बिलासपुर। शहर के प्रसिद्व डॉक्टर डॉ.चंद्रशेखर रहालकर की धर्मपत्नी डॉ.अलका रहालकर ने सुसाइड कर लिया है। उनके पास एक सुसाइड लेटर बरामद हुआ है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।बताया जा रहा है, कि उन्होंने जहर का इंजेक्शन लेकर सुसाइड किया है। वे बीते कई दिनों से डिप्रेशन में थी, डॉ अलका एनेस्थीसिया की डॉक्टर थी। जो यहाँ अपने पति के साथ रहती थी, बेटा उनका बाहर रहता है। सिविल लाइन थान प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि डॉक्टर अलका ने अपने बेडरूम में देर रात आत्महत्या की है। मौत हाई डोज एनेस्थीसिया डोज से हुआ है। उन्होंने स्वयं इंजेक्शन लगाया है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि डॉक्टर अलका ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि जीवन से पूरी तरह संतुष्ट हूं। होश हवास में आत्महत्या कर रही हूँ। इसके लिए कोई जिम्मेदार नही है। लेकिन डॉ अलका ने आत्महत्या का कारण नही लिखा है। थाना प्रभारी ने परिवार के हवाले बताया कि डॉक्टर अलका के पति डॉक्टर चंद्रशेखर राहलकर कैंसर के डॉक्टर है। पिछले 2 साल से हार्ट की परेशानियों गुजर रहे है। उनका इलाज अपोलो और श्रीराम अस्पताल रायपुर में छा रहा है। एक दिन पबल दोनों पति पत्नी रायपुर से इलाज के बाद घर लौटे है। कल शुक्रवार को डॉक्टर अलका ने परिवार के अपना 60 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इसके बाद परिवार के सभी अपने अपने कमरे में चले गए। फिर दोनों पति पत्नी भी अपने अपने कमरे में गए। घर के सदस्योने बताया डॉक्टर अलका ने जन्मदिन पर सिंगापुर में राह रहे बेटे को कॉल किया, लेकिन बातचीत नही हो पाई। अकेले कमरे में खुद हाई डोज एनेस्थेसिया लेकर आत्महत्या की। सुसाइड नोट में डॉ राहलकर ने लिखा है कि उनका पोस्टमार्टम नही किया जाय।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम की उपस्थित में आज रााजीव भवन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। बैठक में कांग्रेस के आला पदाधिकारियों के अलावा जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थिति हैं।
कोंडागांव। आईटीबीपी जिला कोण्डागांव में चलाये जा रहे एन्टी नक्सल अभियान के अन्तर्गत नक्सल धुर क्षेत्र मर्दापाल थाना क्षेत्रान्तर्गत 03 किलोग्राम की आईईडी बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है।
जगदलपुर | मानसून के आगे बढऩे के साथ ही सब्जियों की कीमतों में पिछले दस दिनों में हुई बढ़ोतरी से किसानों की आमदनी में इजाफा होने से किसान खुश है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि बारिश के आगे बढऩे के साथ आने वाले दिनों में सब्जियां और अधिक मंहगी होगी, ऐसा बारिश के दौरान प्रति वर्ष होता है। अभी कुछ सब्जियों की कीमतें जहां पांच से दस रुपए अधिक हुई हैं तो कुछ सब्जियां दोगुनी कीमत पर बिक रही हैं।
रायपुर | रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने आज अपने क्षेत्र के मीडिया सिटी कालोनी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यहां निवासरत पत्रकारों से मुलाकात की और कालोनी की व्यवस्थाओं, समस्याओं की जानकारी ली।

रायपुर। नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लेने की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। मिली जाानकारी के अनुसार शक्तिपारा उरकुरा खमतराई निवासी पीडि़त 39 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की लड़की 17 वर्ष को संदेही किशन कुमार जायसवाल ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुम इंसान की धारा 363 के तहत अपराध कायम कर जांच में जुटी है।
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लंबे समय बाद एक बार फिर यात्री बसें सड़कों पर दौड़ने को तैयार है। सरकार द्वारा दी गई छूट के बाद ट्रांसपोटर्स ने रविवार से बसों के परिचालन शुरू करने का फैसला लिया है। बता दें कि सरकार ने पहले ही छत्तीसगढ़ में बसों के संचालन की अनुमति दे दी थी, लेकिन ट्रांसपोटर्स अपनी मांग को लेकर अड़े हुए थे। इसके बाद सरकार ने जून माह का भी टैक्स माफ कर दिया था।
आपको बता दे 30 जून को सीएम भूपेश बघेल ने बस संचालकों की मांग पर जून माह के मासिक कर में छूट का ऐलान किया था। इससे पहले सरकार ने पहले अप्रैल और मई माह के मासिक कर में छूट दी थी। बता दें कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते दिनों बस संचालकों को बस परिवहन की अनुमति दे दी लेकिन बस संचालक टैक्स माफ करने की मांग को लेकर अड़े हुए थे।
रायपुर | भारत सरकार के केबिनेट सचिव श्री राजीव गौबा ने आज दिल्ली से देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण जन स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभाव को लेकर विस्तार से चर्चा की। केबिनेट सचिव ने राज्यवार कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए के निर्देश दिए। केबिनेट सचिव ने गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी नई गाईडलाईन का पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ से वीडियों कान्फ्रेंसिंग में भाग लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निकारिका बारिक सिंह ने केबिनेट सचिव को राज्य के 6 जिले जहां कोरोना के एक्टिव केश ज्यादा हैं की जानकारी दी। स्वास्थ्य सचिव ने केबिनेट सचिव से राज्य में टेस्टिंग सुविधा बढ़ाने के लिए राज्य के प्राईवेट अस्पतालों में ट्रूनाट टेस्टिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, इस पर केबिनेट सचिव श्री गौबा ने भारत शासन के डी जी आई सी एम.आर. को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
वीडियों कान्फ्रेंसिंग में खाद्य एवं परिवहन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी शामिल हुए। केबिनेट सचिव ने सभी राज्यों में ज्यादा से ज्यादा कोरोना टेस्टिंग पर जोर दिया है और कोरोना पाजीटिव मरीजों के त्वरित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। केबिनेट सचिव ने राज्यों में आई सी यू बेड और वैंटिलेटर की सुविधाओं की भी समीक्षा की। वीडियों कान्फ्रेंसिंग में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, गृह एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया
























