रायपुर :- छत्तीसगढ़ के रायपुर में भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर 15 नवंबर को राजधानी में जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय समारोह होगा। इस समारोह का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमुई, बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़कर शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राजधानी के अलावा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी एक दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन होगा।
अधिकारियों के मुताबिक जनजातीय गौरव दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों में दो तरफा संवाद एवं शेष जिलों में केवल प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर आयोजित होने वाली कार्यक्रमों में केन्द्र व राज्य के मंत्रीगण, सांसद, विधायक तथा पंचायत प्रतिनिधि, जनजातीय परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है।
15 से 26 नवंबर तक विशेष ग्राम सभा
जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन में स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का समान एवं उनके वंशजों को समानित किया जाएगा। पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम स्तर, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ ही 15 से 26 नवंबर सभी चिन्हांकित ग्रामों में विशेष ग्राम सभा होगी। इस विशेष ग्राम सभा में वन अधिकार अधिनियम, पेसा अधिनियम, सतत विकास लक्ष्य का पंचायत स्तर पर स्थानीयकरण एवं गौरवशाली जनजातीय इतिहास के बारे में चर्चा की जाएगी।
छात्रावासों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर जिला स्तर, विकासखण्ड स्तर और छात्रावास-आश्रमों एवं प्रमुख स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। आश्रम, छात्रावास, एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, छात्रवृत्ति संबंधी जागरूकता, कैरियर काउंसलिंग, चित्रकारी भाषा एवं जागरूकता रैली भी होगी। इसके अलावा 15 से 26 नवंबर तक जिला स्तर पर सामाजिक, आर्थिक विकास, आजीविका एवं उद्यमिता, कला-संस्कृति और धरोहर, शिक्षा एवं कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं जीवन शैली पर संगोष्ठी होगी।
कोंडागांव : कोंडागांव जिले में एनएच- 30 में दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों ट्रकों के सामने के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे में ट्रक का ड्राइवर अंदर ही फंसा रहा। करीब दो घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद पश्चात फंसे एक ड्राइवर को निकाला गया दरअसल यह पूरा हादसा केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंगनपुर के पास हुआ है। वहीं जबरदस्त टक्कर के कारण ट्रक में आग लग गई थी। ट्रक में लगी आग को स्थानीय लोगों की मदद से बुझाया गया। वहीं हादसे में घायल ट्रक ड्राइवर को बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय कांकेर भेजा गया।
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा जिला महासमुंद के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) के अवसर पर अवकाश घोषित किया है।
मंगलवार 12 नवम्बर 2024 को स्थानीय अवकाश जिले में रहेगा। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उपकोषालय पर लागू नहीं होंगे।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ सरकार ने यात्रियों की सहूलियत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘सीजी बस लोकेशन ऐप’ लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से अब यात्री बसों की लाइव लोकेशन जान सकेंगे, जिससे यात्रा की प्लानिंग करना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही अवैध वसूली और बसों के अनाधिकृत संचालन पर भी लगाम लगेगी, जिससे परिवहन प्रणाली और सुरक्षित व पारदर्शी बनेगी।
ट्रेन की तरह यात्री बसों की मिलेगी लोकेशन
इसमें राज्य के भीतर और दूसरे प्रदेशों के बीच चलने वाली अंतरराज्यीय बसों का ब्योरा फीड किया जाएगा। इंटरनेट युक्त एंड्राएड फोन पर इसे डाउनलोड करने कोई भी बसों की लोकेशन, टाइमिंग और किराए सहित अन्य जानकारियों को देख सकेंगे।
यह ऐप बसों में लगे वीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) से कनेक्ट होने पर ऑनलाइन जानकारी मिलेगी। इसके लिए बस मालिकों से जानकारियां मांगी गई हैं। साथ ही इसे ऐप में लोड किया जा रहा है। इससे लोगों को अनावश्यक बस स्टैण और सड़कों के किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
ऐप के नामकरण की तैयारी
