नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Accident : चौथिया जा रही तेज रफ्तार बस पलटी, 40 यात्री थे सवार, मची चीख-पुकार

Accident : चौथिया जा रही तेज रफ्तार बस पलटी, 40 यात्री थे सवार, मची चीख-पुकार

 बिलासपुर।  बिलासपुर में शनिवार देर रात कोटा मार्ग पर ग्राम खपराखोल के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में लगभग छह यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, जुनेजा बस (क्रमांक CG 16 H 0109) बिलासपुर से सेमरिया (लोरमी) जा रही थी। बस में सवार यात्री चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान खपराखोल के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई

दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया। मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दो यात्री अब्दुल हसीम (35 वर्ष), जरीन खान (17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुंगेली जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही जूना पारा चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस में नौकरी लगाने के नाम से 3 लाख 50 हजार की ठगी,अपराध दर्ज

पुलिस में नौकरी लगाने के नाम से 3 लाख 50 हजार की ठगी,अपराध दर्ज

 रायपुर – दुर्ग जिले पुलिस दुर्ग जिले में पुलिस भर्ती के नाम पर बड़ी ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक परिवार से 3 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर लिया गया। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़ित ग्राम डूडेंरा,थाना उतई क्षेत्र का निवासी है। वर्ष 2012 में जिला बलौदाबाजार में निकली पुलिस भर्ती के दौरान उसकी पहचान मोरिद निवासी शोभाराम साहू से हुई। आरोपी ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए बेटे को आरक्षक पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और इसके बदले 3.50 लाख रुपये मांगे। पीड़ित ने 8 जून 2012 को पूरी रकम आरोपी को सौंप दी।आरोपी ने भरोसा दिलाने के लिए इकरारनामा भी कराया और बाद में स्टाम्प पेपर पर रकम लौटाने का लिखित आश्वासन दिया, लेकिन तय तारीखें बीत जाने के बावजूद एक रुपया भी वापस नहीं किया। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत करने पर उसे धमकाया गया और मामला दबाने की कोशिश की गई। आरोपी का भाई उतई थाने में पदस्थ होने से कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।आर्थिक संकट के चलते परिवार की हालत खराब हो गई, यहां तक कि बेटी की शादी भी टल गई। अंततः पीड़ित ने एसपी दुर्ग से शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

रायगढ़ के तमनार में पुलिसकर्मी और ग्रामीणों के बीच बवाल,महिला टीआई समेत अन्य पुलिस कर्मी घायल

रायगढ़ के तमनार में पुलिसकर्मी और ग्रामीणों के बीच बवाल,महिला टीआई समेत अन्य पुलिस कर्मी घायल

रायगढ़। जिले के तमनार क्षेत्र के ग्रामीणों और पुलिस के बीच भारी तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान गांव के ग्रामीणों ने पथराव करते हुए न केवल महिला थाना प्रभारी की पिटाई कर दी बल्कि कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद से पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

तमनार क्षेत्र के 14 गांव के ग्रामीण पिछले दिनों जिंदल कंपनी के गारे पेलमा कोल ब्लाक के लिये हुई जनसुनवाई को फर्जी बताकर लिबरा गांव में स्थित सीएचपी चौक में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिससे जिंदल कंपनी में भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई थी। शनिवार की दोपहर भारी संख्या में पुलिस बल सीएचपी चैक पहुंची और आंदोलन कर रहे कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान गाडियों का परिचालन शुरू होते ही तमनार क्षेत्र के ग्राम खुषरूलेंगा गांव में भारी वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार एक ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन के चालक को गाड़ी में बांधकर उसकी पिटाई कर दी।मामले की जानकारी मिलते ही तमनार थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा रहीं थीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने लात- घूसों और लाठी- डंडे से महिला थाना प्रभारी को जमकर पीटा। ग्रामीणों ने वहां मौजूद कई गाडियों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साथ ही तनाव को देखते हुए पूरे गांव की बत्ती काट दी गई है और पूरा का पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

इस मामले में जिले के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि आज दोपहर करीब दो से ढाई बजे के आसपास जहां पिछले 15 दिनों से ग्रामीण शांति पूर्ण ढंग से धरने पर बैठे हैं। आज कुछ असामाजिक तत्वों के उकसाये जाने पर मौके पर पथराव शुरू हो गया। इस दरम्यान सुरक्षा बल में तैनात कई जवान चोटिल हुए हैं। जिसके बाद वे अपनी जान बचाकर वहां से भागे। कलेक्टर ने बताया कि इस घटना के दो घंटे बाद स्थानीय जनप्रतिनिधयों के माध्यम से ग्रामीणों से चर्चा करने का प्रयास किया गया, परंतु उग्र ग्रामीणों ने फिर से पथराव शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास जारी है। कुछ घायलों का तमनार में इलाज जारी है और कुछ को रायगढ़ भेज दिया गया है। 

CG में शीघ्रलेखक, स्टेनो, चालक समेत विभिन्न पदों की शैक्षणिक योग्यता तय, GAD का आदेश

CG में शीघ्रलेखक, स्टेनो, चालक समेत विभिन्न पदों की शैक्षणिक योग्यता तय, GAD का आदेश

 RAIPUR | छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत राज्य शासन के सभी विभागों और कार्यालयों में शीघ्रलेखक, डाटा एंट्री ऑपरेटर/कम्प्यूटर ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट, सहायक ग्रेड-3, वाहन चालक और भृत्य/चौकीदार जैसे पदों पर सीधी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित कर दी गई है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी विभागों को आदेश जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि अब इन पदों पर नियुक्ति तय मानकों और निर्धारित योग्यता के आधार पर ही की जाएगी। शासन का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और योग्य अभ्यर्थियों को अवसर देना है।

 

 

CG : छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा तोहफ़ा, रायपुर सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में रेल संचालन क्षमता होगी दोगुनी

CG : छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा तोहफ़ा, रायपुर सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में रेल संचालन क्षमता होगी दोगुनी

 रायपुर। भारतीय रेलवे द्वारा अगले पाँच वर्षों में देश के 48 प्रमुख शहरों में रेलगाड़ियों की संचालन क्षमता को दोगुना करने की जो महत्वाकांक्षी योजना तैयार की गई है, उसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को भी शामिल किया गया है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ा तोहफ़ा है और इससे राज्य की कनेक्टिविटी, व्यापार, उद्योग तथा पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का व्यापक आधुनिकीकरण हो रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा घोषित इस योजना से छत्तीसगढ़ जैसे उभरते हुए राज्य को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर जंक्शन देश के प्रमुख रेल जंक्शनों में से एक है और यहाँ प्रतिदिन लाखों यात्री आवागमन करते हैं। संचालन क्षमता दोगुनी होने से लोगों को अधिक ट्रेनें, बेहतर आवृत्ति तथा कम भीड़भाड़ का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर के साथ-साथ अन्य औद्योगिक और वाणिज्यिक नगरों के लिए भी यह योजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। रेल संरचना के विस्तार से निवेश, रोजगार और लॉजिस्टिक्स की सुगमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।

