नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
TRANSFER : राज्यपाल के सचिव बने डॉ. सी आर प्रसन्ना, राज्य सरकार ने तीन IAS अफसरों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट

TRANSFER : राज्यपाल के सचिव बने डॉ. सी आर प्रसन्ना, राज्य सरकार ने तीन IAS अफसरों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट

 रायपुर : राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों को नई पोस्टिंग देते हुए अतिरिक्त प्रभार सौंपा है, जिसका आदेश छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है. IAS एस प्रकाश को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आयुक्त परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा IAS सी आर प्रसन्ना को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं आईएएस यशवंत कुमार को सचिव संसदीय कार्य, संचालक ग्राम उद्योग, प्रबंध संचालक हथकरघा विकास और प्रबंध संचालक खादी एवं ग्राम उद्योग का वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

देखें आदेश –

सनकी आशिक ने खेला खूनी खेल : प्रेमिका को मिलने बुलाकर बनाया शारीरिक संबंध, फिर उतारा मौत के घाट

सनकी आशिक ने खेला खूनी खेल : प्रेमिका को मिलने बुलाकर बनाया शारीरिक संबंध, फिर उतारा मौत के घाट

 सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में प्रेम के नाम पर एक खौफनाक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रविवार को एक युवती का शव उसके घर से कुछ कदमों की दूरी पर मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई. जब पुलिस जांच में जुटी, तो सामने आया कि युवती के पुराने प्रेमी ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी थी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, सक्ती के जाजंग गांव में रविवार को एक युवती की लाश मिली थी. युवती का शव उसके घर से चंद कदमों की दूरी पर मिला. घटना की सूचना मिलते ही सक्ती पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया. इस दौरान जांच में पुलिस को आरोपी रेशम सिदार और युवती के संबंधों के बारे में जानकारी मिली. वहीं साइबर टीम की रिपोर्ट भी उसी की तरफ इशारा कर रही थी. पुलिस ने देर न करते हुए तुरंत आरोपी रेशम सिदार की खोजबीन शुरू की और रायगढ़ से उसे गिरफ्तार किया. जब उससे पूछताछ की गई, तो पहले वह गोलमोल जवाब देकर बचने का प्रयास कर रहा था, मगर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और सारी सच्चाई उगल डाली.

आरोपी ने बताया कि मृतिका से उसका पुराना प्रेम संबंध था, मगर मृतिका किसी दूसरे युवक से भी संबंध रखने लगी थी. इसी बात को लेकर वह उसे जान से मारने की योजना बना रहा था. शनिवार रात को आरोपी रेशम लाल सिदार युवती से मिलने पहुंचा, जहां पहले तो दोनों ने आपस में शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद आरोपी ने युवती को दूसरे युवक से संबंधों को लेकर उसके साथ विवाद शुरू कर दिया और सुनियोजित तरीके से उसे सुनसान जगह में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने युवती की लाश उसके पड़ोसी के बाड़ी में घसीटकर फेंक दी और उसका मोबाइल और कपड़े छिपा दिए और गांव से रायगढ़ चला गया ताकि कोई उस पर शक न कर सके, मगर पुलिस की जांच में उसकी चालाकी काम नहीं आई. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी रेशम लाल सिदार को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 BREAKING : BJP के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरीराज किशोर दास ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन, पार्टी पर लगाया ये बड़ा आरोप

BREAKING : BJP के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरीराज किशोर दास ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन, पार्टी पर लगाया ये बड़ा आरोप

 खैरागढ़ :  छुईखदान के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व छुईखदान रियासत के राजा गिरीराज किशोर दास,उनकी धर्मपत्नी रानी नम्रता किशोर दास ने सैकड़ों समर्थकों के साथ रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। इससे पहले गिरीराज किशोर दास ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद लिया, पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें मुंह मिठा कराकर कांग्रेस प्रवेश के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य निलांबर वर्मा,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष छुईखदान रामकुमार पटेल, जिला सेवा दल अध्यक्ष देवराज किशोर दास, जिला के छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी, आलोक यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

