदीक एक सुविधा केन्‍द्र है। उम्‍मीदवार इस सुविधा केन्द्र से इस परीक्षा से संबंधित कोई भी जानकारी/स्‍पष्‍टीकरण कार्य दिवसों में पूर्वाह्न 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक स्‍वयं आकर अथवा टेलीफोन नं. 011-23385271, 011-23381125 तथा 011-23098543 से प्राप्‍त कर सकते हैं। उम्‍मीदवार, अपने परीक्षा परिणाम आदि से संबंधित जानकारी संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://www.upsc.gov.in से भी प्राप्‍त कर सकते हैं।

 

जिन उम्‍मीदवारों ने अर्हता प्राप्‍त नहीं की है, उनके अंक-पत्रक, ओटीए के अंतिम परिणाम प्रकाशित होने के 15 दिन के अंदर (एसएसबी साक्षात्‍कारों के आयोजन के बाद) आयोग की वेबसाइट पर उपलब्‍ध होंगे और 30 दिन की अवधि के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। 

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2020 - लिखित परीक्षा के परिणाम जारी

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2020 - लिखित परीक्षा के परिणाम जारी

नईदिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 08 जनवरी, 2021 से 17 जनवरी, 2021 तक आयोजित सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2020 के परिणामों के आधार पर निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा तथा अन्य केन्द्रीय सेवाओं (समूह ‘क’ तथा समूह ‘ख’) में चयन हेतु व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्‍कार) के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। 

 

इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी, इनके सभी प्रकार से पात्र पाए जाने के अध्यधीन अनंतिम है। उम्मीदवारों को उनके व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्‍कार) के समय आयु, शैक्षणिक योग्यताओं, समुदाय, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, बेंचमार्क विकलांगता आदि के अपने दावों के समर्थन में मूल प्रमाण पत्र तथा अन्य दस्तावेज, जैसे यात्रा भत्ता प्रपत्र आदि प्रस्तुत करने होंगे। अत:, उम्‍मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उपर्युक्‍त दस्‍तावेज तैयार रखें। अ.जा./अ.ज.जा./अ.पि.व./ईडब्‍ल्‍यूएस/बेंचमार्क विकलांगजन/पूर्व-सैन्‍य कर्मियों के लिए उपलब्‍ध आरक्षण/रियायत का लाभ उठाने के इच्‍छुक उम्‍मीदवारों द्वारा प्रस्‍तुत किए जाने वाले मूल प्रमाणपत्र, सिविल सेवा(प्रारंभिक) परीक्षा, 2020 के आवेदन-पत्र जमा करने की अंतिम तारीख अर्थात् 03.03.2020 से पहले जारी हुए होने चाहिए।

 

इन उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्‍कार) शीघ्र ही प्रारंभ होगा। व्यक्तित्व परीक्षण, संघ लोक सेवा आयोग, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 के कार्यालय में आयोजित होगा। उम्‍मीदवारों के व्‍यक्तित्‍व परीक्षण (साक्षात्‍कार) हेतु ई-समन पत्र शीघ्र उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें आयोग की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in तथा https://www.upsconline.in से डाउनलोड किया जा सकता हैं। ऐसे उम्‍मीदवार, जिन्‍हें व्‍यक्तित्‍व परीक्षण हेतु ई-समन पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई हो, वे आयोग कार्यालय से पत्र द्वारा या टेलीफोन नं. 011-23385271, 011-23381125, 011-23098543 या फैक्स नं. 011-23387310, 011-23384472 पर या ई-मेल (csm-upsc@nic.in) के माध्‍यम से तत्काल संपर्क करें। आयोग द्वारा व्‍यक्तित्‍व परीक्षण (साक्षात्‍कार) हेतु कोई कागजी समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

 

सामान्‍यत:, उम्‍मीदवारों को सूचित की गई व्‍यक्‍तित्‍व परीक्षण(साक्षात्‍कार) की तारीख तथा समय में परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

व्‍यक्तित्‍व परीक्षण (साक्षात्‍कार) के लिए अर्हता प्राप्‍त सभी उम्‍मीदवारों को, सार्वजनिक प्रकटन योजना के अंतर्गत अपने अंकों को सार्वजनिक रूप से प्रकट करने (ऑप्‍ट इन) या नहीं करने (ऑप्‍ट आउट) में से किसी एक विकल्‍प को चुनना होगा। उम्‍मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के पत्र सं. 39020/1/2016-स्‍था.(ख) दिनांक 21.06.2016, 19.07.2017 तथा “पोर्टल के माध्‍यम से सार्वजनिक प्रकटन के प्रयोजन से उन उम्‍मीदवारों के अंकों की घोषणा, जिन्‍हें आयोग द्वारा परीक्षा के परिणाम के आधार पर अनुशंसित नहीं किया गया है” संबंधी आयोग के नोट का अवलोकन करें। उम्‍मीदवार यह नोट कर लें कि ऑप्‍ट इन/ऑप्‍ट आउट का विकल्‍प प्रस्‍तुत करने के बाद ही वे अपना ई-समन पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। उम्मीदवार यह नोट कर लें कि इस संबंध में, बाद में, किसी भी परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विस्‍तृत आवेदन पत्र-II (डीएएफ-II) के संदर्भ में, सिविल सेवा परीक्षा, 2020 की नियमावली में निम्‍नलिखित प्रावधान किए गए हैं:

 

“(2) उम्मीदवारों को परीक्षा हेतु व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) आरंभ होने से पहले अपने ऑनलाइन विस्‍तृत आवेदन पत्र-II (डीएएफ-II) में, अनिवार्य रूप से, संबंधित वर्ष के लिए सिविल सेवा परीक्षा की प्रतिभागी सेवाओं में से उन सेवाओं के लिए अपने वरीयता क्रम का उल्लेख करना होगा, जिन सेवाओं के अंतर्गत वह आबंटन का इच्छुक है। इस डीएएफ के साथ उम्मीदवारों को उच्चतर शिक्षा, विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों, सेवा अनुभव, अ.पि.व. अनुबंध (केवल अ.पि.व. श्रेणी के लिए), ईडब्ल्यूएस अनुबंध (केवल ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए) आदि संबंधी दस्‍तावेज/प्रमाण-पत्र भी अपलोड करने होंगे।

 

(3) संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सेवा आबंटन हेतु अनुशंसा किए जाने की स्थिति में संबंधित उम्मीदवार को, अन्‍य शर्तों के पूरा होने के अध्‍यधीन, सरकार द्वारा केवल वही सेवाएं आबंटित करने पर विचार किया जाएगा, जिसके लिए उसने अपनी वरीयता का उल्लेख किया है। उम्‍मीदवारों द्वारा सेवाओं के संबंध में एक बार वरीयताओं का उल्लेख कर दिए जाने के बाद इसमें परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।

 

(4) ऐसे उम्मीदवार जो भारतीय प्रशासनिक सेवा या भारतीय पुलिस सेवा हेतु विचार किए जाने के इच्छुक हों, उन्हें अपने ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र-II में भारतीय प्रशासनिक सेवा या भारतीय पुलिस सेवा हेतु विभिन्न जोनों तथा संवर्गों की अपनी वरीयता के क्रम का उल्लेख करना होगा। उम्मीदवारों द्वारा जोन तथा संवर्ग के संबंध में एक बार इंगित कर दिए गए वरीयता क्रम में परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।”

 

अतः, परीक्षा नियमों के पूर्वोक्‍त प्रावधानों के अनुसार सभी उम्मीदवारों को डीएएफ-II केवल ऑनलाइन माध्यम से भरना और सब्मिट करना है। यह डीएएफ-II संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट (https://upsconline.nic.in) पर 25 मार्च, 2021 से 05 अप्रैल, 2021 सायं 6:00 बजे तक उपलब्ध होगा।

 

सेवा/संवर्ग आबंटन के संबंध में डीएएफ-II में एक बार ऑनलाइन चुन ली गई और सबमिट कर दी गई वरीयताओं को बाद में संशोधित अथवा परिवर्तित नहीं किया जा सकेगा। अत: उम्‍मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सेवाओं और जोनों (उनके अंतर्गत आने वाले संवर्गों) के संबंध में अपनी वरीयताएं भरते समय पर्याप्‍त सावधानी बरतें। यदि कोई उम्‍मीदवार, निर्धारित अंतिम तारीख/समय तक डीएएफ-II को सब्मिट करने में विफल रहता है, तो यह मान लिया जाएगा कि सेवाओं तथा जोनों/संवर्गों के संबंध में उसे कोई वरीयता प्रदान नहीं करनी है और उसे उच्चतर शिक्षा, विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों, सेवा अनुभव, अ.पि.व. अनुबंध (केवल अ.पि.व. श्रेणी के लिए), ईडब्ल्यूएस अनुबंध (केवल ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए) आदि संबंधी दस्‍तावेज/प्रमाण-पत्र भी अपलोड नहीं करने हैं। इस संबंध में किसी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

डीएएफ-I तथा डीएएफ-II में पहले प्रदान की गई सूचना में किसी भी प्रकार का परिवर्तन/संशोधन करने के किसी भी अनुरोध पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। तथापि, जहां कहीं आवश्‍यक हो, उम्‍मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उनके पते/ संपर्क संबंधी विवरण में किसी प्रकार का परिवर्तन होने पर, इस प्रेस नोट के प्रकाशन के 7 दिनों के भीतर पत्र, ई-मेल (csm-upsc@nic.in)अथवा पैराग्राफ 3 में उल्लिखित नंबरों पर फैक्‍स द्वारा सूचना तत्‍काल भेजी जाए।

