नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
भूपेश बघेल के निशाने पर कलेक्टर ! भागवत के कार्यक्रम में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का लगाया आरोप

भूपेश बघेल के निशाने पर कलेक्टर ! भागवत के कार्यक्रम में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का लगाया आरोप

 रायपुर। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों 5 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं. संघ प्रमुख का 27 अगस्त से 31 तक कार्यक्रम राजधानी में चल रहा है. लेकिन मोहन भागवत के इस दौरे को लेकर कलेक्टर गौरव सिंह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निशाने पर आ गए हैं. उन्होंने कलेक्टर पर निशाना साधते हुए संघ प्रमुख के कार्यक्रम के लिए सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी पूछा है कि कलेक्टर संघ का सदस्य तो नहीं ?

दरअसल, बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रायपुर के RSS कार्यालय में कलेक्टर द्वारा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के आदेश की कॉपी साझा करते हुए लिखा, “मोहन भागवत जी आरएसएस के प्रमुख हैं, जैसा कि संघी दावा करते हैं कि आरएसएस एक सांस्कृतिक संस्था है और इसका भाजपा से कोई संबंध नहीं। लेकिन यह एक बड़ा झूठ है।”

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आरएसएस कोई पंजीकृत संस्था नहीं है, और मोहन भागवत जी किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं। उन्होंने यह भी सवाल किया कि ऐसे में कलेक्टर महोदय किस हैसियत से उनका कार्यक्रम जारी कर रहे हैं और डॉक्टरों की ड्यूटी किस आधार पर लगाई जा रही है?

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि यदि कलेक्टर संघ के सदस्य हैं, तो उन्हें सरकारी तंत्र का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर को गुरुदक्षिणा देने के बजाय अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और इस आदेश को तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक्स पोस्ट

 

 

महतारी वंदन योजना में एक और फर्जीवाड़ा : गलत जानकारी देकर शिक्षिका पत्नी के नाम से उठा रहा था लाभ, पंचायत सचिव निलंबित, जानिए पूरा मामला

महतारी वंदन योजना में एक और फर्जीवाड़ा : गलत जानकारी देकर शिक्षिका पत्नी के नाम से उठा रहा था लाभ, पंचायत सचिव निलंबित, जानिए पूरा मामला

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का एक और गंभीर मामला सामने आया है. मामले में ग्राम पंचायत घोडारी के सचिव रमाकांत गोस्वामी को निलंबित कर दिया गया है. सचिव गलत जानकारी देकर अपनी पत्नी के नाम से योजना का लाभ उठा रहा था. सचिव रमाकांत और उनकी पत्नी नीलम गोस्वामी दोनों ही सरकारी नौकरी में होने के बावजूद गलत तरीके से 420 और धोखाधड़ी कर महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये ले रहे थे. मामले में सचिव, शिक्षिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ भी एफआईआर हो सकती है. यह पूरा मामला महासमुंद जिले का है.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सचिव रमाकांत गोस्वामी ने अपनी शिक्षिका पत्नी नीलम गोस्वामी, जो कि ग्राम केशवा में पदस्थ है. उनके नाम पर गलत जानकारी देकर महतारी वंदन योजना का लाभ उठाया. जिला पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सचिव ने योजना के तहत फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर अपनी पत्नी के बैंक खाते में राशि जमा करवाई.

जारी आदेश में कहा गया है कि किसी भी शासकीय सेवक द्वारा गलत जानकारी देकर अनुचित लाभ प्राप्त करना शासकीय नियमों का उल्लंघन है. रमाकांत गोस्वामी द्वारा इस फर्जीवाड़े की सूचना किसी को न देना उनकी संलिप्तता को स्पष्ट करता है. फर्जीवाड़े के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रमाकांत गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला पंचायत महासमुंद में रहेगा. इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा.

टीचर पर भी होगी कार्रवाई – कलेक्टर

मामले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह का कहना है कि महतारी वंदन में गड़बड़ी का मामला जिस तरह से सामने आ रहा था. उसको देखते हुए हमने आज ही टीएल में कहा था और जैसे ही पता चला तो हमने तत्काल सचिव को निलंबित किया है और शिक्षा विभाग को आदेशित किया है कि टीचर पर भी कार्रवाई करें. साथ ही आवश्यकता अनुसार इनपर एफआईआर कार्रवाई करेंगे.

महतारी वंदन योजना में सुन्नी लियोन के नाम पर हुआ था फर्जीवाड़ा

सबसे पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एक साइबर कैफे वाले ने सनी लियोन के नाम से फॉर्म भर कर गलत तरीके से महतारी वंदन योजना का लाभ लिया. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की प्रदेश भर से लेकर देश भर में चर्चा रही.

 छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की 89वीं बैठक: आगामी शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों को समय-सीमा के भीतर प्राप्त हों निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें- CM साय

छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की 89वीं बैठक: आगामी शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों को समय-सीमा के भीतर प्राप्त हों निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें- CM साय

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आगामी शिक्षा सत्र में राज्य के समस्त विद्यार्थियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों को समय-सीमा में पाठ्य पुस्तकें प्राप्त हो सकें इसके लिए वितरण कार्य की निगरानी आनलाइन ट्रेकिंग ऐप के माध्यम से की जाए।

मुख्यमंत्री ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की कार्यकारिणी सभा की 89वीं बैठक में ये निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के मुद्रण हेतु कव्हर पेपर एवं इनर पेपर क्रय एवं अन्य निविदाएं जेम पोर्टल के माध्यम से करने के निर्देश दिये।बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री मुकेश बंसल और श्री बसवराजु एस., पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक श्री संजीव कुमार झा भी उपस्थित थे।

 
छत्तीसगढ़ में स्थानीय भाषा में छात्र करेंगे पढ़ाई,नए सत्र के लिए प्रदेश में 16 बोलियों में तैयार किया जाएगा पाठ्यक्रम….

