नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 मुख्यमंत्री ने सपरिवार देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म

मुख्यमंत्री ने सपरिवार देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म

रायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय  धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखने राजधानी के मैग्नेटो मॉल पहुंचे। इस फिल्म में 22 साल पहले गुजरात के गोधरा में हुए ट्रेन हादसे की कहानी की सच्चाई को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म की डायरेक्टर सुश्री एकता कपूर और फिल्म की नायिका सुश्री रिद्धि डोगरा भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री साय ने  ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह फिल्म इतिहास के भयावह सत्य को उजागर करने का सराहनीय और प्रभावशाली प्रयास है। 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमने इस फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री किया है। मैं दर्शकों से अपील करना चाहता हूं कि पूरे परिवार के साथ फिल्म देखें। नई पीढ़ी को हमारे इतिहास की इस दुखद घटना के बारे में जानना बहुत जरूरी है। यह फिल्म इसलिए भी देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का अध्ययन ही हमें वर्तमान और भविष्य के बारे में बेहतर मार्गदर्शन दे सकता है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म दर्दनाक घटना को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, वन मंत्री  केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री  श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उनके साथ फिल्म देखने पहुंचे थे।
 
वित्त मंत्री चौधरी बोले- विकास के लिए महत्वपूर्ण कारक है सुशासन

वित्त मंत्री चौधरी बोले- विकास के लिए महत्वपूर्ण कारक है सुशासन

 रायपुर । सुशासन विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है। इससे न केवल देश का सुव्यवस्थित विकास होता है, बल्कि यह नागरिकों के जीवन को भी बेहतर बनाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर प्रारंभ हुए स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, जीएसटी, जैम पोर्टल, डिजिटल इनक्लुजन जैसे नवाचारों ने देश में बड़ा बदलाव लाया है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज नवा रायपुर में केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा सुशासन पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए ये विचार व्यक्त किए। छत्तीसगढ़ सहित देशभर से आए भारतीय प्रशासनिक सेवा और केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अधिकारी सम्मेलन में सुशासन के लिए किए जा रहे नवाचारों, बेस्ट प्रेक्टिसेस और जनोन्मुखी कार्यों पर विमर्श कर रहे हैं।

नागरिक केंद्रित सुशासन पर आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को 55 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में ब्यूरोक्रेट्स की महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने सम्मेलन में भागीदारी कर रहे विभिन्न राज्यों के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों से कहा कि सुशासन, नवाचार और बदलाव के लिए खुद को ट्रांसफॉर्म करना होगा, ताकि आप लोगों की प्रतिभा और व्यक्तित्व में क्षरण न हो। समय के साथ स्वयं को बदलने वाले ही प्रासंगिक रहेंगे। श्री चौधरी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और सुशासन से वर्ष 2047 तक 55 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगी।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सम्मेलन में कहा कि कई कलेक्टर और अधिकारी प्रभावी नवाचार कर रहे हैं। समय और अपने क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप बेहतर नागरिक सेवाएं डिलीवर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सभी अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने की जरूरत है, तभी कल्याणकारी पहलों को नागरिकों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था में छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्रति नजरिया तेजी से बदलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्मेलन में दो दिनों तक होने वाले नवाचारों, बेस्ट प्रेक्टिसेस और सुशासन के कार्यों की चर्चा से राज्य के अधिकारी भी प्रेरित होंगे और उन्हें यहां लागू करने की पहल करेंगे।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन की सफलता तभी है जब हम जिनके लिए काम कर रहे हैं, उनके चेहरों पर मुस्कान ला पाएं। आपके लाभार्थी आपके कार्यों से संतुष्ट हैं, तो वही सुशासन की सफलता है। सुशासन के लिए लक्षित लोगों तक योजनाओं और कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पहुंचाने के लिए अच्छी नीयत सबसे ज़रूरी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विभिन्न विकास प्राधिकरणों के गठन, रायपुर में कैनाल लिंकिंग रोड, एक्सप्रेस वे के निर्माण जैसे कई उदाहरण देते हुए कहा कि शासन-प्रशासन में यहां भी कई नवाचार हो रहे हैं। क्षेत्रीय और स्थानीय जरूरतों को देखते हुए उनके अनुरूप लोगों के कल्याण के काम हो रहे हैं।

केन्द्रीय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के अतिरिक्त सचिव पुनीत यादव ने उद्घाटन सत्र में कार्मिक एवं जन शिकायतों के निराकरण के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया की कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर तेजी से शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। देश के विभिन्न भागों में हो रहे नवाचार, बेस्ट प्रेक्टिसेस और सुशासन के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित और पुरस्कृत किया जा रहा है।

आज के पहले सत्र में चार राज्यों में हो रहे अलग-अलग नवाचारों को साझा किया गया। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक एस.एन. त्रिपाठी ने इस सत्र की अध्यक्षता की। उत्तरप्रदेश में जल जीवन मिशन के संचालक अनुराग श्रीवास्तव ने वहां सौर आधारित सफल जल प्रदाय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सौर आधारित जल प्रदाय योजनाओं से उत्तरप्रदेश में अगले 30 सालों में एक लाख करोड़ रुपए की बचत होगी। इन योजनाओं से कार्बन उत्सर्जन भी कम होगा। ओड़िशा के कोरापुट जिले के कलेक्टर वी. कीर्ति वासन ने ग्रामीण औद्योगिक काम्प्लेक्स के ज़रिए स्थानीय लोगों को रोज़गार से जोड़ने के लिए किए जा रहे नवाचार की जानकारी दी। भारतीय प्रशासनिक सेवा के नागालैंड के अधिकारी श्री थवासीलन ने अपने राज्य में नागालैंड स्वास्थ्य सुरक्षा सोसाइटी और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के नवाचार को साझा किया। इनके माध्यम से वहां कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा और राज्य से बाहर भी कैशलेस स्वास्थ्य बीमा लोगों को दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश में राजस्व विभाग की उपायुक्त सुश्री अलका सिंह ने वहां फरवरी माह से शुरू किए गए साइबर तहसील संबंधी नवाचार से अधिकारियों को रू-ब-रू कराया। वहां ‘संपदा’ पोर्टल से जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री और तत्काल नामांतरण किया जा रहा है। आधुनिक तकनीकों के उपयोग से राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। राज्य में लैंड रिकॉर्ड्स के डिजिटलाइजेशन के बाद 13 तहसीलदार 1364 राजस्व न्यायालय संचालित कर रहे हैं।

