BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 नक्सलियों के शहरी नेटवर्क में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार

नक्सलियों के शहरी नेटवर्क में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार

कांकेर। नक्सलियों की मदद करने के आरोप में कांकेर पुलिस ने ठेकेदारों के खिलाफ अभियान शुरु किया था। इसी कड़ी में नक्सलियों के शहरी नेटवर्क के मामले में वारंटी वरूण जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजनांदगांव के लैंडमार्क रायल इंजीनियर प्रा.लि. के डारेक्टर वरूण जैन पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था। इस मामले में पहले ही 14 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

यह मामला कांकेर का है। कांकेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिकसोड़ थाना अंतर्गत 24 मार्च 2020 को माओवादियों को जूता, रुपए, वर्दी का कपडा़, वायरलेस वाकी-टाकी सेट, बिजली का तार की आपूर्ति करने के मामले में तापस पालित को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद प्रकरण की विवेचना के दौरान माओवादियों को रुपए और सामान पहुंचाने वाले शहरी नेटवर्क का संलिप्त होना पाया गया था। इससे पहले कांकेर पुलिस ने राजनांदगांव के कामठी लाइन निवासी कारोबारी हितेश अग्रवाल को सिकसोड़ थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 9/2020 धारा 10, 13, 17, 38 (1), (2), 40 विविक्रकनि अधिनियम, धारा 8 (2) (3) (5) छगवि जन सुरक्षा अधिनियम, धारा 120 बी भादवि के तहत गिरफ्तार किया था।

इस मामले में पुलिस ने पूर्व में रूद्रांश अर्थमुव्हर्स राजनांदगांव के दयाशंकर मिश्रा, अजय जैन राजनांदगांव, कोमल प्रसाद वर्मा राजनांदगांव, रोहित नाग कोयलीबेडा़, सुशील शर्मा मेरठ यूपी हाल-डामर प्लांट अंतागढ़, सुरेश शरणागत बालाघाट मध्यप्रदेश, शिलेन्द्र भदौरिया राजनांदगांव, राजेन्द्र कुमार सलाम ग्राम मरदा थाना कोयलीबेडा़, मुकेश सलाम कंदाडी़ थाना कोयलीबेडा़, अरुण ठाकुर कोयलीबेडा़, निशांत जैन बिलासपुर और हितेश अग्रवाल राजनांदगांव को गिरफ्तार कर लिया है।
राजधानी में फिर टुटा सुने मकान का ताला, नगदी व सोने के जेवरात पार

राजधानी में फिर टुटा सुने मकान का ताला, नगदी व सोने के जेवरात पार

रायपुर। मकान में ताला लगाकर साढू के यहां गये दंपति के घर का ताला तोड़कर चोर ने आलमारी में रखे सोने के जेवरात एवं नगदी रुपये चोरी कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर धरसींवा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गिरौद वार्ड नंबर 12 चंडीगुडी चौक निवासी घनश्याम नायक 73 वर्ष पिता स्व.फिरंतुराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी अपने पत्नी के साथ 28 जून को साढू के यहां भिलाई गया हुआ था। 2 जुलाई को मोबाईल पर फोन करके छोटा भाई प्रेम नारायण नायक से मकान में लगे ताला टुटने की जानकारी मिलने पर वह अपने मकान में आकर कमरे के अंदर प्रवेश किया तो कमरे में रखा समान जमीन पर बिखरा पड़ा था व आलमारी व किचन सहित अन्य कमरे में लगे ताला को किसी ने तोड़कर आलमारी में रखे 9 हजार रुपये नगदी एवं पत्नि के आलमारी में रखा 2 तोला सोने की चैन, सोने का टाप, 3 ग्राम लेडीज सोने की अंगूठी को चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 आलु-प्याज की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

आलु-प्याज की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

भिलाई। भिलाई शहर के पावर हाउस स्थित सुभाष चंद्र बोस सब्जीमंडी की एक आलू प्याज की दुकान में बीती रात भीषण आगजनी हुई। आधीरात को लगी आग के कारण दुकान में रखा सारा सामान जल गया। आलू प्याज की बारियों के साथ ही दुकान का सारा सामान आगजनी की भेंट चढ़ गया। सूचना पर फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।


मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है। बाजार बंद होने के बाद यह घटना हुई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन बताया जा रहा है इसका कारण शार्ट सर्किट है। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। सूचना पर फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची लेकिन मार्केट में जगह जगह लंगे त्रिपाल व अवरोध के कारण मौके तक पहुंचने काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड अवरोध की वजह से जल्दी पहुंच नहीं पाया नहीं तो दुकान में लगी आग को पहले ही काबू किया जा सकता था। बहरहाल आगजनी से दुकान में हुए नुकसान का अंदेशा लगाया जा रहा है।
 पीएम आवास योजना: लॉकडाउन में अटक गई हजारों फाईलें, हितग्राही निगम मुख्यालय के चक्कर काटने मजबुर

पीएम आवास योजना: लॉकडाउन में अटक गई हजारों फाईलें, हितग्राही निगम मुख्यालय के चक्कर काटने मजबुर

रायपुर। कोविड-19 के दौरान लगे लॉकडाउन और इससे ठप हो चुके शासकीय कामकाज की रफ्तार अभी भी काफी धीमी है। कुछ इसी तरह का नजारा आज निगम मुख्यालय में भी देखने को मिला। यहां महीनों से प्रधानमंत्री आवास के लिए फार्म जमा करने तथा मकान निर्माण शुरू करा चुके हितग्राही अगले किश्त मिलने के इंतजार में चक्कर काट रहे हैं। 

