नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG ब्रेकिंग : DPI ने जारी किया आदेश, इन कक्षाओं की परीक्षा में हुआ बदलाव, देखें आदेश…

CG ब्रेकिंग : DPI ने जारी किया आदेश, इन कक्षाओं की परीक्षा में हुआ बदलाव, देखें आदेश…

 रायपुर। 5वी और 8वी बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी गयी है। अब कुछ विषयों के प्रारूप में संशोधन किया गया है।

 ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ को मिला एक और IAS, इस कैडर से किया गया ट्रांसफर…..

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ को मिला एक और IAS, इस कैडर से किया गया ट्रांसफर…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ को एक और आईएएस मिला गया है। मणिपुर कैडर के IAS का छत्तीसगढ़ तबादला हुआ है। छत्तीसगढ़ को आईएएस पथरे अभिजीत बबन के तौर पर एक और आईएएस मिल गया है। मूलत: मणिपुर कैडर के आईएएस पठारे अभिजीत बबन का गत दिवस केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर में ट्रांसफर किया है।

भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा 6 फरवरी को जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि आईएएस पठारे अभिजीत बबन की आईपीएस साकोरे मानसी नानाभाऊ से शादी होने की वजह से ट्रांसफर किया गया है।

महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले पठारे अभिजीत बबन ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में अखिल भारतीय रैंक 333 हासिल की थी। अभिजीत ने पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई किया है। स्नातक होने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए पुणे की फर्म में ऑफिस एग्जीक्यूटिव के रूप में काम किया। फिर उन्होंने आईएएस बनने की अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी।

CG : 46 बागी नेताओं पर भाजपा का एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

CG : 46 बागी नेताओं पर भाजपा का एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

 रायपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 46 बागी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कदम उन नेताओं के खिलाफ उठाया गया है जिन्होंने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ बगावत करते हुए चुनाव लड़ा या पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए।

भाजपा नेतृत्व ने यह स्पष्ट किया है कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनुशासनहीन नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार, निष्कासित किए गए नेताओं में कई वरिष्ठ और पूर्व पदाधिकारी भी शामिल हैं।

इस कार्रवाई को आगामी चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत और एकजुट बनाए रखने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा ने अन्य नेताओं को भी चेतावनी दी है कि वे पार्टी के अनुशासन का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कठोर कदम उठाए जा सकते हैं।

 

CG NEWS : 46 बागी नेताओं पर भाजपा का एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

 

 

छत्तीसगढ़ में मौसम का उतर चढ़ाव जारी, एक ही दिन में इतना गिरा तापमान, जानिए आज का मौसम…

छत्तीसगढ़ में मौसम का उतर चढ़ाव जारी, एक ही दिन में इतना गिरा तापमान, जानिए आज का मौसम…

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम का उतर चढ़ाव जारी है।पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से तापमान में फिर गिरावट आई है।

एक ही दिन में तापमान में 4 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को रायपुर का तापमान 35.4 डिग्री था जो गुरुवार को 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बिलासपुर में अधिकतम तापमान 29.4, अंबिकापुर में 25.9, जगदलपुर में 33.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

7 फरवरी तक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे कमजोर होगा, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. लेकिन 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में फिर से वृद्धि होगी।

CG : भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सांसद करेंगे रोड शो

CG : भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सांसद करेंगे रोड शो

 अभनपुर: आगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज अभनपुर, आरंग और नवापारा में शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। इस आयोजन में भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे, जिससे क्षेत्र में चुनावी माहौल और अधिक गर्माने की संभावना है। इस शक्ति प्रदर्शन के तहत भाजपा सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल भव्य रोड शो करेंगे। इसके साथ ही अभनपुर विधायक, प्रदेश के कृषि मंत्री सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी का दावा है कि यह शक्ति प्रदर्शन आगामी चुनावों में भाजपा की मज़बूत स्थिति को दर्शाने का काम करेगा।

CG NEWS : भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सांसद करेंगे रोड शो

 
CG : नक्सलियों की कायराना हरकत, सरपंच प्रत्याशी की घर में घुसकर हत्या

CG : नक्सलियों की कायराना हरकत, सरपंच प्रत्याशी की घर में घुसकर हत्या

 दंतेवाड़ा : नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी कायराना हरकत को अंजाम दिया है। दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में गुरुवार देर रात नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी। दो दिनों में दो हत्याओं की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 1 बजे से 1:30 बजे के बीच हुई। नक्सली मृतक के पंचायत चुनाव में भाग लेने को इसका कारण मान रहे हैं। एएसपी आरके बर्मन ने घटना की पुष्टि की है और सुरक्षाबलों द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

गिरते वर्चस्व से परेशान नक्सली कर रहे हैं हत्याएं

बस्तर के अंदरूनी इलाकों में सुरक्षाबलों की बढ़ती सक्रियता से नक्सली हताश हो चुके हैं। ग्रामीणों के बीच अपने घटते प्रभाव को लेकर वे बौखलाए हुए हैं और निर्दोष आदिवासियों को निशाना बना रहे हैं। नक्सली लगातार उन लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं, जिन्हें वे सुरक्षाबलों का सहयोगी मानते हैं।

क्षेत्र में दहशत, सुरक्षा बल अलर्ट पर

दो दिनों में हुई इन हत्याओं के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

