नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG : मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात

CG : मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात

 रायपुर : रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी भवन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से सौजन्य मुलाक़ात की। बैठक में राज्य की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और क्षेत्रीय हवाई अड्डों के विकास को लेकर चर्चा की गयी। इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव  राहुल भगत एवं नई दिल्ली में पदस्थ छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन भी उपस्थित थीं।

 
CG Crime : किन्नर की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश,  हत्या या फिर...जांच में जुटी पुलिस

CG Crime : किन्नर की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, हत्या या फिर...जांच में जुटी पुलिस

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ढाबाडीह गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश रायपुर से लापता किन्नर की निकली। किन्नर काजल उर्फ कोकाकोला की लाश बलौदाबाजार-भाटापारा के ढाबाडीह गांव में मिली है। मृत किन्नर का नाम काजल है और रायपुर के तेलीबांधा थाने में उसकी गुमशुदगी का केस दर्ज है। काजल पिछले चार दिनों से लापता थी।

जानकारी के मुताबिक किन्नर के पास से 500-500 के नोटों की गड्डी मिली है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह ढाबाडीह गांव में बंद पड़ी पत्थर खदान में भरे पानी में लाश मिली थी।  काजल के कुर्ते से नोटों की तीन गड्डियां बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार रकम डेढ़ लाख रुपये है।

यह बरामदगी पूरे मामले को और अधिक जटिल बना रही है, क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि काजल की मौत एक हादसा था या फिर किसी साजिश का हिस्सा। पुलिस ने काजल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

CG - अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में चाचा-भतीजे की मौके पर हुई मौत, बाइक के उड़े परखच्चे.....

CG - अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में चाचा-भतीजे की मौके पर हुई मौत, बाइक के उड़े परखच्चे.....

 कोरबा। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अंबिकापुर-बिलासपुर NH 130 में कटघोरा मार्ग सुतर्रा रापाखरा पुल के पास भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए।

स्थानीय लोगों ने डायल 112 को घटना की सूचना दी। डायल 112 मौके पर पहुंचकर दोनों मृतक के शव को अस्पताल पहुंचाया। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास व सड़क किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटनाकारित वाहन की तलाश कर रही। बताया जा रहा कि दोनों मृतक ग्राम छिदपुर के रहने वाले हैं। 

CG शर्मनाक : राजधानी में विवाहिता से गैंगरेप, रिश्तेदार और उसके दोस्त ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम

CG शर्मनाक : राजधानी में विवाहिता से गैंगरेप, रिश्तेदार और उसके दोस्त ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम

 रायपुर। रायपुर के गुढियारी इलाके में एक 22 वर्षीय विवाहिता के साथ गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोप है कि विवाहिता के रिश्तेदार और उसके दोस्त ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की पहचान बिज्जू मरकाम और बिहारी के रूप में हुई है, जो फिलहाल फरार हैं। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गुढियारी थाना में गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना, कहा- महाराष्ट्र और झारखंड में एनडीए को अच्छी सफलता मिल रही

सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना, कहा- महाराष्ट्र और झारखंड में एनडीए को अच्छी सफलता मिल रही

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को नई दिल्ली रवाना। मुख्यमंत्री वहां शाम 5.30 बजे से 7.30 बजे तक एम्फी थियेटर-1 भरतमंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 21 नवंबर को दोपहर 1.45 बजे नियमित विमान से रायपुर लौट आएंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- महाराष्ट्र और झारखंड में एनडीए को अच्छी सफलता मिल रही। दोनों राज्यों में एनडीए की सरकार बनेगी।

बता दें कि नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर तक आयोजित 43वें भारत अंतरराष्ट्रीय मेले में छत्तीसगढ़ राज्य की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार व प्रदर्शन के लिए कुल 11 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की अवधारणा पर छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग, सेल्फ हेल्प ग्रुप, हाथकरघा, हस्तशिल्प, हर्बल एवं कृषि विभाग के प्रदर्शन स्टाल लगे हैं। 20 नवंबर को यहां छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस मनाया जाएगा।

 
CG - शातिरों ने व्यापारी को बनाया शिकार, वाहन से ले उड़े एक लाख नगदी और खाता-बही, जांच में जुटी पुलिस......

CG - शातिरों ने व्यापारी को बनाया शिकार, वाहन से ले उड़े एक लाख नगदी और खाता-बही, जांच में जुटी पुलिस......

 बलरामपुर। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। एसपी कार्यालय के पास स्थित व्यस्त बाजार से दिनदहाड़े उठाईगिरी का मामला सामने आया है। एक व्यापारी साप्ताहिक बाजार जाने के लिए अपनी इको वाहन से निकला। इस दौरान एक किराना दुकान के पास सामान लेने के लिए वह रुका तभी अज्ञात आरोपियों ने वाहन से नगदी एक लाख रुपये ले उड़े। इसके साथ ही आरोपी खाता-बही भी ले गए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। 

जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह करीब 11 बजे तब हुई, जब रामानुजगंज का व्यापारी आनंद केसरी अपनी इको वाहन में साप्ताहिक बाजार जाने के लिए निकला था। वह रास्ते में बलरामपुर स्थित भोला किराना के पास सामान लेने के लिए रुका। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने 10 मिनट के अंदर उसकी वाहन से एक लाख रुपये और खाता-बही ले उड़े। घटना के बाद व्यापारी ने तुरंत कोतवाली थाने में इसकी सूचना दी। 

मामले की सूचना के बाद पुलिस तुरंत जांच शुरू कर दी और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है। फिलहाल, आरोपियों का अब तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

छत्तीसगढ़ में GST की छापेमारी, इस कंपनी के ठिकानों पर मारा छापा, दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम, मचा हड़कंप…!!

छत्तीसगढ़ में GST की छापेमारी, इस कंपनी के ठिकानों पर मारा छापा, दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम, मचा हड़कंप…!!

 रायपुर। स्टेट GST विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई की है। जीएसटी विभाग की टीम ने अरविंद कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई रायपुर के पिरदा रोड स्थित जोरा और भानुप्रतापपुर में की गई। 

कार्रवाई में स्टेट GST के असिस्टेंट कमिश्नर के नेतृत्व में 7 सदस्यीय टीम शामिल है, जो कंपनी के दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है। विभाग को कंपनी पर बड़े पैमाने पर GST चोरी और फर्जी बिल जारी करने की शिकायतें मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। फिलहाल, रेड कार्रवाई जारी है। 

छत्तीसगढ़ जल्द बनेगा ओडीएफ प्लस में मॉडल स्टेट : उपमुख्यमंत्री शर्मा

छत्तीसगढ़ जल्द बनेगा ओडीएफ प्लस में मॉडल स्टेट : उपमुख्यमंत्री शर्मा

 रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य जल्द ही ओडीएफ प्लस में मॉडल स्टेट बनने जा रहा है। राज्य में 36 लाख परिवारों के यहां शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। वहीं 13137 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। शर्मा आज अपने निवास कार्यालय से विश्व शौचालय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों से वर्चुअली सम्बोधित कर रहे थे।

गौरतलब है कि विश्व शौचालय दिवस के मौके पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पूरे राज्य में हमारा शौचालय, हमारा सम्मान की थीम पर 19 नवंबर से 10 दिसम्बर तक स्वच्छता के महत्व और शौचालय के उपयोग पर जन जागरूकता सहित विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस मौके पर 5 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय का स्वीकृति पत्र एवं 5 स्वच्छाग्राही दीदियों को स्वच्छता किट का वितरण किया।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के कल्पना को साकार करने का प्रण लेते हुए 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन का शंखनाद किया। प्रधानमंत्री का यह प्रण आज संपूर्ण राष्ट्र का प्रण बन चुका है। स्वच्छ भारत के निर्माण को एक जनक्रांति का स्वरूप देने की कड़ी में 19 नवम्बर, 2024 विश्व शौचालय दिवस से 10 दिसम्बर, 2024 मानव अधिकार दिवस तक पूरे राष्ट्र में अभियान मनाया जा रहा है।

 शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी परिवार बिना शौचालय के न हो इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। यक्तिगत शौचालयों का उपयोग केवल एक व्यक्तिगत सुविधा नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज को स्वस्थ, स्वच्छ और सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह पहल न केवल वर्तमान पीढ़ी बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण प्रदान करने में सहायक होगी।

 शर्मा ने कहा कि घरों में शौचालय नहीं होने के कारण महिलाओं को खुले में शौच के लिए घर से बाहर जाना पड़ता था, जिससे उनकी गरिमा और सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह रहता था। व्यक्तिगत शौचालयों ने उन्हें इस असुविधा से मुक्त किया है। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। गांव के आस-पास के वातावरण में स्वच्छता बनी रहती है, जिससे बीमारियों पर नियंत्रण रखना आसान हो जाता है। कार्यक्रम को प्रमुख सचिव सुश्री निहारिका बारीक सिंह, मिशन संचालक सुश्री जयश्री जैन ने भी सम्बोधित किया।

तीन दिन की धान खरीदी में आकड़ा 3 लाख टन के पार, किसानों को 502.53 करोड़ रूपए का हो चुका भुगतान

तीन दिन की धान खरीदी में आकड़ा 3 लाख टन के पार, किसानों को 502.53 करोड़ रूपए का हो चुका भुगतान

 रायपुर : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी का महाअभियान शुरू हो चुका है। 14 नवम्बर से अब तक मात्र तीन दिन की खरीदी में राज्य में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का आकड़ा 3 लाख टन के पार पहुंच गया है। मंत्री बघेल ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 2739 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीद रही है। चालू विपणन वर्ष में 160 लाख टन धान उपार्जन का अनुमान है।

देव-दीवाली 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महापर्व के 6वें दिन तक 3.09 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य के 68,668 किसान अब तक धान बेच चुके हैं। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत् 502.53 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह महाअभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। खाद्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज 20,296 किसानों से 93 हजार 581 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। राज्य में धान बेचने के लिए इस साल 27.68 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें 1.42 लाख नए किसान शामिल है। उन्होंने बताया कि 19 नवम्बर के लिए कुल 23791 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 19934 टोकन जारी किए गए है।

मंत्री बघेल ने बताया कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों के माइक्रो एटीएम से दो हजार रूपए से लेकर दस हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा दी है, इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराए पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली-मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री के इस फैसले से किसान बेहद प्रसन्न है।

मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने बताया कि दूसरे राज्यों से धान के अवैध आवक/परिवहन की रोकथाम के लिए बॉर्डर इलाकों में विशेष निगरानी रखने के लिए चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। धान खरीदी व्यवस्था पर निगरानी के लिए अलग अलग जिलों के लिए राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाई गई है, जो लगातार इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं।

Chhattisgarh: जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, एक परिवार के 4 लोग गिरफ्तार

Chhattisgarh: जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, एक परिवार के 4 लोग गिरफ्तार

 सूरजपुर :- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में टोनही (जादू-टोना करने वाली) के संदेह में महिला की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान प्राण साय (59), उनकी पत्नी मुन्नी बाई (57), उनके बेटे मुकेश कुमार (18) और मुकुम राम (23) के रूप में हुई है जिन सभी पर जिले के ओड़गी थाना क्षेत्र के सावांरावा गांव में ननकी बाई (65) की हत्या का आरोप है।

उन्होंने बताया कि…

उन्होंने बताया कि साय के परिवार में एक पुत्र ने लगभग चार वर्ष पहले फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी और उनको शक था कि ननकी बाई द्वारा जादू-टोना किए जाने के कारण यह घटना हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 14 नवंबर को आरोपी मुकेश ने ननकी बाई को अपने घर बुलाया और वहां ननकी बाई को शराब पिलाई गई जिसके बाद में परिवार ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर ननकी बाई की हत्या कर दी तथा शव को करीब के जंगल में ले जाकर एक पेड़ से लटका दिया।

उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ और शव को बरामद किया गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद 16 नवंबर को सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

 
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान : सीएम विष्णु देव साय ने सीआरपीएफ के बस्तरिया बटालियन परिसर में लगाया नीम का पौधा

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान : सीएम विष्णु देव साय ने सीआरपीएफ के बस्तरिया बटालियन परिसर में लगाया नीम का पौधा

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन 241 वाहिनी के परिसर में नीम का पौधा रोपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनूठा प्रयास है, जिसमें सभी लोग स्वस्फूर्त अपनी भागीदारी दे रहे हैं। साय ने सभी से एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से हम न केवल पर्यावरण को सुरक्षित करते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण का उपहार देते हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक के बाद अचानक सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन के कैंप पहुंचे थे। वृक्षारोपण के दौरान सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन के सुरक्षा बल के जवान उपस्थित थे।

BREAKING : छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट”, मुख्यमंत्री साय ने किया ऐलान

BREAKING : छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट”, मुख्यमंत्री साय ने किया ऐलान

 रायपुर : बीते दिनों फिल्म द साबरमती रिपोर्ट (The Sabarmati Report) सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म को दर्शकों के काफी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं. बता दें, फिल्म गोधरा कांड पर आधारित है. हाल ही में फिल्म की प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने जमकर तारीफ की थी. जिसके बाद अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में जल्द हो सकता हैं बदलाव...लोक प्रिय नेताओं कों मिल सकता हैं नई जिम्मेदारी...पढ़े पूरी ख़बर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में जल्द हो सकता हैं बदलाव...लोक प्रिय नेताओं कों मिल सकता हैं नई जिम्मेदारी...पढ़े पूरी ख़बर

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन के बदलाव को लेकर फिर हलचल तेज होती नजर आ रही है. अगस्त से लेकर अब तक अलग-अलग आंदोलनों और रायपुर दक्षिण उपचुनाव की वजह से कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियों पर फैसला नहीं हो सका.

अब निकाय चुनाव से पहले संगठन में बदलाव को लेकर सीनियर नेताओं से चर्चाओं का दौर फिर शुरू होने जा रहा है. बता दें, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नई नियुक्तियों को लेकर चर्चाओं का दौर बीते पांच माह से चल रहा है. लेकिन, कभी नए प्रभारियों की नियुक्ति, तो कभी संगठन के अलग-अलग कार्यक्रमों-पदयात्रा की वजह से नियुक्तियां नहीं हो सकीं.

रायपुर दक्षिण उपचुनाव की वजह से भी नियुक्तियों को लेकर फैसला नहीं हो सका. अब उपचुनाव निपटने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चीफ दीपक बैज ने नगरीय निकाय चुनाव के पहले नियुक्तियों के संकेत दिए हैं. दरअसल, नई टीम को लेकर पीसीसी चीफ बैज एक साथ कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. उन्हें जिला अध्यक्षों से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के चयन में भरोसेमंद और बेहतर परफॉर्मेंस वाले साथियों की तलाश है. लेकिन, अलग-अलग जिलों में वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप और स्थानीय समीकरणों की वजह से नामों के चयन में मुश्किलें आ रही हैं. इतना ही नहीं, कांग्रेस के नए प्रभारी सचिवों ने भी जिलों में जाकर बैठकें ली हैं.

इस बात का भी है दबाव

इस दौरान उन्होंने जिला अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि पदाधिकारियों के लिए भी नामों का फीडबैक लिया है. बैज पर ऐसे नामों को भी टीम में जगह देने का दबाव है. दूसरी ओर, बड़े नेताओं की ओर से भी कई नाम सुझाए गए हैं. यही वजह है कि वरिष्ठ नेताओं से तालमेल, भरोसेमंद साथियों की तलाश और प्रभारी सचिवों के सुझाए नामों के बीच बैज अपनी टीम को लेकर कहीं उलझते नजर आते हैं. हालांकि, एक बार फिर उनका दावा है कि निकाय चुनाव से पहले नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगीं.

जग्गी हत्याकांड : बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड के छह आरोपियों को मिली जमानत, इतने साल से अधिक समय काट चुके हैं सजा

जग्गी हत्याकांड : बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड के छह आरोपियों को मिली जमानत, इतने साल से अधिक समय काट चुके हैं सजा

 रायपुर। बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में आरोपी पूर्व पुलिस अफसर एएस गिल, वीके पांडेय और आरसी त्रिवेदी समेत छह लोगों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। इन आरोपियों को छह माह पहले दोबारा जेल में दाखिल किया गया था। सभी आरोपी पांच साल से अधिक समय तक जेल में बीता चुके हैं।

वकीलों ने बताया कि आरोपियों की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने सुनवाई के बाद मंगलवार को छह आरोपियों की जमानत के आदेश दिए हैं। अब आदेश की मूल प्रति रायपुर की अदालत में जमा की जाएगी, जिसके बाद आरोपियों की जेल से रिहाई के आदेश होगा।

बता दें कि जग्गी हत्याकांड में जमानत निरस्त होने के बाद पुलिसवालों समेत जग्गी हत्याकांड समेत सभी आरोपियों को वापस जेल दाखिल करने के आदेश दिए गए थे। इस आधार पर सभी ने इस साल जून महीने में कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था।

क्र.सं. अभियुक्त का नाम धारा के तहत आरोप लगाया गया

1 चिमन सिंह 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC

2 याह्या ढेबर 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC

3 अभय गोयल 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC

4 शिवेंद्र सिंह परिहार 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC

5 फ़िरोज़ सिद्दीक़ी 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC

6 विक्रम शर्मा (निधन) 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC

7 विनोद सिंह राठौड़ 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC

8 राकेश कुमार शर्मा बाबू 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC

9 अशोक सिंह भदौरिया@पिंटू 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC

10 संजय सिंह कुशवाह चुन्नू 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC

11 राजू भदौरिया 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC

12 रवीन्द्र सिंह@रवि 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC

13 नरसी शर्मा 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC

14 सत्येन्द्र सिंह 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC

15 विवेक सिंह भदोरिया 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC

16 लल्ला भदौरिया धर्मेन्द्र सिंह 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC

17 सुनील गुप्ता 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC

18 अनिल पचौरी 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC

19 हरिश्चंद्र 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC

20 बुल्ठू पाठक@महंत 120-बी एवं 193 IPC

21 सुरेश सिंह 120-बी एवं 193 IPC

22 सूर्यकान्त तिवारी 120-बी एवं 193 IPC

23 राकेश चंद्र त्रिवेदी 120-बी, 193 और 218 IPC

24 वी.के.पांडेय 120-बी, 193 और 218 IPC

25 अमरीक सिंह गिल 120-बी, 193 और 218 IPC

26 अविनाश@लल्लन सिंह 120-बी, 302/34, 427 IPC और शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1)(ए) और विकल्प में धारा 120-बी, 193/34 IPC के तहत

27 जाम्बवंत@बाबू 120-बी, 302/34, 427 IPC और विकल्प में धारा 120-बी और 193/34 IPC के तहत.

28 श्याम सुंदर@आनंद शर्मा 120-बी, 302/34, 427 IPC और विकल्प में 120-बी और 193/34 IPC

29 विनोद सिंह@बादल 120-बी, 302/34 और 427 IPC और विकल्प में, धारा 120-बी और 193/34 IPC के तहत।

30 विश्वनाथ राजभर 120-बी, 302-34, 427 IPC और विकल्प में धारा 120-बी और 193/34 IPC के तहत.

 छत्तीसगढ़ में नक्सल आपरेशन में मिल रही सफलता की पूरे देश में हो रही है प्रशंसा : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में नक्सल आपरेशन में मिल रही सफलता की पूरे देश में हो रही है प्रशंसा : मुख्यमंत्री साय

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीआरपीएफ के जवानों से कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान आप लोगों ने जिस तरह नक्सली आतंक को खत्म करने की दिशा में ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की हैं, उसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। आप लोग परिवार से दूर रहकर और सुख-सुविधाओं को त्याग कर बस्तर के विकास में जो योगदान दे रहे हैं, उससे आप लोगों ने यहां के जनजातीय समुदायों के हृदय में अपने लिए हमेशा हमेशा के लिए जगह बना ली है।  साय बस्तर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेडवा कैंप में जवानों को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अचानक सीआरपीएफ कैंप पहुंचने पर आश्चर्यमिश्रित खुशी के साथ ही जवानों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षा बलों के जवानों से आत्मीयतापूर्वक संवाद करते हुए कहा कि जब मैं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में चित्रकोट आया था, तो मेरी बड़ी इच्छा थी कि मैं आप सब जवानों से मिलूं। पिछले 11 महीनों में छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर जो सफलता मिली है, उसमें आप सभी का अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान है। मैं आप सभी के साहस को नमन करता हूं। नक्सल अभियान में आप सभी को जो सफलता मिल रही है, उसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से जब भी मेरी मुलाकात होती है तो वे नक्सल अभियान में छत्तीसगढ़ को मिल रही सफलता का जिक्र जरूर करते हैं। गृह मंत्री श्री अमित शाह का नक्सल ऑपरेशन में सतत मार्गदर्शन और सहयोग मिलते रहा है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि बस्तर में हमने नक्सलवाद को वर्ष 2026 तक समूल नष्ट करने का संकल्प लिया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का भी यही संदेश है।

बस्तर में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने अल्प अवधि में ही 200 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया है। 740 से ज्यादा माओवादी कैडर्स ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वे हिंसा त्याग कर लोकतंत्र की मुख्य धारा में शामिल हो गए हैं।शासन ने हिंसा का त्याग करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए ऐसी नीति बनाई है कि आने वाले दिनों में और भी बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे।
सुरक्षा बल के जवानों द्वारा कैंप में रात्रि विश्राम करने के आग्रह पर उन्होंने कैंप में रात्रि विश्राम भी किया।

दंतेवाड़ा पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, पत्नी के साथ दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा अर्चना

दंतेवाड़ा पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, पत्नी के साथ दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा अर्चना

 दंतेवाड़ा : बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक लेने के बाद सीएम विष्णुदेव साय दंतेवाड़ा पहुंचे हैं. सीएम के दंतेवाड़ा पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद सीएम साय सबसे पहले दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे.सीएम साय ने सपरिवार मां दंतेश्वरी का लिया आशीर्वाद: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पत्नी कौशल्या देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दरबार पहुंचे. यहां मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सीएम साय सर्किट हाउस जाएंगे. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. आम लोगों से भी साय मुलाकात करेंगे. सीएम के दौरे को देखते हुए दंतेवाड़ा प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है. मुख्यमंत्री के एकदिवासी प्रवास के दौरान जिले को कई विकास कार्यों की सौगात मिलने की संभावना है.

आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक के बाद सीएम ने बस्तर के बैगा, गुनिया और सिरहा को सम्मानित किया. देर शाम सीएम बस्तर जिले के सेड़वा स्थित CRPF 241 बस्तरिया बटालियन के हेड क्वॉर्टर पहुंचे. सीएम ने रात के भोजन के दौरान जवानों को अपने हाथों से खाना परोसा. नक्सल क्षेत्र में जंग लड़ रहे जवानों की हौसला अफजाई की और बटालियन में ही जवानों के साथ रात बिताई.

छत्तीसगढ़ में प्री-वेडिंग शूट के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन, कैसे करें प्लानिंग ? जानिए सबकुछ

छत्तीसगढ़ में प्री-वेडिंग शूट के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन, कैसे करें प्लानिंग ? जानिए सबकुछ

19 नवंबर 2024 Wedding season :- शादी का सीजन शुरू हो चुका है, और कपल्स अब अपनी यादों को और खास बनाने के लिए प्री-वेडिंग शूट की तैयारियों में जुट गए हैं। अगर आप भी अपने प्री-वेडिंग शूट को यादगार बनाना चाहते हैं, तो छत्तीसगढ़ में कई खूबसूरत डेस्टिनेशन आपके इंतजार में हैं।

1. चित्रकोट वॉटरफॉल, बस्तर
भारत का ‘नायग्रा फॉल्स’ कहे जाने वाला चित्रकोट वॉटरफॉल, रोमांटिक प्री-वेडिंग शूट के लिए परफेक्ट जगह है। यहां की हरी-भरी वादियां और गिरते झरने का नजारा आपके फोटोज़ को एक अलग ही आकर्षण देंगे।

2. तीरथगढ़ वॉटरफॉल, कांगेर घाटी
यहां की प्राकृतिक सुंदरता और झरने की आवाज आपके शूट को अनोखा बना देंगे। मॉनसून के बाद का यह क्षेत्र और भी आकर्षक हो जाता है।

3. जंगल सफारी, नया रायपुर
नेचर के करीब रहकर एक मॉडर्न और क्लासी प्री-वेडिंग शूट करना चाहते हैं, तो नया रायपुर का जंगल सफारी आपकी बकेट लिस्ट में होना चाहिए।

4. मदकूद्वीप, जांजगीर-चांपा
मदकूद्वीप की शांत नदियां और प्राकृतिक सौंदर्य इसे प्री-वेडिंग शूट के लिए परफेक्ट बनाते हैं। यहां की हरियाली आपके फोटोज़ में जान डाल देगी।

5. मैरीडॉन रिजॉर्ट्स और रिसॉर्ट्स एरिया
छत्तीसगढ़ में कई शानदार रिसॉर्ट्स जैसे सिरपुर और कोट्टा में आपको बेस्ट लोकेशन मिलेंगी। ये जगहें थीम बेस्ड शूट के लिए भी लोकप्रिय हैं।

6. बूढ़ा तालाब (विवेकानंद सरोवर), रायपुर
रायपुर का यह ऐतिहासिक तालाब भी कपल्स के बीच लोकप्रिय है। शाम के समय इसका दृश्य और भी खूबसूरत लगता है।

7. सिरपुर के प्राचीन मंदिर
सिरपुर के प्राचीन मंदिरों और उनकी कलाकृति के बीच एक ट्रेडिशनल शूट आपके अल्बम में चार चांद लगा सकता है।

प्लानिंग कैसे करें?
– सही समय पर लोकेशन की बुकिंग करें।
– अपने थीम और आउटफिट के अनुसार लोकेशन का चयन करें।
– छत्तीसगढ़ के लोकल फोटोग्राफर्स से संपर्क करें, जो इन जगहों को बेहतर तरीके से जानते हैं।

छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक और ऐतिहासिक सुंदरता की कोई कमी नहीं है। चाहे आप रोमांटिक, ट्रेडिशनल, या मॉडर्न शूट चाहते हों, यह राज्य हर कपल की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

तो अब देर किस बात की? अपनी पसंदीदा जगह चुनें और अपनी प्री-वेडिंग शूट की यादों को खास बनाएं।

मुख्यमंत्री साय का बड़ा फैसला गुरु घासीदास तमोर पिंगला होगा देश का 56वा टाइगर रिज़र्व अधिसूचना जारी पढ़े पूरी ख़बर

मुख्यमंत्री साय का बड़ा फैसला गुरु घासीदास तमोर पिंगला होगा देश का 56वा टाइगर रिज़र्व अधिसूचना जारी पढ़े पूरी ख़बर

  रायपुर :- साय सरकार ने एक और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए गुरु घासीदास-तमोर पिंगला क्षेत्र को देश के 56वें बाघ अभयारण्य (टाइगर रिजर्व) के रूप में अधिसूचना जारी किया है. यह कदम वन्यजीव संरक्षण और बाघों के संरक्षण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा.

बता दें कि यह नया बाघ अभयारण्य 2,829 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. वन मंत्री केदार कश्यप ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

मंत्री कश्यप ने एक्स पर लिखा है - दहाड़ें और तेज होगी। जैसे-जैसे भारत बाघ संरक्षण में नए मील का पत्थर छू रहा है, हमने छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास-तमोर पिंगला को 56वें बाघ अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया है. गुरु घासीदास-तमोर पिंगला बाघ अभयारण्य 2,829 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. भारत एक ऐसे हरित भविष्य की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है, जहां मनुष्य और जानवर सद्भावनापूर्वक सहवास कर सकें. प्रदेशवासियों को बधाई.

BREAKING: कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान,जानिए क्या है मुख्य मांग...

BREAKING: कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान,जानिए क्या है मुख्य मांग...

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ के 184 नगरीय निकायों के कर्मचारी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 11 दिसंबर 2024 से नवयुक्त अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल करने जा रहे हैं. कर्मचारियों की मुख्य मांगों में निकाय के कर्मचारियों को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान करने, ओल्ड पेंशन योजना लागू करने, अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने, कर्मचारियों को  पदोन्नति करने, छठवें व सातवें वेतनमान की एरियर राशि प्रदान करने, ठेका पद्धति समाप्त करने संबंधी मांगे शामिल है.

संघ के अध्यक्ष ने बताया है कि 12 नवंबर 2024 से 14 नवंबर 2024 तक बिलासपुर में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल किया जा चुका है, लेकिन शासन द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं

नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया, कि 6 सूत्रीय मांगों पर शासन कोई सार्थक पहल नहीं कर रही है. अब तक सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है. नगरी निकाय के कर्मचारी आगामी नगरी निकाय चुनाव में कर्मचारी वा परिवार के सदस्य मतदान में भाग नहीं लेंगे. इस संबंध में कर्मचारियों से निकाय चुनाव मतदान में भाग नहीं लेने संबंधी प्रपत्र भरवाकर जिला कलेक्टर बिलासपुर व विभागीय मंत्री नगरी प्रशासन को पत्र भेजा गया है.

प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कई नगरी निकायों में 01 से 03 माह का वेतन भुगतान लंबित है. इसी संबंध में विभागीय मंत्री अरुण साव ने नगरी निकाय के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं, कि नगरी निकायों के कर्मचारियों को 1 तारीख को वेतन भुगतान किया जाना अनिवार्य है. राज्य शासन द्वारा इस संबंध में 1 तारीख को वेतन भुगतान करने के लिए आदेश भी जारी किया गया है. लेकिन निकायों के अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं.

इसलिए अब सरकार की तरफ से मांगे पूरी नहीं किए जाने के कारण 184 नगरी निकाय कर्मचारी 11 दिसंबर 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे.

इन मांगो को लेकर करेंगे अनिश्चित कालीन हड़ताल:

    1    लंबित वेतन भुगतान सहित 1 तारीख को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए.

    2    ⁠नगरीय निकायों में प्लेसमेंट ठेका पद्धति को समाप्त किया जाए.

    3    नगरीय निकायों में ओल्ड पेंशन योजना शीघ्र ही लागू किया जाए.

    4    नगरीय निकायों में मृतक कर्मचारी के परिवारों के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए.

    5    नगरीय निकायों में 12 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को शीघ्र ही पदोन्नति का लाभ दिया जाए.

    6    छठवें एवं सातवें वेतनमान की एरियर राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए.

ब्रेकिंग : सीएम साय के जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदार और नायब तहसीलदार किए गए इधर से उधर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट...!!

ब्रेकिंग : सीएम साय के जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदार और नायब तहसीलदार किए गए इधर से उधर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट...!!

 जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में राजस्व विभाग में कसावट लाने के मकसद से जिला कलेक्टर ने बड़े पैमाने पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला किया है।

देखें लिस्ट

CG CRIME: शराबी दामाद ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की पत्नी और सास की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

CG CRIME: शराबी दामाद ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की पत्नी और सास की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

 जशपुर। जिले में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शराबी युवक ने अपनी पत्नी और सास की लाठी-डंडे से पिट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है, वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.

बता दें कि मामला कोतबा चौकी के अंतर्गत आने वाले खजरीढाब गांव का है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी खीरसागर यादव ने परिवारिक विवाद के कारण शराब के नशे की हालत में इस ह्रदयविदारक वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने उसकी पतासाजी के साथ ही मामले की जांच की जा रही है.

आबकारी घोटाला : EOW ने पेश किया तीसरा पूरक चालान

आबकारी घोटाला : EOW ने पेश किया तीसरा पूरक चालान

 रायपुर। आबकारी घोटाला मामले में सोमवार को EOW ने विशेष कोर्ट में तीसरा पूरक चालान पेश कर दिया है। एजेंसी ने आरोपी अनिल टुटेजा, सुनील दत्त, विकास अग्रवाल के खिलाफ दो हजार से ज्यादा पन्नों का चालान कोर्ट में पेश किया है। वहीं विकास अग्रवाल उर्फ शिबू अपने परिवार समेत फरार है, EOW ने उसकी फरारी का चालान किया है। विकास अग्रवाल उर्फ शिबू आबकारी घोटाले के मास्टरमाइंड अनवर ढेबर का विश्वसनीय सहयोगी है। उसे पकड़ने के EOW और ईडी लगातार प्रयास कर रही है।

पसंदीदा अफसरों की नियुक्ति कराता था अनवर ढेबर
उल्लेखनीय है कि, शराब घोटाले का आरोपी अनवर ढेबर तथा एपी त्रिपाठी को मेरठ जेल से वापस रायपुर लाने के बाद ईडी ने दोनों आरोपियों से पूछताछ करने रिमांड पर लिया था। अनवर तथा एपी से पूछताछ के आधार पर ईडी ने बयान जारी कर दावा किया है कि, अनवर ढेबर ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा के साथ मिलकर सिंडीकेट बनाया था। अनिल टुटेजा विभाग में अपने पसंदीदा अफसरों की नियुक्ति कराता था।

ED का दावा- आबकारी विभाग में मंत्री की हैसियत रखता था अनवर ढेबर
ईडी के अनुसार, अनवर ढेबर आबकारी विभाग में मंत्री की हैसियत रखता था। ईडी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, जांच में यह खुलासा हुआ है कि अरुणपति त्रिपाठी ने सरकारी शराब दुकान, जिसे पार्ट-बी कहा जाता है, के माध्यम से बेहिसाब शराब बिक्री की योजना को लागू करने में अहम भूमिका निभाई। उसने ही 15 जिले, जहां अधिक शराब बिक्री होती थी और राजस्व आता था, उन जिलों के आबकारी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर अवैध शराब बेचने के निर्देश दिए थे। इंडी के अनुसार, एपी त्रिपाठी ने ही विधु गुप्ता के साथ डुप्लीकेट होलोग्राम की व्यवस्था की थी।

सिंडीकेट ने की 21 सौ करोड़ की अवैध कमाई
शराब घोटाले की जांच में ईडी ने पाया कि घोटाले की वजह से राजस्व का बड़ा नुकसान हुआ। घोटाले के माध्यम से सिंडिकेट ने 21 सौ करोड़ रुपए से ज्यादा अवैध कमाई की है। शराब घोटाला मामले में ईडी ने घोटाले में शामिल आरोपियों की 18 चल और 161 अचल संपत्तियों को जब्त किया है, जिनकी कीमत करीब 205.49 करोड़ रुपए आंकी गई है।

तीन वर्षों तक चला खेल
ईडी के दावों के मुताबिक, शराब घोटाले का खेल वर्ष 2019 से 2022 के बीच जारी रहा। घोटाला करने कई तरीके अपनाए गए, उनमें नकली होलोग्राम का इस्तेमाल भी शामिल है। ईडी ने घोटाले को तीन केटेगरी ए बी सी में बांटा है। तीन केटेगरी में जो घोटाला किया गया, वह इस तरह से है।

पार्ट ए - छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग
कॉर्पोरेशन लिमिटेड (शराब की खरीद और बिक्री के लिए राज्य के निकाय) की ओर से शराब की प्रत्येक पेटी के लिए डिस्टलर्स से रिश्वत ली गई थी। इस पार्ट में सीएसएमसीएल के एमडी अरुणपति त्रिपाठी को अपने पसंद के डिस्टिलरी की शराब को परमिट करना था। जो रिश्वत-कमीशन को लेकर सिंडीकेट का हिस्सा हो गए थे।

पार्ट बी - सरकारी शराब दुकान के जरिए
बेहिसाब कच्ची और देशी शराब की अवैध बिक्री की गई। उक्त बिक्री नकली होलोग्राम से हुई, जिससे राज्य के खजाने में एक भी रुपया नहीं पहुंचा और बिक्री की सारी राशि सिंडीकेट की जेब में पहुंची।

पार्ट सी - कार्टेल बनाने और बाजार में
निश्चित हिस्सेदारी रखने की अनुमति देने के लिए डिस्टलर्स से रिश्वत ली गई और एफएल 10 ए लाइसेंस धारक, जो विदेशी शराब उपलब्ध कराते थे, उनसे भी कमीशन लिया गया।

मुख्यमंत्री ने जनजातीय परंपरा के संरक्षक बैगा, गुनिया और सिरहा को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने जनजातीय परंपरा के संरक्षक बैगा, गुनिया और सिरहा को किया सम्मानित

 जगदलपुर। मुख्यमंत्री साय ने सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय परंपरा के संरक्षक बैगा, गुनिया और सिरहा को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बैगा, गुनिया और सिरहा जैसे परंपरागत जनजातीय समुदायों को अब प्रत्येक वर्ष 5-5 हजार रुपये की सम्मान निधि दी जाएगी। यह पहल जनजातीय समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहन देने के साथ उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि सरकार जनजातीय समाज की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह के फैसले छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके गौरव को बढ़ाने में सहायक साबित होंगे।मुख्यमंत्री साय ने जनजातीय समुदाय की परंपराओं को संजोने और उन्हें समाज के विकास में भागीदार बनाने के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर  वनमंत्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, पूर्व विधायक महेश गागड़ा सहित  स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

बस्तर-सरगुजा क्षेत्रों के विकास में प्राधिकरणों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

बस्तर-सरगुजा क्षेत्रों के विकास में प्राधिकरणों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चित्रकोट में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक सम्पन्न

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में चित्रकोट में आयोजित बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की पहली बैठक में बस्तर में पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए टूरिज्म कॉरिडोर बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही बस्तर अंचल के पर्यटन के लिए चिन्हित स्थानों को विकसित करने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में बस्तर में एनएमडीसी द्वारा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण के संबंध में भी चर्चा की गई। इस मौके पर साय ने सौर समाधान और मनो बस्तर एप्प लॉन्च किया तथा सौर ऊर्जा चलित पॉवर बैंक का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री साय ने संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के उन्नयन कार्यक्रम के लिए कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित धूड़मारास गांव के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बस्तर को नई पहचान मिली है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र के पर्यटन ग्राम उन्नयन कार्यक्रम के लिए 60 देशों से चयनित 20 गांवों में भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के धूड़मारास ने भी अपनी जगह बनाई है।

मुख्यमंत्री साय ने प्राधिकरण की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने बस्तर और सरगुजा के विकास पर अपना ध्यान विशेष रूप से केंद्रित किया है। इन क्षेत्रों के विकास में आदिवासी विकास प्राधिकरणों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि जनजाति क्षेत्रों के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी। सीएसआर मद में भी काफी राशि उपलब्ध है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। केन्द्र और राज्य दोनों में जनजातीय समुदायों के विकास के लिए संवेदनशील सरकारें हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक माओवादी आतंकवाद को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में राज्य में बेहतर काम हो रहा है। माओवादी आतंकवाद छोटे से क्षेत्र में सिमट कर रह गया है। हम लोगों ने बस्तर में पूर्ण शांति बहाली करते हुए अंदरूनी क्षेत्रों तक लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का संकल्प लिया है। यह तभी होगा जब शासन के प्रति नागरिकों का विश्वास मजबूत होगा। यह विश्वास विकास से ही निर्मित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल, अस्पताल, आंगनवाड़ी, पेयजल, बिजली, मोबाइल टॉवर जैसी अधोसंरचनाएं अंदरूनी गांवों तक पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि नियद नेल्लानार योजना के तहत 34 नए सुरक्षा कैंप खोले गए हैं जहां ग्रामीणों को विभिन्न सुविधाएं भी दी जा रही हैं। बस्तर में शांति कायम हो, इसके लिए केंद्र और राज्य दोनों सरकारें सतत प्रयास कर रही हैं। बैठक में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों से अमूल्य सुझाव मिले। सभी टीम भावना से काम करके विकास के प्रति एकजुटता दिखाएं।

केशकाल घाट सुधार कार्य को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री साय ने केशकाल घाट सुधार कार्य को जल्द पूर्ण कराने और प्राधिकरण मद से स्वीकृत सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने निर्देशित किया। उन्होंने कलेक्टर बस्तर को  देवगुड़ी, मातागुडी के अप्रारंभ कार्यों को डेढ़ महीने में पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा के ग्राम नेरली, धुरली में लाल पानी की समस्या सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए एनएमडीसी को समाधानकारक उपाय करने के निर्देश दिए और कहा कि संबंधित कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर संयुक्त बैठक कर आवश्यक पहल करें।

मंत्रीगणों एवं जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। नियद नेल्लानार जैसी योजना और बस्तर ओलंपिक का आयोजन मुख्यमंत्री जी के विकास की पहल को दर्शाता है। वन मंत्री केदार कश्यप ने मत्स्यपालन, डेयरी उद्यमिता को बढ़ावा देने और किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने नदी किनारे विद्युत लाईन बिछाने, अटल व्यावसायिक परिसर, एफआरए क्लस्टर में सामूहिक खेती को प्रोत्साहित करने के सुझाव दिए।

उन्होंने कहा कि बस्तर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, ऐसे में बस्तर में नई खेल अकादमियों की स्थापना के लिए पहल की जाए।

वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी ने क्षेत्र में होटल मैनेजमेंट संस्थान, नर्सिंग कॉलेज, ऑर्गेनिक, नैचुरल फॉर्मिंग प्रारंभ करने  पोटा केबिन को स्थायी बनाने का सुझाव दिया। बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने बस्तर क्षेत्र में  शिक्षा, उद्यमिता के विकास के लिए कार्ययोजना बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्रत्येक गांव में  कृषि सेवा केंद्र प्रारंभ करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर को पर्यटन के क्षेेत्र में विश्व पटल पर स्थापित करने पर भी बल दिया। विधायक किरणदेव सिंह ने कहा कि शोधार्थी छात्रों को सुविधाएं देने सेंट्रल इंस्ट्रुमेंटल लैबोरेटरी की स्थापना की जाए।

आकांक्षी जिलों में अभियान चलाकर रिक्त पदों की भर्ती
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में पुलिस बलों को बड़ी सफलता मिल रही है। प्रभावित क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को पहुंचाने 95 गांवों में सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने आकांक्षी जिलों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जिला प्रशासन को अभियान चलाकर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। कांकेर कलेक्टर ने बैठक में बताया कि रावघाट परियोजना के तहत प्रभावित सभी किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है। बीएसपी के प्रतिनिधि ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र के 153 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। सचिव शिक्षा ने बताया कि बस्तर अंचल में एक भी स्कूल बंद नहीं किया गया है। उन्होंने भवनविहीन स्कूलों के लिए भवन का प्रावधान करने की जानकारी दी।

बैठक में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सहित बस्तर सांसद महेश कश्यप और बस्तर संभाग के समस्त विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रमुख सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विभाग, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और राहुल भगत, सदस्य सचिव प्राधिकरण डॉ बसवराजु एस., विभिन्न विभागों के सचिव, कमिश्नर बस्तर, आईजी,  सहित संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बैठक में उपस्थित थे।

BREAKING: राजधानी में डबल मर्डर से फैली सनसनी, बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते चाकू से गोदकर की हत्या

BREAKING: राजधानी में डबल मर्डर से फैली सनसनी, बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते चाकू से गोदकर की हत्या

 रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई है, जहां शराब भट्टी के बाहर 3 बदमाशों ने हरीश साहू और हेमलाल देवांगन नामक दो युवकों की पुरानी रंजिश के चलते चाकू से गोदकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।