


Bank Of India Recruitment 2020: बैंक ऑफ इंडिया ने रिक्रूटमेंट 2020 के अंतर्गत 214 विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं साथ ही यहीं से अप्लाई भी कर सकते हैं क्योंकि आवेदन ऑनलाइन ही करना है. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता है – bankofindia.co.in यहां यह भी बताना जरूरी हो जाता है कि बैंक ऑफ इंडिया के इन पदों के लिए आवेदन केवल 30 सितंबर 2020 तक ही किये जा सकते हैं. रिक्तियों की संख्या और आरक्षित रिक्तियों की संख्या प्रोविजनल है और बैंक की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुसार भिन्न हो सकती है.
महत्वपूर्ण तारीखें –
बैंक ऑफ इंडिया पदों के लिए आवेदन आरंभ होने की तारीख –16 सितंबर 2020
बैंक ऑफ इंडिया पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख –30 सितंबर 2020
वैकेंसी डिटेल्स –
बैंक ऑफ इंडिया रिक्रूटमेंट 2020 के अंतर्गत निकली वैकेंसीज का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है –
अर्थशास्त्री - 4 पद
सांख्यिकीविद् - 2 पद
जोखिम प्रबंधक - 9 पद
क्रेडिट विश्लेषक - 60 पद
क्रेडिट ऑफिसर - 79 पद
आईटी (फिनटेक) - 30 पद
आईटी (डाटा साइंटिस्ट) - 12 पद
आईटी (सूचना सुरक्षा) - 8 पद
टेक अपरेजल - 10 पद
चयन प्रक्रिया –
बैंक ऑफ इंडिया के इन पदों पर सेलेक्शन, ऑनलाइन टेस्ट, जीडी या पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा. सेलेक्शन प्रॉसेस इस बात निर्भर करेगा कि कितनी संख्या में एप्लीकेशन इन पदों के लिए प्राप्त होते हैं. ऑनलाइन एग्जाम में प्रश्न इंग्लिश, प्रोफेशनल नॉलेज, जनरल अवेयरनेस और बैंकिंग रिफरेंस से आएंगे.
परीक्षा के लिए आवेदन फीस साधारण कैटेगरी के लिए 850 रुपए है और आरक्षित श्रेणी के लिए 175 रुपए है.
नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करे
रायपुर | प्रदेश की राजधानी रायपुर से एक खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राज्य सरकार ने कॉलेजों में प्रवेश लेने की आखिरी तिथि को बढ़ा दी है | आपको बता दें कि इससे पहले एडमिशन के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई थी, जिसे अब 23 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है | इस संबंध में सभी कुलसचिव और सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश भी जारी कर दिया गया है |
पढ़ें : बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक सप्ताह का टोटल लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
गौरतलब है कि शैक्षणिक संस्थाओं के लिए सत्र 2020-21 में प्रवेश की तारीख 1 अगस्त से 31 अगस्त तक तय की गई थी | इस तारीख पर प्राचार्य खुद छात्रों को एडमिशन दे सकते थे, जबकि 15 सितंबर तक कुलपति की अनुमति लेकर छात्र दाखिला ले सकते थे | अब नये आदेश के मुताबिक 23 सितंबर तक प्राचार्य स्वयं और 30 सितंबर कुलपति की अनुमति से प्राचार्य एडमिशन कर सकेंगे |

रायपुर, काफी लम्बे अन्तराल और छात्रो के असमंजस की स्तिथि अब जा कर दूर हो रही है आज रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी ने अपने अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर के छात्रो की परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है परिक्षा 25 सितम्बर से शुरू हो रही है
इसके साथ ही साथ यूनिवर्सिटी ने प्रथम और द्वितीय वर्ष के बचे हुए परीक्षा की भी टाइम टेबल जारी की है
क्लिक करे वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल
क्लिक करे सेमेस्टर परीक्षा का टाइम टेबल
क्लिक करे परीक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश


PNB Recruitment 2020: पंजाब एंड सिंड बैंक, पीएनबी ने मैनेजर और सीनियर मैनेजर के 535 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार बताए गए प्रारूप में अंतिम तिथि के पहले अप्लाई कर दें. यहां यह भी बताना आवश्यक हो जाता है कि ये आवेदन केवल ऑनलाइन हो सकते हैं. इसके लिए पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाएं. इन पदों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2020 है, साथ ही यह भी जान लें कि आवेदन अभी आरंभ नहीं हुए हैं. आवेदन आरंभ होंगे कल यानी 08 सितंबर से. डीए, सीसीएस लीव फेयर, मेडिकल इंश्योरेंस, रिटायरमेंट बेनिफिट्स आदि बैंक के नियमों के आधार पर कैंडिडेट को दिया जाएगा. बाकी किसी भी विषय में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए पीएनबी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर लें.
