नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG: 3 महीने के लिए बंद रहेंगे चिकन दुकान, आदेश जारी

CG: 3 महीने के लिए बंद रहेंगे चिकन दुकान, आदेश जारी

 रायगढ़ : जिले में फैले बर्ड फ्लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी चिकन दुकानों को 3 महीने के लिए बंद रखने की आदेश जारी किए हैं। उसे आदेश पर पुनर्विचार की मांग लेकर आज चिकन बेचने वाले दुकानदार भारी संख्या में कलेक्ट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा ।

रायगढ़ में फैले बर्ड फ्लू के मद्दे नजर जिला प्रशासन ने सभी पोल्ट्री फार्म ओर चिकन दुकानों को बंद करवा दिया है, और यह आगामी 3 महीने तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिसे लेकर चिकन बेचने वाले दुकानदारों की दिक्कतें काफी बढ़ गई है। आज उस आदेश पर पुनर्विचार की मांग लेकर जिला प्रशासन के पास भारी संख्या में चिकन बेचने वाले दुकानदार पहुंचे और ज्ञापन सोपा।

ज्ञापन के माध्यम से चिकन बेचने वालों ने मांग की है कि उनके इस व्यवसाय से उनके बच्चों की पढ़ाई और घर का पालन पोषण होता है। अगर 3 महीने के लिए दुकान बंद कर दी जाएगी तो उन्हें काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ेगा। साथ ही साथ चिकन दुकान वालों ने यह भी बताया कि जो बर्ड फ्लू मिला है वह सरकारी पोल्ट्री फार्म में मिला है ना कि निजी। पर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है जिससे कि अन्य चिकन बेचने वाले व्यवसायी काफी तकलीफ में आ गए हैं। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से पुनर्विचार की मांग की है।

 
CG BREAKING : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन, छग के 11 अफसर बने IAS

CG BREAKING : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन, छग के 11 अफसर बने IAS

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों को आईएएस प्रमोट किया गया है. डीओपीटी ने इस संबंध में आज नोटिफिकेशन जारी किया है. डीओपीटी ने साल 2021, 2022 और 2023 की रिक्तियों के आधार पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का प्रमोशन किया है।

आईएएस पदोन्नत होने वाले अधिकारियों के नाम :

हीना अनिमेश नेताम, अश्विनी देवांगन, डॉ रेनुका श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, अजय कुमार अग्रवाल, रीता यादव, लोकेश कुमार, प्रकाश कुमार सार्वा, गजेंद्र सिंह ठाकुर, तनुजा सलाम और डॉ. संतोष कुमार देवांगन शामिल हैं।

 

डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

 दंतेवाड़ा । जिले के बारसूर स्थित डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री में रखी सिलाई मशीनें, कपड़े और अन्य महंगे उपकरण जलकर खाक हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इस हादसे में करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी।

बता दें कि रविवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री से धुआं उठता देखा और तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी। आग तेजी से फैल रही थी, जिससे अंदर रखी कई सिलाई मशीनें, कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारण फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाई। हालांकि, तब तक फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा जल चुका था।

अभी भी कुछ जले हुए सामानों में से धुआं निकल रहा है और नुकसान का सही अनुमान लगाया जा रहा है। महिला आत्मनिर्भरता की पहचान है डेनेक्स फैक्ट्री बता दें कि डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री दंतेवाड़ा जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्थापित की गई थी। इसे दंतेवाड़ा नेक्स्ट (डेनेक्स) नाम दिया गया, जहां महिलाएं सिलाई और गारमेंट निर्माण से जुड़कर रोजगार प्राप्त करती हैं। इसकी पहली फैक्ट्री हारम में स्थापित की गई थी, जिसके बाद बारसूर में भी यूनिट शुरू की गई। इस फैक्ट्री में उच्च गुणवत्ता के कपड़े तैयार किए जाते हैं, जो डेनेक्स ब्रांड के नाम से बाजार में उपलब्ध हैं।

बीजेपी नेता और छालीवुड एक्टर राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन

बीजेपी नेता और छालीवुड एक्टर राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ी एक्टर और बीजेपी नेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि, गरियाबंद में रविवार रात को नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द उठा। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। राजेश अवस्थी (41) छत्तीसगढ़ी फिल्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। डॉ. रमन सिंह सरकार के समय में छत्तीसगढ़ फ़िल्म विकास निगम बना था। राजेश अवस्थी फिल्म निगम के पहले अध्यक्ष थे। आज सोमवार दोपहर 1 बजे रायपुर के महादेव घाट में राजेश अवस्थी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गरियाबंद के रहने वाले थे राजेश

राजेश अवस्थी गरियाबंद के रहने वाले थे। वो फिलहाल रायपुर में भी रह रहे थे। उन्होंने राजनीतिक शास्त्र में ग्रेजुएशन और कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। हालांकि गरियाबंद निवासी होने के चलते यहां की हर राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भी लगातार गरियाबंद में सक्रिय रहे।

देर रात डॉक्टर ने मृत घोषित किया

रविवार को राजेश भाजपा के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार में लगे थे। रात 11 बजे सीने में दर्द उठने पर उन्हें गरियाबंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर हरीश चौहान ने उन्हें 11.28 बजे डेथ घोषित कर दिया। आशंका जताई गई है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है।

CM साय बोले- छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है।

प्रदेश अध्यक्ष बोले- हमने समर्पित कार्यकर्ता खो दिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, आज हम सब बहुत दुखी हैं। शोक में है। हमारी पार्टी के सिपाही, बीजेपी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ के गौरव राजेश अवस्थी का निधन समाचार मिलने से मन बहुत आहत है।

हमने एक बेहद समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी। मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। परिवार जनों को इस भारी दुख को सहने की शक्ति मिले। ऐसी भगवान के चरणों में प्रार्थना है।

