नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण प्रयासों को सराहा, 225 करोड़ रुपये की दी प्रोत्साहन राशि

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण प्रयासों को सराहा, 225 करोड़ रुपये की दी प्रोत्साहन राशि

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण और आधुनिकीकरण के लिए किए गए प्रयासों की केंद्र सरकार ने सराहना की है। छत्तीसगढ़ सरकार की पहल और इसके दूरगामी सकारात्मक प्रभावों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य को 225 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। छत्तीसगढ़ सरकार को भूमि रजिस्ट्री प्रक्रिया को ऑनलाइन करने और इसे भूमि रिकॉर्ड से जोड़ने के लिए 150 करोड़ रुपये तथा विरासत रजिस्ट्री को डिजिटल कर आम जनता के लिए सर्च सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 75 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य में भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण कार्य की सराहना और इसके लिए दी गई प्रोत्साहन राशि हमारे लिए उत्साहवर्धक है। यह राशि हमारे डिजिटलीकरण प्रयासों को और तेज करेगी, जिससे नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सकेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण के तहत भू-आधार (विशिष्ट भूमि पार्सल पहचान संख्या) जारी करने, कैडेस्ट्रल नक्शों का सर्वेक्षण और डिजिटलीकरण तथा कृषक रजिस्ट्री तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। इससे किसानों को बैंकिंग सेवा, ऋण और सरकारी योजनाओं का सहजता से लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने के लिए जीआईएस मैपिंग के माध्यम से भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण किया जा रहा है। यह प्रक्रिया शहरी नियोजन में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के साथ ही मास्टर प्लान तैयार करने में सहायता करेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण परियोजना छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और शहरी नागरिकों को सशक्त बनाने के साथ ही राज्य में विकास कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगी। केंद्र सरकार द्वारा मिली यह सराहना राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इस प्रोत्साहन राशि का उपयोग नागरिकों के जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाने में किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के दो IPS केंद्र में आईजी इम्पैनल, 2006 बैच के अफसर सहित 71 को मिला….

छत्तीसगढ़ के दो IPS केंद्र में आईजी इम्पैनल, 2006 बैच के अफसर सहित 71 को मिला….

 IPS Emplacement IG Level:  छत्तीसगढ़ दो IPS समेत 71 आईपीएस केंद्र में IG इम्पैनल हो गये हैं। इसमें 2006 बैच के 60 से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं। IPS मंयक श्रीवास्तव और आरएन दास आईजी इम्पैनल हो गये हैं। आपको बता दें कि मयंक श्रीवास्तव अभी केंद्र में  स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में डिप्टी डायरेक्टर जनरल के पद पर हैं।

image(82)

WhatsApp Image 2025 01 03 at 22.57.26

सीमेंट कंपनियों की मनमानी रोकने के लिए सांसद बृजमोहन ने केंद्रीय वित्त मंत्री एवं मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सीमेंट कंपनियों की मनमानी रोकने के लिए सांसद बृजमोहन ने केंद्रीय वित्त मंत्री एवं मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के संसाधनों का दोहन करते हुए सीमेंट कंपनियों द्वारा बार-बार कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि कर प्रदेश की जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। इस संबंध में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ एवं केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर सीमेंट की बढ़ी कीमतों पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सीमेंट का प्रत्येक महीना लगभग 30 लाख टन (6 करोड़ बैग) उत्पादन किया जाता है जिसकी कीमतों में एकाएक खुले बाजार में 40 रूपये तक की प्रति बोरी के हिसाब से वृद्धि की गई है। प्रदेश में सभी सीमेंट कम्पनियॉ खुले बाजार में नवम्बर 2024 के पूर्व लगभग 260 रू. प्रति बोरी सीमेंट बेच रहे थे जिसे अचानक एक दिन में लगभग 310 रूपये कर दिया गया है। वहीं सरकारी एवं जनहित के प्रोजेक्ट के लिए मिलने वाला सीमेंट 205-210 रूपये प्रति बोरी से बढ़ाकर 250 रूपये प्रति बोरी कर दिया गया है, जिसमें भी और वृद्धि की तैयारी है। सीमेंट की कीमतों में एकाएक ही लगभग 40-50 रूपये प्रति बोरी की वृद्धि प्रदेश की जनता के उपर सीधा-सीधा आर्थिक बोझ है।

अग्रवाल ने बताया कि इस वृद्धि का सीधा असर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, शासकीय योजनाओं, और प्रधानमंत्री आवास योजना पर पड़ रहा है। गरीबों के लिए घर बनाना मुश्किल हो रहा है, और शासकीय परियोजनाओं की लागत में भी वृद्धि हो रही है।

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि सितंबर में हुई इसी प्रकार की मूल्य वृद्धि पर उनके अनुरोध के बाद कंपनियों को दरें वापस लेनी पड़ी थीं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि इस बार भी तेजी से प्रभावी कदम उठाकर जनता को राहत प्रदान की जाए। अग्रवाल ने इस विषय पर गंभीरता दिखाने और आम जनता के हित में तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

Breaking : प्रदेश के 95 नगर पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति, देखें सूची…