पानी की बहुलता एवं बांध वाले क्षेत्रों में मत्स्य टूरिज्म को दिया जाएगा बढ़ावा: मंत्री नेताम

पानी की बहुलता एवं बांध वाले क्षेत्रों में मत्स्य टूरिज्म को दिया जाएगा बढ़ावा: मंत्री नेताम

 रायपुर । किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पानी की बहुलता एवं बांध वाले क्षेत्रों में मत्स्य टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे मत्स्य कृषकों के आय भी बढ़ेगी और निरंतर रोजी-रोजगार की व्यवस्था भी होगी। उन्होंने कहा कि मत्स्य किसानों को कलस्टरों और समितियों से जोड़कर समृद्ध बनाया जा सकता है। इसके लिए किसानों को भी आगे आना चाहिए। कृषि मंत्री नेताम आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में स्थित कृषि मंड्डपम में विश्व मात्स्यिकी दिवस पर छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित एक दिवसीय मत्स्य कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कृषि मंत्री  नेताम ने कहा कि मत्स्य किसानों के निरंतर उन्नति और विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री मत्स्य किसान संपदा योजना शुरू की। पृथक से मत्स्य मंत्रालय का गठन किया है। निश्चित ही इससे छोटे-छोटे मत्स्य किसान को रोजगार मिलेगा और उनका जीवन स्तर बेहतर होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुत से किसानों के पास डबरी व गांव में तालाब होते है। जिसके माध्यम से मत्स्य पालन कर रोजी-रोजगार करते है। उन्होंने कहा कि सरकार मत्स्य किसानों के लिए संचालित योजना में 60 प्रतिशत अनुदान का भी प्रावधान किया है। मत्स्य कृषकों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धमतरी, दुर्ग, रायपुर जैसे पानी की बहुलता वाले क्षेत्रों में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए काम करना चाहिए। संगोष्ठी कार्यक्रम को मंत्री श्री केदार कश्यप ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश चंदेल, मत्स्य कृषक बोर्ड के अध्यक्ष श्रीमती हेमलता निषाद, रामकृष्ण धीवर, नेतराम निषाद, कृष्णा हिरवानी, आनंद निषाद, बसंत सहित सहकारिता विभाग के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में मत्स्य कृषक उपस्थित थे।

दीप महोत्सव : 10 हजार दीपों से जगमग होगी अरपा, लेजर और लाइट शो से बिखरेगी सतरंगी छटा

दीप महोत्सव : 10 हजार दीपों से जगमग होगी अरपा, लेजर और लाइट शो से बिखरेगी सतरंगी छटा

 बिलासपुर :-  23 नवंबर की शाम बिलासपुर और अरपा के तट पर खास नजारा देखने को मिलेगा। शहर में पहली बार लेजर शो देखने को मिलेगा और 10 हजार दीयों से अरपा को जगमग करने की तैयारी है। 23 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रामसेतु मार्ग,मिनी स्टेडियम,स्पोर्ट्स कांप्लेक्स समेत 143 करोड़ 68 लाख के विकास कार्यों की सौगात शहर को देने जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी की टीम और जिला प्रशासन तैयारियों में जुटी है। इस अवसर पर अरपा के दोनों पुल को आकर्षक लाइट से सजाया गया है।

बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तैयार किए गए विकास के विभिन्न प्रोजेक्ट का लोकार्पण करने सीएम विष्णुदेव साय शहर पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम सीएम हाउस से जारी नहीं हुआ है पर संभावित लोकार्पण कार्यक्रम शाम 3.30 बजे से शुरू होगा, सबसे पहले सकरी उस्लापुर उन्नयन कार्य का लोकार्पण, फिर मिनोचा कॉलोनी सड़क, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सिटी कोतवाली मल्टीलेवल पार्किंग, मिनी स्टेडियम और अंत में शाम 7 बजे नए रिवर व्यू रामसेतु मार्ग का लोकार्पण किया जाएगा। जहां 10 हजार दीयें अरपा नदी में छोड़े जाएंगे,लेजर शो और आतिशबाजी से बिलासपुर विकास दीप महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर शाम 6 बजे से सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक अनुराग शर्मा द्वारा अनुराग शर्मा म्यूजिकल नाइट का भी आयोजन किया जाएगा।

BREAKING : स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर डॉक्टरों के हुए तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी...!!

BREAKING : स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर डॉक्टरों के हुए तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी...!!

