नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
अपने जान की परवाह किए बिना काम करती हैं नर्सेस: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

अपने जान की परवाह किए बिना काम करती हैं नर्सेस: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

 रायपुर।  राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ा सकती है, व्यवस्था बना सकती है लेकिन इस व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए डॉक्टर्स और नर्सेस को अपने भीतर सेवा भाव खुद उत्पन्न करना होगा। ये बातें आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहीं। श्री जायसवाल आज श्री सत्य साईं अस्पताल नया रायपुर में 31वें स्टूडेंट नर्सिंग एसोसियन ऑफ इंडिया के बायनियल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एक नर्सिंग छात्र की यात्रा असीम ज्ञान और विकास की यात्रा होती है, जो उन्हें निस्वार्थ सेवा के भविष्य के लिए तैयार करती है। नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं है; यह करुणा, लचीलेपन और अटूट समर्पण का आह्वान है।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके पर कहा कि श्री सत्य साईं अस्पताल आज विश्व स्तर पर सेवा करने का काम कर रहा है और इससे छत्तीसगढ़ का नाम भी रोशन हो रहा है। उन्होंने नर्सेस को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि नर्सेस अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा करती हैं और हम सभी ने कोविड 19 महामारी में इसका सर्वोच्च उदाहरण देखा है। श्री जायसवाल ने इस मौके पर ट्रेंड नर्सेस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित किए द्विवार्षिक स्टूडेंट नर्सिंग एसोसियन ऑफ इंडिया के सोवेनियर का विमोचन किया।

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, प्रोफेसरों की सीधी भर्ती पर लगी रोक, जानें वजह..!

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, प्रोफेसरों की सीधी भर्ती पर लगी रोक, जानें वजह..!

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों की सीधी भर्ती को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि अब प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों की सीधी भर्ती नहीं की जा सकेगी। यह पद केवल पदोन्नति (Promotion) से ही भरे जा सकेंगे। हाई कोर्ट ने 10 दिसंबर 2021 को जारी की गई चिकित्सा शिक्षा विभाग की अधिसूचना को रद्द कर दिया है, जिसमें एक बार के लिए प्रोफेसर के खाली पदों को सीधी भर्ती से भरने का प्रावधान था।

जानिये क्या था मामला

विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर कार्यरत डॉ. शशिकला कोसम, डॉ. नरेंद्र प्रसाद नरसिंग, डॉ. ओंकार कश्यप समेत कई अन्य शिक्षकों ने वर्ष 2021 में हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा (राजपत्रित) सेवा भर्ती नियम, 2013 के नियम 6 के अनुसार प्रोफेसर का पद 100 प्रतिशत पदोन्नति से ही भरा जाना चाहिए। जब तक नियमों में कोई औपचारिक संशोधन न किया जाए, तब तक अधिसूचना के माध्यम से सीधी भर्ती की अनुमति देना असंवैधानिक है।

याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि राज्य सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के पदोन्नति के अधिकार का हनन करता है और मनमाना है। उन्होंने कोर्ट से इस अधिसूचना को रद्द करने की मांग की।

राज्य सरकार का पक्ष

राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज खुलने से प्रोफेसरों की भारी कमी हो गई थी। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की मान्यता बनाए रखने के लिए आवश्यक फैकल्टी उपलब्ध कराना जरूरी था। इस स्थिति में नियमों के तहत राज्यपाल को छूट देने का अधिकार है और अधिसूचना उसी शक्ति का प्रयोग करते हुए जारी की गई थी।

कोर्ट का निर्णय

हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि 2013 के भर्ती नियम स्पष्ट रूप से बताते हैं कि प्रोफेसरों के पद 100 प्रतिशत पदोन्नति से भरे जाएंगे। नियमों में कोई संशोधन किए बिना अधिसूचना के जरिए सीधी भर्ती की अनुमति देना उचित नहीं है। अदालत ने इस अधिसूचना को रद्द करते हुए कहा कि राज्य सरकार नियमों में आवश्यक संशोधन कर सकती है, लेकिन जब तक ऐसा न हो, चयन केवल प्रमोशन के आधार पर ही होगा।

इस फैसले से राज्य के मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसरों को बड़ा राहत मिली है। अब उन्हें उम्मीद है कि रिक्त पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। हालांकि, इससे सरकार के सामने चुनौती यह होगी कि प्रोफेसरों की कमी को किस तरह पूरा किया जाए ताकि मेडिकल कॉलेजों की मान्यता पर कोई संकट न आए।

डायल-112 के पुलिसकर्मी से मारपीट, बदमाशों ने वर्दी फाड़कर गाड़ी जलाने की दी धमकी

डायल-112 के पुलिसकर्मी से मारपीट, बदमाशों ने वर्दी फाड़कर गाड़ी जलाने की दी धमकी

 रायपुर।  रायपुर में डायल-112 के पुलिसकर्मी से मारपीट हुई है। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़कर 112 गाड़ी जला देंगे कहते हुए धमकी दी। पुलिसकर्मी सार्वजनिक जगह पर शराब पीने की सूचना पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थे। इसके बाद पूरा विवाद हुआ है। मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है।