 

अर्हता प्राप्‍त सभी उम्‍मीदवारों को साक्ष्‍यांकन प्रपत्र ऑनलाइन भरकर उसे ऑनलाइन ही जमा कराना होगा। साक्ष्‍यांकन प्रपत्र, व्‍यक्‍तित्‍व परीक्षण (साक्षात्‍कार) प्रारंभ होने की तारीख से व्‍यक्‍तित्‍व परीक्षण (साक्षात्‍कार) के पूरा होने तक कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की वेबसाइट पर, https://cseplus.nic.in/Account/Login लिंक पर उपलब्‍ध कराया जाएगा। अत:, व्‍यक्‍तित्‍व परीक्षण (साक्षात्‍कार) के लिए अर्हता प्राप्‍त सभी उम्‍मीदवारों को इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही ऑनलाइन भरने की सलाह दी जाती है। साक्ष्‍यांकन प्रपत्र के संदर्भ में किसी प्रकार के प्रश्‍न/ स्‍पष्‍टीकरण के लिए उम्‍मीदवार, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से उनकी ई-मेल आईडी doais1@nic.in, usais-dopt@nic.in, या टेलीफोन नंबर 011-23092695/ 23040335/23040332 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

जिन उम्मीदवारों ने अर्हता प्राप्त नहीं की है, उनके अंक-पत्र, अंतिम परिणाम (व्यक्तित्व परीक्षण के आयोजन के बाद) के प्रकाशित होने की तारीख से 15 दिनों के अंदर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे तथा वेबसाइट पर 30 दिनों की अवधि के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

 अगर आप चूक गए है रविवि की परीक्षा फॉर्म भरने से तो घबराएं नहीं आपके लिए है दुबारा मौका, विश्विद्यालय ने बढाई तिथियां

अगर आप चूक गए है रविवि की परीक्षा फॉर्म भरने से तो घबराएं नहीं आपके लिए है दुबारा मौका, विश्विद्यालय ने बढाई तिथियां

रायपुर। विश्विद्यालय द्वारा पूर्व प्रेषित अधिसूचना क्रमांक 455/परीक्षा/वार्षिक/प.आ.शु/ऑनलाइन/2021 रायपुर दिनांक 17/02/2021 के द्वारा घोषित स्नातक एवं स्नाकत्तोर/डिप्लोमा/पि जी डिप्लोम के (नियमित/भूतपूर्व/अमहविद्यालय) समस्त संबंधित पाढ़यक्रम की परीक्षा के लिए ऑनलाइन द्वारा परीक्षा आवेदन भरने की तिथि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय रायपुर के संबंध में महाविद्यालयों एवं अध्ययनशालों के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों/अध्ययनशालाओं के अर्हता प्राप्त परीक्षार्थियों हेतु पात्रतानुसार सभी सम्बन्धित परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन से विश्वविद्यालय के वेबसइट द्वारा परीक्षा आवेदन भरने की पूर्व निर्धारित तिथि में वृद्धि करते हुए संसोधित तिथि निर्धारित की गई है। जिसके अनुसार अब परीक्षार्थी दिनांक 22/03/2021 से 03/04/2021 तक निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 
आगामी आदेश तक कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि की समस्त गतिविधियां बंद...

आगामी आदेश तक कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि की समस्त गतिविधियां बंद...

रायपुर, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन के जारी निर्देश के अनुसार कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने आगामी आदेश आने तक समस्त शैक्षणिक गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। इस दौरान छात्रावास भी बंद रहेंगे। ऑनलाइन शिक्षण जारी रहेगा। इस दौरान प्रशासनिक कार्यों के लिए विश्वविद्यलय कार्यालय खुला रहेगा। उक्त आदेश कुलसचिव डॉ. आनंद शंकर बहादुर ने जारी किया है।  

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: इन कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों को दिया जाएगा जनरल प्रमोशन

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: इन कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों को दिया जाएगा जनरल प्रमोशन

रायपुर। राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सभी स्कूल आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं में परीक्षा नहीं ली जाएगी और सभी विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन दिया जाएगा। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ऑफलाइन मोड में ली जाएंगी। इन परीक्षाओं में कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपाय केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों के अनुसार किए जाएंगे। यह आदेश राज्य सरकार, केन्द्र सरकार और निजी सभी स्कूलों पर लागू होगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज देर शाम इस आशय का आदेश महानदी भवन से जारी कर दिया गया है।
 बड़ी खबर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित, सभी शैक्षणिक संस्थान बंद

बड़ी खबर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित, सभी शैक्षणिक संस्थान बंद

रायपुर। रविवार को हुई मंत्रीमंडल के बैठक में पं. रविशंकर विश्वविद्यालय सहित सभी स्कूल और टेक्निकल विवि सहित सभी कॉलेजों को बंद करने का आदेश जारी हुआ है। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। आगामी आदेश तक के लिए परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
 

पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में 19 मार्च से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू की गई थी। कुल सचिव गिरीश कांत पांडेय ने आदेश जारी किया है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। वहीं कोरोना के बढ़ते प्रसार के कारण सभी इंजीनियरिंग पॉलीटेक्निक, आईटीआई और कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश शासन ने जारी किया है।

 

बड़ी खबर : छग व्यापम ने निकाली 168 पदों पर भर्ती

बड़ी खबर : छग व्यापम ने निकाली 168 पदों पर भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (सीजी व्यापम) ने छत्तीसगढ़ मंडी समिति में 168 मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (सीजी व्यापम) की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2020 की लिखित परीक्षा के संशोधित मॉडल उत्तर  जारी

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2020 की लिखित परीक्षा के संशोधित मॉडल उत्तर जारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 14 फरवरी 2021 को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2020 की लिखित परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा - 2020 के मॉडल उत्तर दिनांक 15 फरवरी 2021 को आयोग की वेबसाइट में जारी करते हुए ऑनलाइन आपत्ति स्वीकार करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी तथा आयोग कार्यालय में दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 1 मार्च तक निर्धारित थी । इसी क्रम में इस परीक्षा के मॉडल उत्तर के संदर्भ में प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण और निराकरण विषय विशेषज्ञों के समिति द्वारा करवाया गया। विषय विशेषज्ञों द्वारा दिए गए प्रतिवेदन के आधार पर संशोधित मॉडल उत्तर आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है । www.psc.cg.gov.in

 

 

 

बड़ी खबर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने स्थगित की परीक्षा

बड़ी खबर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने स्थगित की परीक्षा

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने प्रथम सेमेस्टर के लिए उल्लेखित समय सारणी की समस्त तिथियों को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है। प्रथम सेमेस्टर के लिए जल्द ही संशोधित समय सारणी घोषित की जाएगी।
 
शेष सेमेस्टर अर्थात (प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर) की परीक्षाएं उक्त अधिसूचना द्वारा उल्लेखित की गई तिथियों में यथावत आयोजित होगी। पुनः स्पष्ट किया जाता है की केवल प्रथम सेमेस्टर की पूर्व घोषित तिथियों को ही स्थगित की गई है। देखे आदेश-
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने जारी की इन परीक्षाओं की संशोधित समय सारणी

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने जारी की इन परीक्षाओं की संशोधित समय सारणी

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने बी.बी.ए. प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर (नियमित/एटीकेटी/भूतपूर्व) परीक्षा दिसम्बर-जनवरी 2020-2021 में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के लिए जारी कर दी है संशोधित समय सारणी।
देखे आदेश -
 बड़ी खबर: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की परीक्षाएं हुई स्थगित, जानिए क्या है कारण

बड़ी खबर: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की परीक्षाएं हुई स्थगित, जानिए क्या है कारण

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. आनंद बहादूर शंकर के आदेश क्रमांक 1310 के तहत विश्वविद्यालय में आयोजित सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

कुल सचिव द्वारा जारी आदेश में कोरोनाजनित परीस्थितियों के मद्देनजर छात्र को ध्यान में रखते हुए नई तिथि की घोषणा पृथक घोषित की जाएगी।
 
कुल सचिव ने जारी आदेश में सेमेस्टर परीक्षाओं में आवेदन जमा नहीं करने वाले विद्यार्थियों के लिए 15/03/2021 तक विलंब शुल्क 60 रूपए के साथ आवेदन जमा करने की सूचना जारी की|
 
PSC इस तारीख से करेगा असिस्टेंट प्रोफेसरों का इंटरव्यू और सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन, आदेश जारी

PSC इस तारीख से करेगा असिस्टेंट प्रोफेसरों का इंटरव्यू और सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन, आदेश जारी

