महासमुंद। छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी काम की खबर है, राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए गुरुवार 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जिसके फलस्वरूप कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने उक्त शुष्क दिवस में जिले की समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल. 3 सपना बार एण्ड रेस्टोरेंट तथा मद्य भंडागार पूर्णतः बंद रखने आदेशित किया है। उक्त दिवस में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है। घोटालों के लिए बदनाम विद्युत वितरण कंपनी का स्मार्ट मीटर अब लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। वजह साफ है – यह मीटर दो से तीन गुना तक ज्यादा बिल उगल रहा है।
स्थिति यह है कि कोई इस मीटर को माला पहनाकर पूजा कर रहा है, तो कोई सरकार को कोस रहा है। कहीं लोग पुराने मीटर लगाने की मांग कर रहे हैं, तो कहीं कांग्रेस शासनकाल की बिजली बिल हाफ योजना को याद करते हुए कहते हैं – भाजपा सरकार ने इसे बंद कर जनता की जेब ही नहीं, घर की जमा पूंजी तक साफ करनी शुरू कर दी है। झोपड़ी में रहने वालों के घर 1200-1500 रुपये तक के बिल आ रहे हैं, तो बंगलों में रहने वालों के लिए भी कोई हिसाब-किताब साफ नहीं है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि दिनभर दूसरों के घरों में झाड़ू–बर्तन करने वाली महिलाओं के घर का बिल, उनके मालिक–मालकिन से भी ज्यादा आ रहा है।
लोग पूछ रहे हैं।क्या बिजली विभाग के अफसरों के भ्रष्टाचार की भरपाई जनता से कराई जा रही है? कंपनी पर पहले से ही मीटर शिफ्टिंग और एरियल केबल बंच बदलने जैसे 300 करोड़ के घोटाले के आरोप लग चुके हैं।
लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ रहा है। उनका कहना है कि कांग्रेस के समय बिजली बिल हाफ हुआ करता था, लेकिन अब 100 यूनिट की नई स्कीम और स्मार्ट मीटर के चलते जेब पर डाका डाला जा रहा है।माहौल साफ है सरकार की कार्यप्रणाली से जनता नाराज है। अगर समय रहते कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो यह नाराजगी जनआक्रोश में बदल सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इसका सीधा असर आने वाले मिशन 2028 पर भी देखने को मिल सकता है।
रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा 94 बैच के आईएएस अधिकारी विकास शील ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विकासशील छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके पहले वे एशियन डेवलपमेंट बैंक, मनीला में कार्यकारी निदेशक के पद पर पदस्थ थे।
विकास शील को आईएएस बनने के बाद मध्य प्रदेश कैडर मिला था। नवंबर 2000 में मध्यप्रदेश राज्य के विभाजन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला। वे कोरिया, बिलासपुर और रायपुर जिले के कलेक्टर रहे हैं। वे स्कूल शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामान्य प्रशासन और स्वास्थ्य विभागों के सचिव पद पर तैनात रहे। इसके अलावा, वे अप्रैल 2007 से अप्रैल 2008 तक राजधानी रायपुर के कलेक्टर भी रहे हैं। वर्ष 2018 से वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में रहे। उन्होंने केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग, जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में जल जीवन मिशन के मिशन डायरेक्टर के पद पर अपनी सेवायें दीं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई। जिसमें राज्य के 14 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी किए गए इस आदेश में रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू सचिवालय से हुए मुक्त कर दिए गए हैं। रेणु पिल्ले को व्यापम का अध्यक्ष बनाया गया है और साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं सुब्रत साहू को छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अकादमी के महानिदेशक का पद दिया गया है और बिलासपुर राजस्व मंडर के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह आदेश नए मुख्य सचिव विकासशील के पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद जारी हुआ।
रोहित यादव जनसंपर्क, मुकेश बंसल को विमानन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। वहीं जनसंपर्क आयुक्त डॉ0 रवि मित्तल को डायरेक्टर विमानन बनाया गया है। जितेंदर राजनांदगांव के कलेक्टर बनाए गए।

