नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG Naxal : अबूझमाड़ मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, अत्याधुनिक हथियार बरामद

CG Naxal : अबूझमाड़ मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, अत्याधुनिक हथियार बरामद

  नारायणपुर। दक्षिणी अबूझमाड़ क्षेत्र में शनिवार शाम को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

जवानों को घटनास्थल से एके 47, सेल्फ लोडिंग रायफल (एसएलआर) समेत अत्याधुनिक हथियार भी मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में बड़े कैडर के नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों से लड़ते हुए दंतेवाड़ा जिला डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए हैं।

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जीपी सिंह की पत्नी के खिलाफ FIR रद्द…

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जीपी सिंह की पत्नी के खिलाफ FIR रद्द…

5 जनवरी 2025 बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में IPS अधिकारी जीपी सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर और व्यापारी प्रितपाल सिंह के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर दिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने यह अहम फैसला सुनाया।

 

मनप्रीत कौर को मिली राहत –

 

2021 में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) और EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने जीपी सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर 10 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा किया था। इस दौरान मनप्रीत कौर को सह-आरोपी बनाया गया था, और उन पर बिना काम किए खाते में भुगतान प्राप्त करने और जीपी सिंह को भ्रष्टाचार के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था।

मनप्रीत कौर की ओर से अधिवक्ता हिमांशु पांडे ने कोर्ट में दलील दी कि एजेंसी ने जांच में कई त्रुटियां की थीं। पिछले 10 साल (2000-2010) की आय को नजरअंदाज किया गया, और उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर भी नहीं दिया गया। कोर्ट ने इन दलीलों को स्वीकार करते हुए FIR को रद्द कर दिया।

 

जीपी सिंह की सभी FIR पहले ही रद्द –

 

इससे पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वरिष्ठ IPS अधिकारी जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज सभी FIR को रद्द कर दिया था।

 

प्रितपाल सिंह को भी राहत –

 

रायपुर के व्यापारी प्रितपाल सिंह के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के मामले में FIR दर्ज की गई थी। जांच एजेंसी का आरोप था कि जीपी सिंह ने अपनी बेनामी संपत्तियां प्रितपाल सिंह के नाम पर खरीदी थीं। हालांकि, जांच में कोई सबूत न मिलने और मूल FIR रद्द होने के बाद हाईकोर्ट ने प्रितपाल सिंह के खिलाफ दर्ज FIR को भी रद्द कर दिया।

 

मनप्रीत कौर का प्रोफेशनल करियर –

 

मनप्रीत कौर गेस्ट लेक्चरर के रूप में कई कॉलेजों में अपनी सेवाएं देती रही हैं।

 

बड़ा कानूनी फैसला –

 

यह फैसला जीपी सिंह, उनकी पत्नी मनप्रीत कौर और व्यापारी प्रितपाल सिंह के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। वहीं, यह मामला छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच प्रक्रिया को लेकर कई सवाल भी खड़े करता है।

 

मंत्रिमंडल विस्तार: अमर अग्रवाल बनेंगे मंत्री, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कर दिया साफ, जानिये कब हो सकता है कैबिनेट विस्तार

मंत्रिमंडल विस्तार: अमर अग्रवाल बनेंगे मंत्री, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कर दिया साफ, जानिये कब हो सकता है कैबिनेट विस्तार

 Sai Cabine News : विष्णुदेव साय कैबिनेट के विस्तार की अटकलें हैं। खरमास यानि 14 जनवरी के बाद कभी भी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। कैबिनेट के लिए कई नामों की चर्चा है। इस बीच केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का एक बड़ा बयान आया है। मंत्री तोखन साहू ने संकेत दिया है कि बिलासपुर संभाग से अमर अग्रवाल को मंत्री बनाया जायेगा।

ये बयान उस वक्त आया है, जब कैबिनेट मंत्री के दावेदारों में किरण सिंहदेव, गजेंद्र यादव जैसे नामों की पूरजोर चर्चा है। हालांकि अमर अग्रवाल के नाम पर भी काफी चर्चाएं हैं,  अब केंद्रीय मंत्री के बयान के बाद लगभग साफ हो गया है कि अमर अग्रवाल मंत्री बनेंगे।  तोखन साहू ने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि सभी चुनाव समय सीमा में होंगे।

उन्होंने दावा किया कि स्थानीय चुनाव में भी कमल खिलेगा। झारखंड के बाद दिल्ली चुनाव में प्रभारी बनाए जाने पर तोखन साहू ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया।केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने साहू समाज की आराध्य देवी पर डाक टिकट जारी करने के फैसले को ऐतिहासिक बताया।

उन्होंने बिलासपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कि देश भर से समाज के लोगों ने भक्त माता कर्मा के नाम पर डॉक टिकट जारी करने की मांग की थी, जिस पर उन्होंने PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और 15 दिन के भीतर ही डॉक टिकट जारी कर दिया गया।उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और सत्ता में कोई खींचतान नहीं है। अपने कार्यकाल में सीएम साय जनता के भरोसे पर खरा उतरे हैं और बेहतर काम कर रहे हैं।

जिलों में सर्वसुविधायुक्त न्यायालय व कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता: मुख्य न्यायधीश रमेश सिन्हा

जिलों में सर्वसुविधायुक्त न्यायालय व कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता: मुख्य न्यायधीश रमेश सिन्हा

 रायपुर, 4 जनवरी 2025 : उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने आज जिला न्यायालय रायगढ़ के रामपुर में न्यायिक अधिकारियों के लिए आवासीय कालोनी, घरघोड़ा में अतिरिवत न्यायालय भवन एवं कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन का उद्घाटन के साथ ही रायगढ़ के जिला न्यायालय परिसर में न्याय सदन के नवीन भवन का वर्चुअल कार्यक्रम में शिलान्यास किया।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा बिलासपुर से वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक जिले में गुणवत्तायुक्त तथा सर्वसुविधायुक्त न्यायालय व आवासीय भवन उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है और इसके लिए लगातार कार्य भी हो रहे हैं। इसी श्रृंखला में आज रायगढ़ जिले में उद्घाटन तथा शिलान्यास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे जिला न्यायपालिका को सर्वाेत्तम अधोसंरचना व सुविधाएं मिलेंगी और न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों व अधिववत्ताओं की कार्यक्षमता बढ़ेगी। मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने नवनिर्मित आवासीय भवनों एवं अतिरिक्त कोर्ट रूम का वर्चुअल निरीक्षण किया गया। इस वर्चुअल कार्यक्रम में छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं पोर्टफोलियो न्यायाधीश जिला रायगढ़ श्री न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल की वर्चुअल रूप में गरिमामयी उपस्थिति थी।

कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश रायगढ़ ने कहा कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा के नेतृत्व व मार्गदर्शन में छत्तीसगढ राज्य में न्यायालयीन अधोसंरचना, न्यायालय भवन व कर्मचारी अधिकारी आवास न्यायालयीन परिसर में पोस्ट आफिस व डिस्पेंसरी की स्थापना के संबंध में महत्वपूर्ण अभिवृद्धि व सुधार हुआ है। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार जनरल श्री के. विनोद कुजूर सहित अन्य न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे

मुख्यमंत्री साय की पहल पर निरंतर धान खरीदी का सिलसिला जारी

मुख्यमंत्री साय की पहल पर निरंतर धान खरीदी का सिलसिला जारी

 रायपुर, 04 जनवरी 2025 :मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है।

अब तक लगभग 97.60 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 19.34 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 21 हजार 040 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथी का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।

धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। धान उठाव के लिए लगभग 65.80 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 39 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 03 जनवरी 2025 को 66392 किसानों से 3.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 83 हजार 299 टोकन जारी किए गए थे।

जस्टिस सप्रे की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिदृश्य की गई समीक्षा बैठक

जस्टिस सप्रे की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिदृश्य की गई समीक्षा बैठक

 रायपुर, 04 जनवरी 2025 : माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त)अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता तथा मुख्य सचिव अमिताभ जैन की उपस्थिति में न्यू सर्किट हाउस रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य के सडक सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष  संजय शर्मा द्वारा समग्र सड़क सुरक्षा परिदृश्य, सडक दुर्घटनाओं के कारण, नियंत्रण के उपाय-लक्ष्य, सडक सुरक्षा अंकेक्षण तथा प्रवर्तन, अंभियांत्रिकीय, शिक्षा, आकस्मिक उपचार आदि की भावी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी  सप्रे ने बैठक में ब्लैक स्पॉट्स के चिन्हाकन के पश्चात् यथा शीघ्र सुधारात्मक उपायों, घायलों की त्वरित उपचार देने, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की समुचित जानकारी एवं नियम तोड़ने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जनसामान्य को सुरक्षा के लिए वाहन चालन के दौरान सीटबेल्ट, हेलमेट की अनिवार्यता को बढ़ावा देने को कहा।

सप्रे ने नागरिकों को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन उपचार एवं ट्रामा केयर के लिये विशेष पहल करके सड़क दुर्घटना में मृत्युदर में कमी की जा सकती है। इसके लिए अंतर्विभागीय समन्वय से रणनीति एवं योजना बनाकर बेहतर कार्य किया जा सकता है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री प्रदीप गुप्ता सहित सचिवगण सर्वश्री एस प्रकाश, डॉ. बसव राजू, डॉ. कमलप्रीत सिंह, श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, श्री भीम सिंह सहित आयुक्त स्वास्थ्य डॉ. प्रियंका शुक्ला, अपर परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री के.के. पिपरे, क्षेत्रीय अधिकारी एनएचएआई श्री एम. टी अटारे, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री कुंदन कुमार उपस्थित थे।

SIT गठित, खाते होल्ड,अवैध ठिकानों पर कार्यवाही -विजय शर्मा

SIT गठित, खाते होल्ड,अवैध ठिकानों पर कार्यवाही -विजय शर्मा

रायपुर, 4 जनवरी, 2024। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बीजापुर जिले के पत्रकार श्री मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में चल रही जांच और कार्रवाई के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल प्रदेश के लिए बल्कि पत्रकारिता के स्वतंत्र स्वरूप के लिए भी एक गंभीर आघात है। प्रदेश सरकार इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेकर जांच सुनिश्चित कर रही है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में अब तक तीन आरोपियों—रितेश चंद्रकार, दिनेश चंद्रकार और महेंद्र रामटेके—को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच को तेज करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर (आईपीएस) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मजबूत केस तैयार किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 4 हफ्ते में चालान पेश कर स्पीड ट्रायल करवाया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि अपराधी ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर के सभी कार्यो की जांच कराने की बात उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि यह मामला 01 जनवरी 2025 की रात शुरू हुआ, जब पत्रकार श्री मुकेश चंद्रकार अपने घर से लापता हो गए। उनके बड़े भाई द्वारा 02 जनवरी को बीजापुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मृतक की अंतिम लोकेशन और संबंधित व्यक्तियों की पूछताछ की। जांच के दौरान सुरेश चंद्रकार के बाड़े में स्थित सेप्टिक टैंक से मृतक का शव बरामद किया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेसी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार, जो इस मामले में प्रमुख आरोपी है, और वर्तमान में छत्तीसगढ़ कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत हैं, की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। उसकी संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही है। अब तक आरोपी कांग्रेस नेता के तीन बैंक खातों को होल्ड कराया गया है और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

कांग्रेसी नेता सभी आपराधिक घटनाओ में शामिल

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं की अनैतिक गतिविधियों और आपराधिक करतूतों को उजागर करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कई गंभीर घटनाओं का जिक्र किया, जिसमें कांग्रेस नेताओं के सीधे तौर पर अपराधों में लिप्त होने के मामले सामने आए हैं।

उन्होंने सबसे पहले बलौदाबाजार की घटना का उल्लेख किया, जहां कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव जेल में हैं और हाईकोर्ट तक ने उन्हें जमानत देने से मना कर चुका है। उन्होंने कहा कि इस घटना से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया है। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2024 में सारंगढ़-विलाईगढ़ में कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े द्वारा एक सार्वजनिक प्रदर्शन के दौरान अपने कार्यकर्ताओं को कलेक्टर कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने के लिए उकसाए जाने का हवाला दिया। जांगड़े ने पुराने हिंसक घटनाओं का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं को फिर से ऐसी ही घटनाओं को अंजाम देने के लिए प्रेरित किया, जो न केवल कानून का उल्लंघन था बल्कि कांग्रेस की सोच को भी दर्शाता था।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने सुरजपुर में एक पुलिसकर्मी की पत्नी और उसकी मासूम बेटी की हत्या के मामले में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू और एनएसयूआई अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी की संलिप्तता पर चर्चा की।

उपमुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ बालोद के डौंडी थाने में दर्ज एफआईआर का भी उल्लेख किया, जिसमें एक हेड मास्टर की आत्महत्या के मामले में उनका नाम सामने आया है। उन्होंने इसे कांग्रेस नेताओं की सत्ता का दुरुपयोग बताया।

श्री विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अपराध और अराजकता का बोलबाला है। पार्टी के नेता न केवल कानून का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि वे ऐसे कार्यों को बढ़ावा भी दे रहे हैं

मुख्यमंत्री साय 338 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री साय 338 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

 गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जनवरी को जिला गरियाबंद प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय जिले को विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यो की सौगात देंगे। मुख्य कार्यक्रम 5 जनवरी 2025 को पुलिस परेड ग्राउंड गरियाबंद में आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री साय 338 करोड़ रूपए से अधिक के 193 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें 219.03 करोड़ रूपए के 149 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 119.77 करोड़ रूपए के 44 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही विभागीय स्टॉलो का निरीक्षण कर हितग्राहियो को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करेंगे।

