नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
भूपेश बघेल ने CM साय और संतोष पांडे पर कसा तंज कहा- आदिवासी को वनवासी मानती है BJP

भूपेश बघेल ने CM साय और संतोष पांडे पर कसा तंज कहा- आदिवासी को वनवासी मानती है BJP

 रायपुर :- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने CM साय पर तंज कैसा है, दरअसल विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के द्वारा एक भी शासकीय कार्यक्रम आयोजित न करने और सर्व आदिवासी समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के न पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा है कि यूनाइटेड नेशन ने जब से विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया था, तब से पूरी दुनिया में विश्व आदिवासी दिवस मनाते हैं. जब हमारी सरकार थी तब हमने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छुट्टी का ऐलान किया था, मौजूदा सरकार ने छुट्टी तो जारी रखी, लेकिन मुख्यमंत्री ऐन वक्त पर सरकारी आयोजन से किनारा कर लिया। उन्होंने कहा है कि इसका कारण यह है की बीजेपी आदिवासी को आदिवासी नहीं वनवासी मानती है। इसके साथ ही राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे के नक्सली वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसे सवाल नहीं किया जाता, क्योंकि वह जवाब देने के लिए उपस्थित होता ही नहीं है। लेकिन बीजेपी की आदत अलग है, वो हमेशा दिवंगत लोगों से सवाल करते हैं, बीजेपी पहले महात्मा गांधी, कभी नेहरू और आज मेरे स्वर्गीय पिताजी से सवाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मैं संतोष पाण्डेय जी से कहना चाहता हूं कि वे उनसे वहीं जाकर सीधे जवाब कर ले। संतोष पांडे जैसे घटिया व्यक्ति की बात का मैं कोई जवाब नहीं देना चाहता, जो एक दिवंगत व्यक्ति से जवाब मांग रहे.

एक बॉयफ्रेंड के लिए दो लड़कियां भिड़ी, पकड़े एक-दूसरे के बाल, जमकर बरसाए थप्पड़, बोली - वह मेरा बॉयफ्रेंड है….जाने पूरा मामला..!!

एक बॉयफ्रेंड के लिए दो लड़कियां भिड़ी, पकड़े एक-दूसरे के बाल, जमकर बरसाए थप्पड़, बोली - वह मेरा बॉयफ्रेंड है….जाने पूरा मामला..!!

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल क्षेत्र में आए दिन लड़के-लड़कियों के बीच विवाद होने की बात अब आम सी हो गई। आए दिन लड़कियों के बीच मारपीट की घटनाएं घटित होती रहती है। अंबिकापुर से युवतियों बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। जहां बॉयफ्रेंड को लेकर दो लड़कियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। दावा किया जा रहा है कि एक बॉयफ्रेंड के लिए दो युवतियां आपस में ही भीड़ गई। इस दौरान बीच सड़क में लड़कियों ने जमकर मारपीट की। एक दूसरे के बाल खींचे और थप्पड़ भी बरसाए। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल से रिकाॅर्ड कर उसे वायरल कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

जानिए मामला

पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। गांधीनगर थाना क्षेत्र में पीजी कॉलेज के पास सड़क किनारे दो लड़कियों की मारपीट हो गई। दोनों लड़कियां कॉलेज की छात्राएं हैं। दोनों लड़कियों के साथ उनकी कुछ अन्य सहेलियां खड़ी थी। दोनों में आपस में कुछ बातचीत हुई, जो विवाद में बदल गया। इसके बाद एक लड़की ने दूसरी लड़की को बाल पड़कर खींचते हुए कहा कि वह मेरा बॉयफ्रेंड है और थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए।

इनके साथ खड़ी अन्य छात्राओं ने दोनों को छुड़वाने की कोशिश की। एक लड़की दूसरी के बाल पकड़ कर लगातार खींची जा रही थी और उसकी शर्ट भी खींच रही थी। विवाद शांत ना होता देख वहां पास खड़ा एक लड़का भी उन्हें छुड़ाने का प्रयास कर रहा है। इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा जारी था।

लड़कियों को बीच सड़क पर लड़ता हुआ देख राहगीरों की भीड़ लग गई। काफी देर तक विवाद व हंगामा चला। पर उन्हें छुड़ाने की कोशिश किसी राहगीर ने नहीं की। लड़कियां जब थक कर चूर हो गई तो खुद से वहां से चली गई। गांधीनगर पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में से कोई भी मामला दर्ज करवाने थाने तक नहीं पहुंचा है।

मामले में ज्यादा जानकारी जुटाने पर पता चला कि एक छात्रा ने किसी लड़के के साथ घूमने का फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। जिसे दूसरी छात्रा ने देखा और भड़क गई। पीजी कॉलेज के पास मिलने पर पहली छात्रा ने सोशल मीडिया पर युवक के साथ फोटो पोस्ट करने वाली छात्रा के साथ वह मेरा बॉयफ्रेंड है बोलकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो आसपास खड़े लोगों ने अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

मंत्री ओपी चौधरी की बड़ी कार्रवाई...शासन को चूना लगाने वाले 3 डिप्टी रजिस्ट्रार सस्पेंड..देखे आदेश...!!

