Too Hot To Handle: दिशा पाटनी (Disha Patani) जब भी अपनी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तो आग लगा देती हैं. कुछ दिन पहले दिशा अपनी ब्लैक कलर की ड्रेस की वजह से लगातार लाइमलाइट में बनी रहीं, तो वहीं अब एक्ट्रेस अपने साड़ी लुक की वजह से चर्चा में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने पिंक कलर की पारदर्शी साड़ी पहनकर ऐसी तस्वीरें शेयर कर दी हैं जिन्हें देखने के बाद फैंस बेकाबू हो रहे हैं. खास बात है कि इन तस्वीरों में दिशा हमेशा की तरह ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही हैं. देखिए एक्ट्रेस के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें.
Mouni Roy Bold Look : बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं जहां वो फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं. मौनी का हर पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो जाता है. अब एक बार फिर मौनी अपने बोल्ड लुक से फैंस के दिलों को क्लीन बोल्ड कर रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ हॉट तस्वीरों को हाल ही में पोस्ट किया है।

कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस ने ब्लू एंड व्हाइट कलर की प्रिंटेड बिकिनी सेट पहना हुआ है. मौनी का ये हॉट अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

मौनी ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो कैमरे को अलग-अलग पोज दे रही हैं. आपको बता दें कि अब तक मौनी की तस्वीरों पर लगभग 4 लाख लाइक्स आ चुके हैं. इसके अलावा लोग कमेंट्स के जरिए एक्ट्रेस के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि मौनी रॉय की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इसी वजह से उनका हर पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाता है. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 23.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

बात करें मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की तो जल्द ही वो अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी. ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और नागार्जुन (Nagarjun) लीड रोल में हैं.

इसके अलावा हाल ही में मौनी ने डांस रिएलिटी टीवी शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल चैम्प्स’ की शूटिंग खत्म की है. फिल्हाल एक्ट्रेस अपने पति सूरज नाम्बियार के साथ छुट्टियों पर हैं. मौनी ने अपने वेकेशन की बहुत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

नई दिल्ली : Actor Death फिल्म जगत में मानो किसी की नज़र लग गई हो, आये दिनों किसी न किसी एक्टर या एक्ट्रेस की मौत की खबर आती रहती है, अब असमिया एक्टर किशोर दास का शनिवार को निधन हो गया है. किशोर पिछले एक साल से कैंसर से लड़ रहे थे, जिसके बाद आखिरकार शनिवार को उन्होंने दुनिया को हमे.असमिया एक्टर किशोर दास का शनिवार को निधन हो गया है. किशोर पिछले एक साल से कैंसर से लड़ रहे थे, जिसके बाद आखिरकार शनिवार को उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. महज 30 वर्षीय किशोर के निधन से उनके परिवार, दोस्त, फैंस और सेलेब्स को गहरा सदमा लगा है.
किशोर ने चेन्नई के अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली, जहां उनका इलाज चल रहा था. यहां मार्च से वे अपना इलाज करवा रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक मौत के समय किशोर कोविड-19 की दिक्कतों से
कुछ समय पहले उन्होंने अस्पताल के बेड से मुस्कुराती हुई अपनी तस्वीर शेयर की थी. उन्होंने बताया था कि वे अपनी कीमोथेरेपी के चौथे चरण में हैं. एक्टर ने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा था कि कीमोथेरेपी के कई साइड इफेक्ट्स हैं. उन्हें कमजोरी, उल्टी, चक्कर आना जैसी परेशानी होती थी. वे डॉक्टर से बिना पूछे कोई दूसरी दवा भी नहीं ले सकते थे. स्टेज 4 कोलन कैंसर का पता चलने के बाद जिंदगी की सच्चाई ही बदल गई है, खासकर कीमोथेरेपी के दौरान.
300 से ज्यादा म्यूजिक वीडियोज
किशोर ने अपने फिल्मी करियर में अब तक 300 से ज्यादा म्यूजिक वीडियोज किए हैं. उनका गाना ‘Turrut Turut’ असम का काफी लोकप्रिय वीडियो रहा है. उन्हें असामी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अहम सदस्यों में से एक माना जाता था. सोशल मीडिया पर भी किशोर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी. ऐसे में इतनी कम उम्र में एक्टर की मौत से असामी सिनेमा को बड़ा झका मिला है.
