नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार ट्रैक्टर, एक नाबालिग सहित दो की मौत

CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार ट्रैक्टर, एक नाबालिग सहित दो की मौत

 बलौदाबाजार : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां तड़के सड़क हादसा हुआ है। ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। यह घटना ग्राम खैंदा के पास हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली गिट्टी खाली करके ग्राम खाएदा की तरफ लौट रही थी। तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया,  जिससे ट्रॉली में बैठे एक नाबालिग और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम नारी के रहने वाले थे। ट्रैक्टर के इंजन में बैठे चालक और एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जांच में पता चला कि, ट्रैक्टर तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर पलट गई।

Mahtari Vandana Yojana : महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि हुई जारी...हितग्राहियों के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण

Mahtari Vandana Yojana : महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि हुई जारी...हितग्राहियों के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण

 रायपुर : राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि जारी कर दी गई है, जिसके अंतर्गत 69 लाख 53 हजार 994 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महतारी वंदना योजना के तहत फरवरी माह में बालोद जिले में 2,50,768 हितग्राहियों को 23.10 करोड़ रुपए, बलौदा बाजार जिले में 3,27,476 हितग्राहियों को 30.97 करोड़ रुपए और बलरामपुर जिले में 2,13,300 हितग्राहियों को 19.79 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार बस्तर जिले में 1,91,609 हितग्राहियों को 18 करोड़ 87 हजार रुपए, बेमेतरा जिले में 2,52,906 हितग्राहियों को 23.96 करोड़ रुपए और बीजापुर जिले में 38,273 हितग्राहियों को 3.67 करोड़ रुपए की राशि का वितरण किया गया। बिलासपुर जिले में 4,22,741 हितग्राहियों को 39.54 करोड़ रुपए, दंतेवाड़ा जिले में 54,579 हितग्राहियों को 5.16 करोड़ रुपए और धमतरी जिले में 2,34,046 हितग्राहियों को 21.76 करोड़ रुपए की सहायता दी गई। दुर्ग जिले में 4,02,211 हितग्राहियों को 38.33 करोड़ रुपए और गरियाबंद जिले में 1,81,791 हितग्राहियों को 16.75 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 95,401 हितग्राहियों को 8.72 करोड़ रुपए की सहायता राशि मिली।

जांजगीर-चांपा जिले में 2,88,420 हितग्राहियों को 26.91 करोड़ रुपए, जशपुर जिले में 2,30,609 हितग्राहियों को 21.50 करोड़ रुपए और कबीरधाम जिले में 2,53,149 हितग्राहियों को 23.53 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। कांकेर जिले में 1,83,279 हितग्राहियों को 17.46 करोड़ रुपए, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 1,16,472 हितग्राहियों को 10.99 करोड़ रुपए, और कोंडागांव जिले में 1,39,784 हितग्राहियों को 13.08 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई।

कोरबा जिले में 2,93,353 हितग्राहियों को 27.34 करोड़ रुपए, कोरिया जिले में 59,625 हितग्राहियों को 5.62 करोड़ रुपए और महासमुंद जिले में 3,22,519 हितग्राहियों को 30.11 करोड़ रुपए की राशि का वितरण हुआ।मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1,00,895 हितग्राहियों को 9.70 करोड़ रुपए, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 81,831 हितग्राहियों को 7.59 करोड़ रुपए और मुंगेली जिले में 2,12,511 हितग्राहियों को 19.44 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई। नारायणपुर जिले में 27,258 हितग्राहियों को 2.54 करोड़ रुपए, रायगढ़ जिले में 3,03,934 हितग्राहियों को 27.72 करोड़ रुपए और रायपुर जिले में 5,31,558 हितग्राहियों को 51.19 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई। राजनांदगांव जिले में 2,56,724 हितग्राहियों को 24.22 करोड़ रुपए, सक्ती जिले में 1,98,777 हितग्राहियों को 18.22 करोड़ रुपए और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 1,89,156 हितग्राहियों को 16.67 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की गई। सुकमा जिले में 52,065 हितग्राहियों को 4.91 करोड़ रुपए, सुरजपुर जिले में 2,15,518 हितग्राहियों को 20.29 करोड़ रुपए और सरगुजा जिले में 2,31,456 हितग्राहियों को 21.38 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया।

CG Visit : गृहमंत्री अमित शाह आज आएंगे छत्तीसगढ़, चुनाव नहीं इस कार्यक्रम में होंगे शामिल, देखें शेड्यूल…..

CG Visit : गृहमंत्री अमित शाह आज आएंगे छत्तीसगढ़, चुनाव नहीं इस कार्यक्रम में होंगे शामिल, देखें शेड्यूल…..

 रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है। आज  6 फरवरी को डोंगरगढ़ जिले के दौरे पर शाह आयेंगे। इस दौरान वे चंद्रगिरी तीर्थ में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ में समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह गुरुवार को दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट दोपहर 12:25 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से प्रज्ञागिरी डोगरगढ़ हैलीपैड आएंगे। वहां से सड़क मार्ग से चंद्रगिरी तीर्थ के लिए रवाना होंगे।

केंद्रीय मंत्री शाह चंद्रगिरी तीर्थ में दोपहर 1:10 बजे पधारेंगे। जहां वे विभिन्न कार्यक्रम के तहत आचार्य गुरुवर विद्यासागर महामुनिराज के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव व श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे से 2:40 बजे तक अमित शाह विद्यायतन समाधि स्मारक चन्द्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ में आयोजित विनयांजलि समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद गृह मंत्री शाह सड़क मार्ग से दोपहर 2:50 बजे छोटी बमलेश्वरी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। फिर वे प्रज्ञागिरी डोगरगढ़ से अपराह्न 3:45 बजे पर माना रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

बालको एवं वृद्धजनों के लिए बनेगा एक और आश्रय स्थल,डाॅ रमन सिंह  बाल आश्रम के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर नवीन भवन का लोकार्पण किया गया