छत्तीसगढ़ में स्थानीय भाषा में छात्र करेंगे पढ़ाई,नए सत्र के लिए प्रदेश में 16 बोलियों में तैयार किया जाएगा पाठ्यक्रम….

 CG Local Language: छत्तीसगढ़ में पहली कक्षा के बच्चों के लिए पाठ्यक्रम को 16 स्थानीय बोलियों में तैयार किया जाएगा। जो अगले सत्र से प्रयोग के तौर पर लागू होगा।

इसका उद्देश्य बच्चों पर स्थानीय बोली के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनकी मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करना है। इससे न केवल बच्चों को पुस्तकीय भाषा को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी, बल्कि पीछे छूट रही स्थानीय भाषाओं का सरंक्षण भी होग।

इस पहल से बच्चों में स्थानीय भाषा के प्रति लगाव बढ़ेगा। अब तक 23 स्थानीय बोलियों की पहचान की गई है और छत्तीसगढ़ की 16 भाषाओं का का अनुवाद किया गया है।

अपनी भाषा में कर सकेंगे पढ़ाई 

इस नई पहल के तहत छात्रों को उनकी स्थानीय बोली में पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा, ताकि वे अपनी भाषा में पढ़ाई को सहज और सरल अनुभव कर सकें। इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के स्तर में सुधार करना और छात्र की शैक्षिक योग्यता को बढ़ावा देना है।

घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे राज्य के बच्चों को उनकी संस्कृति और मातृभाषा से जोड़ते हुए उन्हें एक अच्छी शैक्षिक आधार प्रदान करने का यह महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस पहल से बच्चों में स्थानीय भाषा के प्रति लगाव बढ़ेगा। अब तक 23 स्थानीय बोलियों की पहचान की गई है और छत्तीसगढ़ की 16 भाषाओं का का अनुवाद किया गया है।

अपनी भाषा में कर सकेंगे पढ़ाई 

इस नई पहल के तहत छात्रों को उनकी स्थानीय बोली में पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा, ताकि वे अपनी भाषा में पढ़ाई को सहज और सरल अनुभव कर सकें। इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के स्तर में सुधार करना और छात्र की शैक्षिक योग्यता को बढ़ावा देना है।

घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे राज्य के बच्चों को उनकी संस्कृति और मातृभाषा से जोड़ते हुए उन्हें एक अच्छी शैक्षिक आधार प्रदान करने का यह महत्वपूर्ण प्रयास है।

CG : जोताई करने समय कीचड़ में फसा ट्रेक्टर, निकालने के दौरान पलटने से नीचे दबा चालक, हुई मौत

CG : जोताई करने समय कीचड़ में फसा ट्रेक्टर, निकालने के दौरान पलटने से नीचे दबा चालक, हुई मौत

 रायगढ़ : जिले में सोमवार की सुबह खेत जोताई करने समय कीचड़ में फंसे ट्रेक्टर को निकालने का प्रयास करते समय चालक की ट्रेक्टर के नीचे ही दबकर मौत हो जाने का मामला सामने आया है। उक्त घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवागढ़ निवासी गजानंद निषाद पिता दिलीप निषाद 30 साल जो कि ट्रेक्टर चलाने का काम करता था

सोमवार की सुबह 10 बजे वह ट्रेक्टर लेकर अपने ही खेत को जोतने पहुंचा था। इस दौरान खेत में कीचड़ ज्यादा होने की वजह से ट्रेक्टर कीचड़ में फंस गया था। इस दौरान गजानंद ट्रैक्टर को कीचड से निकालने कि कोशिश कर रहा था तभी अचानक वही ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर गजानंद निषाद के ऊपर ही पलट गई।

अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह गजानंद को ट्रेक्टर के नीचे से बाहर निकालकर घायल अवस्था में घरघोडा सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल ट्रैक्टर चालक की मौत हो जाने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए पूरे प्रकरण को जांच में ले लिया है। 

CG : गणतंत्र दिवस को लेकर दिशा निर्देश जारी, रायपुर के पुलिस लाइन में राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण,

CG : गणतंत्र दिवस को लेकर दिशा निर्देश जारी, रायपुर के पुलिस लाइन में राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण,

 रायपुर : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह पूरे प्रदेश में गरिमापूर्वक मनाया जाएगा। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयोजन होगा। राज्यपाल रमेन डेका इस गरियामय समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज एक परिपत्र जारी कर गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के लिए समस्त विभाग, समस्त संभागायुक्त, समस्त कलेक्टर एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्कूली बच्चों के कार्यक्रम तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य स्तरीय आयोजन में राज्यपाल द्वारा ध्वजारोहण एवं परेड की सलामी के पश्चात उनका उद्बोधन होगा। इसके अलावा समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों/संस्थानों द्वारा चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा और पदक अलंकरण समारोह भी होगा। समारोह स्थल में रंगीन गुब्बारे भी उड़ाए जाएंगे। राज्य स्तर पर होने वाले परेड में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, डीएफ, जेल पुलिस बल, होमगार्ड, एसटीएफ कमांडो, बीएसएफ, आईटीबीटी एवं अन्य सशस्त्र बल की टुकड़ियां भी शामिल होंगी।

जिला मुख्यालयों में शासन द्वारा विनिर्दिष्ट मंत्रीगण द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि केवल जिला मुख्यालयों को छोड़कर अन्य किसी भी स्थान में परेड नहीं होगी। यहां के परेड में सेना (जहां उपलब्ध हो), पुलिस, नगर सेना, जेल प्रहरी की टुकड़ियां भाग लेंगी। समारोह में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम गरिमामय एवं रूचिपूर्ण हों।