नई दिल्ली : साल 2014 में एक फिल्म आयी थी एक विलेन, जिसको डायरेक्टर मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था और फिल्म में रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा शृद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म काफी हिट हुई थी और दर्शकों को पसंद भी आयी थी। फिल्म जितनी हिट हुई थी उतने ही हिट हुए थे फिल्म के गाने, जो दर्शकों के दिलों में उतर गए थे। अब एक बार फिर से डायरेक्टर मोहित सूरी एक फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है “एक विलेन रिटर्न”। इस फिल्म में स्टार्स की भूमिका में नज़र आएंगे जॉन अब्राहम, दिशा पटानी, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर। फिल्म “एक विलन रिटर्न” का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है।
क्या है ट्रेलर में
ट्रेलर में जॉन अब्राहम,अर्जुन कपूर,तारा सुतारिया और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। शुरुआत में ही ट्रेलर में हमें पहली वाली फिल्म “एक विलेन” के रितेश देशमुख के करैक्टर से अवगत करा दिया जाता है और यह बताया जाता है कि अब फिर से 8 साल बाद वो विलेन वापस आ गया है और वो उन लड़कियों का खून कर रहा है जिसमें लड़कियों के वन साइडेड लवर हैं। ट्रेलर में दिशा पटानी, जॉन अब्राहम की गर्लफ्रेंड नज़र आ रही हैं और अर्जुन कपूर,तारा सुतारिया के बॉयफ्रेंड की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। फिलहाल ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि जॉन अब्राहम जो कि पहले से कई लड़कियों का खून कर रहे हैं उनकी और अर्जुन कपूर की किसी बात को लेकर दुश्मनी हो जाती है जिसके बाद वो दोनों एक दूसरे की जान लेने पर आमादा हो जाते हैं। इसके अलावा ट्रेलर को एक सस्पेंस के साथ भी खत्म किया है जहाँ तारा सुतारिया और दिशा पटानी के करैक्टर को जरूर कुछ ऐसी भूमिका दी गयी है जो शायद आपको चौंका दे या फिर शायद आपके मन को खराब कर दे।
कैसा है ट्रेलर
ट्रेलर बहुत सामान्य है, कहानी पहले की तरह से ही है कि एक इंसान है वो ज्यादातर लड़कियों के मर्डर कर रहा है और फिर दो हीरो आपस में लड़ते नज़र आते हैं। कुछ नया है तो शायद दिशा पटानी और तारा सुतारिया के बीच चल रही कॉन्सप्रेसी। अब अगर फिल्म में उसे सही ढंग से दिखा ले गए और कोई अच्छा सस्पेंस रहा तो मज़ा आ सकता है। बाकी ट्रेलर बिलकुल सामान्य है एक्शन और फाइटिंग सीन भी ज्यादा एक्साइटमेन्ट भरे हुए नहीं हैं। हाँ फिल्म को थिएटर में देखने का एक अलग मज़ा जरूर होगा। फिल्म आपको जोड़े हुए तो रखेगी लेकिन ट्रेलर के हिसाब से देखकर लग रहा है कि कहानी में कुछ भी नया नहीं है। ट्रेलर में “तेरी गलियां” गाने को फिर से दोहराया गया है जो आपको पुराने गाने की याद भी दिलाता है और अच्छा भी लगता है। एक्टिंग परफॉर्मेंस की बात करें तो जॉन अब्राहम का किरदार ठीक लग रहा है दिशा पटानी का किरदार ऐसा लग रहा है कि वो श्रद्धा कपूर को दोहराने का प्रयास कर रही हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर बिलकुल भी जम नहीं रहे हैं उन्हें देखकर सिर्फ यही प्रश्न उठता है कि “वो इस भूमिका में क्यों हैं” क्योंकि जो किरदार उनको ट्रेलर में दिया गया उसे वो बेहतर ढंग से निभा नहीं पाते हैं। इसके अलावा तारा सुतरिया का काम बहुत ओके-ओके लगता है।
फिल्म 29 जुलाई को रिलीज़ हो रही है जिस दिन विक्रांत रोणा को भी रिलीज़ होना है। जो साउथ के स्टार किच्चा सुदीप की फिल्म है जिसका ट्रेलर देखकर लोगों का दिल खुश हो गया था। ट्रेलर देखकर लोग थ्रिल हुए थे और एक आज ट्रेलर रिलीज़ हुआ एक विलन रिटर्न्स का जिसे देख दर्शक कह रहे हैं कि, पहले वाली बात नहीं है।
अक्षय कुमार की पीरियड ड्रामा फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की नाकामयाबी ने कई सवाल खड़े किए। कुछ लोगों ने फिल्म के लीड कलाकार अक्षय की कास्टिंग को गलत बताया। वहीं, कुछ समीक्षकों ने निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को फिल्म की असफलता के लिए दोषी बताया। फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में आई थी। अब मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 1 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी।
अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ओटीटी रिलीज डेट शेयर की है। अमेजन प्राइम ने अपने ट्वीट में लिखा, एक निडर शासक की वीर गाथा सम्राट पृथ्वीराज 1 जुलाई को अमेजन प्राइम पर प्रसारित होगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है, इसलिए थिएट्रिकिल रिलीज के एक महीने के अंदर इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। उम्मीद है कि ओटीटी पर फिल्म को दर्शक सराहेंगे।
फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर अक्षय काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा, तीन दशक के अपने करियर में मैंने इतनी बड़ी भूमिका कभी नहीं निभाई। मैं इस बात के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मैं स्क्रीन पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा पाया। अब मैं 1 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो के साथ इस गाथा को हर घर में लाने के लिए उत्साहित हूं।
सम्राट पृथ्वीराज को कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पटखनी दी है। कमल हासन की फिल्म विक्रम कमाई की रेस में इस फिल्म से आगे निकल गई। अदिवी शेष की फिल्म मेजर से भी सम्राट पृथ्वीराज को क्लैश का सामना करना पड़ा। 20 मई को रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस फिल्म ने भी अक्षय की फिल्म को टक्कर दी। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 260 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
रिपोर्ट की मानें तो सम्राट पृथ्वीराज 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फिल्म ने भारत में 67.80 करोड़ रुपये बटोरे हैं। इस फिल्म के जरिए पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने बॉलीवुड में कदम रखा है। इसमें उन्होंने राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभाया है। दर्शकों ने अक्षय और मानुषी की जुगलबंदी को नकार दिया है। अक्षय ने इसमें पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाई है। संजय दत्त और सोनू सूद भी फिल्म का हिस्सा हैं।
कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ भी 1 जुलाई को ओटीटी पर आएगी। जी5 ने इस फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल किए हैं। सम्राट पृथ्वीराज की तरह धाकड़ भी सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई। 20 मई को यह फिल्म बड़े पर्दे पर आई थी।
मुंबई | आलिया भट्ट को लेकर एक न्यूज वेबसाइट ने इंस्टाग्राम पर बताया कि एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की वजह से शूटिंग में देरी हो रही है. आलिया ने अब पोस्ट को शेयर करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है. बता दें कि आलिया ने सोमवार को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी.
आलिया ने जो इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है, उसमें लिखा है, ‘आलिया भट्ट सोमवार की सुबह अपनी पहली प्रेग्नेंसी की जानकारी देने के बाद से सुर्खियों में बनी हुई हैं. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस जुलाई के मध्य में मुंबई लौट आएंगी. ऐसी भी खबर आ रही है कि रणबीर कपूर अपनी पत्नी को घर लाने के लिए यूके जा सकते हैं.’
पोस्ट में आगे लिखा है, ‘आलिया शूटिंग से लौटने के बाद आराम करेंगी. रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की योजना इस तरह से बनाई है, जिससे उनके किसी भी काम पर असर नहीं पड़ेगा. वे जुलाई के अंत से पहले अपनी फिल्में ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग पूरी कर लेंगी.’
आलिया: मुझे आराम की बिल्कुल जरूरत नहीं है
आलिया ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, ‘हम अभी भी पितृसत्तात्मक दुनिया में रहते हैं. किसी भी चीज में देरी नहीं हुई है. मैं एक महिला हूं, पार्सल नहीं. मुझे आराम करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, लेकिन यह जानकर अच्छा लगा कि आपके पास डॉक्टर का सर्टिफिकेट भी होगा.’
आलिया ने फैंस के नाम लिखा प्यारा सा संदेश
वे आगे कहती हैं, ‘यह 2022 है. क्या हम घिसी-पिटी सोच से बाहर निकल सकते हैं?’ इसे पोस्ट करने से कुछ मिनट पहले आलिया ने पति रणबीर कपूर के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी. उन्होंने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘प्यार से अभिभूत हूं. मैंने सभी के संदेशों और शुभकामनाओं को पढ़ने की कोशिश की है और मैं केवल इतना कहना चाहती हूं कि हमारे जीवन के इतने बड़े पल को प्यार और आशीर्वाद के साथ मनाना खास लगता है.’
