नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BREAKING : कई राजस्व निरीक्षकों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

BREAKING : कई राजस्व निरीक्षकों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में अधिकारीयों – कर्मचारियों के तबादले का सिलसिला लगातार जारी है। आज बुधवार को आदिम जाती विकास विभाग के अधिकारीयों के तबादले किये गए थे, वहीं अब कलेक्टर ने रायपुर जिले में 5 राजस्व निरीक्षकों का तबादला किया है। जारी आदेश में नीलकंठ वर्मा, सत्यनारायण रायकर, हरीश कुमार साहू, काशीराम ध्रुव और शेख समीर के नाम शामिल है।

देखें आदेश 

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एक्शन मोड में सरकार, महापौर चुनाव के आरक्षण को लेकर राजपत्र में किया प्रकाशन, इन नियमों में किया गया संसोधन

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एक्शन मोड में सरकार, महापौर चुनाव के आरक्षण को लेकर राजपत्र में किया प्रकाशन, इन नियमों में किया गया संसोधन

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरकार एक्शन मोड पर है। मंगलवार को राज्य सरकार ने महापौर के प्रत्यक्ष चुनाव के आरक्षण संबंधी नियमों में संशोधन करते हुए इसका राजपत्र में प्रकाशन कर दिया। इस बदलाव के साथ, महापौर के चुनाव के आरक्षण से जुड़े नए नियम लागू किए गए हैं।

दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में नगरीय निकाय चुनावों में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया था। राज्य की कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया था कि अब प्रदेश के नगर पालिक निगमों के महापौर और नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से किया जाएगा। इस निर्णय के बाद, अब महापौर चुनाव के आरक्षण पर भी नया संशोधन किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा किए गए संशोधन में महापौर के चुनाव में आरक्षण के मानदंडों को स्पष्ट किया गया है। इस बदलाव से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। राजपत्र में प्रकाशन होने के बाद, अब महापौर के चुनाव में आरक्षण से जुड़े नियम लागू होंगे। इस महत्वपूर्ण कदम से छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।

 

BREAKING : आदिम जाति विकास विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारीयों के तबादले, प्रमोशन भी मिला, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : आदिम जाति विकास विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारीयों के तबादले, प्रमोशन भी मिला, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर : राज्य सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव के पहले आदिम जाति, अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक विकास विभाग में बड़ी फेरबदल की गई है। साथ ही अधिकारीयों को पदोन्नति भी मिली है। जारी आदेश के अनुसार 29 अधिकारीयों को मंडल संयोजक से क्षेत्र संयोजक के पद पर प्रमोशन किया गया है।

देखें आदेश

 
 
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ पुलिस में 9 सब इंस्पेक्टरों का हुआ प्रमोशन, डीजीपी ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट..!!

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ पुलिस में 9 सब इंस्पेक्टरों का हुआ प्रमोशन, डीजीपी ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट..!!

 रायपुर। प्रदेश में कार्यरत 9 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। ये 9 उपनिरीक्षक विभिन्न जिलों में पदस्थ है। उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची जारी की गई थी। इस सूची में शामिल 9 सब इंस्पेक्टरों को रिक्त पदों के अनुसार पदोन्नति देकर इंस्पेक्टर बनाया गया है।

देखें लिस्ट..... 

CG कैबिनेट का बड़ा फैसला...पढ़िए महत्वपूर्ण निर्णय विस्तार से…

CG कैबिनेट का बड़ा फैसला...पढ़िए महत्वपूर्ण निर्णय विस्तार से…

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कैबिनेट ने राइस मिलरों की मांग मातने हुए उनकी प्रोत्‍साहन राशि 60 से बढ़कार 80 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला किया है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग हेतु फोर्टिफाईड राईस कर्नेल की व्यवस्था के संबंध में फोर्टिफाईड चावल जमा की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा NeML के माध्यम से दर का निर्धारण पश्चात् आपूर्ति प्रारंभ होने तक गत् खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 अनुसार मिलरों द्वारा एफआरके निर्माताओं से भारत सरकार द्वारा निर्धारित दर के अधीन फोर्टिफाईड राईस कर्नेल (FRK) क्रय कर फोर्टिफाईड चावल जमा किये जाने की अनुमति दी गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की प्रथम किश्त प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया।

पुलिस भर्ती में अनुसूचित जनजाति वर्ग को छूट

अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के मानकों में एक बार की छूट प्रदान की गई। इस छूट के तहत ऊंचाई 163 सेमी और सीना बिना फुलाए 78 सेमी, फुलाने पर 83 सेमी निर्धारित किया गया।

वेतन एवं भत्ता विधेयक में संशोधन

छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ता और पेंशन (संशोधन) विधेयक, 2024 को मंजूरी मिली।

डेयरी उद्यमिता को बढ़ावा

राज्य में डेयरी विकास हेतु राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के साथ एमओयू का निर्णय लिया गया। इससे दूध उत्पादन लागत कम होगी और उत्पादकता बढ़ेगी।

खेल संस्कृति को बढ़ावा

छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर जिला मुख्यालय तक खेलों के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए यात्रा व्यय और खेल उपकरण प्रदान किए जाएंगे।

मंत्रिपरिषद की बैठ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए - 

    मंत्रिपरिषद द्वारा द्वितीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2024-2025 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 

    मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं के छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई और सीना के निर्धारित मापदण्ड में एक बार के लिए छूट प्रदान करने का निर्णय लिया। जिसके तहत छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, उपनिरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर की सीधी भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में निर्धारित न्यूनतम ऊंचाई 163 सेंटीमीटर तथा सीना बिना फुलाये 78 से.मी. एवं फुलाने पर 83 से.मी. केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों के लिए केवल एक बार के लिए छूट देने का निर्णय लिया गया है।  

    छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ता तथा पेंशन (संशोधन) विधेयक, 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

    छत्तीसगढ़ राज्य में डेयरी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने एवं दुग्ध संकलन तथा प्रसंस्करण में वृद्धि हेतु राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एम.ओ.यू. करने का निर्णय लिया गया। इससे नवीन तकनीक के उपयोग के साथ ही दुग्ध महासंघ के प्रसंस्करण क्षमता में वृद्धि होगी। अनुसूचित क्षेत्रों में दुधारू पशु उत्प्रेरण से स्वरोजगार में वृद्धि के साथ ही दुग्ध उत्पादन की लागत कम होगी तथा दुग्ध उत्पादकता में वृद्धि के साथ ही प्रदेश के दुग्ध उत्पादक कृषकों के दुग्ध विक्रय के लिए सुदृढ़ व्यवस्था स्थापित हो सकेगी।    

    छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 में संशोधन बाबत् छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक, 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 

    छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण (संशोधन) विधेयक, 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 

    राजधानी रायपुर में 15 जनवरी से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित ऑटो एक्सपो के दौरान वाहनों के लाईफ टाईम रोड टैक्स पर एकमुश्त 50 प्रतिशत की छूट दिए जाने का निर्णय लिया गया तथा प्रदेश के सभी डीलरों को इस सुविधा का  लाभ वाहन क्रेताओं को दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। 

    छत्तीसगढ़ में खेलों के लिए सुदृढ़ वातावरण तैयार करने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा राज्य के खिलाड़ियों के लिए सुदूर ग्रामीण अंचलों से लेकर जिला मुख्यालय में खेल हेतु आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। 

इसके तहत छत्तीसगढ़ में खेल क्लब को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संबंधित पंजीकृत समितियों को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ पारंपरिक खेलोें को पुनर्जीवित किया जाएगा। ओलम्पिक खेलों को ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में बढ़ावा देने के साथ ही राज्य के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने पर उनको शत-प्रतिशत यात्रा व्यय  तथा खेल उपकरण की सुविधा देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। 

    खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित अतिशेष (सरप्लस) धान के निराकरण के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया गया। कैबिनेट ने खरीफ सीजन में उपार्जित शतप्रतिशत धान की कस्टम मिलिंग उसी खरीफ सीजन में पूरा कर जमा कराने तथा इस साल के अतिशेष धान का चावल केन्द्रीय पूल के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम में सितम्बर 2025 तक उपार्जित किए जाने के लिए लक्ष्य वृद्धि हेतु प्रस्ताव धान खरीदी समाप्त होते ही भारत सरकार को पुनः भेजे जाने के संबंध में चर्चा की गई तथा अतिशेष धान का निराकरण नीलामी से करने की अनुमति दी गई है।

    खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग हेतु फोर्टिफाईड राईस कर्नेल की व्यवस्था के संबंध में फोर्टिफाईड चावल जमा की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा NeML के माध्यम से दर का निर्धारण पश्चात् आपूर्ति प्रारंभ होने तक गत् खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 अनुसार मिलरों द्वारा एफआरके निर्माताओं से भारत सरकार द्वारा निर्धारित दर के अधीन फोर्टिफाईड राईस कर्नेल (FRK) क्रय कर फोर्टिफाईड चावल जमा किये जाने की अनुमति दी गई है।

    खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि 80 रूपए करने का निर्णय लिया। 

    खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की प्रथम किश्त प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया। 

    छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 (क्रमांक 1 सन् 1994)  की धाराओं में संशोधन संबंधी छत्तीसगढ़ पंचायत राज (संशोधन) विधेयक, 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 

    छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 (संशोधन) विधेयक 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 

    छत्तीसगढ़ नगर पालिक अधिनियम 1961 (संशोधन) विधेयक 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 

    छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 

 BREAKING : राजधानी में चली गोली, आरोपी गिरफ्तार

BREAKING : राजधानी में चली गोली, आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर : राजधानी रायपुर में एकबार फिर फायरिंग हुई है। घटना राजा तालाब के रवि नगर में घटी है, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

दरअसल सिविल लाइन थाने में फजिया मेमन पति तबरेज मेमन साकिन पुरानी मस्जिद के पीछे रवि नगर की निवासी है, हरदयाल और फाजिया मेमन के बीच रवि नगर रोड में स्थित जमीन का विवाद है। आज उस जमीन का सीमांकन भी था। सीमांकन के पहले फाजीया के ताले को हरदयाल ने तोड़कर अपना ताला लगा लिया था। आज जहां प्रार्थिया गई थी। तो आरोपी हरदयाल सिंह पिता थमन सिंह निवासी रवि नगर ने मेरी जमीन है कहकर लाइसेंसी बंदूक से उनको भगाने के लिए लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दिया।आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। मामले में जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर संकट ! 12 दिसंबर से कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर संकट ! 12 दिसंबर से कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

रायपुर :- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में 12 दिसंबर से प्रदेश के 33 जिले के सभी धान खरीदी केंद्र के 2 हज़ार से ज़्यादा कर्मचारीयो ने अपनी 03 सूत्रीय माँग को लेकर हड़ताल में जाने की तैयारी में है

