1.jpg)
2.jpg)
3.jpg)
4.jpg)
5.jpg)
1.jpg)
2.jpg)
3.jpg)
4.jpg)
5.jpg)


रायपुर । उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) के ग्रेडेशन को लेकर प्रदेश में संचालित शासकीय विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों द्वारा की जा रही गतिविधियों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि राज्य में संचालित हो रहे सभी शासकीय उच्च शिक्षण संस्थानों के नैक ग्रेडेशन में सुधार लाने के लिए मिशन मोड में काम किया जाए। इसके लिए उन्होंने प्रभावी कार्ययोजना बनाने और उसका क्रियान्वयन करने के निर्देश विश्वविद्यालय के कुलपतियों और महाविद्यालयों के प्राचार्य को दिए है। मंत्री पटेल ने कहा है कि नैक ग्रेडेशन में सुधार के लिए की जारी कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक दो माह में स्वयं उनके द्वारा की जाएगी। उन्होंने इस कार्य की निगरानी और मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तर पर, विश्वविद्यालय स्तर पर और जिला स्तर पर तीन दल का गठन करने के निर्देश दिए है। मंत्री पटेल ने कहा है कि उच्च शिक्षण संस्थानांे के ग्रेडेशन के लिए बेहतर कार्य प्रणाली अपनाने और शिक्षण संस्थानों में प्रभावी सुधार लाने वाले विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने नैक ग्रेडेशन से संबंधित सभी लंबित प्रक्रियाओं को 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए है।
बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव धनंजय देवांगन सहित राज्य के सभी शासकीय और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों के कुलपति और महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।
रायपुर | अग्रसेन महाविद्यालय, पुरानी बस्ती, रायपुर में स्व. श्रीमती स्वर्णलता अमरीश कुमार अग्रवाल स्मृति में नवनिर्मित आडियो-विजुअल स्टुडियो का उदघाटन 27 फरवरी 2021 को सुबह 11 बजे किया जायेगा | प्राचार्य डॉ. युलेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि इस कार्यक्रम में पं. रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर के कुलपति डॉ. केशरीलाल वर्मा मुख्य अतिथि होंगे तथा कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि के कुलपति प्रो. बलदेव भाई शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे एवं वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर तथा समाजसेवी रमेश अग्रवाल विशेष अतिथि होंगे | इस दौरान नवनिर्मित स्टुडियो में “उच्च शिक्षा में नवाचार का प्रयोग” विषय पर संक्षिप्त परिचर्चा भी होगी |
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट (NEET-PG) यानी नीट पीजी परीक्षा 2021 का आयोजन 18 अप्रैल 2021 को होगा. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मेडिकल यूजी कोर्स पूरा करने वाले इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. एनबीई की वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.
नीट पीजी 2021
नीट पीजी पास करना क्यों है जरूरी
नीट पीजी पास करने पर ही देश की किसी भी मेडिकल यूनिवर्सिटी या कॉलेज में एमडी, एमएस या अन्य मेडिकल पीजी डिप्लोमा कोर्सेस में एडमिशन मिलता है. इन सभी कोर्स में एडमिशन के लिए कोई और प्रवेश परीक्षा नहीं ली जाती है.