 रायपुर। लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग ने बड़े पैमाने पर सरकारी चिकित्सालयों में पदस्थ डॉक्टरों के तबादले किए हैं। इनमें से तीन डॉक्टरों को संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें में बतौर प्रभारी उप संचालक नियुक्त किया गया है। वहीं विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों में पदस्थ 15 विशेषज्ञों और चिकित्सा अधिकारियों को दूसरे अस्पतालों में पदस्थ किया गया है।

छत्तीसगढ़ में 5.37 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, 1.16 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान

छत्तीसगढ़ में 5.37 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, 1.16 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में अनवरत धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 5.37 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 1.16 लाख से अधिक किसानों ने अपना धान बेचा है। धान  खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 971 करोड़ 16 लाख रूपए का भुगतान किया गया है।  धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

अधिकारियों ने बताया कि आज 21 नवम्बर को 26501 किसानों से 1.18 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है। इसके लिए 30828 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 25840 टोकन जारी किए गए है।

CG : न्यायधानी में दिनदहाड़े लूट, शख्स से साढ़े तीन लाख कैश छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे

CG : न्यायधानी में दिनदहाड़े लूट, शख्स से साढ़े तीन लाख कैश छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे

 बिलासपुर :- बिलासपुर में खुलेआम दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है, यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार का है जहां एक शख्स बैंक से साढ़े तीन लाख रुपये निकालकर बाजार पहुंचा हुआ था, तभी अज्ञात लुटेरों ने रकम छीन ली। इस घटना के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है। साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश की जा रही है। घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले में जुटी हुई है।

CG BREAKING : मुख्यमंत्री साय आज रात 8 बजे रायपुर के इस मॉल में देखने जाएंगे फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’

CG BREAKING : मुख्यमंत्री साय आज रात 8 बजे रायपुर के इस मॉल में देखने जाएंगे फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रात्रि 8 बजे रायपुर के मैग्नेटो मॉल स्थित सिनेमा हॉल में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखने जाएंगे। राज्य सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री घोषित किया है, जिससे आम जनता को यह फिल्म देखने में आर्थिक राहत मिलेगी।

बता दें कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ सामाजिक और ऐतिहासिक विषयों पर आधारित एक महत्वपूर्ण फिल्म है, जिसे व्यापक सराहना मिल रही है। राज्य शासन का निर्णय फिल्म को प्रोत्साहित करने और इसके संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

 नई दिल्ली/रायपुर : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल गुरुवार को राज्यसभा सचिवालय में आयोजित शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, युवा एवं खेल की स्थाई समिति की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में स्कूल शिक्षा पर नई शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावों और इसकी क्रियान्वयन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव, शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी, स्कूल शिक्षक संघों और सिविल सोसायटी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। चर्चा का मुख्य फोकस नई शिक्षा नीति के प्रभाव, समग्र शिक्षा अभियान, और स्वायत्त निकायों जैसे एनसीईआरटी, केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस), एवं नवोदय विद्यालय समिति (एनबीएस) की कार्यप्रणाली पर रहा।

इसके अलावा, समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षा के सर्वांगीण विकास के लिए उठाए जा रहे कदम, स्वायत्त निकायों के कार्यप्रणाली का मूल्यांकन और इनके प्रभावी संचालन के सुझाव के साथ ही बजट आवंटन और योजनाओं का कार्य निष्पादन, शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा और इनके कार्यान्वयन में सामने आने वाली चुनौतियों तथा इनसे निपटने के उपाय जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने इस बैठक में छत्तीसगढ़ के शैक्षिक परिदृश्य की चुनौतियों और संभावनाओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि “नई शिक्षा नीति देश के युवाओं को सशक्त बनाने का माध्यम है, और इसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सभी संबंधित पक्षों का समन्वय जरूरी है। एनईपी से शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की उम्मीद है, लेकिन इसके सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक संसाधन, शिक्षक प्रशिक्षण और बजट आवंटन सुनिश्चित करना आवश्यक है।”

उन्होंने समिति के समक्ष सुझाव दिया कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में शैक्षिक सुविधाओं को बढ़ाने और समग्र शिक्षा अभियान को और प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, उन्होंने स्वायत्त निकायों के कामकाज को और अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। यह बैठक शिक्षा क्षेत्र में सुधार और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी और इसके निष्कर्षों से देश में शिक्षा प्रणाली को और सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