साथ ही जनपद पंचायत या तहसील स्तर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा एवं ऐसी नगर पालिका/नगर पंचायत जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है, उनमें नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवों में, गांवों के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाकर, सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश की राजधानी रायपुर और अन्य जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा, इसे देखते हुए रायपुर व अन्य जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से पूर्व सम्पन्न कर लिया जाए, ताकि इन कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारीगण जिले के मुख्य समारोह में भाग ले सकें।

विभाग और कार्यालय प्रमुख द्वारा उनके शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित कर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया जाएगा। शासकीय और सार्वजनिक भवनों में ध्वजारोहण किया जाएगा और 26 जनवरी की रात्रि में रोशनी की जाएगी।

BREAKING : 13 एडिशनल एसपी का तबादला, देखें लिस्ट…. किसे कहां की जिम्मेदारी मिली

BREAKING : 13 एडिशनल एसपी का तबादला, देखें लिस्ट…. किसे कहां की जिम्मेदारी मिली

रायपुर।  राज्य सरकार ने 13 एडिशनल एसपी का तबादला किया है. जारी आदेश के मुताबिक, श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ पंकज चंद्रा को 13 वाहिनी छसबल बांगो कोरबा भेजा गया है.

वहीं ASP विवेक शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर, ASP जयंत वैष्णव को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा दुर्ग, बिलासपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार को जांजगीर यातायात ASP का जिम्मा दिया गया है. वहीं कांकेर एएसपी प्रशांत शुक्ला को रायपुर यातायात एएसपी की जिम्मेदारी दी गई है.

 
 

 
 

ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में सर्जरी,इन जिलों के बदले गए ASP,जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी,देखें ट्रांसफर लिस्ट...

ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में सर्जरी,इन जिलों के बदले गए ASP,जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी,देखें ट्रांसफर लिस्ट...

 रायपुर :-  नये साल से पहले राज्य सरकार ने 13 एडिशनल एसपी की ट्रांसफर सूची जारी की है। लिस्ट में कई जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभावित हुये हैं। नीचे देखें पूरी सूची

BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि देने सहित लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि देने सहित लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

 रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय आज सोमवार को कैबिनेट की बैठक ली। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे से नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई है। इसमें कई बड़े फैसले लिए गए है।

देखें बैठक में लिए गए सभी महत्वपूर्ण निर्णय-

 मंत्रिपरिषद द्वारा चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर शासन की एक्शन टेकन रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने का निर्णय लिया गया।

 मुख्यमंत्री जी द्वारा फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित किया गया है, जिसके परिपालन में फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का अनुमोदन किया गया।

 खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना में धान एवं चावल परिवहन की दर के लिए ’’राज्य स्तरीय समिति’’ की अनुशंसा दर स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन किया गया।

 खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त प्रदाय किये जाने का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ में कृषि और पशुपालन को नई दिशा देने वाला उपकरण फोल्डस्कोप, 20 जिलों के किसान कर रहे हैं उपयोग, जानिए फायदे

छत्तीसगढ़ में कृषि और पशुपालन को नई दिशा देने वाला उपकरण फोल्डस्कोप, 20 जिलों के किसान कर रहे हैं उपयोग, जानिए फायदे

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ में खेती को उन्नत और लाभकारी बनाने के लिए लगातार नित नए नवाचार किए जा रहे हैं। किसानों को उन्नत कृषि उपकरणों के उपयोग और वैज्ञानिक पद्धति को अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किए जा रहा है, जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आने लगे है। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि प्रधान राज्य है। यहां की 70 प्रतिशत से अधिक आबादी खेती किसानी पर निर्भर है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की धुरी भी कृषि है। छत्तीसगढ़ को खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को हर संभव मदद दे रही है।

छत्तीसगढ़ में फसलों के कीट प्रकोप प्रबंधन और उन्नत नस्ल के पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को फोल्डस्कोप माइक्रोस्कोप के उपयोग के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान के सहयोग से राज्य के 20 जिलों के किसानों को ’’फोल्डस्कोप’’ नामक पोर्टेबल माइक्रोस्कोप वितरित किया गया है, जिसका उद्देश्य किसानों को खेती और पशुपालन में वैज्ञानिक तकनीकों से सशक्त बनाना है। रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, सक्ती, महासमुंद, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, कांकेर और बस्तर जिलों के 30 से अधिक गांवों में फैले इस कार्यक्रम को आईसीएआर – राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।

फोल्डस्कोप एक किफायती और पोर्टेबल माइक्रोस्कोप है, जिसे स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक प्रोफेसर मनु प्रकाश और उनकी टीम ने विकसित किया है। इसे 2014 में लॉन्च किया गया था और तब से इसका उपयोग शिक्षा, शोध और निदान के लिए किया जा रहा है। यह उपकरण खेती और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में बेहद उपयोगी और किफायती है। फोल्डस्कोप का उपयोग किसान कीट और रोग का पता लगाने, मिट्टी की गुणवत्ता की जांच और पानी के विश्लेषण के लिए कर रहे हैं। इसकी मदद से फसलों में पाउडरी फफूंदी, पत्ती झुलसा, पत्ती धब्बा और कटाई के बाद होने वाली बीमारियों की पहचान की जा रही है। अब तक, फोल्डस्कोप की मदद से 16 प्रकार के फफूंद रोगों और उनके कारक जीवों की पहचान हो चुकी है। उदाहरण के लिए, गोलोविनोमाइसेस सिचोर-एसेरम और एरीसिफे पॉलीगोनी जैसे रोगजनकों का पता लगाया गया है। फोल्डस्कोप केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे पशुपालन में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। मवेशियों के कृत्रिम गर्भाधान के लिए वीर्य की गुणवत्ता का आकलन करने में इसका प्रयोग किया गया है। इससे गर्भधारण दर में सुधार हुआ है और देशी मवेशियों की नस्लों की ग्रेडिंग बेहतर हो रही है।