रायपुर । मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंगलवार को महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हो रहे 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमिताभ जैन को भावभीनी विदाई दी गई और नवनियुक्ति मुख्य सचिव विकास शील (भारतीय प्रशासनिक सेवा 1994 बैच) का स्वागत किया गया।
आज की बैठक में मंत्रिपरिषद ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। शासकीय सेवकों की आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से वेतन के विरूद्ध अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराने के संबंध में बैंकों/वित्तीय संस्थाओं से प्रस्ताव प्राप्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस संबंध में आगे की कार्यवाही के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है। वित्त विभाग द्वारा प्रक्रिया में पात्र पाए जाने वाले बैंक/वित्तीय संस्था से सम्पादित किए जाने वाले एमओयू के प्रारूप का भी अनुमोदन किया गया।
मंत्रिपरिषद द्वारा दिव्यांगजनों के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) की बकाया ऋण राशि रूपये 24,50,05,457/- (रूपये चौबीस करोड़ पचास लाख पांच हजार चार सौ सत्तावन मात्र) एकमुश्त वापस किये जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के द्वारा राज्य के दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और शिक्षा हेतु न्यूनतम 3 प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण प्रदाय किया जाता है।
मंत्रिपरिषद द्वारा स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती हेतु स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती एवं पदोन्नति नियम-2019 के प्रावधानों में एक बार के लिये छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया। यहां यह उल्लेखनीय है कि वित्त विभाग द्वारा शिक्षा विभाग को राज्य में 100 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती की अनुमति दी गई है। शिक्षा विभाग के भर्ती नियम-2019 को शिथिल करते हुए स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती चयन परीक्षा के स्थान पर एक बार मेरिट के आधार पर करने का अनुमोदन मंत्रिपरिषद ने प्रदान किया।
रायपुर : राजधानी रायपुर से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक 16 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड की धारदार चाकू से वारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि, पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड का है।
दरअसल, स्टेशन रोड स्थित एक होटल के कमरे में एक युवक की हत्या कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, सद्दाम की गला रेतकर धारदार हथियार से हत्या की गई है। बताया गया कि, सद्दाम दो दिन पहले एक युवती के साथ होटल में आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और युवती की तलाश की जा रही है जो घटना के बाद से लापता बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी मोहम्मद सद्दाम के रूप में हुई है। जो बिहार का रहने वाला था और रायपुर के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती ही मृतक की प्रेमिका है और हत्या की मुख्य आरोपी बताई जा रही है। घटना के बाद नाबालिग युवती ने खुद अपनी मां को फोन कर हत्या की जानकारी दी। मामले में बताया गया कि, मृतक युवक अपनी प्रेमिका पर गर्भपात का दबाव बना रहा था। ऐसे में माना जा रहा है कि, इसी वजह से ही वारदात को अंजाम दिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और होटल के कमरे से साक्ष्य जुटाए। पुलिस का मानना है कि हत्या एक दिन पुरानी है। वर्तमान में आरोपी नाबालिग युवती पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस पूरे मामले में जांच की जा रही है।
रायपर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवरात्रि के पावन पर्व पर विगत रात्रि राजधानी रायपुर स्थित विभिन्न गरबा समारोहों में शामिल हुए। उन्होंने मातारानी का दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर रायपुर शहर गरबा के रंग में सराबोर दिखाई दिया और हर तरफ़ उत्सव का उल्लास वातावरण में व्याप्त था।
मुख्यमंत्री साय भानपुरी स्थित कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, आशीर्वाद भवन में गुजराती लोहाणा महाजन समाज द्वारा आयोजित “झणकारो 2025”, इनडोर स्टेडियम में “रंगीलो रास 2025” तथा ओमाया पार्क में “रास गरबा उत्सव” में सम्मिलित हुए। इन आयोजनों में समाजजनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक कच्छ पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। गरबा की धुनों और रंगारंग माहौल में मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने जनसमूह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।
