नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी की दी शुभकामनाएं

 रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई और शुभकामनाएं दी है। साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी का दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह की निद्रा से जागृत होते हैं।

हिन्दुओं में इस दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरूआत की जाती है। छत्तीसगढ़ में देवउठनी एकादशी का पर्व बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। इस दिन भगवान शालिग्राम और देवी तुलसी का विवाह भी संपन्न किया जाता है। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने कामना की है कि एकादशी का त्यौहार सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए और सभी का जीवन मंगलमय हो।

CG : बस स्टैंड के लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

CG : बस स्टैंड के लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

 राजनांदगांव : राजनांदगांव पुलिस ने बस स्टैंड स्थित लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है. इस छापेमार कार्रवाई में पुलिस ने तीन लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित दिगम्बर लॉज में सेक्स रैकेट संचालित हो रही हैं. नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक ने तत्काल एक्शन लेते हुए एक विशेष टीम का गठन कर रविवार रात दबिश दी. इस दौरान पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों में लॉज का संचालक प्रीमन जैन उर्फ अप्पू (42 वर्ष), कुणाल शर्मा (18 वर्ष) और हरियाणा के पानीपत का निवासी रीतिक रोड (18 वर्ष) शामिल है.

वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक वस्तुएं और उपकरण जब्त किए, जिनमें 6 स्क्रीन टच मोबाइल, जिनकी कुल कीमत 60,000 रुपये बताई गई है, 4,400 रुपये नगद, 4 पैकेट निरोध जिनकी कुल कीमत सहित जुमला 64,000 रुपये की सामग्री जब्त की है.

मुख्यमंत्री साय आज चन्द्रपुर के दौरे पर, महानदी महाआरती महोत्सव में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री साय आज चन्द्रपुर के दौरे पर, महानदी महाआरती महोत्सव में होंगे शामिल

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  आज  सक्ती जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल चन्द्रपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4.20 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 5 बजे खेल मैदान नगर पंचायत चन्द्रपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक मां चन्द्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन एवं दरहाघाट चन्द्रपुर में मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव 2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय 7.30 बजे कार द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। जहां वे रात्रि 8 बजे रायगढ़ पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

छत्तीसगढ़ में देवउठनी एकादशी का पर्व  बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है: CM साय

छत्तीसगढ़ में देवउठनी एकादशी का पर्व बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है: CM साय

 रायपुर :-  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई और शुभकामनाएं दी है।साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी का दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह की निद्रा से जागृत होते हैं। हिन्दुओं में इस दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरूआत की जाती है। छत्तीसगढ़ में देवउठनी एकादशी का पर्व  बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। इस दिन भगवान शालिग्राम और देवी तुलसी का विवाह भी संपन्न किया जाता है। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने कामना की है कि एकादशी का त्यौहार सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए और सभी का जीवन मंगलमय हो।

ब्रेकिंग : तहसीलदार, आरआई, पटवारी सहित 5 पर एफआईआर दर्ज, लगे ये गंभीर आरोप, जाने पूरा मामला

ब्रेकिंग : तहसीलदार, आरआई, पटवारी सहित 5 पर एफआईआर दर्ज, लगे ये गंभीर आरोप, जाने पूरा मामला

 रायपुर। सरकारी जमीन फर्जीवाड़ा के मामलें में पुलिस ने तहसीलदार, राजस्‍व निरीक्षक, पटवारी सहित 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह नामजद रिपोर्ट कोर्ट के निर्देश पर दर्ज की गई है। मामला 22 एकड़ सरकारी जमीन को फर्जी दस्‍तावेजों के आधार पर बेचने का आरोप है।

अमन तिग्गा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मनेन्द्रगढ जिला कोरिया के निर्देश पर मनेंद्रगढ़ थाना में जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उनमें राजेश पुरी लुधियाना पंजाब, पटवारी सुरेन्द्रपाल मनेन्द्रगढ, पटवारी अनुराग गुप्ता बैकुण्ठपुर, तहसीलदार बजरंग साहू और राजस्‍व निरीक्षक संदीप सिंह शामिल हैं।

जाने पूरा मामला...

इस मामले में अरविंद कुमार वैश्‍य ने कोर्ट में आवेदन दिया था। अरविंद कुमार ने अपने लिखित आवेदन में कोर्ट को बताया कि दीपारा मनेन्द्रगढ प.ह.न. 14 में राजस्व भूमि खसरा नः 198/1 रकबा 22 एकड़ स्थित है। यह भूमि उनके दादा मूलचंद लंहगीर को पट्टा पर मिला था। मूलचंद की मृत्यु के बाद उनके पुत्र ज्ञानचंद वैश्य, वृंदावन वैश्य और सेवाराम का नाम राजस्व अभिलेख में विरासतन हक से दर्ज किया गया।

राजेश पुरी ने ज्ञानचंद वैश्य, वृंदावन वैश्य और सेवाराम वैश्य से विधि विरूद्ध तरीके से उक्त भूमि सन् 1978 में क्रय कर ली थी। वह जमीन भूमि शासकीय पटटे पर प्राप्त भूमि थी, इस कारण उक्त भूमि की बिक्री के लिए कलेक्टर की अनुमति की आवश्यकता थी, लेकिन कलेक्टर की अनुमति के बिना ही उसकी बिक्री कर दी गई।

इसकी शिकायत अपर कलेक्टर से की गई। तब अपर कलेक्टर ने सभी पक्षों की सुनवाई की। अपर कलेक्‍टर ने अपने फैसले में राजेश पुरी के पक्ष में सन् 1978 में किया गया बिक्री का पंजीयन निरस्त कर दिया और भूमि शासन के पक्ष में निहित किये जाने का आदेश पारित किया।