बिटकॉइन घोटाले में भूपेश और कांग्रेसी नेता अपनी भूमिका पर जवाब दें : भाजपा

बिटकॉइन घोटाले में भूपेश और कांग्रेसी नेता अपनी भूमिका पर जवाब दें : भाजपा

 रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बिटकॉइन घोटाले के खुलासे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश के कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा है कि बिटकॉइन मामले में, जिसके तार महाराष्ट्र चुनाव से जुड़े हैं, छत्तीसगढ़ में भी कार्रवाई हुई है और इस मामले में अब बघेल की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। श्रीवास्तव ने पुरजोर मांग की कि बिटकॉइन घोटाले मामले में भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता अपनी भूमिका पर प्रदेश की जनता को जवाब दें।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने गुरुवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में लंबे समय तक महत्वपूर्ण पदों पर रही एक नेत्री ने ‘एक्स पोस्ट’ कर यह  पूछा है कि बिटकॉइन मामले में लिप्त जिस गौरव मेहता के यहां छत्तीसगढ़ में कारवाई हुई है, उसके पूर्व सीएम भूपेश बघेल से क्या संबंध थे? महादेव ऐप मामले में तो यह स्पष्ट ही हुआ है कि कांग्रेस सरकार में आर्थिक मामलों के तार अंतरराष्ट्रीय गिरोहों से जुड़े रहे हैं, ऐसे में बिटकॉइन घोटाले का यह खुलासा महत्वपूर्ण है। कांग्रेस को, खासकर भूपेश बघेल को इसका जवाब देना चाहिए। श्रीवास्तव ने कहा कि इस मामले जो ऑडियो टेप सामने आया है, उसमें महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की बातचीत भी है। अगर इसमें महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष इन्वॉल्व है और अपराध करने वाला छत्तीसगढ़ में है, तो यह क्यों न माना जाए कि इसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस और इस प्रकार के कार्यों में महारत रखने वाले भूपेश बघेल इन्वॉल्व हैं? इससे पहले भी राज्य में कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा अन्य चुनावी राज्यों में कांग्रेस को भ्रष्टाचार के रुपयों से फंडिंग करने के तथ्य सामने आ चुके है। भ्रष्टाचार के हर आरोपी के साथ छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल का इनवॉल्वमेंट पाया गया है, फिर वह सौम्या चौरसिया हो, समीर विश्नोई हो, एजाज ढेबर के भाई अवनर ढेबर हो या कोई और।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साक्षी है कि कांग्रेस की भूपेश-सरकार किस तरह अनेक गंभीर आर्थिक आपराधिक मामलों में लिप्त रही है! भाजपा ने लगातार उन विषयों को उठाया और प्रदेश देख रहा है कि भूपेश-सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण अधिकारियों, नेताओं को किसी भी अदालत से जमानत तक नहीं मिल पा रही है। ताज़ा मामला पीएससी के अध्यक्ष रहे टामन सोनवानी का है। 5 साल तक लगातार भाजपा उनके घोटाले के खिलाफ आवाज उठाती रही। यह अपनी तरह की एक अनोखी सरकार थी जो अपने ही राजस्व पर डाका डालती रही। श्रीवास्तव ने कहा कि आज भूपेश बघेल के कई करीबी या तो जेल में हैं या फिर बेल पर हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया, अनिल टुटेजा, समीर बिश्नोई, भूपेश बघेल के चहेते महापौर के भाई एजाज ढेबर पर जब-जब एजेंसियां कार्रवाई करती रही भूपेश बघेल उनके संरक्षक बनकर खड़े होते रहे और इसे पॉलिटिकल मामला बताते रहे। श्रीवास्तव ने कहा कि महीनों हो गए, अदालत से इन्हें बेल नहीं मिलना इस बात का सबूत है कि ये सब भ्रष्टाचार में लिप्त थे और उनके संरक्षक पिछली कांग्रेस सरकार और उनके मुखिया भूपेश बघेल थे। सभी कांग्रेसी भ्रष्टाचारी हैं, ऐसा हम नहीं कहते हैं परंतु, सभी भ्रष्टाचार में कांग्रेसियों के नाम ही क्यों आ रहे हैं, यह अवश्य शोचनीय है।

प्रेस ब्रीफ के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता द्वय उमेश घोरमोड़े और अमरजीत छाबड़ा भी मौजूद रहे।

डेढ़ करोड़ की शराब पर चला रोडरोलर

डेढ़ करोड़ की शराब पर चला रोडरोलर

 रायपुर। राजधानी में 1 करोड़ 40 लाख की जब्त अवैध शराब पर पुलिस ने रोडरोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया है। रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर माना थाना के कंपाउंड में पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत जब्त 33,532 लीटर अवैध शराब रोलर चलाया गया। इस दौरान एसएसपी संतोष सिंह, एडीएम देवेंद्र पटेल समेत पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

बता दें कि रायपुर पुलिस ने रायपुर क्षेत्र के थाना इलाकों में शराब तस्करों के खिलाफ बड़ एक्शन लिया था, जिसमें 33,532 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई करते हुये जब्त शराब की बोतलों पर रोडरोलर चलवाया।

जिला के सभी 31 थानों में जब्त 33534 लीटर शराब जिसमें 12351 लीटर देशी, 17351 लीटर विदेशी 3394 लीटर महुआ शराब, 459 लीटर बीयर आबकारी अधिनियम में निहित प्रवधान के अंतर्गत जिला दण्डाधिकारी द्वारा गठित कमेटी ने नष्टीकरण किया गया।।

उक्त कमेटी मे अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी देवेन्द्र पटेल, उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा, अति० पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू, थाना प्रभारी सिविल लााईन रोहित मालेकर, थाना प्रभारी मंदिर हसौद सचिन सिंह, थाना प्रभारी पुरानी बस्ती योगेश कश्यप की उपस्थिति में ये कार्रवाई की गई।

BREAKING : दिल्ली दौरे के बाद राजधानी पहुंचे सीएम साय, रायपुर से सिंगापुर और दुबई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिलने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

BREAKING : दिल्ली दौरे के बाद राजधानी पहुंचे सीएम साय, रायपुर से सिंगापुर और दुबई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिलने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे के बाद रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया को दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह में शामिल होने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह जी को मैंने बस्तर ओलंपिक के समापन और पुलिस के अवार्ड कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया है और उन्होंने आने की सहमति दी है। वहीं रायपुर से सिंगापुर और दुबई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट और अंतर्राष्ट्रीय दर्जा मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

सीएम ने बताया कि अमित शाह को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही, शांति स्थापना के लिए किये गए प्रयासों पर भी चर्चा की। यह मुलाकात दोपहर 3:30 बजे नॉर्थ ब्लॉक में हुई। इस दौरान नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति के बारे में बताया। सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल और केंद्र से मिलने वाली मदद पर भी बात हुई।

वहीं बिटकॉइन घोटाले को लेकर पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच चल रही है, जांच के बाद ये पता चल जायेगा, कि आखिर किसके साथ किसके क्या रिश्ते हैं। दरअसल भाजपा ने बिटकॉइन घोटाले में आरोपी गौरव मेहता के भूपेश बघेल के साथ रिश्ते के आरोप लगाये हैं। आपको याद होगा कल से ही बिटकॉइन घोटाले में आरोपी गौरव मेहता के घर पर ED की दबिश चल रही है।