प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नवरात्रि उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है। यह पर्व सामाजिक समरसता को और मजबूत करता है तथा जन-जन में ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में देवी को विभिन्न स्वरूपों में पूजा जाता है और मातृशक्ति के आशीर्वाद से प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी, धमतरी में मां अंगारमोती एवं बिलईमाता, सरगुजा और रतनपुर में मां महामाया, डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी जैसे अनेक स्वरूपों में माता प्रदेश में विराजमान हैं। इन सभी शक्तिपीठों का आध्यात्मिक महत्व न केवल प्रदेश की आस्था को मजबूत करता है बल्कि सांस्कृतिक धरोहर के रूप में भी छत्तीसगढ़ को विशिष्ट पहचान प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि नवरात्र के प्रथम दिन ही यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जीएसटी रिफॉर्म लागू कर देश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान की है। यह सुधार न केवल व्यापार को सुगम बनाएगा बल्कि उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ भी देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ‘बचत उत्सव’ के माध्यम से आम नागरिकों की जेब में पैसों की उल्लेखनीय बचत हो रही है और यह अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार कर रही है।
मुख्यमंत्री साय ने लोगों से आह्वान किया कि जब भी बाजार जाएँ तो स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी को प्राथमिकता दें। स्वदेशी से न केवल देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है बल्कि स्थानीय स्तर पर उत्पादन और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को अपनाना आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है और यही देश की समृद्धि का आधार बनेगा।
इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, आरंग विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंडल आयोग के अध्यक्ष सहित कच्छ कड़वा पाटीदार समाज और गुजराती लोहाणा महाजन समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
नारायणपुर। नारायणपुर में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिल रही है। एक बार फिर जवानों ने धनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनार और तोयापारा मार्ग पर नक्सलियों का एक बड़ा डंप बरामद किया। इस डंप में बारूद, प्रेशर कुकर बम, मल्टीमीटर और भरमार बंदूक शामिल थे, जिन्हें नक्सलियों ने छुपाकर रखा था ।
वहीं सर्चिंग अभियान में निकले डीआरजी और सुरक्षाबल के जवानों को यह सफलता मिली है और बीडीएस की टीम ने मौके पर ही प्रेशर कुकर बम को डिफ्यूज कर दिया है। यह अभियान लाल आतंक के खात्मे को लेकर चलाया जा रहा है। जिसमें लगातार सुरक्षाबलों को सफलता मिल रही है । बता दें कि, इससे पहले भी नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ कई सफल अभियान चलाए। जिसमें नक्सलियों के इलाकों में भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किए गए थे।
CG Murder : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सरकंडा थाना अंतर्गत मोपका चौकी क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ भाटापारा मोपका निवासी 35 वर्षीय दिनेश कुमार सूर्यवंशी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मोहल्ले के दुर्गा पंडाल के पीछे बैठे हुए थे, तभी अचानक उसी इलाके का रहने वाला 25 वर्षीय कमलेश सूर्यवंशी, जो कि मानसिक रूप से अस्वस्थ था, ने उन पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में परिजन दिनेश को तत्काल सिम्स अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन सरकंडा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मोपका क्षेत्र से हिरासत में ले लिया है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित अंबुजा मॉल के सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को देखने पहुँचे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह (Dr. Raman Singh), कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब (Khushwant Saheb), विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, विधायक रोहित साहू, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सतनामी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” फिल्म साहस और शौर्य की अनुपम गाथा है। गुरु बालकदास ने अंग्रेजों एवं पिंडारियों द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और भुखमरी के विरुद्ध न केवल संघर्ष किया, बल्कि समाज को संगठित करने का भी प्रयास किया। उन्होंने शिक्षा का अलख जगाने, सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने और अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का विरोध करने के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री साय ने यह घोषणा की कि फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक दर्शक इस प्रेरणादायी गाथा को देख सकें और अपने इतिहास तथा विरासत से जुड़ सके