Breaking : प्रदेश के 95 नगर पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति, देखें सूची…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं के बाद प्रदेश के 95 नगर पंचायतों में नए प्रशासकों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है।राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, इन नगर पंचायतों के लिए तहसीलदारों को प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है। ये प्रशासक नगर पंचायतों का निर्वाचन कार्यकाल खत्म होते ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

BREAKING : B.Ed शिक्षकों के मामलों पर निर्णय के लिए राज्य सरकार ने बनाई हाईटेक कमेटी

BREAKING : B.Ed शिक्षकों के मामलों पर निर्णय के लिए राज्य सरकार ने बनाई हाईटेक कमेटी

 रायपुर :- बीएड सहायक शिक्षकों (B.Ed Assistant Teachers) के मुद्दे को सुलझाने के लिए राज्य सरकार ने एक हाईटेक कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की रिपोर्ट पर सरकार विचार करेगी। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कमेटी के चेयरमैन मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रमुख सचिव होंगे, जबकि विधि विभाग के प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, वित्त विभाग के सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) सचिव इसके सदस्य होंगे।

CG BREAKING : बीएड शिक्षकों के मामलों पर निर्णय के लिए राज्य सरकार ने बनाई हाईटेक कमेटी 

यह कदम बीएड सहायक शिक्षकों के लंबित मुद्दों को सुलझाने के उद्देश्य से उठाया गया है, जिससे शिक्षकों की समस्याओं को जल्द और प्रभावी तरीके से समाधान किया जा सके।

 छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को प्रदर्शित करने का माध्यम बनेगा राजिम कुंभ कल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को प्रदर्शित करने का माध्यम बनेगा राजिम कुंभ कल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री साय ने राजिम कुंभ कल्प की तैयारियों के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर दिए जरूरी निर्देश

राजिम कुंभ कल्प 2025: अध्यात्म और संस्कृति का भव्य आयोजन

12 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा राजिम कुंभ कल्प

रायपुर 03 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध  राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक कुंभ कल्प का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष यह अद्भुत धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन 52 एकड़ के नए प्रस्तावित मेला स्थल में संपन्न होगा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन स्थित बैठक कक्ष में आज राजिम कुंभ कल्प के तैयारियों के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शाही स्नान, गंगा आरती, संत समागम समेत कुंभ कल्प के प्रमुख आयोजनों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। 
मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प 2025 धर्म, आस्था और संस्कृति का अद्भुत समागम होगा और यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और  संस्कृति को प्रदर्शित करने का भी सुंदर माध्यम है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि श्रद्धालुओं को यहां अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त हो और यह आयोजन हमारी गौरवशाली विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएं। 
मुख्यमंत्री साय  ने राजिम कुंभ कल्प के आयोजन में शामिल समस्त विभागों और प्रशासनिक अमले को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था, सुरक्षा संबंधी उपाय और स्वच्छता के लिए विशेष ध्यान देने को कहा।  साय ने कहा कि "हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस आयोजन को सफल बनाएं और  छत्तीसगढ़ की पहचान के रूप में इसे स्थापित करें। उन्होंने 12 फरवरी को आयोजित माघी पुन्नी स्नान, 21 फरवरी जानकी जयंती के अवसर पर संत समागम और 26 फरवरी को होने वाले शाही स्नान की तैयारी पर विशेष ध्यान देने को कहा। 
मुख्यमंत्री  साय को अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू ने राजिम कुंभ कल्प 2025 के आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से आयोजन स्थल में विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्धारित स्थानों के बारे में बताया। कुंभ कल्प में नागरिक सुविधाओं, साधु संतों के आवागमन, शाही स्नान और गंगा आरती को लेकर विभाग के तैयारियों के बारे में जानकारी दी। 
उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ होगा और 26 फरवरी महाशिवरात्रि को इसका समापन होगा। राजिम कुंभ कल्प पैरी, महानदी और सोंढूर नदी के संगम पर आयोजित होगा। श्रद्धालु इन पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।
राजिम कुंभ कल्प के संपूर्ण आयोजन के लिए पर्यटन विभाग को नोडल बनाया गया है। 15 दिनों तक चलने वाले इस कुंभ कल्प में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी साधु संतों का विराट समागम होगा। माघी पुन्नी स्नान, शाही स्नान, जानकी जयंती के अवसर पर संत समागम विशेष रूप से आयोजित होगा। प्रतिदिन सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन, मेला, मड़ई, मीना बाजार और विभागीय प्रदर्शनी भी कुंभ कल्प का विशेष आकर्षण के रूप में शामिल हैं। 
बैठक में विधायक श्री रोहित साहू, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, सचिव धर्मस्व श्री अन्बलगन पी., संचालक संस्कृति श्री विवेक आचार्य, आईजी रायपुर श्री अमरेश मिश्रा, कलेक्टर गरियाबंद श्री दीपक अग्रवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
 
MLA देवेन्द्र यादव को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

MLA देवेन्द्र यादव को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

 रायपुरः बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav)को हाईकोर्ट के बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने देवेन्द्र यादव  की जमानत याचिका को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। जस्टिस एन.के. व्यास की सिंगल बेंच ने यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस पर अपना फैसला 12 दिसंबर 2024 को सुरक्षित रखा था, जिसे आज घोषित किया गया। दरअसल, पुलिस ने बलौदाबाजार हिंसा के केस में विधायक देवेंद्र यादव को आरोपी बनाया है। इस मामले में पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया, लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