पार्टी नेतृत्व पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप 

भाजपा ने छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेता खुबचंद पारख की बेटी शीतल जैन को प्रत्याशी घोषित किया है। लेकिन, उनकी उम्मीदवारी का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। आज ही भाजपा की पार्षद शैव्या वैष्णव ने भी शीतल जैन को टिकट देने का विरोध किया। शैव्या ने पार्टी नेतृत्व पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और इसे क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के सम्मान के खिलाफ बताया। इसके बाद गिरीराज किशोरदास के कांग्रेस में शामिल होने और भाजपा के भीतर बढ़ते विरोध ने छुईखदान में राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह से बदल दिया है। कांग्रेस इस मौके को अपने लिए बड़ा लाभ मान रही है, जबकि भाजपा के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

राज्यपाल डेका ने एक पेड़ मां के नाम पर रूद्राक्ष पौधा का किया रोपण

राज्यपाल डेका ने एक पेड़ मां के नाम पर रूद्राक्ष पौधा का किया रोपण

 गरियाबंद। राज्यपाल रमेन डेका ने आज गरियाबंद जिला प्रवास के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय के उद्यान परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रूद्राक्ष का पौधा रोपण किया। उन्होंने पौधा रोपण कर वृक्षों को बचाने में अपना योगदान देने का आव्हान करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही लोगो को अपने घर एवं आसपास बड़ी संख्या में पेड़ लगाने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पेड़ - पौधे प्रकृति की अमूल्य देन है। इनके संरक्षण एवं संवर्धन से पृथ्वी का विकास एवं जन जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही पर्यावरण प्रदूषण से भी निजात मिलती है। 

राज्यपाल ने शुद्ध हवा, पानी एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनो की बढ़ोत्तरी के लिए अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने की अपील की। राज्यपाल डेका ने इस दौरान संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद के उद्यान परिसर एवं विश्राम गृह में पुलिस के जवानों से मुलाकात कर आवश्यक चर्चा भी की। उन्होंने पुलिस के जवानों को लोगों की भलाई एवं सुरक्षा के लिए हर समय सक्रिय रहकर अपना कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने उद्यान परिसर में पुलिस के जवानों के साथ ग्रुप फोटो खिचाई। साथ ही देश सेवा में लगातार बेहतर कार्य करने के लिए जवानों की हौसला अफजाई भी की। इस दौरान राज्यपाल के संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम, कलेक्टर दीपक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा, डीएफओ लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने आजीविका मूलक गतिविधियों में करें संलग्न: राज्यपाल डेका

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने आजीविका मूलक गतिविधियों में करें संलग्न: राज्यपाल डेका

 रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में आज गरियाबंद कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से चर्चा की। राज्यपाल डेका ने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करते हुए शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा की। उन्होंने बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सुपोषण एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों एवं आयोजनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

राज्यपाल ने जिले में कौशल विकास अंतर्गत किये जा रहे कार्यो की जानकारी लेकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने आजीविका मूलक गतिविधियों में संलग्न करने की अपेक्षा की। उन्होंने पशुपालन, मछली पालन आदि गतिविधियो में महिलाओं को जोड़कर उनका कौशल उन्नयन के साथ आर्थिक विकास को भी बेहतर करने के सुझाव दिये। राज्यपाल डेका ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए रेडक्रॉस की गतिविधियों को सक्रियता के साथ आयोजित करने के सुझाव दिये। साथ ही हेल्थ कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के सुझाव दिये। उन्होंने जिले में अवैध नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान की जानकारी लेकर मादक पदार्थो के रोकथाम के लिए विशेष निगरानी रखकर लगातार अभियान चलाने अधिकारियांे को प्रोत्साहित किया। राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को एनसीसी से जोड़कर प्रोत्साहित करने को कहा। जिससे समय प्रबंधन एवं अनुशासन की सीख बच्चों में बेहतर होगी। बैठक उपरांत राज्यपाल डेका को कलेक्टर ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पैरा आर्ट से बनाए गए राज्यपाल की फेस फोटो कलाकृति भेंट किए। इस दौरान बैठक में राज्यपाल के संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम, सहित जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।

टीबी मरीजों को प्रदान किये सुपोषण किट –

राज्यपाल रमेन डेका ने जिले में टीबी के संबंध में चल रहे अभियान निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने टीबी मरीजों को प्रोटीन युक्त सुपोषण किट प्रदान किये। साथ ही उनका स्वास्थ्य हाल-चाल पूछकर उनके बेहतर एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। राज्यपाल डेका ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि टीबी मुक्त जिले की दिशा में आगे बढऩे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से टीबी मुक्त जिले की दिशा में आगे बढ़ते हुए टीबी मरीजों की सहायता के लिए अधिक से अधिक लोगों को निक्षय मित्र बनने के लिए प्रेरित करें।