नगर निगम मुख्यालय में अव्यवस्थाओं का नजारा शहर के लिए कोई नई बात नहीं है। केन्द्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं का संचालन यहीं से होता है। लिहाजा वर्कलोड रहना भी लाजमी बात है, निगम में पर्याप्त स्टॉफ की कमी और एजेंसियों के माध्यम से होने वाले कामों में लेटलतीफी भी नई बात नहीं है। बात प्रधानमंत्री आवास योजना की करें तो इसका भी संचालन नगर निगम के द्वारा ही होता है। शहर के कई इलाकों में इस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों द्वारा अपने सपनों के मकान का निर्माण शुरू कराया गया था। इसके बाद कोविड-19 संक्रमण के दौरान चले लॉकडाउन में इनका काम पूरी तरह से ठप हो गया। इन योजना का संचालन करने वाले स्टॉफ ही कोरोना के चक्कर में अपने-अपने घरों में कैद हो गए। लिहाजा हजारों की संख्या में फाईल जहां की जहां अटक गई। अब अनलॉक के दौरान धीरे-धीरे इन फाईलों को आगे बढ़ाने का जतन शुरू किया गया है। विडंबना है कि जिन पात्र हितग्राहियों ने इस योजना के तहत प्रथम किश्त की सहायता प्राप्त करने के बाद अपने मकान का निर्माण शुरू कराया था, उनका मकान आज भी अधूरा और अपूर्ण है। वर्तमान में बारिश का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में तेजी से मकान निर्माण का काम भी पूरा नहीं हो सकता। दूसरी ओर स्टॉफ की कमी के चलते प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए फार्म जमा करने तथा पुराने हितग्राहियों को समय पर किश्त भी नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते हजारों हितग्राही रोजाना निगम मुख्यालय के चक्कर काटने पर मजबुर हो रहे हैं।
राजधानी में फिर हुई चाकू-बाजी, प्रेम प्रसंग के मामले में तीन युवकों ने युवक को मारा चाकू

राजधानी में फिर हुई चाकू-बाजी, प्रेम प्रसंग के मामले में तीन युवकों ने युवक को मारा चाकू

रायपुर। प्रेम प्रसंग के मामले में तीन युवकों ने मिलकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं युवक के छोटे भाई एवं मां के साथ भी मारपीट कियेे। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामेश्वरनगर वर्मा किराना स्टोर्स खमतराई निवासी संजू विश्वास 18 वर्ष पिता स्व.रंतन ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का मोहल्ले की लड़की से प्रेमप्रसंग है इस वजह उसे लड़की के परिजन उससे रंजिश रखते है। इसी बात को लेकर गुरुवार की रात्रि 8/30 बजे प्रकाश विश्ववास आयु 22 वर्ष की हत्या करने के नियत से दयाशंकर साहू 21 वर्ष एवं अन्य दो युवक मिलकर चाकू से प्रार्थी के भाई को चेहरे एवं कुल्हे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में मारकर चोट पहुंचाया। घटना की जानकारी मोहल्ले के लोगों से मिलने पर बीच बचाव करने प्रार्थी एवं उसकी मां के घटना स्थल पर पहुंचने पर उन्हें भी तीनों युवकों ने गाली-गलौच कर मारपीट किया। चाकू लगने से प्रकाश विश्वास बुरी तरह से घायल हो गया जिसे ईलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है। वही घटना की जानकारी मिलते ही खमतराई थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध कायम किया है। चाकूबाजी में शामिल एक युवक नाबालिग है। 
कलेक्टर ने बदले जनपद सीईओ के प्रभार, देखे पूरी लिस्ट

कलेक्टर ने बदले जनपद सीईओ के प्रभार, देखे पूरी लिस्ट

कोरबा। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने गुरूवार देर शाम कोरबा और करतला जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के प्रभार बदल दिये हैं। कलेक्टर कार्यालय से इस संबंध में गुरुवार देर शाम आदेश भी जारी हो गया है। 

जारी आदेश के अनुसार वर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद करतला डिप्टी कलेक्टर श्री देवेन्द्र कुमार प्रधान को कोरबा जनपद पंचायत का सीईओ का प्रभार सौंपा गया है। श्री सी.एल. धृतलहरे को जनपद पंचायत करतला का नया सीईओ बनाया गया है। कोरबा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.एस.रात्रे को जिला पंचायत कार्यालय कोरबा में सहायक परियोजना अधिकारी के रूप में संलग्न किया गया है। 
 कोरोना जांच रिपोर्ट आई सामने, रायपुर आईजी सहित कई अफसर 7 दिनों के लिए क्वारंटाइन

कोरोना जांच रिपोर्ट आई सामने, रायपुर आईजी सहित कई अफसर 7 दिनों के लिए क्वारंटाइन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश की राजधानी रायपुर कोरोना का नया हॉट स्पॉट बनता नजर आ रहा है। रायपुर में पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आईजी रायपुर समेत कई पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराई गई थी।

वहीं, गुरुवार को रायपुर आईजी सहित कई पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन ऐतिहात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी पुलिसकर्मियों को 7 दिन तक क्वारंटाइन रहने कहा है। सभी पुलिसकर्मी 7 दिनों तक अपने घर पर क्वारंटाइन रहेंगे।
 बड़ी खबर: राजधानी पुलिस ने तैयार की गुंडे बदमाशों की सूची, देखे पूरी सूची

बड़ी खबर: राजधानी पुलिस ने तैयार की गुंडे बदमाशों की सूची, देखे पूरी सूची

रायपुर। रायपुर शहर में आय दिन बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग ने गुंडे बदमाशों की सूची तैयार की है। शहर के 20 थानों के 28 शातिर निगरानी गुंडा बदमाशों को सूची में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि सूची में पांच या पांच से अधिक संगीन मामलों में लिप्त बदमाशों को शामिल किया गया है। देखे लिस्ट-
एनजीओ के नाम पर ठगी करने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

एनजीओ के नाम पर ठगी करने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के राउत पारा स्थित किराए के मकान में एनजीओ के नाम से फर्जीवाड़ा किए जाने के मामले में जगदलपुर के बोधघाट थाने में दो आरोपियों के विरुद्ध 29 जून को मामले में सीएसई के जिला प्रबंधक मोराज चंद्राकर प्रार्थी के द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गयी थी। एनजीओ के नाम पर ठगी करने वाले 02 आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें से 01 आरोपी उमेश कुमार नाग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दूसरे आरोपी कुणाल गुप्ता की तलाश जारी।

उप-निरीक्षक कृपाल सिंह गौतम ने बताया कि बचेली निवासी 37 वर्षीय उमेश कुमार नाग व कुणाल क्रिएशन नामक संस्था के संचालक बैकुंठपुर निवासी कुणाल गुप्ता के विरुद्ध भादवि की धारा 420, 467, 468 व 120(बी) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। एनजीओ के नाम पर ठगी करने वाले 02 आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें से 01 आरोपी उमेश कुमार नाग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी उमेश को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

