नई दिल्ली | घरेलू भुगतान प्रौद्योगिकी कंपनी रुपे अपने अंतरराष्ट्रीय कार्डधारकों को कुछ चुनिंदा देशों में लेनदेन पर 40 प्रतिशत तक कैशबैक देगी। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एनपीसीआई ने बयान में कहा कि संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, श्रीलंका, ब्रिटेन, अमेरिका, स्पेन, स्विट्जरलैंड और थाइलैंड की यात्रा पर जाने वाले भारतीयों को रुपे इंटरनेशनल कार्ड को एक्टिवेट कराने पर मासिक 16,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।
नईदिल्ली । जियो को टक्कर देने के लिए भारती एयरटेल ने दो नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। ये दो नए प्लान 279 और 379 रुपये के हैं। एयरटेल इन प्लान्स में ग्राहकों को फ्री डेटा के साथ एसएमएस दे रहा है। इसके अलावा विंक म्यूजिक और एक्सट्रीम ऐप्स को इस्तेमाल करने जैसे ऑफर दे रहा है। 279 रुपये के प्रीपेड प्लान में एचडीएफसी लाइफ की तरफ से 4 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस भी ग्राहकों को दे रहा है।
279 रुपये का प्रीपेड प्लान
एयरटेल की वेबसाइट के मुताबिक 279 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा और 100 एसएमएम मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को एचडीएफसी लाइफ की तरफ से टर्म लाइफ इंश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा कुछ अन्य फायदे जैसे शॉ अकाडमी का चार हफ्तों का कोर्स, विंक म्यूजिक का ऐक्सेस और एयरटेल एक्सट्रीम के जरिए प्रीमियम कंटेंट भी ग्राहकों को दिया जाएगा। इस प्लान के तहत फास्टटैग खरीदने पर 100 रुपये का कैशबैक भी ग्राहकों को मिलेगा।
379 रुपये का प्लान
एयरटेल के 379 रुपये के प्लान में ग्राहकों को कुल 6 जीबी डेटा, 900 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। इस प्लान के साथ शॉ अकाडमी का चार हफ्तों का कोर्स, विंक म्यूजिक का ऐक्सेस और एयरटेल एक्सट्रीम के जरिए प्रीमियम कंटेंट भी ग्राहकों को दिया जा रहा है। फास्टटैग खरीदने पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।
नईदिल्ली | भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने केबल टीवी ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए कीमतों में बड़ी कटौती की घोषणा कर दी है। अब आगामी एक मार्च, 2020 से ग्राहकों को 130 रुपये में 200 चैनल मिलेंगे। वहीं 12 रुपये से अधिक कीमत वाले सभी पे टीवी चैनल किसी भी बुके का हिस्सा नहीं होंगे।
नईदिल्ली । देश में ऑनलाइन खरीदारी का चलन तेजी से बढ़ रहा है।अमेजन और फ्लिपकार्ट से जमकर लोगों द्वारा सामान की खरीदारी की जा रही है। साल 2020 में इन दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने जियो मार्ट की शुरुआत कर दी है। जियो मार्ट में रजिस्ट्रेशन के लिए कंपनी ने जियो टेलीकॉम यूजर्स को आमंत्रण भी भेजना शुरू कर दिया है। जियो मार्ट को कंपनी ने देश की नई दुकान कहा है। इसकी शुरुआत मुंबई के नवी मुंबई, ठाणे और कल्याण से होगी।
अदाणी फाउंडेशन ने अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (एएसडीसी) द्वारा महत्वापूर्ण सफलता हासिल करने को लेकर जश्न मनाया। अपने साढ़े तीन साल के कार्यों में, इसने विभिन्न कौशल के लिए 50,000 लोगों को प्रशिक्षित किया है और 9 राज्यों में 45 पाठ्यक्रमों के माध्यम से 65 प्रतिशत आजीविका पैदा की है। कार्यक्रम बड़े धूम-धाम से मनाया गया।

मुंबई | अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड (“एटीएल”), अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (“एईएमएल”) और कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (“क्यूआइए”) की अनुषंगी ने एईएमएल में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी क्यूआइए को बेचने और एईएमएल में क्यूआइए द्वारा शेयरधारक सबऑर्डिनेटेड डेट निवेश के लिए एक निर्णायक अनुबंध पर हस्ताक्षर किये हैं। एईएमएल में क्यूआइए लगभग 3,200 करोड़ रुपये (लगभग 450 मिलियन डॉलर के बराबर) का निवेश करेगा।

