नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG ACCIDENT : छत्तीसगढ़ में हादसों का कहर, 24 घंटे के भीतर कांग्रेस नेता और शिक्षक समेत 8 लोगों की मौत

CG ACCIDENT : छत्तीसगढ़ में हादसों का कहर, 24 घंटे के भीतर कांग्रेस नेता और शिक्षक समेत 8 लोगों की मौत

 सारंगढ़-बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे सड़क हादसों के लिहाज से बेहद दर्दनाक साबित हुए हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में हुए पांच अलग-अलग हादसों में कुल आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाना और सड़क पर अव्यवस्थाएं इन हादसों की बड़ी वजह बनकर सामने आई हैं।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कार-ट्रक की भीषण टक्कर

सबसे पहला और भयावह मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां नशे में धुत कार चालक ने तेज रफ्तार में ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में कांग्रेस नेता यशवंत कुमार टंडन (37) और शिक्षक रूपेंद्र कुमार देवांगन (35) की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों भटगांव से बिलाईगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दुम्हारी मोड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर धान से लदे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। शिक्षक रूपेंद्र कुमार देवांगन का शव ड्राइवर सीट पर स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया था, जिसे निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

अंबिकापुर में खड़े ट्रक से टकराई बाइक

अंबिकापुर में 25 दिसंबर की रात नमनाकला रिंग रोड पर तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मेल प्रकाश तिर्की (26) और बृजेश लकड़ा (25) के रूप में हुई है। यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ।

बलरामपुर-रामानुजगंज में ट्रैक्टर से टकराई बाइक

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनवाल इलाके में 25 दिसंबर की दोपहर बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। सड़क के दोनों किनारों पर रेत और धान का पुआल पड़े होने से सड़क संकरी हो गई थी, जिसे हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।

रायगढ़ में दो ट्रेलरों की टक्कर

रायगढ़ जिले के रानीसागर के पास 25 दिसंबर की रात दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक मोदेश मिस्त्री (31) की मौत हो गई। चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे बाद में क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

दुर्ग में काम पर जा रही महिला की मौत

दुर्ग के पुलगांव चौक पर शुक्रवार सुबह काम पर जा रही एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतका की पहचान उत्तरा (50) के रूप में हुई है, जो केपीएस स्कूल में सफाई कर्मचारी थीं।

लगातार हो रहे सड़क हादसों ने यातायात व्यवस्था, नशे में ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जशपुर बना पावर हब, प्रदेश का पांचवां 400/220 केवी उपकेंद्र हर्राडांड में स्वीकृत

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जशपुर बना पावर हब, प्रदेश का पांचवां 400/220 केवी उपकेंद्र हर्राडांड में स्वीकृत

00 दो वर्षों में विद्युत ढांचे को मिली ऐतिहासिक मजबूती
रायपुर।
 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी और जनहितकारी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विद्युत अधोसंरचना क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की जा रही है। बीते दो वर्षों में जशपुर जिला बिजली ढांचे के सशक्तिकरण की दृष्टि से एक पावर हब के रूप में उभरकर सामने आया है। राज्य सरकार द्वारा लिए गए रणनीतिक और दीर्घकालिक निर्णयों के परिणामस्वरूप जिले में बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण व्यवस्था को नई मजबूती मिली है, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।

 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर बना पावर हब


साय सरकार ने जशपुर जिले के हर्राडांड में प्रदेश के पांचवें 400/220 केवी उच्च क्षमता वाले विद्युत उपकेंद्र की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इस परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। यह उपकेंद्र न केवल जशपुर बल्कि पूरे सरगुजा संभाग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगा और क्षेत्रीय विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ बनाएगा।
इसके साथ ही फरसाबहार एवं झिक्की-बगीचा में 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना को भी मंजूरी दी गई है, जिससे बढ़ते विद्युत भार का संतुलन बेहतर ढंग से किया जा सकेगा। वहीं जिले के सलिहाटोली, विपतपुर, भगोरा, समडमा, मैनी, रेड़े (पथलगांव), पालीडीह, खुटेरा एवं चेटवा में 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशनों के निर्माण हेतु करोड़ों रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन सभी परियोजनाओं के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण की जा रही हैं और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
कुनकुरी को मिला मिनी डिपो स्टोर, विद्युत व्यवस्था में आई गति
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी विकासखंड में उप-क्षेत्रीय भंडार (मिनी डिपो स्टोर) की स्थापना को स्वीकृति दी गई है। इसके संचालन में आने से अब जले या खराब वितरण ट्रांसफार्मरों के प्रतिस्थापन के लिए विश्रामपुर और सूरजपुर जैसे दूरस्थ भंडारों पर निर्भरता समाप्त हो गई है। इससे समय और लागत दोनों की बचत हो रही है तथा विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल की जा रही है।
प्रशासनिक ढांचे को भी मिली मजबूती
जिले में विद्युत प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कुनकुरी में वृत्त कार्यालय, संभागीय कार्यालय, एसटीएम संभागीय कार्यालय, सतर्कता संभागीय कार्यालय, वितरण भंडार, तपकरा उप-संभागीय कार्यालय तथा वितरण केंद्र कुनकुरी की स्थापना की गई है। इन कार्यालयों के संचालन से निगरानी, रखरखाव और उपभोक्ता सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
117 नए ट्रांसफार्मर स्थापित, लो वोल्टेज की समस्या से राहत
ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में वर्षों से चली आ रही लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए 117 नए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा चुके हैं। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिल रही है, वहीं घरेलू उपभोक्ताओं, व्यापारियों और लघु उद्योगों को भी स्थिर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिल रहा है।
बिजली से विकास को मिली नई रफ्तार
जिलेवासियों का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर को मिली विद्युत सौगातों से न केवल बिजली व्यवस्था मजबूत हुई है, बल्कि कृषि, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग जैसे क्षेत्रों में भी विकास को नई गति मिली है। निर्बाध बिजली आपूर्ति से आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
निस्संदेह, साय सरकार की ये पहलें जशपुर को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाते हुए राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

भूपेश बघेल अपने बयान के लिए माफी मांगें अन्यथा कांग्रेस नेतृत्व उन पर कार्रवाई करे : चिमनानी

भूपेश बघेल अपने बयान के लिए माफी मांगें अन्यथा कांग्रेस नेतृत्व उन पर कार्रवाई करे : चिमनानी

