नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Crime News: नशे में धुत ड्राइवर की लापरवाही से गई नेशनल कराटे चैंपियन की जान…..

Crime News: नशे में धुत ड्राइवर की लापरवाही से गई नेशनल कराटे चैंपियन की जान…..

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नवरात्र पर्व के दौरान दंतेश्वरी माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हुआ. 23 सितंबर की शाम बीजापुर के एजुकेशन सिटी इलाके में एक भारी-भरकम हाइड्रा वाहन ने सड़क पर चल रहे आठ श्रद्धालुओं को कुचल दिया. इस घटना में 12वीं की छात्रा और नेशनल कराटे चैंपियन साक्षी नक्का की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसा कैसे हुआ?

साक्षी नक्का अपने साथियों के साथ पैदल दंतेवाड़ा माता दर्शन के लिए जा रही थी. तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा हाइड्रा वाहन ने उन्हें रौंद दिया. हादसे में साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

नशे में था ड्राइवर

पुलिस की गिरफ्त में आए ड्राइवर शंकर ने मीडिया के सामने कबूल किया कि उसने महुआ शराब पी रखी थी. उसने कहा कि वह जल्दबाजी में दोस्तों के साथ “अंडा-सब्जी खाने” जा रहा था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था.

कराटे में चमकता सितारा थी साक्षी

साक्षी नक्का ज्ञानगुड़ी की रहने वाली थी और एकलव्य विद्यालय कन्या आश्रम में कक्षा 12वीं में पढ़ाई कर रही थी. कराटे खेल में उसने राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियनशिप जीती थी और बीजापुर की खेल प्रतिभाओं में गिनी जाती थी. लेकिन हादसे ने उसकी जिंदगी और सपनों को समय से पहले खत्म कर दिया.

वाहन मालिक की लापरवाही उजागर

जांच में सामने आया कि हादसे में शामिल हाइड्रा वाहन (क्रमांक CG04 MB 1402) का इंश्योरेंस खत्म हो चुका था. यह वाहन रायपुर स्थित बाबा कंस्ट्रक्शन जनरल सप्लायर का है और याना एसोसिएट की पाइपलाइन परियोजना में उपयोग हो रहा था. ऐसे में वाहन मालिक और कंपनी की गंभीर लापरवाही भी सामने आई है.

नगरवासियों का आक्रोश

हादसे के बाद स्थानीय लोग और व्यापारी संघ प्रशासन पर भड़क उठे. उनका कहना है कि शहर में स्ट्रीट लाइटें और सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे चोरी और सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गईं, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे.

पुलिस जांच जारी

बीजापुर थाना प्रभारी ने बताया कि हाइड्रा वाहन और चालक को कब्जे में ले लिया गया है. ड्राइवर और वाहन मालिक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई,दों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज

शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई,दों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज

 दुर्ग । जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महुदा में कार्यरत शिक्षक प्रफुल्ल साहू और शिक्षिका सीमा शर्मा को गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग से जारी आदेश के अनुसार दोनों पर शासकीय कार्य के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया, पदीय दायित्वों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता के आरोप साबित हुए हैं।

मामले की शुरुआत तब हुई जब विद्यालय की शिक्षिका श्रुति मिश्रा ने प्रफुल्ल साहू के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि परीक्षा ड्यूटी के दौरान प्रफुल्ल साहू ने एक छात्र को अपना मोबाइल फोन देकर वीडियो और फोटो बनवाए। इतना ही नहीं, प्रार्थना सभा के दौरान टिप्पणी कर उपहास करने और कक्षा में पढ़ाई के समय हारमोनियम बजाने जैसी गतिविधियों का भी उल्लेख किया गया। यह कृत्य विद्यालय के वातावरण को प्रभावित करने वाला माना गया।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित की। जांच में यह तथ्य सामने आए कि प्रफुल्ल साहू ने आरोपों को स्वयं स्वीकार किया है। साथ ही यह भी पाया गया कि वह सीमा शर्मा के साथ स्टाफ रूम छोड़कर अलग कमरे में बैठते थे, जिससे विद्यालय का माहौल दूषित हुआ और अन्य शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के बीच असंतोष का वातावरण बना।

जांच में सीमा शर्मा की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठे। स्टाफ के बयान के अनुसार, वह विद्यालय में मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) की प्रभारी थीं, लेकिन उनके द्वारा बच्चों को भोजन पर्याप्त मात्रा में और निर्धारित मीनू के अनुसार उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था, जबकि सरकार का मुख्य उद्देश्य कुपोषण दूर करना और शिक्षा को बढ़ावा देना है।

जांच प्रतिवेदन के अनुसार दोनों शिक्षकों का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया और यह गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। इसके आधार पर शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

निलंबन की अवधि में प्रफुल्ल साहू का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, गुंडरदेही, जिला बालोद तथा सीमा शर्मा का मुख्यालय प्राचार्य, शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, धमधा जिला दुर्ग निर्धारित किया गया है। इस दौरान दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस तरह की अनुशासनहीनता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्यालयों का वातावरण बच्चों की शिक्षा और विकास के लिए महत्वपूर्ण है, ऐसे में किसी भी प्रकार की स्वेच्छाचारिता और गैर जिम्मेदाराना रवैये पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में किसानों को मिला जीएसटी सुधार का लाभ

धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में किसानों को मिला जीएसटी सुधार का लाभ

 जीएसटी बचत उत्सव: ट्रैक्टर खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जीएसटी बचत उत्सव के बीच ट्रैक्टर शोरूम पहुंचकर किसानों से किया आत्मीय संवाद