बीजेपी ने रद्द किया कार्यक्रम

भाजपा नेता राजेश अवस्थी के निधन के चलते सोमवार को दोपहर 12 बजे होने जा रहे घोषणा पत्र लॉन्च कार्यक्रम को बीजेपी ने स्थगित कर दिया है। अब यह कार्यक्रम आज शाम 4 बजे बेहद साधारण तरीके से होगा। निकाय चुनाव को लेकर आज पार्टी ने थीम सॉन्ग लॉन्च करने का कार्यक्रम भी तय किया था, इसे रद्द किया गया है।

इन फिल्मों में काम कर चुके थे राजेश

राजेश अवस्थी ने पहली बार प्रेम चंद्राकर की फिल्म मया देदे मया लेले में काम किया था। उनकी फिल्म मया 2, टूरा चाय वाला काफी चर्चा में रही। माया 2 में उन्होंने अपने बड़े भाई प्रकाश अवस्थी के साथ काम किया था। ऑडियंस ने इस फिल्म को काफी पसंद किया। राजेश अवस्थी स्टेज परफॉर्मर होने के साथ-साथ सिंगर भी थे। राज्योत्सव जैसे कई सरकारी कार्यक्रमों में भी परफॉर्म किया करते थे। भोजपुरी और छत्तीसगढ़ में शूट होने वाली कुछ बॉलीवुड फिल्मों के लाइन प्रोड्यूसर के तौर पर भी राजेश अवस्थी ने काम किया है।

शराब दुकान में डकैती का खुलासा : झारखंड से 8 आरोपी गिरफ्तार, 3.51 करोड़ कैश बरामद

शराब दुकान में डकैती का खुलासा : झारखंड से 8 आरोपी गिरफ्तार, 3.51 करोड़ कैश बरामद

 गरियाबंद. जिले की सीमा से महज 14 किमी दूरी पर स्थित ओडिशा कालाहांडी के धर्मगढ़ में देशी शराब दुकान में हुए डकैती का खुलासा कालाहांडी एसपी जी अभिलाष ने किया है. इस मामले में झारखंड के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 3.51 करोड़ रुपए नगद समेत वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन व हथियार जब्त किया गया है.दरअसल भट्ठी मैनेजर ने 5 माह पहले झारखंड चांदहो जिले के कर्मचारी अनुज कुमार को नौकरी से निकाल दिया था. इसी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और 30 जनवरी को वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस अरोपियों को गिरफ्तार कर जब्त नगद रकम के सोर्स की जांच कर रही है. इस मामले के बाद गरियाबंद जिले के सीमावर्ती पुलिस भी अलर्ट हो गई है.

CG: बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 8 नक्सली ढेर…भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

CG: बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 8 नक्सली ढेर…भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

 बस्तर : बीजापुर जिले के तोड़का-कोरचोली जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 8 नक्सली मारे गए हैं। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने माओवादियों का कैंप ध्वस्त कर INSAS राइफल, 12 बोर गन और BGL लॉन्चर समेत भारी मात्रा में हथियार जब्त किए हैं। मुठभेड़ के दौरान दो DRG जवानों को मामूली चोटें आईं, लेकिन उनकी हालत सामान्य है।

सुरक्षाबलों को आशंका है कि कई और नक्सली इस मुठभेड़ में मारे गए या घायल हुए हैं, जिसके चलते इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के अनुसार, DRG, STF, कोबरा और CRPF की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया.

Chhattisgarh : निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इन दो नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा….

Chhattisgarh : निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इन दो नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा….

 बिलासपुर :- बिलासपुर में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला कर लिया है। पूर्व पार्षद और एमआईसी सदस्य अजय यादव तथा टिकरापारा वार्ड के पूर्व पार्षद लाल्टू घोष ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उनका आरोप है कि शहर जिला अध्यक्ष विजय पाण्डेय के व्यवहार और टिकट वितरण में अनदेखी से वे नाराज हैं। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी पर बेदखली और अनुचित फैसले लेने का भी आरोप लगाया है।

अजय यादव और लाल्टू घोष ने कांग्रेस को अलविदा कहने के पीछे कई कारण बताए हैं।

सूत्रो की माने तो वार्ड क्रमांक 70 के पूर्व पार्षद और एमआईसी सदस्य अजय यादव का नाम पार्टी के पैनल में शामिल था, लेकिन उन्हें बी-फार्म नहीं दिया गया। वहीं, टिकरापारा वार्ड से पूर्व पार्षद लाल्टू घोष ने भी टिकट न मिलने और पार्टी नेतृत्व की कार्यशैली से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है। इसे कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि चुनावी माहौल में इस तरह की टूट-फूट पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

Chhattisgarh : बी-फार्म न देने और फार्म वापसी का समय न मिलने से नाराज कांग्रेस नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा....

Crime : नामांकन भरने गए प्रत्याशी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण! मारपीट कर दी धमकी, FIR दर्ज

Crime : नामांकन भरने गए प्रत्याशी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण! मारपीट कर दी धमकी, FIR दर्ज

 रायपुर : राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में तिल्दा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष टीकेश्वर उर्फ सोनू मनहरे के खिलाफ अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 18 और 19 में जनपद सदस्य पद के लिए नामांकन भरने जा रहे कुछ व्यक्तियों को दिनदहाड़े अगवा कर धमकाया गया, जिससे उन्हें चुनाव लड़ने से रोका जा सके।

इसी क्रम में, योगेश गुरु गोसाई ने भी ऐसी ही घटना का सामना किया, घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने तिल्दा पहुंचकर थाने में धरना दिया और टीकेश्वर उर्फ सोनू मनहरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज दर्ज कराई। फिलहाल तिल्दा पुलिस ने धारा 3(5),140(3),151(2),115(2),296 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्याशी को रायपुर में छोड़कर अपहरणकर्ता फरार

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने तिल्दा पहुंचकर थाने में धरना दिया और एफआईआर दर्ज कराई। वहीं दबाव बढ़ता देख अपहृत योगेश दास को रायपुर में छोड़कर अपहरणकर्ता फरार हो गए। फिलहाल तिल्दा पुलिस ने अपहरण समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा नेता वेदराम मनहरे के हैं छोटे भाई

