नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 ब्रेकिंग- 20 लाख की लूट: दिनदहाड़े कार सवार व्यापारी को लूटा, पहले स्कार्पियो से मारी टक्कर, फिर …

ब्रेकिंग- 20 लाख की लूट: दिनदहाड़े कार सवार व्यापारी को लूटा, पहले स्कार्पियो से मारी टक्कर, फिर …

 22 मार्च 2025 धमतरी:-  दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात हुई है। व्यापारी से 20 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गये हैं। घटना धमतरी की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार तीन आरोपियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार व्यापारी कलेक्शन के 20 लाख रुपये लेकर लौट रहा था।

इसी दौरान जैसे ही व्यापारी धमतरी शहर के पोटिया डीही गांव के पास पहुंचा। स्कार्पियो सवार तीन लूटेरों ने उसकी कार को टक्कर मार दी। इस दौरान स्कार्पियो सवार तीन युवकों ने व्यापारी की कार में तोड़फोड़ भी की और फिर कार में रखे 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गये। इस मामले में व्यापारी ने अर्जुनी थाने में मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि राजनांदगांव का व्यापारी अपनी कार से धमतरी आ रहा था। इसी दौरान ये पूरी वारदात हुई है।

पीड़ित व्यापारी पहुंचा अर्जुनी थाने में शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत में बताया गया है कि कार में रखे 20 लाख रुपए लेकर तीनों आरोपी दुर्ग रोड की तरफ भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

 
ब्रेकिंग: दुर्ग, कोरबा, सरगुजा सहित 11 जिलाध्यक्ष बदले, कांग्रेस की हार के बाद संगठन में बड़ी सर्जरी

ब्रेकिंग: दुर्ग, कोरबा, सरगुजा सहित 11 जिलाध्यक्ष बदले, कांग्रेस की हार के बाद संगठन में बड़ी सर्जरी

 रायपुर: कांग्रेस संगठन में हार के बार सर्जरी शुरू हो गयी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कुछ दिन पहले ही ये संकेत दिये थे कि कांग्रेस संगठन में बदलाव किया जायेगा। अब कांग्रेस ने अपने 11 जिलाध्यक्ष बदल दिये हैं। बालोद, दुर्ग, कोरबा, सरगुजा सहित कई जिलों के जिलाध्यक्ष बदले गये हैं। देखिये लिस्ट..

रायपुर में शाहरुख खान के खिलाफ केस दर्ज, इस दिन होगी मामले की सुनवाई

रायपुर में शाहरुख खान के खिलाफ केस दर्ज, इस दिन होगी मामले की सुनवाई

 Shahrukh Khan: फिल्म स्टार शाहरुख खान को धमकी देने के आरोप में में गिरफ्तार हो चुके वकील फैजान खाने ने फिर किंग खान को भ्रामक मामले में नोटिस जारी किया है। उन्होंने शाहरुख सहित पांच अन्य लोगों को भ्रामक विज्ञापन करने और इसे प्रसारित करने के मामले में नोटिस जारीकर 29 मार्च को सुनवाई के लिए उपस्थित होने कहा है।

व्यवहार न्यायाधीश प्रीति कुजूर की अदालत में 11 मार्च को फैजान खान द्वारा अपने अधिवक्ता विराट वर्मा के जरिए आवेदन लगाया है। इसमें बताया गया है कि शाहरुख खान भ्रामक विज्ञापन कर आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। उनके द्वारा विमल पान मसाला, फेयर एंड हैंडसम और रमी के विज्ञापन कर रहे हैं। यह मामला भ्रामक विज्ञापनों से जुड़ा एक कानूनी विवाद है। मिसलीडिंग एक्ट के इस तरह के विज्ञापनों को करने से आम जनता पर प्रभाव पड़ता है।
इन विज्ञापनों के जरिए देश के युवाओं और बच्चों को गलत दिशा में ले जाया जा रहा है, जिससे कैंसर और गरीबी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। उनका दावा है कि इन कंपनियों द्वारा प्रसारित विज्ञापन न केवल भ्रामक हैं, बल्कि समाज पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। इन विज्ञापनों को कैंसर जैसी घातक बीमारियों और सामाजिक बुराइयों को बढ़ावा देने का जिम्मेदार ठहराया गया है। इसे लेकर लगाए गए आवेदन पर कोर्ट ने संज्ञान में लेते हुए 29 मार्च को उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
इनको नोटिस
फिल्म स्टार शाहरुख खान, गूगल इंडिया (यूट्यूब इंडिया), अमेजन इंडिया (प्राइम वीडियो), नेटफ्लिक्स इंडिया, मैसर्स इमामी लिमिटेड (फेयर एंड हैंडसम), आईटीसी लिमिटेड (विमल पान मसाला), और हेड डिजिटल वर्क्स (ए23 रमी) को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन में रोक की मांग
आवेदनकर्ता फैजान खान के अधिवक्ता विराट वर्मा की दलीलों के बाद सिविल केस नंबर 99/2025 दर्ज किया गया। कोर्ट ने इस मामले में मानहानि, उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन, और बौद्धिक संपत्ति से जुड़े आरोपों को शामिल किया है। बता दे की कथित रूप से शाहरुख खान को धमकी देने के बाद फैजान खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि पूछताछ के दौरान मुंबई पुलिस को फैजान ने बताया था कि उनका मोबाइल चोरी हो गया था लेकिन वह पुख्ता साक्ष्य पेश नहीं कर पाए थे इसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
हड़तालियों को अल्टीमेटम: पंचायत सचिव को 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने का आदेश, नहीं तो शुरू होगी बर्खास्तगी

हड़तालियों को अल्टीमेटम: पंचायत सचिव को 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने का आदेश, नहीं तो शुरू होगी बर्खास्तगी

 रायपुर। हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवों को राज्य सरकार ने अल्टीमेटम जारी कर दिया है। अगर 24 घंटे के भीतर काम पर नहीं लौटे, तो बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू की जायेगी। दरअसल नियमितिकरण सहित अन्य मांगों कोलेकर पंचायत सचिव पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर हैं।

