लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
दीपिका और ऋतिक की 'फाइटर' की रिलीज डेट जारी

दीपिका और ऋतिक की 'फाइटर' की रिलीज डेट जारी

फिल्म फाइटर काफी समय से चर्चा में है और हो भी क्यों ना, इसके जरिए दर्शकों को पर्दे पर पहली बार दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जोड़ी जो दिखने वाली है। अब इस फिल्म की नई रिलीज डेट भी फाइनल हो गई है, जिसके बाद दर्शकों का इंतजार और बढ़ गया है। जाने-माने फिल्म समीक्षक और व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है।


यह फिल्म पहले 30 सितंबर, 2022 को पर्दे पर आने वाली थी, लेकिन अब इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा। यह फिल्म 2022 नहीं, बल्कि 2023 में दर्शकों के बीच आएगी। तरण आदर्श ने ट्विटर पर यह ऐलान किया। उन्होंने लिखा, दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म फाइटर 26 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इसका निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियो के बैनर तले किया जा रहा है।


फाइटर भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म में ऋतिक का हाई वोल्टेज एक्शन होगा। वह एरियल स्टंट करते नजर आएंगे। ऋतिक अपने फिल्मी करियर में पहली बार पायलट की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म में रोमांस, इमोशन और देशप्रेम सब एकसाथ देखने को मिलेगा। इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जो हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी।


रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि फिल्म फाइटर की रिलीज से जुड़े डिजिटल, थिएटर और सैटेलाइट राइट्स वायकॉम 18 स्टूडियोज को मिल गए हैं। बताया जा रहा था कि सिद्धार्थ आनंद के मार्फिलक्स प्रोडक्शन हाउस के साथ वायकॉम की काफी महंगी डील हुई है। फिल्म के रिलीज राइट्स को लेकर निर्माता काफी समय से कई स्टूडियोज के साथ संपर्क में थे और आखिरकार यह बाजी वायकॉम 18 स्टूडियोज के हाथ लगी।
ऋतिक, सिद्धार्थ आनंद की फिल्म वॉर 2 में भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वह फिल्म रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले हैं। ऋतिक सुपरहिट तमिल फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक का भी हिस्सा हैं। दीपिका द इंटर्न के हिंदी रीमेक और फिल्म 83 में नजर आएंगी। फिल्म सर्कस में दीपिका मेहमान भूमिका निभाएंगी, वहीं, पठान में उन्हें शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। वह शकुन बत्रा की फिल्म में भी काम कर रही हैं।

 मिस इंडिया यूनिवर्स का बड़ा आरोप, नशे में बनवाया Porn वीडियो

मिस इंडिया यूनिवर्स का बड़ा आरोप, नशे में बनवाया Porn वीडियो

वर्ष 2019 की मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी परी उर्फ प्रियंका पासवान का एक पोर्न वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बारे में परी का कहना है वह मॉडल हैं। मुंबई में काम के लिए गई थीं। वहां पर नशे में उसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया गया है। अब मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही हैं।

वैसे परी पर उसके ससुराल वालों ने पोर्न वीडियो में काम करने का आरोप लगाया है जिस पर परी ने इसे साजिश करार दिया है। परी का कहना है कि उसने अपने पति पर दहेज का केस किया है इसलिए ससुराल वाले उसे बदनाम कर रहे हैं।

परी की शादी मई 2021 में नीरज कुमार से हुई थी। दोनों की पहचान फेसबुक के जरिये हुई और फिर दोनों ने शादी कर ली। शादी के तुरंत बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगे। इसी बीच परी ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया जिससे पति को जेल हो गई।

इधर परी के ससुराल वालों का कहना है कि जब उन्हें परी के पोर्न वीडियो के बारे में पता चला तो उन्होंने शादी से इंकार कर दिया था, लेकिन परी ने धमकी और दबाव के जरिये उनके बेटे से जबरदस्ती शादी करवा दी।

परी के ससुराल वालों का यह भी कहना है कि शादी से पहले परी की एक बेटी भी थी। जिस पर परी का कहना है कि यह बात उनके पति को पता है। परी का कहना है कि ससुराल वाले झूठे आरोप
लगाकर उनके सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं।

परी का कहना है कि पोर्न वीडियो के मामले में वह पीड़िता हैं और मुंबई में उन्होंने केस दर्ज करा दिया है। यह काम उनसे धोखे में रह कर करवाया गया।
 एक्ट्रेस पायल सरकार को मिला डर्टी ऑफर, इस डायरेक्टर पर लगाए आरोप

एक्ट्रेस पायल सरकार को मिला डर्टी ऑफर, इस डायरेक्टर पर लगाए आरोप

बंगाल की फेमस एक्ट्रेस पायल सरकार (Bengali ActressPaayel Sarkar) ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एक शख्स ने फेक आइडी बनाकर काम के नाम पर उन्हें डर्टी फिल्म का ऑफर दिया है. पायल का आरोप है कि उससे चैट करने वाला शख्स खुद को टॉलीवुड (Tollywood) का डायरेक्टर रवि किनागी (Ravi Kinagai) बता रहा था. रवि ‘अन्नदाता’, ‘चैंपियन, बॉन्डन’, ‘आई लव यू’, ‘लव स्टोरी’, ‘वॉन्टेड फेमस’जैसी कई हिट फिल्मों के डायरेक्टर हैं.