गौरतलब है कि आरोपी टीकेश्वर सोनू मनहरे भाजपा नेता वेदराम मनहरे के छोटे भाई हैं, और उन पर लंबे समय से चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी और हिंसा में संलिप्त होने के आरोप लगते रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले 15 वर्षों से तिल्दा नेवरा जनपद पंचायत क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे इच्छुक प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने से रोका जाता है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित होती है।

वहीँ इस मामले में भाजपा नेता वेदराम मनहरे ने कहा कि फर्जी FIR को रद्द करने पर आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया है।

पुलिस जांच जारी
तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने 140(3) अपहरण जैसे विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जल्द की जाएगी। प्रशासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा अनिवार्य
इस घटना के बाद क्षेत्र में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है और आम नागरिकों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

BREAKING : निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर 6 शिक्षक निलंबत, तीन प्रधान पाठकों को नोटिस जारी

BREAKING : निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर 6 शिक्षक निलंबत, तीन प्रधान पाठकों को नोटिस जारी

 रायपुर : बेमेतरा जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदान दलों के 2 फरवरी 2025 को आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थिति और निर्वाचन कार्यों में उदासीनता बरतने के फलस्वरूप कलेक्टर रणबीर शर्मा ने छह शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित शिक्षकों में विकास कुमार वर्मा (सहायक शिक्षक, स्वामी आत्मानंद स्कूल, ठेलका), निर्मल ठाकुर (व्याख्याता, हायर सेकेंडरी स्कूल, बोरतरा), कमलेश कुमार वर्मा (हायर सेकेंडरी स्कूल, बोरतरा), नागेश्वर चौहान (सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला, केशतरा), मनोज कश्यप (शिक्षक एलबी, शासकीय माध्यमिक शाला, घिवरी) और चैन सिंह ठाकुर (शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला, कोंगियाकला) शामिल हैं। निलंबन अवधि के दौरान इन सभी शिक्षकों का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बेमेतरा निर्धारित किया गया है।

तीन प्रधान पाठकों को नोटिस जारी 

बेमेतरा जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत आयोजित मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यों में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने तीन प्रधान पाठकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जिन प्रधान पाठकों को नोटिस जारी किया गया है सुनील राजपूत (प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला मौहाभाटा), नवीन दास गोस्वामी (हेड मास्टर, शासकीय प्राथमिक शाला नवागांवखुर्द) और होरिलाल घृतलहरे (हेड मास्टर, शासकीय प्राथमिक शाला मुढ़िया) शामिल हैं। इन सभी शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं प्राप्त होता है, तो इनके विरुद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Chhattisgarh Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में मारा छापा..9 युवती-महिलाओं सहित 11 को पकड़ा…

Chhattisgarh Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में मारा छापा..9 युवती-महिलाओं सहित 11 को पकड़ा…

 बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ की न्यायधानी यानी बिलासपुर में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 9 युवती-महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ भवन के पास देह व्यापार में लिप्त युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में नौ युवतियों समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोन्हेर गार्डन के आसपास के मोहल्ले वासियों के द्वारा लगातार संदिग्ध महिलाओं के द्वारा संदिग्ध गतिविधियां और अश्लील आचरण की शिकायत पुलिस को प्राप्त हो रही थी। मोहल्ले वासियों के अनुसार महिलाएं संदिग्ध रूप से कौन हेयर गार्डन के आसपास खड़ी होती है और आने जाने वालों मोहल्ले वालों और राहगीरों को देखकर अश्लील इशारे करती है। इनमें से कुछ राहगीर उनके अश्लील इशारों पर अपनी गाड़ी रोक उनसे कुछ बात करते हैं और उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा कर चले जाते हैं। मोहल्ले वालों के अनुसार इससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है और बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कोन्हेर गार्डन में सुबह शाम टहलने आने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को भी उनके आचरण से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता था।

पहले भी महिला थाने के द्वारा यहां दबिश देकर संदिग्ध महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ कार्यवाही की गई थी। पर कुछ दिनों बाद ही इनकी हरकतें फिर से शुरू हो गई। जिससे मोहल्ले वालों ने पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह तक अपनी समस्या पहुंचाई। एसपी ने मोहल्ले वालों की शिकायत को संज्ञान में लेकर सीएसपी सिविल लाईन निमितेश सिंह को गंभीरता से कार्यवाही के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस के द्वारा मुखबिरों के माध्यम से उक्त जगह की निगरानी की जा रही थी।

आज संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर सिविल लाईन सीएसपी निमितेश सिंह ने थाना सिविल लाइन स्टाफ एवं रक्षित केंद्र से महिला स्टाफ कि संयुक्त टीम बनाकर कोन्हेर गार्डन को चारों तरफ से घेरेबंदी करवा रेड करवाई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों वाले 9 महिलाओं और दो पुरुषों को थाने लाया गया।

पुलिस ने वहां खड़े असमाजिक तत्वों को भी खदेड़ा। पकड़ी गई 9 महिलाओं और दो पुरुषों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए पुलिस उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने वाली है। इसके अलावा पुलिस ने पुराना बस स्टैंड और नया बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा भी चेक किया। यहां भी संदिग्ध लोगों पर थाना लाकर कार्रवाई की गई।

कांग्रेस ने बजट को कोसा, कहा झुठे वादे, खोखले दावों का बजट, किसान-बेरोजगार के लिए कुछ भी नही

कांग्रेस ने बजट को कोसा, कहा झुठे वादे, खोखले दावों का बजट, किसान-बेरोजगार के लिए कुछ भी नही