यह मामला अमलीडीह के जोसेफ कॉलोनी रोड का है। तुलेश मनहरे ने बताया कि वे डायल-112 में जुलाई 2023 से कार्यरत हैं। 11 सितंबर को 112 को इवेंट मिला कि कुछ लोग शराब भट्टी के पास सार्वजनिक जगह पर शराब पी रहे हैं। मौके पर डायल-112 के पुलिसकर्मी पहुंचे तो वहां पर मौजूद चार लड़के शराब के नशे में विवाद करने लगे।

उन्होंने गाली-गलौज करते हुए पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने अपना नाम अरुण चौहान, राजेश यादव, राहुल दीवान, रविंद्र भगत बताया। आरोपियों ने इस दौरान पुलिस जीप को जला देने की भी बात कही। इसके बाद अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को थाने लाया। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

CG : बीएसएफ के जवानों की बड़ी कार्रवाई, 14 फिट ऊंचे नक्सल स्मारक को किया ध्वस्त

CG : बीएसएफ के जवानों की बड़ी कार्रवाई, 14 फिट ऊंचे नक्सल स्मारक को किया ध्वस्त

 कांकेर।  छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 47 बटालियन बीएसएफ, पाखंजुर के जवानों ने कांकेर जिले के परतापुर थाना अंतर्गत वाट्टेकल के जंगल में नक्सलियों द्वारा बनाया गया 14 फीट ऊँचा शहीद स्मारक को धवस्त कर दिया है।

भारी बारिश और दुर्गम रास्तों के बावजूद जवानों ने वालेर नदी और कई नालों को पार करते हुए गांव वाट्टेकल और परालमस्पी के गहरे जंगलों तक पहुंचकर यह ऑपरेशन पूरा किया। गश्त के दौरान जवानों को मृत नक्सली नागेश का स्मारक मिला, जिसे तुरंत उखाड़कर नष्ट कर दिया गया।

 
 
तेलीबांधा स्थित फ्लैट में खूनी वारदात, कमरे में मिले चाकू और खून के निशान, जांच में जुटी पुलिस

तेलीबांधा स्थित फ्लैट में खूनी वारदात, कमरे में मिले चाकू और खून के निशान, जांच में जुटी पुलिस

 रायपुर।  राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। आए दिन लूट, मारपीट और हत्या जैसे मामले देखने को मिल रहे हैं। वहीं इस बीच रायपुर के तेलीबांधा स्थित फ्लैट में खूनी वारदात की एक खबर सामने आई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कल रात फ्लैट के अंदर हुई, जहां चाकू-छुरी की लड़ाई हुई। बताया जा रहा है कि इसमें हाईप्रोफाइल लोग शामिल थे। फ्लैट के कमरे में चाकू और खून के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन आरोप है कि पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल इस मामले में अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि, आखिर फ्लैट में हुआ क्या था और ये खून किसके हैं।

ब्रेकिंग : इस विभाग में अधिकारियों के हुए तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : इस विभाग में अधिकारियों के हुए तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट…!!

 रायपुर। राज्य सरकार ने वित्त सेवा के कई अफसरों का तबादला किया है। तीन संयुक्त संचालक स्तर के अधिकारियों का भी तबादला हुआ है, वहीं उप संचालक और वरिष्ठ लेखा अधिकारी स्तर के अधिकारी भी इधर से उधर किये गये हैं।

देखें पूरी लिस्ट…

मनोरंजन के साथ ही कार्टून समाज को जागरूक करने वाली कला भी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मनोरंजन के साथ ही कार्टून समाज को जागरूक करने वाली कला भी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में कार्टून वॉच पत्रिका द्वारा आयोजित कार्टून फेस्टिवल-2025 में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कार्टून केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज का दर्पण भी है, जो हास्य और व्यंग्य के माध्यम से गंभीर मुद्दों को सरलता से प्रस्तुत करता है। कार्टून मनोरंजन के साथ ही समाज को जागरूक करने और सोचने के लिए प्रेरित करने वाली कला है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जम्मू-कश्मीर के प्रख्यात कार्टूनिस्ट श्री मनोज चोपड़ा को कार्टून वॉच पत्रिका का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया। उन्होंने कार्टून फेस्टिवल में हिस्सा ले रहे कार्टूनिस्टों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं भी कार्टून बनाया।

कार्टून वॉच फेस्टिवल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह गर्व की बात है कि कार्टून वॉच पत्रिका ने 29 वर्षों का सफल सफर तय कर लिया है और अब अपने 30वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। मैं कार्टून वॉच की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ कि वे आगे भी कार्टून की इस विधा में उत्कृष्ट कार्य करते रहें।

कार्टून मनोरंजन के साथ-साथ समाज को नसीहत देने वाली कला भी है - मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यदि अगले वर्ष कार्टून वॉच फेस्टिवल बस्तर में आयोजित हो तो यह अत्यंत हर्ष का विषय होगा। बस्तर में अब शांति स्थापित हो रही है और जल्द ही यह क्षेत्र पूर्णतः नक्सलमुक्त होगा। नियद नेल्ला नार योजना (जिसका अर्थ है – आपका अच्छा गाँव) के माध्यम से सरकार की योजनाएँ बस्तर के लोगों तक पहुँच रही हैं। 300 से अधिक गाँवों में अब तक सड़क, बिजली, पानी और राशन कार्ड जैसी सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। जहाँ पहले बंदूक की आवाज गूंजती थी, वहाँ अब स्कूल की घंटी बज रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर ओलंपिक में 1 लाख 65 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इसी तरह बस्तर की सांस्कृतिक पहचान का उत्सव बस्तर पंडुम आयोजित किया गया, जिसमें 47 हजार लोग शामिल हुए। यह इस बात का प्रमाण है कि बस्तर के लोग अब मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। कल ही मैं बस्तर में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल हुआ। अब बस्तर में बड़े पैमाने पर निवेश के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