वहीं पंचायत संचानालय संचालक ने जिला पंचायत CEO को पत्र लिखकर हड़ताली पंचायत सचिवों को तत्काल काम पर लौटने का निर्देश दिाय है। आदेश में कहा गया है कि ग्राम पंचायत सचिवों ने हड़ताल खत्म कर 24 घंटे के भीतर काम पर वापसी नहीं की, तो कार्रवाई की जायेगी। निर्देश का पालन नहीं करने पर ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है।

आपको बता दें कि 17 मार्च से शासकीयकरण की मांग को लेकर सचिव हड़ताल कर रहे हैं। इधर, ग्राम पंचायत सचिवों ने आदेश की कॉपी जलाई है। पंचायत संचालनालय संचालक ने 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने की बात कही थी, लेकिन काम पर लौटने के बजाय पंचायत सचिवों ने आदेशों  की कॉपी जलाई है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का समापन: सीएम विष्णुदेव साय ने अपने भाषण में कहा- सत्र में मिले विपक्ष के सकारात्मक सुझाव से छत्तीसगढ़ के हित में होगा काम…

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का समापन: सीएम विष्णुदेव साय ने अपने भाषण में कहा- सत्र में मिले विपक्ष के सकारात्मक सुझाव से छत्तीसगढ़ के हित में होगा काम…

 रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का समापन हुआ. समापन भाषण में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा, यह इस सदन का अंतिम बजट सत्र हो सकता है, क्योंकि छत्तीसगढ़ विधानसभा शीघ्र ही अपने नए भवन में स्थानांतरित होगी. इस भवन और इस सदन के साथ हमारी अनेक सुखद स्मृतियां जुड़ी हुई हैं, जो जीवन पर्यंत हमें इस भवन का स्मरण दिलाती रहेंगी. वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने अपने भाषण में कहा, सत्र में मिले विपक्ष के सकारात्मक सुझाव से छत्तीसगढ़ के हित में काम होगा.

समापन भाषण में डॉ. रमन ने कहा, आप सभी ने परिणाममूलक चर्चा की. अजय चंद्राकर हमारे सदन के जसप्रीत बुमराह हैं. उनकी बोलिंग से बहुत लोग आहत होते हैं. उन्होंने कहा, बजट सत्र में कुल 111 घंटे चर्चा हुई. तारांकित और अतारांकित 2504 प्रश्न लगाए गए. 582 याचिकाएं पेश की गई. 562 ध्यानाकर्षण सूचना प्राप्त हुई थी. 98 % प्रश्नों पर चर्चा की गई.

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, छत्तीसगढ़ विधानसभा की स्थापना का यह रजत जयंती वर्ष है, मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा की वर्तमान षष्ठम विधानसभा अपने अतीत में स्थापित संसदीय मूल्यों को निरंतर मजबूती देने का प्रयास कर रही है और इस कार्य में आप सभी की सहभागिता प्रशंसनीय है. हमारे लिए यह उपलब्धि है कि इस बजट सत्र में राज्य के विकास से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण विषयों पर सभी ने व्यापक, विस्तृत और परिणाम मूलक चर्चा की है. इसका प्रभाव भविष्य में अवश्य रूप से छत्तीसगढ़ के विकास में परिलक्षित होगा.

’24 को राष्ट्रपति के प्रेरक संबोधन से हम सभी होंगे लाभान्वित’

विधानसभा अध्यक्ष ने आगे कहा, 24 मार्च को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ विधानसभा आगमन हो रहा है. यहां वे छत्तीसगढ़ विधानसभा सदन को अपने प्रेरक उद्बोधन से अनुग्रहित करेंगी. राष्ट्रपति का सानिध्य और उनके प्रेरक संबोधन से हम लाभान्वित होंगे. वर्तमान बजट सत्र में सदस्यों की सदन में उपस्थिति और अपने विचारों की अभिव्यक्ति आपने जिस ढंग से प्रदर्शित की है, वह आपके कार्य और विचार में उत्तरोत्तर परिपक्वता को परिभाषित करता है.

‘प्रत्येक सदस्य के काम, व्यवहार से संसदीय संपदा अनवरत हो रही समृद्ध’

उन्होंने कहा, सदन के प्रत्येक सदस्य का आचार, कार्य, विचार और व्यवहार से हमारी संसदीय संपदा अनवरत समृद्ध हो रही है. इस बजट सत्र में लोक कल्याण से संबंधित सभी विषयों पर चर्चा इस सत्र की सफलता का प्रतीक है. नए सदस्यों में भावना बोहरा, हर्षिता स्वामी बघेल, चातुरी नंद, राघवेन्द्र सिंह, सुशांत शुक्ला एवं किरण देव आदि सदस्यों, वहीं वरिष्ठ एवं अनुभवी सदस्य धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत, अजय चन्द्राकर, धर्मजीत सिंह, उमेश पटेल, संगीता सिन्हा ने अपने उत्कृष्ट संसदीय ज्ञान एवं कौशल से सदन में विभिन्न विषयों के माध्यम से अपनी प्रभावी भूमिका को स्थापित किया. आप सभी सदस्यों से आग्रह है कि आप अपने क्षेत्र और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए निरंतर इसी तरह प्रतिबद्ध हों.

‘चर्चा का निष्कर्ष विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में होगा सहायक सिद्ध’

स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कहा, इस सत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, वन, महिला सशक्तिकरण, खेल एवं युवा कल्याण सहित विविध विषयों पर चर्चा के विभिन्न माध्यमों के अंतर्गत सार्थक सम्यक चर्चा को आपने अत्यंत उत्कृष्टता के साथ प्रदर्शित किया. मेरा यह विश्वास है कि इस सत्र में सम्पादित हुई चर्चा से प्राप्त निष्कर्ष खुशहाल छत्तीसगढ़, विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य के प्राप्ति में हमें सहायक सिद्ध होगा.