एनजीओ के नाम पर ठगी करने के मामले में और भी कुछ लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। ठगी के मामले के तार राजधानी रायपुर सहित राजनांदगांव, बैकुंठपुर, दिल्ली सहित राज्य के अन्य जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। 
 मानवता हुई शर्मसार: दो हैवानो ने बनाया 7 साल की नाबालिग बच्ची को अपने हवस का शिकार

मानवता हुई शर्मसार: दो हैवानो ने बनाया 7 साल की नाबालिग बच्ची को अपने हवस का शिकार

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है जहां कोरोना वायरस का डर दिखाकर 7 साल की नाबालिग बच्ची से दो आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आपको बता दे की यह घटना पेंड्रा के मगुरदा क्षेत्र की है। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
सरकारी कर्मचारियों की मांगे हुई पूरी 1 जुलाई से मिलेगी वेतनवृद्धि,सीएम ने दी मंजूरी

सरकारी कर्मचारियों की मांगे हुई पूरी 1 जुलाई से मिलेगी वेतनवृद्धि,सीएम ने दी मंजूरी

रायपुर, प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशी की खबर सामने आयी है, प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को 1 जुलाई से वेतनवृद्धि को मंजूरी दे दी है। सीएम भूपेश बघेल ने कर्मचारी संगठनों ने मुलाकात के बाद इसकी मंजूरी दे दी है।
बता दें कि कोरोना संकट के कारण सरकारी कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकी गई थी जिसके बाद सरकारी कर्मचारी अधिकारी नाराज थे, और वे सरकार के इस फैसले को विरोध में खड़े हो रहे थे। लेकिन आर्थिक स्थिति में धीरे धीरे सुधार होते देख सीएम ने एक जुलाई से कर्मचारियों की वेतनवृद्धि को मंजूरी दे दी है। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।
 

जिले में कोरोना से निपटने सात सूत्रों पर काम शुरू, अधिक आवाजाही वाली दुकानों, मार्केट के अत्याधिक भीड़भाड़ इलाकों के दुकानदारों की भी होगी सैंपल जांच

जिले में कोरोना से निपटने सात सूत्रों पर काम शुरू, अधिक आवाजाही वाली दुकानों, मार्केट के अत्याधिक भीड़भाड़ इलाकों के दुकानदारों की भी होगी सैंपल जांच

दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने निगम, स्वास्थ्य अमले एवं कोविड कंट्रोल से जुड़े अधिकारियों की अहम बैठक बुधवार देर शाम ली। उन्होंने कहा कि हम लोग लगातार आरोग्य सेतु पर नजर रख रहे हैं। इसमें जो संभावित हाटस्पाट और इमर्जिंग हाटस्पाट दिखा रहे हैं। वहां पर कोरोना संक्रमण की आशंका से निपटने के लिए रणनीतिक रूप से और दक्षतापूर्ण काम होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि इसके लिए सात सूत्रों पर सतत रूप से और प्रभावी कार्य करना है।
होम क्वारंटीन की सख्त मानिटरिंग - इनमें सबसे पहला है क्वारंटीन सेंटर पर और होम क्वारंटीन पर रह रहे लोगों की स्ट्रिक्ट मानिटरिंग। इसके लिए लगे लोगों से लगातार फीडबैक प्राप्त करें। इस संबंध में किसी भी तरह की शिकायत होने पर त्वरित कार्रवाई करें।
 विदेशों से लौट रहे और ईपास से लौट रहे लोगों की मानिटरिंग- दूसरी प्रमुख बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अभी बड़ी संख्या में लोग बाहर से आ रहे हैं। विदेशों में बसे लोग भी अपने घरों में लौट रहे हैं। इनके क्वारंटीन की स्ट्रिक्ट मानिटरिंग आवश्यक है। यह मानिटरिंग उनके रायपुर में लैंड करते ही शुरू हो जानी चाहिए। बाहर से आ रहे किसी भी व्यक्ति की जानकारी में चूक नहीं होनी चाहिए। जो लोग ई पास के माध्यम से आ रहे हैं उनके क्वारंटीन पर भी प्रभावी नजर रखें।
 सारे नगरीय क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी सर्वे- पूरे नगरीय क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर सर्वे किया जाएगा। इसमें बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी के साथ ही सर्दी-बुखार आदि लक्षणों की जानकारी वाले लोगों को चिन्हांकित किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि यह काम हर दिन ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए। जितने लोगों को बेहतर तरीके से ट्रेस कर पाएं, उतना ही कोरोना को रोक पाने में सफलता मिलेगी।
आरोग्य सेतु पोर्टल के इतिहास रिपोर्ट में दिखाये पिंक एरिया पर रहे विशेष नजर- कलेक्टर ने कहा कि इतिहास रिपोर्ट के अनुसार पिंक एरिया, कंटेनमेंट जोन, पूर्व में कंटेनमेंट रह चुके जोन में नगरीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर सर्वे करे। जिन मरीजों में भी लक्षण मिलते हैं उनके सैंपल ले। उन्हें घर में रहने की हिदायत दें और ऐसा करना सुनिश्चित भी करें।
कंटेनमेंट जोन से लगे नजदीकी क्षेत्रों में रैपिट टेस्ट किट से सैंपल- कंटेनमेंट जोन से लगे नजदीकी क्षेत्र में इस तरह के लक्षण वाले लोग मिलते हैं तो रैपिड टेस्ट किट से इनके सैंपल की जांच करें।
अधिक जोखिम वाली सैलून जैसी दुकानों के दुकानदारों की होगी सैंपल जांच- कलेक्टर ने कहा कि ऐसी दुकानें जिनमें ग्राहकों की आवाजाही काफी ज्यादा होती है जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में हैं और ग्राहकों से संपर्क काफी होता है। ऐसे दुकानदारों की आरटी-पीसीआर सैंपलिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सैलून में काफी संख्या में ग्राहक आते हैं और सीधे संपर्क होता है। उसी प्रकार ट्रांसपोर्ट से जुड़े क्लीनर, ड्राइवर आदि की भी सैंपलिंग कराई जाएगी।
 फीवर क्लीनिक में लक्षण होने पर रैपिड टेस्ट- फीवर क्लीनिक में लक्षण वाले मरीजों के आने पर रैपिड टेस्ट किए जाने की बात उन्होंने कही।
इसके अलावा इस पर भी जोर- उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक है कि लोग सुरक्षा उपाय करें। इसके लिए मास्क का प्रयोग अनिवार्य है। जहां भी इसका उल्लंघन होता पाया जाता है वहां पर जुर्माना करें। निगम की टीम विशेष रूप से दुकानों का निरीक्षण करें। यहां पर मास्क पहना जाना सुनिश्चित करें।
हाटस्पाट फोरकास्ट, यहां के निवासी रखें सुरक्षा का खास ध्यान- आरोग्य सेतु ने जिले में हाटस्पाट फोरकास्ट चिन्हांकित किये हैं। रिपोर्ट 30 जून को अद्यतन की गई है। इसके मुताबिक भिलाई वेस्ट (490009), सुपेला भिलाई (490023), उरला (490025), अहिवारा (490036), दुर्ग कचहरी (491001), नेवई (491107), चंदखुरी (491221), सुरदोनगर (491993) पिंक एरिया है। एंबर एरिया में आईबीएसबी (490001), दुर्ग (491001), पिसेगॉव (491001) बलोदा (491226) है।
इमरर्जिंग  हाटस्पाट - यहॉ भी सुरक्षा का रखें ध्यान - भेंडसर (491001), कपसदा (490042), रौंदा (491331), घोटा (491331), पिसेगॉव (491001), देवरी (491331), नंदकट्टी (491001), अहिवारा (490036), मुरमुंदा (490036), बरहापुर (491331), तर्रा (491111), नंदिनी खुंदिनी (490036) नरधा (490024), हिर्री (491001), पेंड्रावन (491331), दारगॉव (491332) सुरडुंग (490024), रिसामा (491221), उरला (490025), करंजा भिलाई (490024), कुम्हारी (490042), नेवरा (493114), धौर (490024), राजपुर (491331), गिरहोला (490036), सेमरिया (491332) है।