विश्व शांति के लिए बुद्ध के संदेश प्रासंगिक: मुख्यमंत्री साय

विश्व शांति के लिए बुद्ध के संदेश प्रासंगिक: मुख्यमंत्री साय

 डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी में 32वां अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन आयोजित

रायपुर :-  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि वर्तमान समय में, जब संपूर्ण विश्व आपसी भौतिक प्रतिस्पर्धा से जूझ रहा है, ऐसे में भगवान बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। मानवता के उत्थान और शांति के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए बुद्ध के दिखाए रास्ते का अनुसरण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी बुद्ध के संदेशों का व्यापक प्रभाव देखने को मिलता है, जिसके कारण यहाँ सभी धर्मों के लोग आपसी सौहार्द, भाईचारे और समरसता के साथ जीवन यापन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय आज डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध प्रज्ञागिरी तीर्थ स्थल में आयोजित 32वें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस आयोजन में देश-विदेश से आए बौद्ध भिक्षु, विद्वान एवं अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ धार्मिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। प्रदेश के प्राचीन बौद्ध स्थलों में सिरपुर का विशेष महत्व है, जहाँ बौद्ध धर्म की ऐतिहासिक विरासत आज भी संरक्षित है। इसी प्रकार, उत्तरी छत्तीसगढ़ के मैनपाट क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं, और यह क्षेत्र अब एक प्रमुख बौद्ध पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें पर्यटन भी एक महत्वपूर्ण घटक है। राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता इसे पर्यटन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनाती है। प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए सतत प्रयासरत है। इस दिशा में, भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के तहत भी इस क्षेत्र को शामिल किया गया है, जिससे यहाँ पर्यटन सुविधाओं का व्यापक विकास हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में देश-विदेश से पधारे बौद्ध भिक्षुओं, विद्वानों एवं अनुयायियों का हृदय से स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पाण्डेय एवं प्रज्ञागिरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष श्री विनोद खाण्डेकर ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रज्ञागिरी ट्रस्ट समिति के सचिव श्री शैलेन्द्र डोंगरे, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार सहारे एवं बड़ी संख्या में बौद्ध धर्म के अनुयायी उपस्थित रहे।

 

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एक युग पुरुष थे, उन्होंने एक नए विचार और नए युग का प्रवर्तन किया : अमित शाह

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एक युग पुरुष थे, उन्होंने एक नए विचार और नए युग का प्रवर्तन किया : अमित शाह

 केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के ‘प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव’ और श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए

रायपुर :-  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया और श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए। इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आचार्य श्री विद्यासागर जी की स्मृति में ₹100 का स्मारक सिक्का, डाक विभाग का ₹5 का विशेष लिफाफा, 108 चरण चिन्हों व चित्र का लोकार्पण और प्रस्तावित समाधि स्मारक ‘विद्यायतन’ का शिलान्यास किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और पूज्य मुनि श्री समता सागर जी महाराज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में श्री अमित शाह ने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एक युग पुरुष थे, जिन्होंने एक नए विचार और नए युग का प्रवर्तन किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जन्मे आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महामुनिराज अपने कर्मों से भारत, भारतीय संस्कृति, भारतीय भाषाएँ और भारत की पहचान के ज्योतिर्धर बने। श्री शाह ने कहा कि शायद ही यह सम्मान किसी ऐसे धार्मिक संत को मिला होगा, जिन्होंने धर्म के साथ-साथ देश की पहचान की व्याख्या विश्व भर में की हो। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी के शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण धर्म, संस्कृति और राष्ट्र को समर्पित रहा।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि उन्हें कई बार आचार्य श्री विद्यासागर जी का सान्निध्य मिला और हर बार आचार्य जी ने भारतीय भाषाओं के संवर्धन, देश के गौरव का विश्वभर में प्रसार और देश की पहचान ‘इंडिया’ की बजाय ‘भारत’ से होने पर जोर दिया। श्री अमित शाह ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के निमंत्रण पत्र पर ‘प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ लिख कर, मोदी जी ने विद्यासागर जी के विचारों को जमीन पर उतारने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आचार्य जी के विचार को जरा भी राजनीति किए बगैर जमीन पर उतारा और उनके संदेश का अनुकरण करने का काम किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आचार्य जी ने जीवन के अंतिम क्षण तक तपस्या का मार्ग नहीं छोड़ा। श्री शाह ने कहा कि आचार्य जी ने न केवल जैन धर्म के अनुयायियों को बल्कि जैनेत्तर अनुयायियों को भी अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा से मोक्ष का मार्ग बताने का काम किया। श्री अमित शाह ने कहा कि यह बोलने वाले बहुत लोग मिलते हैं कि धर्म, राष्ट्र और समाज के लिए जीवन का हर क्षण समर्पित होना चाहिए। लेकिन पूरा जीवन इसी तरह जीने वाले लोग कभी-कभार ही दिखते हैं और आचार्य जी का जीवन ऐसा ही रहा। उन्होंने कहा कि आचार्य जी ने ‘अहिंसा परमो धर्म:’ के सिद्धांत की समय अनुकूल व्याख्या कर पूरे विश्व में इसे स्थापित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने जैन धर्म के सिद्धांत के अनुरूप इस बात का ख़याल रखा कि उनके शिष्य भी उन्हीं सिद्धांतों पर जीवन व्यतीत करें।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘अहिंसा परमो धर्म:’ के सिद्धांतों का प्रचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अवसर के लिए स्मारक सिक्का और विशेष लिफाफा की स्वीकृति देने के लिए वह मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि आचार्य जी को दी गई यह कार्यांजलि संत परंपरा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि आचार्य जी का प्रस्तावित समाधि स्मारक ‘विद्यायतन’ युगों-युगों तक आचार्य जी के सिद्धांतों, संदेशों और उपदेशों के प्रचार का स्थान बनकर रहेगा। श्री शाह ने कहा कि जिस संत ने अपना पूरा जीवन विद्या की उपासना में बिताया, उनकी समाधि का नाम ‘विद्यायतन’ के अलावा कुछ और नहीं हो सकता। श्री अमित शाह ने कहा कि इस अवसर पर मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में निः शुल्क कन्या विद्यालय का भी शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में कौशल विकास और रोजगार दोनों सम्मिलित होंगे और अध्यापन कार्य मातृभाषा में होगा। उन्होंने कहा कि आचार्य जी के 108 चरण चिह्नों का भी लोकार्पण हुआ है, जो त्याग, तपस्या और संयम के जीवन का संदेश देंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत की संत परंपरा बहुत समृद्ध है। उन्होंने कहा कि देश को जब जिस भूमिका की ज़रूरत पड़ी, संत परंपरा ने उस भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि संतों ने ज्ञान का सृजन किया, देश को एकता के सूत्र में बाँधा और जब गुलामी का कालखंड था, तब संतों ने भक्ति के माध्यम से राष्ट्र चेतना की लौ जलाए रखी। उन्होंने कहा कि देश का शासन और देश जब आज़ादी के बाद पाश्चात्य विचारों से प्रभावित होकर चलने लगा, तब विद्यासागर जी महाराज एकमात्र आचार्य थे जिन्होंने भारत, भारतीयता और भारतीय संस्कृति से खुद को जोड़े रखा।श्री अमित शाह ने कहा कि जैन मुनियों ने पूरे देश को एक करने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर से लेकर कर्नाटक के श्रवणबेलगोला तक, बिहार के राजगीर से लेकर गुजरात के गिरनार तक हर जगह पैदल घूम कर अपने कर्मों से अपने त्याग का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आचार्य जी ने हमें सिखाया कि हमारी पहचान हमारी संस्कृति में निहित है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने ‘मूकमाटी’ नामक हिन्दी महाकाव्य की रचना की, जिस पर अनेक लोगों ने शोध और निबंध लिखे हैं। सभी भारतीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन के आचार्य जी के संदेश का पालन करते हुए उनके अनुयायियों ने ‘मूकमाटी’ का कई भाषाओं में अनुवाद किया है। उन्होंने कहा कि ‘मूकमाटी’ में धर्म, दर्शन, नीति और अध्यात्म को बहुत गहराई से समझाया गया है और इसमें शरीर की क्षणभंगुरता का वर्णन एवं राष्ट्र प्रेम का भी संदेश है। श्री अमित शाह ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज का मानना था कि हमारे देश की भाषाई विविधता हमारी सच्ची शक्ति है। उन्होंने कहा कि जिस देश में अनेक भाषाएँ, लिपियाँ और बोलियाँ हों और अलग-अलग प्रकार के व्याकरण और गाथाएँ हों, वह देश सांस्कृतिक रूप से उतना ही समृद्ध माना जाता है।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी और आचार्य जी के बीच बहुत ही आत्मीय संवाद रहा है। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी का संदेश, प्रवचन व लेखन जैन समुदाय के साथ-साथ पूरे राष्ट्र के लिए एक अनमोल धरोहर है।

आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने हमें सिखाया कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने हमें सिखाया कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

 आचार्य जी के उपदेश प्रकाश स्तंभ की तरह: पथ को आलोकित कर देती है सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा – मुख्यमंत्री साय

रायपुर :-  जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने हमें सिखाया कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। अगर हम अपनी संस्कृति को खो देते हैं तो विश्व के समक्ष हमारी कोई पहचान नहीं रह जाती। आचार्य जी ने संप्रदायवाद, भाषावाद, जातिवाद आदि संकीर्णताओं से ऊपर उठकर मानवता एवं विश्व बंधुत्व का संदेश हम सभी को दिया है। केन्द्रीय गृहमंत्री श्री शाह आज डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में आचार्य विद्यासागर जी महाराज की समाधि स्मारक के भूमिपूजन और विनयांजलि समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जैन आचार्यो और मुनियों ने संपूर्ण देश को एकसूत्र में बांधने का कार्य किया है। जैन संतों और मुनियों ने उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर से लेकर कर्नाटक के श्रवणबेलगोला तक और बिहार के राजगीर से गुजरात के गिरनार तक हर जगह पैदल भ्रमण कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हुए त्याग और तपश्चर्या से सन्मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी ने एक कल्पवृक्ष की भांति जीवन जिया। उनके तप और त्याग से प्रत्येक क्षण देशवासियों को नई प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि आज इस स्थान पर सभी लोगों ने मिलकर आचार्य जी की भव्य समाधि का निर्माण करने का निर्णय लिया है, इसके लिए सभी साधुवाद के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज भौतिक देह से भले ही हमारे बीच उपस्थित नहीं है, लेकिन उनके उपदेश हमें प्रकाश स्तंभ की तरह युगों युगों तक हमेशा सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे। आचार्य जी ने धर्म की रक्षा और राष्ट्र की मजबूती के लिए मीलों पैदल सफर तय किया। आहार-विहार का ऐसा संयम रखा जिसे सोचकर ही हम सब चकित रह जाते हैं। आचार्य जी ने करोड़ों लोगों को अपने जीवन से प्रेरणा दी। वे एक राष्ट्र संत थे और स्वदेशी के प्रति उनका गहरा अनुराग था। वे हमेशा कहते थे कि हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने पूज्य समता सागर जी महाराज और देशभर से आए सभी जैन मुनियों को प्रणाम करते हुए कहा कि संतों का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहे, ऐसी मेरी कामना है।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, लोकसभा सांसद श्री संतोष पाण्डेय, विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, जैन समाज के श्री अशोक पाटनी, महोत्सव के अध्यक्ष श्री विनोद बड़जात्या, श्रीकांत प्रभात जैन, विनोद जैन, मनीष जैन एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सीएम साय ने राजनांदगांव में चुनावी सभा को किया संबोधित, बोले- बीजेपी प्रत्याशियों को जिताएं, विकास की गारंटी हमारी

