BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 बिना लाईसेंस किया जा रहा था हॉस्पिटल का संचालन, 7 चिकित्सालयों को नोटिस जारी

बिना लाईसेंस किया जा रहा था हॉस्पिटल का संचालन, 7 चिकित्सालयों को नोटिस जारी

दुर्ग, नर्सिंग होम एक्ट 2013 के तहत बनाए गए प्रवधानों का पालन किए बिना चिकित्सालय संचालित करने वाले 7 चिकित्सालयों को नोटिस जारी कर सात दिवस के भीतर जरूरी दस्तावेजों को प्रस्तुत करने कहा गया हैं। नोटिस जारी किए गए चिकित्सालय में नंदिनी नर्सिंग होम अहिवारा, बालाजी नर्सिंग होम कुम्हारी, राजवंशी हॉस्पिटल विनोबा नगर जुनवानी भिलाई, सिद्धी विनायक हॉस्पिटल भिलाई-3, नवजीवन हॉस्पिटल करहीडीह, शिवम नर्सिंग होम सुपेला मार्केट, जीवन ज्योति हॉस्पिटल नंदिनी रोड जामुल एवं साई कृपा हॉस्पिटल पाटन, का नाम शामिल है।
विदित हो कि छत्तीसगढ़ नर्सिंग होम एक्ट 2013 लागू होने के बाद से इन संस्थओं के द्वारा चिकित्सालय संचालित किया जा रहा है। दस्तावेजों की कमी एवं अन्य कारणों से चिकित्सालयों को नर्सिंग होम एक्ट के तहत लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। इसके बाद भी चिकित्सालय आज तक संचालित किया जा रहा है। बिना लाइसेंस के ओ.पी.डी., आई.पी.डी. एवं आपातकालीन सेवाएं प्रदाय की जा रही हैं। बिना लाइसेंस के अस्पताल का संचालन करना नर्सिंग 2013 का उल्लंघन है। संस्था में किसी अप्रिय घटना निर्मित होती है तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं संस्था संचालकों की होगी। नोटिस जारी होने के सात दिवस के भीतर चिकित्सालय से संबंधित दस्तावेजों की कमी को सुधार कर दस्तावेज प्रस्तुत करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

आईईडी प्रेशर बम से 2 डीआरजी के जवान घायल, पढ़े पूरी खबर

आईईडी प्रेशर बम से 2 डीआरजी के जवान घायल, पढ़े पूरी खबर

दंतेवाड़ा। जिला के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के चिकपाल में 03 नग आईईडी प्रेशर बम बरामद किया किया गया था, जिसे निष्क्रय करने के दौरान एक आईईडी प्रेशर बम में अचानक ब्लास्ट हो जाने से से 02 जवान टीआई बदरू पोटाम व आरक्षक सुरेश नाग घायल हो गए है। दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कटेकल्याण थाना क्षेत्र के चिकपाल इलाके में डीआरजी के जवान सर्चिंग में निकले थे। सर्चिंग से वापसी के दौरान डीआरजी के जवानों को चिकपाल से जंगल के रास्ते में 03 नग आईईडी प्रेशर बम मिला जिसे सफलता पूर्वक निकालकर निष्क्रिय करने की प्रक्रिया में 02 नग आईईडी प्रेशर बम को निष्क्रिय कर दिया गया लेकिन 01आईईडी प्रेशर बम में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसके चपेट में आने से 02 जवान टीआई बदरू पोटाम व आरक्षक सुरेश नाग घायल हो गए। टीआई को मामूली चोटें बताई जा रही है। जबकि सुरेश नाग को गंभीर रूप से घायल हुए है। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनो घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 

राजधानी में सट्टा-पट्टी के साथ एक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पट्टी जब्त

राजधानी में सट्टा-पट्टी के साथ एक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पट्टी जब्त

रायपुर। सट्टा-पट्टी लिखते पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से सट्टा-पट्टी व नगदी रुपये जब्त किया है। खमतराई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सट्टा-पट्टी लिखने की सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर बिजली आफिस के पास आज पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर सट्टा खेलने वाले भाग गये। वहीं सट्टा पट्टी लिख रहे युवक को घेराबंदी करके पकड़ लिया। आरोपी के पास से 5 पेज का सट्टी पट्टी व नगदी 2 हजार 1 सौ 30 रुपये जब्त किया गया है। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम दिलहरण मारकण्डे 29 वर्ष पिता इंदरचंद मारकंण्डे निवासी भनपुरी बताया है। कल्याण के लिये सट्टा -पट्टी ले रहा था। आरोपी के खिलाफ 4 के तहत अपराध कायम किया गया है। जमानतदार पेश करने पर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया है। 

गृह मंत्री ने अपने निवास परिसर में पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गृह मंत्री ने अपने निवास परिसर में पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने रायपुर निवास परिसर में पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साहू ने अपने निवास परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। भगवान शिव की आराधना के लिए आज से शुरू हुए पवित्र महीना सावन के प्रथम सोमवार को विशेष महत्व के रुद्राक्ष पौधे का रोपण करते हुए प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की।
गृह मंत्री साहू के साथ खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने भी रुद्राक्ष पौधे का रोपण किया। इसके अलावा मंत्री निवास परिसर में मुनगा, आम, नीम एवं अन्य प्रजाति के पौधों का भी रोपण किया गया। मंत्री साहू ने कहा कि अभी बारिश का मौसम है जो कि पौधा लगाने के लिए काफी उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण, शुद्ध हवा और हरा भरा छत्तीसगढ़ बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। 
राजधानी विहार कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित

राजधानी विहार कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित

रायपुर। जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत राजधानी विहार थाना विधानसभा में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने पूर्व में कॉलोनी के दीवाल कचना की ओर, पश्चिम में कॉलोनी का मैदान,,उत्तर में शिव मंदिर और दक्षिण में ऐश्वर्या किंगडम कॉलोनी के दीवाल को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

इस कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जावे। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे। कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार की व्यवस्था बेरिकेटिंग के लिए एन के पांडेय,कार्यपालन अभियंता, लोकनिर्माण विभाग, विधानसभा संभाग, रायपुर मो.नं. 94076-25500, लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु श्री बी.एस.ठाकुर, वनमंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल, रायपुर 94242-38769, कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु श्री आर के डोंगरे ,जोन आयुक्त नगर पालिक निगम,जोन क्रमांक-02, मो नं. 94251-60304,घरो का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमती मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर श्री मुकेश कोठारी,डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी रायपुर मो.नं. 99934-83432,भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु श्री अश्वनी राठौर, थाना प्रभारी,थाना विधानसभा, रायपुर मो.नं. 94791-91079 को नियुक्त किया गया है।

मौसम का मिजाज: राज्य में अगले चौबीस घंटों के दौरान भारी बारिश के आसार

मौसम का मिजाज: राज्य में अगले चौबीस घंटों के दौरान भारी बारिश के आसार

रायपुर। राज्य में अगले चौबीस घंटों के दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए राहत आयुक्त को भी पत्र भेजकर सूचित कर दिया है। इधर चक्रवाती सिस्टम और कम दबाव क्षेत्र के असर से राजधानी में कल रात झमाझम बारिश हुई है। 

मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो इस समय एक मानसूनी द्रोणिका कम दबाव क्षेत्र के मध्य से होकर गुजर रही है। यह वर्तमान में सौराष्ट्र और इसके आसपास के इलाकों से होकर बांसवाड़ा, गुना, सतना, डॉल्टनगंज तक विस्तृत है। वहीं एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पूर्व झारखंड और इसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है। यह सिस्टम दक्षिण पूर्व दिशा से आगे बढ़ते हुए बंगाल की खाड़ी में उत्तरी-पूर्वी दिशा में आगे बढ़ गया है। वहीं कल बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो गया है तथा समाप्ति की ओर है। 

इधर मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के भीतर अधिकतम तापमान की संभावनाओं पर इंकार करते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया कि राज्य के सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, बलौदाबाजार, महासमुंद, बेमेतरा, बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं आगामी 48 घंटों के दौरान प्रदेश के सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा तथा नारायणपुर जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। 

 बड़ी खबर: अब छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में गाया जाएगा राज्य गीत 'अरपा पैरी के धार', पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: अब छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में गाया जाएगा राज्य गीत 'अरपा पैरी के धार', पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की अब सभी सरकारी प्राइवेट और अनुदान प्राप्त स्कूलों की प्रार्थनाओं में राज्य गीत अरपा पैरी के धार को भी गाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने राज्य गीत अरपा पैरी के धार को प्रार्थना में शामिल करने का निर्णय लिया है।

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की स्कूल खुलने के बाद अब छात्र राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान के साथ प्रदेश के राज्य गीत को भी गाते हुए नजर आएंगे राज्य गीत को प्रार्थना में शामिल करने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। अब ये आदेश प्रदेश के सभी स्कूलों के प्रिंसिपल तक भी पहुंचा दिया गया है।
रमन सिंह शिक्षक भर्ती-शिक्षाकर्मी संविलियन मामले में नौजवानों को गुमराह न करें: कांग्रेस

रमन सिंह शिक्षक भर्ती-शिक्षाकर्मी संविलियन मामले में नौजवानों को गुमराह न करें: कांग्रेस

रायपुर। शिक्षक भर्ती पर रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह और भाजपा के नेता शिक्षा के बारे में कुछ भी बोलने के अधिकारी नहीं है। छत्तीसगढ़ के लोग अभी भूले नहीं है कि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक आरएसएस के दफ्तर और सरस्वती शिशु मंदिर की प्राथमिक शालाओं में हुआ करती थी। विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठकें आरएसएस और सरस्वती शिशु मंदिर के कार्यालयों में लेने वाले कांग्रेस को शुचिता और शिक्षा का पाठ न पढ़ायें। 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया आरंभ भी की है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार विपरीत आर्थिक परिस्थितियों का सामना कर रही है। लॉक डाउन पीरियड में राज्य की आय बिल्कुल नहीं रही। कोरोना आ जाने के कारण आर्थिक गतिविधियां शून्य हो गयी। स्कूल भी 12 फ रवरी से ही कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिये बंद है। स्कूल खुलते साथ समुचित व्यवस्था करके शिक्षकों की भर्ती भी की जायेगी। भाजपा को कम से कम शिक्षक भर्ती को लेकर बयान देने और राजनीति करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। रमन सिंह सरकार में 42 हजार शिक्षकों के पद 15 साल तक 2003 से 2013 तक रिक्त रहे। एक भी शिक्षक की भर्ती भाजपा सरकार में नहीं की गयी। शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया तक भाजपा सरकार ने आरंभ नहीं की। रमन सिंह जी किस मुंह से कांग्रेस के खिलाफ शिक्षक भर्ती के मामले में बयान देते है। 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 2003 के चुनाव के पहले रमन सिंह जी ने, भाजपा के नेताओं ने शिक्षाकर्मियों की संविलियन की घोषणा की थी। भाजपा सरकार ने शिक्षाकर्मियों के संविलियन के लिये 15 साल तक 1 पैसा 1 फुटी कौड़ी नहीं दी। राशि का प्रावधान तक नहीं किया और 15 साल तक शिक्षाकर्मियों की आंखों में धूल झोंककर राज किया और सत्ता से चले भी गये। कांग्रेस की सरकार ने सत्ता में आने के बाद शिक्षाकर्मियों के संविलियन की प्रक्रिया आरंभ की है। हजारों शिक्षाकर्मियों का संविलियन भी हुआ है। जो बचे हुये है उनका भी संविलियन जल्दी से जल्द किया जायेगा। शिक्षाकर्मियों का संविलियन को कांग्रेस सरकार ने प्राथमिकता दी है।  