अपर कलेक्टर के आदेश पर जमीन को शासकीय भूमि के रुप में दर्ज कर लिया गया। अपर कलेक्‍टर के आदेश के विरुद्ध प्रार्थी और उसके भाईयों ने कमिश्नर अम्बिकापुर के यहां अपील की। इसके बाद मामला राजस्‍व मंडल में पहुंचा। मंडल ने कमिश्‍नर को मामले की सुनवाई करने के लिए निर्देशित किया।

इस बीच राजेश पुरी ने राजस्व मंडल के आदेश 10.07.15 के विरूद्ध उच्च न्यायालय में याचिका पेश की थी, जिसका न. WP 227 NO 687 of 2015 था जिसमें उच्च न्यायालय ने कमिश्नर के समक्ष लंबित अपील को स्थपित कर दी। इसी दौरान राजेश पुरी और पटवारी सुरेन्द्र पाल सिंह, राजस्व निरीक्षक संदीप सिंह ने फर्जी दस्तावेज और झूठा प्रतिवेदन तैयार करके भूमि की बिक्री के लिए दस्तावेज तैयार कर दिये। राजेश पुरी, तत्कालीन पटवारी अनुराग गुप्ता और तत्कालीन तहसीलदार बजरंग साहू ने मिलकर कलेक्टर के आदेश से जो राजस्व अभिलेख.10.21 को शासन के नाम पर दुरूस्त किया गया था पुनः बिना किसी आदेश और कमिश्नर के समक्ष अपील लंबित रहते दौरान राजस्व अभिलेखों में 07.12.21 को खसरा नं. 198/1 में शासन का नाम हटाकर राजेश पुरी का नाम फर्जी तरीके से दर्ज कर दिया गया।

इसके आधार पर राजेश पुरी ने 22 एकड़ जमीन में से राहुल सिंह परिहार, मृणालिनी सिंह परिहार, गिरधारी लाल गुप्ता, जनप्रीत सिंह खनूजा, रंजीत सिंह चावला और कैशरजहां 12.07.23 को बेच दिया गया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने जांच शुरू कर दिया है।

 जनजातीय गौरव दिवस पर  छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दलों की होगी मनमोहक प्रस्तुति

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दलों की होगी मनमोहक प्रस्तुति

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 एवं 15 नवंबर को होगा राज्य स्तरीय आयोजन

आदि लोक नृत्य नाटिका, भील भगोरिया नृत्य, गारो और आओ नागा सहित होंगी विभिन्न प्रस्तुतियां

रायपुर :-  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 एवं 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती-जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय भव्य आयोजन किया जायेगा। दो दिवसीय आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दल मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। इनमें अरूणाचल प्रदेश के आदि लोक नृत्य नाटिका, मध्यप्रदेश के भील भगोरिया नृत्य, मेघालय के गारो लोक नृत्य और नागालैण्ड के आओ नागा लोक नृत्य सहित विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां होगी। 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को जमुई (बिहार) से जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ करेंगे। वे छत्तीसगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में वर्चंुअली शामिल होंगे और पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी एक दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन किया जायेगा। 

आदिम जाति विभाग द्वारा इसकी तैयारियां की जा रही हैं। साइंस कॉलेज मैदान में जनजातीय गौरव दिवस के दौरान 14 एवं 15 नवंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक जनजातीय गौरव पर आधारित विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें विषय विशेषज्ञ सहित कई राज्यों के आदिवासी कलाकार, आदिवासी कला संस्कृति के मर्मज्ञ शामिल होंगे। 

दो दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासी नर्तक दलों एवं कलाकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। अब तक 18 राज्यों के 22 आदिवासी नर्तक दलों ने इस दो दिवसीय आयोजन में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी है, जिसमें अरूणांचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैण्ड, मेघालय, आसाम, त्रिपुरा, उत्तराखण्ड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित अन्य राज्यों के आदिवासी नर्तक दल शामिल हैं। इनमें पुरूष एवं महिला कलाकारों की संख्या लगभग 425 है। 

प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि 14 नवंबर एवं 15 नवंबर को साइंस कॉलेज मैदान में संध्या 3 बजे से अंतर्राज्यीय लोक नर्तक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ-साथ जनजातीय गौरव से संबंधित विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन तथा जनजातीय जीवन शैली पर चित्रकला का प्रदर्शन भी होगा।
 करैत के डसने से मरणासन्न मासूम को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मिला नया जीवन

करैत के डसने से मरणासन्न मासूम को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मिला नया जीवन

सांप के जहर से शरीर हो रहा था लकवाग्रस्त, 42 घंटे तक नहीं था होश, 3 दिन तक वेंटीलेटर पर रखा गया

एक हफ्ते तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में चला गहन इलाज

परिजनों ने कहा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मिले इलाज से बच्चे की मुस्कुराहट लौट आई

रायगढ़ :-  तीन तस्वीरों से समझा जा सकता है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार के प्रयास कैसे लोगों के जीवन में संजीवनी का काम कर रहे हैं। यह तस्वीर 3 साल के मासूम मानविक की है, जिसे जहरीले करैत सांप ने डस लिया था। मरणासन्न हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में इलाज के लिए जब भर्ती कराया गया तो सांप का जहर पूरे शरीर में फैल चुका था उसकी स्थिति काफी गंभीर हो चुकी थी। शरीर में लकवे का असर दिख रहा था और सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। शुरुआती 40 से 42 घंटे तक वह पूरी तरह से होश में नहीं आया था और उसे वेंटीलेटर में रखना पड़ा था। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायगढ़ के डॉक्टरों ने एक हफ्ते तक गहन इलाज कर उसकी जान बचाई और नया जीवनदान दिया। 

करैत भारत में पाए जाने वाले सर्वाधिक जहरीले सांपों में से एक है। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है। जिससे नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है। सही समय पर इलाज न मिले तो जान बचने की गुंजाइश कम होती है। ऐसे में एक छोटे मासूम बच्चे की रायगढ़ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में मिले उचित इलाज से जान बचाई जा सकी।  
    
