नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
कोयला मंत्रालय की बैठक में शामिल हुए सांसद बृजमोहन, कोयला गैसीकरण पर हुई विस्तृत चर्चा

कोयला मंत्रालय की बैठक में शामिल हुए सांसद बृजमोहन, कोयला गैसीकरण पर हुई विस्तृत चर्चा

 नई दिल्ली/रायपुर :- कोयला गैसीकरण तकनीक न केवल ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है, बल्कि यह पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह कहना है रायपुर सांसद एवं कोयला मंत्रालय द्वारा गठित संसदीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य श्री बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने बुधवार को आयोजित समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। इस बैठक में “कोयले का वैकल्पिक उपयोगः स्वच्छ उपयोग की दिशा में कोयला गैसीकरण” विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। बृजमोहन अग्रवाल ने कोयला गैसीकरण की संभावनाओं, चुनौतियों और इससे जुड़े नीतिगत पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कोयला गैसीकरण तकनीक भारत की ऊर्जा सुरक्षा और हरित ऊर्जा लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रक्रिया के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्रों में ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार कोयला गैसीकरण को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान एवं विकास, बुनियादी ढांचे में निवेश और निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रभावी नीतियां बनाए।

बैठक में कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी, समिति सदस्य एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कोयला गैसीकरण के विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात रखी और इस दिशा में मंत्रालय द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। बैठक में देश में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और कोयला आधारित उद्योगों के सतत विकास के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार पर्यावरण हितैषी ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कोयला गैसीकरण से संबंधित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भारत को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक होगा।

 
PM मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे की तारीख हुई तय, इस दिन बिलासपुर आएंगे प्रधानमंत्री जनसभा को करेंगे संबोधित, करोड़ों की देंगे सौगात

PM मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे की तारीख हुई तय, इस दिन बिलासपुर आएंगे प्रधानमंत्री जनसभा को करेंगे संबोधित, करोड़ों की देंगे सौगात

 बिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहभट्ठा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। यह कार्यक्रम शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर 55 एकड़ के क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जहां दो लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

इस दौरान वे राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिनकी लागत हजारों करोड़ रुपये आंकी गई है। कोयला, सौर ऊर्जा और कनेक्टिविटी से संबंधित योजनाओं के शुभारंभ से प्रदेश में औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिलेगी, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

प्रधानमंत्री इस मंच से राज्य के किसानों के दो वर्षों के बकाया बोनस वितरण, तेंदूपत्ता संग्राहकों के भुगतान में वृद्धि, गरीबों के लिए आवास निर्माण और हर घर जल योजना जैसी गारंटियों की प्रगति पर भी चर्चा करेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें रिजर्व फोर्स और पुलिस बल की तैनाती शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए अहम माना जा रहा है, जिससे न केवल नागरिकों का जीवन स्तर सुधरेगा बल्कि राज्य को नई आर्थिक और सामाजिक दिशा भी मिलेगी।

10 साल से ज्यादा समय तक काम कर रहे संविदा और वेतनभोगी कर्मचारियों को 4 महीने के भीतर किया जाए नियमित : हाईकोर्ट

10 साल से ज्यादा समय तक काम कर रहे संविदा और वेतनभोगी कर्मचारियों को 4 महीने के भीतर किया जाए नियमित : हाईकोर्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बुधवार को संविदा कर्मचारियों और दैनिक वेतनभोगियों के पक्ष में एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मचारियों को काम करते 10 साल से ज्यादा का समय हो गया है और जिस पद में काम कर रहे हैं उसके लिए पूरी तरह से योग्य हैं तो उन्हें नियमित किया जाए। जस्टिस एके प्रसाद के सिंगल बेच ने चार महीने के भीतर प्रदेश के ऐसे सभी कर्मचारियों को नियमित करने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि कोर्ट ने यह फैसला नीलिमा यादव, रश्मि नागपाल और 40 अन्य कर्मचारियों की दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए किया है। अधिवक्ता दीपाली पांडेय ने इनकी पैरवी की। याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में कहा कि पे सभी एनआईटी रायपुर में संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं। नियुक्ति से पहले विधिवत विज्ञापन जारी किया गया था। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद संस्थान ने साक्षत्कार के लिए बुलाया। जिसके बाद मेरिट के आधार पर नियुक्ति की गई।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि जिस पद पर काम कर रहे हैं उसके लिए हर तरह से योग्य हैं। संस्थान में कार्य करते 10 साल से अधिक समय हो चुका है। इस लिहाज से सभी याचिकाकर्ता पद में बने रहने के लिए योग्य हैं।