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ राज्य प्रारंभ से ही वीर शहीदों और संत-महात्माओं की धरती रहा है। आवश्यकता है कि हम अपने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास को जानें और समझें। उन्होंने कहा कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका, राज्य की समृद्ध संस्कृति, सामाजिक सद्भाव, अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष और जीवन की सहजता को अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत करती है।
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि हमारे कलाकार, निर्देशक और पूरी यूनिट मेहनत और लगन से कार्य कर रही है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा आज दर्शकों के दिलों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित फिल्म सिटी का निर्माण छत्तीसगढ़ी सिनेमा को बेहतर अधोसंरचना, अधिक अवसर और राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और राज्य की सांस्कृतिक पहचान और भी सशक्त होगी।
मुख्यमंत्री साय ने यह घोषणा की कि फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक दर्शक इस प्रेरणादायी गाथा को देख सकें और अपने इतिहास तथा विरासत से जुड़ सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ राज्य प्रारंभ से ही वीर शहीदों और संत-महात्माओं की धरती रहा है। आवश्यकता है कि हम अपने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास को जानें और समझें। उन्होंने कहा कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका, राज्य की समृद्ध संस्कृति, सामाजिक सद्भाव, अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष और जीवन की सहजता को अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत करती है।
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि हमारे कलाकार, निर्देशक और पूरी यूनिट मेहनत और लगन से कार्य कर रही है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा आज दर्शकों के दिलों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित फिल्म सिटी का निर्माण छत्तीसगढ़ी सिनेमा को बेहतर अधोसंरचना, अधिक अवसर और राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और राज्य की सांस्कृतिक पहचान और भी सशक्त होगी।
रायपुर। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर प्रशासनिक आधार पर तबादला आदेश जारी किया गया है। यह आदेश मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर से जारी किया गया है। जारी आदेश में प्राचार्य, व्याख्याता और प्रधानपाठक के नाम शामिल है।
बता दें कि राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गत दिवस 26 सितंबर को भी बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया गया था। जिसमें विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशासनिक आधार पर प्रतिनियुक्ति पर एवं प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए नवीन पदास्थापना आदेश मंत्रालय महानदी भवन से जारी किया गया था।
/sootr/media/post_attachments/a780b21b-ce9.jpg)
/sootr/media/post_attachments/63434ca3-c62.jpg)
/sootr/media/post_attachments/1c9f76e5-544.jpg)
/sootr/media/post_attachments/9cc4a03d-0ef.jpg)
बिलासपुर। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस नेता अजय सिंह के भतीजे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक संस्कार भोपाल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक ये मामला राजकिशोर नगर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता अजय सिंह का भतीजा संस्कार सिंह भोपाल में एमबीबीएम की पढ़ाई कर रहा था। नवरात्र और दहशरा के मौके पर वह घर आया हुआ था। जहां आज सुबह उसने घर में रखे लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।
