नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG - बैंक के चार अफसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस बड़े कांड की वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला...!!

CG - बैंक के चार अफसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस बड़े कांड की वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला...!!

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ में स्टेट बैंक आफ इंडिया में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पुलिस ने SBI बैंक के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा कबीरधाम में हुआ है, जिसके बाद अब अन्य बैंकों में भी जांच शुरू हो सकती है। अधिकारियों पर आरोप है कि, वे बंद पड़े खातों को दोबारा एक्टिवेट करके लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा किया है। खाताधारकों के परिजनों को जब इस फर्जीवाड़े का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है।   

बताया जा रहा है कि बोड़ला SBI बैंक के चार अधिकारी ब्रांच में संचालित मृतकों के सालों से बंद पड़े हुए खातों को फर्जी तौर तरीके से एक्टिवेट किया था। यही नहीं मृतकों के खातों से लाखों रुपये की हेराफिरी भी की गई है। वहीं खाताधारकों के रिश्तेदार सालो बाद बैंक गए तब उन्हें फर्जीवाड़ा का पता चला कि, उनके परिजन के खातों की राशि निकाल ली गई है। मामले की भनक जब परिजनों को लगी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की।

पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि, जो बैंक खाता सालों से बंद पड़े रहते हैं उसकी राशि आरबीआई के पास चली जाती थी। जिसे बैंक के अधिकारी चालाकी से खाते को पुनः एक्टिव कर उसमें की राशि आहरण कर लेते थे। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने तुरंत SBI बैंक के चार अधिकारियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। आज 17 दिसंबर 2024 को आरोपी संजय प्रकाश जरीके, सूरज शर्मा, निशांत कुमार और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 
मुख्यमंत्री ने बाबा गुरू घासीदास जयंती की दी बधाई, कहा – बाबा गुरू घासीदास जी ने दिखाया मानवीय गुणों के विकास का रास्ता

मुख्यमंत्री ने बाबा गुरू घासीदास जयंती की दी बधाई, कहा – बाबा गुरू घासीदास जी ने दिखाया मानवीय गुणों के विकास का रास्ता

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  साय ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया। बाबा जी ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला रखी। उन्होंने लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की।  साय ने कहा कि गुरू घासीदास जी का जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं।

 
CG : सदन में उठा माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की धोखाधड़ी का मुद्दा, विपक्ष ने की स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग

CG : सदन में उठा माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की धोखाधड़ी का मुद्दा, विपक्ष ने की स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग

 रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने एक अहम मुद्दा उठाया, जिसमें माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की धोखाधड़ी का सवाल खड़ा किया गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि इन कंपनियों द्वारा महिला समूहों से ठगी की जा रही है और लोन वसूली के नाम पर महिलाओं को आधी रात को प्रताड़ित किया जा रहा है। खासकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में यह ठगी और शोषण बढ़ रहा है, जहां ग्रामीणों को बुरी तरह से लूटा जा रहा है।

विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार से गंभीर जांच की मांग की, यह आरोप लगाते हुए कि सरकार इस मामले में सिर्फ खानापूर्ति कर रही है और ठोस कार्रवाई से बच रही है। विपक्ष ने विधानसभा में इस विषय पर स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की, ताकि इस समस्या की गंभीरता को समझा जा सके और प्रभावी समाधान निकल सके। हालांकि, आसंदी ने विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया, जिससे विपक्षी दलों में निराशा व्याप्त हो गई।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों महिलाओं से धोखाधड़ी और लोन वसूली के तरीकों ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। विपक्ष ने राज्य सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की है, ताकि इस गंभीर मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की जा सके और पीड़ितों को न्याय मिल सके।

 
 खुशहाल एक साल इवेंट आज 17 दिसंबर को मरीन ड्राइव में शाम 6.30 बजे से

खुशहाल एक साल इवेंट आज 17 दिसंबर को मरीन ड्राइव में शाम 6.30 बजे से

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर शासन की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति नागरिकों को जागरूक करने जनसंपर्क विभाग द्वारा  मरीन ड्राइव, तेलीबांधा, रायपुर में 17 दिसंबर को खुशहाल एक साल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । यह कार्यक्रम शाम 6.30 बजे  से रात 9.30 बजे तक होगा जिसमें विभिन्न तरह की मनोरंजक गतिविधियों और गेम्स का आयोजन भी होगा। इसमें प्रत्येक आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं । कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में पूछे गए रोचक प्रश्नों का सही उत्तर देने पर तत्काल गिफ्ट/गिफ्ट वाउचर मौक़े पर ही दिया जाएगा।
 
CG : मुख्यमंत्री के निर्देश पर 10 चिकित्सा अधिकारियों और 19 दंत चिकित्सकों की हुई नियुक्ति, देखिये पूरी लिस्ट..!!

CG : मुख्यमंत्री के निर्देश पर 10 चिकित्सा अधिकारियों और 19 दंत चिकित्सकों की हुई नियुक्ति, देखिये पूरी लिस्ट..!!