रेल मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वर्ष 2030 तक संचालन क्षमता दोगुनी करने के लिए मौजूदा टर्मिनलों पर अतिरिक्त प्लेटफार्म, पिट लाइन एवं स्टेबलिंग लाइन का निर्माण, शहरी क्षेत्र और आसपास नए टर्मिनलों की स्थापना, सिग्नलिंग, यार्ड आधुनिकीकरण और मल्टीट्रैकिंग के माध्यम से अनुभागीय क्षमता में वृद्धि और मेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स एवं आधुनिक रखरखाव सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

CG : धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या, इलाके में दहशत, पहले नक्सली था मृतक

CG : धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या, इलाके में दहशत, पहले नक्सली था मृतक

 बीजापुर। जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एर्रापल्ली गांव में सनसनीखेज वारदात हुई। शुक्रवार की रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक पर नक्सलियों द्वारा पुलिस मुखबिरी का शक जताते‌ हुए हत्या की गई है। हालांकि, घटना की अब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

पहले खुद नक्सली था मृतक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बुदरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुदरा पूर्व में नक्सली संगठन से आत्मसमर्पण कर चुका था और इसके बाद वह अपने गांव एर्रापल्ली में ही रह रहा था। इसी बात को लेकर नक्सली उस पर लगातार संदेह कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी शक के चलते नक्सलियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

नक्सलियों ने तड़के सुबह उतारा मौत के घाट

बताया जाता है कि देर रात नक्सली गांव में पहुंचे और बुदरा को घर से बाहर बुलाया। इसके बाद धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी मिली तो गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आत्मसमर्पण नक्सलियों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों को अवगत कराया गया। पामेड़ थाना पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मौके के लिए रवाना होने की तैयारी में जुटी है। हालांकि, क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील और दुर्गम होने के कारण पुलिस की त्वरित पहुंच में कठिनाइयों की बात कही जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाए जाने की संभावना है। इस घटना ने एक बार फिर नक्सल प्रभावित इलाकों में आत्मसमर्पित नक्सलियों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ट्रेन में सफर करना हुआ महंगा, रेलवे ने बढ़ाया किराया, जानें आम आदमी की जेब पर कितना पड़ेगा असर

ट्रेन में सफर करना हुआ महंगा, रेलवे ने बढ़ाया किराया, जानें आम आदमी की जेब पर कितना पड़ेगा असर

 Indian Railways Fare Hike: भारतीय रेलवे ने यात्री किराए में मामूली बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो कल 26 दिसंबर 2025 से लागू हो गई है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्राओं पर लागू होगी, जबकि छोटी दूरी और लोकल ट्रेनों पर कोई बदलाव नहीं। रेलवे को इससे चालू वित्त वर्ष में करीब 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि, साधारण श्रेणी में 215 किमी से अधिक दूरी पर प्रति किलोमीटर 1 पैसा ज्यादा लगेगा। मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी कोच और सभी एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि होगी। उदाहरण के लिए, 500 किमी की नॉन-एसी यात्रा पर मात्र 10 रुपये अतिरिक्त लगेंगे। रेलवे ने 26 दिसंबर 2025 से लागू हुए इस नए किराये के स्ट्रक्चर की घोषणा कर दी है।  इसमें ऑर्डिनरी क्लास में 215 किलोमीटर से कम की रेल यात्रा पर कोई बोझ नहीं बढ़ाया गया है यानी इसके लिए किराये में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। ह बढ़ोतरी जनरल, मेल एक्सप्रेस और एसी क्लास के टिकट पर लागू होगी।

रेलवे ने ऑपरेशनल खर्च (2.63 लाख करोड़), मैनपावर लागत (1.15 लाख करोड़) और पेंशन व्यय (60,000 करोड़) बढ़ने का हवाला दिया है। नेटवर्क विस्तार, सुरक्षा उपाय और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के इंतजाम भी इसमें शामिल हैं। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के शहरों से रोज अप डाउन करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। नौकरी, पढ़ाई या छोटे काम के लिए रोज ट्रेन से सफर करने वालों को अब भी पुराने किराए पर ही टिकट मिलेगा। इसके साथ ही रेलवे ने 2030 तक देश में दिल्ली, मुंबई और लखनऊ समेत 48 शहरों में रेलवे स्टेशनों की क्षमता दोगुना करने का टारगेट रखा है।

मैग्नेटो मॉल में तोड़ोफोड़ मामले में नाबालिग समेत 7 गिरफ्तार, सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता

मैग्नेटो मॉल में तोड़ोफोड़ मामले में नाबालिग समेत 7 गिरफ्तार, सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता

 रायपुर। 24 तारीख को मैग्नेटो में हुआ तोड़फोड़ का मामला अब बढ़ता जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। वहीं इस गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए हैं।बता दें कि, 24 तारीख को मैग्नेटो और अंबुजा मॉल में क्रिसमस जावट पर तोड़फोड़ हुई थी। जिसे लेकर आज बजरंग दल के कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे। सभी सिविल लाइन थाने के लिए रवाना होंगे। जिसे देखते हुए थाने की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है और पुलिस को अलर्ट किया गया। इसके साथ ही मौके पर थाना प्रभारी, CSP, ASP सहित भारी पुलिस बल तैनात है।

31 दिसंबर को होगी साल की अंतिम साय कैबिनेट बैठक, पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर लग सकती है मुहर

31 दिसंबर को होगी साल की अंतिम साय कैबिनेट बैठक, पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर लग सकती है मुहर

 रायपुर। नए साल से पहले 31 दिसंबर को साल की अंतिम  कैबिनेट बैठक होगी। जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस बैठक में खरीदी की स्थिति को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

बता दें कि, ये बैठक 31 दिसंबर 2025 को रायपुर के मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे आयोजित होगी। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम समेत कैबिनेट के मंत्री शामिल होंगे। जिसमें स्वास्थ्य, चिकित्सा और कर्मचारियों को लेकर फैसला हो सकता है। इसके अलावा सभी विभागों के सचिवों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं बैठक में आगामी वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव दिवस’ घोषित करने की मंजूरी मिलने की संभावना है।कैबिनेट प्रमुख फैसलों पर चर्चा करेगी। यह बैठक वर्ष के अंत में महत्वपूर्ण नीतिगत घोषणाओं के लिए बुलाई गई है।