सीएम साय ने राजनांदगांव में चुनावी सभा को किया संबोधित, बोले- बीजेपी प्रत्याशियों को जिताएं, विकास की गारंटी हमारी

 राजनांदगांव : नगरी निकाय चुनाव के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव शहर में जनसंपर्क करते हुए शहर के तीन स्थानों पर लगभग दो दर्जन से अधिक वार्ड की चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बन गई है। अब नगर सरकार बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है। आने वाली 11 तरीख को कमल छाप का बटन दबाकर महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की जीताना है। विकास की गारंटी हमारी है। उन्होंने कहा कि 13 माह में मोदी की बडी़-बडी़ गांटी पुरी हुई है। उन्होंने तीन तारीख को महातारी वंदन योजना के रूपये भेज कर 12वीं किस्त देने की जानकारी महिलाओं को दी। वहीं पीएससी घोटले पर कार्रवाई की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने भविष्य में चिखली ओवर ब्रिज के नव निर्माण की जानकारी दीजिए। गौरीनगर स्कूल मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा में 10 वार्ड के पार्षद प्रत्याशी उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आप लोगों ने भांचा और कका को यहां से हरा कर वापस भेजा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव गली-मोहल्ले और शहर का चुनाव है। आपके घर के बेटे मधुसूदन यादव को महापौर पद पर जीताकर लाना है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी चुनावी सभा की शुरुआत गौरी नगर क्षेत्र से वार्ड से की वहीं उन्होंने लखोली क्षेत्र में और तुलसीपुर क्षेत्र में भी दस-दस वार्डों की संयुक्त सभाओं को संबोधित किया।

रायपुर : VIP-रोड पर नशे में धुत रशियन युवती ने कार से तीन युवकों को रौंदा, पुलिस से की झूमाझटकी

रायपुर : VIP-रोड पर नशे में धुत रशियन युवती ने कार से तीन युवकों को रौंदा, पुलिस से की झूमाझटकी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देर रात वीआईपी रोड में हुई, जब तेज़ रफ्तार टाटा इंडिगो कार ने एक्टिवा सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने एक रशियन युवती और उसके साथी युवक को हिरासत में लिया है।

हादसे के बाद युवती ने जमकर मचाया हंगामा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इंडिगो कार में एक युवक और एक रशियन युवती सवार थे जो बहुत ज्यादा शराब पीए हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसे के समय रशियन युवती कार चला रही थी और युवक युवती की गोद में बैठा था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही रशियन युवती ने सड़क पर ही जमकर हंगामा मचाया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी झुमाझटकी की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इतना ही नहीं नशे में धुत रशियन युवती ने थाने पहुंचकर भी जमकर हंगामा मचाया।

कार के सामने लोक अभियोजक और सरकारी वकील लिखा हुआ है। वहीं, कार में मिले विजिटिंग कार्ड के आधार पर भावेश आचार्य आरोपी युवक का नाम सामने आया है। हादसे में एक्टिवा सवार तीनों युवक नीलकमल साहू, ललित चंदेल और अरुण विश्वकर्मा घायल हुए है, जिन्हें मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों के स्वजनों के मुताबिक, तीनों युवक एक शादी हॉल से फोटोग्राफी का काम खत्म करके घर जा रहे थे, तभी सामने से आई तेज रफ्तार इंडिगो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना भयानक था कि, एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने आरोपी रशियन युवती और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।

सावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ऐसी गलती, इस महिला ने गंवाए 20 लाख रुपए, जानिए पूरा मामला

सावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ऐसी गलती, इस महिला ने गंवाए 20 लाख रुपए, जानिए पूरा मामला

 भानुप्रतापपुर :- सोशल मीडिया के दौर में सभी आसानी से पैसा कमाना चाहते हैं, लेकिन इसके चलते कई बार वह ठगी का शिकार बन जाते हैं. ताजा मामला भानुप्रतापपुर से सामने आया है. यहां एक महिला से 20 लाख की ठगी की गई है. शातिर ठगों ने आसानी से पैसे कमाने का लालच देकर महिला को ठगी का शिकार बनाया. यह मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है.

पैसे कमाने का लालच देकर की ठगी

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला को व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें पैसे कमाने का झांसा देकर एक लिंक शेयर की गई. शातिर आरोपी हर दिन छोटे-छोटे टास्क देते और जितने पर महिला को पैसे मिल जाते. शुरुआत में महिला को कुछ टास्क के बाद 4,600 रुपए का मुनाफा हुआ. पैसे कमाने के लालच में महिला पैसे जमा कराते गई. 21 दिसंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 के बीच 38 ट्रांजेक्शन कर महिला ने 20 लाख रुपए गंवा दिए.