फोल्डस्कोप का उपयोग पांच जैविक कीटनाशकों और दो जैव एजेंटों का परीक्षण करने के लिए भी किया गया है। इससे रसायनों पर निर्भरता घटाने और पर्यावरण-अनुकूल खेती को बढ़ावा देने में मदद मिल रही है। फोल्डस्कोप को बनाने का विचार तब आया जब प्रोफेसर मनु प्रकाश ने खेतों का दौरा किया और पाया कि वैज्ञानिक उपकरणों की अनुपलब्धता किसानों के लिए एक बड़ी बाधा है। उन्होंने एक ऐसा उपकरण विकसित किया जो सस्ता, टिकाऊ और ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोग के लिए आदर्श हो। फोल्डस्कोप ने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कृषि और पशुपालन को सरल और वैज्ञानिक बना दिया है। यह उपकरण न केवल खेती में लागत कम कर रहा है, बल्कि फसल और मवेशियों की गुणवत्ता में सुधार कर उनकी आय बढ़ाने में मदद कर रहा है।

सामाजिक समरसता की नींव पर खड़ा होगा भविष्य का भारत : डॉ मोहन भागवत

सामाजिक समरसता की नींव पर खड़ा होगा भविष्य का भारत : डॉ मोहन भागवत

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने सामाजिक समरसता को राष्ट्रीय चरित्र का मूलभूत तत्व बताया है. 30 दिसंबर को उन्होंने सामाजिक समसरता गतिविधि से जुड़े कार्यों पर स्वयंसेवकों व अधिकारियों से चर्चा कर उनका मार्गदर्शन किया.

संतो व हुतात्माओं के अहर्नीश त्याग से स्थापित हुई सामाजिक समरसता

इस अवसर पर डॉ मोहन भागवत ने कहा कि भारत में प्रत्येक गांव, तहसील व जिले में सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने वाली सज्जन शक्ति रहती है. उन्होंने हमेशा जाति, पंथ से ऊपर राष्ट्रीय हितों को रखा. यही वजह है कि 140 करोड़ भारतीय किसी भी धर्म, जाति, पंथ से क्यों न आते हों वह अपने राष्ट्रीय चरित्र को नहीं भूलते.

देश में भाषा, वेशभूषा, पूजा पद्धति, उपासना के अलग-अलग आचरण करने वाले पंथ, जाति को भारतीयता की डोर एक सूत्र में पिरोये रखती है. आज राष्ट्रीय चरित्र की स्थापना के लिए सामाजिक समरसता की जड़ों को मजबूत करना होगा. उन्होंने कहा, मंदिर, जलाशय, शमशान आदि पर सभी जाति, पंथ, वर्गों का समान अधिकार है. यह कोई आज से है, ऐसा नहीं है. यह भारत का शाश्वत आचरण है.

डॉ मोहन भागवत ने कहा, हमारी ज्ञान परंपरा कहती है, हिन्दव: सोदरा: सर्वे, न हिंदू पतितो भवेत्. मम दीक्षा धर्म रक्षा, मम मंत्र समानता.” अर्थात हम सभी हिन्दू भाई-भाई हैं, कोई हिन्दू पतित नहीं हो सकता.

भारतीय जीवन मूल्यों में सामाजिक समरसता के दर्शन होते हैं, आज आवश्यकता इस बात की है कि हम ऐसे ऋषि मुनियों, सन्त व हुतात्माओं के चिंतन व दर्शन को आत्मसात करें. उन्होंने कहा, समाज में नकारात्मक शक्तियां प्रत्येक कालखण्ड में हुई हैं किंतु समाज ने अपनी एकता, अखण्डता से हमेशा समाज के अनुकूल व्यवस्था का निर्माण किया. उन्होंने पूज्य गुरुघासीदास का उल्लेख करते हुए कहा, आज उनके विचार वर्तमान व आने वाली पीढ़ियों का दिग्दर्शन करते रहेंगे। गुरु घासीदास ने मानव मात्र ही नहीं जीव जंतुओं व प्रकृति के साथ मानवता पूर्ण व्यवहार का संदेश दिया.

यहां उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लगातार सामाजिक समरसता की दिशा में कार्य कर रहा है. सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत 27 दिसंबर से छत्तीसगढ़ प्रवास पर है.

कांग्रेस में घमासान: टिकट बिक्री और अजीत कुकरेजा की वापसी पर विरोध बढ़ा

कांग्रेस में घमासान: टिकट बिक्री और अजीत कुकरेजा की वापसी पर विरोध बढ़ा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कुछ नेताओं की पार्टी में वापसी को लेकर विवाद गहरा गया है। इस बार, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने पूर्व कांग्रेस नेता अजीत कुकरेजा और आनंद कुकरेजा की पार्टी में वापसी पर विरोध जताया है।

इससे पहले, जुनेजा ने जोगी परिवार और बृहस्पत की कांग्रेस में पुनः प्रवेश पर भी अपनी असहमति और नाराजगी व्यक्त की थी। अब, जुनेजा ने पार्टी में टिकटों की बिक्री को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसे लेकर कांग्रेस में नया विवाद उत्पन्न हो गया है।

कुलदीप जुनेजा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात कर उन्होंने अजीत और आनंद कुकरेजा पर आरोप लगाया कि ये दोनों नेताओं ने हमेशा पार्टी के टिकट को पैसे के बल पर हासिल करने की बात की है और अब वही पैसों के दम पर कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं। जुनेजा ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में टिकटों की बिक्री की घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे पार्टी की साख को नुकसान पहुंच रहा है।