 
छत्तीसगढ़ में इस्तीफों का दौर जारी, चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 2 ब्लॉक अध्यक्ष सहित 1 उपाध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा…

छत्तीसगढ़ में इस्तीफों का दौर जारी, चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 2 ब्लॉक अध्यक्ष सहित 1 उपाध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा…

 रायपुर। कांग्रेस द्वारा निकाय चुनावों की प्रत्याशी सूची जारी किए जाने के बाद कुछ पदाधिकारियों की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। दो ब्लॉक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है।

दो ब्लॉक अध्यक्ष ने सौंपा इस्तीफा

चुनाव चयन समिति के फैसले से नाराज होकर गौरेला नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमोल पाठक ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। दरअसल, अमोल पाठक गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष की दावेदारी ठोक रहे थे। अंतिम समय में अमोल की जगह अशोक शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। जिसके बाद आज अमोल पाठक ने अपना इस्तीफा जीपीएम जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव को सौंप दिया है।

इसी तरह पेंड्रा कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास ने भी चुनाव चयन समिति के निर्णय से असंतुष्ट होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

CG – नगरीय निकाय चुनाव से पहले कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 42 अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज...जाने पूरा मामला…!!

CG – नगरीय निकाय चुनाव से पहले कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 42 अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज...जाने पूरा मामला…!!

रायपुर, 27 जनवरी 2025/ गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत 25 जनवरी को आयोजित मतदान दल प्रशिक्षण में अनुपस्थित 42 अधिकारियों-कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संबंधितों को 24 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर ने नोटिस का निर्धारित समयावधि में संतोषप्रद जवाब न मिलने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।

गौरतलब है कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत 25 जनवरी मतदान दल प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। सेमरा, पेण्ड्रा और मरवाही स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में कुल 42 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाये गए, जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है, जिनमें सहायक ग्रेड, उप अभियंता, प्रधान पाठक और श्रम निरीक्षक समेत विभिन्न पदों के कर्मचारी शामिल हैं।

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश,राज्यपाल के सचिव सहित इन IAS अफसरों के हुए तबादले,जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी,देखिए आदेश

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश,राज्यपाल के सचिव सहित इन IAS अफसरों के हुए तबादले,जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी,देखिए आदेश

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के राज्‍यपाल के सचिव बदल दिए गए हैं। आईएएस सीआर प्रसन्‍ना को राज्‍यपाल के सचिव की अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी दी गई है। अभी तक यशवंत कुमार राज्‍यपाल के सचिव की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे।

CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 2025 : बीजेपी और कांग्रेस ने तिल्दा नेवरा नगर पालिका के लिए जारी किया प्रत्याशियों का ऐलान

CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 2025 : बीजेपी और कांग्रेस ने तिल्दा नेवरा नगर पालिका के लिए जारी किया प्रत्याशियों का ऐलान

 तिल्दा : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने अपने तिल्दा नेवरा नगर पालिका के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दिया है। भाजपा से चंद्र कला वर्मा और कांग्रेस से लक्ष्मी नारायण वर्मा अध्यक्ष के प्रत्याशी बनाए गए है। भारतीय जनता पार्टी की चन्द्रकला वर्मा वर्तमान में वार्ड क्रमांक पांच की पार्षद है पिछला चुनाव बीजेपी यहां बड़े अंतर से जीती थी। इनकी राजनितिक और सामाजिक छवि स्वच्छ और साफ है महिलाओं में इनकी पकड़ मजबूत है पार्षद रहते हुए उन्होंने वार्ड के विकास के लिए कई कार्य किये है जन भावनाओं के अनुरूप उन्हेंतिल्दा नेवरा नगर पालिका के लिए अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भाजपा संगठन के द्वारा बनाया गया।