बालको एवं वृद्धजनों के लिए बनेगा एक और आश्रय स्थल,डाॅ रमन सिंह बाल आश्रम के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर नवीन भवन का लोकार्पण किया गया

 

 
रायपुर, कचहरी चैक स्थित बाल आश्रम के नवनिर्मित भवन का लोकापर्ण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन माननीय डाॅ रमन सिंह थे। इस दौरान कार्यक्रम में  माननीय सत्यनारायण शर्मा जी पूर्व मंत्री एवं विधायक छ.ग. शासन, माननीय राजेश्री महंत डाॅ. रामसुंदर दास जी विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी जी, श्री गोकुल दास डागा जी, श्री देवीचंद श्रीश्रीमाल जी, डाॅ. श्री कमलेश्वर अग्रवाल जी, श्री मदन लाल तालेड़ा, श्री रुपचंद श्रीश्रीमाल जी, श्री नरेशचंद्र गुप्ता जी, श्री विजय दानी जी, डाॅ. श्री सुरेश शुक्ला जी, श्री राजकिशोर नत्थानी जी, श्री गोवर्धनदास डागा जी, श्री निखिल अम्बिलकर जी, श्री हरिवल्लभ अग्रवचाल आदि  उपस्थित थे। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम उत्तराधिकारी संघ के श्री मुरली मनोहर खंडेलवाल  भी मौजूद रहे। इसके अलावा पी.जी डागा कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती डाॅ संगीता घई एवं समस्त स्टाफ, राष्ट्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री पी.डी. दीवान एवं समस्त स्टाफ, बाल आश्रम के अधीक्षक श्री अनिल चंद्राकर एवं समस्त स्टाफ भी उपस्थित थे। वरिष्ठ पत्रकार श्री रवि भोई जी एवं डाॅ किशोर अग्रवाल जी कार्यक्रम में थे। 
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई । इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित सत्यनारायण शर्मा जी  ने कहा कि यह संस्था निरंतर आगे बढ़ते हुए ऐसे बच्चों का पालन पोषण कर रही है जो माता-पिता विहिन है। संस्था में ऐसे बच्चों को आश्रय देकर उनका सर्वांगीण विकास किया जाता है। संस्था के द्वितीय तल पर 6000 वर्गफीट में नवनिर्मित भवन  के लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित हुआ हूॅ यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। वहीं कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित राजेश्री महंत डाॅ. रामसुंदर दास जी अपने उद्बोधन में कहा कि यह संस्था 100 वर्ष पूर्व प्रारम्भ हुई थी उस समय एक मजदूर परिवार में माता-पिता की सड़क दुघर्टना में मृत्यू हो गई थी जिनके बच्चों को आश्रय देने के लिए इस संस्था की स्थापना हुई थी। यह संस्था जिसका स्व. महंत लक्ष्मी नारायण दास जी ने एक छोटे से पौधे के रुप में बीजारोपण किया था वह आज एक विशालकाय वृक्ष के रुप में परिवर्तित हो चुकी है जिसकी छाया में सैकड़ों-हजारों बच्चें रह चुके हैं एवं अपना भविष्य सफल बना चुके हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुप में उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष छ.ग. शासन डाॅ रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसी एक - दो संस्था ही हैं जिसने अपनी स्थापना के 100 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे किए हों । इस संस्था के संस्थापक सदस्यों महंत लक्ष्मी नारायण दास जी, माधवराव सप्रे जी, सेठ शिवदास डागा जी, सेठ बालकृष्ण नत्थानी जी इत्यादि ने इस संस्था की नींव रखी संस्था प्रारम्भ में आर्थिक रुप से सुदृंढ नहीं थी इसलिए छ.ग. के पारम्पिक परम्परा छेर-छेरा का अनुगमन करते हुए दान इत्यादि एकत्र कर संस्था का संचालन किया जाता था।  इस संस्था में राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी एवं प्रथम राष्ट्रपति डाॅ राजेन्द्र प्रसाद जी के चरण पड़े हैं। यह संस्था मंदिर के समान पवित्र है और  मैं तो यह कहूॅगा कि यह मात्र एक संस्था नहीं है बल्कि एक आंदोलन है। संस्था के माननीय सदस्य श्री नरेशचंद्र गुप्ता जी ने मुख्य अतिथि डाॅ रमन सिंह को यह जानकारी दी कि निकट भविष्य में बाल आश्रम समिति के द्वारा एक ऐसी संस्था प्रारम्भ करने की योजना है जिसमें बालक एवं वृद्धजनों को संयुक्त रुप से आश्रय एंप संरक्षण प्रदान किया जा सके  एवं  सहयोग मांगा। मुख्य अतिथि ने कहा कि आपके पवित्र उद्देश्य को सफल बनाने में मेरे द्वारा जो भी  सहयोग हो सकेगा मैं वो करुंगा साथ ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय छ.ग. शासन से भी अपील करुंगा कि वे आपके  इस कार्य को परा करने में सहयोग प्रदान करें। बाल आश्रम, राष्ट्रीय विद्यालय एवं  पी.जी.डागा कन्या महाविद्यालय द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट स्वरुप प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। डाॅ रमन सिंह ने बाल आश्रम के बच्चों को भी अपना आशीवार्द प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में बाल आश्रम समिति के सचिव श्री राजकिशोर नत्थानी जी के द्वारा माननीय मुख्य अतिथि डाॅ रमन सिंह, विशेष अतिथियों कार्यक्रम में उपस्थित समिति के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
BREAKING : सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं के लिए छुट्टियों का ऐलान, आदेश जारी

BREAKING : सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं के लिए छुट्टियों का ऐलान, आदेश जारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर छुट्टियों की जानकारी दी है। जारी आदेश के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त, महाष्टमी पर 30 सितंबर, दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के दिन 21 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश बैंक, कोषालय और उप-कोषालय कार्यालयों के लिए लागू नहीं होगा।

विकसित छत्तीसगढ़ के लिए शहरों में ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी : डिप्टी सीएम अरुण साव