कुलदीप जुनेजा ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पार्टी में इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कार्यकर्ताओं और जनता में विश्वास बनाए रखा जा सके।

इसके साथ ही, जुनेजा ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस में टिकट के लिए पैसों की लेन-देन की बातें खुलेआम की जाती हैं, जिससे पार्टी का इमेज प्रभावित होती है।

नए साल में BJP को मिलेगा नया प्रदेश अध्‍यक्ष, OBC चेहरे पर लगा सकते हैं दांव…

नए साल में BJP को मिलेगा नया प्रदेश अध्‍यक्ष, OBC चेहरे पर लगा सकते हैं दांव…

 CG BJP Election 2025: छत्‍तीसगढ़ में बीजेपी संगठन के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश को नए साल 2025 में नया अध्‍यक्ष मिलने वाला है। इसको लेकर संगठन स्‍तर पर प्रक्रिया तेज हो गई है। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि वर्तमान प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंह देव को बड़ी जिम्‍मेदारी मिल सकती है। वहीं इस बार देशभर में विपक्ष ओबीसी का राग अलाप रही है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि बीजेपी ओबीसी चेहरे पर दांव खेल सकती है। प्रदेश को ओबीसी प्रदेश अध्‍यक्ष मिल सकता है।

बीजेपी संगठन के सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि प्रदेश अध्‍यक्ष (CG BJP Election 2025) के नाम को लेकर हाल ही में बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में कई नामों पर मंथन किया गया। जहां से ओबीसी चेहरे को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान संगठन स्‍तर पर यह भी चर्चा है कि धरमलाल कौशिक को नया प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया जा सकता है।

CG : लाठी डंडे से पीट-पीट कर युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

CG : लाठी डंडे से पीट-पीट कर युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

 दुर्ग। जिले दुर्ग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, कसारडीह में देर रात लाठी डंडे से पीट-पीट कर युवक की हत्या कर दी गई, मृतक का नाम चेतन साहू बताया जा रहा है, दरअसल कुछ युवकों ने चेतन पर अचानक से हमला किया, जिससे वह पूरी तरह से लहूलुहान हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देर रात तक पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है, ये पूरा मामला पद्मनाभपुर थाने क्षेत्र का हैं।

छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, अगले 5 दिनों में और गिर सकता है तापमान

छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, अगले 5 दिनों में और गिर सकता है तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ने वाला है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, 2 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। रविवार को मनेन्द्रगढ़ भरतपुर जिले में हल्की बारिश हुई, जबकि बलरामपुर एक बार फिर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि 31 दिसंबर से प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में शीतलहर की संभावना है। राजधानी  रायपुर में मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंडक में इजाफा होगा। कोहरे की स्थिति वन क्षेत्रों में बनी रहेगी, जिससे सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि, रात के समय ठंडक बढ़ने के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

प्रदेश में बढ़ती ठंड ने लोगों को सावधानी बरतने पर मजबूर कर दिया है। खासकर ठंड के मौसम में बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

ढेबर को हाईकोर्ट से झटका : भ्रष्टाचार केवल एक मामला नहीं, बल्कि दंडनीय अपराध

ढेबर को हाईकोर्ट से झटका : भ्रष्टाचार केवल एक मामला नहीं, बल्कि दंडनीय अपराध

 बिलासपुर। जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा ने अनवर ढेबर की जमानत आवेदन को इस टिप्पणी के साथ खारिज किया है कि भ्रष्टाचार केवल एक मामला नहीं बल्कि यह दंडनीय अपराध है। यह अप्रत्यक्ष रूप से मानवाधिकारों को भी कमजोर करता है। कोर्ट ने कहा है कि व्यवस्थित भ्रष्ट्राचार आर्थिक अपराधों को जन्म देता है, जिसका पूरे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है। कोर्ट ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता है।

ईओडब्ल्यू एवं एसीबी ने रायपुर निवासी कारोबारी अनवर ढेबर के खिलाफ 11 जुलाई 2023 को सह अभियुक्त अनिल टुटेजा, अरूणपति त्रिपाठी एमडी सीएसएमसीएल, विकास अग्रवाल, संजय दीवान एवं अन्य आबकारी अधिकारियों से सिंडिकेट बनाकर प्रदेश में शराब बिक्री से अवैध कमीशन वसूली के मामले में धारा 420, 468, 471 एवं 120 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अप्रैल 2024 को गिरफ्तार किया है। इस मामले में ईडी ने नवंबर 2024 को अलग से अपराध दर्ज किया है। इसके अलावा आयकर विभाग ने भी उसके विभिन्न परिसर में छापामार कार्रवाई की है। जल में बंद अनवर देबर ने हाईकोर्ट में जमानत हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन पर जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई में पाया कि विभिन्न व्यक्तियों के बयान दर्ज किए गए जिन पर आरोप है छत्तीसगढ़ राज्य में शराब सिडिकेट का एक हिस्सा है।

सिंडिकेट ने पूरी साजिश की

डिस्टिलर्स, होलोग्राम निर्माताओं, बोतल निर्माताओं की सक्रिय भागीदारी, ट्रांसपोर्टर, जनशक्ति प्रबंधन और जिला उत्पाद शुल्क अधिकारी शामिल हैं। डिस्टिलर्स को काम करने की अनुमति देने के लिए वार्षिक कमीशन का भुगतान किया गया। सिंडिकेट द्वारा पूरी साजिश को अंजाम  दिया गया। यह भी पाया गया है कि राज्य में शराब की बिक्री से तीन अलग-अलग तरीकों से पैसा मिलता था। इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता है।

विकास कार्यों के नाम पर बंदरबांट, फाइलों में काम को पूरा बताकर किया करोड़ों का भुगतान…

विकास कार्यों के नाम पर बंदरबांट, फाइलों में काम को पूरा बताकर किया करोड़ों का भुगतान…

 गरियाबंद :-  जिले के देवभोग जनपद की पंचायतों में 15वें वित्त आयोग के फंड के दुरुपयोग का मामला सामने आया है. कार्यकाल फरवरी 2025 में खत्म होने वाला है, ऐसे में आचार संहिता लगने से पहले ही 50 पंचायतों ने महज 15 दिनों में 2.43 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया. मूडागांव पंचायत में ग्रामीणों की शिकायत के बाद अन्य पंचायतों की गड़बड़ियों का भी खुलासा हुआ है.