 00 भाजपा धर्मांतरण के खिलाफ तो कांग्रेस धर्म के खिलाफ खड़ी है 

रायपुर। सनातन विरोधी बयानों को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि भाजपा धर्मांतरण के खिलाफ खड़ी है जबकि कांग्रेस सनातन धर्म के खिलाफ खड़ी है। कांग्रेस पर धर्मांतरण को खुला संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस संत, समाज समेत हर उस व्यक्ति के खिलाफ षड्यंत्र करती है जो धर्मांतरण का विरोध करता है। पं. प्रदीप मिश्रा व पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा अंध विश्वास फैलाने संबंधी बयान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेते हुए मांग की कि भूपेश बघेल अपने बयान के लिए लाखों-करोड़ों सनातन-प्रेमियों से माफी मांगें और यदि वह माफी नहीं मांगते हैं तो कांग्रेस नेतृत्व उन पर कार्रवाई करे।

चिमनानी ने कहा कि जिसने भी धर्मांतरण के खिलाफ कहा और धर्मांतरण के विरुद्ध समाज को जागरूक किया, कांग्रेस ने उस पर जहर उगलने का काम किया है, उसका दमन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि सन् 2004 में कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी के इशारे पर दीपावली की पूजा रुकवाकर एक झूठे आरोप में शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती की गई गिरफ्तारी की गईं थी यह किसी कलंक से कम नहीं था और कहा कि यह सनातन के विरुद्ध एक बहुत बड़ी साजिश का प्रमाण है। कांग्रेस के तत्कालीन दिग्गज नेता प्रणव मुखर्जी ने अपनी किताब 'द कोएलिशन ईयर्सÓ में यह कहा था कि शंकराचार्य की जो जबरन गिरफ्तारी हुई थी, वह सोनिया गांधी ने सनातन धर्म को नीची दिखाने के लिए करवाई थी ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स एवं कई पत्रकार जन के ट्वीट के माध्यम से सामने आया था।शंकराचार्य तमिलनाडु में हो रहे धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। साफ है, धर्मांतरण की मुखालफत और सनातन के प्रचारकों को कांग्रेस टारगेट करती है।

उन्होंने बताया कि रामदेव बाबा द्वारा 2011 में अपनी हत्या के षड्यंत्र का खुलासा किया गया। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में नवम्बर 2022 में राजनांदगाँव की तत्कालीन महापौर हेमा देशमुख ने हिन्दू देवी-देवताओं को न मानने की शपथ दिलाई। इन्हीं दिनों में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि धर्मांतरण से किसी को कोई गुरेज नहीं होना चाहिए सबको अपना धर्म चुनने का अधिकार है बघेल ने 2024 में फिर शिवलिंग पर जल अर्पित करने की सनातन परम्परा, आस्था व भावनाओं को अपमानित किया और कहा था केवल एक लोटा जल चढ़ाने से क्या होगा ?श्री चिमनानी ने सन् 2023 में कांग्रेस के शासनकाल में धर्मांतरण को लेकर बस्तर में हुए हिंसक बवाल और उसमें तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष की पिटाई और गिरफ्तारी की चर्चा कर कहा कि तब आदिवासियों ने अपने संरक्षण की मांग की थी लेकिन बघेल बजाय आदिवासियों को संरक्षण देने के नई दिल्ली के चर्च में ईसाई मिशनरियों के लोगों के साथ फोटो खिंचवाकर उन्हें आश्वस्त कर रहे थे कि छत्तीसगढ़ में कोई कानून से ऊपर नहीं है। समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

चिमनानी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा काँवरियों पर पुष्प-वर्षा का विरोध, कांग्रेस नेता चरणदास महंत और बैज द्वारा महाकुम्भ चलने का आमंत्रण ठुकराने का जिक्र कर कहा कि 2004 में जयेंद्र सरस्वती की गिरफ्तारी से कांग्रेस का चला आ रहा सनातन-विरोधी रवैया आज 2025 तक बदस्तूर जारी है और अब पं. प्रदीप मिश्रा और पं. धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री पर भूपेश बघेल अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। जिनके सत्संग में देश-प्रदेश (और विदेशों में भी) के लाखों लोग जुट रहे हैं, तो बघेल ऐसी बातें कहकर उन लाखों ,करोड़ों सनातन-प्रेमियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन सब बातों से यह सिद्ध हो रहा है कि जो सनातन का प्रचार, घर-वापसी कार्यक्रम, धर्मांतरण को रोकने की बात कहेगा, ऐसे सभी संत-महात्माओं व लोगों पर कांग्रेस प्रहार करेगी।

बढ़ गए यात्री टिकटों के दाम, रेलवे ने 215 किमी से अधिक की यात्रा पर बढ़ाए दाम

बढ़ गए यात्री टिकटों के दाम, रेलवे ने 215 किमी से अधिक की यात्रा पर बढ़ाए दाम

 भिलाई। ट्रेनों में सफर करना अब थोड़ा महंगा हो जाएगा। गुरुवार 26 दिसंबर को रेल मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर यात्री किराए में बढ़ोत्तरी कर दी है। नई दरें 26 दिसंबर 2025 से बुक होने वाले टिकटों पर लागू होंगी। 215 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा पर किराया बढ़ाया गया है। साधारण श्रेणी में प्रति किलोमीटर 1 पैसा, जबकि मेल-एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है।

रेलवे ने लोकल, उपनगरीय ट्रेनें और सीजन टिकट इस बढ़ोतरी से बाहर रखा है। यानी रोज़ाना सफर करने वाले यात्रियों पर बढ़ी हुई दरें लागू नहीं होंगी। रेलवे का कहना है कि यह फैसला बढ़ती परिचालन लागत को संतुलित करने के लिए लिया गया है। नए किराए केवल नई बुकिंग पर लागू होंगे, पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

सामान्य ट्रेनों के किराए पर असर नहीं
द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस बढ़े किराये के तहत 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर साधारण श्रेणी के किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणियों तथा सभी ट्रेनों की एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 216 से 2,250 किमी तक किराये में 5 रुपये से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

स्लीपर में एक पैसा और एसी में 2 पैसा प्रति किमी बढ़ोत्तरी
स्लीपर क्लास में 1 पैसे प्रति किलोमीटर और एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया है। खबरों की मानें तो मंत्रालय ने 21 दिसंबर को ही 26 दिसंबर से यात्री किराया बढ़ाने के फैसले का एलान कर दिया था। यह एक वर्ष के भीतर दूसरी बार है जब रेलवे ने यात्री ट्रेनों के किराये में संशोधन किया है। इससे पहले जुलाई में किराये में बढ़ोतरी लागू की गई थी। अपने फैसले को सही ठहराते हुए मंत्रालय ने कहा कि किराए को तर्कसंगत बनाने का उद्देश्य यात्रियों के लिए किफायती किराया और ऑपरेशन की लागत के बीच संतुलन बनाना है।

छग की योगिता मंडावी को राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित, सीएम साय ने दी बधाई