रायपुर, असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गयी है। PSC ने इंटरव्यू और सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन का डेट जारी जारी कर दिया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक प्राध्यापक सूचना प्रौद्योगिकी, कम्प्यूटर साईंस, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, राजनीति शास्त्र एवं रसायन शास्त्र विषयों के 249 पदों के लिए परीक्षा ली थी। लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों व अर्हता प्राप्त अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर चिन्हांकित 493 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होना है।
PSC ने इंटरव्यू का डेट जारी कर दिया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक 31 मार्च से 17 अप्रैल तक साक्षात्कार लिया जायेगा। इन चिन्हांकित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन साक्षात्कार तिथि के एक दिन पूर्व दो पालियों में सवेरे 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं अपरान्ह 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। दस्तावेजों के सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नही दी जाएगी। वर्गवार चयन सूची, अनुपूरक सूची जारी की गई है।
उपरोक्त पदों के लिए 19 जनवरी 2021 को जारी लिखित परीक्षा परिणाम में 493 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया। सहायक प्राध्यापक सूचना प्रौद्योगिकी के लिए 08, कम्प्यूटर साईंस 12, कम्प्यूटर एप्लीकेशन के लिए 20, राजनीति शास्त्र 59 एवं रसायन शास्त्र के 150 पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। अभ्यर्थी के पास आवश्यक शैक्षणिक अर्हताओं एवं अन्य अर्हताओं के प्रमाण पत्र ऑनलाईन आवेदन करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथि अथवा उसके पूर्व प्राप्त कर लिया होना चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद जारी शैक्षणिक एवं अन्य अर्हताओं के प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगे। इस संबंध में शैक्षणिक दस्तावेजों, स्थायी जाति, निवास, आय, निशक्तजन प्रमाण पत्र, पहचान, अन्य प्रमाण पत्रों की मूल प्रति तथा दो सत्यापित अथवा स्वप्रमाणित छायाप्रति प्रस्तुत करना होगा। आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, अन्य प्रमाण पत्रों की कमी होने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी समाप्त कर दी जाएगी एवं इस संबंध में कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।
कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु आयोग कार्यालय परिसर में केवल अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा अभ्यर्थियों के अतिरिक्त अन्य के लिए प्रवेश निषेध है । अभ्यर्थियों को फेस मास्क लगाना एवं सेनिटाइजर रखना अनिवार्य है, जो अभ्यर्थी फेस मास्क, सेनेटाईजर के बिना साक्षात्कार में उपस्थित होगा, उन्हें साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

विस्तृत जानकारी के लिए इसे क्लिक करे :-

 

स्त्री शक्ति सम्मान समारोह : महिलाओं को महान मत बनाइये, उन्हें समानता और सम्मान दीजिए : प्रो. संजय द्विवेदी

स्त्री शक्ति सम्मान समारोह : महिलाओं को महान मत बनाइये, उन्हें समानता और सम्मान दीजिए : प्रो. संजय द्विवेदी

नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में “स्त्री शक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता आईआईएमसी की अपर महानिदेशक (प्रशिक्षण) ममता वर्मा ने की। आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक सन्मार्ग, कोलकाता की डिप्टी एडीटर सर्जना शर्मा मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुईं।
इस अवसर पर प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि भारत की संस्कृति बहुत महान है, लेकिन किसी भी समाज का निर्माण लोगों के आचरण पर निर्भर करता है। हम महिला दिवस के दिन बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि ऐसी बातें करके महिलाओं को महान मत बनाइये, बल्कि उन्हें समानता और सम्मान दीजिए।
प्रो. द्विवेदी ने कहा कि दुनिया को सुंदर बनाने के लिए महिलाओं ने क्या कुछ नहीं किया, पर हमने महिलाओं के लिए क्या किया। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर हम जैसे जैसे कानून कड़े करते जा रहे हैं, महिलाओं के प्रति बर्बरता भी बढ़ती जा रही है। असल में हमें कड़े कानूनों की नहीं, बल्कि मानवीय आचरण में सुधारों की आवश्यकता है। प्रो. द्विवेदी ने कहा कि स्त्री 'शक्ति' का ही एक रूप है। इस दुनिया में एक स्त्री ही ये कामना कर सकती है कि उसका पति, उसका बेटा उससे आगे निकल जाए।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के तौर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सर्जना शर्मा ने कहा कि भारत में स्त्री शक्ति की गौरवशाली परंपरा रही है। महिलाएं किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि भारत में जब भी महिला सशक्तिकरण की बात होती है, तो पुरुषों का विरोध शुरू हो जाता है, जबकि भारतीय संस्कृति में नर और नारी दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।
सर्जना शर्मा ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब महिलाओं की पुरुषों से तुलना करना बंद होना चाहिए। पुरुषों के बिना भी समाज की कल्पना संभव नहीं है। एक सुंदर समाज के निर्माण में पुरुष और महिला को मिलकर काम करना चाहिए, न कि एक दूसरे का विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में अधिकांश महिलाएं 'फैमिनिस्ट' न होकर 'फैमिलिस्ट' हैं। उन महिलाओं के केंद्र में उनका परिवार है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सुश्री शर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग और झूठे नारी विमर्शों से दूर रहना चाहिए।
आईआईएमसी की अपर महानिदेशक (प्रशिक्षण) ममता वर्मा ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से संस्थान में कार्य कर रही महिलाओं का हौंसला बढ़ता है और उनमें नई ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण आईआईएमसी की पुस्तकालय प्रभारी डॉ. प्रतिभा शर्मा ने दिया तथा सुश्री रीता कपूर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच संचालन विष्णुप्रिया पांडेय ने किया।
इससे पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईआईएमसी में कार्य कर रही महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को इंद्रप्रस्थ महाविद्यालय के हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रेखा सेठी ने संबोधित किया।