रायपुर -- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जीएसटी बचत उत्सव के बीच औचक निरीक्षण पर देवपुरी स्थित ट्रैक्टर शोरूम पहुंचे। श्री साय ने यहां किसानों से आत्मीय संवाद कर जीएसटी कटौती पर उनकी प्रतिक्रिया और खरीदी में हुई बचत की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोरूम में ट्रैक्टर और हार्वेस्टर खरीदने आए किसानों को चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अभनपुर के बिरोदा निवासी श्री रवि कुमार साहू को उनके नए हार्वेस्टर की चाबी सौंपी। इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए श्री रवि साहू ने कहा, "मैने सपने में भी नहीं सोच था कि मैं नया हार्वेस्टर खरीदूंगा। मैं सेकेंड हैंड हार्वेस्टर खरीदने के बारे में सोच रहा था। जीएसटी उत्सव में नए हार्वेस्टर खरीद पर मुझे पूरे 2 लाख रुपए की बचत हुई है। किसानों की चिंता का समाधान हमारे संवेदनशील प्रधानमंत्री मोदी जी और किसानहितैषी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायजी ही कर सकते हैं। मुख्यमंत्री जी ने स्वयं मुझे मेरे नए हार्वेस्टर की चाबी सौंपी और मुझसे बेहद आत्मीयता से संवाद किया। मैंने उन्हें बताया कि मेरे पास दो एकड़ खेत है और अब हार्वेस्टर आने से मैं गांव में साझेदारी से और अधिक खेती कर पाऊंगा।” श्री रवि ने जीएसटी में कटौती के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अभनपुर कोलर से आए वरिष्ठ किसान श्री ज्ञानिक राम साहू को उनके नए ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए श्री साहू ने बताया कि जीएसटी में कटौती के बाद नए ट्रैक्टर की खरीदी पर उन्हें पूरे 60 हजार रुपए की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि इस बचत से उनका परिवार त्योहार को और अच्छे से मना सकेगा।

ट्रैक्टर शो रूम के प्रोप्राइटर श्री अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से संवाद में बताया कि जीएसटी में कटौती के कारण बिक्री में इज़ाफ़ा हो रहा है और ग्राहकों का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा, “पहले जो ट्रैक्टर 10.25 लाख रुपए का आता था, वह अब 9.75 लाख रुपए में उपलब्ध है, जिससे किसानों को 50 हजार रुपए की बचत हो रही है। इसी तरह 7.62 लाख का ट्रैक्टर अब 7.21 लाख और 6.51 लाख का ट्रैक्टर अब 6.11 लाख रुपए में मिल रहा है। कीमतों में कटौती और फेस्टिवल डिस्काउंट से किसानों की बड़ी बचत हो रही है। जीएसटी दर घटने के बाद हार्वेस्टर भी सस्ते हो गए हैं।”

जीएसटी कटौती से बाइक खरीदी में 7 हजार की बचत

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री साय देवपुरी के बजाज बाइक शोरूम पहुंचे और यहां मौजूद ग्राहकों से जीएसटी कटौती पर आत्मीय चर्चा की। उन्होंने बाइक खरीदने आए संतोषी नगर निवासी श्री एम.डी. गुलाब को उनकी नई बाइक की चाबी सौंपी। श्री गुलाब ने बताया कि जीएसटी में कटौती के बाद बाइक खरीदने पर उन्हें 7 हजार रुपए की बचत हुई है। उन्होंने कहा, “मैंने बजाज प्लेटिना 110 सीसी बाइक खरीदी है, जिसकी पहले कीमत 89,000 रुपए थी, जो अब मुझे 82,000 रुपए में मिली।”

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी 2.0 ने आम जनता, किसानों और उपभोक्ताओं को वास्तविक राहत दी है। ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य कृषि यंत्रों की कीमतों में आई कमी से किसानों को सीधा लाभ हो रहा है, जिससे उनकी खेती-किसानी और जीवनयापन और सुगम होगा। उन्होंने कहा कि इस जीएसटी बचत उत्सव से उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम हुआ है और त्यौहारी सीजन में परिवारों की खुशियाँ बढ़ी हैं। यह सुधार न केवल आर्थिक गतिविधियों को गति दे रहा है बल्कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उत्साह और समृद्धि का नया वातावरण भी बना रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि मण्डल की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि मण्डल की सौजन्य मुलाकात

वैश्विक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिया निमंत्रण

रायपुर-  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर रायपुर की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 10 से 13 अक्टूबर तक माउण्ट आबू में आयोजित होने वाले वैश्विक शिखर महासम्मेलन में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधि मण्डल को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा शांति, आध्यात्मिकता और मानवता के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्य अनुकरणीय हैं।

भेंट के दौरान सविता दीदी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगामी रायपुर प्रवास के दौरान नवा रायपुर, सेक्टर-20 स्थित शान्ति शिखर के नये भवन "एकेडमी फार ए पीसफुल वर्ल्ड- शान्ति शिखर" के लोकार्पण कार्यक्रम की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी।

प्रतिनिधि मण्डल में ब्रह्माकुमारी सविता दीदी के साथ बीके रश्मि दीदी, बीके महेश डोडवानी और बीके हीरेन्द्र नायक भी उपस्थित रहे।

 

छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर मिशन में निभाएगा अग्रणी भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर मिशन में निभाएगा अग्रणी भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया “मेक-इन-सिलिकॉन” पोस्टर और वेबसाइट का शुभारंभ

रायपुर-  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में “मेक-इन-सिलिकॉन: राष्ट्रीय सिंपोजियम ऑन एनेबलिंग इंडिजिनस सेमीकंडक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर” के पोस्टर और आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। यह संगोष्ठी भारत में सेमीकंडक्टर मिशन को नई दिशा देने और देश में स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने की पहल है।