रायगढ़ के खरसिया ब्लॉक के औरदा गांव के निवासी तुलेश्वर चौहान के 3 साल के बेटे मानविक चौहान को सोते समय घर में सुबह पांच बजे के करीब जहरीले करैत सांप ने दाहिने हाथ की उंगली में काट लिया। परिजन बच्चे को सिविल अस्पताल खरसिया लेकर गए। वहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर बच्चे को बेहतर ईलाज के लिए संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में रेफर कर दिया गया। बच्चे को सुबह लगभग 8 बजे के आसपास संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ के आपातकालीन विभाग में अत्यंत गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया। बच्चे के शरीर में सॉप का जहर फैल चुका था, बच्चे की आँखों की दोनों पलकों में लकवा मार चुका था, सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, मुँह से झाग आ रहा था, बच्चे के हाथ-पैर ठंडे पड़ गए थे एवं नाड़ी भी कमजोर हो रही थी। बच्चे को आपातकालीन विभाग में ही बाल्य एवं शिशुरोग विभाग के आपातकालीन ड्युटी में उपस्थित डाक्टरों द्वारा त्वरित ईलाज प्रारंभ   कर चिकित्सकों की आपातकालीन टीम द्वारा आई.सी.यू. वार्ड में शिफ्ट किया गया।  गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ.एल. के. सोनी, विभागाध्यक्ष बाल्य एवं शिशुरोग के नेतृत्व में डॉक्टरों और स्टॉफ नर्सों की टीम के अथक प्रयासों से बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार आना शुरू हुआ। बच्चे के शरीर में सांप के जहर का असर कम होने के उपरांत बच्चे को 3 दिवस पश्चात वेंटीलेटर से बाहर निकाला गया। वेंटीलेटर से बाहर निकलने के पश्चात् बच्चे के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ। एक हफ्ते तक चले गहन इलाज से बच्चे के स्वास्थ्य में पूर्ण सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया।

परिजनों ने कहा मेडिकल कॉलेज के इलाज से लौटी बच्चे की मुस्कुराहट

किसी भी माता पिता के लिए अपने बच्चे को जिंदगी और मौत से लड़ते देखना बहुत हृदयविदारक होता है। नन्हा मानविक अपने माता पिता की इकलौती संतान है। करैत के डसने से उसकी हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि शुरुआती 40 से 42 घंटे तक वह पूरी तरह से होश में नहीं था। लेकिन मेडिकल कॉलेज में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम के साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होने से उसका बेहतर इलाज संभव हुआ। पिता तुलेश्वर चौहान कहते हैं कि डॉक्टरों के प्रयासों से उसके बच्चे की मुस्कान वापस लौट आई।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार बेहद संवेदनशील है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वास्थ्य बजट को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। स्वस्थ छत्तीसगढ़ के लिए यह जरूरी है कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था कुशल चिकित्सकों के हाथों में रहे। लेकिन आज से 24 वर्ष पहले छत्तीसगढ़ में सिर्फ एक शासकीय मेडिकल कालेज था जिसमें मात्र 100 एमबीबीएस की सीटें थीं। बीते 24 वर्षों में राज्य में शासकीय मेडिकल कालेजों की संख्या 1 से बढ़कर 10 हो गयी है और एमबीबीएस की सीटें भी बढ़कर 1460 हो गयी हैं। शासकीय  मेडिकल कालेजों में 291 स्नातकोत्तर की सीटें भी बढ़ी हैं जिससे राज्य को विशेषज्ञ चिकित्सक मिल रहे हैं। 

वो छत्तीसगढ़ जो 1 नवंबर 2000 को जन्म लेते समय बीमारू राज्य का दर्जा रखता था वो आज बीते जमाने की बात हो गयी है। वर्तमान में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की सरकार ये बात भली भांति समझती है कि भारत की तर्ज पर छत्तीसगढ़ को भी वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाना है तो स्वास्थ्य ही वो पहली कड़ी है जो राज्य को सक्षम और समृद्ध बनाएगा। खुशी की बात ये है कि राज्य की वर्तमान सरकार इस पर लगातार प्रयास कर रही है और इसके बेहतर परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल  स्वास्थ्य सेवाओं को सजग रूप से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। राज्य स्तर पर डीकेएस और मेकाहारा जैसे अस्पताल अत्याधुनिक तकनीकों से लैस हो रहे हैं तो वहीं संभाग स्तर पर सुपर स्पेशिलिटी अस्पतालों का कार्य निरंतर जारी है। इसी तरह से जिले और ब्लाक स्तर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर राज्य के लोगों की सेहत का विशेष ध्यान रख रहे हैं।
 जशपुर बना एडवेंचर पर्यटन का मुख्य आकर्षण

जशपुर बना एडवेंचर पर्यटन का मुख्य आकर्षण

छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला आज साहसिक पर्यटन के लिए बन चुका है एक नई पहचान

 रायपुर :- जशप्योर और पहाड़ी बकरा एडवेंचर द्वारा हाल ही में आयोजित एक बाइक ट्रिप ने पूरे देश भर के राइडर्स को आकर्षित किया। देशभर से आए इन साहसी बाइकर्स ने जशपुर की घुमावदार सड़कों, कठिन ट्रेल्स, और हरे-भरे जंगलों का रोमांचक अनुभव लिया। इन राइडर्स को हिमालय राज्य जैसे लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कठिन रास्तो पर बाइकिंग अनुभव प्राप्त है और उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की अनछुई प्राकृतिक सुंदरता को एक नए नजरिये से देखा। जशपुर का अनोखा प्राकृतिक आकर्षण जैसे रानी दह जलप्रपात, सारुडीह चाय बागान, किनकेल पाठ, चुरी और मक्करभज्जा जलप्रपात एवं यहाँ के जनजातीय संस्कृति एवं खाद्य उत्पाद उनके लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने। इसके अलावा, देशदेखा क्लाइंबिंग सेक्टर में रॉक क्लाइम्बिंग एवं कैंपिंग तथा पंड्रापाठ में स्टार गेजिंग का रोमांचक अनुभव भी उनके लिए खास था।
 
