सोशल मीडिया पर यूं तो कई डांस वीडियोज शेयर किए जाते हैं, पर इनमें से कुछ लोगों के बीच बेहद लोकिप्रय हो जाते हैं. ऐसा ही एक डांस वीडियो काफी चर्चा में है. इस वीडियो में एक विदेशी शख्स देसी गाने पर डांस करता दिख रहा है.
वीडियो में ये विदेशी फेमस बॉलीवुड सॉन्ग चिकनी पतली कमर… पर डांस कर रहा है. ऐसा नहीं है कि ये पहली बार किसी बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहे हैं. इससे पहले भी ये कई डांस वीडियोज शेयर करते रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ricky.pond अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन दिया है, Dum Duma Dum
देखें वीडियो-
नई दिल्ली. फेमस टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है. मोनालिसा अपनी फोटो के जरिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. मोनालिसा के फैंस उनके हर अंदाज को बेहद पसंद करते हैं, सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. मोनालिसा के फोटो शेयर करते ही ये इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें वे बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. उन्होंने रेड कलर की साड़ी और स्लीवलैस ब्लाउज़ कैरी किया हुआ है, जिसमें मोनालिसा का अंदाज तारीफ के काबिल है.
सोशल मीडिया पर छा गई मोनालिसा की ये तस्वीर
दरअसल भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं मोनालिसा ने बेहद खूबसूरत डार्क रेड कलर की जॉर्जेट फैब्रिक की साड़ी पहनी हुई है. इसके साथ ही उन्होंने हैवी वर्क का ज़री वाला रेड ब्लाउज कैरी किया है. लाल साड़ी में मोनालिसा बिल्कुल अप्सरा जैसी दिख रही हैं. इस साड़ी के साथ मोनालिसा ने एक हाथ में काले रंग की वेलवेट की चूड़ियां पहनी हुई हैं. इन तस्वीरों में मोनालिसा स्टाइलिश और खूबसूरत जूलरी पहनी हुई नजर आ रही हैं.
रेड हार्ट और हॉट इमोजी से फैंस ने जताया प्यार
मोनालिसा ने अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'अपने प्रिय लोगों के लिए.' इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई मोनालिसा की इन खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया पर ढेर सारी तारीफें मिल रही हैं. इन तस्वीरों को अब तक 80 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फैंस मोनालिसा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए उन्हें 'ब्यूटीफुल लेडी'और गॉर्जियस बता रहे हैं. वहीं ज्यादातर फैंस रेड हार्ट इमोजी के साथ इन तस्वीरों पर अपना प्यार बरसा रहे हैं.
बिग बॉस कंटेंस्टेंट उर्फी का खुलासा: मुझे पोर्न एक्ट्रेस समझते थे घरवाले, 2 साल चला टॉर्चर और फिर...
उल्लू ULLU एप्प पर स्ट्रीमिंग होने वाली नई वेबसीरिज का नाम नमकीन (Namkeen) है। इसकी कहानी राजवीर डाबरा के इर्दगिर्द घूमती है। राजीव को लड़कियों, भाभियों और आंटियों में बहुत रूचि है। साथ ही उसे टेलीस्कोप के जरिये दूसरों के घर में झांकने का बहुत शौक है। इसके बावजूद अभी तक वह वर्जिन है।

एक दिन वह अपने स्कोप से बॉबी भाभी (Bobby Bhabhi) को देखता है। बॉबी भाभी का पति जैसे ही घर से बाहर जाता है वह एक आदमी को बुलाती है। उसकी यह हरकत राजवीर देखता रहता है। कुछ दिनों बाद उसी सोसायटी में एक कपल रहने के लिए आता है। पति अपनी पत्नी को बहुत परेशान करता है।

एक दिन बिल्डिंग का वॉचमैन उस पति को बुर्का पहने भागते हुए देखता है। उसे कुछ गड़बड़ी लगती है। वह यह बात राजवीर को बताता है। उन्हें लगता है कि इस बदमाश पति की पत्नी मुश्किल में है। राजवीर, उसका दोस्त और वॉचमैन उस घर में जाकर चेक करने की सोचते हैं। इसके बाद क्या होता है, इसके लिए देखना होगी आपको वेबसीरिज 'नमकीन'।
उल्लू ULLU एप्प पर हाल ही में वेबसीरिज फादरहुड (Fatherhood) स्ट्रीमिंग हुई है। यह एक जुदा किस्म की कहानी बयां करती है। यह एक ऐसे पिता की कहानी जो अपनी टीनएज बेटे के प्रति बहुत सख्त है। दिन-रात पढ़ाई करने के लिए उसे डांटता रहता है। जवानी की दहलीज पर खड़ा यह बेटा महिलाओं की ओर आकर्षित है, लेकिन पिता से डर के कारण अभी तक वर्जिन है।