इस घटना मेें जहां संस्कार की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं घटना के बाद हड़कंप मच गया। घटना को लेकर आशंका जतायी जा रही है कि संस्कार डिप्रेशन में था, जिसके कारण उसने ये आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच में अब तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में राशन वितरण व्यवस्था संभालने वाले शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वर्षों से लंबित मांगों और कमीशन में बढ़ोतरी को लेकर वे अब आंदोलन के रास्ते पर उतर आए हैं। एक अक्टूबर से पूरे प्रदेश की राशन दुकानें अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगी और पाँच अक्टूबर को vggggffgfgvvचारामा से रायपुर तक 125 किलोमीटर की पदयात्रा कर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर छह सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध जताया जाएगा।
छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक / विक्रेता कल्याण संघ का कहना है कि वे लंबे समय से सरकार की महत्वाकांक्षी पीडीएस योजना को निष्ठा से संचालित करते आ रहे हैं। लेकिन वर्षों से कमीशन की दरें बढ़ाने, मासिक मानदेय तय करने और वितरण में लगने वाले खर्चों की भरपाई जैसे मुद्दों को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई। विक्रेताओं की प्रमुख मांग है कि खाद्यान्न पर कमीशन को 90 और 30 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर सीधे 300 रुपये किया जाए, और सेवा सहकारी समिति के विक्रेताओं को 30,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाए।
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भूमि के बाजार मूल्य निर्धारण से संबंधित नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। अब तक लागू “छत्तीसगढ़ बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांत नियम, 2000” का नाम बदलकर “छत्तीसगढ़ गाइडलाइन दरों का निर्धारण नियम, 2000” कर दिया गया है।
नए संशोधनों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि का बाजार मूल्य अब हेक्टेयर दर से निर्धारित किया जाएगा। इसके साथ ही वर्ग मीटर के आधार पर गणना की पूर्व प्रक्रिया को समाप्त कर दिया गया है
इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में परिवर्तित भूमि के मूल्य निर्धारण में भी बदलाव किया गया है। पहले इसके लिए सिंचित भूमि की दर से ढाई गुना मूल्य लिया जाता था, लेकिन अब यह प्रावधान हटाकर केवल हेक्टेयर दर से ही मूल्य तय किया जाएगा।
राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि इन संशोधनों को दस्तावेजों के पंजीयन एवं प्रभार्य शुल्क निर्धारण में लागू किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नए प्रावधानों की जानकारी अधीनस्थ कर्मचारियों को दें ताकि भूमि पंजीयन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 30 सितंबर 2025 को अपरान्ह 3:30 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर मे आयोजित होगी।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल देर रात राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब जी की 34वीं बरसी महोत्सव में शामिल होकर संत परंपरा को नमन किया।
मुख्यमंत्री साय ने श्री गोदड़ीवाला धाम में स्थापित संत गेला राम साहिब जी की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा – “यह मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब जी की बरसी महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला। यहाँ देशभर से आए पूज्य संतों के दर्शन का लाभ मिल रहा है। मेरी कामना है कि छत्तीसगढ़ पर संतों का आशीर्वाद सदा बना रहे और घर-घर में खुशहाली एवं समृद्धि हो।”
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने सुसाइड नोट लिखने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। उसका शव उसलापुर रेलवे ट्रैक पर सिर और धड़ अलग-अलग मिला है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से धोखा मिलने के बाद यह कदम उठाया। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम गौरव सवन्नी (30 वर्ष) अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहता था। वह 5 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि जिस लड़की से मैंने प्यार किया, उसी ने मुझे रेप केस में फंसा दिया।
