नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BREAKING : नक्सलियों के मंसूबों पर जवानों ने फेरा पानी, 5 किलो IED बम किया बरामद

BREAKING : नक्सलियों के मंसूबों पर जवानों ने फेरा पानी, 5 किलो IED बम किया बरामद

 बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले में एक बार फिर जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है, बताया जा रहा है कि थाना गंगालूर थाना ईलाके के सुरक्षा कैंप मुतवेंडी से डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ एवं बीडीएस बीजापुर की संयुक्त टीमें एरिया डोमिनेशन व डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी. अभियान के दौरान मुतवेंडी के आगे माओवादियों के द्वारा लगाए गए स्पाइक्स एवं आईईडी को सुरक्षा बल के जवानों ने बरामद कर डिफ्यूज किया है.

बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा मौके से बरामद 05 किग्रा के प्रेशर IED को सुरक्षित नष्ट किया गया. माओवादियों के द्वारा क्षेत्र में IED एवं Spikes सुरक्षा बलों के जवानों को क्षति पहुचाने के लिये लगाये गये थे. सुरक्षा बलों की सूझबूझ एवं सतर्कता से माओवादियों के मंसूबों को विफल करते हुऐ लगाये गये IED एवं स्पाईक को सुरक्षित बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया.

छठ पर्व हर परिस्थिति में संयम और धैर्य के साथ आगे बढ़ना सीखाता है: सांसद  बृजमोहन अग्रवाल

छठ पर्व हर परिस्थिति में संयम और धैर्य के साथ आगे बढ़ना सीखाता है: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर । रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल गुरुवार को राजधानी रायपुर के भैया तालाब प्रोफेसर कॉलोनी, खो खो पारा तालाब और महादेव घाट पर आयोजित विभिन्न छठ आयोजन के कार्यक्रमों में शामिल हुए उनके साथ रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी  सुनील सोनी भी थे।

बृजमोहन अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं को छठ पर्व की बधाई देते हुए कहा कि,छठ महापर्व वास्तव में सूर्य उपासना का एक अनोखा पर्व है, जो अस्तगामी सूर्य से शुरू होकर उर्ध्वगामी सूर्य तक चलता है। यह पर्व इसलिए विशेष है क्योंकि इसमें डूबते सूर्य की भी पूजा की जाती है। यह हमें यह संदेश देता है कि जीवन में उतार-चढ़ाव का आना-जाना स्वाभाविक है। जिस प्रकार सूर्य अस्त होता है और फिर से उदय होता है, उसी प्रकार हमारे जीवन में भी कठिनाइयाँ आती हैं, लेकिन एक नई शुरुआत की संभावना भी रहती है। यह पर्व हमें सिखाता है कि हमें हर परिस्थिति में संयम और धैर्य रखना चाहिए और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

आस्था पर चोट : असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में किया तोड़फोड़, त्रिशूल को पहुंचाया नुकसान, इलाके में आक्रोश का महौल, थाने में की जमकर नारेबाजी

आस्था पर चोट : असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में किया तोड़फोड़, त्रिशूल को पहुंचाया नुकसान, इलाके में आक्रोश का महौल, थाने में की जमकर नारेबाजी

 भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड एक में स्थित बटूकेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग और त्रिशूल को तोड़ने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में मंदिर में लगे त्रिशूल को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार, जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि घटना जामुल अडानी एसीसी चौक भिलाई के पास स्थित बटूकेश्वर महादेव मंदिर की है। यहां एक चबूतरे पर शिवलिंग के साथ नंदी और शिवजी के त्रिशूल का भी उपयोग किया गया है। आरोपी मुर्तजा अली नाम का एक युवक, जो मोहल्ले का ही निवासी है, ने शिवलिंग और त्रिशूल को तोड़ने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीते बुधवार रात को जब वे एसीसी चौक की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने देखा कि मुर्तजा चबूतरे पर चढ़ा हुआ था और वह शिवलिंग को पत्थर से तोड़ने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही उसे देखा गया, वह भागने लगा। बाद में लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह काफी नशे में था। इसके बाद, छत्तीसगढ़ बजरंग दल के सदस्यों और जामुल के निवासियों ने जामुल थाना जाकर इस घटना की शिकायत की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और थाने लाकर पूछताछ की।

जैसे ही इस घटना की जानकारी छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुई, वे बड़ी संख्या में जामुल थाने पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं की निंदा की और कहा कि बजरंग दल किसी भी धर्म और उनके देवताओं के खिलाफ किसी भी तरह की असहमति बर्दाश्त नहीं करेगा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की घटनाएं हुईं तो आरोपी को सख्त सजा दी जाएगी। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्राइवेट स्कूल की मनमानी क्लास रूम में ना ब्लैक बोर्ड ना डोर ना पंखा ना टॉयलेट ना ही प्रयोग शाला जुगाड़ में चल रहा स्कूल अधिकारी मौन...पढ़े पूरी ख़बर

प्राइवेट स्कूल की मनमानी क्लास रूम में ना ब्लैक बोर्ड ना डोर ना पंखा ना टॉयलेट ना ही प्रयोग शाला जुगाड़ में चल रहा स्कूल अधिकारी मौन...पढ़े पूरी ख़बर

 बिलासपुर :- पचपेड़ी तहसील के आसपास एक ऐसा भी प्राइवेट स्कूल है जहां बच्चों के लिए किसी प्रकार की कोई भी सुविधा नहीं है यह प्राइवेट स्कूल संचालक जमकर लापरवाही कर रहे हैं दीवाल उठाकर ऊपर टिन लगाकर यहां नर्सरी से 12वीं तक की पढ़ाई कराई जा रही है यहाँ ना ही बाथरूम हैं ना ही टॉयलेट है और ना ही बच्चों के लिए क्लास रूम में पंखे लगे हुए हैं ना ही ब्लैक बोर्ड है ना ही योग्य शिक्षक हैं जो है वह गिनती के हैं फिर भी यह स्कूल धड़ल्ले से संचालित हो रहा है बकायदा यहां बच्चों का एडमिशन कराया जाता है|

भले ही वह बच्चे स्कूल में पढ़ रहे हो या ना पढ़ रहे हो परंतु गवर्नमेंट से ये RTE का फीस भी बराबर हर साल ले रहे हैं और फर्जी तरीके से गवर्नमेंट को चूना लगा रहे हैं ऐसा नहीं है कि मस्तूरी में शिक्षा विभाग में बैठे अधिकारियों की इसकी जानकारी नहीं है इसकी जानकारी नोडल अधिकारियों को भी है तभी तो नोडल अधिकारी RTE के डॉक्यूमेंट में आँख बंद कर के साइन कर देते हैं और इनको RTE का पैसा मिल जा रहा है इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि जिन बच्चों का ये सरकार से RTE का पैसा ले रहे हैं वह बच्चे इनके स्कूल में पढ़ भी रहे हैं या नहीं,यह कहना मुश्किल है कि मुख्यालय में बैठे शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों की इसकी जानकारी है कि नहीं है और अगर नहीं है तो यह अधिकारी इन प्राइवेट स्कूलों की जानकारी क्यों नहीं ले रहे हैं|