छग की योगिता मंडावी को राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित, सीएम साय ने दी बधाई

 रायपुर। 26 दिसंबर 2025  : छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले की प्रतिभाशाली बालिका योगिता मंडावी ने जूडो खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालिका गृह, कोण्डागांव में पली-बढ़ी योगिता को उनकी उल्लेखनीय खेल उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा योगिता मंडावी को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में देशभर से चयनित प्रतिभाशाली बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, नवाचार, सामाजिक सेवा, कला एवं संस्कृति आदि में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि योगिता मंडावी ने कम उम्र में ही जूडो खेल में अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया है। मात्र 13 वर्ष की आयु में उन्होंने राज्य की श्रेष्ठ जूडो खिलाड़ी का दर्जा प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार पदक अर्जित कर अपनी निरंतर प्रगति और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगिता मंडावी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों की सफलता से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलती है। योगिता की उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है, बल्कि बालिका गृह एवं बाल कल्याण संस्थाओं में रह रहे बच्चों के लिए प्रेरणा का सशक्त स्रोत भी है। उन्होंने यह साबित किया है कि संसाधनों की सीमाएँ नहीं, बल्कि सपनों के प्रति लगन और परिश्रम ही सफलता का वास्तविक आधार है।

दर्दनाक हादसा : सड़क क्रास कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

दर्दनाक हादसा : सड़क क्रास कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

 भिलाई। दुर्ग शहर के पुलगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला केपीएस दुर्ग में काम करती थी। सुबह स्कूल जाने निकली तो सड़क क्रास करते समय ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। वहीं इस मामले में पुलगांव पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  केपीएस स्कूल दुर्ग की कर्मचारी कोल्हियापुरी निवासी उत्तरा देशमुख (50) शुक्रवार की सुबह स्कूल के लिए निकली। सुबह 7:00 के करीब पुलगांव चौक पर भारी वाहन ने उसे ठोकर मार दी। हादसे में उत्तरा देशमुख की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पुलगांव चौक पर तब हुआ जब राजनांदगांव की ओर से आ रहा एक ट्रक बालोद की दिशा में मुड़ रहा था। इसी दौरान ट्रक ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पहुंचकर घटना निरीक्षण के पश्चात अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘गाय धर्म एवं विज्ञान’ ग्रंथ का किया विमोचन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘गाय धर्म एवं विज्ञान’ ग्रंथ का किया विमोचन

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा–2025 के लिए तैयार किए गए संदर्भ ग्रंथ “गाय धर्म एवं विज्ञान” के नवीनतम संस्करण का अपने निवास कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में विमोचन किया।

मुख्यमंत्री साय ने ग्रंथ को गौ विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों और समाज के लिए उपयोगी बताते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की और इसे ज्ञानवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस अवसर पर ग्रंथ के संपादक सुबोध राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुस्तक में गौ की उत्पत्ति से जुड़े पौराणिक तथ्यों के साथ-साथ गाय के दूध, दही, घी, गोबर और गोमूत्र पर हुए विभिन्न वैज्ञानिक शोधों को प्रमाणों सहित बच्चों के अध्ययन हेतु सरल एवं व्यवस्थित रूप में संकलित किया गया है। इसके साथ ही गौ-आधारित कृषि, पंचगव्य उत्पादों का वैज्ञानिक विश्लेषण तथा गौ के पर्यावरणीय महत्व को भी विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

विमोचन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत संयोजक अन्ना सपारे, मनोज पाण्डेय, हार्दिक कोटक, मन्मथ शर्मा, दुलार सिंह सिन्हा, हेमराज सोनी, विक्रम केवलानी, अनुज तुलावी, रेवा यादव, विक्रांत शर्मा, श्याम अड़ेपवार, शंभु दास महंत सहित संपादक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे। और समाज के लिए उपयोगी बताते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की और इसे ज्ञानवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस अवसर पर ग्रंथ के संपादक सुबोध राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुस्तक में गौ की उत्पत्ति से जुड़े पौराणिक तथ्यों के साथ-साथ गाय के दूध, दही, घी, गोबर और गोमूत्र पर हुए विभिन्न वैज्ञानिक शोधों को प्रमाणों सहित बच्चों के अध्ययन हेतु सरल एवं व्यवस्थित रूप में संकलित किया गया है। इसके साथ ही गौ-आधारित कृषि, पंचगव्य उत्पादों का वैज्ञानिक विश्लेषण तथा गौ के पर्यावरणीय महत्व को भी विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

विमोचन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत संयोजक अन्ना सपारे, मनोज पाण्डेय, हार्दिक कोटक, मन्मथ शर्मा, दुलार सिंह सिन्हा, हेमराज सोनी, विक्रम केवलानी, अनुज तुलावी, रेवा यादव, विक्रांत शर्मा, श्याम अड़ेपवार, शंभु दास महंत सहित संपादक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ के विकास की इंजन है ऊर्जावान युवा : रमेन डेका

छत्तीसगढ़ के विकास की इंजन है ऊर्जावान युवा : रमेन डेका

 राज्यपाल ने किया तीन दिवसीय राज्य युवा महोत्सव का समापन

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार को बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के समापन में शामिल हुए। उन्होंने विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने की। 
 
राज्यपाल रमेन डेका ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बीते दिनों में इस मंच ने जिस ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता को देखा है, वह यह बताने के लिए काफी है कि छत्तीसगढ़ का भविष्य कितना उज्ज्वल है। यह महोत्सव केवल प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं था। यह आत्मविश्वास का मंच था, प्रतिभा की पहचान थी और सपनों को पंख देने का अवसर था।राज्यपाल डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान केवल उसके जंगलों, खनिजों या नदियों से नहीं है। छत्तीसगढ़ की असली पहचान उसका ऊर्जावान युवा है। मेहनती, रचनात्मकता और जमीन से जुड़े युवाओं पर हमें गर्व है।

डेका ने कहा कि हमें विशेष गर्व है कि इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और जनजातीय परंपराओं को प्रमुख स्थान मिला। जब युवा अपनी संस्कृति को समझता है, तो उसमें आत्मसम्मान पैदा होता है। आज की दुनिया तेजी से बदल रही है। तकनीक बदल रही है, सोच बदल रही है, जीवन शैली बदल रही है। लेकिन इन बदलावों के बीच अगर हम अपनी भाषा, अपनी कला और अपने मूल्यों को थामे रखें, तो हम कहीं खोते नहीं हैं। अक्सर कहा जाता है कि युवा देश का भविष्य हैं। मैं कहना चाहता हूँ कि युवा देश का वर्तमान भी हैं। आज समाज में जो बदलाव आ रहे हैं, उनमें युवाओं की प्रत्यक्ष भूमिका है

