नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, वारदात ने फैलाई सनसनी

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, वारदात ने फैलाई सनसनी

 कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 23 दिसंबर 2025 की सुबह एक सनसनीखेज घटना हुई। पोड़ी–उपरोड़ा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या (BJP leader Akshay Garg murdered) कर दी गई। तीन अज्ञात हमलावरों ने अक्षय गर्ग पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे केसलपुर गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत किए गए सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन करने पहुंचे वह अभी अपने कर्मचारियों से चर्चा कर ही रहे थे तभी एक काली गाड़ी में तीन लोग आए। सभी के हाथ में धारदार हथियार थे उसे अक्षय गर्ग पर प्राण घातक हमला कर दिया गया। वहां मौजूद अक्षय गर्ग के लोग कुछ कह या कर पाते तब तक हमलावर वहां से भाग निकले। अक्षय गर्ग को अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग

संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि अक्षय गर्ग (BJP leader Akshay Garg murdered) की मौत के पीछे पुराना व्यावसायिक विवाद भी हो सकता है, इस घटना से पूरा कोरबा क्षेत्र दहल गया है।

आज राज्य युवा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री साय, 14 विधाओं में 3000 युवा दिखाएंगे प्रतिभा

आज राज्य युवा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री साय, 14 विधाओं में 3000 युवा दिखाएंगे प्रतिभा

 रायपुर-  राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 23 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक बिलासपुर के राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में राज्य युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 दिसम्बर को इसका शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में 14 सांस्कृतिक और साहित्यिक विधाओं में प्रदेश के 3000 युवा अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। शुभारंभ समारोह में छत्तीसगढ़ की मेजबानी में होने वाले पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की लॉन्चिंग भी की जाएगी। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता करेंगे। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल रमेन डेका 25 दिसम्बर को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को निखारने तथा राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान करने राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 के तारतम्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 14 विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें आठ दलीय विधाएं औ छह 6 एकल विधाएं शामिल हैं। दलीय विधाओं में लोकनृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोकगीत, रॉक बैंड और एकांकी की प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं एकल विधाओं में वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार (साइंस मेला) और पारंपरिक वेशभूषा शामिल हैं। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की पांच विधाओं लोकनृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, चित्रकला और कविता लेखन के विजेता प्रतिभागी नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव-2026 में छत्तीसगढ़ की ओर से भागीदारी करेंगे।

राज्य युवा महोत्सव में दलीय विधाओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को 20 हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 15 हजार रुपए एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 10 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। एकल विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 5 हजार रुपए, 3 हजार रुपए एवं 2 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। महोत्सव में भाग लेने वाले हर प्रतिभागी को एक-एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

राज्य युवा महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध कलाकारों के गायन, बैण्ड परफॉर्मेंस, कवि सम्मेलन जैसे विविध आयोजन भी होंगे। 23 दिसम्बर को उद्घाटन समारोह के दिन राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक आरूग बैण्ड (अनुज शर्मा) की प्रस्तुति तथा नारायणपुर के प्रसिद्ध मल्लखंब का प्रदर्शन किया जाएगा। 23 दिसम्बर को ही बिलासपुर पुलिस ग्राउंण्ड में रात साढ़े 8 बजे से कवि सम्मेलन होगा, जिसमें प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास एवं अन्य कवि कविता पाठ करेंगे। राज्य युवा महोत्सव के दूसरे दिन 24 दिसम्बर को राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में शाम 6 बजे से काफिला बैण्ड एवं स्वप्निल लाइव बैण्ड की प्रस्तुति होगी। अंतिम दिन 25 दिसम्बर को शाम 6 बजे से आरू साहू तथा दायरा (बस्तर) बैण्ड की प्रस्तुति होगी। समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

24 दिसंबर को बंद रहेगा छत्तीसगढ़, चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया समर्थन

24 दिसंबर को बंद रहेगा छत्तीसगढ़, चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया समर्थन

 रायपुर। काँकेर जिले के आमाबेड़ा में हाल ही में हुई हिंसा की घटनाओं, सनातन धर्म के लोगों पर हमलों, मिशनरी संस्थाओं द्वारा कथित धर्मांतरण और स्थानीय प्रशासन पर पक्षपात व अवहेलना के आरोपों के विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने 24 दिसंबर 2025 (बुधवार) को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।

इस बंद को लेकर आज छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से बंद को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। चैंबर पदाधिकारियों ने कहा कि शांति, कानून-व्यवस्था और निष्पक्ष प्रशासन सभी के हित में हैं, और इन मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई आवश्यक है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल के विरुद्ध प्रकरण का आठवां अभियोग पत्र पेश

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल के विरुद्ध प्रकरण का आठवां अभियोग पत्र पेश