मंत्री ओपी चौधरी की बड़ी कार्रवाई...शासन को चूना लगाने वाले 3 डिप्टी रजिस्ट्रार सस्पेंड..देखे आदेश...!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन की खरीदी और बिक्री में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में रायपुर, धमतरी और पाटन के उप पंजीयक (सब-रजिस्ट्रार) को निलंबित कर दिया गया है। इन उप पंजीयकों पर आरोप है कि उन्होंने सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया है। विभागीय मंत्री ओ पी चौधरी ने घोषणा की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सरकार ने इस मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की बात की है। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और किसी भी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी कड़ी में रायपुर की वरिष्ठ उप पंजीयक मंजूषा मिश्रा, धमतरी के उप पंजीयक सुशील देहरी और पाटन की उप पंजीयक शशिकांता पात्रे को निलंबित किया गया है।

1127e37c-39db-4e85-8d3c-fb36a1091604

4 दिनों तक गरज चमक के साथ बरसेंगे बादल, राजधानी समेत 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी…

4 दिनों तक गरज चमक के साथ बरसेंगे बादल, राजधानी समेत 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी…

 रायपुर :- ​​​​​​छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों यानि 10 से 13 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश होगी, दरअसल मौसम विभाग ने सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होगी, बारिश के बीच कई इलाको की तस्वीर सामने आ रही है,जहाँ लोगों को स्कूलों में पानी भर जाने की वजह से स्टूडेंट्स परेशान हैं। गांव के कच्चे रास्ते खराब हो चुके हैं और लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग की तरफ से जारी यलो अलर्ट में कुछ जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इनमें बलौदाबाजार, कोरिया, सूरजपुर, कोरबा, सरगुजा, जशपुर, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा और बिलासपुर शामिल है।

विश्व आदिवासी दिवस पर भाजपा ने किया आदिवासियों का अपमान- दीपक बैज

विश्व आदिवासी दिवस पर भाजपा ने किया आदिवासियों का अपमान- दीपक बैज

 रायपुर  :- आज यानी 10 अगस्त को दीपक बैज ने प्रेस कांफ्रेंस किया जहाँ उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य हैं की छत्तीसगढ़ सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस नहीं मनाया,दरसअल कल यानि 9 आदिवासी दिवस पर इंडोर स्टेडियम में आदिवासी कार्यक्रम रखा गया था, जहाँ किसी वजह से मुख्यमंत्री साय नहीं पहुंच पाए , इसी को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है, प्रेस कॉन्फ्रेंस उन्होंने कहा की कल भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी दिवस पर आदिवासी दिवस कार्यक्रमों का मुख्यमंत्री साय ने बहिष्कार किया है,

आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में आदिवासी समाज का कार्यक्रम मनाया जाता था ,उन्हे सम्मान मिलता था और आदिवासी दिवस की छुट्टी की भी घोषणा की गई थी
आदिवासी समाज भाजपा से नाराज हैं क्योंकि 8 महीने के कार्यकाल में आदिवासी लोगो को फर्जी नक्सली बना कर मर जा रहा है इसके अलावा हसदेव जंगल को काटा जा रहा है। वनवासी कल्याण आश्रम जो कि आरएसएस का अनुसांगिक संगठन है उसने आदिवासी समाज का अपमान किया है उसने कहा कि आदिवासी दिवस अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र का हिस्सा है इससे भारत का कोई नाता नहीं है इससे यह साबित होता है कि भाजपा की सरकार ना केवल दिल्ली से बल्कि नागपुर से भी रिमोट के द्वारा कंट्रोल की जाती है, जाहिर है कि आरएसएस के दबाव में भाजपा ने आदिवासी दिवस का इस तरीके से बहिष्कार किया है

भाजपा ने आदिवासी समाज को भड़काने हैं की कोशिश की और कांग्रेस के खिलाफ षडयंत्र किया जिससे भाजपा को कई आदिवासी सीटों पर जीत मिली लेकिन कल की घटना ने आदिवासी समाज की आंखें खोल दी है आरएसएस को बताना चाहिए कि वह आदिवासी समाज के खिलाफ क्यों है और साथ में विष्णु देव साय को बताना चाहिए कि नागपुर से उन पर कितना दबाव है

पं. प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा 11 से, पुलिस ने बनाया ट्रैफिक प्लान...

पं. प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा 11 से, पुलिस ने बनाया ट्रैफिक प्लान...

 रायपुर । नया रायपुर के ग्राम गनौद-खरखराडीह में 11 से 16 अगस्त तक श्री शिवमहापुराण कथा कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। जिसमें कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा कथा वाचन किया जाना है। उक्त कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। जिसे देखते हुए सुगम आवागमन हेतु मार्ग, पार्किंग एवं डायवर्सन की व्यवस्था की गई है जो निम्नानुसार है:-



श्री शिवमहापुराण कथा स्थल आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था:-
01.    रायपुर शहर केे पचपेड़ीनाका की ओर से कथा में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालु पचपेड़ीनाका-धमतरी रोड-माना बस्ती से होते हुए प्रशासनीक अकादमी निमोरा के आगे से नया रायपुर-मुक्तांगन-उपरवारा चौक से सेक्टर 29-30 होते हुए आई.डी.टी.आर. टर्निंग से ग्राम तेंदुआ होकर ग्राम पौंता से आगे स्थित तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

02.    रायपुर शहर के तेलीबांधा होकर आने वाले श्रद्धालु सेरीखेड़ी ब्रीज से होकर नया रायपुर मार्ग होते हुए विमानतल टर्निग-चीचा चौंक से ग्राम कयाबांधा-कोटराभाठा चौक होकर पुलिस मुख्यालय के सामने से ग्राम तांदुल स्थित पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल की ओर प्रेवश करेंगे।

03.    आरंग की ओर से कथा में सम्मिलित होने आने वाले श्रद्धालु नयापारा-आरंग मार्ग से ग्राम तामासिवनी से ग्राम बिरबिरा होते हुए ग्राम खरखराडीह होकर गनौद पेट्रोल पम्प के बगल पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

04.    मंदिर हसौद की ओर से आने वाले श्रद्धालु ग्राम पलौद से प्रवेश कर कलिंगा युनिवर्सिटी से आगे बढ़कर शास.उच्च.मा.शाला गनौद पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