CG : पानी में डूबने से हाथी की मौत, हाल ही में बरामद की गई थी शावक की सड़ी गली हड्डी

CG : पानी में डूबने से हाथी की मौत, हाल ही में बरामद की गई थी शावक की सड़ी गली हड्डी

 रायगढ़ : जिला का धरमजयगढ़ वनमंडल हाथियों के लिए अभिशाप शाबित होते जा रहा है। पिछले कई सालों से वन मंडल क्षेत्र में लगातार हाथियों के मौत की खबरें सामने आ रही है। हाल ही में बोरो रेंज के रुआफूल बीट में हाथी के शावक की सड़ी गली हड्डी बरामद की गई है जिसकी जानकारी वन विभाग के किसी अधिकारी कर्मचारी को नहीं थी। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ था की छाल रेंज के हा सर्किल अंतर्गत पीएफ 554 में शावक हाथी की पानी में डूबने से मौत हो गई। फिलहाल वन विभाग घटनास्थल पर मौजूद है वही जंगल में घटना स्थल के पास अभी 54 हाथी मौजूद है जिसे हाथी मित्र दल के द्वारा ड्रोन के माध्यम से निगरानी किया जा रहा है अब जांच के बाद ही मौत की असली कारण सामने आ पाएगा।

 BREAKING : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इन्हें मिली पदोन्नति के साथ नई जगह पोस्टिंग, देखें लिस्ट..!!

BREAKING : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इन्हें मिली पदोन्नति के साथ नई जगह पोस्टिंग, देखें लिस्ट..!!

 रायपुर। राज्य सरकार ने महिला बाल विकास विभाग में प्रमोशन के साथ नयी जगह पर पोस्टिंग दी है। 16 पर्यवेक्षकों को जहां अधीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गयी है। वहीं 26 कर्मचारियों को बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया है। 

CG - दिल दहला देने वाली घटना : महिला ने खुद को आग लगाकर दी जान, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम

CG - दिल दहला देने वाली घटना : महिला ने खुद को आग लगाकर दी जान, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम

 कबीरधाम। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां बीमारी से परेशान बुजुर्ग महिला ने खुद को आग लगाकर अपनी जान दे दी। मृतिका स्वास्थ्य समस्याओं से लंबे समय से पीड़ित थी। महिला का उपचार भी जारी था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोसटमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, थाना सहसपुर लोहारा के अंतर्गत ग्राम गगरिया ख़महरिया में आज सुबह लगभग 10 बजे एक दुखद घटना घटित हुई। गांव के खेलावन साहू (पिता बुद्धू साहू, उम्र 55 वर्ष) ने सूचना दी कि उसकी मां, साहस बाई (70 वर्ष) अपने घर से लगे बाड़ी में आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतिका बीपी, शुगर, और हाथ-पैर दर्द जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से लंबे समय से पीड़ित थी। इसके अतिरिक्त, पिछले 7-8 वर्षों से बुजुर्ग की कमर सही से काम नहीं कर रही थी, जिससे उन्हें चलने-फिरने, उठने-बैठने में काफी कठिनाई होती थी। प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि उन्होंने इन्हीं समस्याओं से परेशान होकर आत्महत्या की होगी।

CG : छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग संघ की आमसभा की बैठक व चुनाव संपन्न, अजय तिवारी चुने गए अध्यक्ष

CG : छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग संघ की आमसभा की बैठक व चुनाव संपन्न, अजय तिवारी चुने गए अध्यक्ष

 रायपुर : छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग संघ की आमसभा की बैठक व चुनाव 11 नवम्बर 2024 को संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ में खादी और ग्रामोद्योग के उत्पादन और बिक्री करने वाली संस्थाएं जो केन्द्र शासन के उपक्रम खादी ग्रामोद्योग आयोग से प्रमाणित संस्थाएं है, जिनमे कुल 18 संस्थाएं कार्यरत हैं, उसमें से 13 संस्थाओं के सदस्य बैठक में उपस्थित रहे। इस दौरान तीन वर्षों के लिए प्रबंध समिति के पदाधिकारीयों का चुनाव संपन्न हुआ। अजय तिवारी छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ का अध्यक्ष चुना गया है।

निम्न पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए 

अजय तिवारी – अध्यक्ष, रायपुर

कुंजबिहारी मिश्रा – उपाध्यक्ष, बिलासपुर

बी. सिद्दीकी – महामंत्री, रायपुर

अमित दास – सह-मंत्री जगदलपुर

जीवराखन लाल देवागन – कोषाध्यक्ष, छुरी कोरबा

कार्यकारिणी सदस्य

प्रशांत कुमार घोष – धमतरी

बद्रीप्रसाद बॉम्बी – बस्तर

डॉ. जया द्विवेदी – रायगढ़

नरेन्द्र जाधव – तिल्दा-रायपुर

CG : इलाज के दौरान बिगड़ी तांत्रिक की नियत, 10वीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, कार्रवाई से बचने किया यह काम

CG : इलाज के दौरान बिगड़ी तांत्रिक की नियत, 10वीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, कार्रवाई से बचने किया यह काम

 अंबिकापुर :- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ढोंगी तांत्रिक के झांसे में आ गयी। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान तांत्रिक की छात्रा पर नियत बिगड़ गयी और उसने छात्रा के साथ रेप की घटना को अंजाम दे दिया। आरोप है कि पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए तांत्रिक ने छात्रा को शादी करने का झांसा दिया गया और स्टांप पेपर में बनाये गये शपथ पत्र में छात्रा की उम्र 14 वर्ष की जगह 24 वर्ष बता दिया गया। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