एक दिन उनके घर में नई नौकरानी आती है जो जवान और हॉट है। पिता और पुत्र दोनों उसकी ओर आकर्षित होते हैं। दोनों उसको लेकर रंगीन सपने देखने रहते हैं। वह बेटे को भी चाहने लगती है और पिता को भी। एक दिन यह हॉट कन्या एक ऐसी डिमांड रखती है कि पिता चौंक जाता है। इसके लिए उसे अपने बेटे को राजी करना पड़ता है। आखिर क्या थी वो शर्त? क्या थी इस नौकरानी की चाहत? इन बातों का उत्तर इस सीरिज में मिलता है।
एक्टर अश्मित पटेल ने 'फादरहुड' में इस सख्त पिता का रोल निभाया है जिसका टीनएज बेटा है। वे कहते हैं- 'मैं सख्त पिता बना हूं। वह आक्रामक है, दबाव बनाता है और सख्त टास्कमास्टर है। वह अपने बेटे के प्रति नरम रुख नहीं अपनाना चाहता। वह अपने बेटे पर प्यार के बजाय डर के जरिये नियंत्रण रखता है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे और मेरे इस किरदार को उतना ही प्यार देंगे जितना अब तक देते आए हैं। फादरहुड में अश्मित पटेल, खुशी मुखर्जी और आलम खान लीड रोल में हैं।
नई दिल्ली. राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस के चलते शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर चैप्टर 4 शो में नहीं आ रही थी, ऐसे में अब ताजा खबर है कि शिल्पा शेट्टी एक बार फिर काम पर वापस आ गई हैं. शिल्पा ने सुपर डांसर की शूटिंग शुरू कर दी है और उनसे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. वीडियो को जाने-माने बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस शूट के लिए जाती हुई दिखाई दे रही हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी अपने वैनिटी वैन से निकलती हैं और शूट के लिए जाती हैं. हर समय खिलखिलाकर हंसने वालीं शिल्पा इस दौरान एकदम शांत और उदास नजर आईं. स्काई ब्लू और रेड कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में शिल्पा हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं. शिल्पा के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आज ये हंस क्यों नहीं रही है?'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी का करियर बर्बाद कर दिया'.
वहीं कुछ लोग शिल्पा को मजबूत महिला बताते हुए यह भी लिख रहे हैं कि उन्हें एक्ट्रेस को एक बार फिर काम पर जाता हुआ देख अच्छा लग रहा है. गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी ने जब रियलिटी शो से ब्रेक लिया था तब लोग उन्हें भी लेकर सवाल खड़े करने लगे थे. शिल्पा पिछले तीन हफ्ते से शो की शूटिंग नहीं कर रही थीं. इतना ही नहीं, शिल्पा को रिप्लेस किए जाने को लेकर भी खबरें जोरों पर थीं, लेकिन उन्होंने शो पर वापस आकर इन अफवाहों को गलत साबित कर दिया है.
काफी समय से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने भले ही अब तक अपना रिश्ता स्वीकार ना किया हो, लेकिन फैंस उन्हें एक होते देखना चाहते हैं। पिछले कई दिनों से उनकी शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। पर ऐसी खबरें भी चल रही हैं कि कैटरीना ने विक्की से गुपचुप सगाई कर ली है, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना और विक्की एक-दूसरे को डेट जरूर कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने अपना रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाया है। उनकी सगाई को लेकर फैल रहीं खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। दरअसल, फोटोग्राफर विरल भयानी के सोशल हैंडल पर शेयर किए गए एक पोस्ट में लिखा गया, सगाई की अफवाहें हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने रोका कर लिया है। आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। तब तक के लिए ये खबरें अफवाहें।
12 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म शेरशाह (Shershaah) काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने कैप्टन विक्रम बत्रा (Vikram Batra) का किरदार निभाया है जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है. विक्रम 1999 में हुए करगिल वॉर में शहीद हो गए थे. उनकी एक गर्लफ्रेंड थी जिसका नाम डिंपल चीमा है जिससे उनकी प्रेम कहानी अधूरी ही रह गई.