सुशासन स्थापना की दिशा में काम कर रही सरकार : सीएम साय

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के समापन भाषण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, बजट सत्र सौहाद्रपूर्ण वातावरण में खत्म हुआ. इसके लिए सदन के सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूं. सुशासन स्थापना की दिशा में सरकार काम कर रही है. सत्र में विपक्ष के सकारात्मक सुझाव मिले हैं. मिले सुझाव से छत्तीसगढ़ के हित में काम होगा.

CG – SDM का एक्शन 33 कर्मचारियों को थमाया नोटिस, यहां लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..

CG – SDM का एक्शन 33 कर्मचारियों को थमाया नोटिस, यहां लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..

 बिलासपुर। एसडीएम कोटा नितिन तिवारी ने अपने सबडिवीजन के 3 बड़े कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान देर से आने वाले 33 अधिकारी और कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया है।

जनपद कार्यालय कोटा, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, तहसील कार्यालय एवं विकासखण्ड स्त्रोत कार्यालय कोटा का निरीक्षण किया गया, जिसमें जनपद कार्यालय कोटा के 14 कर्मचारी व अधिकारी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोटा के 15 कर्मचारी एवं बीआरसी के 04 कर्मचारियों को समय पर उपस्थित नहीं होने के फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 24 घंटे के भीतर जवाब देने के लिए निर्देशित किया गया है।

वहीं अगर इन कर्मचारियों के जवाब संतोषजनक नहीं मिले तो उनके एक दिन का वेतन काटा जाएगा पिछले दिनों ही कलेक्टर ने निर्देश जारी कर सभी शासकीय विभागों में बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए थे ऐसे में अब समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों पर की गई है कार्रवाई निश्चित तौर पर शासकीय कार्यालय में अनुशासन लाने में महत्वपूर्ण होगी

Rain Alert : छत्तीसगढ़ के फिर बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…

Rain Alert : छत्तीसगढ़ के फिर बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदल ली है। तेज धूप और गर्मी के बीच अब बारिश होने लगी है। इससे वातावरण ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने राज्यभर में अंधड़ और हल्की बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार रात देर तक बस्तर में भारी बारिश हुई, साथ ही ओले भी गिरे। सरगुजा संभाग के कई इलाकों में भी बारिश हुई और ओले गिरे।

12 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौमस विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम में बदलाव आया है। विभाग ने बताया कि कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, तेज आंधी भी चल सकती है। विभाग ने शनिवार को 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, राजनांदगांव समेत 12 जिलों में बारिश की संभावना है। विभाग ने कहा कि कुछ जिलों में तेज-आंधी, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, जशपुर में रेड, उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में ऑरेंज अलर्ट और मध्य छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 3.1 किमी ऊंचाई पर 70° पूर्व और 30° उत्तर अक्षांश के साथ मध्य क्षोभमंडल में स्थित है। इसके अलावा, एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से ओडिशा तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैली हुई है।

इन मौसमी गतिविधियों के कारण छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर मौसम प्रभावित होगा। पूरे छत्तीसगढ़ में 22 और 23 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि हो सकती है। 23 मार्च से मेघ गर्जन की गतिविधि में कमी आने की संभावना है, जिससे मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगेगा।

छत्तीसगढ़: रानू साहू की मुश्किलें बढ़ीं, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज

छत्तीसगढ़: रानू साहू की मुश्किलें बढ़ीं, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी रानू साहू की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनकी दो अग्रिम जमानत याचिकाओं पर शुक्रवार को अपना सुरक्षित फैसला सुनाते हुए उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट के जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया।

गौरतलब है कि रानू साहू कोल लेवी घोटाले के आरोप में रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद हैं। उन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) और 13(1)(बी) के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120बी और 420 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए उनके वकील द्वारा दायर की गई अग्रिम जमानत याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने 31 जनवरी 2025 को फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे अब खारिज कर दिया गया है।

आय से अधिक संपत्ति और कोयला सिंडिकेट से संबंधों के आरोप

रानू साहू के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में दर्ज शिकायत के अनुसार, उनके और उनके परिवार के पास आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप है। इसके अलावा, उन पर आरोप है कि उन्होंने सूर्यकांत तिवारी के कोयला लेवी सिंडिकेट की सहायता की। यह सिंडिकेट कोयला डिलीवरी ऑर्डर पर परमिट जारी करने के लिए प्रति टन 25 रुपये की अवैध वसूली करता था।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि 2015 से अक्टूबर 2022 तक रानू साहू और उनके परिवार ने 24 अचल संपत्तियां खरीदीं। वर्ष 2011 से 2022 तक उन्हें वेतन के रूप में 92 लाख रुपये प्राप्त हुए, जबकि उन्होंने 3.93 करोड़ रुपये की संपत्तियां अर्जित कीं। इस आधार पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।

कोर्ट का फैसला और आगे की संभावनाएं

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद रानू साहू की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब उन्हें आगे राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख करना पड़ सकता है। वहीं, राज्य में इस मामले को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो सकती है, क्योंकि कोयला घोटाले को लेकर पहले से ही कई बड़े अधिकारियों और राजनेताओं पर जांच एजेंसियों की नजर बनी हुई है।

CG : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को जल संसाधन विभाग का नोटिस...जानिए क्या है पूरा मामला.!!

CG : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को जल संसाधन विभाग का नोटिस...जानिए क्या है पूरा मामला.!!