जनसंपर्क विभाग द्वारा 2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जनसंपर्क विभाग द्वारा 2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 छलके उमंग, उत्साह एवं खुशी के रंग

राजनांदगांव। सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा राजनांदगांव शहर के रानी सागर स्थित चौपाटी में 2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उमंग, उत्साह एवं खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित प्रश्र पूछे गए। जिसमें शहरवासियों की सक्रिय सहभागिता रही। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राही  हेमंत पाण्डे ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस योजना से घर में सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल शून्य हो गया है। वहीं अतिरिक्त बिजली का भी उत्पादन हो रहा है। आरजे अनिमेष ने राजनांदगांव जिले की विशेषताएं, कला एवं संस्कृति, शासन की योजनाओं पर आधारित रूचिकर प्रश्न पूछे। उन्होंने राजिम पावन नगरी में राजिम कुंभ में नदियों के संगम में नदियों के नाम पूछे। कक्षा छठवीं की छात्रा तोषी ठाकुर ने पैरी, सोंढूर एवं महानदी के नाम बताकर दर्शकों को चकित कर दिया। वस्तुओं के नाम छत्तीसगढ़ी में पूछे गए। उत्सुकता एवं जिज्ञासा के साथ प्रतिभागियों ने झाडू को बहारी बताया। वहीं पर्रा, टूकना, झहुआ जैसी वस्तुओं के नाम छत्तीसगढ़ी में बताए गए। कार्यक्रम के दौरान वाइल्ड कार्ड एन्ट्री और दोस्तों से मदद के लिए हेल्पलाईन रखे गए थे।  विनय साहू ने दृश्य देखकर प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की। प्रश्र पूछा गया कि ऐसी कौन सी योजना है, जिसमें जनमानस स्कूल में भोजन देने में अपना योगदान दे सकते हैं। जीविका ने न्योता भोज उत्तर देकर सभी को चकित किया।

छत्तीसगढ़ में खेल के संबंध में इशारों में प्रश्र पूछने पर नव्यांश ने बस्तर ओलंपिंक बताकर अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। प्रतिभागियों ने जल जीवन मिशन, हरेली, धान खरीदी, कृषक उन्नति योजना से संबंधित प्रश्रों के उत्तर दिए। आरजे अनिमेष एवं योगिता ने अपनी हाजिर जवाबी से सभी को खूब हंसाया। श्रीमती अरूणा साहू, भावना साहू एवं पिंकी साहू तीनों बहनों ने टंग ट्विस्टर में भाग लिया, महफिल में रंग जमाया। नन्ही बालिका नव्या ने राम आएंगे... और घमेन्द्र साहू, निखिल जैन ने एक प्यार का नगमा है... सुमधुर गीत सुनाया। आरजे अनिमेष ने सभी को शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी को शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए जनसंपर्क विभाग के पोर्टल से जुडऩे कहा। जनसंपर्क विभाग का यह आयोजन मनोरंजक एवं संगीतमय रहा। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सभी आयु वर्ग के नागरिक शामिल हुए। संयुक्त संचालक जनसंपर्क रायपुर श्रीमती इस्मत जहां दानी, संयुक्त संचालक जनसंपर्क राजनांदगांव डॉ. उषा किरण बड़ाईक द्वारा कार्यक्रम में उम्दा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन का भी वितरण किया गया।

PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना शहरी को एक साल बढ़ाने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना शहरी को एक साल बढ़ाने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

 रायपुर - राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) (PM Awas Yojana Urban) की अवधि को एक वर्ष बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में योजना को 26 दिसंबर 2026 तक विस्तारित करने का अनुरोध किया गया है। राज्य सरकार को उम्मीद है कि केंद्र से इस पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे प्रगतिरत आवासों का निर्माण सुचारू रूप से पूरा कराया जा सके।अधिकारियों के अनुसार यदि योजना की अवधि समाप्त भी होती है, तो राज्य पर इसका कोई बड़ा नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि अधिकांश स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। वर्तमान स्थिति में (PM Awas Yojana Urban) के अंतर्गत स्वीकृत कुल आवासों में से केवल 481 आवास ऐसे हैं, जिनका निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है, जबकि 25,758 आवास प्रगतिरत अवस्था में हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यदि नगर निगम और नगर पालिकाएं प्रगतिरत आवासों का निर्माण 31 दिसंबर 2025 तक पूर्ण कर उसका क्लेम प्रस्तुत करती हैं, तो संबंधित राशि जारी कर दी जाएगी। योजना के तहत लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (बीएलसी) तथा भागीदारी में किफायती आवास निर्माण (एएचपी) दो प्रमुख घटक हैं, जिनके माध्यम से शहरी गरीबों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

राज्य में (PM Awas Yojana Urban) के अंतर्गत बीएलसी घटक के तहत 2,06,118 तथा एएचपी घटक के तहत 27,475 आवास स्वीकृत किए गए थे। इन दोनों घटकों को मिलाकर अब तक 2,17,022 आवासों का निर्माण पूरा किया जा चुका है, जो कुल स्वीकृत आवासों का लगभग 89 प्रतिशत है।

उल्लेखनीय है कि नवंबर माह में नगरीय प्रशासन विभाग को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय से पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें यह स्पष्ट किया गया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) (PM Awas Yojana Urban) की अवधि दिसंबर 2025 में समाप्त हो रही है। पत्र में यह भी निर्देश दिए गए थे कि जिन आवासों का निर्माण प्रारंभ नहीं हुआ है, उनके लिए किसी प्रकार की राशि जारी नहीं की जाएगी और ऐसे आवासों का निर्माण कार्य शुरू न किया जाए, जिन्हें दिसंबर 2025 तक पूर्ण करना संभव नहीं है।

केंद्र से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आधार पर राज्य सरकार ने सभी नगरीय निकायों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। साथ ही, प्रगतिरत आवासों को पूर्ण कराने और शहरी गरीबों को आवास का लाभ दिलाने के उद्देश्य से योजना की समय-सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है, ताकि (PM Awas Yojana Urban) के लक्ष्यों को पूरी तरह साकार किया जा सके।

रायपुर में नए साल से पहले पकड़ी गई 5.50 लाख की अफीम… तस्कर गिरफ्तार, न्यू ईयर पार्टी में बेचने का था प्लान

रायपुर में नए साल से पहले पकड़ी गई 5.50 लाख की अफीम… तस्कर गिरफ्तार, न्यू ईयर पार्टी में बेचने का था प्लान

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में नए वर्ष के जश्न को देखते हुए नशे माफिया सक्रिय हो गए हैं. लोगों तक नशीले पदार्थ पहुंचा रहे हैं. लेकिन इनके मनसूबों पर पानी फेरने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस भी तैयार है. इसी बीच रायपुर में एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डी.डी. नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अफीम के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है. जिसके पास से 5.50 लाख का अफीम जप्त किया गया है.