अलाया फर्नीचरवाला की बोल्ड एंड सिजलिंग फोटोज फैंस को अपना दीवाना बना लिया है। अलाया एफ यूं तो हमेशा ही अपने ग्लैमरस लुक्स और फिटनेस को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई रहती है। लेकिन अभिनेत्री की लेटेस्ट बिकिनी फोटोज ने तो सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रही है।
बिकिनी में छाया अलाया का लुक: अलाया फर्नीचरवाला नई तस्वीरों में रेड एंड ब्लैक बिकिनी में सुपर स्टनिंग दिखाई दे रही हैं। बिकिनी में अलाया का सेंशुअस अंदाज देखकर किसी भी धड़कनें तेज हो सकती हैं। अभिनेत्री ने बिकिनी लुक के साथ अपने मेकअप को को एकदम सिंपल रखा है। मस्कारा और न्यूड लिप शेड में अलाया का लुक देखने लायक है। ओपन कर्ली मेसी हेयर अलाया के लुक में चार्म एड करने का काम कर रहे है।
बिकिनी पहने अलाया पूल साइड बैठकर पोज देती हुई दिखाई दे रही है। अलाया के एक्सप्रेशंस, लुक और उनका ग्रेस फैंस को दीवाना बना रहे है। अलाया की बिकिनी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होने लग गई है। फैंस अलाया की तस्वीर पर आंखे तेरी है कितनी हसी हाय, यू आर लुकिंग सो सेक्सी यार जैसे कमेंट्स करके एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांधने में लगे हुए है।
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कड़ी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम हालिस किया है। वह अपने प्रोजेक्ट्स से ज्यादा खूबसूरती और ग्लैमरस अदाओं को लेकर चर्चा में रहती हैं। मौनी ने न सिर्फ अपने बेहतरीन अभिनय, बल्कि दिलकश अंदाज से भी लोगों का ध्यान खूब खींचा है। उनकी खूबसूरती के चर्चें दुनियाभर में हैं।अब एक्ट्रेस की बोल्ड और हॉट तस्वीरें देख फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो गईं।
मौनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें मौनी गोल्डन कलर का शिमरी थाई स्लिट गाउन पहने हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की इस ड्रेस का गला बेहद डीप है जो मौनी के लुक को हद से ज्यादा बोल्ड बना रहा है।
एक्ट्रेस का ये गाउन इतनी ज्यादा रिवीलिंग है कि लोगों की निगाहें उनके हुस्न से हटना मुश्किल हो रहा है। मौनी इस फोटोशूट में गोल्डन ड्रेस के साथ हाथ में फर वाला स्टोल भी डाले हुए हैं।
लुक को कंप्लीट करने के लिए मौनी ने स्मोकी मेकअप किया है और बालों को ओपन ही रखा है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने इयररिंग्स के साथ लुक को एक्सेसाइज किया है। यहां वह काफी हॉट लग रही हैं।
इन तस्वीर में मौनी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। इस लुक में मौनी की जितनी तारीफ की जाए कम है। फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
इस फोटोशूट में मौनी एक से बढ़कर एक किलर लुक्स देती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस कभी कैमरे की तरफ देख रही हैं तो कभी किसी और तरफ देखकर अपनी अदाओं का जादू चलाती दिख रही हैं।
अगर आप एक ब्रांडेड स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे है और किसी बढ़िया डिस्काउंट या ऑफर का इंतज़ार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल Flipkart Sale में बंपर LG का 32 इंच एंड्रायड टीवी करीब 12 से 13 हजार रुपए सस्ता बेचा जा रहा है। इस टीवी पर MRP फ्लिपकार्ट पर 21,990 रुपए है। आप इसे 25% की छूट के बाद 16,490 रुपए में खरीद सकते हैं। जानिये फ्लिपकार्ट पर मिलने वाली इस डील के बारे में डिटेल में
ये डील ऐसे मिलेगी
LG 32 inch HD Ready LED Smart TV (32LM565BPTA) पर कई बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट चल रहा है। बैंक ऑफर्स की बात करें तो टीवी को खरीदते समय SBI Credit Card से पेमेंट करने पर 10% की छूट मिल सकती है। वहीं Debit और Credit Card से पेमेंट करने पर 500 रुपए की छूट हासिल की जा सकती है।
इसके साथ ही अगर आप Smart TV को Exchange Offer में खरीदते हैं तो आपको ये टीवी काफी सस्ता मिल जाएगा। अगर आपके पास पुराना टीवी अच्छी कंडीशन में है तो आप आपको 8 हजार रुपए तक की एक्सचेंज छूट मिल जाएगी। इन सब छूट के बाद टीवी को 8000 रुपए से कम में खरीद सकते हैं। कंपनी की तरफ से इस टीवी की 1 साल की वारंटी दी जा रही है। इसके साथ ही आप टीवी को 1,833 रुपए की नो-कॉस्ट-ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।
LG 32 inch की खासियत
LG Smart TV 1366x768 Pixels रेजोल्यूशन के साथ आता है। ये 10W का साउंड आउटपुट देता है। इसकी 50Hz की रिफ्रेश रेट है। ये टीवी Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar और Youtube सपोर्ट करता है। इसमें WebOS ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।