मूडागांव पंचायत के पंचों और ग्रामीणों ने सरपंच सचिव के खिलाफ 15वें वित्त योजना के कार्य के साथ अन्य योजना में मनमानी का आरोप लगा कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत से शिकायत किया है.

मूडागांव पंचायत के उपसरपंच और पंचों ने सरपंच व सचिव पर योजनाओं में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कलेक्टर व सीईओ से शिकायत की है. ग्रामीणों ने बताया कि बिना प्रस्ताव पास किए फर्जी कार्य योजनाएं बनाई गई और 10 लाख रुपये से अधिक का भुगतान कर दिया गया. गांव में कूड़ेदान, सफाई और हैंडपंप जैसे कार्य जमीन पर नहीं दिखे, जबकि उनके लिए भुगतान हो चुका था. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच के पति अगला चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, इसलिए सरकारी फंड का उपयोग मतदाताओं को लुभाने में किया जा रहा है.

50 पंचायतों ने 2.17 करोड़ रुपये निकाले

शिकायत में बताया कि 8 से 26 दिसंबर के बीच 50 पंचायतों ने 2.17 करोड़ रुपये निकाले. इनमें 15 पंचायतों ने 5 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया. कई पंचायतों में कार्य केवल कागजों पर ही पूरे दिखाए गए. शिकायत के बाद जांच के लिए अधिकारी गांव पहुंचे तो कई फर्जी भुगतान उजागर हुए.

जानकारी मुताबिक, 5 लाख से ज्यादा का आहरण करने वाले पंचायत में ग्रा पं बाड़ीगांव 5,96,888 रु, ग्रा पं बरबहली 7,40,324 रु, ग्रा पं धौराकोट 6,15,682 रु, ग्रा पं डोहल 5,88,800 रु, ग्रा पं डूमरबहाल 13,85,590रु, ग्रा पं गंगाराजपुर 7,49,900 रु, ग्रा पं झाखरपारा 5,71,100रु, ग्रापं केटपदर 10,58,870 रु, ग्रा पं करचिया 7,76,492रु, ग्रापं लाटापारा 5,17,478रु,ग्रा पंच मुड़ागांव 9,51,580,ग्रा पं नवागुड़ 54,300रु, ग्रा पंच निष्टीगुड़ 4,96,020रु, ग्रा पं सुकलीभाटा 7,18,930रु, ग्रा पंच सितलीज़ोर 10,65,000 रु, ग्रा पं उसरीपानी 7,46,080रु का आहरण किया है.

15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग के लिए पंचायतों को प्रस्ताव पारित कर कार्य योजना बनानी होती है. नियमों के अनुसार, कार्य शुरू होने से पहले एडवांस में 30%, प्रगति पर 30% और कार्य पूरा होने पर 40% भुगतान किया जाता है. लेकिन इन नियमों को दरकिनार कर फंड का दुरुपयोग किया गया.

सीईओ करेंगे मामले की जांच

देवभोग जनपद के सीईओ रवि कुमार सोनवानी ने कहा कि मूडागांव मामले की जांच वे स्वयं करेंगे. बाकी पंचायतों की जांच भी की जाएगी और गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी. पंचायतों में फर्जी बिलों के जरिए विकास कार्य दिखाकर फंड का दुरुपयोग किया गया. ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी जताई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

CG : ईंट-भट्ठे में पति-पत्नी की तंबू के भीतर संदिग्ध हालत में मिली लाश...जाँच में जुटी पुलिस…!!

CG : ईंट-भट्ठे में पति-पत्नी की तंबू के भीतर संदिग्ध हालत में मिली लाश...जाँच में जुटी पुलिस…!!

 सरगुजा :- सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत अवैध रूप से संचालित गमला ईंट-भट्ठे में पति-पत्नी की तंबू के भीतर संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों भट्ठे में मजदूरी करते थे। पति-पत्नी की अपने 2 मासूम पुत्रों को घर पर छोडक़र भट्ठे में गए थे। सुबह जब बच्चे उनसे मिलने भट्ठे पर पहुंचे तो बिस्तर पर पड़ी उनकी लाश मिली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया। दोनों की मौत कैसे हुई? पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पलगढ़ी निवासी कलिंदर अगरिया पिता जयपाल अगरिया 30 वर्ष अपनी पत्नी सुंदरी अगरिया 25 वर्ष के साथ गांव में अवैध रूप से संचालित गमला ईंट-भट्ठा में ईंट (Husband-wife died) बनाने का काम करते थे। पति-पत्नी अपने दोनों पुत्र 12 वर्षीय हीरालाल व 8 वर्षीय मोतीलाल को घर पर छोडक़र ईंट-भट्ठे में सोने गए थे।

दोनों भट्ठे में ही बने तिरपाल के तंबू के भीतर आग जलाकर सो गए थे। रविवार की सुबह दोनों बेटे माता-पिता से मिलने पहुंचे थे। यहां उन्होंने आवाज लगाकर दोनों को जगाया तो शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। दोनों की मौत (Husband-wife died) हो चुकी थी।माता-पिता को मृत अवस्था (Husband-wife died) में देख बच्चे दौडक़र घर पहुंचे और परिजनों को ये बात बताई। इसके बाद परिजन भट्ठे पर पहुंचे और सरपंच को सूचना दी। सरपंच की सूचना पर लखनपुर व दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पश्चात शवों को बरामद कर अस्पताल भिजवाया। 
पीएम पश्चात पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। दोनों की मौत कैसे हुई? इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। दरिमा पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