5.50 लाख का अफीम जप्त

मामला जिले के डी.डी. नगर थाना इलाके का है. डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत पार्थिवी प्रोविन्स के आगे रोड किनारे पुलिस ने अफीम के साथ आरोपी को पकड़ा है. जिसके पास से आरोपी के कब्जे से 1.075 किलोग्राम अफीम जप्त किया गया है. जिसकी कीमत 5.50 लाख रुपए है. आरोपी की पहचान दिलबाग सिंह (55) निवासी पार्थिवी प्रोविन्स सरोना डी.डी. नगर रायपुर के रूप में हुई है.

आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक़, 25 दिसम्बर को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि थाना डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत पार्थिवी प्रोविन्स के आगे रोड किनारे एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है.

नव वर्ष की पार्टियों में बेचने की फिराख में था

सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर नगर पुलिस की संयुक्त टीम बताये हुए जगह पर जाकर आरोपी पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दिलबाग सिंग बताया. तलाशी लेने पर उसके पास से अफीम मिला. पहले तो उसने गुमराह करने की कोशिश की, फिर बताया वह नव वर्ष में आयोजित होने वाली पार्टीयों में खपाने की फिराक में था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

बता दें, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम नव वर्ष को ध्यान में रखते हुये सूखा नशा का व्यवसाय व उपयोग करने वालों की लगातार पतासाजी कर उन पर कार्रवाई कर रही है. रायपुर पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश पर नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय चलाया जा रहा है. जिसके तहत मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है.

दुष्कर्म करने वाले कांस्टेबल को SSP ने किया डिसमिस, बेटे को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर मां से किया अनैतिक कृत्य

दुष्कर्म करने वाले कांस्टेबल को SSP ने किया डिसमिस, बेटे को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर मां से किया अनैतिक कृत्य

 दुर्ग। दुर्ग में दुराचारी कांस्टेबल को डिसमीस कर दिया गया है। आरोपी कांस्टेबल ने पीड़ित महिला के बेटे को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर महिला के साथ सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया था। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद से कांस्टेबल फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आरक्षक का नाम अरविन्द कुमार मेन्ढे है।

घटना दुर्ग के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र एक अपराध में जेल में बंद है। इसी बीच पुरानी भिलाई में पदस्थ आरक्षक अरविन्द कुमार मेन्ढे ने महिला को नवंबर माह में फोन कर थाने बुलाया था। इस दौरान आरक्षक ने महिला को झांसा दिया कि वो उसके बेटे को जेल से छुड़ा देगा। इसके बाद 18 नवंबर 2025 को फोन कर आरक्षक अरविन्द ने पीड़िता को चरौदा बस स्टेंड बुलाया, जहां से उसे अपनी बाइक में बैठाकर रेल्वे स्कूल के पास रोड से फाटक पार कर सुनसान जगह ले गया और जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने जब विरोध किया तो महिला को भी अंदर करने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। महिला ने खुद के साथ हुई घटना की शिकायत घटना के दूसरे दिन 19 नवंबर की शाम पुरानी भिलाई में दर्ज कराई।

महिला की शिकायत दर्ज होते ही आरोपी आरक्षक गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया। एसएसपी ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लिया और तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलंबित कर दिया था।

इसी बीच आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने ख़ारिज कर जमानत देने से मना कर दिया।

दुर्ग एसएसपी ने आरोपी के कृत्य को गंभीर अपराध मानते हुय अब उसे सेवा से पदच्युत कर दिया है। साथ ही फरार आरोपी कांस्टेबल की तलाश भी की जा रही है।

नए साल से सभी सरकारी कॉलेजों में भी बायोमेट्रिक सिस्टम अनिवार्य, प्राध्यापकों और कर्मचारियों को देनी होगी ऑनलाइन उपस्थिति

नए साल से सभी सरकारी कॉलेजों में भी बायोमेट्रिक सिस्टम अनिवार्य, प्राध्यापकों और कर्मचारियों को देनी होगी ऑनलाइन उपस्थिति

 रायपुर। नए साल से प्रदेश भर के सरकारी कॉलेजों में भी आधार आधारित बायोमेट्रिक सिस्टम से उपस्थिति दर्ज की जाएगी। बता दे राज्य सरकार ने मंत्रालय के अलावा इंद्रावती भवन,सभी संचालनालयों और जिला मुख्यालय के कार्यालयों के अलावा सभी सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। अब यह नियम उच्च शिक्षा विभाग में भी लागू होगा। सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसरों और कर्मचारियों के लिए अभी यह नियम लागू कर दिया गया है। आधार आधारित बायोमेट्रिक सिस्टम से उपस्थिति दर्ज करवाने से उनकी जवाबदेही कॉलेजों और विद्यार्थियों के प्रति बढ़ेगी।

अब सभी सरकारी कॉलेजों के प्राध्यापकों और कर्मचारियों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस देनी होगी, जिसमें इन-टाइम और आउट-टाइम दोनों दर्ज करना होगा। शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की अनुपस्थिति रोकने, समय पालन सुनिश्चित करने और रिकॉर्ड को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस संबंध में शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भी जारी कर दिया गया है। भेजे पत्र में कहा गया है कि, 1 जनवरी 2026 से प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में उपस्थिति हेतु बायोमैट्रिक्स प्रणाली लागू किया जाना आवश्यक है। इसलिए आप अपने महाविद्यालय में बायोमैट्रिक्स मशीन की व्यवस्था अतिशीघ्र करवाकर आगामी 1 जनवरी 2026 से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आने एवं जाने के समय मशीन से उपस्थिति सुनिश्चित करें।

इससे पूर्व रायपुर में उच्च शिक्षा टंकराम वर्मा मंत्री ने अपनी महत्वपूर्ण बैठक में महाविद्यालयों में प्राचार्यों एवं प्राध्यापकों तथा समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य करने हेतु बायोमैट्रिक्स मशीन लगाने का निश्चय किया था। उन्होंने कहा था कि, प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के प्राचार्य अकादमिक कैलेंडर का पालन सुनिश्चित करें और समय-सारणी के अनुसार कक्षाओं का संचालन हो। मंत्री वर्मा ने निर्देश दिए थे कि प्राचार्य सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक महाविद्यालय में स्वयं अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और कक्षाओं के निरीक्षण की जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं।

आधुनिक नर्सरी विकास की दिशा में अहम पहल, हाइड्रोपोनिक्स तकनीक पर तीन दिवसीय कार्यशाला

