नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG Crime : स्कूल के पास दिखा खौफनाक मंजर, पुलिस के उड़े होश, मौके पर पहुंची फोरेसिंक की टीम….फिर जो हुआ…..

CG Crime : स्कूल के पास दिखा खौफनाक मंजर, पुलिस के उड़े होश, मौके पर पहुंची फोरेसिंक की टीम….फिर जो हुआ…..

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां पटेवा थाना क्षेत्र के झलप में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम शिवा यादव कसीबाहरा झलप के निवासी बताया जा रहा है। बता दें कि झलप क्षेत्र के ग्राम बरेकेल हाईस्कूल ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे बच्चों की नजर स्कूल के समीप लाश पर पड़ी। इसके बाद गांव वाले एकत्र हो गए। जिसकी सूचना पटेवा पुलिस को दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्कावयड, फोरेसिंक टीम, साइबर सेल के साथ पहुंची है। पुलिस इस मर्डर कांड की गहनता से जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, युवक की बेरहमी से हत्या की गई है। बताया जा रहा है धारदार हथियार से गला रेतने के अलावा सिर पर गहरें चोट के निशान बने हुए हैं।

बताया जा रहा है, जहां युवक की लाश मिली है वहां खून के निशान और मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। परिजन के मुताबिक, युवक घर से दो दिन पूर्व से लापता था। घटना स्थल पर युवक का मोबाइल और मोटर साईकिल भी नहीं होना बताया जा रहा है।

BREAKING : माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, दो महिला नक्सली ढेर, भारी मात्रा में ऑटोमेटिक हथियार बरामद

BREAKING : माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, दो महिला नक्सली ढेर, भारी मात्रा में ऑटोमेटिक हथियार बरामद

 गरियाबंद  : छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा के पास स्थित कुल्हाड़ी घाट के जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हुई, जिसमें नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारे गए हैं। वहीं, एक जवान कोबरा बटालियन का घायल हुआ है, जिसे तत्काल हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया।

घटनास्थल पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में आटोमेटिक हथियार और अन्य सैन्य साजो-सामान बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, क्योंकि इससे नक्सली गुट को बड़ी क्षति पहुंची है और उनके हथियारों की आपूर्ति भी बाधित हुई है।

सुरक्षा बलों की इस सफलता से इलाके में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

TRANSFER : एसएसपी ने SI, एएसआई समेत 57 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

TRANSFER : एसएसपी ने SI, एएसआई समेत 57 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के पहले राजधानी के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने कई थानों के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। जारी आदेश में 8 एसआई, 13 सहायक उप निरीक्षक, 16 हेड कांस्टेबल और 20 आरक्षकों के नाम शामिल है। जिनका ट्रांसफर किया गया है।

देखें लिस्ट –

 

 

CG Murder : खाना नहीं बनाई थी बीवी, तो सनकी पति ने गला दबाकर कर दी हत्या

CG Murder : खाना नहीं बनाई थी बीवी, तो सनकी पति ने गला दबाकर कर दी हत्या

जशपुर: जशपुर जिले में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली, बात बस इतनी सी थी कि, पति ने पत्नी से खाना मांगा और उसने खाना नहीं बनाया, तो गुस्से में आकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

 गला दबाकर की हत्या 

 

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम कामारिमा का है. जहां कामारिमा गांव निवासी राकेश राम सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे घर पहुंचा और अपनी पत्नी से खाना मांगा, लेकिन सरस्वति बाई (पत्नी) ने खाना नहीं बनाया था. इस पर राकेश राम ने गुस्से में अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी. मृतका की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है. घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. वहीं आरोपी पति को जेल भेज दिया है.

महाकुंभ के लिए छत्तीसगढ़ से 8 स्पेशल ट्रेन : छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जाना हुआ और भी आसान, इस दिन से चलेगी 8 स्पेशल ट्रेनें, देखें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

महाकुंभ के लिए छत्तीसगढ़ से 8 स्पेशल ट्रेन : छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जाना हुआ और भी आसान, इस दिन से चलेगी 8 स्पेशल ट्रेनें, देखें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

 बिलासपुर। महाकुंभ 2025 के लिए श्रद्धालुओं की आस्था को सम्मान देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़, दुर्ग और बिलासपुर से वाराणसी के लिए 8 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें 25 जनवरी से 24 फरवरी के बीच अलग-अलग दिनों में चलाई जाएगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के CPRO डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव ने बताया, इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन न केवल यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं को महाकुंभ के पवित्र स्नान का सपना पूरा करने का मौका भी देगा। छत्तीसगढ़ से वाराणसी तक की यह पहल श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होगी, जिससे उनकी यात्रा सुगम और आरामदायक होगी।

महाकुंभ 2025 के लिए ट्रेनों का शेड्यूल

08251 रायगढ़ – वाराणसी कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 14:00 आगमनः 10:00, यात्रा दिनांक: 25 जनवरी 2025
08252 वाराणसी – रायगढ़ कुंभ स्पेशलप्रस्थानः 10:50 आगमन: 05:25, यात्रा दिनांक: 27 जनवरी 2025
08791 दुर्ग – वाराणसी कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 13:50 आगमनः 10:00, यात्रा दिनांक: 8 फरवरी 2025
08792 वाराणसी – दुर्ग कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 10:50 आगमनः 05:30, यात्रा दिनांक: 10 फरवरी 2025
08795 दुर्ग – टुंडला कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 19:20 आगमन: 20:15, यात्रा दिनांक: 15 फरवरी 2025
08796 टुंडला – दुर्ग कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 16:00 आगमनः 18:20, यात्रा दिनांक: 17 फरवरी 2025
08253 बिलासपुर – वाराणसी कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 08:15 आगमनः 10:00, यात्रा दिनांक: 22 फरवरी 2025
08254 वाराणसी – बिलासपुर कुंभ स्पेशल प्रस्थानः 10:50 आगमनः 10:40, यात्रा दिनांक: 24 फरवरी 2025

 ब्रेकिंग : स्वच्छता दीदी के मानदेय राशि में की वृद्धि, जानिये अब हर माह कितना मिलेगा मानदेय…..