1 धान खरीदी कम्प्यूटरीकरण वर्ष 2007 से डॉटा एन्ट्री आपरेटर विगत कार्यरत हैं। समर्थन मूल्य धान खरीदी के तहत धान उपार्जन केन्द्रो डॉटा एन्ट्री आपरेटर को खाद्य विभाग में संविलियन किया जाए।2 नवीन वित्त निर्देश 22/2023 के अनुसार संविदा वेतनमान में 27 प्रि का लाभ प्रदान कर 23350/- रूपये मासिक संविदा वेतनमान अगस्त प्रदान किया जाए,3 धान खरीदी नीति खरीफ विपणन वर्ष 2024-2025 की कंडिका-11.3.-

खरीफ वर्ष 2025-2026 में समितियों में डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों की व्यव राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा ऑउट सोर्सिग से नियोजित करने के माह अप्रैल 2025 में कार्यवाही की जावें) को विलोपित किया जाए ।

संघ का कहना है कि जब तक इनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हम यहां डटे रहेंगे. ऐसे में धान खरीदी को लेकर संकट के बादल दिखाई दे रहे हैं. इन मांगों के पूरा न होने पर समिति के कर्मचारियों ने प्रदर्शन को और उग्र करने की चेतावनी दी है.

खाद्य विभाग में संविलियन, वेतनमान में 27 प्रतिशत वृद्धि, काम की गारंटी आदि मांगों को लेकर वे 12 दिसंबर से हड़ताल पर रहेंगे। यदि ऐसा हुआ तो प्रदेशभर में धान खरीदी पूरी तरह से बंद हो सकती है। क्योंकि शासन ने धान खरीदी को ऑनलाइन कर दिया है। आधे से ज्यादा काम कंप्यूटर ऑपरेटर ही करते हैं। धान बेचने जिन किसानों को मोबाइल चलाना नहीं आता, वे आपरेटर के सहयोग से टोकन लेते हैं। केंद्र में ऑपरेटर ही नहीं रहेंगे तो किसानों को टोकन के लिए भटकना पड़ेगा।

यदि किसान मोबाइल से दूसरों के सहयोग से टोकन ले भी लेते हैं तो जब वे धान लेकर बेचने उपार्जन केंद्र जाएंगे तो उनका बायोमैट्रिक नहीं हो पाएगा। सिर्फ खरीदी ही नहीं बल्कि धान का उठाव भी इनके हड़ताल से प्रभावित होगा। क्योंकि आवक -जावक उठाव जीपीएस सिस्टम से होता है और कंप्यूटर से ही गेट पास बनाया जाता है। छग समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे ने बताया कि इस कल 12 दिसंबर गुरुवार से पूरे प्रदेश में धान खरीदी बंद रहेगी। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती। हड़ताल पर रहेंगे। श्री मोहरे ने बताया मंगलवार को लेकर सचिव, खाद्य विभाग मंत्रालय नवा रायपुर सचिव, सहकारिता विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर,पंजीयक एवं आयुक्त, सहकारी संस्थाएँ, नवा रायपुर,प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड),प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक),संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएँ संभाग रायपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर,सभी को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को सूचना दी है कि वे 12 दिसंबर से काम बंद कर हड़ताल पर जाने वाले हैं।

प्रमुख माँग

1.धान खरीदी नीति में अप्रैल 2025 में आउटसोर्सिंग की कार्यवाही करने शासन का आदेश।

2.ऑपरेटर का विभाग तय नही किया गया है।

3.नवीन वित्त निर्देश के अनुसार वेतन वृद्धि नही हुवा।

4.समय में वेतन नही मिलता पुनः 24-25 का ये पांचवा माह रनिंग चल रहा है वेतन नही आया है।

5.अगस्त 23 के छूटे वेतन के संबंध में शासन कोई जवाब नही दे रहे है।

6 जो पिछला 7 माह का वेतन कैबिनेट बैठक से जारी हुवा उसमे भी बहुत जिले में वेतन कटोती किया गया।

7.पिछले हड़ताल के 37 दिन को कार्य अवधि मानने हेतु कोई आदेश शासन द्वारा जारी नही किया गया।

8.साथ ही अधिकांश जिले के ऑपरेटर का नियम विरुद्ध ट्रांसफर कर दिया गया है।

आज रायपुर में इन निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

आज रायपुर में इन निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार 11 नवंबर को नगर निगम द्वारा नवनिर्मित को वर्किंग स्पेस आरंभ इनोवेशन सेंटर इनोवेट एवं बाक्स स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास, लोकनिर्माण अरूण साव की अध्यक्षता करेंगे।

अंतरराज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव के तृतीय तल पर सायं 5ः30 बजे से को वर्किंग स्पेस आरंभ इनोवेशन सेंटर इनोवेट का लोकार्पण और सायं 6ः30 बजे से बाक्स स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का लोकार्पण कार्यक्रम पंडरी अटल एक्सप्रेस वे फ्लाई ओव्हर के नीचे रखा गया है।

 कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री जिला रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग मंत्री केदार कश्यप,सांसद बृजमोहन अग्रवाल, समेत सभी नगर और जिले विधायक मौजूद रहेंगे।

महापौर एजाज ढेबर, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, निगम में रायपुर नेता प्रतिपक्ष मीनल छगन चौबे, सभापति प्रमोद दुबे, लोककर्म विभाग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।