 
संविदा भर्ती : राज्य सरकार ने भर्ती नियमों किया संशोधन, दी ये राहत, जानिए अब कौन कर सकेंगे आवेदन…

संविदा भर्ती : राज्य सरकार ने भर्ती नियमों किया संशोधन, दी ये राहत, जानिए अब कौन कर सकेंगे आवेदन…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्णय के आधार पर राज्य सरकार ने भर्ती नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। मंत्रालय, सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी संशोधित निर्देशों के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सरगुजा में क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखा सह एम.आई.एस. सहायक पदों के लिए अब केवल सरगुजा जिले के मूल निवासी होने की अनिवार्यता समाप्त करते हुए, अब पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

यह संशोधन 29 सितंबर 2022 को जारी विज्ञापन के नियम एवं शर्तों में किया गया है। अब विकासखंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखा सह एम.आई.एस. सहायक पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना अनिवार्य रहेगा।

इस निर्णय से प्रदेश के अन्य जिलों के उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा और वे भी इन महत्वपूर्ण पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे प्रशासनिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित होगी।

ब्रेकिंग : ICICI बैंक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, गहनों की अवैध नीलामी का लगा आरोप, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : ICICI बैंक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, गहनों की अवैध नीलामी का लगा आरोप, जाने पूरा मामला…!!

 रायपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रायपुर (छ.ग.) भारती कुलदीप के आदेशानुसार आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड गोल्ड लोन विभाग के सक्षम प्राधिकारी के खिलाफ आपराधिक न्यास भंग (धारा 409 भादवि) का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला रायपुर के देवेंद्र निवासी अंकित अग्रवाल की शिकायत पर सिविल लाईन थाने में दर्ज किया गया है, जिसमें बैंक पर उनके सोने के गहनों की अवैध नीलामी का आरोप लगाया गया है। ये लोन करीब 14 लाख रुपए का लिया गया था।

शिकायतकर्ता अंकित अग्रवाल के मुताबिक उन्होंने बैंक से गोल्ड लोन लिया था और इसके लिए अपनी माता, पत्नी और भाभी के सोने के जेवर बैंक में गिरवी रखे थे। कोविड-19 महामारी के दौरान आर्थिक संकट के चलते कुछ समय तक किश्तों का भुगतान नहीं हो सका, लेकिन बाद में उन्होंने समय-समय पर ब्याज और मूलधन का भुगतान किया।

हालांकि, बैंक ने बिना किसी पूर्व सूचना के उनके गहनों की नीलामी कर दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि बैंक ने आरबीआई के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया और तय अवधि से पहले ही गहने नीलाम कर दिए। इतना ही नहीं, बैंक द्वारा किए गए अनुबंध पर उनके हस्ताक्षर तक मौजूद नहीं थे, बल्कि बैंक के किसी अधिकारी ने फर्जी हस्ताक्षर किए थे

शिकायतकर्ता की याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने थाना सिविल लाइन, रायपुर को आदेश दिया कि वह इस मामले में विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर जांच करे और अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में प्रस्तुत करे। न्यायालय के आदेश के बाद थाना सिविल लाइन में आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड के गोल्ड लोन विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों के खिलाफ धारा 409, 417, 418, 420, 465, और 192 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस दिन आएंगी रायपुर: विधानसभा में ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में करेंगी शिरकत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस दिन आएंगी रायपुर: विधानसभा में ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में करेंगी शिरकत

 रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाली है. वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत विधानसभा सत्र की समाप्ति पर ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बुधवार को विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया और कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की.

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और सभी व्यवस्थाएं तय मानकों के अनुसार पूरी की जाए. बैठक में यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के लिए प्रवेश और निकास द्वार तय किए गए, जिससे कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो.

प्रदेश के इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि राष्ट्रपति का दौरा सुचारू रूप से संपन्न हो सके. इसके अलावा राष्ट्रपति के साथ आने वाले विशिष्ट अतिथियों के लिए उचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो.