रायपुर होटल आदित्य में कार एसेसरीज एसोसिएशन की कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए
जिसमें सर्वसम्मति प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र जग्गी जी को पुनः संरक्षक बनाया गया ये पिछले दस वर्षों से लगातार संरक्षक पद पर आसीन है एक बार फिर सभी ने उन्हें ये सम्मान दिया है
पूरी कार्यकारणी इस प्रकार है :-
हरमिंदर सिंह सलूजा (अध्यक्ष ) [अमन मोटर्स]
पुरषोत्तम वाधवानी (सचिव) [परफेक्ट कार ]
मनीष शाह (उपाध्यक्ष) [ MBM CAR CARE ]
संतोष जयसवाल (कोषाध्यक्ष) [MY CAR ]
नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (GST) का संग्रह नवंबर 2019 में 3 महीने के बाद फिर से एक लाख करोड़ रुपए के पार 103492 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो नवंबर 2018 में संग्रहित राजस्व से करीब 6 प्रतिशत अधिक है।
इस वर्ष जुलाई में 102083 करोड़ रुपए का राजस्व संग्रह हुआ था। इसके बाद अगस्त से लेकर अक्टूबर तक इसमें गिरावट का रुख बना रहा। अगस्त में 98202 करोड़ रुपए, सितंबर में 91916 करोड़ रुपए और अक्टूबर में 95380 करोड़ रुपए का राजस्व संग्रह हुआ था।
अब नवंबर में फिर से यह राशि एक लाख करोड़ रुपए को पार कर गई है। इस वर्ष अप्रैल, मई और जुलाई में यह राशि एक-एक लाख करोड़ रुपए से अधिक रही थी। जून में यह लगभग एक लाख करोड़ रुपए रहा था।
वित्त मंत्रालय ने रविवार को बताया कि नवंबर में संग्रहित जीएसटी में केंद्रीय जीएसटी संग्रह 19592 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी संग्रह 27144 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी संग्रह 49028 करोड़ रुपए और उपकर संग्रह 7727 करोड़ रुपए रहा।
एकीकृत जीएसटी में 20948 करोड़ रुपए और उपकर में 869 करोड़ रुपए आयात से प्राप्त हुए हैं। अक्टूबर महीने के लिए 30 नवंबर तक 77.83 लाख जीएसटीआर-3बी फॉर्म भरे गए। सरकार ने एकीकृत जीएसटी से 25150 करोड़ रुपए केंद्रीय जीएसटी और 17431 करोड़ रुपए राज्य जीएसटी के खाते में हस्तांतरित किया है।
नियमित आवंटन के बाद नवंबर में केंद्र सरकार का कुल जीएसटी राजस्व 44742 करोड़ रुपए और राज्यों की कुल राशि 44576 करोड़ रुपए रही है।
नई दिल्ली। मंदी की मार झेल रहे ऑटो सेक्टर को बड़ी राहत देते हुए देश के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) ने बड़ी राहत दी है। बैंक ने ऑटो डीलरों के कर्ज भुगतान के लिए दी अवधि को बढ़ा दिया है। हालांकि बैंक ने कहा है कि यह हर ऑटो डीलर की व्यक्तिगत परिस्थितियों और मामले की पूरी समीक्षा के हिसाब से होगा।
एमडी ने बताई इसकी वजह
SBI के एमडी (रिटेल व डिजिटल बैंकिंग) ने रविवार को कहा कि हम ऑटो डीलर्स के साथ लगातार बात कर रहे हैं। चूंकि यह सेक्टर अभी विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है, इसलिए हमने ऑटो डीलर्स को उनके मामलों के आधार पर कर्ज चुकाने की अवधि में छूट देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर कर्ज चुकाने की अवधि 60 दिनों की होती है। लेकिन हम इसे 75 से 90 दिनों तक के लिए बढ़ा रहे हैं।
मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी नजर आई है। सुबह हरे निशान पर खुला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कुछ ही पलों में बढ़ते हुए 300 अंक तक चढ़ गया। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स जहां 286 अंकों की बढ़त के साथ 37, 636 के स्तर पर कारोबार कर रहा था वहीं निफ्टी 80 अंकों की बढ़त के साथ 11,128 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
इससे पहले आज सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स भी आज 135.59 अंकों की बढ़त के साथ 37,485.92 पर खुला। वहीं निफ्टी आज 47 अंकों की बढ़त के साथ 11,094.80 पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह अधिकतम 11,122.65 अंकों तक गया।