पैसे का कमाने का झांसा इस तरह दिया गया था कि पीड़ित महिला ने इसके लिए अपने रिश्तेदारों से पैसे मांगे, आभूषण तक बेच दिए. इतना ही नहीं पति ने लोन लेकर पैसे भी लगा दिए. महिला को ITC कंपनी में पैसे लगाने और उससे होने वाले मुनाफे की बात कही थी. अलग-अलग खातों में पैसे मांगे गए, ये सभी म्यूल अकाउंट थे. पीड़िता के अनुसार, भेजे गए क्यूआर पर फोन पे के जरिए पैसे जमा कराए गया.

थाने में मामला दर्ज

कैलाश पाण्डेय, ASI, थाना भानुप्रतापपुर ने मामले को लेकर लल्लूराम डॉट कॉम को बताया कि व्हाट्सएप पर लिंक आया था. जिसमें आरोपियों ने रोजगार देने का झांसा दिया. जब पैसा जमा कराया गया, उसी दिन उसको मुनाफा मिल गया. जिसके बाद प्रार्थिया द्वारा मुनाफा मिलने पर खाते में  बार-बार पैसा जमा कराया गया. कुल 38 बार ट्रांजेक्शन किए. प्राथिया की आरोपियों से टेलीग्राम के माध्यम से बातचीत होती थी. प्रार्थिया की शिकायत के बाद थाने में केस दर्ज कर लिया है. आगे की कार्यवाई जारी है.

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

 डोंगरगढ़ः केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की। गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी और सांसद संतोष पांडेय उपस्थित थे।

पूजा अर्चना के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखाः-

“आज माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी के साथ डोंगरगढ़ के छोटी बम्लेश्वरी मंदिर में मातारानी के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माँ बम्लेश्वरी से शुभाशीष प्राप्त कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा जी, कैबिनेट मंत्री  ओपी चौधरी , राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।”

CG -ऑनलाइन गेम के दौरान हुआ प्यार, सात जन्मों का साथ निभाने की खाई कसम, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा....

CG -ऑनलाइन गेम के दौरान हुआ प्यार, सात जन्मों का साथ निभाने की खाई कसम, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा....

 कोरबा। ऑनलाइन गेम के जरिए शुरू हुई एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ। कोरबा के एक युवक और पश्चिम बंगाल की युवती के बीच ऑनलाइन गेम के जरिए दोस्ती हुई। धीरे-धीरे यह दोस्त प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन, कुछ ही समय के बाद युवती ने अपना इरादा बदल दिया और वो वापस अपने घर चली गई। इधर, युवती के घर जाने के बाद युवक परेशान रहने लगा। उसने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर दी। किसी व्यक्ति को गैरकानूनी रूप से हिरासत में रखे जाने पर रिहाई दिलाने के लिए दायर की जाती है।

केस की सुनवाई हुई, तब युवती ने अपने माता-पिता के साथ रहने की बात कही। जिस पर डिवीजन बेंच ने कहा कि माता-पिता के साथ रहना अवैध हिरासत नहीं है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र अग्रवाल ने युवक की याचिका को खारिज कर दिया है।

जाने क्या है पूरा मामला

दरअसल, कोरबा में रहने वाले शंकर गवेल पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर की लड़की के साथ ऑनलाइन गेम खेलता था। साल 2023 में उनकी पहचान हुई। जिसके बाद दोनों आपस में चैट पर बातचीत करने लगे। तब लड़की नाबालिग थी। कुछ समय बाद उनकी दोस्ती हुई। फिर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। जिसके बाद उन्होंने बालिग होने पर शादी करने का फैसला किया।

नवंबर 2024 में लड़की ने युवक को बताया कि उसके माता-पिता उसकी मर्जी के खिलाफ शादी के लिए मजबूर कर रहे हैं। उसने युवक के साथ शादी करने की बात कही। साथ ही उसे अपने साथ ले जाने कहा। इस पर युवक 26 नवंबर को इस्लामपुर पहुंचा, जहां युवती उससे मिली। जिसके बाद युवती उसके साथ कोरबा आ गई।

इस बीच 7 दिसंबर को कोरबा के सर्वमंगला मंदिर में युवक ने युवती को सिंदूर लगाया, मंगलसूत्र और वरमाला डालकर शादी रचा ली। दोनों वयस्क थे और अपनी मर्जी से शादी कर चुके थे। इसके बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे।

कोरबा में शादी करने के बाद दोनों कुछ समय तक साथ रहे। बाद में 4 जनवरी को युवती की मां ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जांच के दौरान युवती को खोजते हुए पुलिस कोरबा पहुंच गई। यहां कोरबा पुलिस ने शंकर और उसकी मां के साथ युवती को थाने बुलाया।

वहां पता चला कि युवती के माता-पिता ने पश्चिम बंगाल में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस दौरान युवती ने अपने चाचा से बात की और उनके साथ जाने की बात कही। फिर युवती के पिता ने शंकर को फोन किया। फोन पर युवती ने स्वीकार किया कि उन्होंने शादी की है। लेकिन, अब उसके पिता नहीं चाहते कि वह उसके साथ रहे।