बड़ी खबर: राजधानी में सब्जी ठेला लगाने के नाम पर हत्या करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: राजधानी में सब्जी ठेला लगाने के नाम पर हत्या करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

रायपुर | राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्रनगर में बुधवार की रात हुए हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| इस मामले में हत्या के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 


पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता की यह पूरा मामला रायपुर के न्यू राजेन्द्र की है | प्रार्थिया संध्या गोस्वामी ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गुरूमुख सिंह नगर केनाल रोड के पास निवास करती है तथा आर.डी. बिल्डिंग न्यू राजेन्द्र नगर के पास सब्जी ठेला लगाने का काम करती है।  दिनांक 01-07-2020 को करीबन दोपहर 01 बजे राजू साहू के बेटे डोमन साहू के साथ प्रार्थिया की मां मोंगरा गोस्वामी का सब्जी ठेला लगाने के बात पर से विवाद हुआ था । रात करीबन 09.30 बजे प्रार्थिया तथा उसका भाई संजू गोस्वामी सब्जी ठेले पर सब्जी बेच रहे थे कि उसी समय राजू साहू के परिवार के रीतेश, आकाश, सागर, दीपक एवं अभिषेक तथा अन्य 4-5 लोग अपने हाथ में डंडा ,स्टीक व चाकू लेकर आए तथा एक राय होकर जान से मारने की नीयत से  हाथ में रखे डंडा, स्टीक व चाकू से मारपीट करने लगे। उक्त आरोपियों के द्वारा प्रार्थिया के भाई संजू गोस्वामी को चाकू एवं डंडा, स्टीक  व हाथ मुक्का से मारपीट किया गया। हमले से प्रार्थिया के भाई संजू गोस्वामी को सिर, सीने व शरीर में गंभीर चोटे आयी है काफी खून निकलने लगा। घटना के समय प्रार्थिया एवं उसकी बहन क्षमता गोस्वामी व आसपास के लोग मौजूद थे जो बीच बचाव किये। मौके पर से फोन करके डायल 112 को बुलाकर संजू गोस्वामी को अस्पताल लेकर गये है। अस्पताल में ईलाज के दौरान संजू गोस्वामी का मौत हो गया। जिस पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 183/20 धारा 147, 148, 149, 307, 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

 
रायपुर SSP अजय यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ASP रायपुर सहित CSP पुरानी बस्ती व TI राजेन्द्र नगर को विशेष टीम बना आरोपियों की पतासाजी कर तत्काल गिरफ़्तार करने के निर्देश दिए जिस पर पुलिस ने घटना स्थल का निरक्षण कर आरोपियों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की व आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों पर लगातार रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी दीपक साहू,आकाश साहू,सागर साहू सहित 2 नाबालिग युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने उक्त कृत्य को अंजाम देना क़ुबूल किया है।  
गिरफ्तार आरोपी-
01. आकाश साहू
02. दीपक साहू 
03. अन्य 02 अपचारी बालक।
आजीविका केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं गौठान : महिलाएं बना रही हैं जैविक खाद, पेवर-ब्लॉक और ट्री-गॉर्ड, मुर्गीपालन व मछलीपालन की भी तैयारी

आजीविका केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं गौठान : महिलाएं बना रही हैं जैविक खाद, पेवर-ब्लॉक और ट्री-गॉर्ड, मुर्गीपालन व मछलीपालन की भी तैयारी

रायपुरफसलों की सुरक्षा और पशुधन की बेहतर देखभाल के साथ ही गौठान आजीविका केंद्र के रूप में भी विकसित हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना के तहत गांवों में निर्मित गौठान रोजगार-हब के रूप में भी तैयार हो रहे हैं। प्रदेश के अनेक गौठानों में स्वसहायता समूहों की महिलाएं कई तरह के स्वरोजगार कर रही हैं। इससे वे अपने घरों की माली हालत तो सुधार ही रही हैं, गांव की अर्थव्यवस्था को भी गति दे रही हैं। राज्य शासन पशुपालकों की आय बढ़ाने इस साल हरेली से गोधन न्याय योजना भी शुरू कर रही है। इसके अंतर्गत पशुपालकों से गोबर की खरीदी कर जैविक खाद और अन्य उत्पाद तैयार किए जाएंगे।