विकसित छत्तीसगढ़ के लिए शहरों में ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी : डिप्टी सीएम अरुण साव

 बेमेतरा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बेमेतरा जिले के तीन नगर पंचायत भिंभौरी, कुसमी और बेरला में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने जन आशीर्वाद मांगा। साव ने कहा कि, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है। तीनों नगर पंचायतों में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने भिंभौरी में लोगों को संबोधित कर जनता से अध्यक्ष पद प्रत्याशी संदीप परगनिहा जी एवं 15 पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। वहीं नगर पंचायत कुसमी में भाजपा प्रत्याशी संतोष कुमार साव के समर्थन में आमसभा कर लोगों से विकास कार्यों के लिए पार्टी को मौका देने का आग्रह किया। भाजपा ने कुसमी को नगर पंचायत बनाया है, और भाजपा ही संवारने का काम करेगी।

नगर पंचायत बेरला के आमसभा में साव ने विकसित बेरला बनाने के लिए भाजपा उम्मीदवार विशाल राज देशलहरा जी और 15 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों को विजय श्री दिलाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि, विशाल जी एक सामान्य कार्यकर्ता है, भाजपा ने आपकी सेवा के लिए उम्मीदवार बनाया है। वे घासीदास बाबा के संदेश मनखे मनखे एक समान को लेकर सबके लिए काम करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने तीनों आमसभा में कहा कि, भाजपा की डबल इंजन सरकार ने एक साल में मोदी जी की एक एक गारंटी को पूरा किया है। किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया, 3100 में धान खरीदी की, 18 लाख पीएम आवास, 5500 रुपए में तेंदूपत्ता खरीदी, महतारी वंदन के यह 12 किस्त जारी हो चुकी है। कृषक उन्नति योजना के 800 रुपए प्रति क्विंटल की राशि जल्द जारी करेंगे। साव ने कहा कि, अब नगरीय निकायों में ट्रिपल इंजन लाने की बारी आई है। विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के लिए नगरीय निकायों का विकास होना आवश्यक है, इसलिए सभी निकायों में भाजपा की जीत जरूरी है। जनता के उत्साह से इस बार भी भाजपा की जीत तय है।

 BREAKING: पूर्व मंत्री कवासी लखमा की जमानत याचिका खारिज, 18 फरवरी तक रहेंगे जेल में

BREAKING: पूर्व मंत्री कवासी लखमा की जमानत याचिका खारिज, 18 फरवरी तक रहेंगे जेल में

 रायपुर: पूर्व मंत्री कवासी लखमा की जमानत याचिका खारिज हो गई है. अब ईओडब्लू कवासी लखमा को गिरफ्तार कर सकती है. बता दें कि मंगलवार को कवासी लखमा की कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन बल की कमी होने की वजह से कवासी लखमा कोर्ट में पेश नहीं हुए. कवासी लखमा की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई गई. कोर्ट ने 18 फरवरी तक कवासी लखमा को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है.

शराब कारोबारी अरविंद सिंह ने अपने बयान में ईडी को बताया था कि “हर महीने कवासी लखमा को शराब कार्डन से 50 लाख रुपए महीने जाते थे. इसके साथ ही आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी ने भी अपने बयान में बताया था कि 50 लाख के साथ ही डेढ़ करोड़ रुपए शराब कार्डन से और दिए जाते थे. इस हिसाब से पूर्व मंत्री को हर महीने दो करोड़ जा रहे थे. इस बात की पुष्टि दोनों की गवाही से हुई है. 36 महीने तक यह घोटाला हुआ है. टोटल घोटाला 72 करोड़ का हो रहा है.

CG – प्रेमी ने प्रेमिका का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, फिर शव के साथ किया ये घटिया काम, आरोपी गिरफ्तार…..

CG – प्रेमी ने प्रेमिका का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, फिर शव के साथ किया ये घटिया काम, आरोपी गिरफ्तार…..

 रायपुर। राजधानी रायपुर में कुछ दिनों से लापता युवती के शव को दुर्ग के अमलेश्वर से पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। उसके बाद शव को अमलेश्वर के एक खेत में बने खंडहर में रख दिया था। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। साथ ही मृतिका के प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है। 30 जनवरी को गीतानगर निवासी रचना सोना अचानाक लापता हो गई थी। परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत थाने में 31 जनवरी को दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती के काॅल डिटेल्स को खंगालन शुरू किया और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ भी की। इस दौरान पता चला कि 30 जनवरी को आखिरी बार युवती पड़ोस में रहने वाले युवक विवेक सोना के साथ देखी गई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर विवेक से पूछताछ की। शुरूआती पूछताछ में विवेक पुलिस को गुमराह करता रहा।

इसी बीच पुलिस ने युवती और युवक के काॅल डिटेल्स को खंगाला, जिसमें पता चला कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और आखिरी बार मृतिका की बातचीत विवेक से ही हुई थी। पुलिस ने एक बार फिर से विवेक को थाने बुलाया और उससे कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ज्यादा देर तक पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। विवेक ने पुलिस को बताया कि युवती से वो प्रेम करता था, लेकिन शादी नहीं करना चाहता था। मृतिका बार-बार उस पर शादी का दबाव बना रही थी।

इस बात से वो काफी परेशान हो गया था और उसने रचना को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। प्लानिंग के तहत ही आरोपी ने फोन कर रचना को सरस्वती नगर के गार्डन में 30 जनवरी को मिलने के लिए बुलाया। युवती के पहुंचने पर विवेक ने उसे घुमने चलने की बात कही। आरोपी अपनी बाइक में बैठाकर रचना को रायपुर से खारून नदी होते हुये अमलेश्वर ले गया। खमरिया नाम की जगह में खेत में बने झोपड़ी में ले गया और यहां पर फिर से शादी को लेकर विवाद होने लगा। इसी दौरान आरोपी ने युवती की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

मृतिका के परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने हत्या के बाद युवती की पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था। फिलहाल पुलिस ने युवती के शव को झोपड़ी से बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ जारी है।

CG-  महाकुंभ जाना हुआ और भी आसान, छत्तीसगढ़ से होकर प्रयागराज महाकुंभ जाएगी स्‍पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल…..