ब्राजील : मिस यूनाइटेड रह चुकी पूर्व मिस ब्राजील ग्लीसी कोर्रिया का मौत का खबर सामने आ रहा है। 27 वर्षीय मॉडल पूर्व मिस ब्राजील ग्लीसी कोर्रिया टॉन्सिल से पीड़ित थीं। ब्रेन हैमरेज और दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर ग्लीसी को श्रद्धांजलि दी है। ब्यूटी क्वीन को साल 2018 में मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स ब्राजील और मिस कोस्टा डो सोल का ताज पहनाया गया था।
बता दें कि ग्लीसी एक सोशल मीडिया स्टार भी थीं। उनके इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्लीसी कोर्रिया का सोमवार को एक निजी क्लिनिक में निधन हो गया। वह पिछले दो महीने से कोमा में थी। ग्लीसी ने अपने टॉन्सिल को हटाने के लिए सर्जरी करवाई , लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हुई और फिर 4 अप्रैल को उन्हें दिल का दौरा पड़ा। तब से वह कोमा में थी, और उसमें कोई न्यूरोलॉजिकल गतिविधि नहीं थी।
टेलीविजऩ के मशहूर सीरियल से घर-घर में अपनी छाप छोडऩे वाली हिना खान बॉलीवुड में करियर बनाने के प्रयास में लगी हुई हैं। कान्स में उन्होंने अपनी अगली फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड का पोस्टर जारी करके ये बता दिया कि वो बॉलीवुड पर कमाल करने वाली हैं। लाखों दिलों पर राज करने वाली हिना खान हाल ही में एक अवॉर्ड कार्यक्रम में नजर आई।
वही इसके चलते वो बेहद खूबसूरत लगीं। हिना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इवेंट लुक की कुछ तस्वीरें साझा की है। जिसे देखकर प्रशंसक अपना दिल हार रहे हैं। इन तस्वीरों में हिना खान ने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहन रखी हैं। ब्लैक गाउन में वो अब तक की सबसे खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं। हिना खान ने ग्लिटरी मेकअप किया था जिससे शाम को और भी वो खूबसूरत बना सकें। गले में चोकर आकर्षक का केंद्र था।
हिना खान की फोटोज से प्रशंसकों की नजर नहीं हट रही हैं। स्टनिंग, फायर, हॉट जैसे कमेंट की लाइन लगी हुई हैं। कुछ लोग उनकी आंखों की प्रशंसा भी करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस वर्ष हिना खान ने फिर से इंटरनेशनल इवेंट कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने फैशनेबल लुक से जलवा बिखेरा। हालांकि उन्हें भारतीय पवेलियन में हिस्सा नहीं मिलने के कारण थोड़ा दुख हुआ था। वही फिलहाल इंटरनेट पर हिना की ये तस्वीरें छाई हुई है।
हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी अभिनेत्री तापसी पन्नू अभिनीत शाबाश मिठू के निर्माताओं ने आगामी फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़की ने खेल को बदल दिया और इसे जीतने में सफल रही।
राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ट्विटर पर दिग्गज क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर आधारित फिल्म के ट्रेलर का एक लिंक शेयर किया है।
दो मिनट से ज्यादा के ट्रेलर की शुरूआत मिताली के बचपन की कहानी से होती है। यह बाद में इस ओर जाता है कि उसने कैसे खेलना शुरू किया, फिर कैसे अभ्यास किया, कैसे क्रिकेट में शामिल हुई और बाद भी कप्तान बनी साथ ही साथ महिला होने की अलग कठिनाईयों का सामना किया।
तापसी को यह कहते हुए सुना जाता है, ऐसा खेल के दिखाएंगे कि कोई हमारी पहचान कभी कोई भूल न पाए।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 23 साल के लंबे करियर के रिकॉर्ड तोडऩे के लिए जानी जाने वाली मिताली राज ने वनडे में 10,000 से ज्यादा रन बनाए।
ट्रेलर में नजरिया बदलो, खेल बदल गया का संदेश सम्मोहक संवादों और मिताली की भूमिका निभाने वाली प्रतिभाशाली तापसी की झलकियों के साथ पूरी ²ढ़ता के साथ समाहित है।
श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित और वायकॉम18 स्टूडियो द्वारा निर्मित यह फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
नईदिल्ली : फ़िल्म इंडस्ट्री एक और शॉकिंग खबर प्रकाश में आ रही हैं। । एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस की सुसाइड की खबर सामने आ रही हैं। पुलिस ने एक्ट्रेस के शव को उनके घर से बरामद किया।
उड़िया इंडस्ट्री की टीवी एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा की मौत हो गई है . 23 साल की एक्ट्रेस रश्मिरेखा को भुवनेश्वर के नयापल्ली स्थित उनके किराए के मकान में18 जून की रात पंखे से लटकती हुई पाई गई. एक्ट्रेस ने सुसाइड नोट लिखा कि उसका मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है . एक्ट्रेस की मौत के बाद उनका लिव इन पार्टनर संतोष पात्रा सवालों के घेरे में है. पिता ने संतोष पात्रा को अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार बताया है.