 

दिल्ली का अब अपना अलग शिक्षा बोर्ड होगा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

दिल्ली का अब अपना अलग शिक्षा बोर्ड होगा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का अब अपना अलग शिक्षा बोर्ड होगा. दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई. 2021-22 में कुछ स्कूलों में नए बोर्ड के तहत पढ़ाई होगी. अभी दिल्ली में केवल CBSE/ICSE बोर्ड हैं. लेकिन अब अन्य राज्यों की तरह दिल्ली का भी अपना शिक्षा बोर्ड होगा. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब ऐसी शिक्षा तैयार की जाएगी ताकि पढ़ाई के बाद उसे रोजगार के लिए धक्के ना खानी पड़े. उन्होंने कहा आज पूरी शिक्षा तंत्र रटने पर जोर देता है, जिस बदलकर समझने पर जोर देना पड़ेगा.


अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान करते हुए कहा- आज हमलोगों ने दिल्ली की कैबिनेट में दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के गठन को मंजूरी दी है. ये कोई मामूली शिक्षा बोर्ड नहीं है. ये शिक्षा बोर्ड बनाने के लिए इसलिए जरूरी पड़ी क्योंकि पिछले छह साल में हमने दिल्ली के बजट का करीब 25 प्रतिशत हर वर्ष शिक्षा पर खर्च करना शुरू किया. इससे सरकारी स्कूलों की शानदार बिल्डिंग, अच्छे कमरे और साफ-सफाई की व्यवस्था होने लगी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा- "हमने शिक्षा के जगत में कई बड़ा परिवर्तन किया. इससे पहले स्कूल में कुछ भी काम के लिए सरकार से इजाजत लेनी पड़ती थी. स्कूल में कई पोस्ट्स खाली पड़ी रहती थी. लेकिन हमने स्कूल के प्रिंसपल को यह पावर दी है. कई नए प्रयोग किए गए."
उन्होंने कहा- "आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों के नतीजे 98 प्रतिशत आने लगे हैं. दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों के नतीजे प्राइवेट स्कूलों से अच्छे आने लगे हैं. जो पैरेंट्स पहले सरकारी स्कूलों में बच्चों को नहीं भेजते थे वे अपने बच्चों का भविष्य अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सुरक्षित मानते हैं. ऐसे में यह वक्त आ गया है कि अब यह तय किया जाए कि स्कूल में क्या पढ़ाया जा रहा है और क्यों पढ़ाया जा रहा है. इसलिए अब हमें ऐसे बच्चों को तैयार किए जाने की जरूरत है जो देशभक्त हो और हर क्षेत्र की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेने को तैयार हो. ऐसे बच्चे हमारी शिक्षा को तैयार करेगी."
 

आईआईटी नए उभरते तथा महत्वाकांक्षी भारत की छवि का प्रतिनिधित्व करते हैः उप राष्ट्रपति

आईआईटी नए उभरते तथा महत्वाकांक्षी भारत की छवि का प्रतिनिधित्व करते हैः उप राष्ट्रपति

