सोशल मीडिया में एक डॉगी की खराब हरकत का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो किसी पार्टी का मालूम पड़ता है, जिसमें एक पालतू डॉगी ने एक लड़की के साथ ऐसी हरकत की, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग भी चिल्लाने लगे. करीब आधे मिनट के वीडियो में एक डॉगी खुले ग्राउंड में टहलता हुआ नजर आता है, जहां पार्टी चल रही है. पार्टी में लोग आपस में बातचीत करने में व्यस्त हैं.
वीडियो में नजर आता है कि टहलते हुए डॉगी पुरुषों के ग्रुप के पास पहुंचा, जो आपस में बातचीत कर रहे हैं. एक लम्हा ठहरने के बाद डॉगी सीधे लड़कियों के ग्रुप के पास जाकर खड़ा हो गया. यहां कुछ लड़कियां आपस में बातचीत कर रही हैं, वहीं एक लड़की के पास खड़ा शख्स उसकी ड्रेस ठीक कर रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि तभी डॉगी ने पैर उठाकर लड़की की ड्रेस पर पेशाब कर दिया. वहीं लड़की की ड्रेस पर डॉगी के पेशाब करता देख आसपास मौजूद लोग चिल्लाने लगे और डॉगी वहां से भाग गया.
वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को इंस्टग्राम पर पंजाबी इंडस्ट्री नाम के हैंडल पर शेयर किया गया है. वीडियो को अपलोड किए जाने के बाद से हजारों लोग देख चुके हैं. सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
नई दिल्ली. 'शिवाजी: द बॉस' फेम साउथ की मशहूर अभिनेत्री श्रिया सरन बॉलीवुड की भी कुछ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. श्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने वीडियो साझा करते हुए देखी जाती हैं. श्रिया सरन का एक लेटेस्ट वीडियो उनके पति के साथ खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. वीडियो को विरल भयानी के पेज से शेयर किया गया है, जिस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रिया सरन अपने विदेशी पति के साथ पैपराजी के सामने खड़े होकर पोज दे रही हैं, तभी अचानक उनके पति उन्हें किस करने लगते हैं. कैमरे के सामने ही दोनों रोमांटिक हो जाते हैं और उनका ये मोमेंट कैमरे में कैप्चर हो जाता है. बता दें, यह वीडियो आज की है, जब श्रिया अपने पति के साथ बांद्रा के एक कैफे के बाहर नजर आई थीं. श्रिया का यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर कमेंट करना भी शुरू कर दिया है.
11 सितंबर, 1982 को देहरादून में जन्मी श्रिया सरन का बचपन हरिद्वार में बीता है. श्रिया तेलुगू के साथ-साथ तमिल सिनेमा में भी अपनी जबरदस्त पहचान बना चुकी हैं. साल 2007 में रजनीकांत की फिल्म 'शिवाजी: द बॉस' से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी. साउथ के साथ श्रिया बॉलीवुड में भी अपने हाथ आजमा चुकी हैं. उन्हें 'आवारापन' और 'दृश्यम' जैसी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय करते हुए देखा जा चुका है.
नई दिल्ली. मार्वेल फैन्स के लिए खुशखबरी है, स्पाइडर-मैन: नो वे होम (Spider-Man: No Way Home Trailer) का आज ट्रेलर रिलीज हो चूका है. हालांकि फिल्म का ट्रेलर एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर लीक हो गया था. लेकिन अब इसका ऑफिशल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस ट्रेलर में स्पाइडर-मैन के अलावा डॉक्टर स्ट्रेंज (Doctor Strange) भी नजर आ रहे हैं. इस तरह स्पाइडर-मैन (Spider-Man) इस बार मुश्किल में फंसता नजर आ रहा है और उसके सारे फैन्स अब दुश्मन में तब्दील हो गए हैं और वह इस चक्रव्यूह से निकलना चाहता है.
'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' का ट्रेलर रिलीज
स्पाइडर-मैन: नो वे होम (Spider-Man: No Way Home Trailer) की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम (Spider-Man: Far From Home) खत्म हुई थी. पीटर पार्कर को दुनिया पहचान चुकी है और उस पर मिस्टीरियो के कत्ल का आरोप है और इसका वीडियो भी वा.रल हो चुका है. इस तरह पीटर पार्कर (Peter Parker) चाहता है कि डॉक्टर स्ट्रेंज दुनिया के दिमाग से अपने जादू से यह बात निकाल दे कि पीटर पार्कर कौन है. इस तरह फिल्म में नया मोड़ देखने को मिलेगा और मल्टीवर्स भी.
