मुंबई: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता आज अपना 35वां बर्थडे मना रही हैं। मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितम्बर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था, इस एक्ट्रेस ने इंग्लिश में मास्टर्स किया है।
बहुत कम लोग ही यह जानते हैं कि मुनमुन दत्ता गाने की भी शौकीन हैं। मुनमुन बचपन में आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट गाने गाती थीं।
मुनमुन दत्ता ने सीरियल ‘हम सब बाराती’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था और उन्हें ‘मुंबई एक्सप्रेस’ और ‘हॉलीडे’ जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है। हालांकि यह फिल्में इन्हें कुछ खास पहचान नहीं दिला पाईं।
मुनमुन दत्ता को उनके करियर का सबसे बड़ा ब्रेक सब टीवी के शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से मिला। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबिता जी के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। अभी हाल ही में इस शो को 14 साल पूरे हुए हैं।
मुनमुन दत्ता अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभी कुछ समय पहले ही मुनमुन और उनके को-स्टार राज अनादकट के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि बाद में दोनों ने इन खबरों को महज अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया था।






























































क्लोज-अप वाली इस फोटो में देख सकते हैं कि मोनालिसा ने इस फोटोशूट के लिए कोई मेकअप नहीं कराया है और ये उनका नो-मेकअप लुक है. ये एक काफी बोल्ड फोटो है जिसमें मोनालिसा के ब्रेस्ट भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो में भी जीन्स और ब्रालेट, पूरा लुक नजर आ रहा है. मोनालिसा के बाल खुले हुए हैं और वो एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं. इन तस्वीरों पर इस भोजपुरी हसीना के फैन्स ने दिल खोलकर प्यार लुटाया है.