आज साय कैबिनेट की बैठक, निकाय चुनाव पर होगा मंथन,कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

आज साय कैबिनेट की बैठक, निकाय चुनाव पर होगा मंथन,कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

 रायपुर: इस साल छत्तीसगढ़ सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक सोमवार 30 दिसंबर यानि आज को होगी। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इससे पहले 11 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है।

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच सरकार इस कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगा सकती है। माना जा रहा है कि इस बैठक के जरिए राज्य सरकार प्रदेशवासियों को नए साल में कई सौगात दे सकती है। इस महीने सरकार की यह दूसरी कैबिनेट बैठक है। 11 दिसंबर को आयोजित हुई बैठक में सरकार ने कई अहम फैसलों पर मुबर लगाई थी। इस बैठक में रायपुर ऑटो एक्सपो में वाहन खरीदने पर 50 फीसदी लाइफ टाइम रोड टैक्स पर छूट देने का फैसला किया गया था।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

छत्तीसगढ़ में साल 2025 के नगरीय निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं। माना जा रहा है कि इन चुनावों को लेकर तारीखों पर चर्चा हो सकती है। साय कैबिनेट की मीटिंग में इस बात पर फैसला हो सकता है कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होंगे या फिर अलग-अलग।

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

 राजनांदगांव : जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां घुमका थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार आज रविवार की शाम लगभग 04:30 बजे घुमका क्षेत्र के ग्राम मुरमुंदा तिराहा के पास बेमेतरा की ओर से आ रही ट्रक के चालक ने ग्राम मुरमुंदा की ओर से आ रहे मोटर साइकिल सवार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मोटर साइकिल में सवार 30 वर्षीय भुवन यादव, 26 वर्षीय तुलेश्वर यादव और 30 वर्षीय नारद यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर कार्रवाई की है।

बड़ी खबर: पुलिस मुख्यालय में इंस्पेक्टर ने की ख़ुदकुशी, खुद को मारी गोली…

बड़ी खबर: पुलिस मुख्यालय में इंस्पेक्टर ने की ख़ुदकुशी, खुद को मारी गोली…

 रायपुर : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां नया रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में एक इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली है, बतायाजा रहा है कि इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हुए हैं. घटना राखी थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक इंस्‍पेक्‍टर अनिल सिंह दुर्ग के रहने वाले थे. अनिल सिंह CAF की 14वीं बटालियन में कंपनी कमांडर थे. नया रायपुर स्थित पीएचक्यू के गेट नं-3 में तैनाती थी.  इंस्पेक्टर PHQ सुरक्षा में लगी 22 बटालियन में पदस्थ था. जवान ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया है, अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

CG : फिर विवाद में फिल्म पुष्पा-2, छत्तीसगढ़ में विरोध, जानिए पूरा मामला

CG : फिर विवाद में फिल्म पुष्पा-2, छत्तीसगढ़ में विरोध, जानिए पूरा मामला

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मुश्किलें इन दिनों कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फिल्म के रिलीज होने के बाद इसमें दिखाए गए कई दृश्यों, शब्दों और किरदारों को लेकर कई आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं। इस बीच अब छत्तीसगढ़ में फिल्म में दिखाए गए एक सीन को लेकर श्रीराम सेना के अध्यक्ष महर्षि गौतम ने आपत्ति जताते हुए इसे पुलिस का अपमान बताया है और गृह मंत्री अमित शाह से सेंसर बोर्ड, फिल्म डायरेक्टर और अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन पत्र सौंपा है।

बता दें कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के रहने वाले श्रीराम सेना के अध्यक्ष महर्षि गौतम ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि फिल्म पुष्पा-2 में एक IPS अधिकारी को बहुत ही गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जो कि IPS जैसे पद की गरिमा और उनकी छवि को धूमिल कर रहा है। यही नहीं, फिल्म में IPS अधिकारी को स्विमिंग पूल में गिराकर उसमें पेशाब करने जैसे दृश्यों का इस्तेमाल किया गया है, जो कि बेहद आपत्तिजनक है।

श्रीराम सेना के अध्यक्ष ने दी ये चेतावनी

गृह मंत्री से शिकायत करते हुए श्रीराम सेना के अध्यक्ष ने मांग की है कि सेंसर बोर्ड और फिल्म के हीरो व डायरेक्टर के खिलाफ कार्यवाही की जाए। इस संबंध में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत आवेदन दिया गया है और फिल्म के हीरो, डायरेक्टर और सेंसर बोर्ड के खिलाफ पेंड्रा थाने में तत्काल अपराध दर्ज करने की मांग की गई है। श्रीराम सेना के अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी सेंसर बोर्ड को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि फिल्म के डायरेक्टर, हीरो और सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं किया गया, तो वह न्यायालय की शरण में जाएंगे।

हैदराबाद भगदड़ मामले में अल्लू की हो चुकी है गिरफ्तारी

गौरतलब है कि 4 दिसंबर को वे हैदराबाद में पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में बिना बताए पहुंचे थे। इससे वहां भीड़ जमा हुई और भगदड़ मच गई थी। एक महिला की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। इस मामले में अल्लू करीब 18 घंटे तक पुलिस की कस्टडी में रहे थे, जिसके बाद उन्हें रिहाई दी गई। हालांकि, इसके बावजुद अल्लू और फिल्म कास्ट को कई जगह विरोध का सामना करना पड़ा रहा है।

CG : गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा ऐलान, सरेंडर नक्सलियों को हर महीने दिए जाएंगे 10 हजार रुपये और मकान