 बिलासपुर :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर वैसे तो यात्री और मालगाड़ी ट्रेन चलाकर करोड़ों रुपए की आय अर्जित कर रहा है लेकिन पानी का टैक्स पटाने में फिसड्डी साबित हो रहा है। जल संसाधन विभाग ने रेलवे के अधिकारियों को नोटिस भेज कर 16 करोड़ रुपए से ज्यादा का बकाया बताया है। जलकर का यह बकाया भी कोई एक दो साल का नहीं बल्कि 14 से 15 सालों के बीच का है। जब भी जल संसाधन विभाग रेलवे के अधिकारियों को नोटिस भेजते हैं थोड़ा बहुत पैसा चुकाकर मामले पर पर्दा डालने का प्रयास किया जाता है।

रेलवे के अधिकारियों का रवैया पानी का टैक्स पटाने में फेल है यही कारण है की आम लोग सवाल कर रहे हैं कि जब केंद्र की इतनी बड़ी संस्था रेलवे रॉयल्टी के तौर पर पानी का टैक्स जमा नहीं कर रही है तो आखिर सरकारी विभाग आम लोगों से पानी टैक्स पटाने को लेकर हमेशा दबाव क्यों बनता है और सबसे जो बड़ी बात है कि जब कभी लोग अपनी टैक्स नहीं पटाते तो उन्हें पेयजल आपूर्ति बाधित होने की बात कहते हुए कई तरह से नोटिस भेजा जाता है।

दरअसल राज्य सरकार की जल संसाधन विभाग ने रेलवे को जो नोटिस पानी टैक्स को लेकर भेजा है वह कमर्शियल उपयोग को लेकर है। जल संसाधन विभाग रेलवे और नगर निगम यानी दो सरकारी विभागों से पानी का टैक्स लेता है। रेलवे अपने उद्योगों के अलावा ट्रेनों को धुलने और बाकी चीजों के लिए राज्य सरकार के पानी का इस्तेमाल करता है। इसके लिए बड़ी-बड़ी वाशिंग लाइन बनाई गई है। जानकारों की माने तो लगभग हर दिन बिलासपुर में 50 ट्रेन इन वाशिंग लाइन पर धुलती है और लगभग 3500 लीटर पानी खपत होता है कुल मिलाकर समझा जा सकता है कि किस तरह रेलवे पानी का इस्तेमाल करता आ रहा है।जिसका ही जलकर पटाना दायित्व है। लेकिन पिछले 14 सालों से यह जलकर नहीं चुकाया गया है और यही वजह है कि समय-समय पर दिखावे के लिए जल संसाधन विभाग रेलवे को नोटिस जारी करता है रेलवे भी इसकी खानापूर्ति करता आ रहा है।

यह तो रही रेलवे की बात अब नगर निगम का हाल देखिए। पानी के टैक्स के रूप में जल संसाधन विभाग को नगर निगम के अधिकारी 4571 लाख रुपए नहीं दे सके हैं। इनका भी बकाया 10 साल पुराना है। नगर निगम शहर और कॉलोनी में जमीन से पानी निकाल कर लोगों को उपलब्ध करवाता है यह पैसा उसी का है। नगर निगम इसके नाम पर लोगों से टैक्स ले रहा है लेकिन वह जल संसाधन विभाग को खुद का टैक्स नहीं दे रहा है समझ सकते हैं कि आखिर जल संसाधन विभाग को राजस्व की कितनी बड़ी हानि हो रही है। यही हाल उन 32 से ज्यादा औद्योगिक संस्थाओं का है जिन्होंने धंधे के रूप में जल संसाधन से पानी का रजिस्ट्रेशन तो कराया है लेकिन करोड़ों रुपए पानी टैक्स का नहीं चुकाया कुल मिलाकर हालात ऐसे ही है और लोगों को पानी की दिक्कत होती जा रही है।

 
encounter : कांकेर मुठभेड़ में ढेर हुए 4 नक्सलियों की हुई शिनाख्त, दो खूंखार माओवादी पर था 10 लाख का इनाम

encounter : कांकेर मुठभेड़ में ढेर हुए 4 नक्सलियों की हुई शिनाख्त, दो खूंखार माओवादी पर था 10 लाख का इनाम

  कांकेर : कांकेर और नारायणपुर बॉर्डर पर 20 मार्च को हुए भीषण मुठभेड़ में जवानों ने 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया था, सफल ऑपरेशन के बाद आज सुबह जवानों की टीम ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए है, वही भारी मात्रा में हथियार जब्त किया गया है।

मारे गए नक्सलियों में दो नक्सलियों की शिनाख्त कर ली गई है। मारे गए नक्सलियों में मिल्ट्री कंपनी नंबर 5 का सदस्य 8 लाख का ईनामी लोकेश हेमला और प्लाटून नंबर 10का सदस्य 2 लाख के ईनामी गगन शामिल है, मौके से कुल 5 हथियार बरामद किए गए है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक अन्य मृत नक्सली का शव नक्सली अपने साथ ले जाने में सफल हुए है, वही दो अन्य मृत नक्सलियों के शिनाख्त की कोशिश जारी है। मौके से एक एसएलआर, एक थ्री नॉट थ्री, दो भरमार, एक देशी पिस्टल समेत बीजिएल भी बरामद किए गए है।

 एसपी आई के एलिसेला ने बताया कि मौके पर विजय रेड्डी, राजमन की टीम मौजूद थी जो कि SZC मेंबर है, जिनकी सुरक्षा में नक्सल कमांडर राजू सलाम की टीम भी मौजूद थी, एसपी ने दावा किया कि जिस तरह से लंबे समय तक मुठभेड़ चली है और भी नक्सली इसमें घायल हुए है या मारे गए है।

ऑक्सीजोन की तरह पूरे देश को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है छत्तीसगढ़ : CM विष्णुदेव साय

ऑक्सीजोन की तरह पूरे देश को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है छत्तीसगढ़ : CM विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री साय विश्व वानिकी दिवस पर विधानसभा में आयोजित संगोष्ठी में हुए शामिल