बता दें कि तिल्दा नेवरा नगर पालिका में कुल 22 वार्ड आते हैं, जिसमें कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी ने अपने-अपने दावेदारों की सूची जारी कर दी है. भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती चंद्र कला वर्मा ने अपनी जीत के लिए दावा किया है.तिल्दा नेवरा पूर्व के मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने भी भारतीय जनता पार्टी के सभी 22 के 22 पार्षद प्रत्याशी सहित अध्यक्ष पद जीतने का दावा किया है. कांग्रेस से प्रत्याशी प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण वर्मा ने भी कहा कि छात्र जीवन से कांग्रेस के सिपाही रूप में सेवा कर रहे है तीन बार लगातार पार्षद के रूप में कार्य कर रहे है . इस बार भी उन्हें तिल्दा नेवरा की जनता नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में आशीर्वाद देकर सेवा का अवसर प्रदान करेगी.प्रत्याशी के घोषणा होने के बाद चुनावी हलचलतिल्दा नेवरा नगर पालिका क्षेत्र में तेज हो गई है. दोनों ही पार्टी के समर्थक सहित अध्यक्ष प्रत्याशी जनसंपर्क कर रहे हैं.

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, इन 32 गारंटियों का किया ऐलान, देखें घोषणा पत्र…

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, इन 32 गारंटियों का किया ऐलान, देखें घोषणा पत्र…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव 2023 में दो-दो हाथ करने के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में ‘आप’ जोर आजमा रही है। आप पार्टी प्रदेश की राजनीति में अपनी दमदार मजबूती तलाश रही है। आज प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू और प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने गारंटी पत्र जारी किया, जिसमें 30 गारंटियों की झड़ी लगा दी।

CG – 4 बैंक अधिकारी गिरफ्तार, पुलिस ने इस वजह से की बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..

CG – 4 बैंक अधिकारी गिरफ्तार, पुलिस ने इस वजह से की बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..

 रायपुर। राजधानी में म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में सिविल लाइन स्थित उत्कर्ष स्माॅल फाइनेंस बैंक के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों पर बैंक के ड्यू डीलीजेन्स, केवाईसी नाॅम्र्स का पालन नहीं करने, बैंक खाता खोलने के बदले ब्रोकरों से रकम प्राप्त करने, बैंक से इनसेंटिव लेने का अपराध दर्ज है। अब इस मामले में आरोपियों की संख्या 72 हजार हो गई है।

दरअसल, रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा ने सायबर थाना पुलिस को म्यूल अकाउंट खोलने और ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। इसी के तहत पिछले दिनों 20 से अधिक टीमें बनाकर छत्तीसगढ़ समेत अलग अलग राज्यों में 50 से अधिक स्थानों में छापेमार कार्रवाई की गई थी। टीम ने म्यूल बैंक खाता धारक, ब्रोकर समेत कुल 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में बैंक अधिकरियों के शामिल होने की जानकारी मिली थी। मामले में सिविल लाइन थाना में अपराध क्रमांक 44/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बीएनएस दर्ज कर उत्कर्ष स्माॅल फाइनेंस बैंक शाखा सिविल लाइन के चार अधिकारियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी

1 शुभम सिंह ठाकुर पिता अर्जुन सिंह उम्र 27 पता मठपारा दुधाधारी मंदिर रोड वार्ड न. 64 टिकरापारा

2 हिमांशु शर्मा पिता शांतनु शर्मा उम्र 26 साल स्थाई पता – वार्ड क्रमांक 10 थाना आरंग

3 सुमित दीक्षित पिता बृज किशोर दीक्षित उम्र 28 पता शंकर नगर श्रीराम नगर फेस 2 म.न. ए 1 थाना खम्हारडीह रायपुर

4 अनुपम शुक्ला पिता अरुण कुमार शुक्ला उम्र 23 पता -प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर 02 पटेल पारा थाना पुरानी बस्ती रायपुर

क्या है म्‍यूल अकाउंट?

म्‍यूल अकाउंट ऐसे बैंक खाते हैं, जो गैरकानूनी गतिविधियों से पैसा हासिल और ट्रांसफर करके अवैध ट्रांजेक्शन का जरिया बनते हैं। म्‍यूल अकाउंट का इस्तेमाल जालसाज अपराध से मिले पैसे को ठिकाने लगाने के लिए करते हैं। आजकल, बड़ी संख्या में नकद रखने या इस्तेमाल करने के लिए बहुत सख्त कानून हैं।

 ब्रेकिंग : कांग्रेस ने बदला इस नगर पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी, सामने आई ये बड़ी वजह !

ब्रेकिंग : कांग्रेस ने बदला इस नगर पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी, सामने आई ये बड़ी वजह !