CG- महाकुंभ जाना हुआ और भी आसान, छत्तीसगढ़ से होकर प्रयागराज महाकुंभ जाएगी स्‍पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल…..

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर रेलवे मंडल ने प्रयागराज महाकुंभ मेले के लिए स्‍पेशल ट्रेन की सुविधा दी है। महाकुंभ मेले के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़ के दौरान रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली एक फेरे के लिए 08 फरवरी, 2025 को नागपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 01203 नागपुर-दानापुर कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 09 फरवरी, 2025 को दानापुर से चलने वाली गाड़ी 01204 दानापुर-नागपुर कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली यह कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, घंसौर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना जंक्शन, माणिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी जंक्शन, मिर्ज़ापुर, चुनार जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा रेलवे स्टेशनों में ठहराव की सुविधा दी जा रही है

कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 02 एसी टू कम एसी प्रथम, 01 एसी टू, 02 एसी टू कम एसी थ्री, 09 थ्री, एसी थ्री, 04 स्लीपर, 02 एसएलआरडी सहित 20 कोच के साथ चलेगी।

दर्शनार्थी समय पर दें ध्यान

01203 नागपुर-दानापुर कुभ मेला स्पेशल ट्रेन नागपुर 15.00 बजे रवाना होकर गोंदिया 16.55/17.00 बजे, बालाघाट 17.38/17.40 बजे, नैनपुर 19.33/19.35 बजे, घंसौर 20.03/20.05 बजे, जबलपुर 00.05/00.15 बजे, कटनी 01.20/01.25 बजे, मैहर 02.18/02.20 बजे, सतना 02.50/02.55 बजे, माणिकपुर 04.18/04.20 बजे, प्रयागराज छिवकी जंक्शन 06.20/06.25 बजे, मिर्ज़ापुर 07.25/07.27 बजे, चुनार जंक्शन 07.55/07.57 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 10.15/10.25 बजे, बक्सर 11.24/11.26 बजे, आरा 12.11/12.13 बजे तथा दानापुर रेलवे स्टेशन 13.00 बजे पहुचेगी ।

निकाय चुनाव 2025 : मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया भाजपा के अटल संकल्प पत्र का कॉपी-पेस्ट

निकाय चुनाव 2025 : मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया भाजपा के अटल संकल्प पत्र का कॉपी-पेस्ट

 रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के ‘अटल संकल्प पत्र’ का कॉपी-पेस्ट बताया है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर पिछले नगरीय निकाय चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि निश्चित रूप पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. अरविंद केजरीवाल के 10 साल के छल को जनता जान चुकी है. भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है. लोगों ने मोदी जी के काम को देखा है.

 
CG : बोलेरो और बाइक में भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

CG : बोलेरो और बाइक में भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

 कांकेर: एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब बोलेरो ने एक बाइक को टक्कर मार दी। सभी मृतक एक ही बाइक में सवार थे।

जानकारी के मुताबिक बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे 3 की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक देर रात संबलपुर -दमकसा स्टेट हाइवे में बोलेरो ने एक बाइक को चपेट मे लिया ।

बाईक सवार पिता पुत्री और भतीजी की मौत हो गई ।मौक़े पर दो की मौत हो गई तो वहींघायल युवती की भी जिला अस्पताल में मौत हो गई।

आरोप है कि हादसे के बाद एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सका, जिसकी वजह से हादसे में घायल हुए लोगों की जान चली गई।एम्बुलेंस सेवा को लेकर विधायक ने नाराजगी जाहिर की है।

निकाय चुनाव 2025 : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, जानिए महिलाओं, युवाओं और शहरवासियों के लिए क्या है खास…

निकाय चुनाव 2025 : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, जानिए महिलाओं, युवाओं और शहरवासियों के लिए क्या है खास…

 रायपुर. नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज राजीव भवन रायपुर में घोषणा पत्र जारी किया, जिसका नाम “जन घोषणा पत्र” दिया गया है. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

जानिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या है खास

  • तालाबों का संरक्षण व सौंदर्यीकरण की विषेश पहल की जाएगी।
  • घाटों एवं तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बनाए जाएंगे।
  • शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था की जाएगी।
  • महिला सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।
  • सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था की जाएगी।
  • श्रद्धांजली राशि योजना के तहत बीपीएल कार्डधारियों को 2000 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए दिया जाएगा।
  • निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
  • सम्पत्तिकर, समेकितकर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी।
  • आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाइन भवन अनुज्ञा की सुविधा नहीं है वहां सुविधा दी जाएगी।
  • मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनों को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा।
  • प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मी की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी।
  • प्रत्येक निकाय में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लायब्रेरी खोला जाएगा।
  • नगरीय निकाय द्वारा आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रमों में पानी टैंकर निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा।
  • यूजर चार्ज का युक्ती-युक्तकरण किया जाएगा।
  • शहर को धुल मुक्त बनाने आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
  • पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी एवं स्थान को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा।
  • चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण दिया जाएगा एवं वार्डों के प्रमुख स्थानों पर वेंडिग-जोन चिन्हांकित कर व्यवसाय के लिए उचित स्थान दिया जाएगा।
  • विकास कार्य में पारदर्शिता सामूहिक जिम्मेदारी एवं कसावट की दृष्टि से निकायों के अध्यक्षों के पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दिए गए अधिकार वापस करते हुए प्रत्येक भुगतान में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के चेक हस्ताक्षर करने के अधिकार वापस दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा।
  • कन्या विवाह के लिए सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
  • सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू करेंगे।
  • शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने के लिए धारणा अधिकार दिया जाएगा।
  • सभी को पात्रतानुसार वृध्दा, दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा प्राप्त हो सुनिश्चित किया जाएगा।
  • सभी सरकारी स्कूल एवं आत्मानंद स्कूल में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा।
  • सभी वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण।
  • स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन देंगे।
  • जन्म-मृत्यु एवं मैरिज सर्टीफिकेट को घर पहुंच सुविधा प्रदान की जाएगा।
  • युवाओं को रोजगार देने के लिए सभी निकाय क्षेत्रो में यूथ हब बनाया जाएगा।
  • महिला स्वसहायता समूहो को रोजगार देने विशेष पहल।
  • सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान करेंगे।
  • कांग्रेस शासित सभी निकायों में जनता को उनके कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा निर्धारित कर सिटीजन चार्टर बनाया जाएगा।
  • संपत्तिकर की राशि नियमित समयावधि पर पर भूगतान करने पर विषेश छूट प्रदान की जाएगी।
  • सभी नगर निगमों में पत्रकारों के लिए हाईटेक रेस्ट रूम बनाया जाएगा।
  • प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार बनाया जाएगा।
  • नगरों को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाया जाएगा।
जनअदालत के नाम पर ले ली दो ग्रामीणों की जान