फॉरेस्ट्स एण्ड फूड्स थीम पर आधारित है वर्ष 2025 का विश्व वानिकी दिवस

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित विश्व वानिकी दिवस संगोष्ठी में शामिल होकर प्रदेशवासियों को वन संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का ‘ऑक्सिजोन’ बनकर पूरे भारत को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है, जो न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आर्थिक विरासत का अभिन्न हिस्सा भी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ष 2025 का विश्व वानिकी दिवस ‘फारेस्ट एंड फूड’ थीम पर आधारित है, जो इस बात पर बल देता है कि वन केवल ऑक्सीजन ही नहीं, बल्कि पोषण, रोजगार और संस्कृति का भी स्रोत हैं। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘वाइल्ड एडिबल प्लांट्स इन छत्तीसगढ़ स्टेट’ पुस्तक का विमोचन किया तथा पुदीना-मिंट फ्लेवर के बस्तर काजू प्रोडक्ट को लॉन्च भी किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 32 प्रतिशत आबादी जनजातीय भाई बहनों की है जो वनों के साथ गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार वनों में निवासरत जनजातीय भाई-बहनों को वनाधिकार पट्टे प्रदान कर रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और खेती की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने बताया कि बस्तर की इमली, जशपुर का महुआ, चिरौंजी, हर्रा-बहेड़ा जैसे सैकड़ों लघु वनोत्पाद छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान हैं, जिनका वैल्यू एडिशन कर आदिवासी परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि यहां के जलप्रपात, वनवासी संस्कृति और समृद्ध जैव विविधता पूरे देश के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। बस्तर का धूड़मारास अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थान बना चुका है। पर्यटन का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में लगभग चार करोड़ वृक्ष लगाए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में पीपल फॉर पीपल कार्यक्रम के अंतर्गत हर चौराहे पर पीपल का रोपण किया गया है, जो भविष्य में शुद्ध ऑक्सीजन का सशक्त स्रोत बनेंगे। पीपल का पेड़ वैज्ञानिक रूप से सबसे अधिक ऑक्सीजन देने वाला वृक्ष है, और यह पहल शहरी हरियाली की दिशा में एक प्रभावी कदम है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के वन विश्व के सबसे सुंदर वनों में गिने जाते हैं। साल और सागौन के वृक्ष यहां की प्राकृतिक शोभा हैं। साल के वनों में एक अनूठा सम्मोहन है और यह गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ में वन क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक जंगल हैं, तब तक जीवन है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदायों का पूरा जीवन वनों पर आधारित है। उनका जीवनस्तर ऊँचा उठाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।  उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज जैसी चुनौतियों से जूझ रही है, और इसका सबसे कारगर उपाय वन क्षेत्र का विस्तार है। उन्होंने कहा कि हमारे आदिवासी भाई-बहनों के पास प्रकृति का अनुभवजन्य ज्ञान है – उसका समुचित उपयोग कर हम विकास और संरक्षण दोनों को संतुलित कर सकते हैं।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायकगण धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह,  योगेश्वर राजू सिन्हा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव तथा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

PPT Exam 2025 : पीपीटी परीक्षा के लिए 11 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाईन आवेदन, जानें डिटेल्स

PPT Exam 2025 : पीपीटी परीक्षा के लिए 11 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाईन आवेदन, जानें डिटेल्स

चॉईस सेंटर, लोक सेवा केन्द्रों में भी फॉर्म भरने की सुविधा मिलेगी

पॉलीटेक्निक कॉलेज धमतरी में भी भर सकते हैं फॉर्म

धमतरी : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली प्री पॉलीटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 11 अप्रैल तक मण्डल की आधिकारिक वेबसाईट vyapamcg.cgstate.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए चॉईस सेंटरों और लोकसेवा केन्द्रां में भी फॉर्म भरने की सुविधा दी गई है। धमतरी जिले के विद्यार्थी 11 अप्रैल तक भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में भी परीक्षा के फॉर्म भर सकते हैं।-

इस परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। राज्य के शासकीय और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा अनिवार्य है। पॉलीटेक्निक के तीन साल के इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए विज्ञान और गणित विषय के साथ दसवीं परीक्षा पास होना अनिवार्य किया गया है। चालू शैक्षणिक सत्र में दसवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी पीपीटी परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं। बारहवीं कक्षा पास और चालू शैक्षणिक सत्र में बारहवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी पीपीटी की इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीपीटी परीक्षा की संभावित तिथि एक मई 2025 है। इसके लिए प्रवेश पत्र 22 अप्रैल से व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की आधिकारिक वेबसाईट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।
ऐसे करें ऑनलाईन आवेदन- vyapamcg.cgstate.gov.in
प्रोफाईल रजिस्ट्रेशन में जाकर नया प्रोफाईल और पासवर्ड बनाएं, रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर एवं पासवर्ड एंटर कर लॉगिन करें, व्यक्तिगत जानकारी (पर्सनल डिटेल) दर्ज कर स्वयं का फोटो एवं हस्ताक्षर (50-100 केबी) अपलोड करें, प्रोफाईल में Pre Polytechnic Entrance Exam (PPT 2025)  मे एप्लाई करें, प्रवेश के लिए शैक्षणिक अर्हता को Yes करें एवं सेव और सबमिट करें। आवेदन का प्रिंट आउट लें।

अब नक्सली WhatsApp पर दे सकते हैं सरेंडर की सूचना, SP ने जारी किया मोबाइल नंबर

अब नक्सली WhatsApp पर दे सकते हैं सरेंडर की सूचना, SP ने जारी किया मोबाइल नंबर

 गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में अब नक्सली सीधे WhatsApp पर कॉल, मैसेज करके सरेंडर कर सकते हैं. जिसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया गया हैं. सुरक्षाबलों ने आओ खुशहाल जिंदगी की ओर वापस लौट आए इस नाम से पोस्टर जारी किए गए हैं. साथ ही आत्मसमर्पण किए नक्सलियों ने अपने साथियों से अपील की है. माओवादी चंगुल में फंसे साथियों से घर लौटने के लिए कहा है.

गरियाबंद एसपी ने मोबाइल नंबर जारी किया है. ये नंबर 9479190067 है. इसके आलावा 9179987988, 9131897730, 8103062326, 6260754858 पर आप कॉल, मैसेज, WhatsApp करके सरेंडर कर सकते हैं.

CG Naxalite Surrender : अब नक्सली WhatsApp पर दे सकते हैं सरेंडर की सूचना, SP ने जारी किया मोबाइल नंबर जारी 

नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलेगा ये लाभ
छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति और नियद नेल्लानार योजना के कारण कई माओवादी आत्मसमर्पण कर रहे हैं. इस योजना के तहत, सरेंडर करने वाले माओवादियों को पुनर्वास, रोजगार और शिक्षा. इसके अलावा, नक्सल हिंसा से प्रभावित लोगों के लिए भी राहत और पुनर्वास की व्यवस्था की जाती है.

Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, इन इलाकों में जमकर हुई ओलावृष्टि

Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, इन इलाकों में जमकर हुई ओलावृष्टि

 Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। राजधानी रायपुर सहित छत्तीसढ़ के सरगुजा संभाग के भी कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए ये चेतावनी दी है। जारी चेतावनी के मुताबिक प्रदेश के उपर एक सिस्टम बना हुआ है, जिसकी वजह से प्रदेश के मौसम में ये बदलाव आया है।

इस वजह से मौसम में बदलाव

मिली जानकारी के अनुसार एक द्रोणिका ओडिशा के मध्यम भागों में दक्षिणी छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक द्रोणिका फैली हुई है। एक चक्रवाती परिसंचरण अफगानिस्तान के ऊपर बना हुआ है। जिसकी वजह से एक सिस्टम बना है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी कमी आ सकती है। ओलावृष्टि से किसानों की फसलों पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह से बदल गया है

ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक

बलरामपुर सहित सरगुजा जिले के कई इलाकों में छिटपुट बारिश हुई थी। अगले 24 घन्टे मौसम विभाग ने संभाग के कई स्थानों पर बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। गुरुवार शाम को बारिश के दौरान बलरामपुर जिले के गणेशमोड़ में बिजली गिरने से एक बुजुर्ग इरफान खान (60) की मौत हो गई एवं उसका साथी हसनात खान (45) घायल हो गया।

दोनों चादों के कंदरी से बलरामपुर आ रहे थे। मौसम खराब होने पर वे झोपड़ीनुमा घर में बारिश से बचने रुके थे। इसी दौरान गाज गिरने से दोनों चपेट में आ गए। जिन इलाकों में ओलावृष्टि हुई है, वहां आम, महुआ के साथ सब्जी की फसलों को नुकसान हुआ है।

आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

विक्षोभ के प्रभाव से कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। एक व्यक्ति झुलस गया है।बलरामपुर जिले के शंकरगढ और बलरामपुर जिले के सीमावर्ती लहसुनपाट में शुक्रवार सुबह जमकर ओलावृष्टि हुई। करीब आधे घंटे तक हुई ओलावृष्टि के बाद लहसुनपाट का इलाका बर्फ की सफेद चादरों से ढंका नजर आया।ओले सड़क, खेत खलिहान में बिछ गए।

ओलावृष्टि के कारण लहसुनपाट का नजारा कश्मीर की तरह नजर आने लगा। ओलावृष्टि एवं बारिश के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बलरामपुर के कुछ अन्य इलाकों में भी ओले गिरे हैं और कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई है। उत्तर छत्तीसगढ़ में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदला है।

न्यायधानी में यहां धर्मांतरण चल रहा था काला खेल : प्रार्थना सभा की आड़ में ऐसे किया जा रहा ब्रेनवाश, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज…

न्यायधानी में यहां धर्मांतरण चल रहा था काला खेल : प्रार्थना सभा की आड़ में ऐसे किया जा रहा ब्रेनवाश, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज…

 बिलासपुर। जिले से एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। जहां प्रार्थना सभा की आड़ में हिंदुओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा था। हिंदू संगठनों के विरोध और शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर का है, जहां एक भवन में मसीही समाज ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। बताया जा रहा है, इसमें हिंदुओं को भी आमंत्रित किया गया था। यहां ईसाई धर्म के प्रचार के साथ निजी कारणों से परेशान लोगों का प्रार्थना के नाम पर ब्रेनवाश कर धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा था।

इधर, हिन्दू संगठनों को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद हिन्दू संगठनों ने मौके पर दबिश दी। बाद में पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। टिकरापारा निवासी महिला के शिकायत पर पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। धार्मिक स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत FIR की कार्रवाई की गई है।

CG ब्रेकिंग : सुकमा में 2 लाख की ईनामी महिला नक्सली समेत 4 माओवादियों ने किया सरेंडर

CG ब्रेकिंग : सुकमा में 2 लाख की ईनामी महिला नक्सली समेत 4 माओवादियों ने किया सरेंडर

 सुकमा :  सुकमा में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर, पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 1 महिला सहित 4 नक्सलियों ने लाल आतंक का साथ छोड़ आत्मसर्पण किया है। उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राषिएवं अन्य सुविधायें प्रदान करोये जायेंगे।

सरेंडर करने वाले माओवादियों में –

01.कलमू आयते पति भीमा उर्फ कुहराम (केएएमएस अध्यक्ष, दुलेड़ आरपीसी, जिसपर 2 लाख रूपये ईनाम है,  2. नुप्पो रघु मिलिषिया सदस्य, मोरपल्ली आरपीसी 3. मड़कम कोना मिलिशिया सदस्य, मोरपल्ली आरपीसी 4. सोड़ी लच्छा मिलिशिया सदस्य,मोरपल्ली आरपीसी के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत, प्रभारी नक्सल सेल, निरीक्षक अरपर्ण गोगोई, 50 वाहिनी सीआरपीएफ, निरीक्षक सुजीत कुमार, 223 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।

अब बस्तर के सुदूर इलाकों तक पहुंच रहा विकास -डिप्टी सीएम शर्मा

अब बस्तर के सुदूर इलाकों तक पहुंच रहा विकास -डिप्टी सीएम शर्मा

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में गुरुवार को हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया, जिसे एंटी नक्सल ऑपरेशन की बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है। इस सफलता को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उन्होंने ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के कमजोर पड़ने के साथ अब बस्तर के सुदूर इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

30 नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चले सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। दोनों स्थानों पर 30 नक्सली मारे गए, जो ऑपरेशन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की मीटिंग के दौरान घेरा डालकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस दौरान कई विस्फोटक और हथियार भी बरामद किए गए।

बस्तर में लौट रही सामान्य जिंदगी, फिर शुरू हुए साप्ताहिक बाजार
डिप्टी सीएम ने बताया कि 25 वर्षों से बंद बीजापुर के गारपा साप्ताहिक बाजार को फिर से शुरू किया गया है। इस पहल से स्थानीय लोगों में उत्साह और विश्वास बढ़ा है। इसी तरह, अन्य कई इलाकों में भी बाजारों को फिर से प्रारंभ किया जा रहा है, जिससे स्थानीय व्यापार और रोज़गार को बढ़ावा मिलेगा।