आधुनिक नर्सरी विकास की दिशा में अहम पहल, हाइड्रोपोनिक्स तकनीक पर तीन दिवसीय कार्यशाला

 रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विकास निगम द्वारा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक का उपयोग पौधों के उत्पादन और प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा है, ताकि मिट्टी रहित खेती को बढ़ावा मिले। पानी और भूमि की बचत हो और महिला स्व-सहायता समूहों तथा किसानों की आजीविका में वृद्धि हो सके। छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 18 से 20 दिसंबर 2025 तक किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों से पौध उत्पादन की जानकारी देना तथा नर्सरी विकास को बढ़ावा देना रहा।

आधुनिक नर्सरी विकास की दिशा में अहम पहल


पौधा रोपण का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
कार्यशाला में प्रतिभागियों को कोकोपीट, वर्मीकम्पोस्ट और सोलराइट जैसे माध्यमों को सही अनुपात में मिलाकर ट्रे में पौधा रोपण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसमें नरम तने (सॉफ्टवुड) और कठोर तने (हार्डवुड) वाली विभिन्न प्रजातियों के पौधों को लगाया गया। पौधों के बेहतर विकास के लिए पोषक तत्वों से युक्त घोल तैयार करना और उसका उपयोग भी सिखाया गया।

आधुनिक नर्सरी विकास की दिशा में अहम पहल


जल की बचत के लिए ड्रिप इरिगेशन प्रणाली की आवश्यकता
तीन दिनों के प्रशिक्षण के दौरान हाइड्रोपोनिक्स की विभिन्न विधियों को प्रतिभागियों ने स्वयं करके सीखा। विशेष रूप से ड्रिप इरिगेशन प्रणाली के महत्व को समझाया गया, जिससे कम पानी में पौधों को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराया जा सकता है और जल की बचत होती है।
पौधों को बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कराने योजना
कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए हाइड्रोपोनिक इनडोर सजावटी पौधों को निगम द्वारा स्मृति-चिन्ह के रूप में वितरित किया जाएगा। भविष्य में इन पौधों को बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कराने की भी योजना है, जिससे निगम को अतिरिक्त आय प्राप्त होगी और पर्यावरण के अनुकूल उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर प्रबंध संचालक श्री प्रेम कुमार के मार्गदर्शन और दूरदर्शी सोच की सराहना की गई। उनके निर्देश पर निगम के विभिन्न मंडलों में हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से आधुनिक नर्सरियों के विकास की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
किचन गार्डन और टेरेस गार्डन को बढ़ावा देना
आगामी कार्ययोजना के तहत किचन गार्डन और टेरेस गार्डन को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में परामर्श (कंसल्टेंसी) सेवाएं विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यशाला में निगम के विभिन्न मंडलों से अधिकारी और मैदानी कर्मचारी शामिल हुए, जिन्होंने इस नई तकनीक में गहरी रुचि दिखाई और तीनों दिन सक्रिय रूप से भाग लिया। यह तीन दिवसीय कार्यशाला नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, टिकाऊ पौध उत्पादन और आर्थिक लाभ की दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम की एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल साबित होगी।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से बदली महिलाओं की रसोई, धुएं से मिली मुक्ति

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से बदली महिलाओं की रसोई, धुएं से मिली मुक्ति

  रायपुर-- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आज चार पात्र हितग्राहियों को नि:शुल्क एलपीजी गैस सिलेंडर वितरित किए गए। सिलेंडर मिलते ही महिलाओं के चेहरों पर सुकून और खुशी साफ झलक उठी। यह खुशी केवल सुविधा मिलने की नहीं, बल्कि वर्षों से झेली जा रही कठिनाइयों से मुक्ति की थी। कच्चे मकानों में जीवन यापन कर रहीं राजेश्वरी साहू, मीना यादव, परमेश्वरी वर्मा और पावर्ती के लिए यह दिन सपने के साकार होने जैसा रहा।      अब तक चूल्हे पर खाना बनाते समय धुएं से आंखों में जलन, सांस की दिक्कत और बच्चों के स्वास्थ्य पर पडऩे वाले दुष्प्रभाव उनकी रोजमर्रा की मजबूरी थे। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत स्वच्छ रसोई ईंधन उपलब्ध होने से न केवल रसोई का वातावरण बदला है, बल्कि घर-परिवार के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ा है।       मेड़ेसरा निवासी श्रीमती राजेश्वरी साहू ने बताया कि नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को सुरक्षित, स्वच्छ और किफायती ईंधन सुलभ हुआ है। आवेदन प्रक्रिया सरल रही केवल पासपोर्ट आकार का फोटो, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक खाते का विवरण जमा कर बिना किसी जमा राशि के कनेक्शन प्राप्त हुआ। इससे महिलाओं पर किसी तरह का आर्थिक बोझ नहीं पड़ा और घरेलू श्रम के साथ समय की भी बचत हो रही है।       रवेली निवासी श्रीमती परमेश्वरी वर्मा ने कहा कि पहले चूल्हे के धुएं से छोटे बच्चों को भी परेशानी होती थी। अब गैस सिलेंडर मिलने से बच्चों को धुएं से राहत मिलेगी और भोजन जल्दी व सुरक्षित तरीके से बन सकेगा। वहीं, दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाली मीना यादव ने बताया कि वे लंबे समय से इस सुविधा की प्रतीक्षा कर रही थीं। पहले आवेदन के बावजूद लाभ नहीं मिल पाया था, लेकिन अब वर्षों के इंतजार के बाद गैस कनेक्शन मिलने से उनके घर में खुशी का माहौल है।       प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ग्रामीण और गरीब परिवारों की महिलाओं के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही है। यह योजना केवल स्वच्छ रसोई का सपना ही साकार नहीं कर रही, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और जीवन स्तर को बेहतर बनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम भी सिद्ध हो रही है। 


जनजातीय गौरव की स्वर्णिम विरासत, मुख्यमंत्री साय ने किया गैंदसिंह नायक की प्रतिमा का अनावरण

जनजातीय गौरव की स्वर्णिम विरासत, मुख्यमंत्री साय ने किया गैंदसिंह नायक की प्रतिमा का अनावरण

 0-डबल इंजन सरकार से नक्सल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज़-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 0-मुख्यमंत्री अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के कार्यक्रम में हुए शामिल   