मुख्यमंत्री साय द्वारा किये जाने वाले मुख्य लोकार्पण कार्यो में देवभोग - अमलीपदर - उरमाल मार्ग लम्बाई 23 किलोमीटर का 36 करोड़ 84 लाख रूपये की लागत से चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं उन्नयन कार्य। राजिम - पोखरा मार्ग का 24 करोड़ 5 लाख रूपये की लागत से उन्नयन कार्य लम्बाई 20 किलोमीटर, गरियाबंद जिले के बारदुला-नगरी- कांकेर- भानुप्रतापपुर - मानपुर मार्ग 47.60 किलोमीटर का 18 करोड़ 9 लाख रूपये की लागत से उन्नयन कार्य, नगर पंचायत राजिम अंतर्गत 14 करोड़ रूपये की लागत से सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट स्थापना एवं मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम उरमाल में 2 करोड़ 56 लाख रूपये की लागत से बने 33/11 के.व्ही उपकेन्द्र शामिल है।

इसी प्रकार मुख्य भूमि पूजन कार्यो में 70 करोड़ की लागत से कोपरा - पोखरा 25 किलोमीटर मार्ग का उन्नयन कार्य, ग्राम पंचायत कोमा से ग्राम पीपरछेड़ी तक 4 करोड़ 43 लाख रूपये की लागत से पहुंच मार्ग का भूमि पूजन, गरियाबंद जिले के सिकासार जलाशय के जीर्णोद्धार हेतु 10 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत का भूमि पूजन, गरियाबंद विकासखंड के जड़जड़ा तटबंध निर्माण के लिए 4 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत का भूमि पूजन, प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत ग्राम धवलपुर, जिडार, जुगाड़ एवं पीपरछेड़ी में विशेष पिछड़ी जनजाति विद्यार्थियों के लिए 10 करोड़ की लागत से छात्रावास का भूमि पूजन कार्य शामिल है। इसी प्रकार शासकीय कन्या महाविद्यालय गरियाबंद मे 4 करोड़ 66 लाख रूपये की लागत से भवन निर्माण शामिल है।

BREAKING : ‘बख्शे नहीं जायेंगे पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारे’, सीएम साय के निर्देश पर 11 सदस्यीय SIT टीम गठित

BREAKING : ‘बख्शे नहीं जायेंगे पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारे’, सीएम साय के निर्देश पर 11 सदस्यीय SIT टीम गठित

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या (Journalist Mukesh Chandrakar murder case) की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। फारेंसिक टीम साइंटिफिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

Journalist Mukesh Chandrakar murder case बस्तर रेंज आईजी पी. सुंदरराज ने बताया, पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में 3 जनवरी को संदेही को पकड़ने के लिए गठित एक टीम को रायपुर के लिए भेजा गया।  घटना के संदेही रितेश चन्द्रकार को रायपुर एयरपोर्ट से पकड़ा गया। घटना के अन्य संदेही महेन्द्र रामटेके (सुपरवाईजर) एवं दिनेश चन्द्रकार को बीजापुर से पकड़ा गया। तीनों आरोपियों से पूछताछ के साथ घटना में प्रयुक्त आलाजरब की बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है।

BREAKING : अंबेडकर अस्पताल में नवजात बच्चे की चोरी का मामला, लापरवाही बरतने वाली सुरक्षा गार्ड तत्काल हटाए गए

BREAKING : अंबेडकर अस्पताल में नवजात बच्चे की चोरी का मामला, लापरवाही बरतने वाली सुरक्षा गार्ड तत्काल हटाए गए

 रायपुर: अम्बेडकर अस्पताल प्रबंधन की सजगता और पुलिस की तत्परता से आज एक दिन के बालक शिशु (मेल चाइल्ड) को चोरी होने से बचा लिया गया। अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने वार्ड की सुरक्षा में हुई चूक के लिए वार्ड में तैनात सुरक्षा गार्ड को तत्काल हटा दिया है। साथ ही प्रसूति वार्ड में भर्ती सभी लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान या अपरिचित लोगों से मेल- जोल ना बढ़ायें। किसी भी प्रकार के संदेहास्पद लोगों की सूचना वार्ड के सुरक्षा गार्ड, नर्स, डॉक्टरों या फिर अस्पताल में स्थित पुलिस सहायता केंद्र को देें ताकि समय रहते किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। इसके साथ ही उन्होंने शिशु को ढुंढने में शामिल सुरक्षा गार्ड की टीम और पुलिस को बधाई दी कि बेहद ही कम समय में पूरी टीम की सूझबूझ और सक्रियता की बदौलत शिशु को चोरी होने से बचा लिया गया।

घटना की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है कि अम्बेडकर अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के वार्ड नंबर 6 में भर्ती नीता सतनामी पति बेद व्यास सतनामी, ग्राम डोमा, थाना आरंग, रायपुर निवासी के एक दिन के नवजात शिशु के गुम जाने की सूचना अस्पताल प्रबंधन को मिली। इसके साथ ही परिजनों के माध्यम से इसकी सूचना थाना मौदहापारा को दी गई। अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र, सेक्युरिटी टीम एवं पुलिस प्रशासन को जैसी ही इसकी सूचना मिली त्वरित अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज का पड़ताल किया गया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने स्वयं इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सेक्युरिटी टीम को बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर शिशु की खोज के लिए जाने के निर्देश दिये

सीसी टीवी फुटेज में एक महिला के द्वारा नवजात शिशु को आयुष्मान गेट से बाहर ले जाते दिखाई दिया। दोपहर 1 बजकर 7 मिनट में आरोपित महिला द्वारा अस्पताल के वार्ड क्रमांक 6 से बच्चे को लेकर 1 बजकर 9 मिनट में आयुष्मान गेट से बाहर निकल जाना दिखाई दिया। तत्पश्चात पुलिस की टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 से दो महिलाओं के साथ शिशु को बरामद किया। शिशु को वापस अस्पताल लाया गया और उसकी डॉक्टरों द्वारा जाँच की गई जिसमें वह स्वस्थ होना पाया गया उसके बाद वापस परिजनों को सौंप दिया गया। शिशु की माता नीता सतनामी ने बताया कि डिलीवरी के लिए अपनी सास, ससुर और ननद के साथ 3 जनवरी को अम्बेडकर अस्पताल आई और शाम 7.30 के लगभग वार्ड नम्बर 6, बेड नम्बर 1 में उसको भर्ती किया गया। जहाँ रात्रि 11.15 बजे उसने बालक शिशु को जन्म दिया। उनकी सास और ननद के साथ रानी साहू और पायल साहू नामक दो महिलाओं ने अपना परिचय बनाया और दूसरे दिन यानी 04 जनवरी को इन दोनों महिलाओं ने सास और ननद के साथ वार्ड नम्बर 6 के गेट के पास साथ में खाना खाया। जब उसकी सास हाथ धोने गई और वापस आई तो नवजात शिशु बिस्तर पर नहीं था। रानी साहू और पायल साहू भी नहीं दिखे। तब शक हुआ। अस्पताल को और पुलिस को सूचना दिये। सूचना के आधार पर अस्पताल प्रबंधन और सिक्युरिटी टीम की सक्रियता तथा पुलिस की कार्यवाही से नवजात शिशु सकुशल वापस मिल गया।