जनअदालत के नाम पर ले ली दो ग्रामीणों की जान

 बीजापुर । जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। मामला थाना तरेम क्षेत्र के ग्राम बुड़गीचेरू का है। नक्सलियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या को अंजाम दिया गया है।

एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि देर रात माओवादियों ने तर्रेम थाना क्षेत्र के तालाबपारा निवासी कारम राजू (32) तथा बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बुड़गीचेरू नयापारा निवासी माड़वी मुन्ना (27) की हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना तरेंम पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। 

इससे पूर्व बीजापुर जिले में ही 26 जनवरी की रात ग्राम केशामुंडी निवासी ग्रामीण भदरू सोढ़ी पिता हिडमा (41) के घर पर घुसकर नक्सलियों ने बेरहमी से कुल्हाड़ी से वार कर भदरू सोढ़ी की हत्या कर दी थी।

मौके से नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा बरामद हुआ है, जिसमें भदरू सोढ़ी पर गद्दारी का आरोप लगाते हुए लिखा था कि वह सलवा जुडूम में काम करता था।

अब तक 70 ग्रामीणों की हत्या 

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए वर्ष 2024 से अब तक 70 से अधिक ग्रामीणों को मौत के घाट उतार चुकी है। नक्सलियों ने बीजापुर जिले में ही दर्जन भर ग्रामीणों की हत्या कर चुके है। इससे पूर्व नक्सलियों ने 21 दिसंबर 2024 को बीजापुर जिले में जनअदालत लगाकर एक ही परिवार के 2 लोगों की हत्या की थी।

वहीं 11 दिसंबर 2024 बीजापुर के फरसेगढ़ में 35 साल के युवक पर मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या की थी। 6 दिसंबर 2024 को बासागुड़ा थाना इलाके के तिम्मापुर गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या की गई थी।

8 दिसंबर 2024 को मद्देड़ इलाके के लोदेड़ गांव में 40 साल की महिला की हत्या, 12 नवंबर 2024 को पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीण माड़वी दुलारू की हत्या, 29 अक्टूबर 2024 को बीजापुर जिले में नक्सलियों ने 35 साल के ग्रामीण दिनेश पुजारा की हत्या की थी। वहीं 23 अक्टूबर 2024 को सुकमा जिले में ग्रामीण को अगवा कर उसकी हत्या की की गई थी।

CGMSC घोटाला : करोड़ों के घोटाले में इन आईएएस अफसरों की बढ़ी मुश्किलें, ACB-EOW ने पूछताछ के लिए किया तलब

CGMSC घोटाला : करोड़ों के घोटाले में इन आईएएस अफसरों की बढ़ी मुश्किलें, ACB-EOW ने पूछताछ के लिए किया तलब

 रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) में करोड़ों रुपये के घोटाले में अब तीन आईएएस अधिकारी भी लपेटे में आ गए हैं. ACB-EOW ने इन तीनों अफसरों को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है. इसके अलावा मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता के साक्ष्य भी मिले हैं.

जानकारी के मुताबिक, ACB-EOW ने आईएएस अफसर भीम सिंह, चंद्रकांत वर्मा और सीजीएमएससी की एमडी पद्मिनी भोई को पूछताछ के लिए तलब किया है.

बता दें कि ACB-EOW ने CGMSC घोटाले में हफ्ते भर पहले मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार कर रिमांड में लिया था. वहीं आज आरोपी की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उसे फिर से ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस रिमांड पर EOW को सौंप दिया है. अब आरोपी शशांक चोपड़ा को 10 फरवरी को वापस कोर्ट में पेश किया जाएगा. जांच एजेंसी ने दवा खरीदी घोटाले में प्रदेश के बड़े सप्लायर शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार किया है. उससे पूछताछ के बाद कई नए तथ्य सामने आई हैं. दवा खरीदी का यह घोटाला अब तक का सबसे बड़ा घोटाला माना जा रहा है. यह घोटाला 400 करोड़ से अधिक का है.

लल्लूराम डॉट कॉम ने उजागर किया था भ्रष्टाचार

बता दें कि कांग्रेस शासनकाल में स्वास्थ्य विभाग के CGMSC ने मोक्षित कॉरपोरेशन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की राजकोष को किस तरह से खाली किया है ये महज दो साल की ‘ऑडिट ऑब्जर्वेशन रिपोर्ट’ में सामने आया था. ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक करोड़ों की गड़बड़ी की गई है. इस पूरे मामले को लल्लूराम डॉट कॉम ने उजागर किया था. इस पूरे मामले को लेकर 660 करोड़ रुपए के गोल-माल को लेकर भारतीय लेखा एंव लेखापरीक्षा विभाग के प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल (ऑडिट) आईएएस यशवंत कुमार ने एडिशनल चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार पिंगआ को पत्र लिखा था.