बता दे की, एक्ट्रेस के पिता ने मीडिया को बताया कि उन्हें बेटी के मौत की जानकारी उनके लिव इन पार्टनर पात्रा से मिली. शनिवार को रश्मिरेखा ने हमारी किसी कॉल्स का जवाब नहीं दिया था. बाद में संतोष से हमें उसकी मौत की खबर सुनने को मिली. हमें मकान मालिक से पता चला कि संतोष और रश्मि पति पत्नी बनकर रहते थे. हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. अगर दोनों शादीशुदा हैं तो संतोष ने मेरी बेटी को मारा है. मुझे नहीं पता सुसाइड नोट में क्या लिखा है. टीवी सीरियल कमिटी कहिबी कहा से रश्मि को इंडस्ट्री में फेम मिला था. पुलिस एक्ट्रेस के मौत के मामले की जांच में हर पहलू को खंगाल रही है.
मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा शहनाज गिल क्यूट से ग्लैमरस डीवा बन चुकी हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद शहनाज ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को चौंका दिया है। शहनाज की फिटनेस और ग्लैमरस लुक के लोग दीवाने हैं। वही अब एक बार फिर शहनाज ने अपनी स्टनिंग फोटोज साझा करके इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।
शहनाज गिल की नई फोटोज में अपने स्टाइल स्टेटमेंट से कई अभिनेत्रियों को टक्कर दे रही हैं। शहनाज ने अपना नया फोटोशूट शॉर्ट व्हाइट औरगेंजा रफल ऑउटफिट में कराया है। शहनाज की स्टनिंग ड्रेस में ब्लैक आउटलाइन की डिटेलिंग है। शहनाज ने शॉर्ट ऑउटफिट को फुल कॉन्फिडेंस एवं ग्रेस के साथ कैरी किया है। वे इस लुक में सुपर गॉर्जियस लग रही हैं।
वही शहनाज ने अपने बालों को कर्ली लुक देकर मेसी हेयर बन बनाया है। शॉर्ट रफल ऑउटफिट संग ब्राउन हील्स शहनाज पर बहुत जबरदस्त लग रही हैं। जितना क्लासी शहनाज का ऑउटफिट है उतना ही क्लासी शहनाज का मेकअप भी है। न्यूड ग्लोइंग मेकअप में शहनाज ग्लैम डॉल लग रही हैं। वही शहनाज की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपना प्यार लूटा रहे है, फैंस तरह तरह के कमेंट कर अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर प्यार लूटा रहे है। वही ये पहले बार नहीं है जब शहनाज की किसी तस्वीर पर फैंस ने इतना प्यार लुटाया हो आए दिन ही शहनाज की तस्वीरें पोस्ट होते ही चर्चाओं में बन जाती है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के फैंस के लिए खुशखबरी है कि वह फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ (Chakda Xpress) के साथ जल्द ही पर्दे पर नजर आने वाली हैं. आखिरी बार अनुष्का फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थी. बेटी वामिका के जन्म के बाद अनुष्का लंबे समय बाद चकदा एक्सप्रेस के साथ कमबैक कर रही हैं. चकदा एक्सप्रेस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें अनुष्का फास्ट महिला बॉलर झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) के किरादर में नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने शूटिंग को लेकर सोशल मीडिया पर नया अपडेट दिया है.
अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें सेट और वैनिटी वैन दिखाई दे रही है. वैन पर ‘झूलन’ लिखा हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने एक डिजिटल क्लैपबोर्ड की भी तस्वीर और कुछ बॉल्स की भी तस्वीरें शेयर की है. उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि, ‘वहां जहां मैं हूं.’