सुदूर क्षेत्रों में मोबाइल टावर, सरेंडर पॉलिसी को मंजूरी
सरकार ने बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में मोबाइल टावर भी स्थापित किए हैं, जिससे संचार सुविधाएं बेहतर हो रही हैं। साथ ही, नक्सलियों के पुनर्वास के लिए एक प्रभावी नीति को मंजूरी दी गई है। सरकार ने देश की सर्वश्रेष्ठ सरेंडर पॉलिसी बनाई है, जिसमें सरेंडर करने वाले नक्सलियों के लिए रहने, खाने और इनाम की व्यवस्था की गई है।

नक्सल मुक्त पंचायतों को मिलेगा 1 करोड़ का विकास फंड
डिप्टी सीएम ने घोषणा की कि नक्सल मुक्त पंचायतों के विकास के लिए सरकार 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान करेगी। इसके अलावा, शहीद जवानों की याद में मूर्तियां स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई कहानी लिख रही है, जिससे बस्तर की तस्वीर बदलेगी और शांति व समृद्धि आएगी।

CG Assembly : धान खरीदी घोटाले पर विपक्ष का हल्ला बोल, लाया स्थगन प्रस्ताव, नामंजूर होने पर किया वॉकआउट

CG Assembly : धान खरीदी घोटाले पर विपक्ष का हल्ला बोल, लाया स्थगन प्रस्ताव, नामंजूर होने पर किया वॉकआउट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 17वें दिन धान खरीदी घोटाले को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। कांग्रेस ने लगभग 13 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए स्थगन प्रस्ताव लाया और सदन की कार्यवाही रोककर चर्चा की मांग की। स्थगन प्रस्ताव नामंजूर होने पर विपक्ष ने वॉकआउट किया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि किसानों की मेहनत पर अधिकारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि धान खरीदी में बड़ा घोटाला हुआ है, क्योंकि उत्पादन से 36% अधिक धान खरीदा जा रहा है। वहीं, उमेश पटेल ने कहा कि यह कोई छोटा मामला नहीं है, सदन का काम रोककर इस पर चर्चा कराई जानी चाहिए।

विपक्ष ने किया वॉकआउट

इस बीच स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- धान खरीदी में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है, धान खरीदी पर सत्तापक्ष जवाब नहीं दे पा रहा है। जिसके बाद विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट किया।

नक्सलियों की काली कमाई का बड़ा खुलासा...छिपाकर रखे थे लाखों रुपए और विस्फोटक, इतने लाख नगद और हथियारों का जखीरा जब्त…

नक्सलियों की काली कमाई का बड़ा खुलासा...छिपाकर रखे थे लाखों रुपए और विस्फोटक, इतने लाख नगद और हथियारों का जखीरा जब्त…

 गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सलियों की काली कमाई का बड़ा खुलासा हुआ है। गरियाबंद पुलिस ने नक्सलियों का छुपाया हुआ धन और हथियारों का जखीरा खोज निकाला है। एसपी निखिल रखचे के नेतृत्व में अब जंगलों में छुपे माओवादी और उनके धन, हथियार समेत सभी सोर्स का एक के बाद एक खात्मा हो रहा है। पुलिस ने आज मैनपुर थाना क्षेत्र से लगे पंडरी पानी से नक्सलियों का जमीन में छुपाया गया 8 लाख कैश और हथियारों समेत नक्सल साहित्य बरामद किया है। अब पुलिस नक्सलियों को कैश देने वाले सोर्स का भी पता लगाने में जुट गई है।

गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मैनपुर थाना क्षेत्र से लगे पंडरी पानी के पहाड़ी इलाके में धमतरी गरियाबंद नुआपड़ा डिविजन कमेटी के द्वारा उगाही का रकम छिपा कर रखा गया था। इसकी जानकारी मिलने पर SP के निर्देश पर जिला पुलिस, कोबरा बटालिया ,सीआरपीएफ की संयुक्त टीम बीडीएस की टीम के साथ सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली। 20 मार्च की सुबह वे बताए गए जगह पर पहुंची और पेड़ के नीचे खुदाई कराई गई, जिसमें एक सफेद बोरी मिली। टीम ने सावधानी के साथ जांच किया, तो उसके अंदर से टिफिन डिब्बे में 8 लाख रुपए नगद और 13 नग जिलेटिन और नक्सली साहित्य समेत अन्य समाग्री बरामद हुआ

बता दें, जनवरी 2025 के शुरुआत से ही गरियाबंद पुलिस को नक्सली मोर्चे में सफलता मिल रही है। जनवरी माह में 2 अलग अलग मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने सेंटर कमेटी सदस्य चलपती समेत 17 नक्सली मार गिराए। फरवरी में हथियारों को नष्ट किया गया। मार्च माह में तीन नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया। अब पुलिस गाड़े हुए धन तक पहुंच गई है। गरियाबंद जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सली गतिविधियों पर नकेल कसने में सफल हुई है।

CG Weather Update : रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

CG Weather Update : रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग में शुक्रवार और शनिवार को गरज चमक के साथ ओले गिरने और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य हिस्सों, जैसे रायपुर, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

छत्तीसगढ़ के मौसम के बदलते मिजाज के पीछे प्रमुख कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और टर्फ लाइन (द्रोणिका) का प्रभाव है, जो समुद्र से नमी लेकर आ रहे हैं। इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर देखने को मिल रहा है, और यह नमी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाओं का कारण बन रही है। इसके साथ ही इस बदलाव के कारण रायपुर में भी गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकेगी।

रायपुर में गुरुवार को दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा था। हालांकि, अब इस शहर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

आने वाले दिनों में, विशेष रूप से शुक्रवार और शनिवार को, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी, ओले और बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है। खासकर बिलासपुर और सरगुजा संभाग में इन घटनाओं के होने का अधिक अनुमान है। इसके अलावा, रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश और तेज हवा की स्थिति बनने की संभावना है।