दो साल के ऑडिट में खुली थी पोल

लेखा परीक्षा की टीम की ओर से CGMSC की सप्लाई दवा और उपकरण को लेकर वित्त वर्ष 2022-24 और 2023-24 के दस्तावेज को खंगाला गया तो कंपनी ने बिना बजट आवंटन के 660 करोड़ रुपये की खरीदी की थी, जिसे ऑडिट टीम ने पकड़ लिया था. ऑडिट में पाया गया है कि पिछले दो सालों में आवश्यकता से ज्यादा खरीदे केमिकल और उपकरण को खपाने के चक्कर में नियम कानून को भी दरकिनार किया गया. जिस हॉस्पिटल में जिस केमिकल और मशीन की जरूरत नहीं वहां भी सप्लाई कर दिया गया. प्रदेश के 776 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सप्लाई की गई, जिनमें से 350 से अधिक ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ऐसे हैं, जिसमें कोई तकनीकी, जनशक्ति और भंडारण सुविधा उपलब्ध ही नहीं थी. ऑडिट टीम के अनुसार DHS ने स्वास्थ्य देखभाल की सुविधाओं में बेसलाइन सर्वेक्षण और अंतर विश्लेषण किए बिना ही उपकरणों और रीएजेंट मांग पत्र जारी किया था.

स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों के खिलाफ भी दर्ज है मामला

ईओडब्ल्यू ने अपनी एफआईआर में स्वास्थ्य महकमे के आला अधिकारियों के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया है. एफआईआर में स्वास्थ्य संचालक और सीजीएमएससी की एमडी पर गंभीर टिप्पणी की गई है. इस एफआईआर के बाद यह माना जा रहा है कि जांच की जद में कई आला अफसर आ सकते हैं. चर्चा है कि इस घोटाले में शामिल रहे लोगों की जल्द गिरफ्तारियां होंगी. ईओडब्ल्यू की शुरुआती जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि अफसरों की मिलीभगत से सरकार को अरबों रुपए की चपत लगाई गई.

CG – पंडवानी गायक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, लगे सात टांके, 3 नकाब पोस चोरों ने घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम…..

CG – पंडवानी गायक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, लगे सात टांके, 3 नकाब पोस चोरों ने घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम…..

 बलौदाबाजार। पंडवानी गायक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पंडवानी गायक कलाकार पं. कन्हैयालाल व्यास 70 वर्ष लवन निवासी के घर में चोरी के नियत से तीन चोर घुसे थे। हमले से पं. ब्यास के बाएं हाथ की उंगलियों में सात टांके लगे हैं। घटना के बाद घायल अवस्था में पं. ब्यास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन ले जाकर उपचार कराया गया। घटना की रिपोर्ट लवन पुलिस थाना में कर दी गई है। पुलिस चोरों की तलाशी में जुट गई है।

CG : इनकम टैक्स का छापा, ज्वेलरी दुकान और घर की जांच जारी

CG : इनकम टैक्स का छापा, ज्वेलरी दुकान और घर की जांच जारी

 धमतरी : शहर में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने एक ज्वेलरी दुकान पर छापा मारा है। सोमवार सुबह चार गाड़ियों में आई टीम ने दुकान और संबंधित घर की जांच शुरू कर दी। रायपुर के साथ धमतरी के इनकम टैक्स अधिकारी भी इस कार्रवाई में शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई टैक्स चोरी की आशंका के चलते की गई है। अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। फिलहाल, दुकान और घर दोनों जगहों पर जांच जारी है, और इनकम टैक्स विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस छापे के बाद व्यापारियों में हलचल मच गई है।

BREAKING : भा.ज.पा. ने 14 बागी प्रत्याशियों को 6 साल के लिए किया निष्कासित

BREAKING : भा.ज.पा. ने 14 बागी प्रत्याशियों को 6 साल के लिए किया निष्कासित

कांकेर:  भा.ज.पा. (भारतीय जनता पार्टी) ने चुनावी अनुशासन के उल्लंघन और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 14 भजपाई नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, कांकेर नगर पालिका (N.P.) से एक, चारामा नगर पालिका (N.P.) से चार और पखांजूर नगर पालिका (N.P.) से नौ बागी प्रत्याशियों को यह सजा दी गई है। यह कदम पार्टी द्वारा अनुशासन बनाए रखने और आगामी चुनावों में अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