रायपुर-छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज का इतिहास केवल समृद्ध नहीं, बल्कि अद्भुत रूप से प्रेरणादायी रहा है। यह इतिहास साहस, बलिदान, आत्मसम्मान और प्रकृति-संग जीवन दर्शन की अमूल्य धरोहर समेटे हुए है।इसी विरासत से हमें अपनी जड़ों पर गर्व करने, अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने और विकास की नई राह बनाने की सीख मिलती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव जिले के गोड़लवाही में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी महासभा के द्वारा बिरसा मुण्डा 150वीं जन्म शताब्दी के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर शहीद शिरोमणि गैंदसिंह नायक मूर्ति का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में 1.21 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन एवं 1 करोड़ 52 लाख 97 हजार रूपए की लागत से निर्मित 50 सीटर प्री मैट्रिक छात्रावास भवन का लोकार्पण किया। गोड़लवाही से ग्राम उमरवाही तथा उमरवाही से करमरी तक सड़क चौड़ीकरण, गोड़लवाही में नवीन महाविद्यालय स्थापना और स्कूल परिसर में बाऊण्ड्रीवाल तथा अटल समरसता भवन निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को अधिकार पत्र, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस कनेक्शन का वितरण किया।        मुख्यमंत्री श्री साय  ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलियों की मांद में प्रहार किया गया है। नक्सलवाद अब अंतिम सांसे गिन रहा है। विगत दो वर्षों में डबल इंजन सरकार के होने से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों में गति आयी है। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के खात्मे के लक्ष्य के अनुरूप हम तेजी से आगे बढ़ रहे है। आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए कार्य किए जा रहे है। नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से 400 से अधिक ग्राम शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, अधोसंरचना एवं विकास कार्यों से जुड़ रहे है।      मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनजातीय समाज के महानायकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित भव्य डिजिटल संग्रहालय का लोकार्पण राज्य स्थापना दिवस पर किया गया है। इस डिजिटल संग्रहालय में जनजातीय समाज द्वारा अंग्रेजों के विरूद्ध किए गए 14 बड़े विद्रोह का सचित्र चित्रण किया गया है। उन्होंने सभी से रायपुर पहुंचकर संग्रहालय का अवलोकन करने का आग्रह किया।  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि देश के सर्वाेच्च पद राष्ट्रपति पद पर आसीन श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जनजातीय समाज से है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जनजातीय समाज के विकास एवं क्षेत्र के विकास के लिए छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया और आज छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांव-गांव तक पक्की सड़कों का निर्माण करवाया और जनजातीय समाज के विकास के लिए आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। महतारी वंदन योजना में 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की सहायता राशि दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्रहण राशि 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए बोरा की गई है। तेंदूपत्ता संग्रहण से 13 लाख परिवारों को लाभ मिल रहा है। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत 38 हजार बुजुर्ग हितग्राही लाभान्वित हुए है।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि परलकोट से अंग्रेजों के खिलाफ शोषण के विरूद्ध आजादी की मशाल जलाई एवं युद्ध का बिगुल फूंका। शहीद गैंदसिंह की सोच के अनुरूप शोषण मुक्त, स्वाभिमानी एवं आत्मनिर्भर जनजातीय समाज की स्थापना हो रही है। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि आदिवासी समाज स्वतंत्रता के आंदोलन में अग्रिम पंक्ति में लडऩे वाला समाज है। उन्होंने कहा कि भगवान धरती आबा बिरसा मुण्डा और शहीद वीर नारायण सिंह ने अपनी पूरी संपत्ति समाज के लिए अर्पित कर दिया। इसी तरह वीर गुंडाधुर, वीर सुरेंद्र साय, रामाधीन गौड़, तिलक मांझी सहित ऐसे अनेक नाम हैं जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।   कार्यक्रम को पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ महासभा के डॉ. देवेन्द्र माहला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्रवंशी सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सामाजिकबंधु और ग्रामीण उपस्थित थे। 

साहिबजादों के वीरता एवं बलिदान को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता - मुख्यमंत्री साय

साहिबजादों के वीरता एवं बलिदान को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता - मुख्यमंत्री साय

 0-सिख वीरों के बलिदान की गाथाओं को शामिल किया किया गया है शैक्षणिक पाठ्यक्रम में

 0-मुख्यमंत्री साय ने साहिबजादों की शहादत को किया नमन,वीर बाल दिवस पर रेलवे स्टेशन गुरुद्वारा में  टेका मत्था 

रायपुर--वीर बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  राजधानी स्थित रेल्वे स्टेशन गुरुद्वारा पहुंचकर साहिबजादों की शहादत को नमन किया एवं मत्था टेका।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रथम गुरु गुरुनानक देव से लेकर 10वें गुरु तक सिख धर्म के सभी गुरुओं और उनके परिवारों ने देश की रक्षा के लिए कुर्बानियां दीं। भारतीय इतिहास में सिख वीरों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।  वीर बाल दिवस 10वें सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह के छोटे बेटों की असाधारण वीरता और शहादत की याद दिलाता है। साहिबजादा फतेह सिंह और जोरावर सिंह की शहादत पर हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की शुरुआत हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने की। लगातार यह दिवस समारोह भव्यता एवं विराट रूप में मना रहे है। बहुत छोटी उम्र में साहिबजादों ने अन्याय के सामने झुकने से इनकार कर दिया और धर्म व सच्चाई की रक्षा के लिए महान साहस दिखाया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्चाई, हिम्मत और आत्मसम्मान सबसे बड़ी ताकत हैं।  मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा सिख समाज की मांग पर हमारी सरकार साहिबजादों की बलिदान की गाथाओं को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया गया हैं। कक्षा तीसरी की पाठ्यक्रम में इसे पढ़ाया जाएगा। निश्चित ही आने वाले पीढिय़ों को साहिबजादों के बलिदानों एवं साहस के बारे में जानकारी मिलेगी।  हमारे देश के ऐसे वीर बलिदानों को इतिहास में स्वाभाविक स्थान नहीं मिला था जिसे हमारी सरकार वीर बाल दिवस की घोषणा कर उनकी वीरता एवं साहस को समाज के जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है । इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी,नान अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष श्री सुरेन्दर सिंह छाबड़ा सहित सिख समाज के प्रतिनिधिगण बड़ी संख्या उपस्थित थे। 

धार्मिक आस्था एवं देश की रक्षा के लिए सिख समाज का योगदान अतुलनीय - मुख्यमंत्री साय

धार्मिक आस्था एवं देश की रक्षा के लिए सिख समाज का योगदान अतुलनीय - मुख्यमंत्री साय