महत्वपूर्ण तारीखें –
पीएनबी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आरंभ होने की तारीख – 08 सितंबर 2020
पीएनबी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख – 29 सितंबर 2020
पीएनबी पदों के लिए परीक्षा आयोजित होने की संभावित तारीख – अक्टूबर/नवंबर 2020
वैकेंसी डिटेल –
प्रबंधक (रिस्क) - 160 पद
प्रबंधक (क्रेडिट) - 200 पद
प्रबंधक (ट्रेजरी) - 30 पद
प्रबंधक (कानून) - 25 पद
प्रबंधक (वास्तुकार) - 2 पद
प्रबंधक (सिविल) - 8 पद
प्रबंधक (आर्थिक) - 10 पद
प्रबंधक (एचआर) - 10 पद
वरिष्ठ प्रबंधक (रिस्क) - 40 पद
वरिष्ठ प्रबंधक (क्रेडिट) - 50 पद
न्यूनतम योग्यता –
इन पदों क लिए आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार भिन्न है, जिसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. अगर बात करें आयु सीमा की तो आयु सीमा 25 से 35 वर्ष रखी गयी है. सीनियर मैनेजर के लिए आयु सीमा 25 से 37 वर्ष तय की गई है. अगर कैंडिडेट को संबंधित क्षेत्र में अनुभव हो तो और भी अच्छा है.
चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा. लिखित परीक्षा ऑनलाइन होगी जिसमें कुल 200 प्रश्न आएंगे 200 अंक के. परीक्षा की अवधि होगी 120 मिनट. आवेदन फीस की अगर बात करें तो सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट के लिए आवेदन फीस है 850 रुपए.
BUREAU OF INDIA STANDARDS RECRUITMENT :- भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) में असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, निजी सहायक, जूनियर ट्रांसलेटर(हिन्दी) समेत 171 अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरु हो चुकी है इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 सितंबर है।
शैक्षणिक योग्यता :
सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग अलग है असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों के लिए उम्मीदवार का लॉ में स्नातक होना अनिवार्य है |
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है |
वहीं निजी सहायक के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है।
इसके अलावा जूनियर ट्रांसलेटर(हिन्दी)के पदों के लिए उम्मीदवार का हिंदी या अंग्रेजी विषय के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु :
सभी पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा अलग अलग है। कुछ पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 साल, 30 साल और 35 साल होना अनिवार्य है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी |
आवेदन शुल्क :
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अन्य सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा |
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा परीक्षा दो घंटे की होगी जिसमें उम्मीदवार को 150 सवालों के जवाब देने होंगे यह परीक्षा 150 अंकों की होगी।
विभागीय विज्ञापन हिंदी में देखने हेतु क्लिक करें
विभागीय विज्ञापन ENGLISH में देखने हेतु क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें
IBPS Clerk Recruitment Notification 2020: IBPS Clerk Notification 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड पर्सनल सेलेक्शन {IBPS} ने विभिन्न बैंक में क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए {IBPS CRP Clerks X recruitment} वैकेंसी निकाली हैं. इस भर्ती के जरिए 1557 क्लर्क्स की भर्तियां की जायेगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2020 है. सभी स्नातक इसके लिए कर सकते हैं अप्लाई.
महत्वपूर्ण तिथियाँ
• ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तिथि- 2 सितंबर 2020
• ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 23 सितंबर 2020
• ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि - 23 सितंबर 2020
• ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को एडिटिंग करने की अंतिम तिथि - 23 सितंबर 2020
• परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 23 सितंबर 2020
• प्री एग्जाम ट्रेनिंग के कॉल लेटर - 17 नवंबर 2020 से डाउनलोड कर सकेंगे.