05.    अभनपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालु मोंटफोर्ड स्कूल के सामने से नया रायपुर प्रवेश कर सेक्टर 29 एवं 30 से होते हुए आई.डी.टी.आर. टर्निंग से ग्राम तेंदुआ होकर ग्राम पौंता से आगे स्थित तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

06.    राजिम-गरियाबंद की ओर से आने वाले श्रद्धालु गोबरा नयापारा से नवागांव होकर नया रायपुर मार्ग से ग्राम सुन्दरकेरा-खंडवा होते हुए बालकों अस्पताल के सामने से सेक्टर 29 एवं 30 होते हुए आई.डी.टी.आर. टर्निंग से ग्राम तेंदुआ होकर ग्राम पौंता से आगे स्थित तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

श्री शिवमहापुराण कथा कार्यक्रम के दौरान निम्नानुसार मार्गो में मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा:-
01.    सेक्टर 30 आईडीटीआर ग्राम तेंदुआ से कार्यक्रम स्थल की ओर।
02.    तामासिवनी-बिरबिरा-गनौद मार्ग में ग्राम बिरबिरा से गनौद की ओर।
03.    नया रायपुर में ग्राम पलौद चौंक से ग्राम गनोैद की ओर।

 

युवक को मिली तालिबानी सजा : लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी का माहौल, हिरासत में 15 ग्रामीण

युवक को मिली तालिबानी सजा : लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी का माहौल, हिरासत में 15 ग्रामीण

 बलौदाबाजार। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक मृतक आदतन बदमाश था और ग्रामीण परेशान रहते थे। बीती रात ग्रामीणों ने युवक को लाठी डंडों से पीट पीटकर मौत के घाट उतारा। इस मामले में कसडोल पुलिस ने 15 ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। 

यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र के सुदूर गांव कोटियाझर की है। मृतक का नाम जयकुमार ठाकुर उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोटियाझर है। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामला दर्ज कर 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। शाम तक हत्या के कारणों का खुलासाअ हो सकेगा। 

भाजपा के लिए जनजातीय विकास अंत्योदय का मार्ग - केदार कश्यप

भाजपा के लिए जनजातीय विकास अंत्योदय का मार्ग - केदार कश्यप

 जगदलपुर : बोधघाट जगदलपुर में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि  आदिवासियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए पूरी दुनिया में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। कश्यप ने कहा जनजातीय समाज से आज पूरी दुनिया विश्व बन्धुत्व , जलवायु संरक्षण एवं समरसता सीख सकती है। हमारे देश में जनजातीय समाज राष्ट्रीय चेतना का केंद्र रहा है, वैदिक काल से जनजातीय समाज की श्रेष्ठता के प्रमाण मिलते हैं। हमारे यहाँ राष्ट्रप्रेम, ज्ञान का उद्भव जनजातीय संस्कृति में है, वनों में रहने वाले जनजातीय समाज के बीच रहकर वैदिक ग्रंथ की रचना हुई।स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय समाज के योद्धाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। 

CG - हाथी ने फिर मचाया तांडव, हमले से पिता-बेटी समेत चार लोगों की मौत...गांव में पसरा मातम.....

CG - हाथी ने फिर मचाया तांडव, हमले से पिता-बेटी समेत चार लोगों की मौत...गांव में पसरा मातम.....

 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी ने फिर तांडव मचाया है। यहां हाथी के हमले से घर में साे रहे चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता, पुत्री, चाचा व पड़ोसी युवक शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। यह मामला नगर पंचायत बगीचा के गम्हरिया वार्ड नंबर 9 का है। 

जानकारी के मुताबिक, रात 12 बजे अकेले घूम रहे हाथी ने बगीचा में जमकर उत्पात मचाया। वहीं हाथी के हमले से पिता, पुत्री व चाचा की मौत हो गई। शोरगुल सुनकर बचाने आए पड़ोसी युवक को भी हाथी ने मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर वन अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। 

नक्सलियों की गिरफ़्तारी को लेकर सांसद संतोष पांडेय ने पूर्व CM भूपेश बघेल से किया सवाल, कहा – बताएं यह रिश्ता क्या कहलाता है….

नक्सलियों की गिरफ़्तारी को लेकर सांसद संतोष पांडेय ने पूर्व CM भूपेश बघेल से किया सवाल, कहा – बताएं यह रिश्ता क्या कहलाता है….

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले से पुलिस ने 4 नक्सलियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार हुए लोगो में से एक विवेक सिंह स्वर्गीय नंदकुमार बघेल का सलाहकार रहा है, वही इस गिरफ़्तारी को लेकर भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया है कि बताएं यह रिश्ता क्या कहलाता है

दरअसल भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि गिरफ्तार किया गया विवेक सिंह स्वर्गीय नंदकुमार बघेल का सलाहकार रहा है. उसके नक्सलियों के साथ 7 लाख रुपए की लेन-देन की जानकारी भी सामने आई है. इससे स्पष्ट है कि नंदकुमार बघेल के नक्सलियों से संबंध थे. वे मोहला मानपुर के अंदरूनी क्षेत्रों में जाकर बैठकें लेते थे. अब भूपेश बघेल बताएं यह रिश्ता क्या कहलाता है.

आगे सांसद संतोष पांडे ने लोकसभा सत्र में रेल के मुद्दे को लेकर कहा कि 18वीं लोकसभा बजट सत्र पोटेंशियल रहा. बजट में सभी क्षेत्रों का ध्यान रखा गया. छत्तीसगढ़ में रेलवे में ही 6 हजार 922 करोड़ का प्रावधान है, जिसके अमृत स्टेशन, ओवर ब्रिज, तीसरा ट्रेक बहुत से निर्माण होंगे.