 रायपुर। शराब घोटाला प्रकरण में सोमवार 22 दिसंबर को ईओडब्ल्यू एसीबी की टीम ने विशेष न्यायालय रायपुर में चैतन्य बघेल के खिलाफ अभियोग पत्र प्रस्तुत किया है। अब तक इस प्रकरण में मूल अभियोग पत्र सहित कुल 8 अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किये जा चुके हैं। प्रस्तुत चालान में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के संबंध में जांच की वर्तमान स्टेटस को भी प्रस्तुत किया गया है, साथ ही अब तक गिरफ्तार सभी आरोपियों के संबंध में डिजिटल एविडेंस की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई है। इसके अतिरिक्त जिन आरोपियों के संबंध में जांच जारी है, उनके संबंध में भी जांच की वर्तमान स्थिति का उल्लेख किया गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही निरंतर जारी है।

जांच पर अभियुक्त चैतन्य बघेल की भूमिका तत्कालीन समय में आबकारी विभाग में वसूली तंत्र (सिंडिकेट) को खड़ा करने तथा उसके समन्वय एवं संरक्षक के रूप में पायी गई है। चैतन्य बघेल प्रशासनिक स्तर पर सिंडिकेट के हितों के हिसाब से काम करने वाले अनिल टुटेजा, सौम्या चैरसिया, अरुणपति त्रिपाठी, निरंजन दास जैसे अधिकारियों तथा सिंडिकेट के जमीनी मुखिया अनवर ढेबर, अरविंद सिंह, विकास अग्रवाल जैसे लोगों के बीच परस्पर सामंजस्य और तालमेल बिठाने और उन्हें निर्देशित करने का काम करते थे।

चैतन्य बघेल, अनवर ढेबर के टीम के द्वारा एकत्र की गई घोटाले की रकम को अपने भरोसेमंद लोगों के माध्यम से उच्चस्तर तक पहुंचाने और उसकों व्यवस्थापित करने का काम कर रहे थें। चैतन्य बघेल ने त्रिलोक सिंह ढिल्लन के विभिन्न फर्मो में, अपने हिस्से की रकम को प्राप्त कर बैंकिंग चैनल के माध्यम से अपने पारिवारिक फर्मों में प्राप्त किया, और उसका उपयोग निर्माणाधीन रियल ईस्टेट परियोजनाओं में किया। इसके अलावा बड़ी मात्रा में अपने पारिवारिक मित्रों, सहयोगियों के जरिये घोटाले की रकम बैंकिंग चैनल के माध्यम से प्राप्त कर उसका निवेश आदि करना पाया गया है।

उच्चस्तर पर घोटाले की रकम के प्रबंधन के साथ-साथ, लगभग 200 से 250 करोड़ रूपये अपने हिस्से में प्राप्त करने के साक्ष्य मिले है। अब तक की गई विवेचना पर यह स्पष्ट हुआ है कि अभियुक्त चैतन्य बघेल से सिंडिकेट को मिलने वाले उच्चस्तरीय संरक्षण, नीतिगत/प्रशासनिक हस्तक्षेप एवं प्रभाव के कारण लम्बे समय तक इस अपराध को अंजाम दिया जा सका। अद्यतन स्थिति में जांच में, गणना के आधार पर आबकारी घोटाले की रकम लगभग 3074 करोड़ रूपये का होना पाया गया है। किन्तु अग्रिम जांच पर समग्र स्त्रोतों से इस अवैध रकम के 3500 करोड़ रूपये से अधिक पहुंचने की संभावना है।

आधार कार्ड सभी को उपलब्ध करायें : मुख्य सचिव विकासशील

आधार कार्ड सभी को उपलब्ध करायें : मुख्य सचिव विकासशील

 रायपुर। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी को आधार उपलब्ध कराया जाए। मुख्य सचिव ने आधार हेतु नामांकन, अपडेट्स, वेरिफिकेशन सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में एलडब्ल्यूई प्रभावित जिलों में लोगों के आधार नामांकन, अपडेशन और उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज शत-प्रतिशत बच्चों का आधार बनाया जाना चाहिए। इसके लिए अधिकारी रणनीतिक तरीके से कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्कूलों के विद्यार्थियों का सूचीबद्ध करें। कितने बच्चों का आधार बन गया है और किन बच्चों का आधार नहीं बना है। अधिकारी आगामी माह में शिविर लगाकर आधार हेतु नामांकन अपडेशन का कार्य करायें। मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि आधार नामांकन अपडेशन सहित सभी को आधार उपलब्धता की लगातार समीक्षा करें। मुख्य सचिव ने शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम क्षेत्र में आधार के कार्य के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें। इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर यह कार्य करायें।

बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा आईटी के सचिव श्री अंकित आनंद, सीईओ चिप्स श्री प्रभात मलिक, स्कूल शिक्षा विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. फरिहा आलम, स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त सचिव सुश्री संतन देवी जांगड़े सहित सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

जो कहा, वह किया, और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया”: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा

जो कहा, वह किया, और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया”: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा

 जो कहा, वह किया, और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया”: केंद्रीय मंत्री  जगत प्रकाश नड्डा

निरंतर सेवा, निरंतर विकास का सशक्त मॉडल है छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री

हर वर्ग तक विकास पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जांजगीर-चांपा में जनादेश परब का भव्य आयोजन