• प्री एग्जाम ट्रेनिंग - 23 नवंबर से 28 नवंबर
• प्रीलिम्स परीक्षा के कॉल लेटर डाउनलोड करने की शुरुआत की तारीख- 18 नवंबर 2020
• ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा - 5, 12 व 13 दिसंबर 2020
• प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट - 31 दिसंबर 2020
• ऑनलाइन मेन एग्जाम के कॉल लेटर - 12 जनवरी से डाउनलोड कर सकेंगे.
• ऑनलाइन मेन एग्जाम- 24 जनवरी 2021
• प्रोविजनल अलॉटमेंट - 1 अप्रैल 2021
आईबीपीएस क्लर्क के रिक्त पदों कुल संख्या: 1556 पद
पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता : क्लर्क के पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेटस को किसी भी स्ट्रीम या विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविदयालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए. इसके साथ ही कैंडिडेट्स जिस स्टेट के लिए आवेदन कर रहा है, उसे वहां की स्थानीय भाषा लिखनी व बोलनी आनी चाहिए. कैंडिडेट्स को कंप्यूटर का ज्ञान एवं कंप्यूटर ऑपरेशन/लेंग्वेज में सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/डिग्री हो.
आयु सीमा:
• कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए. अर्थात कैंडिडेट्स का जन्म09.1992 से पहले और 01.09.2000 के बाद नहीं होना चाहिए.
• ओबीसी के कैंडिडेट्स को 3 साल की जबकि एससी/एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स को 5 साल की छूट मिलेगी.
आवेदन शुल्क :
1. SC/ST/PWBD/EXSM वर्ग के लिए - 175/ रुपये
2. अन्य सभी वर्गों के लिए – 850/- रुपये
3. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाना है. कैंडिडेट्स आवेदन शुल्क के भुगतान के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट का उपयोग कर सकते हैं.
चयन प्रक्रिया: इन पदों पर चयन के लिए प्रीलिम्स और मेन परीक्षा आयोजित की जायेगी.
आवेदन कैसे करें?
आईबीपीएस क्लर्क के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए उन्हें नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा. केवल इस लिंक के माध्यम से ही या फिर ऑफिशियल वेबसाइट के मध्यम से ही आवेदन करें.
ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें
OIL India Operators Recruitment 2020: ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने ऑपरेटर्स की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. भारत की नवरत्न कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट लास्ट डेट- 18-09-2020 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
टोटल वैकेंसी- 36 पद
महत्वपूर्ण तिथियाँ
1. ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट- 21-08-2020 सुबह 7:00 बजे से.
2. ऑनलाइन आवेदन क्लोज्ड होने की डेट- 18-09-2020 रात 11:59 बजे तक.
पोस्ट्स डिटेल्स:
ऑपरेटर-I (एचएमवी), ग्रेड-VII. के लिए कुल- 36 पद. जिसमें यूआर के लिए-18 पद, एससी के लिए-02, एसटी के लिए-04, ओबीसी (एनसीएल) के लिए- 09 और ईडब्ल्यूएस के लिए-03 पद रखे गए हैं.
पात्रता मापदंड:
शैक्षिक योग्यता:
कैंडिडेट को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 10+2 की परीक्षा किसी भी स्ट्रीम में उत्तीर्ण + असम या अरुणाचल स्टेट गवर्नमेंट के द्वारा जारी किया गया 04 साल पुराना एचएमवी लाइसेंस + कम से कम 03 साल तक क्रेन, ट्रेलर या दूसरे भारी वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए.
आयु सीमा: कैंडिडेट की आयु 18-09-2020 के अनुसार इस तरह से होनी चाहिए-
• जनरल कैंडिडेट्स के लिए- 18 साल से 30 साल तक.
• एससी / एसटी कैंडिडेट्स के लिए- 18 साल से 35 साल तक.
• ओबीसी (एनसीएल) कैंडिडेट्स के लिए- 18 साल से 33 साल तक.
नोट- कैंडिडेट आयु सीमा से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन का अवलोकन करें.
आवेदन शुल्क: जहां जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 200/- रूपए तय किया गया है वहीँ एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस / भूतपूर्व सैनिक के लिए कोई आवेदन शुल्क तय नहीं किया गया है.