सुकमा जिले के रामपुरम में तीन स्वसहायता समूहों की महिलाएं नाडेप और वर्मी कंपोस्ट, पेवर-ब्लॉक तथा ट्री-गॉर्ड बनाने का काम कर रही हैं। वहां के गीदम नाला स्थित गौठान में गांव की कुछ और स्वसहायता समूहों की महिलाएं मुर्गीपालन व मछलीपालन की तैयारी कर रही हैं। गौठान में मुर्गीपालन के लिए शेड और मछलीपालन के लिए टैंक निर्माण का काम लगभग पूरा हो गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत रामपुरम में गठित स्वसहायता समूहों की महिलाएं जागरूक होकर विभिन्न रोजगारपरक गतिविधियों में रूचि ले रही हैं।

रामपुरम के गौठान में गांव की दुर्गा स्वसहायता समूह की दस महिलाओं द्वारा जैविक खाद के निर्माण के साथ वहां आजीविकामूलक गतिविधियों की शुरूआत हुई थी। इन महिलाओं ने अब तक 65 हजार रूपए से अधिक का वर्मी और नाडेप खाद तैयार किया है। इसमें से 30 हजार रूपए के खाद की बिक्री वन विभाग और उद्यानिकी विभाग को की गई है। गांव की गुलाब स्वसहायता समूह की महिलाएं गौठान में पेवर-ब्लॉक बना रही हैं। समूह की महिलाओं ने आपस में डेढ़ लाख रूपए एकत्र कर और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा तीन लाख रूपए की वित्तीय मदद से इस काम को शुरू किया है। समूह ने पेवर-ब्लॉक निर्माण के लिए साढ़े चार लाख रूपए की लागत से मिक्सर मशीनवाइब्रेशन मशीन और कलरिंग मशीन खरीदी है। समूह की दस महिलाएं इस काम में लगी हैं। वे रोज करीब एक हजार पेवर-ब्लॉक तैयार कर रही हैं।

गांव की ही शंकर स्वसहायता समूह की महिलाएं ट्री-गार्ड बनाने का काम कर रही हैं। इनके बनाए ट्री-गार्ड वन विभाग द्वारा 350 रूपए प्रति ट्री-गार्ड की दर से खरीदा जा रहा है। ट्री-गार्ड बनाने के लिए बांस चीरने की मशीन वन विभाग द्वारा समूह को उपलब्ध कराई गई है। गांव की कुछ और महिलाएं गौठान में मुर्गीपालन और मछलीपालन की तैयारी कर रही हैं। मुर्गीपालन के लिए लिए शेड और मछलीपालन के लिए टैंक निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। राज्य सरकार द्वारा कुपोषण मुक्ति के लिए स्कूलों और आंगनबाड़ियों में बच्चों को अंडे खिलाए जा रहे हैं। समूह की महिलाओं द्वारा स्कूलों और आंगनबाड़ियों में अंडे की आपूर्ति के लिए लेयर फार्मिंग की जाएगी।

बड़ी खबर: फेसबुक-इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी बनाकर युवती को परेशान करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: फेसबुक-इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी बनाकर युवती को परेशान करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

रायपुर| सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक-इंस्टाग्राम अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती है| इसी कड़ी में खबर है की फेसबुक-इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की छवि को खराब करने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी गुरमुख सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 


पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दें कि युवती ने सिविल लाईन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह लोधीपारा चौक रायपुर में रहती है उसकी शादी गुरमुख सिंह से तय हुई थी जिसके बाद दोनों की निजी फोटो को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया है जिससे शादी में विच्छेद हो गया है। इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नगर पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी सिविल लाइन को तत्काल अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे जिस पर सीएसपी सिविल लाइन ने साइबर सेल की मदद से ईमेल के माध्यम से तकनीकी जानकारी प्राप्त की और थाना सदर,जिला होशियारपुर के ग्राम शेरगढ़ में छापेमारी करते हुए गुरमुख सिंह उम्र (29) वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गुरमुख फिलहाल दुबई में प्राइवेट नौकरी करता था व पिछले 2 माह से उसने उसके व प्रार्थिया के कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया में अपलोड की थी।
युवा स्वरोजगार से जुड़े, इससे वे स्वयं अपने पैरों पर खड़े होंगे और दूसरों को भी रोजगार देंगे : सुश्री उइके

युवा स्वरोजगार से जुड़े, इससे वे स्वयं अपने पैरों पर खड़े होंगे और दूसरों को भी रोजगार देंगे : सुश्री उइके

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से यहां राजभवन में खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के छत्तीसगढ़ के राज्य कार्यालय के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी  एस.एस. त्रिभुवन ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर अभियान की शुरूआत की है। इसके लिए आवश्यक है कि युवा स्वरोजगार से जुड़े, इससे वे स्वयं अपने पैरों पर खड़े होंगे और दूसरों को भी रोजगार देंगे। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में महिलाएं भी स्वयंसहायता समूह बनाकर स्वयं का उद्यम शुरू कर सकते हैं। इससे महिलाएं जागरूक और सशक्त होंगी। इस कोरोना काल में बड़ी संख्या में अप्रवासी श्रमिक प्रदेश में आए हैं। उन्हें खादी एवं ग्रामोद्योग द्वारा संचालित योजना सहित अन्य योजनाओं से जोड़ा जाना चाहिए, ताकि वे अपना जीवनयापन कर सके। श्रमिकों एवं किसी भी व्यक्ति को स्वरोजगार का ऋण देने से पहले उन्हें संबंधित रोजगार का प्रशिक्षण देना चाहिए, तकनीकी रूप से दक्ष होने पर योजना के तहत दिये जाने वाले सहयोग का सदुपयोग कर सकेगा।


सुश्री उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की एक अति महत्वपूर्ण योजना है, प्रदेश के बेरोजगार युवक-युवती इसका लाभ उठाएं। त्रिभुवन ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत इस योजना के तहत स्वयं के उद्यम शुरू करने के लिए रू. 25 लाख तक का ऋण बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें 35 प्रतिशत तक सब्सिडी हितग्राही को प्राप्त होता है। 