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ने पर्यटन को प्रोत्साहित करने और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए पिछले वर्ष से व्यापक प्रयास शुरू किए गए हैं। मुख्यमंत्री साय ने जशपुर की प्राकृतिक संपदा और रोमांचक गतिविधियों की संभावनाओं को देखते हुए इसे साहसिक खेलों के एक नए केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा है। उनके कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों के कारण, यह क्षेत्र अब न केवल राज्य में बल्कि पूरे देश में एक प्रमुख साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध हो रहा है। 
 
 साहसिक खेल और पर्यटन केवल मनोरंजन के साधन नहीं हैं, बल्कि ये स्थानीय युवाओं के रोजगार का एक प्रमुख स्रोत भी बन सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के  मार्गदर्शन में स्थानीय युवाओं एवं जनजातीय लोगो को एडवेंचर खेलों की बारीकियों में अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित किया जा चूका है। जशपुर के “देशदेखा क्लाइंबिंग सेक्टर” में स्थानीय गाइडों की मदद से रॉक क्लाइम्बिंग का आयोजन हुआ, जो अब देशभर में एडवेंचर खेलों के शौकीनों के बीच चर्चा में है। 
 
इस यात्रा के दौरान एक विशेष स्टार गेजिंग सत्र का भी आयोजन किया गया था, जिसमें प्रतिभागियों ने खुली रात के आकाश में खगोलीय पिंडों को देखा और एस्ट्रोलॉजी के बारे में जाना। जशपुर का यह हिस्सा अब राष्ट्रीय स्तर पर स्टार गेजिंग के लिए उपयुक्त स्थान के रूप में देखा जा रहा है, जो पर्यटकों को एक विशेष और अनोखा अनुभव देने की क्षमता रखता है।
बाइकर्स ने यहां के स्थानीय आदिवासी खान-पान और संस्कृति का भी आनंद लिया। जशप्योर द्वारा बनाये गए महुआ और मिलेट के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद, और आदिवासी घरों का दौरा कर उनके रहन-सहन और सांस्कृतिक धरोहर के बारे में जानना, उनके लिए यादगार अनुभव रहा। अंतराष्ट्रीय पर्वतारोहण गाइड, एक्सट्रीम एडवेंचर स्पोर्ट ट्रेनर एवं जिला एडवेंचर टूरिज्म के सलाहकार के स्वप्निल राचेलवार ने कहा की यह क्षेत्र विविध सम्भावनावो से परिपूर्ण है। यहाँ के स्थानीय एवं जनजातीय लोग ऐसे खेलो में प्राकृतिक एवं मानसिक रूप से सशक्त होते हैं, और उचित मार्गदर्शन पाकर यहाँ से कई अन्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाडी एवं पेशेवर गाइड उभर कर बहार आ सकते हैं। जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की इसी क्रमबद्ध पहल ने यह भी सुनिश्चित किया कि इस क्षेत्र का विकास पर्यावरण संरक्षण और आदिवासी संस्कृति के सम्मान के साथ हो। उनका सपना है कि जशपुर साहसिक खेलों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरे और इसके माध्यम से स्थानीय समुदाय को सशक्त बनाया जाए। जशपुर अब एडवेंचर खेलों का छत्तीसगढ़ में एक नया केंद्र बनकर उभर चूका है। यह न केवल केंद्रीय भारत बल्कि सपूर्ण राष्ट्र में एडवेंचर खेलों का हॉटस्पॉट बनने की ओर अग्रसर है, जहाँ पर्यटक एक अलग और अनोखा अनुभव पा सकते हैं।
CG : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी मुश्किलें, रेलवे ने फिर रद्द की 9 यात्री ट्रेन, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट..!!

CG : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी मुश्किलें, रेलवे ने फिर रद्द की 9 यात्री ट्रेन, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट..!!

 बिलासपुर। रेल यात्रियों की मुश्किलें फिर बढ़ गई है। रेलवे ने 9 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द किया है। यह 9 ट्रेनें 15 नवंबर से 18 नवंबर के बीच चलाई जानी थी जिन्हें रेलवे ने रद्द की है। रेलवे ने इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड़ अंडरब्रिज कार्य के चलते ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेकर कार्य करने हेतु रद्द करने का हवाला दिया है। जिसके चलते लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है।

रद्द होने वाली गाडियां

1) 15 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी ।

2) 15 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु रद्द रहेगी ।

3) 15 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु रद्द रहेगी ।

4) 15 एवं 16 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी ।

5) 16 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी ।

6) 17 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।

7) 17 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।

8) 18 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08276 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।

9) 18 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।

कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में उमड़ा जनसैलाब, आकाश शर्मा बोले- बदलाव के मूड में है दक्षिण की जनता

कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में उमड़ा जनसैलाब, आकाश शर्मा बोले- बदलाव के मूड में है दक्षिण की जनता

 रायपुर : रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी, वहीं 23 नवंबर को नतीजे सामने आएँगे। आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस ने भव्य रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। आकाश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की रैली में लोगों का जन सैलाब उमड़ा है, दक्षिण की जनता बदलाव के मूड में है निश्चित रूप से 23 नवंबर को परिणाम कांग्रेस के पक्ष में होगा।

दक्षिण उपचुनाव के लिए जब से कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किए है तब से ही आकाश शर्मा लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और हाथ जोड़कर रायपुर दक्षिण की जनता से कांग्रेस को वोट करने की अपील कर रहे हैं, इसी कड़ी में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, सांसद ज्योत्सना महंत, फूली देवी नेताम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता रैली निकाल कर कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगे।