लोकसभा में बृजमोहन अग्रवाल के सवाल पर कांग्रेस के सवाल उठाने पर संतोष पांडे ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय से 18 गुना ज़्यादा बजट है. कांग्रेस के समय में कुछ भी नहीं था. कम से कम कांग्रेस इस प्रकार की बात ना करे. मनमोहन सरकार के कार्यकाल में सभी रेलवे गति को अवरुद्ध कर दिया था. कांग्रेस सरकार में 5 बजे शाम में पहुँचे वाली ट्रेन अगले दिन पांच बजे पहुंचती थी.

बांग्लादेश की स्थिति कांग्रेस की चुप्पी पर सांसद ने कहा कि हमास ने जब इजराइल पर हमला किया था, तब राहुल गांधी कहाँ थे. जो इसराइल के पक्ष में बोलते वो हमास के पक्ष में बोल रहे थे. हिंदुस्तान के अंदर कांग्रेस के प्रवक्ता हमास के पक्ष में बोलते थे. बांग्लादेश में नरसंहार हुआ, एक शब्द भी संवेदना विपक्ष में नाते नहीं की. सब जान चुके हैं, इसमें किसका हाथ है.

बांग्लादेश में हिंदुओं को टारगेट किए जाने पर संतोष पांडेय ने कहा कि सब प्रकार की चर्चा हुई है. गृह मंत्री और प्रधानमंत्री की निगाह है. भारत सरकार पूरी तैयारी में है.

छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हों सकते हैं एक साथ आम जनता से हों रहीं रायसुमारी...पढ़े पूरी ख़बर

छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हों सकते हैं एक साथ आम जनता से हों रहीं रायसुमारी...पढ़े पूरी ख़बर

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ हो सकते हैं. इसे लेकर प्रदेश की साय सरकार आम जनता से उनकी राय ले रही है. अब इस मुद्दे पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है.डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि देश में वन नेशन, वन इलेक्शन की चर्चा हो रही है. एक समिति का गठन किया गया है. जनता अपनी राय रखेगी. सरकार भी इस दिशा में सोच रही है. उन्होंने कहा कि दोनों तरह की निकाय चुनाव के लिए अलग-अलग नियम बने हुए हैं. कानूनी प्रावधान की भी स्टडी करके अपना रिपोर्ट देंगे. उसके हिसाब से सरकार आगे बढ़ेगी.

अब निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने को लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई है. इस मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है. PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि क्या बीजेपी निकाय और पंचायत चुनाव भी पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ेगी. BJP चुनाव में जाने से डरी हुई है. हम हर तरह से चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है.

BJP कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक प्रकरण को लेकर पॉलिटिक्स

भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज राजनीतिक प्रकरण को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पिछले 5 सालों में कांग्रेस ने झूठे मुकदमे दर्ज किए. मुकदमे दर्ज कर जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर मुकदमे बनाए गए. उन मुकदमों की सरकार के लेवल पर समीक्षा हो रही है. इसके लिए मंत्री उप समिति बनी है. समिति विचार करके रिपोर्ट देगी और उसके आधार पर सरकार फैसला करेगी.

वक्फ बोर्ड अधिनियम पर संशोधन को लेकर साव ने कहा कि देश की एक पार्टी ने संविधान का उल्लंघन किया है. आपातकाल लगाकर संविधान को तोड़ा मरोड़ा है. कई बार कांग्रेस पार्टी ने संविधान का उल्लंघन किया है. वक्फ अधिनियम में संशोधन का विषय आज के समय की आवश्यकता है. कांग्रेस पार्टी हर मामले में राजनीति करती है. कांग्रेस हर मुद्दे पर भ्रम पैदा कर राजनीति करती है.

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि भ्रम पैदा करना ही कांग्रेस की राजनीति का आधार है. विभाजन हम सबके जहन में है कि कैसे लोगों ने कष्ट झेले हैं. लोगों को धर्म, संपत्ति, परिवार की रक्षा के लिए क्या-क्या करना पड़ा है, यह हम सभी ने देखा है, इसलिए भाजपा ने देशभर में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है.

BREAKING : लाल आतंक को बड़ा झटका, 8-8 लाख के ईनामी सहित 3 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

BREAKING : लाल आतंक को बड़ा झटका, 8-8 लाख के ईनामी सहित 3 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

 बीजापुर : विश्व आदिवासी दिवस पर लगा लाल आतंक को बड़ा झटका लगा है, जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी, बस्तर फाईटर एवं सी आर पी एफ के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से और सरकार की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर आठ लाख के इनामी नक्सली समेत 03 माओवादियों पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

खेल प्रेमियों को मिली बड़ी सौगात : मंत्री टंकराम वर्मा के प्रयास से नेवरा में 7 करोड़ की लागत से बनेगा इंडोर स्टेडियम

खेल प्रेमियों को मिली बड़ी सौगात : मंत्री टंकराम वर्मा के प्रयास से नेवरा में 7 करोड़ की लागत से बनेगा इंडोर स्टेडियम

 तिल्दा-नेवरा : तिल्दा-नेवरा विकासखंड के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। खेलो इंडिया के तहत बद्रीनारायण स्कूल के समीप लगभग 7 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। इस स्टेडियम में सभी प्रकार के खेल की सुविधा उपलब्ध होगी खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा को तिल्दा-नेवरा वासियों एवं विशेषकर खिलाड़ियों ने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। वहीं 20 करोड़ की लागत से सकरी स्थित आईटीआई को मॉडल बनाया जाएगा।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में छात्राओं को अब उद्योगों की मांग के मुताबिक आधुनिक प्रशिक्षण मिलेगा। क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के प्रयासों से प्रदेश में आईटीआई को हाईटेक बनाने की योजना के तहत औद्योगिक नगरी बलौदाबाजार के सकरी स्थित आईटीआई को मॉडल आईटीआई बनाने के लिए नवीनीकरण का काम शुरू होगा। पहले चरण में कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटनेंस, इलेक्ट्रिशियन, फिल्टर, मैकेनिक डीजल, वेल्डर, नया बिल्डिग कंट्रक्शन, गार्ड रूम कंट्रक्शन, मोटर कार पार्किंग आदि बनेगा।