अंधविश्वास और फिर छात्रा के साथ रेप की ये वारदात अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिला के सिधमा में तांत्रिक का दरबार है। जहां तांत्रिक मिट्ठू राम झाड़-फूंक से गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा करता था। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने भैया-भाभी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है। इसी बीच 25 अक्टूबर को छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद गायब हो गई। भैया-भाभी और उसके परिजनों ने लापता छात्रा की काफी पतासाजी की लेकिन उसकी कोई जानकारी नही मिल सकी।

इसके बाद परेशान छात्रा के पिता ने अंबिकापुर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर के बाद पुलिस की टीम हरकत में आई। पुलिस रहस्यमय ढंग से लापता छात्रा की तलाश में जुटी हुई थी। जानकारी मिली कि छात्रा को एक ढोंगी बाबा अपने साथ भगाकर ले गया है। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग छात्रा को बलरामपुर के सिधमा से बरामद किया। ढोंगी तांत्रिक के पास से बरामद छात्रा ने पूछताछ में महिला अधिकारी को बताया कि उसकी तांत्रिक मिट्ठू राम से करीब 3 साल पहले पहचान हुई थी।

इसके बाद मिट्ठू राम से पिछले एक साल से प्रेम संबंध था। तांत्रिक ने छात्रा को शादी के झांसे में लेकर एक महीने पहले अपने साथ भगा ले गया था। छात्रा ने बताया कि मिट्ठू राम ने उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाया, जिसमें जन्मतिथि बदलकर उसे बालिग बताया। जन्मतिथि बदलकर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र तैयार कराया गया। छात्रा की उम्र 14 साल है, जबकि शपथ पत्र में उसकी उम्र 24 साल दर्ज करा दिया।

वहीं आधार कार्ड के आधार पर मिट्ठू राम ने नाबालिग छात्रा से शादी के लिए स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र तैयार करवाया था। इसके बाद बाबा छात्रा को एक महीने पहले अपने घर बलरामपुर ले गया, जहां उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा के इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी ढोंगी तांत्रिक को बलरामपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के जुर्म को कबूल कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

CG : शादीशुदा प्रेमी ने गला घोंटकर की एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

CG : शादीशुदा प्रेमी ने गला घोंटकर की एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 कांकेर : जिले के चारामा नगर में एक युवती की लाश उसके पूर्व प्रेमी दीपचंद देवांगन के घर मिली थी, जिसकी गला दबा कर हत्या करने की पुष्टि पीएम रिपोर्ट के आने के बाद हुई थी। घटना के बाद से प्रेमी फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी, वहीं इसी दौरान बुधवार को दुर्ग जिले के रानी तराई में प्रेमी युवक की लाश फांसी के फंदे में झूलती मिली है। पास ही उसका एटीएम कार्ड लायसेंस और बुलेट बाइक बरामद किया गया है।

बताया जा रहा है कि चारामा के वार्ड क्रमांक 6 में रहने वाले युवक दीपचंद का अपने ही समाज की एक युवती से शादी से पहले प्रेम प्रसंग था, लेकिन दोनों परिवारों में आपसी विवाद के कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी, जिसके बाद कुछ माह पहले ही युवक की शादी दूसरी जगह कर दी गई थी। उसके बाद भी दोनों का प्रेम प्रसंग जारी था, शुक्रवार से युवक की गर्भवती पत्नी अपने मायके पक्ष में किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गई हुई थी, और युवक चारामा में अपने ही घर में था।

युवक की वेल्डिंग की दुकान चारामा में उसकी पूर्व प्रेमिका के घर के नजदीक वार्ड क्रमांक 2 में ही है। शाम के युवक ने अपने पिता को फोन कर दुकान में कोई पेमेंट आने की बात कहकर दुकान आने को कहा और खुद दुकान से निकल गया था, जिसके बाद से युवक न तो दुकान लौटा था और ना ही घर पहुंचा। जिसके बाद रात करीब साढ़े 9 बजे उसके पिता ने फोन कर पूछा तो खाना बाहर खाकर लेट से घर आने की बात युवक ने कही थी। सुबह तक युवक सोकर नहीं उठा तो पिता ने कमरे में जाकर देखा, जहां से युवक गायब था और युवती की लाश पड़ी थी, जिससे घबराकर युवक के पिता ने पुलिस को सूचना दी।

और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है, बताया जा रहा है कि युवती भी शाम करीब 4 बजे से ही अपने घर से गायब थी और युवक भी इसी समय दुकान से निकला था, पुलिस लगातार युवक की तलाश में लगी थी, वहीं बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के पास आमदी पलारी गया था और सुबह गुटका खाने के नाम से वहां से भी निकल गया, पैसे पास ना होने के कारण आरोपी दीप चंद ने अपनी बुआ से भी पैसों की मांग फोन पर की थी, जिसपर बुआ ने पुलिस उसकी खोज बीन कर रही है कि जानकारी मिलने के बाद वो वहां से भी भाग निकला और बुधवार को उसकी लाश फांसी के फंदे से झूलती मिली। पुलिस लगातार दुर्ग पुलिस से संपर्क बनाई हुए है। वहीँ मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।

CG : लाख का कर्ज लेकर किसान ने तैयार की थी फसल, रातों रात महीनों की मेहनत जलकर हुई खाक

CG : लाख का कर्ज लेकर किसान ने तैयार की थी फसल, रातों रात महीनों की मेहनत जलकर हुई खाक

 बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बीती रात एक किसान की महीनों की मेहनत से हुई फसल जलकर खाक हो गई. यह घटना जिले के उसूर क्षेत्र की है जहां किसान रमेश चापडी ने 2 लाख रुपये कर्ज लेकर खेती की थी और कटाई के बाद लाखों का धान ब्यारे में रखा था. सुबह जब वे वापिस ब्यारे में गए तो पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी और आग तब भी जल रहा था. किसान ने घटना की जानकारी पटवारी और पुलिस में दी. जिसके बाद पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है.