भा.ज.पा. ने 14 बागी प्रत्याशियों को 6 साल के लिए किया निष्कासित

CG : जनता के साथ साथ अब कांग्रेस ने भी किया भूपेश बघेल से किनारा : भाजपा

CG : जनता के साथ साथ अब कांग्रेस ने भी किया भूपेश बघेल से किनारा : भाजपा

 रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के उस बयान पर कटाक्ष किया है, जिसमें महंत ने अगला विधानसभा चुनाव पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ने का ऐलान किया है। श्री देव ने कहा कि महंत का यह बयान कांग्रेस के भीतर चल रहे सत्ता-संघर्ष और गुटीय घमासान का ही परिचायक है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि कांग्रेस की पूरी विचारधारा ही भ्रष्टाचार-केंद्रित है। कांग्रेस नेताओं का संकल्प भ्रष्टाचार करना ही है। कांग्रेस की यह विचारधारा भूपेश बघेल और एजाज ढेबर को बनाती है, फिर उसे ‘यूज एण्ड थ्रो’ कर देती है, फिर नए बघेल और ढेबर तलाशती है जो जनता से लूट कर सकें। श्री देव ने कहा कि यही कांग्रेस की विचारधारा है। कांग्रेस के डीएनए में रचा-बसा भ्रष्टाचार कभी खत्म नहीं होगा, चाहे नेतृत्व कांग्रेस में कोई भी करे। कांग्रेस को अपने नित-नए ‘एटीएम’ खोलने वाले नेता चाहिए, वह कौन होगा, कांग्रेस को उससे कोई मतलब नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने इस बात को माना था कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में प्रदेश में भयंकर भ्रष्टाचार हुआ, घपले-घोटाले हुए, छत्तीसगढ़ महतारी के खजाने को लूटा गया, जनता के अधिकारों को छीना गया। और अब, जबकि जनता ने कांग्रेस से किनारा कर लिया तो अब कांग्रेस भी बघेल से किनारा कर रही है। श्री देव ने कहा कि एक तरह से बघेल के नेतृत्व को महंत ने ठुकरा दिया है। अगले विधानसभा चुनाव में अभी चार साल चल पड़े हैं, लेकिन उसके पहले ही महंत ने इस बात की घोषणा करके कहीं-न-कहीं बघेल को एक संदेश दे दिया है कि उनका नेतृत्व कांग्रेस को स्वीकार नहीं है। कुछ समय पहले तक एक ही नारा चलता था- भूपेश है, तो भरोसा है; और आज कांग्रेस पार्टी का ही भरोसा उन पर नहीं रहा!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि भाजपा इस बात को बार-बार कहती आई है कि कांग्रेस में लड़ाई केवल सत्ता की है। कांग्रेस का इतिहास रहा है कि सत्ता की प्राप्ति के लिए वह कुछ भी कर जाती है। कांग्रेस के लोग 5 साल कुर्सी की लड़ाई में लगे रहे, लूट की लडाई में लगे रहे कि कौन ज्यादा लूट सकता है? आज इस बात को महंत ने प्रमाणित भी कर दिया कि जिस प्रकार की खेमेबाजी, गुटबाजी कांग्रेस में नजर आ रही है कि कांग्रेस के लोगों में केवल सत्ता के लिए ही बड़ी लड़ाई चल रही है, जनता की सेवा उनकी प्राथमिकता है ही नहीं। यह केवल लूट करते हैं, लूटे गए जन-धन में अपनी हिस्सेदारी चाहते हैं।

BREAKING : बौखलाए नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के 3 जवान घायल, रायपुर में इलाज जारी

BREAKING : बौखलाए नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के 3 जवान घायल, रायपुर में इलाज जारी

 दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बौखलाएं नक्सलियों ने आज पुरंगेल के जंगल में IED ब्लास्ट किया, जिसकी की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 3 जवान घायल हो गए. बस्तर रेंज आईजी पी सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रायपुर लाया गया है. निजी अस्पताल में जवान का इलाज जारी है.

CG : सीएम विष्णुदेव साय ने DGP Ashok Juneja को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं

CG : सीएम विष्णुदेव साय ने DGP Ashok Juneja को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ( DGP Ashok Juneja) ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर जुनेजा को शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घकालिक सेवा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि अशोक जुनेजा ने अपनी दीर्घ सेवाअवधि के दौरान पुलिस बल को अधिक सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित गुप्ता और मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत उपस्थित थे।

BREAKING : चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर को एम.सी.एच. सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की 3 सीटों की मंजूरी, छग में कैंसर उपचार को मिलेगा नया आयाम

BREAKING : चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर को एम.सी.एच. सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की 3 सीटों की मंजूरी, छग में कैंसर उपचार को मिलेगा नया आयाम

 रायपुर : पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के कैंसर विभाग (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) को राष्ट्रीय कैंसर दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (चिकित्सा शिक्षा -1) ने नेशनल मेडिकल कमीशन (एन.एम.सी.) को निर्देशित किया है कि चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विषय में सुपर स्पेशलाइजेशन पाठ्यक्रम (एम.सी.एच.) के लिए 03 सीटों की स्वीकृति प्रदान की जाए। इससे यह महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम इसी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ किया जा सकेगा।

प्रदेश में कैंसर उपचार को मिलेगा नया आयाम
उल्लेखनीय है कि चिकित्सा महाविद्यालय के कैंसर विभाग में पहले से एम.डी. (रेडियोथेरेपी) की 6 मान्यता प्राप्त सीटें पहले से संचालित की जा रही हैं। सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विषय में सुपर स्पेशलाइजेशन पाठ्यक्रम की स्वीकृति के बाद अब प्रदेश के कैंसर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल पाएगी।मध्य भारत का पहला शासकीय चिकित्सा संस्थान बना रायपुर मेडिकल कॉलेज, जहां विशेष पाठ्यक्रम होगा संचालित महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी और सर्जिकल आंकोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि रायपुर मेडिकल कॉलेज मध्य भारत का पहला शासकीय चिकित्सा संस्थान है, जहां यह विशेष पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है।

महाविद्यालय के एन.एम.सी. सेल के चेयरमैन डॉ. अरविंद नेरल ने बताया कि गत वर्ष इस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन कुछ कमियों के कारण एन.एम.सी. ने एल.ओ.पी. (लेटर ऑफ परमिशन) जारी नहीं किया था। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा इन कमियों को दूर कर दो बार पुनर्विचार के लिए अपील की गई। हाल ही में एन.एम.सी. के निर्देशानुसार सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. आशुतोष गुप्ता को व्यक्तिगत रूप से नई दिल्ली भेजा गया, जहां स्टाफ, अधोसंरचना, उपकरण, क्लिनिकल सुविधाओं और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की गई। संतोषजनक मूल्यांकन के बाद एन.एम.सी. ने एम.सी.एच. पाठ्यक्रम की स्वीकृति प्रदान की।

कैंसर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
एम.सी.एच. सर्जिकल ऑन्कोलॉजी पाठ्यक्रम के शुरू होने से:
 कैंसर के मरीजों को उन्नत शल्य चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
 प्रदेश को सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के सुपर-विशेषज्ञ मिलेंगे।
 चिकित्सा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और शोध के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के कैंसर रोगियों को अत्याधुनिक उपचार की सुविधा मिलेगी और चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर कैंसर उपचार और शोध के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा।

TRANSFER : रायपुर में 10 पटवारियों का हुआ ट्रांसफर..देखें लिस्ट..!!

TRANSFER : रायपुर में 10 पटवारियों का हुआ ट्रांसफर..देखें लिस्ट..!!