क्या है पूरा मामला
बता दें पायल सरकार बांग्ला टीवी इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस हैं. उनकी सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. इसी कारण उन्हें सोशल मीडिया साइट पर डायरेक्टर के कॉन्टेक्ट करने पर कोई शक नहीं हुआ. उन्हें टॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रवि किनागी के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसके बाद दोनों की फेसबुक मैसेंजर पर बात शुरू हुई. उसने कहा कि वो अगली फिल्म में उन्हें लीड रोल देंगे. इस बीच बात करे हुए उस शख्स ने फिल्म के बदले में पायल से समझौता करने की बात कही, जिसे सुनकर  एक्ट्रेस हैरान हो गई और उन्होंने उस शख्स से बात बंद कर दी. इसके बाद पायल ने उस शख्स की चैट की स्क्रीनशॉर्ट्स अपने फेसबुक पर पोस्ट कर दी. इसे देखकर कुछ लोगों का कहना है कि ये आईडी फेक है. इसके बाद एक्ट्रेस ने पुलिस से संपर्क किया.इस मामले के बाद से टॉलीवुड इंडस्ट्री में हंगामा मचा हुआ है.

साइबर सेल में शिकायत की दर्ज
इस मामले के बाद बंगाली अभिनेत्री ने कोलकाता पुलिस के साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद से पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. अभिनेत्री पायल सरकार ने तुरंत ई मेल की सहायता से वो सारी चैट साइबर सेल को भेज दी. पायल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को करीब 1 बजे उन्हें रवि किनागी के नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई. शख्स ने अपनी अगली फिल्म में उन्हें लेने के बारे में कहा और जब मैंने फिल्म की डिटेल्स पूछी, तो उन्हें प्रोफाइल से डर्टी पिक्चर की पेशकश की गई. फिलहाल मामले में बैरकपुर पुलिस कमिश्नर से मदद ली गई है और इस मामले की जांच चल रही है.
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी  ग्लैमरस फोटोज, यहाँ देखे

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी ग्लैमरस फोटोज, यहाँ देखे

नई दिल्ली. प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, सोशल मीडिया में अक्सर वे अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद उन्हें अपने फैंस की तरफ से तारीफें तो खूब मिल रही हैं, लेकिन इसकी वजह से सोशल मीडिया में वे बुरी तरह से ट्रोल भी हो गई हैं. प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक बड़ी ही ग्लैमरस फोटो शेयर की है, जिसे देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं. निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की फोटो पर परिणीति चोपड़ा ने कमेंट किया है और लिखा है, 'जीज! मिमी दीदी! क्या हो रहा है, इंस्टाग्राम पर फैमिली भी है. लाइक बटन को आंखें बद करके दबाने की कोशिश करें.'

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे बिकिनी पहनी हुईं नजर आ रही हैं. वे लेटी हुई हैं और उन्होंने सनबाथ लेते हुए अपनी ये सेल्फी ली है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- संडे इस तरह से. प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने कमेंट में Yummy लिखा है. प्रियंका की इस तस्वीर को अब तक 6 लाख से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. प्रियंका चोपड़ा के फैंस फायर और हार्ट इमोजी बनाकर उन पर प्यार लुटा रहे हैं.

हालांकि, बड़ी संख्या में यूजर्स प्रियंका चोपड़ा को इसके लिए ट्रोल भी कर रहे हैं. कई यूजर्स ने यह लिखा है कि वे अपने संस्कारों को भूल गई हैं. वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि, 'कर दिया भारत का नाम रोशन!'. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली फिल्म सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं. आने वाले समय में वे जी ले जरा, मैट्रिक्स 4 और टेक्स्ट फॉर यू में भी नजर आने वाली हैं.
 