 कांकेर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने देर रात कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। अंतागढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस को अचानक अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी बदलना पड़ा है। कांग्रेस नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सूर्यश नेताम (गुड्डा) के स्थान पर अब उनकी मां कुंती नेताम कांग्रेस से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी का उम्र 25 वर्ष होना अनिवार्य है। सूर्यश नेताम (गुड्डा) का उम्र 24 साल 10 माह है। इसमें कांग्रेस से बड़ी चूक हुई। अब सूर्यश की मां कांग्रेस से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगी। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया होता तो सूर्यश का नामांकन रद्द हो सकता था।

कोयला घोटाला: निलंबित IAS रानू साहू और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

कोयला घोटाला: निलंबित IAS रानू साहू और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

 बिलासपुर। निलंबित IAS अधिकारी रानू साहू और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कोयला घोटाले मामले में हाईकोर्ट ने सोमवार को दोनों की जमानत याचिकाएं खारिज करते हुए बड़ा झटका दिया है।

दोनों आरोपियों ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने सुनवाई के बाद इसे खारिज कर दिया।

बता दें कि कोयला घोटाला मामले की सुनवाई पहले हो चुकी थी और फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। वहीं, सोमवार को हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।

 
 Nikay Chunav 2025 : बिलासपुर में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, कई पार्षदों के कटे टिकट

Nikay Chunav 2025 : बिलासपुर में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, कई पार्षदों के कटे टिकट

 बिलासपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर नगर निगम के 40 वार्डों के चेहरों का ऐलान कर दिया है और विराम बताया जा रहा है। 40 वार्डों की जिस पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को उतारा है। जानकारी देते चले कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी है बोर्ड विराम यानी मात्र एक दिन रह गया है अभी तक कांग्रेस ने सिर्फ 40 प्रत्याशियों के नाम का ही ऐलान किया है। परसों की पहली सूची में कई मौजूदा कांग्रेस पार्षदों की टिकट काट दी गई है, इनमें वार्ड क्रमांक 70 से अजय यादव वार्ड क्रमांक 46 से अब्दुल खान मदर टेरेसा वार्ड से सीताराम जायसवाल सहित कुछ वार्ड से नए चेहरों को भी मौका दिया गया है वही बाकी बच्चे 30 वार्डों में भी कुछ चेहरों को बदल गया है जिससे कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार भी उनके ज्यादा से ज्यादा पार्षद जीत कर आएंगे।

देखें पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट –

CG Nikay Chunav 2025 : बिलासपुर में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, कई पार्षदों के कटे टिकट

भाजपा ने सशक्त और दमदार प्रत्याशी मैदान में उतारे: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

भाजपा ने सशक्त और दमदार प्रत्याशी मैदान में उतारे: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

 रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर में कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में सिर फुटव्वल की स्थिति है। सरेआम गाली गलौच हो रही है। श्री साव ने कहा कि, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिख रहा है। मेहनती कार्यकर्ताओं को छलने का काम किया है।वहीं दूसरी ओर भाजपा ने जनता के अधिकारों के लिए लड़ने वाली मीनल चौबे सहित अन्य को प्रत्याशी बनाया है। हमारे सभी नेता जनता के हित में काम कर रहे है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, पूरे प्रदेश में कांग्रेस की टिकट वितरण को लेकर नकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं पर कई आरोप लगाए हैं। ऐसा लग रहा है कि, कांग्रेस पहले से हार मान चुकी है। और जनता कांग्रेस को घर बैठाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने सर्वानुमति से विचार विमर्श करके उम्मीदवारों की सूची जारी की है। हमने सभी जगह सशक्त और मजबूत प्रत्याशी चुनाव के मैदान में उतारे हैं।

श्री साव ने कहा कि, रायगढ़ में हमने चाय बेचने वाले जीवर्धन सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। वह चाय का ठेला लगाता है। इसी तरह हमने सरल और सहज प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है, जो हमेशा जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं।भाजपा ने सभी वर्ग को ध्यान में रखकर प्रत्याशियों का चयन किया है। निश्चित रूप से पूरे छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा और निकायों में तेज गति से विकास आगे बढ़ेगा।

किरणदेव के भतीजे मनोज के साथ 18 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

किरणदेव के भतीजे मनोज के साथ 18 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