क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि : मंत्री टंकराम वर्मा

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने इसे क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आईटीआई को मॉडल आईटीआई में बदलने की योजना के तहत प्रदेश में आईटीआई को अपग्रेड करने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत यहां की आईटीआई को मॉडल आईटीआई का दर्जा मिला है। योजना के पहले चरण में प्रदेश से 160 आईटीआई के लिए 484 करोड का तीन वर्षीय प्रस्ताव स्वीकृत है। इसमें शासकीय आईटीआई बलौदाबाजार के लिए 20 करोड 13 लाख 65 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं।

पहले चरण में कंप्यूटर हार्डवेयर एण्ड नेटवर्क मेंटनेंस के लिए 1 करोड 5 लाख, इलेक्ट्रिशियन के लिए 75 लाख ,फिल्टर 46 लाख मैकेनिक डीजल 44 लाख, वेल्डर के लिए 53 लाख, नया बिल्डिग कंट्रक्शन के लिए 3 करोड 44 लाख 59 हजार ,गार्ड रूप कंट्रक्शन के लिए 7 लाख 42 हजार, मोटर कार पार्किंग के लिए 1 करोड 25 लाख 28 हजार, स्टॉफ क्वाटर निर्माण के लिए 11 करोड 75 लाख 56 हजार,बाउंड्रीवाल एवं मुख्य द्वारा निर्माण के लिए 34 लाख 80 हजार के कार्य शामिल है।

तिल्दा क्षेत्र के खिलाड़ियों ने मंत्री टंक राम का धन्यवाद ज्ञापित किया वही भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा भाजपा सरकार बनते ही क्षेत्र में सतत विकास हो रहा है।

 हार्ट अटैक के बाद कैसे दें सीपीआर, प्रेस क्लब में हुआ प्रशिक्षण

हार्ट अटैक के बाद कैसे दें सीपीआर, प्रेस क्लब में हुआ प्रशिक्षण

- रायपुर प्रेस क्लब और एडवांस कार्डियक इन्स्टीट्यूट का संयुक्त आयोजन
- लोगों की जान बचाने में पत्रकार बन सकते हैं सहभागी- डॉ. इस्मित श्रीवास्तव
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब एवं कार्डियोलॉजी विभाग एडवांस कार्डियक इन्स्टीट्यूट, पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान शुक्रवार को स्व. मधुकर खेर स्मृति भवन, रायपुर प्रेस क्लब मोतीबाग में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष डॉ. इस्मित श्रीवास्तव और उनकी टीम ने हार्ट अटैक आये किसी व्यक्ति को तुरंत सीपीआर देकर जान कैसे बचाई जा सकती है, इसकी जानकारी और प्रशिक्षण दिया। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि चूंकि पत्रकार लगभग हर जगह मौजूद रहते हैं, इसलिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पत्रकारों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। पत्रकार किसी की जान बचाने में सहभागी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की ज्यादा से ज्यादा जरूरत है, ताकि लोगों के अंदर जागरूकता आ सके। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीपीआर देने के सही तरीके के साथ किसी व्यक्ति के गले में खाना फंसने पर उसकी जान कैसे बचाई जाए, इसका भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. इस्मित श्रीवास्तव के साथ हैदराबाद से आए डॉ. कदेरावन, डॉ. शिव कुमार शर्मा, डॉ. कुणाल ओस्तवाल, डॉ. प्रतीक गुप्ता, ईसीजी टेक्निशियन श्रीमती पूनम प्रधान, आनंद राज, संदीप, सत्यम के साथ ही यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड फर्मा कंपनी के ट्रेनर दानी राम ने पत्रकारों को प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट और यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं. ऐसे में पत्रकार साथियों के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम काफी लाभदायक साबित होगा. उन्होंने कहा कि सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रेस क्लब में पहली बार आयोजित किया गया है. पत्रकारों के हित में आगे भी लगातार इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे. प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए और सीपीआर देने के सही तरीके को डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से सीखा. इस अवसर पर प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, कार्यकारिणी सदस्य सुधीर आज़ाद तम्बोली, नदीम मेमन व अन्य पत्रकार भी उपस्थित रहे।
नियद नेल्लानार योजना से छात्र बन रहे आत्मनिर्भर

नियद नेल्लानार योजना से छात्र बन रहे आत्मनिर्भर

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में बस्तर संभाग के माओवादी आतंक से सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक तरफ सुरक्षा कैंपों की सख्या बढ़ायी जा रही है। वहीं सुरक्षा कैंपों के आसपास 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए नियद् नेल्लानार जैसी नवाचारी योजनाओं की शुरूआत की गई है। इस योजना के बेहतर और सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। लोगों का विश्वास फिर से शासन-प्रशासन के प्रति लौटने लगा है।