हालांकि फिल्म की शूटिंग शुरू करने के पहले से ही अनुष्का ने इसकी तैयारी शुरू कर दी थी. चकदा एक्सप्रेस में अनुष्का भारत की तेज गेंदबाद झूलन गोस्वामी के किरदार में दिखाई देंगी. फिल्म में झूलन के प्रेरणादायक यात्रा और संघर्ष को दिखाया जाएगा. झूलन गोस्वामी के किरदार में ढलने के लिए अनुष्का ने खूब मेहनत की है. उन्होंने क्रिकेट की घंटों ट्रेनिंग की.
रिपोर्ट्स की माने तो, फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग इंडिया और इंग्लैंड में की जाएगी. जल्द ही अनुष्का 30 दिनों की शूटिंग के लिए इंग्लैंड भी जाएंगी. अनुष्का ने कुछ समय पहले ‘चकदा एक्सप्रेस’ का एक टीजर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी थी. साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में पूर्व भारतीय कैप्टन, फास्ट बॉलर और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने वाली झूलन गोस्वामी के बारे में दिल छू लेने वाली बातें भी लिखी थी.
टीवी सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने पिछले कुछ वर्षों में एक सफल प्रदर्शन का आनंद लिया है। दर्शकों के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक दयाबेन चार साल बाद शो में नजर आने वाली हैं। सूत्रों की माने तो 90 के दशक के सिटकॉम हम पांच में अपने प्रतिष्ठित किरदार स्वीटी माथुर के लिए लोकप्रिय अभिनेत्री राखी विजन को दयाबेन की भूमिका के लिए चुना गया है।
निर्माता असित कुमार मोदी ने हाल ही में सूचित किया था कि प्रसिद्ध चरित्र कहानी पर वापस आ जाएगा, लेकिन वह दयाबेन की भूमिका निभाने वाली दिशा वकानी की वापसी की पुष्टि नहीं कर सकता है। शो के दर्शक अपनी फेवरेट दिशा वकानी को मिस कर रहे हैं। अभिनेत्री हमेशा सबसे यादगार रहेगी।
उनके सिग्नेचर हे मां माताजी से लेकर टप्पू के पापा तक - फैंस उनके किरदार के बारे में सब कुछ मिस करते हैं। वकानी ने सितंबर 2017 में मैटरनिटी ब्रेक लिया और फिर कभी वापस नहीं आईं। एक सूत्र का कहना है, राखी विजान को दयाबेन की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। राखी सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।
उनकी कॉमिक टाइमिंग अच्छी है।विजान इससे पहले देख भाई देख, बनेगी अपनी बात, नागिन 4 जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने गोलमाल रिटर्न्स जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने बिग बॉस 2 में भी हिस्सा लिया था।
वेब सीरीज मिर्जापुर 2 में माधुरी यादव के किरदार से सुर्खियां बटोरने वालीं ईशा तलवार अपने हुस्न का जमकर जलवा बिखेरती हैं. भले ही सीरीज में ईशा हमेशा सिंपल लुक में नजर आई थीं, लेकिन उनकी रियल लाइफ की तस्वीरें देखकर आपके होश उड़ जाएंगे.
ईशा तलवार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी एक से एक हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं. उनकी हर एक अदा बहुत कातिलाना है और इसका सबूत उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है.
ईशा तलवार कभी बिकिनी तो कभी मोनोकिनी में अपनी हॉटनेस से इंटरनेट का पारा हाई कर देती हैं. उनकी तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया जाता है. तस्वीरों में ईशा तलवार ने अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट किया है. उनकी हर एक फोटो को लाखों में लाइक्स मिलते हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में ईशा की तारीफ करते थकते नहीं है.
मिर्जापुर में ईशा तलवार ने मुन्ना त्रिपाठी यानी दिव्येंदु शर्मा की पत्नी माधुरी यादव का रोल निभाया था, जिसे बहुत पसंद किया गया. मालूम हो कि हाल ही में मिर्जापुर 3 का ऐलान किया गया है, जिसमें वह एक बार फिर नजर आएंगी.
वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशा तलवार पिछली बार फिल्म शर्माजी नमकीन में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के साथ काम किया था. इसके अलावा वह कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिसमें ट्यूबलाइट, कालाकांडी, आर्टिकल 15, गिन्नी वेड्स सनी; शामिल हैं.