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट ऐलान किया है कि स्कूल खुलते ही शिक्षाकर्मियों का संविलियन एवं शिक्षकों की भर्ती कर ली जाएगी। जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट ऐलान कर दिया है तो डॉ. रमन सिंह द्वारा प्रदेश के नौजवानों को गुमराह करने की कोशिश निंदनीय है। रमन सिंह सरकार में डीएमएफ मद में किसी भी जनप्रतिनिधि की कोई भागीदारी नहीं थी तब धरमलाल कौशिक की बोलती क्यों बंद थी? 
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा

रायपुर | राजधानी रायपुर के बिरगांव नगर निगम क्षेत्र से एक खबर सामने आई है खबर मिली है कि एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है |  एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिलने पर उरला पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार उरला बीरगांव नगर निगम के पास एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक किस वजह से फांसी लगाया इस संबंध में पुलिस पता लगा रही है।

 

 
नन्ही सरस्वती के पैरों में आई जान, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान बना वरदान

नन्ही सरस्वती के पैरों में आई जान, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान बना वरदान

रायपुरमाता-पिता के लिए अपनी संतान के स्वास्थ्य और सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं होता, परन्तु कभी-कभी अज्ञानता, निर्धनता, जागरूकता के अभाव जैसे कई कारणों से कुपोषण बच्चों को अपना शिकार बना लेता है। ऐसे बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 02 अक्टूबर 2019 से शुरू किया गया मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान वरदान साबित हो रहा है। इस अभियान के तहत् शिशुओं, किशोरियों, युवतियों और महिलाओं को कुपोषण और एनीमिया से मुक्ति दिलाने के निर्णायक कदम का दूरस्थ अंचलों मे अच्छा प्रतिसाद मिला है। अब यहां कुपोषित से सामान्य स्थिति में आने वाले बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है।
    आदिवासी जिले कोण्डागांव के ऐसे ही दूरस्थ अंचल मर्दापाल के सीमावर्ती ग्राम बेचा में रहने वाले किसान दम्पत्ति पिता श्री राजूू राम कोर्राम और मां श्रीमती सुकारो बाई मरकाम की डेढ़ वर्षीय पुत्री सरस्वती समुचित खान-पान के अभाव में कुपोषण की चपेट मे आ गई थी। कुपोषण की वजह से आई कमजोरी से वह चल-फिर भी नहीं पा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री रजबती बघेल और सुपोषण अभियान के नोडल श्री प्रकाश बागड़े ने बच्ची को सतत् निगरानी में रखते हुए उसके पोषण का उचित प्रबंध किया। उन्होंने बच्ची सरस्वती का पंजीयन कर उसे प्रोटीन युक्त पोषण आहार जैसे अण्डा, चना, सोयाबड़ी, फल और अन्य समाग्रियां वैकल्पिक रूप से उपलब्ध कराने की शुरूवात की। इसके साथ ही सरस्वती को कोण्डागांव के पोषण पुर्नवास केन्द्र भेजा गया फलस्वरूप उसके स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन आना शुरू हो गया। अब नन्ही सरस्वती बिना किसी सहारे के चल फिर रही है। उसके शरीर मे रक्त के मात्रा और वजन में वृद्धि हुई है। उचित देखभाल से उसके स्वास्थ्य मे लगातार सुधार हो रहा है।
    उल्लेखनीय है कि कोण्डागांव मे स्थापित पोषण पुर्नवास केन्द्र मे दूर-दराज के गांव जैसे कड़ेनार, कुदूर, कारसिंग, नुगाली, के कुपोषित शिशुओं को रखने की व्यवस्था की गई है। यहां उपचार के अलावा बच्चों को पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य स्थिति मे लाने तक रखा जाता है। इन प्रयासो से कुपोषण की दर में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 357.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ में अब तक 357.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरराज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून से अब तक 357.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य में सर्वाधिक 539 मिमी वर्षा कोण्डागांव जिले में और सबसे कम 194.5 मिमी वर्षा कबीरधाम जिले में दर्ज हुई है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सरगुजा जिले में 219.0 मिमी, सूरजपुर जिले में 485.0 मिमी, बलरामपुर में 284.6 मिमी, जशपुर में 389.3 मिमी, कोरिया में 322.3 मिमी, रायपुर में 345.2 मिमी और बलौदाबाजार में 309.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
इसी तरह से गरियाबंद में 391.0 मिमी,  महासमुंद में 524.4 मिमी, धमतरी में 381.7 मिमी, बिलासपुर में 301.2 मिमी, मुंगेली में 271.2 मिमी, रायगढ़ में 333.5 मिमी और जांजगीर-चांपा में 259.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। कोरबा में 430.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 372.4 मिमी, दुर्ग में 413.6 मिमी, राजनांदगांव में 284.8 मिमी, बालोद में 358.3 मिमी और बेमेतरा में 309.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। बस्तर में 372.6 मिमी, कांकेर में 307.6 मिमी, नारायणपुर में 407.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 464.5 मिमी, सुकमा में 350.2 मिमी और बीजापुर में 397.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की जा चुकी है।

दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, सिविल लाइन थाना सील

दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, सिविल लाइन थाना सील

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो थाना कोरोना संक्रमितों के पाये जाने के बाद सील किया गया है। जिसमें से पहला मामला मस्तुरी क्षेत्र के पचपेढ़ी थाना को सील किया गया था। वो वहीं अब शहर के ही सिविल लाइन थाना को सील किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक कर्नाटका के मैसूर का रहने वाला है। वह बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोप से वंछित था जिसे चार जुलाई को गिरफ्तार कर पुलिस की टीम थाने लाई थी। गिरफ्तार युवक का कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमें वह पाजीटिव निकला। गिरफ्तार युवक के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गये। थाना प्रभारी ने तत्काल एक अधिकारी और दो आरक्षकों की कोरोना टेस्ट कराकर संक्रमण न फैल जाने के चलते थाने को पुरी तरह सील करवा दिया। 

बड़ी खबर: प्रज्ञागिरी पहाड़ के उपर मिले कंकाल का हुआ खुलासा, प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या

बड़ी खबर: प्रज्ञागिरी पहाड़ के उपर मिले कंकाल का हुआ खुलासा, प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां डोंगरगढ़ स्थित प्रज्ञागिरी पहाड़ी के उपर एक युवती की कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। युवती की कंकाल करीब 6 से 7 माह पुराना बताया जा रहा है। वहीं मामले में पुलिस ने एक युवक को पकड़कर घटना स्थल पर ले जाकर कंकाल की शिनाख्ती में जुटी हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि इस युवती की प्रेम प्रसंग के चक्कर में हत्या कर उसकी लाश डोंगरगढ़ की पहाड़ी में फेंक दी गई थी। इस मामले में पुलिस उसके प्रेमी को सोमवार को गिरफ्तार किया है।


पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस की तहकीकात के अनुसार इसी बीच युवती की आरोपी युवक मनोज वैष्णव उम्र (24) साल निवासी रणबीरपुर लोहारा, जिला कवर्धा से दोस्ती हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। गुम इंसान की पतासाजी करते हुए पुलिस को यह जानकारी मिली कि उक्त युवती का मनोज वैष्णव के साथ प्रेम प्रसंग था। प्रेम प्रसंग के चलते ही युवक ने युवती की हत्या कर दी और उसकी लाश को अज्ञात जगह छिपा दिया था।

पत्रकारवार्ता-
राजनांदगांव एसपी जितेन्द्र शुक्ल ने पत्रकारवार्ता में आज बताया कि अक्टूबर 2019 को थाना बसंतपुर में एक गुम इंसान कायम किया गया था। गुम युवती सुमन पटेल उम्र 20 साल रणबीरपूर लोहारा जिला कवर्धा की रहने वाली बताई गई थी। यह युवती राजनांदगांव में नर्सिंग ट्रेनिंग करने आई हुई थी और नर्सिंग हॉस्टल में रहती थी।

पुलिस के अनुसार युवक मनोज वैष्णव युवती सुमन पटेल को 6 अक्टूबर 2019 को डोंगरगढ़ घूमाने ले गया था और 7 अक्टूबर 2019 युवती की हत्या कर दी थी। पुलिस को कॉल डिटेल और कुछ सबूत हाथ लगे थे, जिसे कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली है। इस प्रकरण में आरोपी युवक के खिलाफ धारा 302 के अलावा अन्य धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ऑर्डर देने पर तैयार की जाएंगी गणेश और दुर्गा मूर्तियां, पढ़े पूरी खबर

ऑर्डर देने पर तैयार की जाएंगी गणेश और दुर्गा मूर्तियां, पढ़े पूरी खबर

कोरबा। गणेश और दुर्गा पूजा को डेढ़ से दो माह का समय है। उत्सव के लिए मूर्ति निर्माण की तैयारी में कारीगर लग गए हैं। कोरोनाकाल में उत्सव पर आर्थिक मंदी की मार रहेगी। बिना ऑर्डर की बड़ी प्रतिमाएं बनाना घाटे का सौदा साबित हो सकता है। ऐसे में मूर्तिकारों ने इस वर्ष रसीद कटाने और अग्रिम जमा करने पर ही पांच फीट तक बड़ी मूर्ति बनाने का निर्णय लिया है। सीतामढ़ी निवासी स्थानीय मूर्तिकार जगतपाल का कहना है कि इस बार ऑर्डर पर ही प्रतिमा तैयार की जाएगी। उसका कहना है कि वे कोलकाता से आने वाले कारीगरों के साथ मिलकर हर साल गणेश, दुर्गा, विश्वकर्मा आदि की प्रतिमा तैयार करते हैं। मूर्तिकारों का आना अभी शुरू नहीं हुआ है। बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार प्रतिमा निर्माण का काम देरी से शुरू होगा। छोटी प्रतिमाओं के निर्माण में खर्च कम होता है। ऐसे में प्रतिमा बिक्री नहीं होने पर घाटे का सबब कम रहता है। बड़ी प्रतिमाएं नहीं बिकती तब आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। प्रतिमाओं के लिए जितनी मेहनत और लागत लगती है। वह घाटे का सौदा होता है। जगतपाल का कहना है मूर्ति निर्माण के संबंध में प्रतिवर्ष निगम और प्रशासन की ओर से जिस तरह की गाइडलाइन जारी की जाती है। उसका पालन किया जाता है। इस बार भी कम आकार की प्रतिमा तैयार करेंगे।

पूर्व सीएम के बयान पर कांग्रेस का जोरदार पलटवार: बैरियर लूट का केन्द्र, भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में किस-किसको हिस्सा मिला

पूर्व सीएम के बयान पर कांग्रेस का जोरदार पलटवार: बैरियर लूट का केन्द्र, भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में किस-किसको हिस्सा मिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह द्वारा आरटीओ बैरियर को खोले जाने तथा इसे लूटखसोट का केन्द्र कहे जाने के बाद कांग्रेस ने जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि डॉ.रमन सिंह बताएं कि यदि आरटीओ का बैरियर लूटखसोट का केन्द्र है तो उन्होंने अपने 15 साल के शासनकाल में इसे बंद क्यों नहीं किया? 
 
कांग्रेस संचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह को 15 साल मुख्यमंत्री रहते हुए यह क्यों पता नहीं चला कि बैरियर लूट खसौट केंद्र होते हैं? 15 साल तक इन लूटखसोट केंद्रों से लूट चली है तो उस लूट का कितना हिस्सा किस-किसको मिला, यह रमनसिंह को बताना चाहिए? मध्य प्रदेश सहित भाजपा शासित राज्यों में बैरियर संचालित हैं और रमन सिंह जी को भाजपा शासित राज्यों से बैरियर हटाकर इन लूट खसोट केंद्रों को समाप्त करने की पहल करनी चाहिये। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में यह रमन सिंह का कर्तव्य है। रमन सिंह बताएं कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में अपने प्रभाव का उपयोग वे भाजपा शासित मध्य प्रदेश के लूट खसोट केंद्रों को बंद करने के बारे में कब करेंगें?

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार बैरियर का उपयोग भाजपा सरकार की तरह लूट खसोट के तंत्र के रूप में नहीं टैक्स चोरी रोकने राज्य की सुरक्षा और ओवरलोडिंग रोकने के लिए इस्तेमाल करेगी। छत्तीसगढ़ एक संवेदनशील राज्य है और सुरक्षा की दृष्टि से राज्य में आने वाली हर गाड़ी की जांच आवश्यक है। आरटीओ बैरियर आरंभ होने से छत्तीसगढ़ की राजस्व आय बढ़ेगी और 200 करोड़ की राजस्व आय का इजाफा अनुमानित है। बैरियर के साथ-साथ वेब्रिज भी लगाया जा रहा है। इन बैरियरो में किसी गाड़ी को रुकना नहीं पड़ेगा।
पीडीएस चावल की हेराफेरी का मामला में रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष समेत 3 के खिलाफ एफआईआर

पीडीएस चावल की हेराफेरी का मामला में रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष समेत 3 के खिलाफ एफआईआर

बिलासपुर। कोर पीडीएस के चावल की बंदरबांट के मामले में रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे समेत तीन लोगों के खिलाफ  रतनपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है, पुलिस तीनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में नगर पालिका रतनपुर कार्यालय में 72 बोरी पीडीएस का चावल मिलने की शिकायत जिला प्रशासन से की गई। जिसमें तत्कालीन जिला कलेक्टर सारांश मित्तर के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। उक्त जांच दल नायब तहतीलदार रतनपुर, सहायक खाद्य अधिकारी कोटा एवं सहकारिता विस्तार अधिकारी कोटा द्वारा कार्यालय अतिरिक्त तहसीलदार रतनपुर शामिल थे। जिन्होने नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे के द्वारा नगर पालिका के कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष रतनपुर के कमरे में तथा नगर पालिका परिसर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल अवैध रूप से रखना पाया है। वही उनका साथ देने वाले दुर्गावती स्वसहायता समुह के संचालक राजेन्द्र महावर और महामाया उपभोक्ता भंडार के संचालक जतिन महावर को जिम्मेदार होना पाया है। जिसके आधार पर रतनपुर थाना में तीनों के खिलाफ रविवार को छत्तीसगढ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 का उल्लंघन करना एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अपराध करना पाये जाने से धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
 
जिला प्रशासन के निर्देश पर गठित जांच में नगर पालिका परिषद रतनपुर के सीएमओ द्वारा 14 जून को जारी खरीदी पत्रक में लिपिकीय त्रुटि पाया गया है। जो कि नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे के इशारों पर किया गया है। इसके अलावा जांच के दौरान पीडीएस दुकान रानी दुर्गावती स्वसहायता समूह के संचालक राजेन्द्र महावर और महामाया उपभोक्ता भंडार रतनपुर के संचालक जितिन महावर द्वारा पीडीएस के चावल को अधिक राशि मे बेचने की पुष्टि हुई है। विभागीय जांच में पीडीएस दुकान रानी दुर्गावती स्वसहायता समूह के भौतिक सत्यापन में 9.15 क्विंटल चावल कम होना पाया गया है। इन सब कार्यो के मुख्य सूत्रधार नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे के कार्यालय से 67 प्लास्टिक बोरी सहित सिलाई मशीन मिली है।
छत्तीसगढ़ लघु वनोपजों के संग्रहण में देश में बना हुआ है अव्वल

छत्तीसगढ़ लघु वनोपजों के संग्रहण में देश में बना हुआ है अव्वल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में लघु वनोपजों का संग्रहण जोरों पर है और चालू सीजन के दौरान अब तक देश के अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ लगातार अव्वल बना हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप राज्य में लगभग 100 करोड़ रूपए की राशि के लघु वनोपजों के वार्षिक संग्रहण लक्ष्य को छह माह पहले ही हासिल कर लिया गया है, जो छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 