ब्रेकिंग : स्वच्छता दीदी के मानदेय राशि में की वृद्धि, जानिये अब हर माह कितना मिलेगा मानदेय…..

 रायपुर। आचार संहिता की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दो बड़ी घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री विष्णु साय ने स्वच्छता दीदी को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने स्वच्छता दीदियों को हर माह 8000 रुपये का मानदेय राशि दिए जाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने रायपुर निगम के लिए 2 सौ करोड़ रुपए की बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ’नगरीय विकास के सोपान’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने यह महत्वपूर्ण घोषणाएं की है।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। हमारी सरकार को अभी तेरह महीने ही हुए हैं। इस बीच हमने सुशासन के लिए, संवेदनशीलता के साथ, जनसेवा के अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के साथ ही हम लोगों ने सभी वर्गों के विकास के साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया है। इससे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना का विकास, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि हुई है। हमारा पहला साल सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोगों के विकास के लिए समर्पित रहा। प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए। सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को एक साल के भीतर ही पूरा कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के मुखिया प्रधानमंत्री से लेकर गांव के सरपंच तक विकास की सोच रखने वाले जनप्रतिनिधि होंगे तो सबका साथ, सबका विकास मूलमंत्र के साथ छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास होकर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि गांव और नगरीय क्षेत्र का समन्वित विकास होना चाहिए, इसके लिए मानव संसाधन की पर्याप्त उपलब्धता आवश्यक है। नगरीय निकायों में अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में लम्बे समय से मांग की जा रही थी। हमने संवेदनशीलता के साथ विचार कर इसके लिए नए पद भी स्वीकृत किए हैं। नगरीय विकास के सोपान कार्यक्रम में हम लोग आज 103 पदों पर अनुकंपा नियुक्ति का आदेश पत्र अभी वितरण किए हैं। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़े और ज्यादा से ज्यादा युवा आत्मनिर्भर हों। हमारी सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और विभिन्न नगरीय निकायों में अनुकम्पा नियुक्ति के लिए 353 पदों की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न नगरीय निकायों में 155 करोड़ 38 लाख रुपए के 813 कार्यों का शिलान्यास और 15 करोड़ 25 लाख रुपए के 70 कार्यों का लोकार्पण अभी यहां पर हुआ है। 6 नगरीय निकायों तखतपुर, रतनपुर, भानुप्रतापुर, छुरिया, मल्हार ओर खोंगापानी में अमृत मिशन-2.0 के तहत 270 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले जल प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास भी हम लोगों ने यहां पर किया है। इन नगरीय निकायों में 20 हजार 511 निजी नल कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प मूर्तरूप लेने वाला है।

स्वच्छ भारत अभियान में सभी की सहभागिता से नगरीय क्षेत्रों में बड़ी सफलता मिल रही है। स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के लिए हम लोग समय-समय पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी कर रहे हैं। ऐसे ही मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत क्लीन टायलेट कैम्पेन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 14 नगरीय निकायों को आज हम लोग सम्मानित कर रहे हैं। अंबिकापुर, छुरा, छुरिया, डोंगरगढ़, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, मंदिर हसौद और चंदखुरी आदि नगरीय निकायों को आज पुरस्कृत किया जा रहा है। इन्हें सम्मानित करके हम खुद भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में स्वच्छता और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने में स्वच्छता दीदियों का बड़ा योगदान है। इनके लगन और मेहतन से ही स्वच्छता मिशन सफल हो पा रहा है। स्वच्छता दीदियों का सम्मान, इनके योगदान को प्रोत्साहन देता है। हम इनका सम्मान करके खुद भी सम्मानित महसूस कर रहे हैं. राज्य के नगरीय निकायों में इस समय स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 9 हजार से अधिक स्वच्छता दीदी कार्यरत हैं। इन्हें 7200 रुपये मानदेय दिया जाता है। मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि स्वच्छता दीदियों के मानदेय में आज 800 रूपये की बढ़ोत्तरी की जा रही है। अब स्वच्छता दीदियों को हर महीने 8 हजार रूपये मानदेय मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि कोई भी भारतीय खुले आसमान के नीचे नहीं सोएगा। हर नागरिक का पक्का मकान होगा। मोदी की गारंटी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर को हमारी सरकार बनते ही, हमने 14 दिसंबर 2023 को पहले कैबिनेट की बैठक में पहला निर्णय 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की मंजूरी का लिया। हमें प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए डबल इंजन की सरकार में भरपूर सहयोग मिल रहा है। बीते दिनों केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमें दुर्ग में बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास की सौगात दी। अगले वित्तीय वर्ष के लिए उन्होंने 3 लाख अतिरिक्त आवास की स्वीकृति भी दी है। प्रधानमंत्री आवास 2024 प्लस योजना में सर्वे का काम प्रारंभ हो गया है। इसका लाभ अब उन लोगों को भी मिलेगा, जिनके पास दोपहिया वाहन है। जिनके पास ढाई एकड़ तक सिंचित और पांच एकड़ तक असिंचित खेती है, उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। जिनकी मासिक आय 15 हजार रूपये तक है, उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन और सुगम सर्वेक्षण की व्यवस्था भारत सरकार ने की है। अब घर बैठे ही मोबाइल एप के माध्यम से पात्रता संबंधी पंजीयन करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस समय प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन चल रहा है। यह शुभ संयोग 144 साल बाद बना है। छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्री भी इसका लाभ उठायें, इसके लिए हमारी सरकार ने मेला स्थल में विशेष व्यवस्था की है। हमारे प्रदेश से जो भी श्रद्धालु महाकुंभ में जा रहे हैं। वहां उनके लिए ठहरने की अच्छी व्यवस्था है। खाने और नाश्ते का भी इंतजाम किया गया है। आप सभी को हम महाकंुभ में स्नान के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