क्यों बच्चों को कबाड़ जैसे व्यवस्था के बीच पढ़ने को मजबूर किया जा रहा है क्या ऐसे में इन बच्चों का भविष्य खराब नहीं होगा क्या ऐसे में यह बच्चे अच्छे शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं क्या ऐसे स्कूलों में पढकर बच्चों का भविष्य गढ़ा जा सकता है ऐसे कई अनगिनत सवाल है जो शिक्षा विभाग में बैठ बड़े अधिकारियों को इन प्राइवेट स्कूल के संचालकों से पूछना होगा और इसकी जवाब भी जल्द से जल्द उच्च अधिकारियों को तलाशना होगा ताकि इन बच्चों की भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो सके बच्चों का भविष्य अधर में न लटक जाए दरअसल क्षेत्र में अधिकारियों के उदासीनता का इन प्राइवेट स्कूलों के संचालक पूरा फायदा उठा रहे हैं बिना बिल्डिंग के बिना किसी सुविधा के स्कूल खुल जा रहा है और गवर्नमेंट से मान्यता भी मिल जा रही हैं और इन स्कूलों को कमाई का एक जरिया बना लिया जिससे कहीं ना कहीं बच्चों का भविष्य प्रभावित जरूर हो रहा है आपको बताते चले ये स्कूल के संचालक गवर्नमेंट से मान्यता तो ले लेते हैं पर बच्चों को वह सुविधा मुहैया नहीं करा पा रहे हैं जिसके वह हकदार है बच्चों से फीस तो बराबर ले रहे हैं पर बच्चों को अच्छी शिक्षा अच्छा स्कूल खेल मैदान क्लासरूम और क्लास में मिलने वाली वो सारी सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं बस यह खुद का विकास करने में लगे हुए हैं देखना होगा शिक्षा विभाग में बैठे उच्च अधिकारी कब इन जुगाड़ में चला रहे प्राइवेट स्कूल संचालकों पर कार्रवाई करते है।

कल रायपुर आयेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जानिये क्या है उनका कार्यक्रम

कल रायपुर आयेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जानिये क्या है उनका कार्यक्रम

 रायपुर, 7 नवम्बर 2024। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी 08 नवम्बर को शाम 05 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे।

केन्द्रीय मंत्री  गडकरी अपरान्ह 3.45 बजे गोंदिया से विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे और शाम 5 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे।  गडकरी स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से रात्रि 7.15 बजे नागपुर के लिए रवाना होंगे।
महादेव घाट पर आस्था का सैलाब, व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

महादेव घाट पर आस्था का सैलाब, व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और राजनांदगांव सहित कई जिलों में छठ महापर्व की धूम मची हुई है। आज, छठ पर्व के तीसरे दिन, श्रद्धा और भक्ति में डूबी व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी आस्था का प्रदर्शन किया। रायपुर के महादेव घाट पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी, जहां छठ मैया की पूजा-अर्चना में महिलाएं सराबोर नजर आईं।महादेव घाट पर व्रती महिलाओं ने परंपरागत रूप से गुड़ की खीर और रोटी तैयार कर छठ मैया को भोग अर्पित किया। इसके बाद रोटी-खीर को प्रसाद के रूप में लोगों काे बांटा। इस अनुष्ठान के बाद व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया, जो छठ महापर्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अब शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य की पूजा और प्रसाद खाकर छठ व्रती महिलाएं 36 घंटे का उपवास पूरा करेंगी।

Breaking: महतारी वंदन योजना का फिर से भरा जाएगा फॉर्म, जो छूटे उन्हें मिलेगा एक और मौका

Breaking: महतारी वंदन योजना का फिर से भरा जाएगा फॉर्म, जो छूटे उन्हें मिलेगा एक और मौका

 रायपुर। महतारी वंदन योजना, छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजना को लेकर महिलाओं के अच्छी खबर आई है। महतारी वंदन योजना का फॉर्म फिर से राज्य में भरा जाना है। यह मौका उन महिलाओं के लिए है, जिन्होंने फॉर्म नहीं भरा था या किसी अन्य कारण से उनका नाम छूट गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने टीआरपी न्यूज से बातचीत में योजना को लेकर स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही महतारी वंदन योजना के फॉर्म फिर से भरे जाएंगे। फिलहाल उन्होंने तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन यह संकेत दिया है योजना के अंतर्गत एक बार फिर से फॉर्म भरे जाएंगे, जिसका लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनका नाम किसी वजह से पहली बार में छूट गया था।

9 किश्तों का महिलाओं को मिला लाभ
महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। राज्य में अब तक हितग्राही महिलाओं को 9 मासिक किश्तों में 5878 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया है। 9वीं किश्त का भुगतान राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मु ने अपने दो दिवसीय के दौरान राजधानी रायपुर में अपने हाथों से किया।

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नकटीखार बाजार के पास देर रात की है। हादसे में बाइक चला रहे 28 वर्षीय विकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार लक्षमी उरांव और छोटू को मामूली चोटें आईं।

बता दें कि हादसे के बाद घटना स्थल पर बड़ी संख्या में राहगीर एकत्रित हो गए और उन्होंने आक्रोश जताते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

बताया जा रहा है कि नकटीखार निवासी विकेश कुमार, लक्षमी उरांव और छोटू रात को बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। नकटीखार बाजार चौक के पास अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार विकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लक्षमी और छोटू को हल्की चोटें आईं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस अब फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है और घटना की पूरी जांच कर रही है। 

CG - इस लापरवाही पर कलेक्टर ने लिया बड़ा एक्शन, बालक छात्रावास के अधीक्षक को नौकरी से हटाया, कार्रवाई से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला...!!

CG - इस लापरवाही पर कलेक्टर ने लिया बड़ा एक्शन, बालक छात्रावास के अधीक्षक को नौकरी से हटाया, कार्रवाई से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला...!!

 भिलाई। कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जिला दुर्ग के द्वारा संदीपनी बालक आवासीय छात्रावास फरीदनगर कोहका के अधीक्षक की सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। धरमजीत साहू के खिलाफ शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने उनसे जवाब मांगा था। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर उनकी संविदा सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, संदीपनी बालक आवासीय छात्रावास में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत कलेक्टर और जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा कार्यालय दुर्ग में की गई थी। इस पर कलेक्टर ने संज्ञान लिया और मामले की जांच के निर्देश दिए। 14 अक्टूबर को कलेक्टर ने खुद छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायत सही पाई है।

लापरवाही को लेकर कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक धरमजीत साहू को जमकर फटकार लगाई थी। इसके बाद कलेक्टर ने अधीक्षक धरमजीत साहू से मामले पर उनका स्पष्टीकरण मांगा था। अधीक्षक ने तय समय 17 अक्टूबर तक अपना जवाब पेश किया, लेकिन वो संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके चलते कलेक्टर ने 5 नवंबर को उनकी संविदा सेवा को समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

इलाज के दौरान 7 वर्षीय बच्चे की मौत, कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, हॉस्पिटल सील करने पहुंचे एसडीएम... फिर जो हुआ.....

इलाज के दौरान 7 वर्षीय बच्चे की मौत, कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, हॉस्पिटल सील करने पहुंचे एसडीएम... फिर जो हुआ.....