ट्रिपल आईटी-नया रायपुर के निदेशक प्रो. ओमप्रकाश व्यास ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी 7–8 नवम्बर 2025 को ट्रिपल आईटी-नया रायपुर में आयोजित होगी। इसमें देशभर के विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शिक्षाविद और नीति-निर्माता शामिल होंगे। संगोष्ठी का उद्देश्य भारत की घरेलू सेमीकंडक्टर व्यवस्था को मज़बूत बनाने के लिए ठोस रणनीति बनाना है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर मिशन में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों को मिलकर नवाचार करना होगा और नेतृत्व की भूमिका निभानी होगी। उनके अनुसार, स्वदेशी सेमीकंडक्टर अधोसंरचना ही भारत की डिजिटल और आर्थिक मजबूती की नींव है। यह आयोजन भारत सरकार के “सेमीकंडक्टर इंडिया मिशन” और छत्तीसगढ़ सरकार की तकनीकी आत्मनिर्भरता की सोच के अनुरूप है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेंगे।

इस अवसर पर संयोजक डॉ. मनोज मजूमदार, डॉ. दीपिका गुप्ता और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।v

छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को मिलेगा 21 लाख की प्रोत्साहन राशि, ओलंपिक संघ की बैठक में सीएम साय ने की बड़ी घोषणा

छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को मिलेगा 21 लाख की प्रोत्साहन राशि, ओलंपिक संघ की बैठक में सीएम साय ने की बड़ी घोषणा

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान बैठक में वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन, वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट प्रस्तुतिकरण एवं अनुमोदन, वर्ष 2025-26 हेतु ऑडिटर की नियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा की गई।

छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और निखारने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। हमने पूर्व में बंद हुए खेल अलंकरण समारोह को पुनः प्रारंभ किया है और जल्द ही उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह भी प्रारंभ किया जाएगा।

 
Sharadiya Navratri 2025 : माँ दुर्गा की भक्ति से गूंजा केन्द्रीय जेल रायपुर, 802 बंदियों ने रखा व्रत

Sharadiya Navratri 2025 : माँ दुर्गा की भक्ति से गूंजा केन्द्रीय जेल रायपुर, 802 बंदियों ने रखा व्रत

 रायपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर केन्द्रीय जेल रायपुर का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। जेल परिसर में मूर्तिकार बंदियों द्वारा मिट्टी से माँ दुर्गा की तीन भव्य प्रतिमाएं तैयार की गईं है। इनमें से एक प्रतिमा महिला प्रकोष्ठ में और दो प्रतिमाएं पुरुष प्रकोष्ठ में स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है

माँ दुर्गा की उपासना के लिए रायपुर जेल के 802 बंदियों ने व्रत भी रखा है। इनमें महिला प्रकोष्ठ की 31 बंदियों ने तीन दिन और 49 बंदियों ने नौ दिन का व्रत रखा है। वहीं पुरुष प्रकोष्ठ में 722 बंदियों ने नौ दिन का व्रत संकल्पपूर्वक आरंभ किया है।

फूलों, रंगोली और दीपों से सजा है पूजा पंडाल   

 
Breaking : इन विभागों के अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, जानिए किन्हें, कहां की मिली जिम्मेदारी

Breaking : इन विभागों के अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, जानिए किन्हें, कहां की मिली जिम्मेदारी

 रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) ने मंत्रालय संवर्ग में एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। इसके तहत 7 अनुभाग अधिकारियों का तबादला किया गया है।

गौरतलब है कि इन अधिकारियों को कुछ माह पहले ही पदोन्नत कर वर्तमान विभागों में पदस्थ किया गया था। अब प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए उनकी नई पदस्थापना की गई है।

अधिकारियों के तबादले की सूची साप्रवि द्वारा जारी कर दी गई है। मंत्रालय में हुए इस फेरबदल को लेकर विभागीय हलकों में चर्चा तेज है।v

सिलतरा के गोदावरी इस्पात में बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

सिलतरा के गोदावरी इस्पात में बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

 रायपुर। सिलतरा के गोदावरी इस्पात में शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के निर्माणाधीन इमारत का शेड गिरने से 6 मजदूरों की दबकर मौत हो गई। साथ ही पास में काम कर रहे कुछ मजदूर घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल लाया गया। वहीं, कई मजदूर अब भी मलबे में दबे हुए हैं जिनका रेस्क्यू जारी है। प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजन हंगामा कर रहे हैं। सूचना है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार, गोदावरी इस्पात में 6 मजदूरों का शव देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल लाया गया और घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ मजदूर अब भी मलबे में दबे हुए जिनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसा पिलेट्स बनाने वाली यूनिट में हुआ, जहां कुछ मजदूर काम कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी संवेदनाएं मृतकों

 

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही विधायक अनुज शर्मा अस्पताल पहुंचकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, घायलों का हाल जाना और हादसे की जानकारी ली।

 