मोदी की एक गारंटी प्रदेश के पांच लाख से अधिक भूमिहीन श्रमिकों को दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन श्रमिक योजना अंतर्गत 10 हजार रूपये देने की व्यवस्था हमारी सरकार ने की है। आज के कार्यक्रम में माता-बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति है। यह इस बात का प्रमाण है कि इनके खाते में हर महीने एक-एक हजार रूपये सांय-सांय आ रहा है। इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिला है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में काम करने वाली और सुशासन की सरकार है। विष्णु के सुशासन में किसी को निराश होने की जरूरत नहीं है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के 23 नगरीय निकायों में मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत लगभग चार लाख जनसंख्या को शुद्व पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके तहत माना कैम्प, कुम्हारी, मंदिर हसौद, सुकमा और कोंडागांव नगर पालिका तथा समोदा, चंदखुरी, कुंरा, नगरी, आमदी, फिंगेश्वर, गुण्डरदेही, अर्जुन्दा, बोदरी, राहोद, खरोद, शिवरीनारायण, सरिया, प्रेमनगर, भटगांव, झगराखंड, कुनकुरी और नरहरपुर नगर पंचायत में 1154 करोड़ रुपए की लागत की जलप्रदाय परियोजनाओं का योजनाबद्ध ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। वन मंत्री तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में शहरी क्षेत्रों में लगातार विकास की गंगा बह रही है।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायकगण सर्वराजेश मूणत, धर्मजीत सिंह, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरू खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा और इन्द्रकुमार साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक आर. एक्का सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

CG – पति-पत्नी की मौत : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, पति-पत्नी की मौके पर हुई मौत, दो बच्चों समेत 5 की हालत गंभीर

CG – पति-पत्नी की मौत : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, पति-पत्नी की मौके पर हुई मौत, दो बच्चों समेत 5 की हालत गंभीर

 बालोद। तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, ग्राम मनकी के रामायण मंडली के सदस्य रामचरित मानसगान का कार्यक्रम देकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हुए हैं। मृतक दंपत्ति के दोनों बच्चों की हालत भी गंभीर है। यह घटना देवरी थाना क्षेत्र के मुजगहन और खामतराई गांव के बीच हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, रामचरित मानस मंडली के लोग कार्यक्रम देने के बाद स्कॉर्पियो में सवार होकर अपने गांव मनकी लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में मनकी गांव के निवासी पुरषोत्तम यादव 43 वर्ष और उनकी पत्नी जानकी यादव 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के दोनों बच्चे हर्ष यादव और वीणा यादव गंभीर रूप से घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।21 जनवरी 2025

CG – वन स्टेट-वन इलेक्शन लागू करने वाला पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….

CG – वन स्टेट-वन इलेक्शन लागू करने वाला पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….

 रायपुर। वन स्टेट-वन इलेक्शन लागू करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य बन गया है। आज राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया, जिसमें एक ही आचार संहिता में छत्तीसगढ़ में पहली बार शहर और गांव दोनाें का चुनाव कराने की घोषणा की गई। बता दें कि निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने साय सरकार ने कमेटी गठित की थी। उसके सुझाव के बाद एक ही आचार संहिता में चुनाव कराने की घोषणा की गई है।

ऐसा पहली बार हो रहा है जब शहर और गांव दोनों के चुनाव एक साथ होने जा रहा है। करीब 13 महीने पहले सत्‍ता में आई विष्‍णुदेव साय सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वन नेशन वन इलेक्‍शन वाले विजन पर काम करना शुरू कर दिया था। निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने के लिए सरकार ने कमेटी गठित की और उसके सुझाव के बाद इसे लागू करने का फैसला किया। आज राज्‍य निर्वाचन आयोग की तरफ से दोनों चुनाव के लिए एक साथ कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही छत्‍तीसगढ़ राज्‍य राज्‍य एक चुनाव लागू करने वाला देश का पहला राज्‍य बन गया।

वन स्‍टेट वन इलेक्‍शन के लिए बदले गए नियम

वन स्‍टेट वन इलेक्‍शन लागू करने के लिए छत्‍तीसगढ़ सरकार को नियमों में बदलाव करना पड़ा है, क्‍योंकि इससे पहले दोनों चुनाव की टाइमिंग अलग-अलग थी। राज्‍य के ज्‍यादातर नगरीय निकायों का कार्यकाल दिसंबर से जनवरी के बीच पूरा होता है। वहीं, पंचायतों का कार्यकाल फरवरी से मार्च के बीच पूरा होता है। ऐसे में दोनों चुनावों को एक साथ कराने के लिए राज्‍य सरकार को नगरीय निकायों में निर्वाचित परिषद का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रशासक बैठाना पड़ा है। इसके लिए सरकार ने नगर पालिका अधिनियम में संशोधन किया है। राज्‍य के नगर निगम समेत 100 से ज्‍यादा शहरी निकायों में इस वक्‍त प्रशासक काम कर रहे हैं। अफसरों के अनुसार प्रशासक की व्‍यवस्‍था इस वजह से की गई ताकि किसी भी निर्वाचित परिषद को समय से पहले हटाना न पड़े।

विधानसभा में पेश हुआ था अशासकीय संकल्‍प

निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने को लेकर विधानसभा में बीजेपी विधायक राजेश मूणत की तरफ से अशासकीय संकल्‍प प्रस्‍तुत किया गया था। इस अशासकीय संकल्‍प पर 26 जुलाई 2024 को सदन में चर्चा हुई थी। इस पर सरकार की तरफ से डिप्‍टी सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने सहमति व्‍यक्‍त की। इसके बाद मूणत ने संकल्‍प वापस ले लिया था, लेकिन इस दौरान सदन में सरकार की तरफ से दिए गए आश्‍वासन के आधार पर इसकी प्रक्रिया शुरू की गई।

सुझाव देने बनाई गई थी पांच सदस्‍यीय कमेटी

स्‍थानीय चुनाव एक साथ कराने की संभावना पर विचार करने और सुझाव देने के लिए राज्‍य सरकार ने आईएएस ऋचा शर्मा की अध्‍यक्षता में अफसरों की कमेटी बनाई थी। इसमें अध्‍यक्ष सहित पांच अफसर थे। इस कमेटी के गठन का आदेश 4 अगस्‍त को जारी हुआ था। इस कमेटी ने अक्‍टूबर में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। कमेटी ने दोनों चुनाव एक साथ कराए जाने की सिफारिश की थी। कमेटी ने कहा था कि दोनों चुनाव एक साथ कराए जाने से धन और मैन पावर दोनों की बचत होगी।

BREAKING : एसडीएम ने की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को किया निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही करने पर गिरी गाज, जानिए पूरा मामला…..

