मुंबई। आईटी शेयरों की तेजी और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंकों से अधिक बढ़ गया। इस दौरान टीसीएस, इंफोसिस और एचयूएल ने बाजार की अगुवाई की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 123.61 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 38,493.24 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 46 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 11,354.40 पर था।
पढ़ें : पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर किया विवाहित महिला से दुष्कर्म, पढ़े पूरी खबर
सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी टीसीएस हुई। इसके बाद एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, एसबीआई, इंफोसिस और टाटा स्टील बढऩे वाले शेयरों में शामिल रहे। अमेरिका द्वारा एक ही नियोक्ता के साथ रोजगार जारी रखने के लिए एच-1बी और एल-1 यात्रा प्रतिबंध में कुछ छूट की घोषणा के बाद आईटी शेयरों में तेजी आई। इस कदम से भारतीय आईटी पेशेवरों को मदद मिलने की उम्मीद है। दूसरी ओर भारती एयरटेल, आईटीसी, मारुति, सन फार्मा और एचडीएफसी में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 37.38 अंक या 0.10 प्रतिशत कम होकर 38,369.63 पर बंद हुआ था, और एनएसई निफ्टी 14.10 अंक या 0.12 प्रतिशत फिसलकर 11,308.40 पर बंद हुआ था।
रायगढ़ । नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने पुनः भारत माता का सिर गर्व से ऊंचा किया है। कंपनी के रायगढ़ प्लांट में तैयार हेड हार्डेंड रेल, जो कि हाई स्पीड रेलों के लिए होती है, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित हुई है। कोलकाता की जोको-एसप्लैनेड मेट्रो में ये स्वदेशी पटरियां बिछाई जाएंगी जिसकी पहली खेप रायगढ़ प्लांट से वहां पहुंच चुकी है। इसके साथ ही भारत में तेज रफ्तार मेट्रो ट्रेन और मोनो रेल को स्वदेशी पटरियों पर दौड़ाने का नया अध्याय शुरू हो गया है।
जेएसपीएल, छत्तीसगढ़ के सीओओ डीके सरावगी ने बताया कि भारत में जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड एकमात्र कंपनी है, जिसके छत्तीसगढ़ स्थित रायगढ़ प्लांट में हेड हार्डेंड रेल का उत्पादन होता है। अभी तक जितनी भी मेट्रो लाइनें तैयार हुई हैं, उनमें जापान और यूरोप से लाई गईं हेड हार्डेंड रेल का इस्तेमाल हुआ है। इन पटरियों पर 250 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी क्योंकि रायगढ़ प्लांट में इन्हें विशेष तरीके से तैयार किया गया है। आम रेल की पटरियों के मुकाबले ये पटरियां बहुत मजबूत होती हैं। जोको-एस्प्लैनेड मेट्रो में जेएसपीएल द्वारा तैयार 1080 ग्रेड हेड हार्डेंड रेल पटरियां बिछाई जा रही हैं, जिन्हें तैयार करने में अतिरिक्त हीट ट्रीटमेंट प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है। देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में यह जेएसपीएल का बड़ा कदम है।
अब भारत में हेड हार्डेंड रेल की 20 फीसदी जरूरतों की आपूर्ति स्वदेशी स्रोतों से होगी, जो जेएसपीएल के लिए एक बड़ा अवसर है। श्री सरावगी ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि हेड हार्डेंड रेल की जरूरत पूरी करने के लिए जेएसपीएल हर तरीके से तैयार है।
रेल विकास निगम (आर.वी.एन.एल.) ने जेएसपीएल की हेड हार्डेंड रेल का चयन अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कसने के बाद कड़ी नीलामी प्रक्रिया से किया है। रिसर्च डिजायन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आर.डी.एस.ओ.) और रेल इंडिया टेकनिकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (आर.आई.टी.ई.एस.) ने जेएसपीएल की रेल का अंतरराष्ट्रीय मानकों पर हर तरीके से सफलतापूर्वक परीक्षण किया है और अपनी स्वीकृति दी है। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के लिहाज से यह बड़ी उपलब्धि है क्योंकि देश में ही इन पटरियों के निर्माण से न सिर्फ लागत में कमी आएगी बल्कि इनका परिवहन भी कम खर्चे और कम समय में किया जा सकेगा। इसके साथ ही विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी।