 रायपुरः केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि अर्थव्यवस्था को गर्त में ले जाने वाला घोर निराशाजनक बजट है। दावा था 8 से 9 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ रेट का लेकिन हकीकत 7 प्रतिशत से कम है। मोदी सरकार का फोकस केवल बिहार चुनाव पर है, जहा इसी वर्ष अक्टूबर नवंबर में चुनाव है मखाना बोर्ड केवल बिहार के लिए? देश के बाकी किसान भाजपा सरकार के फोकस में नहीं हैं। छत्तीसगढ़ के नई राजधानी में एम्स का अपोजिट पिछले 3 साल से अटका है इस बजट में उसके लिए भी कोई प्रावधान नहीं है। रावघाट सहित नई रेल लाइन रायपुर- बलौदा होकर रायगढ़ का अब तक सर्वे तक नहीं करवा पाए हैं।इस बजट में बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही जनता के लिए प्रत्यक्ष तौर पर कोई राहत रियायत या सब्सिडी नहीं है। केंद्रीय विभागों नवरत्न कंपनियों और सरकारी उपक्रमों में लाखों की संख्या में पद रिक्त हैं लेकिन उन्हें भरने के लिए कोई कार्य योजना इस बजट में नहीं दिख रही है।

एमंएसपी की गारंटी नही

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि देश के किसानों की केवल दो प्रमुख मांग है स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार लागत पर 50 प्रतिशत लाभ के आधार पर एसपी तय हो और देश के प्रत्येक किसान को एमएसपी की कानूनी गारंटी मिले लेकिन इस बजट में इन दोनों प्रमुख मांगों का जिक्र ही नहीं है, मोदी सरकार के बजट में एक बार फिर से किसानों को ठगा है। केवल क्रेडिट कार्ड से कर्ज की लिमिट बढ़ाने से किसानों का भला नहीं हो सकता।

सरकार केवल झूठे सपने दिखाती है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि बेसिक एक्जम्पशन लिमिट और 87 के रिबेट में अंतर है। केवल नए रिजिम ऑप्ट करने वालों के लिए बेसिक एक्जम्पशन लिमिट में मात्र एक लाख की बढ़ोतरी की गई है, 3 से 4 लाख, अर्थात 12 लाख से अधिक आय पर 4 लाख से अधिक के इनकम पर टैक्स देना होगा। यदि रिबेट के स्थान पर बेसिक एक्जम्पशन लिमिट 12 लाख किया गया होता तो सभी टैक्स पेयर को इसका लाभ मिलता लेकिन यह सरकार केवल झूठे सपने दिखाती है।

एमएसएमई के नाम पर एक बार फिर से झूठ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि एमएसएमई के नाम पर एक बार फिर से झूठ बोला गया। वित्तीय संस्थानों के द्वारा दिए जाने वाले कर्ज की लिमिट बढ़ाकर सरकार अपने पीठ थपथपा रही है, अपनी नाकामी पर परदेदारी कर रही है, हकीकत यह है कि केंद्र सरकार के आंकड़ों में है अधिकांश एम एस एम ई 2 साल के भीतर ही बंद हो जा रहे हैं। आजाद घाट रहे हैं निर्यात पर निर्भरता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सारी राहत और रियायत केवल चंद पूंजीपति मित्रों को छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं है। महंगाई कम करने और रोजगार के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं है

CG : डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

CG : डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

 दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले के बारसूर स्थित डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई मशीनें और अन्य सामान जलकर खाक हो गए, जिससे करोड़ों रुपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि इस मामले में आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है।

आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच दी। तत्पश्चात, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया। हालांकि, आग की चपेट में आने से फैक्ट्री की सिलाई मशीनें और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए हैं। घटना के बाद अब भी जल रहे सामान से धुआं निकलता हुआ देखा जा रहा है।

यह फैक्ट्री जिला प्रशासन की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्थापित की गई थी। ‘डेनेक्स’ नामक इस फैक्ट्री में कपड़ा तैयार होता है, और इसे दंतेवाड़ा में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए खोला गया था। इस हादसे के बाद फैक्ट्री की स्थापना को लेकर सवाल उठने लगे हैं, जबकि नुकसान का पूरा आंकलन जारी है। एसडीआरएफ और जिला प्रशासन ने आग बुझाने के बाद अब नुकसान की रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है।

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, दिन में चुभने लगी धूप, तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, दिन में चुभने लगी धूप, तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी

 रायपुर : प्रदेश में दिन और रात का पारा सामान्य से ज्यादा होने की वजह से गर्मी का अहसास होने लगा है। प्रदेश में ठंड गायब हो गई है। अब गर्मी परेशान करने लगी है। दिन का तापमान बढ़ने से धूप चुभने लगी है। आज रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में क्रमिक रूप से एक से तीन डिग्री तक वृद्धि होगी। इससे आगामी दिनों में लगभग ठंड गायब हो जाएगी। प्रदेश में मौसम साफ है और उत्तरी हवाओं का असर खत्म हो गया है। इसके वजह से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में फरवरी माह के पहले सप्ताह से ही धूप चुभने लगेगी। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का अहसास होने लगेगा।

बीते दिनों से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। रात में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। इस वजह से ठंड का अहसास खत्म हो गया है। राजधानी रायपुर में दिन का तापमान 34.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके अलावा अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। इसके वजह से अब रात में भी ठंड का अहसास कम होने लगी है और गर्मी का अहसास होने लगी है।
 
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 36 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री बलरामपुर में रिकॉर्ड किया गया। बीते दिनों की तुलना में प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फरवरी माह के पहले सप्ताह ही अच्छी गर्मी पड़ सकती है। 
CG : सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग को उठा ले गया तेंदुआ, नोच-नोच कर खाया, जंगल में क्षत विक्षत हालत में मिली लाश

CG : सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग को उठा ले गया तेंदुआ, नोच-नोच कर खाया, जंगल में क्षत विक्षत हालत में मिली लाश

 धमतरी : जिले में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है, इसी कड़ी में तेंदुए ने आज एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग की उसकी मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग को घसीटकर जंगल ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना मगरलोड इलाके के ग्राम बेन्द्राचुआ गांव की है।

जानकारी के अनुसार मृतक सोनारिन दैहान निवासी 62 वर्षीय मनराखन ध्रुव सड़क किनारे आराम कर रहा था, तभी तेंदुआ आ धमका। तेंदुआ बुजुर्ग को सड़क से घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया और मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र के अधिकारी और मगरलोड पुलिस मौके पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