‘Bachpan Ka Pyaar' गाने पर क्यूट सी बच्ची के साथ Rubina Dilaik ने बनाई रील, देखें Video

‘Bachpan Ka Pyaar' गाने पर क्यूट सी बच्ची के साथ Rubina Dilaik ने बनाई रील, देखें Video

Bachpan Ka Pyaar Song: 'जाने मेरी जानेमन' गाना सोशल मीडिया पर हाल ही में खूब वायरल हुआ था. कई लोगों ने इस गाने पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. अब एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने भी इस गाने पर एक नई वीडियो बनाई है. इस वीडियो में रुबीना एक छोटे बच्चे के साथ ये गाना गाती दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर नए-नए ट्रेंड्स ट्राई करने का शौक है. बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं.
शक्ति-अस्तित्व के एहसास की अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वो अक्सर तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं. रुबीना ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो ट्रेंडिंग गाना ‘बचपन का प्यार’ की धुनों का आनंद लेती नजर आ रही हैं. वो इस वीडियो में अपने बिस्तर पर एक छोटे बच्चे के साथ ये गाना गाती हुई दिखाई देती हैं. वीडियो में जो छोटा सा बच्चा दिखाई दे रहा है वो बेहद ही क्यूट है. वीडियो में रुबीना पीले रंग की टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘वह क्यूटनेस से भरी हुई है. आप लोगों के लिए इवाना.’
 

 Bigg Boss 15 Ott: 'पास आओ मुझे किस करो', शमिता शेट्टी ने राकेश बापेट से की ये डिमांड

Bigg Boss 15 Ott: 'पास आओ मुझे किस करो', शमिता शेट्टी ने राकेश बापेट से की ये डिमांड

मुंबई. शमिता शेट्टी और राकेश बापट बिग बॉस 15 के पहले कपल बन रहे हैं। दोनों के बीच करीबियां घर के अंदर चर्चा का विषय बन गया है। शो का प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें वह शमिता शेट्टी को एक बार फिर से किस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

बिग बॉस के प्रोमो के मुताबिक शमिता शेट्टी डाइनिंग एरिया में खाना खा रही हैं। इस दौरान राकेश बापट माइक्रोवेव में खाना गर्म करने जा रहे हैं। शमिता कहती हैं, 'खाना ज्यादा गर्म मत करो वरना हार्ड हो जाएगा।' राकेश इसके जवाब में कहते हैं कि 'और कुछ'। शमिता शेट्टी इस पर कहती कि, 'मेरे पास आओ और मुझे अभी किस करो' राकेश शमिता शेट्टी को किस करते हैं।' 
 

पहले भी किया था किस
राकेश बापट इससे पहले भी शमिता शेट्टी को कैमरे के आगे किस कर चुके हैं। दरअसल दिव्या अग्रवाल की ओर ध्यान देने से शमिता शेट्टी राकेश बापट से नाराज हो जाती है । शमिता ने राकेश को दूर से देखा और जब राकेश उसके पास लौटे तो उन्हें गुस्सा दिखाया। शमिता शेट्टी कहती हैं कि वह उससे बात करना नहीं चाहते हैं। शमिता शेट्टी का गुस्सा ठंडा होने के बाद राकेश उनसे खाने में एक बाइट मांगते हैं। राकेश शमिता को गले लगाते हुए किस करते हैं।

बेड में आने की कोशिश
राकेश और शमिता का एक वीडियो सामने आया था इसमें शमिता सुबह के वक्त बेड पर सो रही हैं, तभी राकेश बापत उनके बिस्तर पर जाकर उनके हाथ पर किस करते हैं। जिससे शमिता उठ जाती हैं। इसके अलावा राकेश बापट शमिता शेट्टी के बेड में आने की कोशिश करते हैं। शमिता उन्हें हटा देती है।

राकेश बापट शमिता शेट्टी से अपनी  पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात करने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। राकेश ने कहा वाइफ रिद्धि डोगरा से तलाक लेने और फिर पिता की मौत ने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया। 
 OMG: अचानक घर की छत फाड़ निकला बालों से भरा मुंह, देखते ही चीखकर बाहर भागा कपल

OMG: अचानक घर की छत फाड़ निकला बालों से भरा मुंह, देखते ही चीखकर बाहर भागा कपल

दुनिया में कई तरह की अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती हैं. कुछ चीजें तो बेहद शॉकिंग (Shocking News) होती हैं. पहली नजर में इन चीजों को देख लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं. ऐसी ही एक कन्फ्यूजिंग स्थिति चीन (China) से सामने आई. यहां रहने वाले एक परिवार ने अपने घर की दीवार पर जो देखा, उसके बाद अच्छे-खासे इंसान को भी हार्ट अटैक आ जाता. दीवार के पीछे से अचानक बालों से भरा एक सिर झांकता नजर आया. पहले तो कपल वहां से चीखते हुए बाहर भाग गया. लेकिन इसके बाद जब हिम्मत कर वो अंदर गए तो उन्हें पूरा मामला समझ आया.

चीन के इस परिवार के लिए पूरा मामला किसी डरावनी मूवी जैसा था. मामला गुइझोऊ प्रान्त (Guizhou province) से 27 अगस्त को सामने आया. यहां एक परिवार ने अचानक अपने घर के ड्राइंग रूम में बालों से भरा सिर देखा. दरअसल, दीवार पर 8 इंच चौड़ा एक छेद था. इसे वेंटिलेशन के लिए छोड़ा गया था. लेकिन घर में रहने वाले इस कपल की बेटी ने मजाक-मजाक में इस छेद के अंदर अपना सिर डाल दिया. उसे पता नहीं था कि उसका सिर अंदर फंस जाएगा.

इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को घर में रेस्क्यू के लिए आए फायरफाइटर्स ने रिकॉर्ड किया. इसमें दीवार से लंबे-लंबे बाल वाला एक सिर झांकता दिखा. लड़की का सिर दीवार में बुरी तरह फंसा हुआ था. एक क्रू मेंबर ने छत की दूसरी तरफ से लड़की के सिर को धकेल कर बाहर निकालने की कोशिश की. लेकिन नाकामयाब रहे. इसके बाद दीवार को तोड़ने की कोशिश की गई. लेकिन उसमे भी असफल हुए. आखिरकार जब सिर में तेल लगाकर उसे बाहर धक्का दिया गया तो सिर निकल गया.

लड़की के रेस्क्यू में 40 मिनट का समय लगा. उसे तुरंत निकाल कर अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में उसकी जाँच की गई, जिसमें लड़की की नाक पर चोट सामने आई. इसके अलावा लड़की को कोई चोट नहीं लगी थी. लोगों ने जब लड़की की फोटोज देखी तो घबरा गए. एक शख्स ने लिखा कि अगर उसकी नजर ऐसी किसी चीज पर पड़ती तो उसे हार्ट अटैक आ जाता. कई लोगों ने इसे डरावनी मूवी का सीन बताया. लड़की का सिर निकल जाने की खबर से सभी ने राहत की सांस ली.
ULLU वेबसीरिज : ULLU एप्प पर इस दिन से स्ट्रीमिंग होने जा रही है एक नयी वेबसीरिज, देखें यहाँ विडियो

ULLU वेबसीरिज : ULLU एप्प पर इस दिन से स्ट्रीमिंग होने जा रही है एक नयी वेबसीरिज, देखें यहाँ विडियो

ULLU वेबसीरिज : ULLU पर नई वेबसीरिज Client No. 7   इस माह  31  अगस्त से स्ट्रीमिंग होगी। ULLU की इस मर्डर मिस्ट्री में अश्मित पटेल और लीना जुमानी लीड रोल में हैं। Client No 7 का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे पसंद किया जा रहा है। Client No 7 एक ऐसी खूबसूरत लड़की मोनिका लहरी की कहानी है जो एक मर्डर करने के बाद पुलिस को बुलाती है। एक हैंडसम पुलिस ऑफिसर राकेश चौबे घटनास्थल पर पहुंचता है। खूबसूरत लड़की को देख वह उसकी मदद करता है।

दोनों में एक लगाव पैदा हो जाता है और बात 'हद' पार हो जाती है। एक दिन पुलिस वाला उस स्थान पर पहुंचता है तो पता चलता है कि वह लड़की उस कॉटेज से चली गई है। वह एक चिठ्ठी छोड़ जाती है जिस पर लिखा होता है Client No.7। आखिर किसने मर्डर का प्लान बनाया और कौन अंत में पकड़ाया यह एक शानदार ट्विस्ट है।

इसके बाद कहानी में क्या मोड़ आता है? आखिर Client No 7 क्या बला है? क्या पुलिस वाला उस खूबसूरत लड़की को ढूंढ पाएगा? इनके जवाब मिलेंगे ULLU पर प्रसारित होने वाली सीरिज Client No 7 में। इसे ULLU Originals ने प्रोड्यूस किया है और Prashant Murli Gorey ने डायरेक्ट किया है।

BREAKING: बॉलीवुड के इस अभिनेता को NCB ने हिरासत में लिया, घर से मिले ड्रग्स, कई घंटों तक चली छापेमारी

BREAKING: बॉलीवुड के इस अभिनेता को NCB ने हिरासत में लिया, घर से मिले ड्रग्स, कई घंटों तक चली छापेमारी

NCB Detained Armaan Kohli: 70 और 80 के दशक में एक बाल कलाकार के तौर पर और फिर 90 के दशक में एक हीरो के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता अरमान कोहली को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स से जुड़े एक मामले में हिरासत में ले लिया है.


एनसीबी ने आज दोपहर को अरमान कोहली के जुहू स्थित बंगले में छापेमारी की और कई घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें अपनी जीप में बिठाकर ले गई. बताया जा रहा है कि अरमान के घर पर हुई छापेमारी के दौरान एनसीबी को कुछ मात्रा में ड्रग्स भी बरामद हुआ है. फिलहाल ड्रग्स की ये मात्रा कितनी है और अरमान कोहली का ड्रग्स मामले में और क्या कनेक्शन है, इसे लेकर अभी तक एनसीबी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.
उल्लेखनीय है कि अरमान कोहली मुम्बई के जुहू स्थित विकास पार्क नामक सोसाइटी के बंगला नंबर 10 में अपने माता-पिता के साथ रहते हैं. इस सोसाइटी में कुल 17 बंगले हैं.
एनसीबी की 11 सदस्यीय टीम अरमान कोहली के बंगले में छापेमारी के दौरान मौजूद थी. बाद में शाम को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे़ भी शाम को अरमान कोहली से पूछताछ के लिए पहुंचे थे.