दरअसल, गौरव ने सुसाइड नोट लिखा और घर से काले रंग की शर्ट और पैंट पहनकर निकला था, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। घर वालों को सुसाइड नोट के बारे में जानकारी मिली, तो वह हड़बड़ा गए। गौरव के पिता अशोक सवन्नी के मुताबिक उनका बेटा नोएडा गया था। वहां से लौटने के बाद से ही वह टेंशन में था। सुसाइड नोट में प्यार में धोखा मिलने का जिक्र किया था। सुसाइड नोट मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत अपने रिश्तेदारों को सूचित किया। वॉट्सऐप ग्रुप में भी जानकारी साझा की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके कुछ देर बाद रात 12 बजे के करीब अल्का एवेन्यू के पास रेलवे ट्रेक पर उसकी लाश मिली।
गौरव के पिता के मुताबिक नोएडा में रहने के दौरान गौरव की मुलाकात जान-पहचान शादी डॉट कॉम जैसी ऑनलाइन साइट के जरिए एक युवती से हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। कुछ समय बाद स्थिति बिगड़ गई। युवती ने गौरव पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया। नोएडा पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब 15 दिन पहले ही गौरव जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद से ही वह गहरे डिप्रेशन में था। घर वाले समझा रहे थे, लेकिन वह जेल जाने और धोखे की बात को भुला नहीं पा रहा था। परिजनों की समझाइश के बावजूद वह डिप्रेशन से बाहर नहीं आ सका, और उसने आखिरकार आत्महत्या कर ली। सिविल लाइन पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
रायपुर। बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ के सबसे त्योहारों में से एक माना जाता है। ये दुनिया के सबसे लंबे चलने वाले त्योहारों में से एक है। इसकी शुरुआत 23 जुलाई से हो गई, जिसका समापन 7 अक्टूबर को होगा। ऐसे में इस बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आयेंगे। यहां वे बस्तर दशहरा में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे बस्तर दशहरा मुरिया दरबार में भी शामिल होंगे।
दरअसल, बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने जनजातीय समुदाय की तरफ से अमित शाह को बस्तर आने के लिए आमंत्रित किया था। वहीं अमित शाह के दौरे को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी है। नक्सल प्रभावित इलाके होने के कारण सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं बता दें कि, बस्तर में दशहरे का पर्व 75 दिनों तक मनाया जाता है। इसमें शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों के लोग आते हैं। बस्तर दशहरे में आदिवासी परंपरा की भी झलक देखने को मिलती है। इसकी शुरुआत 13वीं शताब्दी में राजा पुरुषोत्तम देव के शासनकाल में हुई थी। बस्तर दशहरा में रावण दहन नहीं के बदले मां दंतेश्वरी की पूजा की जाती है। यहां देवी की पूजा और भव्य रथ निकाली जाती है।
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, नशे में धूत पति ने अपनी पत्नी की टांगी से हत्या कर दी। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लाछा गांव की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रायपुर। डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स ने इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट) की टैरिफ दरों में बदलाव और कई नई सुविधाओं की शुरुआत की घोषणा की है। यह सभी बदलाव 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे।
अब ग्राहक को मिलेगा और भी बेहतर अनुभव (India Post Speed Post New Charges)
डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स ने कई नई सुविधाओं की घोषणा की है, जिनसे यूजर्स का भरोसा और बढ़ेगा।
रजिस्ट्रेशन सर्विस: अब स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट/पार्सल) को रजिस्टर्ड कराया जा सकेगा। डिलीवरी सिर्फ असली प्राप्तकर्ता या उसके अधिकृत व्यक्ति को होगी। इसके लिए ₹5 प्रति आइटम + GST लगेगा।
OTP वेरिफिकेशन डिलीवरी: अब पार्सल तभी डिलीवर होगा जब प्राप्तकर्ता OTP वेरिफाई करेगा, इसके लिए भी ₹5 प्रति आइटम + GST चार्ज होगा।
छात्रों को छूट: स्टूडेंट्स को स्पीड पोस्ट पर 10% डिस्काउंट मिलेगा।
नए बल्क कस्टमर्स के लिए छूट: नए बड़े ग्राहक (bulk customers) को 5% डिस्काउंट दिया जाएगा।
SMS-आधारित डिलीवरी अलर्ट: अब हर डिलीवरी से जुड़ी जानकारी SMS पर मिलेगी.
ऑनलाइन बुकिंग सुविधा: अब घर बैठे ऑनलाइन स्पीड पोस्ट बुक की जा सकेगी.
रियल टाइम अपडेट्स: यूजर्स अपने पार्सल की लोकेशन और डिलीवरी स्टेटस रियल टाइम में देख सकेंगे.
यूजर रजिस्ट्रेशन सुविधा: ग्राहकों के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी.
नई टैरिफ दरें (India Post Speed Post New Charges)
सरकार ने अलग-अलग वजन और दूरी के हिसाब से शुल्क तय किए हैं.