 0-मुख्यमंत्री श्री साय ने 4 वीर बालकों को वीरता सम्मान से किया सम्मानित  

रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  वीर बाल दिवस के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सिविल सोसाईटी द्वारा आयोजित वीरता सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर छत्तीसगढ़ प्रदेश के 4 वीर साहसी बालकों को सम्मानित किया जिसमें साहिब फतेह सिंह वीरता पुरस्कार श्री प्रेमचन्द साहू,साहिबजादा जोरावर सिंह वीरता पुरस्कार कु अंशिका साहू साहिबजादा जुझार सिंह वीरता पुरस्कार कु कांति सिंह, साहिबजादा अजीत सिंह वीरता पुरस्कार श्री ओम उपाध्याय को प्रदान किया गया।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा साहिबजादों का बलिदान हमेशा लोगो को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में धर्म,आस्था एवं देश की रक्षा के लिए सिख समाज का योगदान अतुलनीय है।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा 26 दिसंबर को हम वीर बाल दिवस मनाते हैं। आज के दिन हम दशम गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान को नमन करते हैं।    इतनी छोटी सी उम्र में साहिबजादों ने वीरता और गौरव की जो मिसाल दिखाई, वो अनुकरणीय है। इतनी छोटी आयु में भी वे किसी दबाव में नहीं आए, अपनी आस्था को नहीं छोड़ा, अपनी आस्था के लिए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान किया। वह हमारे लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आगे कहा कि आज हमें इस बात का गर्व है कि हम नई पीढ़ी को साहिबजादों के बलिदान के बारे में अवगत करा रहे हैं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2022 से वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत की। निश्चित रूप से इस पहल से बच्चों में शौर्य जगाने की जो अलख जगाई गई है वह सराहनीय कदम है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने आयोजन के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी की प्रशंसा की एवं सभी साहसी बालकों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल एवं राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ कुलदीप सिंह सोलंकी ने स्वागत भाषण दिया एवं कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दीं।  इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर, श्रीरामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर वरिष्ठ डॉक्टर श्री संदीप दवे, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ गिरीश चंदेल,आईएमए अध्यक्ष डॉ नीरज शर्मा,डॉ वर्तिका मिश्रा,वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजय काले, वरिष्ठ शिक्षाविद श्री संजय जोशी, सहित छत्तीसगढ़ सिविल सोसाईटी के सदस्यगण उपस्थित रहे। 

अंधविश्वास की भेंट चढ़ी एक और मासूम, झाड़फूक के बहाने बैगा ने किया दुष्कर्म, बताने पर दी जान से मारने की धमकी

अंधविश्वास की भेंट चढ़ी एक और मासूम, झाड़फूक के बहाने बैगा ने किया दुष्कर्म, बताने पर दी जान से मारने की धमकी

 भिलाई। अंधविश्वास एक ऐसी बीमारी है जो समाज को पूरी तरह जकड़ती जा रही है। इस चक्कर में ना जाने अब तक कितनी ही जिंदगियां बर्बाद हो चुकी है। वहीं एक बार भिलाई से अंधविश्वास का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक बैगा ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार, मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र का है। यहां एक परिवार ने अपनी नाबालिग बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे बैगा के पास ले गए थे। जहां परमेश्वर बघेल उर्फ बादु बैगा ने बेटी की हालत देखते हुए बाहरी हवा का साया बताया। वहीं झाड़फूंक करने के बाद नींबू फेंकने का बहाना बनाया और लड़की को घर से कुछ दूर नर्सरी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो जान से मार देगा।

 वहीं डर के मारे नाबालिग लड़की दो दिनों तक चुप रही। लेकिन इसके बाद उसने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में की। जांच के दौरान बेमेतरा के साजा से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे पास्को एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

शराब घोटाला मामले में बड़ा अपडेट, ED ने 29 हज़ार 800 से अधिक पन्नों का अंतिम चालान किया पेश, शुरू होगा केस का ट्रायल

शराब घोटाला मामले में बड़ा अपडेट, ED ने 29 हज़ार 800 से अधिक पन्नों का अंतिम चालान किया पेश, शुरू होगा केस का ट्रायल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक़्त की सबसे बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां बहु चर्चित शराब घोटाले मामले में ED ने कोर्ट में अंतिम चालान पेश किया है। जिसमें लगभग 29 हज़ार 800 से अधिक पन्नों का चार्जशीट पेश हुआ।

बताया गया कि, इस मामले में अब तक 80 से अधिक आरोपियों के खिलाफ चालान पेश हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक चालान पेश हुआ है। वहीं अब कहा जा रहा है कि, अंतिम चालान पेश होने के बाद केस का ट्रायल शुरू होगा।

नए साल के जश्न को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त, कार्यक्रम स्थल पर होगी पैनी नजर, होगी 500 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती

नए साल के जश्न को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त, कार्यक्रम स्थल पर होगी पैनी नजर, होगी 500 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती

 रायपुर। नए साल के जश्न को देखते हुए रायपुर पुलिस तैयारियां कर रही है। शहरभर में होने वाले कार्यक्रमों पर पैनी नज़र रखी जाएगी। वहीं रायपुर SSP डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार बिना अनुमति शराब परोसने वाले होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर भी पुलिस सख्ती बरतेगी।

रायपुर एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, ऐसे सभी आयोजन जहां शराब परोसे जाएंगे उनके आयोजकों को संबंधित थाना में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देकर अनुमति प्राप्त करना होगा। ऐसे लोग जो शराब पीए हुए हैं उन्हें घर तक पहुंचने की जिम्मेदारी आयोजक की होगी। आयोजन से संबंधित कर्मचारियों की जानकारी भी पुलिस ने मांगी है, ताकि यदि कोई व्यक्ति क्रिमिनल एक्टिविटी का हो तो उस पर कार्रवाई की जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में वाहन जब्त कर चालकों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।  राजधानी के दो दर्जन से अधिक स्थानों पर बेरिकेटिंग और स्टॉपर लगाकर लगातार जांच की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 500 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

देखिए RTO चालान के नाम पर कैसे होता है फ्रॉड, असली और नकली का ये है फर्क, इस लिंक से ही करे Pay

देखिए RTO चालान के नाम पर कैसे होता है फ्रॉड, असली और नकली का ये है फर्क, इस लिंक से ही करे Pay

 रायपुर। RTO मुख्यालय से जागरूकता सहित एक अपील जारी किया गया। बता दें e-Challan से जुड़ी एक गंभीर साइबर धोखाधड़ी आए दिन सामने आ रही है। साइबर अपराधी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का क्लोन पेज बनाकर आम लोगों को फर्जी e-Challan के नाम पर डराने वाले संदेश भेज रहे हैं। इन मैसेजों में ट्रैफिक नियम तोड़ने का आरोप लगाकर एक लिंक भेजा जाता है, जिस पर क्लिक करते ही लोगों की व्यक्तिगत जानकारी चोरी हो जाती है और उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लिए जाते हैं।