 

 हनी सिंह को कोर्ट से लगी फटकार, तबीयत ठीक ना होने की वजह से मांगी थी पेश होने से छूट

हनी सिंह को कोर्ट से लगी फटकार, तबीयत ठीक ना होने की वजह से मांगी थी पेश होने से छूट

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा (domestic violence)का मामला दर्ज करवाया था. इसके बाद से बॉलीवुड सिंगर (bollywood singer)औऱ मशूहर रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, जहां कुछ दिनों पहले ही उन्होंने फिर से फिल्मों में अपने धमाकेदार गानों के साथ वापसी की है वहीं दूसरी तरफ कुछ दिनों पहले ही उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने हनी सिंह (Honey Singh) पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और फिलहाल उन्हें कोर्ट में पेश होने का आदेश मिला है.

बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar)ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था. शालिनी ने ‘घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005’ के तहत हनी सिंह के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी अदालत में केस दर्ज कराया था. जिसकी आज सुनवाई होनी थी. मगर हनी ने कोर्ट में पेश होने से छूट मांगी है.

हनी सिंह के वकील ने कोर्ट ने उनके पेश ना हो पाने की वजह की बताते हुए छूट मांगी है. उन्होंने कहा है कि हनी सिंह की तबीयत ठीक नहीं है. जिसकी वजह से इस सुनवाई में उन्हें पेश होने से छूट दी जाए. उन्होंने दिल्ली कोर्ट को विश्वास दिलाया है कि वह अगली सुनवाई में जरुर पेश होंगे.

तीस हजारी कोर्ट में दायर याचिका में शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह (Honey Singh)पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. शालिनी का कहना है कि वह खुद को बाड़े में बंद जानवर की तरह महसूस करती है. शालिनी का कहना है कि ससुराल में उनसे क्रूर व्यवहार होता है. शालिनी तलवार के वकील संदीप कपूर और अपूर्ण पांडे के मुताबिक, शादी के बाद से ही उनके मुवक्किल शालिनी तलवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता था.

 
 शादी में दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर की ऐसी हरकत की अब Video हुआ वायरल

शादी में दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर की ऐसी हरकत की अब Video हुआ वायरल

आए दिन सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। आजकल अपनी शादी में हर कोई खास बनना चाहता है। यहां तक कि दूल्हा-दुल्हन अपनी ही शादी में कई बार ऐसी हरकत करते हैं जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। आपने सोशल मीडिया पर शादी के कई सारे वीडियोज देखे होंगे। लेकिन क्या आपने कभी अपनी ही शादी में स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन को एक्सरसाइज करते हुए देखा है। 

इन दिनों एक ऐसा ही एक डियो सुर्खियों में है जहां फिटनेस फ्रीक कपल ने स्टेज पर एक साथ पुश-अप्स किए। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपने ब्राइडल लहंगे में औऱ दुल्हा शेरवानी पहने हुए स्टेज पर एक साथ पुश-अप्स करते हुए नजर आ रहे हैं। इस क्लिप को देखकर जहां एक तरफ फिटनेस के प्रति इनकी दीवानगी साफ तौर पर देखी जा सकती है वहीं दूसरी तरफ ऐसा लग रहा है कि अपनी शादी में वो सभी को फिट रहने का मैसेज दे रहे हैं। इस वीडियो में सबसे मजेदार बात ये है कि दूल्हा-दुल्हन के पुश-अप्स  के दौरान वायरल गाना बचपन का प्यार बज रहा है।

यदि आपको अपनी फिटनेस के लिए प्रेरणा की आवश्यकता है तो दूल्हा-दुल्हन का  पुशअप्स करते हुए यह वायरल वीडियो आपको प्रेरित कर सकता है। इंस्टाग्राम पर दूल्हा-दुल्हन के इस वीडियो को fit.arora नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा - जो कपल साथ में वेट लिफ्ट करते हैं वो शादी करते हैं। 
 
शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, चोट देखकर परेशान हुए फैन्स, फोटो हुए वायरल

शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, चोट देखकर परेशान हुए फैन्स, फोटो हुए वायरल