करगिल वॉर खत्म होने के बाद डिंपल और विक्रम सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन ऐसा हो ना सका और दोनों की प्रेम कहानी अधूरी रह गई. विक्रम के शहीद होने के बाद भी डिंपल का प्यार उनके लिए कम नहीं हुआ. डिंपल ने किसी और से शादी नहीं की और ताउम्र विक्रम की विधवा बनकर रहना मंजूर किया.वो आज भी अकेली ज़िंदगी काट रही हैं और एक स्कूल में टीचर हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दोनों की अटूट प्रेम कहानी पर इमोशनल होते हुए कहा, मैं डिंपल से कभी नहीं मिला लेकिन मुझे उम्मीद है कि उन्होंने शेरशाह देखी होगी और वह मुस्कुरा रही होंगी. मैं अच्छे से जानता हूं कि उनके लिए ये फिल्म देखना आसान नहीं रहा होगा लेकिन मैं प्राइवेसी की इज्जत करता हूं और कैप्टन विक्रम बत्रा के लिए उनके अटूट और पवित्र प्यार को सलाम करता हूं.
पिछले दिनों विक्रम बत्रा के परिवार वालों के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग दिल्ली में हुई थी लेकिन उसमें कुछ निजी कारणों की वजह से डिंपल नहीं पहुंची थीं. हां फिल्म के रोल के लिए उन्होंने कियारा की काफी मदद की थी.कियारा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह शूटिंग से पहले चंडीगढ़ में डिंपल मिली थीं. उनसे मिलकर मुझे उनकी इमोशनल जर्नी का अंदाजा हुआ था. जब वह मुझे अपनी और विक्रम बत्रा की कहानी सुना रही थीं तो उनकी आंखों में ढेर सारा प्यार था. वह मुझे बेहद इंस्पायरिंग लगी थीं.
नई दिल्ली. कंगना रनौत बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री बन चुकी हैं, जो हर वक्त सुर्खियों में रहती हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया है कि बीती रात उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था. कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट डाला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में संदिग्ध गतिविधि देखने को मिली, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम के लोगों को कॉल किया और तब जाकर वे इसे चला पाईं. एक्ट्रेस के मुताबिक, तालिबानियों पर पोस्ट करने के बाद उनका अकाउंट हैक हो गया था.
कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “बीती रात मुझे इंस्टाग्राम अलर्ट आया कि किसी ने चाइना से मेरा अकाउंट हैक करने की कोशिश की है. अलर्ट अचानक चला गया और आज सुबह तालिबान के बारे में मेरी सभी स्टोरीज गायब थीं. मेरा अकाउंट बंद हो गया था. इंस्टाग्राम के लोगों को कॉल करने पर मुझे इसका एक्सेस मिल पाया, लेकिन मैं जैसे ही कुछ लिखने की कोशिश कर रही हूं बार-बार अकाउंट से लॉग आउट हो जा रही हूं. इस स्टोरी को लिखने के लिए मुझे अपनी बहन का फोन लेना पड़ा, क्योंकि उसके फोन में भी मेरा अकाउंट खुला रहता है. यह बहुत बड़ा अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र है”.
गौरतलब है कि बीते मार्च में कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट भी ट्विटर द्वारा हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. इस बैन के बाद कंगना ने कहा था कि वे अब इंस्टाग्राम से भी बैन होने का इंतजार कर रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो यह उनके लिए बैज ऑफ ऑनर होगा.
नई दिल्ली. मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया में काफी एक्टिवे रहती है, हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं. इन तस्वीरों में हिना मल्टीकलर डिजाइनर साड़ी में नजर आ रही हैं और बेहद दिलकश लग रही हैं. हिना खान का ये अंदाज उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है और फैंस भी उनके इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. हिना के इस पोस्ट पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं लिहाजा 24 घंटे में इसे 5 लाख से ज्यादा फैंस ने लाइक किया.
इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन फॉलोअर्स
हिना की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और आलम ये है कि हाल ही में उन्होंने 14 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. हिना भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करतीं और लगातार अपने फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैंस के साथ इंटरैक्ट करती रहती हैं. हिना टीवी की बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं.