एस.टी.एस.सी.एवं महिला वर्ग को ग्रामीण क्षेत्रों में 35 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 25 प्रतिशत तक छूट दी जाती है तथा 5 प्रतिशत तक स्वयं का अंशदान होता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 1 लाख रू. पर एक व्यक्ति को रोजगार देना अनिवार्य होता है। इच्छुक युवक-युवतियां खादी ग्रामोद्योग के कार्यालय के संपर्क कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 0771-2886428 है|

इस अवसर पर राज्यपाल ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग के निर्देशिका का विमोचन किया। आयोग की तरफ से राज्यपाल को कोसे की बनी शाल और साड़ी भेंट की गई।
भैंसो की तस्करी कर ले जाते ट्रक पकड़ाई, चालक फरार

भैंसो की तस्करी कर ले जाते ट्रक पकड़ाई, चालक फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीरनगर थाना क्षेत्र पुलिस ने बुधवार को भैसों से भरी एक ट्रक पकड़ी। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कबीरनगर में लोहा बाजार के पास रिंग रोड में बीती देर रात में भैसों से भरी एक ट्रक क्रमांक सीजी04ई-3588 को रोकने के लिए पुलिस ने जब ट्रक का पीछा किया तो ट्रक का चालक घबराकर ट्रक को थोड़ी दूर पर जाकर रोका और उतरकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक से 14 भैंस व 03 भैसा बरामद कर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ पशू, परि.अधिनियम एवं पशु क्रुरता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ट्रक के मालिक का पता लगा रही है। 
निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर दावेदारों के नामों पर विचार शुरू, आज हो सकती है कुछ नामों की घोषणा

निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर दावेदारों के नामों पर विचार शुरू, आज हो सकती है कुछ नामों की घोषणा

रायपुर | राज्य के विभिन्न निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर काउंट डाउन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास में वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंत्रिमंडल के सदस्यों और वरिष्ठ विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में दावेदारों के नामों पर विचार हो रहा है। सूत्रों की माने तो आज की बैठक में उन नामों पर पहले विचार हो रहा है, जो सर्वमान्य है। संभावना यह भी है कि ऐसे दावेदारों के नाम पहली सूची में शामिल किया जाएगा। इसके पश्चात अन्य दावेदारों के नामों पर विचार होगा। 

राज्य के विभिन्न निगमों और मंडलों व आयोगों में नियुक्ति पाने के लिए दावेदारों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया है। दावेदारों ने अपने-अपने नेताओं व वरिष्ठजनों के माध्यम से अपना नाम दावेदारों की सूची में शामिल कराया था। इसके बाद कुछ दावेदारों ने वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से अपना नाम आगे भी करवा दिया। इसके बाद आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, वरिष्ठ विधायकों, मंत्रिमंडल के सदस्यों को चर्चा के लिए बुलाया है। बताया जाता है कि आज की बैठक में ऐसे नामों पर सर्वप्रथम विचार हो सकता है, जो सर्वमान्य हैं और ऐसे दावेदारों के नामों पर एकमत है। माना जा सकता है कि ऐसे दावेदारों के नामों की सूची तैयार कर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया से चर्चा की जाएगी और फिर सूची आलाकमान तक जाएगी। संभावना यह भी है कि पहली सूची में शामिल नाम पर आलाकमान भी मुहर लगा सकती है। 
 
मौसम का मिजाज: 5 जुलाई तक राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मौसम का मिजाज: 5 जुलाई तक राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

 रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून के पूरे देश मे सक्रिय होने के बाद भी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस समय ठीक ढंग से बारिश न होने के कारण उमस और चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल हैं। हालांकि मौसम विभााग ने कल 3 जुलाई से 5 जुलाई के मध्य राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। 


मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो इस समय ऊपरी हवा में एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण तटीय उड़ीसा और उसके आसपास 3.6 किलोमीटर और 5.8 किलोमीटर के बीच स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर से 3.6 किलोमीटर के बीच स्थित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से विदर्भ तक पूर्वी मध्य प्रदेश होते हुए 3.1 किलोमीटर से 3.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इन मौसमी तंत्र के प्रभाव से कल 3 जुलाई को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इस मौसमी तंत्र का प्रभाव अब 5 जुलाई तक बना रह सकता है, इस लिहाज से आने वाले 5 जुलाई तक राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इधर राजधानी रायपुर में पर्याप्त बारिश न होने के कारण वर्तमान में भी उमस और गर्मी से शहरवासी हलाकान हैं। शहर में अभी तक केवल दो-तीन बार ही झमाझम बारिश हुई है। इसके अलावा केवल हल्की बूंदाबांदी ही हुई है, लिहाजा वातावरण में व्याप्त नमी से लोग उमस से बेहाल हैं। 
मुख्यमंत्री ने राजधानीवासियों को दी ऑक्सीजोन की सौगात: 19 एकड़ विकसित ऑक्सीजोन में 4 हजार से अधिक पौधे

मुख्यमंत्री ने राजधानीवासियों को दी ऑक्सीजोन की सौगात: 19 एकड़ विकसित ऑक्सीजोन में 4 हजार से अधिक पौधे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के हृदय स्थल में 19 एकड़ में बनाए गए ऑक्सीजोन का आज लोकार्पण किया। करीब 11 करोड़ की लागत से बने इस ऑक्सीजोन से नगरवासी अब बीच शहर में शुद्ध आबो-हवा के साथ सैर और भ्रमण का भरपूर आनंद उठा सकेंगे। यह नगर के रौनक के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगा। लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां सफेद चंदन का पौधा लगाया।  

 

कलेक्टोरेट परिसर के समीप बनाए गए इस ऑक्सीजोन में 12 एकड़ में अब तक 4 करोड़ रूपए की राशि व्यय कर 75 प्रजातियों के 4 हजार से अधिक पेड़-पौधे लगाए गए हैं। इस ऑक्सीजोन के बनने से शहर के पर्यावरण में सुधार के साथ ही युवाओं, बुजुर्गो बच्चों सहित शहरवासियों को सुबह-शाम सैर और मनोरंजन के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। 