 रायपुर। एक बार फिर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा राज्य में 10 चिकित्सा अधिकारियों, 19 दंत चिकित्सक, निश्चेतना विशेषज्ञ और पैथोलॉजिस्ट की संविदा नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश में निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ अजीत कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव तथा पैथोलॉजिस्ट डॉ अनुभव वर्मा को जिला अस्पताल बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह से 10 चिकित्सा अधिकारियों में डॉ. राकेश कुमार खोब्रागढ़े को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर- दोरनापाल जिला सुकमा, डॉ. अभयजीत गोलदार को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पेण्ड्रा जिला- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, डॉ. दीपाली मरकाम को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर शीतला पारा जिला कांकेर, डॉ. शुभम पाण्डेय को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र- मुंगेली जिला- मुंगेली, डॉ. प्रदीप कुमार पाण्डेय को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर – खपरी वार्ड नं. 01. सरगांव जिला- मुंगेली, डॉ. तस्नीम फातिमा को शहरी प्राथ. स्वास्थ्य केन्द्र धमधा नाका जिला- दुर्ग, डॉ आकाक्षा कोरेटी को जिला अस्पताल जिला- दुर्ग, डॉ अब्दुर राजिक खान को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामेश्वर नगर जिला- रायपुर, डॉ. अर्जुन सिंह बंजारे को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर सतनामीपारा साईनाथ कॉलोनी जिला- रायपुर, डॉ. संवेग दिनकर को जिला अस्पताल कालीबाड़ी जिला-रायपुर में पदस्थापित किया गया है।

जारी पदस्थापना आदेश में 19 दंत चिकित्सको में से डॉ सुबी को यूपीएचसी बैकुंठधाम जिला दुर्ग, डॉ. नेहा मिश्रा को यूपीएचसी पोटियाकला जिला दुर्ग, डॉ. प्रसना सोनी को यूपीएचसी खुर्सीपार जिला दुर्ग, डॉ प्रीतिका साहू को यूपीएचसी चरौदा जिला दुर्ग, डॉ दीपा तिवारी को सीएचसी एस लोहारा जिला कबीरधाम, डॉ रंजना दान को सीएचसी शंकरगढ़ जिला बलरामपुर, डॉ ऋषि राज को सीएचसी पथरिया जिला मुंगेली, डॉ सी. नाग को सीएचसी मणिपुर जिला गरियाबंद, डॉ. अरूणिमा चौहान को सीएचसी लैलूंगा जिला रायगढ़, डॉ. परमेश्वर पात्र को सीएचसी धनोरा जिला कोण्डागांव, डॉ. श्रद्धा को सीएचसी पलारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, डॉ. मधु राठौर को सीएचसी मालखरौदा जिला सक्ती, डॉ हेम सिंह को सीएचसी विजयनगर जिला रायगढ़, डॉ प्रज्ञा लोधी को सीएचसी मंदिर हसौद जिला रायपुर, डॉ वसुंधरा कश्यप को सीएचसी खरौद जिला जांजगीर-चांपा, डॉ मालविका मशीह को सीएचसी तखतपुर जिला बिलासपुर, डॉ. लीना को सीएचसी अंबागढ़-चौकी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, डॉ. रश्मि को सीएचसी नरहरपुर जिला कांकेर, डॉ रणजीत खाण्डे को सीएचसी मानपुर जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में संविदा नियुक्ति दी गई है।

CG - हैवानियत की हदे पार : दरिंदे ने पहले लड़की को मुंह पर काटा, मारी जोरदार ईंट, फिर किया ये खौफनाक कांड

CG - हैवानियत की हदे पार : दरिंदे ने पहले लड़की को मुंह पर काटा, मारी जोरदार ईंट, फिर किया ये खौफनाक कांड

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक दरिंदें ने अपनी हवस की प्यास बुझाने के लिए पहले युवती के मुंह पर काटा। उसके बाद उसे पर ईंट से हमला किया। फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित युवती जैसे-तैसे पुलिस थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि युवती किराए के मकान में रहकर मजदूरी करती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

24 साल की युवती ने बताया, मैं यहां किराए से रहती हूं। 14 दिसंबर की शाम को मैं दैनिक कर्म करने गई थी। इस दौरान बिहारी नाम का शख्स पीछे से आ गया। उसने जबरदस्ती मेरा हाथ पकड़ा। वह मुझे घसीटकर खाली जगह ले गया। मैंने जब चिल्लाने की कोशिश की तो उसने मेरे चेहरे पर काटा। उसने मुझे ईंट से पीटा। इसके बाद उसने मेरा रेप किया। रेप के बाद बिहारी मुझे वहीं फेंककर भाग गया। मैं जैसे-तैसे अपने कमरे पर पहुंची। 

पुलिस ने युवती की शिकायत पर अपराध क्रमांक 743/24 धारा 64(1), 115(2) बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया। इस दौरान पता चला कि आरोपी पर अपराध सिद्ध हो रहा है। पुलिस ने तत्काल आरोपी की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

छत्तीसगढ़ में रिश्ते शर्मसार : बड़े पिता ने 4 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ में रिश्ते शर्मसार : बड़े पिता ने 4 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

  सरगुजा. रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 4 साल की मासूम के साथ बड़े पिता ने हैवानियत की सारी हदे पार कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. यह घटना अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, काम की तलाश में शहर से बाहर गए पिता ने अपनी 4 साल की मासूम बच्ची को रिश्ते में लगने वाले बड़े भाई के घर छोड़ कर गए थे. इधर बड़े भाई ने रिश्ते को शर्मसार कर रिश्ते में बेटी लगने वाली 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.

