नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपए, रजत को 2 करोड़ व कांस्य 1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन

ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपए, रजत को 2 करोड़ व कांस्य 1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्टज़ बैडमिंटन अरीना में आयोजित सीएम ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री  साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और बेहतर खेल अधो-संरचनाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 2 करोड़ व कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी ।

मुख्यमंत्री साय ने सीएम ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2024 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन का यह टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 10 देशों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एकता, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। यह युवाओं को सकारात्मक और ऊर्जावान बनाता है। भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है। छत्तीसगढ़ में हम लगातार खेलों को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारे राज्य में अनेक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। भारत सरकार की खेलो-इंडिया योजना को भी हम छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में लागू कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी मुझे अवसर मिलता है। मैं खिलाड़ियों से बातचीत करके उनकी अपेक्षाओं को जानने समझने का प्रयास करता हूं। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें प्रोत्साहित करता हूं। कल ही मैंने धमतरी की बैडमिंटन खिलाड़ी रीतिका ध्रुव से वीडियो कॉल पर बात करके राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें मिली उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रीतिका ने मुझे बताया कि उनके पिता जीवन-यापन के लिए मजदूरी करते हैं और मां आंगनवाड़ी सहायिका हैं। संघर्षों के बावजूद रीतिका ने बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन किया है। मैंने रितिका को आश्वस्त किया कि आप खूब आगे बढ़िये और अपने माता-पिता के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करिये। हम आपका पूरा सहयोग करेंगे।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि इसी तरह कुछ दिन पहले भी छत्तीसगढ़ की एक पर्वतारोही बिटिया निशा से मैंने फोन पर बात की। निशा पूर्वी-अफ्रीकी देश तंजनिया का किलीमंजारों पर्वत फतह करना चाहती है। वह माउंट एवेरेस्ट भी फतह करना चाहती है। उसके पिता रिक्शा-चालक हैं। मुझे पता चला कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से वह बेटी पर्वतारोहण के लिए नहीं जा पा रही है। मैंने उसे सरकार की ओर से सभी तरह के सहयोग का भरोसा दिया और कल मैंने पौने चार लाख की राशि निशा बेटी के लिए स्वीकृत कर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। बैडमिंटन के क्षेत्र में खिलाड़ी आगे बढ़ें इसके लिए भी हम सभी सुविधाएं देंगे। मुख्यमंत्री ने मेंस डबल्स विजेता  हरिहरन व रुबन कुमार को बधाई दी। उन्होंने सीएम ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल चौलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2024 के सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने विदेश से आए खिलाड़ियों और उनकी टीम के सभी सदस्यों का छत्तीसगढ़ में स्वागत किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष  विक्रम सिसोदिया, महासचिव  संजय मिश्रा,  राकेश शेखर,  गौतम महंता सहित बैडमिंटन संघ के पदाधिकारीगण, खिलाड़ी व बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कॉमर्स ने किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ सम्पन्न

छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कॉमर्स ने किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ सम्पन्न

 मनेन्द्रगढ़ - छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कॉमर्स की निर्वाचित टीम के द्वारा मनेंद्रगढ़ नगर के आमाखेरवा रोड स्थित प्रगति पार्क मैदान में कोरिया एवं एमसीबी जिले के सभी व्यापारियों के लिए दीपावली मिलन समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया.कार्यक्रम में श्याम बिहारी कल आज और कल विषय पर एक व्यापारिक संवाद आयोजित किया गया. सर्वप्रथम संस्था के पंकज जैन संचेती, संजीव ताम्रकार, विनय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, शारदा अग्रवाल, गोपी अग्रवाल, दीपक गुप्ता, प्रदीप जैन राजेश अग्रवाल, रितेश जैन मंसूर मेमन आदि समस्त सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया इस अवसर पर गत वर्ष विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा प्रत्याशी के रूप में श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा किये गए वादों और उन पर हुए अमल के ऊपर समीक्षा की गई.

उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा किये गए विकास कार्यों एवं आने वाले समय में नवीन विकास कार्यों की जानकारी दी गई. अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि पाराडोल से जुड़ने वाली बहु प्रतीक्षित रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है, इसके अलावा मनेंद्रगढ़ खडगवा एवं चिरमिरी को जोड़ने वाली साजा पहाड़ सड़क का चौड़ी कारण का कार्यअति शीघ्र प्रारंभ होगा, इस बाबत टेंडर भी हो चुका है. छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जैन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि स्थानीय विधायक अपने कार्यों के प्रति बहुत ही सजग एवं जिम्मेदारी से नजर बनाए हुए हैं, निश्चित तौर आने वाले समय में मनेंद्रगढ़ नगर एवं विधानसभा विकास की नई गाथा लिखेगा. डीआरयूसी सी के पूर्व सदस्य मनीष अग्रवाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मनेंद्रगढ़ नगर में प्रदूषित जल सप्लाई हो रही है