17 अगस्त को हुई थी गिरफ्तारी

विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने 17 अगस्त को भिलाई से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से लगातार न्यायिक रिमांड बढ़ी। वे रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद रहे। पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच उन्होंने जमानत के लिए कई बार अर्जी लगाई। लेकिन, हाईकोर्ट ने जमानत खारिज कर दी है। वे वर्तमान में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। इस मामले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने जेल में उनसे मुलाकात की है। इनमें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब शामिल हैं।

पुलिस ने पेश किया 449 पेज का चालान 

जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव की जमानत निचली अलादत  ने खारिज कर दी थी, जिसके बाद उनके वकील ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। इधर, केस में देवेंद्र यादव और ओमप्रकाश बंजारे के खिलाफ पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में 449 पेज का चालान पेश किया है। आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसक प्रदर्शन मामले में आरोपी बनाया है। विधायक देवेंद्र यादव पर हिंसा भड़काने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि देवेंद्र के खिलाफ पर्याप्त सबूत और गवाह है। इसके अलावा पुलिस के पास कुछ वीडियो भी है। इसको आधार बनाकर उन्हें हिंसा भड़काने का आरोपी बनाया गया है।

अब हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

विधायक देवेंद्र यादव के वकील ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान तर्क दिया था कि, उनके क्लाइंट का इस घटना से कोई संबंध नहीं है। पुलिस उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है। वकील ने कहा कि राजनीतिक दबाव के चलते देवेंद्र यादव को आरोपी बनाया गया है। जबकि, वे घटना के समय वहां मौजूद ही नहीं थे। न ही उनके खिलाफ पुलिस के पास कोई सबूत है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने ऑर्डर रिजर्व कर लिया था, जिस पर आज फैसला सुनाते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी है।

Chhattisgarh : एक – दूसरे को दिल दे बैठी दो लड़कियां, घर वाले नहीं माने तो उठाया ये खौफनाक कदम……

Chhattisgarh : एक – दूसरे को दिल दे बैठी दो लड़कियां, घर वाले नहीं माने तो उठाया ये खौफनाक कदम……

 राजनांदगांव। डोंगरगांव क्षेत्र के दुलारदाई डोंगरी इलाके में दो लोगों के फांसी के फंदे में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं शव बुरी तरह से सड़ी-गली हालत में है। डोंगरगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को जांच में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगांव पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम आमगांव एवं बीजेपार के मध्य स्थित दुलारदाई डोंगरी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फांसी के फंदे में लटककर आत्महत्या कर लिया है। सूचना पर डोंगरगांव पुलिस टीम गठित कर टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों शव नाबालिक लड़कियों के है और दोनों के बीच समलैंगिक संबंध होने की जानकारी सामने आई है। दोनों विवाह करना चाहते थे लेकिन उनके परिजन विरोध में थे आहत होकर दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस दोनों के संबंध को लेकर किसी तरह से खुलासा नहीं कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियों के एक दूसरे के प्रति आकर्षण था और लंबे समय से वे रिलेशनशिप में थे। उनकी पहली मुलाकात मेला मड़ई के समय ग्राम पारस टोला में मुलाकात हुई थी। तब से वह संपर्क में थे इस बात की जानकारी लगते ही घर वालों ने समझाइश दी थी। परिजनों को उन्होंने शादी करने की बात भी कही थी। जिस पर परिजनों ने दोनों को समझने की कोशिश की। जिसके बाद वह अपने किसी परिजन जो सूरत में रहते थे वहां किसी को बगैर बताए चले गए वहां से उन्हें समझा कर लाया गया। वहीं वे दोनों लड़कियां आखिर का घर से बिना बताए करीब दो महापुर निकल गए थे। जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदा की डोंगरगांव थाने में दर्ज कराई थी।

ब्रेकिंग : नगर पालिकाओं में प्रशासकों की हुई नियुक्त, देखिये किसे कहा मिली जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी…

ब्रेकिंग : नगर पालिकाओं में प्रशासकों की हुई नियुक्त, देखिये किसे कहा मिली जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी…

 रायपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश के 47 नगर पालिकाओं में प्रशासकों की नियुक्ति की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। एसडीएम को प्रशासक बनाए गए हैं। ये प्रशासक नगर पालिकाओं का निर्वाचन कार्यकाल खत्म होते ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि आज 6 नगर पालिकाओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है, इसमें डोंगरगढ़, रतनपुर, तखतपुर, बोदरी, मनेंद्रगढ़ और कांकेर की नगर पालिका शामिल है।

देखें सूची……


BREAKING : 12 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा राजिम कुंभ कल्प, सीएम साय ने तैयारियों के सम्बन्ध में ली समीक्षा बैठक

BREAKING : 12 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा राजिम कुंभ कल्प, सीएम साय ने तैयारियों के सम्बन्ध में ली समीक्षा बैठक

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध  राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक कुंभ कल्प का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष यह अद्भुत धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन 52 एकड़ के नए प्रस्तावित मेला स्थल में संपन्न होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन स्थित बैठक कक्ष में आज राजिम कुंभ कल्प के तैयारियों के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शाही स्नान, गंगा आरती, संत समागम समेत कुंभ कल्प के प्रमुख आयोजनों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प 2025 धर्म, आस्था और संस्कृति का अद्भुत समागम होगा और यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और  संस्कृति को प्रदर्शित करने का भी सुंदर माध्यम है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि श्रद्धालुओं को यहां अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त हो और यह आयोजन हमारी गौरवशाली विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएं।

