नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बड़ी खबर : पलारी थाना के अंदर देर रात भाजपा जनप्रतिनिधियों की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प...जानिए क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर : पलारी थाना के अंदर देर रात भाजपा जनप्रतिनिधियों की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प...जानिए क्या है पूरा मामला

 बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना के अंदर देर रात भाजपा जनप्रतिनिधियों की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हो गई. मामले की जानकारी मिलने पर रात में ही पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी समेत दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया.

जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम के बाद भाजपाइयों ने पलारी थाने के सामने दारू पार्टी शुरू कर दी. पार्टी के दौरान गाड़ी में तेज साउंड में गाना बजाने और पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा के साथियों के साथ शराब पीकर नाचने को लेकर पुलिस से विवाद हुआ.

मामला बढ़ते हुए भाजपा जनप्रतिनिधियों और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी तक पहुंच गया. घटना की वजह से पुलिस थाना छावनी बन गया. मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थानेदार केशर पराग बंजारा के साथ आरक्षक राम मोहन राय और मनीष बंजारे को सस्पेंड कर दिया.

क्लर्क प्रदीप उपाध्याय खुदकुशी मामले की जांच...ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधियों की मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री साय ने दिए जांच के निर्देश

क्लर्क प्रदीप उपाध्याय खुदकुशी मामले की जांच...ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधियों की मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री साय ने दिए जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री  ने  परिजन को अनुकंपा नियुक्ति की  कार्रवाई के दिए  निर्देश

रायपुर :- राज्य  शासन  द्वारा रायपुर कलेक्टर कार्यालय  में पदस्थ लिपिक  प्रदीप उपाध्याय की खुदकुशी तथा सुसाइड नोट में तीन विभागीय अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री   विष्णु  देव  साय से  ब्राम्हण समाज  के  प्रतिनिधिमंडल ने  मुलाकात  कर  खुदकुशी  मामले  की  जांच कराने  का  अनुरोध  किया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के  बाद  सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जांच  के आदेश  जारी  कर दिए  गए हैं। रायपुर  संभाग के कमिश्नर  को जांच का  जिम्मा सौंपा  गया है। मुख्यमंत्री  साय ने ब्राम्हण   समाज के प्रतिनिधि मंडल के  आग्रह पर संवेदनशील रुख अपनाते हुए मृत लिपिक  के परिजन को नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति जल्दी दिलाने का भी आश्वासन दिया  है।
CG : मुठभेड़ मे तीन वर्दीधारी नक्सली ढेर, जवानों ने Ak47 समेत कई हथियार बरामद

CG : मुठभेड़ मे तीन वर्दीधारी नक्सली ढेर, जवानों ने Ak47 समेत कई हथियार बरामद

 बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के रेखापल्ली में जवानों ने मुठभेड़ में 03 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है, जवानों ने मृत माओवादियों के शव भी बरामद किये है, वहीं नक्सलियों के कब्जे से 01 नग स्नाइपर SLR Rifle , 01 नग Sniper Weapon, 01 नग 12 Bore Rifle , 02 नग भरमार रायफल सहित अन्य आर्म्स एम्युनेशन भी बरामद हुआ है.

DRG/STF/CoBRA/CRPF का संयुक्त टीम जिला बीजापुर के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़-तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान में सर्चिंग के दौरान आज करीबन सुबह 11 बजे से लगातार रेखापल्ली- कोमठपल्ली के जंगलों-पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई.

मुठभेड़ के बाद घटना स्थल में सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग के दौरान 03 वर्दीधारी पुरुष माओवादियों का शव और 01 नग SLR Rifle , 01 नग Sniper Weapon, 01 नग 12 Bore Rifle , 02 नग भरमार रायफल सहित अन्य आर्म्स एम्युनेशन आदि भी बरामद किए गए हैं. मुठभेड़ में मारे गये 03 वर्दीधारी पुरुष माओवादियों की शिनाख्तगी की कार्यवाही की जा रही है. मुठभेड़ स्थल के आसपास सर्च अभियान जारी है

 
BREAKING : छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बंपर तबादला, कई जिले के बदले ASP, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बंपर तबादला, कई जिले के बदले ASP, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर : राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है, इस आशय आदेश छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग ने जारी कर दिया है, जारी लिस्ट में 11 ASP रैंक के अधिकारियों का नाम शामिल है, जिनका ट्रांसफर किया गया है.

 

देखें लिस्ट-

 
 

BREAKING : DSP रैंक के 25 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

BREAKING : DSP रैंक के 25 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

 रायपुर : राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है, इस आशय आदेश छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग ने जारी कर दिया है, जारी लिस्ट में 25 DSP  रैंक के अधिकारियों का नाम शामिल है.