'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' में दिखेंगे यह सितारे
स्पाइडर-मैन: नो वे होम (Spider-Man: No Way Home) में टॉप हॉलैंड एक बार फिर स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आएंगे जबकि उनकी गर्लफ्रेंड के किरादर में जेंदाया नजर आएंगी. इसके अलावा डॉक्टर स्ट्रेंज के रोल में बेनेडिक्टर कम्बरबैच भी नजर आएंगे. इस तरह इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैन्स का जबरदस्त प्यार भी.
नई दिल्ली. मलाइका अरोड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपनी फिटनेस की वजह से जानी जाती है, जिनकी सोशल मीडिया पोस्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. मलाइका ना केवल एक एक्ट्रेस हैं बल्कि डांसर, मॉडल बिजनेस वुमेन और फिटनेस फ्रीक भी हैं. 47 साल की हो चुकी मलाइका ने अपनी पर्सनालिटी को काफी मेनटेन किया है. लोग उनके ड्रेसिंग सेंस और फिटनेस स्टाइल को फॉलो करना पसंद करते हैं. फिलहाल तो मलाइका का हाल ही में शेयर किया गया पोस्ट खूब वाहवाही लूट रहा है. फैंस के साथ ही सेलेब्स की नजरें भी उनपर से हटने का नाम नहीं ले रही हैं.
सोशल मीडिया पर छा गया मलाइका का ये अंदाज
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Photo) द्वारा हाल ही में शेयर किए गए इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि उन्होंने शिमरी टाइगर प्रिंट कलर की गाउन पहनी हुई है. न्यूड मेकअप और मलाइका का स्टाइलिश अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. उनकी इस लेटेस्ट फोटो पर महीप कपूर, सीमा खान समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ की है. वहीं फैंस की भी नजरें मलाइका से हटने का नाम नहीं ले रही हैं, एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'अनारकली डिस्को चली' वहीं दूसरे ने फायर इमोजी बनाकर एक्ट्रेस की तारीफ की है.
'मॉडल ऑफ द ईयर' सीजन 2 में जल्द आएंगी नजर
मलाइका (Malaika Arora Instagram) को इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. मलाइका अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर आए दिनों लाइमलाइट में बनी रहती हैं. 'मुन्नी बदनाम हुई', 'छैयां छैयां' जैसे कई हिट गानों ने मलाइका अरोड़ा को पॉपुलर बना दिया. मलाइका अब जल्द ही 'मॉडल ऑफ द ईयर' सीजन 2 रियलियी शो में भी नजर आने वाली हैं.
Alcohol Museum: फेनी की जमीन गोवा को हाल ही में एक संग्रहालय मिला है, जो पूरी तरह से स्थानीय रूप से बनाई गई शराब को समर्पित है. प्राचीन वस्तुओं के संग्रहकर्ता, स्थानीय व्यवसायी नंदन कुडचडकर द्वारा इसे शुरु किया गया.
कैंडोलिम के छोटे से समुद्र तट गांव में स्थित संग्रहालय ‘ऑल अबाउट अल्कोहल’ में फेनी से जुड़ी सैकड़ों कलाकृतियां हैं, जिनमें बड़े, पारंपरिक कांच के वत्स शामिल हैं जिनमें स्थानीय काजू- आधारित शराब सदियों पहले संग्रहित की गई थी.
कुडचाडकर ने बताया, “संग्रहालय शुरू करने के पीछे का उद्देश्य दुनिया को गोवा की समृद्ध विरासत, विशेष रूप से फेनी की कहानी और ब्राजील से गोवा तक शराब के निशान की विरासत से अवगत कराना था.”
यह माना जाता है कि काजू के पौधे को पहली बार 1700 के दशक में इसके औपनिवेशिक शासकों, पुर्तगालियों द्वारा ब्राजील से गोवा में आयात किया गया था. ब्राजील और गोवा दोनों एक समान लुसोफोनियन औपनिवेशिक प्रभाव साझा करते हैं.
गोवा के तट पर पौधे लाए जाने के बाद, काजू ने गोवा में जड़ें जमा ली हैं और फेनी ने भी.