ऑक्सीजोन में बच्चों के खेलने के लिए झूले, फिसलपट्टी और ओपन एयर जिम के उपकरण लगाए गए हैं। ऑक्सीजोन में पौधरोपण और संरक्षण के प्रयासों के कारण एक वर्ष में ही यहां हरियाली दिखने लगी है और पक्षी तथा तितलियां बड़ी संख्या में अपना बसेरा बनाने लगे हैं। इसकी सुन्दरता और हरीतिमा देखते ही बनती है। ऑक्सीजोन में लॉन विकसित किए गए हैं और छोटा गुलाब गार्डन भी लगाया गया है। 

मॉर्निंग और इविनिंग वाक के लिए ऑक्सीजोन में 3 किलोमीटर से अधिक लम्बाई में पाथवे और पगड़ंडियां तैयार की गई हैं। इसके अलावा यहां दो वाटर बॉडी है, जिसमें से एक प्राकृतिक और दूसरी निर्मित की गई है। वर्षा का सारा पानी चैनल से होकर इसमें इकठ्ठा होता है और इससे पौधों की सिंचाई की व्यवस्था की गई है। यहां एक प्राकृतिक वाटर फॉल भी बनाया गया है, जो रात में लाईट्स में बड़ा सुन्दर दिखता है। यहां बांस निर्मित 8 पगौडा बनाए गए हैं और जगह-जगह छोटी चट्टानों और पत्थरों से संरचनाएं भी तैयार की गई है। युवाओं के लिए आकर्षक सेल्फी जोन भी बनाया गया है। 

ऑक्सीजोन में आम, जामुन, सीताफल, आंवला तथा अमरूद जैसे फलदार वृक्ष और तितलियों को आकर्षित करने के लिए जारूल, अमलतास, कचनार, मौलश्री, आकाशनीम जैसे फूलदार पौधे लगाए गए हैं। यहां 503 पुराने वृक्षों को संरक्षित किया गया है और पार्किंग पाथवे वाटर बॉडी में आने वाले पेड़ों को भी नहीं काटा गया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के पीसीसीएफ  राजेश गोवर्धन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
अनलॉक होते ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, पढ़े पूरी खबर

अनलॉक होते ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते पूरे देश में जहां आर्थिक मंदी का माहौल है, वहीं अनलॉक के बाद छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था पूरी रफ्तार से चल पड़ी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए सकारात्मक प्रयासों से राज्य में जीएसटी, आटोमोबाईल, कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में तेेजी देखी जा सकती है। राज्य में जीएसटी संग्रहण पिछले वर्ष की तुलना में जहां 22 प्रतिशत अधिक बढ़ा है, वहीं वाहनों के रजिस्ट्रेशन में मई माह की तुलना में जून माह में साढ़े तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और वनवासियों को राहत पहुंचाने के लिए वनोपजों के संग्रहण में छत्तीसगढ़ देश में पहले स्थान पर है।

लॉकडाउन के दौरान भी छत्तीसगढ़ में जीएसटी में इजाफा हुआ है। पिछले साल जून महीने के मुकाबले इस साल जून में 22 फीसदी ज्यादा जीएसटी का संग्रह हुआ है। वर्ष 2019 में जहां 2,093 करोड़ रूपए जीएसटी संग्रह हुआ था, वहीं 2020 में 2,549 जीएसटी प्राप्त हुआ है। लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल इंड्रस्ट्री में भी बेहतर कारोबार देखने को मिला है। जून 2020 में जयपुर (राजस्थान) के बाद रायपुर (छत्तीसगढ) में सर्वाधिक कार और बाइक की बिक्री हुई है। रायपुर में मई माह में जहां 7 हजार 603 बाइक बिकी थी, वहीं जून माह में यह संख्या बढ़कर 27 हजार हो गई। इसी तरह मई माह में एक हजार 107 कार बिकी थी, वहीं जून में यह संख्या बढ़कर 2 हजार 889 हो गई। आरटीओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लॉकडाउन अवधि में छत्तीसगढ़ में अप्रैल माह में 891 वाहन, मई माह में 9681 वाहन और जून माह में 32 हजार 982 वाहनों का रजिस्ट्रेशन परिवहन कार्यालयों में हुआ है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की प्रथम किस्त प्राप्त होने के बाद राज्य में

किसानों ने 3 हजार नये टेऊक्टर भी खरीदे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में जॉब कॉर्डधारी परिवारों को 100 दिनों का रोजगार देने में देश में शीर्ष स्थान पर है। इसी प्रकार लक्ष्य के विरूद्ध रोजगार सृजन में देश में दूसरे स्थान पर है। पहली तिमाही में ही राज्य में 8.85 करोड़ मानव दिवस का रोजगार सृजन किया गया है। अब तक 55,981 परिवारों ने 100 दिनों का रोजगार प्राप्त कर लिया है। देश में 100 दिनों का रोजगार हासिल करने वाले कुल परिवारों में अकेले छत्तीसगढ़ की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत है। छत्तीसगढ़ ने रोजगार सृजन के मामले में सालभर के लक्ष्य का 66 प्रतिशत पूरा कर लिया है। इसमें लक्ष्य का 70 प्रतिशत से अधिक काम का लक्ष्य हासिल करने में नक्सल प्रभावित जिले आगे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए वनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर 31 कर दी है। इससे प्रदेश के वनवासी परिवारों को काफी राहत मिली है। लॉकडाउन अवधि में छत्तीसगढ़ प्रदेश लघु वनोपजों के संग्रहण में देश में पहले नम्बर पर है। छत्तीसगढ़ ने वनोपज संग्रहण के सालाना लक्ष्य को 6 माह में पूरा कर लिया है। राज्य में अब तक 104 करोड़ के डेढ़ लाख क्विंटल लघु वनोपजों का संग्रहण किया गया है। वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से उत्पन्न कठिन परिस्थितियों के बावजूद छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गयी है। सीएमआईई के सर्वेक्षण में प्रदेश में बेरोजगारी की दर अप्रैल माह में 3.4 प्रतिशत रही, जो 12 महीने के सबसे निचले स्तर पर थी। यह उसी अवधि में राष्ट्रीय बेरोजगारी की दर (23.5 प्रतिशत) से काफी कम रही। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ में कृषि और उससे सम्बंधित कार्यों में बनी तेजी को सराहा। उसने अपनी रिपोर्ट में बताया कि देश व्यापी लॉकडाउन में भी छत्तीसगढ़ ने तेजी से आर्थिक वृद्धि दर्ज की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि संकट के इस समय में भी छत्तीसगढ़ प्रदेश ने देश को राह दिखाई है। इस दौरान राज्य ने जो उपलब्धियां हासिल कीं वह शासन के संकल्प का परिणाम तो है ही, छत्तीसगढ़ के लोगों के अनुशासन का भी परिणाम है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को नियंत्रित करने और उपचार की सुविधाएं मुहैया कराने के मामले में भी हमारी स्थिति बेहतर है। इसी संकल्प और अनुशासन के साथ हम न सिर्फ इस संकट से पार पाएंगे, बल्कि नवा छत्तीसगढ़ गढऩे के अपने लक्ष्य को समय पर हासिल भी कर लेंगे।
अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती से वसूले हजारों रूपए, थाने में मामला दर्ज