CG- 24 साल के युवक ने 14 साल की प्रेमिका को उतारा मौत के घाट,सुने मकान में ऐसे दिया वारदात को अंजाम,आरोपी गिरफ्तार…

CG- 24 साल के युवक ने 14 साल की प्रेमिका को उतारा मौत के घाट,सुने मकान में ऐसे दिया वारदात को अंजाम,आरोपी गिरफ्तार…

  मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर में बॉयफ्रेंड ने 14 साल की गर्लफ्रेंड को मार डाला। बताया जा रहा है कि स्कूल से लौटते वक्त खाली मकान में ले जाकर मारा है। गले में और शरीर के अलग-अलग जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम नैंसी गौतम (14) है, जो कक्षा आठवीं की छात्रा थी। मौके से खून से सना लोहे का रॉड मिला है। आसपास खून भी बिखरा मिला है। आरोपी ने कई बार वार किया है।

8 बजे नैंसी गौतम स्कूल गई थी। रोजाना घर से करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल आना जाना करती थी। शुक्रवार को भी वह क्लास खत्म होने क बाद साढ़े 12 बजे घर लौट रही थी। उसका भाई बाजार में अकेले आते देखा था।

परिजनों ने बताया कि नैंसी जब 2 बजे तक घर नहीं पहुंची तो उन्हें चिंता हुई। वह उसके दोस्तों और आसपास के इलाके में खोजने लगे। नैंसी कहीं नहीं मिली। इसके बाद वह स्कूल गए। स्कूल में भी कुछ पता नहीं चला। परेशान होकर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इस दौरान बच्ची के बड़े पापा ने बताया कि हम लोग थाने में ही थे, तभी नैंसी के दोस्त का मैसेज आया कि लोको कॉलोनी के एक मकान में नैंसी को कोई मारकर फेंक दिया है। इसके बाद फौरन लड़की के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गला घोंटने और लोहे के रॉड से वार करने के निशान मिले हैं। साथ आसपास खून के कतरे भी मिले हैं। पुलिस और FSL की टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।

जानकारी के मुताबिक जांच में पता चला कि लड़की से आरोपी वीरेंद्र कुमार (24) की पहले से जान पहचान थी। ऐसे में उस पर शक गहराया। वह वारदात को अंजाम देकर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे साइबर टीम की मदद से पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। वारदात को लेकर अभी कुछ पूछताछ कर रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

CG- पति व सास-ससुर गिरफ्तार: दहेज के लिए पत्नी को मारकर फंदे से लटकाया,8 महीने पहले हुई थी शादी

CG- पति व सास-ससुर गिरफ्तार: दहेज के लिए पत्नी को मारकर फंदे से लटकाया,8 महीने पहले हुई थी शादी

 धमतरी :- धमतरी में दहेज की मांग को लेकर एक नवविवाहिता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पति और सास-ससुर ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया और इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। मामला भखारा थाना क्षेत्र का है।

मृतिका की शादी 2024 में सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। हत्या की रात आरोपियों ने पीड़िता का सिर दीवार पर पटका फिर रस्सी से गला घोंट दिया। उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया, ताकि यह आत्महत्या का मामला लग सके।

पुलिस ने गहन जांच-पड़ताल की और सभी पहलुओं की बारीकी से छानबीन की। जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतिका के पति और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

दरसअल, ग्राम डोमा निवासी नोमेश्वरी साहू (22) का विवाह अप्रैल 2024 में गांव के ही तिजेन्द्र साहू (26) के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था। दोनों का दांपत्य जीवन कुछ दिनों तक अच्छा चल रहा था, लेकिन इसी बीच दहेज को लेकर विवाद होने लगा।

ससुराल वाले कहते थे कि परिजनों ने दहेज में कम सामान दिया, जो सामान दिया वो भी सड़ा गला है, लोकल है। सास-ससुर और पति अब विवाहिता से मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। शादी के 8 महीने बाद 26 जनवरी को ससुराल वालों ने नवविवाहिता को गला घोंटकर मार डाला।

GST Raid : छत्तीसगढ़ में GST की छापेमारी, तंबाखू व्यापारी के यहां मारा छापा, मचा हड़कंप…..

GST Raid : छत्तीसगढ़ में GST की छापेमारी, तंबाखू व्यापारी के यहां मारा छापा, मचा हड़कंप…..

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तंबाखू व्यापारी सुंदरदास एंड कंपनी के ठिकानों पर GST ने छापा मारा है। कंपनी के प्रोपराइटर संजय आहूजा के सरकंडा स्थिति घर और फैक्ट्री में टीम पहुंची है। दस्तावेजों की जांच के साथ कंपनी से जुड़े लोगों से जीएसटी के अफसर पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा कि यह कार्रवाई जीएसटी चोरी की शिकायत पर की जा रही है।

 केवल इनकम टैक्स में छूट से जनता को 1 लाख करोड़ की बचत होगी : अमित चिमनानी

केवल इनकम टैक्स में छूट से जनता को 1 लाख करोड़ की बचत होगी : अमित चिमनानी

 रायपुर: बीजेपी छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी, सीए ब्रांच रायपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं महालेखाकार छत्तीसगढ़ के पूर्व सलाहकार अमित चिमनानी ने बजट को भारत के सुखमय वर्तमान और सुनहरे भविष्य का बजट बताया। अमित ने कहा भारत में जिस प्रकार आधारभूत संरचना के बजट को लगातार बढ़कर 2 लाख करोड़ से 11 लाख करोड़ कर दिया है यह भारत को एक महा आर्थिक शक्ति बनाने जा रहा है। इससे भारत में परिवहन के साधन सुगम हो रहे है नई सड़के, एक्सप्रेस वे बनने से एयरपोर्ट की संख्या एवं लगातार ट्रेनें बढ़ने से देश के व्यापार में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे देश में रोजगार के सृजन के साथ-साथ देश की खपत बढ़ने से जीडीपी भी मजबूत हो रही है व भारत में निवेश लागतार बढ़ रहा है।