प्रयागराज महाकुंभ के लिए छत्तीसगढ़ से चलेंगीं 3 विशेष गाड़ियां, देखें टाइम टेबल

प्रयागराज महाकुंभ के लिए छत्तीसगढ़ से चलेंगीं 3 विशेष गाड़ियां, देखें टाइम टेबल

 रायपुर । आगामी प्रयागराज महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए रेलवे ने व्यापक तैयारियां की हैं। यात्रियों की यात्रा को सुगम और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा तीन विशेष कुंभ मेला ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों का संचालन रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी, और बिलासपुर-वाराणसी के बीच किया जाएगा।


रेलवे ने यह कदम महाकुंभ के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यात्रियों को कन्फर्म बर्थ की सुविधा देने के लिए उठाया है। कुल मिलाकर महाकुंभ के लिए 3000 स्पेशल ट्रेनें और 13,000 से अधिक नियमित ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है।

विशेष ट्रेनों का विवरण:
    08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल
    08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल
    08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल

मार्ग और फेरे:
    ये ट्रेनें बिलासपुर, कटनी, और प्रयागराज के मार्ग से संचालित होंगी।
    प्रत्येक ट्रेन तीन फेरे लगाएगी।

समय सारणी:

CG kumbh special train list

CG kumbh special train list

CG kumbh special train list

GP सिंह की बहाली का रास्ता साफ़, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कैट की याचिका

GP सिंह की बहाली का रास्ता साफ़, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कैट की याचिका

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस जीपी सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जहां उनकी बहाली के कैट के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सर्वोच्चतम न्यायालय के इस फैसले के बाद अब जीपी सिंह को बहाल करना अब केंद्र सरकार की मजबूरी हो गई है।

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह के खिलाफ अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश को रद्द करने के खिलाफ भारत संघ की चुनौती को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को केंद्र की चुनौती पर यह आदेश पारित किया, जिसमें सिंह की अनिवार्य सेवानिवृत्ति को रद्द करने के केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के फैसले को बरकरार रखा गया था।

आय से अधिक संपत्ति और राजद्रोह के मामले में हुई थी गिरफ्तारी
उल्लेखनीय है कि, आय से अधिक संपत्ति और राजद्रोह के आरोप में उनकी गिरफ्तारी की गई थी। एक जुलाई वर्ष 2021 में एसीबी की टीम ने उनके पुलिस लाइन स्थित सरकारी बंगले के अलावा राजनांदगांव और ओडिशा सहित 15 अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसमें 10 करोड़ की अघोषित संपत्ति के साथ कई संवेदनशील दस्‍तावेज पाए गए थे। छापे से मिली संपत्ति के आधार पर एसीबी ने एक तरफ जीपी सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज किया था। वहीं दूसरी ओर सरकार ने 5 जुलाई को उन्हें सस्पेंड कर 8 जुलाई की रात को उनके खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया था।

वर्ष 2022 में मिली थी जमानत
इस घटनाक्रम के बाद 9 जुलाई 2021 को जीपी सिंह ने हाईकोर्ट  में एक याचिका दाखिल की और उसमें सीबीआई जांच की मांग की थी। मामले की जांच के बाद 11 जनवरी 2022 को जीपी सिंह को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद उन्हें मई 2022 में उन्हें जमानत मिली थी। इस पूरे वाकये के बाद सर्विस रिव्यू कमेटी की सिफारिश पर 21 जुलाई 2023 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईपीएस जीपी सिंह को भारत सरकार ने कंप्लसरी रिटायर कर दिया था। जब आईपीएस को कंप्लसरी रिटायर करने का फैसला लिया गया था। तब उनकी सर्विस के आठ साल बचे थे।

 

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान हम सबक़े लिए प्रेरणादायक : मुख्यमंत्री साय

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान हम सबक़े लिए प्रेरणादायक : मुख्यमंत्री साय

 शहादत दिवस व सोनाखान मड़ई मेला के लिए 15 लाख रूपये देने की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ क़े प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह क़े शहादत दिवस पर उनकी जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय सोनाखान स्थित शहीद स्मारक में शहीद वीर नारायण सिंह क़ी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद  वीर नारायण सिंह के वंशजो को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सोनाखान में पोस्ट मेट्रिक छात्रावास खोलने,सोनाखान मड़ई मेला क़े लिए 15 लाख देने,23 पर्यटन एवं  ऐतिहासिक स्थलों में हाई मास्ट लाईट लगाने,सोनाखान क़े 3 तालाबों का अमृत सरोवार में उन्नयन तथा शहीद वीर नारायण क़े वंशज जो पेंशन क़े लिए वंचित हैं उन सभी सदस्यों को भी पेंशन देने क़ी घोषणा क़ी। इसके साथ ही 10 हितग्राहियों को पीएम आवास ग्रामीण की चॉबी सौंपा। हितग्राहियो को आयुष्मान कार्ड का वितरण,पीएम जनमन आदर्श पंचायत बल्दाकछार एवं औवराई का सम्मान, आदिवासी समाज के युवा प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा की शहीद वीर नारायण सिंह क़े जन्म एवं कर्मभूमि में मुख्यमंत्री क़े तौर पर पहली बार आया हूं। यह पवित्र भूमि गरीबों क़े लिए बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह गरीबों की प्राण रक्षा एवं आत्मसम्मान क़े लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिए जो हम सब क़े लिए  प्रेरणादायक है। जिस समय  सोनाखान क्षेत्र में आकाल पड़ा तो भूख से तड़पते लोगों क़ी दशा देखकर द्रवित हो गए  और गोदाम से अनाज निकाल कर बाँट दिए। उन्होंने अंग्रेजो क़े विरुद्ध क्रांति का बिगुल फूंका दिए। अंग्रेजी सरकार ने 10 दिसम्बर 1857 को रायपुर क़े जय स्तम्भ चौक में फांसी दे दी गई।

उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह जैसे अनेक  जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुए है जिन्हे उचित सम्मान नहीं मिल पाया था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने जनजाति विभूतियों को सम्मान देने क़ा काम कर रहे है। प्रधानमंत्री ने 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव  दिवस मनाने क़ी घोषणा क़ी है। विशेष पिछडी जनजाति समुदाय क़े लोगों क़े विकास क़े लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना शुरू किया गया है। पीएम ग्राम उत्कर्ष योजना क़े तहत प्रदेश क़े 6 हजार गाँवो को लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर में 9 करोड़ क़ी लागत से शहीद वीर नारायण संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हमारी सरकार ने एक साल में मोदी क़ी गारंटी क़े तहत अधिकांश  वायदे पूरा कर दी है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह अन्याय और अत्याचार क़े खिलाफ अंग्रेजो से लड़ाई लड़ी। उनका बलिदान इतिहास में अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आदिवासी समाज क़े विकास और सम्मान क़े लिए काम कर रहे हैं। अब जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। आज देश क़ा प्रथम नागरिक आदिवासी समाज क़ी बेटी है तथा प्रदेश का मुखिया  भी आदिवासी किसान का बेटा है।क़ृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि वर्ष 2003 से पहले सोनाखान बहुत पिछड़ा क्षेत्र था। हमारी सरकार आने क़े बाद यहाँ तेजी से विकास शुरू हुआ। सभी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।आज एक आदिवासी किसान का बेटा प्रदेश का कमान संभाल रहे है और विकास क़ी गंगा बहा रहे हैं।

इस अवसर पर जिले क़े प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा,पूर्व विधायक सनम जांगड़े, पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी,शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र दीवान, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व सामाजिक जन उपस्थित थे।

CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

 बीजापुर : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले नक्सली बीजापुर में तांडव मचा रहे हैं। वही नक्सलियों ने एक भाजपा कार्यकर्ता को मौत के उतारा है। यह मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है। हालांकि घटना की अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। बता दें कि बीते दिनों नक्सलियों ने भैरमगढ़ के बिरयाभूमि में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की हत्या की थी। अब कुटरू तहसील के ग्राम सोमनपल्ली निवासी भाजपा कार्यकर्ता माड़ो राम कुड़ियम को मौत के घाट उतारा गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 
BREAKING : मेले से लौट रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 30 लोग घायल, मची चीख पुकार

BREAKING : मेले से लौट रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 30 लोग घायल, मची चीख पुकार

 बालोद : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां राजाराव पठार मेले में शामिल होकर लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई है. इस हादसे में करीब 30 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई है. 20 घायलों को कांकेर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है. बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र का मामला.

जानकारी के अनुसार, घटना गुरूर थाना क्षेत्र के कंकालिन मोड़ की है, जहां पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के समय वाहन में करीब 30 लोग सवार थे, जो वीर मेला और मुख्यमंत्री कार्यक्रम से अपने गांव नारागांव लौट रहे थे. घायलों को कांकेर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया गया है. प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हुई है. घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

BREAKING : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन पर नगरीय निकायों को 66.06 करोड़ रुपए की पार्षद निधि जारी

BREAKING : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन पर नगरीय निकायों को 66.06 करोड़ रुपए की पार्षद निधि जारी

 नगरीय प्रशासन विभाग ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को जारी की राशि

रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 166 नगरीय निकायों को कुल 66 करोड़ छह लाख रुपए की पार्षद निधि जारी की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने 14 नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख रुपए, 48 नगर पालिकाओं को 20 करोड़ 70 लाख रुपए और 104 नगर पंचायतों को 23 करोड़ 40 लाख रुपए की पार्षद निधि जारी की है। नगरीय निकायों के विकास और नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ये राशि प्रदान की गई है। वार्डों के विकास और आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए इस निधि का उपयोग किया जाएगा।

नगरीय निकायों को जारी की गई पार्षद निधि की यह राशि चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित कुल निधि का 50 प्रतिशत है। इससे पहले इस वर्ष जुलाई में भी निकायों को 65 करोड़ 72 लाख 24 हजार रुपए का आवंटन जारी किया गया था। पार्षद निधि के रूप में नगर निगमों में प्रत्येक वार्ड के लिए छह लाख रुपए, नगर पालिकाओं में प्रत्येक वार्ड के लिए साढ़े चार लाख रुपए और नगर पंचायतों में प्रत्येक वार्ड के लिए तीन लाख रुपए प्रावधानित है।

उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री अरुण साव से हाल ही में विभिन्न नगरीय निकायों के पार्षदों ने मुलाकात कर पार्षद निधि की राशि जारी करने की मांग की थी। साव ने उनकी मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विभाग को पार्षद निधि जल्द जारी करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने नगरीय निकायों को इस निधि का उपयोग पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ करने को कहा है। साथ ही सभी कार्यों का क्रियान्वयन वार्डों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पार्षदों की अनुशंसा से करने के निर्देश दिए हैं

साव ने उम्मीद जताई है कि पार्षद निधि के माध्यम से वार्ड स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी, जिससे नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। सरकार का उद्दे श्य सभी को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने पार्षद निधि से कराए जाने वाले सभी कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत हुआ OBC आरक्षण, आदेश राजपत्र में प्रकाशित …

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत हुआ OBC आरक्षण, आदेश राजपत्र में प्रकाशित …