 मुंगेली। इलाज में लापरवाही के चलते 7 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। शिकायत मिलने पर मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने लोरमी के बुद्ध केयर हॉस्पिटल को सील करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के आदेश पर अस्पताल को सील करने पहुंचे एसडीम और बीएमओ की टीम से अस्पताल का संचालन करने वाले डॉक्टर भीड़ गए और हुज्जत करने लगे। सूचना पर पहुंची महिला एसडीओपी से भी डॉक्टर ने बहस की। डॉक्टर को गिरफ्तार कर अस्पताल को सील किया गया है।

लोरमी में बुद्ध केयर हॉस्पिटल संचालित है। अस्पताल में फ्लोर में विकासखंड के ग्राम मोहबांधा के आश्रित ग्राम बांधी निवासी 7 वर्षीय बालक धनंजय गोंड को मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित होने के चलते भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं होने के बावजूद भी अस्पताल के संचालक डॉक्टर गोकुल बंजारे के द्वारा मस्तिष्क ज्वर का इलाज होने का आश्वासन दे अस्पताल में बच्चे को भर्ती रख ईलाज किया जा रहा था। ईलाज में लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हो गई।

मामले के संज्ञान में आने पर कलेक्टर राहुल देव ने टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर लोरमी एसडीम अजीत पुजारी, ब्लैक मेडिकल ऑफिसर जीएस दाऊ के साथ राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल में जाकर जांच कर रही थी। जांच में पाया गया कि बिना अनुमति के अस्पताल में मरीजों को भर्ती है व उपचार किया जा रहा है। सीएमएचओ के अनुसार अस्पताल संचालित करने हेतु विधिवत अनुमति और लाइसेंस प्रदान नहीं किया गया है इसके बावजूद भी संचालक द्वारा हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा था। जिसके चलते सील करने की कार्यवाही की जा रही थी। पर अस्पताल के संचालक डॉक्टर गोकुल बंजारे के द्वारा कार्यवाही का विरोध करते हुए जम कर हंगामा मचाया गया। 

Rajyotsav 2024 : आदिमजाति विभाग की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रशंसा

Rajyotsav 2024 : आदिमजाति विभाग की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रशंसा

 रायपुर :- अटल नगर नवा रायपुर स्थित पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी व्यावसायिक परिसर में आयोजित 24 वां राज्योत्सव में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की स्टॉल लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा है। राज्योत्सव प्रारंभ होने के साथ ही लोगों की भारी भीड़ आदिम जाति विकास विभाग की स्टॉल पर देखने को मिला। वहीं दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी विभागीय स्टॉल का अवलोकन कर प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने स्टॉल में बनाए गए सेल्फी जोन में परिवार संग एक फोटो भी खिचवाई। प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने उनका अभिवादन करते हुए उन्हें प्रदर्शनी के थीम के बारे में विस्तार से बताया।

उल्लेखनीय है कि विभागीय मंत्री रामविचार नेताम के निर्देश के अनुसार इस बार की झांकी ’’जनजातीय गौरव शौर्य और संस्कृति का बखान’’ थीम पर बनाई गई थी। प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा एवं सचिव सह आयुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा स्वयं पूरे स्टॉल की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। स्टॉल की खूबसूरती, जनजातीय शौर्य एवं जनजातीय संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंच रहे थें।

स्टॉल में स्वतंत्रता काल के दौरान छत्तीसगढ़ में हुए जनजातीय विद्रोहों की एक झलक दिखाई गई है, जो कि जनजातीय शौर्य को दर्शाती है। साथ ही जनजातीय समृद्ध संस्कृति को भी झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा जनजातियों के परंपरागत आभूषणों एवं विभागीय योजनाओं को भी फ्लैक्स के माध्यम से बखूबी प्रदर्शित किया गया। साथ ही आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जनजातीय क्षेत्र में किए गए शोध प्रकाशन को भी अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया। आमजन को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही विभागीय गतिविधियों की जानकारी देने के लिए विभागीय योजनाओं का ब्रोशर भी स्टॉल से उपलब्ध कराया गया। स्टॉल पर जनजातीय गौरव दिवस तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को सेल्फी जोन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। स्टॉल में आने वाले लोग उक्त सेल्फी जोन अंतर्गत लिखी हुई जानकारी से जहां उक्त अभियान की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सेल्फी जोन में जाकर फोटो खिंचवाकर इस पल को यादगार बना रहे हैं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज के खिलाफ FIR, जानिये क्या है मामला ?

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज के खिलाफ FIR, जानिये क्या है मामला ?

  रायपुर :- गुजरात में स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में गलत जानकारी फैलाने और राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बदनाम करने के आरोप में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ अहमदाबाद साइबर सेल में शिकायत दर्ज की गई है।
बैज ने ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक मरीज को कथित तौर पर समय पर इलाज नहीं मिला, जिससे उसकी मौत हो गई।
बैज ने दावा किया कि यह वीडियो गुजरात के एक अस्पताल का है। हालांकि, बाद में पता चला कि वीडियो असल में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के एक अस्पताल का था। वही अब साइबर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को, एक व्यक्ति ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल लाया जा रहा था, जहां मरीज को कथित तौर पर फर्श पर लेटने के लिए कहा गया और उसे समय पर इलाज नहीं मिला, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मृत्यु हो गई। वीडियो में दावा किया गया कि ये घटना गुजरात के एक अस्पताल की है.
जांच करने पर, साइबर क्राइम ने वीडियो का पता लगाया और पाया कि यह मूल रूप से बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा पोस्ट किया गया था। आगे की रिसर्च में पता चला कि वीडियो अहमदाबाद के किसी अस्पताल का नहीं, बल्कि बिलासपुर के एक अस्पताल का था।
जिसके बाद साइबर क्राइम यूनिट ने गलत सूचना फैलाने के आरोप में दीपक बैज के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

CM साय आज बलौदाबाजार में 2100 हितग्राहियों को देंगे पीएम आवास का स्वीकृति पत्र, 60.20 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

CM साय आज बलौदाबाजार में 2100 हितग्राहियों को देंगे पीएम आवास का स्वीकृति पत्र, 60.20 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज  जिला बलौदाबाजार में 2100 आवासहीनों को प्रधानमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र तथा 51 हितग्राहियों को नए आवास की चाबी सौपेंगे।  साय इस मौके पर लगभग 60.20 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे, इनमें 32.32 करोड़ रूपए के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 27.88 करोड़ रूपए के 32 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।

मुख्यमंत्री जिन नए कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें मुख्य रूप से बलौदाबाजार जिले में नहरों के रिमॉडलिंग एवं पक्की संरचनाओं के पुनर्निर्माण के लिए 15.11 करोड़ विभिन्न सड़कों के नवीनीकरण कार्य के लिए 6.82 करोड़ रूपए, बलौदाबाजार शहर के विभिन्न स्थानों में सीसी रोड़, बीटी रोड़, सौदर्यीकरण, पाईपलाईन विस्तार, बस स्टैण्ड भवन का उन्नयन एवं अन्य निर्माण कार्य के लिए 6.37 करोड़ रूपए, नवीन जिला परिवहन कार्यालय भवन का निर्माण के लिए 1.74 करोड़, शासकीय डी.के. महाविद्यालय बलौदाबाजार में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण 1.11 करोड, नवापारा में पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण 16.66 लाख, सखी वन स्टॉप सेंटर के कार्यालय भवन निर्माण 60 लाख रूपए के कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री जिन नवनिर्मित नए कार्यों का लोकार्पण करेंगे उनमें 10.05 लाख रूप्ए की लागत से भरसेला, भरसेली, ढाबाडीह, सलोनी, शुक्लाभाठा, जांगड़ा में एकल ग्राम नलजल योजना और रसेडी, करही में रेट्रोफिटिंग नलजल प्रदाय योजना शामिल है। इसी प्रकार 9.95 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित तीन सड़क निर्माण कार्य, के साथ ही सामुदायिक रैन बसेरा, ग्राम दशरमा में उप स्वास्थ्य केन्द्र, बलौदाबाजार के अस्पताल में 74.56 लाख की लागत से 20 बेड आइसोलेशन वार्ड, अमेरा और लाहौद में जनऔषधि केन्द्र, देवरी में आंगनबाड़ी केन्द्र, भरसेला, मगरचबा, कंजी, खैरताल में सामुदायिक भवन, बलौदाबाजार शहर में कलेक्टोरेट से बस स्टैण्ड उद्यान तक बीटी रोड सहित विभिन्न कार्य शामिल हैं।