उप राष्ट्रपति श्री एम वैंकेया नायडू ने कहा है कि तकनीकी कौशल के साथ इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए भावात्मक और सामाजिक कौशल महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इन कौशलों से विद्यार्थी तेजी से बदलते विश्व को अपना सकेंगे। आईआईटी तिरुपति के छठे इंस्टिट्यूट दिवस पर आईआईटी तिरुपति के विद्यार्थियों के साथ बताचीत में उप राष्ट्रपति ने उनसे सामाजिक प्रसंग के साथ अपने ज्ञान को जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि विद्यार्थी अपनी नियति तय करेंगे और अपने ज्ञान तथा कौशल से राष्ट्रीय परिवर्तन में योगदान देंगे। देश के विकास ढांचे में टेक्नोलॉजी की प्रगति को प्रमुख बताते हुए श्री नायडू ने प्रौद्योगिक प्रगति की राह पर तेजी से आगे बढ़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विज्ञान और टैक्नोलॉजी को लोगों के जीवन की गुणवत्ता सुधारनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिक प्रगति जारी रखते हुए हमें पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के प्रति सतर्क रहना होगा। उप राष्ट्रपति ने आईआईटी को उभरते और महत्वाकांक्षी भारत की छवि का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि भारत विश्व समुदाय में अपना उचित स्थान पाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह सपना तभी पूरा होगा जब हम अपनी शिक्षा प्रणाली में सुधार करेंगे। नई शिक्षा नीति को सुविचारित दस्तावेज बताते हुए श्री नायडू ने इस नीति को शीघ्र अमल में लाने में बल दिया। उप राष्ट्रपति ने बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा मातृ भाषा में देने की बात की। उन्होंने तकनीकी शिक्षा में भारतीय भाषाओं के उपयोग को बढ़ाने का प्रयास करने को कहा। उन्होंने प्रशासन और न्याय पालिका में भी भारतीय भाषाओं के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि प्रत्येक वर्ष 1.5 मिलियन इंजीनियर परीक्षा पास करते हैं, लेकिन मूल इंजीनियरिंग रोजगार में केवल 7 प्रतिशत ही योग्य पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें रोजगार में वृद्धि करनी होगी और काम के लिए कौशल प्रदान करना होगा। उप राष्ट्रपति ने शिक्षा और उद्योग जगत के बीच मजबूत संपर्क बनाने पर बल दिया। भारत के शानदार अतीत की चर्चा करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि प्राचीन काल में भारत को विश्व गुरु माना जाता था और एशिया के विद्यार्थी नालंदा, तक्षशिला तथा पुष्पगिरि जैसी महान संस्थाओं में अध्ययन के लिए आते थे। उन्होंने कहा कि हमें पुराना गौरव हासिल करना होगा। हमें भारत को एक बार फिर ज्ञान और शिक्षा का केंद्र बनाना होगा। उन्होंने कहा कि भारत विश्व में सबसे अधिक युवा देश है और राष्ट्र निर्माण के लिए युवा ऊर्जा को सक्रिय बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवा तभी परिवर्तनकारी भूमिका निभा पाएंगे, जब उचित रूप से कौशल संपन्न, प्रेरित होंगे तथा जब उन्हें सही अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पवित्र नगरी तिरुपति का उनके हृदय में विशेष स्थान है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे न केवल नवीन टेक्नोलॉजी सीखें बल्कि भारत की पुरातन संस्कृति की भी खोज करें। श्री नायडू ने कहा कि आईआईटी तथा आईआईएसईआर जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थानों के साथ तिरुपति भविष्य का शिक्षा केंद्र बनने के लिए तैयार है। उन्होंने नए आईआईटी तथा आईआईएम की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इन संस्थानों को सच्चे रूप में विश्व स्तरीय संस्थान बनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए अध्ययन, शोध तथा प्रयोग के उद्देश्य से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दशकों में आईआईएम ब्रांड बन गए हैं, लेकिन उनकी जिम्मेदारी पुराने आईआईटी द्वारा तय मानकों को बनाए रखने की है।mउप राष्ट्रपति ने आईआईटी तिरुपति को गृह तथा हुडको पुरस्कार पाने की प्रशंसा की। आईआईटी तिरुपति को यह पुरस्कार पर्यावरण अनुकूल ट्रांजिट कैंपस की डिजायन और निर्माण के लिए मिला है। श्री नायडू ने कोविड-19 महामारी से लड़ने में आईआईटी तिरुपति की भागीदारी की प्रशंसा की। आईआईटी तिरुपति ने थर्मल एयर इस्टेरिलाइजर, एन-95 के बराबर रीयूजेबल रेसपीरेटर सहित अनेक टैक्नोलॉजी का विकास किया। श्री नायडू ने कहा कि तिरुपति भारत का एकमात्र शहर है, जहां आईआईटी और आईएसईआर दोनों हैं। श्री नायडू ने सभी आईआईटी के बीटेक कार्यक्रम में सबसे अधिक छात्राओं का नामांकन (18 प्रतिशत) आईआईटी तिरुपति में होने पर प्रशंसा व्यक्त की।उप राष्ट्रपति ने इन उपलब्धियों के लिए आईआईटी तिरुपति के निदेशक, फैकल्टी, स्टाफ तथा विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि संस्थान आने वाले वर्षों में राष्ट्र निर्माण में योगदान करेगा। समारोह में आध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के. नारायणस्वामी, आईआईटी तिरुपति के निदेशक प्रोफेसर के.एन, सत्यानारायण, आईआईटी तिरुपति के स्डूडेंट डीन प्रोफेसर एन वैंकेया और प्रोफेसर ए मेहर प्रसाद उपस्थित थे। 

 पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने जारी की इन परीक्षाओं की समय सारणी

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने जारी की इन परीक्षाओं की समय सारणी

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने दिनांक 19 मार्च 2020 में आयोजित हुई परीक्षा के परिप्रेक्ष्य में एम ए पूर्व/अंतिम एवं एम कॉम पूर्व की विशेष परीक्षा की समय सरणी जारी कर दी है। देखे आदेश-
BIG BREAKING : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय ने जारी किये विभिन्न कक्षाओं के सेमेस्टर एग्जाम की समय सारणी

BIG BREAKING : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय ने जारी किये विभिन्न कक्षाओं के सेमेस्टर एग्जाम की समय सारणी

रायपुर | राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय ने विभिन्न कक्षाओं के सेमेस्टर एग्जाम की समय सारणी जारी कर दी है | 