 रायपुर : जिला प्रशासन ने रायपुर के 10 पटवारियों का तबादला किया है. लेकिन इन 10 पटवारियों में से 8 पटवारियों को रिलीव करवा दिया गया. इन 10 में से 1 पटवारी का रिलीविंग ऑर्डर भी जारी कर दिया गया, जिसमें लिखा है ये आदेश तत्काल प्रभावशील होगा, लेकिन आदेश निकल जाने के करीब 15 दिन निकल जाने के बाद भी उक्त पटवारी को रिलीव नहीं किया गया है. वहीं तहसील ऑफिस से अधिकारियों ने उक्त पटवारियों के ट्रांसफर होने के बाद भी उनकी आईडी ब्लॉक नहीं की है.

देखें लिस्ट –

CG liquor scam: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की रिमांड खत्म, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

CG liquor scam: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की रिमांड खत्म, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

 रायपुर। शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर आज उन्हें ED की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां ईडी न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।

 बता दें कि छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में ईडी ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान ईडी को कई अहम दस्तावेज मिले थे। पूछताछ के बाद ईडी ने कवासी लखमा को 15 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

 ED का आरोप है कि, पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक कवासी लखमा सिंडिकेट का अहम हिस्सा थे। लखमा के निर्देश पर ही सिंडिकेट काम करता था। इनसे शराब सिंडिकेट को मदद मिलती थी। वही शराब नीति बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिससे छत्तीसगढ़ में FL-10 लाइसेंस की शुरुआत हुई।

कांग्रेस प्रत्याशी का भतीजा शराब के साथ गिरफ्तार : मध्य प्रदेश से मंगवाया था लाखों की शराब, चुनाव में खपाने के लिए तस्करी की आशंका…

कांग्रेस प्रत्याशी का भतीजा शराब के साथ गिरफ्तार : मध्य प्रदेश से मंगवाया था लाखों की शराब, चुनाव में खपाने के लिए तस्करी की आशंका…

 रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रदेशभर की पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने बिलासपुर जिले में शराब का जखीरा पकड़ा है। चुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही 35 पेटी शराब को पुलिस ने पकड़ा और चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। तस्करों से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बलौदाबाजार निवासी नितिन जायसवाल ने उनसे यह शराब मंगवाया था। इसके बाद बिलासपुर पुलिस ने बलौदा बाजार में दबिश देकर नितिन जायसवाल को भी गिरफ्तार किया है। नितिन जायसवाल बलौदा बाजार में कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सुरेंद्र जायसवाल का भतीजा है। आशंका जताई जा रही है कि चुनाव में खपाने के लिए शराब मंगाई गई थी।

बिलासपुर पुलिस एसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में अवैध नशे के खिलाफ प्रहार अभियान चला रही है। अभियान के तहत चुनाव आचार संहिता के बीच पुलिस संदिग्ध सामग्रियों और रकम तथा नशे की जांच कर रही है। थाना कोटा पुलिस और एसीसीयू (साइबर सेल) की संयुक्त टीम ने कोटा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर 35 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग 21 लाख रुपये आंका गया है।

कोटा पुलिस और एसीसीयू की टीम ने मौहारखार क्षेत्र में दो संदिग्ध वाहनों-स्कॉर्पियो (सीजी 04 केजे 0913) और मारुति अर्टिगा (सीजी 16 सीटी 0649)—को रोककर तलाशी ली। कार्रवाई में 18 और 16 पेटी गोवा व्हिस्की बरामद हुई, जो मध्य प्रदेश के भालूमाड़ा से तस्करी कर लाई जा रही थी। शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 2.5 लाख रुपये है। साथ ही, दोनों वाहन और चार मोबाइल फोन जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में चिरमिरी निवासी शिवप्रसाद यादव (27), सोनू गुप्ता (30), दिनेश गुप्ता (33), दिवाकर उर्फ विक्की गुप्ता (43) और बलौदा बाजार-भाटापारा के नितिन जायसवाल शामिल हैं। पूछताछ में पुलिस ने पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब बलौदाबाजार निवासी नितिन जायसवाल को सप्लाई की जानी थी, जो इस कारोबार में प्रमुख आरोपी और खरीददार बताया जा रहा है। चारों आरोपियों से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के बाद एसपी रजनेश सिंह ने एडिशनल एसपी अर्चना झा के मार्गदर्शन में एक टीम गठित करवा बलौदाबाजार भेजा। बलौदा बाजार में बिलासपुर पुलिस ने दबिश देकर नितिन जायसवाल को गिरफ्तार किया।

इस गिरोह का सरगना नितिन जायसवाल को माना जा रहा है नितिन जायसवाल को ही यह शराब सप्लाई की जानी थी। नितिन जायसवाल के चाचा सुरेंद्र जायसवाल बलौदाबाजार में कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी हैं। आशंका जताई जा रही है कि चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु शराब खपाने के लिए मध्य प्रदेश से शराब मंगवाई जा रही थी। जिसे बिलासपुर पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ लिया।

आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत मामला बनाया गया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड में भेजा गया है।

इस ऑपरेशन में एसडीओपी कोटा नूपूर उपाध्याय, एसीसीयू निरीक्षक राजेश मिश्रा, कोटा थाना प्रभारी राज सिंह और एसआई अजहरउद्दीन की भूमिका अहम रही। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए पुरस्कार देने की घोषणा की है।

CG Politics : छत्तीसगढ़ में बागियों पर भाजपा ने की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 26 नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित……

CG Politics : छत्तीसगढ़ में बागियों पर भाजपा ने की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 26 नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित……

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। कई ऐसे नेता हैं, जो पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा में भी कई ऐसे नेता जो नाराजगी की वजह पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं। इन लोगों पर अब कार्रवाई भी शुरू हो गई है। भाजपा ने बिलासपुर जिले में 26 नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने सभी को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में बगावत करने वाले पर कार्रवाई की गई है। छत्तीसगढ़ भाजपा ने की बागियों पर कार्रवाई की है।