इस दौरान आकाश शर्मा ने कहा कि 34 साल से भाजपा के विधायक हैं लेकिन जनता के लिए कोई कार्य नहीं किया है और भाजपा ने ऐसे प्रत्याशी को चुना है जो निष्क्रिय है भाजपा लोगों को लुभाने के लिए धन बल का उपयोग कर रही है लेकिन जनता समझदार है कांग्रेस को ही वोट करेगी।

 पटेल परिवार की 6 महिलाओं को मिल रहा है महतारी वंदन का लाभ

पटेल परिवार की 6 महिलाओं को मिल रहा है महतारी वंदन का लाभ

महतारी वंदन की राशि से बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि योजना और ग्रामीण डाकघर में खाता खुलवाने का बनाया मन

महिलाओं को आर्थिक संबल देने के साथ ही सुखद भविष्य की योजना बनाने महतारी वंदन योजना कर रही प्रेरित

रायपुर :-  छत्तीसगढ़ में महिलाओं को अपने घरेलू खर्च को पूरा करने से लेकर स्वयं के सुखद भविष्य के सपने गढ़ने तक के लिए शासन की महतारी वंदन योजना कारगर साबित होते दिखाई दे रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है जिसके अंतर्गत हितग्राही महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रूपए की राशि प्रदान की जा रही है। अभी तक महतारी वंदन योजना के 9 किस्त जारी हो चुके है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना की नौवीं किस्त को दीपपर्व के पहले जारी किया गया। 

कबीरधाम जिले के आदिवासी और विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बाहुल्य बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम भोंदा के रहने वाले पटेल परिवार की छह महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिला रहा है। हर माह प्रत्येक महिला को एक-एक हजार रूपए इस प्रकार पटेल परिवार की सभी 6 महिलाओं को कुल 6 हजार रूपए की राशि मिल रही है। उनके खाते में नौवीं किस्त की राशि भी आ चुकी है। अब तक महतारी वंदन योजना से इस परिवार के खाते में कुल 54 हजार रुपए जमा हो गए है। 

कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम बोड़ला में रहने वाले सदाराम पटेल और रामकुमार पटेल दोनों भाई संयुक्त परिवार में रहते हैं। इस परिवार में दिलेश्वरी, मनीषा, अनिता, गनेशिया सहित कुल छः महिलाएं हैं।  परिवार की महिलाओं में महतारी वंदन योजना से अपने और अपने बच्चों के भविष्य के प्रति सुरक्षा का अहसास बढ़ने के साथ ही महतारी वंदन उन्हें सुखद भविष्य की योजना बनाने के लिए भी प्रेरित कर रही है। हर माह मिलने वाले महतारी वंदन योजना की राशि से अब परिवार की महिलाओं ने अपने-अपने बच्चों के नाम केन्द्र सरकार द्वारा डाक घर के माध्यम से संचालित होने वाली सुकन्या समृद्धि योजना और ग्रामीण डाक बीमा जैसी योजनाओं में खाता खुलवाने का मन बनाया है। आगामी अनेक वर्षों तक के लिए अपने बच्चों के लिए यह परिवार सुकन्या समृद्धि योजना या ग्रामीण डाक जीवन बीमा जैसी योजनाओं में खाता खोल कर बच्चों के सुखद भविष्य के लिए एक-एक हजार रूपए जोड़ने का मन बनाया है। परिवार के मुखिया और महिलाओं ने डाक घर जा कर इन योजनाओं के फायदे के बारे में पूरी जानकारी भी ले रखी है। 

परिवार की महिलाओं को आशा है कि महिलाओं की आर्थिक उन्नति और उनकी समृद्धि के लिए खोली गई महतारी वंदन योजना सतत रूप से संचालित होते रहेगी और उनके खाते में हर माह ऐसे ही पैसे आते रहेंगे। इसलिए इस पैसे को जोड़कर एक बेहतर सुखद प्लान बनाया जा सकता है।

पटेल परिवार की महिलाओं ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना में वह महतारी वंदन योजना की राशि को जमा कराने जा रही हैं, जिससे 15 वर्ष बाद उन्हें एक मुश्तराशि मिले और इस राशि का उपयोग बच्चों के सुखद भविष्य के लिए खर्च किया जा सके। इन महिलाओं ने बताया कि वे महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को अपने बच्चों की शिक्षा और शादी के लिए जमा कर रहीं हैं।  खेती बाड़ी कर अपना और पूरे परिवार का जीवन यापन करने वाले  मरार पटेल परिवार के लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक समृद्धि और तरक्की का एक मजबूत आधार बन कर सामने आई है। परिवार की सभी बहुएं पढ़ी लिखी है। पटेल परिवार की बहु दिलेश्वरी, मनीषा, अनिता, गनेशिया और इन सभी की सासु मां सुखबती पटेल और बीरझा बाई ने बताया कि आज पूरा परिवार बहुत खुश है। परिवार को हर माह 6 हजार रूपए की अतिरिक्त आमदनी हो रही है। हमारा परिवार हर सुख-दुख में एकजुट है। इसी तरह से पांच साल से परिवार के छहः महिलाओं के खाते में जमा होने राशि का हिसाब करेंगे तो परिवार के पास कुल 3 लाख 60 हजार रूपए की अतिरिक्त आमदनी होगी।