 
 
अब प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं, राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में हत्या, लूट, बलात्कार के कारण डर का माहौल : दीपक बैज

अब प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं, राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में हत्या, लूट, बलात्कार के कारण डर का माहौल : दीपक बैज

 बस्तर : बस्तर के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ी निंदा करते हुये कहा कि प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था अब असहनीय हो चुकी है। राजधानी से शुरू हुआ हत्याओं का खौफनाक मंजर अब बस्तर तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री की बस्तर में मौजूदगी के दौरान ही जगदलपुर में एक चिकित्सक की पत्नी की हत्या हो गयी। प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था का शिकार अब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी हो रहा है। पत्रकार को अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता की कीमत जान देकर चुकानी पड़ रही है। पत्रकार का शव साय राज में सेप्टिक टैंक में मिल रहा है।

48 घंटे में राजधानी में पांच हत्या

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 48 घंटे में राजधानी में पांच हत्या की घटना हुई है, रोज हो रही हत्याओं से पूरे प्रदेश में भय का माहौल है। प्रदेश में हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, प्रदेश के सभी जिलों में रोज हत्या हो रही है। राजधानी रायपुर में औसतन रोज तीन हत्या हो रही है। हर शहर में ऐसा कोई दिन नहीं होता, जब भयावह हत्या की एक-दो घटनाएं न होती हो, अपराधी इतने बेखौफ हो गये है कि सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मार रहे, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।

रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म

रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार। पूरे प्रदेश में नागरिकों को भय के माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है। साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। मासूम बच्चियों के साथ घृणित दुराचार की घटनाएं बढ़ गयी। रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूब अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरें सामने आ रही।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था है ही नही। इसलिए अपराधिक घटनाये बढ़ रही है। सरकार अपराधियों पर लगाम कसने के बजाये उनकी संरक्षक बन गयी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनोंदिन और बिगड़ते जा रही है और सरकार मूकबधिर बनकर बैठी हुई है अब तो हत्या, अपराध की घटनाये बर्दाशत के बाहर हो गयी है। सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी है मुख्यमंत्री से सरकार नही संभल रहा, गृहमंत्री से गृह विभाग नही संभल रहा है।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ा एक्शन: आरोपी ठेकेदार के ठिकानों पर चला बुलडोजर, 5 एकड़ जमीन पर किया था अवैध कब्जा

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ा एक्शन: आरोपी ठेकेदार के ठिकानों पर चला बुलडोजर, 5 एकड़ जमीन पर किया था अवैध कब्जा

 बीजापुर। बीजापुर के मशहूर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्याकांड मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। हत्या के मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की है। मौके पर वन विभाग के अफसर समेत SDM और राजस्व अमला मौजूद हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद अब आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चलाया गया है।

5 एकड़ भूमि पर किया था अवैध कब्जा

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ठेकेदार ने गंगालूर मार्ग पर कंस्ट्रक्शन के नाम पर 5 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। आपको बता दें कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने बीजापुर जिले के मिरतुर इलाके एक सड़क निर्माण की स्टोरी अपने संस्थान के लिए बनाई थी। जिसके बाद सरकार ने सड़क पर बड़ी जांच बैठाकर कार्यवाही भी की थी।

इस मामले में आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि, ‘पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। उनका शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में एक सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया। उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा।

आपको बता दें कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे। उनके सभी मोबाइल नंबर बंद आ रहे थे। इस उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट बीजापुर थाने में करवाई है। इधर गुमशुदगी की खबर पर बीजापुर एसपी ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई थी।

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

 गरियाबंद :  जिला गरियाबंद में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में जिला गरियाबंद के थाना इंदागांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कांडसर के आस-पास क्षेत्र में इंदागांव एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर जिला बल ई- 30 गरियाबंद, एसओजी जिला नुआपाडा (ओडिसा) एवं 65/211 बटा. सीआरपीएफ जिला गरियाबंद, डीआरजी धमतरी, 207 कोबरा बटा. की संयुक्त पार्टी सूचना स्थल की ओर नक्सली गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान 03 जनवरी 2025 के लगभग 11:10 बजे कांडसर-नागेश के मध्य जंगल पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर सुरक्षा बलों को जान से मारने व हथियार लूटने के नीयत से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। सुरक्षाबलों द्वारा भी यथा-स्थान पर पोजिशन लेकर आत्मरक्षार्थ में जवाबी कार्यवाही में फायरिंग किया गया।

 
सुरक्षा बलों के जवाबी कार्यवाही से सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव व नक्सली अपने आपको घिरता हुआ देखकर जंगल-पहाड़ी का आड़ लेकर भाग खड़े हुए, मुठभेड़ लगभग 01 घण्टें तक चली। मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल व आस-पास की एरिया में सर्चिंग करने पर 01 पुरूष नक्सली के शव व 02 नग बीजीएल लॉन्चर एवं 02 नग 315 बोर रायफल, नक्सली वर्दी, नक्सल साहित्य, विस्फोटक सामग्री, वायरलेस सेट एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया। मारे गये नक्सली का शव व बरामद सामाग्रियों को जिला मुख्यालय वापसी उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
 