CG : भवन निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

CG : भवन निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

 बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम कासियारा में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। भवन निर्माण कार्य के दौरान बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आने से दोनों भाई हादसे का शिकार हो गए। यह घटना लवन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमनाथ पटेल (26) और तुकाराम पटेल (42) पिता द्वारिका पटेल भवन निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इस दौरान बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए और हादसे का शिकार हो गए। परिजनों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CG ब्रेकिंग – जंगल में मिले अधजले शव के टुकड़े और चूड़ियां, जताई जा रही ये आशंका, जांच में होंगे कई बड़े खुलासे…..

CG ब्रेकिंग – जंगल में मिले अधजले शव के टुकड़े और चूड़ियां, जताई जा रही ये आशंका, जांच में होंगे कई बड़े खुलासे…..

 गरियाबंद। गरियाबंद जिले के जंगल में अधजले शव के टुकड़े मिले है। शव के पास लाल रंग की टूटी चूड़ियां और एक प्लास्टिक की लाल चूड़ी भी मिली है। जिससे आशंका है कि यह किसी महिला का शव हो सकता है। शव की हालत इतनी खराब है कि पहचान करना मुश्किल हो रहा है, लेकिन शुरुआती जांच में हत्या कर सबूत मिटाने की साजिश की संभावना जताई जा रही है।

हाथबाय जंगल में इस समय कूप कटिंग (लकड़ी कटाई और भंडारण) का काम चल रहा है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने लकड़ियों में आग लगा दी। जब वन विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाई,तो वहां अधजले शव के टुकड़े दिखाई दिए। शव के पास एक बेल्ट और टूटी हुई चूड़ियां मिलने से यह मामला और संदिग्ध हो गया है।

स्थानीय लोगों इसे कोई सोची-समझी साजिश बता रहे है। हत्या कर शव को जंगल में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई हो। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या कहीं और हुई और शव जंगल में लाकर जलाया गया। गरियाबंद थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। जांच के दौरान शव के हाथ का अधजला हिस्सा मिला, जिसे तार से बांधा गया था, जिससे किसी बड़े अपराध की ओर संकेत मिलता है। पुलिस ने जांच के लिए सैंपल इकट्ठा किए हैं ताकि उसकी पहचान हो सके और इस रहस्यमयी हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सके।

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से सफल वापसी पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई, बोले, सुनीता विलियम्स धैर्य, साहस और प्रतिबद्धता की मिसाल

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से सफल वापसी पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई, बोले, सुनीता विलियम्स धैर्य, साहस और प्रतिबद्धता की मिसाल

 रायपुर :-  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय मूल की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को उनके ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन की सफल समाप्ति और पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि यह असाधारण अभियान सुनीता विलियम्स के धैर्य, साहस और विज्ञान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की अद्भुत मिसाल है, जो पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि नभ के पार गई नारी ने धैर्य को अपना हथियार बनाया और साहस, संकल्प एवं स्वाभिमान से नव इतिहास रच दिया। कठिनाइयों के बावजूद डटे रहना ही सफलता की असली पहचान है। सुनीता विलियम्स ने इस मिशन के माध्यम से विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जोड़ी है। उनकी यह यात्रा न केवल भारत, बल्कि समूचे विश्व के लिए प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि सुनीता विलियम्स की सफलता नारी शक्ति के अदम्य साहस और अटूट इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उनकी यह उपलब्धि भारत की बेटियों और युवाओं को उनके सपनों को ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रेरित करेगी। यह मिशन अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान में एक नए युग का संकेत देता है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

अंतरिक्ष अन्वेषण और विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है और यह मिशन इस बात का प्रमाण है कि महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय वैज्ञानिक समुदाय और इसरो (ISRO) के योगदान की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सभी को सुनीता विलियम्स पर गर्व है। उनकी असाधारण उपलब्धि से भारत का नाम एक बार फिर अंतरिक्ष जगत में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हुआ है। उनकी यह यात्रा विज्ञान और अनुसंधान में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी।

मुख्यमंत्री साय से प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा की सौजन्य भेंट, राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की

मुख्यमंत्री साय से प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा की सौजन्य भेंट, राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में सुविख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने सपरिवार सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय सम्मान प्रदान किया।

प्रेरक कथाओं और भक्ति प्रवचनों के लिए विख्यात देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और जनकल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने देवी चित्रलेखा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके विचार और प्रवचन समाज को जागरूक करने के साथ नैतिक मूल्यों को भी सशक्त करते हैं। उन्होंने देवी चित्रलेखा जी की भूमिका को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली बताते हुए कहा कि उनके प्रयास जनमानस के लिए प्रेरणादायी हैं। इस अवसर पर दोनों के बीच आध्यात्मिक चेतना के प्रसार, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और समाज में समरसता को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी जी मौजूद रहे।