जेएसपीएल, छत्तीसगढ़ के सीओओ डीके सरावगी ने इस सफलता के लिए चेयरमैन नवीन जिन्दल, प्रबंध निदेशक वी.आर. शर्मा और शीर्ष प्रबंधन की ओर से पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जेएसपीएल के प्रेसिडेंट एवं रेल एसबीयू हेड श्री विजय कुमार चामा ने जेएसपीएल के उत्पाद में विश्वास जताने के लिए रेल विकास निगम के प्रति आभार जताया है। जेएसपीएल अभी 3000 टन हेड हार्डेंड रेल की आपूर्ति कोलकाता मेट्रो को कर रही है। फिलहाल ये पटरियां कोलकाता मेट्रो के जोको से मोमिनपुर तक बिछाई जाएंगी। जेएसपीएल राष्ट्र निर्माण का यह क्रम जारी रखेगी।
मान सम्मान, देश की अभियान हो तुम। सब कुछ तेरे हाथ में, हिंद की पहचान हो तुम।।
तमनार। ऐ मेरे कोरोना वीरों, चरण वंदन है आपका।
मान हो, सम्मान हो तुम देश की अभियान हो, सब कुछ तेरे हाथ में, हिंद की पहचान हो।।
ये पंक्तियां हैं, जिंदल पावर लिमिटेड तमनार द्वारा श्री ओमप्रकाश जिंदल बाबूजी के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सीएसआर सप्ताह के दूसरे दिन का, जब जिंदल पावर लिमिटेड तमनार द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना काल एवं सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों एवं आम जनमानस को जागरूक कर कोविड-19 के संक्रमण के सम्पूर्ण रोकथाम में सराहनीय सहयोग देने वाले समर्पित कर्मचारियों को कोरोना योद्धा सम्मान से नवाजा गया।
इस दौरान योद्धाओं द्वारा किए गए अभूतपूर्व व साहसिक कार्यों को स्मरण किया गया और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम नगीन कोठारी, प्रेसिडेंट एवं सीओओ, जिंदल पावर लिमिटेड तमनार के मुख्य आतिथ्य एवं आर.डी.कटरे, उपाध्यक्ष गजेंद्र रावत, सहायक उपाध्यक्ष, भूषण सिंह, उपाध्यक्ष, मानव संसाधन एवं कर्मचारी सेवाएं, अजित राय, सहायक उपाध्यक्ष के विशिष्ठ आतिथ्य एवं रामनिवास सरोया, महाप्रबंधक, सुनील अग्रवाल, उप महाप्रबंधक, ऋषिकेष शर्मा, उप महाप्रबंधक, आर.पी. पाण्डेय, उप महाप्रबंधक, सुदीप सिन्हा, उप महाप्रबंधक जेपीएल तमनार एवं समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों, संस्थान में कार्यरत कर्मचारी एवं कोरोना योद्धाओं के गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के शुभारंभ में उपस्थित अतिथियों द्वारा बाबूजी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को प्रथमतया सम्बोधित करते हुए भूषण सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब सभी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से भयाक्रांत थे, ऐसे समय में संस्थान के ये कारोना योद्धा अपने आपको जोखिम में डालकर सम्पूर्ण संयंत्र के साथ साथ आवासीय कालोनी सावित्रीनगर में निवासरत कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित रखने में सराहनीय योगदान दिया। इनके कार्य नि:संदेह सराहनीय व अवर्चनीय हैं। इस अवसर पर आर.डी. कटरे एवं अजित राय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल के इस विपरित परिस्थितियों में इन योद्धाओं ने अदम्य साहस का परिचय दिया और संस्थान के साथ क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने का कार्य लगन एवं समर्पण के साथ किया सचमुच इनके प्रयास सदैव प्रशंसनीय हैं। गजेंद्र रावत ने सीएसआर एवं सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन विभागों के कर्मचारियों ने विपरित परिस्थितियों में संयंत्र में कार्य करने वाले कर्मचारी एवं उनके परिवारों के जरूरत को पूर्ण किया।
श्री रावत ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि इन कर्मचारियों की सक्रियता ऐसी रही कि बिना थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क व सैनिटाइजर के उपयोग बिना किसी भी कर्मचारियों को संस्थान में प्रवेश वर्जित कर दिया। साथ ही सभी विभागों में नियमित रूप से मास्क एवं सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित किया। और यही वे कारण रहें, जिससे संम्पूर्ण संयंत्र संक्रमण से बचा रहा। इस दौरान नगीन कोठारी ने अपने मुख्य आतिथ्य सम्बोधन में कोरोना योद्धाओं के प्रयास को स्तुत्य बताते हुए कहा कि सामाजिक विकास के पुरोधा बाबूजी ओ.