परिवहन विभाग के अधिकारी ऐप के नामकरण की तैयारी में जुटे हुए हैं। बताया जाता है कि बस सुविधा, छत्तीसगढ़ बस सेवा सहित दो अन्य नाम पर विचार किया जा रहा है। वहीं, विभागीय अधिकारियों और बस मालिकों से सुझाव भी मांगे हैं। इसे अंतिम रूप देने के बाद सीएम की अनुमति मिलते ही अधिकृत रुप से घोषणा की जाएगी। बता दें कि राज्य सरकार के निर्देश पर स्कूल और यात्री बसों में जीसीएस और पैनिक बटन को अनिवार्य किया गया है। इस डिवाइस के बिना फिटनेस जांच नहीं करने कहा गया है।
bus location
परिवहन विभाग के एस. प्रकाश, सचिव ने कहा की सुविधा मिलेगी यात्री बसों की जानकारी जल्द ही ऐप के जरिए आम लोगों को मिलेगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इससे अवैध वसूली पर रोक लगने के साथ ही यात्रियों को परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
अवैध वसूली पर लगेगी रोक
यात्री बसों को ऐप से जोड़ने पर अवैध वसूली पर रोक लगने के साथ ओवरलोडिंग पर रोक लगेगी। बताया जाता है कि ऐप से बसों के टिकटों की बुकिंग और सीटिंग की व्यवस्था को जोड़ने की कवायद चल रही है। बता दें कि बसों के किराया को लेकर अक्सर यात्रियों व बस चालकों में विवाद होते रहता है। इसे देखते हुए विभाग ने बसों में किराया सूची भी लगाना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही आरटीओ और उडनदस्ता टीम को आकस्किम जांच करने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान किराया सूची, परमिट और फिटनेस की जांच करने कहा गया है।
रायपुर : एमबीबीएस के नवप्रवेशी छात्रों के साथ रायपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग हो गई। 50 छात्रों के सिर मुंडवाए गए और उन्हें थप्पड़ भी मारे गए। छात्राओं को सिर पर तेल लगाकर आने कहा गया और उनकी फोटो भी मांगी गई। मामले की शिकायत एनएमसी से हुई और सोशल मीडिया पर कई जिम्मेदारों को इसे टैग किया गया, जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन सक्रिय हुआ। एंटी रैगिंग कमेटी ने द्वितीय वर्ष के दो छात्रों को निलंबित कर दिया है। कॉलेजों में एंटी रैगिंग कमेटी बनी हुई है, हुई है, मगर उन्हें इस बात की जानकारी तब हुई, जब मामले ने सोशल मीडिया में तूल पकड़ा।
छात्रों के अपने परिजनों की मदद से सोशल मीडिया पर एनएमसी के अधिकारियों सहित राज्य के जिम्मेदारों के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने बताया, जिक्र किया था कि उनसे हानिरहित मजाक करने के बजाय मानसिक और शारीरिक रूप से थका देने वाला रैगिंग किया जा रहा है। मामला वायरल होने और एनएमसी द्वारा भेजे गए पत्र के बाद मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी सक्रिय हुई। एंटी रैगिंग हेल्पलाइन से मिली शिकायत के आधार पर 4 अक्टूबर को कॉलेज प्रबंधन की बैठक हुई और रैगिंग के मामले में एमबीबीएस के दो छात्र को निलंबित किया है। इस मामले में कॉलेज के प्रवक्ता का कहना है कि मामले को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है, सभी क्लासेस में जाकर इस बात की समझाइश दी जा रही है कि इस तरह की कोई भी घटना होने पर कॉलेज फैकल्टी को जानकारी दी जाए। आने वाले दिनों में रैगिंग रोकने सख्त कदम उठाए जाएंगे।
इस मामले में एंटी रैगिंग कमेटी ने एमबीबीएस द्वितीय वर्ष, यानी 2023 बैच के दो छात्रों को दोषी पाया है। उनके द्वारा अंशु जोशी तथा दीपराज वर्मा को दस-दस दिन के लिए विगत 4 अक्टूबर को हुई बैठक में निलंबित किया गया था। उनके निलंबन की अवधि के दौरान पांच दिन अवकाश के हैं, जिसे लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
अपनी शिकायत में छात्रों ने बताया कि, सभी नवप्रवेशी छात्रों को स्कूल ड्रेस जैसे कपड़े पहनने के लिए मजबूर किया जाता है। एक मोनोक्रोम शर्ट, एक ही रंग की पैंट, स्कूल के जूते और औपचारिक साइड बैग उनका ड्रेस कोड होता है। कॉलेज के अलावा हॉस्टल में भी सीनियर्स द्वारा मारपीट की जाती है और उन्हें मानसिक रूप से टार्चर किया जाता है। यह प्रक्रिया एक या दो बार नहीं, बल्कि व्यापक पैमाने पर हो रही है।
सूरजपुर : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हाथी ने दो बच्चों की जान ले ली है। घटना सूरजपुर के रामानुजनगर इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रात करीब 1 सोते समय हाथियों का दल झोपड़ी में घुस गया। पति-पत्नी और 3 बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन दो बच्चे नहीं निकल सके। जिन्हें हाथियों ने रौंद दिया।
यह मामला सूरजपुर वनमंडल के प्रेमनगर के महेशपुर के आश्रित गांव चितखई का है। जहां जंगल में परिवार झोपड़ी बनाकर रह रहा था। 11 हाथियों के दल ने झोपड़ी को भी तहस-नहस कर दिया है। जंगल के पास ही हाथी डटे हुए हैं। माँ बाप ने भाग कर जान बचायी। वहीं वन विभाग ने तत्कालिक मुआवजा राशि उपलब्ध करायी है।