देखिए पूरी लिस्ट –

 
 
BREAKING : बलौदाबाजार में खुलेगा बीएड महाविद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर की भी होगी स्थापना, सीएम साय ने की बड़ी घोषणा

BREAKING : बलौदाबाजार में खुलेगा बीएड महाविद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर की भी होगी स्थापना, सीएम साय ने की बड़ी घोषणा

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का  भूमि पूजन और लोकार्पण करते हुए बलौदाबाजार में बीएड महाविद्यालय खोलने और ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लिए 60 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत के अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन कार्यों में से 32 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 27 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत के 32 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद कमलेश जांगड़े और विधायक गुरू खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों में से 2100 हितग्राहियों को आवास के स्वीकृति पत्र एवं 51 हितग्राहियों को घर की चाबी सौंपी। उन्होंने इस जिले में संचालित ’’हम होंगे कामयाब अभियान’’ के अंतर्गत 51 युवाओं को सम्मान पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में किसानों ने 3100 रूपए प्रति क्विंटल तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री साय को धान से भरे टुकनी एवं पर्रा भेंट कर उनके प्रति आभार प्रकट किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्रति आवास के लिए 1 लाख 20 हजार रूपये के साथ ही मननरेगा से 90 दिनो की मजदूरी 21,870 रूपये एवं स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय  हेतु 12 हजार रूपये खर्च किए जा रहे है। इस तरह प्रति आवास 1 लाख 53 ’हजार 870 रूपये दिया जा रहा है। आज इस तरह कुल 2100 आवास के लिए कुल 32 करोड़ 31 लाख रूपये का भूमिपूजन किया गया है।

BREAKING : पुलिस एनकाउंटर में मारा गया निगरानी बदमाश अमित जोश, भिलाई गोलीकांड का था मुख्य आरोपी

BREAKING : पुलिस एनकाउंटर में मारा गया निगरानी बदमाश अमित जोश, भिलाई गोलीकांड का था मुख्य आरोपी

 भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आज निगरानी गुंडा अमित जोश पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. निगरानी बदमाश अमित ने पुलिस को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. गोली लगने से बदमाश ढेर हो गया. पूरा मामला भिलाई के कोतवाली थाना क्षेत्र का है. क्राइम डीएसपी ने इसकी पुष्टि की है.

नेता नहीं बल्कि अपना बेटा आकाश शर्मा को चुनेगी दक्षिण की जनता – JCCJ अध्यक्ष अमित जोगी

नेता नहीं बल्कि अपना बेटा आकाश शर्मा को चुनेगी दक्षिण की जनता – JCCJ अध्यक्ष अमित जोगी

 रायपुर,। क्षेत्रीय दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी आज दक्षिण विधानसभा पहुँचे और जनसम्पर्क करते हुए दक्षिण की जनता से पार्टी समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को जिताने का अपील किए।

सर्वप्रथम जोगी कंकाली तालाब स्थित प्राचीन मंदिर कंकाली देवी के दर्शन किए और आकाश शर्मा का चुनाव प्रचार शुरू किए।  जोगी कंकाली पारा, ब्राह्मण पारा, अवधिया पारा, पुरानी बस्ती आदि क्षेत्रों में जाकर प्रचार किए। इस दौरान अमित जोगी ने कहा इस बार दक्षिण की जनता छत्तीसगढ़ में चल रही नफ़रत की राजनीति के विरुद्ध वोट करेंगी, दक्षिण की जनता नेता को नहीं बल्कि अपना बेटा आकाश शर्मा को जिताएगी। उन्होंने कहा विगत 35 वर्षों से रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा का क़ब्ज़ा रहा, छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद भाजपा 15 साल सत्ता में भी रही है लेकिन दक्षिण की जनता को समस्याओं से कभी मुक्ति नहीं मिली। उन्होंने कहा दक्षिण क्षेत्र में निवासरत गरीब और मध्यम वर्ग को जहां एक ओर 35 साल नुकसान उठाना पड़ा है, वहीं भाजपा राज में अब देश और प्रदेश में नफरत और विभाजन का माहौल बन गया है, असमानताएं बढ़ गई हैं, संवैधानिक मूल्यों का पतन हो रहा है, सांप्रदायिक ताकते हावी हो रही है।जनता सर्वांगीण विकास, समानता, समता, स्वतंत्रता और न्याय के मार्ग पर चलने के लिए तरस रही है। उन्होंने कहा आकाश शर्मा में वह क्षमता है कि वह भाजपा के नफ़रत, विभाजन, अन्याय और दमनकारी नीतियों के खिलाफ़ दक्षिण की जनता के साथ उनकी लड़ाई में उनके साथ खड़े रहेंगे। जनता की हितों की रक्षा करने, दक्षिण का सर्वांगीण विकास करने है दक्षिण को एक नई पहचान देने के लिए छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी  आकाश शर्मा को जिताने की अपील करते है।

BREAKING : साल 2025 के लिए छुट्टियों की घोषणा, यहां देखिए सामान्य और ऐच्छिक अवकाशों की पूरी लिस्ट

BREAKING : साल 2025 के लिए छुट्टियों की घोषणा, यहां देखिए सामान्य और ऐच्छिक अवकाशों की पूरी लिस्ट

