रायगढ़ : जिला का धरमजयगढ़ वनमंडल हाथियों के लिए अभिशाप शाबित होते जा रहा है। पिछले कई सालों से वन मंडल क्षेत्र में लगातार हाथियों के मौत की खबरें सामने आ रही है। हाल ही में बोरो रेंज के रुआफूल बीट में हाथी के शावक की सड़ी गली हड्डी बरामद की गई है जिसकी जानकारी वन विभाग के किसी अधिकारी कर्मचारी को नहीं थी। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ था की छाल रेंज के हा सर्किल अंतर्गत पीएफ 554 में शावक हाथी की पानी में डूबने से मौत हो गई। फिलहाल वन विभाग घटनास्थल पर मौजूद है वही जंगल में घटना स्थल के पास अभी 54 हाथी मौजूद है जिसे हाथी मित्र दल के द्वारा ड्रोन के माध्यम से निगरानी किया जा रहा है अब जांच के बाद ही मौत की असली कारण सामने आ पाएगा।
रायपुर। राज्य सरकार ने महिला बाल विकास विभाग में प्रमोशन के साथ नयी जगह पर पोस्टिंग दी है। 16 पर्यवेक्षकों को जहां अधीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गयी है। वहीं 26 कर्मचारियों को बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया है।



कबीरधाम। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां बीमारी से परेशान बुजुर्ग महिला ने खुद को आग लगाकर अपनी जान दे दी। मृतिका स्वास्थ्य समस्याओं से लंबे समय से पीड़ित थी। महिला का उपचार भी जारी था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोसटमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल, थाना सहसपुर लोहारा के अंतर्गत ग्राम गगरिया ख़महरिया में आज सुबह लगभग 10 बजे एक दुखद घटना घटित हुई। गांव के खेलावन साहू (पिता बुद्धू साहू, उम्र 55 वर्ष) ने सूचना दी कि उसकी मां, साहस बाई (70 वर्ष) अपने घर से लगे बाड़ी में आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतिका बीपी, शुगर, और हाथ-पैर दर्द जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से लंबे समय से पीड़ित थी। इसके अतिरिक्त, पिछले 7-8 वर्षों से बुजुर्ग की कमर सही से काम नहीं कर रही थी, जिससे उन्हें चलने-फिरने, उठने-बैठने में काफी कठिनाई होती थी। प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि उन्होंने इन्हीं समस्याओं से परेशान होकर आत्महत्या की होगी।
रायपुर : छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग संघ की आमसभा की बैठक व चुनाव 11 नवम्बर 2024 को संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ में खादी और ग्रामोद्योग के उत्पादन और बिक्री करने वाली संस्थाएं जो केन्द्र शासन के उपक्रम खादी ग्रामोद्योग आयोग से प्रमाणित संस्थाएं है, जिनमे कुल 18 संस्थाएं कार्यरत हैं, उसमें से 13 संस्थाओं के सदस्य बैठक में उपस्थित रहे। इस दौरान तीन वर्षों के लिए प्रबंध समिति के पदाधिकारीयों का चुनाव संपन्न हुआ। अजय तिवारी छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ का अध्यक्ष चुना गया है।
निम्न पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए
अजय तिवारी – अध्यक्ष, रायपुर
कुंजबिहारी मिश्रा – उपाध्यक्ष, बिलासपुर
बी. सिद्दीकी – महामंत्री, रायपुर
अमित दास – सह-मंत्री जगदलपुर
जीवराखन लाल देवागन – कोषाध्यक्ष, छुरी कोरबा
कार्यकारिणी सदस्य
प्रशांत कुमार घोष – धमतरी
बद्रीप्रसाद बॉम्बी – बस्तर
डॉ. जया द्विवेदी – रायगढ़
नरेन्द्र जाधव – तिल्दा-रायपुर
अंबिकापुर :- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ढोंगी तांत्रिक के झांसे में आ गयी। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान तांत्रिक की छात्रा पर नियत बिगड़ गयी और उसने छात्रा के साथ रेप की घटना को अंजाम दे दिया। आरोप है कि पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए तांत्रिक ने छात्रा को शादी करने का झांसा दिया गया और स्टांप पेपर में बनाये गये शपथ पत्र में छात्रा की उम्र 14 वर्ष की जगह 24 वर्ष बता दिया गया। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।
अंधविश्वास और फिर छात्रा के साथ रेप की ये वारदात अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिला के सिधमा में तांत्रिक का दरबार है। जहां तांत्रिक मिट्ठू राम झाड़-फूंक से गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा करता था। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने भैया-भाभी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है। इसी बीच 25 अक्टूबर को छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद गायब हो गई। भैया-भाभी और उसके परिजनों ने लापता छात्रा की काफी पतासाजी की लेकिन उसकी कोई जानकारी नही मिल सकी।
इसके बाद परेशान छात्रा के पिता ने अंबिकापुर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर के बाद पुलिस की टीम हरकत में आई। पुलिस रहस्यमय ढंग से लापता छात्रा की तलाश में जुटी हुई थी। जानकारी मिली कि छात्रा को एक ढोंगी बाबा अपने साथ भगाकर ले गया है। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग छात्रा को बलरामपुर के सिधमा से बरामद किया। ढोंगी तांत्रिक के पास से बरामद छात्रा ने पूछताछ में महिला अधिकारी को बताया कि उसकी तांत्रिक मिट्ठू राम से करीब 3 साल पहले पहचान हुई थी।
इसके बाद मिट्ठू राम से पिछले एक साल से प्रेम संबंध था। तांत्रिक ने छात्रा को शादी के झांसे में लेकर एक महीने पहले अपने साथ भगा ले गया था। छात्रा ने बताया कि मिट्ठू राम ने उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाया, जिसमें जन्मतिथि बदलकर उसे बालिग बताया। जन्मतिथि बदलकर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र तैयार कराया गया। छात्रा की उम्र 14 साल है, जबकि शपथ पत्र में उसकी उम्र 24 साल दर्ज करा दिया।
वहीं आधार कार्ड के आधार पर मिट्ठू राम ने नाबालिग छात्रा से शादी के लिए स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र तैयार करवाया था। इसके बाद बाबा छात्रा को एक महीने पहले अपने घर बलरामपुर ले गया, जहां उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा के इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी ढोंगी तांत्रिक को बलरामपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के जुर्म को कबूल कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
कांकेर : जिले के चारामा नगर में एक युवती की लाश उसके पूर्व प्रेमी दीपचंद देवांगन के घर मिली थी, जिसकी गला दबा कर हत्या करने की पुष्टि पीएम रिपोर्ट के आने के बाद हुई थी। घटना के बाद से प्रेमी फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी, वहीं इसी दौरान बुधवार को दुर्ग जिले के रानी तराई में प्रेमी युवक की लाश फांसी के फंदे में झूलती मिली है। पास ही उसका एटीएम कार्ड लायसेंस और बुलेट बाइक बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि चारामा के वार्ड क्रमांक 6 में रहने वाले युवक दीपचंद का अपने ही समाज की एक युवती से शादी से पहले प्रेम प्रसंग था, लेकिन दोनों परिवारों में आपसी विवाद के कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी, जिसके बाद कुछ माह पहले ही युवक की शादी दूसरी जगह कर दी गई थी। उसके बाद भी दोनों का प्रेम प्रसंग जारी था, शुक्रवार से युवक की गर्भवती पत्नी अपने मायके पक्ष में किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गई हुई थी, और युवक चारामा में अपने ही घर में था।
युवक की वेल्डिंग की दुकान चारामा में उसकी पूर्व प्रेमिका के घर के नजदीक वार्ड क्रमांक 2 में ही है। शाम के युवक ने अपने पिता को फोन कर दुकान में कोई पेमेंट आने की बात कहकर दुकान आने को कहा और खुद दुकान से निकल गया था, जिसके बाद से युवक न तो दुकान लौटा था और ना ही घर पहुंचा। जिसके बाद रात करीब साढ़े 9 बजे उसके पिता ने फोन कर पूछा तो खाना बाहर खाकर लेट से घर आने की बात युवक ने कही थी। सुबह तक युवक सोकर नहीं उठा तो पिता ने कमरे में जाकर देखा, जहां से युवक गायब था और युवती की लाश पड़ी थी, जिससे घबराकर युवक के पिता ने पुलिस को सूचना दी।
और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है, बताया जा रहा है कि युवती भी शाम करीब 4 बजे से ही अपने घर से गायब थी और युवक भी इसी समय दुकान से निकला था, पुलिस लगातार युवक की तलाश में लगी थी, वहीं बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के पास आमदी पलारी गया था और सुबह गुटका खाने के नाम से वहां से भी निकल गया, पैसे पास ना होने के कारण आरोपी दीप चंद ने अपनी बुआ से भी पैसों की मांग फोन पर की थी, जिसपर बुआ ने पुलिस उसकी खोज बीन कर रही है कि जानकारी मिलने के बाद वो वहां से भी भाग निकला और बुधवार को उसकी लाश फांसी के फंदे से झूलती मिली। पुलिस लगातार दुर्ग पुलिस से संपर्क बनाई हुए है। वहीँ मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बीती रात एक किसान की महीनों की मेहनत से हुई फसल जलकर खाक हो गई. यह घटना जिले के उसूर क्षेत्र की है जहां किसान रमेश चापडी ने 2 लाख रुपये कर्ज लेकर खेती की थी और कटाई के बाद लाखों का धान ब्यारे में रखा था. सुबह जब वे वापिस ब्यारे में गए तो पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी और आग तब भी जल रहा था. किसान ने घटना की जानकारी पटवारी और पुलिस में दी. जिसके बाद पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है.
छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह पर प्रगति मैदान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
छत्तीसगढ़ की सशक्त भारत के निर्माण में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री
रायपुर: देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति व कला के बड़ी संख्या में लोग साक्षी बने। मौका था 43वें भारत अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह का, जहां एमफी थियेटर में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने मनोहर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ पवेलियन में अलग-अलग स्टॉलों का भ्रमण कर कलाकारों को प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में राज्य को “संभावनाओं की भूमि” बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब “सशक्त भारत” के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास, कृषि में नवाचार, और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं। हमारा उद्देश्य राज्य को शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक विकास के संयोजन के साथ एक वैश्विक पहचान बनाने के लिए तैयार है।
सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ से आये कलाकारों ने छत्तीसगढ़ में विभिन्न उत्सवों, तीज त्योहारों पर किए जाने वाले नृत्यों की प्रस्तुति दी। दर्शकों ने भरपूर तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। छत्तीसगढ़ी लोकमंच पर गौरा-गौरी, भोजली, राउत नाचा, सुआ, और पंथी जैसे पारंपरिक लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की लोक कला और सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रस्तुतिकरण किया। कलाकारों ने गौरा-गौरी और भोजली की धार्मिक परंपरा, सुआ नृत्य के भावपूर्ण गीत, और राउत नाचा के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जीवंत लोक परंपराओं से दर्शकों को रूबरू कराया। इसके साथ ही पंथी और करमा नृत्य द्वारा आध्यात्मिकता और भक्ति भाव से दर्शकों को सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर दिल्ली में पदस्थ छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सैन, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी, संस्कृति व राजभाषा विभाग के संचालक विवेक आचार्य, लघु वनोपज के महाप्रबंधक मणिवासन एस, सीएसआईडीसी के महाप्रबंधक विश्वेश कुमार, जनसंपर्क आयुक्त श्री रवि मित्तल, आवासीय आयुक्त श्रुति सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज और 22 नवम्बर को ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में गुड गवर्नेंस की बेस्ट प्रेक्टिसेस, नागरिक सशक्तिकरण, शासन-प्रशासन के कामकाज और नागरिक सेवाओं की आम जनता तक पहुंच को आसान बनाने के लिए विभिन्न ई-प्लेटफार्म के उपयोग आदि से संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह इस क्षेत्रीय सम्मेलन के 22 नवम्बर को आयोजित समापन सत्र को सम्बोधित करेंगे। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग और छत्तीसगढ़ के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में देश भर से 150 प्रतिनिधियों सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के छत्तीसगढ़ के अधिकारी शामिल होंगे।
क्षेत्रीय सम्मेलन में नवाचार-राज्य, जिला प्रशासन में महिला नेतृत्व, जिलों का समग्र विकास, ‘‘छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेत्तम प्रथाएं‘‘, ‘‘जिलों के समग्र विकास में संतृप्ति दृष्टिकोण‘‘ आदि विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।
क्षेत्रीय सम्मेलन के प्रथम दिन 21 नवम्बर को सवेरे 10 बजे ‘‘नवाचार-राज्य‘‘ विषय पर प्रथम सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र की अध्यक्षता भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक श्री एस.एन. त्रिपाठी करेंगे। पूर्वान्ह 11 बजे उद्घाटन सत्र आयोजित होगा। इस सत्र को छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन सम्बोधित करेंगे। दोपहर बाद 2 बजे ‘‘जिला प्रशासन में महिला नेतृत्व‘‘ विषय पर द्वितीय सत्र आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता छत्तीसगढ़ सरकार के वन और खाद्य विभाग की अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा करेंगी। अपरान्ह 3.30 बजे ‘‘जिलों का समग्र विकास‘‘ विषय पर तृतीय सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक अध्यक्षता करेंगी।
क्षेत्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन 22 नवम्बर को सवेरे 10 बजे, चौथा सत्र ‘‘छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेत्तम प्रथाएं‘‘ (बेस्ट प्रेक्टिसेस) विषय पर आयोजित किया जाएगा। इस सत्र की अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार करेंगे। पूर्वान्ह 11.30 बजे ‘‘जिलों के समग्र विकास में संतृप्ति दृष्टिकोण‘‘ (सेचुुुरेशन एप्रोच इन होलिस्टिक डेव्हलपमेंट ऑफ डिस्ट्रिक्ट्स) विषय पर पांचवा सत्र आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह दोपहर 2 बजे से आयोजित इस क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगे। इस सत्र में मुख्यमंत्री साय, केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. सिंह, प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के सचिव व्ही. श्रीनिवास, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन का सम्बोधन होगा। मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत धन्यवाद ज्ञापन करेंगे।
गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार GRP के चारों कांस्टेबल बर्खास्त, खातों में करोड़ों का हुआ था लेनदेन
बिलासपुर। गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किये गए GRP के चरों कांस्टेबलों की बर्खास्तगी कर दी गयी है। जांच के दौरान इन आरक्षकों के खातों के लेनदेन और संपत्ति का पता लगाया गया तो पुलिस को काफी जानकारियां मिलीं। जिसके बाद जवानों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी गयी है।
GRP में पदस्थ चारों जवान लक्ष्मण गइन, संतोष राठौर, सौरभ नागवंशी और मन्नू प्रजापति रेल एसपी के एंटी क्राइम यूनिट में थे। उन सभी की जिम्मेदारी ट्रेनों में होने वाली तस्करी, अपराध आदि का पता लगाते हुए उस पर लगाम कसना था, लेकिन, उन्होंने पहले गांजा तस्करों को पकड़ने के बाद उनसे जब्त माल दूसरों को सप्लाई किया, फिर इस धंधे में ही उतर गए।
पुलिस द्वारा की गई जांच में अभी तक जवानों के पास से करोड़ों की संपत्ति मिली है। वहीं बैंक खातों से भी करोड़ों के लेनदेन का खुलासा हुआ है। पता चला है कि बीते कुछ सालों में जवानों के खातों से तीन करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन किया गया है। ये राशि उनकी सालाना आय से कई गुना ज्यादा है। यही नहीं तस्करों के खिलाफ बनाए गए प्रकरणों में गांजा की मात्रा कम बताई गई।
रायपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये घूस लेते ज्वाइंट डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। संयुक्त संचालक का नाम देव कुमार सिंह है। एसीबी ने संयुक्त संचालक मछली पालन को इंद्रावती भवन में दफ्तर से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी अधिकारी 1 लाख रुपये रिश्वत ले रहा था। उसी दौरान एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा है। ज्वाइंट डायरेक्टर देव कुमार सिन्हा को पैसे लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने इंद्रावती भवन के चौथे मंजिल से गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम में करीब 15 अधिकारी थे। खबर है कि ज्वाइंट डायरेक्टर ने जांजगीर के सब-इंजीनियर से रिश्वत मांगी थी। अधिकारी ने दो लाख रूपए रिश्वत की मांग की थी। एक लाख रुपये की पहली किश्त एडवांस में देनी थी, जिसके बाद आज अग्रिम 1 लाख रुपये लेते हुए अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद मंत्रालय में हड़कंप मच गया।
वहीं कोरबा में आरआई राठौर गिरफ्तार किया गया है। दो अलग-अलग कार्रवाई में दो अधिकारी गिरफ्तार किये गये हैं।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ सरकार ने उड़िया समाज के प्रमुख त्योहार नुवखाई के अवसर पर स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह त्योहार हर साल नई फसल के आगमन पर मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई इस घोषणा से प्रदेश में उड़िया समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
नुवाखाई पर छुट्टी की घोषणा
राज्य सरकार ने नुवाखाई पर्व के अवसर पर एक अहम आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि उत्कल समाज बहुल जिलों में नुवाखाई पर स्थानीय अवकाश (Local holiday) घोषित किया जाए।
वहीं, अन्य जिलों में इस दिन ऐच्छिक अवकाश (optional leave) रहेगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के उड़िया समाज के लोग इस त्योहार को बड़े धूमधाम से मना सकेंगे।
क्या है नुवाखाई पर्व
बता दें कि नुवाखाई पर्व (Nuwakhai festival) उड़िया समाज का एक पारंपरिक त्योहार है जो नई फसल के आगमन पर मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस फैसले के पीछे की कहानी और नुवाखाई पर्व का महत्व।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी की है जिसमें ऋषि पंचमी (नुवाखाई) के दिन स्थानीय अवकाश घोषित करने का उल्लेख किया गया है।
बिलासपुर। ट्रेन से गांजा तस्करी के मामले में जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में शामिल जीआरपी के चारों आरक्षक बर्खास्त किया है। बता दें कि ट्रेन से गांजा तस्करी मामले में चार जीआरपी आरक्षक को गिरफ्तार किया गया था। इन आरक्षकों ने तस्करों के नेटवर्क से जुड़कर करोड़ों रुपए कमाए थे।
जीआरपी के आरक्षक सौरभ नागवंशी, मन्नू प्रजापति, संतोष राठौर एवं लक्ष्मण गाईन को बर्खास्त किया गया है। इन आरक्षकों ने रिश्तेदारों के नाम पर अकाउंट खोलकर करोड़ों के लेनदेन किए थे। वहीं कॉल डिटेल से खुलासा हुआ है कि सरगना का आरक्षकों से लगातार संपर्क था।
रायपुर। सामान्य प्रशासन ने मंत्रालय संवर्ग के 52 कर्मचारियों को पदोन्नत किया है। इनमें 32 ग्रेड -1 एएसओ और 20 एएसओ को एसओ पदोन्नत हो गए हैं। इनमें से किसी का भी स्थानांतरण नहीं किया गया है।
देखें लिस्ट....

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं मे विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा की सुविधा को लेकर काफी संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के तीन नए कोर्स को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मंजूरी दे दी है।
राज्य शासन के द्वारा नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दिए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि सीटों में वृद्धि से राज्य में एमबीबीएस पास करने वाले मेडिकल के छात्रों को लाभ मिलेगा। राज्य में ही पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावना बढ़ने से छात्रों को राज्य में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इससे न सिर्फ मेडिकल में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी बल्कि राज्य को अतिरिक्त विशेषज्ञ चिकित्सक भी मिलेंगे।
राज्य शासन की तरफ से स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के तीन नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मंजूरी दी गयी है।चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय का इशेंसियेलिटी सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया है। नए कोर्स में एम.एस. जनरल सर्जरी के लिए 7 सीट, एम.डी.पीडियाट्रिक्स के लिए 4 सीट और एम.डी.जनरल मेडिसिन के लिए 5 सीटों की अनुमति प्रदान की गई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर इन दिनों हो रही हत्या की वारदातों से थर्रा उठी है। महज दो दिनों में अब तक 3 लोगों का मर्डर कर दिया गया है। इसी कड़ी में बुधवार को इंडोर स्टेडियम के पीछे गेट के नाले के अंदर संदिग्ध अवस्था में एक अधेड़ की लाश मिली है। लाश मिलने से आस- पास के इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्ट्या यह हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर एसपी, दो थानों के टीआई समेत भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। कोतवाली थाना क्षेत्र का है मामला।
युवक ने की दोस्त की हत्या
उल्लेखनीय है कि, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आपसी विवाद के बाद युवक ने अपने ही साथी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद वह अपने दोस्त के लाश के पास ही बैठा रहा। मिली जानकारी के अनुसार, विनायक सिटी में मजदूरी करने वाले संतोष कुमार और नोहर मानिकपुरी साथ में ही रहते थे। मंगलवार रात दोनों ने खाना खाने के बाद साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस हो गई। इस दौरान संतोष ने नोहर पर तंज कसते हुए कहा कि कमाई के कुछ पैसे घर भी भेज दिया कर ये बात नोहर को चुभ गई। इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच नोहर ने संतोष पर पास ही पड़े फावड़े से सिर पर कई वार कर दिए।
पुलिस की हिरासत में आरोपी
नोहर के जोरदार वार से संतोष का सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शोरगुल सुनकर जब आस-पास के मजदूर मौके पर पहुंचे तो नोहर अपने साथी के शव के पास ही बैठा हुआ था। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के एक पत्थर खदान में रायपुर के काजल किन्नर की लाश मिली थी। लाश के पास 500-500 रू. की तीन गड्डी में कुल डेढ़ लाख रुपये भी मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच में जुट गई थी। जहां जांच में पता चला कि, काजल किन्नर की हत्या गद्दी हथियाने के इरादे से की गई है। जिसके लिए 12 लाख रुपये में उसकी सुपारी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कैश, कार और घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया गया है।
यह है हत्या की मुख्य वजह
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, सभी किन्नर जोरा रायपुर में सभी एक साथ रहते हैं। जिसमें आरोपी तपस्या किन्नर, मुंबई महाराष्ट्र से आकर रह रही है और मृतका काजल लोकल रायपुर की थी। हत्या की मुख्य वजह है कि, आरोपी तपस्या किन्नर मठ की प्रमुख बनना चाहती थी। इसके लिए उसके रास्ते की सबसे बडी चुनौती काजल थी। इसलिए काजल को रास्ते से हटाने के लिए उसके द्वारा पूरी प्लानिंग की। मठ प्रमुख बनने की चाहत में आरोपी तपस्या द्वारा निशा श्रीवास के सांथ मिलकर काजल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
दो दिन पहले किया था खदान का निरीक्षण
सितंबर महीने में गणेश उत्सव के दौरान काजल की हत्त्या करने की नीयत से तपस्या किन्नर ने कुल 12 लाख रूपये इकट्ठा कर निशा श्रीवास को दिया। निशा श्रीवास ने यह पैसे अपने ड्राइवर हिमांशु बंजारे को दिया और उसने 6 लाख रुपए नगद एक सुपारी किलर को दिया. लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि, वह सुपारी किलर किसी अन्य मामले में जेल चला गया है। इसी बीच काजल की हत्या करने के लिए दो अन्य सुपारी किलर अंकुश और कुलदीप से सौदा किया । इसी बीच घटना के 2 दिन पूर्व आरोपिया निशा श्रीवास अपने ड्राइवर हिमांशु बंजारे के साथ घटनास्थल ग्राम ढाबाडीह के पास पत्थर खदान को देखने भी आई थी।
झूठ बोलकर ले गई साथ, वहीं करवा दी हत्या
योजना अनुसार 17 नवंबर को शाम 5 बजे निशा श्रीवास ने काजल से कहा कि, चलो मुझे मेरे किसी पहचान वाले से 3 लाख रू. लेना है. जिसमें से बंटवारा में डेढ़ लाख रुपये तुम रख लेना यह बहाना कर काजल को अपनी आर्टिका कार से बलौदाबाजार की ओर ले गई। उसके पीछे- पीछे सुपारी किलर अंकुश एवं कुलदीप मोटरसाइकिल से आ रहे थे। फिर आर्टिगा कार को ग्राम अमेरा के पास रोककर पीछे से आ रहे कुलदीप एवं अंकुश से पैसे लेने की एक्टिंग करते हुए 3 लाख लिया। जिसमें से डेढ़ लाख रुपये काजल ने अपने पास रख लिया। इसके बाद अर्टिगा कार में बैठे हुए सभी लोग (ड्राइवर हिमांशु, मृतिका काजल एवं आरोपी निशा किन्नर), घटनास्थल पहुंचे, इस समय अंधेरा हो चुका था। इसके पीछे सुपारी किलर अंकुश और कुलदीपक बाईक से घटनास्थल पहुंच गए। फिर निशा श्रीवास एवं हिमांशु, काजल को छोड़कर कार सहित वहां से भाग गए। तब सुपारी किलर अंकुश एवं कुलदीप द्वारा काजल को धारदार चाकू से मार कर उसका शव पत्थर खदान में फेंक दिया गया।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
1. तपस्या किन्नर उर्फ मोहम्मद इमरान भोईर उम्र 36 साल निवासी किन्नर भवन जोरा थाना खम्हारडीह रायपुर जिला रायपुर
2. निशा श्रीवास किन्नर उम्र 51 साल निवासी धरमपुरा सरकारी स्कूल, तालाब, अमर पैलेस के पास रायपुर जिला रायपुर
3. हिमांशु बंजारे उम्र 28 साल निवासी मंदिरहसौद कुरुद जिला रायपुर
4. कुलदीप कुमार कुरील उम्र 29 साल निवासी राजा तालाब शिव मंदिर गली थाना सिविल लाइन रायपुर जिला
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 21 और 22 नवम्बर को ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में गुड गवर्नेंस की बेस्ट प्रेक्टिसेस, नागरिक सशक्तिकरण, शासन-प्रशासन के कामकाज और नागरिक सेवाओं की आम जनता तक पहुंच को आसान बनाने के लिए विभिन्न ई-प्लेटफार्म के उपयोग आदि से संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह इस क्षेत्रीय सम्मेलन के 22 नवम्बर को आयोजित समापन सत्र को सम्बोधित करेंगे। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग और छत्तीसगढ़ के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में देश भर से 150 प्रतिनिधियों सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के छत्तीसगढ़ के अधिकारी शामिल होंगे।
क्षेत्रीय सम्मेलन में नवाचार-राज्य, जिला प्रशासन में महिला नेतृत्व, जिलों का समग्र विकास, ‘‘छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेत्तम प्रथाएं‘‘, ‘‘जिलों के समग्र विकास में संतृप्ति दृष्टिकोण‘‘ आदि विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।
क्षेत्रीय सम्मेलन के प्रथम दिन 21 नवम्बर को सवेरे 10 बजे ‘‘नवाचार-राज्य‘‘ विषय पर प्रथम सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र की अध्यक्षता भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक एस.एन. त्रिपाठी करेंगे। पूर्वान्ह 11 बजे उद्घाटन सत्र आयोजित होगा। इस सत्र को छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन सम्बोधित करेंगे। दोपहर बाद 2 बजे ‘‘जिला प्रशासन में महिला नेतृत्व‘‘ विषय पर द्वितीय सत्र आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता छत्तीसगढ़ सरकार के वन और खाद्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा करेंगी। अपरान्ह 3.30 बजे ‘‘जिलों का समग्र विकास‘‘ विषय पर तृतीय सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक अध्यक्षता करेंगी।
क्षेत्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन 22 नवम्बर को सवेरे 10 बजे, चौथा सत्र ‘‘छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेत्तम प्रथाएं‘‘ (बेस्ट प्रेक्टिसेस) विषय पर आयोजित किया जाएगा। इस सत्र की अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार करेंगे। पूर्वान्ह 11.30 बजे ‘‘जिलों के समग्र विकास में संतृप्ति दृष्टिकोण‘‘ (सेचुुुरेशन एप्रोच इन होलिस्टिक डेव्हलपमेंट ऑफ डिस्ट्रिक्ट्स) विषय पर पांचवा सत्र आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह दोपहर 2 बजे से आयोजित इस क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगे। इस सत्र में मुख्यमंत्री श्री साय, केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. सिंह, प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के सचिव व्ही. श्रीनिवास, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन का सम्बोधन होगा। मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत धन्यवाद ज्ञापन करेंगे।
कोरबा के विभिन्न वार्डों में 38 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन
रायपुर । वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार को कोरबा नगर में विभिन्न वार्डों में 38 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
वार्ड क्रमांक 55 बलगी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री देवांगन की मुख्य आतिथ्य में दशहरा मैदान दुर्गा पंडाल के पास यादव समाज के मांग अनुरूप सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य लागत 10 लाख रुपए और वार्ड क्रमांक 01 सर्वमंगला पारा शिव मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य लागत 5 लाख रुपए की लागत से होने वाले कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ।
इसी तरह तुलसीनगर वॉर्ड क्रमांक 02 में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 02 हनुमान मंदिर के सामने शेड निर्माण कार्य 8 लाख, वार्ड क्रमांक 32 रामपुर हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य लागत 5 लाख, वार्ड क्रमांक 12 रेलवे कॉलोनी न्यू अमरैया पारा शिव मंदिर के पास निर्मित मंच का बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य 5 लाख, वार्ड क्रमांक 29 शिवनगर पोड़ीबहार में गुरु दयाल मानिकपुरी के घर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य 5 लाख के कार्यों की नींव रखी गई। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि जिन कार्यों की आधारशिला रखी जा रही है, इन कार्यों की मांग गणेश पूजा और अन्य कार्यक्रमों में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने की थी। मंत्री देवांगन ने कहा कि जनता की जरुरत और उनकी मांग को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति दी जा रही है और इसी का नतीजा है कि एक से डेढ़ महीने के भीतर ही इन कार्यों की शुरूआत भी हो रही है। मंत्री देवांगन ने कहा की डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य अब कोरबा शहर में तेज़ी से होने लगा है। बड़े निर्माण कार्यों के साथ वार्डों के छोटे छोटे कार्य भी तेजी से होने लगे हैं।
रायपुर । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पीएससी (छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग) भर्ती घोटाले में सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और बजरंग इस्पात के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद रसूखदारों के बीच खलबली मच गई है। संकेत मिल रहे हैं कि जांच का दायरा बढ़ने पर सीबीआई जल्द ही एक आईपीएस और एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी को भी हिरासत में ले सकती है।
सीबीआई जांच: भाजपा की जनहित याचिका से शुरू हुआ मामला
सीजीपीएससी 2021-22 भर्ती में गड़बड़ियों का मामला तब प्रकाश में आया, जब पूर्व गृह मंत्री और भाजपा नेता ननकी राम कंवर ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की। हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पीएससी और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ की युवाओं को न्याय दिलाने और घोटाले की सीबीआई जांच कराने का वादा किया था। सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस वादे को पूरा करते हुए राज्य में प्रतिबंधित सीबीआई को इस घोटाले की जांच का जिम्मा सौंपा।
जांच के पहले चरण में दो गिरफ्तार, और नाम आने की संभावना
सीबीआई ने अपनी शुरुआती जांच में पीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और उद्योगपति बजरंग गोयल को गिरफ्तार किया है। अब चर्चा है कि जल्द ही एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और पुलिस अफसर को भी गिरफ्त में लिया जा सकता है।
सीबीआई की जांच की तेजी ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में कुछ और चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं।
हाई कोर्ट की फटकार और गड़बड़ियों की पुष्टि
हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि अगर याचिका में लगाए गए आरोप और प्रस्तुत सूची सही हैं, तो यह गंभीर मामला है। कोर्ट ने संकेत दिए थे कि अफसरों के बच्चों के चयन में गड़बड़ी हुई है।
पहली परीक्षा की जितनी चर्चा,उससे भी इस मामले की हो रही
छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग के गठन और उसके बाद अब तक जितनी भी परीक्षाएं सीजीपीएससी ने आयोजित की अमूमन सभी विवादों के घेरे में रहा है। सभी परीक्षाओं के बाद भर्ती का मामला हाई कोर्ट पहुंचा। सबसे ज्यादा चर्चित वर्ष 2003 में आयोजित पहली परीक्षा रही। मौजूदा दौर में वर्ष 2021-22 में आयोजित परीक्षा में तो भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों की सीमाएं ही लांघ दी है। छत्तीसगढ़ के युवाओं का भरोसा ही सीजीपीएससी के अफसरों ने तोड़ दिया है।
ये है वो नाम, जिसे लेकर मचा है बवाल
0 नितेश, डिप्टी कलेक्टर, पीएससी के अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी का पुत्र, सरनेम छिपाया गया
0 साहिल, डीएसपी, पीएससी के अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के बड़े भाई का पुत्र, सरनेम छिपाया गया
0 निशा कोशले, डिप्टी कलेक्टर, पीएससी के अध्यक्ष टामन सिंह के पुत्र नितेश की पत्नी
0 दीपा अजगले/आदिल जिला आबकारी अधिकारी, पीएससी के अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के भाई की बहू
0 सुनीता जोशी, लेबर आफिसर, पीएससी के अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी की बहन की पुत्री
0 सुमित ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर, लोक सेवा आयोग के सचिव अमृत खलखो का पुत्र
0 नेहा खलखो, डिप्टी कलेक्टर, लोक सेवा आयोग के सचिव अमृत खलखो की पुत्री
0 निखिल खलखो, डिप्टी कलेक्टर, लोक सेवा आयोग के सचिव अमृत खलखो का पुत्र
0 साक्षी ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर, बस्तर नक्सल आपरेशन के डीआइजी ध्रुव की पुत्री
0 प्रज्ञा नायक, डिप्टी कलेक्टर कांग्रेस नेता के ओएसडी के रिश्तेदार की पुत्री
0 प्रखर नायक, डिप्टी कलेक्टर, कांग्रेस नेता के ओएसडी के रिश्तेदार का पुत्र
0 अन्यया अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता की पुत्री
0 शशांक गोयल, डिप्टी कलेक्टर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर कटियार का दामाद
0 भूमिका कटियार, डिप्टी कलेक्क्टर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर कटियार की पुत्री।
0 खुशबू बिजौरा, डिप्टी कलेक्टर, कांग्रेस नेता के ओएसडी के साढू भाई की पुत्री।
0 स्वर्णिम शुक्ला,सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला का पुत्र
0 राजेंद्र कुमार कौशिक, डिप्टी कलेक्टर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता का पुत्र
0 मिनीक्षी गनवीर, डिप्टी कलेक्टर, गनवीर की पुत्री जो कि लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के साथ रहती हैं।
भ्रष्टाचार ने युवाओं का भरोसा तोड़ा
छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग पर पहले भी विवाद के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन 2021-22 की भर्ती में गड़बड़ियों ने सभी हदें पार कर दीं। परीक्षाओं में चयनित उम्मीदवारों की सूची में अफसरों और रसूखदारों के परिवार के सदस्यों के नाम ने युवाओं का भरोसा तोड़ दिया है। छत्तीसगढ़ के युवाओं और जनता को अब सीबीआई की आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