इसके निवारण के लिए मनेंद्रगढ़ में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना शीघ्र कराई जाए. इसके अलावा मनेंद्रगढ़ और जिले के व्यापारियों को विगत कई वर्षों के जीएसटी से संबंधित चालान और उन पर अनाप-शनाप टैक्स एवं जुर्माना की राशि वसूली जा रही है इस संबंध में जीएसटी विभाग के अधिकारियों एवं अन्य कई विभाग के अधिकारियों को सही कार्यवाही करने के लिए निर्देशित करने की बात कही गई. उक्त कार्यक्रम मे एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के छात्रों के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के जीवन पर शानदार एकांकी प्रस्तुत की गई. उक्त कार्यक्रम में विगत दिनों किये गए सेवा कार्यों के लिए कई समाजसेवी संस्था लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ को वृद्धाश्रम संचालन हेतु, ग्रीन वैली को पर्यावरण संरक्षण हेतु सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मनेंद्रगढ़ के अलावा बैकुंठपुर चिरमिरी, खडगंवा केल्हारी जनकपुर, लेदरी झगराखंड, खोंगापानी एवं अन्य स्थान के व्यापारीगण शामिल हुए.कार्यक्रम का समापन रात्रि भोज के साथ हुआ।

कार्यक्रम का संचालन रितेश जैन एवं मंसूर मेमन के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में एक और नवीन संस्था समर्पण का भी अनावरण किया गया है जो व्यापार के साथ समाज सेवा के कार्य करेगी, जिसमें मरीजों को कम लागत पर आवश्यक उपकरण जैसे स्टेरचर, व्हील चेयर, बेड,आदि भी उपलब्ध कराये जायेंगे.इस मौके पर नगर के कई व्यापारियों ने समर्पण को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया व कई उपकरण देने की घोषणा भी की.

ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

 रायपुर । पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 16.11.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई।

थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत दुर्गा नगर केनाल रोड पास कुछ व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. रखें है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अजय कुमार (भापुसे) तथा उप पुलस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन को आरोपियों को प्रतिबंधित मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठि अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान जाकर हुलिये के व्यक्यिों को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम क्षितिज पाण्डेय, सिद्धार्थ राय एवं आयूष अग्रवाल निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए रखा होना पाया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए 3.88 ग्राम तथा घटना से संबंधित 04 नग स्मार्ट मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 591/24 धारा 22बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वर्ष 2024 में ही एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा प्रतिबंधित मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए के प्रकरण में थाना खम्हारडीह से आरोपी आयूष अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था जिसमें आरोपी जेल निरूद्ध था।

मुख्यमंत्री ने किसानों को दिया एक और तोहफा

मुख्यमंत्री ने किसानों को दिया एक और तोहफा

 किसान धान खरीदी केन्द्रों में माइक्रो एटीएम से निकाल सकेंगे 10 हजार रूपए

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक और बड़ी सुविधा दी है। इससे किसानों को तत्काल राशि की जरूरत पूरी हो सकेगी। धान बेचने केन्द्रों में पहुंचे किसान अब वहां माइक्रो एटीएम से दो हजार रूपए से लेकर दस हजार रूपए तक की राशि निकाल सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा दी गई इस सुविधा से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

राज्य में 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा किसानों को उनके द्वारा बेचे गए धान के एवज में 72 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में भुगतान की व्यवस्था भी शासन ने सुनिश्चित की है। परन्तु किसानों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने 10 हजार रूपए तक की राशि माइक्रो एटीएम से तुरन्त प्रदान किए जाने की सुविधा दी है। किसानों को धान बेचने के लिए उपार्जन केन्द्र तक उसके परिवहन के लिए किराए पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली-मजदूरी का भुगतान करने के लिए अब न तो किसी से राशि उधार लेने की जरूरत होगी, न ही बैंक का चक्कर लगाना होगा। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त इस सुविधा से किसान बेहद प्रसन्न है।

गौरतबल है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। चालू खरीफ विपणन वर्ष में 14,562 किसानों से लगभग 55 हजार टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के लिए राज्य में इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। धान बेचने के लिए 27.68 लाख किसानों ने पंजीयन कराया गया है, जिसमें 1.42 लाख नए किसान शामिल है। धान खरीदी केंद्रों में तौल हेतु इलेक्ट्रानिक कांटा-बांट, बारदाना, किसानों के लिए बैठक एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर भी चस्पा कर दिये गये हैं। विपणन संघ मुख्यालय स्तर पर शिकायत निवारण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है जिसका नं. 0771-2425463 है।

बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने चित्रकोट पहुंचे सीएम साय, हेलीपेड पर किया गया आत्मीय स्वागत

बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने चित्रकोट पहुंचे सीएम साय, हेलीपेड पर किया गया आत्मीय स्वागत

 चित्रकोट : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने चित्रकोट पहुंचे, जहां हेलीपेड पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप, वन मंत्री केदार कश्यप सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं प्रदेश शासन के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है, बस्तर में शांति, सुरक्षा और समृद्धि लाने विकास कार्यों को स्वीकृति मिलेगी, मुख्यमंत्री प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे है।

आपको बता दें कि भाजपा सरकार बनने के लगभग एक वर्ष बाद बस्तर विकास प्राधिकरण की पहली बैठक है, जिसमें सभी मंत्रीमंडल एवं बस्तर संभाग के सभी विधायक, कर्मचारी अधिकारी आज इस बैठक में उपस्थित है।

SECL में करोड़ों का मुआवजा घोटाला, CBI ने निजी कोल कंपनी के अधिकारी और व्यापारी के यहां मारा छापा

SECL में करोड़ों का मुआवजा घोटाला, CBI ने निजी कोल कंपनी के अधिकारी और व्यापारी के यहां मारा छापा

 रायपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड दीपिका क्षेत्र में हुए बहुचर्चित मुआवजा घोटाले में CBI ने दो व्यक्तियों के मकान में छापा मारा है। इनमें से एक यहां की निजी कंपनी में जनरल मैनेजर है तो दूसरा व्यापारी है। इनके ऊपर फर्जी तरीके से जमीन और मकान के नाम पर करोड़ों का मुआवजा उठाने का आरोप है।

एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के दीपका क्षेत्र में आज तड़के केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थानीय निवासियों के घरों पर छापा मारा। यह कार्रवाई एसईसीएल प्रभावित खदान क्षेत्र में मुआवजा वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों के आधार पर की गई है।

सीबीआई की टीम सुबह 6 बजे दीपका निवासी राजेश जायसवाल और हरदीबाजार निवासी श्यामू जायसवाल के घर पहुंची। टीम ने इन दोनों व्यक्तियों के घरों पर दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी।

अपात्रों को लाभ, पात्र रह गए वंचित

एसईसीएल द्वारा खदान क्षेत्र से प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाना था। इस मुआवजे के वितरण में कई गड़बड़ियों की शिकायतें पहले भी सामने आई थीं। आरोप है कि प्रभावित परिवारों को सही मुआवजा नहीं मिला, जबकि कई अपात्र लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया।

बता दें कि श्यामू जायसवाल हरदीबाजार क्षेत्र में संचालित हिन्द कोल वाशरी में जीएम है। उसके नाम पर कई गांवों में जमीन और मकान नहीं होने के बाद भी मुआवजा तैयार किया गया। उसे लगभग 11 करोड़ रूपये का मुआवजा दिए जाने की जानकारी सामने आयी है। वहीं राजेश जायसवाल के बारे में पता चला है कि उसने कम मुआवजा मिलने की शिकायत करते हुए उसे लेने से इंकार कर दिया है।

SECL के राजस्व अमले की प्रमुख भूमिका

TRP न्यूज़ को अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस मुआवजा घोटले में SECL दीपका के जीएम, संचालन और अधिकारी (भू राजस्व) सहित सर्वे की टीम में शामिल अन्य अधिकारियों की भूमिका रही है। दीपका खदान के विस्तार में आने वाले गांवों में सर्वे करने वाली टीम ने जमकर फर्जीवाड़ा किया है, जिसकी कई लोगों ने शिकायत की है। अब इस मामले में CBI ने छापा मारा है।

सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद दीपका और हरदीबाजार क्षेत्र में हलचल मच गई है। स्थानीय निवासी इस छापेमारी को लेकर कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं। सीबीआई के अधिकारियों ने फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। यह छापेमारी कब तक चलेगी और जांच में क्या निष्कर्ष सामने आएंगे, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

दीपक बैज भूल गए है कांग्रेस की सरकार जा चुकी है अब पिकनिक नहीं काम होता है: श्रीवास्तव

दीपक बैज भूल गए है कांग्रेस की सरकार जा चुकी है अब पिकनिक नहीं काम होता है: श्रीवास्तव

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि कांग्रेस के लोग आज भी अपने भ्रष्ट और निकम्मेपन के अतीत की काली छाया से मुक्त होने को तैयार नहीं हैं।  श्रीवास्तव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के उस बयान पर तीखे लहजे में पलटवार किया, जिसमें बैज ने प्रदेश सरकार की चित्रकोट में आहूत बैठक को पिकनिक बताकर ओछे दर्जे का प्रलाप किया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के मंडल अध्यक्ष से हारने और लोकसभा में अपनी टिकट तक नहीं बचा पाने के बाद से बैज अक्सर मानसिक असंतुलन में इस तरह के प्रलाप करके अपनी जगहँसाई कराते रहते हैं।  श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने पाँच साल के अपने शासनकाल में सरकारी खजाने को लूटकर इस तरह की पिकनिक की थी, लेकिन बैज शायद अब भूल चुके हैं कि कांग्रेस की सरकार जा चुकी है। अब कोई पिकनिक नहीं होती है, सरकारी खजाने में लूट नहीं होती। भ्रष्टाचार नहीं होता, बल्कि अब काम होता है। बैज को बस्तर में बैठक होने और बस्तर सहित पूरे प्रदेश में हो रहे विकास से पेट में दर्द हो रहा है।

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने सरकार प्रतिबद्ध : विष्णु देव साय

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने सरकार प्रतिबद्ध : विष्णु देव साय

 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री सीएम ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2024 के समापन समारोह में हुए शामिल

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्टज़ बैडमिंटन अरीना में आयोजित सीएम ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और बेहतर खेल अधो-संरचनाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 2 करोड़ व कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी ।