 रायपुर : राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025 के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में सामान्य एवं ऐच्छिक अवकाश के तिथियों की घोषणा कर दी गई है। ऐच्छिक अवकाशों की सूची में से शासकीय कर्मी को स्वेच्छानुसार केवल 3 ऐच्छिक अवकाश की पात्रता होगी। बैंकोें की वार्षिक लेखाबंदी 01 अप्रैल सोमवार का अवकाश के केवल बैंकों एवं कोषालयों के लिए घोषित किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार मॉ शाकंभरी जयंती एवं छेरछेरा 13 जनवरी सोमवार, महाशिवरात्रि 26 फरवरी बुधवार, होली 14 मार्च शुकवार, भक्त माता कर्मा जयंती 25 मार्च मंगलवार, ईद-उल-फितर 31 मार्च सोमवार, महावीर जयंती 10 अप्रैल गुरूवार, डॉ. अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल सोमवार, गुड फ्राइडे 18 अप्रैल शुकवार, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई सोमवार, ईद-उल-जुहा (बकरीद) 07 जून शनिवार, कबीर जयंती 11 जून बुधवार, हरेली 24 जुलाई गुरूवार, विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त शनिवार, रक्षाबंधन 09 अगस्त शनिवार, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शुकवार, कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त शनिवार, हरितालिका (तीज पर्व) 26 अगस्त मंगलवार, ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) 06 सितंबर शनिवार, दशहरा (विजयादशमी) 02 अक्टूबर गुरूवार, महात्मा गांधी का जन्म दिवस 02 अक्टूबर गुरूवार, दीवाली (दीपावली) 20 अक्टूबर सोमवार, छठ पूजा 27 अक्टूबर सोमवार, गुरूनानक जन्म दिवस 05 नवम्बर बुधवार, गुरूघासी दास जयंती 18 दिसंबर गुरूवार, क्रिसमस दिवस 25 दिसंबर गुरूवार को अवकाश घोषित किया गया है। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, रामनवमी 06 अप्रैल और मोहर्रम 06 जुलाई को रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नही किए गए है।

इसी तरह वर्ष 2025 के लिए ऐच्छिक अवकाश भी घोषित किए गए है। जिसके अनुसार नववर्ष दिवस 01 जनवरी 2025 बुधवार, माता सावित्री बाई फुले जयंती 03 जनवरी शुकवार, लुई ब्रेल का जन्म दिवस 04 जनवरी शनिवार, गुरू गोविन्द सिंह का जन्म दिवस 06 जनवरी सोमवार, राजिम भक्तिन माता जयंती 07 जनवरी मंगलवार, विश्व हिन्दी दिवस 10 जनवरी शुक्रवार, छेरछेरा एवं माता शाकांभरी जयंती 13 जनवरी सोमवार, मकर संक्रांति/पोंगल 14 जनवरी मंगलवार, हजरत अली का जन्म दिवस 14 जनवरी मंगलवार, शहीद गैंदसिंह का शहादत दिवस 20 जनवरी सोमवार, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती 23 जनवरी गुरूवार, बसंत पंचमी/माँ परमेश्वरी जयंती 03 फरवरी सोमवार, राजिम मेला माघ पूर्णिमा एवं संत रविदास जन्म दिवस 12 फरवरी बुधवार, शब-ए-बारात 14 फरवरी शुकवार, छत्रपति शिवाजी जयंती 19 फरवरी बुधवार, होली (होलिका दहन) 13 मार्च गुरूवार, रंग पंचमी 19 मार्च बुधवार, वीरांगना अवंतिबाई का बलिदान दिवस 20 मार्च गुरुवार, जमात-उल-विदा 28 मार्च शुकवार, गुहा निषादराज जयंती 02 अप्रैल बुधवार, हाटकेश्वर जयंती 11 अप्रैल शुकवार, धरती पूजा (खद्दी पर्व) 12 अप्रैल शनिवार, श्रीमद् वल्लभाचार्य जयंती 24 अप्रैल गुरुवार, सेन जयंती 25 अप्रैल शुक्रवार, परशुराम जयंती 30 अप्रैल बुधवार, शंकराचार्य जयंती 02 मई शुक्रवार, छत्रसाल जयंती/महाराणा प्रताप जयंती 29 मई गुरूवार, महेश नवमीं (ज्येष्ठ शुक्ल) 04 जून बुधवार, वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस 24 जून मंगलवार, रथयात्रा 27 जून शुकवार, डॉ. खूबचंद बघेल का जन्म दिवस 19 जुलाई शनिवार, नाग पंचमी 29 जुलाई मंगलवार, हरछठ 14 अगस्त गुरुवार, पारसी नववर्ष 15 अगस्त शुकवार, पोला 23 अगस्त शनिवार, गणेश चतुर्थी 27 अगस्त बुधवार, नवाखाई 30 अगस्त शनिवार, ढोल ग्यारस 03 सितंबर बुधवार, ओणम 05 सितंबर शुकवार, अनंत चतुर्दशी 06 सितंबर शनिवार, विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर बुधवार, प्राणनाथ जयंती 20 सितंबर शनिवार, अग्रसेन जयंती 22 सितंबर सोमवार, दशहरा (महाअष्टमी) 30 सितंबर मंगलवार, दशहरा (महानवमीं)  01 अक्टूबर बुधवार, डॉ. सैयदना साहब का जन्म दिवस 04 अक्टूबर शनिवार, महर्षि वाल्मिकी जयंती/महाराजा अजमोढ़ देव जयंती/टेकचन्द जी महाराज का समाधि उत्सव/कुवॉर पूर्णिमा ’’करम परब’’ (त्यौहार) 07 अक्टूबर मंगलवार, करवाचौथ व्रत 10 अक्टूबर शुक्रवार, दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 21 अक्टूबर मंगलवार, भाई दूज (दीपावली) 23 अक्टूबर गुरुवार, भगवान सहस्त्रबाहु जयंती 28 अक्टूबर मंगलवार, नामदेव जयंती 01 नवम्बर शनिवार, गुरु तेगबहादुर का शहीदी दिवस 25 नवंबर मंगलवार, दत्तात्रैय जयंती 04 दिसंबर गुरुवार, शहीद वीरनारायण सिंह बलिदान दिवस 10 दिसंबर बुधवार को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को दी 20 हजार करोड़ की सौगात