मातम में बदली शादी की खुशियां : शादी से लौट रहे परिवार की कार को कंटेनर ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 6 की हालत गंभीर

मातम में बदली शादी की खुशियां : शादी से लौट रहे परिवार की कार को कंटेनर ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 6 की हालत गंभीर

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। यह हादसा कोमाखान थाना क्षेत्र के सुअरमाल से टेमरी जाने वाले मार्ग पर हुआ, जब एक कंटेनर और इको कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इको कार के परखच्चे उड़ गए।

मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब इको कार (CG 04 PJ 1696) टेमरी से बागबाहरा आ रही थी और कंटेनर (MH 40 AK 2648) बागबाहरा से ओडिशा की ओर जा रहा था। इस दौरान अचानक दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इको कार में खोपली पड़ाव निवासी साहू परिवार सवार था, जो एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। हादसे में कार में सवार जोहन साहू (60 वर्ष) और खुशी साहू (1.5 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहे पूनम साहू की इलाज के दौरान महासमुंद अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। जिनमें दो बच्चों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। वहीं चार अन्य घायलों का इलाज बागबाहरा और महासमुंद अस्पताल में चल रहा है।

ब्रेकिंग : बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को दिया अंजाम…!!

ब्रेकिंग : बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को दिया अंजाम…!!

 बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा कि जमीन विवाद के चलते बड़े भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया है। यह मामला खप्पड़वाड़ा गांव का है।

मृतक का नाम राजकुमार मानिकपुरी 42 वर्ष बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर हत्यारे भाई विष्णु राम मानिकपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों में महज 10 डिसमिल जमीन का विवाद चल रहा था। इसे लेकर हमेशा विवाद होता था और आज विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी बड़े भाई विषणु राम मानिकपुरी ने अपने छोटे भाई राजकुमार मानिकपुरी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मिलने पहुंचे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, भाजपा सरकार पर लगाए ये आरोप…

जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मिलने पहुंचे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, भाजपा सरकार पर लगाए ये आरोप…

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट बुधवार को सेंट्रल जेल पहुंचे, जहां उन्होंने जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक देवेंद्र यादव समेत कई अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

जेल में कवासी लखमा से मुलाकात के बाद सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत में भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग भाजपा की विचारधारा का विरोध करते हैं, सरकार उनके साथ ऐसा ही व्यवहार करती है। हम न्यायालय में लड़ाई लड़ते रहेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि हमें न्यायालय के माध्यम से विजय मिलेगी।

वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शासन की ओर से जो भी कष्ट मिल रहा है, उसे बड़े दिलेरी के साथ कवासी लखमा झेल रहे हैं।चरणदास महंत ने कहा कि हमारे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और अन्य पदाधिकारी भी उनसे मिलने आए थे।

CG : महिला ने एक साथ तीन लड़की और एक लड़के को दिया जन्म, खूब हो रही चर्चा

CG : महिला ने एक साथ तीन लड़की और एक लड़के को दिया जन्म, खूब हो रही चर्चा

 धमतरी : छत्तीसगढ़ से एकबार फिर अनोखा मामला सामने आया है, यहां धमतरी जिले में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें तीन लड़की और 1 लड़का है। निर्धारित समय से पहले 7 महीने में ही डिलवरी हुई। प्रसूता नगरी ब्लॉक के कौहाबाहरा की रहने वाली है। डॉक्टर्स ने कहा कि, मां और सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

बताया जा रहा है कि, पहला बच्चा 1 किलो 500 ग्राम, दूसरा बच्चा 1 किलो 300 ग्राम, तीसरा बच्चा 1 किलो 100 ग्राम और चौथा बच्चा 900 ग्राम का है। धमतरी के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी हुई है। वहीं इस खबर की चर्चा पुरे इलाके में हो रही है।

 
विधायक देवेंद्र यादव का बड़ा बयान, सरकार की नीति स्पष्ट नहीं, विपक्ष को डराने का कर रही है काम

विधायक देवेंद्र यादव का बड़ा बयान, सरकार की नीति स्पष्ट नहीं, विपक्ष को डराने का कर रही है काम