कैसे बनती है फेनी
काजू ,फेनी काजू सेब से निकाले गए किण्वित रस से आसुत है और गोवा में एक लोकप्रिय मादक पेय है. काजू सेब की कटाई किसानों द्वारा बागों से की जाती है, जो हर मौसम में सरकार से पट्टे पर देते हैं. सेब के रस को फिर पारंपरिक उपकरणों का उपयोग करके किण्वित और आसुत किया जाता है.
एक बार आसुत होने पर, किण्वित रस एक लोकप्रिय हल्के नशीले ग्रीष्मकालीन पेय में बदल जाता है जिसे ‘उर्रक’ कहा जाता है, जबकि एक बार डबल डिस्टिल्ड होने पर, पेय को फेनी कहा जाता है.
फेनी को लौंग, काली मिर्च, जायफल, दालचीनी जैसे मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है जिसे ‘मसाला फेनी’ कहा जाता है.
इसी तरह की प्रक्रिया का उपयोग ताड़ के ताड़ी से नारियल फेनी को निकालने के लिए भी किया जाता है. भौगोलिक संकेत टैग प्राप्त करने के लिए काजू फेनी देश की पहली स्वदेशी शराब भी है, एक प्रक्रिया जिसे 2009 में शराब के स्थानीय निर्माताओं द्वारा शुरू किया गया था.
(एजेंसी से इनपुट)
सोमवार को लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स ने टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत 'कुत्ते' (Kuttey) का टीजर सामने आया है। इस फिल्म से विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। कुत्ते के टीजर ने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। फिल्म कुत्ते में अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज और तब्बू अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कौन है आसमान भारद्वाज
आसमान और विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित, 'कुत्ते' एक सेपर-थ्रिलर है, जो वर्तमान में अपने प्री-प्रोडक्शन चरण में है और 2021 के अंत में इसकी शूटिंग शुरू होगी। आसमान ने स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स, एनवाईसी में फ़िल्म मेकिंग में बैचलर्स की पढ़ाई पूरी की है और अपने पिता विशाल भारद्वाज को '7 खून माफ', 'मातृ की बिजली का मंडोला' और 'पटाखा' में असिस्ट कर चुके हैं।
विशाल भारद्वाज का क्या है कहना
'कुत्ते' के बारे में बात करते हुए विशाल भारद्वाज कहते हैं, '''कुत्ते' मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि यह आसमान के साथ मेरा पहला सहयोग है और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि वह इसके साथ क्या करते हैं। लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स भी पहली बार एक साथ आ रहे हैं और मैं इस जुड़ाव को लेकर बेहद उत्साहित हूं, क्योंकि मैं फिल्म निर्माण और मजबूत व्यावसायिक समझ के प्रति लव के बहादुर रवैये की वास्तव में प्रशंसा करता हूं। मैंने अपने पूरे करियर में नसीर साहब, तब्बू, कोंकणा और राधिका के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम किया है और आसमान ने उन सभी को एक फिल्म में ही साथ लाया है।"
लव रंजन का क्या है कहना
विशाल भारद्वाज के साथ फिल्म और जुड़ाव के बारे में बात करते हुए, लव रंजन कहते हैं, “विशाल जी हमारे देश के सबसे शानदार फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। एक फिल्म निर्माता के रूप में उनकी कहानी और दृष्टि मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत प्रेरणादायक रही है। यह मुझे बेहद खुशी देता है कि मुझे आसमान की फिल्म के लिए उनके साथ काम करने का मौका मिल रहा है।”
'कुत्ते' की टीम
गौरतलब है कि 'कुत्ते' लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज द्वारा निर्मित है और गुलशन कुमार व भूषण कुमार की टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत की गई है। फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज करेंगे और इसके बोल गुलजार द्वारा लिखित हैं।
नई दिल्ली. गोपी बहु का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. देवोलीना ने टीवी जगत में सीरियल 'साथ निभाना साथिया' से कदम रखा था. इस सीरियल में अभिनेत्री ने गोपी बहू का किरदार निभाया था, जो काफी पसंद किया गया था. शो में उनकी एक संस्कारी बहू की इमेज थी. वहीं अब वो सोशल मीडिया पर अपना बॉल्ड और हॉट अंदाज दिखा रही हैं, जो उनकी संस्कारी बहू की इमेज से बिलकुल विपरीत है. हालही में देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें पूल किनारे मजे से चिल करते हुए देखा जा सकता है.