मुख्यमंत्री साय ने सीएम ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2024 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन का यह टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 10 देशों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एकता, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। यह युवाओं को सकारात्मक और ऊर्जावान बनाता है। भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है। छत्तीसगढ़ में हम लगातार खेलों को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारे राज्य में अनेक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। भारत सरकार की खेलो-इंडिया योजना को भी हम छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में लागू कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी मुझे अवसर मिलता है। मैं खिलाड़ियों से बातचीत करके उनकी अपेक्षाओं को जानने समझने का प्रयास करता हूं। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें प्रोत्साहित करता हूं। कल ही मैंने धमतरी की बैडमिंटन खिलाड़ी रीतिका धु्रव से वीडियो कॉल पर बात करके राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें मिली उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रीतिका ने मुझे बताया कि उनके पिता जीवन-यापन के लिए मजदूरी करते हैं और मां आंगनवाड़ी सहायिका हैं। संघर्षों के बावजूद रीतिका ने बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन किया है। मैंने रितिका को आश्वस्त किया कि आप खूब आगे बढ़िये और अपने माता-पिता के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करिये। हम आपका पूरा सहयोग करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इसी तरह कुछ दिन पहले भी छत्तीसगढ़ की एक पर्वतारोही बिटिया निशा से मैंने फोन पर बात की। निशा पूर्वी-अफ्रीकी देश तंजनिया का किलीमंजारों पर्वत फतह करना चाहती है। वह माउंट एवेरेस्ट भी फतह करना चाहती है। उसके पिता रिक्शा-चालक हैं। मुझे पता चला कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से वह बेटी पर्वतारोहण के लिए नहीं जा पा रही है। मैंने उसे सरकार की ओर से सभी तरह के सहयोग का भरोसा दिया और कल मैंने पौने चार लाख की राशि निशा बेटी के लिए स्वीकृत कर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। बैडमिंटन के क्षेत्र में खिलाड़ी आगे बढ़ें इसके लिए भी हम सभी सुविधाएं देंगे। मुख्यमंत्री ने मेंस डबल्स विजेता श्री हरिहरन व श्री रुबन कुमार को बधाई दी। उन्होंने सीएम ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल चौलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2024 के सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने विदेश से आए खिलाड़ियों और उनकी टीम के सभी सदस्यों का छत्तीसगढ़ में स्वागत किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया, महासचिव संजय मिश्रा, राकेश शेखर, गौतम महंता सहित बैडमिंटन संघ के पदाधिकारीगण, खिलाड़ी व बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।

 

CG - यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में दिसंबर तक रहेंगी 49 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

CG - यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में दिसंबर तक रहेंगी 49 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

 बिलासपुर। बिलासपुर जोनल स्टेशन पर यात्री परेशान हैं, क्योंकि कई प्रमुख ट्रेनें लगातार घंटों देरी से चल रही हैं। ट्रेनों की देरी ने यात्रियों के सफर को मुश्किल बना दिया है। शिवनाथ एक्सप्रेस, मेल एक्सप्रेस, हावड़ा-पोरबंदर एक्सप्रेस, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस, गया स्पेशल एक्सप्रेस और उत्कल एक्सप्रेस जैसी प्रमुख गाडियां 2 से 4 घंटे की देरी से चल रही हैं।

शनिवार को आजाद हिंद एक्सप्रेस 18 घंटे की देरी जबकि दरभंगा एक्सप्रेस 8 घंटे विलंब से बिलासपुर स्टेशन पर पहुंची। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे अफसर माने तो ट्रैक मेंटेनेंस और अन्य तकनीकी दिक्कतों को देरी की वजह बता रहें है। अफसरों की माने तो कई बार तकनीकी समस्याएं, जैसे सिग्नल फेल्योर, इंजन खराबी, या ट्रैक पर मरमत कार्य के कारण ट्रेनों में देरी हो जाती है। जिसके चलते कई बार ट्रेनें लेट हो जाती है।
 
हालांकि, ऐसे समय में रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए कोई सूचना या अपडेट न मिलना उनकी असुविधा को और बढ़ा देता है। जिसके चलते स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों को ट्रेन लेट होने की जानकारी मिल रही है। दूर-दराज क्षेत्रों से सफर के लिए पहुंचे यात्री लौटते नहीं बल्की घंटो स्टेशन में ही ट्रेनों का इंतजार कर रहे है।

जनरल बोगी में पैर रखने जगह नहीं

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों के देर से आने से परेशान हैं। कई यात्री अपनी यात्रा की योजना पहले से बना चुके थे, लेकिन देरी के कारण उनके महत्वपूर्ण कार्यों और नियुक्तियों में रुकावट आ रही है। कुछ यात्री स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं, जबकि अन्य यातायात साधनों का सहारा ले रहे हैं। जनरल डिब्बों में पैर रखने की जगह नहीं है।

49 ट्रेनें रद्द, एमपी व यूपी के यात्रियों को परेशानी

रेलवे ने हाल ही में अलग-अलग दिनों के लिए 49 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। मध्यप्रदेश और यूपी के लिए चलने वाली 24 ट्रेनें 21 नवंबर से 2 दिसंबर तक अलग-अलग दिनों में कैंसिल की गई हैं। इससे पहले भी 16 से 20 नवंबर तक 25 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। इनमें 16 एक्सप्रेस और 9 लोकल ट्रेनें शामिल हैं। 16 से 20 नवंबर और फिर 21 नवंबर से 2 दिसंबर तक कुल 49 ट्रेनें रद्द रहेंगी। 21 नवंबर से रद्द रहने वाली ट्रेनों की वजह बिलासपुर मंडल के कटनी रेल लाइन में नरौजाबाद स्टेशन में काम को बताया गया है। यहां तीसरी लाइन जोडऩे का काम होगा।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी –

23 से 29 नवंबर तक बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटनी-जबलपुर- नैनपुर- बालघाट-गोंदिया होकर चलेगी।

23 से 29 नवंबर तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-बालघाट- नैनपुर-जबलपुर-कटनी-बरौनी होकर चलेगी।
BIG NEWS: कांकेर में हुई मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सलियों की शिनाख्त, 40 लाख के ईनामी ढेर

BIG NEWS: कांकेर में हुई मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सलियों की शिनाख्त, 40 लाख के ईनामी ढेर

 कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त कर ली है, जिनमें 40 लाख रुपये के कुल इनामी नक्सली शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने कांकेर जिले के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ एक ऑपरेशन चलाया था, जिसके दौरान यह मुठभेड़ हुई। मारे गए नक्सलियों में डीवीसीएम (डिवीजनल कमांडर) कमांडर वनोचा कराम और कंपनी नंबर 10 के नक्सली सदस्य शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मुठभेड़ नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत हुई, जिसमें सुरक्षा बलों ने सफलता प्राप्त की। सभी मारे गए नक्सली लंबे समय से सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बने हुए थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए काफी समय से अभियान चलाया जा रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और नक्सल सामाग्री बरामद हुआ है।

नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की यह जीत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, जो क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल करने की दिशा में एक अहम कदम है।

CG - सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गई थी नाबालिक, 5 दरिंदो ने पहले रास्ता रोका फिर… बारी-बारी बुझाई हवस की प्यास, जांच में जुटी पुलिस......

CG - सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गई थी नाबालिक, 5 दरिंदो ने पहले रास्ता रोका फिर… बारी-बारी बुझाई हवस की प्यास, जांच में जुटी पुलिस......

 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से आदिवासी युवती से गैंगरेप का सामने आया है। जहां 5 युवकों ने मिलकर गैंगरेप किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ये पूरा मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम देखकर लड़की लौट रही थी, उसी दौरान रास्ते से 5 आरोपियों ने लड़की का किडनैप कर पूरी वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि 15 साल की लड़की गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गयी थी। कार्यक्रम देखकर जब वो लौट रही थी, उसी दौरान गांव के ही पांच युवकों ने लड़की का अपहरण कर लिया। पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपियों ने उसका अपहरण करने के बाद सूनसान स्थान में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद आरोपियों ने मुंह खोलने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी थी।

घटना के बाद किसी तरह से लड़की अपने घर पहुंची और पूरी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने इस मामले में पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। गैंगरेप के सभी आरोपी फरार है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

CG CRIME : घर में घुसकर युवक की गला काटकर निर्मम हत्या, आरोपी की तलाश जारी

CG CRIME : घर में घुसकर युवक की गला काटकर निर्मम हत्या, आरोपी की तलाश जारी

 रायगढ़ : जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां घर में सो रहे युवक की जघन्य हत्या कर दी गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीं मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना के ग्राम पहाड़ लुड़ेग का है

जानकरी के अनुसार मृतक घर में सोया हुआ था, उसके परिजन मेला देखने गए थे, तभी अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर टांगी से युवक के गले पर हमला कर उसकी जान ले ली। रविवार की सुबह परिजनों ने खून से लथपथ हालत में युवक को देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दी, सुचना पर पहुंची लैलूंगा थाने की पुलिस टीम और पुलिस व डाॅग स्क्वायड मदद से हत्या के कारणों की पतासाजी में जुट गई है, वहीं वारदात में शामिल हत्यारे की तलाश की जा रही है।

CG : सिम्स अस्पताल परिसर में महिला डॉक्टर ने लगाई फांसी,  मचा हड़कंप

CG : सिम्स अस्पताल परिसर में महिला डॉक्टर ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

 बिलासपुर :- जिले में स्थित सिम्स मेडिकल कॉलेज की  इंटर्न डॉक्टर ने हॉस्टल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। डॉक्टर की लाश को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना के बाद से हॉस्टल में हड़कंप मच गया।-

जानकारी के अनुसार भानू प्रिया सिंह साल 2018 बैच के MBBS की छात्रा थी। साल 2023 में वो पास आउट हुई थी, जिसके बाद अंबिकापुर जिले के सुखरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशीप कर रही थी। बीते शनिवार को वह बिलासपुर में किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी। बताया जा रहा है कि डॉक्टर भानू प्रिया यहां सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल आई थी। इस दौरान वो दोपहर करीब 12 बजे अपनी सहेली के रूम में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। जिस समय डॉक्टर ने आत्महत्या की, उस समय सहेली रूम में नहीं थी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

दूसरे रूम में रह रही मेडिकल छात्राओं को जब पता चला कि डॉक्टर भानू प्रिया फंदे पर लटक रही है, तब उन्होंने आनन-फानन में उसे फंदे से उतार लिया और इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना की जानकारी सिम्स के डीन सहित अन्य स्टाफ को दी गई। डीन डॉ. मूर्ति ने घटना की जानकारी उसके परिजनों के साथ ही पुलिस को दी है।

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, शासकीय सेवकों पर आश्रितों के लिए आय की अधिकतम सीमा में वृद्धि को वित्त विभाग ने दी मंजूरी

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, शासकीय सेवकों पर आश्रितों के लिए आय की अधिकतम सीमा में वृद्धि को वित्त विभाग ने दी मंजूरी

 रायपुर: वित्त विभाग ने शासकीय सेवकों पर आश्रितों की अधिकतम आय सीमा में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब शासकीय सेवकों के आश्रितों के लिए आय की अधिकतम सीमा 3 हजार 50 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 7 हजार 750 रुपये प्रतिमाह करने को स्वीकृति प्रदान की गई है। आय सीमा बढ़ाने के साथ जिन आश्रितों की आय 3,050 रुपये से अधिक थी, वे सभी परिवार पेंशन का लाभ प्राप्त करने के पात्र हो सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि साल 2014 के बाद से शासकीय सेवकों के आश्रितों के लिए आय की अधिकतम सीमा में कोई वृद्धि नहीं की गई थी, जबकि राज्य में श्रमिकों की आय में लगातार वृद्धि हो रही है। अर्द्ध कुशल श्रमिकों के लिए दैनिक मजदूरी की दर अब 10,900 रुपये प्रति माह तक पहुंच गई है। ऐसे में जिन शासकीय सेवकों के आश्रित सदस्य 3 हजार 50 रुपये प्रतिमाह से अधिक आय प्राप्त कर रहे थे, उन्हें परिवार पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