 रायपुर : विधायक देवेंद्र यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां स्पष्ट नहीं हैं और वह विपक्ष से डर रही है, इसलिए विपक्ष को डराने का कार्य कर रही है।

विधायक यादव ने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि आने वाले वर्ष में विपक्ष मजबूती से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा और जनता के सामने सच्चाई लाई जाएगी। विपक्ष के इस आक्रामक रुख से राजनीतिक हलचल तेज़ हो सकती है। अब देखना यह होगा कि सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

VIDHANSABHA : सदन में जोर शोर से गूंजा छात्रावासों में मौत का मामला, विपक्ष ने सरकार पर लगाया वास्तविक आंकड़ा छिपाने का आरोप

VIDHANSABHA : सदन में जोर शोर से गूंजा छात्रावासों में मौत का मामला, विपक्ष ने सरकार पर लगाया वास्तविक आंकड़ा छिपाने का आरोप

 रायपुर। बस्तर जिले में संचालित सरकारी आश्रम, छात्रावासों में लगातार हो रहे बच्चों की मौत का मामला आज सदन में जोर शोर से गूंजा। विपक्ष ने पिछले 3 साल में यहां होने वाली मौतों की जानकारी छिपाने का आरोप सरकार पर लगाया। विभाग की ओर से मिले जवाब से असंतुष्ट होकर कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक बघेल लखेश्वर ने बस्तर संभाग के आश्रम, छात्रावासों में विगत तीन साल में हुई मौतों और इसके लिए दोषीयों पर हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी। आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम की अनुपस्थिति में उनके भारसाधक मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि वर्ष 2022 से 2025 की अवधि में इन आश्रम, छात्रावासों में कुल 25 मौतें हुई हैं। मंत्री पर गलत जवाब देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायक ने बताया कि इस अवधि में यहां 40 मौतें हुई हैं, अधिकारी जान बूझकर वास्तविक आंकड़ा छिपा रहे हैं ऐसे अधिकारी पर सरकार क्या कार्रवाई करेगी। भारसाधक मंत्री केदार कश्यप इसका संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। इससे नाराज होकर कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन कर दिया।

Voter ID से लिंक होगा आधार कार्ड, चुनाव आयोग और गृह मंत्रालय की मीटिंग में बड़ा फैसला

Voter ID से लिंक होगा आधार कार्ड, चुनाव आयोग और गृह मंत्रालय की मीटिंग में बड़ा फैसला

 रायपुर :-  निर्वाचन आयोग मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने के लिए अनुच्छेद 326, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और संबंधित सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों के अनुसार कार्रवाई करेगा। UIDAI और भारत निर्वाचन आयोग के विशेषज्ञों के बीच तकनीकी परामर्श जल्द ही शुरू होने वाला है।

देश के निर्वाचन आयोग ने मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ आज नई दिल्ली के निर्वाचन सदन में केंद्रीय गृह सचिव, सचिव विधायी विभाग, सचिव मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और सीईओ, UIDAI और निर्वाचन आयोग के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ बैठक की।

देश के संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार, मतदान का अधिकार केवल भारत के नागरिक को दिया जा सकता है; आधार कार्ड व्यक्ति की पहचान स्थापित करता है।

इसलिए यह निर्णय लिया गया कि मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने का काम संविधान के अनुच्छेद 326, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 23(4), 23(5) और 23(6) के प्रावधानों के अनुसार तथा WP (Civil) संख्या 177/2023 में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुरूप ही किया जाएगा। तदनुसार UIDAI और निर्वाचन आयोग के तकनीकी विशेषज्ञों के बीच तकनीकी परामर्श जल्द ही शुरू होने वाला है।

विधानसभा में आज : वित्त मंत्री व कृषि मंत्री देंगे सवालों का जवाब, मुख्यमंत्री के विभागों की आज होगी बजट चर्चा

विधानसभा में आज : वित्त मंत्री व कृषि मंत्री देंगे सवालों का जवाब, मुख्यमंत्री के विभागों की आज होगी बजट चर्चा

 रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वित्त मंत्री ओपी चौधरी जवाब देंगे। विधानसभा में आज आश्रम छात्रावासों में हुई मौत, खराब खाद बीज, प्रदूषण सहित कई महत्वपूर्ण सवालों पर चर्चा होगी।