 रायपुर। राज्य सरकार ने नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण के नियमों में बदलाव किया है। इसका फैसला बीते दिनों साय कैबिनेट की बैठक में हुआ था, जिसे अब राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है। कैबिनेट के फैसले के अनुसार, स्थानीय निकायों में आरक्षण की सीमा को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की जनसंख्या के अनुपात में 50 प्रतिशत तक कर दिया गया है। इस बदलाव से OBC वर्ग को अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा। हालांकि, यदि किसी निकाय में अनुसूचित जाति या जनजाति का आरक्षण 50 प्रतिशत या उससे अधिक है, तो OBC का आरक्षण उस निकाय में शून्य होगा।

BREAKING : CM विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, सौर ऊर्जा से जगमग होंगे बलौदाबाजार के 23 प्रमुख ऐतिहासिक व पर्यटक स्थल

BREAKING : CM विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, सौर ऊर्जा से जगमग होंगे बलौदाबाजार के 23 प्रमुख ऐतिहासिक व पर्यटक स्थल

 23 स्थानों में 50 से अधिक सोलर हाईमास्ट लाईट लगाने की तैयारी

पर्यटकों को मिलेंगी सुविधा, पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षा को भी मिलेगा बढ़ावा

बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सोनाखान की धरती से बलौदाबाजार भाटापारा जिले के 23 प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटक स्थलो के लिए सोलर हाईमास्ट लगाने की महत्वपूर्ण घोषणा की है। इसमें 23 स्थानों में कुल 50 से अधिक नग सोलर हाईमास्ट लाईट लगाने की तैयारी की जा रही है। सोलर हाईमास्ट लाईट लगने से पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी साथ ही पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थल सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा।

उक्त स्थलों में विकासखण्ड बलौदाबाजार अंतर्गत सिंहासनपाट मंदिर केशला सोनाडीह, कबीरसंत समागम आश्रम चंगोरीपुरी,मावली माता मंदिर सिंगारपुर ,महामाया मंदिर तरेंगा,दुमनाथ मंदिर रामपुर, विकासखण्ड कसडोल अंतर्गत सिध्दखोल वॉटर फॉल,अचानकपुर देव हिल्स् नेचर रिसॉर्ट, बारनवापारा सेंचुरी तुरतुरिया, वीरनारायण सिंह सोनाखान,जैतखाम गिरौदपुरी धाम गिरौदपुरी, तुरतुरिया मातागढ विकासखण्ड पलारी अंतर्गत सिध्द बाबा बालसमुद, विकासखण्ड सिमगा अंतर्गत दामाखेडा चैतवारी देवी मंदिर धोबनी,खल्लारी माता मंदिर सुहेला शामिल है। उक्त कार्य के लिए नोडल एजेंसी क्रेडा को निर्धारित किया गया है।

 

Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई फैसलों पर लग सकती है मुहर

Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई फैसलों पर लग सकती है मुहर

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज  नवा रायपुर में केबिनेट की बैठक के बाद वहां से हेलीकॉप्टर से पखांजूर जाएंगे। विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले होने वाली यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है । माना जा रहा है कि कैबिनेट कई महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकती है ।

CG : आज का कार्यक्रम : CM साय केबिनेट की बैठक के बाद पखांजूर जाएंगे, देखें सारणी

CG : आज का कार्यक्रम : CM साय केबिनेट की बैठक के बाद पखांजूर जाएंगे, देखें सारणी

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय 1आज  नवा रायपुर में केबिनेट की बैठक के बाद वहां से हेलीकॉप्टर से पखांजूर जाएंगे। मुख्यमंत्री पखांजूर के पुराना बस स्टैण्ड एवं नेता जी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  साय पूर्वान्ह 11 बजे से मंत्रालय, महानदी भवन में केबिनेट की बैठक में भाग लेने के बाद दोपहर 2 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर से हेलीकॉप्टर से पखांजूर जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां की पुराना बस स्टैण्ड में स्वर्गीय असीम राय जी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास और आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री पखांजूर से संध्या 5 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री  साय शाम 5 बजे रायपुर के भाटागांव अंतर्राज्जीय बस टर्मिनल में नवनिर्मित को-वर्किंग स्पेस आरंभ एवं इनोवेशन सेंटर इनोवेट का लोकार्पण करेंगे।

CG : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश,इस मामले में 2 CMO सहित पांच को किया गया सस्पेंड...जानें मामला....!!

CG : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश,इस मामले में 2 CMO सहित पांच को किया गया सस्पेंड...जानें मामला....!!

 डोंगरगढ़ :- नगर पालिका परिषद में निर्माण कार्यों व सामग्रियों की खरीदी में करोड़ों के भ्रष्टाचार के मामले में राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दो तत्कालीन मुख्य नगर पंचायत अधिकारियों समेत पांच को निलंबित कर दिया है।निलंबित अफसरों में दोसब इंजीनियर व एक एकाउंटेंट भी शामिल हैं। सभी को नगरीय प्रशासन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग में अटैच किया गया है। 

अवर सचिव अजय तिर्की द्वारा जारी आदेश के तहत फरवरी 2021 सितंबर 2022 तक मुख्य नगर पालिका अधिकारी यमन देवांगन को आर्थिक अनियमितता का दोषी पाए जाने पर निलंबित किया गया है। वर्तमान में वे नगर पंचायत इंदौरी (कवर्धा) में मुख्य नगर पालिका अधिकारी हैं। सितंबर 2022 से अगस्त 2023 तक डोंगरगढ़ पालिका में सीएमओ रहे प्रमोद शुक्ला को भी सस्पेंड किया गया है। अभी वे खैरागढ़ नगर पालिका में सहायक राजस्व निरीक्षक के रूप में पदस्थ हैं।