BREAKING : एसडीएम ने की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को किया निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही करने पर गिरी गाज, जानिए पूरा मामला…..

 अंबिकापुर। शासकीय कार्यों में लापरवाही के चलते पटवारी नारायण सिंह पर गाज गिरी है। तहसील उदयपुर के हल्का पटवारी नारायण सिंह, जो हल्का नंबर-8 चैनपुर में पदस्थ हैं, उन्हें शासकीय कार्यों में लापरवाही और कदाचार के कारण निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) उदयपुर ने की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटवारी नारायण सिंह पर ग्राम कवलगिरी के कृषक बंधन से रकबा संशोधन कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने का आरोप है। साथ ही उन पर कृषक से एक हजार रुपये लेने का भी आरोप है। पटवारी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 03 (1) की कंडिका (ड) एवं (च) के विपरीत पाया गया। पटवारी का यह कृत्य शासकीय कार्यों में लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है, जो कदाचार की श्रेणी में आता है. इस मामले में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 09 के तहत नारायण सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

BREAKING: तेज रफ्तार का कहर, दर्जनों भैंसों को रौंदा, 5 भैंसो की हुई मौत

BREAKING: तेज रफ्तार का कहर, दर्जनों भैंसों को रौंदा, 5 भैंसो की हुई मौत

 रायपुर : जिले के राखी थाना अंतर्गत ग्राम कुर्रू में एक तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से दर्जनों भैंसों को कुचल दिया। इस हादसे में 5 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को कब्जे में लेकर चक्काजाम कर दिया।

ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटी है। फिलहाल चक्काजाम जारी है, और पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

CG BIG NEWS : पहले युवती से किया दुष्कर्म का प्रयास, असफल होने पर केरोसीन डालकर लगा दी आग, आरोपी गिरफ्तार

CG BIG NEWS : पहले युवती से किया दुष्कर्म का प्रयास, असफल होने पर केरोसीन डालकर लगा दी आग, आरोपी गिरफ्तार

 गरियाबंद : जिले के इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर एक व्यक्ति ने युवती को केरोसीन डालकर आग के हवाले कर दिया। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी चम्पेश्वर ने पीड़िता के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी गुस्से में आ गया और पास में रखे केरोसीन को पीड़िता पर डालकर आग लगा दी।

पीड़िता को तुरंत नजदीकी हस्पताल छुरा ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए जिला हस्पताल गरियाबंद रिफर किया गया जिसके बाद उन्हें महासमुंद व रायपुर के के डिकेएस हस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मौत से लड़ते हुए 6 दिन बाद प्राण त्याग दिया।

आरोपी की गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। छुरा थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म के प्रयास, हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

CG: मुख्यमंत्री ने ‘टीम प्रहरी’ के छह वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

CG: मुख्यमंत्री ने ‘टीम प्रहरी’ के छह वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम परिसर से ‘टीम प्रहरी’ दल के छह वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

राजधानी रायपुर की सड़कों से अवैध गुमटियां और अतिक्रमण हटाने तथा ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिला तथा पुलिस प्रशासन द्वारा यह पहल की है। उप मुख्यमंत्री अरूण साव और वन मंत्री श्री केदार कश्यप भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

गौरतलब है कि व्यस्त सड़कों पर अवैध गुमटियों और दुकान के बाहर सड़क पर सामान लगाने से ट्रैफिक अवरुद्ध हो जाता है। टीम प्रहरी के सदस्य ऐसे अतिक्रमण को हटाने का काम करेंगे। इस टीम में नगर निगम और पुलिस के कर्मचारी शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, खुशवंत गुरू साहेब, इंद्रकुमार साहू, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, एसएसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह तथा अधिकारी उपस्थित थे।

BREAKING : सीएम साय ने 103 परिजनों को सौंपें अनुकम्पा नियुक्ति पत्र, बड़ी घोषणा भी – स्वच्छता दीदियों को हर महीने मिलेगा 8 हजार रूपये मानदेय

BREAKING : सीएम साय ने 103 परिजनों को सौंपें अनुकम्पा नियुक्ति पत्र, बड़ी घोषणा भी – स्वच्छता दीदियों को हर महीने मिलेगा 8 हजार रूपये मानदेय

 रायपुर : मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। हमारी सरकार को अभी तेरह महीने ही हुए हैं। इस बीच हमने सुशासन के लिए, संवेदनशीलता के साथ, जनसेवा के अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के साथ ही हम लोगों ने सभी वर्गों के विकास के साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया है। इससे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना का विकास, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि हुई है। हमारा पहला साल सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोगों के विकास के लिए समर्पित रहा। प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए। सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अधिकांश गारंटियों को एक साल के भीतर ही पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ’नगरीय विकास के सोपान’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के मुखिया प्रधानमंत्री से लेकर गांव के सरपंच तक विकास की सोच रखने वाले जनप्रतिनिधि होंगे तो सबका साथ, सबका विकास मूलमंत्र के साथ छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास होकर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि गांव और नगरीय क्षेत्र का समन्वित विकास होना चाहिए, इसके लिए मानव संसाधन की पर्याप्त उपलब्धता आवश्यक है। नगरीय निकायों में अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में लम्बे समय से मांग की जा रही थी। हमने संवेदनशीलता के साथ विचार कर इसके लिए नए पद भी स्वीकृत किए हैं। नगरीय विकास के सोपान कार्यक्रम में हम लोग आज 103 पदों पर अनुकंपा नियुक्ति का आदेश पत्र अभी वितरण किए हैं। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़े और ज्यादा से ज्यादा युवा आत्मनिर्भर हों। हमारी सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और विभिन्न नगरीय निकायों में अनुकम्पा नियुक्ति के लिए 353 पदों की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न नगरीय निकायों में 155 करोड़ 38 लाख रुपए के 813 कार्यों का शिलान्यास और 15 करोड़ 25 लाख रुपए के 70 कार्यों का लोकार्पण अभी यहां पर हुआ है। 6 नगरीय निकायों तखतपुर, रतनपुर, भानुप्रतापुर, छुरिया, मल्हार ओर खोंगापानी में अमृत मिशन-2.0 के तहत 270 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले जल प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास भी हम लोगों ने यहां पर किया है। इन नगरीय निकायों में 20 हजार 511 निजी नल कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प मूर्तरूप लेने वाला है।