मुख्यमंत्री साय  ने राजिम कुंभ कल्प के आयोजन में शामिल समस्त विभागों और प्रशासनिक अमले को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था, सुरक्षा संबंधी उपाय और स्वच्छता के लिए विशेष ध्यान देने को कहा। साय ने कहा कि “हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस आयोजन को सफल बनाएं और  छत्तीसगढ़ की पहचान के रूप में इसे स्थापित करें। उन्होंने 12 फरवरी को आयोजित माघी पुन्नी स्नान, 21 फरवरी जानकी जयंती के अवसर पर संत समागम और 26 फरवरी को होने वाले शाही स्नान की तैयारी पर विशेष ध्यान देने को कहा।

मुख्यमंत्री साय को अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने राजिम कुंभ कल्प 2025 के आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से आयोजन स्थल में विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्धारित स्थानों के बारे में बताया। कुंभ कल्प में नागरिक सुविधाओं, साधु संतों के आवागमन, शाही स्नान और गंगा आरती को लेकर विभाग के तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ होगा और 26 फरवरी महाशिवरात्रि को इसका समापन होगा। राजिम कुंभ कल्प पैरी, महानदी और सोंढूर नदी के संगम पर आयोजित होगा। श्रद्धालु इन पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।

राजिम कुंभ कल्प के संपूर्ण आयोजन के लिए पर्यटन विभाग को नोडल बनाया गया है। 15 दिनों तक चलने वाले इस कुंभ कल्प में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी साधु संतों का विराट समागम होगा। माघी पुन्नी स्नान, शाही स्नान, जानकी जयंती के अवसर पर संत समागम विशेष रूप से आयोजित होगा। प्रतिदिन सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन, मेला, मड़ई, मीना बाजार और विभागीय प्रदर्शनी भी कुंभ कल्प का विशेष आकर्षण के रूप में शामिल हैं।
बैठक में विधायक रोहित साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, सचिव धर्मस् अन्बलगन पी., संचालक संस्कृति विवेक आचार्य, आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा, कलेक्टर गरियाबंद दीपक अग्रवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

BREAKING : पुलिस-नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर...सर्च ऑपरेशन जारी…!!

BREAKING : पुलिस-नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर...सर्च ऑपरेशन जारी…!!

 गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सलियों एवं सुरक्षाबलों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलवादियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि डीआरजी और स्पेशल टास्क फोर्स के 300 जवानों ने नक्सलियों को घेरा है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों ने संयुक्त आपरेशन चलाकर माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई कर रहे है। मौके से सर्चिंग के दौरान जवानों ने 3 नक्सलियों के शव के साथ ही हथियार बरामद किये है।

नक्सली मुठभेड़ गरियाबंद जिले के सोरनामाल जंगल की बतायी जा रही है। पुलिस को माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। ओडिशा के नवरंगपुर की ओर से भी जवानों ने नक्सलियों की घेराबंदी की थी। जिससे नक्सलियों को भागने का मौका नहीं मिल सका। लिहाजा छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के जवानों ने पूरी तरह से घेराबंदी कर नक्सलियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी।

इस आपरेशन में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से तीनों के शव बरामद कर जवानों ने कई ऑटोमैटिक हथियार भी जब्त किए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। ये नक्सली बस्तर से भागकर इस क्षेत्र में सक्रिय थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के साथ सर्चिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सर्चिंग के दौरान और भी नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हो सकती है।

Crime : सनकी पति ने कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार, पत्नी ने तोड़ा दम, आरोपी फरार…

Crime : सनकी पति ने कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार, पत्नी ने तोड़ा दम, आरोपी फरार…

 बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. घटना आज सुबह करीब 5 बजे की है. आसपास के लोगों ने घर पर बेहोश पड़ी लहुलुहान महिला को जैसे ही देखा, उन्होंने महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र के कंवर चौकी के अंतर्गत सांगली गांव का है.जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति का नाम केवल साहू है. वहीं मृतिका का नाम ईश्वरी साहू बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है. इस घटना के पीछे के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है. पुलिस की जांच के बाद ही इस हत्या के कारणों का पता चल सकेगा.

करणी कृपा पॉवर प्लांट में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, आज फिर बुझ गया एक घर का चिराग

करणी कृपा पॉवर प्लांट में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, आज फिर बुझ गया एक घर का चिराग

 महासमुंद : करणी कृपा पॉवर प्लांट में फिर बुझ गया एक घर का चिराग। सुनी हो गई फिर एक मां की कोख। बिना किसी सुरक्षा के करणी कृपा पॉवर प्लांट में भेड़ बकरियों की तरह मजदूरों से काम लिया जा रहा है। लगातार गरीब परिवारों के बेटों की बलि इस प्लांट को दी जा रही है। आखिर कब थमेगा करणी कृपा में युवाओं की मौत का सिलसिला।