दो दिन के बाद जब मासूम के पिता अपनी बेटी को लेने बड़े भाई के घर पहुंचे तो मासूम ने रोते बिलखते अपने पिता को अपने साथ हुई आप बीती बताई. इसके बाद परिजनों ने गांधीनगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है.

CG : IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत, शरीर के उड़े चिथड़े

CG : IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत, शरीर के उड़े चिथड़े

 बस्तर। जिले में नक्सलियों की एक और नापाक करतूत सामने आयी है, यहां इंद्रावती नदी पार IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। धमाका इतना जोर का था कि ग्रामीण के पैर समेत अन्य अंगों के चिथड़े उड़ गए। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने फोर्स को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से IED प्लांट किया था, लेकिन चपेट में युवक आ गया। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मामला बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर बसे कोशलनार-2 गांव है। सोमवार को इसी गांव का रहने वाला मनारू अकाली (35) पहाड़ की तरफ लकड़ी लेने के लिए गया हुआ था। लौटते समय एक पेड़ के नीचे ठहरने के लिए पहुंचा था, तभी धमाका हो गया। जब जोर का धमाका हुआ। ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद धमाके की आवाज सुनकर जंगल-पहाड़ की तरफ मौजूद अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही मौके से शव उठाकर गांव लेकर आए। यह मामला बीजापुर जिले का है, लेकिन सरहदी थाना दंतेवाड़ा जिले के बारसूर का है। बीजापुर ASP चंद्रकांत गवर्णा ने कहा कि, IED ब्लास्ट की जानकारी मिली है। ये नक्सलियों की कायराना करतूत है। मामले की जांच की जा रही है।

CG : डिप्टी कलेक्टर की कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, सवार युवक की मौके पर मौत

CG : डिप्टी कलेक्टर की कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, सवार युवक की मौके पर मौत

 बालोद: जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है है, यहां डौंडी थाना क्षेत्र अंतरगर्त मर्चुरी के पास डिप्टी कलेक्टर की कार से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं मामले में आगे की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 30 वर्षीय अलख राम के रूप में हुई, जो ग्राम बोगर, भानुप्रतापपुर का निवासी था। हादसा तब हुआ जब डौंडी विकासखंड के रहने वाले डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके जो बीजापुर में नियुक्त हैं। डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी से ड्राइवर आज उनके माता-पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले गया था, जहां से वापस लौटते वक्त विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा इतना भयंकर था कि सार से टक्कर के बाद बाइक गाड़ी के सामने इंजिन के पास जाकर फंस गई थी, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान मौके पर राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 
बिना टेंडर फोर्स के लिए पुलिया बनाने पर कांग्रेस का हंगामा, सदन से वॉकआउट

बिना टेंडर फोर्स के लिए पुलिया बनाने पर कांग्रेस का हंगामा, सदन से वॉकआउट

 रायपुरः नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा और सुकमा जिले में सुरक्षा बलों की सुविधा के लिए बरसात के पहले बिना टेंडर पुलिया बनाए जाने पर कांग्रेस विधायकों ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा किया और लोक निर्माण मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से वांक आऊट कर दिया। कांग्रेस ने पूरे मामले में लोक निर्माण मंत्री पर भ्रष्ट्राचार के आरोप लगाए।
क्या है मामला
दरअसर प्रश्नकाल के दौरान सुकमा से कांग्रेस के विधायक कवासी लकमा ने एक प्रश्न के माध्यम से लोकनिर्माण मंत्री और छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव से जानना चाहा था कि सुकमा और दंतेवाड़ा के सरहदी गांव परिया, नागलगुंडा और मुलेर में निर्माणाधीन पुलिया का टेंडर करब हुआ था और सरकार ने उस कार्य़ की प्रशासकीय स्वीकृति कब दी थी।
प्रश्न का जवाब देते हुए राज्य के लोक निर्माण मंत्री ने सदन को बताया कि तीनों पुलिया निर्माण के लिए निविदा प्राप्ति की अंतिम तिथि 16 दिसंबर तथा निविदा खोलने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर है। लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि तीनों गांव से सुरक्षा बलों के कैंप तक बरसात के समय सुरक्षा बलों की आवाजाही के लिए स्थानीय कलेक्टर के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य़ शूरू कराया गया था। सुरक्षाबलों की आवाजाही के लिए तत्काल काम कराया जाना जरूरी था, इसलिए काम पहले कराया गया और टेंडर की प्रक्रिया बाद में की जा रही है।
शासन ने अबतक एक रूपए भी खर्च नही किए
लोकनिर्माण मंत्री ने कहा कि तत्काल काम सुरक्षाबलों की जरूरत के मद्देनज़र दिया गया था लेकिन राज्य शासन द्वारा ठेकेदार को एक रूपए का भी भूगतान नही किया गया है। उन्होंने कहा कि भूगतान की प्रक्रिया टेंडर के बाद होगी।
विपक्ष का हंगामा
सदन में लोकनिर्माण मंत्री के जवाब से कांग्रेसी सदस्य संतुष्ट नही हुए। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मामले में हस्तक्षेप करते हए पूरे मामले की जांच कर कार्यवाई की मांग की। लेकिन लोक निर्माण मंत्री ने कांग्रेस की मांग को स्वीकार नही किया। इसके बाद कांग्रेसी सदस्य सदन में नारेबाजी करने लगे और लोक निर्माण मंत्री पर भ्रष्ट्राचार के आरोप लगाए। इसके बाद सदन में सत्ता-पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक और हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने नारेवाजी करते हुए सदन से वांकआऊट कर दिया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, प्रश्नकाल में उठा जल जीवन मिशन पर गड़बडी और स्मार्ट सिटी का मुद्दा …