छत्तीसगढ़ की माताओं और बहनों को अब हर माह महतारी वंदन योजना की राशि का इंतजार रहता है। उनको पता है कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव की सरकार मोदी की गांरटी के मुताबिक हर माह को महतारी वंदन का पैसा उनके खाते में आ जाएगी। छत्तीसगढ़ की महिलाएं और उनके परिवार महतारी वंदन योजना से अपने आप को सुरक्षित भी महसुस कर रही है, साथ ही सुखद भविष्य की सपने गढ़ने और बूनने भी लग गए है। परिवार और महिलाओं को पूरा यकिन भी होने लगा है कि महतारी वंदन योजना से परिवार की बेटियों की पढ़ाई लिखाई से लेकर उनकी शादी तक का बेहतर प्रबंधन किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में महतारी वंदन की योजना का 2 लाख 55 हजार महिलाओं को लाभ प्राप्त हो रहा है।महिलाओं के खाते में प्रत्येक माह डीबीटी के माध्यम से राशि पहुंच रही है। इस योजना के तहत जिले के सभी लाभार्थी महिलाओं को प्रत्येक माह कुल 23 करोड़ 56 लाख रूपए डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरण किया जा रहा है। योजना प्रारंभ होने के बाद से 9 किस्तों के जरिए महिलाओं के खाते में कुल 212 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि अंतरित की जा चुकी है।
 रायपुर नगर (दक्षिण) के मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए 13 नवम्बर को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

रायपुर नगर (दक्षिण) के मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए 13 नवम्बर को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

रायपुर. 11 नवम्बर 2024. रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए 13 नवम्बर को होने वाले मतदान हेतु विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश मिलेगा। रायपुर के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने इस संबंध में निर्देशित करते हुए जिले के सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को परिपत्र जारी किया है। उन्होंने परिपत्र के माध्यम से रायपुर जिले के सभी शासकीय/अर्द्धशासकीय/अशासकीय कार्यालयों में कार्यरत ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं, को मतदान के दिन मतदान करने के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। 

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मतदान तिथि 13 नवम्बर को निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कार्यालयों मे मतदान हेतु सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। चूँकि रायपुर शहर में अधिकांश कार्यालय रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के परिसीमन क्षेत्र के बाहर अन्य स्थानों पर स्थित हैं, जहां क्षेत्र के मतदाता भी कार्य करते हैं। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दिवस के दिन  रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
उपचुनाव में छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज ने भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को दिया समर्थन

उपचुनाव में छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज ने भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को दिया समर्थन

 रायपुर : रायपुर दक्षिण उपचुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज ने भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को समर्थन पत्र दिया है, इसे लेकर भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने समाज का आभार जताते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज का समर्थन पत्र प्राप्त हुआ। मैं छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज के सभी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आपके इस विश्वास और समर्थन के साथ हम पूर्ण उत्साह से क्षेत्र में पुनः कमल खिलाएंगे और दोगुनी तेजी के साथ रायपुर दक्षिण का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगे।

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे वोट, 253 मुख्य मतदान केंद्र, 2.71 लाख से अधिक मतदाता

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे वोट, 253 मुख्य मतदान केंद्र, 2.71 लाख से अधिक मतदाता

 रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए 13 नवम्बर को सवेरे सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन क्षेत्र में 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरूष मतदाता, एक लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

 
देवउठनी एकादशी के बाद 2024 में फिर से गूंजेंगी शहनाइयां,जानिए विवाह के लिए शुभ मुहूर्त की पूरी सूची!

देवउठनी एकादशी के बाद 2024 में फिर से गूंजेंगी शहनाइयां,जानिए विवाह के लिए शुभ मुहूर्त की पूरी सूची!

 रायपुर : देवउठनी एकादशी के साथ ही साल 2024 के अंतिम महीनों में विवाह जैसे मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाएगा। इस बार देवउठनी एकादशी का पर्व 12 नवंबर को विशेष योगों – रवि योग, हर्षण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जा रहा है। इसके तहत भगवान विष्णु को चार माह की निंद्रा से जगाया जाएगा और माता तुलसी तथा सालिग्राम का विवाह भी संपन्न होगा। इसी के साथ विवाह के लिए शुभ मुहूर्त भी शुरू हो जाएंगे।

विप्र विद्ववत परिषद के पंडित राजकुमार तिवारी के अनुसार, भगवान विष्णु की निंद्रा समाप्त होने के बाद नवंबर और दिसंबर में कई महत्वपूर्ण तिथियों पर विवाह के मुहूर्त उपलब्ध हैं। 12 नवंबर के बाद नवंबर में 22, 23, और 27 तारीख विवाह के लिए शुभ है। दिसंबर में 4, 6, 7, 12, और 14 तारीख को विवाह संस्कार के लिए बेहतरीन मुहूर्त हैं। हालांकि, 16 दिसंबर से धनुर्मास प्रारंभ हो जाएगा, जिसमें विवाह जैसे शुभ कार्यों पर विराम लग जाएगा।

अगर आप 2025 में विवाह की योजना बना रहे हैं, तो नए साल में 16 जनवरी से शुभ मुहूर्त पुनः आरंभ होंगे। जनवरी, फरवरी, और मार्च में विवाह के लिए कई शुभ दिन उपलब्ध होंगे, जिसमें 4, 5, 6 फरवरी और 3, 5, 6 मार्च प्रमुख हैं। विवाह की तैयारियों में जुटे जोड़ों और उनके परिवारों के लिए ये मुहूर्त अत्यंत लाभकारी साबित होंगे।

CG CRIME : पिता ने अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म, मामा की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME : पिता ने अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म, मामा की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

 बिलासपुर : जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक हैवान पिता ने अपनी ही 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।  इस घटना की जानकारी जब मासूम के मामा को हुई तब उसके मामा ने पचपेड़ी थाने मे इस घटना की शिकायत की, जैसे है थाने मे शिकायत मिला वैसे ही पचपेड़ी पुलिस मामले की गंभीरता से लेते हुए आरोपी पिता को हिरासत मे लिया और गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही के लिए जेल भेज दिया है।

 
CG -  एक और प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, प्रेमी जोड़े हार गए प्यार में दुनिया से जंग, जंगल में फांसी लगाकर दी जान, इलाके में फैली सनसनी