इधर, शंकर पत्नी के जाने से परेशान रहने लगा। उसे शक था कि युवती के माता-पिता ने उसे जबरदस्ती रोक लिया है। लिहाजा, परेशान होकर उसने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई। इसमें बताया कि उसकी पत्नी वयस्क है। उसने अपनी मर्जी से शादी की है। लेकिन, उसके माता-पिता जबरदस्ती उसे बंधक बनाकर रख लिया है।

साथ ही उसकी मर्जी के खिलाफ शादी के लिए मजबूर किया जा रहा है। याचिका में युवक ने युवती का जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी भी पेश की, जिससे उसकी वयस्कता साबित हुई। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच में हुई। इस दौरान बताया गया कि युवती अपनी मर्जी से अपने माता-पिता के साथ रह रही है। उस पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला गया है।

युवती ने खुद स्वीकार किया कि वो अपने माता-पिता के साथ रहना चाहती है। लिहाजा, दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि युवती अपने माता-पिता के साथ रह रही है, जिसे अवैध हिरासत नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिका लगाने के लिए युवती ने उसे अधिकार भी नहीं दिया है। इस आधार पर डिवीजन बेंच ने युवक की याचिका खारिज कर दी है।

CG – सरपंच प्रत्याशी की मौत : तेज रफ्तार ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी को रौंदा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत…..

CG – सरपंच प्रत्याशी की मौत : तेज रफ्तार ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी को रौंदा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत…..

 गरियाबंद। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दर्दनाक सड़क हादसे में सरपंच प्रत्याशी कुसुमा की मौके पर ही मौत हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक प्रत्याशी कुसुमा को रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पूरा मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, साहस खोल निवासी कुसुमा चंद्राकर अपने पति देवानंद चंद्राकर के साथ बाइक में सवार होकर ओडिशा की दिशा में जा रही थी। इस दौरान मोड़ पर एक ट्रक तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से अचनाक आते देख बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सड़क पर गिरने के बाद ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी कुसुमा को कुचलते हुए गुजर गया। हादसे में कुसुमा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका कोड़की पारा पंचायत में सरपंच पद की प्रत्याशी थी।

सांसद बृजमोहन की बड़ी भाभी पुष्पा देवी अग्रवाल का निधन

सांसद बृजमोहन की बड़ी भाभी पुष्पा देवी अग्रवाल का निधन

 रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी भाभी पुष्पा देवी अग्रवाल का गुरुवार को निधन हो गया। पुष्पा देवी अग्रवाल पूरण लाल अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स, रायपुर) की धर्मपत्नी थी। मनोज और प्रकाश की माता थी। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे निवास स्थान 92, क्रेस्ट ग्रीन, रामनगर से प्रस्थान कर मारवाड़ी श्मशान घाट पहुंचेगी।

 

 

नक्सलियों ने तोड़का मुठभेड़ को फर्जी बताया, सुरक्षा बलों पर लगाया 8 निर्दोष की हत्या का आरोप

नक्सलियों ने तोड़का मुठभेड़ को फर्जी बताया, सुरक्षा बलों पर लगाया 8 निर्दोष की हत्या का आरोप

 रायपुरः माओवादियों ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 1 फरवरी को बीजापुर जिले के तोड़का में हुए मुठभेड़ को फर्जी बताया है। माओवादी प्रवक्ता समता की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गंगालुर के तोड़का में हुए कथित नक्सली मुठभेड़ फर्जी है। माओवादी प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि उस दिन गांव में माओवादियों का कोई भी हथियारबंद दस्ता नही था। बल्कि गांव में जुटे हुए लोग पंडूम त्योहार मनाने के लिए एकत्रित हुए थे।

माओवादी प्रवक्ता का आरोप है कि सुरक्षा बलों ने पंडूम के लिए जुटे लोगों पर हमला किया और उन्हें मार दिया। देखिए विज्ञप्तिः-

CG : हाईकोर्ट ने आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज ईसीआईआर को किया निरस्त

CG : हाईकोर्ट ने आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज ईसीआईआर को किया निरस्त

 बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी द्वारा दर्ज की गई ईसीआईआर को निरस्त करने का आदेश दिया है। यह ईसीआईआर उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में दर्ज की गई थी। इसके साथ ही, हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच, जिसमें चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रवींद्र अगवाल शामिल थे, ने पहले जारी किए गए दोनों नोटिस को भी रद्द कर दिया है।

आईपीएस जीपी सिंह पर पहले राजद्रोह और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे थे। उन पर यह आरोप था कि उन्होंने अपनी पत्नी मनप्रीत कौर के नाम पर अवैध रूप से संपत्ति बनाई है। इस मामले की जांच राज्य सरकार की एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) के अलावा नई दिल्ली स्थित हेड इन्वेस्टिगेटिंग यूनिट द्वारा भी की जा रही थी। इसके तहत धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत जीपी सिंह के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज की गई थी।

इसके बाद, केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें नोटिस जारी कर उनकी पत्नी के नाम पर अर्जित संपत्तियों का ब्यौरा मांगा था। इस पर जीपी सिंह ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अपनी याचिका में आरोप लगाया कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है।

हाईकोर्ट का फैसला

हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस मामले में सुनवाई करते हुए जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली स्थित हेड इन्वेस्टिगेटिंग यूनिट द्वारा दर्ज ईसीआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर एक और याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ दर्ज ईसीआईआर को भी निरस्त करने का आदेश दे दिया। इस फैसले के बाद जीपी सिंह को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब उनके खिलाफ दर्ज किए गए इस प्रमुख मामले को भी खत्म कर दिया गया है।