हिना खान का नया म्यूजिक एल्बम
हिना खान जल्द ही साहिर खान के साथ एक नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं. इस गाने का टाइटल है 'मोहब्बत है.' इस म्यूजिक एल्बम को मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं. हिना ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सेट्स की तस्वीरें भी शेयर की थी जिसमें वो रेड ऑफ सोल्डर ड्रेस में नजर आ रही थीं. फोटो में हिना के साथ ब्लैक ट्राउजर और फॉर्मल व्हाइट शर्ट में साहिर खान भी नजर आए. इस गाने को स्टेबिन बेन और पूजा सिंह गुजराल ने गाया है. कुछ वक्त पहले हिना ने अपने स्वर्गीय पिता के बर्थ डे पर अपने मां का बेहद भावुक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनकी मां केक काटती हुई नजर आ रही थीं. हिना का ये पोस्ट बेहद भावुक करने वाला था.
पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस पर लाहौर में महिला टिकटॉकर से अश्लील हरकत, सैकड़ों की भीड़ ने हवा में उछाला | वायरल हो रहा वीडियो #Pakistan @ImranKhanPTI pic.twitter.com/WaSZsOTtuS
— PURUSHOTTAM SINGH (@singhpuru2202) August 18, 2021
नई दिल्ली. तालिबानियो ने अफगानिस्तान पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है और चप्पे-चप्पे पर वह नजर आ रहे हैं. तालिबान ने राष्ट्रपति के महल पर कब्जा कर लिया है. इस महल से उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक जिम वीडियो है जो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. इस वीडियो में तालिबानी जिम कर रहे हैं लेकिन वह सही से नहीं कर पा रहे हैं. इसी बात को लेकर सिंगर अदनान सामी ने अमेरिका पर तंज कसा है. अदनान सामी ने ट्वीट किया है और यह खूब पढ़ा भी जा रहा है.
अदनान सामी ने अमेरिका पर कसा तंज
अदनान ने तालिबानियों का जिम वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बहुत ही अजीबोगरीब तरीके से जिम कर रहे हैं. इस बात को उन्होने अमेरिका से जोड़ा है. अदनान सामी ने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा, 'डियर अमेरिका, तुम इन लोगों से हार गए??!! अफगानिस्तान. शर्म करो अमेरिका.' इस तरह उन्होंने अफगानिस्तान के हालात को लेकर ट्वीट किया है. इस ट्वीट को खूब पढ़ा जा रहा है.
बॉलीवुड से आ रहे रिएक्शन
बॉलीवुड सितारे अफगानिस्तान के हालात पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं. स्वरा भास्कर, जावेद अख्तर और राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट्स के जरिये अफगानिस्ता में तालिबान के कब्जे को लेकर अपना पक्ष रखा है. राम गोपाल वर्मा ने तो टॉय कार चलाते हुए तालिबानियों का वीडियो शेयर किया है जबकि जावेद अख्तर ने पश्चिमी देशों को अफगानिस्तान के हालात पर शर्म आने के लिए कहा है.
Dear America,
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) August 17, 2021
You were defeated by these guys??!!
#Afganistan #ShameOnUS pic.twitter.com/LTCRIpuSdz
A great friend a great human is no more!! #RIPanandakannan my deepest condolences pic.twitter.com/6MtEQGcF8q
— venkat prabhu (@vp_offl) August 16, 2021
जाह्नवी कपूर फिलहाल बॉलीवुड में अपना करियर सेट करने में लगी हैं. जाह्नवी ने अभी तक 4 फिल्में की हैं और वह हर एक फिल्म के साथ बेहतरीन एक्ट्रेस बन रही हैं. लेकिन इसके साथ ही जाह्नवी का अपनी शादी को लेकर भी पूरा प्लान तैयार है. जी हां, हाल ही में जाह्नवी ने अपना पूरा वेडिंग प्लान बताया है. जाह्नवी ने बैचलरेट पार्टी से लेकर शादी तक की पूरी तैयारी की हुई है. जाह्नवी का कहना है कि वह सिंपल और प्यारी शादी चाहती हैं जो 2 दिन में हो जाए.
जाह्नवी ने बताया कि वह चाहती हैं कि उनकी बैचलरेट पार्टी कैप्री मे याच में हो और शादी तिरुपति में. उनकी मेहंदी और संगीत सेरेमनी मयलापुर में हो. जाह्नवी ने ये भी कहा कि उन्हें रिसेप्शन को लेकर कोई एक्साइटमेंट नहीं है. जाह्नवी ने कहा, 'रिसेप्शन जरूरी होता है क्या? नहीं न तो छोडि़ए रिसेप्शन.’
शादी की डेकोरेशन को लेकर जाह्नवी ने कहा, 'शादी की डेकोरेशन ट्रेडिशनल लेकिन सिंपल होगा. मोगरा और मोमबत्तियों से डेकोरेशन होनी चाहिए और 2 दिन में पूरी शादी हो जाए.’