इस कदम से शासकीय सेवकों के आश्रितों की स्थिति सुधरेगी और आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। इससे उन परिवारों को राहत मिलेगी, जो शासकीय सेवक के निधन के बाद परिवार पेंशन पर निर्भर रहते हैं। आय सीमा में इस वृद्धि से उन्हें भी अब परिवार पेंशन का लाभ मिलेगा।

 
CG - आत्मानंद स्कूल के सामने मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या फिर...जांच में जुटी पुलिस..!!

CG - आत्मानंद स्कूल के सामने मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या फिर...जांच में जुटी पुलिस..!!

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां आज सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। सुबह जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक करने कटघोरा मुख्य मार्ग पर स्थित आत्मानंद स्कूल के पास पहुंचे, तो वहां अचेत पड़े लगभग 60 वर्ष के व्यक्ति की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को जांकर देखा तो वह मृत पाया गया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मृतक की पहचान करने और मामले की जांच में जुट गई है। 

 CG- सब इंजीनियर सस्पेंड: कलेक्टर ने उपअभियंता को किया निलंबित,यहां बड़ी लापरवाही,जानिए मामला...

CG- सब इंजीनियर सस्पेंड: कलेक्टर ने उपअभियंता को किया निलंबित,यहां बड़ी लापरवाही,जानिए मामला...

 सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोंटा नगर पंचायत के उप अभियंता देवेंद्र कुमार पहाड़ी को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी तत्काल प्रभाव से लागू किया।

दरअसल कोंटा नगर पंचायत के उप अभियंता देवेंद्र कुमार पहाड़ी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी की थी। कोंटा भाजपा मंडल अध्यक्ष और जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने मामले को लेकर कलेक्टर देवेश ध्रुव के सहित मंत्री केदार कश्यप और अरुण साव से शिकायत की थी। शिकायत के बाद कलेक्टर ने इस मामले में देवेंद्र कुमार पहाड़ी को निलंबित कर दिया है।

CG - महिला किसान की मौत : थ्रेसर में फंसी साड़ी, महिला किसान की हुई दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम...!!

CG - महिला किसान की मौत : थ्रेसर में फंसी साड़ी, महिला किसान की हुई दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम...!!

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक महिला किसान की थ्रेसर मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम नेऊरगांव कला का है, जहां धान मिसाई का काम करते समय यह हादसा हो गया और गंभीर रूप से घायल होने पर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में मृत महिला का नाम सुनैना चंद्रवंशी है। वह आज रविवार की सुबह खेत में धान मिसाई का काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक थ्रेसर मशीन के बेल्ट में उसकी साड़ी फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद मृतका के परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया है।

CG ब्रेकिंग :छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, शासकीय सेवकों के आश्रितों की आय सीमा बढ़ी !वित्त विभाग ने दी  प्रस्ताव को मंजूरी..

CG ब्रेकिंग :छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, शासकीय सेवकों के आश्रितों की आय सीमा बढ़ी !वित्त विभाग ने दी प्रस्ताव को मंजूरी..

 रायपुर। वित्त विभाग ने शासकीय सेवकों पर आश्रितों की अधिकतम आय सीमा में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब शासकीय सेवकों के आश्रितों के लिए आय की अधिकतम सीमा 3 हजार 50 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 7 हजार 750 रुपये प्रतिमाह करने को स्वीकृति प्रदान की गई है।उल्लेखनीय है कि साल 2014 के बाद से शासकीय सेवकों के आश्रितों के लिए आय की अधिकतम सीमा में कोई वृद्धि नहीं की गई थी, जबकि राज्य में श्रमिकों की आय में लगातार वृद्धि हो रही है। अर्द्ध कुशल श्रमिकों के लिए दैनिक मजदूरी की दर अब 10,900 रुपये प्रति माह तक पहुंच गई है।ऐसे में शासकीय सेवकों के आश्रित सदस्य 3 हजार 50 रुपये प्रतिमाह से अधिक आय प्राप्त कर रहे थे, उन्हें परिवार पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब, आय सीमा बढ़ाने के साथ जिन आश्रितों की आय 3,050 रुपये से अधिक थी, वे सभी परिवार पेंशन का लाभ प्राप्त करने के पात्र हो सकेंगे।इस कदम से शासकीय सेवकों के आश्रितों की स्थिति सुधरेगी और आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। इससे उन परिवारों को राहत मिलेगी, जो शासकीय सेवक के निधन के बाद परिवार पेंशन पर निर्भर रहते हैं। आय सीमा में इस वृद्धि से उन्हें भी अब परिवार पेंशन का लाभ मिलेगा।