स्वच्छ भारत अभियान में सभी की सहभागिता से नगरीय क्षेत्रों में बड़ी सफलता मिल रही है। स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के लिए हम लोग समय-समय पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी कर रहे हैं। ऐसे ही मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत क्लीन टायलेट कैम्पेन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 14 नगरीय निकायों को आज हम लोग सम्मानित कर रहे हैं। अंबिकापुर, छुरा, छुरिया, डोंगरगढ़, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, मंदिर हसौद और चंदखुरी आदि नगरीय निकायों को आज पुरस्कृत किया जा रहा है। इन्हें सम्मानित करके हम खुद भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में स्वच्छता और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने में स्वच्छता दीदियों का बड़ा योगदान है। इनके लगन और मेहतन से ही स्वच्छता मिशन सफल हो पा रहा है। स्वच्छता दीदियों का सम्मान, इनके योगदान को प्रोत्साहन देता है। हम इनका सम्मान करके खुद भी सम्मानित महसूस कर रहे हैं। राज्य के नगरीय निकायों में इस समय स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 9 हजार से अधिक स्वच्छता दीदी कार्यरत हैं। इन्हें 7200 रुपये मानदेय दिया जाता है। मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि स्वच्छता दीदियों के मानदेय में आज 800 रूपये की बढ़ोत्तरी की जा रही है। अब स्वच्छता दीदियों को हर महीने 8 हजार रूपये मानदेय मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि कोई भी भारतीय खुले आसमान के नीचे नहीं सोएगा। हर नागरिक का पक्का मकान होगा। मोदी जी की गारंटी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर को हमारी सरकार बनते ही, हमने 14 दिसंबर 2023 को पहले कैबिनेट की बैठक में पहला निर्णय 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की मंजूरी का लिया। हमें प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए डबल इंजन की सरकार में भरपूर सहयोग मिल रहा है। बीते दिनों केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हमें दुर्ग में बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास की सौगात दी। अगले वित्तीय वर्ष के लिए उन्होंने 3 लाख अतिरिक्त आवास की स्वीकृति भी दी है। प्रधानमंत्री आवास 2024 प्लस योजना में सर्वे का काम प्रारंभ हो गया है। इसका लाभ अब उन लोगों को भी मिलेगा, जिनके पास दोपहिया वाहन है। जिनके पास ढाई एकड़ तक सिंचित और पांच एकड़ तक असिंचित खेती है, उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। जिनकी मासिक आय 15 हजार रूपये तक है, उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन और सुगम सर्वेक्षण की व्यवस्था भारत सरकार ने की है। अब घर बैठे ही मोबाइल एप के माध्यम से पात्रता संबंधी पंजीयन करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस समय प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन चल रहा है। यह शुभ संयोग 144 साल बाद बना है। छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्री भी इसका लाभ उठायें, इसके लिए हमारी सरकार ने मेला स्थल में विशेष व्यवस्था की है। हमारे प्रदेश से जो भी श्रद्धालु महाकुंभ में जा रहे हैं। वहां उनके लिए ठहरने की अच्छी व्यवस्था है। खाने और नाश्ते का भी इंतजाम किया गया है। आप सभी को हम महाकंुभ में स्नान के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

मोदी जी की एक गारंटी प्रदेश के पांच लाख से अधिक भूमिहीन श्रमिकों को दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन श्रमिक योजना अंतर्गत 10 हजार रूपये देने की व्यवस्था हमारी सरकार ने की है। आज के कार्यक्रम में माता-बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति है। यह इस बात का प्रमाण है कि इनके खाते में हर महीने एक-एक हजार रूपये सांय-सांय आ रहा है। इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिला है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में काम करने वाली और सुशासन की सरकार है। विष्णु के सुशासन में किसी को निराश होने की जरूरत नहीं है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के 23 नगरीय निकायों में मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत लगभग चार लाख जनसंख्या को शुद्व पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके तहत माना कैम्प, कुम्हारी, मंदिर हसौद, सुकमा और कोंडागांव नगर पालिका तथा समोदा, चंदखुरी, कुंरा, नगरी, आमदी, फिंगेश्वर, गुण्डरदेही, अर्जुन्दा, बोदरी, राहोद, खरोद, शिवरीनारायण, सरिया, प्रेमनगर, भटगांव, झगराखंड, कुनकुरी और नरहरपुर नगर पंचायत में 1154 करोड़ रुपए की लागत की जलप्रदाय परियोजनाओं का योजनाबद्ध ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। वन मंत्री तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में शहरी क्षेत्रों में लगातार विकास की गंगा बह रही है।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायकगण सर्वश्री राजेश मूणत, धर्मजीत सिंह, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरू खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा और इन्द्रकुमार साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक श्री आर. एक्का सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनावों की घोषणा, 11 फरवरी को वोटिंग, तीन चरणों में होंगे पंचायत इलेक्शन, जानें कब आएगा रिजल्ट

Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनावों की घोषणा, 11 फरवरी को वोटिंग, तीन चरणों में होंगे पंचायत इलेक्शन, जानें कब आएगा रिजल्ट