रायपुर 22 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जांजगीर-चांपा जिले के खोखराभाठा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनादेश परब में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंच से प्रदेश की उपलब्धियों, जनकल्याण और भविष्य की दिशा पर स्पष्ट संदेश दिया। वंदे मातरम और राज्यगीत के साथ आरंभ हुए कार्यक्रम में जनविश्वास, गौरव और निर्माण के संकल्प को दोहराया गया।

केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने कहा कि “जो कहा था, वह किया – और जो नहीं कहा था, वह भी करके दिखाया।” उन्होंने दो वर्षों के रिपोर्ट-कार्ड को रेखांकित करते हुए बताया कि सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और श्रमिकों के हित में संवेदनशील और परिणामकारी निर्णय लिए हैं, जिनका असर जमीनी स्तर पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के पहले महीने में किसानों को 3700 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान और बीते दो वर्षों में 1.25 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष अंतरण अन्नदाताओं के सम्मान का प्रमाण है। भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए 5 लाख से अधिक हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी गई, जिससे उनकी सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा मजबूत हुई।

केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने कहा कि युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती तंत्र, 32 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया, लोक सेवा आयोग में पारदर्शिता, नालंदा लाइब्रेरी की स्थापना और आईटीआई के आधुनिकीकरण जैसे कदमों को उन्होंने “भविष्य-निर्माण की नींव” बताया। महिलाओं के स्वावलंबन हेतु महतारी वंदन योजना और महतारी सदन, पीएम जनमन के तहत 70 लाख परिवारों को लाभ तथा धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष योजना के माध्यम से आदिवासी समाज के सशक्तिकरण को उन्होंने सरकार की संवेदनशीलता का उदाहरण बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का रेलवे बजट 22 गुना बढ़ा है, 32 अमृत स्टेशन वर्ल्ड-क्लास मानकों पर विकसित हो रहे हैं और आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, जल जीवन मिशन, पीएम-किसान जैसी योजनाओं का व्यापक लाभ आमजन तक पहुंचा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि सरकार आम जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन, भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, चरण पादुका सहित अनेक योजनाओं से विकास को गति मिली है। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया कि नक्सलवाद की कमर तोड़ने और नक्सल-मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की दिशा में ठोस प्रगति हुई है। सुरक्षा, पुनर्वास और विकास – तीनों मोर्चों पर समन्वित रणनीति से शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट 2047 के माध्यम से संसाधन-समृद्ध छत्तीसगढ़ को सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने का रोडमैप तय किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को अवसरों का राज्य मिल सके।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि जांजगीर-चांपा में जनादेश परब का आयोजन जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण है। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों को एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार बनने के बाद 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं और विकास के सभी कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सरकार ने लोकतंत्र, जनविश्वास और सुशासन को सुदृढ़ किया है। विजन डॉक्यूमेंट के माध्यम से छत्तीसगढ़ विकास के नए मानक गढ़ रहा है। जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव ने सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जनता को बधाई देते हुए कहा कि इस अवधि में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 2 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों के रिपोर्ट-कार्ड और “सेवा के 2 साल” पुस्तक का विमोचन किया, जिसमें सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम के दौरान जांजगीर-चांपा की विशिष्ट पहचान को रेखांकित करते हुए कोसा और कांसा भेंटकर अतिथियों का पारंपरिक स्वागत-अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में बीते दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन हुआ।

केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विभिन्न विभागों की विकासमूलक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, शिक्षा, महिला-बाल विकास, जल संसाधन, ऊर्जा, सहकारिता सहित कई स्टॉलों पर योजनाओं की जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर योजनाओं से जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सुना। कार्यक्रम में पीएम आवास योजनांतर्गत लाभार्थियों को चाबियां सौंपी गईं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

इस दौरान कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जनादेश परब को संबोधित करते हुए विगत 02 वर्ष में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास होने की बात कही।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, मंत्रीगण श्री दयालदास बघेल, श्री केदार कश्यप, श्री लखन लाल देवांगन, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्री टंकराम वर्मा, श्री गजेन्द्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब, श्री राजेश अग्रवाल अन्य सांसद-विधायकगण जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 22 दिसंबर 2025 को भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नए पदों पर पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, इंदिरा कल्याण एलेसेला (भापुसे 2011) को कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक पद पर यथावत बनाए रखा गया है। वहीं निखिल अशोक कुमार रखेचा (भापुसे 2019), जो वर्तमान में पुलिस उपमहानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उत्तरी रेंज सरगुजा के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें गरियाबंद जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त वेदव्रत सिरमौर (भापुसे), जो वर्तमान में महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल रायपुर के पद पर प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं, उनकी सेवाएं प्रतिनियुक्ति से वापस लेकर उन्हें भी गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ किया गया है।

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये सभी पदस्थापन अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगी। संबंधित अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थलों पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य शासन के अनुसार, यह पदस्थापना प्रक्रिया अधिकारियों के कार्य अनुभव, कार्यप्रदर्शन और विभागीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की गई है। इन प्रशासनिक बदलावों से जिलों में पुलिस प्रशासन को सुदृढ़ करने, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नागरिक सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। यह आदेश राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उद्योग मंत्री देवांगन 23 दिसंबर को रायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ स्किल टेक‘ कार्यक्रम में होंगे शामिल….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उद्योग मंत्री देवांगन 23 दिसंबर को रायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ स्किल टेक‘ कार्यक्रम में होंगे शामिल….