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रिंयका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) का जलवा हॉलीवुड में भी जारी है। प्रियंका इन दिनों सिटाडेल (Citadel) के शूट में बिजी हैं। ऐसे में प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनको देखकर फैन्स हैरान रह गए हैं।
प्रियंका की इंस्टा स्टोरी
दरअसल प्रियंका ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी में दो तस्वीरें शेयर कीं, इन तस्वीरों में प्रियंका के चेहरे पर खून और चोट दिख रही है। एक दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने बताया कि एक ओर जहां माथे पर लगा खून मेकअप है, तो वहीं दूसरी ओर जो कट उनकी आईब्रो पर लगा है, वो असली है। यानी प्रियंका शूट के दौरान घायल हुई हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
प्रियंका की इंस्टा स्टोरीज तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों को फैन पेज तेजी से शेयर कर रहे हैं, वहीं प्रियंका के फैन्स भी एक ओर जहां उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्हें अपना ख्याल रखने की भी सलाह दे रहे हैं। याद दिला दें कि इससे पहले भी सिटाडेल से जुड़ी तस्वीरें प्रियंका ने शेयर की थीं। बता दें कि सिटाडेल फिल्म में प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडन और पेड्रो लिएंड्रो नजर आएंगे।
 

श्वेता तिवारी की ग्लैमरस फोटोज ने सोशल मीडिया में मचाया धमाल, यहाँ देखे

श्वेता तिवारी की ग्लैमरस फोटोज ने सोशल मीडिया में मचाया धमाल, यहाँ देखे

नई दिल्ली. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग-बॉस 4 विनर श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है, हाल ही में वे टीवी शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आईं थीं, जिसके बाद उनकी पॉपुलेरिटी का ग्राफ तेजी से बढ़ा. श्वेता अपने अभिनय के साथ ही अपने ग्लैमरस फोटोशूट को लेकर आए दिनों सुर्खियों में बनी रहती हैं. बीते दिनों उनका पिंक कलर के आउटफिट में फोटोशूट सोशल मीडिया पर छा गया था. वहीं अब उनका एक नया फोटोशूट सामने आया है जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल है.

देखते रह जाएंगे एक्ट्रेस का नया फोटोशूट
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari Photoshoot) द्वारा हाल ही में शेयर किए गए फोटोशूट में देखा जा सकता है कि उन्होंने सिल्वर कलर का डीप नेक वन पीस कैरी किया हुआ है. उनके स्मोकी मेकअप और पोज़ को देख उन्हें पहचान पाना मुश्किल है. इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही वे कैप्शन में लिखती हैं- "अपने बनाए गए नियमों को तोड़ दो, अगर तोड़ सकते हो तो और इसके लिए कभी इसके लिए मांफी मत मांगना" इंटरनेट पर उनके इस फोटोशूट और कैप्शन में धूम मचा दी है. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- "मां है या बेटी समझा नहीं आ रहा, श्वेता अभी भी बेहद खूबसूरत हो" वहीं दूसरे यूजर ने भी लव इमोजी बना एक्ट्रेस की तारीफ की है.

बिग बॉस की विनर रह चुकी हैं श्वेता तिवारी
आपको बता दें कि श्वेता ने उनके पॉपुलर सीरियल 'कसौटी ज़िंदगी कि' के मुख्य किरदार प्रेरणा के नाम से भी जाना जाता है. वे 'बिग बॉस 4' की भी विनर रह चुकी हैं. टीवी से एक लंबा ब्रेक लेने के बाद वे 'मेमे डैड की दुल्हन' सीरियल में भी नजर आईं थीं. आपको बताते चलें कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अब जल्द ही बॉलीवुड में अपने कदम जमाने जा रही हैं.

 

 महिला सिपाही ने वर्दी में बनाया 'रंगबाजी' का VIDEO, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल और अब

महिला सिपाही ने वर्दी में बनाया 'रंगबाजी' का VIDEO, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल और अब

एक महिला कांस्टेबल को बन्दूक के साथ तस्वीर अपलोड करने के लिए लाइन हाजिर किया गया. प्रियंका मिश्रा एक ट्रेनी कांस्टेबल हैं और नियमित रूप से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर वीडियो (Constable Instagram Video) में मिश्रा पूरी वर्दी में हाथ में रिवॉल्वर लिए नजर आ रही हैं. वीडियो के साथ चल रहे ऑडियो में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हरियाणा और पंजाब की तुलना उत्तर प्रदेश से की जा रही है. कांस्टेबल बन्दूक लहराते हुए दिखाई दे रहा है. वह यह भी कह रही हैं कि ‘हमारे यहां पांच साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं.’

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने भी घटना की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. लखनऊ में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वर्दी में पुलिस कर्मियों को गरिमा और मयार्दा बनाए रखनी चाहिए और वीडियो इसका स्पष्ट उल्लंघन है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रियंका मिश्रा द्वारा वीडियो में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर विभाग द्वारा उन्हें आवंटित नहीं की गई थी.
 