अमित ने कहा कि भारत में पिछले 10,11 सालों में प्रस्तुत हुए बजट लगातार देश की मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ पर फोकस कर रहे हैं जिससे हमारी अन्य देशों पर निर्भरता लगभग समाप्त हो रही है व भारत अब विश्व को लीड करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है क्योंकि आत्मनिर्भर बने बिना विश्व गुरु बना संभव नहीं होता। अब तो मेक इन इंडिया के साथ मेक फॉर वर्ल्ड की परिकल्पना भारत के विकास को बड़ी छलांग देने जा रही है।

अमित ने कहा 12 लाख रु की आय पर तक इनकम टैक्स में छूट एक क्रांतिकारी कदम है नौकरी करने वालों के लिए यह छूट 12 लाख 75 हजार तक रहेगी। 12 लाख की आय पर करदाता को 80 हजार,16 लाख की आय पर 50 हजार,18 लाख की आय पर 70 हजार,20 लाख की आय पर 90 हजार,25 लाख की आय पर 1 लाख 10 हजार रु की बचत करदाता को होगी।कुल मिलाकर देश के मध्यम वर्गीय लोगों को 1 लाख करोड़ की बचत होने जा रही है

कांग्रेस पर बड़ा हमला

11 साल से देश कहां से कहां पहुंच गया पर आज भी कांग्रेस का स्क्रिप्ट वही है:अमित

अमित ने कहा मोदी सरकार के 11 वर्षों में कांग्रेस सरकार के 2013 के 16 लाख करोड़ के बजट मुकाबले देश का बजट 50 लाख करोड़ पार कर गया है। इनकम टैक्स की छूट 2 लाख रु से 12 लाख रु हो गई है।कैपिटल गेन टैक्स 20 से 12.5 प्रतिशत हो गया।देश की अर्थव्यवस्था पूरे विश्व में 11 वे नंबर चौथे नंबर पर आ गई है। पूंजीगत व्यय 2 लाख करोड़ से 11 लाख करोड़ हो गया। महंगाई 8 प्रतिशत से 5 प्रतिशत आ गई । निर्यात 98 लाख से 234 लाख करोड़ हो गया ।
रक्षा ,स्वास्थ्य, शिक्षा,कृषि का बजट 5 5 गुना बढ़ गया है। केंद्र द्वारा राज्यों को 300 प्रतिशत अधिक राशि दी जाने लगी । कांग्रेस के 32 लाख करोड़ के बदले मोदी जी ने राज्यों को 129 लाख करोड़ रु दिए है। किसानों को धान की MSP 4 लाख करोड़ के बदले 12 लाख करोड़ से ज्यादा मिल रही हैं।42 किलोमीटर प्रतिदिन की स्पीड से राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हो रहा है।कुल 55 हजार किलोमीटर से ज्यादा का रिकॉर्ड सड़क निर्माण हुआ है। 1947 से 2014 तक 67 वर्षों में हवाई अड्डे केवल 74 ही बने थे मोदी जी के केवल 10 सालों में केवल 10 सालों में 74 और बना दिए। पहले भारत के लोग केवल विदेशी फोन इस्तेमाल करते थे अब 1 लाख करोड़ का भारत में बना हुआ फोन विदेश भेजते है। इतना सब हो गया लेकिन कांग्रेस का स्क्रिप्ट वही है।

 केंद्रीय बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला –  विजय शर्मा

केंद्रीय बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला – विजय शर्मा

 रायपुर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय बजट पर कहा कि केंद्रीय बजट में ग्रामीण अंचलों में रोजगार बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। आज मोदी सरकार के10 वर्षों के कार्यकाल में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से बाहर निकल गए हैं, इस बजट के प्रावधानों से यह आकड़ा और बढ़ेगा। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में देश का रक्षा बजट केवल 2 लाख करोड़ का होता था आज यह बजट लगभग 7 लाख करोड़ हो गया है यह हम सबके लिए गर्व की बात है देश की सेना को मजबूत करने की दिशा में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है।

श्री विजय शर्मा ने कहा ‘यह बजट सरकार की विकास की गति को बढ़ाने, सभी के डेवलपमेंट, मिडिल क्लास की क्षमता को बढ़ाने के लिए समर्पित है, जो 2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा । आज भारत की इकोनामी विश्व की सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 7.7 करोड़ किसानों को अल्पकालिक लोन की सुविधा दी जाएगी। वहीं, यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए 12.78 लाख मीट्रिक टन की क्षमता वाला यूरिया संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इसका लाभ प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा। ग्रामीण संपन्नता और अनुकूलन निर्माण राज्यों की भागीदारी से शुरू किया जाएगा। कौशल, निवेश से कृषि में रोजगार का सुधार होगा। इसका मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में विकल्प पैदा करना है। युवा किसानों, ग्रामीण महिलाओं, और छोटे किसानों पर ध्यान केंद्रित किया गया । पहले चरण में 100 विकासशील कृषि जिलों को शामिल किया जाएगा।

श्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। इसमें दलित, वंचित और आदिवासी समाज सभी के हित शामिल है। केंद्र सरकार की सहूलियतों का लाभ सभी वर्गों को मिलेगा।

CG : सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को किया ढेर, मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों के साहस को सराहा

CG : सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को किया ढेर, मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों के साहस को सराहा