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को दी 20 हजार करोड़ की सौगात

 रायपुर : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में आयोजित भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) के 83वें अधिवेशन का उद्घाटन किया. बता दें कि अधिवेशन चार दिनों तक चलेगा, जिसमें सड़क निर्माण और सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इस दौरान कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा और उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को 20 हजार करोड़ की सौगात दी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मांग पर गडकरी ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें 4 लेन करने के लिए डीपीआर की स्वीकृति दी. सिंगल लेन को टू लेन की स्वीकृत दी. रायपुर में चार फ्लाईओवर निर्माण करने की घोषणा की. रायपुर के सरोना, तेलीबांधा, उद्योग भवन और धनेली जंक्शन में फ्लाईओवर निर्माण की मंजूरी दी है.

 BREAKING : जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, जवानों ने 2 नक्सलियों को किया ढेर, सर्चिंग ऑपरेशन जारी......

BREAKING : जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, जवानों ने 2 नक्सलियों को किया ढेर, सर्चिंग ऑपरेशन जारी......

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है। बीजापुर जिले के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। मुठभेड़ में पुलिस पार्टी ने दो नक्सलियों को ढेर किया है। सभी जवान सुरक्षित हैं। सर्च अभियान जारी है। इसकी पुष्टि बस्तर आईजी ने की है। 

जिला बीजापुर के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना पर संयुक्त पुलिस पार्टी सर्चिंग अभियान पर गई थी। इस दौरान दोपहर 11 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। रुक रुक कर फायरिंग जारी है। सभी जवान सुरक्षित हैं। सर्च अभियान जारी है। 

कश्मीर में धारा 370 को लेकर सीएम साय की प्रतिक्रिया आई सामने, पढ़िए क्या कहा

कश्मीर में धारा 370 को लेकर सीएम साय की प्रतिक्रिया आई सामने, पढ़िए क्या कहा

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धारा 370 को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है, सीएम साय ने कहा कि जब से कश्मीर में धारा 370 (Article 370 in Kashmir) समाप्त हुई है तब से कश्मीर विकास की मुख्य धारा में जुड़कर आगे बढ़ रहा है, पहले की स्थिति और अब की स्थिति में जमीन आसमान का फर्क है। प्रधानमंत्री मोदी का सपना कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सब विकास की दौड़ में शामिल हो रहें है।

 
सीएम ने कहा कि हर राज्य उन्नति करें यह मोदी जी का सपना है, कश्मीर जैसे राज्य को एक नया स्वाभिमान का दर्जा दिलाने के लिए यह सरकार बेहद बृहद रूप से कार्य कर रही है और भी बड़े-बड़े प्रोजेक्ट आने वाले समय में जम्मू कश्मीर में लगने वाले है, जिससे वहां के युवाओं को नए रोजगार मिलने वाले है। लेकिन यही कांग्रेस के समय में नहीं हो पा रहा था अलगाववाद आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस पार्टी है लेकिन आज उनकी स्थिति क्या है जग जाहिर है। Article 370 in Kashmir
विधानसभा उपचुनाव: राजनैतिक विज्ञापनों का प्रमाणन जरूरी

विधानसभा उपचुनाव: राजनैतिक विज्ञापनों का प्रमाणन जरूरी

 प्रकाशन तिथि से तीन दिन पहले एमसीएमसी को देना होगा आवेदन

रायपुर । विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी राजनैतिक दलों, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए उप निर्वाचन लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश अनुसार मतदान दिवस एवं मतदान से एक दिन पूर्व मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के विज्ञापनों का प्रमाणन मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) से अनिवार्य रूप से कराना होगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने जरूरी निर्देश भी जारी किए है।

रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में 13 नवम्बर बुधवार को वोट डाले जाएंगे, इसे देखते हुए 12 व 13 नवम्बर को प्रिंट मीडिया में प्रकाशित किए जाने वाले ऐसे तमाम राजनीतिक विज्ञापनों को राज्य स्तर या जिला पर गठित प्रमाणन व मीडिया निगरानी समिति (एमसीएमसी) से पूर्व-प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए है। इन दोनों दिन राजनीतिक लाभ लेने व मतयाचना के लिए राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों द्वारा समाचार-पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराया जाता है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य स्तर पर एक राज्य स्तरीय एमसीएमसी कमेटी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा गठित की गई है, राज्य स्तरीय कमेटी में राजनीतिक दलों द्वारा प्रकाशित कराये जाने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का प्रमाणीकरण कराया जा सकता है, इसके साथ ही हर जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला स्तर पर एमसीएमसी कमेटी गठित है। विधानसभा उप निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी अपने राजनीतिक विज्ञापनों को जिला स्तरीय समिति से प्रमाणीकरण करा सकते हैं। इसके लिए प्रत्याशियों को विज्ञापन प्रकाशन की प्रस्तावित तिथि से 3 दिन पहले तक विज्ञापन के प्रारूप की तीन प्रतियों के साथ निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मीडिया प्रमाणन का मूल आधार आदर्श आचार संहिता के पालन से जुड़ा है। मीडिया में ऐसा कोई विज्ञापन नहीं दिया जाएगा जो सामाजिक समरसता को बिगाड़ने अथवा तनाव को बढ़ाने, शांति भंग करने, संविधान और कानून के विपरीत, नैतिकता, सदाचार के विपरीत हो। किसी की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले विज्ञापनों के प्रकाशन पर भी रोक रहेगी। कलेक्टर ने बताया कि मतदान के दिन और मतदान से एक दिन पहले मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनैतिक विज्ञापन का समिति द्वारा प्रमाणन कराया जाना आवश्यक है। इन विज्ञापनों में प्रिंट मीडिया, टीवी चैनल, केबल टीवी चैनल, रेडियो (निजी एफएम सहित), सिनेमा घर, ई-समाचार पत्र, बल्क एवं वाईस एसएमएस एवं सार्वजनिक स्थलों पर दृश्य-श्रव्य माध्यम शामिल है।

बलौदाबाजार में खुलेगा बीएड महाविद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर की होगी स्थापना : विष्णु देव साय

बलौदाबाजार में खुलेगा बीएड महाविद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर की होगी स्थापना : विष्णु देव साय

 मुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार में आयोजित विकास कार्यों के भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करते हुए बलौदाबाजार में बीएड महाविद्यालय खोलने और ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लिए 60 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत के अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन कार्यों में से 32 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 27 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत के 32 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े और विधायक गुरू खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों में से 2100 हितग्राहियों को आवास के स्वीकृति पत्र एवं 51 हितग्राहियों को घर की चाबी सौंपी। उन्होंने इस जिले में संचालित ’’हम होंगे कामयाब अभियान’’ के अंतर्गत 51 युवाओं को सम्मान पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में किसानों ने 3100 रूपए प्रति क्विंटल तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री साय को धान से भरे टुकनी एवं पर्रा भेंट कर उनके प्रति आभार प्रकट किया।प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्रति आवास के लिए 1 लाख 20 हजार रूपये के साथ ही मननरेगा से 90 दिनो की मजदूरी 21,870 रूपये एवं स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय  हेतु 12 हजार रूपये खर्च किए जा रहे है। इस तरह प्रति आवास 1 लाख 53 ’हजार 870 रूपये दिया जा रहा है। आज इस तरह कुल 2100 आवास के लिए कुल 32 करोड़ 31 लाख रूपये का भूमिपूजन किया गया है।

 मतदाता जागरूकता पर जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया

मतदाता जागरूकता पर जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया

रायपुर :- महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय रायपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा  मतदाता जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जागरुकता रैली महंत महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सिटी कोतवाली, नगर निगम, महिला थाना से गांधी मैदान में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के साथ हुई  नाटक के माध्यम से किसी भी प्रकार के लोभ व फ़र्ज़ी वादे से दूर  रहने की शिक्षाप्रद  अभिव्यक्ति की गई । महाविद्यालय के समीप  स्थित चावड़ी में यह आयोजन किया गया भारी संख्या में मजदूरों एवम राहगीरों द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया ।रैली में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.देवाशीष मुखर्जी,प्राध्यापक प्रो.ललित मोहन वर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ.लक्ष्मीकांत साहू ,डॉ अर्चना मोडक, डॉ श्रुति तिवारी, प्रो. सोमा गोस्वामी,डॉ.जया चंद्रा, प्रो.आशीष शर्मा,डॉ श्वेता महाकालकर, डॉ चरणजीत, प्रो. अपूर्वा शर्मा ने भाग लिया। नुक्कड़ नाटक में रासेयो स्वयंसेवक विकास रजक, अमन पांडेय, मिथलेश द्विवेदी, अस्फिया खान, ग्रेसी पात्रा,अलका यादव, खुशबू पांडेय,खुशबूमहानंद,पायलदेवांगन,रेशमीसाहू,डाली,प्रिंस, शिवम, रूपेश एवं महेंद्र ने प्रस्तुति दी ।कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक की विशेष भूमिका रही।

नशेड़ी आरक्षक ने भिखारी को भी नहीं छोड़ा...सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एसपी ने किया सस्पेंड…जानिए क्या है पूरा मामला

नशेड़ी आरक्षक ने भिखारी को भी नहीं छोड़ा...सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एसपी ने किया सस्पेंड…जानिए क्या है पूरा मामला