नासिक वेकेशन की फोटो की शेयर
देवोलीना भट्टाचार्जी ने ये फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. देवोलीना की ये फोटो उनके नासिक वेकेशन की है. दरअसल कल यानी 22 अगस्त को उनका 36 वां जन्मदिन दिन था, जो देवोलीना ने नासिक में मनाया. वहीं से उन्होंने अपनी ये शानदार और ग्लैमरस फोटो शेयर की है. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'And yes its indeed a special day. Happy wala Birthday to me'. फैन्स भी उन्हें जन्मदिन की खूब बधाइयां दे रहे हैं.
देवोलीना का करियर
अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने स्टार प्लस के फेमस सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहु के किरदार से अपने करियर की शुरुआत की थी. साथ ही वो बिग बॉस 13 में भी नजर आ चुकी हैं. बिग बॉस से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी. फिलहाल वो 'साथ निभाना साथिया' के सीजन 2 में भी गोपी का किरदार निभा रही हैं. वहीं सोशल मीडिया पर उनके डांस और सिंगिंग वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं.
स्टॉकहोम: आपने कई तरह के अजीबोगरीब फेस्टिवल (Weird Festival) के बारे में सुना होगा लेकिन स्वीडन (Sweden) एक ऐसा देश है जहां सेक्स फेस्टिवल (Sex Festival) मनाया जाता है. इस सेक्स फेस्टिवल में केवल कपल्स की एंट्री ही होती है. सिंगल लोगों को इसमें शामिल होने की इजाजत नहीं होती है.
सेक्स फेस्टिवल में होती हैं ये एक्टिविटी
द सन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार ये सेक्स फेस्टिवल स्वीडन के Molkom में मनाया गया. सेक्स फेस्टिवल में कपल्स के लिए Transformational Workshops, म्यूजिक, डांस करने और लवर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की व्यवस्था होती है. सेक्स फेस्टिवल में कपल्स को कई तरह की एक्टिविटी (Weird Activities) में भाग लेना होता है. सेक्स फेस्टिवल एक हफ्ते तक चलता है.
सेक्स फेस्टिवल के रंग में पड़ा भंग
हालांकि इस बार सेक्स फेस्टिवल के रंग में भंग पड़ गया है. दरअसल सेक्स फेस्टिवल में शामिल हुए करीब 100 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं. पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या सेक्स फेस्टिवल की वजह से लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि पुलिस के पास सेक्स फेस्टिवल के आयोजकों के खिलाफ उन्हीं लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जो उसमें शामिल हुए थे. शिकायत के मुताबिक, लोगों ने कहा कि सेक्स फेस्टिवल की वजह से ही वो कोरोना संक्रमित हुए हैं.
पुलिस अधिकारी ने इस मामले पर कहा है कि हम केस की जांच कर रहे हैं. अगर सेक्स फेस्टिवल के आयोजकों के खिलाफ सबूत मिलते हैं और वो दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
TikTok Star: मौजूदा वक्त सोशल मीडिया का वक्त है. आम हो या खास, हर कोई आज सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है. किसी के लिए यह सिर्फ मनोरंजन का साधन है तो किसी के लिए समाज से जुड़े रहने का प्लेटफॉर्म. हालांकि, सोशल मीडिया के इस दौरे ने कईयों को आम से खास भी बना दिया है. ऐसी ही एक और खबर आज सामने आई है.
दरअसल, सेनेगल में जन्मा 21 साल का एक मामूली सा लड़का यूरोप का पहला टिकटॉक मेगास्टार बन गया है. हर कोई इस खबर को जानकर हैरान है, क्योंकि टिक टॉक पर 100 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाला यह शख्स कोई स्टार संगीतकार, अभिनेता या एथलीट नहीं है बल्कि 21 साल का एक मामूली सा लड़का है, जो पहले एक फैक्ट्री में काम करता था.
इस लड़के का नाम है खैबी लेम (Khaby Lame). आपने ज़रूर इसके वीडियो सोशल मीडिया पर देखे होंगे. आज यह लड़का दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है. इसके वीडियो मिनटों में ही वायरल हो जाते हैं. सिर्फ यूरोपियन देशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी खैबी लेम के करोड़ों फैन हैं.
Khaby Lame कॉमेडिक वीडियो बनाते हैं. उनका अंदाज़ दूसरों से बिल्कुल अलग होता है और उनका आइडिया भी बिल्कुल जुदा है. उनके इसी खास और निराले अंदाज़ ने उन्हें सोशल मीडिया का मेगा स्टार बना दिया है.