ध्यानाकर्षण में रेडी टू ईट वितरण में अनियमितता का मामला उठेगा। बालेश्वर साहू जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह परियोजना में हुई गड़बड़ी का मुद्दा उठायेंगे। वहीं संदीप साहू शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग रखेंगे।आज मुख्यमंत्री के विभागों की बजट चर्चा होगी। वहीं दो संशोधन विधेयक भी वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में प्रस्तुत किये जायेंगे। इसके अलावे 9 अलग-अलग याचिकाओं की भी प्रस्तुति की जायेगी।
झारखंड शराब घोटाला मामले में नया मोड़, ACB ने IAS विनय चौबे पर मुकदमा चलाने की मांगी अनुमति...देखिए कैसी रही संलिप्तता!

झारखंड शराब घोटाला मामले में नया मोड़, ACB ने IAS विनय चौबे पर मुकदमा चलाने की मांगी अनुमति...देखिए कैसी रही संलिप्तता!

 रायपुर। झारखंड में कथित शराब घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) रायपुर ने आईएएस विनय कुमार चौबे और उत्पाद विभाग के अधिकारी गजेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति झारखंड सरकार से मांगी है।

मामला रायपुर के आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज किया गया था, जिसमें यहां के अधिकारियों के अलावा झारखंड के आईएएस अधिकारी और तात्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे को भी आरोपित बनाया गया था।

 

 

किसने दर्ज कराई थी शिकायत?

जानकारी के मुताबिक, रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के निवासी विकास सिंह ने इस घोटाले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। विकास सिंह ने आरोप लगाया था कि छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने मिलकर शराब घोटाला किया, जिसके कारण राज्य सरकार को अरबों रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है।इसके अलावा, यह भी आरोप था कि छत्तीसगढ़ और झारखंड के अधिकारियों के एक सिंडिकेट ने झारखंड की आबकारी नीति को बदलवा किया और इसके चलते राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ। आरोप में यह भी कहा गया था कि दोनों राज्यों के अधिकारियों ने मिलकर मैन पावर सप्लाई में भी घोटाला किया। दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच वर्ष 2021 के दिसंबर से लेकर जनवरी 2022 तक कई बैठकें हुई थीं।

 

 

ईडी ऑफिस में बयान हुई दर्ज

अप्रैल 2023 में आइएएस विनय चौबे और के. सत्यार्थी ने ईडी के रायपुर कार्यालय में अपना बयान दर्ज कराया था। जांच एजेंसी ने अपनी जांच में पाया कि भूपेश सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के अधिकारियों और व्यापारियों के एक अवैध सिंडिकेट ने शराब घोटाला किया। जांच में यह भी सामने आया कि 2019 से 2022 तक सरकारी शराब दुकानों से अवैध शराब डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बेची गई, जिससे राज्य सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान हुआ।

नकली होलोग्राम आपूर्ति करने का आरोप

यह वही कंपनी है जिसपर नकली होलोग्राम आपूर्ति करने का आरोप है। झारखंड में छत्तीसगढ़ माडल की तर्ज पर लागू शराब नीति के दौरान इसी कंपनी को झारखंड में भी होलोग्राम आपूर्ति का ठेका मिला था। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में कंपनी की भूमिका उजागर होने के बाद झारखंड में भी उसे ब्लैकलिस्ट किया गया था।

छत्तीसगढ़ मॉडल पर चल रही थी शराब की बिक्री

बता दें कि छत्तीसगढ़ मॉडल पर झारखंड में भी मई 2022 से शराब की बिक्री हो रही थी। इनमें छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एपी त्रिपाठी को सलाहकार नियुक्त किया गया था। प्रिज्म होलोग्राम एंड फिल्म सिक्योरिटी लिमिटेड को शराब की बोतलों में होलोग्राम छापने का काम मिला था। इसी तरह मेसर्स सुमित फैसिलिटीज लिमिटेड को मैन पावर सप्लाई की जिम्मेदारी मिली थी। तीनों ही छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में आरोपित भी हैं।

अनवर ढेबर के ठिकानों पर हुई बैठक

ईओडब्ल्यू में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दिसंबर 2022 में झारखंड की शराब नीति में बदलाव किया गया था। इसकी बैठक रायपुर में कारोबारी अनवर ढेबर के ठिकाने में की गई थी। इस दौरान एपी त्रिपाठी, अनिल टुटेजा, अरविंद सिंह सहित झारखंड के उत्पाद अधिकारी भी मौजूद थे। नीति में बदलाव करने के पीछे सुमित कंपनी को फायदा दिलाना बताया गया है। इससे करोड़ों रुपये का सरकार का नुकसान हुआ है। यही कंपनी छत्तीसगढ़ में भी शराब ठेके का काम कर रही थी।