 रायपुर: केरल के पलक्कड़ जिले में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर श्री रामनारायण बघेल, निवासी ग्राम करही, तहसील हसौद, जिला सक्ती, के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी निर्दोष नागरिक के साथ इस प्रकार की हिंसा सभ्य समाज के मूल्यों के विपरीत है और मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पीड़ित परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही मृतक के परिजनों को तत्काल केरल भेजने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर रामनारायण बघेल का पार्थिव शरीर सम्मानपूर्वक उनके गृह ग्राम लाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। पार्थिव शरीर कल हवाई जहाज़ से छत्तीसगढ़ लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने केरल सरकार से अनुरोध किया है कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अमानवीय घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उद्योग मंत्री देवांगन 23 दिसंबर को रायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ स्किल टेक‘ कार्यक्रम में होंगे शामिल….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उद्योग मंत्री देवांगन 23 दिसंबर को रायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ स्किल टेक‘ कार्यक्रम में होंगे शामिल….

 रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे राजधानी रायपुर स्थित बेबीलोन इंटरनेशनल में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ स्किल टेक‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को राहत, धान विक्रय हुआ सुगम….

पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को राहत, धान विक्रय हुआ सुगम….

 रायपुर: प्रदेश में लागू पारदर्शी, सुव्यवस्थित और समयबद्ध धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित उपार्जन केंद्रों पर अब धान विक्रय प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल, सुगम और किसान-हितैषी हो गई है।

सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सरगंवा के किसान श्री जगदीश सिंह ने बताया कि इस वर्ष धान की उपज बेहतर रही है। उन्होंने कहा कि उनके पास कुल 70.80 क्विंटल धान का रकबा है। श्री सिंह ने नमनाकला धान उपार्जन केंद्र से अपना टोकन कटवाया, जहां पहले चरण में 46 क्विंटल धान का टोकन बिना किसी कठिनाई के काटा गया।

किसान जगदीश सिंह ने बताया कि उपार्जन केंद्र पहुंचते ही गेट पास जारी किया गया, नमी परीक्षण की प्रक्रिया त्वरित रूप से पूरी की गई और उन्हें तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि धान विक्रय की संपूर्ण प्रक्रिया सरल, सुव्यवस्थित और पारदर्शी रही। केंद्र पर किसानों के लिए पेयजल, बैठने और छांव जैसी मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य दिया जा रहा है, जिससे किसानों को सीधा और व्यापक लाभ मिल रहा है। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे गेहूं, सरसों, सब्जी सहित अन्य फसलों की खेती में कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो रही है।

किसान जगदीश सिंह ने वर्तमान धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रणाली किसानों के हित में अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रदेशभर में जिला प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केंद्रों पर पारदर्शिता, सुविधा और त्वरित सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे धान खरीदी अभियान राज्य स्तर पर सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।

राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात: एसबीआई से एमओयू : बिना प्रीमियम मिलेगा 1.60 करोड़ तक का बीमा कवर….

राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात: एसबीआई से एमओयू : बिना प्रीमियम मिलेगा 1.60 करोड़ तक का बीमा कवर….

  रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नियमित शासकीय कर्मचारियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य शासन और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस एमओयू के तहत एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले कर्मचारियों को करोड़ों रुपये का बीमा कवर पूरी तरह निःशुल्क मिलेगा।

एमओयू के अनुसार कर्मचारियों को एक करोड़ रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, एक करोड़ 60 लाख रुपए का हवाई दुर्घटना बीमा, एक करोड़ रुपए का स्थायी पूर्ण दिव्यांगता बीमा, 80 लाख रुपए का आंशिक दिव्यांगता बीमा और 10 लाख रुपए का समूह जीवन बीमा दिया जाएगा। खास बात यह है कि इन सभी बीमा सुविधाओं के लिए कर्मचारियों को कोई अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना होगा। इसके अलावा एसबीआई रुपे कार्ड पर 1 करोड़ रुपए के बीमा कवर में अतिरिक्त 10 लाख रुपए का लाभ भी मिलेगा। स्वास्थ्य बीमा टॉप-अप जैसी सुविधाएँ रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार ठोस फैसले ले रही है। एसबीआई के साथ यह एमओयू कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच साबित होगा। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह समझौता कर्मचारियों को आर्थिक जोखिम से बचाने की दिशा में अहम पहल है। बिना किसी अतिरिक्त खर्च के इतनी व्यापक बीमा सुविधाएँ मिलना राज्य सरकार की कर्मचारी-हितैषी नीति को दर्शाता है।

यह एमओयू 22 दिसंबर 2025 को वित्त सचिव, छत्तीसगढ़ शासन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस समझौते से राज्य के नियमित कर्मचारियों को न सिर्फ बेहतर बैंकिंग सुविधाएँ मिलेंगी, बल्कि दुर्घटना या आकस्मिक स्थिति में उन्हें और उनके परिवार को बड़ी आर्थिक राहत भी सुनिश्चित होगी।