राज्यपाल ने आगे कहा कि आप सोशल मीडिया पर क्या लिखते हैं, किस मुद्दे पर आवाज उठाते हैं, किस तरह का व्यवहार करते हैं, इन सबका असर समाज पर पड़ता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि युवा जिम्मेदारी के साथ अपनी ऊर्जा का उपयोग करें। 

राज्यपाल ने कहा कि जीवन में हर किसी को हार का सामना करना पड़ता है। प्रतियोगिता में कोई पहला आता है, कोई दूसरा, कोई तीसरा। लेकिन असली हार तब होती है, जब हम प्रयास करना छोड़ देते हैं। अगर आज कोई पुरस्कार नहीं मिला, तो निराश मत होइए। हो सकता है कल वही मंच आपका इंतजार कर रहा हो। याद रखिए की हर सफल व्यक्ति के जीवन में असफलताओं की लंबी कहानी होती है। आज का समय केवल नौकरी खोजने का नहीं है, बल्कि अवसर बनाने का है। छत्तीसगढ़ में कृषि, वन उत्पाद, पर्यटन, हस्तशिल्प, खेल, कला और तकनीक हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। 

स्व. रजनी दत्तात्रेय उपासने के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

स्व. रजनी दत्तात्रेय उपासने के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर की प्रथम महिला विधायक स्वर्गीय श्रीमती रजनी दत्तात्रेय उपासने के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री “अनटोल्ड स्टोरी ऑफ स्व. रजनी दत्तात्रेय उपासने” का विमोचन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय श्रीमती उपासने के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा से जुड़े योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और प्रेरणा का प्रतीक रहा है। आपातकाल जैसे कठिन दौर में लोकतंत्र की रक्षा से लेकर रायपुर के विकास, महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान तक उनका योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
मुख्यमंत्री साय ने कि यह डॉक्यूमेंट्री आने वाली पीढ़ियों को उनके व्यक्तित्व और कार्यों से परिचित कराने का सशक्त माध्यम बनेगी। विमोचन कार्यक्रम के दौरान सच्चिदानंद उपासने सहित उनके परिजन उपस्थित थे।

ऑनलाइन धोखाधड़ी, भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर्ड कर्मचारी से 37.50 लाख की ठगी

ऑनलाइन धोखाधड़ी, भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर्ड कर्मचारी से 37.50 लाख की ठगी

 भिलाई (दुर्ग)। भिलाई के रिसाली इलाके से ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है। फेसबुक पर लुभावने विज्ञापन के जरिए एक बुजुर्ग को निवेश का झांसा देकर ठगों ने उनकी जिंदगी भर की जमा-पूंजी पर हाथ साफ कर दिया। साइबर अपराधियों ने अब बुजुर्गों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपना सॉफ्ट टारगेट बनाना शुरू कर दिया है। भिलाई के रिसाली निवासी एक रिटायर्ड कर्मचारी निरंजन प्रसाद के साथ 37.50 लाख रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने फेसबुक पर निवेश का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसाया और उनकी मेहनत की कमाई लूट ली।

घटना की शुरुआत फरवरी 2024 में हुई, जब निरंजन प्रसाद ने फेसबुक चलाते समय एक विज्ञापन देखा। इस विज्ञापन में दावा किया गया था कि यदि कोई व्यक्ति उनके माध्यम से निवेश करता है, तो उसे बैंक की तुलना में बहुत अधिक रिटर्न (मुनाफा) मिलेगा। रिटायरमेंट के बाद मिली मोटी रकम को सही जगह निवेश करने की तलाश में निरंजन प्रसाद ने विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया।

भरोसा जीतने के लिए अपनाई शातिर चाल

फोन पर बात करने वाले ठगों ने खुद को निवेश एक्सपर्ट बताया और भरोसा दिलाया कि उनके यहाँ पैसा लगाने पर हर महीने 4 प्रतिशत का निश्चित लाभ मिलेगा। निरंजन प्रसाद उनकी बातों में आ गए। ठगों ने शुरुआत में उनका विश्वास जीतने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची।

शुरुआती कुछ महीनों तक उन्हें निवेश की गई छोटी रकम पर 4 प्रतिशत के हिसाब से लाभांश (प्रॉफिट) भेजा गया। जब निरंजन को लगा कि स्कीम असली है और पैसा बढ़ रहा है, तो उन्होंने अपना भरोसा मजबूत कर लिया और अलग-अलग किस्तों में कुल 37.50 लाख रुपये ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए।

पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु के खातों में गया पैसा

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह रकम किसी एक खाते में नहीं, बल्कि पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में संचालित अलग-अलग फर्जी कंपनियों के बैंक खातों में भेजी गई थी। ठगों ने इतनी सफाई से काम किया कि निरंजन को शक ही नहीं हुआ कि उनका पैसा देश के अलग-अलग कोनों में जा रहा है।

4 महीने बाद खुला राज, नंबर हुए बंद

निवेश के करीब चार महीने बाद अचानक लाभांश मिलना बंद हो गया। जब निरंजन प्रसाद ने उन नंबरों पर फोन लगाया जिनसे पहले बात होती थी, तो सभी मोबाइल नंबर बंद आने लगे। काफी कोशिशों के बाद भी जब किसी से संपर्क नहीं हो पाया, तब उन्हें समझ आया कि वे एक बड़े साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं।

साइबर सेल कर रही है मामले की जांच

पीड़ित ने तुरंत नेवई थाना पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरी फाइल साइबर सेल को सौंप दी है। साइबर एक्सपर्ट अब उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं, जिनके जरिए इस बड़ी ठगी को अंजाम दिया गया है।

सावधान रहें

साइबर ठगी से बचने का सबसे सरल तरीका यह है कि सोशल मीडिया या अनजान फोन कॉल पर मिलने वाले बंपर मुनाफे के झांसे में कभी न आएं। याद रखें, कोई भी वैध बैंक या निवेश कंपनी फेसबुक विज्ञापनों के जरिए रातों-रात पैसा दोगुना करने या हर महीने भारी ब्याज देने का दावा नहीं करती। अपनी मेहनत की कमाई कहीं भी निवेश करने से पहले उस संस्था की पूरी जांच-पड़ताल करें और किसी वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। साथ ही, अनजान लोगों द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें और न ही उनके कहे अनुसार किसी अनजान खाते में पैसे ट्रांसफर करें। अगर आपके साथ कभी ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधि होती है, तो तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या नजदीकी साइबर सेल को इसकी सूचना दें।

वरिष्ठता को दरकिनार कर जूनियर शिक्षक को दिया प्रमोशन, हाई कोर्ट ने किया आदेश निरस्त