कार्टून मनोरंजन के साथ-साथ समाज को नसीहत देने वाली कला भी है - मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के रोडमैप के रूप में हमने विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा सेंटर और टेक्सटाइल सहित अनेक क्षेत्रों में निवेश हो रहा है। हाल ही में जापान और कोरिया की यात्रा के दौरान भी हमने उद्योगों के साथ कई एमओयू किए हैं। छत्तीसगढ़ का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है।

उन्होंने कहा कि कार्टून एक बेहद सशक्त माध्यम है। कार्टून वॉच की टीम सरकार की योजनाओं को भी कार्टून के जरिए आमजन तक पहुँचाए। कार्टून वॉच का यह प्रयास कार्टूनिस्टों को मंच प्रदान करता है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारने में सहायक है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि कार्टून की विधा मीडिया और साहित्य का अद्भुत संगम है। यह विधा चुटीलेपन के साथ गागर में सागर भरने का सामर्थ्य रखती है। मैं स्वयं जब भी समाचार पत्र पढ़ता हूँ, कार्टून अवश्य देखता हूँ। श्री त्रयम्बक शर्मा ने कार्टून की इस विधा को जीवंत बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि कार्टून वॉच देश की एकमात्र कार्टून पत्रिका है। 30 वर्षों की यह यात्रा इसके संपादक श्री त्रयम्बक शर्मा के जज़्बे को दर्शाती है। उनका यह सफर सभी कलाकारों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अपने कार्य से यह साबित किया है कि किसी भी क्षेत्र में पूरे समर्पण और निष्ठा से कार्य करने पर सफलता अवश्य प्राप्त की जा सकती है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह, हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी, कार्टून वॉच के संपादक श्री त्रयम्बक शर्मा सहित अनेक कार्टूनिस्ट और साहित्य-कला जगत के गणमान्यजन उपस्थित थे।

CG : राजधानी साइंस कॉलेज मैदान में अज्ञात युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका

CG : राजधानी साइंस कॉलेज मैदान में अज्ञात युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका

 रायपुर। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान से गुरुवार को अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष अनुमानित है। पुलिस ने शुरुआती जांच में शरीर पर चोट के निशान पाए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है और पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है। यह मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या कैसे और क्यों हुई।

 
CG NEWS: नेशनल हाईवे 30 पर स्कॉर्पियो में आग, मिनटों में जलकर खाक हुई गाड़ी

CG NEWS: नेशनल हाईवे 30 पर स्कॉर्पियो में आग, मिनटों में जलकर खाक हुई गाड़ी

 कोण्डागांव /मसोरा। नेशनल हाईवे 30 पर मसोरा टोल प्लाज़ा के पास शुक्रवार देर रात एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, यह गाड़ी कुछ घंटे पहले ही खड़े ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई थी।

हादसे के लगभग दो घंटे बाद गाड़ी में भीषण आग भड़क उठी, जिससे पूरी स्कॉर्पियो कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई। हादसे में घायल लोगों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। पुलिस अब CCTV फुटेज के जरिए जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग कैसे भड़क गई।

CG – एक ही परिवार के 4 लोगों के हत्याकांड में सनसनी खेज खुलासा, पड़ोसी ही निकला कातिल, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम…..

CG – एक ही परिवार के 4 लोगों के हत्याकांड में सनसनी खेज खुलासा, पड़ोसी ही निकला कातिल, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम…..

 रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ठूसेकेला में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों के शव घर के पीछे बाड़ी में दफन मिले जिसे देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी के तौर पर पड़ोसी लोकेश्वर पटेल को गिरफ्तार किया गया है। हत्याकांड के आरोपी लोकेश्वर पटेल पहले भी हत्या के मामले में सजा काट चुका है और यूपी की जेल में बंद रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक बुधराम सिदार, उनकी पत्नी सहोदरा, बेटी शिवांगी और बेटा अरविंद की हत्या के पीछे जमीन विवाद और निजी रंजिश है।

मृतका ने आरोपी के बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा आरोपी पर मृतक के घर के पीछे की जमीन हथियाने और धान चोरी जैसे कई मामले भी दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने इस पुरानी रंजिश के चलते यह क़ातिलाना कदम उठाया। मामले की गहनता से जांच चल रही है और पुलिस जल्द ही पूरी सच्चाई उजागर करेगी।

जीएसटी 2.0 को लेकर सीएम साय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- पीएम मोदी ने पूरा किया वादा

जीएसटी 2.0 को लेकर सीएम साय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- पीएम मोदी ने पूरा किया वादा

 रायपुर।  सीएम विष्णुदेव साय ने आज GST 2.0 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार माना है और उनके अथक प्रयासों से देश की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। 2014 से पहले पिछले 10 वर्षो तक आर्थिक स्थिति स्थिर थी।