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, प्रश्नकाल में उठा जल जीवन मिशन पर गड़बडी और स्मार्ट सिटी का मुद्दा …

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है, जहाँ प्रश्नकाल में कई सवाल उठ रहे हैं, . कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले प्रश्नकाल में विधायक धरमलाल कौशिक ने जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही की शिकायतों पर प्रश्न पूछते हुए कहा फर्जी दस्तावेज के आधार पर काम लिया गया,जाँच पर स्वीकार किया है कुट रचित के आधार पर काम हुआ,जांच होने के बजाय ब्लैक लिस्ट कर दिया, क्या इस मामले पर FIR होगा क्या मामले को ईडी को देंगे ? जिसका जवाब लोकनिर्माण विभाग के मंत्री और डिप्टी सीएम और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा की इसकी शिकायत प्राप्त हुई थी जिसकी इंक्वारी की गई है, इंक्वायरी करने क्ले बाद जो राज्य स्तरीय है , समिति विचार करेगी – विचार करके जो भी करवाई करेगी, और FIR करने की अनुशंसा हुई तो निश्चित रूप से करेगी, जाँच कर प्रतिवेदन भेजा गया है जो भी निर्देश होगा, जल जीवन मिशन पर गड़बडी हुई हो तो कठोर से कठोर् कार्रवाई होगी .

वही इसके बाद अगला सवाल विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा. उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना रायपुर के अंतर्गत कार्यों की वित्तीय और भौतिक स्थिति पर सवाल पूछा है. जिसका जवाब भी लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव ने देते हुए कहा की स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ही खर्च हुआ है…
जिसपर अजय चंद्राकर ने कहा कि विभिन्न मदों से काम हुआ है..इसकी जाँच होनी चाहिए, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा- ऐसा है तो जाँच करवा लेंगे.
वही भाजपा विधायक राजेश मूणत और सुनील सोनी ने भी जाँच की माँग की… प्रश्नकाल के बाद पत्रों को पटल पर रखा जाएगा. आज दो ध्यान आकर्षण भी लगाए गए हैं.

CG - राजधानी में यहां मात्र 20 रुपए में मिलता है भरपेट भोजन, रोजाना हजारों लोगों की मिटती है भूख......

CG - राजधानी में यहां मात्र 20 रुपए में मिलता है भरपेट भोजन, रोजाना हजारों लोगों की मिटती है भूख......

 रायपुर। महंगाई के इस दौर में राजधानी रायपुर में काम दाम में भोजन कर सकते हैं। भोजन की क्वालिटी भी अच्छी है। बताया जाता है कि यहां वर्ग के लोग खाने के लिए आते हैं। खास बात यह है इसे एक मंदिर द्वारा संचालित किया जाता है। रायुपर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में अन्न प्रसादम् केंद्र नामक भोजनालय है। जो गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत बन गया है। 

बता दें इस भोजनालय में मात्र 20 रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सेवा मंदिर समिति द्वारा एक नो-प्रॉफिट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य समाज सेवा और धर्मार्थ कार्य है। भोजनालय में बिना लहसुन-प्याज की सब्जी, दाल, चावल और रोटी परोसी जाती है। 

कर्मचारी नीतीश कुमार साहू ने बताया कि खाना बनाने के लिए बाहर से प्रशिक्षित रसोइए बुलवाए गए हैं। यहां लगी रोटी मशीन हर मिनट सैकड़ों रोटियां तैयार करती है। भोजनालय दिन में दो समय खुलता है। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक। यहां एक बार में 400 से 500 लोग भोजन कर सकते हैं और दिनभर में लगभग 1000 से ज्यादा लोगों को भोजन परोसा जाता है। 

BREAKING : सरकार से आश्वासन मिलने के बाद राइस मिलर्स ने की हड़ताल समाप्त करने की घोषणा

BREAKING : सरकार से आश्वासन मिलने के बाद राइस मिलर्स ने की हड़ताल समाप्त करने की घोषणा

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और विशेषकर बड़े चावल उत्पादन केंद्रों के राइस मिलरों के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और खाद्य विभाग के सचिव, एमडी और अन्य शासकीय अधिकारियों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मांगों के संबंध में मिले आश्वासन के बाद राइस मिलर्स ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी समय-समय पर राइस मिलर्स के प्रतिनिधिमंडल ने मिल कर उन्हें राइस मिलरों की समस्याओं से अवगत कराया है। राज्य सरकार को मिलर्स की तरफ से प्रतिवेदन भी दिया गया था। मिलर्स की जितनी भी मांगें थी, सभी को शासन द्वारा संवेदनशीलता के साथ सुना गया। सरकार ने मिलर्स की मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया है।