आपको बता दें कि, कल 2 जनवरी को अभिषेक बर्मन नामक एक युवक बैचिंग प्लांट के पास ढलाई का कार्य कर रहा था। जहां पर डीजल पंप ऑपरेटिंग रूम का निर्माण कार्य भी किया जा रहा था। इसी दौरान अभिषेक बर्मन 8 फीट नीचे गड्ढे में जहां क्रांकीट फैलाने का कार्य किया जा रहा था गिर गया। इस बीच एक वाहन के द्वारा क्रांकीट गड्ढे में उड़ेल दिया गया।  ढलान पर गाड़ी खिसकती हुई 8 फीट नीचे गड्ढे में गिरी और गाड़ी के नीचे अभिषेक बर्मन आ गए जिससे उनकी मौत हो गई।

मामले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाई गई त्रुटियों के लिए ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है, और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। साइट पर सुरक्षा इंतजामों की कमी को देखते हुए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम 1996 नियम 2008 के नियम 283 के तहत साइट बैचिंग प्लांट के समीप निर्माणाधीन ’’डीजल रूम’’, और ’’बेड फिल्टर निर्माण कार्य’’ को तब तक प्रतिबंधित कर दिया गया है, जब तक सुरक्षा उपाय पूरी तरह से लागू नहीं किए जाते और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते। सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को श्रम और सुरक्षा कानूनों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

BREAKING: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, ईडी ऑफिस पहुंचे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूछताछ जारी

BREAKING: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, ईडी ऑफिस पहुंचे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूछताछ जारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में हुए 2000 करोड़ से ऊपर के आबकारी घोटाला में प्रवर्तन निदेशालय की जांच तेज हो गई है. पूछताछ के लिए ईडी के बुलावे के बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा रायपुर ईडी ऑफिस पहुंचे हैं. उनके बेटे हरीश कवासी को भी आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

शराब घोटाला में छत्तीसगढ़ में ईडी की जांच

28 दिसंबर को ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लकमा के रायपुर स्थित आवास पर छापेमारी की. सुकमा में उनके बेटे हरीश कवासी और उनसे जुड़े लोगों के घर पर भी प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की. इसके अलावा धमतरी सहित सात जिलों में ईडी ने रेड मारी. जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने दावा किया कि उन्हें शराब घोटाला से जुड़े कई अहम दस्तावेज और कुछ टेक्निकल जानकारी मिली हैं. उसी को आधार बनाकर ईडी ने कवासी लकमा और उनके बेटे को पूछताछ के लिए रायपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय बुलाया.

कवासी लखमा और उनके बेटे के घर अहम दस्तावेज मिलने का दावा

आबकारी घोटाले मामले में कवासी लखमा और उनके बेटे के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ईडी को कैश या दूसरा सामान नहीं मिला है. हालांकि प्रवर्तन निदेशालय ने सोशल साइट पर इस बात की जानकारी दी थी कि आबकारी घोटाला मामले में हुई छापेमारी में कई अहम दस्तावेज और लेनदेन की जानकारी मिली है. जिसके सत्यापन के लिए पूर्व आबकारी मंत्री और उनके बेटे को 3 जनवरी को पूछताछ के लिए रायपुर कार्यालय में बुलाया गया है.

स्कूल में शिक्षकों से मारपीट और गाली-गलौज मामले में भूपेश बघेल समेत 4 गिरफ्तार

स्कूल में शिक्षकों से मारपीट और गाली-गलौज मामले में भूपेश बघेल समेत 4 गिरफ्तार

 बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा अपराधों मे त्वरित और सख्त वैधानिक कार्यवाही करने हिदायत दिया गया है। थाना कोटा में प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2.01.2025 को आरोपियों के द्वारा शराब के नशे में स्कूल के अन्दर घुसकर शिक्षकों से गाली गलौज कर मारपीट किया गया है। घटना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रथम सूचना पत्र क्रमांक 11/2025 धारा 296,351(2),333,3(5) बी.एन.एस. दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध 03/03/2025 धारा 170,126,135(3) बी. एन.एस. एस. कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

भूपेश बघेल पिता वेदप्रसाद बघेल उम्र 24 वर्ष
2. सोमेश्वर दिनकर पिता दुर्योधन दिनकर उम्र 28 वर्ष
3.समेर दिनकर पिता संतोष दिनकर उम्र 18 वर्ष
4. राहुल मरावी पिता कन्हैया मरावी उम्र 18 वर्ष सभी निवासी ग्राम बघेलकापा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ. ग.)