'द ट्राइबल कोऑपरोटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (ट्राईफेड)Ó द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में 4 जुलाई तक की स्थिति में 104 करोड़ 74 लाख रूपए की राशि के 46 हजार 39 मीट्रिक टन लघु वनोपजों का संग्रहण हो चुका है, जो देश के सभी राज्यों में सर्वाधिक है। इनमें 27 जून तक 76 करोड़ रूपए की राशि के 71 हजार 582 मीट्रिक टन लघु वनोपजों का संग्रहण हुआ था और चालू सप्ताह में ही 29 करोड़ रूपए की राशि के 14 हजार 458 मीट्रिक टन लघु वनोपजों का संग्रहण किया गया है। 

इसी तरह देश के अन्य राज्यों में अब तक लगभग 140 करोड़ रूपए की राशि के 64 हजार 963 मीट्रिक टन लघु वनोपजों का संग्रहण किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ के पश्चात् ओडि़शा में 28 करोड़ रूपए की राशि के 13 हजार 367 मीट्रिक टन, तेलंगाना में 2 करोड़ 26 लाख रूपए के 4 हजार 769 मीट्रिक टन तथा गुजरात में एक करोड़ 73 लाख रूपए के 196 मीट्रिक टन लघु वनोपजों का संग्रहण हुआ है। इसी तरह मध्यप्रदेश में 82 लाख रूपए के 232 मीट्रिक टन, झारखण्ड में 61 लाख रूपए के 33 मीट्रिक टन, आन्ध्रप्रदेश में 53 लाख रूपए के 96 मीट्रिक टन तथा असम में 27 लाख रूपए के 47 मीट्रिक टन लघु वनोपजों का संग्रहण हुआ है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 26 लाख रूपए के 95 मीट्रिक टन, कर्नाटक में 24 लाख रूपए के 11 मीट्रिक टन, महाराष्ट्र में 20 लाख रूपए के 71 मीट्रिक टन तथा राजस्थान में छह लाख रूपए की राशि के 6 मीट्रिक टन लघु वनोपजों का संग्रहण किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि राज्य में चालू वर्ष में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत संग्रहित लघु वनोपजों में इमली (बीज सहित), पुवाड़ (चरोटा), महुआ फूल (सूखा), बहेड़ा, हर्रा, कालमेघ, धवई फूल (सूखा), नागरमोथा, इमली फूल, करंज बीज तथा शहद शामिल हैं। इसके अलावा बेल गुदा, आंवला (बीज रहित), रंगीनी लाख, कुसुमी लाख, फुल झाडु, चिरौंजी गुठली, कुल्लू गोंद, महुआ बीज, कौंच बीज, जामुन बीज (सूखा), बायबडिंग, साल बीज, गिलोय तथा भेलवा लघु वनोपजें भी इसमें शामिल हैं। साथ ही हाल ही में वन तुलसी बीज, वन जीरा बीज, ईमली बीज, बहेड़ा कचरिया, हर्रा कचरिया तथा नीम बीज को भी शामिल किया गया है।
 अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार 74 पव्वा देशी व मशाला शराब जब्त, टिकरापारा व खरोरा थाने का मामला

अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार 74 पव्वा देशी व मशाला शराब जब्त, टिकरापारा व खरोरा थाने का मामला

रायपुर। टिकरापारा व खरोरा पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो शराब कोचियों को गिरफ्तार उनके पास से 74 पव्वा देशी शराब जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पैदल जा रहे युवक से पुलिस ने तलाशी लेने पर कार्टून में रखा 48 पाव देशी मदिरा जब्त किया है। टिकरापारा पुलिस ने रविवार की शाम मुखबिर की सूचना पर संतोषीनगर ओव्हरब्रिज के के पास खाकी रंग के कार्टून लेकर पैदल जा रहे युवक की घेराबंदी कर पकड़कर तलाशी लेने पर उसके पास से 48 पव्वा देशी मदिरा प्लेन शराब जब्त किया गया है। पूछताछ करने पर पता चला कि युवक जितेन्द्र ठाकुर उर्फ ताटी आयु 23 वर्ष पिता शिव ठाकुर दुर्गापारा संतोषी नगर बताया। इसी तरह मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को रोककर उसकी बोरी की तलाशी ली गई उसमें 26 पव्वा देशी मशाला शराब जब्त किया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मंगेसिंग बग्गा आयु 57 वर्ष निवासी राउतपारा खरोरा बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब रखने के जुर्म में आईपीसी धारा आबकारी एक्ट 34/2 के तहत कानूनी कार्रवाई किया गया है।
धमतरी-कोंडागांव व गौपेंम के बाद बीजापुर, सुकमा व सूरजपुर जिला भी हुआ कोरोना मुक्त

धमतरी-कोंडागांव व गौपेंम के बाद बीजापुर, सुकमा व सूरजपुर जिला भी हुआ कोरोना मुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धमतरी, कोंडागांव और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (गौपेंम) जिले के बाद अब तीन और जिले बीजापुर, सुकमा व सूरजपुर भी कोरोना मुक्त हो गया है। इन जिलों में  अब एक भी कोरोना वारयस का सक्रिय मरीज नहीं है। इस तरह अब तक राज्य के 28 जिलों में 06 जिले कोरोना मुक्त हो चुके है। जिस तरह से प्रदेश में कोरोना की रोकथाम हेतु प्रयास किए जा रहे है उससे लग रहा है कि आगामी एक-दो सप्ताह में जल्द ही कुछ और जिले भी कोरोना मुक्त जिलों की सूची में आ सकते है। 