टेलीविजऩ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी हॉट अदाओं के लिए बहुत लोक्रपिय हैं। आए दिन वो अपनी कातिलाना फोटोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। निया शर्मा ने एक बार फिर अपनी ऐसी तस्वीर साझा कर दी है कि लोगों का दिल संभालना भी मुश्किल हो रहा है।
वही निया शर्मा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। निया शर्मा ने ब्लू डेनिम की क्रॉप शर्ट पहनी हुई है तथा साथ ही जींस पहनी हुई है, किन्तु उन्होंने इस शूट के लिए जींस की बटन तक खोल दी। निया का ये स्टाइल प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है।
निया शर्मा अपने जबरदस्त अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। हालांकि, यहां तक आने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। टेलीविजऩ शोज से अपने करियर का आरम्भ करने वाली निया अब म्यूजिक वीडियोज में अपने हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं। निया के प्रशंसक आज केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं। निया भी अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहने की हर मुमकिन प्रयास करती हैं। निया अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनके नए लुक की झलक देखने को मिलती रहती हैं।
मुंबई : शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को कथित तौर पर ड्रग मामले में बेंगलुरु में हिरासत में लिया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक रेव पार्टी में ड्रग्स लेने की वजह से अभिनेता को छह अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया गया। इस मामले में अभी और अपडेट आना बाकी है। इस बीच बेटे की हिरासत पर शक्ति कपूर का बयान सामने आया है।
बेटे की हिरासत वाली खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए, शक्ति कपूर का कहना है ‘मुझे इस खबर के बारे में मीडिया से पता चला। मुझे कोई आइडिया नहीं है। मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। जब मैं सुबह 9 बजे उठा तो खबर आ रही थी कि उसे हिरासत में ले लिया गया है। मुझे पता नहीं है। पूरा परिवार संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। कोई कॉल नहीं उठा रहा है। मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है।’
मीडिया में छपी खबरों के अनुसार, पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी और इसी सूचना के आधार पर ही बेंगलुरु के एमजी रोड पर एक होटल पर छापा मारा गया। परीक्षण के लिए भेजे गए 35 नमूनों में से छह पॉजिटिव निकले, उनमें से एक सिद्धांत कपूर का नमूना भी था। पुलिस ने कहा कि वे यह निष्कर्ष नहीं निकाल सकते हैं कि छह लोगों ने ड्रग्स का सेवन किया और पार्टी में आए या उन्होंने होटल में उसका सेवन किया।
आपको बता दें सिद्धांत कपूर एक स्टार किड हैं। वो शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई हैं। सिद्धांत ने भी फिल्मी दुनिया में अपना हाथ आजमाया था, लेकिन वो अपने पिता और बहन की तरह कामयाब नहीं हुए। सिद्धांत कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल भी निभा चुके हैं। स्टार-किड होने के बावजूद सिद्धांत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डिस्क जॉकी की और बाद में असिस्टेंट निर्देशक के तौर पर हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशकों के साथ काम करने लगे। बतौर असिस्टेंट निर्देशक सिद्धांत ने ‘भूल भुल्लैया’, ‘भाग-भाग’, ‘चुप चुप के’, ‘ढोल’ आदि फिल्मों में काम किया।
नईदिल्ली : मशहूर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर प्रत्यूषा गारिमेला बंजारा की अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली हैं। डिजाइनर प्रत्यूषा गारिमेला बंजारा का शव उसके बाथरूम में मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रत्युषा ने बाथरूम में कोयला और स्टीम ली थी, जो मौत का कारण हो सकता है। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है। प्रत्युषा के परिवार और दोस्तों को इसकी जानकारी दे दी गई है। कहा जा रहा है कि प्रत्युषा डिप्रेशन से गुज रही थीं। हालांकि, इसपर और भी डिटेल्स आनी अभी बाकी हैं। पुलिस इस केस की छानबीन में जुटी हुई है।















दिशा (Disha Patani) ने ना केवल इस फोटोशूट में ब्रा के ऊपर साड़ी लपेटी बल्कि साड़ी भी ऐसी पहने नजर आईं जो पूरी तरह से पारदर्शी है. ये साड़ी इतनी ज्यादा पारदर्शी है कि इसमें सबकुछ झलक रहा है.
एक्ट्रेस इस फोटोशूट में बालों को ओपन किए हुए नजर आईं. इसके साथ ही सटल मेकअप में दिखीं. वहीं अदाओं की बात करें तो हमेशा की तरह दिशा इस बार भी एक्ट्रेस अपने किलर लुक्स से फैंस को दीवाना बना रहा है.
इन तस्वीरों को दिशा पाटनी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. शेयर करते हुए दिशा ने कैप्शन में पिंक कलर के फूल का आइकन शेयर किया है. एक्ट्रेस ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की तो फैंस इस पर जमकर कमेंट करने लगे.