48 घंटे में 5 हत्याओं से राजधानी में डर का माहौल : कांग्रेस

48 घंटे में 5 हत्याओं से राजधानी में डर का माहौल : कांग्रेस

 रायपुर। 48 घंटे में राजधानी में पांच हत्या की घटना हुई है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रोज हो रही हत्यायों से पूरी राजधानी में भय का माहौल है रायपुर में हत्या और चाकूबाजी की घटनाये लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार कुंभकर्णीनिंद्रा में सोई हुई है। जबसे राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, राजधानी में औसतन रोज तीन हत्या हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं होता भयावह हत्या की एक दो घटनाएं न होती हो, अपराधी इतने बेलगाम हो गये है कि सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मार रहे, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार। पूरे प्रदेश में नागरिकों को भय के माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है। साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। मासूम बच्चियों के साथ घृणित दुराचार की घटनाएं बढ़ गयी। रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूब अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरें सामने आ रही।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अपराधिक तत्व इतने बेखौफ हो गये है कि उनमें पुलिस का भय जरा भी नहीं बचा है। राह चलते किसी को भी चाकू मार दी जा रही, सड़कों पर खुलेआम हत्या हो रही है। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है राजधानी में सरेआम गोलीबारी की पांच घटनाएं हो चुकी है। सरकार की नाकामी और पुलिस की लापरवाही का परिणाम है कि प्रदेश की राजधानी असुरक्षित हो चुकी है। राजधानी रायपुर चाकूपुर बन गया है। प्रदेश के लगभग सभी शहरों में रोज ही हत्याएं हो रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था है ही नही। इसलिये अपराधिक घटनाये बढ़ रही है। सरकार अपराधियों पर लगाम कसने के बजाये उनकी संरक्षक बन गयी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनोदिन और बिगड़ते जा रही है और सरकार मूकबधिर बनकर बैठी हुई है अब तो हत्या, अपराध की घटनाये बर्दाशत के बाहर हो गयी है। सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी है मुख्यमंत्री से सरकार नही संभल रहा, गृहमंत्री से गृह विभाग नही संभल रहा है।

 

साय सरकार ने साल के पहले दिन सहायक शिक्षकों पर अत्याचार किया : भूपेश

साय सरकार ने साल के पहले दिन सहायक शिक्षकों पर अत्याचार किया : भूपेश

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने तूता धरना स्थल पहुंचकर शिक्षकों की मांग का समर्थन किया

3 जनवरी 2025 रायपुर :- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षकों की बर्खास्तगी और धान खरीदी समेत विभिन्न मुद्दों पर सा रकार की कड़ी आलोचना की है। तूता धरना स्थल पहुंचकर शिक्षकों की मांगों का समर्थन करते हुए उन्होंने इसे भाजपा सरकार द्वारा युवाओं और किसानों पर अत्याचार करार दिया।

2897 शिक्षकों की बर्खास्तगी पर सवाल
भूपेश बघेल ने कहा कि साय सरकार ने 2897 नियमित सहायक शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया, जो भारतीय इतिहास में किसी भी राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों की इतनी बड़ी संख्या में बर्खास्तगी का पहला मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अदालत में शिक्षकों का पक्ष सही तरीके से नहीं रखा, जिससे
उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

उन्होंने सुझाव दिया कि इन शिक्षकों को प्रयोगशाला सहायक और उच्च श्रेणी शिक्षकों के पदों पर समायोजित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने 33,000 रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया रोक रखी है और इसे तुरंत शुरू करने की मांग की।

धान खरीदी में फैली अव्यवस्था पर चर्चा करते हुए बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का पूरा धान नहीं खरीदना चाहती। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों पर बारदाने की कमी, उठाव में देरी, और किसानों को समय पर भुगतान न करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि इस साल सेंट्रल पूल में कितना चावल लिया जाएगा, जिसे अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया।

चुनाव से डर रही भाजपा सरकार
नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त किए जाने पर बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव कराने से डर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव की अवधि बढ़ाने और प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय जनता की नाराजगी से बचने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि साय सरकार एक साल में ही अलोकप्रिय हो गई है और जनता हर वर्ग से नाराज है।

धर्मांतरण पर भाजपा को घेरा
भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासन में राज्य में धर्मांतरण की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने "घर वापसी" के दावों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जो लोग घर वापसी कर रहे हैं, उन्हें किस जाति में शामिल किया जा रहा है और क्या इसका कोई रिकॉर्ड रखा जा रहा है।

भूपेश बघेल का तीखा हमला
भूपेश बघेल ने कहा, "साय सरकार ने साल के पहले दिन युवाओं पर अत्याचार कर उन्हें हतोत्साहित किया है। किसानों, महिलाओं, युवाओं, और आदिवासियों के मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है।"

इस पूरे घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में गरमाहट बढ़ गई है, और विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है।

CG –नगर पालिका के CMO निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, राज्य सरकार ने किया सस्पेंड…..

CG –नगर पालिका के CMO निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, राज्य सरकार ने किया सस्पेंड…..

 बालोद। दल्लीराजहरा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) भूपेंद्र वार्डेकर को निलंबित कर दिया गया है। उन पर यह कार्रवाई कोंडागांव नगर पालिका में सीएमओ रहते हुए की गई अनियमितताओं के कारण की गई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना करीब 6 महीने पहले की है, जब वार्डेकर कोंडागांव नगर पालिका के सीएमओ थे। इस दौरान अध्यक्ष कक्ष के रिनोवेशन कार्य और फर्नीचर क्रय में गंभीर अनियमितता पाई गई। मामले में जांच के बाद यह पाया गया कि भूपेंद्र वार्डेकर ने इन कार्यों में वित्तीय नियमों और प्रक्रिया का उल्लंघन किया था, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें निलंबित किया गया है।

CG ACCIDENT : छग में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी, यहां हाईवा की ठोकर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

CG ACCIDENT : छग में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी, यहां हाईवा की ठोकर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

 बलौदाबाजार: नए साल के जश्न के बीच नशे में धुत होकर तेज रफ्तार में वाहन चलाने से लोग बाज नहीं आ रहे है और मौत के रूप में खामियाजा भुगत रहे है। वहीं छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की जान चली गई। यह हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के कलमीडीह गांव में हुआ, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर आगे की कार्रवाई में जुट हुई है।

जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक महराजी अर्जुन गांव के निवासी हैं। वे नए साल के मौके पर तुरतुरिया गए हुए थे, वहां से एक ही बाइक पर सवार होकर वे गांव लौट रहे थे। इसी दौरान यह भीषण हादसा हो गया, जिसमें तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।

अग्निवीर योजना भारतीय सेना और देश के युवाओं के लिए एक दूरदर्शी कदम: सांसद  बृजमोहन अग्रवाल

अग्निवीर योजना भारतीय सेना और देश के युवाओं के लिए एक दूरदर्शी कदम: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर :- राजधानी रायपुर निवासी और भारतीय सेना के गौरवशाली अग्निवीर  हितेश साहू ने आज सांसद  बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात की।हितेश साहू , अपनी ट्रेनिंग पूरी कर चुके है, और बीकानेर, राजस्थान में पहली पोस्टिंग मिली है, जहां रवाना होने से पहले उन्होंने सांसद  बृजमोहन से मुलाकात कर अपनी सेवाओं और अनुभवों के बारे में जानकारी साझा की और देश की सेवा में अपना योगदान देने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने अग्निवीर हितेश साहू के साहस और देशभक्ति की सराहना की। उन्होंने कहा, अग्निवीर योजना भारतीय सेना और देश के युवाओं के लिए एक दूरदर्शी कदम है। इस योजना के माध्यम से न केवल सेना को युवा, उत्साही और तकनीकी रूप से सक्षम सैनिक मिल रहे हैं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, कौशल और सेवा का अद्वितीय अवसर भी प्राप्त हो रहा है।
हमारे युवाओं का सेना में योगदान न केवल उनके परिवारों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। हितेश जैसे युवा हमारे देश की सुरक्षा के मजबूत स्तंभ हैं।”

CG : पिकनिक मनाने के लिए रखे थे देसी मुर्गे, पड़ोसी के कुत्ते ने खा लिया, थाने पंहुचा मामला, फिर जो हुआ…

CG : पिकनिक मनाने के लिए रखे थे देसी मुर्गे, पड़ोसी के कुत्ते ने खा लिया, थाने पंहुचा मामला, फिर जो हुआ…

 जशपुर: जिले के कुनकुरी से अनोखा मामला सामने आ रहा है, यहां लंबी टोली मोहल्ले में नए साल में पिकनिक मनाने के लिए रखे देशी मुर्गे को पड़ोसी के कुत्ते ने खा लिया, वहीं मुर्गे के मालिक ने कुत्ते के मालिक से मुर्गे की मांग करने पर पड़ोसी लड़ाई करने लगे, इस दौरान मुर्गे के मालिक ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने कुनकुरी थाने पहुंचे। वहीं मुर्गे के मालिक ने देशी मुर्गा के बदले देशी मुर्गा की मांग की है। पूरा मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले में मुर्गे के मालिक को कुत्ते के मालिक से मुर्गे की कीमत 500 रुपए दिलाकर समझौता कराया है।

कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले में मुर्गे के मालिक को कुत्ते के मालिक से मुर्गे की कीमत 500 रुपए दिलाकर समझौता कराया है।

 
 
 
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ सरकार ने किया बड़ी छूट का ऐलान, डीजल पर इतने प्रतिशत वैट घटाया, जानिए किन्हें मिलेगा सस्ते डीजल का लाभ...

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ सरकार ने किया बड़ी छूट का ऐलान, डीजल पर इतने प्रतिशत वैट घटाया, जानिए किन्हें मिलेगा सस्ते डीजल का लाभ...

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने छह फीसदी वैट डीजल पर घटा दिया है। ये फैसला राज्य सरकार ने उद्योगपतियों के लिए लिया है। दरअसल राज्य सरकार अभी उद्योगपतियों से डीजल की बल्क खरीदी पर 23 फीसदी वैट और एक रुपया एकस्ट्रा चार्ज करती थी। इसकी वजह से उद्योगपति छत्तीसगढ़ से डीजल की खरीदी नहीं करते थे। 

सरकार ने अब वैट में बड़ी छूट का ऐलान कर दिया है। फैसले के मुताबिक राज्य सरकार ने उद्योगपतियों को डीजल की बल्क में खरीदी पर 6 फीसदी छूट का ऐलान किया है। फैसले के तहत अब इंडस्ट्री संचालकों को 17 फीसदी वैट ही देना होगा, वहीं 1 रुपया एक्स्ट्रा चार्ज भी राज्य सरकार ने खत्म कर दिया है। इससे उद्योगपतियों को बड़ा फायदा होगा। वहीं राज्य सरकार को भी जो राजस्व का बड़ा नुकसान होता था, उसकी भी भरपायी हो जायेगी। 

राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने दी नए वर्ष की शुभकामनाएं,राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की

राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने दी नए वर्ष की शुभकामनाएं,राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की

 रायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।  डेका ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री  साय ने राज्यपाल को जशपुर जिले के स्थानीय उत्पाद भेंट किए। ‌ राज्यपाल  डेका और मुख्यमंत्री  साय ने एक दूसरे को राजकीय गमछा पहनाकर स्वागत किया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध सिंह भी उपस्थित थे।