CG : हसदेव नदी में डूबे तीन छात्रों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

CG : हसदेव नदी में डूबे तीन छात्रों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

 कोरबा : कोरबा जिले के दर्री स्थित हसदेव नदी में सोमवार सुबह से लापता हुए तीन कॉलेज छात्रों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। 27 वर्षीय सागर चौधरी का शव नदी में जलकुंभी के नीचे फंसा हुआ पाया गया, जिसे एसडीआरएफ और नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। सागर चौधरी के शव की बरामदी के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

यह घटना तब हुई जब तीनों छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे, जिसके बाद उनके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने लगातार खोजबीन की और हसदेव नदी के बिंझरा घाट के पास छात्रों की बाइक और कपड़े मिले थे, जिसके बाद यह आशंका जताई गई कि छात्र नदी में डूबे हैं।

लापता छात्रों की पहचान 18 वर्षीय आशुतोष सोनिकर (आईटीआई छात्र), 19 वर्षीय बजरंग प्रसाद (सीएसईबी कॉलोनी निवासी), और 26 वर्षीय सागर चौधरी (सीएसईबी कॉलोनी निवासी) के रूप में हुई है। फिलहाल, सागर चौधरी का शव मिल चुका है, जबकि आशुतोष और बजरंग की तलाश जारी है। पुलिस और रेस्क्यू टीम इस खोज में जुटी हुई है।

CG – कांग्रेस ने एक साथ 47 नेताओं को दिखाया बहार का रास्ता...इतने साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित...!!

CG – कांग्रेस ने एक साथ 47 नेताओं को दिखाया बहार का रास्ता...इतने साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित...!!

 बिलासपुर। कांग्रेस ने निकाय चुनाव में बागियों पर बड़ी कार्रवाई की है। जिले के 47 बागियों पर कार्रवाई की गई है। पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत के सभी बागी है। पार्टी के खिलाफ काम करने पर कार्रवाई की गई है।पीसीसी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्रवाई की है।

नक्सली प्रेस टीम के कमांडर ने पत्नी के साथ किया सरेंडर, दोनों पर था 5-5 लाख का इनाम

नक्सली प्रेस टीम के कमांडर ने पत्नी के साथ किया सरेंडर, दोनों पर था 5-5 लाख का इनाम

 मोहला मानपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल संगठन कमजोर होता जा रहा है. मोहला मानपुर जिला पुलिस को भी बड़ी कामयाबी मिली है. यहां माड़ डिविजन के प्रेस टीम के कमांडर ने पत्नी के साथ सरेंडर किया है. दोनों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था.

कमांडर का नाम पवन तुलावी और पत्नी का नाम पायके ओयाम है. कमांडर की पत्नी केंद्रीय कमेटी सदस्य सोनू उर्फ भूपति की सुरक्षा गार्ड थी. सरेंडर करने वाला कमांडर पवन मानपुर ब्लॉक के बस्तर सीमावर्ती ग्राम दोरदे का का रहने वाला है. वह अबूझमाड़ के नक्सलियों की प्रेस टीम का कमांडर था. वहीं उसकी पत्नी पायके बीजापुर के भैरमगढ़ की रहने वाली थी और वह केंद्रीय कमेटी सदस्य सोनू उर्फ भूपति की सुरक्षा गार्ड थी.

निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 86 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 86 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

 लोरमी । निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।जिला उपाध्यक्ष समेत 86 समर्थकों ने भाजपा का थामा दामन,डिप्टी सीएम अरूण साव ने गमछा पहनाकर स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरूण साव बुधवार को लोरमी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा कोl संबोधित करते नजर आए।

इस दौरान उनकी मौजूदगी में भाजपा सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर त्रिपाठी ने अपने 86 समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

वहीं, सारधा जनपद क्षेत्र में दो प्रत्याशियों ने भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन किया और भाजपा परिवार में शामिल हुए सीएम अरूण साव ने लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुजीत वर्मा एवं वार्ड प्रत्याशियों वार्ड 14 से सोहन डड़सेना, वार्ड 15 से सुनील अहिरवार, वार्ड 16 से रंजिता भास्कर और वार्ड 18 से पूर्णिमा यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने जनता से भाजपा के सभी उम्मीदवारों को जिताने की अपील की इस अवसर पर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीब कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही हैं मोदी सरकार निःशुल्क चावल उपलब्ध करा रही है।

वहीं साय सरकार महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है। भाजपा सरकार ने गरीबों की असली चिंता की है मोदी सरकार ने शौचालय निर्माण, आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं से जनता को राहत दी है।

दिल्ली में परिवर्तन की लहर, आप दा सरकार की विदाई तय : अरुण साव

दिल्ली में परिवर्तन की लहर, आप दा सरकार की विदाई तय : अरुण साव

 रायपुर।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने रायपुर में कहा कि, कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा होता है, ये झूठे सपने दिखाते हैं। ये जनता को धोखा देने के लिए घोषणा पत्र लाती है। विधानसभा चुनाव 2018 में इन्होंने 36 वादे किए थे, जिसमें से एक भी वादे पूरे नहीं किए और जनता जनार्दन ने इसका बदला ले लिया। अब नगरीय निकाय चुनाव में भी सबक सिखाएगी।  साव ने कहा कि, कांग्रेस देश और राज्य के हितों के विपरीत कार्य करती है, इसलिए जनता इससे दूर जा चुकी है। 