रायपुर के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, अगले दो महीनों में देश के इन तीन बड़े शहरों के लिए शुरू होगी फ्लाइट

रायपुर के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, अगले दो महीनों में देश के इन तीन बड़े शहरों के लिए शुरू होगी फ्लाइट

 रायपुर। अगले दो महीनों में ही रायपुर से पटना, जयपुर और सूरत की फ्लाइट शुरू होना तय हो गया है। विमानन कंपनी के अधिकारियों ने इन रूटों के लिए सर्वे का काम भी पूरा कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि अब फ्लाइटों की टाइमिंग तय की जा रही है।

दिसंबर आखिरी में जनवरी पहले सप्ताह में इन शहरों के लिए रायपुर से फ्लाइट शुरू हो सकती है। वहीं दूसरी ओर 12 नवंबर से विस्तार एयरलाइंस की फ्लाइट बंद होकर एयर इंडिया इंडिया हो जाएगी। इस प्रकार विस्तारा एयरलाइंस 11 नवंबर को अपनी आखिरी उड़ान भरेगी।

काफी समय से रायपुर से जयपुर व पटना के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही है। व्यास हालीडेज के संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि उन्होंने विमानन कंपनी को इन शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने पत्र भी लिखा था। हवाई यात्रियों के द्वारा भी लगातार इन शहरों के लिए फ्लाइट की मांग बनी हुई है।

यात्रियों को मिलने वाला है चौथा एयरोब्रिज

स्वामी विवेकानंद विमानतल में यात्रियों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए आने वाले दिनों में यहां चौथा एयरोब्रिज भी शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव भी बना लिया गया है। वर्तमान में विमानतल में तीन एयरोब्रिज है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण अब विमानतल में रिटेल स्टोर भी शुरू किए गए है।

10 महीनों में 20 लाख से ज्यादा यात्रियों ने भरी उड़ान

इस वर्ष जनवरी से लेकर अक्टूबर तक 10 महीनों में रायपुर विमानतल से 20 लाख से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही हुई है। इसके साथ ही यहां से विदेश जाने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है और हर वर्ष रायपुर विमानतल से करीब 3.50 लाख यात्री विदेश जाते है।

 CG : मां की मौत के 9 दिन बाद मासूम ने भी तोड़ा दम, बेटी की हालत स्थिर, घरेलू विवाद के बाद बिखर गया परिवार

CG : मां की मौत के 9 दिन बाद मासूम ने भी तोड़ा दम, बेटी की हालत स्थिर, घरेलू विवाद के बाद बिखर गया परिवार

 बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में 9 दिन तक इलाज के बाद सात वर्षीय जागेंद्र भी जिंदगी की जंग हार गया। लिवर और किडनी में जहर के असर से उसका स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित हुआ, जिसके कारण उसे संक्रमण हो गया और इलाज के बावजूद उसकी मौत हो गई। वहीं, उसकी 4 वर्षीय बहन की हालत में सुधार बताया जा रहा है। मां डुमेश्वरी साहू के बाद बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया।

घरेलू विवाद के बाद महिला ने उठा‍ लिया था खौफनाक कदम

घटना 28 अक्टूबर की है, जब अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदी में घरेलू विवाद से परेशान होकर डुमेश्वरी साहू ने अपने दोनों बच्चों को कीटनाशक दवाई पिला दी थी और खुद भी कीटनाशक का सेवन कर लिया था। इसके बाद तीनों को गंभीर हालत में अर्जुन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

बहन की हालत स्थिर

इलाज के दौरान 29 अक्टूबर की रात डुमेश्वरी की मौत हो गई। दोनों बच्चों को गंभीर स्थिति में रायपुर एम्स भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को सात वर्षीय जागेंद्र की मौत हो गई, जबकि उसकी 4 वर्षीय बहन की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

यह खौफनाक कदम घरेलू विवाद के चलते उठाया गया था, जिसकी वजह से एक खुशहाल परिवार पूरी तरह से टूट गया। 4 वर्षीय बच्ची अब खतरे से बाहर है, लेकिन उसके भाई और मां की मौत से परिवार में शोक की लहर है।

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की तैयारी

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की तैयारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने निकाय चुनाव के नियमों में बदलाव कर दिया है। बदले नियमों को नगर पालिक निगम (संशोधन) अध्यादेश 2024 में प्रकाशित भी कर दिया गया है। इसके बाद अब निकाय चुनाव का कार्यकाल खत्म होने के छह महीने तक भी व्यवस्था को संभाला जा सकेगा।

इससे पंचायत चुनाव की अवधि आने तक दोनों का चुनाव एक साथ कराने में सहूलियत होगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, यदि निकायों के चुनावी कार्यकाल पूरा होने से पहले नगर पालिका और नगर पंचायत पुनर्गठित नहीं की जाती है, तो छह माह के लिए राज्य सरकार व्यवस्था बनाकर आगे के कार्य का संचालन करवा सकेगी।

हालांकि इस छह महीने के भीतर पुन: चुनाव कराना अनिवार्य होगा। मतदाता सूची में कोई त्रुटि है तो उसे संशोधित किया जा सकेगा। गौरतलब है कि कुछ समय पहले राज्य सरकार ने आईएएस ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत-निकाय चुनाव एक साथ कराने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी।

कमेटी ने भी एक साथ चुनाव कराने की अनुशंसा की थी। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का कहना है कि अब लोगों को अपना नेता चुनने का अधिकार होगा। कांग्रेस ने हार के डर से चुनाव प्रणाली को बदला था। इधर, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हार के डर से स्थानीय निकायों के चुनाव को आगे बढ़ाना चाहती है।

नगरीय निकायों की स्थिति

  • निकाय - 184
  • नगर निगम - 14
  • नगर पालिका परिषद - 48
  • नगर पंचायत - 122

निगमायुक्त ने होम वोटिंग दल को हरी झंडी दिखाई

रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के तहत मंगलवार को होम वोटिंग पांच नवंबर से शुरू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से होम वोटिंग के लिए मतदान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही मतदान दल के सभी कर्मियों को पुष्प देकर स्वागत किया।