के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

रिसर्च टू रियलिटी एक्सपो में शोधार्थियों के शोध को मिला नया मंच

रिसर्च टू रियलिटी एक्सपो में शोधार्थियों के शोध को मिला नया मंच

 रायपुर :- महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय एवं अग्रसेन महाविद्यालय, रायपुर के वाणिज्य शोध केंद्र, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) तथा संस्थान नवाचार परिषद (IIC) के संयुक्त तत्वावधान में "रिसर्च टू रियलिटी: कॉमर्स एंड मैनेजमेंट एक्सपो – 2025" का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वाणिज्य एवं प्रबंधन क्षेत्र में शोधार्थियों द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों, नवाचारों और स्टार्टअप विचारों को एक साझा मंच प्रदान करना था, ताकि उनके अकादमिक ज्ञान को व्यावहारिक धरातल पर लाया जा सके और समाजोपयोगी समाधान विकसित किए जा सकें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार गोयल थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. विजय कुमार अग्रवाल, अग्रसेन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. युलेंद्र राजपूत और महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती माता के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ तथा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो. गोयल ने छात्रों को समाजोपयोगी शोध की प्रेरणा देते हुए कहा कि शोध तभी सार्थक होता है जब वह जनहित में हो और वास्तविक समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करे। डॉ. विजय अग्रवाल ने इस आयोजन को नवाचार की दिशा में एक अभिनव पहल बताते हुए कहा कि रिसर्च को मॉडल के रूप में प्रस्तुत करना शोध को व्यावसायिक रूप में बदलने का सशक्त माध्यम है। डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने कहा कि "शोध तभी सार्थक होता है जब वह समाज के लिए उपयोगी हो। इस एक्सपो का उद्देश्य विद्यार्थियों को शोध से उद्योग तक की यात्रा में मार्गदर्शन देना है।" वहीं डॉ. युलेंद्र राजपूत ने इसे नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाला प्रभावशाली मंच बताया।
एक्सपो में विभिन्न महाविद्यालयों के शोधार्थियों ने स्वरोजगार, डिजिटल भुगतान, कौशल विकास, सहकारी समितियां, दुग्ध उत्पादन, फूड प्रोसेसिंग, वनोपज प्रसंस्करण, ग्रीन बैंकिंग, महिला उद्यमिता, पारंपरिक बनाम आधुनिक खुदरा व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, निवेश व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक, "रेहड़ी व्यवसाय की भूमिका", "मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना", "मिलेट्स उत्पादन", "नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी योजना", "गृह निर्माण गुणवत्ता", "MSME की भूमिका", "डिजिटल भुगतान में जोखिम", "प्लाईवुड उद्योग" एवं "ऑनलाइन शॉपिंग व्यवहार की तुलना" जैसे विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
इस कार्यक्रम में महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के शोधार्थी आशु ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर अग्रसेन महाविद्यालय के शोधार्थी अभिषेक अग्रवाल रहे और जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय की शोधार्थी इन्द्राणी शर्मा एवं विवेकानंद महाविद्यालय की शोधार्थी श्रिया पाण्डेय को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की गई |
इस सफल आयोजन में महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. शांतनु पॉल एवं अग्रसेन महाविद्यालय की प्रबंध विभागाध्यक्ष डॉ. शोभा अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन महंत महाविद्यालय के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. किरण अग्रवाल द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अग्रसेन महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने प्रस्तुत किया।इस कार्यक्रम में दोनों महाविद्यालयों के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे | यह एक्सपो न केवल छात्रों को शोध से उद्योग तक की यात्रा के लिए प्रेरित करने वाला मंच बना, बल्कि यह भी दर्शाया कि शिक्षा, शोध और नवाचार के समन्वय से सामाजिक एवं आर्थिक विकास की दिशा में ठोस पहल की जा सकती है।

Crime : दरिंदगी की हदें पार! कुरकुरे का लालच देकर 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Crime : दरिंदगी की हदें पार! कुरकुरे का लालच देकर 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल में एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कुरकुरे का लालच देकर हैवानियत 

जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवक ने 6 साल की बच्ची को कुरकुरे खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची को जब पेट दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जब डॉक्टरों ने बच्ची के साथ रेप होने की पुष्टि की।

इसके बाद केशकाल पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर संप्रेक्षण गृह जगदलपुर भेज दिया है।
 
 Breaking : छत्तीसगढ़ में ED का एक्शन, रायपुर और बिलासपुर में इन कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा

Breaking : छत्तीसगढ़ में ED का एक्शन, रायपुर और बिलासपुर में इन कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ में ED एक्शन मोड में आ गई है, राजधानी रायपुर और बिलासपुर के बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ED की टीम ने छापा मारा है। जहां जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक, रियल एस्टेट और कारोबारी लेन-देन में हुई संभावित अनियमितताओं और फंडिंग की जांच को लेकर यह कार्रवाई की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, ED की टीम ने रायपुर के जवाहर मार्केट में स्थित रहेजा ग्रुप के संचालकों संजय रहेजा के घर और ऑफिस में दबिश दी है। ED की टीम सुबह से जांच कर रही है।

वहीं न्याधानी बिलासपुर में ED की टीम ने मीनाक्षी सेल्स और सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर दबिश दी है। सुबह-सुबह दो गाड़ियों में ED की टीम ने क्रांति नगर पहुंचकर छापा मारा है। ED की टीम दोनों ही जगहों में जांच कर रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ED की टीम ने रायपुर के जवाहर मार्केट में स्थित रहेजा ग्रुप के संचालकों संजय रहेजा के घर और ऑफिस में दबिश दी है। ED की टीम सुबह से जांच कर रही है।

वहीं न्याधानी बिलासपुर में ED की टीम ने मीनाक्षी सेल्स और सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर दबिश दी है। सुबह-सुबह दो गाड़ियों में ED की टीम ने क्रांति नगर पहुंचकर छापा मारा है। ED की टीम दोनों ही जगहों में जांच कर रही हैं।
Breaking : छत्तीसगढ़ में फिर ED की धमक, इस बार रडार पर है रहेजा ग्रुप

Breaking : छत्तीसगढ़ में फिर ED की धमक, इस बार रडार पर है रहेजा ग्रुप

 रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में एक बार फिर से ED की टीम ने दस्तक दी है। इसबार रडार पर प्रदेश की नामी रियल स्टेट कंपनी रहेजा ग्रुप है। जानकारी मिली है कि सुबह से ही उनके घर ED की टीम पूरे दलबल के साथ पहुंच गई और तमाम दस्तावेजों को खंंगाल रही है।

Weather Update: मौसम का मिजाज बिगड़ा: छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश के आसार

Weather Update: मौसम का मिजाज बिगड़ा: छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश के आसार