 बिलासपुर – माँ महामाया मंदिर परिसर में आश्रय लेकर रह रही महिला से चिल्हर पैसे लेने का हवाला देकर एक वर्दीधारी आरक्षक द्वारा महज 200 रुपए लेकर भागने के मामले को एसपी ने संज्ञान में लेकर कार्रवाई की है। मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त आरक्षक की पहचान सुरेश पांडेय के रूप में की गई है, जिसे पुलिस लाइन से मंदिर ड्यूटी के लिए भेजा गया था। मामले में पुष्टि के बाद तत्काल उक्त आरक्षक सुरेश पांडेय को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है की घटना के वक्त आरक्षक नशे की हालत में था. एसपी सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दोषी आरक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए मामले में जांच बैठा दी है

छत्तीसगढ़ के सीएम की पत्नी छठ पूजा पर कई कार्यक्रमों में हुई शामिल प्रदेशवासियों के लिए छठी मैया से खुशहाली की मांगी दुआ पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के सीएम की पत्नी छठ पूजा पर कई कार्यक्रमों में हुई शामिल प्रदेशवासियों के लिए छठी मैया से खुशहाली की मांगी दुआ पढ़े पूरी खबर

  रायपुर :- छठ पूजा पहले तो कुछ राज्यों में ही मनाई जाती थी पर धीरे-धीरे छठ पूजा अब पूरे देश में मनाई जाने लगी है लगातार शहर दर शहर छठ पूजा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है कुछ साल पहले तक ऐसा था कि कुछ राज्यों के लोगों को छठ पूजा की पूरी जानकारी भी नहीं हुआ करती थी पर अब छठ पूजा पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाने लगी है छत्तीसगढ़ के जशपुर में सीएम विष्णुदेव साय की पत्नी छठ महापर्व पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर छठी मैया की विधि- विधान से पूजा-अर्चना की।छठ पूजा के अवसर पर विशेष रूप से महिलाओं ने कठिन व्रत रखते हुए पूरे दिन और रात सूर्य देवता की उपासना की।हजारों श्रद्धालुओं ने की खुशहाली की कामनादरअसल छठ महापर्व के अवसर पर कौशल्या साय इस दौरान उन्होंने भैरव कुंड धाम, जाताकोना और दुलदुला में पहुंचकर पूजा की। इस दौरान हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे, जिन्होंने संतान सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक विजय आदित्य सिंह जूदेव भी मौजूद रहे।

ब्रेकिंग : राजधानी के इस बिजनेसमैन के परिवार के 9 सदस्यों पर दर्ज हुई FIR, लगी ये धाराएं, जाने क्या है मामला..!!

ब्रेकिंग : राजधानी के इस बिजनेसमैन के परिवार के 9 सदस्यों पर दर्ज हुई FIR, लगी ये धाराएं, जाने क्या है मामला..!!

 रायपुर। राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित एक बड़े ज्वेलर्स के परिवार के 9 सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनके खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद 6 विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि ज्वेलर्स परिवार के आरोपियों पर भा दं सं 1860 की धारा 294, 323, 34, 427, 448, और 451 के तहत सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज हुआ है। 

दरअसल सिविल लाइन क्षेत्र में गृहमंत्री के शासकीय बंगले के पास की एक जमीन के विवाद में भंसाली परिवार के 9 सदस्य मुकेश भंसाली, जयंती भंसाली, राजेंद्र भंसाली, संजय भंसाली, गौरव भंसाली, सिद्धार्थ भंसाली, अंकित भंसाली, सौरभ भंसाली और छोटू भंसाली के खिलाफ ये अपराध पंजीबद्ध हुआ है। इस पूरे मामले में प्रार्थी प्रशांत कटेला ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने कोर्ट में याचिका दायर की थी। 

आपको बता दें कि उक्त दोनो परिवारों ने सिविल लाइन की एक जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। चंद महीनों पहले भंसाली परिवार के तमाम सदस्य और कुछ अन्य लोग वहां बाउंड्रीवाल करने पहुंचे थे। इसके बाद कटेला परिवार ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद अब भंसाली परिवार के विभिन्न सदस्यों पर ये एफआईआर हुई है।   

CG - आदिवासी बालिका छात्रावास की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप.....

CG - आदिवासी बालिका छात्रावास की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप.....

 सुकमा। एकलव्य आदिवासी बालिका छात्रावास में पढ़ने वाली छात्रा गर्भवती हो गई है। जहां छात्रा 12वीं में पढ़ाई करती है। बताया जा रहा है कि दशहरा व दीपावली की छुट्टी पर घर गई थी। जब लौटी तो उसका मेडिकल करवाया गया। रिपोर्ट में पाॅजिटिव पाई गई।

जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर में दशहरा और दिवाली की छुट्टी में छात्रा अपने घर गई थी। 5 नवंबर को जब वो एकलव्य हाॅस्टल लौटी तो उसका मेडिकल करवाया गया। रिपोर्ट में पाॅजिटिव पाई गई, जिसके बाद हाॅस्टल में हड़कंप मच गया। छात्रावास की अधीक्षिका ने उसे वापस अपने घर भेज दिया है।

दरअसल, हाॅस्टल में नियम है कि अगर कोई छात्रा लंबे समय तक छुट्टी पर रहती है तो लौटने पर उसका अनिवार्य रूप से मेडिकल कराया जाता है। इसी के तहत छात्रा का मेडिकल कराया गया था। फिललहाल, छात्रा कैसे गर्भवती हुई इसकी जांच की जा रही है।