रायपुर | रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस विभाग ने साइबर अपराध जागरूकता विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आर के विज विशेष पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ उपस्थित हुए। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सोनाली गुहा, साइबर फ़ोरेंसिक विशेषज्ञ, विशिष्ट अतिथि यूनिवर्सिटी के प्रति-कुलाधिपति राजीव माथुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो.डॉ. राजेश कुमार पाठक ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आर के विज ने कहा कि साइबर अपराध विभिन्न रूपों में किये जाते हैं। कुछ साल पहले, इंटरनेट के माध्यम से होने वाले अपराधों के बारे में जागरूकता का अभाव था। साइबर अपराधों के मामलों में भारत भी उन देशों से पीछे नहीं है, जहाँ साइबर अपराधों की घटनाओं की दर भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। साइबर अपराध के मामलों में एक साइबर अपराधी, किसी उपकरण का उपयोग, उपयोगकर्ता की व्यक्तिगत जानकारी, गोपनीय व्यावसायिक जानकारी, सरकारी जानकारी या किसी डिवाइस को अक्षम करने के लिये कर सकता है। कार्यशाला में अतिथियों द्वारा प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के साइबर अपराध से जुडी आशंकाओं का प्रश्नोत्तर के माध्यम से समाधान किया गया। उक्त कार्यशाला के संयोजक कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष कोमल यादव थे। कार्यक्रम का संचालन कला संकाय की अधिष्ठाता प्रो. शोभना झा द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. आर पी रजवाड़े द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव वरुण गंजीर सहित अधिकारियों-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सरकारी नौकरी के अधिकतर फॉर्म ऑनलाइन ही भरे जाने लगे हैं लेकिन कई बार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फॉर्म भरने के दौरान फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करने में परेशानी का भी सामना करना पड़ता है क्योंकि उनके लिए एस फिक्स साइज में फोटो और सिग्नेचर बनाने पड़ते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ऑनलाइन टूल्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनसे आप अपनी फोटो को आसानी से रिसाइज कर सकते हैं।
कैसे करें छोटा
तकनीकी ज्ञान न होने के बाद भी इस वेबसाइट पर अपनी फोटो और सिग्नेचर को रिसाइज किया जा सकता है। इसमें आप लंबाई और चौड़ाई को अपनी मर्जी के अनुसार सेट कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें आप बैकग्राउंट को भी बदल सकते हैं। इसमें व्हाइट और ब्लैक ग्राउंड करने का विकल्प दिया गया है।
ऐसे करें रिसाइज
इस वेबसाइट का इस्तेमाल करने के लिए आपको www.reduceimages.com/ पर जाना होगा। इसमें कंप्यूटर डिस्प्ले पर ही Upload image का विकल्प आ जाएगा। अपलोड के ऊपर ब्राउज लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक करके फोटो का चुनाव करें। इसके बाद आवेदन पत्र में मांगे गए साइट को देखकर साइज भर दें। लंबाई और चौड़ाई के बॉक्स में मांगे गए साइज को भर दें। इस प्रक्रिया के बाद फोटो या सिग्नेचर मनमुताबिक साइज में बनकर तैयार हो जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने पर फोटो डाउनलोड करने का विकल्प आ जाएगा।
फोटो रिसाइज
रिड्यूस इमेज के अलावा आप वेबसाइट www.shrinkpictures.com का भी उपयोग कर सकते हैं। वेबसाइट खोलते ही फोटो को ब्राउज करने का विकल्प मिलेगा। फिर तय पिक्सल में फोटो बनाने के लिए टाइप करने के बजाय दिए गए पिक्सल के बॉक्स पर क्लिक करें। इस वेबसाइट पर फोटो की क्वालिटी सुधारने और उसमें स्पेशल इफेक्ट डालने का विकल्प भी दिया गया है।
मल्टीपल फोटो करें छोटी
अगर आपको फोटो अपलोड करने की जगह किसी को भेजनी है लेकिन ज्यादा एमबी की फाइल भेज नहीं पा रहे हैं तो Image Optimizer और Mass Image Compressor सॉफ्टवेयर की मदद से आप एक साथ सभी फोटो का आकार छोटा कर सकते हैं। इससे इंटरनेट डाटा की खपत कम होती है। दरअसल, ऑनलाइन टूल से फोटो को एक-एक कर छोटा किया जाता है जिससे समय की बरबादी होती है।
रायपुर। पंड़ित रविशंकर विश्वविद्यालय में आज परीक्षा को लेकर रणनीति बनाई गई. कुलपति केशरीलाल वर्मा ने बैठक में फैसला लिया कि पहले लिखित परीक्षा होगी. इसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षा होगी.
मार्च में अंतिम वर्ष और अप्रैल में प्रथम वर्ष की परीक्षा होगी. प्राचार्यों की बैठक में परीक्षा व्यवस्था, प्रश्न पत्र तैयार करने, उत्तर पुस्तिक, प्रिंटिंग कराने, कक्षा संचालन, विद्यार्थियों को क्लास में बुलाने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई. समय सारिणी कुछ दिनों में जारी किया जाएगा.