 रायपुर: बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम खराब बना हुआ है। आज प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान जताया है, जिसके बाद बारिश में कमी आ सकती है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभागों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, गोबरा नवापारा और राजिम में 14-14 सेमी, आरंग में 13 सेमी, पाटन, मंदिर हसौद, गुंडरदेही, बालोद और मोहला में 11-11 सेमी, बलौदा बाजार और खड़गांव में 10-10 सेमी, धमतरी, पल्लारी, डौंडी, औंधी, भखारा, पखांजूर और गुरुर में 9-9 सेमी, तथा माना-रायपुर एयरपोर्ट, अंतागढ़, मानपुर, भिलाई, पिथौरा, मगरलोड, महासमुंद और रायपुर शहर में 8-8 सेमी बारिश हुई।

छुरा, कुरूद, नेरहरपुर, लाभांडीह, धरशिवा, ओरछा, कशडोल, कुकरेल, छोटेडोंगर, चारामा, लवन, मैनपुर और कोमाखान में 7-7 सेमी, जबकि भानुप्रतापपुर, माकड़ी, खरोरा, दुर्गकोंदल, गिधौरी टुंड्रा, अहिवारा, अर्जुन्दा, कुटरू, कांकेर और सिमगा में 6-6 सेमी बारिश दर्ज की गई। अन्य अधिकांश स्थानों पर 6 सेमी से कम बारिश हुई।

अलर्ट जारी: मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी और गरियाबंद में मेघगर्जन, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बेमेतरा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मध्यम बारिश की संभावना के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है।

रायपुर का मौसम: आज रायपुर में आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। तापमान 24 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

रेशम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ को मिला ‘बेस्ट सेरीकल्चर स्टेट‘ का राष्ट्रीय पुरस्कार

रेशम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ को मिला ‘बेस्ट सेरीकल्चर स्टेट‘ का राष्ट्रीय पुरस्कार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ को रेशम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार के केन्द्रीय रेशम बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार ‘बेस्ट सेरीकल्चर स्टेट‘ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार बोर्ड के 76वें स्थापना दिवस 20 सितंबर 2025 को बेंगलूर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद एवं बोर्ड सदस्य के. सुधाकर के हाथों प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उप संचालक रेशम मनीष पवार ने ग्रहण किया।

छत्तीसगढ़ में रेशम की गतिविधियाँ विशेषकर दूरस्थ आदिवासी अंचलों में रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बनी हैं। वर्तमान में लगभग 78 हजार ग्रामीण महिलों एवं पुरुषों रेशम विभाग की विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर स्व-रोजगार प्राप्त कर रहे हैं और आर्थिक रूप से सशक्त बन रहे हैं।

राज्य में टसर कीट पालन को बढ़ावा देने के लिए लगातार पौधारोपण और प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। “मेरा रेशम मेरा अभिमान” कार्यक्रम के अंतर्गत वैज्ञानिकों ने ग्रामीणों को नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी और उनके प्रश्नों के सरल समाधान भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

इस दौरान रायगढ़ जिले को “उत्कृष्ट जिला” तथा ललित गुप्ता (ग्राम आमाघाट, तमनार, रायगढ़) को “उत्कृष्ट कृषक” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री गुप्ता लंबे समय से टसर कृमिपालन से जुड़े हैं और अपने क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के कार्यों की सराहना से यह प्रमाणित होता है कि राज्य रेशम उत्पादन न केवल स्व-रोजगार के अवसर बढ़ा रहे हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

स्वच्छता केवल सरकार का काम नहीं, बल्कि समाज की जागरूकता भी जरूरी: मंत्री टंक राम वर्मा

स्वच्छता केवल सरकार का काम नहीं, बल्कि समाज की जागरूकता भी जरूरी: मंत्री टंक राम वर्मा

 रायपुर: राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज सारंगढ़ जिले में आयोजित विशेष कार्यक्रम में स्वच्छता, सेवा और सुशासन को लेकर जनता के बीच संदेश दिया। उन्होंने महात्मा गांधी के सपनों के भारत का स्मरण कर कहा कि गांधीजी का भारत केवल राजनीतिक आज़ादी तक सीमित नहीं था, बल्कि एक स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत की परिकल्पना पर आधारित था।

स्वच्छता, सेवा और सुशासन का लिया गया संकल्प

मंत्री श्री वर्मा ने स्वच्छता शपथ दिलाते हुए कहा कि मैं संकल्प लेता हूं कि स्वयं, परिवार, मोहल्ला, गांव और कार्यस्थल से स्वच्छता की शुरुआत करूंगा। हर सप्ताह 2 घंटे दूंगा और 100 घंटे सालाना स्वच्छता के लिए समर्पित करूंगा। जब देश स्वच्छ होगा तभी स्वस्थ भारत का निर्माण संभव होगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 25 वर्ष का हमारा प्रदेश संसाधनों और उपलब्धियों से परिपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की योजनाएं अंतिम छोर तक पहुंच रही हैं।

स्वच्छता, सेवा और सुशासन का लिया गया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्रमिक बंधुओं के लिए पंजीयन एवं लाभ वितरण की व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा बच्चों की शिक्षा को लेकर श्रम विभाग के प्रयासों की सराहना की। वहीं महतारी वंदन योजना को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जिसने 70 लाख माताओं तक योजना का लाभ पहुंचाकर देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है। धान बोनस, तेंदुपत्ता संग्रहण, भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार की डायरेक्ट सहायता और डिजिटल तकनीक से राजस्व प्रबंधन जैसे कदमों को उन्होंने सुशासन और पारदर्शिता की मिसाल बताया।

स्वच्छता, सेवा और सुशासन का लिया गया संकल्प

श्री वर्मा ने जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकार का काम नहीं है, बल्कि समाज की जागरूकता जरूरी है। यदि हम कचरे को सही स्थान पर डालें और सफाई व्यवस्था का पालन करें, तो बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवन संभव है।

स्वच्छता, सेवा और सुशासन का लिया गया संकल्प

उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके “अंत्योदय” के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन की असली पहचान है। आज हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि अपने घर, मोहल्ले और गांव को स्वच्छ बनाएंगे और स्वच्छता अभियान को सफल करेंगे।

CG – खून से सनी मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह, हत्या या फिर…..