परिवहन विभाग और पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध मैसेज लिंक, APK फाइल या व्यक्तिगत मोबाइल नंबर से भेजे गए लिंक—जैसे शॉर्ट लिंक—पर बिल्कुल क्लिक न करें। यह पूरी तरह से धोखाधड़ी हो सकती है।

अपने वास्तविक e-Challan की जानकारी प्राप्त करने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट [https://echallan.parivahan.gov.in](https://echallan.parivahan.gov.in) का ही उपयोग करें। वेबसाइट पर जाकर “Pay Online” विकल्प पर क्लिक करें, चालान नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर “Get Detail” पर क्लिक कर मोबाइल पर प्राप्त OTP डालें। इससे आपको चालान से संबंधित पूरी और सही जानकारी मिल जाएगी।

यह ध्यान रखें कि पुलिस या परिवहन विभाग द्वारा किया गया e-Challan हमेशा इसी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ही भेजा जाता है।

 कभी भी किसी अजनबी को ऑनलाइन भुगतान न करें और अपने बैंक खाते से जुड़े लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें। किसी भी धोखेबाज कॉल, संदेश या ऐप की सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने में दें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

वनांचल क्षेत्र बोड़ला की बेटियाँ देश का नाम रोशन कर रही हैं – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

वनांचल क्षेत्र बोड़ला की बेटियाँ देश का नाम रोशन कर रही हैं – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

 रायपुर: नगर पंचायत बोड़ला में आयोजित चार दिवसीय मुस्कान हॉकी कप राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्यभर से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी खेल भावना, अनुशासन तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता मुस्कान हॉकी कप 2025–26 में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बोड़ला की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ममतेश्वरी लहरे, राजनांदगांव की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनिशा साहू, कोच श्री चौहान सहित अन्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने समर्पण और मेहनत से जिले, प्रदेश और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आवश्यक बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के विकास से बोड़ला को हॉकी के एक सशक्त केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा।

राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता मुस्कान हॉकी कप 2025–26 में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा हुए शामिल

बेटियों की उपलब्धियाँ पूरे प्रदेश के लिए गौरव

अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि वनांचल क्षेत्र बोड़ला की बेटियाँ हॉकी में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जो कबीरधाम जिले और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। ऐसी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, तकनीकी कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को निखारने में अहम भूमिका निभाती हैं।

राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता मुस्कान हॉकी कप 2025–26 में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा हुए शामिल

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत बोड़ला में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया गया है और खिलाड़ियों एवं नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए कि किन अतिरिक्त सुविधाओं का विकास किया जाए, ताकि प्रशिक्षण और अभ्यास का बेहतर वातावरण मिल सके। साथ ही, जिले के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास सुविधाएं विकसित की जा चुकी हैं और शीघ्र ही बोड़ला के विद्यालयों में भी स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी।

राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता मुस्कान हॉकी कप 2025–26 में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा हुए शामिल

उल्लेखनीय है कि वनांचल क्षेत्र बोड़ला हॉकी सहित अन्य खेलों की प्रतिभाओं के लिए जाना जाता है। यहां के सैकड़ों खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं और कई का चयन भारतीय टीम तक हो चुका है। मुस्कान हॉकी कप जैसी प्रतियोगिताओं से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति नई ऊर्जा, उत्साह और लक्ष्यबद्धता का संचार हुआ है।

आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान, इसके संरक्षण का दायित्व हम सभी का: वित्त मंत्री चौधरी

आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान, इसके संरक्षण का दायित्व हम सभी का: वित्त मंत्री चौधरी

 00 कल्याण आश्रम के 73वें स्थापना दिवस एवं बाला साहब देशपांडे जयंती पर भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन

रायपुर। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के 73वें स्थापना दिवस एवं संस्थापक बाला साहब देशपांडे की जयंती के अवसर पर आज कल्याण आश्रम विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव एवं स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि नागपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता श्री गजानन असोले एवं देवमंगल मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव श्री गोविंद नारायण सिंह उपस्थित रहे। समारोह में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, नगरपालिका जशपुर के अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत जशपुर के अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति भगत, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कल्याण आश्रम के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए संस्थापक बाला साहब देशपांडे को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान है और इसे सहेजना हम सबका सामूहिक दायित्व है। जनजातीय समाज की संस्कृति, कला और जीवनशैली के संरक्षण में बाला साहब देशपांडे का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। मंत्री चौधरी ने कहा कि आदिवासी समाज सदियों से प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीता आया है। वृक्ष, पर्वत, नदियां, धरती माता और गौमाता की पूजा प्रकृति के प्रति उनके सम्मान को दर्शाती है। आज आदिवासी खान-पान, जैविक खेती तथा कोदो-कुटकी जैसे पौष्टिक अनाजों को वैश्विक स्तर पर अपनाया जा रहा है, जो जनजातीय परंपराओं की प्रासंगिकता को सिद्ध करता है।

आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान, इसके संरक्षण का दायित्व हम सभी काउन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा और शहीद वीर नारायण सिंह जैसे महानायकों ने देश की आज़ादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित कर आदिवासी समाज के योगदान को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है।
कल्याण आश्रम के 73वें स्थापना दिवस एवं बाला साहब देशपांडे जयंती पर भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन


वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ हुई है। राममंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल लोक जैसे कार्यों से भारत की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा मिली है। वहीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर में निर्मित जनजातीय संग्रहालय जनजातीय संस्कृति और महानायकों के योगदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर रहा है।

कल्याण आश्रम के 73वें स्थापना दिवस एवं बाला साहब देशपांडे जयंती पर भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन


कार्यक्रम में वनवासी कल्याण आश्रम मध्य क्षेत्र के संगठन मंत्री श्री सुभाष बड़ोले एवं अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के महामंत्री श्री योगेश बापट ने आश्रम की गतिविधियों, जनजातीय संस्कृति के संरक्षण में उसकी भूमिका तथा बाला साहब देशपांडे के प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डाला।

कल्याण आश्रम के 73वें स्थापना दिवस एवं बाला साहब देशपांडे जयंती पर भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं मलखंभ प्रदर्शन ने मोहा मन
समारोह के दौरान लोक कला संगम के अंतर्गत 150 से अधिक नर्तक दलों द्वारा प्रस्तुत जनजातीय लोकनृत्य और मलखंभ प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 8 से 18 वर्ष आयु वर्ग में शबनम बाई ने प्रथम, संदीप ने द्वितीय और ओंकार राम भगत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में श्री कैलाश चौहान प्रथम, श्रीमती गुंजी भगत द्वितीय तथा श्रीमती कमला बाई तृतीय स्थान पर रहीं।

कल्याण आश्रम के 73वें स्थापना दिवस एवं बाला साहब देशपांडे जयंती पर भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन