नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर से बढ़ेगी ठंड, अगले 72 घंटों में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर से बढ़ेगी ठंड, अगले 72 घंटों में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से ठंड बढ़ने वाली है. मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिनों में तापमान में 4 डिग्री गिरावट की संभावना जताई है. गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रायपुर का रहा. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री जीपीएम में दर्ज किया गया.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश में 24 जनवरी से उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन प्रारंभ होने की सम्भावना है, जिसके कारण मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी.

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के उत्तर और मध्य में 26 जनवरी तक और बस्तर संभाग के जिलों में 27 जनवरी तक तापमान में गिरावट होने की संभावना है. इस अवधि में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

गुरुवार को रायपुर प्रदेश में रहा सबसे ज्यादा गर्म
गुरुवार को रायपुर में सबसे अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री पारा रहा. यह सामान्य से 5.4 डिग्री ज्यादा है. रात का तापमान 16.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था. मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में आज दिन का पारा 32 डिग्री और रात का पारा 17 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है.

ब्रेकिंग: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर BJP की अहम बैठक, थोड़ी देर में होगा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

ब्रेकिंग: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर BJP की अहम बैठक, थोड़ी देर में होगा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी की अहम बैठक जारी है, जिसमें छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी नितिन नबीन समेत वरिष्ठ नेता हिस्सा ले रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मेयर पद के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर चर्चा की जा रही है। बैठक में बीजेपी की इलेक्शन कमेटी मेयर और नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों का नाम तय करेगी, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नाम का चयन संभागीय समिति करेगी।

सिविल जज के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, हाईकोर्ट ने कहा- अब सरकारी नौकरी वाले भी दे सकेंगे एग्जाम

सिविल जज के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, हाईकोर्ट ने कहा- अब सरकारी नौकरी वाले भी दे सकेंगे एग्जाम

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है, कोर्ट ने कहा है कि ऐसे उम्मीदवार, जो सरकारी सेवा में कार्यरत हैं और बार काउंसिल में नामांकित नहीं हैं, वे भी सिविल जज परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. कोर्ट ने आदेशित किया है कि एक उम्मीदवार जो विधि स्नातक है, चाहे वह अधिवक्ता के रूप में नामांकित हो या नहीं, इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा क्योंकि उसे भी उसी जांच से गुजरना होगा, जिससे दूसरे उम्मीदवार को गुजरना होगा, जो अधिवक्ता के रूप में नामांकित है. कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) आवेदन की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2025 से एक महीने के लिए बढ़ाया जाए.

दरअसल, मध्यप्रदेश के जबलपुर की रहने वाली विनीता यादव विधि स्नातक है, जिसने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर से विधि में डिग्री प्राप्त की है. वह छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापित सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा, 2024 में शामिल होने की इच्छुक थी. लेकिन वर्तमान में वह सरकारी कर्मचारी के रूप में कार्यरत है तथा अधिवक्ता अधिनियम, 1961 (संक्षेप में 1961 का अधिनियम) के तहत अधिवक्ता के रूप में नामांकित नहीं है तथा पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी होने के कारण उसे 1961 के अधिनियम के तहत बनाए गए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (Bar Council of India) रूल्स के नियम 49 के तहत अधिवक्ता के रूप में नामांकन करने से वैधानिक रूप से रोक दिया गया है, जो किसी भी पूर्णकालिक व्यवसाय में लगे व्यक्तियों के नामांकन पर रोक लगाता है.

 

याचिकाकर्ता ने अपनी अधिवक्ता शर्मिला सिंघई के माध्यम से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर की. मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश रविन्द्र कुमार अग्रवाल की डबल बैंच में सुनवाई हुई. बैंच ने सुनवाई के दौरान कहा प्रथम दृष्टया, हमारा विचार है कि फिलहाल याचिकाकर्ता को अपना ऑनलाइन फॉर्म भरने की अनुमति दी जानी चाहिए और यदि वह अन्य सभी मानदंडों को पूरा करती है, तो उसे भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी जा सकती है. भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी गई है. चूंकि ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 24.01.2025 है, इसलिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को निर्देश देते हुए ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि को एक महीने के लिए बढ़ा देने आदेश दिया. इसके अलावा, विशुद्ध रूप से अंतरिम उपाय के रूप में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग उम्मीदवारों को अपने ऑनलाइन फॉर्म भरने की अनुमति देगा, भले ही वे 1961 के अधिनियम के तहत अधिवक्ता के रूप में नामांकित न हों.

यह भी स्पष्ट किया है कि यह आदेश प्रतिवादी के रूप में लागू होगा, न कि व्यक्तिगत रूप से और यहां तक कि वे अभ्यर्थी जिन्होंने उपरोक्त राहत के लिए इस उच्च न्यायालय का दरवाजा नहीं खटखटाया है, उन्हें भी वर्तमान आदेश का लाभ उठाने की अनुमति दी जाएगी.

CGPSC को लेकर दिया ये आदेश

आयोग को निर्देश दिया गया कि वह ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि एक महीने आगे बढ़ाए और उन उम्मीदवारों को भी आवेदन का अवसर दे, जो बार काउंसिल में नामांकित नहीं हैं. इस मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी 2025 को होगी. वहीं, CGPSC के अधिवक्ता को यह आदेश तुरंत आयोग तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं.

BREAKING : छत्तीसगढ़ में 25 जनवरी को नहीं रहेगी छुट्टी, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश

BREAKING : छत्तीसगढ़ में 25 जनवरी को नहीं रहेगी छुट्टी, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव (CG Nikay Chunav 2025 ) के मद्देनजर 25 जनवरी को सरकारी छुट्‌टी नहीं रहेगी. इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के कलेक्टर, जिला निर्वाचन अधिकारी, स्थानीय निर्वाचन अधिकारियों को पत्र जारी किया है. शनिवार को भी निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र लेने की प्रक्रिया जारी रहेगी.

देखें आदेश –

BREAKING: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में डिप्टी कलेक्टर, अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर नियुक्त

BREAKING: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में डिप्टी कलेक्टर, अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर नियुक्त

 रायपुर : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है, जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में डिप्टी कलेक्टर, अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर की नियुक्त की गई है। अवंति गुप्ता को गरियाबंद की डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है।

देखें आदेश

जैतूसाव मठ अपने सामाजिक और आध्यात्मिक कार्य निरंतर पूरा करते आ रहा है: राजेश्री महन्त

जैतूसाव मठ अपने सामाजिक और आध्यात्मिक कार्य निरंतर पूरा करते आ रहा है: राजेश्री महन्त

 बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के ग्राम छेरकाडीह के लिए आज का यह दिन ऐतिहासिक है, आप सभी ने मिलकर एक सुंदर भव्य राम जानकी मंदिर का निर्माण किया है। यहां लोग आकर दर्शन पूजन करके अपना जीवन कृतार्थ करेंगे। यह बातें जैतू साव मठ के महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने नागरिकों को संबोधित करते हुए अभिव्यक्त किया।

विदित हो कि जैतू साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर के गांव छेरकाडीह (पलारी )में ग्राम वासियों के द्वारा भव्य श्री राम जानकी मंदिर का निर्माण किया गया है। इसके प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2025 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महन्त जी महाराज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महेंद्र अग्रवाल एवं अजय तिवारी उपस्थित हुए। ग्राम वासियों ने अतिथियों का स्वागत भजन -कीर्तन के साथ किया।

मंदिर में दर्शन- पूजन के उपरांत लोगों को अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए महन्त  महाराज ने कहा कि जैतू साव मठ अपने सामाजिक एवं आध्यात्मिक उत्तरदायित्व का निरंतर निर्वाह करते आ रहा है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी इस मठ ने देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महेंद्र अग्रवाल जी ने इस अवसर पर कहा कि आप लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए हम लोगों ने मंदिर निर्माण में एक लाख इक्यावन हजार रुपए का सहयोग किया है‌। जब भी हमारे लायक कोई कार्य होगा उसे हम निरंतर पूरा करेंगे।

अजय तिवारी ने कहा कि -प्रभु की कृपा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के वर्षगांठ के अवसर पर यहां मंदिर स्थापित हुआ है। आप सबको शुभकामनाओं सहित बधाई। लोगों को आचार्य रुपेश महाराज ने भी संबोधित किया और कहा कि- जिसपर भगवान की कृपा होती है उसपर सभी लोग कृपा करते हैं‌।

मंच में गंगाराम साहू, निर्मल दास वैष्णव मंचस्थ थे। इस अवसर पर पंच, सरपंच, कीर्तन मंडली एवं महिला समूह के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ को मिले 6000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट से एफडीआई के खुले रास्ते

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ को मिले 6000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट से एफडीआई के खुले रास्ते

छत्तीसगढ़ में निवेशकों के लिए बिछाया रेड कारपेट : विष्णुदेव साय

मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से किया संवाद

रायपुर : मुंबई में हाल ही में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में छत्तीसगढ़ के लिए विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) के रास्ते खुल गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई में अमेरिकी कॉन्सल जनरल और रशिया कॉन्सल जनरल से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताते हुए राज्य के अनुकूल कारोबारी माहौल की सराहना की।

मुख्यमंत्री  साय ने बताया कि नई औद्योगिक नीति के कारण अब तक छत्तीसगढ़ ने लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आकर्षित किए हैं। ये प्रस्ताव हाल ही में रायपुर, दिल्ली और मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट समिट के दौरान प्राप्त हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा हमने नई उद्योग नीति के माध्यम से निवेशकों के लिए रेड कारपेट बिछाया है। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ सरकार को छह हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए।

मुख्यमंत्री साय ने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को साझा करते हुए कहा कि निवेशकों की पसंदीदा नीति बनाने के लिये हमने “न्यूनतम शासन-अधिकतम प्रोत्साहन” को सूत्रवाक्य के रुप में अपनाया है। इसके अंतर्गत हमने एनओसी की प्रक्रिया को बेहद आसान कर दिया है। सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से अब क्लियरेंस हो रहे हैं। इससे निवेशकों को खासी राहत मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा नई उद्योग नीति में निवेश एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि के लिए 1 हजार करोड़ रुपए अथवा एक हजार लोगों को रोजगार देने वाले उद्योगों को बी-स्पोक नीति का अवसर प्रदान किया गया है। इस नीति में 30 से 50 प्रतिशत तक एवं 200 से 450 करोड़ रुपए तक स्थायी पूंजी निवेश का प्रावधान किया गया है। 5 से 12 वर्ष तक नेट एसजीएसटी प्रतिपूर्ति, रोजगार एवं ईपीएफ प्रतिपूर्ति तथा प्रशिक्षण व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए आकर्षक प्रावधान किये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया नये जमाने के उद्योगों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रोबोटिक्स, कंप्यूटिंग, ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए आकर्षक प्रावधान रखे गये हैं। नवा रायपुर में हम डाटा सेंटर भी आरंभ कर रहे हैं। नवा रायपुर को हम आईटी हब के रूप में विकसित कर रहे हैं और यहां आईटी कंपनियों ने काम करना आरंभ कर दिया है। नवा रायपुर आधुनिक सुविधापूर्ण और व्यवस्थित शहर है साथ ही ग्रीनफील्ड शहर भी हैं जिससे आईटी इंडस्ट्री के विकास के लिए यहां भरपूर संभावनाएं हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रानिक्स, फार्मा, टैक्सटाइल, फूड एंड एग्रो प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में भी विशेष रियायत दी गई है। हम नवा रायपुर में फार्मास्यूटिकल पार्क भी स्थापित कर रहे हैं जो सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा फार्मास्यूटिकल पार्क होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में नगरनार स्टील प्लांट के पास ग्राम नियानार में हम 118 एकड़ में नये औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना करने जा रहे हैं इससे यहां बड़े पैमाने पर लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमों को स्थापना के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया बस्तर और सरगुजा को हमने सर्वाधिक औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन क्षेत्र के रूप में रखा है। यहां कोर सेक्टर प्रोत्साहन, आयरन और कोल रायल्टी में 50 से 100 प्रतिशत तक छूट है। सेस की प्रतिपूर्ति 150 प्रतिशत तक किये जाने का प्रावधान है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन्वेस्टर कनेक्ट मीट के दौरान अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के काउंसल जनरल माइक हैंकी व रूस के काउंसल जनरल इवान फेटिसोव से मुलाकात की। इस दौरान काउंसल जनरल ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आईटी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। इस मीट में उद्योग विभाग के मंत्री लखन लाल देवांगन, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव राहुल भगत, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सैन और सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक विश्वेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए हैं।

कई प्रमुख उद्योग समूहों ने राज्य में निवेश के दिए प्रस्ताव
इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड ने राज्य में 2367 करोड़ के निवेश प्रस्ताव की घोषणा की। वहीं बॉम्बे हॉस्पिटल ट्रस्ट ने राज्य में विश्वस्तरीय अस्पताल बनाने की इच्छा जताई है, जिसके लिए उन्होंने 700 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है। नया रायपुर में अस्पताल की स्थापना से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि आसपास के राज्यों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। प्लास्टिक और टेक्सटाइल के क्षेत्र में अग्रणी वेलस्पन ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना साझा की है।  वहीं ड्रूल्स कंपनी ने पालतू जानवरों के आहार के उत्पादन को बढ़ाने के लिए राजनांदगांव में 625 करोड़ रुपये का निवेश की घोषणा की है। कंपनी द्वारा ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए 30 मेगावॉट सोलर पावर प्लांट भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही क्रिटेक टेक्नोलॉजीज ने राज्य में आईटी क्षेत्र में 600 करोड़ रुपये का निवेश के प्रस्ताव दिए हैं। नन्टेक्स मशीनरी ने 45 करोड़ और नन्टेक्स इंडस्ट्रीज ने 39.50 करोड़ तथा पिडिलाइट इंडस्ट्रीज 80 करोड़ व विजन प्लस सिक्योरिटी ने 50 करोड़ के निवेश की योजना साझा की है। इन सबके साथ ही अन्य कंपनियों को मिलकर कुल 6000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव छत्तीसगढ़ को मिले हैं।

मीट के दौरान आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष श्री कुमार मंगलम बिड़ला ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राज्य में अपने उद्योगों के विस्तार के बारे में चर्चा की। आदित्य बिड़ला ग्रुप द्वारा छत्तीसगढ़ में वस्त्र, पेंट और आभूषण के क्षेत्र में निवेश की सम्भावना जताई है। वहीं गोदरेज समूह की कार्यकारी निदेशक तान्या डुबाश ने भी छत्तीसगढ़ में रासायनिक उर्वरक, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के साथ-साथ मोल्डेड फर्नीचर निर्माण के क्षेत्र में निवेश की संभावना व्यक्त की है।

ऊर्जा, इस्पात, और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में अग्रणी एस्सार ग्रुप के वरिष्ठ सलाहकार डॉ हसीब द्रबू ने छत्तीसगढ़ में ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, इस्पात और खनन जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं जताई हैं। वहीं,  क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री संतोष कटारिया ने मुलाकात के दौरान कहा खनिज संसाधन और सुलभ कुशल श्रमिक को राज्य में वस्त्र उद्योग के लिए अच्छी संभावनाएं हैं।

आधारभूत संरचना निवेशकों के अनुकूल
मुख्यमंत्री साय ने जानकारी दी कि नवा रायपुर में 1.6 बिलियन डालर का निवेश किया गया है जिससे यहां की अधोसंरचना देश के सबसे शानदार शहरों जैसी है। यही नहीं अगले पांच वर्षों में यहां 2.1 बिलियन डालर की नई परियोजनाएं भी आरंभ की जाएंगी। छत्तीसगढ़ में आईआईटी भी हैं, आईआईएम भी हैं तो स्वाभाविक रूप से इंडस्ट्री के लिए सक्षम तकनीकी लोग यहां उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी शानदार है। रांची, विशाखापट्नम तथा हैदराबाद के लिए एक्सप्रेसवे तैयार किये जा रहे हैं जो शीघ्र ही तैयार हो जाएंगे। रेल, रोड तथा एयर कनेक्टिविटी छत्तीसगढ़ में शानदार है। सबसे ज्यादा निवेश रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे कनेक्टिविटी के लिए किया गया है। इससे यहां के उद्योग जगत को माल ढुलाई में बड़ा लाभ होगा।

ऊर्जा और खनिज उत्पादन में छत्तीसगढ़ अग्रणी
मुख्यमंत्री ने बताया खनिज संसाधनों और विद्युत उत्पादन के मामले में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में से हैं। जो कोर इंडस्ट्री के लिए सबसे जरूरी खनिज हैं, जैसे कोयला, लोहा और बाक्साइट आदि, यह छत्तीसगढ़ में प्रचुरता से है और स्वाभाविक रूप से हमारा प्रदेश स्टील, सीमेंट और एलुमीनियम आदि के उत्पादन में अग्रणी राज्यों में से है। 25 हजार मेगावाट उत्पादन क्षमता के साथ छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट राज्य है। देश के 16 प्रतिशत स्टील और 15 प्रतिशत एल्यूमीनियम का उत्पादन छत्तीसगढ़ में होता है। छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य है जो टिन का उत्पादन करता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में लीथियम जरूरी है। छत्तीसगढ़ में न केवल लीथियम के बड़े भंडार मिले हैं अपितु हम लीथियम ब्लाक की नीलामी करने वाले पहले राज्य हैं।

 
नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर फिरा पानी, सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री किया बरामद

नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर फिरा पानी, सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री किया बरामद

 सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर जवानों ने नक्सलियों की नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है। सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में डम्प सामाग्री जिसमें BGL सेल बनाने का सामग्री, विस्फोटक सामग्री सहित व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया है।

बता दें सुकमा में एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर नवीन कैम्प मेट्टागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत 203 वाहिनी कोबरा, 131 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी आरओपी व डेप्ट प्रोटेक्शन ड्यूटी ग्राम मेट्टागुड़ा व दुलेड के मध्य आसपास क्षेत्र जंगल पहाड़ी की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम मेट्टागुड़ा से दुलेड के जंगल पहाड़ियों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बल के जवानों को भारी नुकसान पहुंचाने की नीयत से छुपाकर रखें भारी मात्रा में डम्प सामाग्री जिसमें BGL सेल बनाने का सामग्री, विस्फोटक सामग्री सहित व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया। इस प्रकार सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा माओवादियों के मंसूबों को विफ़ल कर दिया गया। इसके बाद सभी पार्टी अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस आयीं। नक्सलियों के बरामद डम्प सामाग्रियों में विस्फोटक सामान, बीजीएल और कई घातक सामग्री बरामद किये गये जिससे नक्सलियों के नापाक मंसूबे विफल हो गये।

Chhattisgarh : नारायणपुर में 5 लाख ईनामी सहित 8 माओवादियों ने किया सरेंडर

Chhattisgarh : नारायणपुर में 5 लाख ईनामी सहित 8 माओवादियों ने किया सरेंडर

 नारायणपुर :- पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस द्वारा माओवादियों के विरूद्ध क्षेत्र में लगातार चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान और पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने, स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सल संगठन से 1 एसीएम सहित अन्य 7 माओवादी कुल 8 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

प्रोत्साहन राशि 25 हजार का चेक प्रदान किया गया 

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 05 लाख ईनामी (एसीएम) दिलीप ध्रुवा माड़ डिवीजन के अंतर्गत कुतुल एरिया कमेटी समेत सुकली उर्फ ललिता (एलओएस सदस्य), सुधराम पोयाम( एलओएस सदस्य), सोनी कोर्राम (एलओएस सदस्य), मंगलु कश्यप (आरपीसी), घस्सी उर्फ पुन्नी (सीएनएम), अमृता नुरेटी (सीएनएम), सुदनी वड़दा(न्यू रिकरूट) ने प्रभात कुमार पुलिस अधीक्षक नारायणपुर (भा.पु.से.), रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) व सुशील नायक (रा.पु.से.) अति. पुलिस अधीक्षक जिला नारायणपुर के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किये। आत्मसमर्पण करने पर प्रोत्साहन राशि 25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया एवं उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत् मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दिलाया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस विभाग नारायणपुर के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा और MLA देवेन्द्र यादव से मिले EX CM भूपेश बघेल, बोले- अंत में विजय सत्य की होगी

जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा और MLA देवेन्द्र यादव से मिले EX CM भूपेश बघेल, बोले- अंत में विजय सत्य की होगी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सेन्ट्रल जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात की. मीडिया से चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे विधायक साथी कवासी लखमा और देवेंद्र यादव, दोनों से मेरी मुलाकात हुई. उन्होंने कहा कि कवासी लखमा और देवेंद्र यादव को जबरदस्ती फंसाया गया है. भाजपा ने तय कर रखा है कि उनके खिलाफ जो आवाज उठाएगा, उसका मुंह बंद कराना है. कवासी लखमा का कोई दोष तो है नहीं, उसको जबरदस्ती अंदर कर दिए हैं. चुनाव आया है, इस कारण से ऐसा कर रहे हैं.

अपने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखाः

“आज केंद्रीय जेल, रायपुर पहुँचकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, आदिवासियों की मुखर आवाज़ श्री कवासी लखमा जी एवं युवा नेतृत्व, भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव जी से मुलाकात की. यह तानाशाह सरकार जनहित और अधिकार के लिए उठने वाली आवाजों को षड्यंत्र कर खामोश कर देना चाहती है. लेकिन अंत में विजय सत्य की होगी।”

मैं निर्दोष हूं और मुझे फंसाया जा रहा है : कवासी लखमा 

गौरतलब हो कि भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा शराब घोटाले में रायपुर जेल में बंद हैं. ईडी की स्पेशल कोर्ट ने 21 जनवरी को हुई सुनवाई के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर रायपुर सेन्ट्रल जेल भेज दिया है. कोर्ट में पेशी के दौरान कवासी लखमा ने कहा था कि मैं निर्दोष हूं और मुझे फंसाया जा रहा है. मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है.

वहीं कांग्रेस के भिलाई विधायक देवेंद्र यादव बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त 2024 से रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं. बलौदाबाजार पुलिस ने उन्हें हिंसक भड़काऊ भाषण देने और पूछताछ के लिए चार बार नोटिस जारी करने के बाद बयान देने से मना करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था.

BREAKING : सुरक्षाबलों ने 50 किलो का रिमोड IED बम किया निष्क्रिय, बड़ी घटना टली

BREAKING : सुरक्षाबलों ने 50 किलो का रिमोड IED बम किया निष्क्रिय, बड़ी घटना टली

 बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अम्बेली कि तर्ज कि तरह बसागुडा मे भी पुलिस कों नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी बम लगाया था. जिसे सुरक्षा बलो ने निष्क्रिय कर दिया. सीआपीएफ 168 की बीडीएस टीम बासागुड़ा- आवापल्ली सड़क मार्ग पर डिमाईनिंग ड्यूटी के लिए निकली थी. तभी बासागुड़ा–आवापल्ली मार्ग में बीडीएस टीम ने तिमापुर दुर्गा मंदिर के पास स्थित पुल के नीचे से माओवादियों के द्वारा लगाया गया लगभग 50 किग्रा का IED डिटेक्ट किया गया.

माओवादियों के द्वारा पुलिया के नीचे से कांक्रिट एवं पत्थर को हटाकर उसके अंदर IED प्लांट किया गया था एवं पत्थरों को दुबारा वैसे ही जमा दिया गया था. डिमाईनिंग के दौरान मेटल डिटेक्टर में IED डिटेक्ट होने पर सुरक्षित रूप से आईईडी को बाहर निकालने का प्रयास किया गया लेकिन आईईडी ज्यादा गहराई में लगे होने से सुरक्षा की दृष्टिकोण से मौके पर नष्ट किया गया.माओवादियों द्वारा बड़ी वाहनों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से RC (Remote Control) IED पुलिया के नीचे प्लांट किया गया था.
सुरक्षा बलो की सतर्कता एवं सूझबूझ से माओवादियों के नापाक मंसूबो को विफल किया गया. आईईडी नष्टीकरण से सड़क में गहरा गड्ढा हुआ है जिसे भरकर आवागमन बहाल किया जा रहा है.

AAP पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखें रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में किसे मिला टिकट

AAP पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखें रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में किसे मिला टिकट

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव की तारीखों को घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. आप ने प्रथम सूची जारी करते हुए रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, सक्ति, जांजगीर-चांपा में वार्ड प्रत्याशियों का ऐलान किया है

 
 
 

ये रहा नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

 

छत्तीसगढ़ में 20 जनवरी से आचार संहिता लागू हो गई है. नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है. वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे. इस बार नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम से होगा.

वहीं पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 फरवरी होगी. पंचायत चुनाव तीन चरणों 17, 20 और 23 फरवरी हैं. इसके नतीजे 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

प्रत्याशी चयन के लिए BJP की बड़ी बैठक कल, नितीन नबीन समेत दिग्गज होंगे शामिल

प्रत्याशी चयन के लिए BJP की बड़ी बैठक कल, नितीन नबीन समेत दिग्गज होंगे शामिल

 रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच राज्य के दोनों प्रमुख दलों में टिकट वितरण को लेकर माथापच्ची चल रही है। इसी बीच बीजेपी ने कल प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली बैठक में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी। इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन समेत पार्टी के तमाम दिगग्ज शामिल होंगे।

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कल होने वाली बैठक में महापौर प्रत्याशियों ने नामों पर चर्चा कर पार्टी फैसला करेगी। प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया संभागीय समिति और प्रदेश समिति के अनुमोदन के बाद होगी। संभाग द्वारा भेजे गए पैनल से प्रत्याशियों पर भाजपा चुनाव समिति अंतिम फैसला लेगी। ऐसी अटकलें है कि 25 जनवरी तक नगर पालिका और पंचायत अध्यक्षों के प्रत्याशी का ऐलान हो सकता है।

28 तक होंगे नामांकन

राज्य में नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन जारी है। नामांकन 28 जनवरी तक लिए जायेंगे। लेकिन 25 और 26 तारीख को छुट्टी होने की वजह से नामांकन जमा नही किया जा सकेगा। इस लिहाज से माना जा रहा है कि राज्य के दोनों दलों के महापौर पत्याशी 27 और 28 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे।

CG – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर राजीव भवन में बैठक संपन्न…

CG – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर राजीव भवन में बैठक संपन्न…

 शहरी एवं ग्रामीण दोनों चुनावों में कांग्रेस जीतेगी – दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर राजीव भवन में बैठक संपन्न…

जगदलपुर। आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज की अध्यक्षता में बस्तर संभाग स्तरीय के नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर बैठक संपन्न हुई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा इस स्थानीय निकायों के चुनावों में कांग्रेस नगरीय एवं पंचायत दोनों जगह चुनाव जीतेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस इन स्थानीय निकाय के चुनावों में न सिर्फ अपनी पिछली जीत दोहरायेगी, अबकी बार और अधिक पंचायत एवं निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीत कर आयेंगे। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ वातारण है। लोग प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था, रोज हो रही हत्याओं, बलात्कार, लूट, चाकूबाजी की घटनाओं के कारण सरकार से निराश है, भाजपा की साय सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनता को निराश किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने जनता से जो वादा किया था, एक साल में उसको पूरा नहीं किया है। न 500 रू. सिलेंडर देने का वादा पूरा किया और न ही 18 लाख आवास देने का वादा पूरा किया। भाजपा राज में बिजली के दाम बढ़ गये है। कांग्रेस शासनकाल में 400 यूनिट तक बिजली के दामों में 50 प्रतिशत छूट को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है, जनता भाजपा के खिलाफ निकाय चुनावों में मतदान करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह स्थानीय निकाय चुनाव भाजपा सरकार की नाकमी और वादाखिलाफी पर लड़ा जायेगा। पिछले 1 साल में भाजपा की साय सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हो चुकी है। सरकार से युवा, किसान, महिला, मजदूर, विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, जनजाति हर वर्ग के लोग निराश है। सब सरकार के अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है। भाजपा की विष्णुदेव सरकार 1 साल में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। साय सरकार के 1 साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। जनता की नाराजगी इन चुनावों में भाजपा की हार का कारण बनेगी।

इस दौरान राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदु,पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, विधायक बीजापुर विक्रम मंडावी,श्री वीरेश ठाकुर,पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन,पूर्व विधायक चंदन कश्यप,पूर्व विधायक राजमन बेजाम,नरेश ठाकुर,अमीन मेमन, तूलिका कर्मा,शकील रिजवी, विमल सुराना,राजीव शर्मा, मिथलेश स्वर्णकार,रूपसिंह पोटाई,जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित समस्त बस्तर संभाग के जिला अध्यक्षगण एवं प्रभारीगण मौजूद रहे।

CG- दुल्हन की दलाली : शादी के लिए खरीदी 3 लड़कियां, रेलवे स्टेशन से तीनों भाग निकली, फिर जो हुआ…

CG- दुल्हन की दलाली : शादी के लिए खरीदी 3 लड़कियां, रेलवे स्टेशन से तीनों भाग निकली, फिर जो हुआ…

 सरगुजा। जिले़ के अंबिकापुर में शादी के लिए लड़कियों की खरीदी और बिक्री का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिन लोगों ने अपहरण किया, उन्होंने लड़कियां खरीदने के लिए दोनों युवकों को पैसे दिए थे। जब लड़कियां नहीं उपलब्ध करायी गयी तो दोनों युवकों का अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अपहरण कर लिया गया। इस पूरे मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनका संबंध मध्य प्रदेश के दमोह और सागर जिले से है।

पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के दमोह और सागर जिले के आरोपी अंबिकापुर में शादी के लिए लड़कियां खोजने आए थे। एक स्थानीय निवासी दिनेश मरावी और काबिल अंसारी ने इन आरोपियों को लड़कियां दिलाने का वादा किया था और इसके एवज में डेढ़ लाख रुपये लिए थे। लेकिन जब उन तीन लड़कियों ने अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से भागने का फैसला किया, तो आरोपियों ने उन्हें पकड़ने के बाद दिनेश और काबिल का अपहरण किया और मध्य प्रदेश ले गए।

आरोपियों ने अपहरण के बाद दिनेश मरावी के परिवार से फोन पर पैसे की डिमांड की। परिवार ने इस पूरे मामले की शिकायत अंबिकापुर के गांधीनगर थाने में की थी, जिसके बाद पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश भेजी। पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद मध्य प्रदेश के दमोह जिले से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें अंबिकापुर वापस लाकर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि यह मामला शादी के लिए लड़कियों की खरीद-फरोख्त का है, जिसे लेकर आगे की जांच की जा रही है।

CGPSC घोटाला: कारोबारी श्रवण की जमानत याचिका खारिज, पूर्व चेयरमैन सोनवानी समेत कई गिरफ्तार

CGPSC घोटाला: कारोबारी श्रवण की जमानत याचिका खारिज, पूर्व चेयरमैन सोनवानी समेत कई गिरफ्तार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ पीएससी (CGPSC) घोटाले के मामले में जेल में बंद कारोबारी श्रवण कुमार गोयल को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। इस दौरान सीबीआई ने श्रवण कुमार के खिलाफ चार्जशीट पेश की, जिसमें पर्चा लीक, नौकरी के लिए धन लेन-देन और ट्रांजैक्शन का पूरा ब्यौरा शामिल है। अब तक इस मामले में पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी, साहिल सोनवानी, शशांक, भूमिका, नितेश और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

CBI ने पेश की 465 पन्नों की चार्जशीट

कुछ दिन पहले सीबीआई ने स्पेशल कोर्ट में 465 पन्नों की चार्जशीट और 15 पन्नों की समरी पेश की। इसमें पूर्व पीएससी चेयरमैन टामन सोनवानी, उनके बेटे साहिल, भतीजे, डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर, श्रवण कुमार गोयल, उनके बेटे शशांक, बहू भूमिका और अन्य के खिलाफ सबूत दर्ज किए गए हैं।

परीक्षा भर्ती घोटाले में सिंडिकेट का खुलासा

CBI ने बताया कि भर्ती परीक्षा में एक सिंडिकेट सक्रिय था, जिसने पैसों के लेन-देन से पेपर लीक किए। जांच के दौरान पूर्व पीएससी चेयरमैन और डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर सहित कई रिश्तेदारों और करीबी लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस सिंडिकेट ने अपने पद का दुरुपयोग कर परीक्षा प्रणाली को प्रभावित किया। फिलहाल, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक की जांच जारी है, और साक्ष्य मिलने पर उनकी गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

40 गवाहों की सूची सौंपी

सीबीआई ने कोर्ट में 40 गवाहों की सूची सौंपी है। चार्जशीट में यह आरोप लगाया गया है कि पीएससी के पदाधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों और करीबियों को फायदा पहुंचाने के लिए पेपर लीक किए। 30 जनवरी को कोर्ट में बचाव और अभियोजन पक्ष अपने-अपने तर्क प्रस्तुत करेंगे।

CG : ट्रक ने 6 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत, शव लेकर बिलखती रही मां

CG : ट्रक ने 6 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत, शव लेकर बिलखती रही मां

 रायपुर : तिल्दा नेवरा से लगे ग्राम बिलाड़ी में बुधवार की शाम 6 बजे के आस पास तेज रफ़्तार ट्रक ने 6 साल के मासूम को कुचल दिया, बच्चे की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर बच्चे को लेकर माँ बिलखती रही। गांव वालो ने चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खाली करवाया।

जानकारी के अनुसार ग्राम बिलाड़ी निवासी मयंक यदु उम्र 6 वर्ष सड़क पार कर रहा था, तभी तिल्दा की ओर से तेज रफ़्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और फरार हो गया। लोगो ने उसका पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन ड्राइवर फरार बताया जा रहा है।

CG : इन 2 दिन मांस-मटन की बिक्री पर लगी रोक, पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें वजह…..

CG : इन 2 दिन मांस-मटन की बिक्री पर लगी रोक, पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें वजह…..

 रायपुर। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर मांस-मटन का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

रायपुर नगर निगम ने 26 जनवरी और 30 जनवरी को पशुवध गृहों और मांस-मटन विक्रय की सभी दुकानों को बंद रखने के संबंध में आदेश प्रसारित किया है।इन दोनों दिवसों में किसी भी दुकान में मांस-मटन की बिक्री करते पाए जाने पर जप्ती के साथ ही संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही की जाएगी।

गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर रायपुर नगर निगम के सभी जोनों के स्वास्थ्य अधिकारी तथा स्वच्छता निरीक्षक मांस-मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे। इसके लिए उन्हें अपने-अपने जोन में मांस-मटन की दुकानों के सतत पर्यवेक्षण के लिए निर्देशित किया गया है।

CG – माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव ने जारी किया बयान, निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर कही ये बड़ी बात…..

CG – माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव ने जारी किया बयान, निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर कही ये बड़ी बात…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ऐलान हो चुका है। 22 जनवरी से शुरू हो कर 24 फ़रवरी तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया समाप्त होगी। लेकिन मार्च के शुरुआत में ही बोर्ड की परीक्षाएं हैं, जिसको लेकर छात्र सहित पालकों में संशय की स्थिति बनी हुई है। इसको लेकर अब माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड परीक्षाएं प्रभावित नहीं होंगी।

सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि 12वीं बोर्ड की परीक्षा 1 मार्च से और 10वीं बोर्ड की परीक्षा 3 मार्च से आयोजित होगी। परीक्षा के लिए आवश्यक उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र 24 और 25 फरवरी को जिलों को आवंटित कर दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र पहले ही निर्धारित किए जा चुके हैं।

इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा में 2,41,000 और 10वीं में 3,30,000 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा संचालन के लिए लगभग 50,000 शिक्षक और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। सचिव ने कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी शिक्षकों और कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई है।

CG Employees : कर्मचारियों की छुट्टी पर लगा प्रतिबंध, सामने आई ये बड़ी वजह..!!

CG Employees : कर्मचारियों की छुट्टी पर लगा प्रतिबंध, सामने आई ये बड़ी वजह..!!

23 जनवरी 2025 सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- निर्वाचन आचार संहिता लागू होने पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने निर्वाचन जैसे लोक महत्व के कार्य को दृष्टिगत रखते हुए नगरीय निकाय और पंचायत आम चुनाव 2025 की कार्यवाही संपन्न होने तक जिले में स्थित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, केन्द्रीय कार्यालयों एवं भारत सरकार के उपक्रमों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश को प्रतिबंधित किया जाता है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश में कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिले में पदस्थ कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बिना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़ अथवा उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी के अनुमति के बिना किसी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे और न ही मुख्यालय छोड़ेंगे। किसी भी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा बिना अनुमति के अवकाश पर जाने अथवा मुख्यालय छोड़ने की दशा में, संबंधित कार्यालय प्रमुख, नियंत्रण अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे।

Aditya Agarwal’s wedding : सांसद बृजमोहन के बेटे आदित्य के शादी समारोह में देशभर से शामिल हुई प्रमुख हस्तियां,

Aditya Agarwal’s wedding : सांसद बृजमोहन के बेटे आदित्य के शादी समारोह में देशभर से शामिल हुई प्रमुख हस्तियां,

 रायपुर : सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सुपुत्र आदित्य अग्रवाल का विवाह समारोह मंगलवार को जोरा मैदान में बड़े धूमधाम और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर देशभर से अनेक गणमान्य हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

इस भव्य समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गिरिराज सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर, और सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर जैसे शीर्ष नेता शामिल हुए। राज्यपाल रमेन डेका, पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके, और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, और राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा, भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कई सांसद, विधायक, और वरिष्ठ नेताओं ने भी समारोह में भाग लिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के नेताओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिसने इस आयोजन को और खास बना दिया।

विवाह समारोह में धर्मगुरुओं और उच्च अधिकारियों ने भी भाग लिया और नवविवाहित जोड़े को सुखद और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस भव्य आयोजन ने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह हमारे परिवार के लिए गौरव और आनंद का क्षण है। आपकी शुभकामनाएं और आशीर्वाद हमारे लिए अमूल्य हैं।”

  

 

 

 

 

  

 

 

 

  

   

 

 

  

  

 

 

 

 

CG : हाईकोर्ट ने NRDA की एलॉटमेंट कमेटी पर FIR के दिए निर्देश, सीईओ को लगाई फटकार

CG : हाईकोर्ट ने NRDA की एलॉटमेंट कमेटी पर FIR के दिए निर्देश, सीईओ को लगाई फटकार

 बिलासपुर : बिलासपुर हाईकोर्ट से नया रायपुर विकास प्राधिकरण (NRDA) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। हाईकोर्ट ने एलॉटमेंट कमेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मामला उस समय सामने आया जब यह पाया गया कि एक भूमि आवंटन का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद एलॉटमेंट किया गया। इस पर अदालत ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

हाईकोर्ट ने इस लापरवाही के लिए NRDA के सीईओ और सहायक प्रबंधक को भी कड़ी फटकार लगाई है। यह निर्णय प्राधिकरण की कार्यप्रणाली और कानूनी प्रक्रियाओं के प्रति उसकी गंभीरता पर सवाल खड़े करता है।

भारत पर्व में दिल्ली के लाल किले पर दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक

भारत पर्व में दिल्ली के लाल किले पर दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक

 रायपुर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने वाले भारत पर्व 2025 में इस बार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और रामनामी समुदाय की झलक देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ पर आधारित है। झांकी में प्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया है।

आज राष्ट्रीय रंगशाला दिल्ली में आयोजित प्रेस प्रिव्यू में छत्तीसगढ़ की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की सराहना मिली। झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर में जीवन, प्रकृति और आध्यात्मिकता का गहरा संबंध है। यह झांकी छत्तीसगढ़ के लोक जीवन, रीति-रिवाजों और परंपराओं को दर्शाते हुए राज्य की अनूठी सांस्कृतिक पहचान को प्रस्तुत कर रही है।

Republic Day 2025 झांकी के आगे के हिस्से में निराकार राम की उपासना करने वाले रामनामी समुदाय का प्रतिनिधित्व करती स्त्री और पुरुष को दिखाया गया है। इनके शरीर एवं कपड़ों पर ‘राम-राम’ शब्द अंकित है। इन्हें रामचरितमानस का पाठ करते हुए दिखाया गया है। इसके पास घुंघरुओं का प्रदर्शन किया गया है, जो भजन के लिए उपयोग होते हैं। बीच के हिस्से में आदिवासी संस्कृति के पहनावे, आभूषण, कलाकृतियां और कला परंपराएं दर्शाई गई हैं। इस भाग में तुरही वाद्य यंत्र और सल्फी वृक्ष को प्रमुखता से दिखाया गया है, जो बस्तर के लोकजीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। झांकी के पीछे मयूर का अंकन किया गया है, जो कि लोक जीवन के सौंदर्य और जीवंतता का प्रतीक है। झांकी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और प्रकृति से जुड़ी आध्यात्मिकता को गहराई से उजागर किया गया है।

श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ी फिल्म मोह अऊ माया का पोस्टर लॉन्च

श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ी फिल्म मोह अऊ माया का पोस्टर लॉन्च

 Chhattisgarhi film Moh au Maya : तिवारी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी हॉरर, कॉमेडी, लव स्टोरी, सस्पेंस से भरपूर छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म मोह अऊ माया का पोस्टर श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर आज रिलीज हुआ जिसके डायरेक्टर और स्टोरी हेमंत तिवारी ( राहुल ) किए है। तिवारी का कहना है इस फिल्म में हॉरर ,कॉमेडी, लव स्टोरी, सस्पेंस में बनी है जिसके कलाकार एवरग्रीन विशाल, काजल पांडे, अमन सागर, पुरन किरी, विनायक अग्रवाल, गायत्री निषाद, अंशुल अवस्थी, सनीत स्वामी, लंकेश यादव, शुभम टंडन, प्रवीण पांडे, अमन तिवारी, रतीभान चौहान, सरोज यादव, भोला पांडे, और भी कलाकार इस फिल्म में काम किए हैं।

इस फिल्म मैं कैमरा जितेंद्र भारद्वाज, एडिटिंग और वीएफएक्स रतीभान सिंह चौहान और इसके बीजीएम आशीष रॉबिंसन और सॉन्ग म्यूजिक एम डी कैफ इस फिल्म में जाने माने सिंगर सुनील सोनी,अनुराग शर्मा, कंचन जोशी, मोनिका वर्मा जी ने स्वर दिया है और गाना के रचनाकार पुरुषोत्तम चौहान और आशीष ने किया है गाने के कोरियोग्राफर राजा सेंद्रे, और कॉन्सेप्ट विवेक दीक्षित और प्रीति दीक्षित के द्वारा किया गया है।

इस फिल्म की स्क्रिप्ट और असिस्टेंट डायरेक्शन का काम प्रवीण पांडे, सनीत स्वामी अनन्या रावत, अमन तिवारी के द्वारा किया गया है और इस फिल्म में मेकअप तनुश्री पांडे और रीना हिरवानी के द्वारा किया गया है प्रोडक्शन का काम योगेश तिवारी, रवि देवांगन, चुम्मन ठाकुर, सनीत स्वामी, भोला पांडे ने किया है।

तिवारी जी कहना है कि यह फिल्म पूरी तरह से गांव पर ही शूट किया गया है फिल्म की शूटिंग गरियाबंद जिला के खूबसूरत वादियों में किया गया है। यह फिल्म 2025 में छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगा।

CG : आय से अधिक संपत्ति मामला, सौम्या चौरसिया ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका

CG : आय से अधिक संपत्ति मामला, सौम्या चौरसिया ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका

 बिलासपुर :- बिलासपुर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ की चर्चित अधिकारी सौम्या चौरसिया ने आय से अधिक संपत्ति के एक पुराने मामले में अपनी याचिका वापस ले ली है। यह मामला पहले ACB/EOW कोर्ट में चल रहा था, जहां से उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी थी। जमानत मिलने के बाद, इस मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।

वही आज, हाईकोर्ट के जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच में चल रहे इस मामले की याचिका को औपचारिक रूप से वापस ले लिया गया। सौम्या चौरसिया के खिलाफ कई मामले लंबित हैं, लेकिन यह मामला खासा चर्चित रहा है। याचिका वापस लेने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह घटना कानूनी और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।