उप अभियंता रितेश स्थापक, किशोर ठाकुर व लेखापाल दीपा भिवगढ़े को भी निलंबित किया गया है। स्थापक व भिवगढ़े डोंगरगढ़ पालिका में ही पदस्थ हैं जबकि किशोर ठाकुर उप अभियंता के रूप में नगर पंचायत कार्यालय छुरिया में सेवारत हैं।

जांच में एक और तत्कालीन सीएमओ कुलदीप झा भी आर्थिक गड़बड़ी में दोषी पाए गए हैं। खैरागढ़ पालिका में भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित चल रहे है। प्लेसमेंट कर्मचारी जयेस सहारे को बर्खास्त करने कहा गया है।

 CG के श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज महाकुंभ में राज्य सरकार लगाएगी पंडाल, लोगों के ठहरने-भोजन की रहेगी व्यवस्था..

CG के श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज महाकुंभ में राज्य सरकार लगाएगी पंडाल, लोगों के ठहरने-भोजन की रहेगी व्यवस्था..

 रायपुर  :-  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को प्रयागराज के पवित्र संगम में वर्ष 2025 में आयोजित हो रहे महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है। उन्होंने सभी छत्तीसगढ़ वासियों को भी महाकुंभ में आमंत्रित किया है।

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी की ओर से उनका आमंत्रण लेकर उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री  सुनील कुमार शर्मा और समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गोंड ने मुख्यमंत्री  साय से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें आमंत्रण पत्र, पवित्र गंगा जल और कुंभ का प्रतीक चिन्ह सौंप कर उन्हें महाकुंभ में आमंत्रित किया। मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया कि कुंभ स्थल पर छत्तीसगढ़ का भी एक पंडाल लगाया जाए।
 
मुख्यमंत्री  साय ने छत्तीसगढ़ के पंडाल के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र मंत्रीद्वय को सौंपा। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि पंडाल में छत्तीसगढ़ से कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था रहेगी। मुख्यमंत्री साय ने मंत्री द्वय का छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत करते हुए आमंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में शामिल होना सौभाग्य का विषय है। वे पहले भी कुंभ में शामिल होते रहे हैं, लेकिन इस बार का कुंभ विशेष है। आमंत्रण देने के लिए मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने दो-दो मंत्रियों को भेजा है। हम महाकुंभ में जरूर आएंगे। 

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध किया है कि छत्तीसगढ़ प्रयागराज महाकुंभ 2025 के अवसर पर महाकुंभ में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को इस प्रदेश की संस्कृति, विकास और उपलब्धियों से परिचित कराने के लिए उत्सुक है। छत्तीसगढ़ से महाकुंभ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के भोजन एवं रहने-ठहरने की व्यवस्था हेतु महाकुंभ क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लिए भूमि आरक्षित करने का अनुरोध भी मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी से किया है।

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, एक की मौत, दो घायल

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, एक की मौत, दो घायल

 कोरबा : छत्तीसगढ़ में हादसों में बढ़त लगातार जारी है, वहीं प्रदेश के कोरबा जिले में भी सड़क हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोवमार की रात दस बजे कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।

हादसा तानाखार के पास हुआ है। वहीं मृतक और घायल कौन है और कहां के रहने वाले हैं इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। हादसे की जानकारी मिलते ही डायल 112 और कटघोरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें भर्ती करवाया। हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद समाप्त करवाया गया।

 
BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा

BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

 
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त...योजनाओं का क्रियान्वयन और विकास कार्यों की करेंगे मॉनिटरिंग

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त...योजनाओं का क्रियान्वयन और विकास कार्यों की करेंगे मॉनिटरिंग

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त किए गए हैं। संबंधित जिले के प्रभारी सचिव, जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की सतत् मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके। प्रभारी सचिव प्रतिमाह कम से कम एक बार अपने प्रभार जिले का भ्रमण कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और अपने भ्रमण के संबंध में एक संक्षिप्त टीप प्रतिमाह मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले को धमतरी जिला का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू को दुर्ग, ऋचा शर्मा को रायपुर,  मनोज कुमार पिंगुआ को बिलासपुर जिला, प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को महासमुंद जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।

प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा को जांजगीर चांपा, सचिव रोहित यादव को कोरबा, सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह को बस्तर, सचिव  परदेशी सिद्धार्थ कोमल को बलौदाबाजार-भाटापारा, सचिव  अविनाश चंपावत को राजनांदगांव, सचिव  प्रसन्ना आर. को कबीरधाम, सचिव अम्बलगन पी. को जशपुर, सचिव सुश्री आर शंगीता को सारंगढ़- बिलाईगढ़, सचिव  रजत कुमार को रायगढ़, सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो को नारायणपुर, सचिव  एस. प्रकाश को कोरिया, सचिव  अंकित आनंद को बालोद, सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना को बेमेतरा, सचिव  भुवनेश यादव को सूरजपुर, सचिव  एस. भारतीदासन को मुंगेली जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।