कुलपति केशरीलाल वर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश भर के महाविद्यालय के प्राचार्य मौजूद थे. इसमें कॉलेज संचालन से लेकर आगामी परीक्षा, उसके लिए की जाने वाली व्यवस्था, कक्षा संचालन, प्रैक्टिकल आदि को लेकर चर्चा हुई और उचित दिशा-निर्देश दिया गया है.
बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रथम वर्ष की कक्षाएं देरी से शुरू हुई थी, इसलिए 1 अप्रैल से उसकी परीक्षा होगी और अंतिम वर्ष की परीक्षा लगभग 15 मार्च के बाद होगी. इस बार परीक्षा में थोड़ा बदलाव किया गया है. पहले लिखित परीक्षा होगी. उसके बाद प्रैक्टिकल लिए जाएंगे.
कुलपति ने बताया कि उपस्थिति अपेक्षा अनुरूप नहीं है इसीलिए बच्चों को कक्षा तक लाने के लिए क्या करना होगा. इसको लेकर चर्चा हुई. जिन कॉलेजों में दर्ज संख्या ज़्यादा है, वहां ग्रुपों में पढ़ाई कराया जाए. ऑनलाइन से सभी अभी जुड़े हैं. वॉट्सऐप मेल के माध्यम से उनके लिए निर्धारित समय अवगत कराया जाए. ये तमाम निर्देश दिए गए हैं.
CISF Recruitment 2020-21 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने विभिन्न पदों की भर्ती के लिए all india Employment News जारी किया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भर्ती हेतु निर्धारित अर्हताओं की पूर्ति करने वाले उम्मीदवार अंतिम तिथि तक विभाग को CISF Recruitment पर आवेदन कर सकते हैं।
CISF Recruitment 2020-21 : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भर्ती
विभाग का नाम :- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
भर्ती/परीक्षा नाम :- CISF Jobs
नौकरी स्थान :- all india
आवेदन मोड :- offline
CISF Recruitment 2020 : पद डिटेल
एचसी / जीडी कांस्टेबल / जीडी
SI / निर्गमन एएसआई / एक्सई
कुल पदों की संख्या टोटल 2000 पद
वेतनमान, आयुसीमा एवं योग्यता विवरण
वेतनमान :- 25,000 – 40,000 / -/-
आयुसीमा :- 21 से 50 वर्ष के बीच
योग्यता :- 10 वीं
आरक्षण :- नियमानुसार
आवेदन शुल्क विवरण
सामान्य वर्ग :- -/-
अन्य पिछड़ा वर्ग :- -/-
एससी/एसटी :- -/-
महत्वपूर्ण तिथि एवं कार्यक्रम विवरण
आवेदन प्रारंभ तिथि :- 13.02.2021
आवेदन अंतिम तिथि :- 15.03.2021
रायपुर | राष्ट्रीय मुल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की पीयर टीम ने विगत 7 और 8 फरवरी को अग्रसेन महाविद्यालय का निरिक्षण किया. इस दो दिवसीय निरिक्षण के लिए पीयर टीम में गोंडवाना विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एन.वी. कल्याणकर (चेयरमैन), नेहरु ग्राम भारती नामित विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राममोहन पाठक (मेंबर कोआर्डिनेटर) तथा सुंदरबन हाजी देसारत महाविद्यालय कोलकाता के प्राचार्य डॉ रत्नाकर पाणि (मेम्बर) के रूप में शामिल थे. गौरतलब है कि इस नैक टीम को सम्मिलित रूप से पचास से अधिक संस्थाओं के निरीक्षण का अनुभव प्राप्त है. इस मीटिंग में चेयरमैन ने अग्रसेन महाविद्यालय की उपलब्धियों को “छोटा कॉलेज बड़ा प्रयास” बताया.