नियद नेल्लानार योजना से युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। युवा पढ़ाई के साथ साथ अपनी पसंद के ट्रेडस में प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। बेहतर शिक्षा के साथ उनका कौशल उन्नयन किया जा रहा है। दंतेवाड़ा जिले में शासन की महत्वकांक्षी योजना ‘‘नियद नेल्लानार योजना‘‘ के तहत बासनपुर कैंप के अंतर्गत आने वाले ग्राम गामावाड़ा की 21 महिलाओं को आजीविका के नये संसाधनों  से जोड़ने के लिए हथकरघा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत लाइवलीहुड कॉलेज में 12 छात्र भी एसोसिएट, डेस्कटॉप, असिस्टेंट, हैंड एंब्रॉयडरी, टू व्हीलर सर्विस असिस्टेंट ट्रेड में प्रशिक्षण ले रहे हैं। ज्ञात हो कि ’’नियद नेल्लानार योजना‘‘ एवं प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना के तहत जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को हुनरमंद बनाने के तहत विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण सत्र चलाये जा  रहे हैं। यह एक ऐसा अवसर है जिसमें बेरोजगार युवक-युवतियां किसी भी टेªड में प्रशिक्षण लेकर स्वावलंबी बन सकते है।

 
Lok Sabha 2024 : बृजमोहन ने उठाया छत्तीसगढ़ में न्यायालय ई सेवा केंद्रों का मुद्दा

Lok Sabha 2024 : बृजमोहन ने उठाया छत्तीसगढ़ में न्यायालय ई सेवा केंद्रों का मुद्दा

 नई दिल्ली/रायपुर : छत्तीसगढ़ के सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अधिक सुलभ और पारदर्शी न्यायिक सेवा दिलाने के लिए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में न्यायालय ई सेवा केंद्र का मुद्दा उठाया। अग्रवाल ने विधि और न्याय मंत्री से छत्तीसगढ़ समेत देशभर में कार्यशील ई सेवा केंद्र और वहां उपलब्ध सेवाओं की जानकारी मांगी।

जिसपर विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को पायलट परियोजना के अधीन 2 ई-सेवा केंद्र स्थापित करने के लिए 10.68 लाख रुपये जारी किए गए थे। हालांकि, ई-न्यायालय मिशन मोड परियोजना के तीसरे चरण के अधीन, अतिरिक्त ई-सेवा केंद्र स्थापित करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को 4.44 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में जिला न्यायालयों में 23 और उच्च न्यायालय में 1 ई-सेवा केंद्र काम कर रहे हैं। देशभर में ई-सेवा केंद्रों की संख्या 1,072 है।

ई-न्यायालय मिशन मोड परियोजना के भाग के रूप में, ई-सेवा केंद्रों को वन स्टॉप सेंटर के रूप में स्थापित किया गया है, जो अदालती मामलों/आदेशों/निर्णयों, न्यायालय से संबंधित मामलों की सुविधा और ई-फाइलिंग सेवाओं के बारे में निःशुल्क जानकारी प्रदान करते हैं, विशेष रूप से उन लोगों को लाभान्वित करते हैं, जिनके पास प्रौद्योगिकी तक पहुंच नहीं है या जो दूरदराज के क्षेत्रों में रहते हैं।

ई-सेवा केंद्रों का उद्देश्य वाद स्थिति, सुनवाई की अगली तारीख और अन्य विवरणों के बारे में पूछताछ का निपटारा करना। प्रमाणित प्रतियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करना। हार्ड कॉपी याचिकाओं की स्कैनिंग, ई-हस्ताक्षर जोड़ने, उन्हें सीआईएस पर अपलोड करना और फाइलिंग नंबर बनाने से लेकर याचिकाओं की ई-फाइलिंग, ई-स्टाम्प पेपर/ई-भुगतान की ऑनलाइन खरीद में सहायता आदि प्रदान करना है।

BREAKING : GST का ज्वाइंट कमिश्नर ससपेंड, व्यवसायी की शिकायत पर मंत्री ओपी चौधरी ने लिया एक्शन, आदेश जारी

BREAKING : GST का ज्वाइंट कमिश्नर ससपेंड, व्यवसायी की शिकायत पर मंत्री ओपी चौधरी ने लिया एक्शन, आदेश जारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने एक व्यवसायी की शिकायत पर राज्य कर विभाग (राज्य जीएसटी) बिलासपुर संभाग क्रमांक-2 के संयुक्त आयुक्त दीपक गिरी को निलंबित कर दिया है। गिरी के खिलाफ वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी से शिकायत की गई थी, इसके बाद वित्तमंत्री ने एक्शन लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के एक कोचिंग व्यवसायी ने संयुक्त आयुक्त दीपक गिरी के खिलाफ अभद्र व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, धमकाने और रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्‍काल प्रभाव से गिरी को निलंबित करने का आदेश जारी करा दिया है।

कोचिंग, स्कूल, हॉस्टल, हॉस्पिटल, मॉल, सिनेमा घरों का होगा सुरक्षा ऑडिट…आदेश ज़ारी…

कोचिंग, स्कूल, हॉस्टल, हॉस्पिटल, मॉल, सिनेमा घरों का होगा सुरक्षा ऑडिट…आदेश ज़ारी…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में संचालित सभी कोचिंग सेंटर, स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, हॉस्पिटल, मॉल, सिनेमा घर सहित अन्य सार्वजनिक और शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश जारी किए हैं। यह कदम हाल ही में दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में हुई त्रासदी के बाद उठाया गया है,

जहां बारिश का पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे देश में कोचिंग सेंटरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है। सरकार ने शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा ऑडिट समितियों के गठन के निर्देश दिए हैं, और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि एक महीने के भीतर सुरक्षा ऑडिट की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

सुरक्षा ऑडिट

Breaking : किसानों के लिए खुशखबरी: फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

Breaking : किसानों के लिए खुशखबरी: फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