जानकारी के मुताबिक बिखू पंडो अपनी पत्नी और 5 बच्चे के साथ झोपड़ी में सो रहा था। हाथियों का दल अचानक झोपड़ी के पास पहुंचकर तोड़ने लगा। पति-पत्नी और तीन बच्चे भाग गए, लेकिन बिसू पंडो (11) और काजल (5) गहरी नींद में थे। इसलिए भागने में देरी हो गई। हाथियों ने उन्हें पटककर मार डाला। दोनों की मौके पर मौत हो गई।
रायपुर :- रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से जनता के बीच व्यापक समर्थन जुटाने और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के उद्देश्य से रविवार को एक बार फिर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक राजेश मूणत, विधायक धरम लाल कौशिक, नंद कुमार साय के साथ एक विशाल रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के लिए समर्थन जुटाया। रोड शो के अंतर्गत पं. सुंदरलाल शर्मा वार्ड, सुंदर नगर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, भाठागांव, मदर टेरेसा वार्ड, सिविल लाइन वार्ड और अरविंद दीक्षित वार्ड में हजारों कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने जनता का समर्थन जुटाने के लिए हिस्सा लिया। रोड शो के दौरान जनता का अपार समर्थन और उनके उत्साह ने भाजपा के प्रति जनता का विश्वास और लगाव को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। भाजपा ने क्षेत्र के विकास और जनता के हितों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया, और बृजमोहन अग्रवाल की अगुवाई में रायपुर दक्षिण को विकास के नए आयामों पर ले जाने का संकल्प लिया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस रोड शो को लेकर जनता को विश्वास दिलाया कि पार्टी उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है और आने वाले चुनाव में भाजपा को समर्थन देकर रायपुर दक्षिण की जनता प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखने में सहभागी बनेगी।
बृजमोहन अग्रवाल ने रोड शो के दौरान लोगों का आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार क्षेत्र की जनता की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा, “आपका समर्थन हमारे लिए शक्ति का स्त्रोत है, और हम रायपुर दक्षिण को और अधिक समृद्ध एवं विकसित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।”
रायपुर। राजधानी रायपुर के दक्षिण विधानसभा की उपचुनाव प्रक्रिया अब अंतिम चरण पर पहुंच गई है। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। आज शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
चुनाव थमने से पहले आज सीएम साय आज रोड शो करेंगे। आज भाजपा के मंत्रियों समेत सभी स्टार प्रचारक दक्षिण के मैदान में धुआं धार चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता भी आज ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करेंगे।
रायपुर : पुरानी बस्ती रायपुर स्थित जैतू साव मठ में में आंवला नवमी का त्यौहार श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 12:00 बजे पूजा अर्चना का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। आंवला वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी तथा राधा -कृष्ण जी की मूर्ति को चांदी के सिंहासन पर आरूढ़ करके विधिवत पूजा अर्चना की गई। भगवान की स्तुति कर उन्हें भोग अर्पित किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित माताओं तथा श्रद्धालु भक्तों ने आंवला वृक्ष की परिक्रमा की और भगवान से आशीर्वाद मांगा, सभी श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया उल्लेखनीय है कि आंवला नवमी के त्यौहार को अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है श्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने आंवला नवमी के त्यौहार के संदर्भ में कहा कि- जो भी श्रद्धालु भक्त आंवला नवमी के व्रत को विधिवत पूरा करता है उसे माता लक्ष्मी एवं भगवान श्री हरि की विशेष कृपा प्राप्त होती है, इस लोक में सुख संपत्ति की प्राप्ति होती है साथ ही उसे मोक्ष की प्राप्ति भी सुलभ हो जाती है। मठ ट्रस्ट कमेटी के सदस्य अजय तिवारी ने आंवला नवमी के वैज्ञानिक आधार को दृष्टिगत रखते हुए कहा कि -आंवला नवमी आध्यात्मिक रूप से हमें भगवत भक्ति प्रदान तो करता ही है साथ ही वैज्ञानिक दृष्टि से भी यदि हम देखें तो आंवला विटामिन सी का बहुत बड़ा स्रोत है यह लोगों को सर्दी खांसी से बचाता है शरद ऋतु के बाद अब शीत ऋतु प्रारंभ हो गई है इसलिए इसका उपयोग हमारे पूर्वज लोग करते आ रहे हैं यह मनुष्य में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी उत्पन्न करता है सभी दृष्टि से आंवला नवमी का त्यौहार अति उत्तम है। इस अवसर पर इस अवसर पर महेंद्र अग्रवाल , अजय तिवारी, पुजारी सुमित तिवारी ,शालिनी अग्रवाल, शैल अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रमेश यदु चंद्रकांत यदु, गोविंद, दीपक, व बड़ी संख्या में गुरुकुल विद्यार्थी उपस्थित थे ।