वरिष्ठता को दरकिनार कर जूनियर शिक्षक को दिया प्रमोशन, हाई कोर्ट ने किया आदेश निरस्त

 बिलासपुर। एक शिक्षक द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नियम विरुद्ध किए गए पदोन्नति को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश को निरस्त कर दिया है। हाई कोर्ट ने साफ कहा कि सेवा नियमों का अवहेलना कर किसी पात्र कर्मचारी को उसके वैधानिक अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता। हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को विभाग के समक्ष अभ्यावेदन पेश करने व राज्य सरकार को भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2008 के अनुसार तीन महीने के भीतर निर्णय लेने का आदेश दिया है।

याचिकाकर्ता दिनेश कुमार राठौर अधिवक्ता जितेन्द्र पाली, अनिकेत वर्मा के जरिए बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता की प्रारंभिक नियुक्ति 26 अप्रैल 1989 को निम्न वर्ग शिक्षक के पद पर हुई थी। 2 फरवरी 2009 को उच्च वर्ग शिक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। 23 जनवरी 2015 को एक आदेश जारी कर डीईओ ने 18 अगस्त 2008 से उनको वरिष्ठता प्रदान की। याचिका के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के नियमों व मापदंड के अनुसार पांच वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली थी और वह व्याख्याता (लेक्चरर) पद पर पदोन्नति के लिए पात्र था।

याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में नियमों का हवाला देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा राजपत्रित सेवा (स्कूल स्तर सेवा) भर्ती एवं पदोन्नति नियम, 2008 के अनुसार व्याख्याता का पद 100 प्रतिशत पदोन्नति द्वारा उच्च वर्ग शिक्षकों से भरा जाना है। इसके बावजूद विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा 19 जून 2012 को जारी पदोन्नति आदेश में उससे कनिष्ठ शिक्षकों को पदोन्नति दे दी गई। विभागीय अफसरों ने उसके मामले पर विचार नहीं किया। उसका दावा इस आधार पर खारिज कर दिया कि, 1 अप्रैल 2010 की स्थिति में उसके पास स्नातकोत्तर डिग्री नहीं थी।

याचिकाकर्ता ने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने जानबूझकर उसके नाम पर पदोन्नति के लिए विचार ही नहीं किया 16 अप्रैल 2012 को स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर ली थी। मामले की सुनवाई जस्टिस संजय जायसवाल के सिंगल बेंच में हुई। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग सहित अन्य अफसरों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया था। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने 16 सितम्बर 2016 के आदेश जिसमें याचिकाकर्ता को स्नातकोत्तर उपाधि नहीं होने के कारण पदोन्नति हेतु पात्र नहीं माना गया था, राज्य शासन के इस आदेश को निरस्त कर दिया है। याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि वे अपनी समस्त मांगों के साथ अभ्यावेदन प्रस्तुत करें तथा सक्षम प्राधिकारी को 90 दिनों के भीतर भर्ती एवं पदोन्नति नियम, 2008 के अनुसार निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

ठंड का डबल अटैक : अगले 48 घंटे में और गिरेगा पारा, शीतलहर के साथ कोहरे का रहेगा पहरा

ठंड का डबल अटैक : अगले 48 घंटे में और गिरेगा पारा, शीतलहर के साथ कोहरे का रहेगा पहरा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड अब अपने असली रंग में आ गई है। प्रदेश के लोग जो अभी तक हल्की ठंड महसूस कर रहे थे, उनके लिए आने वाले दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों के भीतर राज्य के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आएगी। इसका सीधा मतलब यह है कि ठिठुरन और बढ़ने वाली है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं ने छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदल दिया है। आसमान साफ होने के कारण जमीन की गर्मी जल्दी ऊपर निकल जाती है और रातें ज्यादा ठंडी हो रही हैं। अगले दो दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में ‘शीतलहर’ (Cold Wave) चलने की पूरी संभावना है।

अंबिकापुर बना प्रदेश का शिमला

वर्तमान में पूरा छत्तीसगढ़ ठंड की चपेट में है, लेकिन सरगुजा संभाग, खासकर अंबिकापुर में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है। यहाँ का न्यूनतम पारा 5.7 डिग्री तक लुढ़क गया है। यह इतना कम है कि सुबह के समय लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा पेंड्रा रोड, जशपुर और कोरिया जैसे इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

रायपुर और दुर्ग का हाल

राजधानी रायपुर की बात करें तो यहाँ ठंड का मिला-जुला असर दिख रहा है। दिन में तो धूप खिली रहती है, लेकिन सूरज ढलते ही ठंडी हवाएं सिहरन पैदा कर रही हैं। रायपुर का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री के आसपास है, जो आने वाले दिनों में और कम हो सकता है। दुर्ग में भी बीते कुछ दिनों से शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कई हिस्सों में कोहरा और धुंध छाई रहेगी।

ठंड के साथ-साथ अब कोहरा (Fog) भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। रायपुर समेत प्रदेश के मैदानी इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो रही है। हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर सुबह 5 बजे से 9 बजे के बीच घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

जनवरी में भी नहीं मिलेगी राहत

अगर आप सोच रहे हैं कि यह ठंड कुछ ही दिनों की मेहमान है, तो आप गलत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी महीने में ठंड का असली ट्रेलर दिखेगा। नए साल की शुरुआत कड़ाके की सर्दी के साथ होगी और अगले पूरे सप्ताह तापमान में कोई बड़ी बढ़ोत्तरी होने के संकेत नहीं हैं।

बारिश की संभावना नहीं, मौसम रहेगा शुष्क

एक राहत की बात यह है कि फिलहाल प्रदेश में कहीं भी बारिश या बदली जैसे आसार नहीं हैं। मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। इसका मतलब है कि धूप तो निकलेगी, लेकिन हवाओं की ठंडक उस धूप के असर को कम कर देगी।

सेहत का रखें ख्याल

कड़ाके की इस ठंड को देखते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आम जनता के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब पारा अचानक गिरता है, तो शरीर को ढाल बनाने की जरूरत होती है। इसलिए बाहर निकलते समय सिर्फ जैकेट ही नहीं, बल्कि कान और गले को पूरी तरह ढंक कर रखें, क्योंकि यहीं से ठंडी हवा शरीर में प्रवेश करती है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के मामले में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि इस मौसम में उन्हें सर्दी-खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं का खतरा सबसे ज्यादा होता है। खान-पान में बदलाव करते हुए गुनगुने पानी का सेवन करें और ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करें जो शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्मी प्रदान करें।