CG – खून से सनी मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह, हत्या या फिर…..

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरपाली गांव की बस्ती से दूर डीपा पारा में पंचराम राठिया के घर की परछी में बलराम सारथी, 30 साल, निवासी गाला, थाना पत्थलगांव की खून से सनी लाश मिली है। मृतक के चेहरे व सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर मर्ग पंचनामा कार्रवाई के बाद हत्या की धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए गांव के ग्रामीणों के अलावा परिजनों से पूछताछ कर रही है।

गांव के ग्रामीणों के अनुसार करीब 4-5 साल पहले जशपुर जिले के ग्राम गाला निवासी बलराम सारथी ने घरघोड़ा के बरपाली निवासी एक लड़की से प्रेम विवाह किया था और वर्तमान में दोनों के तीन बच्चे हैं। एक सप्ताह पहले ही बलराम सारथी अपने ससुराल बरपाली आकर यहीं रह रहा था।

बलराम की लाश मिलने की जानकारी के बाद घरघोड़ा पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंची। बताया यह भी जा रहा है कि कुछ दिन पहले बलराम का ससुराल पक्ष के लोगों के साथ कुछ विवाद भी हुआ था। पुलिस हत्या के इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जनता की समस्याओं को हल करने में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की है अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता की समस्याओं को हल करने में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की है अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में 2024 बैच के 13 एवं 2021 बैच के एक अधिकारी शामिल थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशासन की धुरी हैं। जनता की समस्याओं को हल करने में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ आपको प्रबुद्ध नागरिक के रूप में समाज की भी चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बेहतर समाज के निर्माण में आप सभी अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अधिकारियों को पदेन दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय से राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संचालक श्री टी.सी. महावर ने मुख्यमंत्री श्री साय को अवगत कराया कि इन अधिकारियों का 7 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हुआ इंडक्शन कोर्स अब समाप्त हो रहा है। इसके बाद ये सभी अधिकारी राज्य के विभिन्न जिलों में डिप्टी कलेक्टर के रूप में सेवा देंगे, जहाँ वे शासन के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को समझेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से उनके प्रशिक्षण के अनुभव भी जाने। उन्होंने कहा कि यह आपका सौभाग्य है कि आपको राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में जनता की सेवा का अवसर मिला है। यह अवसर सभी को नहीं मिलता। पूरे मनोयोग से इस अवसर का लाभ उठाते हुए निष्ठा और समर्पण के साथ अपने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शासन का काम जनहित की नीतियाँ बनाना है, लेकिन उनके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पर ही रहती है। छत्तीसगढ़ एक अत्यंत समृद्ध राज्य है। यहाँ प्रचुर मात्रा में खनिज और वन संपदा है, मिट्टी उर्वरा है और पावर सेक्टर बहुत मजबूत है। राज्य के विकास में नक्सलवाद एक बड़ी रुकावट था, जो अब अपनी अंतिम साँसें गिन रहा है। हमारे जवान पूरी मुस्तैदी से नक्सलियों का मुकाबला कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय से राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सल समस्या का उन्मूलन कर दिया जाएगा। हमारे बहादुर जवान डटकर मुकाबला कर रहे हैं। इस लक्ष्य की प्राप्ति के बाद छत्तीसगढ़ और तेजी से विकसित होगा। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के रूप में आपकी जिम्मेदारी भी और अधिक बढ़ जाएगी। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज को आगे लाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता लाना हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जहाँ सुशासन एवं अभिसरण विभाग बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में ई-ऑफिस प्रणाली भी लागू की गई है। छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति निवेशकों को आकर्षित कर रही है। अब तक हमें साढ़े 7 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाने में आप सभी की भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि राजस्व मामले सीधे जनता से जुड़े होते हैं। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों की एक छोटी-सी पहल से भी लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राजस्व मामलों के समयबद्ध निराकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। राजस्व प्रक्रियाओं को ऑनलाइन कर सरल बनाया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संयुक्त संचालक श्री प्रणव सिंह तथा राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी उपस्थित थे।

CG – शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जाने वजह…..

CG – शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जाने वजह…..

 रायपुर। शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर हैं। दो अक्टूबर को पूरे प्रदेश की शराब दुकानें बंद रहेगी। आबकारी आयुक्त के निर्देश के बाद अब प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर इस संबंध में निर्देश जारी कर रहे हैं। दरअसल, हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। सरकार इस दिन को शुष्क दिवस घोषित करती है और शराब दुकानों को बंद रखती है।

मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने सभी देशी, विदेशी और कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार 02 अक्टूबर 2025, दिन गुरुवार, गांधी जयंती के अवसर पर जिले में “शुष्क दिवस” रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की सभी देशी/विदेशी/कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानें, दुकानों से संलग्न अहात, तथा एफ.एल. 4 (क) अनुज्ञप्ति परिसर में स्थित व्यावसायिक क्लब पूर्णतः बंद रहेंगे। यह निर्णय छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24(1) के तहत कलेक्टर द्वारा लागू शक्तियों के अनुसार लिया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि शुष्क दिवस के आदेश का कड़ाई से पालन किया जाना अनिवार्य है।

आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के परिपालन में कलेक्टर सरगुजा द्वारा जिले में “गांधी जयंती“ 02 अक्टूबर 2025 के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की समस्त देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान, संलग्न अहाता, एफ.एल.8 एवं मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगा। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा। उन्होंने इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता, जटिल हृदय उपचारों में बना देश का अग्रणी राज्य

छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता, जटिल हृदय उपचारों में बना देश का अग्रणी राज्य