छत्तीसगढ़ के राइस मिलर्स शासन के आश्वासन से पूरी तरह संतुष्ट हैं। मिलर्स ने यह तय किया है कि आने वाले समय में राइस मिलरों की मांगों को मंच देने हम संभागीय टीम बनायेंगे। यह टीम समय-समय पर चर्चा कर मिलरों की समस्याओं से शासन को अवगत कराएगी। मिलर्स ने स्पष्ट किया है कि सभी राइस मिलर एकजुट हैं। हम शासन तक अपनी बात पहुँचाने के लिए सक्षम हैं। किसी तीसरे पक्ष को हमारे मामले में दखल देने की आवश्यकता नहीं है।

प्रदेश में कुछ निहित स्वार्थी समूह लगातार किसान और मिलरों के विषय में भ्रम फैलाने में लगे थे। आज की बातचीत के बाद उस भ्रम का पूरी तरह से निवारण हो गया है। किसानों के हित में मिलर्स सरकार के साथ खड़े हैं। मिलर्स ने कहा कि शासन द्वारा खरीदे गए धान का दाना-दाना मीलिंग करने हम प्रतिबद्ध है। प्रदेश की जनता के हित में सभी मिलर्स काम पर जुट गए हैं। धान का उठाव शुरू हो गया है। मिलर्स ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की है।

CG Crime : घर में ही पुष्पा बना नाबालिग, बंदूक से दादी पर की फायरिंग, फिर बोला- फ्लावर नहीं फायर है मैं...

CG Crime : घर में ही पुष्पा बना नाबालिग, बंदूक से दादी पर की फायरिंग, फिर बोला- फ्लावर नहीं फायर है मैं...

 छत्तीसगढ़। इन दिनों पुष्पा फिल्म का खुमार पूरे देश में छाया हुआ है। इस बिच खबर है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक 16 साल के नाबालिग लड़के ने अपनी दादी पर ही गोली चला दी और उसने गोली चलाने के बाद पुष्पा मूवी का डायलॉग भी बोला - फ्लावर नहीं फायर हूं मैं..... ये घटना बिलासपुर के सीपत पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आनेवाले मटियारी ग्राम पंचायत की है। 

जहां पर एक परिवार के आपस में विवाद के चलते अपने चाचा के परिवार से हुए विवाद में पुष्पा का डायलॉग मारते हुए अपने दादा की 37 साल पुरानी बंदूक से दादी पर ही गोली चला दी। इस फायरिंग में दादी समेत और एक शख्स घायल होने की जानकारी सामने आई है। दोनों घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। 

सीपत पुलिस स्टेशन के इंचार्ज गोपाल सतपथी ने जानकारी देते हुए बताया की दो परिवार के बीच पहले से ही पारिवारिक विवाद चल रहा था। इस बीच नाबालिग और उसके चाचा के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद देर तक दोनों के बीच विवाद होते रहा और गुस्से में आकर नाबालिग घर से बंदूक लेकर आया और फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दादी और पड़ोस का एक शख्स घायल हो गए है। बताया जा रहा है की दोनों को गोली के छर्रे लगे है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग को हिरासत में लिया है और इसके साथ ही उसके पास से बंदूक भी जब्त की गई है। नबालिग पर 110 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 

CG - नक्सलियों की कायराना हरकत, जंगल में लकड़ी बीनने गई ग्रामीण महिला आई IED की चपेट में, हुई मौत.....

CG - नक्सलियों की कायराना हरकत, जंगल में लकड़ी बीनने गई ग्रामीण महिला आई IED की चपेट में, हुई मौत.....

 दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के में नक्सलियों की खौफनाक साजिश का असर देखने को मिला है। कौशलनार में नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी के विस्फोट होने से एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई है। वहीं एक पांच लाख की इनामी नक्सली और LOS कमांडर हड़मे ने दंतेवाड़ा पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। 

कौशलनार में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने से एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई है। घटना बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा इलाके की है, जहां 35 वर्षीय मनारु अकाली लकड़ी बीनने के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गई। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव रॉय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह प्रेशर IED था, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

सांसद बृजमोहन ने सीएसआर राशि आवंटन में मनमानी पर उठाया सवाल, तो केंद्रीय मंत्री ने दिया यह जवाब

सांसद बृजमोहन ने सीएसआर राशि आवंटन में मनमानी पर उठाया सवाल, तो केंद्रीय मंत्री ने दिया यह जवाब

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी एक महत्वपूर्ण मद है। लेकिन कंपनी अधिनियम 2013 के तहत सीएसआर निधि के आवंटन का कोई प्रावधान नहीं है। जिसके चलते राज्य के सभी जिलों में आवश्यकता के अनुसार इस मद से विकास और जनहित के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। यह जानकारी कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने लोकसभा में रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल के सवाल पर प्रदान की।