मृत नक्सली के विरुद्ध जिला गरियाबंद अंतर्गत दर्ज अपराधिक प्रकरण 
 पायली खण्ड (जुगाड़)06/2024,109,191(2), 191(3), 190 बीएनएस. 25,27 आर्म्स, जोड़ने धारा 10 (ख) (पप), 13 (1)(क), 16 (ख), 20 38(2),39(2),वि.वि.क्रि.क.नि0 अधि0। 21.11.2024 के प्रातः 07.00 बजे करीबन ग्राम अमाड़ देवझरअमली के मध्य जंगल पहाड़ीदि0घ0स0 को घटनास्थल पर जिला बल ई-30 एवं कोबरा बटालियन 207 के द्वारा संयुक्त रुप से नक्सल सर्चिग दौरान नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने व हथियार लुटने के नियत से हमला कर अंधाधुंध फायरिंग करने से सुरक्षा बल द्वारा जवाबी फायर करने पर नक्सली मौके पर से भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 02) जुगाड़09/2023
147,148,149,307 भादवि0 4,5 वि0प0 अधि0 38, 39 वि.वि.क्रि.क.नि0 अधि0, 25,27 आर्म्स एक्ट। ग्राम करलाझर पहाड़ी जंगल दि0घ0स0 को घटनास्थल पर जिला बल ई-30 एवं कोबरा बटालियन 207 के द्वारा संयुक्त रुप से नक्सल सर्चिग दौरान नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने व हथियार लुटने के नियत से हमला करने से पुलिस की जवाबी फायर में नक्सली नंदलाल उर्फ अमलु मारा गया तथा मौके पर मृतक के शव के अलावा अन्य विस्फोटक पदार्थ व आर्म्स तथा दैनिक उपयोगी सामान जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
03) जुगाड़ 14/2023
147,148,149,457,506, भादवि0 25,27 आर्म्स, 10 (ख) (पप), 13 (1)(क), 16 (ख), 20 38(2), 39(2),वि.वि.क्रि.क.नि0 अधि0। ग्राम पीपलखुटा- नागेष के मध्य  पहाड़ी जंगल दि0घ0स0 को घटनास्थल पर जिला बल ई-30 एवं कोबरा बटालियन 207 के द्वारा संयुक्त रुप से नक्सल सर्चिग दौरान नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने व हथियार लुटने के नियत से हमला कर अंधाधुंध फायरिंग करने से सुरक्षा बल द्वारा जवाबी फायर करने पर नक्सली मौके पर से भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 
मुठभेड़ में मारे गए नक्सली
नाम रोशन, इंदागांव एरिया कमेटी, सदस्य ईनाम 05 लाख
जर्नलिस्ट मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में 3 गिरफ्तार, जल्द होगा मर्डर मिस्ट्री का खुलासा

जर्नलिस्ट मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में 3 गिरफ्तार, जल्द होगा मर्डर मिस्ट्री का खुलासा

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार पूछताछ कर रही है। पुलिस ने फिलहाल हिरासत में लिए गए आरोपियों के नाम नहीं बताए है। बता दें मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता हो गए थे और शुक्रवार को उनका शव बीजापुर में उनके रिश्तेदार व ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की संपत्ति पर बने सेप्टिक टैंक में मिला था।

इस मामले में आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि, ‘पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। उनका शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में एक सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया। उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा।

मोबाइल नंबर को किया ट्रैक
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह बुधवार शाम को लापता हो गए और उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मुकेश के मोबाइल नंबर को ट्रैक करते हुए, पुलिस सुरेश चंद्राकर की संपत्ति पर पहुंची और एक सेप्टिक टैंक में शव पाया, जिसे कंक्रीट स्लैब के साथ ताजा डाला गया था। पुलिस को संदेह है कि हत्या जिले में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं से जुड़ी है जिसे पीड़ित ने कवर किया था। बताया जाता है कि इस काम में सुरेश चंद्राकर शामिल थे।

10 जनवरी से पहले छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार, दो से तीन मंत्री लेंगे शपथ

10 जनवरी से पहले छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार, दो से तीन मंत्री लेंगे शपथ

4 जनवरी 2025 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 10 जनवरी से पहले होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, दो नए मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी चल रही है, जबकि हरियाणा के मॉडल पर तीसरे मंत्री को शामिल करने पर भी विचार हो रहा है। क्षेत्रीय संतुलन के मद्देनज़र रायपुर, बिलासपुर, और बस्तर से नए मंत्रियों के चयन की संभावना है।

दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ 12 मंत्रियों ने शपथ ली थी, लेकिन एक पद खाली रखा गया था। इसके बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया, जिससे वर्तमान में मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं।

सरकार अब हरियाणा की तर्ज पर 13 मंत्रियों का मंत्रिमंडल बनाने पर विचार कर रही है। हरियाणा की विधानसभा में 90 सदस्य हैं, और वहां भी मंत्रियों की संख्या 13 तक सीमित है। अगर यह फॉर्मूला लागू होता है, तो छत्तीसगढ़ में मंत्रियों की संख्या 13 हो सकती है।

मंत्री पद के संभावित दावेदार:

भाजपा के पास कई वरिष्ठ और अनुभवी विधायकों की सूची है, जो मंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं:

 

पूर्व मंत्री

 

  • अमर अग्रवाल
  • राजेश मूणत
  • धरमलाल कौशिक
  • अजय चंद्राकर मौजूदा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष:
    किरणदेव पहली बार विधायक बने नेता - महिला विधायक भावना बोहरा (पंडरिया) - गजेंद्र यादव (दुर्ग ग्रामीण)

रायपुर से मंत्री बनने की संभावना

रायपुर जिले की सात विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है, लेकिन बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद रायपुर से कोई मंत्री नहीं है। ऐसे में रायपुर से एक मंत्री बनाए जाने की संभावना प्रबल है।

 

ये हैं दावेदार

 

  • सुनील सोनी (हालिया उपचुनाव विजेता)
  • मोतीलाल साहू
  • पुरंदर मिश्रा
  • राजेश मूणत (पूर्व मंत्री)

जानकारों की मानें तो क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए रायपुर, बिलासपुर, और बस्तर से नए मंत्री बनाए जा सकते हैं।

CG : डाॅ.पूजा चौरसिया केस में आया नया मोड़, CID की जांच में हुए चौकाने वाले खुलासे,हाईकोर्ट के आदेश के बाद CID ने शुरू की थी जांच

CG : डाॅ.पूजा चौरसिया केस में आया नया मोड़, CID की जांच में हुए चौकाने वाले खुलासे,हाईकोर्ट के आदेश के बाद CID ने शुरू की थी जांच

 बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में महिला डॉक्टर पूजा चौरसिया की मौत मामले में CID ने अहम जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट में पूजा चौरसिया की हत्या की बात सामने आयी है। आपको बता दे फांसी के फंदे पर डाॅ. पूजा चौरसिया की लाश मिलने के बाद पुलिस इसे आत्महत्या का केस मान रही थी। लेकिन डाॅ.पूजा की मां इसे हत्या का मामला बताकर निजी एजेंसी से जांच की मांग की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांच CID कर रही थी। सीआईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि डाॅ पूजा ने खुदकुशी नहीं की थी, बल्कि जिम ट्रेनर सूरज पांडेय ने स्कार्फ से गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी। इससे पहले उसने रेप किया।

गौरतलब है कि बिलासपुर के जिला अस्पताल में पदस्थ लेडी डॉक्टर पूजा चौरसिया की 10 मार्च 2024 को संदिग्ध हालात में लाश मिली थी। शुरुआती जांच में पुलिस इस घटना को आत्महत्या से जोड़कर मामले की विवेचना कर रही थी। पुलिस की जांच में पता चला था कि पति डॉ. अनिकेत और जिम ट्रेनर सूरज पांडेय घायल पूजा को प्राइवेट अस्पताल लेकर गए थे। पुलिस की जांच में मौत से पहले डाॅ पूजा चौरसिया का जिम ट्रेनर सूरज से लगातार बातचीत के रिकॉर्ड मिले थे। जिसके बिनाह पर पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। शुरूवाती जांच में सूरज पुलिस को गुमराह करता रहा। इसके बाद पुलिस ने पूजा चौरसिया की मौत के मामले में जीम ट्रेनर सूरज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था।