 सुकमा । नगरीय निकाय चुनाव के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी होने जा रहा है। जिसे लेकर भाजपा-कांग्रेस में टिकट वितरण जारी है। सुकमा में टिकट नहीं मिलने से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है और एक साथ 18 नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। इन नेताओं ने टिकट वितरण में पारदर्शिता की कमी और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। सुकमा के राजा मनोज देव, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 18 कद्दावर नेताओं ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

CG : छग के पूर्व बीजेपी विधायक की बेटी ने की आत्महत्या, CM साय ने जताया दुःख

CG : छग के पूर्व बीजेपी विधायक की बेटी ने की आत्महत्या, CM साय ने जताया दुःख

27 जनवरी 2025 दंतेवाड़ा :- छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के दिवंगत MLA भीमा मंडावी की बेटी ने आत्महत्या कर ली है। भीमा मंडावी की बेटी का नाम दीपा मंडावी है, जो उत्तराखंड में रहकर फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही थी। उसका यह अंतिम वर्ष था। दीपा की मां ओजस्वी मंडावी महिला आयोग की सदस्य हैं। फिलहाल दीपा ने आत्महत्या क्यों की इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। दीपा के इस खौफनाक कदम से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

नक्सली हमले में पिता की हुई थी मौत

गौरतलब है कि 9 अप्रैल 2019 को दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर श्यामगिरि में नक्सलियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में भीमा मंडावी और उनके ड्राइवर समेत तीन पुलिसकर्मी भी शहीद हुए थे। इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने एनआईए से जांच का आदेश दिया था और मई 2019 में एनआईए ने इस मामले में केस दर्ज किया था। यह हमला तब हुआ जब वे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने जा रहे थे।

छत से गिरकर हुई थी बड़ी बेटी की मौत

बताया जा रहा है कि भीमा के रहते हुए 2013 में सबसे बड़ी बेटी की मौत रायपुर में हॉस्टल की छत से गिरकर हुई थी। फिलहाल पुलिस ने छोटी बेटी दीपा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर, हॉस्टल की लड़कियों और वार्डन से पूछताछ की जा रही है।

CM साय ने जताया दुःख

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी की बेटी की मौत पर दुख जताया है…

सीएम ने लिखा – दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी जी एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी जी की बिटिया दीपा मंडावी के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। ओजस्वी जी से फोन पर बात कर इस दुःखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!
CG - बस्तर संभाग के 26 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता से बदली तस्वीर

CG - बस्तर संभाग के 26 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता से बदली तस्वीर

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन इस बार इतिहास में खास दर्ज हुआ। वह गांव, जो कभी नक्सलियों के खौफ और आतंक के साए में जीने को मजबूर थे, अब शांति और विकास की नई राह पर चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान की जबरदस्त सफलता के चलते गांवों में सुरक्षा और विश्वास का नया माहौल बनने से इस बार 26 गांवों में पहली बार ग्रामीणों ने तिरंगा फहराया और पूरे उत्साह से गणतंत्र दिवस मनाया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान ने बस्तर संभाग में सुरक्षा और विकास की नई कहानी लिखी है। इस अभियान के अंतर्गत बस्तर के अंदरूनी और सुदूर इलाकों में सुरक्षा केंद्र स्थापित कर शांति बहाल की गई है। इन गांवों में कभी नक्सलियों का प्रभाव इतना गहरा था कि लोग राष्ट्रीय पर्व तो दूर, सामान्य जीवन भी भय के साए में जीने को मजबूर थे। अब, नक्सल उन्मूलनअभियान के प्रयासों से वहां न केवल शांति स्थापित हुई है, बल्कि स्थानीय लोगों में एक नई उम्मीद जगी है।

गौरतलब है कि बीते एक वर्ष में छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कुल 26 नए सुरक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन सुरक्षा केंद्रों ने न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत किया, बल्कि इन क्षेत्रों को विकास केंद्र का स्वरूप दिया है। बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और कांकेर जिलों के इन गांवों में ग्रामीणों ने पहली बार गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पूरे उत्साह से इस पर्व में भाग लिया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन सुरक्षा केंद्रों पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान गणतंत्र दिवस के महत्व पर चर्चा की गई और लोगों को मिठाइयां, बच्चों को चॉकलेट और अन्य सामग्री वितरित की गई।