 रायपुर। प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की उत्कृष्टता का प्रतीक, प्रदेश का सबसे पुराना और सबसे बड़ा पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय तथा इससे संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने जटिल उपचारों में लगातार ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं जिन पर हर किसी को गर्व हो सकता है। ताज़ा उदाहरण एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट (एसीआई) के कार्डियोलॉजी विभाग में हुआ, जहाँ 68 वर्षीय महिला मरीज पर देश का छठा और किसी भी सरकारी संस्थान का पहला बैकमैन टोटल फिजियोलॉजिकल पेसिंग सफलतापूर्वक किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार यह जटिल प्रक्रिया अब तक एम्स दिल्ली और पीजीआई चंडीगढ़ जैसे शीर्ष संस्थानों में भी नहीं की गई थी। बैकमैन टोटल फिजियोलॉजिकल पेसिंग का अर्थ है – हृदय की धड़कन को पूरी तरह प्राकृतिक कंडक्शन सिस्टम (conduction system) के जरिए नियंत्रित करना, ताकि मरीज को लंबे समय तक स्थिर और सुरक्षित हृदय गति मिल सके।

यहां ध्यान देने योग्य है कि अब तक एसीआई और अन्य सरकारी कार्डियक संस्थानों में लेफ्ट बंडल या हिज़ बंडल में लीड लगाने के कई केस हो चुके हैं, लेकिन राइट एट्रियम यानी बैकमैन बंडल में लीड लगाने का यह पहला मामला है। इससे हृदय के दोनों चैम्बर्स की धड़कनें प्राकृतिक विद्युत मार्ग (conduction system) से संचालित होती रहती हैं।

एसीआई के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि रायपुर निवासी यह मरीज सिक साइनस सिंड्रोम नामक गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थी। इस रोग में हृदय को धड़कन देने वाली कोशिकाएँ (पेसमेकर कोशिकाएँ) क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और धड़कन अनियमित हो जाती है। सामान्यतः ऐसे मामलों में वेंट्रिकुलर या लेफ्ट बंडल पेसिंग की जाती है, लेकिन इस मरीज का हृदय कमजोर था और एट्रियल रिद्म भी अनियमित थी। केवल वेंट्रिकुलर पेसिंग करने से हार्ट फेल्योर और तेज धड़कन का खतरा था।

इसी कारण एसीआई की टीम ने बैकमैन टोटल फिजियोलॉजिकल पेसिंग का निर्णय लिया। इस प्रक्रिया में हृदय की प्राकृतिक विद्युत संरचना के एट्रियम भाग में पेसमेकर की लीड लगाई गईं। यह तकनीक हृदय को उसके स्वाभाविक ढंग से धड़कने में मदद करती है और हार्ट फेल्योर का जोखिम बेहद कम कर देती है।

इस तरह संपन्न हुई प्रक्रिया

सबसे पहले लेफ्ट बंडल की स्थिति का इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी मैपिंग किया गया। फिर ठीक उसी तरह राइट एट्रियम के बैकमैन बंडल की मैपिंग कर लीड इंप्लांट की गई। इस तरह पूरा पेसिंग सिस्टम प्राकृतिक ढंग से काम करने लगा।

उपचार करने वाली टीम में कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव, डॉ. एस. के. शर्मा, डॉ. कुणाल ओस्तवाल, डॉ. अनुराग कुजूर और डॉ. वेद प्रकाश शामिल थे। यह उपचार मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत किया गया, जिसमें योजना का लाभ दिलाने में मेडिको सोशल वर्कर खोगेंद्र साहू का विशेष योगदान रहा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट द्वारा किया गया यह सफल उपचार छत्तीसगढ़ की चिकित्सा सेवाओं के उच्च स्तर और निरंतर प्रगति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल अब केवल सामान्य उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि विश्वस्तरीय जटिल प्रक्रियाओं को भी सफलतापूर्वक अंजाम दे रहा है। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों की टीम को साधुवाद देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल मरीजों के जीवन को नई आशा देती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सरकारी संस्थान चिकित्सा विज्ञान में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट, रायपुर द्वारा किया गया यह जटिल उपचार प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती और चिकित्सकों की उत्कृष्ट क्षमता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ के मरीजों को अत्याधुनिक कार्डियक प्रक्रियाओं के लिए महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

 प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हर नागरिक को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से निःशुल्क और उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हों। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सक दल को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय चिकित्सा मानचित्र पर और अधिक प्रतिष्ठित करेगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 में इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी के सर्वाधिक मामलों के उपचार में एसीआई देशभर में पाँचवें स्थान पर रहा है।

राजधानी में दर्जनभर से अधिक गायों की मौत, गौठान में मिली भारी अव्यवस्था, आक्रोशित हुए ग्रामीण

राजधानी में दर्जनभर से अधिक गायों की मौत, गौठान में मिली भारी अव्यवस्था, आक्रोशित हुए ग्रामीण

 रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। समोदा नगर पंचायत के गौठान में एक दर्दनाक घटना हुई है। यहां बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक अब तक 15 से ज़्यादा गौवंशों की जान चली गई है, जबकि कई मवेशी बुरी तरह तड़प रहे हैं।

ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि गौठान में न तो मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था है और न ही उन्हें सुरक्षित ठिकाना मिला है। लगातार बारिश और कीचड़ में फंसे रहने से मवेशियों की हालत बिगड़ गई। भूख और लगातार भीगने की वजह से उनकी मौत हुई है।

बता दें कि, घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मवेशी तड़पते और दम तोड़ते नज़र आ रहे हैं। गौठान पूरी तरह कीचड़ से भरा हुआ है और यहां स्वच्छता या प्रबंधन की कोई व्यवस्था नज़र नहीं आ रही। गौवंशों की इस बड़ी संख्या में मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सरकार ने जिन गौठानों को पशुओं की देखभाल और संरक्षण के लिए बनाया था, वहां मवेशियों की दुर्दशा हो रही है।अब सवाल उठ रहा है कि आखिर जिम्मेदारी किसकी है और इन बेकसूर मवेशियों की मौत का जवाब कौन देगा?