बेटी की मौत पर मां ने लगाये थे हत्या के आरोप, निष्पक्ष जांच की करी थी मांग

पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर डाॅ. पूजा चौरसिया की मां रीता चौरसिया ने सवाल उठाए पहले ही सवाल उठाये थे। उन्होंने पुलिस पर उसके पति डॉ.अनिकेत को बचाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मौत के बाद प्राइवेट फोरेंसिक एक्सपर्ट से जांच भी कराई थी और फिर पुलिस से शिकायत की गयी। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तब उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने तथ्यों को देखते हुए मामले की आगे की जांच सीआईडी से कराने और 8 हफ्ते में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था।

CID जांच में हुए अहम खुलासे, रेप के बाद कर दी थी हत्या

हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीआईडी की टीम ने डाॅ.पूजा चौरसिया की मौत के केस की जांच शुरू की थी। जांच में सीआईडी की टीम को कई चौकाने वाले सबूत मिले। जैसे पूजा चैरसिया के शरीर पर चोट के निशान थे। फारेंसिक जांच में डाॅ. पूजा चौरसिया की हत्या किये जाने का नया एंगल सामने आया है। सीआईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि डाॅ पूजा ने खुदकुशी नहीं की थी, बल्कि जिम ट्रेनर सूरज पांडेय ने पहले रेप किया फिर स्कार्फ से गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी। सीआईडी जांच में यह बात सामने आई है कि पूजा की लाश वज्रासन की अवस्था में होने की जानकारी दी गई है।

गले में जो स्कार्फ था, उसकी लंबाई 6 फीट 6 इंच है। इस स्थिति में पंखे तक स्कार्फ नहीं पहुंचता। फंदे से लटकने की स्थिति में गले ही हड्‌डी टूट जाती, जबकि गले की हड्‌डी भी नहीं टूटी थी। डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।CID की AIG मेघा टेम्भूरकर ने जांच के बाद सूरज के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज करने की रिपोर्ट दी है। इस पूरे मामले में सीआईडी की जांच में पूजा के पति डॉ. अनिकेत कौशिक पर कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं, ज​बकि पूजा की मां रीता चौरसिया ने हत्या के पीछे अनिकेत का हाथ होने का दावा किया है।

ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बेटी ने अपने ही मां-बाप को लगा दिया 55 लाख का चूना, पिता ने बेटी और ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ कराया FIR

ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बेटी ने अपने ही मां-बाप को लगा दिया 55 लाख का चूना, पिता ने बेटी और ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ कराया FIR

 दुर्ग 4 जनवरी 2025। दुर्ग में जिला में ठगी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक रेलवे कर्मी ने अपनी बेटी और उसके ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करायी है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पहले तो माता-पिता और ममा के कुछ दस्तावेज लिये। फिर उन्ही दस्तावेजों के आधार पर उन्होने बैंक से करीब 55 लाख रूपये का लोन ले लिया। बैंक से लोन की किस्त कटने का मैसेज आने के बाद उन्हे इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

माता-पिता के साथ ही धोखाधड़ी का ये मामला दुर्ग के नेवई थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि नरेन्द्र ध्रुव रेलवे कर्मी है। उन्होने बताया कि उनकी बेटी अप्रैल 2022 में पुणे में पढ़ाई करने गई थी। उसके साथ मोहल्ले का ही रहने वाला शौर्यजीत साहू भी पुणे पढ़ाई करने गया था। जुलाई 2023 में खुशबू ने अपनी मां को फोन कर बताया कि उसने पुणे की पढ़ाई छोड़कर इंदौर से रिनाईनंस कॉलेज से बीकॉम ऑनर्स में एडमिशन ले लिया है।

उसने बताया कि एडमिशन में प्रोसेस के लिए उसे मां की तीन महीने की सैलरी स्लिप, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पापा के रेलवे का आईडी कार्ड चाहिए। इस बीच शौर्य और खुशबू साथ में भिलाई आते जाते रहे। घर आने के दौरान शौर्यजीत ने खुशबू की मां के मोबाइल का पूरा डेटा अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिया। इसके साथ ही जो भी ओटीपी आया, वो भी फाइनेंस कंपनी को बता दिया। संदेह होने पर जब मां ने उससे पूछा, तो उसने कॉलेज के काम से मोबाइल यूज करने की बात कहकर गुमराह कर दिया।

दस्तावेज जमाकर बैंक और फाइनेंस कंपनियों से लिया लाखों का लोन

पुलिस ने बताया कि मां और पिताजी के डाक्यूमेंट लेने के कुछ महीने तक परिवार को लोन की जानकारी नहीं हुई। जब ईएमआई नहीं जमा हुआ, तो बैंक और फाइनेंस कंपनियों से उनके पास मैसेज और फोन करना शुरू कर दिया। मां ने देखा की उनकी सैलरी अकाउंट से लोन की किस्त कट रही है। जब छात्रा की मां ने बेटी से पूछा, तो उसने दोबारा गुमराह करने के लिए कहा कि यह ट्रेडिंग कंपनी का मैसेज है।

नरेंद्र ध्रुव को पत्नी की सैलरी अकाउंट से पैसा कटने के बाद संदेह हुआ। इस पर नरेंद्र ने अपने छोटे भाई चंद्रप्रकाश ध्रुव को मैसेज भेजकर जानकारी मांगी। जांच करने पर पता चला कि उनके नाम पर लोन लिया गया है। उसी की किस्त बैंक और फाइनेंस कंपनी द्वारा काटी जा रही है। इस जानकारी के बाद नरेंद्र धु्रव और उनकी पत्नी को सच्चाई का पता चला कि उनकी बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर धोखाधड़ी की है।

लोन की राशि प्रेमी ने अपने पिता के खाते में किया ट्रांसफर

इस मामले की शिकायत के बाद नेवई पुलिस ने जब जांच की, तो पता चला कि शौर्यजीत साहू ने पहले तो युवती को अपने साथ मिलाकर उसके माता-पिता के नाम पर लोन लिया। इसके बाद उस लोन की राशि 41 लाख 98 हजार 827 रुपए अपने पिता योगेश साहू के खाते में ट्रांसफर किया। फिर उस पैसों को निकाल लिया।

लड़की के पिता रेलवे में कर्मचारी और मां मां स्कूल में लेक्चरर

पुलिस ने बताया कि अपने परिजनों के साथ धोखाधड़ी करने वाली युवती की मां शासकीय स्कूल में लेक्चरर हैं और पिता रेलवे में कर्मचारी हैं। पिता ने बताया कि 6 महीने पहले जब तक उन्हे इस धोखाधड़ी की जानकारी नही थी, तब उनकी बेटी हमेशा अपनी मां और मामा से बात करती थी। भिलाई अपने घर भी आती थी। जब से उसने 55 लाख की ठगी की उसके बाद से वह पिछले 6 महीने से उसने ना तो बात किया और ना ही घर आई है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री साय से फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में फिल्म उद्योग के विकास की संभावनाओं पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री साय से फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में फिल्म उद्योग के विकास की संभावनाओं पर हुई चर्चा