देखें परीक्षा समय सारणी :-

 

परीक्षा फॉर्म : पं. रविवि में इन विषयों में स्नातक व स्नातकोत्तर के मुख्य परीक्षा हेतु आवेदन कल से होंगे शुरू

परीक्षा फॉर्म : पं. रविवि में इन विषयों में स्नातक व स्नातकोत्तर के मुख्य परीक्षा हेतु आवेदन कल से होंगे शुरू

रायपुर | पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले स्नातक / स्नातकोत्तर / डिप्लोमा एवं पी.जी. डिप्लोमा परिक्षाए (वार्षिक) की मुख्या परीक्षा 2021 में सम्मिलित होने वाले एवं अन्य सम्बंधित पाठ्यक्रमों के नियमित एवं अमहाविद्यालयिन / भूतपूर्व / पूरक हेतु पात्रतानुसार परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन पत्र मंगवाया है | विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों से बी.ए./बी.ए. क्लासिक्स/बी.कॉम., बी.एस.सी./बी.एस.सी. (होम साइंस), बी.सी.ए., एम.ए./एम.कॉम./ अमहाविद्यालयिन (वार्षिक), एम.एस.सी. (गणित) अमहाविद्यालयिन (वार्षिक), यूरोपियन लैंग्वेजेज, सर्टिफिकेट कोर्स, होटल मैनेजमेंट/पर्सनल मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल रिलेशन, गाइडेंस एंड काउंसिलिंग, बी.लिब.आई.एस.सी., बी.पी.ई. में आवेदन आमंत्रित है | विद्यार्थी अपना आवेदन ऑनलाइन पद्धति से विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.prsuuniv.in  पर प्रस्तुत कर सकते हैं | विश्वविद्यालय ने फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। परीक्षार्थी दिनांक 02/03/2021 से 21/03/2021 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है।

NTPC Recruitment 2020-21 : राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड में विभिन्न पदों पर निकली बम्पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

NTPC Recruitment 2020-21 : राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड में विभिन्न पदों पर निकली बम्पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

NTPC Recruitment 2020-21 : राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड ने Experienced Engineer and Chemist पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। NTPC Limited Vacancy हेतु निर्धारित अर्हताओं की पूर्ति करने वाले उम्‍मीदवार अंतिम तिथि तक विभाग को Natioanl Thermal Power Corporation Limited Recruitment पर आवेदन कर सकते हैं।

NTPC Recruitment 2020-21 : राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड भर्ती
विभाग का नाम :- राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड
भर्ती/परीक्षा नाम :- NTPC Jobs
नौकरी स्थान :- All India
आवेदन मोड :- Online

NTPC Recruitment 2020 : पद डिटेल
इंजिनियर – 200 पद

असिस्टेंट केमिस्ट – 30 पद

कुल पदों की संख्या टोटल 240 पद


वेतनमान, आयुसीमा एवं योग्यता विवरण
वेतनमान :- 30000-120000/-
आयुसीमा :- 21 से 30 वर्ष के बीच

योग्यता :- इंजीनियरिंग डिग्री/रसायन में MSc
आरक्षण :- नियमानुसार

आवेदन शुल्क विवरण
सामान्य वर्ग :- 300/-
अन्‍य पिछड़ा वर्ग :- 300/-
एससी/एसटी :- -/-


महत्वपूर्ण तिथि एवं कार्यक्रम विवरण
आवेदन प्रारं‍भ तिथि :- 24-02-2021
आवेदन अंतिम तिथि :- 10-03-2021

राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड भर्ती विभागीय विज्ञापन एवं आवेदन फार्म

विभागीय विज्ञापन देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

इनकी खोज को चिह्नित करने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस  मनाया जाता है

इनकी खोज को चिह्नित करने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है

प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य लोगों में विज्ञान के महत्व और इसके अनुप्रयोग का संदेश फैलाना है। 28 फरवरी, 1928 को भौतिक विज्ञानी सी.वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज को चिह्नित करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। इस खोज के लिए सी.वी. रमन को 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की स्थापना केंद्र सरकार द्वारा 1986 में राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद की मांग के आधार पर की गई थी। पहली बार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी 1987 को मनाया गया था। इस दिवस को लोगों के दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले विज्ञान के महत्व के बारे में संदेश फैलाने और विज्ञान व प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के लिए मनाया जाता है। इस घटना में, पारदर्शी माध्यम से गुजरने के बाद प्रकाश की किरण का कुछ हिस्सा बिखर जाता है। प्रकाश के प्रकीर्णन की इस घटना को रमन स्कैटरिंग कहा जाता है और प्रकीर्णन के कारण को रमन प्रभाव कहा जाता है। इन बिखरी हुई किरणों की तरंगदैर्घ्य (wavelength) प्रकाश की किरणों (incident rays) से भिन्न होती है।