 रायपुर : केन्द्र सरकार द्वारा ऋणी किसानों के लिए खरीफ फसलों का बीमा कराए जाने की तिथि को 16 अगस्त से बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया गया है, जबकि अऋणी कृषकों के लिए फसलों का बीमा कराने की 16 अगस्त तक की निर्धारित तिथि यथावत रहेगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पर्वू में 31 जुलाई तक फसल बीमा कराएं की तिथि निर्धारित की गई थी। छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर केन्द्र सरकार ने ऋणी और अऋणी किसानों के बीमा कराने की तिथि 16 अगस्त तक कर दिया था। अब भारत सरकार ने ऋणी किसानों को और रियायत देते हुए फसल बीमा कराने की तिथि 25 अगस्त तक बढ़ा दी है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए राज्य के किसानों को फसल बीमा कराने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देने तथा  पंजीयन कराने को कहा है, ताकि प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान होने पर उन्हें क्षतिपूर्ति मिल सके।

राज्य में कृषि विभाग द्वारा खरीफ वर्ष 2024 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पंजीयन कराना जरूरी है। किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत धान सिंचित, असिंचित, सोयाबीन, मूंगफली, मक्का, मूंग, उड़द, कोदो-कुटकी, रागी फसल का बीमा करा सकते हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जलप्लावन, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को होने वाले फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति होती है। योजना में ऋणी और अऋणी किसान, जो भू-धारक व बटाईदार हो, शामिल हो सकते हैं। ऐसे किसान जो अधिसूचित ग्राम में अधिसूचित फसल का बीमा करा सकते हैं, इसके लिए किसानों को अपना आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका, बी-1 पॉचशाला खसरा, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं बोनी प्रमाण पत्र के साथ पंजीयन कराना होगा। बैंक अथवा चॉईस सेंटरों के माध्यम से भी फसल बीमा कराया जा सकता है।

KYC अपडेट का झांसा देकर महिला से चार लाख की धोखाधड़ी…

KYC अपडेट का झांसा देकर महिला से चार लाख की धोखाधड़ी…

 अंबागढ़ चौकी :- बैंक खाता में केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर अज्ञात ठग ने महिला से करीब चार लाख 26 हजार रुपये ठगी कर ली। मामले में अंबागढ़ चौकी पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है। ग्राम बहोरनभेड़ी निवासी प्रार्थी महिला का ग्रामीण बैंक माहुद मचांदुर में खाता है। महिला खाते से राशि निकालने आइ थी। राशि निकालने के बाद वापस घर लौटी गई। कुछ देकर बाद अज्ञात ठग ने महिला को काल कर अपना नाम अभिषेक शर्मा माहुद मचांदुर बैंक से बोलना बताया। ठग ने महिला को केवाईसी नहीं होने के कारण खाता हाेल्ड होने की जानकारी दी।
केवाईसी अपडेट कराने के लिए शुल्क लगने की बात कहते हुए 1000 रुपये ट्रांसफर करने कहा। महिला ने राशि भी ट्रांसफर कर दी। इसके बाद ठग खाता बंद होने का हवाला देते हुए और राशि की मांग करते हुए अलग-अलग बार कोड भेजकर प्रार्थी से कहा कि सभी राशि केवाईसी अपडेट हाेने के बाद खाते में आ जाएगी। लेकिन राशि खाते में नहीं आई। अज्ञात ठग ने करीब चार लाख 26 हजार रुपये की ठगी की है। महिला जब बैंक पहुंची तक उसे ठगी का एहसास हुआ।

छत्तीसगढ़ में बेटी के दहेज में मिलते हैं 9 सांप...जानिए अनोखी परंपरा की कहानी..!!

छत्तीसगढ़ में बेटी के दहेज में मिलते हैं 9 सांप...जानिए अनोखी परंपरा की कहानी..!!

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के सिवनी गांव में एक अनोखी परंपरा है, जो सदियों से चली आ रही है। इस परंपरा के तहत, यहां के सपेरे अपनी बेटी की शादी में दहेज के रूप में 9 सांप देते हैं। यह परंपरा न केवल इस समुदाय की विशिष्टता को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि इनका जीवन और आजीविका पूरी तरह से सांपों पर निर्भर है।

 सपेरे और सांपों का गहरा रिश्ता-
सिवनी गांव में दो दर्जन से अधिक सपेरों के परिवार रहते हैं, जो सांप पकड़ने और उन्हें संभालने का काम पीढ़ियों से करते आ रहे हैं। ये परिवार हर साल छह महीने के लिए अपने घरों से दूर निकलते हैं, और इस दौरान वे अपनी आजीविका के लिए जगह-जगह सांप पकड़ते हैं। अगर ये ऐसा नहीं करते, तो इन्हें अपने समुदाय से बाहर कर दिया जाता है।
दहेज में सांप देने की परंपरा-
सपेरे अपनी बेटी के विवाह में 9 प्रकार के सांप दहेज के रूप में देते हैं। इन सांपों को दूल्हे के परिवार को सौंपा जाता है ताकि वे इन्हें गांव-गांव में दिखाकर अपनी आजीविका कमा सकें। सपेरों के लिए सांप न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि यह उनके जीवनयापन का प्रमुख साधन भी हैं।
नाग पंचमी का महत्व-
नाग पंचमी का त्योहार सपेरों के जीवन में विशेष महत्व रखता है। इस दिन, सपेरे सुबह से जंगलों में जाकर जड़ी-बूटी लाते हैं, जो सांपों के जहर से बचाव के लिए उपयोगी होती है। इसके बाद, शाम को वे विधि-विधान से सांपों की पूजा करते हैं और नाचते-गाते हुए त्योहार मनाते हैं।
पूर्वजों से सीखी कला-
इन सपेरों की सांप पकड़ने की कला किसी स्कूल या प्रशिक्षण से नहीं, बल्कि पूर्वजों से मिली है। यह कला और परंपरा इनकी जिंदगी का हिस्सा है, जिसे वे आज भी निभा रहे हैं। घरों में सांप निकलने की सूचना मिलते ही ये सपेरे तत्काल वहां पहुंचते हैं और सांपों का रेस्क्यू करते हैं।
 इस परंपरा और जीवनशैली की कहानी इस बात का प्रमाण है कि कैसे कुछ समुदाय अपनी सांस्कृतिक धरोहर को पीढ़ियों तक बनाए रखते हैं। छत्तीसगढ़ के इन सपेरों का जीवन और उनकी परंपराएं वास्तव में अनोखी और दिलचस्प हैं।
 