मौसम विभाग का अलर्ट और सावधानियाँ

मौसम विभाग ने इस बदलाव को लेकर चेतावनी जारी की है और आंधी और ओले गिरने के दौरान सुरक्षित रहने की अपील की है। लोगों को खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी गई है, और वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करने का निर्देश दिया गया है।

CG Accident : तेज रफ्तार का कहर… आपस में भिड़ी तीन बाइकें, हादसे में मासूम समेत तीन की मौत

CG Accident : तेज रफ्तार का कहर… आपस में भिड़ी तीन बाइकें, हादसे में मासूम समेत तीन की मौत

 बालोद :- बालोद जिले का राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 एक बार फिर लहूलुहान हो गया। दरअसल भीषण सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। बाइक सवार तेज रफ्तार में जा रहे थे, तभी वह एक दंपती की बाइक से टकरा गए। तीन बाइकों में भिड़ंत हुई, जिसमें दो वर्षीय दिशा सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। सभी को जिला अस्पताल लाया गया है। हादसे में पांच लोग घायल हुए। यह हादसा ग्राम सांकरा के समीप मटिया मोड के पास हुआ है।

आसपास के लोगों से जब जानकारी ली गई तो पता चला कि यहां पर जिस दो वर्षीय मासूम की मौत हुई है वह परिवार अस्पताल से वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में बाइक सवार आ रहे थे, जहां बाइक अनियंत्रित होकर सीधे दंपती से जा भिड़ी। तीन बाइक आपस में टकराई। जिससे मौके पर ही दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई।

2 अन्य की मौत, कर रहे शिनाख्त

पूरी घटना में दो अन्य लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं और सभी लोग भिलाई के बताए जा रहे हैं। दो अन्य मृतकों पहचान नहीं हो पाई है। जो पांच अन्य घायल हैं वे कुछ बताने की स्थिति में नहीं है, जिसके कारण मौके पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी।
CG Breaking : तेज रफ्तार वाहन ने मवेशियों को कुचला, 8 की मौत, 3 घायल

CG Breaking : तेज रफ्तार वाहन ने मवेशियों को कुचला, 8 की मौत, 3 घायल

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मुंगेली रोड स्थित पेंडारी के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया. इस घटना में 8 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सकरी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए व्यवस्था की और मृत मवेशियों को हटाया. वहीं पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

School Timing Change : स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, जानिये अब कब से कब तक लगेंगे स्कूल…

School Timing Change : स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, जानिये अब कब से कब तक लगेंगे स्कूल…

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि स्थानीय और केंद्रीयकृत परीक्षा को लेकर धमतरी जिले के स्कूलों के संचालक में बदलाव किया जाता है।

सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शाला और हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 बजे से 1 बजे तक संचालित होंगे। वहीं दो पालियों में संचालित होने वाली कक्षाएं प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएं सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह 12 बजे से शाम 4.30 बजे तक संचालित होगी।

BREAKING : इस मामले में लापरवाही बरतने पर गिरी गाज, 3 पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, जाने पूरा मामला…!!

BREAKING : इस मामले में लापरवाही बरतने पर गिरी गाज, 3 पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, जाने पूरा मामला…!!

 सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन ने निर्माण कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर ग्राम देवसागर के सचिव सुबेन नवनीत को, ग्राम सिंघीचुवा के सचिव सोनाऊ राम साहू को और ग्राम मुड़पार स के सचिव संतोष कुमार साहू को निलंबित किया है। साथ ही साथ विभागीय जांच गठित करने का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में इन सचिवों को जीवन निर्वाह भत्ता नियम अनुसार दिया जाएगा।

बैंकिंग कार्य में सभी दस्तावेज की कमी को एकसाथ बताएं सभी बैंक

कलेक्टर एवं अध्यक्ष धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अग्रणी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तत्वाधान में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) का बैठक लिया। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने सभी बैंक अधिकारियों को कहा कि बिहान समूह के सखी, स्व सहायता समूह और पीएम स्वरोजगार सृजन तथा एसटी एसी वर्ग के लिए अंत्यावसायी की योजना के हितग्राहियों को उनके आवेदन में जितने दस्तावेज, हस्ताक्षर आदि की कमी है, उसे एक चेकलिस्ट अनुसार जानकारी दें

उन्हें उनके बैंक में आने के दौरान उनके दस्तावेज चेक कर लें। ऐसा नहीं होना चाहिए कि वे दिनभर बैंक में बैठे रहे और आप एक कमी निकालकर उनका आवेदन लौटा दें। कलेक्टर ने योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देने के लिए बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया।

CG : बर्खास्त बीएड शिक्षकों ने सीएम को खून से लिखा पत्र, समायोजन की रखी मांग

CG : बर्खास्त बीएड शिक्षकों ने सीएम को खून से लिखा पत्र, समायोजन की रखी मांग

 रायपुर : लंबे समय से हड़ताल कर रहे हैं बीएड शिक्षक द्वारा आज अनोखा धरना प्रदर्शन किया गया जहां उन्होंने अपने खून से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा इस पत्र में उन्होंने निवेदन किया है कि जो नौकरी से उन्हें निकाला गया है उसकी जगह उन्हें अन्य नौकरी में विलय किया जाए ताकि वे ओर उनका परिवार बचा रहे।

 
आपको बता दें कि सभी शिक्षक 97 दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन मांग पूरी ना होने से हताश और निराश होकर शिक्षकों ने सीएम और समस्त मंत्रिमंडल को अपने खून से निवेदन पत्र लिखा है। हजारों शिक्षकों ने एक साथ धरना स्थल पर अपने अधिकारों, सेवा सुरक्षा और समायोजन की मांग को लेकर सरकार से अंतिम अपील की। काफी लंबे वर्षों से कार्यरत शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से तगड़ा झटका मिला है। जिसके कारण वे आहत है और उनके परिवारों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए आज उन्होंने पूरे धरना स्थल माना तूता में अपने खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है जो कि ये अनोखा प्रदर्शन है।