CG : गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा ऐलान, सरेंडर नक्सलियों को हर महीने दिए जाएंगे 10 हजार रुपये और मकान

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को सरेंडर करने वाले नक्सलियों को कई सौगातें देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, बस्तर के पांच जिलों में पुनर्वास केंद्र तैयार हो गए हैं। पुनर्वास केंद्रों में समर्पित नक्सलियों को स्किल डेवलपमेंट होगा। उनके रहने खाने की तीन सालों तक व्यवस्था रहेगी। समर्पित नक्सलियों को प्रतिमाह 10 हजार दिए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, जो इनाम उनके ऊपर है वह राशि भी उन्हें दी जाएगी। जो हथियार लेकर आयेंगे उस हथियार की संबंधित राशि दी जाएगी। समर्पित नक्सलियों को प्लॉट और पीएम आवास दिया जाएगा। सरेंडर करने वालों को बहुत सी सुविधा देने के लिए सरकार तैयार हुई है। नक्सलियों से आग्रह है बंदूक छोड़ सरेंडर करें। एक भी गोली सरकार नहीं चलना चाहती। बंदूक के दम पर विकास रोकना अब नहीं सहा जाएगा। बस्तर के युवा हथियार न उठाएं, इसलिए बस्तर के युवाओं को रायपुर भ्रमण की योजना जारी रहेगी।

जवानों से मुलाकात करने पहुंचे थे गृहमंत्री विजय शर्मा

उल्लेखनीय है कि, बीते दिनों घायल जवानों से मिलने गृहमंत्री विजय शर्मा पहुंचे थे। जवान से मिलकर हॉस्पिटल से बाहर निकलते ही श्री शर्मा ने मिडिया से चर्चा में बताया था कि, मैं परिवार वालों को अपना फोन नंबर देकर आया हूं। उनको किसी तरह की असुविधा हो तो सीधे मुझे कॉल किया जा सके। श्री शर्मा ने कहा कि, पिछले पांच सालों में नक्सलियों से कोई संवाद नहीं हुआ और न ही कोई ठोस कार्यवाही हुई है।

जैसा वे चाहें बात करने को तैयार

लेकिन मैं आज भी कह रहा हूं कि हमारी सरकार के साथ बातचीत के सारे रास्ते खुले हैं। उन्होंने कहा कि, नक्सली भी हमारे प्रदेश के नौजवान हैं, उनसे बातचीत के लिए हमारे दरवाजे चौबीसों घंटे खुले हैं। जिस तरह से बात करना है करें, लेकिन आईईडी ब्लास्ट करना या गला रेत देना ये सब खत्म करना चाहिए। भाजपा सरकार में नक्सली गतिविधि बढ़ने का मतलब यह है कि, नक्सलियों में बौखलाहट है। उनको समझ में आ गया है कि, अब उनके साथ क्या होने वाला है।

कांग्रेस पार्टी जल्द जारी करेगी नए जिला अध्यक्षों की सूची, दिल्ली से लौटकर PCC चीफ बोले…

कांग्रेस पार्टी जल्द जारी करेगी नए जिला अध्यक्षों की सूची, दिल्ली से लौटकर PCC चीफ बोले…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई के बीच दिल्ली से लौटे दीपक बैज ने कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची को लेकर कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्षों के लिए सहमति बन गई है और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने भी इसको ​हरी झंडी दे दी है। पार्टी के प्रति समर्पित रहने वालों को मौका दे रहे हैं। जिला अध्यक्षों की सूची जनवरी में आएगी।

वहीं, ED की कार्रवाई को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान सामने आया है। दीपक बैज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब-जब चुनाव नजदीक आता है तब-तब ईडी की टीम कार्रवाई करती है। भाजपा को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में हार का डर है, इसलिए ईडी के माध्यम से कांग्रेस नेताओं को डराया जा रहा है।

 
'मैं तो अनपढ़ हूं, मुझे अँधेरे में रखा गया': ईडी छापे के बाद लखमा का बयान

'मैं तो अनपढ़ हूं, मुझे अँधेरे में रखा गया': ईडी छापे के बाद लखमा का बयान

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले पर शनिवार को बड़ा एक्शन हुआ है। इसी बीच कोंटा विधायक कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश कवासी के घरों पर ED ने छापा मारा था। वहीं अब पूर्व मंत्री कवासी लखमा का बयान सामने आया है लखमा ने कहा कि, यह छापा राजनीति से प्रेरित है। विधानसभा में मैंने सरकार के खिलाफ बहुत से मामले उठाएं इसलिए मेरे छापा मारा गया है।  

दरअसल, ED की टीम ने कोंटा विधायक कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश कवासी के घर दबिश दी थी। इस दौरान ED ने सुकमा-कोंटा और रायपुर स्थित छापा मारा था। जिसको लेकर कवासी लखमा ने कहा कि, मैं अनपढ़ हूं अधिकारियों ने गड़बड़ी की है। मुझको अंधेरे में रखा गया मुझे इस घोटाले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ईडी की टीम ने कोई जबरदस्ती नहीं किया 2 जनवरी तक सम्पत्ति की जानकारी देने का समय दिया है।

बदले की कार्रवाई की गई : लखमा
पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने ED के एक्शन को बदले की कार्रवाई कहा है। उन्होंने कहा कि, उनका और उनके बेटे का मोबाइल ED के अफसर अपने साथ ले गए है। शनिवार रात आठ बजे तक ईडी की टीम घर पर थी, मेरे घर से एक कागज का टुकड़ा तक नहीं मिला है। बेड बिस्तर, चूल्हा सभी जगह जांच किए। आगे कहा कि, पूरा घर चेक किए लेकिन 100 रुपये भी नहीं मिला। कितना संपत्ति है पूछ रहे थे।