अभी और सताएगी सर्दी

कुल मिलाकर देखें तो छत्तीसगढ़ में अब असली विंटर वेकेशन वाली कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। आने वाले 48 घंटे इस सीजन के सबसे चुनौतीपूर्ण और ठंडे दिन साबित हो सकते हैं। प्रशासन और मौसम विभाग हर बदलते मिजाज पर पैनी नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की स्थिति से निपटा जा सके। फिलहाल, ठंड का यह सितम थमने वाला नहीं है, इसलिए सुरक्षित रहें और गर्म कपड़ों के साथ इस गुलाबी सर्दी का आनंद लें।

लोक प्रशासन में उत्कृष्टता को मान्यता: सीएम विष्णु देव साय ने की मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025–26 की घोषणा

लोक प्रशासन में उत्कृष्टता को मान्यता: सीएम विष्णु देव साय ने की मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025–26 की घोषणा

 रायपुर-  छत्तीसगढ़ में सुशासन की दिशा में हो रहे परिवर्तन और प्रशासनिक संस्कृति के सुदृढ़ होते स्वरूप को रेखांकित करते हुए आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025–26 (Chief Minister Excellence Award 2025–26) की घोषणा की । यह पुरस्कार राज्य के विभिन्न जिलों और विभागों द्वारा लागू किए गए उन नवाचारों को सम्मानित करने हेतु दिए जाएंगे, जिन्होंने शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा स्थापित ये पुरस्कार इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि राज्य शासन सार्वजनिक प्रशासन के केंद्र में नवाचार, ठोस परिणाम और नागरिक हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की गुणवत्ता को केवल मंशा या व्यय के आधार पर नहीं, बल्कि उसके वास्तविक, मापनीय प्रभाव, विस्तार-योग्यता और जमीनी समस्याओं के समाधान की क्षमता के आधार पर आँका जाना चाहिए। मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार इस नई प्रशासनिक सोच को संस्थागत रूप देने का प्रयास हैं, जहाँ तकनीक, संवेदनशीलता और संस्थागत सुधार मिलकर सार्वजनिक सेवा को सशक्त बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि सुशासन केवल नीतियों से नहीं, बल्कि निरंतर हो रहे नवाचारों से साकार होता है। परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर मनाए जा रहे सुशासन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में जनहित को केंद्र में रखकर विकसित किए गए उत्कृष्ट प्रशासनिक नवाचारों को सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025–26 के विजेताओं की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि शासन में नवाचार कोई विकल्प नहीं, बल्कि समय की आवश्यकता और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक प्रणालियों को नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप गति, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के साथ निरंतर स्वयं को ढालना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन नवाचारों के सम्मान की आज घोषणा की गई है, वे केवल व्यक्तिगत उपलब्धियाँ नहीं, बल्कि भविष्य-उन्मुख शासन के लिए अनुकरणीय और दोहराने योग्य मॉडल हैं। मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025–26 के लिए एक सुदृढ़ और बहु-स्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाई गई है, जिसका उद्देश्य समावेशिता और गुणवत्ता के बीच संतुलन स्थापित करना था। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कुल 312 नवाचार प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें 275 जिलों से और 37 राज्य स्तरीय विभागों से थे। यह व्यापक सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि शासन के प्रत्येक स्तर पर समस्या-समाधान की नवाचारी सोच विकसित हो रही है। यह प्रवृत्ति समाधान-केंद्रित प्रशासन की ओर हो रहे सांस्कृतिक बदलाव को भी दर्शाती है।

CG : मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी CCM गणेश उईके समेत 6 नक्सली ढेर

CG : मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी CCM गणेश उईके समेत 6 नक्सली ढेर

 जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) गणेश उईके समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी नक्सलियों के शवों के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल इलाके में ऑपरेशन जारी है।

 
7 राज्यों की पुलिस को थी तलाश 

मारे गए नक्सलियों में कुछ छत्तीसगढ़ से जुड़े नक्सली भी बताए जा रहे हैं। सबसे बड़ा नाम गणेश उईके का है, जिस पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम घोषित था। वह तेलंगाना के नलगोंडा जिले का रहने वाला था और साउथ सब जोनल कमेटी का इंचार्ज था। उसकी तलाश 7 राज्यों की पुलिस को लंबे समय से थी।

गणेश उईके नक्सली संगठन का पुराना और प्रशिक्षित कैडर माना जाता था। वह करीब 40 सालों से नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था और कई अहम जिम्मेदारियों पर काम कर चुका था।

बताया जाता है कि वह RSU नेटवर्क के जरिए युवाओं को नक्सली संगठन से जोड़ने का काम करता था। नेहरू छात्रावास और कॉलेज परिसरों में घूमकर छात्रों से संपर्क बनाता था। छात्र राजनीति से शुरू हुआ उसका सफर बाद में जंगल में हथियार उठाने तक पहुंचा।

 
सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का भव्य समापन : मुख्यमंत्री साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का भव्य समापन : मुख्यमंत्री साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

 रायपुर. सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का समापन समारोह आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय खेल एवं युवा कार्य मंत्री मनसुख मांडविया तथा देशभर के सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और समापन समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। ऑडिटोरियम में उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के प्रेरक उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन की शुरुआत सुशासन दिवस की शुभकामनाओं के साथ करते हुए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ जैसे आयोजन युवा पीढ़ी में खेल संस्कृति को मजबूत बनाते हैं और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए सशक्त मंच प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह महोत्सव लगभग चार महीनों तक रायपुर संसदीय क्षेत्र के 36 विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। इसमें स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्होंने इस व्यापक और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल को विशेष बधाई दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खेलों में केवल पहला, दूसरा या तीसरा स्थान ही सबकुछ नहीं होता, बल्कि अनुशासन, टीम-स्पिरिट, समर्पण और सतत अभ्यास के गुण ही किसी को महान खिलाड़ी बनाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस महोत्सव से अनेक खिलाड़ी उभरकर सामने आएंगे, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। छत्तीसगढ़ में खेल अलंकरण समारोह पुनः प्रारंभ किया गया है। ओलंपिक में प्रदेश के खिलाड़ी के चयन पर 21 लाख रुपये तथा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमशः 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिली है, जो प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। रायपुर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है और जनवरी माह में यहां पुनः बड़े मैचों का आयोजन किया जाएगा। खेलो इंडिया के कार्यालय विभिन्न स्थानों पर स्थापित कर नई खेल प्रतिभाओं को तराशने का कार्य किया जा रहा है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का शुभारंभ 29 अगस्त को हुआ था और यह आयोजन रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 36 स्थानों पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि केवल पढ़ाई-लिखाई ही नहीं, बल्कि खेल-कूद भी जीवन में समान रूप से महत्वपूर्ण है और इसी के माध्यम से बच्चे देश-प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस महोत्सव में 542 गांवों से सहभागिता रही और 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जो पूरे देश में रिकॉर्ड भागीदारी है।