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। थाना गंगालूर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक 08 नक्सलियों के शव सहित इंसास राइफल, वीएलजी लॉन्चर सहित कई हथियार बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों को आशंका है कि इस मुठभेड़ में कई और नक्सली मारे गए या घायल हुए होंगे। फिलहाल, क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस सफलता पर सुरक्षाबलों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल उन्मूलन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यह सुरक्षाबल के जवानों की बड़ी सफलता है, उनके साहस को सलाम करता हूं। जवान मजबूती के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से नक्सलवाद का अंत करेंगे। हम इस संकल्प को पूरा करने में सफल हो रहे हैं, नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य बस्तर को पूरी तरह नक्सलमुक्त बनाना और आदिवासी समुदाय के विकास को तेज़ करना है। मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में माओवादियों से हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने और सरकार की पुनर्वास योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जनवरी 2025 को डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 एवं केरिपु 222 वाहिनी की संयुक्त टीम को पश्चिम बस्तर डिवीजन में माओवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के लिए निकली। इस दौरान 01 फरवरी की सुबह साढ़े आठ बजे से रुक-रुक कर कई बार मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 08 नक्सलियों को मार गिराया और उनके ठिकानों से विस्फोटक सामग्री एवं आधुनिक हथियार बरामद किए।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर अंचल के नक्सल प्रभावित ईलाकों में नए सुरक्षा कैम्पों की स्थापना कर वहां के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही नियद नेल्ला नार योजना के तहत गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास और लोगों को शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ पहुंचा रही है। नियद नेल्ला नार योजना में शामिल गांवों में सड़कों का निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत जैसी सुविधाओं का विकास और रोजगार को बढ़ावा दे रही है, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति स्थापित करने में मदद मिल रही है।

CG: प्रेमी ने किया शादी से इंकार, आहत होकर युवती ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

CG: प्रेमी ने किया शादी से इंकार, आहत होकर युवती ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

 सूरजपुर : जिले के प्रतापपुर क्षेत्र की युवती को प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया और दूसरी युवती से शादी की तैयारी करने लगा तो प्रेमिका ने जहर खा लिया। अंबिकापुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। युवती का करीब छह सालों से गांव के ही युवक से अफेयर था। कोतवाली अंबिकापुर पुलिस ने मामले में परिजनों का बयान दर्ज किया है। मामला प्रतापपुर थाने को भेजा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, प्रतापपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम मानपुर की रहने वाली सविता बखला (22) का करीब छह सालों से गांव के ही युवक राजेश लकड़ा (24) के साथ अफेयर था। दोनों ने आपस में शादी की बात की। राजेश लकड़ा ने बताया कि उसके परिवारवाले सविता बखला के साथ शादी करने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। अंततः राजेश लकड़ा ने शादी करने से इनकार कर दिया।

प्रेमी की शादी तय करने पहुंचे रिश्तेदार, प्रेमिका ने खाया जहर

1 जनवरी को राजेश लकड़ा के घर रिश्ता तय करने के लिए मेहमान आए थे। राजेश लकड़ा ने सविता बखला को बताया कि वह दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। 25 जनवरी को सविता बखला की राजेश से बात हुई थी एवं दोनों के बीच शादी करने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद सविता बखला ने जहर खा लिया।

जब सविता बखला की हालत बिगड़ने लगी तो घरवाले उसे लेकर तत्काल प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जहर सेवन करने की जानकारी देते हुए उसे रेफर कर दिया गया। परिजन सविता बखला को लेकर अंबिकापुर मिशन हॉस्पिटल पहुंचे। यहां पांच दिनों तक उसका उपचार चला। बीती रात सविता बखला की मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया परिजनों को बयान

कोतवाली पुलिस के मिशन हॉस्पिटल चौकी पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया। परिजनों ने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर जहर सेवन की जानकारी दी है। मृतिक सविता बखला के पिता शंकर बखला ने बताया कि सविता ने दसवीं तक पढ़ाई की थी। प्रेमसंबंध के संबंध में उसे जानकारी नहीं थी। शादी की बात चल रही थी।

मामले में पिता सहित बहन एवं अन्य परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस केस डायरी प्रतापपुर भेजेगी। युवती के शव का पोस्टमार्टम अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में किया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

CG NEWS : नक्सली और सुरक्षाबलों की मुठभेड़, अब तक 8 नक्सली ढेर

CG NEWS : नक्सली और सुरक्षाबलों की मुठभेड़, अब तक 8 नक्सली ढेर

 बीजापुर : बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के तोड़का जंगल में आज सुबह से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। यह मुठभेड़ सुबह करीब 8:30 बजे शुरू हुई, जब माओवादियों की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 और सीआरपीएफ 222 बटालियन की संयुक्त टीम गंगालूर के तोड़का और कोरचोली के जंगलों में रवाना हुई थी। फायरिंग का सिलसिला अब तक जारी है।

सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ जबर्दस्त रूप से जारी है, और अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शवों की बरामदी के साथ-साथ कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है।

 इस बजट से तय हो गया भारत विश्व का नेतृत्व करेगा : किरण सिंहदेव

इस बजट से तय हो गया भारत विश्व का नेतृत्व करेगा : किरण सिंहदेव

 

 रायपुर: केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर देशवासियों को बजट के माध्यम से पूरे देश को एक बड़ी सौगात दी है। यह बजट भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की अवधारणा से पूरिपूर्ण समावेशी और विकास को एक ऊंची उड़ान देने वाला और क्रांतिकारी बदलाव के साथ एक सुदृढ़ और सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने वाला है। इसमें देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मध्यम वर्ग को जहां 12 लाख की सालाना आय को टैक्स मुक्त करते हुए किसानों को 5 लाख रुपए तक के लोन में छूट दी है। कृषि की उत्पादकता बढ़ाने के लिए मोदी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पीएम धन-धान्य योजना के दायरे को बढ़ा दिया है। इससे खेती-किसानी में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। साथ किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। एक करोड़ 70 लाख से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

 

सिंह देव ने कहा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर होते हुए विकसित राष्ट्र बनने की राह पर है। इस बजट में सबका साथ सबका विकास की अवधाराणा का एक वृहद स्वरूप है। जिसमें समाज के सभी वर्ग और प्रत्येक क्षेत्र के लिए कई बड़ी सौगातें शामिल है।

 