CG - एक और प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, प्रेमी जोड़े हार गए प्यार में दुनिया से जंग, जंगल में फांसी लगाकर दी जान, इलाके में फैली सनसनी

 भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से लगे मिचीपारा गांव के जंगल में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। युवक-युवती ने गांव से लगभग 3 किमी अंदर जंगल में फांसी लगाई है इसलिए ग्रामीणों को घटना की जानकारी देर से हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची है। 

जानकारी के मुताबिक, प्रेमी एवं प्रेमिका अलग-अलग समाज के थे। मृतक युवक का नाम महरू यादव है। वहीं मृतिका आदिवासी समाज की थी और बालोद जिले के साल्हे गांव की रहने वाली थी। कुछ दिन पहले ही युवक अपनी प्रेमिका को अपने घर लेकर आया था। इसके बाद युवती के परिजन उसे समझाकर वापस ले जाने युवक के घर आए थे। इस घटना के बाद ही युवक-युवती ने आत्महत्या की है।

ग्रामीणों की सूचना पर भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची है। थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर घटना की जानकारी मिली।  पंचनामा करवाई कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभी मृतिका के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने के बाद ही शव को फंदे से उतारा जाएगा। मृतक प्रेमी युगल ने दो दिन पूर्व फांसी लगाई होगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, क्योंकि उनका शव से बदबू आ रही है। 

Chhattisgarh : स्थानीय अवकाश घोषित,जानिए किस दिन रहेगी छुट्टी…!!

Chhattisgarh : स्थानीय अवकाश घोषित,जानिए किस दिन रहेगी छुट्टी…!!

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा जिला महासमुंद के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) के अवसर पर आवक्ष घोषित किया है।

मंगलवार 12 नवम्बर 2024 को स्थानीय अवकाश जिले में रहेगा। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उपकोषालय पर लागू नहीं होंगे।

राजधानी में मिला कैश ही कैश : उपचुनाव से पहले कार में मिले लाखों रुपए, वाहन चेकिंग में बरामद हुई रकम, पुलिस की पूछताछ जारी

राजधानी में मिला कैश ही कैश : उपचुनाव से पहले कार में मिले लाखों रुपए, वाहन चेकिंग में बरामद हुई रकम, पुलिस की पूछताछ जारी

रायपुर। रायपुर पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान फिर से एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक कार से 27 लाख से अधिक नगदी कैश जब्त किया है। दरअसल, रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के भाटागांव में बने एसएसटी (स्थैतिक निगरानी दल) पॉइंट पर वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी नकदी बरामद हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आज एसएसटी टीम ने चेकिंग के दौरान कार (नंबर CG 08 AR 8800) को रोका। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजकुमार सिंह परस्ते और गवाहों की उपस्थिति में कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार सवार के पास एक काले रंग का बैग मिला, जिसे जांचने पर उसमें 27 लाख 10 हजार रुपए की नकदी पाई गई। 

एसएसटी टीम द्वारा जब उक्त व्यक्ति से नकदी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इस नकदी को जब्त कर इनकम टैक्स विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। 

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की फिर रिमांड अवधि बढ़ी, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई......

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की फिर रिमांड अवधि बढ़ी, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई......

 बलौदाबाजार। विधायक देवेंद्र यादव की फिर मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड अवधि बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बलौदाबाजार जिला न्यायालय से 14 नवंबर तक की रिमांड की मांग की थी, जिसे न्यायाधीश ने स्वीकार कर लिया है। अब विधायक यादव को 14 नवंबर को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। विधायक देवेंद्र यादव की तरफ से हाईकोर्ट में भी जमानत याचिका लगी है, जिसपर 13 नवंबर को सुनवाई होनी है।

गौरतलब है कि देवेंद्र यादव पर बलौदाबाजार में 10 जून को हुए आगजनी प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है। इससे पहले भी उनकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है। वर्तमान में वे रायपुर जेल में 17 अगस्त से बंद हैं। आज उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई। 

CG ब्रेकिंग : कलेक्टर के निर्देश पर 71 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी,जानिए क्या है पूरा मामला...

CG ब्रेकिंग : कलेक्टर के निर्देश पर 71 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी,जानिए क्या है पूरा मामला...

 बिलासपुर :-  गिरदावरी कार्य में लापरवाही बरतने पर 71 पटवारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित एसडीएम ने जांच में विसंगति पाए जाने पर नोटिस दिए हैं। दो दिनों में उनसे जवाब तलब किया गया है। संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू ने बताया कि इनमें कोटा अनुविभाग में 9, बिल्हा में 9, तखतपुर में 42 और बिलासपुर में 11 पटवारियों को नोटिस इश्यू किया गया है।  ग्रामों में संबंधित पटवारियों के द्वारा किये गये गिरदावरी कार्य के भौतिक सत्यापन का निरीक्षण किया गया। उक्त निर्देश के परिपालन में सभी तहसीलों के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों में पटवारियों के द्वारा किये गये गिरदावरी कार्य का भौतिक सत्यापन किया गया।  अकेले तहसील  तखतपुर अंतर्गत आने वाले ग्रामों क्रमशः मोढ़े, गिरवीना माँछ, अचानकपुर गमजू, पेण्डी, उमरिया सल्टैया बाजार सिंधनपुरी, राजपूर टिदुलाडीट, टिंगीपुर, नेक्सा पचबटर टिकरी, चोरटा सिंघनपुरी, नगोई, खम्हरिया, दरी, पकरिया, हरदी, निगारबंद, बेलसरी चितावर अचानकपुर में की गई गिरदावरी अंतर्गत फसल प्रविष्टि में त्रुटियां पाई गई। संबंधित ग्राम के हल्का पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से जवाब प्रस्तुत करने देतु निर्देशित किया गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर संबंधित पटवारियों के विरुन्द्र एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

महिला डॉक्टर की मौत : 29 साल की महिला डॉक्टर को खड़े-खड़े आया साइलेंट हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम..