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा

एक ही फेज में आयोजित होंगे नगरीय निकाय चुनाव

तीन चरणों में आयोजित होंगे पंचायत चुनाव

राज्य में आज से आदर्श आचार संहिता लागू

रायपुर:-  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के लिए आचार संहिता लागू कर दी गई है। नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होंगे। जबकि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 3 चरण में आयोजित होंगे। नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 22 जनवरी शुरू होगी। पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए नॉमिनेशन प्रोसेस 27 जनवरी से शुरू होगी। बोर्ड एग्जाम से पहले राज्य में नगरीय निकाय चुनाव हो जाएंगे।
पंचायत चुनाव में 78 लाख 20 हजार 202 पुरुष, 79 लाख 92 हजार 184 महिला मतदाता वोटिंग करेंगी।

कब होगी वोटिंग

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय चुनावों के लिए एक ही चरण में 11 फरवरी को मतदान होगा। 15 फरवरी को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों होंगे। पंचायत चुनाव के लिए 17 फरवरी को पहले फेज, 20 फरवरी को दूसरे फेज, 23 फरवरी तीसरे फेज के लिए वोटिंग होगी। वहीं, मुख्यालय स्तर पर 18 फरवरी, 21 फरवरी और 24 फरवरी को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

चुनाव के लिए प्रमुख तारीखें

नगरीय निकाय चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगी। नाम वासपी 31 जनवरी तक होंगे। वोटिंग 11 फरवरी को होगी। रिजल्ट 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। वहीं, पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू होगी। नाम वापसी की तारीख 6 फरवरी होगी। पंचायत चुनाव के लिए तीन चरणों में वोटिंग होगी। रिजल्ट भी तीन चरणों में घोषित किया जाएगा।

निकाय चुनाव में कितने मतदाता

राज्य की 10 नगर पालिक निगम, 49 नगर पालिका, 114 नगर पंचायतों में चुनाव आयोजित होंगे। दुर्ग और सुकमा नगरीय निकायों के 5 वार्डों में उपचुनाव भी होंगे। नगर पालिकाओं में 22 लाख 525 पुरुष और 22 लाख 73 हजार 232 महिला वोटर हैं। नगर पालिकाओं के लिए कुल मतदान केंद्र 5970, जिनमें से 1531 संवेदनशील और 132 अति संवेदनशील हैं।
 
 
 
Election Date 2025 : निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, प्रदेश में आचार संहिता लागू

Election Date 2025 : निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, प्रदेश में आचार संहिता लागू

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC में चुनाव आयोग के अधिकारी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर रहे हैं. इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी.

बड़ी खबर : स्वच्छता दीदियों के लिए मुख्यमंत्री साय ने की बड़ी घोषणा, मानदेय राशि में की वृद्धि, रायपुर निगम के लिए 200 करोड़

बड़ी खबर : स्वच्छता दीदियों के लिए मुख्यमंत्री साय ने की बड़ी घोषणा, मानदेय राशि में की वृद्धि, रायपुर निगम के लिए 200 करोड़

 रायपुर। चुनाव आचार संहिता की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दो बड़ी घोषणाएं की है. उन्होंने स्वच्छता दीदियों को हर माह 8000 रुपये का मानदेय राशि दिए जाने का ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने रायपुर निगम के लिए 2 सौ करोड़ रुपए की बड़ी सौगात दी है.

बता दें, स्वच्छता दीदियों को अब तक हर महीने 7200 रुपए का मानदेय दिया जाता था. मुख्यमंत्री साय ने इस राशि में 800 रुपए बढ़ाते हुए उन्हें 8000 प्रति माह दिए जाने की घोषणा की है.

BREAKING : 3 बजे के बाद लागू होगी आचार संहिता, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की प्रेस कांफ्रेंस कुछ देर में

BREAKING : 3 बजे के बाद लागू होगी आचार संहिता, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की प्रेस कांफ्रेंस कुछ देर में

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. आज दोपहर तीन बजे छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन 2025 के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। जिसके बाद आचार संहिता लग जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग, छत्तीसगढ़ द्वारा आज अपरान्ह तीन बजे राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी , घोषणा होते ही अपराह्न 3 से राज्य के समस्त निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके साथ ही नगरीय निकाय व् पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगेगी।

CG : चाइनीज मांझे से कटा बच्चे का गला, इलाज के दौरान मौत

CG : चाइनीज मांझे से कटा बच्चे का गला, इलाज के दौरान मौत

 रायपुर।  प्रतिबंधित चाइनीज मांझा ने रविवार को एक सात बरस के मासूम की जान ले ली। बच्चा अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर गार्डन घूमने जा रहा था, तभी उसके गले में मांझा फंस गया और तेजी से खून बहने लगा। बच्चे के पिता लक्ष्मीनगर निवासी धनेश साहू घटना के बाद बदहवास हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से वह अपने घायल बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, पर बच्चे की जान नहीं बची। चाइनीज मांझा से गला कटने की राजधानी में यह तीसरी घटना है। बैन होने के बावजूद इस खतरनाक मांझे का यहां कारोबार जारी है और पतंगबाज इससे परहेज नहीं कर रहे हैं

चाइनीज मांझे की चपेट में आकर जान गंवाने वाले बच्चे का नाम पुष्कर था। लक्ष्मीनगर के रहने वाले इस बच्चे के पिता धनेश साहू पेशे से ऑटोमोबाइल मैकेनिक हैं। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के राधाकृष्ण मंदिर के पास की है। धनेश के अनुसार, गले में मांझा फंसने से उसका बेटा जोर-जोर से रोने लगा, तब उसने बाइक रोकी और बच्चे को देखा तो गले से खून की तेज धार बह रही थी। इसी दौरान आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े तथा एंबुलेंस की व्यवस्था कर बच्चे के उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। पुष्कर दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह दूसरी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुष्कर की मौत के बाद भी उसकी मां अस्पताल से लौटने को तैयार नहीं है और अपने बेटे के पास रहने की जिद करती रही ।