रायपुर : राजधानी में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवती की लाश मिली है। युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के करीब है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतका की शिनाख्त करने की कोशिश करने की बात कह रही है। युवती की लाश कलर्स मॉल स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में
शनिवार शाम को कलर्स मॉल के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में लाश मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस तथा फोरेंसिंग एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार लाश पूरी तरह से सड़ चुकी है। इस वजह से युवती की पहचान करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस युवती के कपड़ों की मदद से तथा आसपास के थानों में दर्ज गुम इंसान की मदद से युवती की पहचान करने की बात कह रही है। लाश की स्थिति को देखते हुए पुलिस युवती की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
गौरतलब है कि, जिस जगह युवती की लाश मिली है, वहां भवन निर्माण का काम चल रहा है। ऐसे में वहां काम करने वाले मजदूरों को लाश होने की सूचना नहीं मिल पाना कैसे संभव है। तेज बदबू आने पर निर्माणाधीन भवन में लाश होने की पुलिस को जानकारी मिल पाई।
कोंडागांव : बस्तर फाइटर के जवान ने खुद के घर मे फिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान कोंडागाँव जिले के धनोरा थाना में पदस्थ था। मृतक जवान का नाम हरिलाल नाग बताया जा रहा है। घटना बीती मध्य रात्रि की बताई जा रही, घटना स्थल पर पिस्टल और मोबाइल फोन पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। मृतक जवान के पास पिस्टल का मिलना और पिस्टल लेकर घर पर पहुंचना यह अपने आप में बड़े सवाल खड़ा कर रहा है। फिलहाल उरन्दाबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को आंवला नवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि हिंदू धर्म में आंवला नवमी के दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। इस दिन को अक्षय नवमी भी कहा जाता है। मान्यता है अक्षय नवमी के दिन किए जाने वाले पुण्यकार्य का अक्षय फल सभी को प्राप्त होता है और मां लक्ष्मी की कृपा होती है। मुख्यमंत्री साय ने राज्य के सभी नागरिकों की सुख समृद्धि बढ़े, यह कामना की है।
धमतरी : जिले के महिमासागर वार्ड में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नवजात शिशु का शव खून से लतपत अवस्था में झाड़ियों में मिली। आखिर कार ऐसा कृत्य किसने किया होगा और इस दिल दहल देने वाले वाले गंदा कृत्य को अंजाम दिया है।
आपको बता दें कि यह सनसनीखेज घटना शहर के महिमसागर वार्ड शीतला मंदिर के सामने से आई है लोगो ने बताया कि इलाके के पास खाली जमीन और कंटीली झाड़ियों के बीच एक नवजात शिशु का शव था जिसे देख लोग दहल गए है। पुलिस को खबर मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची तब तक मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई थी। ऐसे दिल दहल देने वाले कृत्य को देख कहा जा रहा था कि किसी निर्दई के द्वारा ही ऐसा काम किया जा सकता है और नवजात को ऐसा फेंका गया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच जुट गई है और आगे की कार्रवाई लग गई है।
रायगढ़ : जिले में शनिवार की सुबह हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के जमरगी डी बीट के जंगल में हाथी ने रामपुर निवासी रमलू तिर्की को कुचलकर मौत उतार दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण किसी काम के सिलसिले मे जंगल की तरफ गया था। इसी दौरान हाथी से आमाना-सामना हो जाने के बाद यह घटना घटित हुई है।
रायपुर : भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती ’जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर 15 नवंबर को राजधानी रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमुई बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़कर इस समारोह का शुभारंभ करेंगे और पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राजधानी रायपुर के अलावा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी एक दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा।
आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों में दो तरफा संवाद (Two Way Connectivity) एवं शेष जिलों में केवल प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जमुई, बिहार से गौरव दिवस का शुभारंभ कर संबोधित करेंगे। इस मौके पर आयोजित होने वाली कार्यक्रमों में केन्द्र व राज्य के मंत्रीगण, सांसद, विधायक तथा पंचायत प्रतिनिधि, जनजातीय परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है।
जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन में स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं उनके वंशजों को सम्मानित किया जाएगा। पी.एम. जनमन एवं ’’धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’’ के तहत ग्राम स्तर, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ ही 15 से 26 नवंबर, 2024 तक सभी चिन्हांकित ग्रामों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा में वन अधिकार अधिनियम, पेसा अधिनियम, सतत् विकास लक्ष्य का पंचायत स्तर पर स्थानीयकरण एवं गौरवशाली जनजातीय इतिहास के बारे में चर्चा की जाएगी
जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर जिला स्तर, विकास खण्ड स्तर और छात्रावास-आश्रमों एवं प्रमुख स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। आश्रम, छात्रावास, एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, छात्रवृत्ति संबंधी जागरूकता, कैरियर काउंसलिंग, चित्रकारी भाषा एवं जागरूकता रैली का आयोजन भी होगा।
जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर 15 से 26 नवंबर तक की अवधि में सुविधानुसार पृथक-पृथक दिवसों में जिला स्तर पर सामाजिक, आर्थिक विकास, आजीविका एवं उद्यमिता, कला-संस्कृति और धरोहर, शिक्षा एवं कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं जीवन शैली पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत गतिविधियों में जन जागरूकता शिविर, विकास प्रदर्शनी लगाने के भी निर्देश प्रमुख सचिव ने दिए हैं।
रायपुर :- रायपुर दक्षिण उपचुनाव प्रभारी और पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा ने कांग्रेस के निराधार आरोपों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि आज का विकसित और सुंदर राजधानी रायपुर भारतीय जनता पार्टी की मेहनत और दृष्टिकोण का परिणाम है। भाजपा के डॉ रमन, बृजमोहन,मूणत के नेतृत्व में प्रत्याशी सुनील सोनी के महापौर और सांसद कार्यकाल के दौरान रायपुर को एक आदर्श और विकसित शहर बनाया गया है।
इस दौरान रायपुर में कई उल्लेखनीय प्रकल्प और विकास कार्य हुए हैं, जिनमें सड़कों का विस्तार, जल निकासी की व्यवस्था, स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देना शामिल है।
सुनील सोनी के योगदान की सराहना
शिव रतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की आंखों पर घोटाले और भ्रष्टाचार का पर्दा चढ़ा हुआ है, जिस कारण उन्हें विकास कार्य दिखाई नहीं देते। उन्होंने कहा कि इसी वजह से जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया।
रायपुर सांसद एवं रायपुर दक्षिण से 8 बार विधायक रहे पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तथा महापौर और सांसद रहते हुए श्री सुनील सोनी ने मिलकर रायपुर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कार्यकाल में रायपुर में बुनियादी ढांचे के विकास, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स जैसे कई पहलुओं पर कार्य हुआ है। उनके नेतृत्व में रायपुर ने एक आधुनिक और व्यवस्थित शहर के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
राजधानी में गौरव पथ का निर्माण, केनाल लिंकिंग रोड की नींव रखी।
• 50 साल के आगे की सोच रखते हुए 33 पानी टंकी का निर्माण एवं 150 एम.एल.डी का वाटर फिल्टर प्लांट स्थापित कराया।
• जेल रोड का चैड़ीकरण कर उन्नयन कराया गया।
• रायपुर में सिटी बस का संचालन शुरू कराया, जिसे बाद में कांग्रेस के महापौरों ने बंद करा दिया।
• बहुत से मोहल्ला क्लिनिक को अस्पताल के रूप में बदला।
• बुढ़ातालाब का सौंदर्यीकरण कर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापित की।
• रायपुर दक्षिण विधानसभा में इंडोर व आउटडोर स्टेडियम का निर्माण कराया।
• नगर पालिक निगम रायपुर (व्हाइट हाउस) का निर्माण कराया।
• टाटीबंध में 119 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण।
• एयरपोर्ट से अधिक सुन्दर बनेगा हमारा रायपुर रेलवे स्टेशन, 480 करोड़ रुपये से स्टेशन के उन्नयन का कार्य प्रारंभ।
• स्मार्ट सिटी रायपुर हेतु 365 परियोजनाओं के लिए 757 करोड़ रुपए की स्वीकृति।
• हर घर स्वच्छपेयजल पहुँचानें हेतु रायपुर लोकसभा में 673.78 करोड़ की 35 परियोजनाएं स्वीकृत।
• रायपुर से बलौदाबाजार तक 75 किलोमीटर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग की स्वीकृति।
• एम्स में –
जनता की सुविधा हेतु सरोना रेलवे स्टेशन से एम्स में प्रवेश हेतु मार्ग निर्माण।