 Murder : राजधानी में युवक की चाकू गोदकर हत्या, डांस विवाद बना मौत की वजह

Murder : राजधानी में युवक की चाकू गोदकर हत्या, डांस विवाद बना मौत की वजह

 रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के सतनाम चौक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जयंती समारोह के दौरान डांस को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नीतिल खरे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डांस करने को लेकर नीतिल खरे की कुछ नाबालिगों से कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर नाबालिगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में नीतिल खरे की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

 
Breaking : राजधानी में यहां मिली सिर कटी लाश, हत्या की आशंका

Breaking : राजधानी में यहां मिली सिर कटी लाश, हत्या की आशंका

 रायपुर। राजधानी रायपुर के ब्लू वाटर में तैरते हुए युवक की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। ये घटना माना थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में इसे हत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

CG : सीएम साय ने एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा का किया आत्मीय स्वागत

CG : सीएम साय ने एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा का किया आत्मीय स्वागत

 रायपुर-  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद विमानतल पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा का आत्मीय स्वागत किया।आको बता दें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज 22 दिसम्बर को  जांजगीर में जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है। जनादेश परब में जनता-जनार्दन के समक्ष छत्तीसगढ़ सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों तथा राज्य के एकीकृत विकास के लिए लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा।

जनादेश परब के अवसर पर जांजगीर के पुलिस लाईन में आयोजित की जा रही विशाल आमसभा को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा सम्बोधित करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। इस मौके पर सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्मश्री अनुज शर्मा तथा अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर पिछले दो वर्षों विभिन्न विभागों की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, कृषि विभाग, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, मत्स्य पालन और सहकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं।

 
विकसित भारत–जी राम जी ग्रामीण श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों की मजबूत गारंटी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

विकसित भारत–जी राम जी ग्रामीण श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों की मजबूत गारंटी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी ग्रामीण गरीबों, श्रमिकों और मेहनतकश मजदूर वर्ग के जीवन में भरोसा, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने की सशक्त व्यवस्था है। यह अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक समय पर काम, पूरा पारिश्रमिक और पारदर्शी व्यवस्था पहुँचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है कि रोजगार प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न्यूनतम हो और श्रमिकों को उनके अधिकारों से वंचित न किया जा सके। मजदूरी का भुगतान सीधे बैंक खातों में सुनिश्चित कर आर्थिक सुरक्षा को मजबूती दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, रियल-टाइम निगरानी, एआई-आधारित विश्लेषण और नागरिक सहभागिता जैसे आधुनिक प्रावधान गरीब और श्रमिक वर्ग के अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा के लिए एक मजबूत और पारदर्शी ढांचा प्रदान करते हैं। इससे न केवल कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह कानून प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करता है। विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के अनुरूप यह कानून ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और सम्मानजनक आजीविका की दिशा में निर्णायक रूप से आगे बढ़ाने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों का सम्मान, समय पर रोजगार और पारदर्शी व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की नींव है, और विकसित भारत–जी राम जी कानून उसी नींव को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

CG – शराब के नशे में घर से निकली महिला, फिर इस हाल में मिली, देख कर परिजनों के उड़े होश

CG – शराब के नशे में घर से निकली महिला, फिर इस हाल में मिली, देख कर परिजनों के उड़े होश

 बिलासपुर। शराब ने एक और महिला की जान ले ली है। दरसअल शराब के नशे में महिला घर से निकल गई। देर रात पता चला कि महिला तालाब में डूब गई है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर तड़के लाश निकाल ली है। पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

अमेरी के सतनाम नगर में रहने वाले चंद्रकुमार कुर्रे ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन चंद्रकली कुर्रे(40) घर से निकली थी। तब वह शराब के नशे में थी। इसके बाद वह घर के पास ही तालाब के किनारे बैठी थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। रात करीब 10 बजे उन्हें किसी ने मोबाइल पर काल कर बताया कि चंद्रकली तालाब में डूब गई है। तब चंद्रकुमार अपने भांजे अरविंद को साथ लेकर तालाब के पास पहुंचे। साथ ही इसकी सूचना सकरी पुलिस को दी। इसके बाद रात में ही परिजनों की मदद से पुलिस ने तालाब में महिला की तलाश शुरू कर दी। तड़के करीब तीन बजे परिजनों की मदद से महिला का शव निकाल लिया गया।

पुलिस ने शव का पीएम कराया। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि चंद्रकली आए दिन शराब पीती थी। इसके कारण उसके पति और बच्चे अलग रहते थे। महिला अकेले रहकर रोजी मजदूरी करती थी। रात वह शराब के नशे में तालाब के पास बैठी थी। ढलान से वह नशे के कारण पानी में चली गई। पूछताछ के बाद पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है।

आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए शासन पूरी तरह प्रतिबद्ध – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….

आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए शासन पूरी तरह प्रतिबद्ध – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….