साथ ही महाविद्यालय द्वारा संचालित “स्व. सुशांत अग्रवाल स्मृति बुक बैंक” के प्रयासों की भी सराहना की, जिसमें किसी भी संस्थान के छात्रों को नाम-मात्र शुल्क पर साल भर के लिए किताबें दी जाती हैं. टीम के सदस्यों ने महाविद्यालय द्वरा सीमित संसाधनों के भीतर सभी आवश्यक कार्यों को सम्पादित करने सम्बन्धी कठिनाइयों को समझा तथा अच्छे कार्यों की सराहना की. वहीँ टीम के सदस्यों ने महाविद्यालय के विकास के लिए सुझाव भी दिए. महाविद्यालय में हास्टल और खेल मैदान की कमी की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया. वहीँ आडियो-विजुअल स्टूडियो की विशेष रूप से प्रशंसा की. टीम ने महाविद्यालय के छः प्राध्यापकों द्वारा पीएच.डी. किये जाने की सराहना की. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोरोना पर केन्द्रित नुक्कड़ नाटक और बारहमासी छत्तीसगढ़ी गीतों को भी काफी पसंद किया.
रायपुर | पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर की भाग तीन अथवा अंतिम वर्ष हेतु आयोजित की जा रही विशेष परीक्षा 2020 की समय सारणी जारी कर दी है |
देखें समय सारणी :-






रायपुर | पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर की भाग तीन अथवा अंतिम वर्ष की पूरक परीक्षा 2020 की समय सारणी जारी कर दी है |
देखें समय सारणी :-






नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2021 (NET) की घोषणा कर दी है। यूजीसी नेट 2021 एग्जाम नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (Nishank) ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। यूजीसी नेट एग्जाम डेट, एप्लीकेशन फॉर्म की पूरी जानकारी आगे पढ़ें।
एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2020 (UGC NET December 2020 Exam) के लिए यह नोटिस जारी किया है। कोरोना वायरस महामारी के कारण तय समय पर यह परीक्षा नहीं ली जा सकी थी। न ही आवेदन हुए थे। अब यह परीक्षा मई 2021 (UGC NET May 2021) में ली जाएगी। आवेदन भी अब शुरू होंगे।
नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) और जेआरएफ (JRF) की अहर्ता के लिए यूजीसी नेट की परीक्षा 02 मई 2021 से शुरू होगी। मई 2021 की 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 तारीख को एग्जाम्स होंगे। ऑनलाइन मोड पर रोज दो शिफ्ट्स में परीक्षा ली जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी।
कब और कैसे करें अप्लाई
इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज (02 फरवरी 2021) से शुरू की जा रही है। अंतिम तारीख 02 मार्च 2021 है। एप्लीकेशन फीस 03 मार्च 2021 तक जमा कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के जरिए पूरी करनी है।
नई दिल्ली: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया गया है. इस बार बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी और 7 जून तक चलेंगी, वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी 4 मई से शुरू हो जाएंगी, जोकि 11 जून तक चलेंगी.
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने डेटशीट की घोषणा करते हुए कहा, "शिक्षकों और छात्रों ने कोरोनाकाल का डटकर सामना किया है. अब भी चौकस रहने की ज़रूरत है. डेटशीट के लिए शुभकामनाएं , छात्रों से उम्मीद है बढ़ाए गए समय का सदुपयोग करेंगे."
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी किया। 4 मई 2021 से परीक्षा शुरू होगी। pic.twitter.com/JmmyzvkJrJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2021
10वीं कक्षा की विस्तृत डेट शीट- सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी परीक्षा
4 मई - उड़िया, कन्नड़, लीपच
6 मई - अंग्रेज़ी
10 मई - हिंदी कोर्स A और कोर्स B दोनों
11 मई - उर्दू - कोर्स A, बंगाली , तमिल, पार्सी इत्यादि
12 मई - पंजाबी , जर्मन
13 मई - मलयालम, फ्रेंच, रशियन, उर्दू कोर्स B
15 मई - साइंस
17 मई - पेंटिंग
18 मई - एनसीसी, हिन्दुस्तानी म्यूज़िक इत्यादि
20 मई - होम साइंस