सीएम साय ने बताया कि, 2014 में नरेन्द्र मोदी पहले बार PM बने, उनके अथक परिश्रम और दूर दृष्टि ने देश को दसवें स्थान ले चौथे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया। 2017 के पहले देश में अनेको टैक्स होते थे। 17 टैक्स और 13 तरह के उपकर होते था। जिस वजह से व्यापार करने में कठिनाई होती थी। वहीं 2017 में GST लागू करने से देश में एक ही टैक्स प्रणाली लागू हुई, जिससे व्यापार करना आसान हुआ। उन्होंने कहा कि GST से किसानों, व्यापारियों और आम जनता को लाभ हुआ है। Gst आने से सबको लाभ हुआ। किसानों को फायदा हुआ। छत्तीसगढ़ किसान हितैषी प्रदेश है। उन्हें बहुत फायदा हुआ है।

बता दें कि, पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश की जनता से GST रिफार्म का वादा किया था। जिसे 20 दिनों में पूरा किया गया। सीएम साय ने बताया कि, देश में GST 4 स्लैब में थे, उसे 2 स्लैब में किया गया। आज देश में 5% और 18% GST है। जिससे की व्यापारियों और किसानों को लाभ होगा। साय ने यह भी बताया कि रोजमर्रा की दैनिक वस्तुएं सस्ती हुई है और कॉपी, किताबें और हेल्थ सेक्टर में भी कमी आई है।

GST 2.0: सीएम साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के लिए यह खुशी का विषय है। कोयला पर सेस हटा दिया गया है, जिससे राज्य को GST की राशि में भारत सरकार से 6200 करोड़ रुपये छतीसगढ़ सरकार को मिला है। इससे उद्योग, व्यापार, कृषि क्षेत्रों में आमजन को लाभ होगा और प्रदेश में रोजी रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

ब्रेकिंग : शिक्षा मंत्री के ओएसडी की हुई नियुक्ति, इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी….

ब्रेकिंग : शिक्षा मंत्री के ओएसडी की हुई नियुक्ति, इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के ओएसडी की नियुक्ति की हैं। जनसंपर्क संचालनालय के सहायक संचालक राहुल सिंह को मंत्री का विशेष कर्तवयस्थ अधिकारी पदस्थ किया गया है।

इस तारीख को छत्तीसगढ़ आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, जानिए उनके दौरे की खास वजह…..

इस तारीख को छत्तीसगढ़ आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, जानिए उनके दौरे की खास वजह…..

 बस्तर। छत्तीसगढ़ का विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा इस बार इतिहास रचने जा रहा है। राज्य गठन के बाद पहली बार कोई केंद्रीय मंत्री इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बस्तर दशहरा के लिए आमंत्रित किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 नवंबर को बस्तर पहुंचेंगे। वे करीब तीन घंटे यहां रुकेंगे। इस दौरान वे मिशन 2026 के तहत चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पर चर्चा करेंगे। खास बात यह है कि उनकी मौजूदगी के दौरान मुरिया दरबार का आयोजन होगा, जहां वे जनता की समस्याएं और सुझाव सीधे सुनेंगे।

मुरिया दरबार का आयोजन 4 अक्टूबर को सिरहासार भवन में किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश मंत्रिमंडल के मंत्री और बस्तर संभाग के जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। सांसद और दशहरा कमेटी के अध्यक्ष महेश कश्यप ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री को इस आयोजन का आमंत्रण दिया।

Breaking : छत्तीसगढ़ कैडर के इस IPS अधिकारी को मिला प्रमोशन

Breaking : छत्तीसगढ़ कैडर के इस IPS अधिकारी को मिला प्रमोशन

 रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 1997 बैच के पांच आईपीएस अफसरों को आईजी पद पर प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ कैडर के अफसर जयदीप सिंह भी शामिल हैं। बता दे किं अफसर जयदीप सिंह केंद्र गुप्तचर ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं।

छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों की रसोई व परोसने वाली जगह पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों की रसोई व परोसने वाली जगह पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

 रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों और छात्रावासों में बच्चों के भोजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. यह कदम सुकमा जिले के पकेला पोटाकेबिन स्कूल में बच्चों के भोजन में फिनाइल मिलने की घटना और हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद उठाया गया है. मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने 10 बिंदुओं पर आधारित निर्देश जारी किए हैं, जिन्हें सभी जिलों के प्रमुख अधिकारियों को भेजा गया है.

नए नियमों के तहत, स्कूलों और छात्रावासों में रसोई और भोजन परोसने के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों और वार्डन को भोजन परोसने से पहले उसका स्वाद लेकर प्रमाण पत्र देना होगा. खाद्य सुरक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त होगा, और किसी भी चूक के लिए संस्था प्रमुख को जिम्मेदार ठहराया जाएगा.

अनधिकृत व्यक्तियों का रसोई क्षेत्र में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित होगा. फिनाइल, कीटनाशक, डिटर्जेंट और केरोसिन जैसे हानिकारक पदार्थों को भोजन भंडारण क्षेत्र से अलग रखने के लिए ताले और सीलबंद कंटेनरों का उपयोग अनिवार्य होगा. इसके अलावा, सभी स्कूलों और छात्रावासों में प्राथमिक चिकित्सा किट और विषहर औषधियां उपलब्ध कराने के साथ-साथ नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं.