वरिष्ठ IAS विकासशील होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव, अमिताभ जैन की जगह संभालेंगे पदभार

वरिष्ठ IAS विकासशील होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव, अमिताभ जैन की जगह संभालेंगे पदभार

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ को नया मुख्य सचिव मिल गया है। 1994 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी विकासशील राज्य के अगले मुख्य सचिव होंगे। वे मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है।

विकासशील वर्तमान में एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB), मनीला में Executive Director के पद पर तैनात थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें समय से पहले वहां से रिलीव कराकर छत्तीसगढ़ बुलाया गया।

शानदार प्रशासनिक सफर

विकासशील का प्रशासनिक करियर बेहद समृद्ध रहा है। 1994 में IAS ज्वाइन करने के बाद वे छत्तीसगढ़ कैडर में आए और रायपुर व बिलासपुर जैसे बड़े जिलों में कलेक्टर के तौर पर कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने राज्य शासन में उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी भी संभाली।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर काम किया। जल जीवन मिशन के मिशन डायरेक्टर के रूप में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही।

एंपैनलमेंट और अंतरराष्ट्रीय अनुभव

मार्च 2025 में केंद्र सरकार ने उन्हें Secretary/Secretary-equivalent ग्रेड में एंपैनल किया था। इसके साथ ही, जनवरी 2024 में उन्हें ADB, मनीला में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया था, जहां से अब उन्हें समयपूर्व रिलीव कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री की पहल पर वापसी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकासशील को राज्य वापस लाने की पहल की थी। राज्य सरकार के आग्रह पर भारत सरकार के DOPT ने ADB को पत्र लिखकर उन्हें समयपूर्व मुक्त कर दिया। अब वे छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

करियर ग्राफ

  • 1994: भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन (छत्तीसगढ़ कैडर)

  • 2000 का दशक: रायपुर और बिलासपुर के कलेक्टर

  • राज्य शासन: उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य, सामान्य प्रशासन विभाग

  • केंद्र सरकार: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में वरिष्ठ पद

  • जल शक्ति मंत्रालय: जल जीवन मिशन में मिशन डायरेक्टर

  • जनवरी 2024: ADB मनीला में कार्यकारी निदेशक

  • मार्च 2025: भारत सरकार में सचिव-ग्रेड के लिए एंपैनल

  • सितंबर 2025: समयपूर्व रिलीव होकर छत्तीसगढ़ वापसी

  • अक्टूबर 2025: छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव

 
BREAKING : 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त होंगे आईएएस अमिताभ जैन, नए मुख्य सचिव होंगे आईएएस विकास शील, आदेश जारी

BREAKING : 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त होंगे आईएएस अमिताभ जैन, नए मुख्य सचिव होंगे आईएएस विकास शील, आदेश जारी

 रायपुर। मुख्य सचिव आईएएस अमिताभ जैन 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त होने के बाद आईएएस विकास शील नए मुख्य सचिव नियुक्त पर पदस्थ किए गए है। जिसका आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिया है।

देखें आदेश

CG - युक्तियुक्तकरण के बाद भी 52 शिक्षकों ने नही ली ज्वॉइनिंग, निलंबन की तैयारी…

CG - युक्तियुक्तकरण के बाद भी 52 शिक्षकों ने नही ली ज्वॉइनिंग, निलंबन की तैयारी…

 बिलासपुर। बिलासपुर जिले में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के बावजूद कई शिक्षक अब तक अपने नए स्कूलों में नहीं पहुंचे हैं। इससे स्कूलों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। जून माह में जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया था। जरूरत के मुताबिक शहर और आसपास के स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षकों को हटाकर ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में भेजा गया। इनमें कई स्कूल एकल शिक्षक वाले या बिल्कुल शिक्षक विहीन थे। मकसद था कि हर बच्चे को पढ़ाई का बराबर मौका मिले।लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी लगभग 52 अतिशेष शिक्षकों ने नए स्कूलों में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।

इन शिक्षकों ने अब तक पुराने स्थानों पर ही डटे रहने की कोशिश की और नए स्कूलों में ज्वॉइनिंग नहीं दी। नतीजा यह हुआ कि कई ग्रामीण स्कूलों में पढ़ाई ठप पड़ गई है।इस बीच जिले के स्कूलों में त्रैमासिक परीक्षा भी शुरू हो चुकी है। लेकिन कई जगह शिक्षक न होने से बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

डीपीआई ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को आदेश दिया है कि इन शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। अब डीईओ ने साफ कहा है कि जो भी शिक्षक नए स्कूलों में समय पर कार्यभार ग्रहण नहीं करेंगे, उन पर निलंबन की कार्रवाई तय है।

“शहीद स्व. आकाश राव गिरपुंजे के नाम से जाना जाएगा ऑफिसर मेस

“शहीद स्व. आकाश राव गिरपुंजे के नाम से जाना जाएगा ऑफिसर मेस

 सुकमा।  आज जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परिसर में बने ऑफिसर मेस को शहीद स्वर्गीय आकाश राव गिरपुंजे के नाम से समर्पित किया गया। अब यह भवन “शहीद स्व. आकाश राव गिरपुंजे ऑफिसर मेस” के नाम से जाना जाएगा। यह निर्णय पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण की सम्मानजनक सोच और शहीदों के प्रति आदर की भावना का प्रतीक है।

एक प्रेरणादायक पहल

एसपी चव्हाण सर की इस पहल से यह संदेश जाता है कि शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाती और उनके सम्मान में जो भी कदम उठाए जाते हैं, वे आने वाली पीढ़ियों को कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान की प्रेरणा देते हैं।

समाज और विभाग की ओर से श्रद्धांजलि

इस मौके पर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने शहीद आकाश राव गिरपुंजे की वीरता और समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।