VIRAL VIDEO : मंडप में दुल्हन ने कर दी दुल्हे की पिटाई, कारण जान रोक नहीं पाएंगे हंसी, देखें विडियो

VIRAL VIDEO : मंडप में दुल्हन ने कर दी दुल्हे की पिटाई, कारण जान रोक नहीं पाएंगे हंसी, देखें विडियो

नई दिल्लीभारत की शादियां बड़ी ही मजेदार होती हैं लेकिन कभी कभी शादियां युद्ध का मैदान भी बन जाती है। वो सब पहले हुआ करता था जब दूल्हा और दुल्हन मंडप में एकदम चुप बैठ जाते थे और मुंह से एक शब्द भी नहीं निकालते थे। लेकिन अब हालात ये हैं कि मंडप में बात तो बात बल्कि हाथ भी चलने लगे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक दुल्हन मंडप के बीच अपने दुल्हे को पीटती हुई नजर आ रही है। इस पिटाई का कारण जान कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

 

दरअसल दुल्हन को पता चलता है कि उसका दूल्हा गुटखा खा रहा है। जिसे सुनकर वह आग-बबूला हो जाती है और दूल्हे को चाटा लगाकर गुटखा थूककर आने को कहती है।

 

घटना शादी के मंडप में शादी शुरू होने से पहले की है। दूल्हा-दुल्हन करीबी रिश्तेदारों से घिरे एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। दुल्हन शादी में मौजूद एक शख्स से बात करने लगती है और अचानक उससे बहस करने लगती है और फिर उसकी पिटाई कर देती है. उसे पीटने के बाद वह अपने दूल्हे की ओर मुड़ी और उस पर चिल्लाई और उसे भी पीटना शुरू कर दिया।

शादी में मौजूद कोई भी व्यक्ति शादी को रोकने की कोशिश नहीं करता और लड़ाई बढ़ जाती है। वीडियो में ध्यान से सुनेंगे तो पता चलेगा कि दुल्हन को गुस्सा आ गया क्योंकि उसे पता चला कि उसका पति गुटखा चबा रहा था जो उसे पसंद नहीं था। अचानक दुल्हन दूल्हे को पीटती है और गुटखा थूक कर आने के लिए कहती है। दूल्हा गुटखा थूकने के लिए बाहर जाता है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ये मशहूर किरदार लड़ रहे है कैंसर से जंग, फोटो हो रही सोशल मीडिया में वायरल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ये मशहूर किरदार लड़ रहे है कैंसर से जंग, फोटो हो रही सोशल मीडिया में वायरल

मुंबई | टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के हर किरदार को दर्शक खूब पसंद करते हैं। इस शो में जेठालाल के मैनेजर नट्टू काका के किरदार को भी दर्शक बेहद पसंद करते हैं। नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक इन दिनों कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

घनश्याम नायक को अप्रैल महीने में अपनी इस बीमारी का पता चला था। उन्हें अपनी गर्दन पर धब्बे मिले थे जिसके बाद एक्टर ने अपनी कीमोथेरेपी शुरू की। इलाज के बीच वे शो के लिए एक विशेष दृश्य की शूटिंग के लिए दमन भी गए।

वहीं अब घनश्याम नायक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में नट्टू काका बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं। उनका चेहरा एक ओर सूजा हुआ भी नजर आ रहा है। इन सब के बाद भी उन्होंने मुस्कुराते हुए तस्वीर क्लिक कराई है।

खबरों के अनुसार घनश्याम नायक की यह तस्वीर तारक मेहता के सेट की है। फैंस अपने चहेते कलाकार को इस हालत में देखकर काफी परेशान हैं। कई यूजर्स कमेंट करके नट्टू काका के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

VIDEO: दुल्हन की एंट्री पर बजा गलत गाना, दुल्हन हुई आग-बबूला, देखे विडियो

VIDEO: दुल्हन की एंट्री पर बजा गलत गाना, दुल्हन हुई आग-बबूला, देखे विडियो

नई दिल्ली. शादी हर लड़की के लिए एक खूबसूरत पल होता है. हर लड़की चाहती है कि उसकी शादी वाले दिन सब कुछ परफेक्ट हो, लेकिन जरा सोचिए यदि आपकी शादी वाले दिन एंट्री के समय गलत गाना लगा दिया जाए तो क्या होगा? जाहिर सी बात है आपका मूड खराब हो जाएगा और आपको गुस्सा आएगा. ऐसा ही कुछ हुआ एक दुल्हन के साथ, जब उसकी एंट्री पर गलत गाना बजा दिया गया और उसे गुस्सा आ गया. यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा है.

वूंपला के पेज से शेयर किया गया दुल्हन की एंट्री का यह वीडियो फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन अपनी एंट्री पर गलत गाना बजने की वजह से बहुत गुस्से में है. दरअसल, ध्यान से सुनने पर मालूम पड़ता है कि दुल्हन जब एंट्री करती है तो बैकग्राउंड में ‘दो घूंट मुझे भी पिला दे शराबी' गाना चल रहा होता है, जिसे सुनकर उसे गुस्सा आ जाता है और वह नाराज होने लगती है. दुल्हन के गुस्से के बाद ‘दिन शगन दा' गाना चल पड़ता है.