ये निर्देश स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभागों के साथ-साथ सभी संभागायुक्तों, एसपी और कलेक्टरों को भेजे गए हैं, ताकि बच्चों के भोजन की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही न बरती जाए.

दिव्यांग बच्चों की मदद के लिए समाज आगे आए : बृजमोहन अग्रवाल

दिव्यांग बच्चों की मदद के लिए समाज आगे आए : बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की वार्षिक आमसभा का आयोजन गुरुवार को राजधानी रायपुर के 'वीमतारा' मधुपिले चौक, शांतिनगर स्थित सभागार में किया गया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने समाज से आह्वान किया कि दिव्यांग बच्चों की मदद में सभी को आगे आना चाहिए और परिषद की गतिविधियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहिए।

समाज की जिम्मेदारी : बृजमोहन अग्रवाल
अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि परिषद के कार्य सिर्फ परिषद तक सीमित न रहकर पूरे समाज की जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा दिव्यांग बच्चों की सहायता के लिए समाज के हर वर्ग को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। परिषद के वे सदस्य जो राज्य सरकार के विभिन्न आयोग और मंडलों में मनोनीत हुए हैं, उन्हें परिषद की योजनाओं और गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। स्पीच थेरेपी सेंटर और अन्य संस्थानों में अधिक से अधिक लोगों को लेकर जाएं, ताकि परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी समाज तक पहुंचे।

दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
आमसभा की शुरुआत दीप प्रज्वलन और माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक त्रिपाठी और महासचिव चंद्रेश शाह ने बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया।

विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और सदस्यों, जिनमें दुर्ग से नथमल कोठारी, महासमुंद से विश्वनाथ पाणिग्रही, भाटापारा से अरुण छाबड़ा, कोरबा से मनोज शर्मा, जांजगीर-चांपा से दिव्यांश शेखर चंदेल, कबीरधाम से गेंददास वैष्णव, कांकेर से मनोज कुमार सिंह और राजनांदगांव से कुल प्रकाश व ढाल सिंह साहू ने भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

नए लोगो का विमोचन और रिपोर्ट प्रस्तुति
इस अवसर पर परिषद के नए लोगो का विमोचन किया गया। महासचिव चंद्रेश शाह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। श्रीमती इंदिरा जैन ने ऑडिट रिपोर्ट और आगामी बजट का प्रस्ताव रखा। परिषद द्वारा संचालित संस्थाओं की उपलब्धियों और गतिविधियों को वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

सम्मान और अभिनंदन
परिषद के पूर्व पदाधिकारियों और सदस्यों, जिन्हें छत्तीसगढ़ सरकार के आयोग/निगमों में जिम्मेदारी मिली है, का सम्मान किया गया। इनमें प्रमुख रूप से लोकेश कावड़िया, अध्यक्ष निशक्त जन वित्त एवं विकास निगम, सोमनाथ यादव, आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड, डॉ. सलीम राज, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ बोर्ड, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अध्यक्ष लौह शिल्पकार विकास बोर्ड और अमरजीत सिंह छाबड़ा, अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग को सम्मानित किया गया। 

इसके अलावा बालगृह कोंडागांव की बालिका रंजीता कोरेटी को खेलो इंडिया जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और भावुक पल
आमसभा के पूर्व बालगृह के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्पीच थेरेपी से बच्चों में आई प्रगति के अनुभव अभिभावकों ने साझा किए और परिषद का आभार जताया।

कार्यक्रम के अंत में परिषद के पूर्व कोषाध्यक्ष स्व. जे. पी. साबू और पूर्व कार्यकारिणी सदस्य स्व. शेखर चंदेल को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव राजेंद्र कुमार निगम ने किया। आभार प्रदर्शन श्रीमती सुनीता चंसोरिया द्वारा किया गया।

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: निजी शैक्षणिक संस्थाओं पर भी लागू होगा ESIC कानून

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: निजी शैक्षणिक संस्थाओं पर भी लागू होगा ESIC कानून

 लाखों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया कि प्रदेश के निजी शैक्षणिक संस्थानों पर भी कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) कानून लागू होगा। कोर्ट ने निजी स्कूलों द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए कहा कि अब शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत लाखों कर्मचारी भी सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आएंगे।

2005 से चला आ रहा था विवाद
मामला साल 2005 से जुड़ा है, जब राज्य सरकार ने 27 अक्टूबर को अधिसूचना जारी कर 20 या उससे अधिक कर्मचारियों वाले शैक्षणिक संस्थानों को ESIC कानून के दायरे में लाने का निर्णय लिया था। इसके तहत 1 अप्रैल 2006 से सभी योग्य स्कूलों को इसका पालन करना अनिवार्य किया गया। बाद में 2011 में ईएसआईसी ने योगदान राशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किया, जिसके खिलाफ प्रदेशभर के कई निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

स्कूलों की दलील और सरकार का पक्ष
याचिकाकर्ता स्कूलों ने तर्क दिया कि शिक्षा देना व्यवसाय या औद्योगिक गतिविधि नहीं है, इसलिए संस्थानों को “एस्टेब्लिशमेंट” की श्रेणी में लाकर ESIC एक्ट लागू करना गलत है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों का हवाला भी दिया।