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती से वसूले हजारों रूपए, थाने में मामला दर्ज

रायपुर। युवती की अश्लील फोटो लेकर वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

युवक ने अश्लील फोटो लेकर युवती को वायरल करने की धमकी देकर उससे हजारों रुपए वसूला है। इतना ही नहीं युवती को परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी है। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 
मिली जानकारी के अनुसार मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है, इलाके में रहने वाली एक युवती को बीते दिनों से एक युवक अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। आरोपी युवक धमकी देकर युवती से हजारों रुपए वसूला है। वहीं आरोपी ने युवती को परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी थी। युवती ने आज थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।
बड़ी खबर: पुलिस मुख्यालय में कोरोना मरीज मिलने के बाद से मचा हड़कंप, PHQ में अब नहीं मिलेगी सीधे एंट्री

बड़ी खबर: पुलिस मुख्यालय में कोरोना मरीज मिलने के बाद से मचा हड़कंप, PHQ में अब नहीं मिलेगी सीधे एंट्री

रायपुर | प्रदेश में बढ़ते कोरोना के बिच डॉक्टर, पुलिस भी कोरोना के शिकार हो रहे है| छत्तीसगढ़ में पुलिस मुख्यालय में कोरोना मरीज मिलने के बाद से हड़कम मच गया है। जिसके बाद से ही PHQ में किसी को भी सीधे एंट्री नहीं मिलेगी। आम लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को भी अपाइंटमेंट लेना होगा। पुराने पुलिस मुख्यालय के आधा दर्जन से ज्यादा अफसरों-जवानों में कोरोना का संक्रमण मिलने के बाद DGP डीएम अवस्थी ने सुरक्षा के लिहाज से किसी का भी बिना अनुमति लिए मुख्यालय आना पर रोक लगा दी है। साथ ही उन्होंने नए ,पुराने पुलिस मुख्यालय के एक-एक अफसर और जवान का कोरोना टेस्ट करवाने के निर्देश भी दे दिए हैं।

आपको बता दे की पुराने पुलिस मुख्यालय (PHQ) में कोरोना संक्रमित जवानो के मिलने के बाद मुख्यालय परिसर को सैनेटाइस किया गया|  साथ ही  आज पुराने पुलिस मुख्यालय के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया|
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ 4 जुलाई तक चलेगा कांग्रेस का आंदोलन

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ 4 जुलाई तक चलेगा कांग्रेस का आंदोलन

रायपुर। देशभर में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते मूल्य के विरोध में कांग्रेस का राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन जारी है। पीसीसी के निर्देश के बाद 30 जून से 04 जुलाई तक प्रदेशभर में यह आंदोलन जारी रहेगा। 

पीसीसी सूत्रों की माने तो पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस की सभी इकाईयों द्वारा पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि के खिलाफ चरणबद्ध ढंग से आंदोलन किया जा रहा है। पीसीसी के निर्देश के बाद प्रदेश के सभी संगठन जिला के अंतर्गत लगभग 307 नगर, ब्लॉक मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन, आंदोलन करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, नगरीय निकाय, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता भी लगातार आंदोलन व धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। यह विरोध-प्रदर्शन 04 जुलाई तक चलेगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी केन्द्र सरकार के खिलाफ व देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से केन्द्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में हो रही बेतहाशा मूल्यवृद्धि के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर केन्द्र सरकार के समक्ष विरोध दर्ज कराया जाएगा, जिसमें प्रमुख रूप से प्रभावित ओला उबर चालक, ड्राइवर, ट्रक और टैक्सी चालक सहित आमजनों से राय ली जाएगी और इसका वीडियो बनाकर प्रसारित किया जाएगा। 
अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार

अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम धनियालूर के जंगल में बीते दिनों सैलून संचालक का शव बरामद किया गया था, प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा था कि सैलून संचालक गोपाल ठाकुर की हत्या की गई है। पुलिस ने टीम गठित कर पुलिस ने जांच में इस हत्या में शामिल एक नाबालिक सहित 03 आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह पैसों की चोरी की आशंका पर आरोपियों ने बताया।

मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, भानपुरी एसडीओपी उदयन बेहरा, थाना प्रभारी राजेन्द्र सिन्हा ने बताया कि 25 जून को रूपधर कश्यप ने 10 हजार 800 रुपये में धान बेचा था, उसके बाद लछन, गोपाल ठाकुर, रूपधर आदि ने मिलकर शराब का सेवन किया, इस दौरान रूपधर का 05 हजार 05 सौ रुपये गुम हो गया। साथियों ने भी गोपाल के द्वारा पैसे चोरी करने की बात कही। पैसा चोरी होने की बात से नाराज होकर आरोपियों ने गोपाल को घर से अपहरण करते हुए जंगल ले गए जहां उसकी हत्या कर दिया। और शव को झाडिय़ों में छिपा दिया, हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की जांच टीम हत्या के आरोपी रूपधर, लछन व एक नाबालिक को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ धारा 364, 302,201, 120 , 34 के तहत मामला दर्ज कर आज रिमांड में भेज दिया है।