बिलासपुर। नायब तहसीलदार और भाई के साथ मारपीट तथा दुर्व्यवहार करने के आरोप में सरकंडा के थानेदार को लाइन अटैच कर दिया गया है। इस मामले में आईजी संजीव शुक्ला ने तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट बिलासपुर एसपी से मांगी है। 17 नवंबर की रात हुई इस घटना के बाद कनिष्क प्रशासनिक सेवा संघ के साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने भी थाना प्रभारी पर कार्यवाही के लिए मोर्चा खोला हुआ था। इसके लिए की को शिकायत के अलावा गृह मंत्री और राजस्व मंत्री से भी मिलकर अफसरों ने मांग की थी। हालांकि इस कार्यवाही से कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ संतुष्ट नहीं है। कनिष्क प्रशासनिक सेवा संघ ने टीआई के निलंबन और एफआईआर की मांग की हैं।
नायब तहसीलदार और भाई से मारपीट के मामले में पुलिस अधीक्षक ने एडिशनल एसपी उदयन बेहार को पहले जांच अधिकारी बनाया था। फिर त्वरित जांच के लिए एडिशनल एसपी सिटी राजेंद्र जायसवाल को भी इसमें शामिल कर लिया गया। नायब तहसीलदार और परिवार का बयान एडिशनल एसपी उदयन बेहार ने तो वही पुलिसकर्मियों का बयान एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल ने लिया। मामले में यह भी बात सामने आई कि नायब तहसीलदार जब कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे तब पुलिस में तहसीलदार के घर पहुंच गई थी जिसके चलते मैप तहसीलदार का परिवार दहशत में आ गया।
नायब तहसीलदार ने शिकायत करने पहुंचने के दौरान मीडिया को बताया कि पुलिस कर्मियों के द्वारा ही डॉक्टर को कहा गया था कि एमएलसी में सहयोग नहीं करने की बात लिख दे जोकि वास गवाहों के सामने और वीडियोग्राफी करवा कर मुलाहिजा करवाने की मांग पर अड़े थे। मुलाहिजा के लिए ले गए पुलिस वाले डॉक्टर से पुलिस के पक्ष में रिपोर्ट बनवाने की बात कह रहे थे। इसके अलावा पुलिस ने मामले में रात 1:30 बजे रात को दो साक्ष्य भी मौके पर दिखाए है। आरोप लग रहे हैं कि पुलिस ने जिसे अपने बचाव में गवाह बनाया है वह रिटायर्ड पुलिस कर्म चारी का बेटा है। पुलिस जब देर बाद घूमने की बात पर नायब तहसीलदार, उसके भाई और पिता से दुर्व्यवहार कर रही थी तो वहां पूर्व से खड़े व्यक्ति जो पुलिस का गवाह बना है उसे देर रात घूमने का कारण क्यों नहीं पूछा?
मामले में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और गृह मंत्री विजय शर्मा से अधिकारियों ने मुलाकात कार्यवाही की मांग की। बिलासपुर कलेक्टर से भी कार्यवाही की मांग की गई थी।
जाने पूरा मामला
बस्तर जिले के करपावंड में प्रभारी तहसीलदार के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र मिश्रा ने अपनी शिकायत में बताया है कि 17 नवंबर को देर रात 1:35 पर हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से स्टेशन में उतरने के बाद अपने भाई और पिता के साथ बाइक घर जा रहा था। वह सरकंडा में डीएलएस कॉलेज के पीछे बगदाई मंदिर के पास रहते है। तब डीएलएस हनुमान मंदिर के पास दो आरक्षकों ने उन्हें रोका। वहां अंधेरा होने की वजह से वह 5 मीटर दूर रुके। इतने में दोनों आरक्षकों ने आकर उनसे अश्लील गाली-गलौज करते हुए कहा कि जब हमने तुमसे रुकने के लिए कहा है तो तुम रुके क्यों नहीं। नायब तहसीलदार ने अपना परिचय देते हुए बताया कि आप लोगों के कहने के आधार पर ही हम लोग रुके है।
नायब तहसीलदार ने आरोप लगाया कि दोनों पुलिसकर्मी शराब के नशे में प्रतीत हो रहे थे। पिता और भाई को घर भेजने के बाद पुष्पेंद्र मिश्रा को गाड़ी में बिठाकर थाने ले आए। गाड़ी में तीन पुलिस कर्मी थे तीनों ने उन्हें धमकियां देना शुरू कर दिया। नायब तहसीलदार ने अपना परिचय देते हुए कहा कि उनसे उचित व्यवहार करें तब पुलिस कर्मियों ने कहा कि ज्यादा बड़ा मजिस्ट्रेट हो गया है तेरे जैसे को हमने ठीक कर दिया है चल तेरी मजिस्ट्रेट निकालते है। तीनों ने कोट पहन रखा था इस कारण उनका बैच में नाम नहीं देख पाए।
सरकंडा थाना लाने के बाद पुलिस वालो ने आईडी मांगा। फिजिकली आईडी नहीं होने के चलते अधिकारी ने मोबाइल पर अपना आईडी दिखाया। जिससे उन्होंने कुछ नोट किया। फिर चश्मा पहने एक पुलिस वाले ने उनसे अल्कोहल मीटर में फूंकने के लिए कहा। जिसमें दो बार फुकने पर कुछ नहीं निकला। फिर पुलिस वाले ने खुद फूंका उसके बाद फूंकने के लिए कहा। फिर उसे चेक कर धाम करते हुए और गाली देते हुए कहा कि शराब पी के आया है, ज्यादा घमंड है तुझे अभी शराब का केस बनाता हूं। फिर मुलाहिजा रिपोर्ट भरने लगे। मेरे द्वारा पढ़ने के लिए मांगने पर नहीं दिया गया। पढ़ कर सुना दो बोलने पर भी नहीं दिया गया। तब नायब तहसीलदार ने रात्रि 2:39 में सरकंडा टीआई तोपसिंह नवरंग को फोन लगाया और अपना परिचय देते हुए बिना अपराध के थाना लाने का कारण पूछा। जिस पर टीआई ने थाना आकर बताने की बात कही।
तहसीलदार ने बताया कि टीआई ने थाना आने के साथ ही उनसे गाली गलौज और दुर्व्यवहार करते रहे और उन्हें धक्का देते हुए गाड़ी में भरकर सिम्स ले जाने लगे। इसी समय उनके पिता का फोन आया तब टीआई ने फोन छीन कर जब्त करवा दिया। सिम्स में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर को पुलिस वालो ने मेरे शराब के नशे में होने की बात कहते हुए मुलाहिजा करने को कहा। नायब तहसीलदार ने पुलिस वालों को कहा कि पहले मेरे घर वालों को बुला दो उनके सामने मुलाहिजा करना वरना आप लोग मुझे झूठे केस में फंसा दोगे। फिर एक पुलिस वाले को नायब तहसीलदार के पास खड़े कर दो पुलिस वाले अंदर चले गए और डॉक्टर से बात की। फिर बिना मुलाहिजा करवाए सिम्स ले आए।
तहसीलदार ने आरोप लगाया कि भाई से भी टीआई ने गाली गलौज की। भाई ने कहा कि हम लोग सभ्य परिवार से हैं,अपराधी नहीं है। बिना गलती के आप लोग थाने में बैठा कर रखे है। भाई ने रात 3.23 मिनट में बिलासपुर कलेक्टर साहब को फोन कर इसकी जानकारी दी। कलेक्टर ने टीआई से बात कराने के लिए कहा। टीआई और कलेक्टर की बात हुई। फिर फोन रखने के बाद टीआई ने कहा कि मेरे अधिकारी एसपी हैं। मैं सिर्फ ही कहना मानूंगा। नायब तहसीलदार ने इसकी शिकायत डीजीपी,आईजी,एसपी से कर कार्यवाही की मांग की है।