वीडियो में आप दुल्हन को बोलते हुए देख सकते हैं कि, ‘मैं ऐसे तो एंट्री बिल्कुल नहीं करूंगी. वही लगेगा..उसको बोलो मैंने बोला था'. सोशल मीडिया यूजर भी वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा है, ‘अरे! ये तो पापा की परी है'. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘डीजे वाले बाबू दुल्हन का गानाबजा दे'. वहीं कुछ लोग यह कहते हुए भी दिख रहे हैं कि यह उसका दिन है इसलिए गाना बजना चाहिए.
 

VIDEO: करीना कपूर खान का नो मेकअप लुक सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल, यहाँ देखे

VIDEO: करीना कपूर खान का नो मेकअप लुक सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल, यहाँ देखे

नई दिल्ली. बॉलीवुड में बेबो के नाम से मशहूर करीना कपूर खान इन दिनों अपने मदरहुड पीरियड को इंजॉय कर रही हैं. कभी वे अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर नजर आती हैं तो कभी अपने काम पर वापस जाने की तैयारियों में नजर आती हैं. करीना ही नहीं उनके दोनों बच्चे तैमूर अली खान और जेह अली खान भी लगातार लाइमलाइट में रहते हैं. बीते दिनों करीना ने किड्स पार्टी का फोटो शेयर किया था वहीं हाल ही में करीना ने अपनी सेल्फी वीडियो शेयर की है जो फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही है.

शेयर किया नो मेकअप लुक
करीना कपूर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसे सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है इस वीडियो में करीना बिना मेकअप के नजर आ रही हैं, खुले बालों में करीना के ये अंदाज बेबो के फैंस के दिलों को छू रहा है. सन लाइट के सामने न्यूड कलर का ट्यूब टॉप उन पर काफी जंच रहा है. इस वीडियो को शेयर किए अभी कुछ ही देर हुई है और अब तक इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही फैंस के भी इस पोस्ट पर लगातारक रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ब्यूटिफुल वहीं दूसरे ने लिखा- 'क्या बात है बेबो'

'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में आएंगी नजर
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना को अखिरी बार बार 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म में देखा गया था. इसके अलावा वे अब आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने अपने प्रेगनेंसी पीरियड में पूरी कर ली थी. वहीं वे अपने अलगे प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए तैयारी कर रही हैं.

 

 नुसरत जहां के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया

नुसरत जहां के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया

अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां के घर नन्हा मेहमान आया है. कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीती रात उन्हें एडमिट कराया गया था. यशदास गुप्ता उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे.

नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी के खबर के दौरान काफी विवाद हुआ था. बेबी बंप की तस्वीर सामने आने के बाद उनके पति निखिन जैन ने दावा किया था कि वो उनसे अलग रह रहे हैं और प्रेग्नेंसी के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक्ट्रेस ने अपना पूरा फोकस अपने बच्चे पर रहा. वो किसी भी तरह का बयान देने से बचती नज़र आईं. आज उन्होंंने अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है.
 
ड्रग्स केस मामले में रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती सहित इन ऐक्टर्स को ED का तलब

ड्रग्स केस मामले में रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती सहित इन ऐक्टर्स को ED का तलब

नई दिल्ली. चार साल पुराने ड्रग्स केस में टॉप एक्टर्स में शुमार रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती और 10 अन्य कलाकारों से पूछताछ की जाएगी. सूत्रों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने 6 सितंबर को रकुल प्रीत सिंह, 8 सितंबर को बाहुबली अभिनेता राणा दग्गुबाती, 9 सितंबर को तेलुगु अभिनेता रवि तेजा और 31 सितंबर को निर्देशक पुरी जगन्नाथ को तलब किया है. रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती, रवि तेजा या पुरी जगन्नाथ को आरोपी नहीं बनाया गया है. एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा, "यह कहना जल्दबाजी होगी कि वे मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं या नहीं."

तेलंगाना आबकारी विभाग अब तक ड्रग्स मामले में 30 लोगों को गिरफ्तार कर चुका है और 62 अन्य से पूछताछ कर चुका है. जिन लोगों से पूछताछ की गई उनमें से ग्यारह फिल्म उद्योग से जुड़े हुए हैं.


पिछले कुछ वर्षों में हैदराबाद में ड्रग्स की तस्करी के कई मामले सामने आए हैं.


सबसे बड़ी खेप जुलाई 2017 में जब्त की गई थी. 2017 में मारे गए छापे में कम से कम 13 लोगों से भारी मात्रा में एलएसडी और कोकीन जब्त की गई थी.


आबकारी विभाग ने कहा कि ड्रग्स का इस्तेमाल करने में ज्यादातर स्कूल और कॉलेज के छात्र हैं. कम से कम 26 स्कूलों और 27 कॉलेजों और अभिभावकों को भी सूचित किया गया.