गौरतलब है कि बीजापुर जिले में गुंडम, फुटकेल, छुटवाही, कोंडापल्ली, ज़िडपल्ली, वाटेवागु, कर्रेगट्टा, पीड़िया, नारायणपुर जिले में कस्तुरमेटा, मसपुर, ईरकभट्टी, मोहंदी, होरादी, गारपा, कच्चापाल, कोड़लियार, सुकमा जिले में टेकलगुड़ेम, पुवर्ती, लखापाल, पूलनपाड़, तुमालपाड़, रायगुडेम, गोलाकुंडा, गोमगुड़ा, मेंट्टागुड़ा तथा कांकेर जिले में पानीडोबीर सुरक्षा कैंप बीते एक सालों में स्थापित किए गए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और सुरक्षा बलों के सामूहिक प्रयासों से बस्तर संभाग में शांति और लोकतंत्र की बहाली हुई है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत स्थापित सुरक्षा केंद्रों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को शांति और विकास की राह पर लाने में बड़ी भूमिका निभाई है।
जगदलपुर के लालबाग परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता और बस्तर संभाग में सुरक्षा एवं विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कांग्रेस ने जारी की इन तीन नगर पंचायतों के पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला मौका

कांग्रेस ने जारी की इन तीन नगर पंचायतों के पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला मौका

 रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस ने नगर पंचायत धमधा, पाटन और उतई के पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी।

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी इस लिस्ट में इन तीन नगर पंचायतों के 15 पार्षदों के नाम शामिल हैं।

ACB-EOW Raid: मेडिकल सप्लायरों के ठिकानों पर छापा, कई जिलों में चल रही कार्रवाई

ACB-EOW Raid: मेडिकल सप्लायरों के ठिकानों पर छापा, कई जिलों में चल रही कार्रवाई

 रायपुर। ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। छत्‍तीगसढ़ मेडिकल कार्पोरेशन में हुई गड़बड़ी के मामले में ईओडब्‍ल्‍यू-एबीबी ने रायपुर और दुर्ग के साथ चंलकुला में छापा मारा है।

ईओडब्‍ल्‍यू-एबीबी की छापे की यह कार्रवाई सीजीएमएसी क अफसरों के साथ ही मेडिकल सप्‍लायरों के यहां चल रही है। ईओडब्‍ल्‍यू- एसीबी की तरफ से इस मामले में विस्तृत बयान जारी किया जा सकता है।जानकारी के मुताबिक सुबह से ही कार्रवाई चल रही है।
Breaking : दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी की बेटी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Breaking : दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी की बेटी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 दंतेवाड़ा :- दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक स्वर्गीय भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने आत्महत्या कर ली। दीपा कोटा में रहकर पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन देहरादून में उन्होंने यह कदम उठाया। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।दीपा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी की बेटी थीं। घटना की सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा स्थित सरकारी निवास में मातम छा गया है।

गौरतलब है कि 19 अप्रैल 2019 को दंतेवाड़ा विधायक रहते हुए भीमा मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया था, जिसमें वे शहीद हो गए। यह हमला श्यामगिरि में हुआ था, जब वे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने जा रहे थे। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

 
CG –  नहर में तैरती मिली युवक की लाश, कुछ दिनों से था लापता, हत्या या फिर….. जांच में जुटी पुलिस…..

CG – नहर में तैरती मिली युवक की लाश, कुछ दिनों से था लापता, हत्या या फिर….. जांच में जुटी पुलिस…..

 जांजगीर चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में नहर में एक युवक की तैरती हुई लाश मिली है। स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकाल कर उसकी शिनाख्त की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जय कुमार गोंड, वार्ड क्र. 19, राहौद निवासी के रूप में हुई है। वह बीते दिन से अपने घर से निकलने के बाद से लापता था। अब नहर में उसकी लाश नहर में मिली है। फिलहाल उसकी मौत हत्या है या आत्महत्या, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

कांग्रेस ने 40 नगर पालिकाओं के लिए अध्यक्ष उम्मीदवारों का किया ऐलान, जानें किसे कहां से मिला टिकट…

कांग्रेस ने 40 नगर पालिकाओं के लिए अध्यक्ष उम्मीदवारों का किया ऐलान, जानें किसे कहां से मिला टिकट…

  रायपुर :- छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। 40 नगर पालिका के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Nagar-Palika-Final-List

नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी

1. मनेंद्रगढ़ – प्रभा पटेल
2. कुसुमलता राजवाड़े – सूरजपुर
3. कृपाशंकर – बलरामपुर
4. प्रतीक सिंह – रामानुजगंज
5. हीरुराम निकुंज – जशपुर
6. रमेश कुमार अग्रवाल- खरसिया
7. विशाल शुक्ला- दीपिका
8. राज जायसवाल – कटघोरा
9. माया अग्रवाल – बांकीमोंगरा
10. शीतल जायसवाल – रतनपुर
11. रविंद्र कौर मक्कड़ – तखतपुर
12. रोहित शुक्ला – मुंगेली
13. अनिल दास – लोरमी
14. रीना गेवाडीन – सक्ती
15. ज्योति जोशी – अकलतरा
16. राजेश अग्रवाल – चांपा
17. गंगोत्री संतोष गढेवाल – जांजगीर नैला
18. गेंदलाल सिंहा – गरियाबंद
19. निखिल कांत साहू – महासमुंद
20. वृन्दा सुरेश भोई – सरायपाली
21. खिलेश्वरी बघेल – बागबाहरा
22. सुरेंद्र जायसवाल – बलौदाबाजार
23. लक्ष्मीनारायण वर्मा – तिल्दा नेवरा
24. मंगलमूर्ति अग्रवाल – आरंग
25. स्वर्णजीत कौर – गौबरानवापारा
26. उत्रसेन अहिवारे – अभनपुर
27. गोपाल चतुर्वेदी नकटा – मंदिरहसौद
28. रामप्यारी धनेश पटेल – कुम्हारी
29. भुवन साहू – अहिवारा
30. मोनू साहू – अमलेश्वर
31. सुमन गोस्वामी – बेमेतरा
32. संतोष यादव – कवर्धा
33. राजीव सुजीत गायकवाड़- पंडरिया
34. नलीनी सिंह मेश्राम – डोंगरगढ़
35. जितेंद्र सिंह ठाकुर – कांकेर
36. नरेंद्र देवांगन – कोंडागांव
37. सुमित्रा शोरी – दंतेवाड़ा
38. पूजा साव – बड़े बचेली
39. सुनिता हेमला – बीजापुर
40. सुनिता मांझी – नारायणपुर

CG : मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने ग्रामीण की निर्ममता से की हत्या, इलाके में भय का माहौल

CG : मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने ग्रामीण की निर्ममता से की हत्या, इलाके में भय का माहौल

 बीजापुर: बीजापुर में नक्सलियों द्वारा एक ग्रामीण की हत्या की घटना से इलाके में एक बार फिर भय का माहौल बन गया है। दरअसल एक ग्रामीण की पुलिस मुखबिरी के आरोप में निर्ममता से हत्या कर दी। मौके से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन भैरमगढ़ एरिया कमेटी का पर्चा भी बरामद हुआ है. सूचना पर पहुंची भैरमगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण की पहचान केशामुंडी निवासी भदरू सोढ़ी, उम्र 41 वर्ष, पिता- हिडमा के रूप में हुई है। जिसे पुलिस मुखबिरी के शक के आधार पर मौत के घाट उतार दिया।

हालांकि, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, और केंद्र सरकार का 2026 तक नक्सलियों का सफाया करने का लक्ष्य है। इसके परिणामस्वरूप सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सलियों के ठिकानों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, और माओवादियों का प्रभाव कम होता जा रहा है। हालांकि, नक्सली अपनी शक्ति को बनाए रखने के लिए निर्दोष ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे हैं, जो समाज में भय और असुरक्षा पैदा करने का एक तरीका है।

CG : पति-पत्नी सहित तीन साल की बच्ची हुई सड़क हादसे का शिकार, हादसे में पत्नी की मौत

CG : पति-पत्नी सहित तीन साल की बच्ची हुई सड़क हादसे का शिकार, हादसे में पत्नी की मौत

 बलोद: एक दंपत्ती सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति और तीन साल की मासूम बच्ची की हालत गंभीर है। यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव की है। सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुुंची। मिली जानकरी के मुताबिक, पति, पत्नी और बच्ची कार में सवार होकर लाटाबोड़ से घोठिया आ रहे थे। इस दौरान कार अज्ञात वाहन से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई। वहीं तीन साल की बच्ची और पिता गम्भीर घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को राजनांदगांव रेफर किया गया है।