 रायपुर: उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने सिविल लाइन रायपुर स्थित निज निवास में अपनी पूर्व घोषणा अनुरूप छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से रूबरू होकर उनसे सीधा संवाद किया। अपने वादे के अनुसार वे ठीक 10 बजे अभ्यर्थियों के बीच भर्ती प्रक्रिया के प्रमुख एडीजी श्री एसपीआर कल्लूरी, आईजी श्री बद्री नारायण मीना के साथ उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और विश्वसनीय तरीके से सम्पादित की गई है। शासन अपनी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के संबंध में अभ्यर्थियों की सभी मांगों और समस्याओं पर सभी के बीच जमीन में बैठकर हर समस्या पर बिंदुवार बात की।

पहली बार भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की समस्याओं पर सीधे उपमुख्यमंत्री ने किया संवाद

उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्राप्तांक की जानकारी को लेकर मांग होते ही तुरंत पूरा करते हुए सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक सार्वजनिक कर दिए थे। सभी के परिणाम पोर्टल में भी उपलब्ध कराए गए हैं, पूर्ण रूप से खुली प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करते हुए युवाओं का चयन प्रावीण्यता सूची के अनुसार ही किया जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि तथ्यों के आधार पर जहां गड़बड़ी मिली वहां तत्काल कार्रवाई की गयी है। कुछ लोगों द्वारा एक केंद्र में शारीरिक परीक्षा के संबंध में शंका व्यक्त किये जाने पर उन्होंने स्वयं विभाग से सभी दस्तावेज मंगाकर एक एक कर प्रकरणों की जांच की। जिसमें किसी भी अभ्यर्थी के चयन में कोई समस्या प्राप्त नहीं हुई, जिसकी जानकारी उप मुख्यमंत्री द्वारा सभी को सार्वजनिक रूप से दी गयी। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि शासन द्वारा युवाओं की भलाई के लिए जल्द से जल्द प्रतीक्षा सूची को क्लियर करने का कार्य किया जाएगा और प्रथम वेटिंग लिस्ट की संख्या को बढ़ाने के लिए भी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का मार्गदर्शन लिया जाएगा। उन्होंने पीएचक्यूआईडी के कारण कुछ अभ्यर्थियों का मोबाइल नम्बर अलग हो जाने से आयी समस्या पर भी विचार करने का आश्वासन दिया।

पहली बार भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की समस्याओं पर सीधे उपमुख्यमंत्री ने किया संवाद

उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से चर्चा कर हर सम्भव निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने बस्तर संभाग में स्थानीय युवाओं का चयन किए जाने की मांग पर बताया कि आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में न्यायालय के निर्णय अनुसार क्षेत्रीय आरक्षण संभव नहीं था पर जल्द ही बस्तर फाइटर की भर्ती द्वारा स्थानीय युवाओं को अवसर प्रदान किए जाएंगे।

पहली बार भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की समस्याओं पर सीधे उपमुख्यमंत्री ने किया संवाद

इस अवसर पर गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं सभी भर्ती केंद्रों के अधिकारी अपने केंद्र में भर्ती की पूरी विस्तृत जानकारी के साथ उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने सभी से उनकी समस्याओं को सुना और किसी भी समस्या पर तुरन्त निराकरण किया गया। जहां कोई शंका दिखी पूरे दस्तावेजों को देख कर निदान किया गया। यह ऐतिहासिक पल है जब एक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में समस्या का निवारण कई स्तरों पर किया जा रहा है, जहां पहले स्तर सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों द्वारा 12 से 14 दिसम्बर तक अपने कार्यालयों में शिकायतों का निदान किया गया, उसके बाद भी भर्ती से संबंधित किसी समस्या को सीधे अपनी बात रखने के लिए खुला मंच उपलब्ध कराते हुए विभाग के एडीजी श्री एसआरपी एसपी कल्लूरी ने पुलिस मुख्यालय रायपुर में 19 एवं 20 दिसंबर को मुलाकात कर निराकरण किया गया।

पहली बार भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की समस्याओं पर सीधे उपमुख्यमंत्री ने किया संवाद

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भी आज अपने निवास में सभी की समस्याओं को संवेदनदशीलता पूर्वक सुना। यह पहली बार था कि युवाओं के हित के लिए किसी मंत्री ने अपने निवास पर भर्ती प्रक्रिया की समस्याओं का समाधान किया है। इसके साथ ही ऐसे अभ्यर्थी जो आने में असक्षम थे, ऐसे लोगों से उपमुख्यमंत्री ने जिले में संबंधित पुलिस अधीक्षक कार्यालय से भी संपर्क की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने युवाओं को आश्वश्त किया कि भर्ती प्रक्रिया में कोई भी गड़बड़ी न हो विभाग द्वारा सुनिश्चित किया गया है।

बरसात में उफनते नदी-नाले अब नहीं रोकेंगे ग्रामीणों का रास्ता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी करोड़ों की सौगात….

बरसात में उफनते नदी-नाले अब नहीं रोकेंगे ग्रामीणों का रास्ता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी करोड़ों की सौगात….