वहीं राज्य सरकार और ईएसआईसी कॉर्पोरेशन का पक्ष था कि स्कूलों में बड़ी संख्या में गैर-शैक्षणिक और शैक्षणिक कर्मचारी कार्यरत हैं, जिन्हें बीमारी, मातृत्व और दुर्घटनाओं की स्थिति में सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। यही इस कानून का मूल उद्देश्य है।

हाईकोर्ट का फैसला
हाईकोर्ट ने सरकार की दलील को सही ठहराते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थान भी “एस्टेब्लिशमेंट” की परिभाषा में आते हैं। इसलिए उन पर ESIC एक्ट लागू होगा। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि 1 अप्रैल 2024 से सभी निजी स्कूलों में इस कानून का पालन अनिवार्य होगा।

96 हजार से अधिक कर्मचारियों को लाभ
इस फैसले का सीधा असर प्रदेश के 7,975 निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों पर पड़ेगा। इनमें 5,680 निजी स्कूल, 738 सहायता प्राप्त स्कूल, 413 आंशिक सहायता प्राप्त स्कूल और 180 अन्य संस्थान शामिल हैं।

इन संस्थानों में कार्यरत करीब 96,500 कर्मचारियों को अब ESIC का लाभ मिलेगा। इनमें से 50 हजार से अधिक गैर-शैक्षणिक कर्मचारी हैं।

कर्मचारियों के लिए सुरक्षा कवच
सरकार का कहना है कि ESIC पॉलिसी कर्मचारियों के लिए बीमारी, मातृत्व और दुर्घटनाओं की स्थिति में सुरक्षा कवच है। हाईकोर्ट के इस आदेश से न केवल कर्मचारियों को राहत मिलेगी, बल्कि सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

CG - वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ….रायपुर से दुर्ग तक गूंजेगी कांग्रेस की पदयात्रा, सचिन पायलट संभालेंगे कमान

CG - वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ….रायपुर से दुर्ग तक गूंजेगी कांग्रेस की पदयात्रा, सचिन पायलट संभालेंगे कमान

 रायपुर । राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अपना अभियान और तेज कर दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 16 से 18 सितंबर तक राज्य में पदयात्रा करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस ने इस अभियान को “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे के साथ और बड़ा रूप देने का ऐलान किया है। सचिन पायलट की तीन दिवसीय पदयात्रा रायगढ़ से शुरू होगी और दुर्ग तक पहुंचेगी।

कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:

  • 16 सितंबर: रायगढ़ से कोरबा तक पदयात्रा और सभाएं।

  • 17 सितंबर: मुंगेली और कोरबा में जनसंपर्क और सभाएं।

  • 18 सितंबर: राजनांदगांव से दुर्ग तक पदयात्रा और बड़ी सभा।

इस दौरान कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान भी चलाएगी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। इस यात्रा में सभी प्रभारी सचिवों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।

पार्टी का दावा है कि यह अभियान राज्यभर में जनता का जोश बढ़ाएगा और आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मजबूत समर्थन दिलाएगा।

 रायपुर रेलवे स्टेशन में बड़ा बदलाव.. बदली गई टिकट काउंटर की जगह, जानें क्या है नई व्यवस्था

रायपुर रेलवे स्टेशन में बड़ा बदलाव.. बदली गई टिकट काउंटर की जगह, जानें क्या है नई व्यवस्था

 रायपुर: रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट की व्यवस्था में रेलवे ने बदलाव किया है । वर्तमान में स्टेशन बिल्डिंग में संचालित जनरल टिकट काउंटर को रिजर्वेशन केंद्र में शिफ्ट किया जा रहा है । इसके स्थान पर रेलवे ने स्टेशन परिसर में 8 एटीवीएम, मोबाईल टिकटिंग सर्विसेस से जनरल टिकट की वैकल्पिक व्यवस्था की है।जानकारी के मुताबिक अभी स्टेशन परिसर में दो काउंटर अगले दो दिनों तक चालू रहेंगे लेकिन उसके बाद उन्हे भी शिफ्ट कर दिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रेलवे आरक्षण केंद्र बिल्डिंग में अब यात्री आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट दोनों की सुविधा एक ही बिल्डिंग में पा सकेंगे। जिन यात्रियों को अनारक्षित टिकट काउंटर से टिकट लेना है वह लोग रेलवे आरक्षण केंद्र बिल्डिंग से अनारक्षित टिकट ले सकेंगे। वहां पर सुबह के समय 4 काउंटर, शाम को 5 काउंटर एवं रात को 3 काउंटर चालू रहेंगे।

इंसान है या जल्लाद : पहले गर्लफ्रेंड से रेप किया, फिर सीने पर 51 बार गोदा पेचकस...पूरा मामला जानकर कांप उठेगी रूह…!

इंसान है या जल्लाद : पहले गर्लफ्रेंड से रेप किया, फिर सीने पर 51 बार गोदा पेचकस...पूरा मामला जानकर कांप उठेगी रूह…!