राजधानी में राज ठेठवार परिवार ने चौक पर हर्षोल्लास के साथ मातर का महापर्व मनाया

राजधानी में राज ठेठवार परिवार ने चौक पर हर्षोल्लास के साथ मातर का महापर्व मनाया

 रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित राज ठेठवार परिवार परिवार चौक पर हर्षोल्लास के साथ मातर का महापर्व मनाया गया। राज ठेठवार परिवार व सामाजिक जन द्वारा श्री कृष्ण जी, खुड़हर देवता एवं अपने पूर्वजों की अराधना कर अपने गौ माता की विशेष साज सज्जा कर उनको चौक पर दाड़़ खिलाया गया। सभी ने श्री कृष्ण जी एवं अपने पूर्वजों पर बने दोहे कहकर सभी को मंत्र मुग्ध कर छोटे बड़े ठेठवार खुशी में नाचने एवं झूमने लगे। भगवान कृष्ण को छप्पन भोग लगाया गया। सभी उपस्थित जन को प्रसाद व दूध वितरण किया गया। बच्चों ने लाठियां चला कर विशेष करतब का प्रदर्शन किये। मातर कार्यक्रम में यादव ठेठवार समाज रायपुर महानगर के संरक्षक डॉ. रेवाराम यदु, अध्यक्ष हरीराम यदु, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता महासभा राजेश यदु, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष महासभा परमानंद यादव, सभापति कुंज बिहारी यदु रमेश अनंतराम यदु, प्रवक्ता गजेश यदु विजय यादव, सूर्यकांत यदु, राजकुमार यदु रायपुर राज उपाध्यक्ष नवीन यदु, संतोष यदु, दिलीप यदु, रामजीवन यदु केशव यदु, रायपुर राज सचिव युगल यदु, रविंद्र, राहुल, विवेक कमलेश नागेश रजत शुभम ऋषिकेश राज कान्हा रोहन संस्कार दिव्यांश पूर्वीक राम शिवाय निशांक ऋतिक दिव्यांश अजय तिवारी प्रवीण झा संतोष अग्रवाल देवेंद्र शर्मा, दीपक श्रीवास, सतीश सोनकर, संजू ठाकुर राजकुमार पांडे, इस सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले व महिलाएं बच्चे शामिल हुए।

 

मेकाहारा अस्पताल में आगजनी के बाद फायर सिस्टम मेंटेनेंस के लिए मिली मंजूरी, किया जाएगा ऑडिट…

मेकाहारा अस्पताल में आगजनी के बाद फायर सिस्टम मेंटेनेंस के लिए मिली मंजूरी, किया जाएगा ऑडिट…

 रायपुर. हाल ही में राजधानी स्थित मेकाहारा अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के ओटी में को आग लग गई थी. इस दौरान बड़ी मुश्किल से मरीजों और डॉक्टरों का रेस्क्यू किया गया था. इस घटना के बाद फायर सिस्टम के मेंटेनेंस के लिए तत्काल बजट की अनुमति मिल गई है. प्रबंधन अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम को दुरुस्त करने में जुट गया है. इसके अलावा अस्पताल में फायर सिस्टम का ऑडिट भी किया जाएगा.

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! थाना प्रभारी एएसआई समेत 35 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, देखें List

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! थाना प्रभारी एएसआई समेत 35 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, देखें List

 गरियाबंद  :- में दीपावली पर्व के बाद तबादलों का सिलसिला शुरू हुआ है। इसी कड़ी में जिले के एसपी ने रक्षित केंद्र और विभिन्न थानों में लंबे समय से पदस्थ पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। एसपी कार्यालय से जारी इस आदेश में 03 निरीक्षक, प्रधान आरक्षक व आरक्षक सहित 35 पुलिस कर्मियों का तबादला हुए हैं।

 

 


दीपावली के बाद जिले की पुलिसिंग में कसावट लाने और अपराधों के रोकथाम के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक
निखिल अशोक कुमार राखेचा ने बड़ा कदम उठाया है।आदेश के मुताबिक निरीक्षक फैजुल होदा शाह को अमलीपदर थाना भेजा गया है तो वहीं निरीक्षक जय सिंह धुरवे को शोभा थाना प्रभारी बनाया गया ।

 

सांसद बृजमोहन का सुनील सोनी के पक्ष में विशाल रोड शो

सांसद बृजमोहन का सुनील सोनी के पक्ष में विशाल रोड शो

 रायपुर । सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड और राजीव पाण्डेय वार्ड में रोड शो के जरिए जनसंपर्क अभियान चलाया और भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस रोड शो में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक मोतीलाल साहू भी शामिल रहे।
स्थानीय लोगों ने जगह जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को समर्थन देने का आश्वासन दिया। रोड शो के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जनता को संबोधित भी किया।
बृजमोहन अग्रवाल ने जनता को संबोधित करते हुए उनके निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह आप सभी ने लगातार आठ बार मुझे विजयी बनाया, अब नौवीं बार सुनील सोनी को विजयी बनाने का आशीर्वाद दें। उन्होंने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए जनता से अपील की कि वे एकजुट होकर क्षेत्र की प्रगति में योगदान दें और भाजपा को प्रचंड मतों से जीत दिलाएं।
आज के रोड शो की शुरुवात सिद्धार्थ चौक टिकरापारा से हुई जहां सांसद बृजमोहन ने हनुमान मंदिर में दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया जिसके बाद हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक अमृत चौक, ए. डी. टॉवर चौक, खेल जंवारा चौक, ढीमर पारा चौक, शीतला मंदिर-जलगृह मार्ग-भगत सिंह चौक-श्रीराम चौक सतनाम सिंह पनाग निवास-शंकर चौक नूतन स्कूल चौक-नंदी चौक पहुंचे जहां बृजमोहन अग्रवाल और सुनील सोनी ने एक सभा को संबोधित किया।
यहां बृजमोहन अग्रवाल ने बजरंग चौक, संजय नगर में उप चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया।
इसके बाद रोड शो हरदेव लाल मंदिर मेन रोड, संजय नगर चौक, झंडा चौक-मिलन चौक-मदन धोबी चौक-केशरवानी निवास-अमित साहू निवास-खडे हनुमान भगवान जी की मूर्ति-शिवाजी चौक-झंडा चौक मनीष श्रीवास का घर-बिसौहा का घर-इंदिरा नगर चौक-सामुदायिक भवन-रिंग रोड के किनारे-किनोर संतोषी नगर चौक-संजय नगर मेन रोड-राधाकृष्ण मंदिर से शास. स्कूल पहुंचा जहां रोड शो का समापन हुआ।
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री मोतीलाल साहू, जयंती भाई पटेल, मोहन एंटी, डॉ विमल चौपड़ा, विजय अग्रवाल, अमित साहू, सुभाष तिवारी, अनुराग अग्रवाल, अकबर अली समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ देश के लिए एक मिसाल, यहां विकास के नये कीर्तिमान बन रहे : जगदीप धनखड़

छत्तीसगढ़ देश के लिए एक मिसाल, यहां विकास के नये कीर्तिमान बन रहे : जगदीप धनखड़

  • उपराष्ट्रपति ने कहा छत्तीसगढ़ के 36 सम्मान, इन्हें देखकर मुझे ऊर्जा मिली है
  • हमारा उद्देश्य समग्र विकास, छत्तीसगढ़ में हो रहा बढ़िया काम- राज्यपाल रमेन डेका
  • सबकी भागीदारी से विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा पूरा- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • मुख्यमंत्री ने लोककलाकारों को प्रोत्साहित करने की महत्वपूर्ण घोषणा

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव के समापन तथा राज्य अलंकरण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए सबकी भागीदारी की जरूरत है। इसमें छत्तीसगढ़ का योगदान बढ़चढ़कर होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के लिए एक मिसाल, यहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास के नये कीर्तिमान बन रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने राज्य अलंकरण से सम्मानित सभी विभूतियों कोे बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के 36 सम्मान, जिन्हें देखकर मुझे ऊर्जा मिली है।

उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि जब शताब्दी ने पलटी खाई तो छत्तीसगढ़ का उदय हुआ, ये यात्रा यहां तक आ गई है। इसके लिए बहुत शुभकामनाएं देता हूँ, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, पुरानी कहावत है आज भी कानों में गूंजती है। आप सभी इस कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। इस समारोह में आकर मेरा मन गौरव से भर गया है। छत्तीसगढ़ की पावन धरती समृद्ध सांस्कृतिक जीवन का दस्तावेज है। राष्ट्र के प्रति समर्पण और भारतीयता हमारी पहचान है। वर्ष 2000 में इस राज्य को विशिष्ट पहचान मिली। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी को इस अवसर पर याद न करें तो बड़ी चूक होगी। उनकी याद सदैव आती है। राष्ट्रहित पर वे हमेशा अटल और मानवीय भावनाएं के विषय में बहुत कोमल थे। राजनीति में उन्होंने ऐसी सर्जरी की कि किसी को पीड़ा नहीं हुई और तीन राज्य बनाए, मैं उन्हें नमन करता हूँ। आपने पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री को बुलाकर एक बड़ा मापदंड हासिल किया, इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बधाई के पात्र हैं। अटल जी ने जो कारीगरी की, उसमें कोई दर्द नहीं था। भाई चारा था। अगले साल छत्तीसगढ़ अपने स्वर्ण युग में प्रवेश करेगा इसका सुखद समन्वय भारत के अमृत काल के साथ हो रहा है। हमें अपनी गौरवमयी विरासत को नहीं भूलना चाहिए। यह मौका है हमारे महापुरुषों को याद करने का। आज जब हम अमृतकाल मना रहे हैं। मुझे और आपको गर्व है कि जिन लोगों ने अपना बलिदान किया, उन्हें दूर दूर जाकर हम उन्हें नमन कर रहे हैं। उनके समक्ष नतमस्तक हो रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीरनारायण सिंह जैसे लोगों ने विषम हालात में स्वतंत्रता की ज्योति को जलाये रखा, हम उन्हें हमेशा स्मरण करते हैं और इसके लिए जनजातीय दिवस मना रहे हैं। इन महापुरुषों ने निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा की। इस मौके पर आपको मैं चिंतन और मंथन के लिए भी आग्रह करूंगा। सेवा निःस्वार्थ होना चाहिए, इसमें कोई स्वार्थ नहीं होना चाहिए। निःस्वार्थ सेवा के नाम पर या आड़ पर हमारी श्रद्धा को परिवर्तन करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारी संस्कृति हजारों साल पुरानी है उस पर प्रहार किया जा रहा है। इस पर हमें सजग होना चाहिए। यह धनबल के आधार पर हो रहा है। भोलेपन के आधार पर हो रहा है। भारत की आत्मा को जीवंत रखने के लिए ऐसी ताकतों को कुचलने की आवश्यकता है। आपसे आग्रह है कि इनसे सचेत रहिये। इन प्रयत्नों में खासतौर पर हमारे आदिवासियों भाइयों को निशाना बनाया जाता है। हमारे भारत की संस्कृति सबको समेटने वाली संस्कृति है। इस विशेषता को बरकरार रखना है। इस राज्य के युवाओं के लिए एक और चिंता का कारण है जिस पर यह सरकार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने नक्सलवाद से लड़ने का काम किया है। सरकार की सकारात्मक नीतियों की वजह से युवाओं को अनेक अवसर मिल रहे हैं। राज्य की गति और देश की प्रगति में बड़ा जुड़ाव है। राज्य की प्रगति और देश की प्रगति एक दूसरे की पूरक है। भारत की विकास यात्रा ने दुनिया को चमत्कृत कर दिया है। दुनिया हमारी तकनीकी प्रगति को देखकर दांतों तले  उंगली दबा रही है। मेरे मन में शंका नहीं है कि छत्तीसगढ़ का देश की प्रगति में बड़ा योगदान रहेगा। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदा बेहद समृद्ध है। इस राज्य में अनेक संभावनाएं हैं। इस ओर ध्यान दिया जा रहा है। नतीजे भी अच्छे आ रहे हैं। यहां की खनिज संपदा जैसे बस्तर का लौह अयस्क, कोरबा का कोयला भारत के औद्योगिक विकास की प्राणवायु है। इस भूमि को धान का कटोरा कहा जाता है। यह राष्ट्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। एक बात मैं जरूर ध्यान दूंगा और आपसे भी आग्रह करूंगा कि राज्य का हित राष्ट्रीय दृष्टिकोण से देखना होगा, राज्य का हित राष्ट्र के हित से अलग नहीं है। प्रदेश के निरंतर विकास के लिए मैं मुख्यमंत्री श्विष्णु देव साय को बधाई देना चाहता हूँ।

संविधान दिवस ज्यादा समय दूर नहीं है। आज के नवयुवकों को याद दिलाना चाहूंगा। संविधान हमारी महत्वपूर्ण आधारशिला है इस पर हमारा भविष्य टिका है। संविधान दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है। हर नागरिक को संविधान की अहमियत का एहसास होना चाहिए। इसके आदर्शों का पालन हमारी जिम्मेदारी है। संविधान से खिलवाड़ के हर प्रयास को कुंठित करना चाहिए। आपातकाल देश का काला क्षण था। 21 महीनों तक अधिकारों पर विराम लग गया। हालात इतने भयावह थे कि प्रजातांत्रिक मूल्य नजर तक नहीं आ रहे थे। लाखों लोगों को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। इस भयावह कालखंड की जानकारी आज की पीढ़ी को होनी चाहिए।

इस राज्य में आईआईटी है। आईआईएम है। जिस पेशे से मैं जुड़ा हूँ उससे भी जुड़ा  हुआ विश्वविद्यालय है जो बहुत प्रतिष्ठित है। राज्य का युवा, महिला एवं हर वर्ग अपना योगदान दे सके, अपना उज्ज्वल भविष्य बना सके, ऐसी नीतियां छत्तीसगढ़ में तैयार हो रही है। यहां प्रशासनिक पारदर्शिता आई है। समाज के हर वर्ग को सशक्त करने का प्रयास हुआ है। राज्य ने हाल ही में एक उद्योग नीति बनाई है इससे नवयुवकों की आशाएं फलीभूत होंगी। केंद्र और राज्य ने युवाओं के लिए इतनी योजनाएं  शुरू की हैं कि युवा अपने उद्यम से अन्य लोगों को भी लाभ दे सकते हैं।

इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि मैं असम प्रदेश से आता हूं। यह हरा-भरा प्रदेश है। छत्तीसगढ़ और असम राज्य में कई समानताएं हैं। छत्तीसगढ़ का 44 प्रतिशत हिस्सा वनों से घिरा हुआ है। दोनों ही राज्य प्राकृतिक सम्पदा से भरपूर राज्य है। प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखते हुए छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर सतत् आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रशंसा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की स्थापना के 24 वर्षाे में हमने शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। एक युवा राज्य के रूप में हमारा उद्देश्य सिर्फ आर्थिक विकास नहीं बल्कि समग्र विकास है जिसमे हर नागरिक का उत्थान हो सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विकसित भारत 2047 की संकल्पना को हम सबको साकार करना है। इसमे हर नागरिक, हर युवा पूरे उत्साह से योगदान देगा। प्रदेश के विकास में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई योजनाएं प्रारंभ की गई है। महिलाओं को समाज में सम्मान जनक स्थान दिलाने के लिए महतारी वंदन योजना जैसी अभिनव योजनाएं संचालित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन की शुरुआत अलंकृत हो रही सम्मानित विभूतियों को बधाई देते हुए की। उन्होंने कहा कि आज अलंकृत हो रही विभूतियों में नारायणपुर के बुटलू राम माथरा जी भी हैं। उनकी सराहना ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने भी की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्योत्सव 03 करोड़ छत्तीसगढ़ियों की एकता और अखण्डता का प्रतीक है। पिछले 2 दिनों में हम लोगों ने 24 वर्षों की यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को मिली उपलब्धियों का जश्न मनाया, लेकिन आज का यह अवसर अपनी आगे की यात्रा के बारे में बात करने का अवसर है, विकास की नई ऊंचाईयों को छूने का संकल्प लेने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल हम लोग राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाएंगे,  उसके आगे की यात्रा राज्य के स्वर्णिम भविष्य के साथ स्वर्ण जयंती की ओर आगे बढ़ने की यात्रा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी माताएं-बहनें भावी विकास के लिए हमारी ताकत हैं। हमारी महतारी वंदन योजना के फलस्वरूप प्रदेश की माताएं और बहनें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं। महिला सशक्तिकरण से ही हम प्रदेश का सशक्तिकरण कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में शांति स्थापित करते हुए लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की पुण्य भूमि में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। माओवाद के खिलाफ कड़ाई के साथ लड़ रहे हैं। राज्य में माओवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के युवाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने, बस्तर की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के उद्देश्य से हम बस्तर ओलंपिक का आयोजन कर रहे हैं।प्रदेश के किसानों, आदिवासियों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं सहित समस्त नागरिकों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उन्नति में भागीदार बनें। आप सभी के प्रयासों से विकसित छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार करेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने लोककलाकारों को प्रोत्साहित करने महत्वपूर्ण घोषणा भी की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकरों को प्रोत्साहित करने तथा लोक संस्कृति का देश विदेश में प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से बनाए गए ‘‘छत्तीसगढ़ कलाकार पंजीयन भुगतान नियम 2021’’ के संबंध में कला, संगीत, नृत्य, नाट्य एवं गायन के क्षेत्र में राज्य अलंकरण प्राप्त कलाकारों के लिए एक विशिष्ट ग्रेड ‘ए1’ निर्धारित करने की घोषणा की।

साथ ही समस्त ‘‘ए’’ श्रेणी के कलाकारों की अधिकतम कार्यक्रम स्वीकृति सीमा को 10 से बढ़ाकर 20 किया जाता है तथा ‘‘बी’’ श्रेणी कलाकारों की अधिकतम सीमा 12 को बढ़ाकर 24 करने की घोषणा की। साथ ही ग्रेड निर्धारण समिति की प्रत्येक बैठक में अधिकतम 3 प्रतिष्ठित कला विशेषज्ञों को अशासकीय सदस्य के रूप में सम्मिलित करने की घोषणा की।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा से लेकर कौशल उन्नयन तक हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में बढ़िया काम हमने किया। छत्तीसगढ़ कभी पलायन के लिए जाना जाता था। एक रुपए किलो चावल आने के बाद छत्तीसगढ़ से पलायन का काम रूका। अब यहां आईआईटी भी हैं आईआईएम भी हैं। 14 मेडिकल कालेज भी है। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई भी दी।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद एवं अन्य अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

भाजपा उद्योगपतियों के लिए कार्य कर रही है, गरीबों के लिए सिर्फ कांग्रेस खड़ी है, इसलिए आकाश शर्मा को वोट दें : सचिन पायलट

भाजपा उद्योगपतियों के लिए कार्य कर रही है, गरीबों के लिए सिर्फ कांग्रेस खड़ी है, इसलिए आकाश शर्मा को वोट दें : सचिन पायलट

 रायपुर : कांग्रेस ने दक्षिण उपचुनाव जीतने विशाल जनसभा किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है लोगों पर सब्जी की तरह चाकू तलवार चलाया जा रहा है। वहीं सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा चंद उद्योगपतियों के लिए कार्य कर रही है, गरीबों के लिए सिर्फ कांग्रेस खड़ी है, इसलिए आकाश शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की दक्षिण की जनता से अपील की।

 
दक्षिण उप चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकदी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण दक्षिण की जनता तक पहुंचकर सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रख रहे हैं, वही आज छत्तीसगढ़ नगर में विशाल जनसभा किया। जिसमें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत समेत तीनों प्रभारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण और रायपुर दक्षिण की जनता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलती है चंद उद्योगपतियों के लिए कार्य करती है इसलिए रायपुर दक्षिण में आकाश शर्मा को विजयी बनाना है इसके लिए जनता से अपील की है।
 
दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है बलौदाबाजार, सूरजपुर, लोहारिडीह जैसी  घटनाएं भाजपा शासन काल में ही हो रही है, राजधानी में बंदूक चल रही है सब्जियों की तरह लोगों पर चाकू तलवार चल रही है।  इस सरकार से कानूनी व्यवस्था नहीं संभल रही है भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई है जिस वजह से लगातार मंत्रियों के निवास का घेराव हो रहा है।
 
वहीं भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी पर निशाना साधते हुए कहा कि महापौर और सांसद रहते कोई भी कार्य नहीं किया है, इसीलिए सक्रिय और युवा प्रत्याशी आकाश शर्मा को जिताना है जो हर सुख दुख में जनता के साथ रहेगा।
मनवता हुई शर्मसार : चाचा के अंतिम संस्कार के लिए भतीजे ने अपनी चाची से की ये घटिया डिमांड, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

मनवता हुई शर्मसार : चाचा के अंतिम संस्कार के लिए भतीजे ने अपनी चाची से की ये घटिया डिमांड, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

 कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। चाचा की मौत पर मुखाग्नि के लिए भतीजे ने 1 लाख रुपये या 5 डिसमिल जमीन की डिमांड कर ली। जिसके बाद महिला ने खुद ही अपने पति को मुखाग्नि दी। घटना कोरिया जिले के पटना से सटे ग्राम पंचायत करजी का है। जहां मुक्ति धाम में महिला ने अपने पति को मुखाग्नि दी। नजारा देखकर लोगों की आंखें नम हो गयी।

दरअसल ग्राम पंचायत करजी निवासी कतवारी लाल राजवाड़े अपनी पत्नी के श्यामपति के साथ रहता था। कतवारी को कैंसर था। पिछले कई महीनों से उसकी स्थिति काफी खराब हो गयी थी। दोनों की कोई संतान भी नहीं थी, लिहाजा इलाज के लिए पत्नी श्यामपती को अपनी जमीन बेचनी पड़ गयी। इलाज के बीच ही कतवारी लाल राजवाड़े का निधन हो गया।

मृतक की पत्नी और राजवाड़े समाज के लोगों ने मृतक कतवारी के बड़े भाई के लड़के संतलाल को मुखाग्नि देने का अनुरोध किया। लेकिन, संतलाल ने इसके बदले एक लाख रूपये या 5 डिसमिल जमीन की मांग रख दी। मृतक की पत्नी ने कहा कि उनके पास महज 15 से 20 डिस्मील जमीन जीवन यापन करने के लिए है, उसमें से वह 5 डिस्मील जीन दे देगी तो जीवन यापन कैसे करेगी। वह 15 हजार रूपए देने के लिए तैयार थी, लेकिन वह नहीं माना तब अंत में मृतक कतवारी लाल राजवाड़े की पत्नी श्यामपति राजवाड़े ने स्वयं मुखाग्नि देने एवं समस्त क्रिया कर्म करने का फैसला लिया। श्यामपति अपने पति के अर्थी को कांधा देकर मुक्तिधाम पहुंची और मुखाग्नि दी। 

TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी रजनेश सिंह ने कोटा और मस्तूरी टीआई को हटाया

TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी रजनेश सिंह ने कोटा और मस्तूरी टीआई को हटाया

 बिलासपुर: जिले में एक बार फिर पुलिस विभाग मे बड़ा फेर बदल किया गया है। जिले के एसपी रजनेश सिंह ने कोटा और मस्तूरी टीआई को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, लगातार मिल रही शिकायत और थाना क्षेत्र में बेहतर काम नहीं करने से नाराज एसपी ने मंगलवार की रात आदेश जारी कर प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहूजा को कोटा थाना की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह सईद अख्तर को मस्तूरी थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा एएसआई जीवन साहू को सिविल लाइन और ममता साहू को सिविल लाइन भेजा है। कोटा टीआई उमेश साहू और मस्तूरी टीआई अवनीश पासवान को पुलिस लाइन में हाजिर होने का आदेश जारी किया गया है।

देखें आदेश –

छत्तीसगढ राज्योत्सव-2024 : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने छत्तीसगढ़ के 36 अलंकरण से विभूतियों एवं संस्थाओं को किया सम्मानित

छत्तीसगढ राज्योत्सव-2024 : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने छत्तीसगढ़ के 36 अलंकरण से विभूतियों एवं संस्थाओं को किया सम्मानित

 रायपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने आज छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के 36 अलंकरण से विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को सम्मानित किया। राज्यपाल रमेन डेका ने समारोह की अध्यक्षता की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहे।

राजधानी नवा रायपुर में राज्योत्सव के तीसरे दिन राज्य की महान विभूतियों के नाम से अलंकरण प्रदान करने समारोह का आयोजन किया गया। राज्य अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ ने आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदिवासी पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार बुटलू राम माथरा को प्रदान किया। इसी प्रकार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिया जाने वाला अहिंसा एवं गौ-रक्षा के क्षेत्र में यति यतनलाल सम्मान मनोहर गौशाला खैरागढ़, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गुण्डाधूर सम्मान सुश्री छोटी मेहरा, खेल (तीरंदाजी) के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान विकास कुमार को प्रदान किया गया। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला उत्थान के क्षेत्र में मिनीमाता सम्मान के लिए सतनामी महिला समिति कोहका जिला दुर्ग को, महिलाओं में वीरता, शौर्य, साहस तथा आत्मबल को सशक्त बनाने के लिए वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार श्रीमती अदिती कश्यप और महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान के लिए माता बहादुर कलारिन सम्मान कुमारी चित्ररेखा सिन्हा, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक चेतना और दलित उत्थान के क्षेत्र में गुरू घासीदास सम्मान राजेन्द्र रंगीला (गिलहरे), सहकारिता विभाग द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में ठाकुर प्यारेलाल सम्मान शशिकांत द्विवेदी को प्रदान किया गया।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम जशपुरनगर, जिला जशपुर, संस्कृति विभाग द्वारा हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पंडित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान डॉ. सत्यभामा आडिल, संस्कृति विभाग द्वारा संगीत एवं कला के क्षेत्र में चक्रधर सम्मान पं. सुधाकर रामभाऊ शेवलीकर को प्रदान उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ ने प्रदान किया। संस्कृति विभाग द्वारा लोककला एवं शिल्प के क्षेत्र में दिया जाने वाला दाऊ मंदराजी सम्मान श्री पंडीराम मंडावी को प्रदान किया गया। संस्कृति विभाग द्वारा ही छत्तीसगढ़ी लोकगीत के लिए लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान श्रीमती निर्मला ठाकुर (बेलचंदन) और छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के लिए खुमान साव सम्मान दुष्यंत कुमार हरमुख, कृषि विभाग द्वारा कृषि के क्षेत्र में डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान संयुक्त रूप से शिवकुमार चंद्रवंशी और खेमराज पटेल को प्रदान किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए महाराजा अग्रसेन सम्मान सियाराम अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग द्वारा दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता के क्षेत्र में दानवीर भामाशाह सम्मान सुभाष चंद अग्रवाल, मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार विनोद दास को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रदान किया।

आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदिवासियों की सेवा और उत्थान के क्षेत्र में दिया जाने वाला भंवर सिंह पोर्ते सम्मान छत्तीसगढ़ आदिवासी कल्याण संस्थान अनुपम नगर रायपुर को प्रदान किया गया। श्रम विभाग द्वारा श्रम के क्षेत्र में महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव पुरस्कार संयुक्त रूप से सुरेन्द्र कुमार राठौर, शोभा सिंह एवं श्री ललित कुमार नायक को प्रदान किया गया। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा अपराध अनुसंधान क्षेत्र में पंडित लखन लाल मिश्र सम्मान रामनरेयश यादव, ग्रामोद्योग विभाग द्वारा बुनकर क्षेत्र में बिसाहूदास महंत पुरस्कार संयुक्त रूप से श्री पन्नालाल देवांगन और बहोरी लाल देवांगन को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रदाय किया। ग्रामोद्योग विभाग द्वारा बुनकर के क्षेत्र में राजराजेश्वरी करूणामाता हाथकरघा प्रोत्साहन पुरस्कार संयुक्त रूप से सत्यनारायण देवांगन एवं अरूण मेहर को प्रदान किया गया।

संस्कृति विभाग द्वारा प्रदर्शनकारी लोककला क्षेत्र में देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार भगत गुलेरी, संस्कृति विभाग द्वारा लोक शैली पंथी नृत्य प्रदर्शनकारी कला क्षेत्र में देवदास स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार साधे लाल रात्रे, संस्कृति विभाग द्वारा हिन्दी-छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा, निर्माण के क्षेत्र में किशोर साहू सम्मान प्रकाश अवस्थी, संस्कृति विभाग द्वारा ही हिन्दी-छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन के लिए दिया जाने वाला किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण सतीश जैन को प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा तथा शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए धनवन्तरि सम्मान डॉ. मनोहर लाल लहेजा को प्रदान किया गया। विधि एवं विधायी विभाग द्वारा विधि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान संयुक्त रूप से सुरेन्द्र तिवारी और प्रकाश चंद्र पंत को, संस्कृति विभाग द्वारा देश के बाहर सामाजिक कल्याण, मानव संसाधन विकास, कला, साहित्य अथवा आर्थिक योगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान आनंद कुमार पांडे, संस्कृति विभाग द्वारा साहित्य, आंचलिक साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार डॉ. पीसी लाल यादव को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रदान किया।

जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकरिता प्रिंट मीडिया हिन्दी के क्षेत्र में चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार भोलाराम सिन्हा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिन्दी) के क्षेत्र में मोहन तिवारी, प्रिंट मीडिया (अंग्रेजी) के क्षेत्र में मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार मुकेश एस. सिंह, रचनात्मक लेखन और हिन्दी भाषा क्षेत्र में प्रदाय किए जाने वाले पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान अतुल जैन को प्रदान किया गया।