21 मई - गणित स्टैंडर्ड और बेसिक दोनों
22 मई - जापानी , एलीमेंट ऑफ बिजनेस इत्यादि
25 मई - तेलगु, सिंधी, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, असामि , तीबती , भूटिया , मिजो इत्यादि
27 मई - सोशल साइंस
29 मई - इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, टूरिज्म, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
31 मई - रिटेल , सिक्योरिटी, मीडिया , मल्टी स्किल ,फूड प्रोडक्शन इत्यादि
2 जून - अरबी और संस्कृति
7 जून - कंप्यूटर एप्लिकेशन
12 वीं कक्षा की डेटशीट (पहली शिफ्ट)
दो शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं - सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
4 मई - इंगलिश
5 मई - टैक्सेशन, Music वोकल
8मई - फिजिकल एजुकेशन
10 मई - इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, फूड प्रोडक्शन, मीडिया, शॉर्ट हैंड ( अंग्रेज़ी ), टेक्सटाइल डिजाइन
11 मई - टाइपोग्रफी, फैशन स्टडीज
12 मई - बिजनेस स्टडीज
13 मई - फिजिक्स और एप्लायड फिजिक्स
15 मई - रिटेल और मास मीडिया स्टडीज
17 मई - एकाउंटेंसी
18 मई - केमिस्ट्री
19 मई - पॉलिटिकल साइंस
20 मई - लीगल स्टडीज, उर्दू कोर, सेल्समैनशिप
22 मई - हैल्थ केयर, पेंटिंग, स्कल्पचर, कॉमर्शियल आर्ट
24 मई - बायोलॉजी, ऑफिस प्रक्योर और प्रैक्टिकल
25 मई - इकोनॉमिक्स
27 मई - फ्रेंच
28 मई - सोशियोलॉजी
31 मई - हिंदी इलेक्टिव और हिंदी कोर
1 जून - मैथमेटिक्स और एप्लायड मैथमेटिक्स
3 जून - वेब एप्लिकेशन, टूरिज्म
4 जून - पंजाबी , बंगाली, मराठी, अरबी , तेलेगु , जापानी
5 जून - साइकोलॉजी
7 जून - होम साइंस
8 जून - एनसीसी, मार्केटिंग
9 जून - बैंकिंग, योगा, ग्राफिक्स, कथक, भरतनाट्यम
10 जून - हिस्ट्री
11 जून - एंटरप्रेन्योरशिप, बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर
रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी और संयुक्त संचालकों को निर्देश दिया है कि पढई तुंहर द्वार और आनलाइन-आफलाइन कक्षाओं के जरिये बच्चों का एसेसमेंट के बाद बच्चों को अगली कक्षाओं में प्रमोट करने की पूर्व की प्रक्रिया का अनुसरण करें।
डीपीआई जितेंद्र शुक्ला ने अपने आदेश में बताया है कि छत्तीसगढ़ में पहले से ही पहली से आठवीं कक्षाओं में बच्चों को फेल नहीं करने का निर्देश लागू है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी परीक्षा के आधार पर पिछली कक्षा में बच्चों को नहीं रोकने का निर्देश जारी है, ऐसे में इस साल भी बच्चों को समान्य रूप से अगले सत्र में अगली कक्षा के लिए प्रवेश दिया जायेगा।

आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में बच्चों की अकादमिक उपलब्धियों का सतत मूल्यांकन किया जाता है। उसके आधार पर सभी बच्चों को आवश्यक शिक्षण देने की व्यवस्था की जाती है। इस वर्ष भी राज्य में पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों के लिए यही नीति लागू रहेगी।




रायपुर | छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा 21 से 23 जनवरी 2021 तक राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का वर्चुअल आयोजन जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के सहयोग से हुआ।
वेबीनार में राज्य शैक्षणिक समन्वयक, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा राज्य स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिकों के नाम की घोषणा की गई। चयनित बाल वैज्ञानिकों में कु. गनीका कुम्भकार, शास.उ.मा.वि.जेवरा सिरसा, जिला-दुर्ग, अर्यान हरलालका, एन.एच.वर्ल्ड स्कूल, रायपुर, श्रृष्टी सोनी, स्वामी आत्मानंद शास. एक्सेलेन्स स्कूल, सरगुजा, कु. संजना यादव,शास.उ.मा.वि. पाउवारा जिला-दुर्ग, श्रुती सोम, लर्नर इंग्लिश मिडियम, बिलासपुर, मुस्कान पांडे, शास.कन्या उ.मा.वि., बस्तर, कन्हैया प्रसाद राजवाडे, शास. उ. मा. वि., रामपुर धर्मेश,डीएवी पब्लिक स्कूल, छाल, रायगढ, लीना यादव, शासकीय आदर्श मिडिल स्कूल, महासमुंद, अनीश सूरी, शास.