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा बढ़कर जरूर 3207 पहुंच गया है, लेकिन इनमें अब तक 2578 मरीज डिस्चार्ज भी हो चुके है, जबकि 14 की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या अभी 615 है। संक्रमितों के इन आकड़ों में जिलेवार मरीजों की बात करें तो धमतरी, कोंडागांव और गौपेंम जिले पूरी तरह पहले ही कोरोना मुक्त हो चुके है, वहीं इन तीन जिलों के बाद अब बीजापुर, सुकमा व सूरजपुर जिला भी कोरोना मुक्त हो गया है। बीजापुर में अब तक कोरोना संक्रमित सिर्फ 02 मरीज, सुकमा में 05 एवं सूरजपुर में 24 मरीज थे। सूरजपुर में 04 जुलाई तक सिर्फ 03 सक्रिय मरीज थे जिन्हें 05 जुलाई को डिस्चार्ज कर दिया, जिसके बाद जिले में अब एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है, वहीं बीजापुर जिले में भी 02 मरीजों में एक पहले ही डिस्चार्ज हो चुका था, वहीं एक बीते दिन डिस्चार्ज हुआ। इस तरह यहां भी कोरोना संक्रमित अब एक भी केस नहीं है। सुकमा जिले में भी सिर्फ 05 संक्रमित मरीज थे जो दो दिन पहले ही डिस्चार्ज किए जा चुके है। इस तरह राज्य के अब कुल 06 जिले धमतरी, कोंडागांव और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (गौपेंम), बीजापुर, सुकमा व सूरजपुर फिलहाल कोरोना मुक्त है। वहीं  इन जिलों के बाद 03 अन्य जिले ऐसे है जहां सक्रिय मरीजों की संख्या 01 से लेकर 07 तक ही है। इनमें क्रमश: बालोद 07, महासमुंद 04 एवं मुंगेली में 02 सक्रिय मरीज है। इन जिलों के भी जल्द कोरोना मुक्त होने की संभावना है।
विधायक विकास उपाध्याय ने खमतराई निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया, पढ़ें पूरी खबर

विधायक विकास उपाध्याय ने खमतराई निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | रायपुर पश्चिम से कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने सोमवार को खमतराई स्थित बायपास रेलवे लाइन के ऊपर निर्माणाधीन ब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षणक किया। उनके साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण भी थे। 

श्री उपाध्याय ने इस निर्माणाधीन ओवरब्रिज का जायजा लेने के बाद लोक निर्माण के अधिकारियों को ओवरब्रिज को शीघ्र पूर्ण कराने के साथ-साथ इस निर्माण से प्रभावित होने वाले कुछ घरों के रहवासियों के व्यवस्थापन करने की भी चर्चा अधिकारियों से की। 

ज्ञात हो कि इस ब्रिज के निर्मित होने से यातायात का दबाव कम होगा और क्षेत्र की जनता सुगमता के साथ अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। 
 
राजधानी में गांजा बेचने सड़क किनारे खड़ा युवक पकड़ाया, गांजा के 30 पुडिय़ा जब्त

राजधानी में गांजा बेचने सड़क किनारे खड़ा युवक पकड़ाया, गांजा के 30 पुडिय़ा जब्त

रायपुर। गांजा बेचने के फिराक में सड़क किनारे खड़े युवक को उरला पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 30 पुडिय़ा मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ खिलाफ आईपीसी की धारा 20 एनडीपीएस के तहत अपराध दर्ज किया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर मेटल पार्क रोड महाकालेश्वर मंदिर के पास बीरगांव में हरीश राव आयु 23 वर्ष पिता स्व. संतोष राव दैनिक भास्कर प्रेस के सामने डेरापारा थाना उरला में मादक पदार्थ गांजा वजनी 120 ग्राम जब्त किया है। मेटल पार्क महाकालेश्वर मंदिर के पास मंदिर किनारे खड़ा था तलाशी लेने पर आरोपी के जेब में सफेद रंग की झिल्ली में 30 पुडिय़ा गांजा मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
मुख्यमंत्री बघेल ने जिम संचालन की सशर्त अनुमति प्रदान करने के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री बघेल ने जिम संचालन की सशर्त अनुमति प्रदान करने के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम संचालन के लिए एसओपी के पालन की शर्त के साथ अनुमति प्रदान करने के संबंध में पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि कोरोना वायरस संक्रमण से नियंत्रण हेतु घोषित लॉकडाउन में चरणबद्ध रूप से छूट देते हुए आर्थिक गतिविधियां पुन: प्रारंभ की जा रही हैं।रेस्टोरेंट, होटल सहित विभिन्न गतिविधियों हेतु अनुमति एसओपी के पालन की शर्त पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दी गई है, किंतु अभी भी जिम संचालन हेतु अनुमति प्राप्त नहीं है, जिसके कारण जिम संचालनकर्ताओं को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री  मोदी से अनुरोध किया है कि जिस प्रकार रेस्टोरेंटे एवं होटल व्यवसाय को संचालन हेतु एसओपी के पालन की शर्त पर अनुमति दी गई है, उसी प्रकार जिम संचालन हेतु भी सशर्त अनुमति भारत सरकार द्वारा दी जाए।
डॉक्टरों के साथ मारपीट मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल कार्रवाई के दिये निर्देश

डॉक्टरों के साथ मारपीट मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल कार्रवाई के दिये निर्देश