CG : आबकारी विभाग के अधिकारियों के सह में फल-फूल रहा शराब कोच्चियों का आशियाना

CG : आबकारी विभाग के अधिकारियों के सह में फल-फूल रहा शराब कोच्चियों का आशियाना

 जांजगीर-चांपा :- आबकारी इंस्पेक्टर विकासपाल सांडे के आने से शिवरीनारायण, नवागढ़ और पामगढ़ परिक्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। जहां इन अधिकारियों के सुस्त रवैया के चलते शराब कोचियों के हौसले बुलंद हो गए हैं और खुलेआम गलियों के हर नुक्कड़ पर शराब बेचते नजर आ जाएंगे। शिवरीनारायण और पामगढ़ परिक्षेत्र की हालत तो इस कदर बत से बत्तर हो गई है कि, गांव की गलियों से लेकर शहर के हर नुक्कड़ तक अवैध शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है और आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मुख दर्शक बने बैठे हैं। ऐसा नहीं है कि इन शराब कोच्चियों की जानकारी आबकारी इंस्पेक्टर को नहीं है। कई बार मीडिया और आम जनता के द्वारा इन शराब कोच्चियों की जानकारी दी गई है।

मगर अब तक इन शराब कोच्चियों ऊपर आबकारी विभाग के अधिकारियों की कड़ी कार्यवाही देखने को नहीं मिला, जहां अधिकारयों के इस प्रकार के सुस्त रवाइयों से इस क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। एक तरफ तो जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर आकाश चिकारा और पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला लगातार अपराध और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने को कोशिश कर रहे है तो दूसरी तरफ आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर विकासपाल सांडे के सुस्त रवैये और अनदेखी के चलते जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के अथक प्रयासों पर पानी फिरते नजर आ रहा है, क्योंकि जिस तरीके से नवागढ़ शिवरीनारायण और पामगढ़ परिक्षेत्र में अवैध शराब बिक रही हैं इससे तो यह स्पष्ट हो जाता है कि कैसे आबकारी विभाग की जिम्मेदार अधिकारी इन शराब कोच्चियों को सह दे रहे हैं, तभी तो इन शराब कोचिंग के हौसले इतने बुलंद हो गए की खुलेआम अवैध शराब बिक्री करने में लगे हुए हैं।

 
CG : नक्सलियों के नापाक मंसूबे को सुरक्षा बलों ने किया गया नाकाम

CG : नक्सलियों के नापाक मंसूबे को सुरक्षा बलों ने किया गया नाकाम

 सुकमा :-  नक्सलियों ने पुवर्ती-तुमालपाड़ मार्ग में नवीन कैम्प तुमालपाड़ स्थापित करने जाने वाले सुरक्षा बलो को क्षति पहुंचाने की नीयत से तीन स्थानों पर आइईडी बम प्लांट किया गया था। जिसे सुरक्षा बलों द्वारा डी-माईनिंग कार्रवाई के दौरान बरामद कर सुरक्षित तरीके से बीडीएस टीम द्वारा निष्कृय किया गया। सुरक्षा बलों के सतर्कता एवं सुझ-बुझ से अप्रिय बड़ी घटना होने से बचा लिया गया। उपरोक्त कार्रवाई में जिला बल, डीआरजी, 74 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 201, 203, 206 कोबरा वाहिनी की रही है संयुक्त कार्रवाई।

 
CG Police Bharti 2024: छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रोसेस शुरू, यहाँ जानिए पूरी प्रक्रिया

CG Police Bharti 2024: छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रोसेस शुरू, यहाँ जानिए पूरी प्रक्रिया

 धमतरी : छत्तीसगढ़ में इन दिनों नौकरी और उससे जुड़ी परीक्षाओं का सिलसिला तेज हो गया है. छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में भी भर्ती शुरू हो गई है. धमतरी जिले में 16 नवम्बर से चार जिलों सहित एकेडमी और जीआरपी आदि के लिए आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले दिन 500 कैंडिडेंट को बुलाया गया. जिसमे 180 लोगों ने ही हिस्सा लिया. दस्तावेज जांच के बाद नाप जोख की प्रक्रिया हुई. यह प्रक्रिया अगले महीने 22 दिसम्बर तक जारी रहेगी. भर्ती में पारदर्शिता बरती जा रही है. धमतरी के एसपी ने युवाओं से अपील की है कि पुलिस में नौकरी को लेकर ठगों से सावधान रहें. उनके झांसे में न आएं.

आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया के बारे में जानिए

धमतरी में 16 नवंबर से छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई है. पूरे राज्य की बात करें तो कुल 5967 आरक्षक के पदों पर भर्ती निकली है. धमतरी में कुल 108 पद के लिए भर्ती हो रही है. इसके अलावा बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी जिलों के अलावा रायपुर रेल, एमटी पुल, नेताजी सुभाष अकादमी, माना पीटीएस के लिए भी आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है. यह 22 दिसंबर तक चलेगी. आने वाले दिनों में एक ही दिन 2500 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.

भर्ती के लिए कितने काउंटर बनाए गए

आरक्षक भर्ती के लिए धमतरी पुलिस लाइन में कुल 24 काउंटर बनाए गए हैं. यहां सबसे पहले अभ्यर्थियों का दस्तावेज चेक होता है. उसके बाद फ्लैट फुट की जांच होती है. फिर घुटनों की जांच हड्डी रोग चिकित्सक करते हैं. इसके बाद फीजिकल टेस्ट, जांच और माप की बारी है. जो अभ्यर्थी नाप जोख में सही पाए जाते हैं उन्हें आगे के राउंड के लिए क्वालिफाई किया जाता है. इसके बाद लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, दौड़ जैसे इवेंट कराए जाते हैं. सभी के लिए समय एवं अंक निर्धारित किया गया है. इसमें कुल 100 अंक होता है.

बलौदाबाजर में 98 पद, धमतरी में 108, गरियाबंद में 186, महासमुंद के 92, रायपुर रेल के 109, एमटी पुल के 48, नेताजी सुभाष एकेडमी के 22 पद हैं. इसके अलावा माना पीटीएस के 20 पद हैं. कुल 683 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया धमतरी में शुरू हुई है. सभी पदों के लिए लगभग 68 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं.इस भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जा रही है.

अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्था

धमतरी के एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि अभ्यर्थियों के लिए यहां व्यवस्था की गई है. पार्किंग सहित खाने का इंतजाम है. पानी की व्यवस्था की गई है. पुलिस लाइन में नींबू पानी का काउंटर रखा गया है. लाइन के सामने भोजन की व्यवस्था की गई है. जिसका जिम्मा महिला समूह को दिया गया है. इसके लिए दर भी निर्धारित कर दिया गया है ताकि अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो.

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ा, आने वाले पांच दिनों में और गिरेगा तापमान, जानिए मौसम एक्सपर्ट ने क्या कहा

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ा, आने वाले पांच दिनों में और गिरेगा तापमान, जानिए मौसम एक्सपर्ट ने क्या कहा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दोनों ठंड बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। पश्चिमी हवाओं की वजह से प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। आज रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ, मध्य विक्षोभ मंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में 32 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में 71 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में आगामी 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से सुबह और रात के साथ ही अब दिन में भी हल्की ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला है। राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है वहीं प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह और रात के साथ ही दिन में भी ठंड बढ़ने लगेगी।

प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर है। यहां न्यूनतम तापमान 10. 1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान सुकमा में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

CG NEWS : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 7वीं की छात्रा की मौत, गांव में पसरा मातम

CG NEWS : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 7वीं की छात्रा की मौत, गांव में पसरा मातम

 अम्बिकापुर: सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंनतरई सड़क पारा से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां तालाब में डूबने से एक 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली आस्था केरकेट्टा अपनी सहेली के साथ शाम करीब 5 बजे तालाब में नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। सहेली ने घटना की जानकारी गांववालों को दी, लेकिन समय पर कोई गोताखोर उपलब्ध नहीं हो पाया।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक रामकुमार टोप्पो मौके पर पहुंचे। गोताखोर की अनुपलब्धता के चलते विधायक के निज सचिव लखन सिदार ने साहस दिखाते हुए स्वयं तालाब में उतरकर बालिका के शव को खोज कर बाहर निकाला

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। मृतका के परिवार और गांववाले गहरे सदमे में हैं। प्रशासन की प्रतिक्रिया घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि तालाब के आसपास सुरक्षा के कोई इंतजाम क्यों नहीं थे। समय पर गोताखोर की व्यवस्था न होना भी प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है।

CG : अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा तेज रफ्तार ट्रक, अंदर मौजूद था पूरा परिवार, फिर जो हुआ…

CG : अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा तेज रफ्तार ट्रक, अंदर मौजूद था पूरा परिवार, फिर जो हुआ…

 कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से भीषण हादसे की ख़बर आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर के दीवार को तड़के हुए घर में जा घुसा, इस दौरान महिला घर के आंगन में झाडू लगा रही थी, वहीं हादसे के वक्त घर के सभी सदस्य घर के अंदर ही मौजूद थे।  जो ट्रक के चपेट में आने से बाल, बाल बच गए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक के अंदर फंसे ड्राइवर को भरपूर कोशिश के बाद बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के मुताबिक घटना चारामा थाना इलाक़े के चावड़ी गांव के पास की बताई जा रही है, जहां ट्रक चारामा से पुरी की तरफ जा रही थी, उसी दौरान चावड़ी गांव के पास सामने से आ रही दोनों ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसके बाद तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे घर में जा घुसा, जबकि दूसरा ट्रक टायर फटने के कारण मौके पर ही खड़ा रह गया, जानकारी के मुताबिक जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय महिला घर के आंगन में झाडू लगा रही थी, जबकि परिवार के अन्य लोग घर के अन्दर ही मौजूद थे, जो बाल, बाल बच गए।

BREAKING NEWS : आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिया पार्टी से इस्तीफा, पत्र लिखकर कही यह बात

BREAKING NEWS : आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिया पार्टी से इस्तीफा, पत्र लिखकर कही यह बात

 BREAKING NEWS : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को रविवार को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कैलाश गहलोत ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा भेजा है। गहलोत ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा देते हुए एक पत्र केजरीवाल को भेजा है।

उन्होंने इस्तीफे में यमुना की सफाई और शीशमहल निर्माण का मुद्दा उठाया है। गहलोत ने चिट्ठी में लिखा कि यमुना की सफाई का वादा हमने पिछले चुनाव में किया था, लेकिन सफाई नहीं हुई, हम अपना वादा पूरा नहीं कर पाए।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने अपने मंत्री पद के साथ-साथ ‘आप’ की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है। गहलोत ने पत्र में आरोप लगाते हुए लिखा है कि जिस ईमानदार राजनीति के चलते वह आम आदमी पार्टी में आए थे, वैसा अब नहीं हो रहा है। उन्होंने पार्टी के संयोजक व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को ‘शीशमहल’ करार देते हुए कई आरोप भी लगाए हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली के मंत्री और आप नेता कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है, “शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं…अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती। मेरे पास आप से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।