उप मुख्यमंत्री  साव ने गरीबों को पट्टा देने की योजना पर कहा कि, कांग्रेस झूठ बोलना बंद करें। सरकार कानून में परिवर्तन करके नजूल भूमि के पट्टाधारक को भू- स्वामित्व का अधिकार देगी। वहीं निकायों में समेकित कर और बिजली बिल पटाने वालों को प्रधानमंत्री आवास देने की योजना बनाई है। हमने अटल विश्वास पत्र में गरीबों को पीएम आवास देने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि, आदरणीय प्रधानमंत्री ने हर गरीब को पक्का मकान दिलाने की योजना बनाई है। हमारी सरकार गांव और शहरों में प्रत्येक गरीब को पीएम आवास देने के लिए संकल्पित है। 

 दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस पर  साव ने कहा कि, दिल्ली में परिवर्तन की लहर है, आप दा की सरकार जाने वाली है। जनता आखिरी किल ठोकने वाली है। दिल्ली में कमल खिलेगा, डबल इंजन की सरकार बनेगी।दिल्ली तेज गति से आगे बढ़ेगा। 

कांग्रेस का जन घोषणा पत्र जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला : सुशील शुक्ला

कांग्रेस का जन घोषणा पत्र जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला : सुशील शुक्ला

 रायपुर। कांग्रेस का घोषणा पत्र प्रदेश की शहरी जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनता को कांग्रेस के घोषणा पत्र पर पूरा भरोसा है। कांग्रेस जो कहती है वह पूरा करती है। भाजपा ने जनता को ठगने अटल विश्वास पत्र लाया है। मोदी की गारंटी पूरी नहीं कर पाये, इसलिये भाजपा के नये वादों पर जनता भरोसा नहीं करेगी। जनता को कांग्रेस के द्वारा किये गये वादों पर पूरा भरोसा है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शहरी क्षेत्र में रहने वाले हर नागरिक का पूरा ध्यान रखा है। महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों, पत्रकारों सभी के लिये कांग्रेस के घोषणा पत्र में कुछ न कुछ हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इसीलिए प्रदेश के सभी निकायों के मतदाता चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे।


सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने जनता से जो वादा किया था, एक साल में उसको पूरा नहीं किया है। मोदी की गारंटी के 20 में से 19 वादे पूरे नहीं हुये है। न 500 रू. सिलेंडर देने का वादा पूरा किया और न ही 18 लाख आवास देने का वादा पूरा किया। भाजपा राज में बिजली के दाम बढ़ गये है। कांग्रेस शासनकाल में 400 यूनिट तक बिजली के दामों में 50 प्रतिशत छूट को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है, जनता भाजपा के खिलाफ निकाय चुनावों में मतदान करेगी।

उन्होंने कहा कि यह स्थानीय निकाय चुनाव भाजपा सरकार की नाकमी और वादाखिलाफी पर लड़ा जायेगा। पिछले 1 साल में भाजपा की साय सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हो चुकी है। सरकार से युवा, किसान, महिला, मजदूर, विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, जनजाति हर वर्ग के लोग निराश है। सब सरकार के अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है। भाजपा की विष्णुदेव सरकार 1 साल में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। जनता की नाराजगी इन चुनावों में भाजपा की हार का कारण बनेगी।

5 महिला नक्सली सहित 6 नक्सलियाें ने किया आत्मसमर्पण

5 महिला नक्सली सहित 6 नक्सलियाें ने किया आत्मसमर्पण

 दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियन लोन वर्राटू तथा छग शासन की पुनर्वास नीति के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं बात कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा छग. शासन की पुनर्वास नीति तथा शासन द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना एवं अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार खाेले जा रहे सुरक्षा कैंप से बढ़ते दबाव के फलस्वरूप बुधवार काे दंतेवाड़ा एसपी कार्यालय में 6 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिसमें पांच महिला के साथ एक पुरुष नक्सली शामिल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आमत्मसमर्पित नक्सलियाें में 1. बुरगुम पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर हुंगा उर्फ हरेन्द्र कुमार माड़वी निवासी बुरगुम गायतापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा, 2. बुरगुम पंचायत मिलिशिया सदस्य आयते मुचाकी निवासी बुरगुम बोज्जापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा, 3. बुरगुम पंचायत सीएनएम सदस्य शांति उर्फ जिम्मे कोर्राम निवासी बुरगुम पुजारीपाल थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा, 4. बुरगुम डीएकेएमएस सदस्य हुंगी सोड़ी निवासी बुरगुम गायतापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा, 5. बुरगुम पंचायत डीएकेएमएस उपाध्यक्ष हिड़मे मरकाम निवासी बुरगुम गायतापारा थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा, 6. बुरगुम पंचायत केएएमएस सदस्य जोगी सोड़ी निवासी बुरगुम गायतापारा थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा ने आत्मसमर्पण कर दिया है। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से चलाई जा रही आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को 25 हजार की सहायता राशि दी जा रही है। इसके साथ ही बाकी अन्य सुविधाओं के अलावे हर महीने 10 हजार की आर्थिक मदद आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिल रही है। उन्हाेने बतया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को तीन वर्ष तक मुफ्त आवास और भोजन की सुविधा के साथ स्किल डवलपेंट, के साथ कृषि योग्य भूमि भी दी जा रही है।