CM साय आज बलौदाबाजार, कटघोरा और रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे

CM साय आज बलौदाबाजार, कटघोरा और रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज  बलौदाबाजार, कोरबा जिले के कटघोरा और राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री  साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.25 बजे बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के बलौदाबाजार स्थित शासकीय डी.के. महाविद्यालय मैदान पहुंचेंगे और 11.30 बजे दशहरा मैदान में आयोजित विभिन्न विकास कार्यो के भूमिपूजन एवं लोकार्पण एवं दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री बलौदाबाजार से दोपहर 12.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.05 बजे कोरबा जिले के कटघोरा के मेला ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां प्रांत स्तरीय भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3.15 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 5 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे।

BREAKING : नक्सलियों के मंसूबों पर जवानों ने फेरा पानी, 5 किलो IED बम किया बरामद

BREAKING : नक्सलियों के मंसूबों पर जवानों ने फेरा पानी, 5 किलो IED बम किया बरामद

 बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले में एक बार फिर जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है, बताया जा रहा है कि थाना गंगालूर थाना ईलाके के सुरक्षा कैंप मुतवेंडी से डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ एवं बीडीएस बीजापुर की संयुक्त टीमें एरिया डोमिनेशन व डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी. अभियान के दौरान मुतवेंडी के आगे माओवादियों के द्वारा लगाए गए स्पाइक्स एवं आईईडी को सुरक्षा बल के जवानों ने बरामद कर डिफ्यूज किया है.

बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा मौके से बरामद 05 किग्रा के प्रेशर IED को सुरक्षित नष्ट किया गया. माओवादियों के द्वारा क्षेत्र में IED एवं Spikes सुरक्षा बलों के जवानों को क्षति पहुचाने के लिये लगाये गये थे. सुरक्षा बलों की सूझबूझ एवं सतर्कता से माओवादियों के मंसूबों को विफल करते हुऐ लगाये गये IED एवं स्पाईक को सुरक्षित बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया.

छठ पर्व हर परिस्थिति में संयम और धैर्य के साथ आगे बढ़ना सीखाता है: सांसद  बृजमोहन अग्रवाल

छठ पर्व हर परिस्थिति में संयम और धैर्य के साथ आगे बढ़ना सीखाता है: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर । रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल गुरुवार को राजधानी रायपुर के भैया तालाब प्रोफेसर कॉलोनी, खो खो पारा तालाब और महादेव घाट पर आयोजित विभिन्न छठ आयोजन के कार्यक्रमों में शामिल हुए उनके साथ रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी  सुनील सोनी भी थे।

बृजमोहन अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं को छठ पर्व की बधाई देते हुए कहा कि,छठ महापर्व वास्तव में सूर्य उपासना का एक अनोखा पर्व है, जो अस्तगामी सूर्य से शुरू होकर उर्ध्वगामी सूर्य तक चलता है। यह पर्व इसलिए विशेष है क्योंकि इसमें डूबते सूर्य की भी पूजा की जाती है। यह हमें यह संदेश देता है कि जीवन में उतार-चढ़ाव का आना-जाना स्वाभाविक है। जिस प्रकार सूर्य अस्त होता है और फिर से उदय होता है, उसी प्रकार हमारे जीवन में भी कठिनाइयाँ आती हैं, लेकिन एक नई शुरुआत की संभावना भी रहती है। यह पर्व हमें सिखाता है कि हमें हर परिस्थिति में संयम और धैर्य रखना चाहिए और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

आस्था पर चोट : असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में किया तोड़फोड़, त्रिशूल को पहुंचाया नुकसान, इलाके में आक्रोश का महौल, थाने में की जमकर नारेबाजी

आस्था पर चोट : असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में किया तोड़फोड़, त्रिशूल को पहुंचाया नुकसान, इलाके में आक्रोश का महौल, थाने में की जमकर नारेबाजी

 भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड एक में स्थित बटूकेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग और त्रिशूल को तोड़ने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में मंदिर में लगे त्रिशूल को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार, जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि घटना जामुल अडानी एसीसी चौक भिलाई के पास स्थित बटूकेश्वर महादेव मंदिर की है। यहां एक चबूतरे पर शिवलिंग के साथ नंदी और शिवजी के त्रिशूल का भी उपयोग किया गया है। आरोपी मुर्तजा अली नाम का एक युवक, जो मोहल्ले का ही निवासी है, ने शिवलिंग और त्रिशूल को तोड़ने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीते बुधवार रात को जब वे एसीसी चौक की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने देखा कि मुर्तजा चबूतरे पर चढ़ा हुआ था और वह शिवलिंग को पत्थर से तोड़ने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही उसे देखा गया, वह भागने लगा। बाद में लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह काफी नशे में था। इसके बाद, छत्तीसगढ़ बजरंग दल के सदस्यों और जामुल के निवासियों ने जामुल थाना जाकर इस घटना की शिकायत की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और थाने लाकर पूछताछ की।