किरण देव सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने यहां डबल इंजन की सरकार बनाकर प्रदेश को विकास के पथ ला दिया है। केंद्रीय बजट में पीएम मोदी की सरकार ने कई बड़ी सौगात दी है, इससे छत्तीसगढ़ के विकास को और रफ्तार मिलेगी और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हमारे प्रदेश की बड़ी भूमिका होगी। श्री देव ने कहा कि केंद्र और राज्य की योजनाओं के चलते छत्तीसगढ़ हर क्षेत्र में निर्बाध और उत्तरोत्तर तेज गति से विकास कर रहा है। केंद्रीय बजट हुई घोषणाओं से छत्तीसगढ़ के विकास में और तेजी आएगी। कहा कि केंद्रीय बजट से किसान, युवा और उद्यमियों सहित समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ मिलेगा। केंद्रीय बजट में सभी वर्गों और क्षेत्र का ख्याल रखा गया है और एक विकासोन्मुखी का समावेश है।

 

किरण सिंहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार देश के किसानों और मजदूरों की सबसे बड़ी हितैषी है। आज छत्तीसगढ़ में धान के समर्थन मूल्य के अलावा देशभर के किसानों को उनके फसलों का वाजिब दाम और उनकी आय को बढ़ाने के कार्य किसी क्रांति से कम नहीं है। किसानों से मोटे आनाज को केंद्र सरकार तीन गुना अधिक दामों पर खरीद रही है। साथ ही खरीफ और रबी की फसलों में एमएसपी में बढ़ोत्तरी की गई है। इसके अलावा 109 प्रकार की उन्नत किस्म किसानों को प्रदान की गई हैं। खाद्य तेल, तेंदूपत्ता उत्पादन और प्राकृतिक खेती के लिए राष्ट्रीय मिशन योजनाओं से किसानों की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की विष्णुदेव साय की सरकार में आदिवासी समाज के लिए केंद्र की सरकार ने अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। इससे आदिवासी समाज को संबल मिला हैं। आज आदिवासी हर क्षेत्र में सामर्थवान होने के साथ ही आर्थिक रूप से सबल हुए हैं। केंद्रीय बजट से इनके विकास में और तेजी आएगी। केंद्रीय बजट और सरकार की योजनाओं से दलित, वंचित और आदिवासी समाज सहित सभी वर्गों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा और एक विकसित राष्ट्र की स्थापना होगी। इस बजट ने बता दिया है कि अब भारत को विश्व का नेतृत्व करने से कोई नहीं रोक सकता।यह बजट देश के लोगो के लिए नई खुशहाली लेकर आयेगा।

ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री ने बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए कलेक्टरों को दिए दिशा निर्देश,राज्य स्तरीय रेपिड रिस्पांस टीम गठित…

ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री ने बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए कलेक्टरों को दिए दिशा निर्देश,राज्य स्तरीय रेपिड रिस्पांस टीम गठित…

 रायपुर:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य में बर्ड फ्लू के प्रकरण की पुष्टि होने पर इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य भर में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं। राज्य में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन करते हुए सभी कलेक्टरों और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने, सतर्कता बरतने और बायोसेक्युरिटी निर्देशों का पालन के निर्देश भी दिए गए हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश के रायगढ़ जिले स्थित शासकीय कुक्कट पालन प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू (एवियन एनफ्लूएंजा) के मामले की पुष्टि हुई है। 30 जनवरी 2025 को कुक्कट पालन प्रक्षेत्र में बड़ी संख्या में पक्षियों की अकस्मिक मृत्यु की सूचना के बाद, पशु चिकित्सकों की एक टीम गठित की गई थी। जांच के बाद राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल ने 31 जनवरी 2025 को बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि की है।

संचालक पशु चिकित्सक सेवाएं के निर्देश पर बर्ड फ्लू के रोकथाम के लिए रायगढ़ जिले में प्रभावित कुक्कट पालन प्रक्षेत्र के 1 किलोमीटर क्षेत्र को इन्फेक्टेड जोन घोषित कर कुक्कट, अंडे, आहार और अन्य सामग्रियों का विनिष्टीकरण किया गया है। प्रभावित क्षेत्र के 1 से 10 किलोमीटर के दायरे को सर्वलेंस जोन घोषित कर पोल्ट्री और अंडे की दुकानों को बंद कर दिया गया है और सीरो सर्वलेंस कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा कुक्कुट पालकों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर मुआवजा देने के निर्देश भी दिए गए हैं। रायगढ़ कुक्कुट प्रक्षेत्र में इन्फेक्टेड जोन से पोल्टी प्रोडक्ट की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट किट का उपयोग भी करने कहा गया हैै।

संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा आम जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि संक्रामित क्षेत्र में सभी आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है। पोल्ट्री उत्पादों का सेवन स्वच्छता और सावधानी से किया जा सकता है, क्योंकि ये पोषण से भरपूर होते हैं और कुपोषण दूर करने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया है कि राज्य के अन्य हिस्सों में बर्ड फ्लू के मामलों की कोई सूचना नहीं मिली है। एवियन एनफ्लूएंजा एक घातक संक्रामक रोग है, जो पक्षियों में फैलता है। हालांकि अब तक भारत में इस वायरस के मानवों में संक्रमण का कोई मामला नहीं देखा गया है। फिर भी वायरस के लक्षण और संक्रमण के जोखिम को लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

सभी वर्गों के सपनों को पूरा करने वाला बजट : सीएम साय

सभी वर्गों के सपनों को पूरा करने वाला बजट : सीएम साय

 रायपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट पेश किया। जिसमें उन्होंने आम लोगों को ऐतिहासिक छूट दी है। केंद्रीय बजट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, यह सभी वर्गों के सपनों को पूरा करने वाला बजट है।

उन्होंने कहा कि टैक्स में छूट से लोगों की क्रयशक्ति बढ़ेगी और मध्यम वर्ग को लाभ होगा। किसानों का भी बजट में खास ध्यान रखा गया है और किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाई गई है। इससे छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को इसका लाभ होगा। किसानों की स्थिति और सुदृढ़ होगी, मध्यम वर्गीय परिवारों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा गया है। आदिवासी, दलित महिलाओं को लोन का प्रावधान किया गया है। सभी वर्गों का बजट में ध्यान रखा गया है।