 बृजमोहन अग्रवाल राजधानी रायपुर समेत राज्य के पिछड़े और आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार के लिए मंत्रालय से राशि के व्यय की जिलेवार और दूसरी संबंधित जानकारी मांगी थी। मंत्रालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक क्षेत्र और गैर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 31 मार्च 2024 तक 596.11 करोड़ रुपए सीएसआर मद में खर्च किए गए। राजधानी रायपुर में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 31 मार्च 2024 तक 89.36 करोड़ रुपए खर्च किए गए जो वित्तीय वर्ष में 2018-19, 19-20, 20-21, 21-22 में क्रमशः 20.38 करोड़, 103.58 करोड़, 90.80 करोड़ और 79.26 करोड़ रुपए थी। वहीं रायगढ़ में पिछले वित्तीय वर्ष में 273.34 करोड़ रुपए खर्च किए गए जिसमे पिछले 21.05 करोड़ रुपए की तुलना में 1298 प्रतिशत ज्यादा है यह राशि 2018-19, 19-20, 20-21 में क्रमशः 1.18 करोड़, 5.35 करोड़ और 6.19 करोड़ रुपए थी। इतना ही नहीं जशपुर में पिछले वित्तीय वर्ष में मात्र 27 लाख रुपए खर्च किए गए जो 202122 में 2.31 करोड़ और 2020-21 में 1.4 करोड़ रुपए थी। वहीं नारायणपुर, बीजापुर, बलरामपुर समेत कई जिलों में यह राशि शून्य है।

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने बताया कि सीएसआर निधि के आवंटन के लिए कोई विशेष नीति या मानदंड तय नहीं है। कंपनियां अपनी नीतियों के अनुसार सामाजिक और विकासात्मक कार्यों का क्रियान्वयन करती हैं। मंत्रालय ने सीएसआर निधि के व्यय की समीक्षा के लिए कोई विशिष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। लेकिन सीएसआर निधि का सही तरीके से उपयोग सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए प्रयाप्त तंत्र प्रदान करता है।

 बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सीएसआर के तहत छत्तीसगढ़ में किए गए विकास कार्यों से सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों से आग्रह किया कि वे राज्य के सभी क्षेत्रों, विशेषकर पिछड़े और आदिवासी इलाकों में, शिक्षा और स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान केंद्रित करें।

जानकारी के मुताबिक देशभर में सीएसआर मद से वर्ष 2022-23 में कुल 25892 करोड़ रुपए खर्च किए गए। वहीं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 251.23 करोड़ रुपए, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड 107.57 करोड़ रुपए , एनटीपीसी 319.98 करोड़, नाल्को 38.36 करोड़ और कोल इंडिया लिमिटेड ने 41.70 करोड़ रुपए सीएसआर के तहत खर्च किए हैं।

Panchayat Elections: सरकार ने पंचायत चुनाव के आरक्षण प्रक्रिया पर लगाई रोक, जानें किस कारण से लिया गया फैसला

Panchayat Elections: सरकार ने पंचायत चुनाव के आरक्षण प्रक्रिया पर लगाई रोक, जानें किस कारण से लिया गया फैसला

 रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए होने वाले आरक्षण पर रोक लगा दी है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ शासन ने सोमवार को एक आदेश जारी किया है। आदेश में आरक्षण प्रक्रिया से जुड़े हुए निर्देश हैं। आरक्षण को लेकर होने वाली कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। सरकार ने यह नहीं बताया कि है कि आरक्षण की प्रक्रिया को क्यों रोका गया है। माना जा रहा था कि राज्य में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ हो सकते हैं। लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

लेटर पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि पहले से तय की गई त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के आरक्षण की कार्रवाई की समय सारणी को स्थगित किया जाता है। सरकार ने कारणों की जगह अपरिहार्य कारण लिखा है। जिस कारण से यह स्पष्ट्र नहीं है कि आखिर आरक्षण की प्रक्रिया को क्यों रोका गया है।

19 दिसंबर तक होना था आरक्षण

बता दें कि पंच और सरपंच पदों के लिए आरक्षण की तारीख सरकार ने पहले तय कर दी थी। इसके लिए 17 और 19 दिसंबर की तारीख तय थी। महासमुंद समेत कई जिलों के कलेक्टर्स ने अलग-अलग इलाकों के हिसाब से आरक्षण के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया था सरकार के फैसले के बाद आरक्षण की प्रक्रिया फिर से कब होगी इसे लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

किस कारण से लगाई गई रोक

माना जा रहा है कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत के चुनाव एक साथ करने की तैयारी हो रही है। लेकिन सरकार अब पहले नगर निगम के चुनाव के आरक्षण की प्रक्रिया को पूरा करना चाहती है उसके बाद पंचायतों की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, दूसरी तरफ विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी चल रहा है। शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर को खत्म होगा। शीतकालीन सत्र खत्म होने के बाद आचार संहिता पर भी फैसला हो सकता है।

कांग्रेस ने किया हमला

पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया रोके जाने पर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है। विपक्ष ने कहा कि धान खरीदी में बड़ी विफलता के बाद अब पंचायत चुनाव भी भगवान के भरोसे है। बता दें कि राज्य की जनता इस बार सीधे मेयर का चुनाव करेगी

।CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर: आरक्षण प्रक्रिया पर लगी रोक, पंचायत विभाग ने जारी किया आदेश 

CG - सरकारी स्कूल की छत में सुबह-सुबह दिखा भयानक नजारा, स्थानीय लोगों को बुलानी पड़ी पुलिस, फिर जो हुआ......

CG - सरकारी स्कूल की छत में सुबह-सुबह दिखा भयानक नजारा, स्थानीय लोगों को बुलानी पड़ी पुलिस, फिर जो हुआ......

 आरंग। रायपुर में सरकारी स्कूल में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सरकारी स्कूल की छत पर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। स्थानीय लोगों ने आज सुबह जब स्कूल की छत में साड़ी के फंदे में युवक की लाश लटकते देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है। 

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतक विक्रम खंडेलवाल, पिता गजानन खंडेलवाल (उम्र 32 वर्ष) रोजी मजदूरी का काम करता था। युवक अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ रहता था। विक्रम की 3 बेटी और 1 बेटा है। युवक नशे का आदि था और उसके अंदर चिड़चिड़ाहट भरी रहती थी। 

घटना की सूचना पर आरंग की पुलिस भी मौके पर पहुंची। टीम मृतक की पत्नी और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही गांव के लोगों से भी युवक और उसके परिजनों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हो सकता है। पुलिस सभी पहलू की जांच कर रही है।

साय सरकार ने जारी किया नया आदेश : आम जनता को बड़ी राहत, अब रजिस्ट्री में भूमि पर वृक्ष का नहीं होगा मूल्यांकन

साय सरकार ने जारी किया नया आदेश : आम जनता को बड़ी राहत, अब रजिस्ट्री में भूमि पर वृक्ष का नहीं होगा मूल्यांकन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लोगों को वृक्षों वाली भूमि के कारण रजिस्ट्री में होने वाली परेशानी से बचाने के लिए नया आदेश जारी किया है। अब रजिस्ट्री में भूमि पर वृक्ष का मूल्यांकन नहीं होगा, इससे रजिस्ट्री शुल्क के साथ पटवारी के पास चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी। बता दें कि अब तक भूमि पर लगे वृक्ष का भी रजिस्ट्री के दौरान हिसाब देना होता था. इसमें सागौन, सरई जैसे मूल्यवान लकड़ियों के पेड़ों के लिए दर निर्धारित थी, जो भूमि के गाइडलाइन रेट में जुड़ जाती थी। 

इस कवायत से रजिस्ट्री शुल्क में वृद्धि तो होती ही थी, लेकिन उससे ज्यादा परेशानी पटवारियों के पास बिना वृक्ष की भूमि के प्रमाणपत्र बनाने में होती थी। पटवारी इस छोटी सी कवायद के लिए बार-बार चक्कर लगाते थे, और आखिर में लेन-देन से ही बात बनती थी। 

जरुरी खबर: राशनकार्ड के नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, नोट कर लें डेट

जरुरी खबर: राशनकार्ड के नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, नोट कर लें डेट

 धमतरी : छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारियों के लिए जरुरी खबर है, धमतरी में राशनकार्ड के नवीनीकरण की तारीख बढ़ा दी गई है। अब 28 फरवरी 2025 तक नवीनीकरण करवा सकते हैं। जिले में अब तक कुल दो लाख 37 हजार 371 राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जा चुका है, जिसका प्रतिशत 98.77 है तथा दो हजार 916 राशनकार्डों का नवीनीकरण शेष है।

जिला खाद्य अधिकारी ने शेष बचे सभी राशनकार्डधारी परिवारों से आगामी 28 फरवरी 2025 तक अपने परिवार के सभी सदस्यों का नवीनीकरण कराने की अपील की है। इसके लिए आधार नंबर एवं राशनकार्ड लेकर ई-केवायसी कराकर राशनकार्ड का नवीनीकरण हितग्राहियों द्वारा स्वयं अपने मोबाईल से एप्लीकेशन के माध्यम से तथा शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता के मोबाईल से एप्लीकेशन के माध्यम से किए जाने का प्रावधान है, जिसका लिंक है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण की तिथि 28 फरवरी 2025 तक वृद्धि की गई है। CG Ration Card Renewal

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेंट किया धनुष बाण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेंट किया धनुष बाण

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सर्किट हाउस जगदलपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को स्मृति चिन्ह के रूप में धनुष बाण भेंट किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे।

 
दंतेवाड़ा में IED की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, नक्सलियों ने जवानों के लिए लगाया था IED बम

दंतेवाड़ा में IED की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, नक्सलियों ने जवानों के लिए लगाया था IED बम

 दंतेवाड़ा :- छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्रों में से एक दंतेवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां IED की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद जवान मौके पर पहुंच गए हैं और जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बारसूर थाना क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए IED बम लगाया गया था। वहीं लकड़ी बीनने जंगल गया ग्रामीण उस IED बम की चपेट में आ गया और ब्लास्ट में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जवान मौके पर पहुंच गई है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद का करेंगे खात्मा – केंद्रीय गृह मंत्री शाह

जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद का करेंगे खात्मा – केंद्रीय गृह मंत्री शाह