सचिव सुश्री शम्मी आबिदी को कांकेर, सचिव  हिमशिखर गुप्ता को गरियाबंद, सचिव मो. कैसर अब्दुलहक को गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही, सचिव  यशवंत कुमार को बलरामपुर-रामानुजगंज, सचिव  भीम सिंह को कोण्डागांव, सचिव शिखा राजपूत तिवारी को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सचिव  नरेन्द्र कुमार दुग्गा को सुकमा, आयुक्त किरण कौशल को सक्ती, संचालक  सौरभ कुमार को दंतेवाड़ा, संचालक  सुनील कुमार जैन को सरगुजा, विशेष सचिव  जयप्रकाश मौर्य को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, विशेष सचिव  सारांश मित्तर को बीजापुर और प्रबंध संचालक रमेश कुमार शर्मा को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।

CG : छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में 8 दिन की रहेगी छुट्टियां, जानिए वजह

CG : छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में 8 दिन की रहेगी छुट्टियां, जानिए वजह

 रायपुर : दिसंबर के महीने में स्कूली बच्चों की मौज ही मौज होने वाली है। हालांकि इस महीने सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट लंबी नहीं हैं, लेकिन दिसंबर में शीतकालीन की छुट्टी मिलने वाली है। जानकर खुशी होगी कि निजी और सरकारी स्कूली बच्चों की छुट्टी 6 दिन नहीं बल्कि 8 दिन की होने वाली है। शीतकालीन छुट्टी का लाभ प्रदेश के बीएड-डीएड कॉलेजों के स्टूडेंट्स को भी मिलेगी। ऐसे में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह बेहतरीन समय है।

 छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों की छुट्टी दो महीने पहले ही कर दी थी। वहीं अब तारीख नजदीक आते ही इस पर अमल किया जा रहा है। दशहरा, दिवाली में बच्चों को लंबी छुट्टी मिलने के बाद अब शीतकालीन छुट्टी का समय आ गया है। यह छुट्टी दिसंबर के आखिरी सप्ताह में घोषित है। ऐसे में आप अपने बच्चों के साथ साल के आखिरी दिनों में घूमने का प्लान बनाकर छुट्टी को यादगार बना सकते हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में 2024-25 शिक्षा सत्र के लिए छुट्टियों (School Holiday 2024) का ऐलान किया है। जिसके तहत दिसंबर में शीतकालीन छुट्टी स्कूली बच्चों और छात्राओं को मिलेगी। जारी आदेश के अनुसार 23 से 28 दिसंबर तक शीतकालीन छुट्टी रहेगी। इस बीच 24 और 29 को रविवार के चलते बच्चों को दो दिन अतिरिक्त छुट्टी मिल रही है।

बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 2024-25 शिक्षा सत्र के लिए 64 दिनों की छुट्टी की घोषणा की है। इनमें दशहरा में 7 से 12 अक्टूबर तक, दीपावली में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक, शीतकालीन अवकाश 23 से 28 दिसंबर तक और ग्रीष्माकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक कुल 46 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस प्रकार कुल मिलाकर 64 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। वहीं अब तारीख नजदीक आते ही अमल किया जा रहा है।

अग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थी दौड़ के बाद मैदान में गिरकर हुआ बेहोश, इलाज के दौरान हुई मौत

अग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थी दौड़ के बाद मैदान में गिरकर हुआ बेहोश, इलाज के दौरान हुई मौत

 रायपुर। बोईरदादर स्टेडियम में जारी अग्निवीर भर्ती रैली में सोमवार को मनोज कुमार साहू ने आर्मी भर्ती केन्द्र स्टेडियम रायगढ़ में प्रथम स्टेज 1600 मी. की दौड़ सफलता पूर्वक पूर्ण किया। प्रथम चरण पूर्ण करने के तत्काल पश्चात् अगले चरण में बायोमेट्रिक लगाने से पहले अचानक, मैदान में गिर गया।

, सेना के आयोजको के माध्यम से प्राप्त प्राथमिक जानकारी अनुसार, 9 दिसंबर अभ्यर्थी को तत्काल स्टेडियम में मौजूद जिला स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम के द्वारा मौके पर ही जांच किया गया। जिसमें मौके पर मौजुद चिकित्सको द्वारा प्रारंभिक जांच पश्चात् पाया गया कि अभ्यर्थी को सांस लेने में काफी दिक्क्त हो रही थी। अभ्यर्थी का SPO2 ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल लगातार कम हो रहा था, जिसके कारण अभ्यर्थी सचेत परंतु डिसओरीयेंटेड पाया गया। उसे तत्काल मेडिकल ऑक्सीजन प्रदाय के साथ प्राथमिक चिकित्सा प्रदाय करते हुए एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय, रायगढ़ रिफर किया गया। जहां अभ्यर्थी बेहोश अवस्था में लाया गया जिसे इन्ट्यूबेट एवं स्टेबल करते हुए हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज, रायगढ़ भेजा गया।

जहाँ रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के विशषज्ञो की टीम के द्वारा समुचित ईलाज किया गया। परंतु अभ्यर्थी की स्थिति अति गंभीर होने के कारण दिनांक 09 दिसंबर 2024 को रात्रि 11:35 बजे मृत्यु हो गई। परिजनो के कथनानुसार एवं चिकित्सकों के जांच अनुसार यह पाया गया कि, अभ्यर्थी मनोज कुमाार साहू पूर्व से सिकलसेल बीमारी से ग्रसित था।

10 दिसंबर 2024 को प्रातःकाल में परिजनों की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया, जिसके पश्चात् परिजन को शव सुपुर्द करके तहसीलदार एवं सीईओ जनपद के साथ गृह ग्राम खोरपा, तह-अभनपुर जिला रायपुर भेजा गया। जिला प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। एवं मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से भी 10 लाख रूपयें के आर्थिक सहयोग प्रदान किया जायेगा।