बच्चे के गले से खून बहता देख बचाने के लिए दौड़े

संजय नगर मस्जिद के मुतवल्ली सैयद साजिद तथा मोईन चिश्ती के मुताबिक, घटनास्थल के पास ये लोग खड़े थे। इसी दौरान उन्होंने बाइक सवार बच्चे की रोने की आवाज सुनी। रुदन सुन साजिद, मोईन चिश्ती के साथ आसपास के लोग बच्चे की तरफ दौड़े। उन लोगों ने देखा कि बच्चे के गले में मांझा फंसा हुआ है और गले से खून बह रहा है। मोईन चिश्ती तथा साजिद धनेश को ढांढस बंधाते हुए बच्चे को एंबुलेंस में लेकर अस्पताल पहुंचे।

निजी अस्पताल ने बैरंग लौटाया

मांझे की चपेट में आए गंभीर रूप से घायल पुष्कर को उसके पिता सिद्धार्थ चौक तथा बैरनबाजार स्थित एक निजी अस्पताल उपचार कराने के लिए ले गए। दोनों अस्पताल ने पुष्कर की स्थिति को देखते हुए उपचार करने से इंकार कर दिया। इसके बाद धनेश अपने बेटे की जिंदगी बचाने आंबेडकर अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

कटोरा तालाब गार्डन लेजाने के दौरान हुआ हादसा 

रविवार होने की वजह से धनेश घर जल्दी पहुंच गया। वह हाथ-मुंह धोकर भोजन कर रहा था। इस दौरान पुष्कर अपने पिता को गार्डन घुमाने ले जाने जिद करने लगा। बाद में घूमने जाने की बात कहने पर पुष्कर रोने लगा। इस दौरान बच्चे के पिता का दिल पसीज गया और धनेश अपने बेटे पुष्कर को बाइक में आगे बैठाकर कटोरा तालाब गार्डन जाने के लिए निकला, इस दौरान यह हादसा हो गया।

Breaking News : नगरीय निकाय चुनाव से पहले पुलिस विभाग में काफी फेरबदल

Breaking News : नगरीय निकाय चुनाव से पहले पुलिस विभाग में काफी फेरबदल

 Big Breaking News : छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरी निकाय चुनाव से पहले पुलिस विभाग में काफी फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। दरअसल चुनाव से पहले पुलिस विभाग के कई अधिकारियों की अदला बदली की गई है।

पुलिस विभाग में फेरबदल
पुलिस विभाग में फेरबदल
पुलिस विभाग में फेरबदल
 
CG : आज से शुरू होगी 10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा,शिक्षा विभाग ने जारी की समय-सारिणी

CG : आज से शुरू होगी 10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा,शिक्षा विभाग ने जारी की समय-सारिणी

  रायपुर :- जिले में सोमवार से कक्षा दसवी व बारहवीं कक्षा के लिए प्री बोर्ड परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा आयोजित करने से पूर्व जिले के सभी स्कूलों के लिए प्रश्न-पत्रों का वितरण बालक स्कूल से किया गया। बोर्ड द्वारा कक्षा दसवी व बारहवीं के परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के लिए इस बार प्री बोर्ड परीक्षा ली जा रही है

बेमेतरा जिले के 168 हाई व 96 हायर सेकंडरी में से 30 स्कूलों का परीक्षा फल बीते सत्र के बाद जारी सत्र के दौरान तिमाही व छमाही दोनों में कमजोर रहा है, जिसे देखते हुए जिले में केवल प्री बोर्ड के बाद 1 मार्च तक केवल 32 दिनों में बेहतर परिणाम के लिए बच्चों को तैयार करने की चुनौती सामने होगी।
बताना होगा कि बोर्ड परीक्षा विशेषकर कक्षा दसवी के परीक्षाफल के लिहाज से बेमेतरा जिला प्रदेश के कमजोर जिलों मेें रहा पर जारी सत्र के दौरान कक्षा बारहवीं के स्टूडेंट्स का त्रैमासिक व छमाही परीक्षा का रिजल्ट बेहतर नहीं माना जा रहा है। कक्षा बारहवीं में तिमाही परीक्षा के दौरान मल्दा स्कूल का परिणाम 88 फीसदी था जो छमाही में 53 फीसदी रहा।
आंतरिक परीक्षाफल सबसे कमजोर डी ग्रेड का रहा

नवागांव का परिणाम 60 फीसदी था। वहीं छमाही में 51 फीसदी तक सिमट गया। छिरहा का परिणाम 32, हिन्दी मिडियम स्कूल का 34, बोरतरा स्कूल 23 फीसदी रहा। कक्षा 12वीं में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहेरा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिरहा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरतरा का सत्र के दौरान आंतरिक परीक्षाफल सबसे कमजोर डी ग्रेड का रहा।
कक्षा 10वीं के लिए खैरझिटीकला कन्या विद्यालय, साजा, भिलौरी, बारगांव, सेजस हिंदी माध्यम बेमेतरा का छमाही परीक्षाफल सी ग्रेड का रहा है। इसी तरह सजेस बेेमेतरा, केहका, मोहरेंगा, दाढ़ी, सैगोना, सरदा, अधियारखोर, हरडुवा, हाटरांका, कोबिया, मोहतरा, खाती, कुसमी, छिरहा, ठेंगाभाट का परीक्षाफल छमाही के दौरान सी ग्रेड का रहा।

वहीं खैरझिटीकला, बेमेतरा सजेस, भिलौरी, कन्या साजा, बारंगाव, झाल व हेमाबंद के हाईस्कूल का जारी सत्र के दौरान विगत दो परीक्षा में रिजल्ट डी ग्रेड रहा। छमाही के दौरान कई स्कूलों का परीक्षाफल तिमाही से भी कम हो गया है। जानकार मनोज साहू ने बताया कि कक्षा दसवीं में बच्चों के भविष्य का बेस तैयार होता है पर जिस तरह का रिजल्ट सामने आया है वह चिंताजनक है। जिले में कक्षा दसवीं में 6202 बालक एवं 6574 बालिका समेत 12576 स्टूडेंट्स हैं। वही कक्षा बारहवीं में 2844 बालक एवं 4407 बालिका समेत 7251 छात्र-छात्राएं जारी सत्र में अध्ययनरत हैं।
बेमेतरा, डीईओ डॉ.कमल कपूर बंजारे: शिक्षकों को चेतावनी दी कि यदि प्री-बोर्ड परीक्षा के परिणाम में सुधार नहीं हुए तो संबंधित स्कूल के शिक्षकों के वेतन और वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगाई जा सकती है।
सोमवार से प्री बोर्ड परीक्षा 9 दिन तक चलेगी