रायपुर/ नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. बैठक में राज्य के विकास, सुरक्षा एवं अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई. सीएम साय ने कहा, “अभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ में चल रही नक्सली गतिविधियों से अवगत कराया. उनके मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार में हम तेजी से नक्सलवाद से लड़ रहे हैं. हमारी सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है.
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियानों और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की प्रगति की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है. गृह मंत्री ने इन प्रयासों की सराहना की और केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. बैठक में नक्सल उन्मूलन की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई.
केंद्रीय मंत्री ने हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी जा रही है. सुरक्षा के मोर्चे पर हमारी सरकार ने एंटी-नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है. पिछले 11 महीने में लगभग 200 नक्सली मारे गए हैं, वहीं 700 से अधिक नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प की दिशा में हमारी सरकार कदम बढ़ा रही है. मुख्यमंत्री ने बताया केंद्र सरकार राज्य में सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार को नक्सलवाद के खिलाफ हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है.
रायपुर एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा
इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी भवन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की. बैठक में राज्य की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और क्षेत्रीय हवाई अड्डों के विकास के संबंध में चर्चा की गई. केंद्रीय मंत्री ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू करने पर अपनी सहमति जताई है. इसके साथ ही रायपुर एयरपोर्ट पर कार्गो हब विकसित करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी एवं रायपुर एयरपोर्ट से पटना एवं रांची के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने की सहमति मिली है.
रायपुर। राजधानी रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई चल रही है। क्रिप्टो करेंसी मामले में ईडी ने गौरव मेहता के ठिकानों पर दबिश देते हुए छापामार कार्रवाई की है। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग की चल रही जांच के तहत की गई है। सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मेहता के ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
भाजपा ने एनसीपी नेता और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता नाना पटोले पर मौजूदा चुनावों में अवैध रूप से बिटकॉइन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उसके नेताओं ने कथित तौर पर एक रिकॉर्डिंग चलाई है, जिसमें दावा किया गया है कि यह सुले की आवाज है। मेहता कथित तौर पर इन लेनदेन से जुड़े हैं। सांसद सुले ने आरोपों से इनकार किया है।
सूत्रों के अनुसार, ईडी मेहता और कुछ अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने भोले-भाले लोगों से बिटकॉइन के रूप में बड़ी रकम (2017 में छह हजार 600 करोड़ रुपये) इकट्ठा की और बिटकॉइन के रूप में 10 प्रतिशत प्रति माह रिटर्न का झूठा वादा किया। इस मामले में महाराष्ट्र और दिल्ली में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं का आगमन तेजी से हो रहा है, जिसका सबसे ज्यादा असर सरगुजा सम्भाग में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर और सूरजपुर में अगले 24 घंटे में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है।
ठिठुराने वाली हवाओं के चलने से सरगुजा संभाग में पारा तेजी से नीचे गिर गया है। यहां नवंबर के तीसरे हफ्ते में ही पारा 8.8 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग की मानें तो साल 2014 के बाद पहली बार नवंबर के तीसरे हफ्ते में सरगुजा का पारा इतना नीचे पहुंचा है। यानी सर्दी ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
मौसम विभाग ने अचानक से तापमान गिरने के पीछे का कारण चक्रवातीय परिवर्तन को बताया है। सरगुजा सम्भाग में सर्दी बढ़ने से ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों को अभी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग बीमार पड़ने लगे हैं। दिन में भी गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी शांत बनी हुई है। इस दिशा से नमी का आगमन नहीं हो रहा है। लगातार पश्चिम और उत्तर से सर्द हवा आ रही है। बीते दिनों उत्तर भारत में कई जगहों पर बर्फबारी हुई।
इसके चलते उस दिशा से सर्द हवा आ रही है। आसमान पूरी तरह से साफ है। प्रदेश समेत उत्तर छत्तीसगढ़ का तापमान सर्द हवाओं की वजह से गिरा है। अभी पहाड़ी इलाकों में पारा और नीचे जाएगा।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी भवन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाक़ात की. बैठक में राज्य की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और क्षेत्रीय हवाई अड्डों के विकास के संबंध में चर्चा की गई. केंद्रीय मंत्री ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू करने पर अपनी सहमति जताई है. इसके साथ ही रायपुर एयरपोर्ट पर कार्गो हब विकसित करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी एवं रायपुर एयरपोर्ट से पटना एवं रांची के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने की सहमति मिली है.





