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। गेड़ी प्रतियोगिता में 70 वर्ष की महिलाओं की सहभागिता, कबड्डी, फुगड़ी, वॉलीबॉल जैसे खेलों में उत्साहपूर्ण प्रदर्शन और ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों द्वारा रस्साकशी में भागीदारी—सभी ने सामाजिक समरसता और समावेशन का सशक्त संदेश दिया। स्कूल छोड़ चुके युवाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला तथा अनुभवी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में लगभग 1,500 खेल अधिकारियों, विद्यालयीन शिक्षकों और सेवानिवृत्त खेल अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विश्वविद्यालय परिसरों में भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों तथा आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में सांसद खेल महोत्सव को और अधिक सुव्यवस्थित, व्यापक और प्रभावी रूप दिया जाएगा।

समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। समूह खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11,000 रुपये, द्वितीय स्थान को 5,000 रुपये तथा एकल खेलों में प्रथम स्थान पर 3,100 रुपये और द्वितीय स्थान पर 1,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि के साथ पदक, प्रशस्ति-पत्र एवं टी-शर्ट प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, विधायक किरण सिंह देव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिस्वरंजन सहित जनप्रतिनिधि, खेल विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं नागरिक उपस्थित थे।

मंत्री टंकराम वर्मा के प्रयासों से तिल्दा वासियों को एक और सौगात, तिल्दा में 5 करोड़ की लागत से बनेगा ऑडिटोरियम

मंत्री टंकराम वर्मा के प्रयासों से तिल्दा वासियों को एक और सौगात, तिल्दा में 5 करोड़ की लागत से बनेगा ऑडिटोरियम

 तिल्दा-नेवरा। अंचलवासियों को विधायक व मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा एक और नई सौगात मिली है। तिल्दा के वार्ड क्रमांक 22 में लगभग 5 करोड़ की लागत से विशाल सभागार का निर्माण होगा। इस विकास कार्य से 500 से अधिक लोगों की सुव्यवस्थित बैठक की व्यवस्था होगी।

विदित हो कि मंत्री टंकराम वर्मा ने अंचलवासियों की मांग को गंभीरता लिया। उन्होंने ऑडिटोरियम की जरूरत को प्राथमिकता देते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री व उपमुख्यमंत्री अरूण साव के समक्ष तिल्दा-नेवरा आगमन पर मांग रखी थी। इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा तुरंत घोषणा की गई थी। इसकी प्रशासनिक स्वीकृति हो गई है। इससे तिल्दा-नेवरा शहरवासियों सहित अंचलवासियों में हर्ष व्याप्त है।

नगर पालिका अध्य्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा ने कहा कि मात्र दो वर्ष के अंदर छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार द्वारा विकास कार्यों से तिल्दा नेवरा को संवारा जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री टंकराम वर्मा व भाजपा सरकार का नगरवासियों की ओर से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।

BREAKING : धान खरीदी में लापरवाही बरतने गिरी गाज, कलेक्टर ने 2 पटवारियों को थमाया निलंबन का आदेश…!!

BREAKING : धान खरीदी में लापरवाही बरतने गिरी गाज, कलेक्टर ने 2 पटवारियों को थमाया निलंबन का आदेश…!!

 बलरामपुर। धान खरीदी कार्य में लापरवाही करने वाले 2 पटवारियों के खिलाफ बलरामपुर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर ने तहसील रामचंद्रपुर में पदस्थ पटवारी बंधन राम और तहसील रामानुजगंज में पदस्थ पटवारी विजय यादव को निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश में बताया गया है कि धान खरीदी वर्ष 2025–26 के दौरान संबंधित पटवारियों द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती गई, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियमों के विपरीत है. इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों पटवारियों को निलंबित किया है।

निलंबन अवधि में पटवारी बंधन राम का मुख्यालय तहसील कार्यालय कुसमी तथा पटवारी विजय यादव का मुख्यालय तहसील कार्यालय शंकरगढ़ निर्धारित किया गया है. आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

ब्रेकिंग : जवान ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती, मचा हड़कंप

ब्रेकिंग : जवान ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती, मचा हड़कंप

 नारायणपुर। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के कैंप कोड़नार में एक जवान ने खुद को गोली मार ली। घायल जवान का नाम विनगल कुमार जूरी बताया जा रहा। घायल जवान को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

सीएम विष्णु देव साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

सीएम विष्णु देव साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

 रायपुर 25 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटलजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण, सुशासन की स्थापना और जनकल्याण के व्यापक दृष्टिकोण के कारण वे देशवासियों के हृदय में सदैव अमर रहेंगे। वे केवल महान राजनेता ही नहीं, बल्कि संवेदनशील कवि, दूरदर्शी राजनेता और करुणा से भरे जननायक थे, जिन्होंने राजनीति को जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटलजी के नेतृत्व में देश ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन की नई दिशा प्राप्त की। उनका समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने का संकल्प आज भी हमारी शासन-नीति का केंद्रीय आधार है। यही भावना छत्तीसगढ़ सरकार के प्रत्येक कार्यक्रम, योजना और निर्णय का मार्गदर्शन करती है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन को सशक्त बनाने के लिए प्रशासनिक सुधार, पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध सेवाओं की आपूर्ति और जनविश्वास की पुनर्स्थापना के प्रयास लगातार जारी हैं। यह यात्रा अटलजी के विचारों, आदर्शों और प्रेरणा से ऊर्जा प्राप्त करती है।

CG : विधायक देवेंद्र यादव का सत्याग्रह पांच दिन बाद समाप्त, जानें किन मांगों पर बनी सहमति

CG : विधायक देवेंद्र यादव का सत्याग्रह पांच दिन बाद समाप्त, जानें किन मांगों पर बनी सहमति

 दुर्ग : भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव (Bhilai MLA Devendra Yadav’s Satyagraha ends) ने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के फैसलों के खिलाफ कर्मचारियों और अधिकारियों के अधिकारों की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से चल रहे सत्याग्रह को आज समाप्त कर दिया। आज सत्याग्रह का पांचवां दिन था। बीते दिनों प्रबंधन की ओर से ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर विधायक ने साफ कहा था कि जब तक सेल प्रबंधन के डीआईसी से प्रत्यक्ष मुलाकात नहीं होगी, तब तक सत्याग्रह समाप्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद आज डीआईसी से करीब दो घंटे तक चली बैठक और चर्चा के बाद सत्याग्रह समाप्त करने का फैसला लिया गया।