सिलेक्शन प्रोसेस:
पात्र और योग्य कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटेन टेस्ट + ड्राइविंग टेस्ट के बेस पर किया जाएगा.
वेतन: चयनित कैंडिडेट को वेतन के रूप में रूपए 16,000.00 से रूपए 34,000.00 तक दिया जाएगा.
रायपुर, राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्र. 13 सन् 2005) की धारा 17(3) के द्वितीय परन्तुक में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रोफेसर (डॉ.) लक्ष्मीशंकर निगम, सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर को श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, ग्राम-जुनवानी, भिलाई, जिला-दुर्ग का प्रथम कुलपति नियुक्त किया है।
मुंगेली | मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आज यहां बताया कि कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा के निर्देश पर कोविड-19 के आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आगामी 3 माह हेतु विभिन्न पदो पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें माइकोबायोलाजिस्ट के 01 पद, स्टाफ नर्स के 36 पद, लैब टेक्नीशियन के 06 पद, लैब अटेण्डेन्ट के 01 पद तथा स्वच्छता कर्मी के 06 पद शामिल है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित पद के लिए योग्यता धारक उम्मीदवारों से 05 सितम्बर तक आवेदन पत्र किये है। इच्छुक आवेदक 05 सितम्बर की रात्रि 12 बजे तक ईमेल के माध्यम से अपने स्वप्रमाणित, सम्पूर्ण आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन पत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुंगेली के कार्यालयीन ई-मेल आई.डी. cmhomungeli54@gmail.com में पीडीएफ फाईल बनाकर प्रेषित कर सकते है। पदो का आरक्षण वर्गवार एवं विज्ञापन की शर्ते तथा निर्धारित आवेदन प्रारूप हेतु एनआईसी मुंगेली की वेबसाईट https://mungeli.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है। इसके आलवा विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल का भी अवलोकन किया जा सकता है।
NTA Releases Safety Plan For NEET & JEE Main 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट -यूजी और जेईई मेन 2020 परीक्षाओं के लिए डिटेल्ड सेफ्टी प्लान जारी किया है. यूनियन गवर्नमेंट ने तमाम विरोधों के बावजूद यह साफ किया है कि न तो जेईई मेन परीक्षा 2020 और न ही नीट परीक्षा 2020 किसी भी कीमत पर स्थगित होगी. दोनों ही अपने तय शेड्यूल यानी जेईई मेन 01 से 06 सितंबर 2020 के बीच और नीट 13 सितंबर 2020 के दिन आयोजित की जाएंगी. एनटीए ने इन दोनों परीक्षाओं के मद्देनजर डिटेल्ड सेफ्टी प्रोग्राम भी लांच किया है ताकि स्टूडेंट्स को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इस प्लान की सहायता से महामारी के इस दौर में भी ये दोनों बड़ी परीक्षाएं सेफ्टी के साथ कंडक्ट करायी जा सकेंगी. इस एडवाइजरी की जरूरत इसलिए पड़ी ताकि सेफ और सिक्योर वातावरण में टच-फ्री प्रॉसेस के साथ परीक्षा आयोजित कराई जा सके. इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा जो भी नॉर्म्स गवर्नमेंट ने लागू करने की बात कही है उन सबका इंप्लीमेंटेशन किया जा सके.
सेफ्टी प्लान के कुछ मुख्य बिंदु –
एनटीए द्वारा जारी किया गया सेफ्टी प्लान काफी विस्तृत है जिसे पूरा पढ़ने के लिए एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं, हालांकि उसके कुछ मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं –
कैंडिडेट्स की सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाएगा और हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाएगा.
एडमिट कार्ड में परीक्षा संबंधित सभी जानकारी हैं, क्या हॉल में ले जा सकते हैं क्या नहीं इसकी भी पूरी सूची है. लोकेशन तलाशने के लिए एक लिंक भी एडमिट कार्ड में दिया हुआ है ताकि स्टूडेंट्स को परीक्षा वाले दिन हड़बड़ी न हो.
सेंटर के स्टाफ को भी इस बाबत अच्छी तरह ट्रेन्ड किया गया है साथ ही वहां एक्स्ट्रा ग्लव्स, सैनिटाइजर, मास्क, स्प्रे बॉटल आदि की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी.