 
Attack : छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के अंदर हाथी ने तीन लोगों को कुचला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Attack : छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के अंदर हाथी ने तीन लोगों को कुचला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक हाथी ने 24 घंटे के भीतर तीन महिलाओं को कुचलकर मार डाला। यह घटनाएं रिहायशी इलाके के पास हुईं, जहां हाथी अचानक पहुंच गया था। हाथी ने गुरुवार सुबह रलिया गांव में एक महिला पर हमला किया, जो सुबह की सैर पर निकली थी। इसके बाद, देर रात खैरभवना गांव में एक ही परिवार की दो महिलाओं को कुचलकर मार डाला।

बता दें कि बीती रात खैरभवना गांव में एक ही परिवार की दो महिला सदस्य तीज कुंवर 60 वर्ष और सुरजा बाई 40 वर्ष पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इससे पहले गुरुवार सुबह हाथी ने रलिया गांव में गायत्री राठौर पर उस समय हमला कर दिया जब वह मॉर्निंग वॉक करने घर से बाहर निकली थी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे तुरंत कोरबा के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं हाथी ने खोडरी गांव में 5 मवेशियों को भी कुचलकर मार डाला।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह हाथी आठ हाथियों के एक झुंड का हिस्सा था, जो करतला वन क्षेत्र में घूम रहा था। करीब तीन दिन पहले यह हाथी झुंड से अलग हो गया था और गुरुवार को कटघोरा वन संभाग में कुसमुंडा कोयला खदान के पास के गांवों में घूमते देखा गया। खदान के पास की भीड़ को देखकर हाथी आक्रामक हो गया और उसने तीन महिलाओं पर हमला कर दिया।
वन विभाग ने हाथी के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 25,000 रुपये की तत्काल राहत राशि दी है। इसके अलावा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 5 लाख 75 हजार रुपये का मुआवजा भी दिया जाएगा। वन विभाग हाथी को सुरक्षित जंगल में वापस भेजने की कोशिश कर रहा है, जबकि ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने की सलाह दी गई है। इस घटना ने क्षेत्र में डर का माहौल बना दिया है और लोग अपने घरों में सुरक्षित रहने की कोशिश कर रहे हैं।
City News : राज्य सरकार ने विजय शर्मा को बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री किए नियुक्त

City News : राज्य सरकार ने विजय शर्मा को बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री किए नियुक्त

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने चार मंत्रियों को अलग अलग जिलों का प्रभार सौपा है। ये जिले सूबे के कैबिनेट मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल के प्रभार में थे। उनके इस्‍तीफा के बाद से इन जिलों में कोई प्रभारी मंत्री नहीं था। ऐसे में राज्‍य सरकार की तरफ से बृजमोहन अग्रवाल के प्रभार वाले जिलों को 4 मंत्रियों के बीच बांटा गया है। इसमें उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, लखन देवांगन और टंकराम वर्मा को प्रभार सौपा गया है।

देखिए पूरा आदेश…

लोगों की सेवा और क्षेत्र विकास हमारी प्राथमिकता : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

लोगों की सेवा और क्षेत्र विकास हमारी प्राथमिकता : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

 रायपुर : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री  विजय शर्मा ने कवर्धा प्रवास के दौरान विधायक कार्यालय में जिले के 25 दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी वितरण किया। उन्होंने इस अवसर पर दूर-दराज से आए दिव्यांगजनों से आत्मीयता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू भी हुए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में  विष्णु देव साय की सरकार आपके सहयोग और आर्थिक विकास के लिए हमेशा साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा और क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल है। प्राथमिकता से सभी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा दिव्यांगजनों और आमजनों की सेवा में आत्मीय खुशी मिलती है।

 शर्मा ने इससे पहले कवर्धा आगमन के दौरान ठाकुरदेव चौक में अपने वाहन रुकवाकर आमजनों से भेंट की और सभी का हालचाल जाना।उपमुख्यमंत्री  शर्मा कबीरधाम जिले के एकदिवसीय प्रवास पर है। श्री शर्मा आज जिले के तरेगांव, रेंगाखार और कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हो रहे हैं।

हर-घर तिरंगा अभियान में सभी उत्साह से भाग लें: राज्यपाल डेका

हर-घर तिरंगा अभियान में सभी उत्साह से भाग लें: राज्यपाल डेका

 रायपुर, 09 अगस्त 2024 :राज्यपाल  रमेन डेका ने सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने देश व प्रदेश के नागरिकों से आग्रह किया है कि अपने घरों में तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस को सम्मान व गर्व के साथ मनाएं।

माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके आव्हान पर यह अभियान आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत शुरू किया गया था।

राज्यपाल ने कहा कि यह अभियान, देश भक्ति और एकता की भावना को मजबूत करेगा और राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाएगा। इस महाअभियान से न केवल तिरंगे के प्रति हमारा व्यक्तिगत जुड़ाव मजबूत होगा बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना भी सुदृढ़ होगी।उन्होंने कहा कि इस अवसर पर देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करते हुए उनसे प्रेरणा लें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।