उ.मा.वि., बुनागांव, कोण्डागांव, सर्वज्ञा सिंह, डीपीएस स्कूल, जामनीपाली, कोरबा, सविता, शास उ. मा. वि., गोकुलपुर. धमतरी, आयुश साहू, शास. बालक उ.मा.वि., रामानुजगंज, सूरजपुर, अकांक्षा साहू, शास.उ.मा.वि., पटौद, कांकेर, विजय कुमार ध्रुव, शास. उ.मा.वि., भखारपारा, नारायणपुर एवं निर्मला यादव, शास.उ.मा.वि. बुनागांव, कोण्डागांव शामिल है। इन बाल वैज्ञानिकों ने छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया है।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का वर्ष 2020 एवं 2021 में मुख्य विषय- सतत् जीवन के लिए विज्ञान (Science for Sustainable Living ) तथा पांच उप-विषय, जिसमें ‘सतत् जीवन के लिए पारितंत्र’, ‘उचित प्रौद्योगिकी’, सामाजिक नवाचार, निरूपण, विकास एवं मॉडलिंग व पांरपरिक ज्ञान प्राणाली शामिल है। 28वी राज्य स्तरीय बाल विज्ञान काग्रेस कार्यक्रम के समापन सत्र में कुलपति प्रो. के. एल. वर्मा ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक रूचि विकसित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को भारत वर्ष में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, ज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित किया जाता है जो काफी सराहनीय है।
छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महानिदेशक श्री मूूदित कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कॉंग्रेस बच्चों को एक मंच प्रदान करता है, जहां वे अपनी रचनात्मकता एवं नवाचार सोच के माध्यम से स्थानीय समस्याओं को चिन्हित कर उसका समाधान प्रयोग, आंकड़ा संकलन, शोध-विश्लेषण एवं नवाचारयुक्त प्रक्रिया के माध्यम से परिणाम तक पहुंचने हेतु प्रेरित होते है। उन्होंने जिला समन्वयकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों से अनुरोध किया कि वे बच्चों को अनुसंधान क्षेत्र में अग्रसर होने हेतु प्रेरित करें।
कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्य समन्वयक, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, छत्तीसगढ, डी नीमति जे.के. रॉय द्वारा राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि 25 जिलों से कुल 374 परियोजनाएं जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रस्तुत की गई तथा राज्य स्तर पर 125 परियोजनाओं का वर्चुअल प्रस्तुतीकरण कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुये डी.एस.टी. द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार ऑनलाईन मोड में भारत सरकार तथा राज्य शासन के दिशा-निर्देश में किया।
नई दिल्ली, ''भारत के विरोधी सोशल मीडिया का इस्तेमाल मनौवैज्ञानिक लड़ाई और धोखेबाजी के लिए कर रहे हैं। हमें इसका फायदा अपनी ताकत बढ़ाने में करना चाहिए। आतंकवाद से लड़ने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा सकता है।'' यह विचार पूर्व उप थल सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राज कादयान ने भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) द्वारा सैन्य अधिकारियों के लिए आयोजित मीडिया संचार पाठ्यक्रम के समापन समारोह में व्यक्त किए। इस अवसर पर आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, अपर महानिदेशक (प्रशासन) श्री के. सतीश नंबूदिरीपाद, अपर महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती ममता वर्मा एवं पाठ्यक्रम निदेशक श्रीमती नवनीत कौर भी उपस्थित थीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर विचार व्यक्त करते हुए श्री कादयान ने कहा कि सूचना और तकनीक के आधुनिक युग में सेना को सोशल मीडिया का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल करने की जरुरत है। सोशल मीडिया हमारी सोच से ज्यादा तेजी से बढ़ा है। अगर हम इसकी रफ्तार के साथ नहीं चल पाए, तो पीछे छूट जाएंगे।