Khaby Lame कॉमेडिक वीडियो बनाते हैं. उनका अंदाज़ दूसरों से बिल्कुल अलग होता है और उनका आइडिया भी बिल्कुल जुदा है. उनके इसी खास और निराले अंदाज़ ने उन्हें सोशल मीडिया का मेगा स्टार बना दिया है.
खैबी लामे (Khaby Lame) के वीडियो बेहद यूनिक होते हैं. और यही वजह है कि उनके सभी वीडियो पर करोड़ो में व्यूज़ आते हैं. टिक टॉक के अलावा इंस्टाग्राम पर भी खैबी के करोड़ों चाहने वाले हैं. इंस्टा पर खैबी के 36.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा दुल्हन को देखते ही रोने लगता है. दरअसल, दूल्हे का रोना उसकी फीलिंग्स को दर्शाता है, उसकी आंखों में खुशी के आंसू छलक जाते हैं जब वह अपनी गर्लफ्रेंड को पहली बार दुल्हन के लिबास में देखता है. उसे देखकर वह अपनी फीलिंग्स को रोक नहीं पाता और हैरत से देखते हुए रोने लगता है. वायरल हो रहे इस वेडिंग वीडियो (Wedding Video) में दूल्हे के आंसू (Groom Tears)देखकर आप भी दूल्हे की खुशी का अंदाजा लगा सकते हैं.
दुल्हन को देखकर हुआ हैरान, खुशी से छलक पडे़ दूल्हे के आंसू
सोशल मीडिया (Social Media) साइट इंस्टाग्राम (Instagram) पर यह शादी से पहले का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हे का वीडियो शादी की रस्में शुरू होने से पहले शूट किया गया था और उसे अपलोड किया गया है. इस वीडियो में दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन (Bride Groom Video) को एकटक निहारते हुए नजर आ रहा है.
दरअसल, अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर रहे इस दूल्हे को पहली बार अपनी दुल्हन का ब्राइडल लुक (Bridal Look) दिखा जिसे देखकर वह हैरान होता है और अपने इमोशंस पर काबू नहीं कर पाता है और इसे रोकर जाहिर कर देता है.
आंसू पोछकर दुल्हन के सामने घुटने टेक देता है दूल्हा
दुल्हन को देखकर पहले तो दूल्हा आंसू बहाता है फिर अपने आंसुओं को पोछकर वह दुल्हन के सामने आता है और घुटने के बल बैठकर उससे अपने प्यार का इजहार का भी करता है और फिर दुल्हन को मन भर निहार लेने के बाद वह शादी की रस्मों को निभाने के लिए मंडप में जाता है.
शादी समारोह में उपस्थित सभी मेहमान दूल्हे को इस तरह अपनी फीलिंग्स का इजहार करता देखकर हंसने लगते हैं. यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
19 अगस्त को बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को क्रिटिक्स से तारीफ और दर्शकों का प्यार मिल रहा है, हालांकि बेल बॉटम को तीन अरब देशों ने बैन कर दिया है, जिसकी वजह फिल्म का एक सीन बताया जा रहा है।
किन तीन देशों में बैन हुई बेल बॉटम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम को तीन अरब देशों ने रिलीज करने से इनकार कर दिया है। ये देश सऊदी अरब, कुवैत और कतर हैं। बताया जा रहा है कि इन देशों के सेंसर बोर्ड ने फिल्म के एक सीन को लेकर आपत्ति जताई है। जिसके चलते फिल्म वहां रिलीज नहीं हो पाई है।
क्या है वजह
जानकारी के मुताबिक यूएई के सेंसर बोर्ड का कहना है कि फिल्म बेल बॉटम में तीनों देशों की खराब छवि दिखाई गई है। इसके साथ ही ऐसा भी बताया जा रहा है कि फिल्म में इतिहास के साथ भी छेड़छाड़ हुई है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक प्लेन को हाइजैक के बाद लाहौर से दुबई लाया गया था, जहां सीक्रेट मिशन को भारतीय अधिकारी ही पूरा करते हैं। जबकि बताया जाता है कि संयुक्त अरब अमीरात की फोर्स ने हाईजेकर्स को पकड़ा था और यूएई की तत्कालीन रक्षा मंत्री ने भी मामले में दखल दिया था।
कैसा है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म की रिलीज के बाद अनुमान था कि ओपनिंग डे पर यह तीन करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन रहा। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने करीब 2.40 करोड़ कमाए। इस तरह दो दिन में ‘बेल बॉटम’ ने करीब पांच करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि बेल बॉटम में अक्षय कुमार के साथ ही लारा दत्ता, वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और आदिल हुसैन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
नई दिल्ली. फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया में अपने पोस्ट के जरिए फैन्स को दीवाने बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. लोग उनकी इसी दिलकश अंदाज पर फिदा हैं. उनकी हॉट और सिजलिंग फोटो और डांस वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होते नजर आते हैं. कुछ ही समय पहले उनका गाना 'बैठे-बैठे' रिलीज हुआ था, जो इंटरनेट पर खूब पसंद किया गया था. इसी के साथ उनका लेटेस्ट फोटोशूट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. अब उन्होंने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका लुक और डांस काफी शानदार लग रहा है.