 रायपुर: जशपुर जिले में बरसात के दिनों में ग्रामीणों के आवागन की बाधा को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर 237 पुल-पुलियों के निर्माण के लिए 130 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत हुई है, जिससे नदियों पर उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण के साथ ही नालों पर पुल-पुलिया का तेजी से निर्माण कराया जा रहा है, इससे विकास को नई गति मिलेगी। बरसात के दिनों में उफनते नदी-नाले अब ग्रामीणों का रास्ता नहीं रोक पाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में 22 उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण के लिए 109 करोड़ 09 लाख रुपये की मंजूरी दी है। ये पुल जिले के प्रमुख मार्गों और नदियों-नालों पर बनाए जा रहे हैं, जिससे वर्षभर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा। इसके साथ ही गांव-टोला और पारा को जोड़ने के उद्देश्य से 215 छोटे पुल-पुलिया निर्माण हेतु 20 करोड़ 93 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

130 करोड़ की लागत से जशपुर जिले में बनेंगे 237 पुल-पुलिया 

गौरतलब है कि जशपुर जिले में बरसात के दिनों में कई गांवों का संपर्क पूरी तरह कट जाता था, जिससे किसानों, छात्रों, मरीजों और आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पुल-पुलिया निर्माण से न केवल आवागमन सुरक्षित होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और कृषि गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी। साथ ही, दूरी और समय की बचत से लोगों के दैनिक जीवन में बदलाव आएगा।

जिले को मिली इस ऐतिहासिक सौगात पर क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जशपुर अब विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और दो वर्षों का सुशासन सड़कों व पुलों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।

मेगा हेल्थ कैंप–2025 : निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से आमजन को मिला बड़ा संबल: मंत्री राजवाड़े

मेगा हेल्थ कैंप–2025 : निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से आमजन को मिला बड़ा संबल: मंत्री राजवाड़े

 रायपुर: गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप–2025 ने जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सशक्त और संवेदनशील पहल के रूप में अपनी पहचान बनाई है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शिविर में सहभागिता करते हुए इसकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और नागरिकों से संवाद किया।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए चिकित्सा स्टॉलों का अवलोकन किया तथा उपचार हेतु आए लोगों से बातचीत कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर निःशुल्क जांच, उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना शासन की जनहितकारी सोच को दर्शाता है। ऐसे शिविर विशेष रूप से गरीब, श्रमिक एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि से आए नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।

मेगा हेल्थ कैंप–2025 : निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से आमजन को मिला बड़ा संबल: मंत्री श्रीमती राजवाड़े

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया और कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच को जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी उतना ही आवश्यक है।

मेगा हेल्थ कैंप–2025 का आयोजन 18 से 22 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। शिविर में देश के विभिन्न हिस्सों से आए अनुभवी चिकित्सकों द्वारा सामान्य एवं गंभीर रोगों की जांच, परामर्श तथा आवश्यक दवाइयों की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आयोजकों एवं चिकित्सा दल के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस मेगा हेल्थ कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें।

CG- मृत व्यक्ति लौट आया जिंदा: जिसे मरा समझकर कर दी थी अंतिम संस्कार की तैयारी, महीनों बाद जिंदा घर लौटा व्यक्ति….

CG- मृत व्यक्ति लौट आया जिंदा: जिसे मरा समझकर कर दी थी अंतिम संस्कार की तैयारी, महीनों बाद जिंदा घर लौटा व्यक्ति….

 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस और परिजन जिसे मृत समझ रहे थे, वह व्यक्ति अचानक घटना के कुछ माह बाद ही अपने घर लौट आया। दरअसल, घर आये व्यक्ति की हत्या करने की बात उसके साथियों ने कबूल की थी। आरोपियों ने स्वीकार किया था कि रुपये के विवाद के चलते चार लोगों ने मिलकर सीमित खाका की हत्या कर दी थी, फिर उसके शव को जला दिया था। पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और परिजनों को बुलाकर शव की पहचान की गई। परिजनों ने भी शव की पहचान सीमित खाका के रूप में की थी।

जशपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया और मृतक के चार दोस्तों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पकड़े गए चारों आरोपियों ने कबूल किया था कि उन्होंने ही अपने दोस्त सीमित खाखा की हत्या कर दी थी, फिर उसके शव को जला दिये थे। चारों आरोपियों के कबूलनामा के बाद कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया। आरोपी वर्तमान में जेल में ही हैं।

इधर, घटना के कुछ माह बाद जिसे मरा हुआ समझ रहे थे वह व्यक्ति अपने घर लौट आया। मृत व्यक्ति को जिंदा देखकर परिजनों के भी होश उड़ गये। परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी जशपुर पुलिस को दी।

जानिए क्या था मामला

मालूम हो कि बीते 18 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पुरनानगर के तुरीटोंगरी में किसी व्यक्ति की अधजली लाश मिली है, जिसके शरीर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा तत्काल घटना स्थल जाकर देखने पर पता चला कि एक गड्ढे में एक युवक के शव को जलाया गया, जिसके शरीर के चेहरे सहित अधिकांश हिस्सा जल चुका था।

घटना स्थल के निरीक्षण व शव के पंचनामा के पश्चात पुलिस के द्वारा थाने में मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा शव का डाॅक्टर से पीएम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हत्या पाया गया। थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की धारा 103(1) व 238(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