 बस्तर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज अमर वाटिका में नक्सली हमले में शहीद जवानों और नक्सली हिंसा से पीड़ित नागरिकों के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिजनों से चर्चा करते हुए कहा कि एक लम्बी और वेदनापूर्ण लड़ाई में आपने अपने परिजनों को खोया है, इस दर्द को कम नहीं किया जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकार आपके साथ है। शहीदों के त्याग और बलिदान को चिर स्थाई बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार उनकी पुण्य स्मृतियों को सहेजने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि आप सभी ने जैसे अपने परिजनों को खोया है, वैसे किसी और को खोना न पड़े। मैं नक्सली हमलों में शहीद हुए जवानों और जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मां दंतेश्वरी की धरती से नक्सलवाद को पूर्णतः समाप्त कर देंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि भारत सरकार की सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस के जवान मजबूती के साथ नक्सल मोर्चे पर काम कर रहे हैं। पिछले एक साल की सटीक रणनीति से नक्सलवाद का दायरा सिमटा है और ढेर सारे विकास के कार्यों को गति देने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान को केंद्र सरकार का पूरा समर्थन और सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नक्सल उन्मूलन के लिये सरकार तीनों मोर्चाे पर काम कर रही है। माओवादी उग्रवाद का रास्ता छोड़कर आत्म सर्मपण करने वालों का स्वागत किया जा रहा है। नक्सल अभियान के दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया जा रहा है और जो दूसरे की जान लेने पर आमादा हैं, उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शहीदों के परिजनों की समस्या सुनने के लिए पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में सप्ताह में एक दिन नियत किया गया है। उन्होंने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आईजी कार्यालय में कलेक्टर भी मौजूद रहें और इस मुहिम का हिस्सा बने। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि अपनों को खोने का दर्द कोई कम नहीं कर सकता किंतु हम कुछ ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जिससे आपकी पीड़ा को कम किया जा सके।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आपके परिजनों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार साथ मिलकर आपके हितों का ध्यान रखेगी। आप सभी के लिए जो बेहतर होगा वह कार्य करने के लिए हम सभी दृढ़संकल्पित हैं। उन्होंने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और शहीदों को नमन किया।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हर बार जब हमारे जवानों को नक्सल मोर्चे पर सफलता मिली है केंद्रीय गृह मंत्री जी ने उनकी हिम्मत बढ़ाई है और उनकी पीठ हमेशा थपथपाई है। आज भी वे आपकी हौसला अफजाई के लिए आये हैं और आपके साहस और संकल्प के लिए आपके अभिनंदन के लिए आये हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शहीद जवानों की स्मृतियों को सहेजने केे लिए उनके गांवों में प्रतिमा की स्थापना करेगी।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में शांति व उन्नति के लिए शहीद हुए जवानों और नक्सली हिंसा में पीड़ित परिवार के परिजनों से हम लोग मिलना चाह रहे थे। आप सभी हमारे परिवार का हिस्सा हैं और अपनों को खोने का यह दुःख हम सभी को समान पीड़ा दे रहा है।

इस अवसर पर शहीद जवानों के परिजन और नक्सली हिंसा से पीड़ित नागरिकों के परिजन उपस्थित थे।

CG - फिर 2 लोगों ने की जीवन लीला समाप्त, फांसी के फंदे पर लटकी मिली छात्रा की लाश, दूसरी ओर युवा व्यवसायी ने दुकान में फांसी लगाकर दी जान...

CG - फिर 2 लोगों ने की जीवन लीला समाप्त, फांसी के फंदे पर लटकी मिली छात्रा की लाश, दूसरी ओर युवा व्यवसायी ने दुकान में फांसी लगाकर दी जान...

 बिलासपुर। जिले से आत्महत्या के दो सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली छात्रा घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली, परिजन उसे फंदे से उतारकर अपोलो हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्रा ज्यादा समय तक मोबाइल चलाती थी। आशंका है कि परिजनों ने मोबाइल ले लिया तो उसने आत्मघाती कदम उठाया होगा, फिलहाल मामले की जांच जारी है।

दूसरी ओर बैंक के कर्ज से परेशान युवक ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर रतनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि युवक ने दो निजी बैंक से लोन लिया था। कुछ महीनों से वह लोन की किश्त बड़ी मुश्किल से जमा कर पा रहा था, जिसे लेकर वह परेशान रहता था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार, रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लखराम निवासी दीपक कुंभकार एक व्यवसायी था और गांव के बाजार चौक के पास उसकी जूते-चप्पल की दुकान थी। सुबह वह अपनी दुकान पर आया और सफाई करने के बाद आसपास के व्यवसायियों से मिला. इसके कुछ देर बाद, उसकी लाश दुकान में फांसी के फंदे पर लटकती मिली। घटना की जानकारी मिलते ही वहां भीड़ जमा हो गई और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। 

आस्था के आगे झुका रेलवे, रेड सिग्नल हुआ ग्रीन, फिर से नियमित रूप से दौड़ेगी छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ये ट्रेन..!!

आस्था के आगे झुका रेलवे, रेड सिग्नल हुआ ग्रीन, फिर से नियमित रूप से दौड़ेगी छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ये ट्रेन..!!

 भिलाई। आस्था के आगे आखिरकार रेलवे प्रशासन को झुकना पड़ा। दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस अब 17 दिसंबर से फिर से नियमित रूप से चलेगी। रेलवे ने इसे पहले 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक अलग-अलग दिनों में 76 दिनों के लिए रद्द किया था। महाकुंभ और सामाजिक-राजनैतिक दबाव के चलते रेलवे ने फैसला वापस लिया। 

भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह, कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव और संगठनों ने भी नियमित ट्रेनों को चलाने की मांग की थी। वहीं महाकुंभ के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे तीन स्पेशल ट्रेनें भी चलाएगी। रेल प्रशासन के फैसले पर संगठनों और नेताओं ने आभार जताया है। इसके अलावा मांग उठाया कि भविष्य में सारनाथ को कोहरे के नाम पर रद्द न किया जाए।