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकार एवं पटकथा लेखक प्रकाश झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रकाश झा के छत्तीसगढ़ आगमन पर उन्हें शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्मों के निर्माण और फिल्म उद्योग के विकास की संभावनाओं के संबंध में चर्चा की। प्रकाश झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रकाश झा उन दिग्गज फिल्मकारों में से एक है, जो अपनी फिल्मों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को पर्दे पर बखूबी उतारते हैं।

अब प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है – दीपक बैज

अब प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है – दीपक बैज

 अब प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है – दीपक बैज

राजधानी सहित पूरे प्रदेश में हत्याओं, लूट, बलात्कार के कारण डर का माहौल

प्रदेश की कानून व्यवस्था अब असहनीय हो चुकी है

रायपुर। बस्तर के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ी निंदा करते हुये कहा कि प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था अब असहनीय हो चुकी है। राजधानी से शुरू हुआ हत्याओं का खौफनाक मंजर अब बस्तर तक पहुंच गया है।

मुख्यमंत्री की बस्तर में मौजूदगी के दौरान ही जगदलपुर में एक चिकित्सक की पत्नी की हत्या हो गयी। प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था का शिकार अब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी हो रहा है। पत्रकार को अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता की कीमत जान देकर चुकानी पड़ रही है। पत्रकार का शव साय राज में सेप्टिक टैंक में मिल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 48 घंटे में राजधानी में पांच हत्या की घटना हुई है, रोज हो रही हत्याओं से पूरे प्रदेश में भय का माहौल, प्रदेश में हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, प्रदेश के सभी जिलों में रोज हत्या हो रही है। राजधानी रायपुर में औसतन रोज तीन हत्या हो रही है। हर शहर में ऐसा कोई दिन नहीं होता, जब भयावह हत्या की एक-दो घटनाएं न होती हो, अपराधी इतने बेखौफ हो गये है कि सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मार रहे, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।

रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार। पूरे प्रदेश में नागरिकों को भय के माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है। साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। मासूम बच्चियों के साथ घृणित दुराचार की घटनाएं बढ़ गयी। रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूब अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरें सामने आ रही।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था है ही नही। इसलिये अपराधिक घटनाये बढ़ रही है। सरकार अपराधियों पर लगाम कसने के बजाये उनकी संरक्षक बन गयी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनोंदिन और बिगड़ते जा रही है और सरकार मूकबधिर बनकर बैठी हुई है अब तो हत्या, अपराध की घटनाये बर्दाशत के बाहर हो गयी है। सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी है मुख्यमंत्री से सरकार नही संभल रहा, गृहमंत्री से गृह विभाग नही संभल रहा है।

CG – प्रेमिका को भगाया, शादी की और फिर दी खौफनाक मौत, फिल्म दृश्यम स्टाइल में दिया वारदात को अंजाम, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…

CG – प्रेमिका को भगाया, शादी की और फिर दी खौफनाक मौत, फिल्म दृश्यम स्टाइल में दिया वारदात को अंजाम, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…

 रायपुर। शादीशुदा युवक ने 25 वर्षीय युवती से भाग कर शादी की। मामूली से विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर उसको दर्दनाक मौत दे दी। पति ने अपनी पत्नी की लाश को छिपाने के लिए अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का फार्मूला अपनाया और लाश को मलबे में दबाकर फरार हो गया। लेकिन अब आरोपी पति पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि हत्या के बाद मृतका की लाश निर्माणाधीन बिल्डिंग में दबा दी गई थी, इसके बाद से पति की तलाश जारी थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि पचपेढी नाका कलर्स मॉल के पास निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में पिथौरा निवासी 25 वर्षीय सुनीता ध्रुव की हत्या करके फरार मृतका के ही पति रामेश्वर दीवान (45 वर्ष) को पुलिस ने दो महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। पिथौरा से आकर कॉम्प्लेक्स में मजदूरी करते हुए लेबर क्वॉर्टर में रहते थे।

मजदूरी के रुपए को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ तो रामेश्वर ने सुनीता के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को मलबे में दबाकर फरार हो गया। साथ काम करने वाले मजदूर भी नहीं जानते थे दोनों को राजेन्द्रनगर पुलिस के मुताबिक कॉम्प्लेक्स के मैनेजर विजय तिवारी की सूचना पर 9 नवंबर को शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान करने में ही पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मजदूर कॉम्प्लेक्स में काम करने लौटे, तब शव देखा गया लेकिन मृतका को कोई पहचानता नहीं था। इसके बाद पिथौरा में सुनीता ध्रुव के परिवार वाले मिले। तब पता चला कि सुनीता ने शादीशुदा रामेश्वर दीवान के साथ प्रेम प्रसंग में पड़कर शादी की थी। बेलर पिथौरा निवासी रामेश्वर शादीशुदा व बाल बच्चेदार था। वह सुनीता को भगाकर रायपुर ले आया और दोनों यहीं मजदूरी कर रहे थे।

CG Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, दो की मौत, 2 हुए गंभीर रुप से घायल

CG Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, दो की मौत, 2 हुए गंभीर रुप से घायल

 रायगढ़ : नव वर्ष की शुरुआत होने के साथ ही कोरबा जिले में सड़क हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का ग्राफ बढ़ने लगा है। जिले में एक बार फिर से भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की सांसे थम गई।

बांगो थानांतर्गत मदनपुर घाटी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था, कि कार सवार चार लोगों में से दो का मौके पर ही दर्दनाक अंत हो गया, जिनमें नाम रुद्रेवश्वर गोंड़ और गणेश प्रजापति था और दोनों की एसईसीएल कर्मी थे।

वहीं बिहारी प्रजापति और श्याम लाल प्रजापति गंभीर रुप से घायल हो गए है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल रवाना करवाया। वहीं मृतकों की लाश मर्च्युरी घर भिजवा दिया गया है। मर्ग पंचनामा की औपचारिकता पूरी कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

नए जिला अध्यक्षों के ऐलान की उलटी गिनती शुरू, कौशिक समेत दिग्गजों को मिल सकता है मौका !

नए जिला अध्यक्षों के ऐलान की उलटी गिनती शुरू, कौशिक समेत दिग्गजों को मिल सकता है मौका !