महिला डॉक्टर की मौत : 29 साल की महिला डॉक्टर को खड़े-खड़े आया साइलेंट हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम..

 राजनांदगांव। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज की जूनियर रेसीडेंट महिला चिकित्सक की सोमवार को हृदयघात से मौत हो गई। 29 वर्षीया युवा महिला चिकित्सक रोज की तरह नियमित ड्यूटी के लिए घर से मेडिकल कॉलेज जाने की तैयारी में थी। तभी उनके सीने में दर्द हुआ और वह घर के सामने ही गिर पड़ी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दे कि कुछ साल पहले महिला चिकित्सक की मां की भी असमय मौत हो चुकी है।

सुबह निर्धारित समय पर वह अपने घर से मेडिकल कॉलेज जाने की तैयारी कर रही थी। अचानक उसे सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई। इस दौरान वह घर के सामने ही गिर पड़ी। परिजन भाविका को मेडिकल कॉलेज ले जाने निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि भाविका ने एमबीबीएस स्थानीय मेडिकल कॉलेज से ही किया। हाल ही में उसका पीजी कोर्स के लिए भी चयन हुआ था। एमबीबीएस की डिग्री लेने के पश्चात वह मेडिकल कॉलेज में ही संविदा पर कार्यरत थी। भाविका के पिता एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य हैं। कुछ साल पहले भाविका की माता स्व. माधुरी ठाकुर का भी असमय निधन हो गया था। माधुरी ठाकुर भी जिला चिकित्सालय में लैब टेक्निशियन के पद पर पदस्थ थी। चिकित्सक भाविका ठाकुर के निधन से स्वास्थ्य महकमे में शोक का माहौल है।

दक्षिण के उपचुनाव को जीतने के लिए हर संभव हथकंडे अपना रही बीजेपी : बैज

दक्षिण के उपचुनाव को जीतने के लिए हर संभव हथकंडे अपना रही बीजेपी : बैज

रायपुर ।दक्षिण उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उपचुनाव में अपनी हार को लेकर घबराहट का सामना करते हुए जनता को प्रलोभन देने के लिए विभिन्न सामग्रियां बांटी हैं। दीपक बैज ने विशेष रूप से सोने के सिक्कों को बांटने का मुद्दा उठाया और चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेने की मांग की।

कांग्रेस भवन में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दीपक बैज ने बीजेपी की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी दक्षिण रायपुर के उपचुनाव को जीतने के लिए हर संभव हथकंडे अपना रही है, जो यह साबित करता है कि बीजेपी खुद को कमजोर महसूस कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपने प्रचार के दौरान बिछिया, पायल, साड़ी, 500 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक के नोट, ताश की गड्डी, सोने के सिक्के, शराब, और अंटा गोलियां बांटी हैं। इन चीजों का वितरण न केवल चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि बीजेपी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास खो चुकी है और वह प्रलोभन देने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

दीपक बैज ने आगे कहा कि इन सभी उपहारों का उद्देश्य केवल जनता को लुभाने का है, ताकि चुनावी परिणाम को प्रभावित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बीजेपी ने दक्षिण रायपुर की जनता को अपना खरीददार समझ लिया है, लेकिन कांग्रेस का विश्वास है कि लोग इन प्रलोभनों के बावजूद अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सही निर्णय लेंगे। बैज ने जोर देकर कहा कि दक्षिण रायपुर की जनता ने यह तय कर लिया है कि वे सभी प्रलोभन स्वीकार करेंगे, लेकिन वोट कांग्रेस को ही देंगे।

उपचुनाव : मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी कर सकते हैं मतदान

उपचुनाव : मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी कर सकते हैं मतदान

 रायपुर। नगर दक्षिण विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए आगामी 13 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए वोटर मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदान कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने कहा कि यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए हैं। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों यथा आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य बीमा स्कीम के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, रजिस्टार जनरल ऑफ इंडिया (RGI) द्वारा नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (NPR) के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किया गया सरकारी पहचान पत्र तथा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड दिखाकर मतदान कर सकते हैं।

धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू, नोडल अधिकारी किए गए नियुक्त, बनाए गए 182 उपार्जन केन्द्र

धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू, नोडल अधिकारी किए गए नियुक्त, बनाए गए 182 उपार्जन केन्द्र

 महासमुंद। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में महासमुंद जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू होगी। जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए जिला एवं अनुविभाग स्तर के 75 अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों की निगरानी और नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिले की 6 तहसीलों में 182 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं।

उन्होंने धान खरीदी के सफल क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है कि उपार्जन केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे बारदाने की उपलब्धता, परिवहन सुविधाएं, और भुगतान हेतु आवश्यक राशि की समुचित व्यवस्था हो। उन्होंने अधिकारियों को खरीदी की तिथि से पूर्व आबंटित केंद्रों का निरीक्षण कर सभी तैयारियों की आपूर्ति सुनिश्चित करने कहा है।

कलेक्टर लंगेह ने नोडल अधिकारियों को खरीदी प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक बार अपने केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी प्रक्रिया की समीक्षा, उपलब्ध धान स्टॉक का सत्यापन, और पुराने एवं नए बारदानों का भौतिक परीक्षण करने तथा निरीक्षण के बाद, अधिकारी रिपोर्ट तैयार कर जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने कहा है। इसी प्रकार सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अपने-अपने क्षेत्रों के उपार्जन केंद्रों के समन्वय अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि उपार्जन केंद्र स्तरीय और जिला स्तरीय नोडल अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करें और धान खरीदी प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित हो। साथ ही धान खरीदी के लिए स्थापित किए गए सभी 16 जांच चौकियों में जिनकी ड्यूटी लगाई गई है वे मौके पर मौजूद रहें।