 कोरबा। जिले में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के साथ दुष्कर्म किया। फिर हैवानियत की हदें पर कर सीने पर सूजा से 51 बार गोदकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की वजह गर्लफ्रेंड का किसी दूसरे युवक से बात करना था। आरोपी बस कंडक्टर गुजरात से फ्लाइट लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचा था। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है। गर्लफ्रेंड से दुष्कर्म और जघन्य हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 75 हजार रुपये का जुर्माना भी ठोका है। जुर्माने की राशि जमा न करने पर 18 महीने अलग से सजा भुगतनी होगी।

दरअसल ये घटना 24 दिसंबर 2022 की है। गर्लफ्रेंड (20) किसी दूसरे युवक से बातचीत करने लगी थी। जब इसकी भनक बॉयफ्रेंड को लगी तो उसने उसे मना किया। इसके बाद भी वह दूसरे युवक से संपर्क व बातचीत जारी रखी। इससे बस कंडक्टर बॉयफ्रेंड नाराज हो गया और रास्ते से हटाने की गरज से हत्या की साजिश रच डाली। मौका पाते ही गर्लफ्रेंड को मार डाला।

सहबान खान गुजरात का रहने वाला है। वह जयपुर में किराया के मकान में रहता था और चिश्ती बस सर्विस का कंडक्टर था। यह बस कोरबा से जयपुर चलती थी। युवती मदनपुर क्षेत्र में पढ़ाई कर रही थी और बस से आना-जाना करती थी। कंडक्टर और युवती में दोस्ती हुई। जो कि धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

प्यार परवान चढ़ा और बॉयफ्रेंड ने शादी का मन बना लिया। इसी बीच गर्लफ्रेंड किसी दूसरे युवक से बातचीत करने लगी। जब बॉयफ्रेंड को इसकी जानकारी लगी तो उसने उसे मना किया। यहां तक कि वह युवती के मां को कॉल कर धमकी देने लगा। आरोपी ने कहा अपनी बेटी को बात करने के लिए मना कर दो नहीं तो दोनों को मार दूंगा।

24 दिसंबर को वह गुजरात अहमदाबाद से फ्लाइट से रायपुर आया। रायपुर से कोरबा पहुंचकर होटल में रुका। थोड़ी देर बाद युवती के घर पहुंचा। दोनों में जमकर विवाद हुआ। झगड़ा के बाद युवक ने युवती के साथ रेप किया। रेप के बाद पेचकस से युवती के सीने पर ताबड़तोड़ 51 वार किया। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद वह फ्लाइट से गुजरात भाग गया।

डेढ़ महीने बाद पकड़ाया आरोपी बॉयफ्रेंड

घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। जब युवती का भाई घर पहुंचा तो बहन को खून से लथपथ देखा और पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर खून से सना सूजा, जूते, शर्ट, इयरफोन, कंडोम पैकेट सहित कई सबूत मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली। डेढ़ महीने बाद पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गुजरात से पकड़कर कोरबा लाया।

भुगतेगा आजीवन कारावास की सजा

मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को बीएनएस की धारा 376, 302 और SC/ST एक्ट की धारा 3 (2) (W) के तहत दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी को 75 हजार रुपए जुर्माना किया है। जुर्माने की राशि जमा न करने पर 18 महीने अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

छत्तीसगढ़ के बड़े संस्थानों पर EPFO की सख्ती, 11 करोड़ से अधिक का बकाया, वसूली आदेश जारी

छत्तीसगढ़ के बड़े संस्थानों पर EPFO की सख्ती, 11 करोड़ से अधिक का बकाया, वसूली आदेश जारी

रायपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर ने छत्तीसगढ़ राज्य के चूककर्ता संस्थानों की सूची जारी की है। भविष्य निधि अधिनियम का अनुपालन न करने वाले इन संस्थानों पर कुल 11 करोड़ 24 लाख 90 हजार 875 रुपए की देनदारी बकाया पाई गई है। अब ईपीएफओ ने बकाया वसूली का आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए प्रवर्तन अधिकारियों की टीम गठित की गई है, जिन्हें जांच और वसूली का जिम्मा सौंपा गया है।

ईपीएफओ द्वारा जारी सूची में सबसे बड़ा नाम दुर्ग जिले के भिलाई में स्थित बीएसआर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स लिमिटेड का है। इस पर पूरे 6 करोड़ 1 लाख से अधिक का बकाया है। इसके बाद रायपुर की आइडियाक इंक मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड पर 1.34 करोड़, रायगढ़ के किरोडीमल प्रौद्योगिकी संस्थान पर 1.01 करोड़ तथा दुर्ग की प्रतिभा फ्लोकॉन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड पर 38 लाख रुपए से अधिक की बकाया राशि दर्ज है।

इसी प्रकार रायपुर की नवभारत फ्यूज कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, डीवी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, भिलाई बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, दुर्ग की आसिया फैब्रिकेटर्स और रायगढ़ की कैनेलाइट फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर भी लाखों रुपये की चूक पाई गई है। ईपीएफओ ने स्पष्ट किया है कि बकाया वसूली के लिए संगठन द्वारा अधिनियम 1952 के प्रावधानों के तहत बैंक खाते अटैच करने, संपत्ति कुर्क करने से लेकर नियोक्‍ता की गिरफ्तारी तक की कार्रवाई की जा सकती है। क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के अनुसार, इस वर्ष अब तक 65 संस्थानों के बैंक खाते अटैच कर करीब 49 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है।