जैसे ही इस घटना की जानकारी छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुई, वे बड़ी संख्या में जामुल थाने पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं की निंदा की और कहा कि बजरंग दल किसी भी धर्म और उनके देवताओं के खिलाफ किसी भी तरह की असहमति बर्दाश्त नहीं करेगा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की घटनाएं हुईं तो आरोपी को सख्त सजा दी जाएगी। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्राइवेट स्कूल की मनमानी क्लास रूम में ना ब्लैक बोर्ड ना डोर ना पंखा ना टॉयलेट ना ही प्रयोग शाला जुगाड़ में चल रहा स्कूल अधिकारी मौन...पढ़े पूरी ख़बर

प्राइवेट स्कूल की मनमानी क्लास रूम में ना ब्लैक बोर्ड ना डोर ना पंखा ना टॉयलेट ना ही प्रयोग शाला जुगाड़ में चल रहा स्कूल अधिकारी मौन...पढ़े पूरी ख़बर

 बिलासपुर :- पचपेड़ी तहसील के आसपास एक ऐसा भी प्राइवेट स्कूल है जहां बच्चों के लिए किसी प्रकार की कोई भी सुविधा नहीं है यह प्राइवेट स्कूल संचालक जमकर लापरवाही कर रहे हैं दीवाल उठाकर ऊपर टिन लगाकर यहां नर्सरी से 12वीं तक की पढ़ाई कराई जा रही है यहाँ ना ही बाथरूम हैं ना ही टॉयलेट है और ना ही बच्चों के लिए क्लास रूम में पंखे लगे हुए हैं ना ही ब्लैक बोर्ड है ना ही योग्य शिक्षक हैं जो है वह गिनती के हैं फिर भी यह स्कूल धड़ल्ले से संचालित हो रहा है बकायदा यहां बच्चों का एडमिशन कराया जाता है|

भले ही वह बच्चे स्कूल में पढ़ रहे हो या ना पढ़ रहे हो परंतु गवर्नमेंट से ये RTE का फीस भी बराबर हर साल ले रहे हैं और फर्जी तरीके से गवर्नमेंट को चूना लगा रहे हैं ऐसा नहीं है कि मस्तूरी में शिक्षा विभाग में बैठे अधिकारियों की इसकी जानकारी नहीं है इसकी जानकारी नोडल अधिकारियों को भी है तभी तो नोडल अधिकारी RTE के डॉक्यूमेंट में आँख बंद कर के साइन कर देते हैं और इनको RTE का पैसा मिल जा रहा है इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि जिन बच्चों का ये सरकार से RTE का पैसा ले रहे हैं वह बच्चे इनके स्कूल में पढ़ भी रहे हैं या नहीं,यह कहना मुश्किल है कि मुख्यालय में बैठे शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों की इसकी जानकारी है कि नहीं है और अगर नहीं है तो यह अधिकारी इन प्राइवेट स्कूलों की जानकारी क्यों नहीं ले रहे हैं|

क्यों बच्चों को कबाड़ जैसे व्यवस्था के बीच पढ़ने को मजबूर किया जा रहा है क्या ऐसे में इन बच्चों का भविष्य खराब नहीं होगा क्या ऐसे में यह बच्चे अच्छे शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं क्या ऐसे स्कूलों में पढकर बच्चों का भविष्य गढ़ा जा सकता है ऐसे कई अनगिनत सवाल है जो शिक्षा विभाग में बैठ बड़े अधिकारियों को इन प्राइवेट स्कूल के संचालकों से पूछना होगा और इसकी जवाब भी जल्द से जल्द उच्च अधिकारियों को तलाशना होगा ताकि इन बच्चों की भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो सके बच्चों का भविष्य अधर में न लटक जाए दरअसल क्षेत्र में अधिकारियों के उदासीनता का इन प्राइवेट स्कूलों के संचालक पूरा फायदा उठा रहे हैं बिना बिल्डिंग के बिना किसी सुविधा के स्कूल खुल जा रहा है और गवर्नमेंट से मान्यता भी मिल जा रही हैं और इन स्कूलों को कमाई का एक जरिया बना लिया जिससे कहीं ना कहीं बच्चों का भविष्य प्रभावित जरूर हो रहा है आपको बताते चले ये स्कूल के संचालक गवर्नमेंट से मान्यता तो ले लेते हैं पर बच्चों को वह सुविधा मुहैया नहीं करा पा रहे हैं जिसके वह हकदार है बच्चों से फीस तो बराबर ले रहे हैं पर बच्चों को अच्छी शिक्षा अच्छा स्कूल खेल मैदान क्लासरूम और क्लास में मिलने वाली वो सारी सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं बस यह खुद का विकास करने में लगे हुए हैं देखना होगा शिक्षा विभाग में बैठे उच्च अधिकारी कब इन जुगाड़ में चला रहे प्राइवेट स्कूल संचालकों पर कार्रवाई करते है।

कल रायपुर आयेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जानिये क्या है उनका कार्यक्रम

कल रायपुर आयेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जानिये क्या है उनका कार्यक्रम

 रायपुर, 7 नवम्बर 2024। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी 08 नवम्बर को शाम 05 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे।

केन्द्रीय मंत्री  गडकरी अपरान्ह 3.45 बजे गोंदिया से विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे और शाम 5 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे।  गडकरी स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से रात्रि 7.15 बजे नागपुर के लिए रवाना होंगे।