श्री कादयान के अनुसार युद्ध के दौरान सूचनाओं का सही प्रयोग बेहद अहम है। हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बात करते हैं। अगर हमें इसका इस्तेमाल अपनी ताकत बढ़ाने के लिए करना है, तो हमें सोशल मीडिया से जुड़ना होगा। आज मीडिया देश की ताकत का महत्वपूर्ण स्तंभ है, लेकिन हमें इसका इस्तेमाल अनुशासन के दायरे में रहकर करना होगा।
श्री कादयान ने कहा कि भारतीय रक्षा बलों का साहस, वीरता, प्रतिबद्धता और समर्पण अद्वितीय है। लेकिन देश में कुछ ऐसे तत्व हैं, जो भारतीय सेना की छवि को धूमिल करने के लिए चौबीस घंटे सक्रिय रहते हैं। हम सही मीडिया दृष्टिकोण अपनाकर और संगठित तरीके से विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करके रक्षा बलों के खिलाफ ऐसे शातिर अभियानों का मुकाबला कर सकते हैं।
इस अवसर पर आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि हमारे देश में सेना को हमेशा सम्मान और गर्व के भाव से देखा जाता है। इसलिए सभी सैन्य अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वह अपनी संचार कुशलता से और संचार माध्यमों के सही प्रयोग से भारतीय सेना की उस छवि को बनाए रखें।
प्रो. द्विवेदी ने कहा कि आज फेक न्यूज अपने आप में एक बड़ा व्यापार बन गई है और डिजिटल मीडिया ने भी इसे प्रभावित किया है। ऐसे में मीडिया साक्षरता की आवश्यकता और बढ़ जाती है।
कार्यक्रम का संचालन पाठ्यक्रम समन्वयक श्रीमती विष्णुप्रिया पांडेय ने किया। आईआईएमसी प्रतिवर्ष सैन्य अधिकारियों के लिए मीडिया एवं संचार से जुड़े शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग कोर्सेज का आयोजन करता है। इन पाठ्यक्रमों में तीनों सेनाओं के कैप्टन लेवल से लेकर ब्रिगेडियर लेवल तक के अधिकारी हिस्सा लेते हैं। कोरोना के कारण इस वर्ष यह ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑनलाइन आयोजित किया गया है। इस वर्ष लोक मीडिया से लेकर न्यू मीडिया एवं आधुनिक संचार तकनीकों की जानकारी सैन्य अधिकारियों को प्रदान की गई है। इसके अलावा न्यू मीडिया के दौर में किस तरह सेना एवं मीडिया के संबंधों को बेहतर बनाया जा सकता है, इसका प्रशिक्षण भी अधिकारियों को दिया गया है।
SCCL Recruitment 2021: सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड ने ट्रेनी के विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बताए गए प्रारूप में अंतिम तिथि के पहले अप्लाई कर सकते हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के अंतर्गत फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट आदि पदों को भरा जाएगा. यहां यह भी बताना आवश्यक हो जाता है कि इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही हो सकते हैं. ऐसा करने के लिए आपको एससीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – scclmines.com.
आपकी जानकारी के लिए बता दें इन पदों पर आवेदन आज यानी 22 जनवरी 2021 से आरंभ हो गया है और इन पदों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 04 फरवरी 2021 है. इसलिए अगर आप भी इच्छुक हों तो और विलंब न करें और जल्द से जल्द एप्लीकेशन भर दें.
वैकेंसी विवरण –
फिटर ट्रेनी : 128 पद
इलेक्ट्रिशियन ट्रेनी : 51 पद
वेल्डर ट्रेनी : 54 पद
टर्नर / मशीनिस्ट ट्रेनी : 22 पद
मोटर मैकेनिक ट्रेनी : 14 पद
फाउंडर मैन / मूल्डर ट्रेनी : 19 पद
जूनियर स्टाफ नर्स : 84 पद
शैक्षिक योग्यता –
एससीसीएल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता हर पद के अनुसार भिन्न है. बेहतर होगा आप विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें. हालांकि मोटे तौर पर बताना हो तो कहा जा सकता है कि इन पदों के लिए क्लास दसवीं, बारहवीं पास और आईटीआई डिप्लोमा होल्डर अप्लाई कर सकते हैं. कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीई, बीटेक किए कैंडिडेट्स ही आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा –
सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड के ट्रेनी पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए.
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए क्लिक करें