नए साल के जश्न में पसरा मातम, दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दो युवकों की मौत

नए साल के जश्न में पसरा मातम, दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दो युवकों की मौत

 मुंगेली : जिले में नए साल का जश्न अब मातम में पसर गया। यहां पर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दो युवकों की मौत हो गई। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। गाली- गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गई। जिसके चलते गांव के दो युवकों की जान चली गई। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना लालपुर थाना क्षेत्र का है। जहां के चंदली गांव में मामूली विवाद को लेकर शराब के नशे में धुत दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे से मारपीट हो गई। इस दौरान शंकर राज उम्र 35 वर्ष और सुनील यादव 30 साल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव के ही गोकुल राज गजानंद राज और गणेश यादव घायल हो गए हैं। जिनका इलाज लोरमी के अस्पताल में जारी है।

मारपीट में हुई दो लोगों की मौत 

घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है। जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके। वहीं घटना के दौरान दोनों पक्ष के लोग शराब के नशे में भूत थे। जिसके कारण मामूली विवाद के चलते यह पूरी घटना हुई है। इस पूरे मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है। वह गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया। जिसमें दो लोगों की इस घटना में मौत हो गई है।

मुख्यमंत्री साय ने जगदलपुर में 356 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, कहा – अब फिर से बन रही है बस्तर की पहचान

मुख्यमंत्री साय ने जगदलपुर में 356 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, कहा – अब फिर से बन रही है बस्तर की पहचान

 रायपुर : बस्तर की मूल पहचान उसके सुंदर प्राकृतिक परिवेश, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और शांत वातावरण से रही है। हमने एक साल में बस्तर की मूल पहचान वापस देने का महती कार्य किया है।आज बस्तर की प्रशंसा केवल भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में हो रही है। संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने ग्राम धुड़मारास को विश्व के 20 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में सम्मिलित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जगदलपुर के पीजी कॉलेज हॉस्टल मैदान में आयोजित विकास कार्यो के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने इस मौके पर 356 करोड़ 44 लाख रूपए लागत के 288 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन और विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को एक करोड़ 55 लाख रूपए से अधिक की राशि का चेक और सामग्री का वितरण किया।

 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर अंचल की तरक्की और उन्नति के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। बस्तर अंचल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी बुनियादी सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बस्तर में हम विश्वास के साथ विकास करना चाहते हैं, जिसमें हमें सफलता मिल रही है। छत्तीसगढ़ की जनता से मोदी की गारंटी के रूप में हमने जो वादा किया था वह हर वादा हम निभा रहे हैं। सरकार बनने के एक साल के भीतर ही मोदी की गारंटी में से अधिकांश को हमने पूरा किया है।
 
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर के संवेदनशील इलाके के लोगों को आवास उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार द्वारा केंद्र सरकार से किए गए अनुरोध पर इन क्षेत्रों के लिए पृथक से 15 हजार प्रधानमंत्री आवास भी स्वीकृति दी गई है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 18 लाख पीएम आवास स्वीकृति की गारंटी दी थी उसे पूरा करते हुए हमारी सरकार की शपथ के दूसरे ही दिन हमने आवासहीन हितग्राहियों को आवास की स्वीकृति दी। स्वीकृत पीएम आवास अब बनते जा रहे हैं और लाभान्वित परिवारों का गृह प्रवेश भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि 07 जनवरी को देश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, इस दिन भी प्रदेश में आवासहीन हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने नक्सल प्रभावित और पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए नियद नेल्ला नार योजना की शुरुआत की, जिसमें सुरक्षा कैम्पों के 5 किलोमीटर की परिधि में स्थित गांवों में सरकार की 17 विभागों के 53 कल्याणकारी योजनाओं और 28 सामुदायिक सुविधाओं के तहत मूलभूत सुविधाओं का विकास तेजी से सुनिश्चित कर रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी लागू कर दी है, आज प्रदेश के स्कूलों में 18 स्थानीय भाषा में पढ़ाई हो रही है। बस्तर में बच्चे हल्बी एवं गोंडी बोली में पढ़ाई कर रहे हैं। डॉक्टर बनने की इच्छा रखने वाले हमारे युवाओं की हित में हमने एमबीबीएस की पढ़ाई हिन्दी माध्यम में करवाने का निर्णय लिया है। पीएम श्री स्कूल योजना में 341 स्कूलों में आधुनिक शिक्षा के अनुकूल व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर और गांवों का विकास अनवरत हो रहा है। पूरे प्रदेश में एक साल के अन्दर शहरी क्षेत्र के विकास के लिए 07 हजार करोड़ रूपए जारी किया जा चुका है।
 
नगर पंचायत बस्तर में पेयजल आपूर्ति हेतु 50 करोड़ रूपए की घोषणा
 
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर पंचायत बस्तर में अमृत मिशन योजनांतर्गत घर-घर शुद्ध पेयजल पहुँचाने के लिए 50 करोड़ रूपए देने की घोषणा की। वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री साय की डबल इंजन की सरकार है, जिससे विकास की गति तेज हुई है। कार्यक्रम को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव और बस्तर सांसद महेश कश्यप ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र कांकेर भोजराज नाग, विधायक द्वय विनायक गोयल एवं चैतराम अटामी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधी और गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।