बोर्ड द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार सोमवार से प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 20 जनवरी को तृतीय भाषा- संस्कृत, व्यावसायिक आर्गनॉइज्ड रिटेलिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आटोमोबाइलसर्विस, टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्बर, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, टेली कयुनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेस एंड इन्गुरेस मयूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर। 21 जनवरी को विज्ञान, 22 जनवरी को प्रथम भाषा हिन्दी, 23 जनवरी को द्वितीय भाषा अंग्रेजी, 24 जनवरी को सामाजिक विज्ञान, 27 जनवरी गणित का पेपर होगा।
इसी तरह बारहवीं में 20 जनवरी को अंग्रेजी, 21 जनवरी को संस्कृत, रिटेल मैनेजमेंट, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सर्विस टेक्निशियन हेल्थ केयर, टेलीकयुनिकेशन फाइनेंशियल सर्विसेस एंड इंडॺूरेंस, यूटीए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवयर, 22 जनवरी को भूगोल, भौतिक शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी, आहार एवं पोषण, 23 जनवराी को हिन्दी, 24 जनवरी को इंतिहास शरीर क्रिया विज्ञान, प्राथमिक चिकित्सा, फसल उत्पादन, 27 जनवरी को राजनीतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, 28 जनवरी को समाज शास्त्र एवं गृह विज्ञान, 29 जनवरी को गणित, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र औद्योगिक, संगठन के मूल तत्व, कृषि विज्ञान, विज्ञान के तत्व एवं गृहविज्ञान कला की परीक्षा होगी।

CG: आज अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपेंगे सीएम विष्णुदेव साय

CG: आज अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपेंगे सीएम विष्णुदेव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में नगरीय निकायों में सेवाकाल के दौरान मृत कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश सौंपेंगे। विभाग द्वारा विभिन्न नगरीय निकायों में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए पूर्व कर्मियों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने 353 नए पद मंजूर किए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में सवेरे दस बजे से आयोजित कार्यक्रम में छह नगरीय निकायों में कुल 270 करोड़ रुपए लागत की जलप्रदाय योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न नगरीय निकायों में 15 करोड़ 25 लाख रुपए के 70 कार्यों का लोकार्पण और 155 करोड़ 38 लाख रुपए के 813 कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा। मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियों का सम्मान भी कार्यक्रम में किया जाएगा। वन मंत्री तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरू खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा और इन्द्रकुमार साहू भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़: पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

छत्तीसगढ़: पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है, जिसमें दोनों चुनावों की तारीखों का ऐलान होने की संभावना है।

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 जनवरी को हो चुका है। उम्मीद की जा रही है कि फरवरी के अंत तक चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। नगरीय निकाय चुनाव EVM से और पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे।

गौरतलब है कि प्रदेश में 2019 का नगरीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर से हुआ था, जबकि 2014 में EVM का इस्तेमाल किया गया था। अब राज्य सरकार ने EVM से चुनाव कराने का संशोधित प्रावधान लागू किया है।

SP की बड़ी कार्रवाई,लाइन अटैच के बाद निरीक्षक को किया निलंबित,जानिए क्या है पूरा मामला…!!

SP की बड़ी कार्रवाई,लाइन अटैच के बाद निरीक्षक को किया निलंबित,जानिए क्या है पूरा मामला…!!

 सक्ती। सक्ती एसपी अंकिता शर्मा ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। TI प्रवीण राजपूत को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि सीएम के वीआईपी ड्यूटी में निरीक्षक की गंभीर लापरवाही सामने आयी थी। वहीं डभरा के जीएडी कॉलोनी में दुर्व्यवहार करने के भी आरोप प्रवीण राजपूत पर लगे थे। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से एसपी अंकिता शर्मा ने निरीक्षक को सस्पेंड करने के आदेश दिये हैं। इससे पहले 16 जनवरी को एसपी अंकिता शर्मा ने लाईन अटैच करने का आदेश दिया था।

BREAKING : जनसम्पर्क विभाग के 6 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी…

BREAKING : जनसम्पर्क विभाग के 6 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी…

 रायपुर : राज्य सरकार ने जनसम्पर्क विभाग के कई अधिकारियों का तबादला किया है। जारी सूची में छह अधिकारियों के नाम शामिल है। जिनका ट्रांसफर किया गया है।

देखें सूची –

CG TRANSFER BREAKING : जनसम्पर्क विभाग के 6 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी...

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार माजदा की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, चालक फरार,  गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी में लगा दी आग

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार माजदा की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी में लगा दी आग

 बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां पर तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार ढालचंद साहू, पूर्व सरपंच कठौतिया और रामचंद पटेल की मौके पर मौत हो गई। तक्क्कर इतनी जोरदार थी कि, बाइक सवारों के शव छत विछत हो गए थे।

दरअसल, यह पूरा मामला दाढ़ी थाना क्षेत्र के कठौतिया का है। वहीं घटना के बाद से गुस्साए ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाले माजदा को आग के हवाले कर दिया। जिसके कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहीं घटना के बाद से आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। जिसके बाद पुलिस की टीम आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

घर के बाहर खड़ी गाड़ी को लगाई आग

वहीं डोंगरगढ़ में असामाजिक तत्वों ने देर रात जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया जिससे गाड़ी धू- धूकर जलने लगी। इस आगजनी की घटना में वाहन जल कर पूरी तरह खाक हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद आस- पास के लोगों ने मिलकर आग बुझाई।

यह पूरी घटना डोंगरगढ़ शहर के वार्ड नंबर 1 की है। जहां की एक महिला शिक्षिका के घर के बाहर रखी हुई गाड़ी को बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी में गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक गाड़ी जल गई थी।