एम्स में क्रिटिकल यूनिट का निर्माण एवं अन्य बहुत से विकास कार्य कराए।
• सांसद मद से 19 करोड़ रुपये की राशि, रायपुर लोकसभा के लगभग
460 ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों में अधो संरचना विकास हेतु जारी की गई।
जनता के विकास में भाजपा की प्रतिबद्धता
शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास और जनसेवा को अपना प्रमुख ध्येय मानती है। भाजपा के लिए जनता की सेवा करना और उनके जीवन को सुगम बनाना सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि आगामी रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा का उद्देश्य रायपुर के इस विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाना है। जनता का समर्थन भाजपा के प्रति बना हुआ है, और हम रायपुर को और भी सुंदर और विकसित शहर बनाने का वादा करते हैं।
रायपुर : राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया है। मुख्यालय में पदस्थ चार सीनियर IPS अफसरों की पोस्टिंग दी है। दीपांशु काबरा को एडीजी अजाक एवं प्रशिक्षण बनाया गया है। वहीं आनंद छाबड़ा को पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण बनाया गया है। जबकि ध्रुव गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक CCTNS/SCRB और अरविंद कुजूर को उप पुलिस महानिरीक्षक CAF बनाया गया है।
देखें आदेश

रायपुर। DGP ने 3 एसआई का ट्रांसफर किया है। जिसमें दादू रइया सिंह , राजेंद्र सिंह कंवर और शारदा वर्मा का नाम शामिल है। तीनो को अलग - अलग जिला दंतेवाड़ा , कोरबा और रायपुर में पदस्थ किया है।

बिलासपुर। नाबालिग बालिका के नवजात शिशु के शव को 12 दिन बाद कब्र खोदकर बाहर निकाला गया। दरअसल पुलिस ने कोर्ट से DNA टेस्ट करने के लिए शव को कब्र से निकालने की अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने पर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही।
बता दें कि बीते दिनों कोटा क्षेत्र से एक मामला सामने आया था, जहां नाबालिग बालिका के साथ आरोपी युवक ने अनचार किया था। इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई और उसका प्रसव भी हुआ था, लेकिन नवजात शिशु की कुछ घंटों बाद मौत हो गई थी।
इस मामले में आरोपी को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार भी कर लिया गया था, लेकिन नवजात शिशु का अंतिम संस्कार करते हुए उसे दफना दिया गया। पुलिस ने इस मामले में DNA टेस्ट कराने के लिए नवजात के शव को जमीन से खोदकर बाहर निकालने की अनुमति कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद शव को बाहर निकाला गया है और आगे की प्रक्रिया की जा रही है।
रायपुर :- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अब दक्षिण रायपुर के उपचुनाव का जिम्मा उठा लिया है, आज उन्होंने दक्षिण रायपुर के विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित किया और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के समर्थन में जनता से वोटो की अपील करते हुए नजर आए ।इस दौरान उन्होंने कहा है किया चुनाव बीजेपी के निष्क्रिय कार्यकर्ता और कांग्रेस के एक सक्रिय और युवा कार्यकर्ता के बीच का चुनाव है ।अगर आकाश शर्मा को जीतते हैं तो आने वाले 5 सालों में आपको किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा ।आकाश शर्मा एक युवा और सक्रिय चेहरा है जो हर समय आपकी जरूरत के लिए खड़ा रहेगा।
रायपुर : जैतुसाव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में आवलां नवमी पूजन दिनाॅक 10.11.2024 दिन रविवार को दोपहर 12 बजे समय पर होगा । इस अवसर पर भगवान विष्णु जी, लक्ष्मी माता एवं कृष्ण-राधा जी को आवंला के नीचे चाॅदी के सिंहासन पर विराजमान कर पूजा-पाठ संपन्न होगी। ठीक 12 बजे भोग आरती होगी एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जावेगा।
कोरबा : भगवान सहस्त्र बाहु जयंती के मौके पर कटघोरा में कलचुरी जायसवाल समाज का प्रांत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय शामिल हुए, साथ ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेम चंद पटेल विकास महतो समेत भाजपा के कई बड़े दिग्गज नेता और जायसवाल समाज के लोग बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री विष्णु देव ने इस दौरान क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को संज्ञान में लिया. कई इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने भगवान सहस्त्र बाहु की लघु कथा के बारे में समाज और आमजनों को जानकारी दी. वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जायसवाल समाज द्वारा की गई तीन प्रमुख मांगों को पूरा किया. सीएम साय ने मंच से ही इसकी घोषणा की.
कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर अस्पताल बनाने की मांग को पूरा करते हुए सीएम साय ने कहा कि इससे आने वाले दिनों में स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी. इसी तरह कटघोरा बाईपास चौक का नामकरण भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर करने और उनकी मूर्ति स्थापना की मांग पूरी करने के साथ ही कटघोरा में सर्किट हाउस की भी मंजूरी की घोषणा की.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जायसवाल समाज की जमकर तारीफ की. सीएम ने कहा कि समाज संगठित है. श्याम बिहारी जायसवाल भी इसी समाज से आते हैं, जो छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री हैं. सीएम साय ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और भी बेहतर काम करेगी. समाज संगठित है और विकास के दिशा में आगे बढ़ रहा है. भगवान सहस्त्रबाहु का आशीर्वाद भी बना हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़ प्रगति की राह पर है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर अब यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू होने जा रही है, जिसमें शराब की दुकान भी शामिल होगी। राज्य में पहली बार किसी एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए बार खोलने की अनुमति दी जा रही है, जिससे अब यात्री फ्लाइट के इंतजार के दौरान बार में नाश्ता और शराब का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा, फ्लाइट से रायपुर आने वाले यात्री शराब भी खरीद सकेंगे।
नए नियम और लाइसेंस शुल्क
इस सुविधा को शुरू करने के लिए वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने छत्तीसगढ़ विदेशी मदिरा नियम 1996 में संशोधन किया है। संशोधन के बाद, एयरपोर्ट पर बार लाइसेंस जारी करने की अनुमति दी जाएगी, जिसकी सालाना फीस 12 लाख रुपए होगी। लाइसेंस उन्हीं रेस्टोरेंट्स को मिलेगा, जिन्हें एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त है, और यह लाइसेंसधारी केवल एयरपोर्ट भवन के भीतर ही शराब की बिक्री कर सकेंगे।
खरीद और सेवन के नियम
बार के लिए लाइसेंस प्राप्त करने के साथ कुछ शर्तें भी लागू होंगी। शराब का सेवन केवल परिसर के भीतर ही किया जा सकेगा, और हवाई यात्री या एयरपोर्ट के कर्मचारी ही इसका लाभ उठा सकेंगे। बाहरी व्यक्ति इस सुविधा का उपयोग नहीं कर सकेंगे।
20% अधिक दर और विशेष होलोग्राम
एयरपोर्ट पर बिकने वाली शराब की दर सामान्य फुटकर कीमत से 20% अधिक होगी, और बोतलों पर विशेष होलोग्राम चिपकाया जाएगा, जिसका रंग लाल होगा। बार संचालक को स्प्रिट और बीयर का सीमित स्टॉक रखने की अनुमति होगी।
शराब दुकान भी खोलने की योजना
सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट परिसर में एक विदेशी शराब की दुकान खोलने की योजना भी है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से जगह मांगी गई है, और अनुमति मिलने के बाद इसके लिए भी लाइसेंस जारी किया जाएगा। अधिकारी बताते हैं कि अन्य राज्यों के एयरपोर्ट्स पर पहले से इस तरह की सुविधा उपलब्ध है, इसलिए रायपुर एयरपोर्ट पर इसे लागू किया जा रहा है।




.jpg)
.jpg)










.jpg)