वसूली के लिए प्रवर्तन अधिकारियों की टीम गठित
कार्यालय प्रभारी क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त जयवदन इंगले ने जानकारी दी कि बकाया वसूली के लिए प्रवर्तन अधिकारियों की टीम गठित की गई है, जिन्हें गहन जांच और वसूली का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़) रंगनाथ के नेतृत्व में यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। EPFO ने सभी चूककर्ता संस्थानों से अपील की है कि वे विधिक कार्रवाई से बचने के लिए तुरंत बकाया राशि का भुगतान करें। संगठन ने चेतावनी दी है कि वसूली में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Breaking : बीजापुर मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर, शव और 303 रायफल बरामद

Breaking : बीजापुर मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर, शव और 303 रायफल बरामद

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है. बताया जा रहा है कि, बासागुड़ा थाना और गंगालूर थाना की सीमा पर रुक-रुककर फायरिंग जारी है. जवानों ने मौके से मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार 303 रायफल बरामद किया है. इस मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने की है.

 
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, 250 से ज्यादा लोगों की हुई जांच, 45 लोगों ने ब्लड डोनेट किया

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, 250 से ज्यादा लोगों की हुई जांच, 45 लोगों ने ब्लड डोनेट किया

रायपुर :- सेंट्रल लाइब्रेरी, जी.ई रोड रायपुर में “एनजीओ बेटर भारत” एवं “माँ” के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, लाइब्रेरी स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।


शिविर में 45 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित हुआ तथा 250 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच और परामर्श सेवाओं में डायबिटीज व ब्लड प्रेशर जांच, दंत चिकित्सा, नेत्र जांच, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श तथा त्वचा एवं बाल संबंधी परामर्श शामिल रहे।

इस आयोजन में कई विशेषज्ञ संस्थाओं और डॉक्टरों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ने अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ सक्रिय भागीदारी की। डॉ. कार्तिकेय देवांगन ने दंत चिकित्सा एवं त्वचा रोग परामर्श दिया, जबकि ASG नेत्र अस्पताल ने नेत्र जांच सेवाएँ प्रदान कीं। मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में आलोक शर्मा ने परामर्श उपलब्ध कराया।

आयोजन का प्रमुख उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का प्रसार करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।

“एनजीओ बेटर भारत” लंबे समय से छत्तीसगढ़ में सामाजिक व स्वास्थ्य उन्मुख कार्यक्रम चला रहा है। संस्था ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें और ‘एक बेहतर भारत’ के निर्माण में योगदान दें।
24 चिकित्सा अधिकारियों के साथ 1 विशेषज्ञ चिकित्सक के संविदा नियुक्ति आदेश जारी…

24 चिकित्सा अधिकारियों के साथ 1 विशेषज्ञ चिकित्सक के संविदा नियुक्ति आदेश जारी…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने व स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी हेतु पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सक व चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में 01 विशेषज्ञ चिकित्सक सहित 24 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा आज इन नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इन डॉक्टरों को संबंधित जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है। नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारी की पदस्थापना से त्वरित इलाज में तेजी आएगी और चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

विशेषज्ञ चिकित्सक (संविदा) के जारी आदेश में डॉ. विकास कुमार साहू को जिला अस्पताल धमतरी में पदस्थापना की गई है।

जिलों हेतु चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ आकाश नागदेव, डॉ जयंती लाल दारियो, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ विशाल पत्रे, डॉ अदिति मारिया लाकर, डॉ भाविका टंडन, डॉ मेनका दांडेकर, डॉ वर्षा कुमारी, डॉ जयालक्ष्मी बिंझवार, डॉ नीतू नन्द, डॉ विनीता मिर्झा, डॉ बी. दिव्यांशी, डॉ निशा पैकरा, डॉ अल्का कुजूर, डॉ जॉन कुजूर, डॉ. संगीता कंवर, डॉ हीना कश्यप, डॉ शायल पटेल, डॉ नीरज कुमार गंगराले, डॉ प्रवीन कुमार, डॉ आशुतोष, डॉ दीप्ति जतवार, डॉ दीपाली भूआर्य, डॉ झरना रानी मारकोले को प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है ।

नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, सीएम साय ने जवानों को दी बधाई, कहा-मार्च 2026 तक साकार होगा नक्सलमुक्त भारत का संकल्प

नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, सीएम साय ने जवानों को दी बधाई, कहा-मार्च 2026 तक साकार होगा नक्सलमुक्त भारत का संकल्प

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद और नारायणपुर जिलों में नक्सल मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता पर सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और डीआरजी के जवानों को बधाई दी है।

गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली ढेर किए गए हैं। इनमें 1 करोड़ के इनामी और केंद्रीय समिति सदस्य मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है। यह नक्सल उन्मूलन अभियान में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

इसी क्रम में नारायणपुर जिले में भी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण की राह चुनी है। जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष सहित कुल 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह घटनाएं इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि नक्सलियों की झूठी विचारधारा अब दम तोड़ रही है। छत्तीसगढ़ में विश्वास, विकास और शांति की नई सुबह का उदय हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हमारा विश्वास है कि मार्च 2026 तक ‘नक्सलमुक्त भारत’ का संकल्प साकार होगा।