पी. जिंदल के जन्मदिवस सप्ताह के अवसर पर कोरोना वीरों को सम्मानित करना अपने आप में गौरवान्वित करने वाला क्षण है। आज इन योद्धाओं के समर्पण एवं प्रतिबद्धता के कारण हम सभी सुरक्षित हैं। यदि आज हम कोविड 19 के प्रकोप से सुरक्षित है तो नि:संदेह इसमें इन योद्धाओं की जागरूकता एवं अपने कार्य के प्रति कटिबद्धता को दर्शाता है। श्री कोठारी ने कोविड 19 के बचाव में सुरक्षा विभाग के महिला कर्मचारियों द्वारा बढ़चढ़ कर सहभागी बनने एवं उनके समर्पण को भी साुधुवाद कहा। उन्होनें कोरोना योद्धाओं से पुन: आग्रह किया कि वे अपने मिशन में लगे रहे और संयंत्र व क्षेत्रीय लोगों को जागरूक करते रहें। यहीं एकमात्र निराकरण है, कोविड 19 से सम्पूर्ण सुरक्षा की। इस दौरान उन्होनें सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे इन कोरोना योद्धाओं के प्रयासों का पालन एवं सम्मान करें। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ऋषिकेश शर्मा, विभागाध्यक्ष, सीएसआर, जेपीएल तमनार ने आभार ज्ञापन एवं कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सीएसआर के राजेश रावत ने किया।
रायपुर, कन्फेडरेशन ऑफ आल इंड़िया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि कैट द्वारा 10 जून से चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के अपने राष्ट्रीय अभियान “भारतीय सामान - हमारा अभिमान“ के अंतर्गत भारत छोड़ो आंदोलन को देश भर के व्यापारी संगठन चीन के खिलाफ एक नए आंदोलन का बिगुल बजाते हुए “चीन भारत छोड़ो“ का नारा देंगे एवं धरना प्रदर्शन करेगें।
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि जिस तरह से चीन ने एक लम्बी योजना के तहत गत 20 वर्षों में भारत के रीटेल बाजार पर चीनी उत्पादों के द्वारा कब्जा कर लिया है।इस वजह से चीन पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए कैट ने चीन भारत छोड़ो की आवाज बुलंद करने का आवाहन किया है। उन्होंने कहा की हाल ही में रक्षाबंधन के त्यौहार की हिंदुस्तानी राखी के रूप में मनाने के कैट के अभियान को प्रदेश एवं देश के लोगों ने समर्थन दिया और चीनी राखी का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जिससे चीन को इस बार राखी व्यापार से 4 हजार करोड़ रुपए में व्यापार की चपत लगाई है। उन्होंने आगे बताया कि आगामी त्योहारों में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दिवाली, भैया दूज, छठ पूजा और तुलसी विवाह शामिल हैं और ये सभी त्योहार पूर्ण रूप से भारतीय त्योहारों में रूप में मनाए जाएँगे।
इसी कड़ी में आज कैट सी.जी. चैप्टर द्वारा बुढ़ातालाब के पास स्थित धरना स्थल पर दोपहर 2:30 से 3:00 तक धरना प्रदर्शन करेगें। धरना प्रदर्शन में व्यापारियों द्वारा मास्क लगाया जायेगा एवं फिजिकल डिस्टेंसिग का ध्यान रखने के साथ ही शासन के दिशा-निर्देशो का भी पालन किया जाएगा।
नई दिल्ली | इंटरनैशनल मार्केट की बात करें तो सोना दो हजार डॉलर के पार 2058 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच चुका है। यह सात सालों का उच्चतम स्तर है। 31 जुलाई को गोल्ड 1973 डॉलर प्रति आउंस पर बंद हुआ था। अगस्त के महीने में अब तक वह 2072 डॉलर तक के उच्चतम स्तर को टच कर चुका है। सिल्वर की बात करें तो गुरुवार को यह 28.40 डॉलर प्रति ट्रॉय आउंस पर बंद हुई।
READ : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: आपत्तिजनक स्थिति में पांच लड़कियों सहित तीन युवक गिरफ्तार
मुंबई | घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत सोमवार को कमजोरी के साथ हुई। आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा और निफ्टी भी 11,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे गिर गया। सुबह 9.29 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 275.93 अंकों यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 37, 330.96 पर बना हुआ था जबकि निफ्टी पिछले सत्र से 70.25 अंकों यानी 0.63 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,003.20 पर कारोबार कर रहा था।





