जाह्नवी से पूछा गया कि उनकी ब्राइड्समेड्स कौन होगी तो उन्होंने खुशी और अंशुला कपूर का नाम लिया. इसके साथ ही उन्होंने अपनी दोस्त तनिषा का भी नाम लिया. जाह्नवी ने कहा, 'मेरी शादी में खुशी और पापा इमोशनल हो जाएंगे तो ऐसे में अंशुला दीदी सब संभाल सकती हैं.’
अपने वेडिंग आउटफिट को लेकर जाह्नवी ने कहा, 'मैं कांजीवरम या पट्टू पावड़ाई साड़ी पहनूंगी और वो गोल्ड की होगी. मेहंदी आउटफिट पिंक कलर का होगा और संगीत का आउटफिट येलो कलर का.
जाह्नवी ने कहा, 'मेरा पति समझदार होना चाहिए क्योंकि मैं अभी तक ऐसे किसी इंसान से नहीं मिली हूं.’ तो जाह्नवी की इन बातों को सुनकर ये तो पता चल गया कि उन्होंने अपनी शादी की पूरी तैयारी कर ली है और अब बस लड़का मिलने की देरी है.
जाह्नवी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो साल 2018 में फिल्म 'धड़क’ से डेब्यू किया था और इसके बाद वह 'घोस्ट स्टोरीज’, 'गुंजन सक्सेना, और 'रूही’ में काम कर चुकी हैं. अब जाह्नवी फिल्म 'गुड लक जेरी’ और 'दोस्ताना 2’, में नजर आने वाली हैं.
सोशल मीडिया पर हर दिन नई-नई वीडियो वायरल होती रहती है. आज भी एक वीडियो वायरल हुआ है. मैं कुछ आगे बोलूं उससे पहले आपको अगाह कर देना चाहता हूं कि जो भी सांप से डरते हों, वो इस वीडियो को बिल्कुल ना देखें. इस वीडियो में 22 फुट का एक सांप दिखाया गया है, जो देखने में भी ख़तरनाक लग रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स कह रहे हैं कि ये तो वाकई में डरावना है.
इस वीडियो को जे ब्रेवर (Zookeeper Jay Brewer) नाम के एक ज़ूकीपर ने अपने इंस्टाग्राम पर डाला है. आप देख सकते हैं कि वीडियो में सांप बहुत मोटा और तगड़ा दिखाई दे रहा है. ये करीब 22 फुट लंबा है. इस सांप का वजन 250 पाउंड है. जे व्रेवर अपने कंधे पर इस सांप को लिए हुए है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप का रंग पीला है. इस वीडियो को 7.3 लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं. कई यूज़र्स ने अलग तरीके से कमेंट्स किए हैं.
नई दिल्ली: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला मशहूर म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आइडल का सीजन 12 (Indian Idol 12 Winner) बीती रात खत्म हो गया है. वहीं इस सीजन के विनर हैं पवनदीप राजन. पवनदीप ने 5 जबरदस्त कंटेस्टेंट्स को हराकर खिताब हासिल किया है. इस सीजन की सेकेंड रनरअप अरुणिता कांजीलाल रही हैं वहीं सायली कांबले थर्ड रनरअप, चौथे स्थान पर दानिश, पांचवे पर निहाल और छठे नंबर पर रहीं शणमुखप्रिया रहीं हैं. ये ग्रैंड फिनाले एपिसोड काफी जबरदस्त रहा था. सभी कंटेस्टेंट ने शानदार परफॉमेंस दी थी।
ग्रैंड फिनाले दौरान पवनदीप की जीत को देख ऑडियंस में बैठी उनकी मां काफी भावुक हो गई थीं. वहीं पवनदीप को अब 'इंडियन आइडल 12' की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. साथ ही उन्हें स्विफ्ट कार और 25 लाख रुपये भी इनाम के तौर पर मिले हैं।
बता दें कि ग्रैंड फिनाले वैसे पांच ही कंटेस्टेंट होते हैं, लेकिन इस सीजन छह फाइलिस्ट रखे गए थे. एक तरफ जहां कंटेस्टेंट का परिवार उनका हौसला बढ़ाने पंहुचा था. वहीं दूसरी ओर अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया, उदित नारायण, हर्ष लिंबाचिया, जय भानूशाली, द ग्रेट खली, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और जावेद अली, अलका याग्निक, कुमार सानू, विशाल ददलानी, मीका सिंह, भारती सिंह भी शो में पहुंचे थे।