डांस वीडियो किया शेयर
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपना ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, मौनी रॉय (Mouni Roy Dance) इस वीडियो में ट्रेंड में चल रहे ब्रेकफास्ट चैलेंज म्यूजिक पर डांस कर रही हैं. इस वीडियो में उनके साथ उनके दो पार्टनर और है. जो उनका डांस में भरपूर साथ दे रही हैं. उनके डांस स्टेप भी जबरदस्त लग रहे हैं. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'Because why not, With em cuties'. वहीं उनके इस वीडियो पर अब तक 2.6 मिलियन व्यूज आ चुके हैं.
इस फिल्म में आएंगी नजर
मौनी रॉय (Mouni Roy) का हालही में नया गाना 'बैठे-बैठे' रिलीज हुआ है. वहीं इससे पहले 'पतली कमरिया' गाने में उन्हें देखा गया था. अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी. इससे पहले मौनी वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' में भी नजर आ चुकी हैं. जिसमें उनकी परफॉर्मेंस खूब पसंद की गई.
नई दिल्ली. मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से टीवी जगत में कदम रखा था, अभिनेत्री श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं. श्वेता तिवारी ने 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा का किरदार निभाकर फैन्स का दिल जीत लिया था. अब वो अपनी ग्लैमरस फोटो और स्टाइलिश अंदाज से फैन्स के दिलों पर राज कर रही हैं. इन दिनों वो अपनी लेटेस्ट फोटोशूट से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari Photo) ने एक बार अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रह है.
श्वेता तिवारी ने करवाया लेटेस्ट फोटोशूट
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari Photo) ने ये फोटोशूट इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. फोटो में वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं. श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari Photo) ने इन फोटो में रेड कलर की ऑफ शॉल्डर वाली शानदार सी ड्रेस पहनी हुई है. इन फोटो में उन्होंने मेकअप भी जबरदस्त किया है. उनके चेहरे के एक्सप्रेशंस कातिलाना लग रहे हैं. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'Be Uncommon !!and Wear some Redt'. फोटो में उनकी आंखों में अजब सा नशा दिखाई दे रहा है, जो उनके फैन्स को उनकी और आकर्षित कर रहा है. उनकी इस फोटो पर 231 हजार लाइक और 2,269 कमेंट आ चुके हैं. वहीं उनके एक फैन ने कमेंट में लिखा है 'हुस्न की मलिका हो आप'.
श्वेता तिवारी का सफर
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) को आखिरी बार सोनी टीवी के शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में देखा गया था. वहीं श्वेता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के फेमस सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से की थी, जिसके जरिए उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई. इसके बाद से ही उन्हें टेलीविजन की दुनिया में प्रेरणा के नाम से जाना जाता है. श्वेता तिवारी 'बिग बॉस 4' की विजेता भी रह चुकी हैं. फिलहाल वो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आ रही हैं.
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर हाल ही में अपनी किताब को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बाइबिल: द अल्टीमेट मैनुअल फॉर मॉम्स-टू-बी’ लॉन्च की है।
#WATCH | Maharashtra: A motorcycle was towed in Pune y'day while its rider was sitting on it
— ANI (@ANI) August 20, 2021
DCP Traffic says, "Bike was parked in no parking. When our officials towed it, owner came &sat on it. He was requested to get down. Later he did & accepted his mistake. He paid the fine" pic.twitter.com/987qnbTPtu