एग्जाम सेंटर की वीडियोग्राफी होगी और स्टूडेंट्स का थम्ब प्रिंट नहीं लिया जाएगा.
पचास परसेंट इनविलिगेटर्स हॉल के अंदर और पचास प्रतिशत बाहर रहकर सारी व्यवस्थाएं देखेंगे जब तक आखिरी कैंडिडेट भी सेंटर के अंदर प्रवेश नहीं कर जाता.
दिन की शुरुआत सेंटर के सैनिटाइजेशन और जगह-जगह प्रिकॉशनरी मैटीरियल रखने से और एंड सबको सही प्रकार डिस्पोस करने से होगा.
कुल मिलाकर तैयारी देखकर यह बात पक्की है कि अब किसी भी कीमत पर परीक्षा नहीं टलेगी. सुप्रीम कोर्ट का भी यही कहना है और एनटीए ने भी अपना इरादा साफ कर दिया है.
NHPC Trainee Engineer & Officer Recruitment 2020: एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) में ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती होने के लिए इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है| इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है| वे कैंडिडेट्स जो ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आज ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन को केयरफुली पढ़ कर अपने आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भेजें. ऑफिशियल नोटिफिकेशन का लिंक इस लेख के अंत में नीचे दिया गया है जहां आप क्लिक करके पढ़ सकते हैं|
रिक्तियों की कुल संख्या- 86 पद
पदों का विवरण :-
ट्रेनी इंजीनियर (सिविल): 30 पद
ट्रेनी इंजीनियर (मैकेनिकल): 21 पद
ट्रेनी ऑफिसर (HR): 05 पद
ट्रेनी ऑफिसर (लॉ): 08 पद
प्रशिक्षु अधिकारी (वित्त): 22 पद
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 29 अगस्त, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 28 सितंबर, 2020
शैक्षिक योग्यता :
ट्रेनी इंजीनियर- कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी में डिग्री या बी.एससी (इंजीनियरिंग) सिविल डिसिप्लिन में स्नातक की डिग्री 60 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए| अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें|
ट्रेनी ऑफिसर के लिए- कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सोशल वर्क में परास्नातक की डिग्री होनी चाहिए| अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें|
आयु सीमा: एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) में ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 30 साल से अधिक की नहीं होनी चहिये|
वेतनमान: सभी पदों पर चयनित कैंडिडेट्स को Rs. 50,000 - 3% - 1,60,000 {IDA} का वेतनमान दिया जाएगा|
चयन प्रक्रिया: इसके लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें|
NTA UGC NET, ICAR, DUET Exam Date 2020: एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट की हां के बाद करीब 6 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. एनटीए के जारी किए गए इन 6 शेड्यूलों में दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा, इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी के पीएचडी की प्रवेश परीक्षा, इग्नू ओपेनमैट, आयुष की पीजी प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी), यूजीसी नेट और इंडियन काउंसिल ऑफ़ एग्रीकल्चरल रिसर्च (आईसीएआर) की परीक्षाएं शामिल हैं. एनटीए के जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक ये परीक्षाएं 06 सितम्बर 2020 से शुरू होकर 04 अक्टूबर 2020 को ख़त्म होंगी.
READ : रायपुर एम्स में तीन दिन तक नहीं होगी कोरोना की जांच, पढ़े पूरी खबर
एग्जाम से 15 दिन पहले जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड- इन परीक्षाओं के शेड्यूल को जारी करते समय ही एनटीए ने यह साफ कर दिया है कि परीक्षा की तारीख के 15 दिन पहले सभी के एडमिट जारी कर दिए जाएंगे. जारी किए गए इन एडमिट कार्डों पर कैंडिडेट से सम्बंधित सभी डिटेल रहेगी. जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय और एग्रीकल्चर के अंडर ग्रेजुएट कोर्सों (आईसीएआर) में दाखिले हेतु होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड अगले एक-दो दिन में जारी कर दिए जाएंगे.
एनटीए के जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक ये परीक्षाएं इस प्रकार से आयोजित की जाएंगी-
1. दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा- 06 सितम्बर 2020 से 11 सितम्बर 2020 तक.
2. इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी की पीएचडी की प्रवेश परीक्षा- 04 अक्टूबर 2020 को.
3. इग्नू ओपेनमैट की प्रवेश परीक्षा- 15 सितम्बर 2020 को.
4. आयुष पीजी (एआईएपीजीईटी) की प्रवेश परीक्षा- 28 सितम्बर 2020 को.
5. यूजीसी नेट की परीक्षाएं - 16 से 18 सितम्बर 2020 और 21 से 25 सितम्बर 2020 तक.
6. इंडियन काउंसिल ऑफ़ एग्रीकल्चरल रिसर्च (आईसीएआर) के यूजी प्रोग्राम की प्रवेश परीक्षाएं- 07 और 08 सितम्बर 2020 को आयोजित की जाएगी.
नोट- अभ्यर्थी एनटीए के जारी किए गए शेड्यूल को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं.
नई दिल्ली: कोरोना संकट के दौर में स्कूली बच्चों की सिर्फ़ ऑनलाईन क्लासेज़ हो रही हैं जिनमें बच्चों को समझने से लेकर संसाधनों तक की दिक़्क़तें आ रही हैं. बच्चों के लिए न्यू नॉर्मल की जगह ले रहे ऑनलाईन क्लासेज़ पर एनसीईआरटी ने एक बड़ा सर्वे कराया जिसमें देश भर से कुल 34,598 स्कूल प्रिंसिपल, टीचर, छात्र और अभिभावकों को जोड़ा गया. इस सर्वे में कई ऐसी बातें सामने आईं हैं जिसमें सरकारी स्तर पर तुरंत हस्तक्षेप की ज़रूरत है.
सबसे महत्वपूर्ण बात, जिसमें बच्चों को मदद की ज़रूरत है
इस सर्वे से अब ये बात सामने आई है कि सीबीएससी बोर्ड के 27% बच्चे ऐसे हैं जिनकी पहुंच ऐसे स्मार्टफ़ोन तक भी नहीं है जिससे वो अपनी ऑनलाईन क्लासेज़ तक पहुंच सकें.
कितने बच्चे पढ़ते हैं ऑनलाईन क्लासेज़ में
सीबीएसई से जुड़े केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय को मिलाकर देश भर में कुल 22500 स्कूल हैं. इनमें 10वीं में क़रीब 18 लाख और 12वीं में क़रीब 12 लाख छात्र हैं. इन सभी क़रीब 30 लाख छात्रों को ऑन लाईन क्लासेज़ में पढ़ाई करने का निर्देश है.
एनसीईआरटी के सर्वे की महत्वपूर्ण बातें
1. 27% छात्रों के पास स्मार्ट फ़ोन और लैप टॉप नहीं है यानी क़रीब एक तिहाई छात्रों के पास ऑन लाईन क्लासेज़ से जुड़ने का संसाधन नहीं है.
2. जबकि सिर्फ़ क़रीब 33% छात्र ही ऑन लाईन पढ़ाई के साथ सहूलियत महसूस कर रहे हैं
3. 80% छात्र ऐसे हैं जो सिर्फ़ ऑन लाईन क्लासेज़ के लिए सिर्फ़ मोबाईल का ही इस्तेमाल कर रहे हैं
4. सिर्फ़ 16% छात्र कम्प्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल कर पा रहे हैं.
5. इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल टूल की कमी ऑनलाईन शिक्षा में बड़ी बाधा बनी हुई है 20-30% के लिए ये मुश्किलों भरा अनुभव था
6. 10-20% लोगों ने कहा ऑन लाईन शिक्षा कष्टप्रद है.
7. 16% अध्यापकों और 32.6% छात्रों ने ऑन लाईन शिक्षा को कठिन बताया
8. 42.6% अध्यापकों और 16.2% छात्र ऑन लाईन क्लासेज़ के लिए लैप टॉप का इस्तेमाल करते हैं
9. केवल 4.8% छात्रों ने स्मार्ट टीवी का प्रयोग किया
10. अधिकतर लोगों ने कहा कि गणित की ऑन लाईन पढ़ना मुश्किल है
11. सर्वे में ये सुझाव दिया गया है कि सरकारों को आगे आ कर उन छात्रों को ऑन लाईन जुड़ने के संसाधन देने चाहिए जो अन्यथा ये नहीं पा सकेंगे .