रायपुर | अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल में घुसकर मारपीट कर रहे युवक को रोकने पर दो डाक्टरों के साथ मारपीट करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 8 बजे जहर सेवन के मामले में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती महिला सुप्रिया दूबे को अस्पताल में घुसकर अंकित दूबे ने मारपीट शुरु कर दिया मारपीट होता देख बीच-बचाव करने आये डाक्टर पुकेश्वर वर्मा एवं दीपक चंद्रवंशी को भी आरोपी ने स्वयं को एएसपी का साला बताकर गाली-गलोच करते हुये मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज होने के दो दिन बित जाने के बाद भी आरोपी पर कार्रवाही नही होने से डाक्टरों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहेदव ने अस्पताल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी लिया और गृहमंत्री एवं पुलिस के आला अधिकारियों को मामले को गंभीरता से लेते हुये तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये है और कहा है कि कानून सब के लिये बराबर है गलत पाये हर व्यक्ति पर कार्रवाई होगा चाहे वह प्रधानमंत्री का बेटा ही क्यो ना हो। वही इस पूरे मामले में आईजी दिपांशु काबरा ने कहा है कि किसी एएसपी की वाईफ का साला होना यह अभी तक प्रूफ नही हुआ है आरोपी के खिलाफ धारा 186,353,294,323,506 के तहत अपराध कायम किया गया है। 

 

 
सर्चिग के दौरान हत्या के आरोपी स्थायी वारण्टी तीन नक्सली गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

सर्चिग के दौरान हत्या के आरोपी स्थायी वारण्टी तीन नक्सली गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

बीजापुर | बस्तर रेंज में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् थाना बासागुड़ा क्षेत्रांतर्गत जिला बल एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा 04 जुलाई को सर्चिग के दौरान कोरसागड़ा के जंगल से 03 नक्सलियों सेमला गुण्डा उर्फ हेमला गुण्डा, पदम रामा पिता बोरा उर्फ बुदरु, एवं पदम विज्जा निवासी गाम कोरसागुड़ा को गिरफ्तार किया गया है। उक्त तीनों नक्सलियों के विरूद्ध न्यायालय द्वारा स्थायी वारण्ट भी जारी किया गया था, जिसे आज तामील करते हुए न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से रिमांड़ में भेज दिया गया है। 

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमश: सेमला गुण्डा उर्फ हेमला गुण्डा पिता सन्नू उम्र 47 वर्ष जाति मुरिया, पदम रामा पिता बोरा उर्फ बुदरु उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया तथा पदम विज्जा पिता गुज्जू उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया ग्राम कोरसागुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर का होना बताया।
     गिरफ्तार नक्सल आरोपी पिछले कई वर्षो से नक्सल संगठन में सक्रिय रहते हुए 05 मार्च 2006 को ग्राम बासागुड़ा में सलवा जुडूम शिविर में घुस कर ग्रामीणों से मारपीठ तथा ग्रामीण रमेश पिता कन्हैया को धारधार हथियार व डण्डे से वारकर एवं नागुल रेमश को राजपेंटा की ओर ले जाकर हत्या करने की घटना शामिल था। 06 जुलाई 2006 को गस्त सर्र्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर आईडी ब्लास्ट करने की घटना में, 03 अगस्त 2006 को मल्लेपल्ली में पुलिस पार्टी की हत्या करने की नीयत से गोली बारी करने की घटना में, तथा 18 अगस्त 2006 को सारकेगुड़ा में सर्र्चिंग के दौरान आईडी ब्लास्ट करने से 01 सहायक आरक्षक घायल एवं एक सहायक आरक्षक हत्या की घटना में, 12 नवम्बर 2006 को ग्राम गगनपल्ली में गस्त सर्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर आईडी ब्लास्ट करने की घटना में, 03 अगस्त 2018 को बासागुड़ा साप्ताहिक बाजार ड्यूटी के दौरान हमला कर 02 सहायक आरक्षको को घायल करने की घटना में, 03 अक्टूबर 2013 को ग्राम पुसबाका में सर्र्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी की हत्या करने की नीयत से गोली बारी करने की घटना में तथा 30 सितम्बर 2016 को ग्राम बुडग़ीचेरू में पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से आईडी ब्लास्ट करने के घटना में शामिल थे।
 
उमस की वजह से मास्क पहनने से हो सकती है सफोकेशन की समस्या

उमस की वजह से मास्क पहनने से हो सकती है सफोकेशन की समस्या

रायपुर | मास्क पहनना कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन जब हम अकेले हों, घर पर हों तो मास्क लगाने की जरुरत नहीं है। जब भीड़ वाले स्थान व दो से अधिक लोगों के संपर्क में आने वाले हों तब मास्क पहनना चाहिए।

सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल ने बताया रोग नियंत्रण और संक्रमण रोकथाम के लिए भारत सरकार की गाइडलाइन का पालन करना जरुरी है। कोरोना वायरस से बचाव और जानकारी ही संक्रमण के खतरे को टाल सकता है। उन्होंने कहा कोरोना वायरस लंबे समय तक रहेगा और अब हमें इसके साथ जीना सीखना होगा। ऐसे में सबसे जरूरी है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क पहनने और हाथों की सफाई का हर समय ख्याल रखें।
डॉ बघेल का कहना है प्रदेश में इन दिनों मानसून की वजह से मौसम जिस तरह से गर्म और अब उमस से भरा है । ऐसे में मास्क पहन कर गर्मी में काम करने, चलने-फिरने और बात करने तक में परेशानी महसूस हो रही है। भले ही घरों में बनाए गए फेस मास्क पहने हो लेकिन कुछ लोगों की शिकायत है कि मास्क पहनने से उन्हें सफोकेशन या घुटन महसूस होती है। क्वक्वहमें सफोकेशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ बातों पर गंभीरता से पालन करते हुए मास्क को लेकर अपने नियमों में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं|
कितना जरूरी है कार में मास्क पहनना:
अगर व्यक्ति अकेले कार में है तो बिना मास्क पहने भी रह सकता है, वहीं अगर कोई एक या एक से ज्यादा व्यक्तियों के साथ है, तो उसे कार में भी बिना मास्क पहने हुए नहीं रहना चाहिए।