देश की राजधानी दिल्ली में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की दिखी झलक

देश की राजधानी दिल्ली में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की दिखी झलक

छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह पर प्रगति मैदान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

छत्तीसगढ़ की सशक्त भारत के निर्माण में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री

रायपुर: देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति व कला के बड़ी संख्या में लोग साक्षी बने। मौका था 43वें भारत अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस  समारोह का, जहां एमफी थियेटर में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने मनोहर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह का  शुभारंभ किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ पवेलियन में अलग-अलग स्टॉलों का भ्रमण कर कलाकारों को प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में राज्य को “संभावनाओं की भूमि” बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब “सशक्त भारत” के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास, कृषि में नवाचार, और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं।  हमारा उद्देश्य राज्य को शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक विकास के संयोजन के साथ एक वैश्विक पहचान बनाने के लिए तैयार है।

सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ से आये कलाकारों ने छत्तीसगढ़ में विभिन्न उत्सवों, तीज त्योहारों पर किए जाने वाले नृत्यों की प्रस्तुति दी। दर्शकों ने भरपूर तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। छत्तीसगढ़ी लोकमंच पर गौरा-गौरी, भोजली, राउत नाचा, सुआ, और पंथी जैसे पारंपरिक लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की लोक कला और सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रस्तुतिकरण किया। कलाकारों ने गौरा-गौरी और भोजली की धार्मिक परंपरा, सुआ नृत्य के भावपूर्ण गीत, और राउत नाचा के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जीवंत लोक परंपराओं से दर्शकों को रूबरू कराया। इसके साथ ही पंथी और करमा नृत्य द्वारा आध्यात्मिकता और भक्ति भाव से दर्शकों को सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर दिल्ली में पदस्थ छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सैन, मुख्यमंत्री के सचिव  राहुल भगत, संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी, संस्कृति व राजभाषा विभाग के संचालक  विवेक आचार्य, लघु वनोपज के महाप्रबंधक  मणिवासन एस, सीएसआईडीसी के महाप्रबंधक विश्वेश कुमार, जनसंपर्क आयुक्त श्री रवि मित्तल, आवासीय आयुक्त श्रुति सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

राजधानी रायपुर में आज से ‘गुड गवर्नेंस‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन,देश भर के 150 प्रतिनिधि होंगे शामिल

राजधानी रायपुर में आज से ‘गुड गवर्नेंस‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन,देश भर के 150 प्रतिनिधि होंगे शामिल

 रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज  और 22 नवम्बर को ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में गुड गवर्नेंस की बेस्ट प्रेक्टिसेस, नागरिक सशक्तिकरण, शासन-प्रशासन के कामकाज और नागरिक सेवाओं की आम जनता तक पहुंच को आसान बनाने के लिए विभिन्न ई-प्लेटफार्म के उपयोग आदि से संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह इस क्षेत्रीय सम्मेलन के 22 नवम्बर को आयोजित समापन सत्र को सम्बोधित करेंगे। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग और छत्तीसगढ़ के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में देश भर से 150 प्रतिनिधियों सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के छत्तीसगढ़ के अधिकारी शामिल होंगे।

क्षेत्रीय सम्मेलन में नवाचार-राज्य, जिला प्रशासन में महिला नेतृत्व, जिलों का समग्र विकास, ‘‘छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेत्तम प्रथाएं‘‘, ‘‘जिलों के समग्र विकास में संतृप्ति दृष्टिकोण‘‘ आदि विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।

क्षेत्रीय सम्मेलन के प्रथम दिन 21 नवम्बर को सवेरे 10 बजे ‘‘नवाचार-राज्य‘‘ विषय पर प्रथम सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र की अध्यक्षता भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक श्री एस.एन. त्रिपाठी करेंगे। पूर्वान्ह 11 बजे उद्घाटन सत्र आयोजित होगा। इस सत्र को छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन सम्बोधित करेंगे। दोपहर बाद 2 बजे ‘‘जिला प्रशासन में महिला नेतृत्व‘‘ विषय पर द्वितीय सत्र आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता छत्तीसगढ़ सरकार के वन और खाद्य विभाग की अपर मुख्य सचिव  ऋचा शर्मा करेंगी। अपरान्ह 3.30 बजे ‘‘जिलों का समग्र विकास‘‘ विषय पर तृतीय सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक अध्यक्षता करेंगी।

क्षेत्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन 22 नवम्बर को सवेरे 10 बजे, चौथा सत्र ‘‘छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेत्तम प्रथाएं‘‘ (बेस्ट प्रेक्टिसेस) विषय पर आयोजित किया जाएगा। इस सत्र की अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार करेंगे। पूर्वान्ह 11.30 बजे ‘‘जिलों के समग्र विकास में संतृप्ति दृष्टिकोण‘‘ (सेचुुुरेशन एप्रोच इन होलिस्टिक डेव्हलपमेंट ऑफ डिस्ट्रिक्ट्स) विषय पर पांचवा सत्र आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव  अंकित आनंद करेंगे।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह दोपहर 2 बजे से आयोजित इस क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगे। इस सत्र में मुख्यमंत्री  साय, केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. सिंह, प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के सचिव  व्ही. श्रीनिवास, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव  अमिताभ जैन का सम्बोधन होगा। मुख्यमंत्री के सचिव  राहुल भगत धन्यवाद ज्ञापन करेंगे।

गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार GRP के चारों कांस्टेबल बर्खास्त, खातों में करोड़ों का हुआ था लेनदेन

गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार GRP के चारों कांस्टेबल बर्खास्त, खातों में करोड़ों का हुआ था लेनदेन

 बिलासपुर। गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किये गए GRP के चरों कांस्टेबलों की बर्खास्तगी कर दी गयी है। जांच के दौरान इन आरक्षकों के खातों के लेनदेन और संपत्ति का पता लगाया गया तो पुलिस को काफी जानकारियां मिलीं। जिसके बाद जवानों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी गयी है।

GRP में पदस्थ चारों जवान लक्ष्मण गइन, संतोष राठौर, सौरभ नागवंशी और मन्नू प्रजापति रेल एसपी के एंटी क्राइम यूनिट में थे। उन सभी की जिम्मेदारी ट्रेनों में होने वाली तस्करी, अपराध आदि का पता लगाते हुए उस पर लगाम कसना था, लेकिन, उन्होंने पहले गांजा तस्करों को पकड़ने के बाद उनसे जब्त माल दूसरों को सप्लाई किया, फिर इस धंधे में ही उतर गए।

पुलिस द्वारा की गई जांच में अभी तक जवानों के पास से करोड़ों की संपत्ति मिली है। वहीं बैंक खातों से भी करोड़ों के लेनदेन का खुलासा हुआ है। पता चला है कि बीते कुछ सालों में जवानों के खातों से तीन करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन किया गया है। ये राशि उनकी सालाना आय से कई गुना ज्यादा है। यही नहीं तस्करों के खिलाफ बनाए गए प्रकरणों में गांजा की मात्रा कम बताई गई।

 CG : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये घूस लेते ज्वाइंट डायरेक्टर गिरफ्तार

CG : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये घूस लेते ज्वाइंट डायरेक्टर गिरफ्तार

 रायपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये घूस लेते ज्वाइंट डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। संयुक्त संचालक का नाम देव कुमार सिंह है। एसीबी ने संयुक्त संचालक मछली पालन को इंद्रावती भवन में दफ्तर से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी अधिकारी 1 लाख रुपये रिश्वत ले रहा था। उसी दौरान एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा है। ज्वाइंट डायरेक्टर देव कुमार सिन्हा को पैसे लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने इंद्रावती भवन के चौथे मंजिल से गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम में करीब 15 अधिकारी थे। खबर है कि ज्वाइंट डायरेक्टर ने जांजगीर के सब-इंजीनियर से रिश्वत मांगी थी। अधिकारी ने दो लाख रूपए रिश्वत की मांग की थी। एक लाख रुपये की पहली किश्त एडवांस में देनी थी, जिसके बाद आज अग्रिम 1 लाख रुपये लेते हुए अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद मंत्रालय में हड़कंप मच गया।

वहीं कोरबा में आरआई राठौर गिरफ्तार किया गया है। दो अलग-अलग कार्रवाई में दो अधिकारी गिरफ्तार किये गये हैं।

 इस त्योहार पर सरकारी छुट्टी का ऐलान,जानें कब रहेगा स्थानीय अवकाश…

इस त्योहार पर सरकारी छुट्टी का ऐलान,जानें कब रहेगा स्थानीय अवकाश…

  रायपुर :- छत्तीसगढ़ सरकार ने उड़िया समाज के प्रमुख त्योहार नुवखाई के अवसर पर स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह त्योहार हर साल नई फसल के आगमन पर मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई इस घोषणा से प्रदेश में उड़िया समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

नुवाखाई पर छुट्टी की घोषणा

राज्य सरकार ने नुवाखाई पर्व के अवसर पर एक अहम आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि उत्‍कल समाज बहुल जिलों में नुवाखाई पर स्थानीय अवकाश (Local holiday) घोषित किया जाए।

वहीं, अन्य जिलों में इस दिन ऐच्छिक अवकाश (optional leave) रहेगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के उड़िया समाज के लोग इस त्योहार को बड़े धूमधाम से मना सकेंगे।

क्या है नुवाखाई पर्व

बता दें कि नुवाखाई पर्व (Nuwakhai festival) उड़िया समाज का एक पारंपरिक त्योहार है जो नई फसल के आगमन पर मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस फैसले के पीछे की कहानी और नुवाखाई पर्व का महत्व।

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी की है जिसमें ऋषि पंचमी (नुवाखाई) के दिन स्थानीय अवकाश घोषित करने का उल्लेख किया गया है।

BREAKING : इस मामले पर बड़ा एक्शन, GRP के चार आरक्षक बर्खास्त, कार्रवाई से मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला..!!

BREAKING : इस मामले पर बड़ा एक्शन, GRP के चार आरक्षक बर्खास्त, कार्रवाई से मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला..!!

 बिलासपुर। ट्रेन से गांजा तस्करी के मामले में जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में शामिल जीआरपी के चारों आरक्षक बर्खास्त किया है। बता दें कि ट्रेन से गांजा तस्करी मामले में चार जीआरपी आरक्षक को गिरफ्तार किया गया था। इन आरक्षकों ने तस्करों के नेटवर्क से जुड़कर करोड़ों रुपए कमाए थे। 

जीआरपी के आरक्षक सौरभ नागवंशी, मन्नू प्रजापति, संतोष राठौर एवं लक्ष्मण गाईन को बर्खास्त किया गया है। इन आरक्षकों ने रिश्तेदारों के नाम पर अकाउंट खोलकर करोड़ों के लेनदेन किए थे। वहीं कॉल डिटेल से खुलासा हुआ है कि सरगना का आरक्षकों से लगातार संपर्क था।