ऑनलाईन क्लासेज़ पर अन्य एक्सपर्ट की राय
सीबीएससी के माध्यम से ये सर्वे स्कूलों को भेजा गया था जिसमें क़रीब बारह पेज़ का प्रोफ़ार्मा था. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऑन लाईन क्लासेज़ में स्किल और कॉम्पिटेंसी की बात ज़्यादा करनी चाहिए कॉंटेंट कम होना चाहिए. उद्देश्य सिर्फ़ इंटरैक्शन होना चाहिए. स्कूलों का कहना है कि टीचरों ने भी काफ़ी कुछ सीखा है. पीपीटी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. गूगल फार्म में प्रश्नपत्र और एसाइनमेंट अपलोड किए जाते हैं. ये सब अधिकांश अध्यापकों के लिए नया अनुभव है.
BPNL Recruitment 2020: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड दसवीं और बारहवीं पास कैंडिडेट्स के लिए नौकरी का अच्छा अवसर लेकर आया है. बीपीएनएल में सेल्स असिस्टेंट, सेल्स डेवलेपमेंट ऑफिसर और सेल्स मैनेजर के 3348 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बताए गए प्रारूप में अंतिम तिथि के पहले अप्लाई कर दें. आपकी जानकारी के लिए बता दें इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि है 31 अगस्त 2020. यानी आपको हर हाल में इस महीने के अंत तक आवेदन कर देना है. बीपीएनएल के इन पदों से संबंधित किसी प्रकार की विशेष जानकारी विस्तार से पाने के लिए भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का एड्रेस है bhartiyapashupalan.com
वैकेंसी विवरण –
भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में निकली विभिन्न वैकेंसीज का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है.
सेल्स असिस्टेंट – 2700 पद
सेल्स डेवलेपमेंट ऑफिसर – 540 पद
सेल्स मैनेजर – 108 पद
आवेदन करने की अंतिम तारीख – 31 अगस्त 2020
न्यूनतम योग्यता –
सेल्स असिस्टेंट पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं किए कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. सेल्स डेवलेपमेंट ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम बारहवीं पास की हो. अंत में आता है सेल्स मैनेजर, इस पद के लिए केवल वही कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं जिनके पास बैचलर डिग्री हो.
आयु सीमा –
सेल्स डेवलेपमेंट ऑफिसर, सेल्स असिस्टेंट – इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा है 21 से 40 वर्ष.
सेल्स मैनेजर – इस पद के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा तय की गई है 25 से 45 वर्ष.
सैलरी –
हर पद की सैलरी अलग-अलग है जो इस प्रकार है –
सेल्स असिस्टेंट – 15,000 रुपये
सेल्स डेवलेपमेंट ऑफिसर – 18,000 रुपये
सेल्स मैनेजर – 21,000 रुपये.
इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा. यह भी ध्यान रहे की बीपीएनएल के इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकते हैं, जिसके लिए pay.bhartiyapashupalan.com नाम की वेबसाइट पर जाएं.
रायपुर | पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है | इस दौरान विश्वविद्यालय ने कोविड-19 से संक्रमण एवं नियंत्रण हेतु सभी महाविद्यालय एवं अध्ययन को पत्र लिखा है | जानिए क्या-क्या नियम अपनाने के लिए विश्वविद्यालय बोल रहे हैं | सबसे पहले महाविद्यालय एवं समस्त प्रत्येक दिवस में किया जाना आवश्यक है | वही महाविद्यालय के कार्यालय एवं अन्य कक्ष जहां प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न कराई है | वहां कर्मचारियों को न्यूनतम 1 मीटर की दूरी एवं कार्य संपादित करना है | महाविद्यालय के छात्रों के प्रवेश एवं निर्गम हेतु यथासंभव निर्धारित प्रवेश द्वार में प्रवेश की व्यवस्था की जाए इसमें भी हाथ धोने के साबुन पानी की व्यवस्था की जाए इसके द्वारा जांचने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए | महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले लोगों का रजिस्टर में एंट्री किया जाना सुनिश्चित करें महाविद्यालय में प्रवेश प्रतिबंधित करते हुए इधर उधर परिसर में घुमने को मना करें |
देखें पूरी गाइडलाइन :