बैठक के दौरान सेक्टर-9 अस्पताल के निजीकरण, मैत्री बाग के निजीकरण, स्कूलों के निजीकरण, रिटेंशन स्कीम और टाउनशिप लीज आवास जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि कुछ मांगों पर प्रबंधन की सहमति बनी है, जबकि कुछ मुद्दों पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। उन्होंने कहा कि सेक्टर-9 अस्पताल का निजीकरण नहीं किया जाएगा और कर्मचारियों को इलाज की सुविधा पहले की तरह मिलती रहेगी, वहीं मैत्री बाग को भी निजी हाथों में नहीं सौंपा जाएगा।

विधायक देवेंद्र यादव ( MLA Devendra Yadav’) ने दो टूक शब्दों में कहा कि वे भिलाई को बिकने नहीं देंगे और कर्मचारियों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो मांगें अभी लंबित हैं, उन्हें लेकर आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। फिलहाल यह देखना होगा कि इस सत्याग्रह और वार्ता का भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन पर कितना असर पड़ता है, यह आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा।

उद्योग मंत्री देवांगन 25 दिसंबर को कोरबा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में 2.42 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन….

उद्योग मंत्री देवांगन 25 दिसंबर को कोरबा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में 2.42 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन….

 रायपुर: वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन गुरूवार 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के मौके पर कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 2.42 करोड़ रु के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे. श्री देवांगन सवेरे11.00 बजे अटल परिसर कोरबा (अप्पू गार्डन के पास) आगमन एवं जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जयंती के अवसर पर मार्त्यापण कार्यकम एवं सुशासन सप्ताह समापन समारोह में सम्मिलित होंगे।

इसके पश्चात वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन कोरबा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 1.50 बजे चारपारा कोहड़िया कोरबा से कलमीमाता मंदिर के पास कलमीडुग्गू पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे कलनीडुग्गू में विभिन्न निर्माण कार्यों कुल राशि 64.80 लाख की भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित है। वार्ड 48 अंतर्गत इतवारी बाजार में नॉन-वेजीटेबल मॉर्केट का उन्नयन कार्य हेतु 19.8 लाख रूपये, स्वामी आत्मानंद स्कूल दर्री में अहाता निर्माण कार्य के लिए 20 लाख रूपये, आर. सी.सी. छत एवं टाईल्स निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए, शेड निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, वार्ड 49 अंतर्गत राजीव नगर में सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए राशि 15 लाख रूपए का कार्य सम्मिलित है।

अपरान्ह 3 बजे नवीन हाई स्कूल बुढादेव स्थल अयोध्यापुरी विभिन्न निर्माण कार्यों का कुल 71.95 लाख रूपए की भूमिपूजन कार्यकम में सम्मिलित होंगे। इसके वार्ड 51 अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल स्याहीगुड़ी में अहाता निर्माण कार्य के लिए 20 लाख, वार्ड 46 अयोध्यापुरी तालाब में जल संवर्धन हेतु राशि 25 लाख, वार्ड 52 अंतर्गत प्रा.शा. अयोध्यापुरी में नवीन भवन का निर्माण कार्य राशि 16.95 लाख, वार्ड 53 चोरमट्ठी में मंगल भवन अहाता निर्माण के लिए 10 लाख रूपए शामिल है।

मंत्री देवांगन शाम 4 बजे लारीपारा जमनीपाली में विभिन्न निर्माण कार्या कुल राशि 105.95 लाख की भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित। वार्ड 47 अंतर्गत लारीपारा में स्कूल के पास से मुक्तिधाम तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य राशि 10 लाख, वार्ड 47 जमनीपाली में कबीर सदन के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य राशि 10 लाख, वार्ड 54 प्रा.शा. जमनीपाली में अहाता निर्माण कार्य राशि 10 लाख, वार्ड क. 54 अंतर्गत जमनीपाली कैलाश बीज भंडार से सुराजी दास घर तक नाली निर्माण कार्य राशि 20 लाख, वार्ड 54 अंतर्गत गोपालपुर में नवीन भवन का निर्माण कार्य राशि 16.95 लाख, वार्ड 54 कुमगरी में विभिन्न स्थानों में सी.सी. रोड निर्माण कार्य राशि 20 लाख, वार्ड 54 बरेड़ीमुड़ा कुमगरी से सेमीपाली बी.टी. रोड में कल्वर्ट एवं नाली निर्माण कार्य राशि 19 लाख रूपए सम्मिलित है।

छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी को झटका, रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट बंद, तीन एयरलाइन कंपनियों ने लिया फैसला

छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी को झटका, रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट बंद, तीन एयरलाइन कंपनियों ने लिया फैसला

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी को झटका लगा है। रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट बंद कर दी गई है, यात्रियों की कमी के चलते तीन कंपनियों ने उड़ानें रोक दी हैं। बिलासपुर-अंबिकापुर रूट भी पहले ही ग्राउंड हो चुका है।

बता दें कि, कम यात्री और घाटे की वजह से कंपनियों ने यह फैसला लिया है। राज्य सरकार की हवाई संपर्क योजना को झटका लगा है। अब यात्रियों को फिर से लंबे सफर और सड़क मार्ग पर निर्भर रहना पड़ेगा। रायपुर से जगदलपुर की दूरी करीब 300 किलोमीटर है, जो अब सड़क मार्ग से कई घंटे लगाकर तय करनी पड़ेगी।

इससे यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटन को नुकसान होगा, क्योंकि हवाई विकल्प सीमित हो गए। सरकार नए उपायों पर काम कर रही है, जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ाने के प्रयास। फिलहाल सड़क मार्ग पर निर्भरता बढ़ेगी।

आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कई विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कई विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज  राजधानी रायपुर में ही मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम साय सुबह 10:45 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जानेंगे जहां वे सांसद खेल महोत्सव समापन समारोह में हिस्सा लेंगे।

 इसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे फुंडहर चौक के अटल एक्सप्रेस-वे पहुंचेंगे। यहां सीएम साय 12: 30 बजे से 1: 30 बजे तक नव निर्मित 100 अटल परिसरों का लोकार्पण करेंगे और करीब 1:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।

पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती आज, CM साय करेंगे प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित

पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती आज, CM साय करेंगे प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित

 रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 101वीं जयंती मनाई जा रही है। जिसे लेकर छत्तीसगढ़ छग BJP ने कार्यक्रम का आयोजन किया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 1:30 बजे कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

वहीं इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही, अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन आधारित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

 रायपुर-  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रेम, करुणा, त्याग और सेवा की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कामना की कि क्रिसमस का यह पावन पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि और शांति लेकर आए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।