 CG Politics News: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी संगठन की गतिविधियां तेज हो गई हैं। तीन से चार दिनों के भीतर प्रदेश के 33 जिलों के नए जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा होने जा रही है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी कराया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और अन्य वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि दो से तीन दिनों में भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची जारी हो जाएगी। 6 जनवरी तक जिला अध्यक्षों का ऐलान हो जाएगा।

नामों पर लग चुकी है अंतिम मुहर
प्रदेश भाजपा में बूथ कमेटियों के बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। अब जिलाध्यक्ष बनाए जाने हैं। पिछले दिनों इसे लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन सहित वरिष्ठ नेताओं ने जिलों से आए नामों की समीक्षा करने के तीन-तीन नामों का पैनल बैनाकर केंद्रीय नेतृत्व के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था। सूत्र बताते हैं कि जहां जिलाध्यक्षों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई। 6 जनवरी तक जिला अध्यक्षों की सूची जारी हो सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष के लिए इन नामों की चर्चा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए भी वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा तेज है। जिसमें धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा, विक्रम उसेंडी, नारायण चंदेल सहित अन्य नाम शामिल हैं। बताया जाता है कि भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष किसी ओबीसी वर्ग के वरिष्ठ नेता को ही बना सकती है।

चुनाव अधिकारियों को सौंपा जाएगा लिफाफा
जानकारी के मुताबिक दिल्ली से बंद लिफाफों में नाम आने के बाद सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों को लिफाफा सौंपा जाएगा। चुनाव अधिकारी अपने-अपने जिलों में जाएंगे और सबके सामने लिफाफा खोला जाएगा। जिसमें जिनका नाम होगा, उनको प्रक्रिया के तहत नामांकन भरवाया जाएगा। नामांकन के बाद अगले दिन एक नामांकन होने पर उनको निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा। अब देखना होगा कि प्रदेश भाजपा की नई टीम किस दिशा में पार्टी को आगे बढ़ाती है।

BREAKING: धारदार हथियार से व्यक्ति की हत्या, सड़क पर मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस

BREAKING: धारदार हथियार से व्यक्ति की हत्या, सड़क पर मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस

 कोरबा :-  जिले में रजगामार चौकी अंतर्गत ढेंगुरडीह गांव में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव में रहने वाले रामकुमार राठिया की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी। रामकुमार की लाश सड़क पर रक्तरंजित अवस्था में पाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अपराध कायम कर पुलिस रामकुमार के हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

कोरबा में रजगमार चौकी अंतर्गत ढेंगुरडीह गांव में बीती रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव में ही रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। गले पर धारदार हथियार से वार कर अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जान ले ली। हत्या की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान रामकुमार राठिया के रुप में की गई है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू की। पता चला है कि मृतक रामकुमार की शादी को 22 साल हो चुके हैं और वह मजदूरी करता था,उसकी पत्नी अंगूरी बाई ने किसी दूसरे के साथ भाग कर शादी कर ली ।

उसका एक लड़का है जो अपने पिता के साथ रहता है। शुक्रवार की शाम मृतक घर के पास सड़क किनारे घूम रहा था । कुछ देर बाद उसकी रक्तरंजिश हालत में लाश मिली। घटना कब कैसे और किन परिस्थितियों में घटित हुई है यह आसपास के किसी भी व्यक्ति को पता नहीं है।

मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दावा किया है,कि हत्या के आरोपी जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, बोले, किसी भी हाल में दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा..

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, बोले, किसी भी हाल में दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा..

 रायपुर । बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर मुख्यमंत्री ने दुख जताया है। 1 जनवरी की रात 8बजे से ही मुकेश चंद्राकर अपने घर के बाहर से लापता थे। पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी। एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी, जिसके बाद संदेही ठेकेदार की सेप्टिक टंकी से पत्रकार का शव मिला। मुख्यमंत्री ने इस मामले में सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर दुख जताया है।

मुख्यमंत्री ने X पर लिखा है कि बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है। मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

आपको बता दें कि बीजापुर पुलिस ने मुकेश चंद्राकर की तलाश के लिए एडिश्नल एसपी के नेतृत्व में एक टीम बनायी थी। टीम में कई पुलिस अधिकारी थे, जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया था। इस बीच पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च आपरेशन भी चलाया था। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी सर्च कर रही थी। पुलिस ने आखिरी लोकेशन के आधार पर आसपास के क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया, जिसके बाद एक सेप्टिक टैंक में एक शव मिला।

पुलिस ने शव की शिनाख्त मुकेश चंद्राकर के रूप में की है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक प्राइम सस्पेक्ट बीजापुर के ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े के सेप्टिक टैंक में लाश मिला है। परिजनों ने दाहिने हाथ पर बना टैटू देखकर लाश की पहचान की। मुकेश चंद्राकर यू-ट्यूब चैनल बस्तर जंक्शन के जरिए पत्रकारिता करते थे। बीजापुर में वो कई टीवी चैनल के लिए भी पत्रकारिता कर चुके थे।

जानकारी के मुताबिक मिरतुर सड़क निर्माण में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के भ्रष्टाचार की पोल खबर के जरिये खोली थी। जानकारी के मुताबिक 120 करोड़ की सड़क में भ्रष्टाचार की खबर प्रसारित करने के बाद जांच बैठायी गयी थी। इसी खबर की वजह से विवाद हुआ था। जिसके बाद ठेकेदार ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर युवा पत्रकार की हत्या करवा दी। एक जनवरी की रात से मुकेश लापता थे। शार्ट्स और टी-शर्ट पहने हालत में अपने साथ ले गए गए थे ठेकेदार के गुर्गे। जिसके बाद अब उनकी लाश मिली है।

महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त जारी, महिलाओं के बैंक खाते में 651.62 करोड़ रूपए अंतरित

महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त जारी, महिलाओं के बैंक खाते में 651.62 करोड़ रूपए अंतरित

 Mahtari Vandan Yojna :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त की राशि जारी कर दी गई है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रदेश की पात्र माताओं एवं बहनों को नववर्ष पर लगभग 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि राज्य शासन द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में 01 जनवरी 2025 को अंतरित कर दी है। इस योजना में मार्च 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक हितग्राही महिलाओं को 11 मासिक किश्तों में 7181 करोड़ 94 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि उक्त योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। राज्य की लगभग 70 लाख हितग्राही महिलाओं को हर माह एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि की जानकारी के लिए महतारी वंदन योजना का मोबाईल एप भी है. जिसे हितग्राही प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपनी जानकारी देख सकते हैं।

महिला एवं बाल विकास से मिली जानकारी के अनुसार माह जनवरी 2025 में कुल 69 लाख 69 हजार 399 हितग्राहियों को 651.62 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में किया गया। इन हितग्राहियों में से 60 लाख 65 हजार 160 हितग्राहियों को एक हजार रूपए के मान से 606 करोड़ 51 लाख 60 हजार रूपए की सहायता दी गयी है तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाले 9 लाख 04 हजार 239 महतारियों को 45 करोड़ 10 लाख 76 हजार 400 रूपए इस प्रकार कुल 651 करोड़ 62 लाख 36 हजार 400 रूपए की सहायता राशि जारी की गयी है।