IPS रजनेश सिंह बने SSP: छत्तीसगढ़ सरकार ने दी पदोन्नति, इस सूची में पहले शामिल नहीं हो सका था नाम

IPS रजनेश सिंह बने SSP: छत्तीसगढ़ सरकार ने दी पदोन्नति, इस सूची में पहले शामिल नहीं हो सका था नाम

IPS रजनेश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत

1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी पदोन्नति

तकनीकी त्रुटि के कारण पहले नहीं मिला प्रमोशन

 रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी रजनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर पदोन्नत कर दिया है। उनकी पदोन्नति 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी।

यह आदेश गृह (पुलिस) विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता द्वारा जारी किया गया। तकनीकी त्रुटि के कारण पहले उनकी पदोन्नति सूची में नाम नहीं था, जिसे अब सुधार लिया गया है।

तकनीकी त्रुटि के कारण पहले नहीं मिला प्रमोशन

हाल ही में गृह विभाग ने 13 वर्षों की सेवा पूरी करने वाले आठ आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की थी। हालांकि, तकनीकी त्रुटि के चलते 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी रजनेश सिंह का नाम इस सूची में शामिल नहीं हो सका।

इस त्रुटि को संज्ञान में लेते हुए 18 मार्च 2025 को संशोधित आदेश जारी कर उन्हें चयन श्रेणी वेतनमान (Level-13) में पदोन्नति दी गई।

क्या होगा नया वेतनमान?

पदोन्नति के बाद रजनेश सिंह का वेतनमान ₹1,23,100 – ₹2,15,900 निर्धारित किया गया है। इससे उनकी वेतन और अन्य भत्तों में भी वृद्धि होगी।

निडर और कर्मठ अधिकारी हैं रजनेश सिंह

आईपीएस रजनेश सिंह अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर में उन्होंने कई अहम ऑपरेशन का नेतृत्व किया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण करने में उनका योगदान सराहनीय रहा है।

देखें आदेश-





































 

सुकमा के ग्रामीणों ने किया राजधानी का भ्रमण, विधानसभा की कार्यवाही देखी

सुकमा के ग्रामीणों ने किया राजधानी का भ्रमण, विधानसभा की कार्यवाही देखी

 पहली बार देखा रेलवे स्टेशन, विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम

रायपुर। सुकमा जिले के दूरस्थ गांवों से आए युवाओं के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा। स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत नियद नेल्लानार योजना में शामिल सिलगेर, पूवर्ती, एलमागुंडा, लखापाल, शालातोंग, साकलेर, छोटेकेडवाल, बगडेगुड़ा और बेदरे जैसे गांवों के 119 युवा पहली बार अपने गांव से बाहर निकले और राजधानी पहुंचे।इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान युवाओं ने रेलवे स्टेशन, छत्तीसगढ़ विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम का दौरा किया।
 
राजधानी आगमन के दौरान युवाओं ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण किया और दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी, जिससे वे बेहद उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने युवाओं से चर्चा करते हुए कहा कि युवा चाहें तो अपने गांव में अमन-चैन और विकास की रोशनी फैला सकते हैं।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने युवाओं से उनके गांव की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके गांवों में पक्की सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, राशन, चिकित्सा और आवास जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की और कहा कि मुख्यमंत्री साय के मार्गदर्शन में हम सभी मिलकर छत्तीसगढ़ को विकसित और समृद्ध राज्य बनाएंगे।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने नियद नेल्लानार योजना के तहत गांवों के आर्थिक विकास के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इन गांवों के निकट नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं, जिससे माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचे।

 उल्लेखनीय है कि आजादी के 75 साल बाद पहली बार अपने गांव से बाहर निकल कर राजधानी पहुंचे अनेक ग्रामीणों ने प्रदेश की प्रगति को नजदीक से देखा और भविष्य में अपने गांवों के विकास में योगदान देने की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में दूरस्थ क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचे और वहां के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। राज्य सरकार प्रदेश के माओवाद प्रभावित इलाकों में तेजी से बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।

राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अब इन दूरस्थ गांवों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना और नियद नेल्ला नार योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्रामीण युवाओं को प्रदेश की विकास प्रक्रिया से जोड़ने में मदद मिल रही है। यह पहल न केवल इन गांवों के युवाओं के लिए एक नई आशा की किरण लेकर आई है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के उज्जवल भविष्य की भी झलक देती है।

Surrender : 2 इनामी समेत 3 नक्सलियों ने छोड़ा लाल आतंक का साथ

Surrender : 2 इनामी समेत 3 नक्सलियों ने छोड़ा लाल आतंक का साथ

 सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में सरकार और सुरक्षाबल द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान लगातार कामयाबी हासिल हो रही है। इसी कड़ी में आज सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सक्रिय दो इनामी सहित तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले दो नक्सलियों पर 2-2 लाख, कुल 4 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

इन सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति” और “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रेरित होकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने में डीआईजी ऑफिस सुकमा, आरएफटी (रेपिड फोर्स टीम), और 151वीं वाहिनी सीआरपीएफ की बड़ी भूमिका रही।

 
कल छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे सचिन पायलट, जेल में बंद पूर्व मंत्री लखमा से करेंगे मुलाकात, लेंगे अहम बैठक

कल छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे सचिन पायलट, जेल में बंद पूर्व मंत्री लखमा से करेंगे मुलाकात, लेंगे अहम बैठक

 रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट कल बुधवार 19 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे है। अपने इस दौरे के दौरान वे शराब घोटाले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात करेंगे।

इसके अलावा, दोपहर 2 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक बदलाव और हाल ही में हुए चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी

बैठक में होंगे ये बड़े नेता शामिल

राजीव भवन में होने वाली बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष, तीनों सह-प्रभारी, वरिष्ठ नेता और संगठन के महत्वपूर्ण सदस्य शामिल होंगे।

बता दें कि निकाय चुनाव के बाद यह सचिन पायलट का पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। बैठक में संगठन में बदलाव, नई नियुक्तियां और हाल ही में हुई चुनावी हार की समीक्षा पर चर्चा हो सकती है। बैठक के बाद शाम 5 बजे सचिन पायलट दिल्ली लौट जाएंगे।

 
छत्तीसगढ़ में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विभागों के लिए 21,277 करोड़ 28 लाख से अधिक की अनुदान मांगें पारित

छत्तीसगढ़ में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विभागों के लिए 21,277 करोड़ 28 लाख से अधिक की अनुदान मांगें पारित

 रायपुर,18 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 21,277 करोड़ 28 लाख से अधिक की अनुदान मांगें पारित की गईं। इसमें पुलिस विभाग, गृह विभाग, जेल विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के वित्तीय सहायता, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग शामिल हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सदन में बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य सरकार ने 18 लाख गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए पहली कैबिनेट बैठक में ही स्वीकृति प्रदान की थी। इस वर्ष के बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 8500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि नक्सल उन्मूलन के लिए इस वर्ष के बजट में कई नए प्रावधान किए गए हैं। बस्तर के सातों जिलों में नक्सल विरोधी बल बस्तर फाइटर्स के लिए 3202 नए पदों के सृजन का निर्णय लिया गया है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

इसी प्रकार, प्रदेश में पुलिस और जनता के बीच समन्वय को बढ़ाने के लिए ‘जनसंवाद कार्यक्रम’ की शुरुआत की गई है, जिसके तहत स्थानीय नागरिकों और पुलिस अधिकारियों के बीच नियमित संवाद स्थापित किया जाएगा। इसके लिए 30 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के अनुदान मांग पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग को सशक्त बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 474 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है, जिससे संस्थानों का विस्तार, अधोसंरचना विकास और युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

BREAKING : कांग्रेस ने दो नेताओं को पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानें पूरा मामला

BREAKING : कांग्रेस ने दो नेताओं को पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानें पूरा मामला

 भानुप्रतापपुर : भानुप्रतापपुर कांग्रेस पार्टी के निर्णय के विरूद्ध नगर पंचायत भानुप्रतापपुर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने व संगठन के नेताओं के प्रति सार्वजनिक रूप से अमर्यादित शब्दों का उपयोग करते हुए अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध टिप्पणी करने वाले भानुप्रतापपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी भगवती गजेंद्र व वार्ड क्रमांक के पार्षद तुषार ठाकुर को 6 वर्षों के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया है।