50 ग्राम तक
लोकल: ₹19
200 किमी तक: ₹47
51 से 250 ग्राम तक
लोकल: ₹24
200 किमी तक: ₹59
201–500 किमी: ₹63
501–1000 किमी: ₹68
1000 किमी से ज्यादा: ₹77
251 से 500 ग्राम तक
लोकल: ₹28
200 किमी तक: ₹70
201–500 किमी: ₹75
501–1000 किमी: ₹82
1001–2000 किमी: ₹86
2000 किमी से ज्यादा: ₹93
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर से वर्षा (rainfall increase) की तीव्रता में तेज़ी आने वाली है। मौसम विभाग (IMD Raipur) ने जानकारी दी है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश (heavy rainfall) और गरज-चमक (thunderstorm with lightning) के साथ तेज़ हवाएं (gusty winds) चलने की संभावना है। आगामी दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ और बस्तर संभाग (Bastar Division) के जिलों में विशेष सतर्कता की आवश्यकता है।
फिर सक्रिय हुआ मानसून
मौसम में बदलाव का कारण है दक्षिण आंतरिक ओडिशा (south interior Odisha) पर बना दबाव, जो अब धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। यह सिस्टम दक्षिण छत्तीसगढ़ तक फैल चुका है और अगले 24 घंटों में इसके एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र (well-marked low pressure area) में तब्दील होने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के अनेक जिलों में भारी वर्षा के हालात बनेंगे।
इसके अतिरिक्त, मानसून की वापसी रेखा (Monsoon Withdrawal Line) अभी भी 20°N से होकर गुजर रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश में अभी मानसून सक्रिय रहेगा। एक और नया सिस्टम 30 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर (North Andaman Sea) में उभरने वाला है, जिससे 1 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जो आने वाले सप्ताह में वर्षा को और बढ़ा सकता है।
28 सितंबर के लिए जारी चेतावनी में मौसम विभाग ने बताया है कि रायपुर, बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार) चल सकती हैं और मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
वहीं, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर सहित अनेक जिलों में मेघगर्जन, बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है। किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे खराब मौसम के दौरान घर में ही रहें और खुले स्थानों से बचें।
बलौदाबाजार. सुहेला में दोस्तों के साथ दुर्गा पंडाल के पास आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए युवक का मर्डर हो गया है. आरोपियों ने उसे चाकू से वारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना शनिवार-रविवार के दरमियानी रात की है. मृतक की पहचान मुड़ापार निवासी गोपाल साहू के रूप में हुई है. सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है. गोपाल साहू अपने दोस्तों के साथ सुहेला में दुर्गा पंडाल के पास आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए आया था. आज सुबह उसकी लाश मिली है. पेट, सीने और जांघों पर गहरे चोट के निशान मिले हैं. घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई है.
शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है.
कांकेर ब्रेकिंग। छत्तीसगढ़ के कांकेर-धमतरी-ओडिशा बार्डर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। वही तीनों के शव भी बरामद क्र लिया गया है। एसपी आई कल्याण एलिसेला ने घटना की पुष्टि की है।
मारे गए माओवादियों पर लाखों का इनाम घोषित था। जिसमें से श्रवण पर 8 लाख, राजेश पर 5 लाख और बसंती पर शासन ने 1 लाख का ईनाम रखा था, इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी। कोतवाली थानाक्षेत्र के तियारपानी के जंगलों में हुई है मुठभेड़। बताया जा रहा है कि जवान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्चिंग अभियान में निकले थे तभी कांकेर-धमतरी-ओडिशा बार्डर में मुठभेड़ हो गई।
Mithun Manhas appointed BCCI President : BCCI के नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है. पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को BCCI के अध्यक्ष चुना गया है. उपाध्यक्ष (Vice-President) के रूप में राजीव शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं देवजीत सैकिया को बोर्ड का नया सचिव बनाया गया है.इसके अलावा छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया को संयुक्त सचिव (Joint Secretary) और ए. रघुराम भाट को कोषाध्यक्ष चुना गया है. नई कार्यकारिणी अगले कार्यकाल के लिए भारतीय क्रिकेट से जुड़े सभी अहम फैसले लेगी
जयदेव निरंजन शाह को एपेक्स काउंसिल का सदस्य चुना गया है. वहीं अरुण सिंह धूमल और एम. खैरुल जमाल मजरूमदार को गवर्निंग काउंसिल का सदस्य बनाया गया है. यह टीम आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के संचालन और नई योजनाओं पर काम करेगी