चार आरोपी गिरफ्तार

चूंकि शव अज्ञात था, शरीर का आधे से अधिक हिस्सा जल चुका था। आरोपियों की पतासाजी करना पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी थी। पुलिस के द्वारा शव की पहचान के लिए फोटो को आस-पास के थानों/चौकियों में सर्कुलेट किया गया। क्षेत्र में गुम इंसानों की जानकारी भी ली जा रही थी। साथ ही पुलिस के मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही थी। इसी बीच पुलिस व टेक्निकल सेल की संयुक्त टीम को पता चला कि थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के ग्राम सीटोंगा का एक युवक सीमित खाखा कुछ दिनों पूर्व अपने गांव के ही साथियों के साथ झारखंड के हजारीबाग में मजदूरी करने गया था और उसके साथी सीमित खाखा को हजारीबाग में ही छोड़कर वापस आ गये थे।

आरोपियों ने कबूल किया था, सीमित खाका की हत्या की बात

पुलिस ने संदेह के आधार पर चारों व्यक्तियों को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने ही सीमित खाका की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने यह भी बताया कि रूपये के विवाद के बाद उन्होंने मिलकर सीमित खाका की हत्या की, फिर उसके शव को जला दिया था। मामले में चारों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया था।

इसी बीच घटना के कुछ दिनों बाद सीमित खाखा अपने घर आ गया। परिजन और पुलिस जिसे मारा हुआ समझ रहे थे उसे अचानक ज़िंदा देखकर चौंक गए। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई हैं कि आरोपियों ने जिस व्यक्ति को मारा वह कौन था और आरोपियों ने सीमित खाका का नाम क्यों लिया। पुलिस भी इस पूरे मामले में हैरान हैं और घटना की जांच एक बार फिर से शुरू कर दी है।

मामले में एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि ”इस प्रकरण के वास्तविक मृतक का पता लगाने हेतु राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। परिस्थितिजन्य साक्ष्य के अनुसार पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है प्रकरण की जाॅंच जारी है इनकी रिहाई हेतु वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है।“

CG – रफ्तार ने छीनी परिवार की खुशियां, पलक झपकते ही चले गई घर के चिराग की जान, परिवार में मचा कोहराम……

CG – रफ्तार ने छीनी परिवार की खुशियां, पलक झपकते ही चले गई घर के चिराग की जान, परिवार में मचा कोहराम……

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बार फिर तेज़ रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं। परसूली मार्ग पर रेत से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

परसूली मार्ग पर तेज़ रफ्तार से जा रहे रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान सारंगपुरी निवासी डीगेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डीगेश धमतरी में काम करता था और रात में काम खत्म कर बाइक से अपने घर सारंगपुरी लौट रहा था। जैसे ही डीगेश परसूली मार्ग पर पहुंचा, सामने से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इलाके में पसरा मताम

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में मातम पसर गया परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

मनरेगा का नाम बदला, विरोध में आज कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदर्शन

मनरेगा का नाम बदला, विरोध में आज कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदर्शन

 रायपुर।  मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी। यह धरना कुछ ही देर में रायपुर के आजाद चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने शुरू होगा।

धरना प्रदर्शन में रायपुर शहर ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना का नाम बदलना गलत है और इसका विरोध किया जाएगा। मौके पर पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जनादेश परब में होंगे शामिल, सभा को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जनादेश परब में होंगे शामिल, सभा को करेंगे संबोधित

 रायपुर। CM Sai Today Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जनादेश परब में शामिल होंगे। वे सरकार के दो साल पर जांजगीर में भव्य आयोजन में शामिल होंगी। बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जेपी नड्डा के साथ जांजगीर जाएंगे।

 
Breaking : बटालियन कैंप में मर्डर, CAF जवान को साथी ने मारी गोली

Breaking : बटालियन कैंप में मर्डर, CAF जवान को साथी ने मारी गोली

 खैरागढ़।  खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के खैरागढ़-लांजी मार्ग पर स्थित बटालियन कैंप में तैनात एक CAF जवान को उसी कैंप के दूसरे जवान ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है।

मृतक जवान की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का निवासी था। जानकारी के अनुसार वह 17वीं सीएफ बटालियन में पदस्थ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल भेजा गया।

सूत्रों के मुताबिक गोली चलाने वाला जवान भी उसी कैंप में तैनात था और मृतक का दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

CG : संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, कमरे में फांसी पर लटका मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

CG : संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, कमरे में फांसी पर लटका मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

 रायगढ़।  इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब युवती प्रिंसी का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। परिजनों ने जब प्रिंसी को आवाज दी और कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा खोलने पर यह दर्दनाक दृश्य सामने आया।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस परिजनों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रिंसी किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक परेशानी या अन्य किसी दबाव में तो नहीं थी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में खुदकुशी का ख्याल आता है, तो इसे हल्के में न लें, यह एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है। तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें या टेलिमानस हेल्पलाइन 1800914416 पर कॉल करें। यहां आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए आवश्यक परामर्श देंगे। याद रखिए—जान है तो जहान है।